हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 मार्च, 2021 को 132 केवी सोलन विद्युत उप केन्द्र में विद्युत लाईनों के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों छावशा, वाकनाघाट, चायल, दोची तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 03 मार्च, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव गत दिवस यहां सम्पन्न हो गया। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश कुमार धीमान ने दी। उत्सव का आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा आयोजित किया गया। सुदेश कुमार धीमान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिला के प्रत्येक विकास खण्ड से विभिन्न स्पर्धाओं में चयनित 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय उत्सव में हारमोनियम, तबला वादन, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक गीत, कथक, सितार तथा वाद्य यंत्र स्पर्धाएं आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि हारमोनियम स्पर्धा में सोलन विकास खण्ड के सागर ने प्रथम स्थान, कण्डाघाट विकास खण्ड के अरूण ने द्वितीय तथा धर्मपुर विकास खण्ड के पुरूषोत्तम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तबला वादन स्पर्धा में धर्मपुर विकास खण्ड के सुरेश ने प्रथम तथा कुनिहार विकास खण्ड के निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में नालागढ़ विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने प्रथम, सोलन विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने द्वितीय तथा धर्मपुर विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुदेश कुमार धीमान ने कहा कि शास्त्रीय संगीत स्पर्धा में कण्डाघाट विकास खण्ड के ईशान ने प्रथम, नालागढ़ विकास खण्ड के पवन ने द्वितीय तथा सोलन विकास खण्ड के कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक गीत स्पर्धा में कण्डाघाट विकास खण्ड ने प्रथम, नालागढ़ विकास खण्ड ने द्वितीय तथा सोलन विकास खण्ड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कथक स्पर्धा में कण्डाघाट की शबनम पहले स्थान पर रही। सितार वादन स्पर्धा में कण्डाघाट के अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारम्परिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में कुनिहार विकास खण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। विभाग युवाओं को खण्ड से राष्ट्रीय स्तर तक मंच प्रदान करता है ताकि युवा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। प्रतियोगिता में सुनीता शर्मा, डाॅ. राजेश चैहान तथा डाॅ. अभिलाषा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कोषाधिकारी सोलन श्यामा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के दीपक कुमार, सीताराम शर्मा, रक्षा वर्मा, मोहित, उमावती, चंकित, अरूण ठाकुर, बलवंत ठाकुर, प्रियंका, सुनीता तथा टीम प्रभारी गौरी शंकर, रमेश ठाकुर, नीलम राणा, मस्तराम, सितेन्द्र व अन्य उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड में एनीमिया जागरूकता शिविरों की श्रृखंला में आज ग्राम पंचायत चण्डी, बरोटीवाला तथा जाबली में 244 व्यक्तियों की जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चण्डी में 119, ग्राम पंचायत बरोटीवाला में 50 तथा ग्राम पंचायत जाबली में 75 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 03 मार्च को ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सनावर, ग्राम पंचायत गनोल के पंचायत घर, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पंचायत घर परोल, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के सामुदायिक केन्द्र बघार घाट तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला के बुरांवाला शिव मंदिर में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. कामिनी, डाॅ. रक्षा, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा ठाकुर, लता वर्मा, सोनू, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में विद्यालय स्तरीय शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने की। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कोविड 19 महामारी के दौरान सुरक्षा एवं छात्रों की पढ़ाई के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे परीक्षा के लिए छात्रों की तैयारी के साथ साथ उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से भी बचाएं।व्यक्तिगत स्वच्छता, छात्रवृत्ति,मध्यान्ह भोजन योजना,क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित सदस्य और पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय में विकास कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और परीक्षा की तैयारी से संबंधित टिप्स प्रदान किए। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय में 31 मार्च को पुनः शिक्षा संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर,पंचायत उप प्रधान प्रकाश गौतम,प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी,एसएमसी अध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित लगभग 75 अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत घनागुघाट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान मधुबाला ने की। इस ग्राम सभा में पँचायत के उपप्रधान प्रवीण ठाकुर द्वारा लाए गए चोली प्रथा को बन्द करने के प्रस्ताव पर उपस्थित सभी लोगों ने सहमति जाहिर करते हुए इसे बन्द करने को पहल की है। उप प्रधान प्रवीण ठाकुर ने कहा कि दाह संस्कार के दौरान मृत शरीर पर कपड़ा डालने यानि चोली प्रथा को पंचायत के अंदर बन्द करने को लेकर लोगों ने अपनी सहमति देकर प्रस्ताव को पारित किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रथा पर रोक लगने से इसपर खर्च होने वाले धन का सही से सदुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दाह संस्कार में भाग लेने वाले लोग यदि मृत शरीर पर ओढ़ने वाले कपड़े पर खर्च किए जाने वाले धन को उसी परिवार या किसी अन्य जरुरतमंद लोगों के लिए खर्च करे तो वह अधिक पुण्य का भागी होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में इस प्रस्ताव के अलावा मनरेगा,15वे वितायोग के साथ साथ वर्ष 2021-22 हेतु किए जाने वाले विकासात्मक कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर बलदेव ठाकुर,प्रेमचंद,देवीचंद,धर्मपाल,कुलदीप,सोनिया,सावित्री,कुसुमलता व उमावती सहित अन्य पंचायत वासी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत बागा (करोग) में पहली ग्राम सभा हुई। पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान पंचायत को स्वच्छ रखने को लेकर चर्चा हुई। ग्राम सभा मे पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा उप-प्रधान श्याम लाल चौहान व बीडीसी सदस्य बनीता चौहान ने भी भाग लिया। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने कहा कि इस दौरान सभी सातों वार्ड सदस्यों ने पहली ग्राम सभा में उपस्थित पुरी पंचायत के सदस्यों का दिल से आभार एवं धन्यवाद किया। क्योंकि आपकी उपस्थिति से ही इस ग्राम सभा का कोरम पूरा हो पाया और आगामी कार्यों की रुप रेखा तैयार की गई और वो आप सभी के बीच सुनाई गई भविष्य में भी आप सभी पंचायत के वाशिंदों से यही आशा करते हैं कि अपनी इस पंचायत को विकास के पथ पर अग्रसर करने में अपना सहयोग देंगे। अंत में आदर्श महिला मंडल की अध्यक्षा सुख देई चौहान और समस्त आदर्श महिला मंडल की सदस्यों के साथ पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर,बीडीसी सदस्य बनीता चौहान ने पौधारोपण किया।
