अम्बुजा सीमेंट प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया। यह कैंपस प्लेसमेंट दो दिन का रखा गया, जिसमें पहले दिन सुज़ूकी मोटर गुजरात की कम्पनी ने 110 उम्मीदवारों की लिखित परिक्षा एवं साक्षात्कार लिया। जिसमें 57 उम्मीदवार चयनित हुए। कम्पनी ने इन्हें 19400 प्रतिमाह पर चयनित किया। इसके साथ ही कम्पनी चयनित उम्मीदवारों को ड्रैस, जुते एवं खाने रहने की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी। दुसरे दिन टीडीएस कम्पनी ने हिरो ई साईकल लि, हाईवे इन्डसट्रज, गोद्रेज, एमआरएफ़ टायरज, एशियन टायरज जैसी 22 कम्पनियों के लिए 115 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। जिनमें 110 उम्मीदवार विभिन्न कम्पनियों के लिए चयनित हुए। इस दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया। संस्थान के प्लेसमेन्ट अधिकारी विनोद वर्मा ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट के लिए विभिन्न जिलों से 215 उम्मीदवार आए। जिनमें से कुल 167 उम्मीदवारों का चयन हुआ।
कुनिहार पेंशनर्ज एसोसिएशन के 2021-23 के चुनाव वरिष्ठ नागरिक भागमल तनवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। इस दौरान बैठक में सर्व सहमति से जगदीश सिंह को प्रधान, चेत राम भारद्वाज को महासचिव व ज्ञान जोशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इन पदाधिकारियों द्वारा पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चुनाव से पहले, पूर्व कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष द्वारा आज तक के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया।
शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में अग्रणी संसथान बन चुके बीएल सेंट्रल स्कूल के कई छात्रों ने JEE-MAINS के पहले व दूसरे चरण की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह परीक्षा फरवरी माह में आयोजित हुई थी। बीएल स्कूल के 3 छात्रों ने JEE-MAINS की परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। शुभम शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा ने 99.7 लेकर स्कूल का ही नहीं पुरे हिमाचल का नाम रौशन किया। इसी के साथ अमितेश गुप्ता पुत्र टिक्कम चाँद गुप्ता ने 99.24 प्रतिशत एवं अरिन शर्मा पुत्र नरेश शर्मा ने 96.72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के अध्यापकों को दिया। स्कूल की प्राधानाचार्य ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत के प्रधान बंसी राम भाटिया व उपप्रधान हेमराज ने बताया कि पंचायत के अन्य कार्यों के अतिरिक्त पंचायत के क्षेत्र को स्वच्छ तथा साफ सूथरा रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता संबंधी कार्यों को पूर्ण करने हेतु अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेन्द्र गांधी का हमेशा पूर्ण सहयोग रहता है। उनसे जब भी इस संबंध में आग्रह किया जाता है तो वह गंदी नालियों से कचरा निकालने हेतु जेसीबी मशीन तथा गंदगी का निष्पादन करने के लिए ट्रैक्टर इत्यादि मुहैया करवा देते हैं, जिसके लिए पंचायत उनकी धन्यवादी है। प्रधान बंसी राम भाटिया ने लोगों का आवाहन किया है कि वे अपने घरों में डस्टबिन का प्रयोग करें क्योंकि पंचायत का सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा कचरा एकत्रित करता है लेकिन फिर भी लोग अपना कचरा उठाकर सड़क के आसपास नालियों में फेंक देते हैं। जिससे नालियां अवरुद्ध हो जाती हैं तथा पानी का बहाव नहीं हो पाता और मच्छर इत्यादि उत्पन्न होने से कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए लोग कूड़ा कचरा सड़कों के किनारे या नाले में न फेंके। उन्होंने पंचायत द्वारा दी गई हिदायतों का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध अधिनियम 1994 की धारा 13(ट) के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई करने के संकेत भी दिए ।
कोविड-19 बचाव टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला में 674 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में सोलन जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग में टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अभियान के अन्र्तगत आज जिला में 47 स्वास्थ्य कर्मियों, 296 फ्रंटलाईन कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज जिला में 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 88 तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 243 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी प्रबन्धन के दृष्टिगत जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक से अधिक परीक्षण करने पर भी बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला में आरटीपीसीआर परीक्षण अब ठोडो मैदान में स्थापित वाॅक इन कियोस्क में भी करवाया जा सकेगा।
नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 7 तक के लिए अब कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 7 के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी से कुल 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें जितेन्द्र कुमार, निवासी ब्रिज विला, सिलहारी को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा राजेन्द्र कुमार, निवासी सिलहारी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पुनीत शर्मा, निवासी समीप हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा मनीष कुमार शर्मा, निवासी हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें मुस्कान आजाद, निवासी समीप लोक निर्माण विभाग, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सुषमा, निवासी पड़ाव कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें कलावती, निवासी गांव दोलग, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा किरणा बाला, निवासी गांव दोलग, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें मनीष सूद, निवासी समीप डिग्री काॅलेज, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा मयूर मेहता, निवासी गांव सिरीनगर कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वार्ड नम्बर-6 लोअर बाजार से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अर्चना, निवासी मकान नम्बर-237, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा स्नेह, निवासी लोअर बाजार, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। डाॅ.विकास सूद ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ब्रिजेश्वर महादेव से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें गीता देवी, निवासी गांव सिलहारी, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सरोज, निवासी गांव सिलहारी, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त वार्ड नम्बर 10 से वार्ड नम्बर 17 तक के लिए अब कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज वार्ड नम्बर 10 से वार्ड नम्बर 17 के लिए कुल 09 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी से कुल 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से इंदु, निवासी समीप जेबीटी, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), ईशा पराशर, निवासी टैंक रोड, सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा रानी, निवासी कमल लाॅज समीप टेलीफोन एक्सचेंज, सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज से कुल 04 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से अनीश ठाकुर, निवासी समीप बीएल स्कूल शामती, सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), अभय शर्मा, निवासी गांव डमरोग समीप बीएल स्कूल सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), अभिषेक ठाकुर, निवासी जगत निवास, गांव पाजो सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा दिव्य, निवासी गांव पाजो, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह झाड़ू) के रूप में चुनाव मैदान में हैं। दिव्य को ‘चढ़ता सूरज’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सनी साईड से 02 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से उषा शर्मा, निवासी ब्रह्म निवास-2, रेडक्रास रोड सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा मंजुला, निवासी स्वास्तिक विला, सनी साईड सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। वार्ड नम्बर-13 कलीन से 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें नरेंद्र कुमार, निवासी मकान नम्बर-121, गांव कलीन सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), कुमारी भावना, निवासी कलीन सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) तथा मीरा आनंद, निवासी मकान नम्बर-140, कलीन सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार है। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड से 03 उम्मीदवार चुनाव में हैं। इनमें नरेश गांधी, निवासी हाउस नम्बर 278, एचबी काॅलोनी फेज-1, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), राजीव कुमार, हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सुशील, निवासी दर्शन काॅटेज आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार से 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें आशा जम्वाल, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी शामती आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), नेहा, निवासी मकान नम्बर-4, वार्ड नम्बर-15, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा संतोष ठाकुर, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, खुण्डीधार सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी से कुल 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अनीता, निवासी गांव रबौण समीप शिव मन्दिर सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), अनुराधा, निवासी रबौण सोलन, आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), आशा, निवासी गांव रबौण सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह चढ़ता सूरज), सपना, निवासी रबौण सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार) तथा सीमा, निवासी रबौण सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से कुल 06 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अंकुश शर्मा, निवासी पार्वती निवास, चम्बाघाट सोलन आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), धर्मपाल ठाकुर, निवासी गांव बेर की सेर, चम्बाघाट सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह चढ़ता सूरज), बंसी लाल गाजटा, निवासी गाजटा निवास न्यू कथेड़ सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार), राजेश कुमार, निवासी गांव बेर की सेर, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), विकास ठाकुर निवासी कथेड़, समीप एचआरटीसी वर्कशाॅप सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह ताला और चाबी) तथा सरदार सिंह ठाकुर, निवासी शारदा फार्म कथेड़ सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) के उम्मीदवार हैं।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त वार्ड नम्बर 10 से वार्ड नम्बर 17 तक के लिए अब कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज वार्ड नम्बर 10 से वार्ड नम्बर 17 के लिए कुल 09 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी से कुल 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से इंदु, निवासी समीप जेबीटी, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), ईशा पराशर, निवासी टैंक रोड, सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा रानी, निवासी कमल लाॅज समीप टेलीफोन एक्सचेंज, सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज से कुल 04 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से अनीश ठाकुर, निवासी समीप बीएल स्कूल शामती, सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), अभय शर्मा, निवासी गांव डमरोग समीप बीएल स्कूल सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), अभिषेक ठाकुर, निवासी जगत निवास, गांव पाजो सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा दिव्य, निवासी गांव पाजो, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह झाड़ू) के रूप में चुनाव मैदान में हैं। दिव्य को ‘चढ़ता सूरज’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सनी साईड से 02 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से उषा शर्मा, निवासी ब्रह्म निवास-2, रेडक्रास रोड सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा मंजुला, निवासी स्वास्तिक विला, सनी साईड सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। वार्ड नम्बर-13 कलीन से 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें नरेंद्र कुमार, निवासी मकान नम्बर-121, गांव कलीन सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), कुमारी भावना, निवासी कलीन सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) तथा मीरा आनंद, निवासी मकान नम्बर-140, कलीन सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार है। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड से 03 उम्मीदवार चुनाव में हैं। इनमें नरेश गांधी, निवासी हाउस नम्बर 278, एचबी काॅलोनी फेज-1, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), राजीव कुमार, हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सुशील, निवासी दर्शन काॅटेज आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार से 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें आशा जम्वाल, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी शामती आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), नेहा, निवासी मकान नम्बर-4, वार्ड नम्बर-15, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा संतोष ठाकुर, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, खुण्डीधार सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी से कुल 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अनीता, निवासी गांव रबौण समीप शिव मन्दिर सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), अनुराधा, निवासी रबौण सोलन, आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), आशा, निवासी गांव रबौण सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह चढ़ता सूरज), सपना, निवासी रबौण सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार) तथा सीमा, निवासी रबौण सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से कुल 06 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अंकुश शर्मा, निवासी पार्वती निवास, चम्बाघाट सोलन आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), धर्मपाल ठाकुर, निवासी गांव बेर की सेर, चम्बाघाट सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह चढ़ता सूरज), बंसी लाल गाजटा, निवासी गाजटा निवास न्यू कथेड़ सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार), राजेश कुमार, निवासी गांव बेर की सेर, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), विकास ठाकुर निवासी कथेड़, समीप एचआरटीसी वर्कशाॅप सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह ताला और चाबी) तथा सरदार सिंह ठाकुर, निवासी शारदा फार्म कथेड़ सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) के उम्मीदवार हैं।
ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 70 लोगों को करोना वैक्सीन लगाई गई। ईएसआई के चिकित्सा प्रभारी डॉ मनजीत सेन ने बताया कि ईएसआई दाड़लाघाट के अलावा सब सेंटर पारनु, ग्याणा व घनागुघाट में भी पिछले दिनों कोविड की वैक्सीन लगाई गई। ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट के चिकित्सा प्रभारी डॉ मनजीत सिंह सेन ने बताया कि वैक्सीन के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है अतः सभी 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपना ईएसआई अस्पताल आकर या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं और कोरोना टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना के टीका लगने के बाद 30 मिनट प्रतीक्षा कक्ष में आराम करवाया जा रहा है ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। आशा वर्करों, मेडिकल स्टाफ व ईएसआई के डॉक्टर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाकर कोविड 19 महामारी की लड़ाई में अपना योगदान देने ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में आकर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी की 'ए' प्रमाणपत्र परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा 1-एचपी एनसीसी बटालियन के निर्देशानुसार आयोजित हुई। इस परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन सहित राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय अर्की तथा दाड़लाघाट के 74 कैडेट्स ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के निर्देशानुसार सभी केडेट्स की थर्मल स्कैनिंग की गई तथा परीक्षा हॉल में सभी एसओपी नियमों का पालन किया किया गया। इस परीक्षा में एनसीसी प्रभारी कुमारी सुमन बट्टू के साथ हवलदार राजेश वर्मा तथा हवलदार संजीव कश्यप ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इनके नेतृत्व में सभी कैडेट्स ने ड्रिल में भाग लिया तथा सभी ने बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया पांच दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने दी। सुदेश धीमान ने कहा कि शिविर में जिला के 58 ग्रामीण युवाओं को विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं के लिए कार्यान्वित की जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की गईं। उन्होंने कहा प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को योग के लाभ, नशे से बचाव, आजीविका के रूप् में खुम्ब की खेती के लाभ, भविष्य निर्माण, जीरो बजट खेती जैविक खेती, खादी बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं, फूलों की खेती के लिए महोग बाग चायल का शैक्षणिक भ्रमण तथा आपदा प्रबन्धन विषय के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सुदेश धीमान ने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्रामीण युवाओं के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए सही दिशा मिल सके। शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज सेविका नीलम राणा, खेल कार्यालय के दीपक कुमार, रक्षा वर्मा, मोहित, चंकित, अरूण ठाकुर, प्रियंका, सुनीता, आरती, देसराज तथा अन्य उपस्थित थे।
