प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल द्वारा प्रवासी मज़दूरों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में प्रवासी मज़दूर जो कि सड़क के किनारे बैठ कर अपनी रोज़ी-रोटी चलाते हैं और आधार कार्ड या अन्य साधनों के कारण अभी तक जिनका टीकाकरण नहीं हो पाया था उन्हें युवा मोर्चा सोलन मंडल के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण लगवाया गया। इस कार्यक्रम में खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे और मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोहित भारद्वाज ने बताया कि यह ऐसा वर्ग था जिस पर अभी तक किसी का ध्यान नहीं गया था और इन्हें टीकाकरण करवाना बहुत जरूरी था इसके लिए युवा मोर्चा एक हफ्ते से तैयारी कर रहा था और लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ था और इन्हें काउंसलिंग के बाद इनके निवास के नज़दीक ही टीका उपलब्ध करवाया गया। रोहित भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग का भी धन्यवाद किया कि उन्ही के कारण यह कार्यक्रम सफल हो पाया। इस मौके पर जिला के सचिव दिनकर, अरुण मेहता, श्रीकांत कौशिक, अमित भारद्वाज, राजेंद्र, वैभव ठाकुर, अरुण ठाकुर, गौरव सैनी, हरनाम ठाकुर भी उपस्थित रहे।
रविवार को कुनिहार प्रैस क्लब द्वारा महाराजा पदमसिंह मैमोरियल स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया जिमसें कुनिहार प्रेस क्लब, बाघल प्रेस क्लब,एस डी एम इलैवन अर्की व बीडीओ इलैवन कुनिहार की टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ एस डी एम अर्की शहजाद आलम द्वारा किया गया उन्होंने प्रथम मैच के खिलाड़ियों से मिलकर मैदान में पहली बॉल खेलकर प्रतियोगिता का आगाज किया। वन्ही दूसरे मैच में विद्युत विभाग अर्की के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचकर खिलाड़ियों की हौंसला हफजाई की। शाम को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एडीसी सोलन जफर इकबाल खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। कुनिहार प्रैस क्लब की संरक्षिका प्रतिभा कंवर ,अध्यक्ष रणजीत ठाकुर,महासचिव लोकेन्द्र कंवर ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जोशी,कोषाध्यक्ष हरजिंदर ठाकुर,रुमित सिंह ठाकुर सहित क्लब के सभी सदस्यों ने मुख्यातिथियों व अन्य मेहमानों का जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह व पटका देकर सम्मानित किया गया। कुनिहार प्रैस क्लब के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया व कुनिहार प्रैस क्लब की गतिविधियों का ब्यौरा मुख्यातिथि के समक्ष रखा। मुख्यातिथि एडीसी सोलन ने विजेता व उपविजेता सहित अन्य सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कुनिहार प्रेस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्यक्रम सराहनीय योग्य है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्लब को बधाई दी। मुख्यातिथि ने मैदान में लाइट्स,ड्रेनेज व अन्य कार्यो के लिए धन का प्रावधान करने का आश्वसन दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द,सामाजिक संस्था से रोशन लाल,कौशल्या कंवर,पेन्शनर एसोसिएशन से डी डी कश्यप,जगदीश सिंह,गोपाल पंवर,कुनिहार पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर,जिला नम्बरदार यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर,बीडीसी सदस्य कमल ठाकुर,डॉ नूतन कंवर,जितेंद्र जीतू,गौरव ठाकुरआदि उपस्थित रहे। प्रतियोगता में चार टीमो ने भाग लिया पहला मैच एस डी एम इलैवन अर्की व बीडीओ इलैवन कुनिहार के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बीडीओ इलैवन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 12 -12 ओवर के इस मैच में बीडीओ इलैवन ने 12 ओवरों में 64 रन बनाए। 65 रन के लक्ष्य को एस डी एम इलैवन के बल्लेबाजों ने आसानी से पूरा कर मैच अपने नाम किया। इस मैच में सुनील मैन ऑफ द मैच बने । प्रतियोगिता का दूसरा मैच कुनिहार प्रेस क्लब व बाघल प्रेस क्लब की टीमो के मध्य खेला गया टॉस जीतकर बाघल प्रेस क्लब ने पहले खेलते हुए 12 ओवरों में कुनिहार प्रेस क्लब को 101 रन का लक्ष्य दिया यह मैच काफी रोमांच भरा रहा कुनिहार प्रैस क्लब ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन बाघल प्रेस क्लब के गेंदवाजो ने अंतिम ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी कर मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला एसडीएम इलैवन अर्की व बाघल प्रैस क्लब के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबला 10- 10ओवरों का हुआ। एसडीएम इलैवन ने पहले बल्लेवाजी कर 67 रनों के लक्ष्य रखा जिसे बाघल प्रैस क्लब पूरा नही कर सकी व एस डी एम इलैवन अर्की ने फाइनल मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुनील को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन द्वारा गत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर चिल्ड्रन पार्क सोलन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर सांय के समय घी के 71 दीये जलाए। इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के राष्ट्र सेवा को समर्पित 20 वर्ष के सेवाकाल को स्मरण करते हुए 20 किलो लड्डू वितरित कर खुशियां मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने भारतीय जनसंघ के नेता एवं भाजपा के वरिष्ठतम नेता अमरनाथ बंसल, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नरदेव बड़ोला को जैकेट, टोपी व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इन नेताओं की पार्टी के प्रति सेवाओं को याद करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने कहा कि ऐसे समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। रश्मिधर सूद ने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी हिमाचल के प्रभारी थे तो यह नेता उनके साथ पार्टी संगठन के कार्य में सक्रिय तौर पर जुड़े रहे। इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी के साथ पार्टी का कार्य करने वाले वरिष्ठ नेताओं अमरनाथ बंसल व नरदेव बड़ोला को सम्मानित करने के अलावा महिला मोर्चा ने मालरोड सोलन में चना विक्रेता मनोहर लाल के पुत्र मुकेश कुमार को भी सम्मानित किया। इससे पहले दिव्यांग बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया उन्हें फल व मिठाई वितरित की गई। महिला मोर्चा ने कुष्ठ रोगी अस्पताल में रोगियों को फल एवं मिठाई वितरित की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सोलन मंडल अध्यक्ष रिया शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, नगर निगम सोलन की पार्षद सुषमा शर्मा व रजनी गौरव भाजपा महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी तथा जिला और मंडल के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुनिहार: रविवार 19 सितम्बर से जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष पर प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा दो दिवसीय रामचरितमानस कथा का पाठ करवाया जा रहा है। इसे 20 सितम्बर जेष्ठ सोमवार को हवन व पूजा अर्चना के साथ विराम दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेष्ठ सोमवार को कथा विराम के बाद गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले शिव भक्तों को प्रशाद वितरित किया जाएगा। समिति ने सभी भक्तों से मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी रखने की अपील की है। साथ ही गुफा के अंदर धूप जलाना प्रतिबंधित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 20 सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 20 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, कोविड अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग, नेगी काॅलोनी, एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा पोषण माह के अन्तर्गत सोलन आज जिला के पांचों विकास खण्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने दी। सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पौष्टिक आहार प्रदर्शनी आयोजित कर विभिन्न फलों एवं सब्जियों के लाभ के बारे में लोगों को अवगत करवाया। जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि गत दिवस बाल विकास परियोजना नालागढ़ के अन्तर्गत वृत्त महादेव में पोषण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि पोषण शिविर में बच्चों का वजन, लम्बाई व ऊंचाई भी मापी