राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने ‘इण्डिया स्किल’ के लिए ओनलाइन पंजीकरण 2021 को खोलने की घोषणा की है। इसी के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा कौशल प्रतियोगिता में प्रदेश के युवाओं से ओनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला संयोजक नरेन्द्र त्यागी ने आज यहां दी। नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सोलन जिला से भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2021 तक कौशल विकास निगम की वैबसाइट www.hpkvn.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए 23 विभिन्न जाॅब रोल्ज निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन जाॅब रोल्स में वेब डिजाइनिंग, आईटी नेटवर्क सिस्टम एडमिन्सट्रेशन, आईटी साॅफ्टवेयर साॅल्यूशन्स फाॅर बिजनेस, साइबर सिक्योरिटी, मोबाइल रोबोटिक्स, सीएडी (मैकेनिक्ल इंजीनियरिंग डिजाइन), इलैक्ट्राॅनिक्स, हेयर ड्रेसिंग, ब्यूटी थेरेपी, फेशन टैक्नोलाॅजी, कुकिंग, बेकरी, होटल रिसेपशन, रेस्टाॅरेंट सर्विसिज, ऑटोमोबाइल टैक्नाॅलोजी, कारपेंटरी, वेल्डिंग, प्लम्बिग एण्ड हीटिंग, फ्लोरिस्ट्री, लेण्डस्केप गार्डिनिंग, ब्रिक लेइंग, वाॅल एण्ड फ्लोर टाइलिंग तथा केबिनेट मेकिंग शामिल है। नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का जन्म प्रथम जनवरी, 1999 या उसके बाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के विजेताओं को क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5,000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 2,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य से युवा प्रतिभाओं को पहचान देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के कौशल के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम सोलन के जिला संयोजक के कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-221264 या मोबाइल नम्बर 94184-69181 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला के सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को अब अपने मोबाइल पर ही खाते में पैंशन की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इससे जिला के सभी सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को व्यापक स्तर पर लाभ होगा और वे अपने घर पर ही अपने खाते में त्रैमासिक आधार पर आई पैंशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आज इस दिशा में ई-कल्याण ऐप का शुभारम्भ किया गया। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज इस ऐप का विधिवत आरम्भ किया। केसी चमन ने इस अवसर पर कहा कि इस ऐप के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को अपने घर पर ही त्रैमासिक आधार पर खाते में आई पैंशन की जानकारी मिल जाएगी। यह जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें अब सम्बन्धित कल्याण अधिकारियों के कार्यालयों में नहीं आना होगा।उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से राज्य एवं जिला स्तर पर सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों का वास्तविक डाटा उपलब्ध हो सकेगा। इससे बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। जिला सूचना अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि यह ऐप राष्ट्रीय सूचना केन्द्र की जिला इकाई द्वारा तैयार की गई है। आरम्भ में इसे एन्ड्राॅयड प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया गया है। शीघ्र ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी स्वेतांश शतक, जिला कल्याण अधिकारी अनुराधा, तहसील कल्याण अधिकारी कसौली सुरेंद्र सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान केन्द्र अधिसूचित कर दिए हैं। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश निकाय निर्वाचन नियम-2015 के तहत जारी की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-01 सिलहारी के लिए खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय का हाॅल मतदान केन्द्र होगा। वार्ड नम्बर-02 हिमुडा के लिए लोक निर्माण विभाग कण्डाघाट के सहायक अभियन्ता का कार्यालय मतदान केन्द्र होगा। वार्ड नम्बर-03 पड़ाव के लिए नया पंचायत घर मतदान केन्द्र होगा। वार्ड नम्बर-04 दोलग के लिए पड़ाव स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र का हाॅल मतदान केन्द्र होगा। अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-05 राज राजेश्वरी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट को मतदान केन्द्र बनाया गया है। वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार के लिए पड़ाव स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र का कक्ष मतदान केन्द्र होगा। वार्ड नम्बर-07 ब्रिजेश्वर महादेव के लिए खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में स्थित कनिष्ठ अभियन्ता का कक्ष मतदान केन्द्र होगा।
हिमाचल में होने वाले चार नगर निगम चुनाव को लेकर आज वर्चुअल माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रुप से उपस्थित रहे। धर्मशाला, पालमपुर, मंडी एवं सोलन नगर निगम चुनाव का जायजा लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने सभी 64 वार्डों के प्रभारियों की नियुक्ति कर ली है और जल्द ही सभी प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों चुनाव का भाजपा एक विजन डॉक्यूमेंट भी बनाएगी जिस को जनता के बीच ले जाया जाएगा, उन्होंने बताया कि प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में एक चुनाव कार्यालय खोला जाएगा और उसके उपरांत वार्ड स्तर पर भी एक चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। इन कार्यालयों में चुनाव को लेकर प्रतिदिन की गतिविधियों का ब्यौरा रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के मतभेदों को मिटाने के लिए भाजपा हर स्तर पर काम करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जिनके पास पार्टी का दायित्व है या नहीं है इन चुनावों में धरातल पर काम करेंगे, उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नवगठित नगर निगम बनने से स्थाई जनता को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस चुनाव में 100% वोटर तक घर-घर जाकर संपर्क करना होगा , साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर की बैठकों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा कि कार्यप्रणाली से डरती है जिसके कारण वह भयभीत होकर मीडिया में जाकर तथ्यहीन बयान बाजी कर रहे हैं। वंही, भाजपा से प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा इन चुनाव को धरातल पर युद्ध स्तर पर लड़ेगी। सभी भाजपा के मोर्चे इस चुनाव में अग्रिम भूमिका में रहकर सभी 64 वार्डों में कार्य करेंगे उन्हें कहा कि जो विजन डॉक्यूमेंट भाजपा द्वारा बनाया जाएगा उसमें छोटे से छोटे मुद्दों का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा इस चुनाव में वार्ड स्तर पर कार्य करेगी और प्रत्येक मतदाता से घर घर जाकर संपर्क साधेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आने वाले 2022 के चुनाव की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। बैठक में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर एवं सोलन नगर निगम चुनाव के प्रभारी डॉ राजीव बिंदल अपने सुझाव प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखें।
