राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में शहीदी दिवस मनाया गया। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों को इस कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं के बलिदान पर कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 22-23 वर्ष की आयु में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने हंसते-हंसते भारत माता की रक्षा व आजादी हेतु फांसी के फंदे को चूम लिया था। आज की युवा पीढ़ी को इन सभी से प्रेरणा लेकर भविष्य में आजादी को अखंड बनाए रखना चाहिए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं में चरित्र निर्माण कर राष्ट्र का निर्माण करें।
कुनिहार पेंशनर यूनिट का जनरल हाउस कार्यक्रम 28 मार्च को 11 बजे पेंशन कार्यलय तेली वाली गली कुनिहार में रखा गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यूनिट अध्यक्ष गोपाल पंवर ने बताया कि जनरल हाउस में पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी के चुनाव करवाए जाएंगे। अध्यक्ष ने सभी पेंशनर्ज से इस कार्यक्रम में आने की अपील की है ताकि सभी के सामने पिछली कार्यकारिणी का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जा सके व सबकी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।
ग्राम पंचायत दावटी में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। दावटी की प्रधान इंद्रा शर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा ने महिला मंडल की सदस्यों को जागरूक किया। इस मौके पर महिला मंडल द्वारा अपने अपने गांव में सफाई की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा, उमा, मीरा, कौशल्या, सरला, सुषमा, ममता, मीना, रूपा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
ग्राम पंचायत मांगल के वार्ड दो समत्याडी में पानी के स्त्रोत की सफाई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गई। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान सीताराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों द्वारा जल देवता व नरसिंह देवता को दलिया का भोग व पूजा अर्चना कर बारिश होने की प्रार्थना की गई। उपप्रधान सीताराम ने सभी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए विश्व जल दिवस की बधाई दी व अपील की कि अपने आसपास सभी प्राकृतिक स्त्रोतों का बचाव करें। इस मौके पर समाजसेवी प्रेमलाल, हरिराम, संजय कुमार, हरिराम, नवीन ठाकुर, दौलतराम पंवर, नीमचंद, रोशन लाल, बाबूराम, केशवराम, प्रेम लाल रघुवंशी, हीरा सिंह, राकेश कुमार, पंकज,देवेंद्र ,मनोज, बालक राम, पवन, संतराम, गीता देवी, मोनू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ.विकास सूद ने व्यापार मण्डल कण्डाघाट से आग्रह किया है कि वे उपभोक्ताओं को कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत मास्क पहनने के लिए कहें। डाॅ.विकास सूद गत दिवस कण्डाघाट में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ.विकास सूद ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आवश्यक है कि सभी ‘नो सर्विस नो मास्क’ अर्थात मास्क नहीं तो सेवा नही के ध्येय को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर नो मास्क नो सर्विस का बोर्ड लगाएं ताकि लोग मास्क लगाकर ही सामान खरीदने आएं। उन्होंने कहा कि ‘नो मास्क नो सर्विस’ की नीति को अपनाएं तथा यदि कोई ग्राहक बिना मास्क दुकान पर आता है तो उसे सेवाएं न दी जाएं। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है और इस पर अंकुश लगाने के लिए सभी को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बैठक में व्यापार मण्डल कण्डाघाट के सदस्यों का आह्वान किया कि कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव तथा नियमों के अनुश्रवण के लिए उपमण्डलीय समिति गठित की गई है जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि कण्डाघाट में प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमण अनुश्रवण के लिए 150 सैम्पल एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ.संगीता उप्पल, सीडीपीओ पवन कुमार, व्यापार मण्डल के सदस्य मुनीष सूद, जितेन्द्र वर्मा, राज कुमार, मनीष वर्मा, रमेश गर्ग, राजेश मित्तल उपस्थित थे।
सोलन नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के दूसरे दिन आज कुल 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि आज वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार के लिए स्नेह पत्नी संजीव कुमार, निवासी लोअर बाजार, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 दोलग के लिए किरण बाला पत्नी राजेश कुमार, निवासी गांव दोलग तहसील कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। डाॅ. सूद ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-07 ब्रिजेश्वर महादेव के लिए सरोज पत्नी बाबू राम निवासी गांव सिलहारी, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नामांकन 24 मार्च को भी नियमानुसार भरे जा सकते हैं।
सोलन उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला को देश भर में खुम्ब उत्पादन के लिए जाना जाता है और जिला की इस पहचान को बनाए रखने के लिए कार्यरत विभिन्न बैंको को अपना योगदान देना होगा। है। केसी चमन आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 162वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘एक जिला एक उत्पाद’ परियोजना के तहत सोलन को खुम्ब उत्पादन के लिए चिन्हित कर रही है। इस परियोजना के तहत सोलन जिला में न केवल मशरूम के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा अपितु शिक्षित बेरोजगार युवाओं को खुम्ब इकाईयां स्थापित कर आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुम्ब से चिप्स, बिस्कुट, आचार इत्यादि निर्मित किए जा सकते हैं और ऐसी प्रसंस्करण इकाइयां युवाओं को रोजगार प्रदाता बनाने में सहायक सिद्ध होेंगी। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में 60 स्वयं सहायता समूह चयनित कर उन्हें खुम्ब उत्पादन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। केसी चमन ने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि 31 मार्च 2021 से पूर्व लम्बित पड़े ऋण मामलों सहित बैंकों से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को निपटाएं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है। इस दिशा में बैंक सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में 31 दिसम्बर 2020 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 211444 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 8625.90 लाख रुपए जमा किए गए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 261997 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 130953 तथा अटल पैंशन योजना से 38513 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में दिसम्बर 2020 तक 14878 खाते खोले गए हैं। योजना की शिशु श्रेणी के तहत 4745 लाभार्थियों को लगभग 3124 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 7292 व्यक्तियों को लगभग 20213 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 2841 लाभार्थियों को लगभग 22354 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला में दिसम्बर, 2020 तक 21259 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक स्वर ग्रोवर ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्ज समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सीमा कंसल सहित, जिला उद्योग केन्द्र से बीपी मीणा, अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विश्व जल दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत जाडली में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में ग्रामीण पेयजल एवं स्वछता समिति का गठन किया गया। जिसमे सभी पंचायत प्रतिनिधि व प्रधान, उपप्रधान सभी वार्ड मेंबर्स , आशा वर्कर्स व जल शक्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इस मोके पर सभी लोगो को जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। विश्व जल दिवस पर प्रदेश में जगह- जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाडली में भी लोगो को पानी के बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