इग्नू स्पेशल स्टडी सेंटर कुनिहार में ऑनलाइन परिचय बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जुलाई सत्र 2020 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में इग्नू स्पेशल स्टडी सेंटर कुनिहार के को-ऑर्डिनेटर डॉ रोशन लाल शर्मा ने शिरकत की। रोशन लाल शर्मा ने इग्नू से जुड़े सभी नए विद्यार्थियों को उनके सभी पाठ्यक्रमों सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई, साथ ही उन्होंने स्पेशल स्टडी सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुनिहार में यह सेंटर 7 वर्षों से कार्य कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दूरवर्ती माध्यम से गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस परिचय बैठक में सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का निदान भी किया गया। बैठक में काउंसलरों द्वारा विद्यार्थियों के विषयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को सत्रीय कार्यक्रम, परीक्षा फार्म, व असाइनमेंट इत्यादि जानकारियों से अवगत करवाया गया। समन्वयक ने बताया कि प्रत्येक रविवार को काउंसलरों द्वारा पाठ्यक्रम सम्बन्धी जानकारियां दी जाएगी व आवश्यकता पड़ने पर पिछले वर्ष की भांति इसे ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इस बैठक में डॉ मनोज शर्मा, धर्मेन्द्र, वीना कुमारी सहित इग्नू अध्ययन केंद्र में कार्यरत स्टाफ के सभी सदस्य सुरेन्द्र कुमार,चंद्रकांता आदि शामिल रहे।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 25 एन सी सी कैडेटों ने एनसीसी A प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दीI इस परीक्षा का आयोजन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन हिमाचल प्रदेश के कमांडिंग आफिसर कर्नल भूपिंदर सिंह मान के मार्ग दर्शन से किया गया। जानकारी देते हुए एनसीसी अधिकारी अमर देव ने बताया की विद्यालय से सेकंड ईयर के 25 एनसीसी कैडेटों ने यह परीक्षा एसओपी का पालन करते हुए विद्यालय में दीI इस एनसीसी A प्रमाण पत्र की परीक्षा का प्रथम छात्र वाहिनी सोलन से आए हवलदार राजेश कुमार और विद्यालय के एएनओ अमर देव की देख रेख में संचालन किया गयाI हवालदार राजेश कुमार ने परीक्षा के उपरान्त सभी एनसीसी कैडेट्स का परेड, ड्रिल, शस्त्र और निपुणता का व्यवहारिक परीक्षण भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया की एनसीसी “A” प्रमाण पत्र का अपना महत्व है और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर बच्चों को आर्मी, पुलिस में मुख्य मौका दिया जाता है I विद्यालय अध्यक्ष ने सभी परीक्षा देने वाले कैडेट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी I विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार और सभी अध्यापक वर्ग ने भी सभी एनसीसी कैडेट्स को इस परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी I
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में 2021-22 का शैक्षणिक सत्र 1अप्रैल से शुरू हो रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस चल रहे सत्र में लगभग 240 बच्चों की आधी फीस माफ़ की गई है, और लगभग 34 बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैI प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा हेतु बीपीएल, वंचित समूहों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करना सुनिशिचित किया गया है I प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन रोशन जसवाल ने बताया कि पहली से आठवीं तक हर निजी स्कूल में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा देना आरटी एक्ट के अनुसार ज़रूरी है। निजी स्कूल को इसके बारे में बताया गया है और बीएल पाठशाला कुनिहार इस प्रकार की निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा हैI विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि यह विद्यालय बीपीएल और वंचित समूहों के परिवारों के बच्चों के लिए पहली और छटी कक्षा में छ:- छ: सीटों के लिए निशुल्क शिक्षा देने हेतु आवेदन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक मांगे हैI अगर कोई अभिभावक पहली और छटी कक्षा में अपने बच्चों को इस स्कूल में निशुल्क प्रवेश करवाना चाहते है तो कृपया अपने साथ निम्न दस्तावेज जैसे वैध बीपी एल प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हिमाचली प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और पिछली क्लास का अंक प्राप्त प्रमाण पत्र लेकर अपने बच्चे का आवेदन विद्यालय में एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक जमा करवा देंI 6 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे सभी आवेदनकर्ता विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगीI लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक को चयन के बारे मे बता दिया जायेगाI यह शिक्षा आरटीई अधिनियम 2009 के तहत उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसका पूरा लेखा जोखा प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की देख रेख में किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के नशे में चूर होकर नगर निगम चुनावों मे कांग्रेस के उम्मीदवारों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के दो उम्मीदवारों को नामांकन रद्द करने की धमकी दी जा रही है। वार्ड न.17 से कांग्रेस की उम्मीदवार आशा देवी को अधिकारी घर जाकर धमका रहे हैं कि उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।जबकि चुनाव आयोग के अनुसार जो उम्मीदवार खड़े हैं, उनके नाम पर आपत्ति की समय अवधि समाप्त हो चुकी है। यह वही लोग हैं जिन्होंने वार्ड न.17 की उम्मीदवार आशा देवी को जो जाति प्रमाण पत्र जारी किया था, अब उसे रद्द करने की बात कह रहे हैं। भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है, अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान रखना चाहिए। सत्ता आती जाती रहती है, अगर इसी तरह कांग्रेस के उम्मीदवारों को धमकाते रहे तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी के लोग चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह से पता ही नहीं है। जब एक बार नामांकन स्वीकार कर लिया जाता है तो उसके बाद उसे रद्द नहीं किया जा सकता। हैरानी की बात है कुछ अधिकारियों ने तो कांग्रेस उम्मीदवार पर एफ़आइआर तक करने की धमकी दी है। याद रक्खें वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्ति की और है।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (फस्र्ट लेवल चेकिंग) 31 मार्च को की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग 31 मार्च को प्रातः 11.00 बजे नगर निगम सोलन के सभागार में की जाएगी। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले रहे अपने उम्मीदवारों को 31 मार्च को अधिसूचित समय पर नगर निगम सोलन के सभागार में फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित होने के लिए सूचित करें।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला सायरीघाट में संयुक्त रुप से अखंड शिक्षा ज्योति -मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक रमेश गुप्ता ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे नानक चंद शर्मा, गीता राम परिहार, राजेद्र परिहार अमित ठाकुर, अमन ठाकुर, नरेश ठाकुर, मनीष शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला के प्रभारी हुताशन शर्मा और श्यामलाल चौहान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षा का अधिकार नियम 2009, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कोविड-19 से रक्षा के बारे में बताया गया। मुख्यअध्यापक ने पाठशाला प्रबंधन द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए एसएमसी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति प्राथमिक पाठशाला सायरीघाट की अध्यक्ष अनीता शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति माध्यमिक पाठशाला की अध्यक्ष निशा ठाकुर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उमेश कुमार, विक्रम राठौर, नीलम भाटिया, पुष्पा शर्मा, कल्पना शर्मा, प्रभा शर्मा, गीता शर्मा ,रामप्यारी और महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय डवारु (शमेली) को जिला में उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समिति का सम्मान मिला। जिला सोलन के उप निदेशक उच्चतर योगेंद्र मखैक द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान स्नेह लता व मुख्याध्यापक राजेश गुप्ता को यह सम्मान दिया गया। इस समारोह का आयोजन जिला परियोजना अधिकारी चन्द्र मोहन शर्मा ने किया। इस सम्मान के लिए मुख्याध्यापक राजेश गुप्ता ने समस्त स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी, अध्यापकों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने बीआरसी धुन्दन ब्लॉक के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा व बीओ अध्यक्ष बृजलाल पंवर का भी धन्यवाद किया।
ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक सभा के अध्यक्ष एवं बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सभा महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, बरायली व रौड़ी (धार) के विकास बारे सरकार से आग्रह किया गया। पिछले वित्त आयोग से सभी योजनाओं के कार्यों की शुरुआत की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंबुजा कंपनी के प्रशासन द्वारा प्लांट के शुरुआत में कहा गया था कि हर परिवार के लैंड लूजर के बेरोज़गार को रोज़गार दिया जाएगा। परंतु कंपनी ने बाहरी दरवाज़े का इस्तेमाल करते हुए लोगों को रोज़गार दिया और लैंड लूजर के बेरोजगार आज भी सड़कों पर घूम रहे हैं। साथ ही बहुत से किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला और कंपनी द्वारा खराब की गई जमीन की लीज भी बंद कर दी गई, जिसके कारण किसान परेशान है। बैठक में अंबुजा कंपनी के पूर्व एचओडी ने सुधार सभा को आश्वासन दिया था कि सुधार सभा और पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ पुराने मसलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा,परंतु कंपनी द्वारा आज तक इस वार्ता पर कोई भी पग नहीं उठाया गया है। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों सहित युवाओं ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई द्वारा 16 मार्च से 31 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। हैल्थ केयर मैडम रंजना अपने वक्तव्य में इस अभियान की शुरुआत के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए 2017 में इस अभियान की शुरुआत की, इसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त बनाना है। खून की कमी एनीमिया को दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों में प्रदान की जाने वाली आयरन फोलिक एसिड के साथ आयरन युक्त आहार, खट्टे फल, नींबू,आचार लेने के लिए कहा। मैडम रंजना ने बच्चों को लंबाई व वजन के बारे में जानकारी दी।सरकार द्वारा किशोरियों व धात्रियों को प्रदान की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वंही, अल्प पोषण से होने वाले बच्चे की लंबाई व वजन की कमी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया संतुलित आहार की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, संतुलित आहार से हमें खनिज, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि भरपूर मात्रा में मिलते हैं। स्वयं सेवी यशस्वी, प्रेरणा, निकिता, कशिश, भावना, कुशल, चेतना, चांदनी, गीतांजलि, नेहा, ममता, अंजलि, प्रियंका, बबीता, नम्रता, भानु, धीरज, रंजना, अर्चना, कुसुमलता, रीना ने चित्रकला और पोर्टफोलियो से पोषण अभियान की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने वक्तव्य में बताया कि महामारी के इस दौर में पौष्टिक आहार और सफाई पर विशेष ध्यान दें।
बाल विकास परियोजना सोलन वृत कुमारहट्टी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ पोषण देश रोशन के प्रति जागरूक किया। आयुर्वेदा विभाग से डॉ सीमा गुप्ता ने आंगनवाड़ी केंद्र कुमारहट्टी तथा फार्मेसिस्ट मनोज कुमार ने आंगनवाड़ी केंद्र डगशाई सदर बाजार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ संयुक्त रुप से समुदाय में महिलाओं व बच्चों को योग शिक्षा दी। 16 मार्च से 31 मार्च तक चल रहे 15 दिवसीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन वृत्त कुमारहट्टी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं द्वारा सशक्त महिला समूह के सहयोग से स्वस्थ पोषण के प्रति जागरूकता के लिए गतिविधियां की जा रही है। उसी श्रृंखला में आज स्थानीय लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया गया तथा लोगों को जागरूक किया गया की योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करके अपनी प्रतिरोधक प्रतिरोधात्मक शक्ति को बढ़ाएं।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों के परिवहन, ढुलाई तथा मजदूरी कार्य के लिए 27 मार्च को आमन्त्रित निविदाएं जो कि 30 मार्च को खोली जानी थी को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक आदित्य बिन्द्रा ने दी। आदित्य बिन्द्रा ने कहा कि अब यह निविदाएं 23 अप्रैल को सांय 3.00 बजे तक आमन्त्रित की जाएंगी हैं। निविदाएं 24 अप्रैल को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने गत दिवस सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत आंजी के शमलेच तथा धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोटी के दत्यार में निर्मित की जा रही स्वर्णिम वाटिकाओं का निरीक्षण किया। केसी चमन ने कहा कि स्वर्णिम वाटिकाओं का निर्माण जिला प्रशासन तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शमलेच तथा दत्यार में एक-एक स्वर्णिम वाटिका विकसित की जा रही हैं। दत्यार में ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण एक वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम वाटिकाएं जहां जन-जन को प्रकृति के महत्व के विषय में अवगत करवाएंगी वहीं इनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलेगी। स्वर्णिम वाटिका आमजन को प्रकृति के सान्निध्य में स्वच्छ वातावरण में समय बिताने का अवसर प्रदान करेगी। स्वर्णिम वाटिका निर्माण का उद्देश्य पौधरोपण कार्य में जन-जन की सहभागिता बढ़ाना भी है। केसी चमन ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के गौरवशाली 50 वर्षों के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न भागों में स्वर्णिम वाटिका स्थापित करने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था। स्वर्णिम वाटिकाएं लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने आशा जताई है कि यह स्वर्णिम वाटिकाएं आकर्षण का केन्द्र बनने के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त समय बिताने का स्थल भी बनेंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, वन मण्डलाधिकारी नीरज चड्ढा, खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कोविड -19 बचाव टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांजू में 50 महिला एवं पुरुषों का टीकाकरण किया गया। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अरुणा शर्मा ने बताया कि 26 पुरुषों एवं 24 महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। उन्होंने बताया कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी ग्रामवासियों में बहुत उत्साह है। वंही, टीकाकरण की जानकारी महिला आशा कार्यकर्ता प्रोमिला पंवर व जया सहोतर ने सभी ग्रामवासियों को समय से कर दी थी। उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में मांजू पीएचसी में कार्यरत डॉ जाह्नवी भार्गव और फार्मासिस्ट कंचन शर्मा का भी बहुत सहयोग रहा। वैक्सीन लेने आए सभी लोग सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते नज़र आए। अरुणा शर्मा ने बताया कि अभी भविष्य में भी टीकाकरण जारी रहेगा जिसकी सूचना समय -समय पर सभी लोगों को दी जाएगी।
हाटकोट पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि, उप प्रधान रोहित जोशी व पंचायत सदस्या रक्षा शर्मा द्वारा खण्ड विकास अधिकारी रितिका जिंदल को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। रितिका जिंदल आईएएस अधिकारी का आज कुनिहार विकास खण्ड कार्यालय में अंतिम दिन था। कुनिहार विकास खण्ड में जिंदल ने थोड़े से समय बतौर बीडीओ कार्य करते हुए अपने मधुर स्वभाव व कार्यशैली से अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। इसी कड़ी में हाटकोट पंचायत के प्रतिनिधियों ने जंहा रितिक जिंदल को विदाई दी, तो वन्ही नए खण्ड विकास अधिकारी सतपाल सिंह का भी स्वागत किया।
