मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले की द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कटौला में 28.11 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने अगले सत्र से द्रंग विधानसभा क्षेत्र में आईटीआई खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कटौला में 3.69 करोड़ रुपये की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन, तहसील सदर में 2.04 करोड़ रुपये की लागत से पराशर, कालंग, सोलंग में पेयजल योजना और उत्तरशाल क्षेत्र की पेयजल योजना के संवर्धन, कटोला में 1.17 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में विज्ञान प्रयोगशाला भवन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 4.38 करोड़ रुपये की लागत से पुराना कटौला से कुन्धक सड़क, खलियार में 96 लाख रुपये की लागत से जिला कोषागार अधिकारी के लिए आवासीय भवन और कमान्द में 1.06 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जीका नर्सरी का लोकार्पण किया। जय राम ठाकुर ने कटौला में 14.81 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने तहसील सदर की ग्राम पंचायत शेगली में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से हर घर नल से जल, नाबार्ड के अन्तर्गत 7.09 करोड़ रुपये से कटौला-बोदनधार-कुन्दक-टिहरी-कालंग-पटौंश सड़क, 27 लाख रुपये की लागत से कनिष्ठ अभियन्ता के आवासीय भवन, कमान्द में 35 लाख रुपये से सहायक अभियन्ता के आवास, तहसील सदर की ग्राम पंचायत शेगली में जुथारू नाला से श्रीदेव पराशर मन्दिर के लिए 1.87 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना और 3.24 करोड़ रुपये की लागत से तहसील सदर में ग्राम पंचायत कटौला, कमान्द में जल वितरण प्रणाली के सुधारीकरण और जलापूर्ति योजना रियारी लंगझणु के सुधारीकरण कार्य की आधारशिला रखीं। मुख्यमंत्री ने कटौला में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य का सन्तुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि अनेकांे बार दं्रग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के पूर्व वरिष्ठ मंत्री क्षेत्र में हो रहे विकास पर प्रश्न उठा रहे हैं। उन्होंने नेता को सलाह दी कि वे आधारहीन बयानबाजी न करें क्योंकि द्रंग क्षेत्र के लोग अपने हितों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि महामारी के शुरूआत में राज्य में केवल 50 वेंटीलेटर्ज उपलब्ध थे जबकि आज प्रदेश में 600 से अधिक वेंटीलेटर्ज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत 10 लाख से अधिक पीपीई किट का उत्पादन कर रहा है, जबकि डेढ वर्ष पहले भारत में एक भी पीपीई किट तैयार नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को जवाब देना चाहिए कि उनकी सरकार ने पिछले 50 वर्षों में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या किया है।मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान पूरे दिल से समर्थन देने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया। उनके आर्शीवाद से ही भाजपा ने 2018 के बाद प्रदेश में हुए सभी चुनावों में जीत हासिल की है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस परोपकार को आने वाले वर्षों तक जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने पिछले कुछ महीनों में चार वरिष्ठ नेताओं को खोया है, जिसके कारण जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर में विधानसभा और मण्डी में लोकसभा उपचुनाव शीघ्र ही होंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि समाज के हर वर्ग और राज्य के हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कई विकासात्मक परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला छकरयाल को उच्च पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में परीक्षा हाॅल के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की देने भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के अन्तर्गत पौधरोपण भी किया। उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के अन्तर्गत बालिकाओं के माता-पिता को एक पौधा भी भेंट किया और जीका का पोस्टर भी जारी किया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, महिला मंडलों और युवक मंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का पराशर क्षेत्र राज्य के सबसे खूबसूरत क्षेत्रों में से एक है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 16 नई ग्राम पंचायतें बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में आईटीआई खोलने का भी आग्रह किया और क्षेत्र की विकासात्मक मांगों को विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, उपायुक्त मंडी अरिंदम चैधरी सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
देव भूमि हिम कला मंच शिमला कला संस्कृति व कलाकारो के प्रोत्साहन के लिए वर्षों से कार्य कर रहा है। ऐसे विभिन्न कार्यक्रम जिनमें स्टेज शो, लघु सन्देश, सफाई अभियान, रक्तदान शिविर व अन्य कार्य यह मंच करता रहता है वहीं हिमाचल के कलाकारों को भी उनके कार्य के लिए समय समय पर सम्मानित करने का कार्य बखूबी करते आ रहे हैं । देव भूमि हिम कला मंच के सौजन्य से सरकाघाट में एक अवार्ड शो व नृत्य की प्रतियोगिता होने जा रही है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में धर्मधाला की लेखिका व समाज सेविका बबिता ओबरॉय शिरकत करेंगी । इस कार्यक्रम में ममता भारद्वाज सा रे गा मा पा पंजाबी फेम, अशोक पठानिया प्रमुख गृहणी स्व स्वरोजगार संघ इन्दौरा, पूर्णिमा जम्वाल, रबर डॉल निधि डोगरा, पवन बाला, सुनीता डोगरा समाज सेविका रोहड़ू, चेतन चैयरमैन हिम स्टार ग्रुप, वरिष्ठ पत्रकार व देव भूमि हिम कला मंच के प्रधान किशन ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार एवम एंकर विनायक ठाकुर, जगदीश सनवाल लोक गायक, लोक गायक दुर्गा दास राव, मनीषा शर्मा, भूप सिंह प्रेमी रिटायर आर्मी ऑफिसर, लता पठानिया, अनु ठाकुर, प्रीति शर्मा, हिमाचल के प्रसिद्ध हिमाचली मुंडा, अन्वेशा कंसल, प्रेम कुमारी समाज सेविका, रमेश बसरा, अंजना कुमारी को उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। अधिक जानकारी देते हुए देव भूमि हिम कला मंच के संस्थापक देवेंद्र कुमार देव ने बताया कि सरकाघाट के मंच की बागडोर अनिशा भारद्वाज, नवी शर्मा दुर्गादास राव, मनीषा शर्मा जैसे कर्मठ हाथों में सौंपी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए रविवार को मण्डी से द्रंग जाते समय रास्ते में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अपनी फरियाद लेकर खड़ी महिला की समस्या को मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रोक कर सुना और मौके पर ही महिला की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से महिला की मदद हेतू एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडू के पाखरी गांव की विधवा महिला लक्ष्मी देवी अपनी समस्या लेकर सड़क किन्नारे खड़ी थी। मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुंरत अपना काफिला रोका और उसकी समस्या सुनी। गरीब महिला की फरियाद सुनकर मुख्यमंत्री इतने भावुक हो गए कि महिला के बेटे का स्वास्थ्य जानने के लिए अपने आप को महिला के घर जाने से नहीं रोक पाए। महिला का बेटा सड़क दुर्घटना के कारण गत लगभग 22 वर्षों से कोमा में होने के कारण बिस्तर पर ही है। मुख्यमंत्री बिस्तर पर पड़े गरीब महिला के बेटे के स्वास्थ्य की स्थिति को देखकर इतने भावुक हुए कि उन्होंने त्वरित समाधान के रूप में मौके पर ही एक लाख रुपये उसके उपचार के लिए स्वीकृत कर दिए। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही उपायुक्त मण्डी को निर्देश दिए की इस परिवार को सहारा योजना के अन्तर्गत लाया जाए ताकि परिवार को बेटे के उपचार के लिए 3000 रुपये राशि प्रतिमाह मदद के रूप में मिल सके। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने गरीब विधवा महिला के बेटे के उपचार के लिए मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने के कारण आम लोगों के दुःख दर्द और उनकी समस्याओं को भली-भांति जानते है, जिसका परिचय उन्होंने आज एक बार पुनः द्रंग विधानसभा क्षेत्र में दिया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार को जिला मंडी की द्रंग विधानसभा क्षेत्र के भटोग में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके एक दिवसीय दौरे के दौरान द्रंग विधान सभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये लागत की 44 विकासात्मक परियोजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नेता द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने के बावजूद द्रंग कई वर्षों तक उपेक्षित रहा। उन्होंने जवाहर ठाकुर को सुझाव दिया कि वे क्षेत्र के कांग्रेस नेता से अनुरोध करें कि वह द्रंग विधानसभा का दौरा करें ताकि उन्हें इस क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान हुए अभूतपूर्व विकास के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के डिविजन नम्बर-1 को मण्डी से द्रंग स्थानांतरित करने, इस अवसर पर उपस्थित प्रत्येक महिला मण्डल को जवाहर ठाकुर की विधायक निधि से 25-25 हजार रुपये, क्षेत्र की दो नई पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए प्रत्येक पंचायत को 10-10 लाख रुपये और क्षेत्र में सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्रंग में सब जज कोर्ट खोलने का मामला उठाएगी। मुख्यमंत्री ने भटोग में 100.82 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने भटोग में 22.66 