कुनिहार की प्रसिद्ध शिव ताण्डव गुफा में रविवार 14 मार्च से दो दिवसीय रामचरित मानस कथा का शुभारम्भ हुआ। जिसे 15 मार्च सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि समिति व शम्भु परिवार की ओर से दो दिवसीय रामचरितमानस कथा का पाठ करवाया जाता है व जेष्ठ सोमवार को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन होता है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारा ग्रहण करने की अपील की है।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देनशानुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी वार्डों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट के नयायालय कक्ष (कमरा नम्बर 401) में किए जा सकेंगे। नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र के प्रारूप उपर्युक्त स्थान व समय पर प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 27 मार्च, 2021 को नामांकन वापिसी के उपरान्त आवंटित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक 15 मार्च सोमवार को महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम कुनिहार में आयोजित की जाएगी। बैठक की जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि बैठक में सेवा निवृत्त कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं वडीए तथा आईआर का एरियल न देने बारे में चर्चा कर अगली रणनीति बनाई जाएगी। अध्यक्ष ने इकाई के सभी सदस्यों को 15 मार्च को सुबह ठीक 11 बजे बैठक में पहुंचने की अपील की है।
लक्ष्य काॅन्वैंट स्कूल मंज्याट को सीबीएसई से ऐफिलिएशन मिलने पर अर्की क्षेत्र की बरसों पुरानी इच्छा पूरी हो गई है। अर्की क्षेत्र के अधिकांश अभिभावक क्षेत्र में सीबीएससी ऐफिलेटिड स्कूल चाह रहे थे। लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.पीएल गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्धारा पिछले वर्ष से सीबीएससी से ऐफिलेशन लेने के प्रयास आरंभ कर दिए गए थे। उन्होने बताया कि गत सप्ताह सीबीएससी के ऐफिलेशन नं. 630279 के तहत स्कूल को पत्र प्राप्त हुआ हैं। डा. गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य शिक्षण संस्थान अर्की के ग्रामीण क्षेत्र में भी गुणवत्ता आधारित शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है तथा इसी कड़ी में उपमंडल की ग्राम पंचायत मंज्याट में यह स्कूल खोला गया है। स्कूल की प्रधानाचार्य डा. कुसुम गुप्ता के नेतृत्व में स्कूल का अनुभवी व योग्य स्टाफ नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि दो अप्रैल से पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के लिए दाखिले आरंभ हो जाऐंग। स्कूल इंगलिश मीडियम तथा स्पोकन इंगलिश पर आधारित रहेगा। डा. गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल अर्की का वार्षिक परिणाम अधिकतर शत प्रतिशत रहता है तथा स्कूल के कई छात्र मैरिट में भी आते रहे हैं।
ग्राम पंचायत रौडी के फाउंटेन यूथ क्लब द्वारा शिव महोत्सव के चलते विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन के उपलक्ष्य पर श्री देव धार वाला मूल स्थान सेरीघाट पधारे तथा सभी पंचायत वासियों को देवधार वाला जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। महोत्सव के दौरान ग्राम पंचायत रौडी की प्रधान रीना शर्मा व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पंचायत प्रधान रौडी रीना शर्मा एवं अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी द्वारा क्लब के सदस्यों को आश्वासन दिया गया कि वह क्लब के सामाजिक कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस अवसर पर फाउंटेन यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा, सचिव कमल शर्मा, उप प्रधान हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय, सदस्य राजेश महाजन, प्रदीप, राहुल, निखिल, हितेश, नीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देनशानुसार नगर निगम सोलन के सभी वार्डों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 09 तक के लिए नामांकन, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन के न्यायालय कक्ष, तीसरी मंजिल (कमरा नम्बर 405 के साथ स्थित) में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वार्ड नम्बर 10 से 17 तक के लिए नामांकन, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन के कमरा नम्बर 506, चैथी मंजिल, न्यायालय कक्ष, मिनी सचिवालय, सोलन में प्रस्तु किए जा सकेंगे। नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र के प्रारूप उपर्युक्त स्थान व समय पर प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 27 मार्च, 2021 को नामांकन वापिसी के उपरान्त आवंटित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डाॅ. अभिलक्ष लीखी ने कहा कि केन्द्र सरकार कृषक वर्ग के व्यापक हित के लिए लिए प्रतिबद्ध है। डाॅ. अभिलक्ष लीखी आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के चाबल गांव में प्रगतिशील किसानों से विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. अभिलक्ष लीखी ने चाबल गाँव में प्रगतिशील किसानो द्वारा की जा रही लिलियम एवं कारनेशन फूलों की खेती का निरीक्षण भी किया। उन्होंने किसानों द्वारा स्थापित लिलियम एवं कारनेशन के पाॅलीहाउस एवं नव स्थापित शीत भण्डारण सुविधा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि केन्द्र सरकार कृषक वर्ग के व्यापक हित के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा 10,000 नई फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी (एफपीओ) बनाने एवं प्रोत्साहित करने की नवीन केन्द्रीय योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को इस योजना के लाभ से अवगत करवाते हुए इससे जुड़ने का आग्रह किया। अतिरिक्त सचिव ने कहा कि एफपीओ, भूमि को एकत्रित करके खेती को अधिक व्यवहारिक बनाएगा। एफपीओ का गठन देश में कृषि क्षेत्र को एक नया आयाम देने की योजना है। उन्होंने कहा कि एफपीओ योजना क्रांतिकारी है और किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तल लाने में सिद्ध होगी। अभिलक्ष लीखी ने कहा कि 10,000 एफपीओ के गठन से किसानों की उपज की लाभदायक बिक्री उनके खेत से ही सम्भव होगी। इससे किसानों की आय में भी आशातीत बढ़ौतरी होगी। इससे जहां आपूर्ति श्रृंखला छोटी हो जाएगी वहीं विपणन लागत भी कम हो जाएगी। इससे किसानों को बेहतर आय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने तथा मूल्य संवर्द्धन की बुनियादी अधोसंरचना में अधिक निवेश को गति देने में सहायक बनेगा। उन्होंने किसान वर्ग की बेहतरी के लिए अनेक सुझाव भी दिए। प्रगतिशील किसानों ने इस अवसर पर अवगत करवाया कि वे लिलियम एवं कारनेशन फूलों और गोभ जैसी नकदी फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों ने उनके खेतों में पंहुचकर व्यवहारिक सुझाव देने के लिए अतिरिक्त सचिव का आभार व्यक्त किया।
पट्टाबराबरी पँचायत के दुर्गामाता मन्दिर में आयोजित शिव महापुराण कथा का विधिवत रूप से समापन हुआ। इस 11 दिवसीय कथा को प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शशांक कृष्ण कौशल ने अपनी मधुर वाणी से लोगों को गीतों व भजनों सहित बड़े सुंदर ढंग से सुनाया। कथा के समापन अवसर पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री डॉ राजीव सहजल ने भी अपनी हाजरी भरी व कथा श्रवण की। दुर्गामाता मन्दिर कमेटी के प्रधान राम कौशल ने मन्त्री के समक्ष मन्दिर परिसर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के ऊपर शैड निर्माण की मांग की जिसके लिए मन्त्री डॉ राजीव सहजल ने 5 लाख देने की घोषणा की। कमेटी के सलाहकार व मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य अमर सिंह परिहार, जाबल झमरोट पँचायत के उप प्रधान राजीव ठाकुर, सुखराम,अजीत, भूपेंद्र, प्रोमिला कौशल आदि उपस्थित रहे।