उपमंडल अर्की के दाड़लाघाट में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। मरीजों का सही से इलाज ना होने से उन्हें शिमला, बिलासपुर या सोलन का रुख करना पड़ता है। ईएसआई अस्पताल दाड़लाघाट में पिछले करीब दो सालों से नेत्र अधिकारी के ना होने से आंखों के मरीज़ काफी परेशान है। यह अस्पताल 18 पंचयतों का केंद्र बिंदु माना जाता है। दाड़लाघाट में एक बड़ा सीमेंट प्लांट होने के चलते इससे जुड़े ट्रक वाहनों सहित अन्य वाहन चालकों के साथ दुकानदारों को विभिन्न तरह के नए लाइसेंस बनाने या रिन्यू करवाने के लिए मेडिकल की आवश्यकता होती है। मांगल, बेरल, पारनु, नवगांव सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले मोहनलाल शर्मा, भूपेंद्र, मुनीश कुमार, कृष्णचन्द, लोकेश ठाकुर,महेंद्र, अनूप, रमेश, सचिन, हर्षित, साहिल, कुलदीप, प्रेम केशव, जगदीश ठाकुर सहित अन्य लोगों का कहना है कि विगत दिनों लाइसेंस बनाने को लेकर उन्हें मेडिकल करवाने को कहा गया था, लेकिन नेत्र अधिकारी के ना होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने सरकार व विभाग से ईएसआई अस्पताल दाड़लाघाट में चल रहे नेत्र अधिकारी के पद को जल्द से जल्द भरने की मांग की है।
शुक्रवार को कसौली विधान सभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शुभाग्य गुप्ता को इंटक का प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया। जिसके बाद शुभाग्य गुप्ता ने इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री विनोद सुल्तान पूरी, डॉक्टर जी संजीव रेड्डी, बाबा हरदीप सिंह, संजय गब्बा, यशपाल ठाकुर का धन्यवाद किया।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर सख्ती कर दी है। अब विभाग ने डॉक्टरों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में ही डॉक्टरों को छुट्टी मिल सकेगी। प्रदेश के चार जिलों ऊना, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। बीते एक सप्ताह से इन चार जिलों में कोरोना के सौ से अधिक मामले दर्ज किए हैं। डेढ़ महीना पहले प्रदेश में सक्रिय मामले सौ से नीचे थे, लेकिन आज प्रदेश में इनकी संख्या 1700 के पास पहुंच गई है। मौत का आंकड़ा भी एक हजार पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों के सीएमओ के साथ संपर्क बनाए हुए है। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में अब तक 1.98 लाख के करीब लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार अपने कर्मचारियों को पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नया वेतनमान देने की तैयारी में है। अगले चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार पर इसे इसी साल देने का दबाव है। ऐसे में इसे आगे टालना भी कर्मचारियों की नाराजगी को मोल लेना होगा। एक अनुमान के अनुसार सरकार पर इससे एक साथ 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का आर्थिक बोझ पड़ सकता है। प्रदेश सरकार वेतनमान देने के मामले में पंजाब सरकार का अनुसरण करती है। अब पंजाब सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन देने का निर्णय लिया है। इसलिए प्रदेश सरकार पर भी इसे देेने की बाध्यता होगी। अगर इस साल यानी एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए वित्तीय वर्ष की जगह सरकार इसे अगले वित्त वर्ष के लिए टाल देती है तो भी अगले साल एरियर देने का दबाव होगा। छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के मामले में सीएम जयराम ठाकुर की अधिकारियों से कई दौर की मंत्रणा हो चुकी है।
बाल विकास परियोजना सोलन वृत्त कुमारहट्टी में डगशाई कैंट बोर्ड सदर बाजार में सशक्त महिला समूह द्वारा पोषण पकवाड़ा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पुलिस विभाग से एएसआई केडी शर्मा, सुमित ठाकुर तथा एलसी भानु ने उपस्थित महिलाओं को महिलाओं के विभिन्न अधिकारों और कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में बताया। आयुर्वेद विभाग से फार्मेसिस्ट मनोज कुमार ने आयुष फॉर वेल्डिंग थीम के अंतर्गत आयुर्वेद तथा योग के महत्व के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित कैंटोनमेंट बोर्ड से शैलजा ने महिलाओं को मौसमी वह लोकल सब्जी व फल के गुणों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। आर्मी रिटायर्ड एमईएस ऑफिसर जीएस संजू ने कोविड-19 से बचाव के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। लोक मित्र केंद्र से देवेश ने स्टूडेंट ओलंपियाड योजना के बारे में लोगों को पूर्ण जानकारी दी। वार्ड मेंबर डगशाई राकेश कुमार ने दक्षिणी में पोषण पकवाड़ा कैंप के सफल आयोजन पर सशक्त महिला समूह सदस्यों को बधाई संदेश दिया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना, नीरज, कमला, गीता और आंगनबाड़ी सहायिका सुनीता, मलकीत, वंदना, मीनाक्षी, आशा कार्यकर्ता चरणजीत कौर, वाणी, चंपा, जसविंदर कौर इत्यादि द्वारा संयुक्त रुप से पारंपरिक भोजन तथा व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। शिविर में उपस्थित किशोरिया गुड्डी, भानु, मेघा, तन्वी इत्यादि द्वारा सब्जी फल वह अनाजों की रंगोली भी सजाई गई। विभिन्न विभागों से उपस्थित कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा पोषण पकवाड़ा कैंप में पूर्णता सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
कुनिहार। वीरवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सायरी द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैंक के कार्पोरेट सामाजिक दायित्व निर्वहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एसबीआई सायरी शाखा प्रबंधक विकास कुमार मिश्रा के सानिध्य में किया गया। इस कार्यक्रम के तहत एसबीआई द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी को एयरपोर्ट लाउंज 3 शीटर बेंचे भेंट की गई जिसका उपयोग स्थानीय मरीजो व नागरिकों के बैठने के लिए किया जाएगा। शाखा प्रबंधक विकास कुमार मिश्रा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी बीएमओ डॉ संगीता उपवल को पँचायत सायरी उपप्रधान संजीव मेहता की उपस्थिति में यह बेंचे प्रदान की गई। बीएमओ ने कहा कि इन भेंट किए बेंचो से मरीजो को और बेहतर सुविधा देने में मदद मिलेगी। इस मौके पर फार्माशिस्ट सही राम वर्मा,राजेन्द्र ठाकुर,डॉ ललित ठाकुर,डॉ पारुल गुप्ता,सुरेश वर्मा व खेम चन्द उपस्थित रहे।
बाल विकास परियोजना सोलन के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण वाटिकाएँ बनाई जा रही है, जिनमें सशक्त महिला समूह की महिलाओं के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपलब्ध कच्ची जगह पर मौसमी सब्जियां बीच कर लगाकर स्थानीय लोगों को हरि व मौसमी सब्जियां खाने बनाने के लिए वह उगाने के लिए उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में अच्छी जगह का अभाव है उनमें भी वेस्ट कंटेनर और बोतलों का उपयोग करके औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों से अपील की अपने घरों में और आस पास उपलब्ध जगह में ज्यादा से ज्यादा हरी व मौसमी सब्जियां तथा औषधीय पौधे लगाकर स्वास्थ्य पोषण देश रोशन के सपने को साकार करने में अपना सहयोग दे सकें। वृत्त पर्यवेक्षिका भूमिका जग्गी स्वयं आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर स्थानीय लोगों को पोषण वाटिकाओं के लिए जागरूक कर रही हैं।
शिमला। प्रदेश के चार नगर निगम, 6 नगर पंचायत और तीन ब्लाॅक में पंचायत चुनाव के लिए एक हजार 73 प्रत्शायी मैदान में हैं। सात अप्रैल काे हाेने वाले मतदान के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम धर्मशाला की 17 सीटाें के लिए 86, पालमपुर की 15 सीटाें के लिए 89, मंडी की 15 सीटाें के लिए 96 और नगर निगम साेलन की 17 सीटाें के लिए 48 उम्मीदवार रणभूमि में उतर गए हैं। सबसे अधिक मंडी नगर निगम में 96 प्रत्याशी हैं, जबकि नगर निगम साेलन में सबसे कम 48 उम्मीदवार। इसी तरह से कंडाघाट नगर पंचायत में 20, चिड़गांव में 23, नेरवा में 22, आनी में 20, निरमंड में 24 और नगर पंचायत अंब के लिए 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
कोविड-19 बचाव टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला में 917 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ.उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में सोलन जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज जिला के 24 स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग में टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। अभियान के अन्र्तगत आज जिला में 144 स्वास्थ्य कर्मियों, 264 फ्रंटलाईन कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज जिला में 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 108 तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 401 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। कोविड-19 के प्रभावी प्रबन्धन के दृष्टिगत जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक से अधिक परीक्षण करने पर भी बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला में आरटीपीसीआर परीक्षण अब ठोडो मैदान में स्थापित वाॅक इन कियोस्क में भी करवाया जा सकेगा।