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य समर्पित किए, जिसमें पधर क्षेत्र की ग्राम पंचायत झिल्हम, ग्वाली, स्यूं, कटींडी के जनगणित गांवों फूटाखल, हयून, पुन्डल, कटींडी इत्यादि बस्तियों के लिए 5.84 करोड़ रुपये लागत की पेयजल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्य, पधर में 1.07 करोड़ रुपये की लागत के राजस्व सदन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत दयोली खड्ड पर बड़ागांव बाह बदवाहन सड़क पर 1.59 करोड़ रुपये के 40 मीटर लम्बे पुल, नाबार्ड के अन्तर्गत कुन्नू नशाधरा बटधार मनारू सड़क पर लुणी खड्ड पर 65 लाख रुपये की लागत के 40 मीटर लम्बे पुल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 4.28 करोड़ रुपये के बनोगी चैहड चैला सड़क, नाबार्ड के अन्तर्गत 6.10 करोड़ रुपये से नगरोटा सेगालदुहाग चकनवार पाली सड़क की मैटलिंग और टायरिंग, नाबार्ड के अन्तर्गत 2.73 करोड़ रुपये से शिंगरी-बबली-छाहरी-गजौंण स्कूल सड़क के मैटलिंग और टायरिंग और राजकीय उच्च विद्यालय चुक्कू में 40 लाख रुपये की लागत के अतिरिक्त आवास का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने तहसील सदर के टांडू-मेहड़-पाखरी-डडवास और भटोग गांवों के लिए ब्यास नदी से 11.70 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ सिंचाई योजना, एनडीबी योजना के तहत तहसील पधर के बड़ागांव, कुफरी, धमचयान और टिक्कर की बस्तियों के लिए 60.58 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, बड़ागांव में 2.50 करोड़ रुपये के शिवा परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 3.38 करोड़ रुपये से चैरा से कुम्हारड़ा सड़क का शिलान्यास किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि महामारी के बावजूद प्रदेश सरकार राज्य का निर्बाध विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत प्रदेश की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना वरदान साबित हुई है, क्योंकि इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के दूर-दराज के गांवों को भी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी की संकल्पना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ाने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक समय स्वास्थ्य संस्थानों में केवल 1200 बिस्तर उपलब्ध थे जिन्हें कम अवधि में बढ़ाकर लगभग 5000 कर दिया गया है। इसी प्रकार प्रदेश में केवल एक ही ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील था, जबकि आज प्रदेश में 10 ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील है और शीघ्र ही 28 और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क गैस कनेक्शन व निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की कन्याओं को उनकी शादी के समय 31000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शगुन योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री का यह चौथा दौरा है, जिससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास की कितनी चिंता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज ही द्रंग विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पूर्व नेतृत्व, जिन्होंने कई बार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया ने क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों से झूठे वादें कर लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में द्रंग क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और द्रंग क्षेत्र की विकासात्मक मांगों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडू के पाखरी गांव की एक गरीब विधवा महिला लक्ष्मी देवी को एक लाख रुपये की राशि मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, जिनका बेटा सड़क दुर्घटना के बाद पिछले लगभग 22 वर्षों से कोमा में है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि इस परिवार को सहारा योजना के अन्तर्गत लाया जाए ताकि परिवार को 3000 रुपये की प्रति माह मदद मिल सके। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, मंडलाध्यक्ष दलीप कुमार, उपायुक्त मंडी अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
सरकाघाट : ईल्लाका भदरोता के रखोटा की बेटी जया भारती ने दिल्ली एम्स में दाखिले के लिए झटका पहला स्थान
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रखोटा की बेटी जया भारती सुपुत्री पुष्पराज एवं विद्या देवी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक कोर्स के लिए जून माह में हमीरपुर के एक निजी संस्थान में ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम दिया था। इसका परिणाम हाल ही में घोषित हुआ जिसमें बेटी जया भारती ने पहला स्थान हासिल किया है आपको बता दें की इसमें कुल 38 बच्चों का चयन हुआ है, जया भारती इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने गुरुजनों को देती है जिन्होंने इनका मार्गदर्शन किया। जया भारती की शुरुवाती पढ़ाई पांचवी कक्षा सरस्वती विद्या मंदिर रखोटा, दसवीं कक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला रखोटा, तथा बारहवीं कक्षा राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड़ से प्राप्त की है। जया भारती सुपुत्री पुष्पराज गांव एवं पंचायत रखोटा तहसील सरकाघाट जिला मंडी से संबंध रखती है तथा पिता पुष्प राज रखोटा पंचायत में उप प्रधान और माता विद्या देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। जया भारती ने हाल ही में जीएनएम का कोर्स जोनल हॉस्पिटल मंडी से किया है। जया की बड़ी बहन देवी वंदना एम एस सी कर रही है और छोटा भाई मनीष कुमार इंजीनियरिंग की पढ़ाई और खास बात तीनों में यह है कि दसवीं कक्षा में इन सभी ने बेहतर शिक्षा परिणाम देने पर प्रदेश सरकार से लैपटॉप बतौर प्रोत्साहन हासिल किया है। जया की इस उपलब्धि पर जिला पार्षद चंद्र मोहन शर्मा, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, बीडीसी सदस्य विनीत ठाकुर, पूर्व प्रधान पवन शर्मा, नाना हरिराम शर्मा, मामा बालम शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी है।
सदैव जोगिंदर नगर व्यापार मंडल के साथ हूं खड़ा - प्रकाश राणा : विधायक प्रकाश राणा ने जारी ब्यान में कहा कि वे सदैव जोगिंदर नगर व्यापार मंडल के साथ खड़े रहे हैं व निकट भविष्य में भी खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि बीते कल व्यापारिक मेले को लेकर जो विरोध प्रदर्शन व्यापार मंडल जोगिंदर नगर द्वारा किया गया उस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा उन पर व्यापारियों का साथ न देने व उनके अहित में केवल एक परिवार का साथ देने की बात कही गई जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष के एक फ़ोन करने पर वे व्यापार मंडल से मिले व व्यापारिक मेले के विरोध में पैदा हुए गतिरोध को हल करने के लिए प्रशासन, व्यापार मंडल व मेला आयोजकों से बैठक की ताकि इसका कोई उचित हल निकल सके। ऐसे में व्यापार मंडल अध्यक्ष का ये ब्यान समझ से परे है की विधायक व्यापार मंडल के साथ न होकर किसी व्यक्ति विशेष का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता व जोगिंदर नगर का विकास करवाने के हक में हैं व इसके लिए वे निरंतर प्रयत्नशील भी हैं। वे हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं, बाहरी लोगों या किसी एक परिवार के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को देखना प्रशासन का कार्य है और अगर कानून की बात की जाए तो वे कानून व्यवस्था का भी आदर करते हैं व कानूनी प्रक्रिया का किसी भी प्रकार से उल्लंघन न करते हुए ही इस समस्या को सुलझाने में यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में वे लगातार प्रशासन से बात कर रहे हैं व एसडीएम जोगिंदर नगर सहित डीसी मंडी से भी इस मामले को गंभीरता से देखते हुए सही जांच करने को कहा और अगर इसमें कोई गलत पायी जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही करने को उनके द्वारा कहा गया है। उन्होंने कहा कि इतना कुछ करने के बावजूद अगर उन्हें टारगेट किया जा रहा है तो वो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष से वे अपील करते हैं वे गलत बयानबाजी करने से थोड़ा परहेज करें एवं निम्न स्तर की राजनीति करते हुए विधायक व व्यापारियों के बीच दरार न डालें।