आरपी नेगी। शिमला प्रदेश के चार नगर निगमों में चुनावी बिगुल बज गया है और 7 अप्रैल काे सुबह 6 से दाेपहर 4 बजे तक वाेटिंग हाेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज यानी शनिवार की छुट्टी के दिन अधिसूचना भी जारी कर दी है। ऐसे में तीन नए नगर निगम साेलन, मंडी, पालमपुर में पहली बार और धर्मशाला में दूसरी बार चुनाव हाेना है। स्टेट इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी नाेटिफिकेशन के मुताबिक 22, 23 और 24 मार्च काे सुबह 11 से दाेपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे, जबकि 25 मार्च काे सुबह 10 बजे से नामांकन पत्राें की छंटनी हाेगी। 27 मार्च काे सुबह 10 से दाेपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन प्रत्याशियाें काे चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 मार्च काे पाेलिंग स्टेशन की लिस्ट जारी की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार नगर निगमों में 142 पाेलिंग स्टेशन हैं। 1 लाख 38 हजार वाेटर्स चार नगर निगम में हाेने वाले चुनाव के दाैरान 1 लाख 38 हजार 666 वाेटर्स लाेकतंत्र में भूमिक निभाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम मंडी में 32 हजार 533, नगर निगम पालमपुर में 33 हजार 333, नगर निगम धर्मशाला में 37 हजार 986 तथा नगर निगम साेलन में 34 हजार 814 मतदाता हैं। 69 हजार 69 महिला वाेटर्स चार नगर निगमों में इस बार 69 हजार 69 महिला मतदाता हैं। साेलन में 16 हजार 901 महिला और 17913 पुरूष मतदाता हैं। इसी तरह से एमसी मंडी में 16514 महिला और 16 हजार 19 पुरूष, पालमपुर में 16 हजार 703 मतदाता महिला और 16 हजार 630 पुरूष वाेटर्स हैं। जबकि नगर निगम धर्मशाला में 18 हजार 951 महिला और 19 हजार 35 पुरूष वाेटर्स हैं। सबसे अधिक मंडी में 38 पाेलिंग स्टेशन नगर निगम मंडी में सबसे अधिक 38 पाेलिंग स्टेशन हैं। जबकि साेलन में 36 और पालमपुर तथा धर्मशाला में 34-34 पाेलिंग स्टेशन हैं। जहां 7 अप्रैल काे सुबह 8 से दाेपहर 4 बजे तक वाेटिंग हाेगी और उसी दिन मतदात के तुरंत पश्चात काउंटिंग हाेगी।
पारनु पंचायत के कनस्वाला गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन शिव मंदिर समिति कनस्वाला के युवा सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्या हीरा कौशल ने की तथा पंचायत प्रधान केशव राम ने विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की। पंचायत प्रधान केशव राम ने वहां उपस्थित सभी लोगों को शिवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं दी तथा युवाओं को इस प्रकार के आयोजन कर अपनी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने की प्रेरणा दी। शिव मंदिर समिति द्वारा शिव प्रांगण की दीवार लगाने हेतु राशि की मांग रखी जिसे जिला परिषद सदस्य ने प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस आयोजन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर,पंचायत उपप्रधान खेमराज, अर्की भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, किसान मोर्चा के महासचिव प्रेम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनीराम ठाकुर, जय पाल तथा शिव मंदिर कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत मांगल व बैरल पंचायत में बाघ व भालू के आंतक से लोग सहमे हुए है। आलम यह है कि पंचायत बैरल व मांगल में पिछले कई दिनों से बाघ व भालू ने आंतक मचा रखा है, जिसकी वजह से गांव के लोग खासे परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक सहनाली गांव के डंगोयल में पिछले दिनों जयदेव पुत्र दुर्गाराम की दो गाय गौशाला के अंदर बंधी हुई थी, जिसे बाघ दरवाजा तोड़कर मारकर खा गया। जबकि भलग गांव व बैरल में भी भालू व बाघों को आए दिन लोगों द्वारा देखा गया है। ऐसे में गांव वालों का अकेले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गांव में सड़के ना होने से पैदल ही पहाड़ी रास्ते से जाना पड़ता हैं। इसी संदर्भ में ग्राम पंचायत मांगल के उपप्रधान सीताराम ठाकुर व बैरल पंचायत के उपप्रधान अजीत सिंह सेन ने वन मंडल अधिकारी कुनिहार से इस बारे मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पहले भी इस इलाके में भालू व बाघों ने कई व्यक्तियों के साथ अनहोनी घटना हो चुकी है। ग्राम पंचायत मांगल के उपप्रधान सीताराम ठाकुर व बैरल पंचायत के उपप्रधान अजीत सिंह सेन व स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि बाघ व भालू को पकड़कर उचित स्थान पर भेजा जाए। ताकि कभी अनहोनी ना हो। इस बारे जब वन मण्डल अधिकारी कुनिहार एचके गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते विभाग की टीम को मौके पर भेज कर समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट को स्वर्ण जयंती क्लस्टर श्रेष्ठ ज्ञानोदय विद्यालय घोषित किया गया है। श्रेष्ठ क्लस्टर ज्ञानोदय विद्यालय घोषित होने के साथ ही इस विद्यालय को सरकार की वित्तीय सहायता राशि से हर स्तर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इस पाठशाला में नए सत्र अप्रैल 2021 से स्मार्ट कक्षा कक्ष की सुविधाओं से पढ़ाई का कार्य आरंभ होगा। इसके अतिरिक्त सभी ढांचागत बेसिक सुविधाओं से इस पाठशाला को अत्याधुनिक रुप से स्तरोन्नत किया जाएगा। पाठशाला के मुखिया व केंद्रीय मुख्य शिक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि नए सत्र 2021 से नर्सरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के सभी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इस पाठशाला को आदर्श व श्रेष्ठ क्लस्टर पाठशाला घोषित किया जाना न केवल दाड़ला अपितु जिला वासियों एवं अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की समस्त जनता को भी यह गौरव की बात है क्योंकि इस निर्वाचन क्षेत्र की मात्र यह दूसरी सरकारी पाठशाला है जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ है।
सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में कोविड-19 संक्रमण से प्रभावी रूप से निपटने के दृष्टिगत आज नालागढ़ में इस सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने की। बैठक में प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 पर नियन्त्रण के लिए जारी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने पर भी चर्चा की गई। महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण पर रोक लगाने के लिए नियमों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर उचित तरीके से मास्क पहनना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उपमण्डल प्रशासन यह सुनिश्चित बनाएगा कि लोग इस नियम का पूर्ण रूप से पालन करें। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को समुचित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठाया गया अथवा बस में यात्री बिना मास्क के पाए गए तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाही अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना पर बस के चालक का लाईसैंस तथा वाहन का पंजीकरण रद्द भी किया जा सकता है। उन्होंने सभी सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के लिए जारी नियमों के पालन के लिए उचित निर्देश भी जारी किए। उपमण्डलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों इत्यादि में कोविड-19 मानकों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि विद्याार्थियों को सही प्रकार से मास्क पहनने के साथ-साथ अन्य नियमों की जानकारी दी जाए। छात्रों के माध्यम से उनके परिजनों सहित अन्य को इन नियमों के बारे में जागरूक किया जाए। महेन्द्र पाल गुर्जर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग को निर्देश दिए कि जिला दण्डाधिकारी सोलन द्वारा इस सम्बन्ध में जारी आदेशों की अनुपालना हो तथा रैण्डम सैम्पलिंग सहित कोविड-19 पोजिटिव रोगी के सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयों सहित अन्य संस्थानों के प्रवेश एवं निकासी द्वार पर थर्मल स्कैनिंग सहित सेनिटाईजर की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, राजस्व तथा पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के लिए 07 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन-2021 के लिए सभी पात्र