सोलन प्रेस क्लब सोलन (पंजीकृत) द्वारा सोमवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर " जल बचाओ कल बचाओ' कार्यक्रम का आयोजन प्रेस रूम सोलन में किया गया। इस दौरान एडीसी सोलन अनुराग चंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । इस दौरान प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा, मुख्य सरंक्षक मुकेश कुमार, बलदेव ठाकुर,लष्मीदत्त शर्मा, कीर्ति कौशल, सोम मेहता, शशिभूषण पुरोहित, संदीप शर्मा, अनुराग शर्मा द्वारा मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया । इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि किसान इस योजना के तहत अपने खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ा सकते हैं। इससे खेतों में पैदावार का दर भी बढ़ेगा। मौसम आधारित खेती आज किसानों की जरूरत है। इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा है कि जल है तो जीवन है। देश एवं दुनिया आज जल संकट से जूझ रही है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जल को बचाना हम सभी की जिम्मेवारी है। एडीसी सोलन अनुराग चंद्र ने कहा कि भूजल व नदियों को बचाने के लिए सबसे पहले अपने स्तर पर पहल करनी होगी। हम जल की कीमत को समझें, जल बचाएं, उसे प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रयासरत रहें। जब हम खुद पानी के सवाल पर गंभीर होंगे, तभी दूसरों को प्रेरित कर सकेंगे। कुछ साथियों के साथ की गई पहल अब अभियान बन चुकी है। प्रेस क्लब सोलन के मुख्य सरक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि जल है तो कल है। जल को बचाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करना होगा। बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताने के साथ ही जहां कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर जल बह रहा हो, उसे रोकने की कोशिश करें। बरसात के पानी का स्टाक करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाकर जल संरक्षण किया जाना चाहिए। वहीं प्रेस क्लब सोलन की प्रवक्ता मोहिनी सूद ने कहा कि जल की उपलब्धता दिनोंदिन कम होती जा रही है, और जो उपलब्ध है वह तेजी से दूषित हो रहा है। बहुत से उपयोगकर्ता पानी को व्यर्थ बहाते हैं। यदि ऐसा चलता रहा तो पानी की कमी के कारण एक दिन समाज में गंभीर स्थितियां बन जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने लिए पानी तो बचाना ही होगा, पेड़- पौधों और जीव- जंतुओं के लिए भी जल संरक्षण के लिए सोचना हमारा ही काम है। पौधरोपण के साथ- साथ जल संरक्षण के लिए भी सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करते हुए कदम बढ़ाने होंगे, तभी जल संरक्षण हो सकेगा। इस दौरान सदस्य मनोज ठाकुर ने कहा कि पानी के प्रति जागरूक होना वर्तमान की सबड़े बड़ी आवश्यकता है। वर्तमान परिवेश में जल का संरक्षण नहीं किया गया तो समाज को भयंकर स्थितियों का सामना करना पड़ेगा । प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने मुख्यातिथि व प्रेस क्लब सोलन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।
सोलन नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के प्रथम दिन आज कुल 07 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट से आज मनीष कुमार सुपुत्र रतन लाल, निवासी उदय विहार, वार्ड-नम्बर-1, सपरून, देहूंघाट सोलन तथा नीलम कुमारी पत्नी मनीष कुमार, निवासी उदय विहार, वार्ड-नम्बर-1, सपरून, देहूंघाट सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन से आज पूजा, निवासी वार्ड नम्बर-02 समीप आईटीआई सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा से स्वाती कारून, निवासी जराई, ब्रूरी वार्ड नम्बर-04 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क से आज ज्योति सोनी पत्नी जतिन सोनी, निवासी समीप मयूर होटल, सोलन, वार्ड नम्बर-06 ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी से सुशील कुमार, सुपुत्र सोमनाथ निवासी समीप सरन लाॅज, लक्कड़ बाजार सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से बंसी लाल गाजटा, सुपुत्र सुदामा राम निवासी गाजटा निवास न्यू कथेड़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।
नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के प्रथम दिन आज कुल 06 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि आज वार्ड नम्बर-01 सिलहारी के लिए जितेन्द्र कुमार सुपुत्र नन्द किशोर, निवासी बृज विला, गांव सिलहारी, कण्डाघाट तथा वार्ड नम्बर-03 पड़ाव के लिए सुषमा, पत्नी अशोक कुमार, निवासी गांव व डाकघर कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-05 राज राजेश्वरी के लिए मनीष सूद सुपुत्र हरिन्द्र लाल सूद निवासी समीप डिग्री काॅलेज कण्डाघाट, रजिता सूद पत्नी मनीष सूद निवासी समीप डिग्री काॅलेज कण्डाघाट तथा मयूर मेहता सुपुत्र सुरेन्द्र, निवासी गांव सिरीनगर कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-07 ब्रिजेश्वर महादेव के लिए गीता देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी गांव सिलहारी, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नामांकन 23 तथा 24 मार्च, 2021 को भी नियमानुसार भरे जा सकते हैं।
दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सुधार सभा की गठित कमेटी द्वारा नौणी-बागा रोड़ व करोड़ा से नीचली नौणी सड़क को बजट में डलवाने हेतु जो प्रयास किया गया,उसके लिए जो प्रतिनिधिमंडल संजय अवस्थी की अगुवाई में 3 फरवरी को अर्की विधानसभा के विधायक वीरभद्र सिंह से कुठाड़ में मिला था,उसी वक्त विधायक ने मुख्यमंत्री व मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी को मौखिक व लिखित रूप में इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बजट उपलब्ध करने के लिए कहा, लेकिन उनके बाद आज तक इन सड़को के बजट को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया, उन्होंने कहा की अब पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह के प्रयासों से उनके कार्यालय पत्र संख्या के अनुसार आज सरकार द्वारा बजट का प्रावधान कर दिया गया। नौणी बागा गांव के सभी ग्राम वासियों के द्वारा अर्की क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर का हार्दिक धन्यवाद किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि इन सड़कों का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र करवाया जाए।
सोलन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने सभी विकास खंडो में मतदान केंद्र को स्थापित कर दिया गया है। कण्डाघाट विकास खण्ड ग्राम पंचायत सिररीनगर में 07 अप्रैल को होने वाले वार्ड सदस्य के निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र निर्धारित किया है। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। धर्मपुर विकास खंड धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड नम्बर-1 सैन्सीवाला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुल्हाड़ीवाला को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत कालुझण्डा के वार्ड नम्बर-3 कोटी-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुडावाला तथा ग्राम पंचायत गोयला के वार्ड नम्बर-1 बड्डू के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला छमकड़ी को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। कुनिहार विकास खण्ड कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बसन्तपुर के वार्ड नम्बर-4 कहड़ोग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसन्तपुर को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-3 कुंहर के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला लड़ोग तथा ग्राम पंचायत शहरोल के वार्ड नम्बर-5 धैना के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला धैना को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। नालागढ़ विकास खण्ड नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोलजमाला के वार्ड नम्बर-1 गोलजमाला, वार्ड नम्बर-2 कल्याणपुर तथा वार्ड नम्बर-3 नंगल निहला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोलजमाला को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-4 पलासडा घाडुआ तथा वार्ड नम्बर-5 पलासड़ा दितु के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलासडा घाडुआ को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत गोलजमाला के वार्ड नम्बर-6 पलासडा निहला, वार्ड नम्बर-7 नंगल उपरला-1, वार्ड नम्बर-8 नंगल उपरला-2 तथा वार्ड नम्बर-9 नंगल निहला-2 के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला नंगल उपरला को मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत मित्तियां के वार्ड नम्बर-6 अमली डोल के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैथल को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत गागुवाल के वार्ड नम्बर-3 गागुवाल-3 के लिए जंजघर गोगरवाल तथा ग्राम पंचायत बरूना के वार्ड नम्बर-4 बरूना-2 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरूना को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है।