जोगिन्दर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय धरवाल ने जारी ब्यान में कहा की व्यापार मंडल व्यापारिक मेले के विरोध में पिछले कई दिनों से अपना विरोध स्थानीय प्रशासन, स्थानीय विधायक व सरकार से जता रहा है। व्यापार मंडल जोगिन्दर नगर ने कई बार प्रशासन को लिखित में अपनी आपत्ति जताई व दो बार एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया तथा तीन घण्टों तक सम्पूर्ण बाजार बंद रख कर व रोष रैली भी निकाली गई । विधायक को भी लिखित व मिल कर अपनी समस्या बताई परंतु इतने दिन बीत जाने पर भी प्रशासन, विधायक व सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इस सारे प्रकरण में विधायक की कमजोर प्रशासनिक पकड़ व अपनी जनता के प्रति उदासीनता साफ झलकती है। उन्होंने कहा कि विधायक आज 600 व्यापारियों की पेट में लात मारने वालों का साथ दे रहें है जो की उनके स्थानीय प्रशासन के रवैये व उनके व्यापार मंडल को दिए जवाब से साफ जाहिर होता है। आज यदि जोगिन्दर नगर व्यापार मंडल अपने सथानीय व्यापारिओं की लड़ाई लड़ रहा है तो स्थानीय उपमंडलाधिकारी बाजार में गरीब छोटे रेहड़ी फड़ी वालों को डराने धमकाने का काम कर रहें है। इस से यही जाहिर होता है कि स्थानीय विधायक के सरंक्षण के आधार पर ही प्रशासन ऐसी हरकतें कर रहा है। अब तक के सारे घटना क्रम से भी यही जाहिर होता है कि इस व्यापारिक मेले को विधायक व सरकार का सरंक्षण प्राप्त है। व्यापार मंडल इतने दिनों से शांति पूर्ण हल चाहता था परंतु स्थानीय विधायक, प्रदेश की सरकार व स्थानीय प्रशासन ने पूर्ण रूप से व्यापारिक मेले को चलाने वालों का साथ देने का ही अब तक काम किया है। अतः व्यापार मंडल मंगलवार को स्थानीय विधायक, स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार का पुतला फूंकेंगा। व्यापार मंडल जोगिन्दर नगर अपने 600 व्यापारियों की पेट की लड़ाई के लिए शन्ति पूर्व हल चाहता था परंतु स्थानीय विधायक व प्रदेश की सरकार ने अब तक व्यापारियों के पेट पर लात मारने का ही काम किया है ओर व्यापारियों को इस स्थिति में संघर्ष करने को मजबूर किया है। प्रत्येक व्यापारी स्थानीय विधायक व प्रदेश की सरकार को इस हेतु भविष्य में माफ नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पांच करोड़ रूपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने ग्राम पंचायत सरोआ में 60.22 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना लटोगली और ग्राम पंचायत तांदी में 70 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना सावला का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत तांदी में 38 लाख रुपये की लागत वाली थाच-सावला उठाऊ सिंचाई योजना और ग्राम पंचायत सरोआ में 33 लाख रुपये की लागत वाली कुक्लाह-लटोगली उठाऊ सिंचाई योजना के शिलान्यास भी किए। जयराम ठाकुर ने 1.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वन विश्राम गृह धरोट, 78 लाख रुपये की लागत की बस्सी-धरोट उठाऊ सिंचाई योजना, 42.40 लाख रुपये की लागत की चंद्रोटधार-धरोट बहाव सिंचाई जलापूर्ति योजना और 43.06 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददोह के अतिरिक्त भवन का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में सरोआ, बाड़ा, क्योलिधार और ददोह में जनसभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता गुलजारी लाल ठाकुर ने धरोट में मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। क्षेत्र के अनेक कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रिस्सा में वन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से लगभग दो सौ से अधिक फलदार तथा अन्य जड़ी-बूटी वाले पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर पंचायत प्रधान लता देवी, विजय कुमार (बीओ) नेक राम (फारेस्ट गार्ड) तथा सभी वार्ड पंच मौजूद रहे। प्रधान लता देवी ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि अपने-अपने गांव में इन पौधों की रोपाई करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। इस मौके पर पंचायत में बने स्वयं सहायता समूह ग्रौडू की सदस्य बिंदू,रजनी देवी, ललिता शर्मा, निशा देवी, रक्षा देवी, बंदना देवी, प्रियंका देवी, पवना देवी, सुनिता देवी आदि शामिल रही।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने जोगिन्दर नगर में चल रहे व्यापारिक मेले के संबंध में स्टेट प्रेसिडेंड हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल सुमेश कुमार शर्मा के साथ बात की। उन्होंने बताया कि सुरेश कुमार ने जोगिन्दरनगर व्यापार मंडल को आश्वस्त किया है कि वे इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करेंगे। उन्होंने कहा है कि जोगिन्दरनगर व्यापार मंडल के द्वारा व्यापारिक हित के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल विश्वास दिलाता है कि प्रदेश भर के सभी व्यापार मंडल जोगिन्दर नगर व्यापार मंडल के साथ खड़े हैं। अगर जरूरत पड़ती है तो इसके लिए हिमाचल भर में बंद का आवाहन भी किया जाएगा पर किसी भी कीमत पर व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने विधायक व सरकार को चेताया है कि यदि शीघ्र सही निर्णय नही लिया गया तो व्यापार मंडल को उनका विरोध करने पर मजबूर होना पड़ेगा। विधायक का फर्ज है कि वो अपनी जनता की रोज़ी रोटी की चिंता करे।
मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक 27 जुलाई को सुबह 11.30 बजे गांधी भवन में आयोजित होगी। कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने आज बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए मनोनित पार्टी पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, सुखविंद्र सिंह सुक्खू व गंगुराम मुसाफिर इस बैठक में शामिल होंगे। हिमराल ने बताया कि बैठक में इस संसदीय क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को लेकर इस क्षेत्र के नेताओं, विधायकों,पूर्व विधयकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों,पदाधिकारियों के साथ बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति पर आपसी विचार विमर्श किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस समय अपने गृह क्षेत्र मंडी के दौरे में है। पिछले कल जिला मंडी की कार्यकारिणी के अध्यक्ष हिमांशु चौहान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रमेश राजपूत, वर्तमान समय के प्रदेशध्यक्ष मुकेश भारद्वाज महासचिव प्रेमदीप कटोच व जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्य सहित सर्किट हाउस मण्डी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने बेरोजगार कला अध्यापकों की समस्याओं को सुना। उनके द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री ने लिखित रूप में आश्वासन देकर बेरोजगार कला अध्यापकों की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करने का निर्देश दिया है। मांग पत्र देते समय जिला कार्यकारिणी मंडी के साथ लीलाधर, कर्म सिंह, राज वालिया, हेमराज व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हाल ही में घोषित हुए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सुजानपुर टीहरा के अंतिम परिणाम को पास करने के उपरांत वीरवार को स्कूल पहुंचने पर दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंदरनगर के चेयरमैन ओम मरवाह व अन्य प्रबंधन समिति द्वारा तमन्ना घरवाल को पुरस्कृत किया गया। बता दें कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा को पास करने वाली तमन्ना जिला मंडी की एकमात्र छात्रा है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह ने तमन्ना को 2000 रूपए की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया व सैनिक स्कूल से करीब 2 माह के उपरांत अवकाश के दौरान जोगिंदरनगर आने पर बच्चों से सैनिक स्कूल के अनुभव सांझा करने को कहा। तमन्ना ने अपनी इस सफलता का श्रेय दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल शोभा सिंह, नर्सरी अध्यापिका अनु ठाकुर से लेकर सभी अध्यापकों, अपने दादा फतेह सिंह, दादी वालो देवी, माता सुनीता धरवाल पिता प्रेम धरवाल,भाई साहिल धरवाल व अपने सहपाठियों को दिया है। बता दें कि तमन्ना स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद व अन्य प्रतिभाओं में भी हमेशा सबसे आगे रही है। इस अवसर पर स्कूल के जनरल सेक्रेटरी विजय जमवाल तमन्ना की माता सुनीता धरवाल भी उपस्थित रहे।
वीरवार को करसोग के विधायक हीरा लाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मतेहल के शीलगर मंदिर के समीप उपमंड़ल स्तर पर 72वा वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा इस उपलक्ष्य पर पौधारोपण किया गया। विधायक हीरालाल ने जानकारी देते हुए बताया की यह वनमहोत्सव ढ़ोल नगाड़ो सहित बड़े स्तर पर मनाया गया, जिसमें वन मंडल के सभी अधिकारीयों सहित एसडीएम करसोग सनी शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होने बताया की इसमें स्थानीय ग्राम पंचायत के लोगो सहित लगभग पद्रह महिला मंडलो की महिलाओं ने भाग लेते हुए पौधारोपण किया जिसके अर्न्तगत लगभग एक हजार पौधे लगाए गए। साथ ही करसोग के विधायक हीरा लाल ने सवर्णिम वांटिका का भी उद्धघाटन किया। इस मौके पर विधायक हीरालाल के साथ जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा, चेतन गुलेरिया, मंडल उपाध्यक्ष केसर सिंह, निर्मल ठाकुर, रमेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन भास्कर नंद शर्मा, बविता ठाकुर, कमलेश कुमारी, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान, उपप्रधान सहित वन विभाग के विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिला मण्डी टैक्सी एकता संगठन ने सरकार द्वारा लागू की गई नई चालान पॉलिसी को सरकार की नाकामयाबी बताया है। यह बात टैक्सी एकता संगठन मंडी के प्रधान महेंद्र गुलेरिया ने कही। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ ट्रांसपोर्ट विभाग हिमाचल प्रदेश में नई-नई कंपनी की गाड़ियों को बेचने की अनुमति देता है और दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग प्रदेश की लाइफ लाइन कही जाने वाली नेशनल हाईवे की सड़कों की सुध नहीं लेता। प्रशासन यह भूल चुका है कि सारा ट्रैफिक नेशनल हाईवे पर ही है। उन्होंने कहा कि यदि मनाली के रोड़ की बात की जाए तो उस पर हिमाचल सरकार ने टोल टैक्स बेरियर लगा दिया है, लेकिन सड़क की हालत इतनी गम्भीर है कि कब रस्ते में दुर्घटना हो जाये पता नहीं चलता और चालक की जान हर समय जोखिम में रहती है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से अनेकों बार मिलकर पत्राचार कर, प्रिंट मीडिया व लाइव मीडिया के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवेदन पत्र व ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन सरकार के कान पर कोई जूँ तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि यदि 15 अगस्त तक उनकी समस्याओं पर सरकार विचार कर समाधान नहीं करती तो अपनी माँगो को लेकर वह सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मज़बूर हो जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में मार्च 2021 में मंडी, कुल्लू और लाहौल- स्पीति जिलों के नवयुवकों के लिए आयोजित की गई खुली भर्ती में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को बल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी में हो रही है। सेना भर्ती निदेशक मंडी, कर्नल एम राजा राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड अभी तक प्राप्त नहीं किए हैं वे मंडी स्थित कार्यालय से इन्हें जल्द प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को बल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी में 25 जुलाई को सुबह 5 बजे अपने एडमिट कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचना होगा।