नागरिक निर्धारित समय अवधि में अपना नाम क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलत करवा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन वाली सभी ग्राम पंचायतों के पात्र नागरिक अपना वोट बनवाने के लिए उचित स्तर पर आवेदन कर सकते हैं। पात्र नागरिकों को यह आवेदन निर्वाचन के लिए नामांकन करने की अन्तिम तिथि से 09 दिन पूर्व तक करना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन समय सारिणी के अनुसार इस उप निर्वाचन के लिए नामांकन की अन्तिम तिथि 24 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियां अन्तिम रूप से 26 फरवरी, 2021 को अधिसूचित कर दी गई हैं। किन्तु नियमानुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों के पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलत करवाने के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन करने के लिए निर्धारित अन्तिम तिथि से 09 दिन पूर्व तक आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने उप निर्वाचन के लिए निर्धारित सभी ग्राम पंचायतों के पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि में अपना वोट अवश्य बनवाएं ताकि वे लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में पूर्ण सहभागी बन सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन-2021 के निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति के सम्बन्ध में आदेश जारी किए है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्ड में पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन-2021 के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 30 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति के लिए प्राधिकृत भी किया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में शिवरात्रि के अगले दिन लगने वाले विशाल भण्डारे का गुफा विकास समिति व शम्भु परिवार द्वारा आयोजन किया गया। भंडारे में समस्त क्षेत्र वासियों ने गुफा में पहुंचकर मालपुआ ,खीर व अन्य लजीज व्यंजनों का आनन्द लिया। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने बताया कि 11 दिवसीय कथा व शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन के बाद हर वर्ष शिव भक्तों के लिए यह भण्डारा लगाया जाता है। उन्होंने गुफा में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमरीश ठाकुर, गोपाल कृष्ण शर्मा, राम दयाल, देशराज पूरी, साहिल, राजेन्द्र, गुमान, हरिसिंह पाल, अमन, लायक राम, सुभाष, मनु भारद्वाज, गोपाल चन्द, जयपाल सहित समस्त समिति व शम्भु परिवार के सदस्य मौजूद थे।
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में इस वर्ष पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते सरकार ने लगातार दूसरे साल असेसमेंट के आधार पर ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। वर्ष 2019 में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में भेजने का फैसला हुआ था। परीक्षा में 33 से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में नहीं भेजने की बात कही गई थी। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन हो देखते हुए सरकार ने इस फैसले को लागू नहीं किया था। अब सालभर स्कूल बंद रहने और नियमित कक्षाएं नहीं लगने के चलते शैक्षणिक सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों को राहत देते हुए सरकार ने पुराने आदेश इस बार भी लागू नहीं किए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह की ओर से इस संदर्भ में सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बीते कई वर्षों से असेसमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाता रहा है। हालांकि, इस वर्ष दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड जारी करेगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होगा। इस वर्ष बोर्ड की ओर से इनकी उत्तर पुस्तिकाएं नहीं जांची जाएंगी। उधर, पहली से चौथी और छठी-सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस नियम से बाहर ही रखा गया हैै। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को असेसमेंट के आधार पर ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में टकसाल के साथ लगते क्षेत्र नरयाल में बेटे ने मां की गोली मार कर हत्या कर दी। यह मामला शिवरात्रि की देर रात का है। घायल महिला को परवाणू ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय कांशी राम निवासी गांव नरयाल ने बयान दिया है कि 11 मार्च शिवरात्रि को यह सभी घर पर ही थे। जहां इसकी पत्नी निर्मला देवी बहू तारा देवी व बेटा हरीश कुमार आपस में किसी बात को लेकर बहस रहे थे। बहसने की आवाज सुनकर यह रसोई में गया। जब यह अपनी बहू से बातचीत कर रहा था तो उसी समय इसका बेटा हरीश कुमार इसके कमरे में गया और वहां रखी इसकी बंदूक को लाया और इसकी पत्नी व अपनी मां निर्मला देवी आयु करीब 56 वर्ष पर फायर कर दिया जो फायर इसकी पत्नी निर्मला देवी की छाती में लगकर कंधे से बाहर निकल गया। महिला को ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया जा रहा था जिसकी रास्ते में अस्पताल पहुचने से पहले मृत्यु हो गई। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से बंदूक को बरामद कर लिया गया है।
अल्ट्राटेक कॉम्युनिटी फाउंडेशन व संगिनी महिला मंडल बागा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन आदित्या बिरला पब्लिक स्कूल के असेम्बली हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि संगिनी महिला मण्डल की अध्यक्षा मुकुल चौहान रही। जिसमें सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभारी कुलीन देशमुख, आदित्या पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ की महिलाएं, भवानी महिला मंडल बागा, आदर्श महिला मंडल बागा, करोग महिला मंडल, हवानी महिला मंडल, जागृति महिला मंडल खारशी, आदर्श महिला मंडल साई ब्रह्मणा की 194 महिला प्रतियोगियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता बाद विजेता महिला मंडलों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दाडलाघाट व आसपास के क्षेत्रों में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शिवमंदिर दाड़लाघाट में महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातः काल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शिव मंदिर में बाबा जयदेव गिरी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने खूब भजन कीर्तन कर शिव का गुणगान किया जिससे मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय हो गया था। साथ ही दाडला बाजार में भी लोगों ने जगह जगह पर दूध, पकोड़े व फलों का प्रसाद वितरण किया।