सोलन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने सोलन विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र निर्धारित कर दिए हैं। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत देवठी के वार्ड नम्बर-5 मथान के लिए मतदान केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्र चवाल होगा। ग्राम पंचायत जौणाजी के वार्ड नम्बर-7 मनूह के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनाह बजनाल तथा ग्राम पंचायत कोठों के वार्ड नम्बर-5 कोठों के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोठों को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में 24 मार्च को दसवीं, जमा दो, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व सरकारी या गैर सरकारी आईटीआई द्वारा प्रशिक्षित तथा रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए टीडीएस ग्रुप ने नौकरी हेतु साक्षात्कार रखे हैं।कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने बताया कि प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में 24 मार्च को प्रातः 10:00 बजे साक्षात्कार हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा है कि प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु कैंपस प्लेसमैंट इंचार्ज विनोद वर्मा से 9218506816 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने नगर निगम सोलन के 07 अप्रैल को होने वाले निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के मतदान केन्द्र निर्धारित कर दिए हैं। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट के लिए जिला रोज़गार कार्यालय देहूंघाट तथा लाईन मैन ट्रेनिंग सैंटर देहूंघाट को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन के लिए जिला परिषद भवन, सपरून, सोलन तथा नया बस अड्डा सोलन के समीप स्थित प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यालय को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-03 कथेड़ के लिए सैन्ट्रल स्टैट लाईब्रेरी, दी माल सोलन तथा गुरूकुल इन्टरनेश्नल पब्लिक स्कूल, सोलन को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा के लिए चम्बाघाट स्थित उप निदेशक बागवानी के कार्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा तथा मोहन मीकिन प्राथमिक पाठशाला बू्ररी को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार के लिए सैंट ल्यूक्स स्कूल सोलन-I (ईस्ट पार्ट) तथा सैंट ल्यूक्स स्कूल सोलन-II (वैस्ट पार्ट) को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क के लिए नगर निगम कार्यालय सोलन- I (ईस्ट पार्ट) तथा नगर निगम कार्यालय-II (वैस्ट पार्ट) को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुंज विला सोलन तथा आपदा प्रबन्धन कार्यालय सोलन को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड के लिए पंजीयक सहकारी समिति सोलन के कार्यालय तथा पंचायत घर सेरी, जौणाजी रोड, सोलन को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार वार्ड नम्बर-09 मधुबन कालोनी के लिए ओल्ड कोर्ट रोड, सोलन पर स्थित लोक निर्माण विभाग के तृतीय वृत के अधीक्षण अभियन्ता के कार्यालय तथा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सोलन को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी के लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन (डाईट सोलन) तथा वन मण्डल अधिकारी सोलन के फाॅरेस्ट रोड स्थित कार्यालय को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज के लिए राजकीय डिग्री काॅलेज, सोलन-I (ईस्ट पार्ट) तथा राजकीय डिग्री काॅलेज, सोलन-II (वैस्ट पार्ट) को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड के लिए पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन-I (ईस्ट पार्ट) तथा पुराना उपायुक्त कार्यालय, सोलन-II (वैस्ट पार्ट) को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार वार्ड नम्बर-13 कलीन के लिए राजकीय प्रााथमिक पाठशाला कलीन, सोलन (ईस्ट पार्ट)-I तथा राजकीय प्रााथमिक पाठशाला कलीन, सोलन (ईस्ट पार्ट)-II को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-14 हाऊसिंग वार्ड कालोनी के लिए हाऊसिंग बोर्ड कालोनी स्थित जल शक्ति विभाग के कार्यालय तथा सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान के कार्यालय को को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार के लिए राजकीय डिग्री काॅलेज के ब्वायज होस्टल (ईस्ट पार्ट) सोलन-I तथा राजकीय डिग्री काॅलेज के ब्वायज होस्टल (वैस्ट पार्ट) सोलन-II को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-16 रबोन आंजी के लिए राजकीय प्रााथमिक पाठशाला रबोन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आंजी, सोलन को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल पट्टी कथेड़, चम्बाघाट स्थित एम.एस.एम.ई (विकास संस्थान) के कार्यालय तथा पंचायत घर बसाल को मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त सभी संस्थानों के कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मतदान केन्द्रों पर बिजली, पेयजल तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित बनाई जाएं।
पूरे देश मे बढ़े हुए टैक्स एवं परमिट कम कराने हेतु 22 मार्च सोमवार को समस्त यूनियनों द्वारा एक दिन की हड़ताल में कुनिहार के समस्त टैक्सी ऑपरेटर भाग लेंगे। कुनिहार के टैक्सी चालक रमेश चन्द, भूपेंद्र ठाकुर, कमल, धीरज, बलबंत, बबलू, दीपक,नीटू, मोनू, सुनील, धर्मसिंह, विनोद आदि ने संयुक्त ब्यान में कहा कि हम कल सोलन में जिला की समस्त टैक्सी यूनियनों के साथ मिलकर आरटीओ दफ्तर के सामने सरकार की 1 अप्रैल से चालू की जा रही नई टैक्सी पॉलिसी के विरुद्ध शांति पूर्वक रोष प्रदर्शन करेंगे।
नगर निगम के चुनाव के लिए कल से नामांकन पत्र भरे जाएंगे पर दोनों ही पार्टियों में से किसी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में संभावित प्रत्याशी असमंजस की स्थिति में हैं। कांग्रेस दावा कर रही है कि आज दोपहर बाद नगर निगम के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। कांग्रेस शिमला में बैठक कर नामों की घोषणा करने जा रही है। ऐसे में दोपहर बाद शिमला में होने वाली बैठक पर सभी दावेदारों की नजर है कि पार्टी हाईकमान किसका नाम घोषित करती है। वहीं, भाजपा भी नामों की घोषणा आज कर सकती है। हालांकि भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मीदवारों की घोषणा न होने के कारण मानसिक परेशानी में हैं। एक वार्ड से चार व कहीं पर इससे भी ज्यादा दावेदार हैं, ऐसे में दोनों ही राजनीतिक दल यह देख रहे हैं कि पहले एक दल नामों की घोषणा कर दें तो दूसरा उस हिसाब से रणनीति तैयार करेगा। लेकिन नामों की घोषणा में होने वाली देरी ने उम्मीदवारों की परेशानी को बढ़ा दिया है। फील्ड में अपनी ताकत झोंक चुके उम्मीदवार घर-घर दस्तक दे रहे हैं। लेकिन टिकट घोषणा में देरी से मायूस हैं। हालांकि कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। बता दें की 22, 23, 24 मार्च को सुबह ग्यारह बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल हो सकेंगे। 25 मार्च को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 मार्च को सुबह दस बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकंगे। इसी दिन उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे। सात अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना भी होगी।