उपमंडल सरकाघाट के रोपड़ी पंचायत, नौणू के निवासी तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य किशोर राणा ने शैलजा राणा सुपुत्री रत्न चंद राणा गांव शोट-कुठेहड निवासी की बेटी की शादी में जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी है। बता दें कि शैलजा राणा के माता-पिता अति निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं तथा स्वस्थ्य ठीक न रहने के कारण अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हैं। इस बात का पता जब किशोर राणा को चला तो वह खुद परिवार की सहायता के लिए उनके घर पहुंच गए। इस नेक काम के लिए उनके साथ में लगभग पचास की संख्या स्थानीय लोग भी शादी में गए और उन्होंने भी स्वेच्छा अनुसार राशि बेटी को भेंट की। इस कार्य के लिए मुकेश राणा, मधू मोहन ठाकुर,सोनू, गोल्डी, रशील राणा, बंटी, अतुल, काला राम, सुनील, पप्पू, संजय, काकू ,आशु, जितेंद्र, वीर सिंह, प्रदीप, अनिल पालशरा आदि ने भाजपा नेता किशोर राणा की काफ़ी सराहना की है। किशोर राणा सदैव जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आते रहते हैं। बता दें कि किशोर राणा उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रोपडी के गांव से संबंध रखते हैं।
हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा और मंडी जिला में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बनने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। हालांकि, प्रदेश के हर क्षेत्र में बारिश की संभावना कम है। कांगड़ा जिला में बारिश पहले ही तबाही मचा चुकी है। अब मौसम विभाग ने भी आज भारी से भारी बारिश व बाढ़ तक की चेतावनी दी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने कांगड़ा जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 12 जुलाई से कांगड़ा जिला में भारी बारिश कहर मचा रही है। मौसम विभाग ने कहा कि कांगड़ा जिला में बाढ़ आने की आशंका है। प्रदेश में 26 जुलाई के बाद मानसून ज्यादा सक्रिय होगा।
रोटरी क्लब ने छापरोट में महिला मंडल, लोकल प्रशासन, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में एसडीएम जोगिंदर नगर मेजर विशाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मझारनु की प्रधान रीना देवी ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रम में सभी ने पौधारोपण में जोर शोर से हिस्सा लिया और करीब 100 पोधे रोपे। रोपे गए पोधो में देवदार के पौधे रोपे गए। एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर भाग ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सहित रोटरी क्लब के सदस्य अजय ठाकुर, इन.आर. बरवाल, रंजीत सिंह चौहान, राकेश धरवाल, नेक राम शास्त्री, रमेश कुमार पठानिया, अमर सिंह जसवाल, प्यार चन्द महंत आदि ने हिस्सा लिया। वहीं रोटरी क्लब द्वारा अगला पौधारोपण का प्रोग्राम गौ सदन भराड़ू में मनाने का फैसला किया गया।
मंडी संसदीय सीट पर हाेने वाले उपचुनाव की राह में भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। हालांकि इस सीट पर पिछले दाे चुनाव से भाजपा का ही कब्जा है, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा की चिंता जरूर बढ़ी है। फिलहाल प्रदेश के दाेनाें प्रमुख राजनीतिक दलों काे चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की घोषणा का इंतजार है। पर घोषणा से पहले ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हाे चुकी है। प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन दोनों मंडी संसदीय उपचुनाव जीतने के लिए अभी से भरपूर ताकत लगा रहे हैं। भाजपा ने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर काे चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किया है और वे पहले दिन से ही मंडी संसदीय क्षेत्राें का दाैरा करते आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के उपरांत यकायक मंडी संसदीय क्षेत्र के समीकरण बदल गए है। दरअसल अब मंडी सीट से वीरभद्र सिंह की पत्नी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने की सम्भावना है। ऐसा होता है तो जाहिर है भाजपा को टक्कर में कोई मजबूत प्रत्याशी देना होगा। इसी को लेकर चिंतन मंथन का दौर जारी है। जानकार मानते है की अब बदले समीकरण के बाद भाजपा यहाँ से अपने किसी मंत्री को भी मैदान में उतारने पर भी विचार कर सकती है। वहीँ यदि प्रतिभा सिंह मैदान में नहीं होती है तो भाजपा की राह कुछ आसान जरूर होगी। कुल्लू दौरे के दौरान संगठन काे रिचार्ज कर गए जेपी नड्डा : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुल्लू दौरे के दौरान उन्होंने संगठन काे रिचार्ज करने में कोई कमी नहीं छाेड़ी। कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विशेष रूप से पहुंचे तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बैठक में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती की घुट्टी पिलाई। दरअसल जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल में पहली बार किसी लोकसभा सीट पर चुनाव होगा, सो जाहिर है इस चुनाव में नड्डा की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है। रामपुर-आनी समेत अन्य क्षेत्रों में कई घोषणाएं कर गए महेंद्र : हाल ही में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने रामपुर, आनी समेत मंडी संसदीय क्षेत्र के कई स्थानों पर विकास कार्यों के लिए घोषणाएं की थी। एक तरफ उन्होंने किसानों के समर्थन में बात की ताे दूसरी तरफ माकपा पर निशाना भी साध गए। इस दौरान महेंद्र सिंह के आनी दौरे के दौरान एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा कि वे कामरेडों के काम नहीं करेंगे। हालांकि ये किस संदर्भ में कहा गया या सिर्फ मजाक के तौर पर कहा गया, ये स्पष्ट नहीं है ,किन्तु आगामी समय में मंडी उपचुनाव के घमासान में वार -पलटवार तय है।
मूसलाधार बारिश के कारण मंडी में रविवार देर रात से सामरिक महत्व वाले चंडीगढ़ मनाली एनएच का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। सात मील के पास भारी भूस्खलन से मार्ग बंद पड़ा है। पहाड़ियों से गिर रहे मलबे की चपेट में आने से एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं वैकल्पिक कमांद बजौर मार्ग भी ठप है। बारिश के कहर से जिलेभर में पचास के करीब मार्ग बंद हैं। सरकाघाट-धर्मपुर एनएच पर भी पहिए थम गए हैं। वहीं, भारी बारिश से नदी नाले भी उफान पर हैं। प्रशासन ने नदी नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने सड़कों के बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित सड़कों को ठीक करने के लिए मशीनरी व लेबर तैनात किए गए हैं। लेकिन भारी बारिश के चलते कार्य में बाधा आ रही है। कांगड़ा में भी हो रही दिक्कत कांगड़ा में बारिश से एक बार फिर जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं और इसी के कारण से पालमपुर-सुजानपुर हाईवे भाटिलु में बाधित हो गया है। वहीं देहरा-होशियारपुर (एनएच-503) सड़क व्यास पुल के निकट पहाड़ी का मलबा गिरने के कारण बंद हो गई है। पिछले दो-तीन घंटे से एनएच पर लगा जाम लगा हुआ है। पालमपुर में भारी बारिश के चलते पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी रोड बंद हो गया है। इस रोड पर यातायात सुबह चार बजे से प्रभावित है। पालमपुर व धर्मशाला आने जाने वाली बसें अब लतवाला होते हुए जा रही हैं। लोगों को इस कारण काफी परेशानी हो रही है। लंज गगल धर्मशाला रोड दो तीन जगहों पर बंद होने की जानकारी आ रही है। बरोट घटासनी , बरोट लोहारडी, बरोट मियोट मुलथान, कोठी कोढ बोचीग रोलीग, सड़कें बंद हो गई हैं।
लडभडोल: लांगणा पंचायत के वार्ड नंबर 2 समोंण में अच्छर सिंह के घर के आँगन में लगाये गए डंगे के गिरने से 4 परिवारों के घरों को खतरा पैदा हो गया है तथा गाँव को जोड़ने वाला रास्ता भी बन्द हो गया है | यह घटना सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास घटित हुई | सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए लोगों को पहले ही घरों से बाहर रहने को कहा गया था| क्योंकि अच्छर सिंह के घर के आंगन में लगा डंगा कुछ दिन पहले धस चुका था | जिससे उस डंगे के गिरने का खतरा था | प्रभावितों में अच्छर सिंह, जसवंत सिंह, हरि सिंह और शेर सिंह के परिवार शामिल है | पंचायत प्रधान चंद्रमणि राणा, उप प्रधान जीवनलाल ने भी घटनास्थल का मौका करके राजस्व कर्मियों को सूचित कर दिया तथा प्रभावित परिवारों को उचित भरपूर सहायता देने का भी आश्वासन दिया |