हिमाचल प्रदेश में सरकार के निर्देशानुसार रविवार को पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गई। पहली ग्राम सभा की इस बैठक में लोगों से विकास कार्यो को लेकर चर्चा की गई। कुनिहार खण्ड की ग्राम पंचायत दानोघाट में पहली ग्राम सभा का आयोजन पंचायत परिसर में प्रधान मंजू देवी की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा मे सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग लिया।दानोघाट पंचायत के सभी वार्ड के लोगों ने बढ़चढ़ कर ग्राम सभा मे भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपनी मांगे ग्राम सभा मे रखी। ग्राम पंचायत की यह पहली बैठक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। दानोघाट ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक तकनीकी सहायक कर्मचंद की उपस्थित में आयोजित की गई। पंचायत में ग्राम सभा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।ग्राम सभा की बैठक में विकास कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रधान मंजू देवी उपप्रधान टेक चंद,तकनीकी सहायक कर्म चंद कौशल और समस्त वार्ड सदस्यों सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।
राम मंदिर निर्माण के लिए चले समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद दाड़लाघाट इकाई ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार का समर्पण बढ़ चढ़कर हो रहा है।यह मंदिर केवल मंदिर ही नहीं अपितु इसके साथ-साथ यह देश विदेश के लिए शोध का केंद्र स्थापित होने वाला है। इस अवसर पर जिला प्रचारक श्री देव ने कहा कि बड़ी लंबी लड़ाई हुआ संघर्ष के बाद आज श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जो कि हिंदू समाज के लिए गर्व का विषय है। इसी समर्पण अभियान में दाड़लाघाट नगर के महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार निवासी अश्वनी ठाकुर (सन्नी) के परिवार ने ₹101000 (एक लाख एक हजार रुपए का समर्पण किया और प्रत्येक हिंदू समाज के सदस्य से इस समर्पण में बढ़-चढ़कर अपना समर्पण करने का आवाहन भी किया। परिवार के सभी सदस्यों ने स्वयं प्रेरणा से राम मंदिर के लिए खुशी खुशी अपना समर्पण दिया।और कहा कि सभी को इस नेक कार्य के लिए स्वयं बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए।इस अवसर पर जिला प्रचारक श्री देव,नगर विस्तारक हरीश,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप गौतम,नगर महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख अश्विनी ठाकुर,रमेश ठाकुर,देवराज ठाकुर,कुलदीप ठाकुर,अनु चंदेल,भावना चंदेल,पूनम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमवार को भाजपा अर्की मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भराड़ीघाट में शुरू हुआ।शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा ने किया। उन्होंने भाजपा के इतिहास को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मजबूत करना ही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहीं है। शिविर के दुसरे सत्र मे प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने कहा कि महिलाएं आज राजनीति मे अहम भूमिका निभा रही है।शिविर में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।शिविर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल,पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप,मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय,जिला अध्यक्ष आशुतोष व सभी बूथ अध्यक्षों,महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सभी मंडल,जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिले के बद्दी में भाजपा आईटी विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आईटी विभाग वास्तव में प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि का प्रभावी ढ़ग से प्रचार प्रसार कर राज्य में राज्य सरकार के साथ-साथ भाजपा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राज्य भाजपा की उपलब्धियों के प्रसार के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब देना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि 11 जिला परिषदों में से 9 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने विजय हासिल की जबकि कांग्रेस केवल दो जिला परिषद ही जीत पाई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नगर निगम चुनावों में और उसके बाद 2022 के विधान सभा चुनावों में भी कांग्रेस को उसकी असली जगह दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र का नेतृत्व सशक्त नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है, जो विश्व नेता के रूप में उभरे हैं।मुख्यमंत्री ने राज्य भाजपा आईटी विभाग से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए ग्राम सभा से विधानसभा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास और पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया, पूर्व विधायक विनोद चंदेल और केएल ठाकुर भी रहे उपस्थित ।
विधानसभा में कांग्रेस द्वारा राज्यपाल की गाड़ी रोकने व धक्का मुक्की करने पर भाजपा अर्की मंडल ने भराड़ीघाट में मुकेश अग्निहोत्री का पुतला फूंका। इस घटना पर अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस ज्यादा न उछले अपनी हद में रहे। इस तरह की हरकतों का अंजाम बुरा होगा। इस मौके पर अर्की मंडल के समस्त पदाधिकारी व युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्री ने की। उन्होंने बैठक में आए हुए सभी ग्राम पंचायत हाटकोट के लोगों का धन्यवाद किया व आगामी कार्यों के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। वही ग्राम पंचायत सचिव रविंदर कुमार ने त्रैमासिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। मनरेगा बजट बारे में अनुमोदन, ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी, साथ ही ग्राम पंचायत का वार्षिक बजट भी पारित किया गया। वही इस मौके पर उपप्रधान रोहित जोशी, वार्ड सदस्य प्रदीप पुरी, रक्षा शर्मा, संजय जोशी, पूजा ठाकुर, विमला शर्मा,तेजेंद्र कुमार ,कल्पना व अनिल कुमार सहित ग्राम पंचायत हाटकोट के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रविवार को दाड़लाघाट के ग्राम पंचायत दावटी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्राम सभा में पंचायत के समस्त लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।ग्राम सभा में मनरेगा सेल्फ व 15वां वित सेल्फ का अनुमोदन किया गया तथा आवास योजना, पेंशन योजना, गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभार्थियों का चयन किया गया। ग्राम सभा के पश्चात समस्त लोगों ने पंचायत मुख्यालय शिवनगर व इसके आसपास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा, उपप्रधान हीरा सिंह कौंडल, वार्ड सदस्य लेखराज, बृजलाल, रीता, हेमलता शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक मोहनलाल, जगदीश व मीना शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ये बात उपण्डलाधिकार कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने कही। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है की महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं के लाभ घर-घर पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों की नवीनतम स्थिति पर भी चर्चा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो आंगनवाड़ी केन्द्र निजी भवनों में चल रहे हैं, उन्हें नजदीकी राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवनों में स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें ताकि नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं तथा वातावरण उपलब्ध हो सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में बेटी है अनमोल योजना के प्रथम तथा द्वितीय घटक में वर्ष 2020-21 में 298 पात्र लाभार्थियों को 7.16 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है। बैठक में बेटी है अनमोलन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, महिलाओं के उत्थान के लिए स्वरोजगार योजना, बेटी है अनमोल, सशक्त महिला योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए मुहिम अभियान पर भी चर्चा की गई। मुहिम के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य, विधिक, आय सृजन गतिविधियों, कौशल विकास, वित्तीय सुरक्षा पर जानकारी प्रदान की जा रही है। बैठक में पोषण अभियान के सफल कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के अंतर्गत शून्य से 6 वर्ष आयु के बच्चों के छोटे कद को कम करने, पोषण की कमी के कारण वजन की कमी की समस्या में कमी लाने, रक्त की समस्या में कमी लाने तथा किशोरियों एवं महिलाओं में रक्त की कमी की समस्या को कम करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को योजना के तहत दिए गए लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा गया ताकि वर्ष, 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम मार्च से 15 मार्च, 2021 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। बैठक में ग्राम पंचायत सिरीनगर की प्रधान रविंद्र कौर, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, एसईबीपीओ मंजूला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं तथा सहायिकाएं उपस्थित थीं।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव स्यार में 28 फरवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