बाल विकास परियोजना सोलन के अंतर्गत पंचायत बोहली में पोषण अभियान एक दिवसीय खंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त वृत्त पर्यवेक्षक ,आंगनवाडी कार्यकर्ता ,सहायिका और जन समुदाय ने भाग लिया। इस कार्यशाला के माध्यम से जन समुदाय को संतुलित आहार ,स्वस्थ पोषण तथा कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यशाला में पारंपरिक व स्थानीय व्यंजनों की पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। वृत्त भोजनगर तथा वृत्त कुमारहट्टी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पोषण अभियान तथा कोरोना को दूर भगाने हेतु हैंड वॉश की जानकारी दी। इस कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई तथा अच्छी सेहत का आशीर्वाद दिया गया।
ग्राम पंचायत ग्याणा में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। आचार्य राजकुमार रसिक ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महता पर प्रकाश डाला। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित संकीर्तन में श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर आचार्य राजकुमार रसिक ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। प्रभु की आरती कर कथा को विराम दिया गया व भंडारे का आयोजन भी किया गया। कथा का श्रवण करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस आयोजन में स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।
आईएआरआई शिमला में दो दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पाटी बडोग से 15 किसान तथा सावग से 15 किसानों ने भाग लिया। इसका आयोजन नाबार्ड और एसीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही जलागम परियोजना पाटी-बड़ोग के तहत करवाया गया। बागवानी प्रशिक्षण में आईएआरआई शिमला की तरफ से डा.प्रमाणिक, डा.एके शुक्ला, डा.संतोष ने बागवानों को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में बागवानो को कटिंग, बडिंग, पुनिग, ट्रेनिंग की जानकारी दी गई तथा बीमारियों के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस बागवानी प्रशिक्षण में एसीएफ से प्रदीप, जलागम परियोजना पाटी-बड़ोग के प्रधान अनिल कुमार, सलोचना देवी, रमेश चंद, रामदितु, अंकुश, आशा, जलागम परियोजना बड़र खड्ड के प्रधान रीमा देवी, धनपत, हरी राम कोंडल, बिना देवी, चंचल देवी, मीना देवी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग नवगांव के आने वाले सभी गांवों में 22 मार्च 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 9 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए हर स्तर पर सजग रहना आवश्यक है। उपमण्डल में कोविड-19 के विषय में लोगों को जागरूक करने तथा सभी को सावधानियों के विषय में अवगत करवाने के लिए आज उपमण्डल स्तर पर गठित समिति ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की और लोगों को जागरूक किया। डाॅ. विकास सूद की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों ने आज लोगों से आग्रह किया कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहने, 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाकर रखें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। डाॅ. विकास सूद ने इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि आज कण्डाघाट बाजार व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने अवगत करवाया कि उपमण्डल में साधुपुल क्षेत्र तक नायब तहसीलदार सत्यव्रत शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए प्रशासन को सहयोग दें और निर्देशों का पालन करते हुए उचित व्यवस्था के अनुसार अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।
हिमऊर्जा द्वारा सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में 25 मार्च, 2021 को सौर ऊर्जा मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हिमऊर्जा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने दी। उपायुक्त सोलन केसी चमन सौर ऊर्जा मेले में मुख्यातिथि होंगे। राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि यह सौर ऊर्जा मेला ट्रक यूनियन कार्यालय नालागढ़ के प्रथम मंजिल पर स्थित हाॅल में आयोजित किया जाएगा। मेला प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा मेले में लोगों को हिमऊर्जा द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं तथा इनसे लाभ उठाने के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मेले में लोगों को उनके आवास की छत पर लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा चलित प्लांट की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि किस प्रकार इस प्लांट को पावर ग्रिड से जोड़ा जा सकता है। राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा मेले में मेला स्थल पर ही सौर ऊर्जा चलित प्लांट लगाने के सम्बन्ध में औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड द्वारा सौर ऊर्जा चलित प्लांट स्थापित करने के एिल अनापत्ति प्रमाण पत्र की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके उपरान्त सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को इसके लिए अपना बिजली का बिल व स्थायी निवास होने का प्रमाण साथ लाना होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस सौर ऊर्जा मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और हिमऊर्जा द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए हिमऊर्जा सोलन के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी के कार्यालय से दूरभाष संख्या 01792-224185 या मोबाइल नम्बर 94180-77704 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नगर निगम सोलन के लिए 07 अप्रैल को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज यहां पीठासीन अधिकारियों तथा पोलिंग अधिकारियों के लिए प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त लीव रिजर्व एचएस राणा ने यह पूर्वाभ्यास आयोजित करवाया। इस अवसर पर उपस्थित 250 पीठासीन अधिकारियों तथा पोलिंग अधिकारियों को मतदान केन्द्रों, निर्वाचन समय सारिणी तथा उनके कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। एच.एस.राणा ने कहा कि निर्वाचन के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास प्रथम अप्रैल, 2021 को आयोजित किए जाएगा। उन्होंने कहा कि 06 अप्रैल 2021 को इस सम्बन्ध में अन्तिम पूर्वाभ्यास आयोजित करने के उपरान्त सभी दल अपने-अपने मतदान केन्द के लिए रवाना हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान 07 अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने निर्वाचन के लिए तैनात सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में नियम पालन अनिवार्य है और इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे त्रुटिराहित एवं सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित सुनिश्चित बनाएं। एचएस राणा ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के लिए उपमण्डलाधिकारी सोलन को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड संख्या 10 से 17 तक के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सहायक निर्वाचन अधिकारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के 17 वार्डों में 36 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें 05 सैक्टर अधिकारीयों की तैनाती गई है तथा 02 सैक्टर अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मीशन के कन्ट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह, तहसीलदा