भटियात विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक विक्रम जरियाल का दाड़लाघाट पुलिस ने जीरो टॉलरेंस डे पर गाड़ी का विदआउट सीट बेल्ट चालान कर दिया। बुधवार को शाम करीब साढ़े छ बजे के आसपास दाड़लाघाट पुलिस के कर्मचारी हाईवे से गुजर रही गाड़ियों की रूटीन चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान विधायक विक्रम जरियाल की गाड़ी वहां से गुजरी चालक ने सीट बेल्ट नही लगाई थी, लिहाजा पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक कर विदआउट सीट बेल्ट ई चालान काट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक गाड़ी पर विधानसभा का स्टिकर लगे होने के बावजूद भी गाड़ी का चालान करने पर नाराज हो गए और चालान की रसीद की मांग करने लगे। होम गार्ड के जवान ने सड़क में खड़ी विधायक की गाड़ी को थोड़ा साइड में लगाने को कहा तो विधायक उस पर भड़क गए और गाडी हटाने से मना कर दिया। विधायक ने डीजीपी को फोन करके सारे मामले की जानकारी दे दी। वही,थोड़ी ही देर में डीएसपी दाड़लाघाट मौके पर पहुच गए। उन्होंने विधायक को चालान की रसीद उपलब्ध करवाकर मामला शांत करवाया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विकास खण्ड नालागढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए समय सारिणी अधिसूचित कर दी है। अधिसूचित समय सारिणी के अनुसार विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत गोल जमाला में ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत मितियां के वार्ड नम्बर-06 तथा ग्राम पंचायत बरूणा के वार्ड नम्बर-04 के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में किए जा सकेंगे। इसी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गागुवाल के वार्ड नम्बर-05 के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को सामुदायिक भवन गागुवाल में किए जा सकेंगे। 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिसी के समय के तुरन्त उपरान्त उम्मीदवारों कोे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा 07 अप्रैल को ही सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर तथा ग्राम पंचायत गागुवाल के लिए परिणाम की घोषणा सामुदायिक भवन गागुवाल में मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विकास खण्ड कुनिहार की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए समय सारिणी अधिसूचित कर दी है। अधिसूचित समय सारिणी के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसन्तपुर के वार्ड नम्बर-04 कहड़ोग, ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-03 कुंहर तथा ग्राम पंचायत शहरोल के वार्ड नम्बर-05 धैंना के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में किए जा सकेंगे। 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिसी के समय के तुरन्त उपरान्त उम्मीदवारों कोे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा 07 अप्रैल को ही सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट की 01 ग्राम पंचायत में खाली पड़े पद को भरने के लिए समय सारिणी अधिसूचित कर दी है। अधिसूचित समय सारिणी के अनुसार विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-05 सिरीनगर के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को ग्राम पंचायत के पंचायत घर में किए जा सकेंगे। 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से ग्राम पंचायत सिरीनगर के पंचायत घर में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिसी के समय के तुरन्त उपरान्त उम्मीदवारों कोे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा 07 अप्रैल को ही ग्राम पंचायत के पंचायत घर में मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विकास खण्ड धर्मपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए समय सारिणी अधिसूचित कर दी है। अधिसूचित समय सारिणी के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गोयला के वार्ड नम्बर-01 बड्डू, ग्राम पंचायत कालूझिण्डा के वार्ड नम्बर-03 कोटी-3 तथा ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड नम्बर-01 सेंसीवाला के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में किए जा सकेंगे। 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिसी के समय के तुरन्त उपरान्त उम्मीदवारों कोे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा 07 अप्रैल को ही सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विकास खण्ड सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए समय सारिणी अधिसूचित कर दी है। अधिसूचित समय सारिणी के अनुसार विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत कोठों के वार्ड नम्बर-05 कोठों, ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-02 डढोग, ग्राम पंचायत जौणाजी के वार्ड नम्बर-07 मनूह तथा ग्राम पंचायत देवठी के वार्ड नम्बर-05 मथान के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में किए जा सकेंगे। 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिसी के समय के तुरन्त उपरान्त उम्मीदवारों कोे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा 07 अप्रैल को ही सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
कोविड-19 से बचाव के लिए आरम्भ किए गए टीकाकरण अभियान के तहत सोलन जिला में मार्च माह के लिए स्वास्थ्य संस्थान चिन्हित कर टीकाकरण की तिथियां निर्धारित की गई हैं ताकि पंजीकृत व्यक्ति सुगमता अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकें। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्प्ल ने आज यहां दी। डाॅ.उप्पल ने कहा कि वर्तमान में जिला के चयनित 17 स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोवड-19 टीकाकरण के लिए प्रथम श्रेणी में उन व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है जिनकी आयु आधार कार्ड रिकार्ड के अनुसार 60 वर्ष से अधिक है। ऐसे व्यक्ति आरोग्य सेतु एप अथवा कोविन साईट cowin.gov.in पर टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत लाभार्थियों का ओन दी स्पाॅट पंजीकरण उस स्वास्थ्य संस्थान मेें भी किया जाएगा जहां टीकाकरण किया जाना है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि द्वितीय श्रेणी में उन व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा जो 45 वर्ष से 60 वर्ष तक आयुवर्ग में आते हैं तथा Ðदय रोग, मधुमेह, कैंसर, गुर्दे की बीमारी, प्रतिरक्षा प्रणाली से सम्बन्धित गम्भीर रोगों अथवा विभिन्न गम्भीर अक्षमताओं से जूझ रहे हैं। इन व्यक्तियों को किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सक से एक विशेष फार्म (ऐनेक्जर-बी) सत्यापित करवाकर अपना पंजीकरण टीकरकरण के लिए करवाना होगा। उन्होंने कहा कि इन श्रेणियों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाईन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण भी इन्हीं चिन्हित संस्थानों में जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नागरिक अस्पताल अर्की में 15, 17, 20, 22, 24, 25, 27 तथा 31 मार्च, 2021 को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धुन्धन में 24 तथा 30 मार्च, 2021 को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवगांव में 12, 15, 19, 22, 27 तथा 31 मार्च, 2021 को, ईएसआई दाड़लाघाट में 12, 16, 22 तथा 26 मार्च, 2021 को तथा नागरिक अस्पताल कुनिहार में 12, 15, 19, 22, 25, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को कोविड-19 बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। डाॅ. उप्पल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भूमति में 15, 22, 26 तथा 31 मार्च, 2021 को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी में 12, 15, 19, 22, 25, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठाड़ में 12, 15, 19, 22, 26, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टा में 15, 20, 22, 25, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, टीबीएस धर्मपुर में 12, 15, 16, 18, 22, 25, 29 तथा 31 मार्च, 2021 को, ईएसआई परवाणु में 12, 15, 18, 20, 22, 25, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 12, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 12, 15, 16, 19, 20, 22, 24, 26, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को कोविड-19 बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईएसआई काठा में 12, 15, 16, 18, 22, 25, 27, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में 12, 15, 16, 18, 20, 23, 24, 26 तथा 31 मार्च, 2021 को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी में 12, 15, 19, 22, 27 तथा 31 मार्च, 2021 को तथा नागरिक अस्पताल चायल में 17, 24 तथा 30 मार्च, 2021 को कोविड-19 बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। डाॅ. उप्पल ने लोगों से आग्रह किया कि श्रेणी अनुसार पंजीकरण करवाकर कोविड-19 से बचाव के लिए उपराक्त में से अपने समीप के स्वास्थ्य केन्द्र में टीकाकरण करवाएं।