गुरु रविदास महाराज की 644वां प्रकाशोत्सव का गुरु रविदास समाज सभा अर्की के सौजन्य से छामला (दाड़लाघाट) में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ से आए मुख्य रागी हरि सिंह के जत्थों द्वारा गुरु रविदास महाराज की वाणी का गुणगान व प्रचार किया गया।जिससे पूरा इलाका गुरुमय हो गया व लोगों ने गुरुवाणी का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान अर्की की सभा के सदस्यों द्वारा चंडीगढ़ से आए विशेष रागी जत्थों को सरोचे देकर सम्मानित किया गया। गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता, बंधुतत्व तथा अकालपुरख की भक्ति के लिए प्रेरित किया था। जयंती में अर्की की कार्यकारिणी द्वारा सभी लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। पंचकूला से आए डॉ विजय कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों का उपचार किया। इस मौके पर 2 बजे के उपरांत भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया।वही गुरु रविदास महाराज के मंदिर की नींव भी रखी गई। इस अवसर पर सभा के प्रधान विजय भाटिया, उपप्रधान नरेश बंसल, सचिव सोनू, कोषाध्यक्ष संजीव, पूर्व उपप्रधान ताराचंद पंवर, पीएस बंसल, सीडी पंवर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कुनिहार की प्रसिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन गुफा विकास समिति व शम्भु परिवार के सौजन्य से करवाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का शुभारम्भ रविवार 28 फरवरी से पुराण स्वागत व भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा सुबह 9 बजे प्राचीन शिव मन्दिर तालाब से आरम्भ होकर मुख्य कुनिहार बाजार से होते हुए कथा स्थल प्राचीन शिव ताण्डव गुफा पहुँचगी। कलश स्थापना के साथ ही कथा का शुभारम्भ होगा। जिसे 10 मार्च को पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। इस कथा को कथा वाचक राजकुमार रसिक ( साई वाले) अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रवण करवाएंगे।कथा का समय दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा व 4 से 6 बजे तक प्रतिदिन भण्डारा वितरण का कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें कई कार्यक्रम होंगे व 12 मार्च को विशाल भण्डारा सभी क्षेत्र वासियों के लिए होगा। गुफा विकास समिति व शम्भु परिवार ने सभी शिव भक्तों से कथा श्रवण करने व अन्य कार्यक्रमो में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की है।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 12 स्थानों पर 295 फ्रन्ट लाईन वर्करों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ.राजन उप्पल ने दी। उन्होंने कहा कि जिला में 130 फ्रन्ट लाईन वर्करों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि 138 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीकाकरण की पहली डोज तथा 165 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई गई। डाॅ.राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 28 फरवरी, 2021 को सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल 28 फरवरी, 2021 को प्रातः 9.40 बजे से दून विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तदोपरान्त दिन में 1.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चामियां में जनसमस्याएं सुनेंगे। डाॅ. सैजल इसी दिन सांय 4.00 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र के देहूंघाट श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में आयोजित भण्डारे में भाग लेंगे तथा ग्राम पंचायत सपरून में जनसमस्याएं सुनेंगे।
मैसर्ज वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटिड बद्दी, जिला सोलन द्वारा ऑपरेटर के 300 पदों के लिए 2 मार्च, 2021 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यह कैम्पस इंटरव्यू आठवीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें 18-30 वर्ष आयुवर्ग के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। संदीप ठाकुर ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय कसौली, जिला सोलन में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 86269-76454 एवं 94188-18977 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ व धर्मपुर की ग्राम सभाओं की वर्ष 2021 की प्रथम बैठक अब 07 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां जिला पंचायत अधिकारी मोती राम ने दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में विकास खण्ड नालागढ़ तथा धर्मपुर की ग्राम सभाओं की प्रथम बैठक 28 फरवरी, 2021 को निर्धारित की गई थी। किन्हीं प्रशासनिक कारणों के दृष्टिगत अब यह प्रथम बैठक 07 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत किरपालपुर तथा लोधी माजरा में गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य में 2.85 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे महिलाओं को जहां खाना पकाने के चुल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है वहीं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम के साथ ही विशेष प्रचार अभियान संपन्न हो गया। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है। लोगों को बताया गया कि सोलन जिला में योजना के तहत अब तक 16 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। कलाकारों ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को कोराना वायरस से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। लोगों को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल स्वयं का नुकसान करता है अपितु इससे परिवार भी पूरी तरह बिखर जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत किरपालपुर के उप प्रधान मुकेश सिंह, वार्ड सदस्य सरोज देवी, रामकौर, मुख्य अध्यापिका प्रवीण कुमारी, ग्राम पंचायत लोधी माजरा के उप प्रधान गुरचरण सिंह, वार्ड सदस्य तरसेम लाल, जीतो देवी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड में एनीमिया जागरूकता शिविरों की कड़ी में आज ग्राम पंचायत नारायणी, नाहरी तथा कालूझिंडा में 353 व्यक्तियों की जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 353 व्यक्तियों की एनीमिया के लिए जांच की गई एवं उचित परामर्श प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत नारायणी में 140, ग्राम पंचायत कालूझिंडा में 118 तथा ग्राम पंचायत नाहरी में 95 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ.राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने प्रथम मार्च, 2021 को ग्राम पंचायत चण्डी के बेड चण्डी, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के पंचायत घर तथा ग्राम पंचायत जाबली के पंचायत घर में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।03 मार्च को ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सनावर, ग्राम पंचायत गनोल के पंचायत घर, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पंचायत घर परोल, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के सामुदायिक केन्द्र बघार घाट तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला के बुरांवाला शिव मंदिर में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ.मंजेश शर्मा, डाॅ.सपना शर्मा, डाॅ.कामिनी, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी दिनोश, शंकर, सोनू, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 28 फरवरी, 2021 को कैंसर रोग के निदान एवं परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की केंसर केयर यूनिट की ओपीडी के कमरा नम्बर 222 में किया जाएगा। शिविर के लिए पहले से पंजीकरण करवाना आवश्यक है। शिविर में देश के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिनेश पेंडारकर उपस्थित रहेंगे। डाॅ. गुप्ता ने कैंसर के रोगियों से आग्रह किया है कि पंजीकरण करवाकर 28 फरवरी को आयोजित होने वाले इस शिविर का लाभ उठाएं।