यूको आरसेटी सोलन में 23 मार्च को नेशनल इंटिग्रेटेड फोरम फॉर आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट के "संवेदना" अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में किया जा रहा है। शहीदी दिवस पर इस शिविर का आयोजन गिनिज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे नाम दर्ज कराने का भी एक प्रयास हैl देशभर मे रक्त की चलती कमी को ध्यान मे रखकर यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुरे भारत मे 23 मार्च को विभिन्न जगहों पर लगभग 1500 कैंप 90000 यूनिट रक्त एकत्रित करने के लक्ष्य के साथ आयोजित किए जाएंगे। निफा की प्रदेश अध्यक्ष सारिका कटौच व समन्वयक हिमांशी मारवाड़ी ने कहा कि हिमाचल मे एक ही दिन मे 27 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए निफा के साथ विभिन्न संस्थाएं तैयारियां कर रही है l इस अभियान के साथ फ़िल्मी जगत के जाने माने चेहरों मे सोनू सूद, रणदीप हुड़्डा, गायक कैलाश खेर, गुरदास मान के अलावा भी कई हस्तियाँ शामिल है। इस अभियान का शुभ आरम्भ वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा l इस विषय मे आगे जानकारी देते हुए यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने बताया कि सोलन मे इस शिविर को ब्लड बैंक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन मे 23 मार्च को लगाया जाएगा। जिसमें छात्र संघ व फायर हाउस जिम, स्थानीय युवाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा हैl इसी के साथ उन्होंने सभी सोलनवासियों से इस रक्तदान शिविर मे भाग लेकर सहयोग की अपील की है l
शिमला। हिमाचल कैबिनेट ने विधायकों को उनकी गाडियों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए लोगो से सुझाव मांगा है। अब अगली कैबिनेट में इस पर अंतिम फैसला हो सकता है। मंत्रिमंडल बैठक की सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वन विभाग में वन रक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। यह पद सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसके अलावा कैदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा द्रंग चुनाव क्षेत्र के टिक्कन में पुलिस चौकी खोलने का मंजूरी दी गई है। जिला सिरमौर में पुलिस थाना कालाअंब के अधीन माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में नई पुलिस चौकी खोलने को भी मंजूरी मिली है। धनोटू जिला मंडी में स्थित पुलिस सहायता कक्ष का दर्जा बढ़ाकर पुलिस थाना किए जाने को मंजूरी मिली है। बीड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी खोलने को मंजूरी मिली है। मानपुरा में पुलिस स्टेशन व बद्दी वर्धमान में सिटी चौकी खोलने की भी मंजूरी मिली है। कैबिनेट की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही फैसला लिया कि कल हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम जयराम ठाकुर जिला के सभी डीसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर चर्चा करेंगे। इसके बाद कोरोना पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
स्वस्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव नेवड़ी में स्वस्थ माता और स्वस्थ बच्चे का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान सुनीता शर्मा, रजनी बंसल, सावित्री देवी, सुशीला देवी, रमा देवी, उमा देवी, विमला देवी ने समुदाय को जागरूक करके महिलओं का रक्त चाप, हीमोग्लोबिन, वजन, उचाई और टीकाकरण की जांच और जानकारी के आधार पर प्रतियोगिता का निर्धारण किया गया। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मनोज जिंदल ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया और सन्देश प्रेषित किया। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 31 गावों में कार्यक्रम संचालित हो रहें है। स्वास्थ्य सखी सावित्री देवी ने पूजा देवी को स्वस्थ्य माता का पहला पुरस्कार प्रदान किया, जबकि युगांश कुमार को स्वस्थ्य शिशु को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया।
कोविड-19 बचाव टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला में 697 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ.राजन उप्पल ने दी। डाॅ. उप्पल ने कहा कि अभियान के अन्र्तगत आज जिला में 32 स्वास्थ्य कर्मियों तथा 85 फ्रंटलाईन कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज जिला में 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 30 तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 550 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में सोलन जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला के 25 स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग में टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी प्रबन्धन के दृष्टिगत जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक से अधिक परीक्षण करने पर भी बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला में आरटीपीसीआर परीक्षण अब ठोडो मैदान में स्थापित वाॅक इन कियोस्क में भी करवाया जा सकेगा। अभी तक यह सुविधा आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में उपलब्ध थी।
उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आज यहां उपमण्डल के अधिकारियों के साथ कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अजय कुमार यादव ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उपमण्डल स्तर पर एक समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि यह समिति शैक्षणिक संस्थानों, होटलों तथा ढाबों का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रसार पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सोलन विकास खण्ड में परीक्षण को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कोविड-19 के लिए गठित समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि समिति समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करवाएं। उपमण्डलाधकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन शहर के माल रोड, राजगढ़ रोड तथा अन्य भीड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करें तथा बिना मास्क वाले व्यक्तियों के चालान काटे जाएं। उन्होंने कहा कि सोलन में बसों की नियमित जांच की जाए तथा मास्क न पहनने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सोलन के बोर्डिंग विद्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि होटल, ढाबा मालिकों तथा इनमें कार्य करने वाले कर्मियों का कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सम्बन्ध में आम लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। बैठक में खण्ड विकास हिमाचल पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी विजय कुमार, अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, सीडीपीओ सोलन डाॅ. पदम देव सहित शिक्षा क्रांति संस्था के सत्यन उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत पारनु में राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत व ग्रामीणों की जानकारी हेतु एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में सीएससी के जिला प्रबंधक सुशील कुमार, डिजिटल साक्षरता अभियान समन्वयक दीपांशु एवं वित्तीय साक्षरता व डिजिटल प्रशिक्षक साहिल ने उपस्थित लोगों को लोकमित्र केंद्रों द्वारा दी जाने सुविधाओं बारे जागरुक किया। उनके द्वारा लोगों को आयुष्मान भारत के बारे, सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम के अंतर्गत कार्ड बनवाने की हिदायत दी गई। उन्होंने कि गांव में अपने आसपास के लोगों को भी इसके के बारे में समझाएं और उन्हें कार्ड बनाने हेतु भी प्रेरित करें। लोक मित्र केंद्र के संचालक गोपाल कृष्ण द्वारा वहां उपस्थित लोगों की केवाईसी की गई और ऑनलाइन कार्ड बनाए गए। यह सारा कार्य बीएमओ अर्की के निर्देशानुसार किया गया। इस कैंप में उप स्वास्थ्य केन्द्र पारनु की हैल्थ वर्कर उर्मिला देवी, आशा वर्कर लीला, लता, रीता ने भी भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मर्डर का मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया है। घायल मां को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है। सोलन पुलिस के अनुसार, थाना कंडाघाट इलाके में यह वारदात हुई। गांव बडायवला, अंजी, कंडाघाट (सोलन) नित्यानंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च की रात 10:30 बजे केडी शर्मा ने फोन करके बुलाया कि धर्म दत्त के मकान में किराए पर रह रहे संजू नेपाली के क्वार्टर में चीख-पुकार की आवाज आ रही है। संजू का लड़का विकास अपनी मां और बहन के साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद थाना कंडाघाट को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंची तो विकास की मां तुलसी डबल बेड पर और लड़की सरिता फर्श पर बिछे गद्दे पर खून से लथपथ पड़ी थी। सरिता अर्धनग्न अवस्था में थी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया तथा दोनों घायलों को सीएचसी शोघी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने दोनों घायलों का मेडिकल करवाने के बाद सरिता को मृत घोषित किया और तुलसी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। फिलहाल, मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