गई। उन्होंने कहा कि पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पौष्टिक आहार के सेवन करने के बारे में जानकारी भी दी गई। लोगों का पोषण माह के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए पोषण खिड़की बनाई गई। जिसमें गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। पोषण खिड़की में एक स्वस्थ महिला का छायाचित्र लिया गया ताकि लोगों को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पोषण शिविर के दौरान जागरूकता प्रदान करने के लिए पोषण रंगोली, पोषण पौष्टिक पेड़ और साथ में मां और बच्चे की एक प्रतिमा भी बनायीं गयी जिसका माध्यम से यह दर्शाया गया की मां और बच्चा पौष्टिक आहार लेकर जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना सोलन में आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण रंगोली व गृह भ्रमण के द्वारा लोगों को पोष्टिक आहार व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि बाल विकास परियोजना कण्डाघाट में किसान विकास केंद्र व समेकित बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वावधान से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। लोगों को पोषण वाटिका विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के वृत पट्टा व बाल विकास परियोजना कुनिहार स्थित अर्की में भी बच्चों की वृद्धि निगरानी व गृह भ्रमण करके लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा सर्वश्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह आवेदनयुवा मण्डल द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के लिए आमन्त्रित किए गए है। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उपनिदेशक ईरा प्रभात ने दी। ईरा प्रभात ने कहा कि इच्छुक युवा मण्डल आवेदन प्रपत्र नेहरू युवा केन्द्र सोलन के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा सोलन जिला का कोई भी पंजीकृत युवा मण्डल इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। युवक मण्डल को वित्त वर्ष अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करना होगा। ऐसे युवा मण्डलों जिन्होंने सामाजिक, खेलकूद, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पोषण माह, स्वाथ्य एवं स्वरोजगाार सम्बन्धित गतिविधियों का आयोजन किया है वे भी इस पुरूस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान पर रहने वाले युवा मण्डल को 25 हजार पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य स्तर पर प्रथम आने पर पुरस्कार 75 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। ईरा प्रभात ने कहा कि राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले युवा मण्डल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर प्रथम पुरस्कार प्रथम पुरस्कार की राशि 3 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार की राशि 1 लाख रुपए तथा तृतीय पुरस्कार की राशि 50 हजार रुपए निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार जिला स्तर पर किए गए आवेदन के साथ कार्यक्रम की रिपोर्ट, सम्बधित विभागों के प्रशंसा पत्र, सोशल मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया पर सक्रियता, कार्यक्रम के तिथि आधारित छायाचित्र, क्लब के बैनर के साथ की गई गतिविधियां एवं क्लब का लेखा-जोखा की रिपोर्ट संलग्न करें। उन्होंने कहा कि युवा मण्डल को अपने कार्यक्रमों की रिपोर्ट को सलंग्न करके नेहरू युवा केन्द्र सोलन में 15 अक्तूबर तक अवश्य जमा करवाएं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा डिजिटल माध्यम विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि यह शिविर विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया। कपिल शर्मा ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान करना है ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रह सके। शिविर के दौरान सोलन जिला के विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के विधिक संकाय के छात्र-छात्राओं, अन्य कर्मियों तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों में डिजिटल माध्यम से विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस जागरूकता शिविर में विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत आंजी, सेरी, बसाल, कोठों, सन्होल तथा तोप की बेड़ के सदस्यों ने भी भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने कहा कि जागरूकता शिविर के माध्यम से अधिवक्ताओं ने विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विलेज लीगल केयर एण्ड सपोर्टस सैंटर आंजी, सतड़ोल, नाहरी तथा बेहड़ी में लोगों को पैरा लीगल वालेंटियर के माध्यम से वृत्तचित्र भी दिखाया गया। उन्होंने कहा कि जिला की ग्राम पंचायत मांगल, बेरल और बागा में लोगों को डिजिटल माध्यम से विभिन्न कानूनांे की जानकारी प्रदान की गई।
सोलन में जिला रेडक्राॅस समिति की बैठक का हुआ आयोजन। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने की। उपायुक्त एवं जिला रेडक्राॅस समिति की अध्यक्ष कृतिका कुल्हरी ने कहा कि जिला रेडक्राॅस समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्राॅस समिति का योगदान व्यापक हो सके। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि रेडक्राॅस समिति का जरूरतमंद और पीड़ित मानवता की सेवा में अहम योगदान है। समिति को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए इसमें सदस्यों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक धनराशि एकत्रित कर समाज कल्याण के विभिन्न कार्य नियमित रूप से किए जा सकें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी विभागाध्यक्षों को रेडक्राॅस समिति का सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस समिति तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा पीड़ित मानवता तथा ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक माह की 2 तथा 3 तारीख को वस्त्र एकत्रित करके जिला के विभिन्न स्थानों पर गरीबों में वितरित करने के उपरान्त शेष वस्त्र गूंज संस्था को प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त ने रेडक्राॅस समिति द्वारा किराए पर दी गई दुकानों का विलम्ब से किराया चुकाने वालों तथा किराया नहीं चुकाने वालों के विरूद्ध नोटिस देकर किराया वसूलने के निर्देश दिए। बैठक में समिति द्वारा प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं गृह उपचारिका प्रशिक्षण केन्द्र खोलने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने रेडक्राॅस स्मारिका बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में समिति के कर्मचारियों की मांगों तथा समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि बैठक में लिए गए निर्णयों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। बैठक में रेडक्राॅस समिति के वर्ष 2021-22 की कार्य योजना भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, सहायक आयुक्त नरेन्द्र चैहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी सहित समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी की अध्यक्षता में ओजोन परत संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए नारा लेखन, निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन इको क्लब प्रभारी हेमराज व एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन से आयोजित की गईं। जूनियर वर्ग में नारा लेखन में कक्षा सातवीं से करुणा व निशान्त ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेकेंडरी वर्ग में कक्षा दसवीं से मोहित सहगल ने चित्रकला में, मनीष ने निबंध लेखन व तुषार ने नारा लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में ने कक्षा ग्यारवीं की छात्रा मनिषा ने निबंध लेखन में प्रथम व अदिति ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रेम नेग ने वर्चुअल माध्यम से सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया व उन्हें शुभकामनाएँ दी।