नगर पंचायत सोलन के निर्वाचन के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने आज कण्डाघाट में निर्वाचन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।नरेन्द्र कुमार ने स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए। निर्वाचन ड्यटी में सभी पुलिस कर्मचारी पूरी सजगता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाया जाए। निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है कि निर्वाचन कार्य में संलग्न कार्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें एवं किसी भी समस्या की स्थिति में निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट करें।उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद से नगर पंचायत कण्डाघाट के क्षेत्र एवं मतदाता संख्या सहित अन्य जानकारी प्राप्त की और उचित दिशा-निर्देश जारी किए। तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा एवं कण्डाघाट थाना के प्रभारी बृजलाल इस अवसर पर उपस्थित थे।
नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 01 से 17 तक के निर्वाचन के लिए कुल 73 नामांकन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के सभी वार्डों के लिए भारतीय जनता पार्टी के 17, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 18 सहित कुल 23 स्वतन्त्र एवं 15 अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं। नामांकन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन 07 स्वतन्त्र उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए। नामांकन प्रस्तुत करने के द्वितीय दिन भारतीय जनता पार्टी के 09, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 06 तथा 04 स्वतन्त्र उम्मीदवारों सहित कुल 19 नामांकन प्रस्तुत किए गए। नामांकन प्रस्तुत करने के अन्तिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के 08, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 12, 12 स्वतन्त्र उम्मीदवारों और 15 अन्य सहित कुल 47 नामांकन प्रस्तुत किए गए। केसी चमन ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन आज वार्ड नम्बर 10 से 17 तक के लिए कुल 26 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी से आज इंदु पत्नी वीरेंद्र निवासी नवकुंज, समीप जेबीटी सोलन एवं ईशा पराशर पत्नी अंकुश सूद, निवासी टैंक रोड सोलन तथा रानी शर्मा, पत्नी ओमदत्त कौशल, निवासी कमला लाॅज समीप टेलीफोन एक्सचेंज सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज से दिव्या पत्नी रजनीश, निवासी गांव पाजो, डाकघर कोटलानाला, सोलन एवं अनीष ठाकुर, सुपुत्र रमेश कुमार, निवासी समीप बीएल स्कूल, शामती, सोलन तथा अभिषेक ठाकुर सुपुत्र देविंद्र ठाकुर, निवासी जगत निवास, गांव पाजो, डाकघर कोटलानाला सोलन और गगन प्रीत सिंह सुपुत्र सर्वजीत सिंह, निवासी डिफेंस बिल्डिंग सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-12 सनी साईड से आज उषा पत्नी ब्रह्म राज शर्मा, निवासी ब्रह्म निवास-2, रेडक्राॅस रोड, सोलन तथा प्रियंका अग्रवाल सुपुत्री स्वर्गीय बृज मोहन चैहान, निवासी समीप सैनिक रेस्ट हाउस, दि माल सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन से नरेंद्र कुमार सुपुत्र, स्वर्गीय पूर्ण चंद, निवासी मकान नम्बर 121, वार्ड नम्बर-13, गांव कलीन सोलन तथा कुमारी भावना सुपुत्री शिव चरण, निवासी कलीन सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड से नरेश गांधी सुपुत्र शंकर दास, निवासी हाउस नम्बर-278, एचबी काॅलोनी, फेज-1, सोलन एवं सुशील पंवर सुपुत्र नंद लाल पंवर, निवासी दर्शन काॅटेज, वार्ड नम्बर-14, सोलन तथा राजीव कुमार सुपुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी, फेज-1 सोलन और सुलक्षणा पत्नी सुरेंद्र, निवासी हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी, फेज-1 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार से आशा जम्वाल पत्नी राकेश जम्वाल, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, शामती, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी से आशा पत्नी पवन कुमार, निवासी गांव रबौण सोलन तथा सपना पत्नी सुभाष कौंडल, निवासी रबौण सोलन एवं अनुराधा पत्नी श्याम दास, निवासी रबौण सोलन और वीना पत्नी मुनिलाल, निवासी रबौण सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से अंकुश शर्मा सुपुत्र सुरेश शर्मा, निवासी पार्वती निवास चम्बाघाट, अमित सुपुत्र सुंदर सिंह, निवासी गांव बावरा, सोलन, विकास ठाकुर, सुपुत्र ईश्वर दत्त, निवासी कथेड़ समीप एचआरटीसी वर्कशाॅप, सोलन, भगवान सिंह सुपुत्र रतन सिंह, निवासी गांव बावरा सोलन, राजेश कुमार, सुपुत्र स्वर्गीय गीता राम, निवासी गांव बेर की सेर, सोलन तथा सरदार सिंह ठाकुर सुपुत्र डीआर ठाकुर, निवासी शारदा फार्म, कथेड़ सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 10 से 17 के लिए कुल 38 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित हो।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन आज वार्ड नम्बर 01 से 09 तक के लिए कुल 21 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट से आज विक्रम सिंह सुपुत्र झिना राम गाजटा, निवासी गीता भवन, विजय विहार काॅलोनी, देहूंघाट, सोलन तथा रोमिंद्र सिंह सुपुत्र दलबीर सिंह, निवासी गंगा निवास, समीप एससीईआरटी रबौण सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन से आज मंजू कुमारी पत्नी रमेश चंद, निवासी बंसल निवास, समीप सुंदर सिनेमा, सोलन एवं शम्मी साहनी पत्नी सरन कुमार साहनी निवासी समीप आईटीआई, सुखसागर, सोलन तथा स्वतन्त्रता कुमारी सैनी, पत्नी ओम प्रकाश सैनी निवासी ब्लाॅक एफ/1, फ्लैट ए/8, सुगन्धा अपार्टमेन्ट, सपरून, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-03 कथेड़ से नम्रता सिंह तंवर निवासी समीप पीएनबी बैंक, कथेड़, बाईपास सोलन तथा पार्वती तनवर पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी समीप पीएनबी बैंक कथेड़, बाईपास सोलन और रजनी पत्नी गौरव, निवासी मकान नम्बर-100 समीप कृष्णा मंदिर, माल रोड सोलन एवं निर्मल शर्मा पत्नी बंसी लाल शर्मा, निवासी शर्मा निवास, न्यू कथेड़ सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा से संगीता ठाकुर पत्नी राजीव ठाकुर, निवासी अमर बिल्डिंग, चम्बाघाट, सोलन तथा सोनाली निवासी गांव बेर पानी, ब्रूरी सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार से ब्रिज मोहन शर्मा सुपुत्र सोमनाथ शर्मा, निवासी लोअर बाजार सोलन तथा अजीत पाल सिंह सुपुत्र इकबाल सिंह, निवासी समीप पीएनबी बैंक ब्रूरी, सोलन एवं कुलभूषण सुपुत्र बनारसी दास, निवासी लोअर बाजार सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क से आज रेखा साहनी पत्नी भरत साहनी, निवासी साहनी काॅम्पलैक्स, सर्कुलर रोड सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड से सुनीता देवी, पत्नी माम चंद निवासी आदर्श नगर, धोबीघाट सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड से मोहन लाल सुपुत्र जेआर चैहान, निवासी शक्ति नगर जौणाजी रोड सोलन तथा पवन कुमार गुप्ता सुपुत्र देशराज गुप्ता, निवासी हाउस नम्बर 63/3, वार्ड नम्बर-5 सोलन एवं विक्रम भाटिया सुपुत्र रामलाल, निवासी शक्ति नगर जौणाजी रोड सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी से हतिन्द्र पंवर सुपुत्र आरएस पंवर, निवासी दुर्गा मेडिकाॅज ऑपोजिट रिजनल हाॅस्पिटल सोलन तथा कमल देव शर्मा सुपुत्र वमन लाल निवासी कमला लाॅज, समीप टेलीफोन एक्सेचेंज सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 1 से 9 के लिए कुल 35 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। अजय यादव ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।
हिमऊर्जा द्वारा नालागढ़ स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन कार्यालय में 25 मार्च को सौर ऊर्जा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हिमऊर्जा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने दी। राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि यह सौर ऊर्जा शिविर ट्रक ऑपरेटर यूनियन कार्यालय नालागढ़ की प्रथम मंजिल पर स्थित हाॅल में आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा शिविर में लोगों को हिमऊर्जा द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं तथा इनसे लाभ उठाने के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में लोगों को उनके आवास की छत पर लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा चलित प्लांट की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि किस प्रकार इस प्लांट को पावर ग्रिड से जोड़ा जा सकता है। राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा शिविर में शिविर स्थल पर ही सौर ऊर्जा चलित प्लांट लगाने के सम्बन्ध में औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड द्वारा सौर ऊर्जा चलित प्लांट स्थापित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके उपरान्त सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को इसके लिए अपना बिजली का बिल व स्थायी निवास होने का प्रमाण साथ लाना होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस सौर ऊर्जा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और हिमऊर्जा द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए हिमऊर्जा सोलन के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी के कार्यालय से दूरभाष संख्या 01792-224185 या मोबाइल नम्बर 94180-77704 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग नवगांव के गांव चाखड़, बुघार, चमरोल, सुहानी, नेहर, पवाब, पारनु, बडाल में 25 व 27 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय ग्याणा में सयुंक्त रूप से अंखड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे परस राम, परमानंद तथा धनीराम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी विजय तथा ज्योति महाजन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोविड महामारी से रक्षा जैसे विषयों के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर तथा प्रेम लाल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, राकेश, संतोष, रेखा, सरस्वती सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