28 फरवरी के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 फरवरी, 2021 को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। उनके प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मुख्यमंत्री 28 फरवरी, 2021 को प्रातः 09.45 बजे नालागढ़ उपमण्डल के तहत दून विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला (बटेड़ गांव) में चिकित्सा खण्ड चण्डी के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर-3 की आधारशिला रखेंगे। वे तदोपरांत प्रातः 10.10 बजे सन सिटी रोड बद्दी में सन सिटी मार्ग के बाईं ओर इण्डोर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे तथा बद्दी प्रवेश पुल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के समीप स्थित पेट्रोल पम्प तक सन सिटी मार्ग के फोरलेन कार्य का शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर प्रातः 10.45 बजे से होटल ली मेरिएट में भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग प्रकोष्ठ की बैठक में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री होटल ली मेरिएट में तदोपरान्त ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। जयराम ठाकुर दिन में 12.00 बजे हाण्डा कुण्डी में गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद वे हाण्डा कुण्डी में जिला की बद्दी तहसील में स्थित धर्मपुर भूपनगर तथा कोटला की उठाऊ जलापूर्ति योजना के लिए ट्यूबवेल उपलब्ध करवाने, बद्दी तहसील में गांव खरोटा गुरदासपुरा एवं साथ लगते गांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा बडेहरी एवं साथ लगते गांवों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जलापूर्ति योजना भटोलीकलां के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, जलजीवन मिशन के तहत किशनपुरा एवं साथ लगते गांवों की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य तथा मलपुर एवं साथ लगते गांवों की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। जयराम ठाकुर राजपूत बस्ती थाना के लिए रत्ता खड्ड पर निर्मित होने वाले 60 मीटर लम्बे स्पैन पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगें। वे महिला पुलिस थाना बद्दी का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री हाण्डा कुण्डी में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
26 फरवरी को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के पूर्व छात्र नमन मालपानी को सम्मानित किया गया। नमन मालपानी ने 2015-16 को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वाणिज्य वर्ग में 93% अंक प्राप्त कर 12वीं कक्षा पास की थी। अब वह भारतीय स्तर पर हाल ही में हुई सीए परीक्षा में 45वां स्थान प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बन चुके हैं। यह उपलब्धि उन्होंने मात्र 21 वर्ष की आयु में प्राप्त की है। उनकी इसी उपलब्धि और खुशी को विद्यालय ने उनके साथ साझा किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीणा झा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वंही, विद्यालय में विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर नारा लेखन तथा मॉडल मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पंचायत धुन्दन में पंचायत स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान शंकुतला शर्मा ने की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पर्यवेक्षिका वृत्त भराड़ीघाट धर्मी देवी विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर मुहिम आंदोलन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों को बधाई पत्र दिया गया तथा सभी को इस योजना बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उर्मिला कपिल, जीवनलता, मंजू, मीना, रामकली, शकुंतला, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
अनुबंध कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के अध्यक्ष कपिल भारद्वाज ने बैठक में अनुबंध कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को इस बजट सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुबंध कार्यकाल 2 साल होने की उम्मीद जताई है। प्रदेश के लगभग 17000 अनुबंध कर्मचारियों को एकमात्र उम्मीद बजट सत्र से है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समय-समय पर कर्मचारियों की पीड़ा को समझा है। जब भी महासंघ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की तो उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है। अगर सरकार इस बजट सत्र में अनुबंध कार्यकाल 2 साल कर देती है, तो अनुबंध कर्मचारियों के एक बहुत बड़े वर्ग को इससे फायदा मिलेगा। सभी अनुबंध कर्मचारी बजट सत्र में पूर्ण उम्मीद लगाए बैठे हैं। अनुबंध कर्मचारी महासंघ जिला सोलन अध्यक्ष कपिल भारद्वाज,उपाध्यक्ष कमल,महासचिव रमेश,सदस्य अजय पाठक, गीतांजलि, आशीष, पुष्पेंद्र, सुनील कुमार आदि को सरकार से पूर्ण आशा है कि इस बजट सत्र में अनुबंध कार्यकाल 2 साल करके अनुबंध कर्मचारियों को सरकार तोहफा देगी। भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में जो अपने दृष्टि पत्र में वादा किया था, उस वादे को भी पूरा करेगी।
श्री राम मंदिर धन संग्रह में जन मानस पूर्ण सहयोग दे रहा है। शहर ही नहीं गांव की गली-मोहल्लों में राम भक्त टोलियां बनाकर धन संग्रह कर रहे हैं। जिसमें श्रद्धालु पूरे मन से दान करते हुए उत्साह दिखा रहे हैं। मंदिर निर्माण में दान करने से बच्चे भी पीछे नहीं हट रहे हैं। दाड़लाघाट में जिला प्रचारक श्रीदेव के नेतृत्व में जैसे ही धन संग्रह के लिए टीम गांव कोटला नुम्हाला के निवासी योगेश गौतम ओर ललित गौतम के घर मे पहुंची तो छोटे छोटे बच्चे कनुप्रिया,यशिता,गौरंशी एवं जीवा ने अपने गुल्लक फोड़ कर उसमें से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि दी। इस दौरान छोटे बच्चो ने अपनी गुल्लक तोड़कर उसमें से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 5100 रूपए की धनराशि भेंट की। इस मौके पर जिला प्रचारक श्री देव,व्यवस्था प्रमुख प्रदीप गौतम,विस्तारक हरीश कुमार,महाविद्यालय प्रमुख अश्विनी ठाकुर,वीरेन्द्र गौतम,योगेश गौतम,ललित गौतम,अरुण गौतम,कनुप्रिया,यशिता,गौरंशी,जीवा सहित उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 फरवरी, 2021 को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 28 फरवरी, 2021 को प्रातः 10.00 बजे नालागढ़ उपमण्डल के तहत दून विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला (बटेड़ गांव) में चिकित्सा खण्ड चण्डी के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर-3 की आधारशिला रखेंगे। वे तदोपरांत प्रातः 10.20 बजे सन सिटी रोड बद्दी में सन सिटी मार्ग के बाईं ओर इण्डोर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। वे इसके बाद बद्दी प्रवेश पुल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के समीप स्थित पेट्रोल पम्प तक सन सिटी मार्ग के फोरलेन कार्य का शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरांत प्रातः 10.55 बजे से होटल ली मेरिएट में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे हाण्डा कुण्डी में गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरांत हाण्डा कुण्डी में जिला की बद्दी तहसील में स्थित धर्मपुर भूपनगर तथा कोटला की उठाऊ जलापूर्ति योजना के लिए ट्यूबवेल उपलब्ध करवाने, बद्दी तहसील में गांव खरोटा गुरदासपुर एवं साथ लगते गांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा बधेरी एवं साथ लगते गांवों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जलापूर्ति योजना भटोलीकलां के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, जलजीवन मिशन के तहत किशनपुरा एवं साथ लगते गांवों की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य तथा मलपुर एवं साथ लगते गांवों की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरांत राजपूत बस्ती थाना के लिए रत्ता खड्ड पर निर्मित होने वाले 60 मीटर लम्बे स्पैन पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगें। वे महिला पुलिस थाना बद्दी का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत हाण्डा कुण्डी में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरांत दिन में 2.05 बजे होटल ली मेरिएट में भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग प्रकोष्ठ की बैठक में शिरकत करेंगे।