बाहरा विश्वविद्यालय भारत के शीर्ष 12 उभरते विश्वविद्यालयों के रूप में भारत में तीसरे स्थान पर है। आउटलुक-आई केयर रैंकिंग 2021 के लिए कल कई श्रेणियों में घोषणा की गई थी। बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट हिमाचल प्रदेश भारत के शीर्ष 12 उभरते विश्वविद्यालयों के रूप में भारत में तीसरे स्थान पर है। विश्वविद्यालय ने भारत में कई विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए इस स्थान पर कब्जा जमाया है। रैंकिंग फ्रेम वर्क में टीचिंग, लर्निंग, परफॉर्मेंस, फ्यूचर अप्रोच, इंफ्रास्ट्रक्चर और कई अन्य श्रेणियों जैसे मापदंडों का सामान्य समूह शामिल है। ये रैंकिंग दुनिया भर के छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सर्वोत्तम और उपयुक्त प्लेटफॉर्म खोजने में मदद करती है। बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.प्रो बीएस नागेंद्र पाराशर ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रो.पाराशर ने कहा कि बाहरा विश्वविद्यालय उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वंही पीआरओ बाहरा विश्वविद्यालय गौरव बाली ने कहा कि यह उपलब्धि बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर बाहरा के मार्गदर्शन हासिल हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आउटलुक-आईकेयर रैंकिंग 2021 में बाहरा विश्वविद्यालय प्रतिष्ठित रैंकिंग प्राप्त करने वाला क्षेत्र का एकमात्र विश्वविद्यालय है।
मुख्यमंत्री के सोलन दौरे को लेकर कॉंग्रेस के नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी की भारतीय जनता पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा सोलन में किए गए करोड़ों रुपयों के उद्घाटन व शिलान्यास से कॉंग्रेस के नेता बौखला गए हैं। इन्दरपाल ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा जिन कार्यों की आधा शिला सोलन में रखी गई थी, उसका निर्माण कार्य व उसके लिए धन राशि भाजपा की वर्तमान जयराम सरकार ने ही उप्लब्ध करवाई है, तो उनका शिलान्यास मुख्यमंत्री के करने पर उन्हें आपत्ति क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त सोलन तथा जिला के अन्य स्थानों पर करोड़ों रुपयों की नई योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करके नए आयाम स्थापित किए। कॉंग्रेस के कार्यकाल में सोलन जिला में नाममात्र कार्य ही हुए, जबकि भाजपा की पूर्व तथा वर्तमान सरकार ने जिला के हर क्षेत्र में अरबों रुपये की विकास योजनाएं आरम्भ की है। जिसमें अनेक सरकारी कार्यालय खोले गए व करोड़ों की नई योजनाएं आरम्भ की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सोलन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिला के विभिन्न स्थानों पर वृद्धजनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी सोलन गिरधारी लाल शर्मा ने दी। गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि सोलन में खुशी डे-केयर केन्द्र में प्रातःकालीन सत्र मेंयोग करवाया गया तथा डे केयर केन्द्र बद्दी तथा सायरी में वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं योग करवाया गया। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में स्थानीय प्रशासन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से नागरिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। तहसील अर्की की ग्राम पंचायत घनागुघाट में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। तहसील कसौली के अन्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी, पट्टा, चामियां, कोटबेजा तथा धर्मपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था हेल्पऐज इंडिया द्वारा ग्राम पंचायत नौणी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 110 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में हेल्पऐज इंडिया के मनोज राज वर्मा, डाॅ. बीरबल बिज उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र की उप निदेशक ईरा प्रभात ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर युवाओं को विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को स्वच्छता कार्यक्रम, फिट इण्डिया, आत्मनिर्भर भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी कान्त शर्मा ने प्रधानमंत्री की जीवन पर प्रकाश डाला। नेहरू युवा केन्द्र सोलन के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक लेखराज कौशिक ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवाओं के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमन्त्री स्वालम्बन योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवा मण्डल के गठन के बारे में भी युवाओं को अवगत करवाया। उन्होंने युवाओ से अपील की वे ‘माई गोव’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। इस पोर्टल पर युवा जानकारी के साथ-साथ अपने सुझाव भी सरकार को प्रेषित कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर निगम सोलन के पार्षद दिनेश ठाकुर तथा काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।
डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वानिकी महाविद्यालय के दो छात्रों को इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (इंस्पायर) फैलोशिप के लिए चुना गया है। दोनों छात्र- नेहा मिश्रा और जतिन कुमार ने विश्वविद्यालय से एमएससी और बीएससी की डिग्री पूरी की है। वर्तमान में नेहा सांख्यिकी विषय जबकि जतिन विश्वविद्यालय से कृषि वानिकी में डॉक्टरेट कर रहा है। फैलोशिप के तहत दोनों छात्रों को उनकी डिग्री की पूरी अवधि के लिए 31,000 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्हें पीएचडी की अवधि के लिए वार्षिक 20,000 रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा। अपनी पीएचडी में जतिन हिमाचल के शुष्क समशीतोष्ण क्षेत्र में फलों के पेड़ आधारित कृषि वानिकी प्रणालियों के उत्पादन, आर्थिक व्यवहार्यता और उनके प्रभाव पर काम कर रहे हैं। नेहा का पीएचडी विषय हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से सेब की उपज और फसल पर प्रभाव का आकलन करने के लिए स्थिर किस्मों और एक पूर्वानुमान मॉडल की पहचान करना है। साथ ही, सेब की फसल की जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता का आकलन किया जाएगा। इंस्पायर फैलोशिप, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विज्ञान के प्रति प्रतिभा के आकर्षण के लिए प्रायोजित और प्रबंधित एक कार्यक्रम है। इसका मूल उद्देश्य देश के युवाओं को विज्ञान की रचनात्मक खोज के उत्साह के बारे में बताना, प्रतिभा को विज्ञान के अध्ययन के लिए आकर्षित करना और विस्तार के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण मानव संसाधन का निर्माण करना है। कुलपति डॉ परविंदर कौशल, डीन वानिकी महाविद्यालय डॉ संजीव ठाकुर और पीएचडी गाइड सहित अन्य शिक्षकों और छात्रों ने नेहा और जतिन को बधाई दी और पीएचडी के लिए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा, हाल ही में विश्वविद्यालय के दो अन्य डॉक्टरेट छात्रों ने भी हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'महामारी के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति' विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन में मौखिक प्रस्तुति में पुरस्कार प्राप्त किए। फ्रूट साइंस में डॉक्टरेट के छात्र सनी शर्मा ने ओरल प्रेजेंटेशन में दूसरा पुरस्कार हासिल किया, जबकि ट्री इम्प्रूवमेंट एंड जेनेटिक रिसोर्सेज के पीएचडी छात्र उमेश शर्मा ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।
दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक अध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, बरायली व रौड़ी (धार) के गरीब लैंड लूजर व प्रभावित परिवार के लोगों द्वारा अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट व प्रदेश सरकार के साथ किए गए समझौतों पर नाराजगी जताई गई। अंबुजा कंपनी लैंड लूजर व प्रभावित परिवारों के बेरोजगारों को रोजगार देने में आनाकानी कर रही है, जो इलाके के बेरोजगारों के साथ सिर्फ एक मजाक है। इस दौरान बैठक में विभिन्न पहलुओं पर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई। इस अवसर पर भगत राम, राम दत्त, सोहनलाल, परसराम, कलीराम, रमेश शर्मा, काशीराम, रवि, प्रेमलाल, हेतराम, बाबूराम शर्मा, रतिराम, रोशन ठाकुर, जगन्नाथ सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ,पट्टाबारौरी हरिपुर इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में पेंशनर्ज कार्यालय में आयोजित की गई। डीडी कश्यप ने बैठक में पहुंचे सभी पेंशनरों का स्वागत व धन्यवाद किया। बैठक में सर्वप्रथम कुछ समय पहले हुए इकाई के कार्यकर्ता बिशन दास शर्मा के निधन पर दु:ख व्यक्त कर 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में पेंशनरों के के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें महंगाई भत्ते पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने मांग की है कि उन्हें 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। इसके अलावा बैठक में कुठाड़ इकाई के रजत स्थापना दिवस समारोह व जिला कार्यकरणी के चुनाव बारे चर्चा की गई।