विकास खण्ड कुनिहार में खण्ड विकास अधिकारी रितिका जिंदल (आईएएस) ने अपना कार्य भार संभालते ही आज विकास खण्ड कुनिहार के अंतर्गत सभी पंचायतो के प्रधान/उप प्रधानों के साथ परिचय बैठक की। बैठक में विकास खण्ड के अंर्तगत विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ जिंदल ने प्रधानों को पंचायतो में आ रही किसी भी तरह की समस्या को निसंकोच सांझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे जल्द सभी पंचायतो का दौरा करेगी व ग्रामीण परिवेश की पंचायतो की कार्य शैली को देखेगी। इस परिचय बैठक में खण्ड विकास अधिकारी रितिका जिंदल, एलएसईओ बलविंदर कौर, अनिल चौहान सहित कार्यालय स्टॉफ व विभिन्न पंचायतो के प्रधान, उप प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी.चमन ने कोविड-19 महामारी से बचाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन को आदेश दिए हैं कि विशेष रूप से जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए रैण्डम आधार पर सैंम्पलिंग सुनिश्चित बनाई जाए तथा स्थापित मानकों के अनुसार कार्यवाही की जाए। समुदाय, औद्योगिक कामगारों तथा छात्रावास सुविधा युक्त शिक्षण संस्थानों में सघन परीक्षण करने के आदेश भी दिए गए हैं। आदेशों में पुनः स्पष्ट किया गया है कि आरटीपीसीआर परीक्षण का अनुपात 60 प्रतिशत अथवा इससे अधिक होना चाहिए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक इकाईयों, शिक्षण संस्थान केन्द्रों एवं कार्यालयों के प्रवेश एवं निकासी द्वार पर कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित नियमों का पालन तथा थर्मल स्केनिंग और हैण्ड सेनिटाईजर का उपयोग, मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना अनिवार्य है। जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों को हिमाचल प्रदेश महामारी रोग अधिनियम (संशोधन)नियमन 2020 की धारा 3 के तहत निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आवश्यकतानुसार कन्टेनमेंट जोन अधिसूचित करें। जिला की परिधि में रोग के फैलाव को रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक कोविड-19 पोजिटिव रोगी के सम्पर्क में आने वाले कम से कम 20 व्यक्तियों की 48 घण्टे की अवधि में सघन जांच की जाए और आवश्यकतानुसार क्वारेनटीन अवधि पूर्ण करवाई जाए। एक स्थान पर कोविड-19 के 05 रोगी मिलने अथवा किसी औद्योगिक इकाई में महामारी फैलने की स्थिति में औद्योगिक इकाई विशेष के भवन या खण्ड को 24 घण्टे के लिए बन्द करने तथा महामारी की रोकथाम के लिए आवश्यक मानक पूर्ण करने पर ही पुनः क्रियाश्ील करने क आदेश दिए गए हैं। सभी उच्च जोखिम सम्पर्कों के मानक अनुसार परीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि कन्टेनमेंट जोन को सूचीबद्ध करने एवं सूची से बाहर करने का निर्णय स्थापित मानकों के अनुसार लिया जाए। बड़े कन्टेनमेंट जोन का मामला जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित करने के आदेश दिए गए हैं। कन्टेनमेंट जोन में महामारी के फैलाव को रोकने के लिए सभी निर्देशों का पालन करने और क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को नियन्त्रित करने के आदेश भी दिए गए हैं। महामारी के सम्भावित फैलाव को रोकने की दृष्टि से लक्ष्ण युक्त कोविड-19 पोजिटिव रोगियों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में नामित समर्पित कोविड केयर केन्द्र श्रमिक छात्रावास नालागढ़ को क्रियशील करने के निर्देश भी दिए गए है। त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों के अनुरूप कोविड-19 निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाने, लोगों को जागरूक करने तथा नियम तोड़ने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी क्षेत्रों में समर्पित कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाए जहां कोविड-19 के सामूहिक मामले सामने आ रहे हों। प्रदेश सरकार के पोर्टल covid19inventory.hp.gov.in पर कन्टेनमेंट जोन की सूची को नियमित आधार पर अद्यतन करने के सम्बन्ध में सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इन आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं अन्य विधि सम्मत प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा सभी पुरानी मांगों जिसमें पिछले महंगाई भत्ते की बहाली के साथ 65,70,75 वर्ष के बाद 5,10,15% भत्ते को बेसिक पेंशन में समलित करना व सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करना आदि शामिल है। बैठक में अंबुजा प्रशासन दाड़लाघाट से आग्रह है कि पड़ोसी सीमेंट प्लांट व किए गए समझौते के मुताबिक उन सभी लैंड लूजर को रोजगार मुहैया करवाया जाए, जिन्हें आज तक रोजगार नहीं दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई दी। साथ ही प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि एनपीएस पर अनुकंपा के आधार पर दी जाने वाली नौकरी में आय सीमा की शर्त को हटाया जाए। इस मौके पर परसराम, लेख राम, राजेंद्र सिंह, बाबूराम, संतराम ,लेख राम, दिलाराम, सुंदर राम, सुखराम, नंदलाल, कृष्णु राम, शेर सिंह, मस्तराम, सुहारु राम, फुलू राम, बालक राम, प्रेम केशव सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
जिला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन को-ऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट के प्रधान रोशन लाल ने जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा के सभी पूर्व ट्रांसपोर्ट सैनिकों से आग्रह किया है कि सभा का जनरल हाउस में उपस्थिति दर्ज करवाए। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2021 रविवार को 10:00 बजे पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा समिति के कार्यालय दाड़लाघाट अंबुजा में एडीकेएम ऑफिस के ऊपर वाली मंजिल में यह जनरल हाउस मीटिंग रखी गयी है। उन्होंने कहा कि जिनके नाम मेम्बरशिप रजिस्टर में दर्ज है, वे अपनी पहचान के लिए साथ में अपना आईडी कार्ड लाये जो सभा द्वारा जारी किए गए हैं।
कुनिहार विकास सभा ने पुलिस अधीक्षक सोलन द्वारा उनके प्रस्ताव पर करवाई न करने पर रोष जताया है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने बताया की उन्होंने कुछ समय पहले दो बार पुलिस अधीक्षक सोलन को प्रस्ताव पास करके अपनी समस्या को बताया था , लेकिन लोगों की समस्या अभी तक हल नहीं हो पाई है। सभा का कहना है की कुनिहार पेट्रोल पम्प के पास मुख्य मार्ग पर कई बार कई बाईक सवार घायल हो चूके है। उन्होंने बताया की पेट्रोल पंप के सड़क के बिलकुल साथ होने व इस स्थान पर वाहन खड़े होने से यहाँ पर कई व्यक्ति अपनी जान गवा चुके है। विकास सभा ने पुलिस प्रशासन से एक बार फिर मांग की है की यहाँ पर पैराफिट लगाए जाए ताकि यहाँ पर कोई भी बड़ी दुर्घटना न घटे। उन्होंने कहा की यदि इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया तो सभा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेगी।