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बलद्वाड़ा के प्लासी में ट्रक और कार की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। यह हादसा गुरुवार सुबह बलद्वाड़ा बाजार से मात्र दो किलामीटर दूर प्लासी पुल के पास हुआ। घुमारवीं-सरकाघाट नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में खुडला पंचायत निवासी 60 वर्षीय प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुडला के ही अन्य पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रक जाहू से प्लासी की ओर आ रहा था और कार घुमारवीं की तरफ से जा रही थी जिसमें छह लोग सवार थे। सभी लोग खुडला पंचायत के गांव खुडला के रहने वाले हैं। घायलों में सुमित कुमार, सुषमा देवी, अभिषेक और दो बच्चे प्रियांशु और रूजल शामिल हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी हटली उधम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। उधर, प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार बाल कृष्ण ने मौके पर सभी मृतक सहित घायलों के परिजनों को 40 हजार रुपये की राशि प्रदान की है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकाघाट नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर आयोजित कोरोना रक्षक सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर करवाया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता किशोर राणा, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीएसपी चंद्रपाल सिंह, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गौरव अत्री व नगर अध्यक्ष निखिल वर्मा, नगर मंत्री विजय ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। कोरोना रक्षक सम्मान समारोह में 40 कोरोना रक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें 4 विभागों से कोरोना रक्षकों की सूची ली गयी थी (पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग ,सफाई कर्मचारी व मीडिया विभाग)। रक्तदान शिविर में 24 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया । इसमें मंडी से हेल्थ विभाग की टीम मौजूद रही ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकाघाट इकाई के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद किया।
सरकाघाट में नए एसडीएम राहुल जैन ने बतौर एसडीएम कार्यभार संभाल लिया है। वह 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ट्रेनिंक के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सरकाघाट में ही हुई है। वह इंदौर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और इनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूलों से ही हुई है। इन्होंने इंजिनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है और उनकी आयु मात्र 29 साल है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट में पहली बार वह बतौर एसडीएम तैनात हुए हैं। जल्द ही यहां की सभी समस्याओं, विकास कार्यों आदि से संबंधित जानकारी लेकर यहां के विकास को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुराने रुके कार्यों को पूरा किया जाएगा तथा नए कार्यों की भी शुरूआत करेंगे इसके लिए उनको सरकाघाट की जनता और सभी विभागों का सहयोग बहुत जरूरी है।
पंडित दीनदयाल अन्तोदय योजना व राष्ट्रीय शहरी विकास आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्लोबल स्किल डिवेल्पमेंट संस्थान करसोग ने फैशन डिजाईनिंग की 29 छात्राओं की अन्तिम परीक्षा ली तथा पलम्बर व दस्तावेज सहायक के कोर्स पूरा होने पर छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अधिकारी गणेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने 31 पलम्बर व 29 दस्तावेज सहायक कोर्स के छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे। गौरतलब रहे कि उपरोक्त तीनों कोर्स सरकार की तरफ से नगर पंचायत करसोग के युवाओं को निःशुल्क करवाये जा रहे हैं। इसमें सरकार का सीधा मकसद आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है तथा स्वरोजगार उत्पन्न करना है। इन सब कोर्सों के लिए युवाओं का नगर पंचायत से सम्बन्धित होना अनिवार्य है। संस्थान के निदेशक भूपेन्द्र कपूर का कहना है कि उपरोक्त कोर्स दीनदयाल अन्तोदय योजना व राष्ट्रीय शहरी विकास आजीविका मिशन के तहत हिमाचल सरकार द्वारा निःशुल्क करवाये जा रहे हैं तथा हमारा संस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।
जोगिंद्रनगर में पिछले 24 घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कस पंचायत के मेहर सिंह के मकान की छत व दीवार का मल्वा गिरने से उसे अपने घर के गिरने की चिंता होने लगी है। वहीं द्रुब्बल पंचायत के कुनकर के अमर सिंह के मकान का डंगा गिर गया, जिससे मकान के ढहने का अंदेशा पैदा हो गया है। बारिश ने लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद की बरसात से पहले की जाने वाली तैयारियों की पोल खोल के रख दी है। नालियों से पानी की निकासी नही होने के कारण सांई बाजार में पानी घुटनों तक आ गया। हालात ऐसे हुये कि कारोबारियों को अपनी दुकानें दोपहर 12 बजे तक बंद रखनी पडी। भारी बारिश से सडक मार्गो पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है। त्रै बली सडक मार्ग बंद पडा रहा। वहीं चडोज, सेन्थल, गलमाठा मार्ग को बहाल कर लिया गया है। नदी नाले उफ़ान पर हैं। लोगो को प्रशासन ने नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
जोगिंद्रनगर : रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर क्लब के ऑफिस में शौक सभा का आयोजन किया। शौक सभा में दो मिनट का मोन रख कर दिवंगत आत्मा को भगवान शांति प्रदान करे इसकी प्रार्थना की। साथ ही राजा वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए गए कार्यों पर उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में क्लब के प्रेजिडेंट रोटेरियन डॉक्टर भाग चंद ठाकुर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के सहायक गवर्नर रोटेरियन अजय ठाकुर, रोटेरियन ज्ञान चंद बरवाल, क्लब सचिव रोटेरियन रमेश चंद पठानिया,रोटेरियन डॉक्टर चंदर भूषण शर्मा, रोटेरियन राम लाल वालिया और डाक्टर अनिल चौहान शामिल हुए। सहायक रोटरी गवर्नर अजय ठाकुर ने कहा कि में पिछले तीस सालों से राजा साहिब के आशीर्वाद से राजनीति में एक कार्यकर्ता के रूप में उनके साथ रहा हूं, जब भी राजा साहिब जोगिंद्रनगर आते तो आशीर्वाद देने स्वरूप उनके गघर जरूर आते। उन्होंने कहा कि उनके जाने से जो हिमाचल की राजनीति में शुन्य पैदा हुआ है वो कभी नहीं भर सकता, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और घर बालो को इस दुखद घड़ी में दुख को सहन करने की हिम्मत प्रदान करे।
मंडी : देश के कद्दावर नेताओ में शुमार वीरभद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही समूचे हिमाचल सहित जिला मंडी के बल्ह विधानसभा में भी शोक की लहर दौड़ गई है l बल्ह ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव संजू गुलेरिया, अजय ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता रजनीश सोनी, महामंत्री महेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद सुमन चौधरी, अमरप्रीत कौर, आलम राम, सरस्वती ठाकुर, नगर निगम मंडी की पार्षद अंजय कुमारी, तारा तुंगला,पवन गुप्ता, ओम प्रकाश सैनी, राज कुमार, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, त्रिभुवन सिंह, अमृत पाल सिंह, बलबीर गुलेरिया, यशवंत गुलेरिया, इंटक प्रमुख भूपिंदर गुलेरिया, नवीन राणा, निशांत गुलेरिया, पूर्व युंका अध्यक्ष खेम सिंह, पंकज चौधरी, आदि सभी पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के चाणक्य कांग्रेस पार्टी में हमारे प्रेरणास्त्रोत और अपने आप मे राजनीति के विश्विद्यालय राजा वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं रहे। यह क्षति प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए अपूर्णीय है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह वह नाम हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता l देश व प्रदेश की राजनीती में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है l वीरभद्र सिंह प्रदेश की जनता के दिलों में राज करते हैं l गरीबों के मसीहा इस तरह हम सबको छोड़ कर हमेशा के लिए अलविदा कह गए विश्वास नहीं हो रहा । भगवान से दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते है और परमात्मा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
जोगिन्दरनगर :हिमाचल प्रदेश में छह बार रहे मुख्यमंत्री और प्रदेश व देश के लाखों दिलों की धड़कन सम्मानित नेता राजा वीरभद्र की अंतिम सांस के साथ साथ हिमाचल प्रदेश और प्रदेश की जनता ने बहुत कुछ खो दिया है, आज पुरा हिमाचल सदमे में है। यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौहान ने जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अपने महबूब नेता और एक विकास पुरुष एवं महान विभूति को खोया है। आज समूचे प्रदेश में श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि इस महान पुरुष को हर क्षेत्र में लोगों के द्वारा दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉक्टर वाई एस परमार के बाद आज हिमाचल प्रदेश जिस भी स्थिति में खड़ा है, प्रदेश की प्रगति और उत्थान में अदभुत प्रयास और बहुत बड़ा योगदान, महान विभूति, राजा वीरभद्र सिंह का रहा है। उनके जाने से न केवल प्रदेश बल्कि देश ने भी अपना राजनेता खोया है। उनके द्वारा एक पहाड़ी राज्य होने के नाते सड़क मार्ग पूरे हिमाचल में जाल बिछा देना,मूलभूत सुविधाओं जैसे, स्वास्थ्य ,शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़, और मजबूत बनाना और इस प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को बिना किसी राजनीतिक द्वेष के अपने परिवार की तरह आज तक संजोए रखने का हुनर सिर्फ उन्हीं में था। प्रदेश की सैकड़ों पीढ़ियां राजा वीरभद्र जैसी महान विभूति को नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि उनके जाने से प्रदेश कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है,जिसकी भरपाई शायद ही की जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस महान विभूति को पीढ़ी दर पीढ़ी याद करता रहेगा।