कोविड-19 बचाव टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला में 820 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ. उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में सोलन जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला के 25 स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग में टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अभियान के अन्र्तगत आज जिला में 128 स्वास्थ्य कर्मियों तथा 141 फ्रंटलाईन कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज जिला में 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 77 तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 474 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी प्रबन्धन के दृष्टिगत जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक से अधिक परीक्षण करने पर भी बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला में आरटीपीसीआर परीक्षण अब ठोडो मैदान में स्थापित वाॅक इन कियोस्क में भी करवाया जा सकेगा। अभी तक यह सुविधा आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में उपलब्ध थी।
उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद की अध्यक्षता में आज कण्डाघाट में उपमण्डल के अधिकारियों के साथ कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उपमण्डल स्तर पर एक समिति गठित की गई है। इस समिति में तहसीलदार, सीडीपीओ, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा थाना प्रभारी को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह समिति विकास खण्ड के शैक्षणिक संस्थानों, होटलों तथा पर्यटक स्थलों का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रसार पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत कण्डाघाट विकास खण्ड में कोरोना वायरस की सैम्पलिंग को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रतिदिन 20 प्रतिशत रेंडम सैम्पलिंग सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड के बोर्डिंग विद्यालयों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कोविड-19 के लिए गठित समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि समिति समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रतिदन 150 सैंपल लिए जाएंगे तथा इन्हें प्रतिदिन आधार पर सोलन भेजा जाएगा। जो भी अध्यापक लम्बे अवकाश के बाद ड्यूटी पर आते हैं तो उन्हें आरटीपीसीआर की रिपोर्ट साथ लानी अनिवार्य होगी। उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 की सैम्पलिंग की रिपोर्ट दैनिक आधार पर प्रस्तुत करें। डाॅ. विकास सूद ने लोगों से कोविड-19 टीकाकरण के लिए निर्धारित व्यवस्था के अनुसार टीकाकरण करवाने की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। इस अवसर पर तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, सीडीपीओ पवन कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. संगीता उप्पल उपस्थित थी।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस का विशेष शिविर प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर मनिला गुप्ता की अगुवाई में आरंभ किया गया। इस अवसर पर एनएसएस के स्टेट लाइजन ऑफिसर डॉक्टर हीरालाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर जनेश कपूर ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा का महत्व बताते हुए उन्हें प्रेरित किया। इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा समाज सेवा संबंधी विविध गतिविधियों को पूरा किया जाएगा। इस शिविर के शुभारंभ के अवसर पर प्रोफेसर संदीप कुमार, प्रोफेसर सुरेश कुमार और प्रोफेसर अरुण कुमार उपस्थित रहे।
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन तथा मजदूरी दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इसकी जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक आदित्य बिन्द्रा ने दी। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं 06 अप्रैल, 2021 सांय 04.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। इन्हें 08 अप्रैल 2021 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोला जाएगा। परिवहन तथा मजदूरी कार्य के लिए निविदा प्रपत्र 500 रुपए की राशि अदा करके जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त किया जा सकता है। फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च, 2021 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट में विद्युत लाईनों के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत इस विद्युत उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र चायल, वाकनाघाट, दोची, छावशा व इसके आसपास के क्षेत्रों में 20 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज जिला के अधिकारीयों के साथ कोविड-19 के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कोविड-19 महामारी के सम्भावित प्रसार के दृष्टिगत विचार-विमर्श किया गया। केसी चमन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। इससे बचाव के लिए आवश्यक है कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने उपमण्डल में कोविड-19 महमारी से निपटने के लिए स्थापित मानकों के अनुसार कार्य करें ताकि संक्रमण के खतरे पर अंकुश लगाया जा सके। केसी चमन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के लिए टेस्टिंग को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला के औद्योगिक क्षेत्रों में ओईसोलेशन की सुविधा को पुनः सक्रिय कर दिया गया है और इन क्षेत्रों में संक्रमण की दर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से टेस्टिंग को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों का आरटीपीसीआर टेस्ट तथा कोविड-19 टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च तथा प्रारम्भिक शिक्षा को निर्देश दिए कि यदि जिला के किसी भी विद्यालय में कोविड-19 का मामला सामने आता है तो उसकी काॅन्टेक्ट हिस्टरी का पता लगाकर जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी बोर्डिंग विद्यालयों में रेंडम सैम्पलिंग सुश्चिित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि इन विद्यालयों में अधिक मामले पाॅजिटिव आते हैं तो शत-प्रतिशत सैम्पलिंग सुनिश्चित बनाई जाएगी। वंही, उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि राज्य पथ परिवहन निगम तथा निजी बसों का नियमित निरीक्षण किया जाए। बसों में यात्रियों से मास्क का उपयोग करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि बसों में यात्री बिना मास्क के पाए जाते हैं तो निजी बस ऑपरेर्टर के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने जिला में की जा रही कोविड-19 सैम्पलिंग की जानकारी प्रदान की। बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, उमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेंद्र कुमार तथा विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में 20 मार्च 2021 को सरकारी या गैर सरकारी आईटीआई द्वारा प्रशिक्षित तथा रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों हेतु सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नौकरी हेतु साक्षात्कार रखे हैं। जिन उम्मीदवारों ने 2015 से 2020 तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिनमें फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, उपकरण और डाई, मेकर, पीपीओ, मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर जनरल, ऑटोमोबाइल (सीओई) इत्यादि ट्रेड्स को शामिल किया गया है उन प्रार्थियों का चयन होना हैं। जिसके तहत प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट तहसील अर्की जिला सोलन में 20 मार्च 2021 प्रातः 10:00 बजे लिखित तथा मौखिक साक्षात्कार हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने कहा है कि प्रार्थी की आयु साक्षात्कार की तारीख पर 18 से 22 वर्ष होनी चाहिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 19400 रू मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु कैंपस प्लेसमैंट इंचार्ज विनोद वर्मा से 9218506816 पर संपर्क किया जा सकता है।