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर को विद्युत लाईनों के आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पवन विहार तथा इसके आसपास के क्षेत्र तथा डिग्री काॅलेज सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन वन वृत्त में वन रक्षकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 सितम्बर से 8 अक्तूबर तक पुलिस ग्राउन्ड सोलन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी वन वृत्त सोलन के अरण्यपाल ई. विक्रम ने आज यहां दी। ई.विक्रम ने कहा कि सोलन वन वृत्त में वन रक्षकों के 21 पदों पर भर्ती के लिए 19 अगस्त तक आवेदन आमन्त्रित किए गए थे। भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से कुल 11343 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वन विभाग की वैबसाईट http://forp.hp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है ते वे सोलन वन वृत्त के दूरभाष नम्बर 01792-292161 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज यानी शुक्रवार को यूको आरसेटी सलाहकार समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता की।अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल के आधार पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यान्वित करने चाहिएं जो अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करने में सक्षम हों। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि संस्थान को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पात्र इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने संस्थान को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बैंकर्स प्रतिमाह कम से कम एक जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रोहित कश्यप ने इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा गत तिमाही में प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 27 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि आरसेटी द्वारा जिला में 65 विभिन्न पाठ्यक्रमों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। युवाओं को मशरूम उत्पादन, मोमबत्ती बनाने, वूमेल टेलर, पापड़, आचार तथा मसाला पाउडर बनाने की विधि, ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, जूट से निर्मित उत्पादों तथा साॅफ्ट ट्वाॅय मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सीमा कंसल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि वे लम्बित पड़े ऋण मामलों को नियमानुसार एक सप्ताह के भीतर निपटाएं ताकि पात्र लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ प्राप्त कर सकें। ज़फ़र इकबाल आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 164वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्ज को दिए गए लक्ष्य को समय पर प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में जून तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 1,73,226 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 11,619 लाख रुपए जमा किए गए हैं। 78 प्रतिशत खाता धारकों को रूपे कार्ड जारी कर दिए गए हैं जबकि 91.79 प्रतिशत खातों को आधार संख्या से जोड़ा गया है। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 306773 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 1,45,186 तथा अटल पैंशन योजना से 46,868 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में जून तक कुल 21,432 खाते खोले गए हैं। योजना की शिशु श्रेणी के तहत 8298 लाभार्थियों को लगभग 3,554 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 9,344 व्यक्तियों को लगभग 22,965 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 3,790 लाभार्थियों को लगभग 26,461 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला में जून तक 4,275 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक स्वर ग्रोवर ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्ज समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, जिला कृषि अधिकारी डाॅ.सीमा कंसल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, यूको आरसेटी प्रबन्धक रोहित कश्यप, सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत नवगांव के शिव मंदिर सांस्कृतिक एवम विकास समिति समलोह का चुनाव करवाया गया। जिसमें ज्ञान चंद गौतम को समिति का प्रधान बनाया गया। वहीं बृजलाल को उपप्रधान, नरेंद्र गौतम महासचिव व बलदेव राज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके साथ ही सुनील कुमार गौतम, रविचंद्र, प्रताप, यशपाल, महेन्द्र, कमलेश, अनिल कुमार, विक्रांत, हरीश, राजेश, संजय गौतम, सत्य प्रकाश को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव नियुक्त प्रधान ज्ञान चन्द गौतम ने समिति के सभी सदस्यों का उन्हें प्रधान बनाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर निष्ठा व मेहनत से कार्य करेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज यहां भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ‘स्वीप’ अर्थात सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम की जिला स्तरीय कोर समिति की बैठक की अध्यक्षता की। ज़फ़र इकाल ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों से अपात्र मतदाताओं के नाम भी हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेषकर नए युवा मतदाताओं को मतदाता सूचियों में नाम पंजीकृत करवाने के लिए प्रेरित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नवम्बर में होने वाले मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के दौरान 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं तथा अन्य छूटे मतदाताओं के पंजीकरण के लिए व्यापक अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। इसके लिए स्वीप के तहत जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम नवम्बर, 2022 को मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों, महाविद्यालयों और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं पर विशेष रूप से ध्यान देने निर्देश दिए ताकि प्रथम जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज हो सकें। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र और अन्य युवा संगठनों के माध्यम से भी युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन विभाग को ‘स्वीप’ कार्यक्रम के प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के लिए मासिक कैलेण्डर बनाने के निर्देश दिए। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि मतदाताओं को विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि लोकतंत्र में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर, नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में इंटरनेशनल डे फॉर द प्रिजर्वेशन ऑफ़ द ओजोन लेयर मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर परविंदर अरोड़ा, सीजीएम सोलन एवं अध्यक्ष, उपमंडलीय कानूनी सेवा समिति सोलन रहे। रीटा चौहान ने मुख्यअतिथि का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन किया। ओज़ोन पर्त के संरक्षण के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस पर मुख्य न्यायिक न्यायाधीश सोलन ने प्रशिक्षणार्थियों व उपस्थित कर्मचारियों को ओज़ोन पर्त के महत्त्व को समझाया तथा ओज़ोन होल के दिन प्रतिदिन बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। मुख्यअतिथि ने इस अवसर पर ओज़ोन पर्त के नष्ट होने के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की तथा इसे बचाने के लिए हर यथा संभव प्रयास करने का आग्रह किया। प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ में पर्यावरण के प्रति लगाव बनाए रखने के लिए मुख्य अतिथि ने संस्थान में एक पर्यावरण क्लब खोलने का सुझाव भी दिया। नेक राम ठाकुर, वर्ग अनुदेशक ने मुख्य अतिथि का महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक तथा वर्ग अनुदेशक नेक राम ठाकुर व जितेन्द्र सिंह रांगटा उपस्थित रहे।