जोगिंदर नगर :अन्नपूर्णा गो सदन लदरुहिं में गोधन के लिए प्रवासी भारतीयों के द्वारा कनाडा के कैलगरी शहर से इंटरनेशनल हिन्दू फाउंडेशन के माध्यम से उनके चारे के लिए ₹45 हज़ार की सहयोग राशि भेजी गई। इस बारे में जानकारी देते हुए गोसदन के संचालक श्री श्री 108 महन्त राम मोहन दास रामायणी ने बताया कि कोरोना काल में अन्नपूर्णा गोसदन लदरुहिं में गोधन के चारे की समस्या पेश आ रही थी। उन्होंने बताया कि यह धनराशि कनाडा से अनुराधा, गोपाल, आकृति, सुरेंद्र,प्रशांत,अरुण उप्पल व अनुरुद्ध ने अपनी नेक कमाई ने ऑनलाइन माध्यम से भेजी है। जिसके लिए अन्नपूर्णा मंदिर के महंत राम मोहन दास रामायणी ने सभी दानदाताओं को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनसे आह्वान किया कि उन सभी का सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार से अन्नपूर्णा मंदिर को प्राप्त होता रहेगा।
जोगिन्दर नगर : केंद्र में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हमीरपुर संसदीय सीट से 2009 से 2019 तक लगातार जीतते आए अनुराग ठाकुर को वित्त राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर उनका प्रमोशन किया है। ये बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री बनने पर देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद व स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर वर्तमान में वित्त राज्य मंत्री का काम देख रहे थे। उन्होंने इस विभाग में अपनी कार्यकुशलता और बड़े प्रभावी ढंग से इसका निरवाहण किया तथा साथ ही उन्होंने लोकसभा के अंदर व बाहर सरकार का बड़े प्रभावी ढंग से पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वे संगठन के विभिन्न पदों मे रह चुके हैं,उन्होंने हर पद का निर्वहन बड़े सही तरीके से किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कैबिनेट में सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हिमाचल की जनता खासकर जोगिंदर नगर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करती है।
जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने बुधवार को चलाहरग ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होने पंचायत के पांचों वार्ड चलाहरग-एक व दो, अलमरा, कमेहड तथा छो वार्ड में जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इससे पहले उन्होने मच्छयाल स्थित पंप हाउस का भी विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। उन्होने प्रसिद्ध धार्मिक स्थान मच्छयाल में बाबा मंछिदरनाथ के दरबार में शीश भी नवाया तथा मछिंदरों को आटा भी खिलाया। इस बीच जन समस्याएं सुनते हुए प्रकाश राणा ने चलाहरग पंचायत के वार्ड नम्बर एक व दो में पानी की समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। वार्ड नम्बर तीन अलमरा में पानी का टैंक निर्माण करने व पाइप लाइन बदलने के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके साथ ही रास्ते के निर्माण के लिए एक लाख रूपये की राशि भी स्वीकृत की। उन्होने चलाहरग महिला मंडल भवन मैदान के लिए 50 हजार रूपये देने की घोषणा भी की। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से क्षेत्र का संपूर्ण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि लोगों की सेवा भावना से वे राजनीति के क्षेत्र में आए हैं तथा क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद की बदौलत वे पूरे समर्पण भाव के साथ निरन्तर कार्यशील हैं। साथ ही कहा कि जोगिन्दर नगर वासियों की सेवा के लिए बतौर विधायक मिलने वाले सभी वेतन-भत्तों इत्यादि को प्रेम मैमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से लोगों को समर्पित कर दिया है। ट्रस्ट के माध्यम से जहां जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सभी तरह के सहायता उपकरण उपलब्ध करवाये जा रहे हैं तो वहीं विधवा महिलाओं को सरकारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू होने तक पेंशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा भी कई जरूरतमंद परिवारों की ट्रस्ट के माध्यम से सहायता भी की गई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को न केवल स्वीकृति मिली है बल्कि चरणबद्ध तरीके से इन्हे धरातल पर भी उतारा जा रहा है। उन्होने बताया कि मकरीड़ी को प्रदेश सरकार ने उपतहसील का तोहफा दिया है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को अपने राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों के अब जोगिन्दर नगर नहीं जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त पेयजल समस्या के समाधान के साथ-साथ गांवों को सडक़ सुविधा से जोडऩे के भी निरन्तर प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य रीमा राणा, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, पंचायत प्रधान सावित्री देवी, उप-प्रधान कांशी राम सहित पंचायत व महिला मंडलों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सूद द्वारा मेघना ठाकुर को जोगिंदर नगर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जोगिंदर नगर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष मेघना ठाकुर ने जारी ब्यान में अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राशमी सूद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह व मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल का अपनी नियुक्ति पर धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी प्रदेश व मंडल ने दी है उसको वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी तथा महिला मोर्चा को और मजबूत करेंगी। साथ ही केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री शीतल व्यास, वंदना गुलेरिया प्रदेश सचिव मांचली ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजना शर्मा, आशा ठाकुर, जिला सचिव सविता शर्मा, जोगिंदर नगर महिला मोर्चा की महामंत्री मंजू रानी व ममता भाटिया आदि मौजूद रहे।
'छः तारिक को करसोग ब्लॉक महिला कांग्रेस की टीम का गठन किया गया तथा साथ ही नई कार्यकारणी को स्वीकृति भी मिल गई है। जिसके लिए करसोग महिला काँग्रेस अध्यक्ष कौंरा वर्मा ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्मिता देव, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनेब चंदेल, महिला प्रदेश प्रभारी नीतू सोइन, व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कौंरा वर्मा ने कहा कि अब जल्द ही नई कार्यकारणी की बैठक की जायेगी और करसोग ब्लॉक में महिला काँग्रेस को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। अध्यक्ष ब्लॉक महिला काँग्रेस करसोग कौंरा वर्मा ने बताया की नई कार्यकारणी की सूची निम्न प्रकार से है जिसमें उपाध्यक्ष सुरेंद्ररा वर्मा, भीमा वर्मा, अनु वर्मा, मीना देवी, भावना वर्मा, लता वर्मा, गीता देवी, निर्मला देवी, लता ठाकुर, कल्पना देवी, अनारकली, सोनीका वर्मा, चिन्ता देवी को चुना गया है। इसमें महासचिव शाकुंतला देवी, गीता देवी, राम प्यारी वर्मा, शशि वर्मा, नेहा वर्मा, वीना देवी, प्रभा देवी, मीना कुमारी, संजीवना, शीला देवी, डिम्पल चौधरी, पुष्पा, दया ठाकुर को चुना गया है तथा सचिव मे मीना देवी, रितु चौहान, प्रौमिला वर्मा, कांता देवी, कौशल्या देवी, सोमा देवी, संजीवना देवी, आशा देवी, इंद्रा देवी, रामप्यारी, सीमा, चूड़ा देवी, सुनीता, पार्वती वर्मा, रीता देवी को चुना गया है। सदस्य मे ऊषा वर्मा, आशा देवी, शाकुंतला देवी, कौशल्या देवी, फुलमा देवी, राजेश्वरी देवी, मीना देवी, सूमा देवी, कौशल्या देवी, जमना देवी, सुनीता देवी, चंपा देवी, फिलमा देवी, रीना देवी, सत्या देवी सुमित्रा देवी, हिमा देवी शांता वर्मा को चुना गया है ।
प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने मंगलवार को मंडी में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार और वह स्वयं शिक्षकों का सम्मान करते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और कोविड काल में शिक्षकों ने सफलतापूर्वक हर घर पाठशाला कार्यक्रम चला कर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के समय शिक्षकों ने हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित है और उनको समय-समय पर विभिन्न लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की सभी जायज मांगों का समाधान करती आई है और भविष्य में भी उनकी विभिन्न मांगों के समाधान के लिए वचनबद्ध है। प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, राजकीय अध्यापक संघ के राज्यध्यक्ष नरेश महाजन, सी.एंड.वी के राज्यध्यक्ष चमन लाल शर्मा और इन संगठनों के जिला मंडी के अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री के साथ बैठक में उपस्थित थे। शिक्षक संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री कीे ओर से आए बयान और मुख्यमंत्री द्वारा की गई मध्यस्थता के बाद अपना विरोध समाप्त करने की घोषणा की है। शिक्षा संगठनों ने कहा कि अब शिक्षक संगठनों द्वारा कोई भी बयानबाजी नहीं की जायेगी।