प्रदेश सरकार राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मंझोली तथा दभोटा में गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवगत करवाया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को अवगत करवया कि महत्वकांक्षी बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत लड़कियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए 77 हजार लाभार्थियों को लगभग 26 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। लोगों को बताया गया कि योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों में जन्मी बालिकाओं के नाम बैंक अथवा डाकघर में 12 हजार रुपए की राशि जमा की जाती है। पर्वतीय कलामंच दाड़वा के कलाकारों ने कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गयाणा तथा घनागुघाट में लोगों को कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेसहारा लड़कियों के विवाह के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 51 हजार रुपए किया गया है। योजना के तहत 5 हजार लड़कियों को लगभग 19 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को कोराना वायरस से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। लोगांे को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल स्वयं का नुकसान करता है अपितु इससे परिवार भी पूरी तरह बिखर जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंझोली की प्रधान कुलदीप कौर, उप प्रधान अवतार सिंह, वार्ड सदस्य कुलदीप कुमार, मुख्य अध्यापक देवेंद्र कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत दभोटा के प्रधान कर्णवीर, पंचायत सचिव सुरजीत कुमार, वार्ड सदस्य कुलदीप सिंह, सिमरन कौर, ग्राम पंचायत ग्याणा के प्रधान कर्म चन्द, वार्ड सदस्य रूप चंद, रीना देवी, सोनिया, परस राम, ग्राम पचंायत घनागुघाट की प्रधान मधुबाला, उप प्रधान प्रवीण, वार्ड सदस्य देवीचंद, धर्मपाल, कुलदीप, सोनिया, उमावती तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़, जंगेशु, सूरजपुर, हुड़ंग तथा घड़सी में लोगों को एनीमिया के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 742 रोगियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ 163, ग्राम पंचायत जंगेशु में 99, ग्राम पंचायत सूरजपुर में 95, ग्राम पंचायत हुड़ंग में 240, ग्राम पंचायत गांगुड़ी में 69 तथा ग्राम पंचायत घड़सी में 76 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 26 फरवरी को ग्राम पंचायत नारायणी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत नाहरी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत कालूझिंडा के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र कालूझिंडा में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. प्रियंका सूद, डाॅ. कामिनी, डाॅ. रक्षा, डाॅ. प्रियंका किमटा, डाॅ. साक्षी, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा, शंकर, सोनू, बबली, मधु, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियांे को निर्देश दिए हैं कि जिला में स्थापित सभी सामान्य सेवा केन्द्रों एवं लोकमित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित बनाएं कि महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत एवं हिमकेयर योजना के तहत लाभार्थियों से सम्बन्धित कार्ड बननवाने के लिए अधिक शुल्क न वसूला जाए। केसी चमन आज यहां आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी परिवार को 05 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार कवर उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना के दायरे से बाहर रह गए परिवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना के तहत यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए गोल्डन कार्ड बनाया जाना आवश्यक है। यह कार्ड सूचिबद्ध अस्पतालों एवं लोकमित्र केन्द्रों में बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड के लिए नामांकन करने एवं कार्ड मुद्रित करने के लिए सामान्य सेवा केन्द्रों एवं लोकमित्र केन्द्रों पर प्रति लाभार्थी 30 रुपए शुल्क लेने का प्रावधान है। सूचिबद्ध अस्पतालों में लाभार्थियों का नामांकन करने के लिए कोई शुल्क नहीं वसूला जाता। केसी चमन ने कहा कि हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए सामान्य सेवा केन्द्रों एवं लोकमित्र केन्द्रों पर प्रति परिवार 50 रुपए शुल्क लेने का प्रावधान है। उपायुक्त ने उपमण्डलाधिकारियों का निर्देश दिए कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में यह सुनिश्चित बनाएं कि आयुष्मान भारत योजना एवं हिमकेयर योजना के तहत बनाए जाने वाले कार्ड के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि न वसूली जाए। इस दिशा में उपमण्डल स्तर पर सभी सम्बद्ध अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए जाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन ज़िला में आयुष्मान भारत योजना के तहत अभी तक 60599 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। योजना के लिए जिला में सूचिबद्ध 22 अस्पतालों में लाभार्थियों को लगभग 4.85 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। हिमकेयर योजना के अंतर्गत अभी तक जिला में 49800 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 4.96 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, आदेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेन्द्र मखैक, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला के सभी चिकित्सा खण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे निर्धारित समय अवधि में कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण सुनिश्चित बनाएं। केसी चमन आज यहां कोविड-19 टीकाकरण के लिए गठित जिला कार्यबल की प्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और सोलन जिला में वृहद स्तर पर टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम अग्रिम पंक्ति में खड़े कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के तहत दवा की 02 डोज टीके रूप में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण पूरे समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक है इसलिए शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। उपायुक्त ने कहा कि जिला में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। जिला में अब तक 5220 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीके की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। 746 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। शेष का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने जिला के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा फ्रन्ट लाईन वर्करों का आह्वान किया कि प्रथम मार्च 2021 तक अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीकाकरण कार्यक्रम के तहत दूसरी डोज लेना सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने स्वयं भी टीकाकरण करवाया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना आवश्यक है। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, आदेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेन्द्र मखैक, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला के सभी चिकित्सा खण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत धुन्दन की प्रधान शंकुतला शर्मा,उपप्रधान मदन शर्मा व बीडीसी के उपाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने पंचायत धुन्दन की समस्याओं को लेकर जल शक्ति विभाग अर्की व पीडब्ल्यूडी विभाग अर्की के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर उनको समस्याओं बारे अवगत करवाया। पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अर्की क़ो गम्भर खड्ड क़ी स्कीम से धुन्दन पंचायत क़ो पानी देने,चमाकड्डी क़ी लिफ़्ट चलाने,पुरानी पाइप्स को बदलने व धुन्दन पंचायत को सुचारु रूप से पानी की सप्लाई देने के लिए एक रेजुलेशन सोंपा गया। इसके पश्चात् पीडब्ल्यूडी अर्की के अधिशासी अभियंता क़ो धुन्दन बाज़ार में सड़क क़ी चौड़ाईं बढ़ाने, टुइरु,घरतूरि,स्यारि,पस्सल जेरी, चमाकड्डी लिंक को पक्का करने व धुन्दन बाईपास बनाने के बारे रेजुलेशन दिया गया।इस दौरान जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अर्की व पीडब्ल्यूडी अर्की के अधिशासी अभियंता ने तुरन्त उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर धुन्दन की प्रधान शंकुतला शर्मा,उपप्रधान मदन शर्मा व बीडीसी के उपाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत ग्याना में माइनिंग एरिया के पाँच पंचायतों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यतिथि दाड़ला वार्ड से जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल व विशेष अतिथि बीडीसी सदस्य गोपाल मौजूद रह। बैठक में 2010 में गठित रेगुलेटरी अथारिटी के सात के संशोधन बारे डीसी सोलन से 15 फरवरी 2021 को सभी सहकारी सभाओं को आदेश हुए की 4 सप्ताह में इसकी विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए उस पर चर्चा की गई।इस बैठक में अम्बुजा से प्रभावित लोगों ने अपनी अपनी समस्या के बारे में भी अवगत करवाया। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई व लोगों को आश्वासन दिलाया गया कि लोगों के हितों के लिए सभी एकजुट है। बैठक में जगतराम, बलदेव, कर्मचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने जिला के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों से आग्रह किया है कि वे 25 फरवरी को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के तहत प्रथम डोज के रूप में टीका लगवा लें। डाॅ. उप्पल ने कहा कि 25 फरवरी, 2021 के उपरान्त टीकाकरण के लिए पंजीकृत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों को प्रथम डोज नहीं दी जाएगी। उन्हांेने कहा कि इस श्रेणी के सभी कर्मी 25 फरवरी को अपना टीकाकरण सुनिश्चित करें। यह टीकाकरण कोविड-19 टीकाकरण के लिए निर्धारित केन्द्रों पर किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त अन्य फ्रन्ट लाईन वर्करों को कोविड-19 टीकाकरण के तहत प्रथम डोज का टीका 06 मार्च 2021 तक लगाया जाएगा।
वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न गंभीर रोगों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को महत्वकांक्षी सहारा योजना के तहत प्रतिमाह 3000 रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क से सम्बद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डोली तथा छियाछी में प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि सहारा योजना के तहत पार्किन्सन, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्राॅफी, अधरंग, किडनी फेलियर तथा तपेदिक जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियांे को सहायता प्रदान की जाती है। राज्य सरकार द्वारा अब तक सहारा योजना के तहत 11057 लाभार्थियों को सहायता राशि के रूप में 11.94 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। कलाकारों ने लोगों से आग्रह किया कि योजना के लाभ के लिए जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अथवा अपने खण्ड चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क करें। इस अवसर पर ग्राम वासियों को मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने बताया कि योजना के तहत व्यक्तिगत सोलर बाड़बंदी के लिए 80 प्रतिशत तथा किसान समूह आधारित बाड़बंदी के लिए 85 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना में कांटेदार व चेन लिंक बाड़बंदी भी सम्मिलत की गई है। इन पर 50 प्रतिशत उपदान उपलब्ध है। कम्पोजिट बाड़बंदी पर 70 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। लोगों को प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पर्वतीय कलामंच दाड़वा के कलाकारों ने कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत संघोई तथा सेवड़ा चण्डी तथा पूजा कलामंच, सरयांज, बाड़ीधार के कलाकारों ने कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सारमा में लोगों को कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डोली की प्रधान सीता देवी, पंचायत सचिव महेंद्र कुमार, उप प्रधान रामलाल, वार्ड सदस्य सुखेदव, सुनीता, सोनिया, सिलाई अध्यापिका सुनीता, ग्राम पंचायत छियाछी की प्रधान कांता देवी, उप प्रधान परम जीत, वार्ड सदस्य राम लाल, सुभद्रा, कांता देवी, ग्राम पंचायत सारमा की प्रधान रीना शर्मा, उप प्रधान ललित, वार्ड सदस्य भागवन्ती, सुनीता, र्मिला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा, ग्राम पंचायत संघोई के प्रधान जगत राम, उप प्रधान टेक राम, वार्ड सदस्य हीरा लाल, सीमा, उर्मिला, महेश, ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के प्रधान नेक राम, उप प्रधान तुलसी राम, वार्ड सदस्य विनोद, दया राम, पंचायत सचिव धनपत तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार ने जन-जन समस्या के उनके घरद्वार पर समाधान के लिए जहां जनमंच आरम्भ किया है वहीं लोग मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से अपनी समस्या को सीधे उच्चतम स्तर तक पहुंचा सकते हैं। यह जानकारी आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रदान की गई। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत हिम सांस्कृतिक दल के कलाकरों द्वारा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा तथा मशीवर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने अभियान के तहत कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत वाकना में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जन हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिव शक्ति कलामंच कुनिहार के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जंगेशू तथा कसौली गढ़खल में लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले जनमंच में बढ़चढ़ कर भाग लें ताकि विभिन्न समस्याओं का त्वरित निपटारा सम्भव हो। लोगों को बताया गया कि प्रदेश में अब तक आयोजित जनमंच में 50 हजार से अधिक शिकायते एवं मांग पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 92 प्रतिशत से अधिक का निपटारा किया जा चुका है। लोगों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के तहत किस प्रकार शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इस हेल्पलाइन पर लगभग 01 लाख 50 हजार शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 95 हजार का समाधान कर दिया गया है। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को कोविड-19 महामारी से बचाव तथा नशा निवारण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा की प्रधान हेमंत कुमारी, उप प्रधान रविकांत, पंचायत सचिव रजनीश, वार्ड सदस्य शांति देवी, कमल, नितिन, हरदीप, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, उप प्रधान नरेश, ग्राम सुधार समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव कुलदीप ठाकुर, कमलेश ठाकुर, सुमन ठाकुर, कौशल्य देवी, कृष्णा देवी, नरेंद्र कुमार, पंचायत सचिव सत्या देवी, ग्राम पंचायत वाकना के प्रधान हरजेंद्र कुमार, उप प्रधान लीला दत्त, पंचायत सचिव मीरा शर्मा, वार्ड सदस्य नरेश, दलजीत, दिव्या, कमला, पूजा, धर्मेंद्र, अंजली, ग्राम पंचायत जंगेशु की प्रधान व्यासा देवी, उप प्रधान राजेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के प्रधान राम सिंह, उप प्रधान श्यामलाल, पंचायत सचिव पवन, वार्ड सदस्य अमीता, तनुज, बिंता देवी, तमन्ना, पूजा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत प्राथा, जगजीतनगर, गोयला तथा टकसाल में लोगों को एनीमिया के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 391 रोगियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत प्राथा में 107, ग्राम पंचायत जगजीतनगर में 76, ग्राम पंचायत गोयला में 110 तथा ग्राम पंचायत टकसाल में 98 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि शिविर में लोगों को अवगत करवाया गया कि शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। इस रोग में शरीर की रक्त कोशिकाओं का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। महिलाओं में एनीमिया की शिकायत अधिक पाई जाती है। लोगों को विशेषकर महिलाओं को एनीमिया के कारण और इससे बचाव के लिए विषय में पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सभी को संतुलित एवं आयरयुक्त आहार लेने के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 25 फरवरी को ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के पंचायत घर, ग्राम पंचायत जंगेशु के पंचायत घर मसूलखाना, ग्राम पंचायत सूरजपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र सूरजपुर, ग्राम पंचायत हुड़ंग के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र कण्डा, ग्राम पंचायत गांगुड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्र उपरली गांगुड़ी तथा ग्राम पंचायत घड़सी के माता मंदिर घड़सी में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। 26 फरवरी को ग्राम पंचायत नारायणी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत नाहरी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत कालूझिंडा के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र कालूझिंडा में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. प्रियंका सूद, डाॅ. साक्षी, डाॅ. प्रियंका, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा, बबली देवी, मधु कुमारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
सोलन जिला में जेबीटी अध्यापकों के 47 पदों के लिए बैच आधार पर भर्ती की काउन्सिलिंग के लिए 05 तथा 06 मार्च, 2021 की तिथि निर्धारित की गई है। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल ने दी। रोशन जसवाल ने कहा कि पूर्व में काउन्सिलिंग के लिए निर्धारित तिथियां न्यायालय के आदेशानुसार रद्द कर दी गई थीं। उन्होंने कहा कि 05 तथा 06 मार्च, 2021 को यह काउन्सिलिंग प्रातः 10.30 बजे से डाईट सोलन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए भर्ती अनुबन्ध आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोजगार कार्यालयों से पात्र उम्मीदवारों की सूची प्राप्त हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के लिए बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। काउन्सिलिंग में प्रदेश के किसी भी जिला के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तथा 16 फरवरी, 2021 को काउन्सिलिंग में भाग ले चुके उम्मीदवारों को पुनः काउन्सिलिंग में आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इन पदों पर काउन्सिलिंग के लिए सामान्य श्रेणी के लिए वर्ष 2011 के उत्तीर्ण विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए वर्ष 2013 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बुलाया गया है। उपनिदेशक ने कहा कि उक्त भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के 19 पद, अनुसूचित जाति श्रेणी के 11 पद, अनुसूचित जनजाति श्रेणी का 01 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 09 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 06 पद तथा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों का 01 पद है। रोशन जसवाल ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो या इसके समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र, जेबीटी का प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र जो अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जो प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र जो कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो साथ लाना होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। .0.
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत गत दिवस सोलन जिला के 06 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि गत दिवस 87 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठाड़ में 08, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 17, टीबीएस धर्मपुर में 26, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ एमएएच में 21, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ एचसीडब्ल्यू में 07 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कण्डाघाट में 08 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 28 फरवरी, 2021 को कैंसर रोग के निदान एवं परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की केंसर केयर यूनिट की ओपीडी के कमरा नम्बर 222 में किया जाएगा। शिविर के लिए पहले से पंजीकरण करवाना आवश्यक है। शिविर में देश के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिनेश पेंडारकर उपस्थित रहेंगे। डाॅ. गुप्ता ने कैंसर के रोगियों से आग्रह किया है कि पंजीकरण करवाकर 28 फरवरी को आयोजित होने वाले इस शिविर का लाभ उठाएं।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के शहरों को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा उनकी जनसंख्या के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने राज्य में 03 नए नगर निगम बनाए हैं। सुरेश भारद्वाज आज यहां नगर निगम सोलन, शहरी विकास, नगर नियोजन तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सोलन हिमाचल का तीव्रतम गति से विकसित होता शहर है और प्रदेश सरकार सोलन के सुनियोजित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सोलन शहर की विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ही सोलन को मुख्य रूप से नगर निगम बनाया गया है। सोलन के नगर निगम बनने से न केवल सोलन शहर अपितु शहर के साथ लगते विभिन्न गांवों को भी व्यापक स्तर पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने से जहां एक ओर योजनाबद्ध विकास से जन-जन लाभान्वित होगा वहीं नगर निगम सोलन को केन्द्र सरकार की शहरी विकास की अनेक योजनाओं का लाभ मिलेगा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर निगम सोलन की परिधि में स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए 02 करोड़ 80 लाख रुपए प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम सोलन सहित नगर निगम मण्डी तथा नगर निगम पालमपुर के लिए 01-01 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि इस धनराशि का समयबद्ध तरीके से उचित उपयोग सुनिश्चित बनाया जाए। शहरी विकास मंत्री ने नगर निगम सोलन की परिधि में समायोजित किए गए विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों को विश्वास दिलाया कि नगर निगम सोलन उन सभी के लिए न केवल विकास की दिशा में अपितु स्वच्छता एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री आजीविका गारंटी योजना कार्यान्वित कर रही है। योजना के तहत पंजीकरण करने के उपरान्त 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। ऐसा न होने की स्थिति में पंजीकृत युवा को प्रतिदिन 75 रुपए की दर से बेरोजगार भत्ता प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उन सभी को आवास उपलब्ध करवाने का प्रावधान है जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया हो। शहरी क्षेत्रों में योजनाओं के तहत आवास निर्माण के लिए सहायता राशि के रूप में एक लाख 85 हजार रुपए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपए अतिरिक्त प्रदान किए जा रहे हैं।