प्रसिद्ध शिव मंदिर नाहरी में चल रहे शिव महापुराण में लोगों को शिव नाम की महिमा सुनने को मिल रही है। आचार्य सतीश पराशर मध्याणा वाले महादेव के विभिन्न रूपों की महिमा का गुणगान कर रहे है। उन्होंने कहा कि शिव महादेव बडे ही दयालु है, और थोड़ी सी अराधना से प्रसन्न हो जाते है। महादेव स्वयं जहर पीकर औरों को अमृत पिलाते है। शिव को प्रसन्न करने के लिए उन पर बिल पत्र, दुग्ध, दहीं व शहद चढ़ाना चाहिए। मंदिर के पुजारी बाबा मोहन गिरी ने बताया कि कथा सुनने के लिए कसौली व साथ लगते गांवों के लोग पहुंच रहे हैं। कथा व आरती के बाद रोजाना लगंर का भी आयोजन हो रहा है। कथा सुनने के लिए विशेष तौर पर कांग्रेस के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने जहां शिव का जलाभिषेक किया वहीं नाहरी मंदिर के संस्थापक व नाहरी बाबा के नाम से देश में प्रसिद्ध बाबा रत्नास्वामी की विशाल प्रतिमा के भी दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने शिव महिमा को सुना। बाबा मोहन गिरी ने बताया कि एक मार्च को कलश यात्रा स्थापना के साथ कथा शुरू हुई थी। नित्य प्रतिदिन सुबह सात बजे मूल पाठ व पूजा, दोपहर दो बजे से लेकर पांच बजे तक कथा प्रवचन हो रहे हैं। उसके बाद रोजाना भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कथा 11 मार्च को दोपहर एक बजे यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी और उसके बाद विशाल भंडारा आयोजित होगा।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ग्राम सभा की बैठक पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महिला ग्राम सभा मे महिला मंडल जावी द्वारा समूहगान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिया गया।वही, एसीएफ सखी नीलम ठाकुर द्वारा महिला दिवस पर नशा निवारण एवं बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का सन्देश दिया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष गौतम द्वारा महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की विभिन्न योजनाओं की महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। आशा कार्यकर्ता रीना देवी द्वारा कोरोना वायरस वित्त के माध्यम से महामारी में सुरक्षित रहने व बचाव की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान निशा देवी, रितिका, अमिता शर्मा, कांता देवी द्वारा भारतीय नारी सशक्तिकरण पर व दहेज प्रथा पर विशेष संदेश गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपप्रधान हेमराज व पंचायत सचिव धनीराम द्वारा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वार्ड सदस्य अमर देई, कांता देवी, पिंकी देवी, विमला देवी, अनुराधा, शारदा देवी, सिलाई अध्यापिका निशा देवी, पंचायत चौकीदार पवन कुमार सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
महज कुछ पैसों के लिए जहां भाई-भाई व दोस्तों के बीच झगड़े हो जाते हैं। वहीं समाज में अभी भी कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के गुम हुए पैसे देखकर ललचाते नहीं अपितु उन पैसों को अमानत समझकर उन्हें उसके असली मालिक तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। देवभूमि में ऐसे लोगों की बदौलत आज भी ईमानदारी जिंदा है। ऐसी ही ईमानदारी की एक मिसाल पेश की है,दाड़लाघाट क्षेत्र के निवासी दिनेश कुमार ने,जिन्होंने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार का रुपयों से भरा पर्स लौटाकर समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है। दरअसल हुआ यूं कि दिनेश कुमार निवासी दाड़लाघाट में पेशे से किरयाना दुकानदार है। सोमवार को संदीप कुमार शिमला से डलहौजी घूमने जा रहे थे तभी दाड़लाघाट पहुंचने पर दिनेश कुमार की दुकान में कुछ सामान लेने के लिए रुके। इस दौरान उनका पर्स दुकान पर ही गिर गया। जब मंगलवार सुबह दिनेश कुमार ने रोज की तरह दुकान खोली और दिनेश कुमार को सफाई करते करते एक पैसों से भरा हुआ पर्स जमीन में गिरा हुआ मिला,तभी दिनेश कुमार ने पैसों से भरा हुआ पर्स पुलिस थाना दाड़लाघाट लाया और एसएचओ दाड़लाघाट को सौपा। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह की जांच पड़ताल के बाद पैसों से भरे पर्स में 44 हजार 400 की नगदी के अलावा जरूरी कागजात मिले। इसके बाद पुलिस ने इस पर्स को उसके असली मालिक तक पहुंचाया। संदीप कुमार ने आभार जताते हुए कहा कि यदि उसके कागजात किसी और के हाथ लग जाते तो वह इनका दुरूपयोग भी कर सकता था। इस ईमानदारी के लिए संदीप कुमार ने अपनी ओर से दिनेश कुमार को साभार 5000 की इनाम राशि भी भेंट की।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में अध्यापक अभिभावक की शिक्षा सवांद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने की। बैठक में कोरोना महामारी से बचाव पर चर्चा की गई। उसके साथ विद्यालय में हुए कार्यो के आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। बैठक में आगामी बोर्ड की परीक्षा कक्षा 10वीं व 12वीं की तैयारी बारे जानकारी साझा की गई। बैठक में आगामी सत्र से विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की सुरुआत करने पर आम सहमति बनी।
आदर्श महिला मंडल बागा, महिला मंडल करोग, महिला मंडल कोल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बागा (करोग) पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा देवी पंवर और बीडीसी सदस्य बनीता चौहान और जीआरएस मनोहर लाल की अध्यक्षता में आदर्श महिला मंडल बागा के भवन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में महिलाओं को बराबरी के हक के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के रास्ते में अभी बहुत रुकावटें हैं, अगर हम सही मायनों में भारतीय महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं तो हमें इन रुकावटों को दूर करना होगा। हमें महिलाओं को आजादी से घूमने और घर से बाहर जाकर काम करने को बढ़ावा देना चाहिए। इसके अलावा सरकार को महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के खिलाफ कड़े कानून बनाने चाहिए। इस अवसर पर मखना चौहान, सुमित्रा चौहान, सरला चौहान, लता चौहान, लीलादेवी चौहान, निशा चौहान, रामप्यारी चौहान, सत्या चौहान, कौशल्या देवी, मीना चौहान, रीता शर्मा, गीता देवी, ज्योति चौहान, रमा ठाकुर, अनिता ठाकुर, निशा देवी, नवर्दा चौहान, भाग देई पंवर, पवना कुमारी ठाकुर, मीरा देवी, कौशल्या सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
नालागढ़ उपमण्डल में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कोविड-19 नियमों केअनुश्रवण के लिए गठित समिति उपमण्डल के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रही है। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने कहा कि समिति यह सुनिश्चित बना रही है कि सभी शिक्षण संस्थानों में प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि इसी कड़ी में आज समिति ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ के प्रधानाचार्य जोगिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला पसवालां तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढाना का औचक निरीक्षण किया। समिति ने छात्रों और अध्यापकों को मास्क के प्रयोग, सोशल डिस्टेन्सिग नियम के पालन, साबुन तथा एल्कोल युक्त सैनिटाइजर के प्रयोग तथा थर्मल स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा ताकि शिक्षण संस्थानों में कोविड-19 नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यह समिति शिक्षण संस्थानों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों कर पालन करवा रही है। इस अवसर पर हेमराज, अमरीक, रविन्द्र, उमेश कुमार, जितेंद्र सिंह तथा पीयूष मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज मुरारी लाल मैमोरियल नर्सिंग महाविद्यालय ओच्छघाट में काला मोतिया सम्बन्धी साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य रघुनन्दन सिंह ने की। कार्यक्रम में जन सूचना एवं शिक्षण अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में काला मोतिया अन्धता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आम लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 1.20 करोड़ लोग इस रोग से प्रभावित हैं तथा 12 लाख से अधिक लोग अन्धता से पीड़ित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग इस रोग से अधिकतर पीड़ित होते हैं। काला मोतिया से प्रभावित पारिवारिक इतिहास वाले व्यक्तियों को भी इस रोग का खतरा बना रहता है। सुरेश शर्मा ने कहा कि काला मोतिया में आंखों में दबाव, लाली, दर्द, साईड दृष्टि कम होना जैसे लक्षण प्रमुख होते हैं। इन लक्षणों सामने आने पर तुरन्त चिकित्सक का परामर्श लेकर इस रोग के प्रभाव को कम किया जा सकता है तथा अन्धता से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक वसा युक्त भोजन से परहेज, भोजन में फल सब्जियों का अधिकतर उपयोग, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को समय-समय पर अपनी आंखों की जांच भी करवानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं के लिए भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने भाषण, चित्रकला तथा नारालेखन के माध्यम से काला मोतिया से सम्बन्धित जानकारी साझा की। भाषण प्रतियोगिता में साक्षिका प्रथम, शिखा द्वितीय तथा प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशबू ने पहला, गायत्री ने दूसरा तथा काव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सह आचार्य नीति, स्वास्थ्य शिक्षिका सुषमा शर्मा, बीसीसी राधा चैहान, महाविद्यालय के शिक्षक, अन्य कर्मचारी तथा नर्सिंग प्रशिक्षु उपस्थित थीं।