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरा में अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर नई पेंशन स्कीम के विरोध में अपना प्रदर्शन दर्ज किया। न्यू पेंशन स्कीम के अन्तर्गत आने वाले अध्यापकों ने कहा कि प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महामंत्री भरत एवं उनके सहयोगियों द्वारा गत 12 दिनों से राजधानी शिमला में न्यू पेंशन स्कीम को बंद करने तथा पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने हेतु संघर्ष किया जा रहा है। इस स्कीम से प्रभावित सभी विद्यालय के अध्यापक अपने प्रदेशाध्यक्ष व महामंत्री के समर्थन में काले बिल्ले लगाकर न्यू पेंशन स्कीम का सांकेतिक विरोध किया।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला डवारु (शमेली) में विद्यालय स्तर पर शिक्षा का संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम का भी आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बरायली पंचायत की प्रधान रीता शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक राजेश गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कोविड-19 महामारी के दौरान सुरक्षा एवं छात्रों को पढ़ाई के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर व्यक्तिगत स्वच्छता,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कोविड-19 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।कार्यक्रम में "अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती" के अंतर्गत पाठशाला से निकले पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। जिनमे पवन शर्मा, लाल सिंह, हिमांशु, रूप चंद, प्रतिभा ठाकुर, रोहित गौतम शामिल है। मुख्य अतिथि पंचायत प्रधान रीता शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की हर गतिविधि में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बरायली रीता शर्मा, उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी, मुख्याध्यापक राजेश गुप्ता,अध्यापक चित्रा शुक्ला, एसएमसी की अध्यक्ष व पंचायत सदस्य स्नेहलता, बसंत सिंह ठाकुर, हेमा देवी, सरोज, महिला मंडल शमेली की प्रधान निर्मला गौतम, डवारु की प्रधान महंती देवी, एसीएफ से दीक्षा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वीना गौतम, रीना ठाकुर, प्रेम लता, मोनिका उर्मिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बुधवार 17 मार्च 2021 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार की बैठक प्रधान धनीराम तनवर की अध्यक्षता में धर्मपुर के नजदीक गांव कंडा में आयोजित की गई। बैठक में सरकार व पुलिस प्रशासन से आग्रह किया की वह उनकी मांगो को जल्द से जल्द पूरा करे।धनीराम तनवर ने बताया कि साल 2015 में एसोसिएशन की मांग पर पुलिस विभाग द्वारा एक आदेश जारी हुआ था कि जब भी किसी पुलिस पेंशनर का निधन होगा तो थाना में सूचना मिलने पर एसएचओ स्टॉफ सहित उस पुलिस पेंशनर के अंतिम सम्मान में शामिल होकर उसके परिवार में जाकर संवेदना प्रकट करेगा। इस बारे एसोसिएशन की मांग की थी कि फौजी तर्ज पर पीड़ित परिवार को विभाग द्वारा कुछ राहत राशि भी दी जानी चाहिए। अब पुलिस विभाग ने 15 जनवरी 2021 को पुलिस वेलफेयर मीटिंग में निर्णय लिया है कि जब भी किसी पुलिस पेंशनर की निधन होने की सूचना थाना पर प्राप्त हो तो थाने से एनजीओ स्टाफ सहित अंतिम संस्कार में शामिल होगा वह पुलिस विभाग की तरफ से पुष्प चक्कर अर्पित करेगा। इस निर्णय का पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वागत व धन्यवाद किया। एसोसिएशन मांग करती है कि पहले के आदेश के मुताबिक पुलिस अफसर को पीड़ित परिवार में जाकर संवेदना प्रकट करनी चाहिए इससे पुलिस विभाग का ही और सम्मान बढ़ेगा जैसा कि फौजी पेंशनर के अंतिम सम्मान के बाद फौजी अफसर उसके परिवार में जाकर संवेदना प्रकट करते हैं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा गत दिवस सोलन में विधिक जागरूकता के सम्बन्ध में शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गुरमीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने की। गुरमीत कौर ने कहा कि प्रथम शिविर में 19 स्वयंसेवियों को कोविड-19 से सुरक्षा तथा निःशुल्क कानूनी सहायता, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना (स्टेट एवं नालसा), मध्यस्थता, घरेलू हिंसा, मोटर वाहन अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में स्वयंसेवियों को सौंपे गए कार्यों के निर्वहन के सम्बन्ध में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा द्वितीय शिविर वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान सोलन में आयोजित किया गया। शिविर में 45 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। गुरमीत कौर ने कहा कि इन शिविरों के दौरान कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया गया।
नगर एवं ग्राम योजना विभाग के तत्वाधान में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सकोड़ी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 व हिन्नर विशेष क्षेत्र में लागू नियमों तथा विनियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजनाकार लीला श्याम ने की। लीला श्याम ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में लोगों को नगर एवं ग्राम नियोजन के नियमों की जानकारी दें ताकि सभी निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से हों। उन्होंने अपार्टमेंट/रेरा विनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अधिसूचित योजना व विशेष क्षेत्र मे 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या 8 से अधिक अपार्टमेंट के निर्माण का विक्रय करना चाहता है तो उसके लिए रेरा के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। यदि किसी को सोलन जिला में कहीं भी 2500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या अपार्टमेंट का निर्माण कर उसका विक्रय करना हो तो ऐसे क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र समझा जाएगा। ऐसे क्षेत्र के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से स्वीकृति लेना व भू-सम्पदा (रेरा) के अन्तर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है। लीला श्याम ने इस अवसर पर लोगों को अवैध निर्माण तथा भविष्य में इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए विभाग की स्वीकृति के बिना कोई भी निर्माण न किया जाए। बैठक में सहायक नगर एवं ग्राम योजनाकार रमेश भारद्वाज ने शहर एवं नगर योजना की आवश्यकता तथा महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अधीन राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित विभिन्न नीतियों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योजनाबद्ध निर्माण के लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि सीमित मंजिल के मकान जहां सुरक्षित हैं वहीं आवास के भीतर उचित पार्किंग की व्यवस्था सभी के लिए लाभदायक है। योजना अधिकारी राजमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश टीसीपी विनिमय 7 तथा 8 के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश टीसीपी अधिनियम 1977 की धारा 16 (सी) के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों अवगत करवाया। प्लाॅट सब डिविजन की उपयोगिता व इसे न करवाने के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 27 मार्च 2009 को जारी अधिसूचना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण के लिए छूट प्रदान की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 600 वर्ग मीटर फलोर एरिया तक के तीन मंजिला रिहायशी भवन निर्माण के लिए विभाग की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कोई शुल्क भी देय नहीं है। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण टैंक तथा सौर उर्जा के प्रयोग की जानकारी भी दी। बैठक में ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत चायल की प्रधान उषा शर्मा, ग्राम पंचायत रहेड़ की प्रधान मीरा कश्यप, ग्राम पंचायत नगाली की प्रधान कौशल्या शर्मा, ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रधान अनिल मंमगई, ग्राम पंचायत दंघील के प्रधान बलबीर सिंह, ग्राम पंचायत बांजणी के प्रधान मोहिन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत झाझा की प्रधान पुष्पा वर्मा, वरिष्ठ योजना प्रारूपकार बलराज, प्रारूपकार जसबीर सिंह, मनोहर कौंडल रविन्द्र वर्मा तथा सागर कुमार उपस्थित थे।