बाहरा विश्वविद्यालय वकनाघाट ने (एआईस-जेआईटीएफ) अटल ऊष्मायन केंद्र ज्योथि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फाउंडेशन बेंगलुरु के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन से गुणात्मक उत्पाद विकास, वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। इसके तहत बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट के छात्र उत्पाद विकास के वैज्ञानिक आदान-प्रदान से सीधे लाभान्वित होंगे। यह ज्ञापन डॉ. एमजी अनंत प्रसाद सीईओ एआईसी-जेआईटीएफ बेंगलुरु और डॉ. प्रोबीएस नागेंद्र पाराशर कुलपति बहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट के बीच हुआ। इस समझौता ज्ञापन के तहत कार्यक्रमों और गतिविधियों में वित्तीय सहायता, संयुक्त अनुसंधान गतिविधियां, स्टार्टअप्स का सह-ऊष्मायन, संयुक्त उत्पाद विकास कार्यक्रम (जेपीडीपी) शामिल हैं। गौरव बाली पीआरओ बाहरा विश्वविद्यालय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य के छात्र किसी से कम नहीं है। एआईसी-जेआईटीएफ बेंगलुरु के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद बाहरा विश्वविद्यालय में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश से पढ़ने वाले छात्रों को उपयुक्त मंच मिलेगा।
कृषि-बागवानी और संबद्ध गतिविधियों से किसानों की आय बढ़ाने के लिए डॉ॰ वाई॰ एस॰ परमार औदयानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय के खेतों के तालाबों में मछली पालन शुरू कर दिया है। हाल ही में, विश्वविद्यालय ने चार उन्नत प्रजातियों की मछलियों के 3,000 शिशुओं को विवि के तालाबों में डाला गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने मुख्य परिसर के मॉडल फार्म में जल भंडारण तालाबों में इन मछलियों को डाला। इस अवसर पर डॉ. एम के ब्रह्मी, ओएसडी, डॉ. के एस पंत, संयुक्त निदेशक, डॉ. रोहित बिष्ट, डॉ. केएल शर्मा, डॉ. दीपक सुम्ब्रिया सहित तकनीकी और फील्ड स्टाफ, जो इस परियोजना पर काम करेंगे मौजूद रहे। इन मछलियों को हिमाचल प्रदेश राज्य मत्स्य विभाग के नालागढ़ प्रजनन फार्म से खरीदा गया था। इनमें हंगेरियन कार्प, मृगल, जयंती रोहू और कटला शामिल हैं। जहां हंगेरियन कार्प और मृगल बॉटम फीडर हैं वहीं जयंती रोहू और कटला क्रमशः कॉलम और सरफेस फीडर होती है। विश्वविद्यालय में मत्स्य पालन के क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए सहायक निदेशक मात्स्यिकी डॉ. हमीर चंद ने मुख्य परिसर के खेतों का दौरा किया। मत्स्य पालन शुरू करने से पहले, डॉ. सोम नाथ, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और प्रबंधकीय कर्मियों को वैज्ञानिक मछली पालन के विभिन्न पहलुओं से परिचित करवाने के लिए दो प्रशिक्षण प्रदान किए। नालागढ़ और देवली में मछली प्रजनन फार्मों का एक्सपोजर दौरा भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. परविंदर कौशल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने कृषि-बागवानी, वानिकी और डेयरी गतिविधियों के अलावा मत्स्य पालन भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कृषि-बागवानी और डेयरी गतिविधियों के साथ मत्स्य पालन से कृषि आय में वृद्धि हो सकती है। डॉ कौशल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक तर्ज पर वाणिज्यिक मत्स्य पालन और उत्पादन प्रदर्शन इकाइयों की स्थापना करना और नए तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से मछली पालन और प्रजनन प्रौद्योगिकी के शोधन पर कार्य करना है। डॉ. कौशल ने कहा कि हम भविष्य में पोल्ट्री और डक कल्चर को शामिल करके मछली आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहते हैं।विश्वविद्यालय मछली पालन को व्यापक बनाने और किसानों, विशेष रूप से राज्य के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिससे मछली पालन क्षेत्र को बढ़ाने और मछली उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने और उत्थान में मददगार होगा और किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा, विश्वविद्यालय छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित होगा। विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 3.00 करोड़ रुपये के वैज्ञानिक हस्तक्षेप और क्षमता निर्माण पर एक परियोजना प्रस्ताव भी तैयार किया है जिसे राज्य सरकार के माध्यम से भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए भेजा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण एवं गुरूद्वारा फीडर की विद्युत आपूर्ति 18 तथा 19 सितम्बर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 तथा 19 सितम्बर, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून, गुरूद्वारा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
कुनिहार प्रेस क्लब द्वारा महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम तालाब में रविवार 19 सितम्बर को एक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमे कुनिहार प्रेस क्लब, बाघल प्रेस क्लब, एसडीएम इलैवन अर्की व डीसी इलैवन सोलन की टीमें भाग लेंगी। प्रेस क्लब के महासचिव लोकेन्द्र कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता की सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। रविवार को सुबह ठीक 9 बजे मुख्यातिथि का स्वागत कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया जाएगा। कुनिहार प्रेस क्लब ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से इस प्रतियोगिता के मैचों का आनन्द लेने के लिए तालाब मैदान पर पहुंचने की अपील की है।
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण इकाई की बैठक ,इकाई अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कुनिहार में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। चर्चा के उपरांत प्रदेश सरकार से मांग की गई कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 2 अगस्त 2021 को प्रेषित पत्र के आधार पर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हिमाचल प्रदेश के पदधिकारियों शीघ्रातिशीघ्र वार्ता के लिए बुलाए । सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश सरकार पेंशन एवं महंगाई भत्ते से सम्बंधित अपने आदेशों को बिना पक्षपात करते हुए एक समान रूप से लागू करें। उन्होंने कहा कि पेंशन एवं महंगाई भत्ते के संदर्भ में निर्णय केन्द्र सरकार करती है , तथा उसकी पालना प्रदेश सरकार को करनी होती है। हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता दिया जाए। भारत सरकार के अंतर्गत पेंशन प्रदान की जाए , जनवरी 2016 से वेतनमान जारी किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 30 सितम्बर 2021 तक प्रदेश सरकार ने वार्ता के लिए नही आमंत्रित किया तो 1 अक्तूबर 2021 से सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी एक मंच पर लाकर सँयुक्त संघर्ष समिति का गठन करके सरकार के विरुद्ध आन्दोलन करने कि रूप रेखा तैयार की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वंम ही कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए प्रेरित कर रही है और सरकार द्वारा सही समय पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ हिमाचल कुनिहार इकाई की बैठक संघ के प्रधान ओपी भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महासंघ के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा व जिला महामंत्री श्यामानंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को प्रदेश महासंघ की गत दिनों मंडी में हुई बैठक में लिए गए निर्णय की विस्तृत जानकारी दी तथा सबसे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर सरकार से 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूल वेतन में जोड़े जाने, 11% महंगाई भत्ते की किस्त का एकमुश्त भुगतान किए जाने, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू किए जाने, प्रदेश स्तर पर संयुक्त सलाहकार समिति का गठन किए जाने तथा कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त पेंशनरों को हर माह मिलने वाली पेंशन का स्थाई भुगतान किए जाने की मांग की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की यदि सरकार समय रहते इन मांगों को स्वीकार नहीं करती तो प्रदेश महासंघ द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में महासंघ के महामंत्री मनीराम ,उप प्रधान जगदीश चंदेल ,वित्त सचिव राजेंद्र दीवान, सचिव रामस्वरूप, रमेश नाथ ,धनीराम ,रमेश चंद ,विरेंद्र कुमार ,मनमोहन शर्मा ,मोहन लाल जोशी, गोपाल कृष्ण ,जियालाल, रामप्रसाद, कंचनमाला ,शांता कश्यप उपस्थित रहे।