उपमंडल करसोग के तहत पड़ने वाला नैहरा वाया भण्डारनु सड़क मार्ग मरम्मत कार्य के चलते आगामी बारह जुलाई तक वाहनो की आवाजाही के लिए बन्द रहेगा। जिसकी जानकारी मंगलवार को एसडीएम करसोग सुरेन्द्र ठाकुर ने दी। उन्होने कहा कि सड़क की सही तरह से मरम्मत हो इसलिए लोग इसमे अपना सहयोग दे तथा आगामी बारह जुलाई तक अन्य दूसरे वैकलिपक सड़क से आवाजाही करे। केवल आपातकालीन स्थिति वाले वाहनो को ही जाने दिया जाऐगा। बताते चले कि इस सड़क की पांच साल पहले पक्का करने के बाद सुध ही नहीं ली गई। ऐसे में जगह जगह पड़े गड्डों की वजह से वाहन चालकों सहित सड़क के साथ भवन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार पीडब्ल्यूडी से सड़क की मरम्मत की गुहार लगा चुके थे, लेकिन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा था। ऐसे में थकहार कर अब स्थानीय लोग खुद ही घरों के आगे सड़क पर पड़े गड्डों को पत्थर और मिट्टी से भर रहे थे। ताकि किसी भी तरह से अनहोनी घटना को रोका जा सके। करसोग में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दवाब को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने लाखों रुपये खर्च कर पीएमजीएसवाई के तहत नैहरा वाया भंडारनु सड़क का निर्माण किया था। जिसके लिए स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से लाखों की कृषि योग्य भूमि विभाग के नाम की थी। ताकि क्षेत्र की जनता को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद भारद्धाज ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है तथा मरम्मत कार्य में आठ से दस लाख तक खर्च किया जाऐगा व जल्द ही नैहरा भड़ारनू सड़क अच्छी हो जाऐगी।
पद्धर : उपमंडल पद्धर में पुलिस विभाग का एक जवान कांस्टेबल कर्म चंद उर्फ करमु ने पद्धर पुलिस थाने का नाम ऊँचा कर दिया।जानकारी के अनुसार पद्धर अस्पताल के बाहर एक वृद्ध व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई और उस बुर्जुग व्यक्ति की तबियत इतनी खराब थी कि वो उठने में असमर्थ था, उसके साथ आए घर से लड़का बुजुर्ग को उठा नही पा रहा था। हालांकि आसपास लोग तो थे लेकिन देखते ही रहे। पद्धर पुलिस का जवान कोंस्टेबल कर्म सिंह ने बुजुर्ग की हालत को देखते हुए तुरन्त अपनी पीठ में उठाकर पद्धर अस्पताल की ऊपर की मंजिल में बेड तक पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी पुलिस जवान की जमकर तारीफ की। बीएमओ पद्धर विनय कुमार, डॉ आस्था, डॉ अमरीक सिंह, ने कहा कि ऐसे व्यक्ति बहुत कम मिलते है जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते है। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पद्धर पुलिस थाने में तैनात जवान कर्म चंद उर्फ करमु ने सराहनीय कार्य किया है जो उसका कर्तव्य भी बनता था और उसने किया भी। उन्होंने कहा की कर्म चंद अपने कार्य को बहुत ही निष्ठापूर्वक निभाता है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने भी पद्धर पुलिस के इस जवान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सभी जवान हमेशा ही ऐसा कार्य करने से पीछे न रहे ,किसी की भी सहायता करना हमारा कर्तव्य बनता है।
जोगिंदर नगर : हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर के प्राध्यापकों ने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा स्कूल और कॉलेज प्राध्यापकों के विरुद्ध सार्वजनिक मंच से दिए गए बयान के विरोध में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जलशक्ति मंत्री ने बंजार में एक जनसभा में कहा था कि कोरॉना काल में अध्यापकों ने बहुत मजे किए और अब कोरोना वॉरियर्स बन कर सबसे पहले वैक्सीन लगवा रहे हैं। मंत्री के इस बयान से प्रदेश के सभी शिक्षक संगठन बहुत नाराज और अपमानित महसूस कर रहे हैं। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय इकाई के एच जी सी टी ए यूनिट सचिव डॉक्टर ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि राज्य संगठन के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापक काले बिल्ले लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एच जी सी टी ए के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने मंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मंत्री से अपना बयान वापिस लेने और माफी मांगने की अपील की है। इस अवसर पर डॉक्टर धर्मवीर सिंह, डॉक्टर शमशेर सिंह राणा, रूप लाल राणा, डॉक्टर ज्ञान चंद शर्मा, डॉक्टर समजीत सिंह ठाकुर, नरेश कुमार, डॉक्टर पवन कुमार, डॉक्टर विशाल, अतुल कुमार, धीरज, डॉक्टर राकेश कुमार, संतोष सकलानी, आरती शर्मा, डॉक्टर माधवी जोशी, उत्तम भारद्वाज, पूनम कुमारी तथा डॉक्टर चेतना शर्मा उपस्थित रहे।
जोगिन्दरनगर :डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर ग्राम शक्ति केंद्र मसौली के अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी की अध्यक्षता में माँ जालपा वन क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दौरान सभी द्वारा बन, हरड़, आंवला इत्यादि के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर धर्मवीर चौधरी, मंडी के सांसद स्व राम स्वरूप शर्मा के पुत्र शांति स्वरूप शर्मा व मसौली पंचायत प्रधान अंजना शर्मा ने संयुक्त ब्यान में कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पिता आशुतोष मुखर्जी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की ऐसी शख्सियत रह चुके हैं, जिन्होंने भारतीय जन संघ पार्टी की नीव रखी। वे भारत की आजादी के समय के राजनेता, शिक्षा शास्त्री और एक क्रांतिकारी थे। वे एक निडर और स्पष्ट भारतीय राजनेता थे जोकि अपने विचारों के कारण बहुत लोकप्रिय थे, और सच्चाई को मानते थे। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। पौधरोपण में प्रधान ग्राम पंचायत जलपेहड़ कैप्टन प्यार चंद,मंडल सचिव शक्ति राणा सहित ग्राम शक्ति केंद्र मसौली के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
सिराज छतरी क्षेत्र के बगड़ाथाच पंचायत के गांव पांगणा की एक साधारण गरीब परिवार से संबंध रखने वाली पल्लवी ठाकुर ने दसवीं कक्षा में अपने क्षेत्र में सबसे अधिक अंक प्राप्त किये है। पल्लवी की इस सफलता से परिवार व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। पल्लवी ठाकुर का कहना है की वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती है और अपनी कामयाबी का श्रेय माता -पिता को देती है। पल्ल्वी ने दसवीं की परीक्षा में 700 में से 614 अंक प्राप्त किये है। उन्होंने कहा की घर के काम के साथ वह पढ़ाई के लिए समय निकलती है और उन्हें इसमें अध्यापकों का पूरा सहयोग मिलता है। पल्ल्वी ने इस सफलता के लिए अपने अध्यापकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की वह आने वाली परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर अपना व इलाके का नाम रोशन करना चाहती है।
एक तरफ भाजपा महिला मोर्चा की बैठक ,वहीँ दूसरी तरफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक मंडी लोकसभा सासंद के अचानक निधन के बाद मंडी लोकसभा के उपचुनाव होने को है। इसको लेकर करसोग में भी राजनितिक हलचल शुरू हो गई है। दोनों ही पार्टियाँ भाजपा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लग गई है। बताते चले कि जून माह में सरकार के वरिष्ट मंत्री व् मंडी लोकसभा उपचुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा करसोग के 2 दौरे किये जा चुके है। इस दौरान मंत्री ने आम जनता को खुश करने के लिए अधिकारियो को लताड़ लगाते हुए एक अधिकारी के तबाद्लें के साथ चार्जशीट करने के आदेश जरी किये थे। जिससे क्षेत्र में एक नई हलचल पैदा हो गई। साथ ही करसोग की सबसे बड़ी समस्या बाईपास सड़क का कार्य शुरू करवाकर महज 1 माह में पूरा करने के आदेश जरी किया। जिसका कार्य महज 13 दिनों में पूरा कर लिया गया | वही पार्टी के अन्य दिग्जो का जमावड़ा भी लगातार करसोग में हो रहा है। सोमवार को करसोग महिला मोर्चा भाजपा की बैठक में वंदना गुलेरिया ने शिरकत की वंदना गुलेरिया ने महिला भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर नई उर्जा जोश भरने की कोशिश की उन्होंने कहा की प्रदेश की जय राम सरकार निरंतर आगे बढ़ा रही है कोरोना काल में भी सरकार ने बहुत सराहनीय कार्य किये व् कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रही है। वहीं दूसरी ओर काग्रेस द्वारा संगठन को एक करने के लिए सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करसोग की बैठक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी संगठन के ऊपर गहनता से विचार-विमर्श हुआ। पृथ्वी सिंह नेगी का कहा कि लॉक डाउन की वजह से कांग्रेस पार्टी की बैठक नहीं हो पा रही थी। आज हालत में सुधार होने की वजह से पार्टी अपनी सक्रियता को बढ़ाएगी। सरकार के जन विरोधी रवैये के खिलाफ सड़क में उतर कर जनता के हित के लिए संघर्ष करेगी। और आगामी उपचुनाव में इस जनविरोधी सरकार के झूठे वायदों का पर्दाफाश करके इसे चुनाव में चारों खाने चित करेगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के दौरे के बारे में बोलते हुए कहा कि मंत्री ने अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वह जनता में झूठी वाहवाही लूटने के लिए एक षड्यंत्र था। और विकास तीन साल के बाद याद आया है। उपचुनाव ना होते तो यह खेल 2022 को देखने में मिलता मगर जनता सरकार के जन विरोधी रवैये से बहुत आहत है। लोग सही जवाब इनको देने के लिए तैयार बैठे है।
शनिवार को पैंशनरज वैलफेयर एसोसिएशन करसोग इकाई की त्रैमासिक बैठक प्रधान हेतराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पैंशनरज वैलफेयर एसोसिएशन करसोग इकाई के प्रधान हेतराम ठाकुर ने बताया कि इस बैठक में पंजाब सरकार द्वारा जनवरी 2016 से अदा किए गए वेतनमान के आधार पर हिमाचल प्रदेश के पैंशन भोगियों की पैन्शन का निर्धारण भी अतिशीघ्र किए जाने के बारे में प्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा करोना काल में रोकी गई डी0ए0 की किश्तों को भी प्रदेश के पैंशन भोगियों के पक्ष में निर्मुक्त करने का प्रदेश सरकार से अनुरोध किया ।