विधि मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के लाभ के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने इस अवसर पर सोलन जिला में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रशांत सरकैक ने अवगत करवाया कि सोलन शहर में पेयजल तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने इस सम्बन्ध में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव में सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मीरा आनंद, भाजपा प्रवक्ता नरेश गांधी, नगर निगम आयुक्त प्रशांत सरकैक, नगर एवं ग्राम योजनाकार लीला श्याम, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राम मंदिर निर्माण के लिए चले समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार दिल खोलकर दान कर रहा है। बड़े तो इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दे ही रहें है, साथ ही दाड़लाघाट पंचायत के अंतर्गत एक छोटी बेटी कृति महाजन ने भी इस कार्य में अपना योगदान दिया। कृति महाजन ने अपनी गुलक में आज तक की जमा राशि प्रभु श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा भाव दिखाते हुए श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप में भेंट की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धर्मपुर इकाई की वर्ष 2020-21 की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें निखिल को इकाई अध्यक्ष एवं प्रियंका को इकाई सचिव बनाया गया। आरुषि एवं कोमल को उपाध्यक्ष, शिवानी को सह सचिव, उर्मिला को इकाई सोशल मीडिया संयोजक एवं मुनीश को इकाई सोशल मीडिया सह संयोजक, साक्षी को इकाई एस.एफ.एस संयोजक एवं ज्योति को इकाई एस.एफ.एस सह संयोजक, भावना को इकाई एस.एफ.डी संयोजक, प्रतिभा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक एवं श्वेता को राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक के दायित्वों से निर्वाहीत किया गया। धर्मपुर इकाई की कार्यकारिणी गठन समारोह में जिला संगठन मंत्री दूनी चौहान, चुनाव अधिकारी पवन एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक विशेष रूप से उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष 1949 से छात्र व राष्ट्रीय हित में कार्य करती आई है, व छात्रों में राष्ट्रीय पुननिर्माण की भावना प्रवाहित करती है।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन ने बुधवार को दाड़लाघाट में कंप्यूटराइज्ड होजरी मशीन दाड़लाघाट क्लस्टर की महिलाओं को प्रदान कर एक होजरी प्रोडक्शन सेंटर का उद्धघाटन किया। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के हेड संजय शर्मा द्वारा प्रोडक्शन सेंटर का उद्धघाटन किया गया। इस होजरी प्रोडक्शन सेंटर में दो क्लस्टर की 45 महिलाएं कार्य कर रही है, जिसमें की एक मशीन पिछले साल चंडी क्लस्टर को दी गई थी।उद्घाटन के दौरान संजय शर्मा ने महिलाओं को इस कार्य को करने की शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष्य में अम्बुजा सीमेंट उद्योग के यूनिट प्रमुख मनोज जिंदल ने कहा कि अम्बुजा सीमेंट इस क्षेत्र की महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए हर सम्भव प्रयास हमेशा से करता आया है व यह आगे भी जारी रहेगा। इस उपलक्ष्य पर अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अम्बुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट को लुधियाना की तरह होजरी का हब बनाना चाहता है, इसलिए इस तरह के प्रयास महिलाओं के सहयोग से किये जा रहे है। इस कार्यक्रम में दाड़लाघाट व चंडी क्लस्टर की प्रधान मीरा देवी, बिमला वर्मा, मीना देवी, गीता ठाकुर, संतोष, मीना देवी, सरिता, सोमा देवी, वीना शर्मा, शहनाज, किरण, कमलेश, अनीता ने अपनी भागीदारी सुनिचित की।
आयुष विभाग द्वारा आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रौड़ी, कोट, मंधाला तथा ढकरियाणा में उपस्थित जनसमूह को एनीमिया के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 569 रोगियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत रौड़ी में 183, ग्राम पंचायत कोट में 153, ग्राम पंचायत मंधाला में 68, ग्राम पंचायत ढकरियाणा में 91 तथा ग्राम पंचायत चम्मो में 74 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में उपस्थित लोगों को संतुलित आहार के बारे में बताया गया। आहार में यदि हरी सब्जियां व फल शामिल शामिल न हो तो व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 24 फरवरी, 2021 को ग्राम पंचायत प्राथा के पंचायत घर, ग्राम पंचायत टकसाल के पंचायत घर, ग्राम पंचायत जगजीतनगर के पंचायत घर, ग्राम पंचायत घड़सी के तहत माता मंदिर गोयला में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. रक्षा, डाॅ. कामिनी, डाॅ. सोनिया, डाॅ. साक्षी, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा, सोनू, लता, मधु, शंकर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में मुख्याध्यापक हरि प्रकाश की अध्यक्षता में समस्त अभिवावकों के लिए शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड काल में अध्ययन,अध्यापन पर अभिभावकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। अध्यापकों द्वारा कोविड काल में हुई क्षतिपूर्ति के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक मस्तराम शर्मा द्वारा नि:शुल्क एवम् अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 व नई शिक्षा नीति 2020 के विषय में अवगत कराया गया तथा संस्कार युक्त शिक्षा पर बल दिया गया। इस मौके पर शिक्षक धर्मपाल द्वारा अभिभावकों को अध्यापकों के साथ शैक्षणिक समस्याओं हेतु निरन्तर सम्पर्क में रहने का आग्रह किया तथा कोविड पालन की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर विद्यार्थियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, नीमचन्द, एसएमसी प्रधान शकुन्तला देवी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को उद्योग जगत की मांग के अनुरूप आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है ताकि हिमाचली युवा बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त कर सकें। इस दिशा में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो रही है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क से सम्बद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जयनगर तथा भियूंखरी में प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत युवा न केवल उपदान दर पर ऋण प्राप्त कर रहे हैं अपितु सफलतापूर्वक अपना स्वरोजगार भी स्थापित कर रहे हैं। लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को 60 लाख रुपए तक की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत निवेश उपदान उपलब्ध है। महिलाओं के लिए यह 30 प्रतिशत हे। विधवाओं को 35 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। सोलन जिला में मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत अभी तक 92 आवेदन स्वीकृत कर उपदान के रूप में लगभग 5.36 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। पूजा कलामंच, सरयांज, बाड़ीधार के कलाकारों ने कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जघून तथा कूंहर में लोगों को कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने जनमंच, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को कोराना वायरस से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। लोगांे को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल स्वयं का नुकसान करता है अपितु इससे परिवार भी पूरी तरह बिखर जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भियूंखरी की प्रधान राजकुमारी, वार्ड सदस्य भगत राम, संजय शर्मा, सत्या देवी, ग्राम पंचायत जयनगर के उप प्रधान सुरजीत सिंह, वार्ड सदस्य जयदेव शर्मा, अनंत राम, निशा देवी, ग्राम पंचायत कूंहर की प्रधान निशा ठाकुर, उप प्रधान विनोद तनवर, वार्ड सदस्य चिनता देवी, अरूणा शर्मा, पुरूषोत्तम लाल, सिलाई अध्यापिका रामेश्वरी, ग्राम पंचायत जघून की प्रधान अमिता, उप प्रधान कलीराम, वार्ड सदस्य लक्ष्मण दास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।


















