सोलन जिला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितम्बर 2021 तक किया जाएगा। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बुधवार को दी। गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके प्रति समाज में आदर सत्कार की भावना को बल प्रदान करना है। सेवा सप्ताह का आयोजन जिला स्तर के साथ-साथ सभी उपमण्डलों में भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 18 सितम्बर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के परस्पर संवाद से जुडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 सित्मबर को जिला प्रशासन द्वारा वृद्धाश्रमों व डे-केयर केन्द्रों का दौरा कर वहां वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन व सुविधाओं को जांचा जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि 20 सितम्बर को आशीर्वाद दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन पंचायत स्तर पर लोगो को अपने घरों में वृद्धजनोंके प्रति मान-सम्मान व आदर सत्कार की भावना रखने के बारे में प्रेरित किया जाएगा। 21 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवा मनाया जाएगा। इस दिन वरिष्ठ नागरिकों को पौधरोपण जैसे कार्यो में शामिल किया जाएगा। 22 सितम्बर को संवाद दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनके अनुभवों को जाना जाएगा। 23 सितम्बर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को मीडिया बाइट व साक्षात्कार के माध्यम से समाज में सांझा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 सितम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 16 सितम्बर को दिन में 2.30 बजे चम्बाघाट स्थित नए परिधि गृह का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरान्त नए परिधि गृह से ही वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं तथा नागरिक अस्पताल अर्की के पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का विधिवत शुभारम्भ करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरान्त 3.20 बजे कथेड़ में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की आधारशिला रखेंगे। वे 3.40 बजे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 4.00 बजे पुराना बस अड्डा सोलन में कण्डाघाट तहसील की ग्राम पंचायत दंघील एवं हिन्नर के कुरगल, नौहरा, करोग, छोब तथा टकराणा गांव के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। वे तदोपरान्त ग्राम पंचायत हिन्नर के सवागांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। जयराम ठाकुर इसके उपरान्त पुराना बस अड्डा सोलन में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
टल शिक्षा कुञ्ज कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग द्वारा 'औषधि विज्ञान में अनुसंधान एवं विकास' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कुल 203 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 6 तकनीकी सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन में प्रतिभागिओं और शोधकर्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही विकल्प उपलब्ध थे। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक जी एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए इस तरह के सम्मेलनों की उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि हिमाचल में जैव विविधता, औषधि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं, जिस पर छात्रों और शोधकर्ताओं को और अधिक अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर सिमी कौशिक और शिव कौशिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के पहले दिन फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा के निदेशक, प्रोफेसर एसी राणा, उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दूसरे दिन कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर के वाइस चांसलर प्रो करतार सिंह वर्मा ने तकनीकी सत्र के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और निदेशक, प्रोफेसर शैलेंद्र सराफ ने समापन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग, बायोजेनटा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ - ऊना, इनोवा कैपटेब लिमिटेड - बद्दी और बायोसेफ मेडिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड - रांची, के सहयोग और मार्गदर्शन से आयोजित किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्मी में प्रधानाचार्य रमेश कुमार की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया। हिंदी के भाषा अध्यापक हरी चन्द व हिंदी की प्रवक्ता मीना ठाकुर ने हिन्दी दिवस पर हिन्दी की महत्वत्ता की विस्तृत जानकारी दी। हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है भारत में रहने वाले हर नागरिक की पहचान हिंदी से है। देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन मूल्य संस्कृति, संस्कार का संवाहक, परिचायक हिंदी है। हिंदी एक सरल, सहज और मधुर भाषा है। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जहां हिन्दी राष्ट्रभाषा है, वहीं हिंदी का परिपूर्ण ज्ञान देश के प्रत्येक नागरिक को होना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापकों ने हिन्दी दिवस पर विचार दिए। मंच का संचालन राम पाल प्रवक्ता रासायनिक विज्ञान ने किया।
उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में समाज के सभी वर्गों ने सराहनीय कार्य किया है और कोरोना योद्धाओं का सम्मान जन-जन का सम्मान है। बिक्रम सिंह आज यहां प्रेस क्लब सोलन द्वारा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। बिक्रम सिंह ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण पूरे विश्व को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अभी भी कोरोना का संकट टला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संकट के कारण समाज के विभिन्न वर्गों को अनेक परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। केन्द्र और राज्य सरकार ने इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए जारी वित्तीय पैकेज लक्षित वर्गों के लिए सुकूनदायक सिद्ध हुए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज, प्रशासन और सरकार के मध्य महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकार जहां जन-जन तक कल्याणकारी योजनओं की जानकारी पहुंचाते हैं वहीं अपनी लेखनी के माध्यम से कमियों को भी उजाकर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सोलन द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान समाज के सभी वर्गों को संकट से ग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने प्रेस क्लब सोलन को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और आशा जताई कि प्रेस क्लब सोलन भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों को संबल प्रदान करने के लिए कार्यरत रहेगा। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, पूर्व सांसद एवं प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, हिमको फैडरेशन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी पवन गुप्ता, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ.राजेश कश्यप, बीडीसी कण्डाघाट के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री भरत साहनी, जिला परिषद सोलन की पूर्व अध्यक्ष शीला, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र परिहार, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र घोषित किए हैं। ग्राम पंचायत शडियाना के वार्ड पनूह कुठालां एवं वार्ड गद्दों-1 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पनूह कुठालां को मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। वार्ड गद्दों-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला गद्दों, वार्ड गद्दों-3 के लिए कार्यालय ग्राम पंचायत शडियाना, वार्ड छपरोली के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला छपरोली, वार्ड ओलगी के लिए कार्यालय ग्राम पंचायत शडियाना, वार्ड कोठी के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला शडियाना को मतदान केन्द्र घोषित कया गया है। ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग को मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। धर्मपुर विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड नम्बर-1 सैन्सीवाला में उप निर्वाचन के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुल्हाड़ीवाला को मतदान केन्द्र घोषित किया है। कुनिहार विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-3 कुंहर में उप निर्वाचन के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला लड़ोग को मतदान केन्द्र घोषित किया है। कण्डाघाट विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर में उप निर्वाचन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट को मतदान केन्द्र घोषित किया है। नालागढ़ विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र घोषित किए हैं। ग्राम पंचायत मलहेनी के वार्ड नम्बर-5 रजवाती के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलहेनी, ग्राम पंचात राजपुरा के वार्ड नम्बर-5 मुसेवाल-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजपुरा, ग्राम पंचायत किशनपुरा के वार्ड नम्बर-6 किशनपुरा-1 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला किशनपुरा तथा ग्राम पंचायत रडयाली के वार्ड नम्बर-6 दत्तोवाल-5 के लिए पंचायत घर रडयाली को मतदान केन्द्र घोषित किया है।
मैसर्ज एस्क्लिपीअस वेलनेस प्राईवेट लिमिटिड, मैसर्ज प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटिड, भारतीय संचार निगम लिमिटिड एवं केपी ग्र्रुप-9 में विभिन्न श्रेणियों के 268 पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार 17 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा मैसर्ज एस्क्लिपीअस वेलनेस प्राईवेट लिमिटिड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (कमीशन आधारित) के 200 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं, बीए, बीएससी, बीकाॅम निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 30 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि मैसर्ज प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटिड में अपरेंटिस आईटीआई टर्नर, इलैक्ट्राॅनिक, मैकेनिक, फीटर तथा इलैक्ट्रीशियन के 18 पद भरे जानें हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संचार निगम लिमिटिड एवं केपी ग्र्रुप-9 में सेल्स मैनेजर एवं टीम लीडर के 50 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितम्बर, 2021 को सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, मोबाइल नम्बर 70189-18595, 98170-69798, 98826-74079 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हरी ने कोविड-19 संकट के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा 14 सितम्बर को जारी आदेशों के अनुरूप आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला सोलन में आवासीय विद्यालयों को छोड़कर सभी विद्यालय 21 सितम्बर तक बन्द रहेंगे। अध्यापन व गैर अध्यापन कार्य से जुड़े कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। आवासीय विद्यालयों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। इन आदेशों की अवहेलना तथा कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना न करने पर दोषी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं एवं आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राजभाषा हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी पखवाड़े की शुरूआत की गई।इस कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 15 दिनों तक हिंदी भाषा से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता,पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ जनेश कपूर ने हिंदी भाषा की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी और संस्कृत की लिपि तथा व्याकरण वैज्ञानिक है जो हर तरह से तथ्यपरक है इसलिए हमें आंगल भाषा को सीखना अवश्य चाहिए और इतनी उत्कृष्टता से सीखना चाहिए कि हमारा मुकाबला अंग्रेजी भाषा में भी कोई न कर सके, लेकिन अपनी हिंदी भाषा पर अंग्रेजी को हावी नहीं होने देना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य जनेश कपूर ने बताया कि यह आयोजन पूरा एक सप्ताह चलता रहेगा और अंतिम दिन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर, प्रोफ़ेसर मनोज, प्रोफेसर विश्वज्योति, प्रोफेसर संदीप, प्रोफेसर अजय व प्रोफेसर सुरेश उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 17 सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 17 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, कोविड अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग, नेगी काॅलोनी, एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार परिसर में सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कोविड-19 वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के विशेष अभियान के तहत एक कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के दिव्यांग जनों को दूसरी वैक्सीन लगाई गई। सोसायटी जंहा दिव्यांग जनों को पढ़ाई व खेल के साथ अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने में हमेशा आगे रहती है तो वन्ही दिव्यांगों के स्वास्थ्य का भी संस्था पूरा ख्याल रखती है। पहले संस्था ने दिव्यांग जनों को कोविड-19 की प्रथम वैक्सीन लगवाई थी और अब दूसरी वैक्सीन लगवाकर संस्था ने सराहनीय काम किया है। संस्था ने दिव्यांगों के आने जाने के साथ खाने की व्यवस्था भी की है। दिव्यांगों के अभिभावकों ने संस्था के समन्वयक रोशन लाल शर्मा, बीएमओ अर्की व सीएमओ का धन्यवाद किया। सोसायटी समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की एसओपी के तहत यह कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि तय समय के अनुसार दिव्यांगों को दूसरी वैक्सीन लगवाई जाएगी । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से कृष्णचन्द वर्मा ,रमा शर्मा, मीना एवं अंजना, नीलम एवं गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार की तरफ से समन्वयक डॉ रोशन लाल शर्मा व बालक राम, चन्द्रकांता, तमन्ना, ज्योति व आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया।स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गीता राम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार व जागृति कपिल शास्त्री ने स्वर की देवी मां सरस्वती की स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू ने किया व हिंदी दिवस की महिमा का गुणगान किया। प्रवक्ता हिंदी धनी राम ने हिंदी दिवस पर विस्तार से अपना वक्तव्य रखा तथा अपने वक्तव्य में कहा कि भारत वर्ष में हमारी अधिकांश जनसंख्या हिंदी भाषी है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात बोहर राजेन्द्र सिंह ने मैथिलीशरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर के साथ मिलकर हिंदी भाषा को एक आधिकारिक भाषा बनाने का प्रयास किया। उनके हिंदी भाषा के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही 14 सितंबर 1953 को पहली बार बोहर राजेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर हिंदी दिवस मनाया गया और तभी से 14 सितंबर को प्रति वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। अनीता कौंडल प्रवक्ता अंग्रेजी ने हिंदी दिवस पर अपनी एक कविता प्रस्तुत की।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने भी हिंदी दिवस पर अपने वक्तव्य में कहा कि भारत में विविधता में एकता है तथा हिंदी के माध्यम से ही हम एक दूसरे के साथ जुड़ें है तथा हमें हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, सुमन देवी, नीलम शर्मा, रेणुका, नरेंद्र लाल, आरती, पूर्णिमा, अनीता, किरण, लता देवी, उर्मिला ठाकुर, वीना कुमारी, मंजू, जागृति कपिल, सुषमा, प्रवीण, मुकेश, पूनम, विमला, चमन, जितेंद्र चंदेल, रजनीश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी दिवस के उपलक्ष पर साई इंटरनेशनल स्कूल में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी पाठ गतिविधि, पोस्टर और नारा लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वंही बच्चों ने विचारोत्तेजक और सुंदर पोस्टर भी डिजाइन किए।दुनिया में सबसे विविध राष्ट्रों में से एक होने के नाते, भारत एक ऐसा स्थान है जहां कई परंपराएं, रीति-रिवाज, धर्म और भाषाएं पनपती हैं। और सभी भाषाओं में, हिंदी को प्रमुख माना जाता है और साथ ही भारत में व्यापक रूप से बोली जाती है। 