राष्टीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत सेडी के प्रांगण में टीबी यूनिट सिविल अस्तपाल अर्की के तत्वाधान में लघु नाट्य के माध्यम से विश्व क्षय रोग दिवस पर जनजागृति हेतु नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूजा कलां मंच सरयांज ने लघु नाट्य के माध्यम से राष्टीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की रुपरेखा, मरीजों को दी जाने वाली सरकारी हॉस्पिटल से निःशुल्क जांच, दवाइयां तथा प्रतिमाह दी जाने वाली पोषण सहायता और जनभागदारी के बारे में जागरूक किया। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मनोज जिंदल ने अपने सन्देश में टीबी उन्मूलन के महत्ता पर बल दिया और कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर स्वास्थ्य परियोजना के तहत 31 गावों में कार्यक्रम संचालित हो रहें है। 31 गावों में घर-घर जाकर क्षय रोगियों (टीबी) की पहचान और इलाज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क हो सके, इसकी रुपरेखा तैयार की है, जबकि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन सामुदायिक परियोजना के गावों में जनजागृति का कार्यक्रम 31 गावों में किया गया। इस दौरान राजेश शर्मा और हेमंत गुप्ता ने अपने संयुक्त सम्बोधन में संक्रामक रोगो से बचने और सुरक्षीत रहने की महत्ता पर बल दिया। इस मौके पर टीबी सुपरवाइजर हेमन्त गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षक आश्विन शर्मा, सिविल हॉस्पिटल से कुलभूषण सिंह, प्राचार्य राजेश शर्मा, सुनीता शर्मा, रजनी बंसल, सावित्री देवी, उमा देवी, विमला देवी सहित सेडी संस्थान के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य टीम के सदस्य उपस्थित रहें।
नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन आज कुल 11 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि आज वार्ड नम्बर-01 सिलहारी के लिए राजेन्द्र कुमार सुपुत्र टेकराम, निवासी सिलहारी कण्डाघाट तथा रमा पत्नी नंद किशोर निवासी सिलहारी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 हिमुडा के लिए पुनीत शर्मा, सुपुत्र हरि वल्ल्भ निवासी समीप हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट एवं मनीष कुमार शर्मा, सुपुत्र गिरीश चन्द्र, निवासी हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट तथा प्रांशु कपूर सुपुत्र विजय कपूर, निवासाी हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। डाॅ.सूद ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-03 पड़ाव के लिए सुषमा पत्नी सुरेन्द्र कुमार, निवासी पड़ाव कण्डाघाट तथा मुस्कान आजाद सुपुत्री सुरेन्द्र कुमार निवासी पड़ाव कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 दोलग के लिए कलावती पत्नी हरिदास निवासी गांव दोलग कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार के लिए अर्चना सुपुत्री राम स्वरूप निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट तथा आराधना सुपुत्री राम स्वरूप निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट तथा राशि अग्रवाल सुपुत्री संजीव कुमार निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 20 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। डाॅ. सूद ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 27 मार्च, 2021 को नामांकन वापिसी के उपरान्त आवंटित किए जाएंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल संघ के निर्माण के लिए मतदान करवाया गया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने मतदान में भाग लिया। मतदान में सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीण झा ने कहा कि इस प्रक्रिया को स्कूल में करवाने का औचित्य है कि विद्यार्थियों को भविष्य में मतदान करने के लिए प्रेरित करना तथा अपने वोट के महत्व को समझना। इस प्रक्रिया की शुरुआत में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी जिन्होंने मतदान के लिए नामांकन भरा था कक्षाओं में जाकर सभी विद्यार्थियों से वोट देने अपील की तथा उन्हें समझाया कि वह उसे वोट क्यों करें? इस गतिविधि में सभी विद्यार्थियों ने अपने वोट के महत्त्व को समझा और विद्यालय में अपनी हाजिरी को सुनिश्चित किया।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 33 और 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यदि सार्वजनिक स्थानों विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, बस अड्डा, बैंक, पार्क, अस्पताल अथवा डाकघर इत्यादि में कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया गया या थूकता हुआ पाया गया तो नियमानुसार उसका चालान किया जाएगा। मास्क उचित प्रकार से पहनना अर्थात नाक के ऊपर से ठोडी तक पहनना अनिवार्य होगा। सभी सेवा प्रदाताओं को ‘नो मास्क नो सर्विस’ के सिद्धान्त की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सेवा प्रदाताओं एवं उनके कर्मचारियों को स्वयं भी मास्क पहनना होगा और यह सुनिश्चित बनाना होगा कि उनके परिसर में बिना मास्क आने वाले तथा सेनिटाइजर का प्रयोग न करने वाले ग्राहकों को सेवा प्रदान न की जाए। यदि कोई सेवा प्रदाता इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके परिसर (दुकान, ढाबा, होटल, रेस्तरां इत्यादि) को 24 घण्टे के लिए बन्द कर दिया जाएगा। रेहड़ी अथवा फड़ी धारकों द्वारा इस नियम का उल्लंघन करने पर रेहड़ी एवं फड़ी को सामान सहित 24 घण्टे के लिए जब्त कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस विषय में जिला के सभी उमण्डलाधिकारी, पुलिस के अधिकारी और जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले नियन्त्रक सक्षम होंगे। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि जो अधिकारी अथवा कर्मचारी 5 या उससे अधिक दिवस का अवकाश अर्जित करेंगे, वह अवकाश अर्जित करने के उपरांत अपने कार्यालय (सरकारी अथवा निजी, शैक्षणिक संस्थान, कंपनी, उद्योग इत्यादि) में उपस्थित होने के समय अपनी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट कार्यालय के उच्च अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। यदि किसी शैक्षणिक संस्थान में 05 से अधिक कोविड-19 पाॅजिटिव मामले पाए जाते हैं तो ऐसे संस्थान को 48 घण्टे के लिए सेनिटाइज करने एवं पाॅजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बन्द रखा जाएगा। यदि किसी औद्योगिक इकाई में 10 से अधिक व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए जाते हैं तो ऐसी औद्योगिक इकाई के उस विशिष्ट भाग अथवा क्षेत्र को 24 घण्टे के लिए सेनिटाइज करने एवं पाॅजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बन्द रखा जाएगा। जिला के सभी शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन कक्षाएं समाप्त होने के उपरान्त सम्पूर्ण शिक्षण संस्थान को सेनिटाइज करना सुनिश्चित बनाएं। जिला की समस्त औद्योगिक इकाईयों के प्रबन्धन को आदेश दिए गए हैं कि वह प्रतिदिन प्रत्येक शिफ्ट के उपरान्त सभी छुए जाने वाली सतहों और वस्तुओं को सेनिटाइज करें। सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को आदेश दिए गए हैं कि अर्की व परवाणू क्षेत्र में चिन्हित कोविड केयर केन्द्रों को पुनः सक्रिय किया जाए और औद्योगिक इकाईयों की आइसोलेशन सुविधा को भी पुनः तैयार रखा जाए। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यदि किसी सरकारी अथवा निजी बस या टैक्सी में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने पाया गया तो ऐसे वाहन को 24 घण्टे के लिए जब्त कर लिया जाएगा। सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सक्षम होंगे। कोविड-19 परीक्षण के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी व खण्ड चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी छात्रावास युक्त विद्यालयों, सरकारी व निजी विद्यालयों, होटल, ढाबों, सरकारी व निजी कार्यालयों की सूची तैयार करेंगे। छात्रावास युक्त विद्यालयों के कर्मचारियों व विद्यार्थियों का कोविड-19 परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यदि कोविड-19 परीक्षण के लिए कोई भी सेवा प्रदाता, होटल अथवा ढाबा संचालक अपना व अपने कर्मचारियों का सैम्पल देने से मना करता है तो ऐसे परिसर या होटल, ढाबा को तब तक के लिए बन्द कर दिया जाएगा जब तक यह सुनिश्चित नहीं होता कि उस होटल अथवा ढाबा में कार्यरत समस्त कर्मचारी कोरोना नेगेटिव हैं। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि जिन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रन्ट लाईन वर्करों तथा नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण न हुआ हो तो एक माह में इनका एक बार कोरोना टेस्ट (आरटीपीसीआर) करवाना अनिवार्य होगा। कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर आरटीपीसीआर परीक्षण करवाना अनिवार्य होगा। कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर 3 से 4 व्यक्तियों की टीम गठित करेंगे। यह टीम सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी की देखरेख में कार्य करेगी। किसी व्यक्ति का कोविड-19 परीक्षण पाॅजिटिव पाए जाने की स्थिति में यह टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए कोविड-19 पाॅजिटिव व्यक्ति से दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर उसके सम्पर्क में आए कम से कम 20 व्यक्तियों की सूची तैयार करेगी। किसी व्यक्ति से सम्पर्क न हो पाने की स्थिति में यह टीम आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता की सहायता ले सकती है। इन आदेशों के अनुसार कन्टेनमेंट अथवा सूक्ष्म कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी सक्षम होंगे। यदि किसी कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी के पास होम आइसोलेशन की सुविधा न हो अथवा यदि कोई कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी होम आईसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसे कोविड केयर केन्द्र अथवा क्वारेनटीन केन्द्र में भेज दिया जाएगा। होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के स्वास्थ्य की निगरानी एवं स्थिति जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के अतिरिक्त जिला आपातकालीन नियन्त्रण केन्द्र में कार्यरत कर्मचारी भी प्रतिदिन दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करेंगे। सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सभी प्रकार के आयोजनों के लिए जिला दण्डाधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 27 नवम्बर, 2020 को जारी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं एवं ऐसे आयोजनों के लिए ली जाने वाली अनुमति के बारे में पहले से तैयार साॅफ्टवेयर को सक्रिय करें। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि किसी भी प्रकार के उत्सव, मेले, धार्मिक आयोजन विशेष रूप से होली के त्यौहार में सभा एवं भीड़-भाड़ की अनुमति नहीं होगी। होली का त्यौहार अपने-अपने निजी स्थान पर ही मनाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर एक-दूसरे पर पानी अथवा रंग फैंकना या लगाना पूर्णतः प्रतिबन्धित है। पुलिस अधीक्षक सोलन एवं पुलिस अधीक्षक बद्दी को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती सुनिश्चित बनाएं ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। यदि कोई भी व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 51 से 60 तथा अन्य उचित धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं एवं आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
पुलिस थाना कुनिहार के अंतर्गत प्लासी गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की पहचान रामलाल उम्र 50 साल गाँव काटल डाकघर जुबला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे जब कुछ लोग उस मार्ग से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क पर पड़े व्यक्ति को देखा व उसमें कोई हलचल न देखकर उन्होंने इसकी सूचना तुरन्त पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया। जांच होने पर उसे मृत घोषित किया गया। नागरिक चिकित्सालय अर्की में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह कुनिहार थाना के अंतर्गत प्लासी गावँ में एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके से उक्त व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल कुनिहार पहुँचाया, जंहा पर चिकित्सक ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर्यवाही शुरूकर दी है।
संघोई क्षेत्र में अम्बुजा कंपनी द्वारा की जा रही शोषित कार्यवाही से परेशान होकर ग्राम पंचायत संघोई के प्रधान जगत राम व केन्द्र मांगू के खंड समिति सदस्य गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सीमेंट कम्पनी की मनमानी को लेकर रोष प्रकट किया गया। साथ ही सभा का भी गठन किया गया, जिसमें दया राम, प्रशांत भट्टी, गोपाल शर्मा, अजय ठाकुर, पवन ठाकुर, जगत राम, टेक राम, ललित मोहन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहित, दीपक शर्मा को शामिल किया गया। बैठक में कंपनी द्वारा खरीदी गई जमीन के लोगों को पुनः स्थापन करना तथा कंपनी द्वारा किए जा रहे गैर जिम्मेदाराना ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में आ रही दरारों का मुद्दा छाया भी रहा। इसके अलावा लोगों को मिलने वाला मुआवजा और स्थाई निराकरण तथा ब्लॉटिंग की वजह से फैल रहे प्रदूषण के प्रति मुआवजा और स्थाई ब्लास्टिंग निराकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीसी सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि ब्लास्टिंग की वजह से पानी के स्रोत्र दिन प्रतिदिन सूख रहे हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है। बैठक में सरकार से उक्त मुद्दों पर हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के द्वितीय दिन आज वार्ड नम्बर 01 से 09 तक के लिए कुल 08 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट से आज भूपेन्द्र सिंह ठाकुर सुपुत्र रतन सिंह ठाकुर, निवासी ठाकुर निवास, देहूंघाट, सपरून, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन से आज सुषमा शर्मा, पत्नी दीपक शर्मा, निवासी राम बारी कोठी, वार्ड नम्बर-02 समीप आईटीआई सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा से स्वाती, पत्नी कमल कुमार, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड, ब्रूरी, वार्ड नम्बर-04, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क से आज शीतल गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता, निवासी कशिश टैक्नोलाॅजीज़, कीर्ति काॅम्पलैक्स, चैक बाजार सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड से पूजा, पत्नी बाबू राम, निवासी बड़ा धोबी घाट, वार्ड नम्बर-7 तहसील व जिला सोलन तथा सोना नाहर, पत्नी बादल नाहर निवासी शीला निवास, कोटला नाला, वार्ड नम्बर-7 तहसील व जिला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड से पूनम, पत्नी कृष्ण लाल, निवासी ग्रोवर बैंगल स्टोर, चैक बाजार, वार्ड नम्बर-6 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी से शैलेन्द्र गुप्ता, सुपुत्र कस्तुरी लाल गुप्ता निवासी सुधा लाॅज, हाॅस्पिटल रोड, वार्ड नम्बर-9, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नामांकन 24 मार्च, 2021 को भी नियमानुसार प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने नगर निगम सोलन के निर्वाचन के दृष्टिगत उपायुक्त कार्यालय सोलन में नियन्त्रण कक्ष स्थापित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार उपायुक्त सोलन कार्यालय के कमरा नम्बर 503 को नगर निगम सोलन के निर्वाचन के दृष्टिगत नियन्त्रण कक्ष बनाया गया है। नियन्त्रण कक्ष के लिए जिला राजस्व अधिकारी सोलन केशव राम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक कार्यरत रहेंगे। नगर निगम सोलन की निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी इस नियन्त्रण कक्ष से दूरभाष संख्या 01792-224033 पर प्राप्त की जा सकती है। निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में शिकायत एवं सूचना तथा अन्य जानकारी उक्त दूरभाष नम्बर पर प्राप्त की जा सकती है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में मातृ शिशु पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रधान सरला देवी ने की। बाल पोषण के पखवाड़े में महिला मंडल छिब्बर तथा मां बनिया देवी महिला ग्रुप द्वारा संयुक्त रुप से भाग लिया गया। सरलादेवी ने महिलाओं से शिशु एवं बाल पोषण हेतु राष्ट्रीय दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे इस कार्यक्रम के अहम पहलुओं को पंचायत के प्रत्येक गांव तक पहुंचाएं ताकि वहां की किशोरियां, बच्चे व गर्भवती महिलाएं इससे मिलने वाली सुविधाओं से लाभान्वित हो सके। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीमा, पार्वती, महिला मंडल सचिव प्रेमी देवी, कोषाध्यक्ष सत्या देवी, कौशल्या, रीता, अनीता, लीला, मीना सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।


















