उपमंडल सरकाघाट के निवासी तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य किशोर राणा ने युथ क्लब चौक को 20 कुर्सीयां तथा एक निर्धन परिवार की बेटी की शादी के लिए सहयोग राशि प्रदान की। संजय कुमार गांव एवं डाकघर देवब्राडता जो काफ़ी निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं उन्होंने जब अपनी बेटी की शादी के बारे किशोर राणा से बात की तो उन्होंने तुरंत नक़द राशि बेटी के परिवार को सौंप दी। किशोर राणा कोविड-19 में अब तक काफ़ी लोगों की सहायता कर चुके हैं। इस मौके पर किशोर राणा खुद भी मौजूद रहते हैं। इनके साथ इस मौके पर विजय ठाकुर, योगराज प्रधान, पाल, मधू मोहन, संजय डोगरा, पवन कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार तथा देश राज आदि मौजूद रहे। मधू मोहन ठाकुर,नरेश कुमार, पुर्व प्रधान बरच्छवाड विजय कुमार ने इस कार्य की काफ़ी सराहना की है। बता दें कि किशोर राणा उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रोपडी के गांव नौणू के निवासी हैं तथा पेशे से व्यवसाई हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संगठन हिमाचल प्रदेश शाखा मंडी व संपर्क शाखा जोगिंदर नगर के सभी अभिकर्ताओ ने प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर को जोगिंदर नगर अभिकर्ता संगठन के अध्यक्ष मनजीत परमार की अध्यक्षता में एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व और पार्टी हाईकमान से निवेदन किया हैं कि, पूर्व में भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संगठन हिमाचल प्रदेश में 4 बार निर्विरोध रहे अध्यक्ष और वर्तमान में अभिकर्ता संगठन उत्तर प्रदेश महासचिव व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में लगातार पिछले 30 वर्षों से पार्टी सेवा में समर्पित, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में सचिव राकेश चौहान को मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का टिकट उनको मिले। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राकेश चौहान को इस चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाती है तो हिमाचल प्रदेश के लगभग 35 हजार अभिकर्ता पार्टी विशेष से ऊपर उठ कर तन मन धन से उनकी जीत के लिए वचनबद्ध है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में राकेश चौहान ने अभिकर्ताओं और उनके परिवारों के हितों के लिए निस्वार्थ भावना व पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम किया है और निरंतर सतर्कता के साथ अभिकर्ताओं से संबंधित उनके हितों की लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभाई है। हिमाचल प्रदेश के सभी अभिकर्ता हमेशा उनके सम्मान में दिन रात खड़े है। राष्ट्रीय स्तर पर भी ,भारतीय जीवन बीमा निगम राष्ट्रीय अभिकर्ता संगठन का प्रयास है कि देश के 13 लाख अभिकर्ताओं की लड़ाई केंद्र के समक्ष लड़ने वाला हर प्रदेश से हमारे बीच का प्रतिनिधि चुन के जाएं, उनके हित की बात पूरी क्षमता के साथ रखें ।अभिकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी हाईकमान से आग्रह किया कि गहन विचार करके राकेश चौहान के पक्ष में यह निर्णय दिया जाए।
सिराज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बालीचौकी में मंगलवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा इकाई नलौन ने सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग बाली चौकी को पीने के पानी की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा। गौरतलब है कि पिछले लगभग एक महीना से समूचे नलौन क्षेत्र में पीने की पानी की लगातार किल्लत आ रही है लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है एक तरफ पानी की कमी है तो दूसरी तरफ विभाग की लाइने कई जगह से क्षतिग्रस्त है और जुगाड़ स्वरूप रबड़ की पाइपों को जगह-जगह में जोड़ा गया है जिनमें लगातार पानी की लीकेज हो रही है और लोग जहां मर्जी से पाइपर खोल रहे हैं। इस वजह से पानी का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है । इसलिए नौजवान सभा ने यह मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र क्षेत्र में पीने के पानी की लाइन को दुरुस्त करते हुए पानी की व्यवस्था की जाए। यदि 7 दिन के अंदर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होती है तो नौजवान सभा लोगों को लामबंद करते हुए विभाग का घेराव करेगी ।प्रतिनिधि मंडल में हेम सिंह ठाकुर, कुशबन्त ठाकुर, देवेन्द्र भारद्वाज, हेमराज ,नौजवान सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र राणा उपस्थित थे ।
शारदा महिला मंडल कून्हो द्वारा गांव कून्हों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया जिसमें महिला मड़ल महिला मंडल प्रधान संतोष शर्मा की अगुवाई में कुन्हों श्रेत्र में भांग के पौधे उखाड़े गए तथा मंदिर के समीप तालाब की साफ सफाई की गई। साथ ही महिला मंडल की महिलाओं ने वाधयंत्र के साथ लोकगीत गाकर युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। महिला मंडल प्रधान संतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान मे महिला मंडल की बीस महिला सदस्यों ने अपना सहयोग दिया तथा शारदा महिला मंडल कुन्हों समय-समय पर इस तरह के सफाई अभियान चलाता रहता है तथा आने वाले समय में भी यह महिला मंडल इसी तरह के कार्य करता रहेगा। साथ ही उन्होने युवाओ से अपील की है कि वे नशे से दुर रहे तथा नशे जैसे बुरी प्रवृति में न पड़कर खेल-कुद मे बढ़-चढ़ भाग ले तथा देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गैहरा में रविवार को जिला परिषद वार्ड थौना से भारी मतों से विजयी होने के बाद चंद्र मोहन शर्मा पहली बार पंचायत गैहरा में लोगों का धन्यवाद करने के लिए पहुंचें। इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष जिला मंडी पाल वर्मा और जिला पार्षद प्रियंता का भी भव्य स्वागत किया। साथ ही सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पंनयाली पटडीघाट सड़क जो गैहरा पंचायत की मुख्य सड़क है लगभग 4 करोड की लागत से इसका काम पूरा हो चुका है, कास से टकरेहड सड़क के लिये विधायक ने साढ़े चार करोड़ नाबार्ड से स्वीकृत करवाये, कुफरू-डबरोग-गैहरा वाया खडाहर-गुहड मझवाड सड़क को एमएलए प्रायोरिटी में डालने के लिये और सैलग सवाणी जालपा सड़क को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में डालने के लिये उनका आभार जताया। ग्रामीणों ने पंचवटी योजना के तहत गैहरा के गाँव कास मे 9,13000 की लागत से बनने वाले पार्क के लिये भी आभार जताया। ग्रामीणों ने पंचायत में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की मांग रखी। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्दी गैहरा को आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी मिलेगी। इस दौरान जिला पार्षद चंद्र मोहन शर्मा ने गैहरा बाजार में पब्लिक टॉयलेट के लिए एक लाख रुपए, शैलग गांव में महिला स्नानागार के लिए 50000 रूपये, पंचायत गैहरा के हरेक महिला मंडल को 50-50 कुर्सियां देने की घोषणा की । साथ ही गदयाहडू गांव की गरीब महिला जयवंती देवी को दस हजार रूपये की आर्थिक मदद और भदरोता वैली कैटीन भवन के लिये 50000 रूपये की राशि चेक के माध्यम से दी। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जिला मंडी पाल वर्मा, जिला पार्षद वार्ड रिवालसर प्रियंता, भाजपा मंडल अध्यक्षा निशा ठाकुर,भाजपा मंडल महामंत्री चदरमणी, भाजपा मंडल सचिव संदीप जसवाल, राजकुमार भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अश्वनी, लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता रतन सिंह, जल शक्ति विभाग कनिष्ठ अभियंता अमित व् बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता चरणजीत भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल धर्मशाला में महिला के साथ घरेलू हिंसा के मामले पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा का दम भरती है, लेकिन इस पार्टी की मानसिकता इनके विधायकों की करतूतों से साफ झलकती है। महिला हितैषी होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जयराम विधायक की विधानसभा सदस्य रद कर इसका प्रमाण दें। महिला सुरक्षा व बेटी बचाओ के नारे केवल दीवारों पर लगाने से कोई सरकार महिला हितैषी नहीं होती है। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नीतू वर्मा, जिला प्रधान रिंकू चंदेल व चंपा ठाकुर भी मौजूद रहीं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। मंडी जिले में दो युवाओं की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक द्रंग हल्के के बदार क्षेत्र की मैहनी पंचायत के चार युवाओं का ग्रुप पराशर के लिए पैदल ट्रैकिंग पर निकला था। युवा रात को पराशर से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर टेंट लगा कर रात गुजार रहे थे। देर रात को एक युवक का पेट खराब हो गया। जो अपने साथी के साथ शौच के लिए जंगल में गया। अचानक पैर फिसलने पर उसने बचाव के लिए अपने साथी का सहारा लिया। लेकिन रात के अंधेरे में दोनों युवक करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गए। दोनो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस घटना से द्रंग क्षेत्र में गमगीन माहौल है। एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि उन्हें हादसे की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















