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को भारत में एक उच्च दर्जा मिला, जब इसे देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। तब से 14 सितंबर को भारत की आधिकारिक भाषा को श्रद्धांजलि देने के लिए हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी दिवस का उत्सव भारतीय आबादी को उनकी सामान्य जड़ों और एकता की देशभक्ति की याद दिलाता है।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला सोलन इकाई की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि कर्मचारी सरकार व प्रशासन की रीढ़ है। कर्मचारी वर्ग को सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर कर्मचारी हितैषी निर्णय लेकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जाता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों में कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर सुलझ सकने वाली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को अविलम्ब सुलझाया जाए और जिला स्तर एवं राज्य सरकार को प्रेषित की जाने वाली मांगों को शीघ्र उचित स्तर पर प्रेषित किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की मांगों तथा समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त कार्यालय सोलन में कर्मचारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने, कृषि उपनिदेशक कार्यालय सोलन के सम्पर्क मार्ग, नगर निगम सोलन के प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, सोलन शहर व जिला के अन्य शहरों में आवारा कुतों से निजात दिलाने, पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप शौचालय का प्रावधान करने, सोलन की निजी पार्किंग व नगर निगम सोलन की पार्किंग में अतिरिक्त पार्किंग शुल्क वसूलने, सोलन शहर में परचून व सब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने, पशु औषधालय कैंडोल के भवन की मुरम्मत, जिला के समस्त विकास खण्डों में आवासीय काॅलोनियों के निर्माण सहित अन्य मामलों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस अवसर उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जे.के. ठाकुर, उपाध्यक्ष सतपाल राणा, महासचिव रामलाल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन का निरीक्षण किया और अधोसंरचना सहित पुस्तकालय इत्यादि में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों एवं छात्रों की मांगें सुनीं और इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की जांच भी की। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को डिजिटल पद्धति से आरम्भ किया जाना चाहिए ताकि छात्र नई तकनीक से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घरद्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में कोविड-19 नियमों की अनुपालना के साथ महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य जारी है। उन्होंने अध्यापकों एवं छात्रों से आग्रह किया कि सभी के स्वास्थ्य के दृष्टिगत कोविड नियमों का पालन करें और अपनी पढ़ाई में रूकावट न आने दें। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में खेल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए जाएंगे। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस अवसर पर महाविद्यालय में कन्या छात्रावास के जीर्णोद्धार एवं निर्माणाधीन वाणिज्य भवन के कार्य को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया। विद्या भारती के उत्तर भारत के महासचिव देशराज शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर 14 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। बिक्रम सिंह ठाकुर 14 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे डाॅ.यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा को सर्व सुलभ बनाकर भारत को ज्ञान की वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी। गोविन्द सिंह ठाकुर आज यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श एवं संवाद के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन स्टार्स परियोजना के तहत किया गया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में सभी हितधारकों को पूर्ण जानकारी प्रदान कर उनके सुझाव आमन्त्रित करने के लिए इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। यह प्रदेश की ऐसी चैथी कार्यशाला है। इससे पूर्व प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू एवं मण्डी जिलों में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ऐसी प्रथम शिक्षा नीति है जिसे देशभर में परामर्श की सघन प्रक्रिया के उपरान्त तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में 2.5 लाख ग्राम पंचायतों, 6600 विकास खण्डों, 06 हजार स्थानीय शहरी निकायों तथा 676 जिलों से प्राप्त लगभग 02 लाख से अधिक सुझावों को इस नीति में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शिक्षा के सार्वभौमिकरण के लक्ष्य को आत्मसात करने की दृष्टि से कार्यान्वित की जाएगी। नीति के अन्तर्गत कम से 5वीं कक्षा तक मातृ भाषा में पढ़ाई पर बल दिया जाएगा। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करना है। उन्होंने का कि इस नीति के विभिन्न उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से समग्र रूप से लाभान्वित करने और सभी हितधारकों के सुझावों के क्रियान्वयन के लिए ही कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में प्रस्तुत सुझावों को राज्य स्तर पर साझा कर कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यशाला में अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावक, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठन, निर्वाचित प्रतिनिधि एवं छात्रों को आमन्त्रित किया गया है। पूर्व सांसद, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, सदस्य दर्पणा ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य चन्द्रमोहन शर्मा सहित जिला के अध्यापक, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, निर्वाचित प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 6 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आज से आरम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने किया। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम को भली-भान्ति समझें ताकि वे अपने उत्तरदायित्व का समुचित निवर्हन कर सकें। शिविर में ग्राम पंचायत डांगरी, ओच्छघाट, कक्कड़हट्टी, शडियाणा, भारती, पट्टाबरावरी, सपरून, शामती, अन्हेच, देवठी तथा रणो के 86 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शिविर में जिला पंचायत अधिकारी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को 73वें संविधान संशोधन के विषय में अवगत करवाया गया। पंचायत निरीक्षक ने ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, उप ग्राम सभा तथा महिला ग्राम सभा की बैठकों के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्य, अभिलेख व रजिस्टर, ग्राम पंचायत का वित्तीय प्रबन्धन, ई-एप्लीकेशन, न्यायिक कार्य, महत्वपूर्ण योजनाओं, सूचना का अधिकार एवं सामाजिक अंकेक्षण, निर्माण कार्य प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन इत्यादि विषयों पर समुचित जानकारी प्रदान की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 15 सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 15 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने सोमवार को सोलन महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने कॉलेज में व्यवस्थाओं को जांचा व कॉलेज प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की बोकॉम ब्लॉक जल्द से जल्द बनाया जाए, महाविद्यालय में पार्किंग की उचित सुविधा की जाए, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम को पुनः खोला जाए व BBA ब्लॉक में खिड़कियों में शीशे जल्द लगाए जाये एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री को कॉलेज में आ रही पानी की समस्या से भी अवगत करवाया। इसके बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पूरा आश्वासन दिया है कि विद्यार्थी परिषद की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।


















