कोविड-19 पॉजिटिव विद्यार्थियों की परीक्षा अब नहीं रुकेगी। कोविड-19 पॉजिटिव भी अपनी परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इंतजाम कर लिए हैं। अप्रैल से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं में इस बार कोविड-19 के विशेष इंतजाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किए गए हैं। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा की तय तिथियों में कोरोना संक्रमित होता है तो भी उसे परीक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा, इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। शिक्षा बोर्ड की ओर से पॉजिटिव परीक्षार्थी के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा देने से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इस दौरान यदि किसी बच्चे को बुखार या जुकाम लगता है तो उसकी भी परीक्षा उसी दिन ली जाएगी। परीक्षाएं कोविड-19 एसओपी गाइडलाइन के तहत होंगी। कैसे बच्चों की परीक्षा लेनी है, क्या सावधानियां इस दौरान अपनाई जाएंगी, इंविजलेटर को क्या सावधानियां बरतनी हैं, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमित विद्यार्थी की उत्तरपुस्तिका का पैकेट कैसे बनाना है तथा उसको सही तरीके से सैनिटाइज किया जाना है, संबंधी विभिन्न सुरक्षा उपायों को अपनाया जाएगा। लेकिन परीक्षा निर्धारित तिथि को ही होगी।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की इकाई पट्टाबराबरी -हरिपुर के चुनाव पट्टाबराबरी पँचायत के दुर्गामाता मन्दिर परिसर में 30 मार्च को करवाए जाएंगे। इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने चुनाव सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि 30 मार्च को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक नई कार्यकारणी के गठन के चुनाव होंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक के बाद 2 से 4 बजे तक इकाई का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारणी के चुनाव सम्पन करवाने व स्थापना दिवस के लिए जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीआर भारद्वाज व महासचिव जगदीश पंवर को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। डीडी कश्यप इकाई अध्यक्ष ने सभी चार पंचायतों जाबल झमरोट,पट्टाबराबरी,हरिपुर व जाडली के सभी पेंशनरों से अपील की है कि 30 मार्च 2021 को सुबह 10 बजे दुर्गामाता मन्दिर परिसर में पहुंचे ताकि चुनाव प्रक्रिया व स्थापना दिवस को सही समय पर निपटा सकें।
ग्राम पंचायत बरायली के अंतर्गत गांव छटेरा के ग्रामीण इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को भी गांव छटेरा में जल की पर्याप्त आपूर्ति न होने को लेकर एक पत्र लिखा है। स्थानीय लोगों में प्रदीप शर्मा,आरती,अनुराधा,रेखा,योगराज, निशा देवी,कुसुम,कौशल्या देवी,ज्योति शर्मा,बिमला,मनीष शर्मा,मोटी लाल,राम शर्मा ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को लिखे पत्र में कहा है कि गांव छटेरा में लगभग 2 महीने से पानी की आपूर्ति विभाग द्वारा नियमित रूप से नही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या से जल्द निजात नही मिलती है तो मजबूरन जल शक्ति विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। लोगों ने कहा कि गांव छटेरा में जल्द से जल्द जल की आपूर्ति करके इस समस्या से निजात दिलाई जाए। जब इस बारे जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र धीमान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस गांव को पानी समय पर छोड़ दिया जाता है,अगर फिर भी कोई समस्या होगी तो वहां कर्मचारी को बोल कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा
दाड़लाघाट विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले सभी अनुभागों के उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए बिजली बोर्ड ने फरमान जारी किया है। जिन उपभोक्ताओं ने कई महीनों से बिजली के बिल जमा नही करवाए है।उन्हें 22 मार्च तक बिल का भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करने के लिए विद्युत कार्यालय में या ऑनलाइन जमा करवाएं,यदि इस दौरान जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करता है तो उनके बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।विद्युत विभाग में सहायक अभियंता मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि कई महीनों से कुछ उपभोक्ता बिलजी का बिल जमा नहीं करवा रहे हैं।इस कारण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनको सूचित कर दिया गया है कि वह जल्द से जल्द बिल का भुगतान कर दें नहीं तो विद्युत अधिनियम 2003 के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार से विद्यालय में विज्ञान भवन निर्माण हेतु अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में यही मात्र एक ऐसा विद्यालय है जिसमें सर्वाधिक शिक्षार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, यही नहीं विज्ञान संकाय में भी इस विद्यालय में अपेक्षाकृत सर्वाधिक विद्यार्थी हैं।विज्ञान संकाय को प्रारंभ हुए लगभग 14 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक विद्यालय को विज्ञान भवन नसीब नहीं हुआ है,जबकि विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि है। हालांकि विज्ञान भवन निर्माण हेतु हिमाचल सरकार ने एक करोड़ 39 लाख 45000 की राशि स्वीकृत की है, लेकिन उसमें से केवल ₹600000 ही अधिशासी अभियंता अर्की के खाते में जमा किए हैं, अपर्याप्त राशि होने के कारण लोक निर्माण विभाग इस कार्य को प्रारंभ नहीं कर रहा है, क्योंकि विभाग के अनुसार विभाग के खाते में जब तक कुल बजट का 40% जमा नहीं हो जाता तब तक वह कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है। जिस कारण यह कार्य लंबित पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि दूसरी ओर स्कूल भवनों में से एक भवन उपायुक्त सोलन द्वारा असुरक्षित घोषित किया गया है लेकिन विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण वे असुरक्षित भवन में भी कक्षाएं चलाने को बाध्य हैं। प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार से विद्यालय के लिए शीघ्र ही स्वीकृत की गई राशि को जारी करने का निवेदन किया है, ताकि विद्यार्थियों को यथाशीघ्र इस समस्या से निजात मिल सके।
हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में महाराजा पदमसिंह मेमोरियल स्टेडियम कुनिहार के सभागार में संम्पन हुई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर उपस्थित रहे।सेवा निवृत्त कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई व परिवहन मंत्री से जल्द मंच की बैठक बुलाने का आवाहन किया गया। मांगे न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहीं लंबित पड़े वितिय लाभ के लिये धन राशि का बजट में प्रावधान करने तथा पेंशन का स्थायी भुगतान करने के लिए ठोस नीति बनाने की पुरजोर मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर व अर्की इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी संघर्ष के लिए तैयार रहे। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप करे व परिवहन मंत्री से आग्रह किया कि शीघ्र अतिशीघ्र मांग पत्र पर वार्ता के लिये कल्याण मंच को बुलाया जाए। यदि सरकार व प्रबंधन ऐसा करने में असफल रहता है तो वे पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।


















