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के उपयुक्त नियमों के अनुसार नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट की परिधि में रहने वाले सभी पात्र नागरिक निर्धारित समय अवधि में अपना नाम क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलत करवा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उक्त क्षेत्रों के सभी पात्र नागरिक अपना वोट बनवाने के लिए उचित स्तर पर आवेदन कर सकते हैं। पात्र नागरिकों को यह आवेदन निर्वाचन के लिए नामांकन करने की अन्तिम तिथि से 08 दिन पूर्व तक करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए मतदाता सूचियां अन्तिम रूप से 26 फरवरी, 2021 को अधिसूचित कर दी गई हैं। किन्तु नियमानुसार पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलत करवाने के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन करने के लिए निर्धारित अन्तिम तिथि से 08 दिन पूर्व तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट की परिधि में रहने वाले सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि में अपना वोट अवश्य बनवाएं ताकि वे लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में भागीदार बन सकेंगे।
ग्राम पंचायत दावटी की महिला ग्राम सभा की बैठक प्रधान इंद्रा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं द्वारा वित्तीय समस्याओं को ग्राम सभा में उठाया। बैठक के उपरांत महिला द्वारा पंचायत व आसपास के परिसर में सफाई की गई। इस अवसर पर उपप्रधान हीरा कौंडल, वार्ड सदस्य बृजलाल, लेख राज, रीता, हेमलता शर्मा, हेमलता, पंचायत समिति सदस्य दीपिका, जगदीश शर्मा, मीना शर्मा व ग्राम रोजगार सेवक मोहनलाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट ,चण्डी, ग्याणा, कंधर, भराडीघाट, नवगांव, धुन्दन के उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए बिजली बोर्ड ने फरमान जारी किया है। जिन उपभोक्ताओं ने कई महीनों से बिजली के बिल जमा नही करवाए है। उन्हें 15 मार्च तक बिल का भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करने के लिए विद्युत कार्यालय में या ऑनलाइन जमा करवाएं। इस दौरान जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करता है, तो उनके बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। विद्युत विभाग में सहायक अभियंता मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि कई महीनों से कुछ उपभोक्ता बिलजी का बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। इस कारण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनको सूचित कर दिया गया है कि वह जल्द से जल्द बिल का भुगतान कर दें नहीं तो विद्युत अधिनियम 2003 के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत रौडी के फाउंटेन यूथ क्लब रौडी द्वारा आगामी शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रौडी में क्लब सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर गांव के रास्तों की सफाई कर कचरा एक जगह एकत्रित करके उसे जलाया गया। फाउंटेन यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा व सचिव कमल शर्मा ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि सभी लोगों को अपने आसपास अपने गांव में व अपने वार्ड में सफाई करनी एवं करवानी चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर फाउंटेन यूथ क्लब के प्रधान अजय शर्मा, सचिव कमल शर्मा, विनय, राहुल, प्रदीप, नीरज, निखिल, नवीन सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
राष्ट्रीय नंबरदार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगत राम चौधरी व मांगल क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले प्रदेश के संगठन मंत्री भीम सिंह चौहान ने हिमाचल सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में नंबरदारों का मानदेय बढ़ाने पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर,राजस्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह,विधायक सरदार परमजीत सिंह पम्मी व पूर्व विधायक केएल ठाकुर का आभार प्रकट किया है।उन्होंने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि हिमाचल प्रदेश नंबरदार महासंघ नंबरदारों के मानदेय में 300 रू की वृद्धि करने पर हिमाचल सरकार का हार्दिक आभार व धन्यवाद करता है,हिमाचल के 12 जिलों की सभी तहसीलों,उपतहसीलों,ग्राम पंचायतों व गांव में कार्यरत लगभग 4000 नंबरदार हमेशा इस उपकार हेतु कृतज्ञ रहेंगे तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का प्रयास करेंगे।
ग्राम पंचायत पारनु में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सशक्त महिला केन्द्र की अध्यक्षा कविता ने की। ग्राम सभा मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला कपूर, आशा वर्कर रीता, सशक्त महिला की अध्यक्षा कविता राठौर, निशा महाजन ने स्वच्छता सर्वेक्षण, एनआरएलएम, एकल नारी पेंशन, समृद्धि योजना इत्यादि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पंचायत प्रधान केशव राम ने महिलाओं से आग्रह किया कि वह प्रत्येक ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग ले, ताकि सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं का वह पूर्ण लाभ उठा सकें। इस दौरान एडवोकेट अर्की हेमंत वर्मा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान केशव राम, उपप्रधान खेमराज, एडवोकेट अर्की हेमंत वर्मा, महिला मंडल की प्रधान संतोष शर्मा, आशा वर्कर रीता, आंगनवाड़ी वर्कर कमला कपूर, सशक्त महिला की अध्यक्षा कविता राठौर ,निशा महाजन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता उर्मिला, सचिव लायक राम सहित विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रही।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। मैडम रंजना, रेणुका और बिमला ने विद्यालय की ओर से ग्राम पंचायत में महिला दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने ग्राम पंचायत धुन्दन में अपने उद्बोधन में महिलाओं को अपने अंदर छुपी हुई शक्ति को पहचानने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि करुणा, दया, प्रेम और शक्ति की मूर्ति भारतीय महिलाओं के हौसले आसमान की बुलंदियों को छूने के लिए लालायित रहते हैं। आधुनिक नारी पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है। भारतीय सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं के साथ-साथ स्वयं को सशक्त होने पर बल दिया। एनएसएस स्वयंसेवी बनीता ने महिला दिवस पर अपना वक्तव्य रखा और बताया महिलाओं को कमजोर नहीं समझना चाहिए। वह धरती से आसमान तक छूने का जज्बा रखती है। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।


















































