सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सोलन आरटीओ कार्यालय में पोस्टर मेंकिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . इस प्रतियोगिता में सोलन के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया . इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ आरटीओ सोलन सुरेश कुमार सिंघा ने किया . उन्होंने कहा की सड़क सुरक्षा माह के तहत आज सोलन में इस प्रतियोगिता को आयोजित किया गया . इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारें में जागरूक किया गया . प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3100 , दूसरे स्थान पर 2100 व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1500 की राशि देकर पुरस्कृत किया गया . आरटीओ सुरेश कुमार ने बताया की इससे पहले भी जिला में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये गए है .
बद्दी के अटल शिक्षा नगर कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बसंत पंचमी उत्सव धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षकों, पदाधिकारियों व छात्रों ने मिल कर विश्वविद्यालय परिसर में हवन पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आईईसी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ० अंजू सक्सेना ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है जिन्हें ज्ञान, कला और संगीत की देवी माना जाता है। इसके अलावा, यह बसंत के मौसम की शुरुआत भी होती है, जब पेड़-पौधों पर नए पत्ते, फूल और कलियाँ खिलने लगते हैं। इस अवसर पर कोरोना महामारी की वजह से लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद विश्वविद्यालय में फिर से छात्रों को सरकार के दिए निर्देशानुसार ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के लिए बसंत पंचमी को शुभ अवसर बताया गया। कार्यक्रम के अन्त में मिठाई बाँट कर सभी को बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कुनिहार नाबार्ड के सौजन्य से जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक चण्डी द्वारा ग्राम पंचायत दाड़वा के सिम्बल की सैर में एफएमसी शिविर का आयोजन किया गया। बैंक की ओर से जगदीश सिंह कार्यकारी सहायक व चन्द्रशेखर ने लोगों को बैंक की बचत व ऋण योजनाओं के बारे अवगत करवाया। शिविर में लोगों को अधिकृत संस्थाओं से ऋण लेना, ऋणों की ई एम आई का समय पर भुगतान करना, ऋणों का सही सदुपयोग व क्षमता के अनुसार ऋण लेने की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, ए टी एम कार्ड उपयोग करने के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर पँचायत दाडवा के प्रधान रमेश चंद, वार्ड सदस्य कृष्णा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता शर्मा ,बबिता, कांता, निर्मला सहित काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।
विकास खण्ड कुनिहार की कोठी पँचायत के पँचायत घर को लगभग 15 वर्षो से सड़क सुविधा नही मिली है। जिसके लिए कुनिहार विकास सभा व आम जनता कई बार मांग कर चुकी है। कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दीपराम ठाकुर, विनोद जोशी, बाबूराम तनवर, सन्नी, मोहन सिंह चौधरी, संतराम, हेमसिंह पंवर आदि ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया कि कोठी पँचायत 15 साल पहले बनाई गई थीं, मगर आजतक पँचायत घर को सड़क सुविधा उपलब्ध नही है। जिसके कारण करीब आधा किलोमीटर पँचायत घर तक चुनाव के दौरान वोट व अन्य कार्यो के लिए वृद्ध व अपाहिज लोगों को पीठ पर उठाकर पँचायत घर तक ले जाना पड़ता है। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रदेश सरकार प्रतिदिन कहती है कि हर पँचायत घर को सड़क से जोड़ा जाएगा मगर कोठी पँचायत घर को 15 साल पूरे होने पर भी सड़क की सुविधा नही मिल पाई है। सभा ने प्रदेश सरकार से कोठी पँचायत घर को जल्द से जल्द सड़क से जोड़ने की मांग कि है, ताकि वृद्ध व अपाहिज लोग गाड़ी द्वारा आसानी से पँचायत घर तक पहुंच सके।
उत्तराखंड के चमोली में 7 फरवरी को आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता पालमपुर के राकेश कुमार का शव रविवार दोपहर राहत और बचाव टीम को मिल गया। पंचायत नच्छीर के राकेश कुमार ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में बतौर साइट मैनेजर तैनात थे। शव मिलते ही उनके परिजनों की उम्मीद टूट गई। राकेश के परिवार के लोग पिछले एक सप्ताह से चमोली में ही थे। सोमवार को राकेश का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
सोलन जिला में आज पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अन्तर्गत 0 से 05 वर्ष तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि जिला पल्स पोलियो अभियान के तहत 81416 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर 441 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। 06 ट्रांजिट प्वाइंट तथा 22 मोबाइल टीमों ने भी जिला के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पोलिया की दवा पिलाई। उन्हांेने कहा कि पूरे जिला में पोलिया दवा पिलाने के लिए 882 टीमें गठित की गईं थी। उन्होंने कहा कि 15 तथा 16 फरवरी, 2021 को पोलियो ड्राॅप्स घर-घर जाकर पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा पोलियो दवाई पिलाने से शेष न रहे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को विभिन्न विभागों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया गया।
सोलन जिला की ग्राम पंचायत ममलीग में आयोजित जनमंच में आज प्राप्त कुल 83 शिकायतों में 62 का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया। इनमें 60 शिकायतें पूर्व जनमंच में प्राप्त हुईं थी। 30 शिकायतों का निपटारा पूर्व जनमंच में ही सुनिश्चित बना दिया गया था। जबकि 32 शिकायतें आज निपटाई गईं। आज के जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की।आज के जनमंच में कुल 87 मांगे भी प्राप्त हुईं। आज आयोजित जनमंच में लगभग एक हजार लोग उपस्थित रहे। आज का जनमंच ग्राम पंचायत ममलीग के उन पांच गांवों के लिए वास्तविक अर्थों में लाभदायक सिद्ध हुआ जो गत कई वर्षों से सिंचाई के लिए सुचारू जलापूर्ति की की राह देख रहे हैं। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि ग्राम पंचायत ममलीग के इन 05 गांवों के लिए 91.32 लाख रुपए की महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही इस योजना के तहत निविदाएं आमन्त्रित कर कार्य आरम्भ किया जाएगा। गम्भर से टिक्कर सिंचाई योजना पूरे क्षेत्र के लिए संजीवनी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सतड़ोल में कान्शी पट्टा उठाऊ सिंचाई योजना के कार्य को 30 अप्रैल, 2021 तक पूरा किया जाएगा। इस कार्य के लिए 71 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विधि मंत्री ने वाकनाघाट दुग्ध संयंत्र से क्रय किए गए दूध का पूरा भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि सम्बन्धी विभिन्न कार्यों को नियमानुसार निर्धारित अवधि में निपटाया जाए। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिए कि शिमला-कुनिहार वाया बनगढ़ बस सेवा को उच्च अधिकारियों से तालमेल स्थापित कर शीघ्र आरम्भ करवाया जाए। उन्होंने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिए कि क्षेत्र में विभिन्न बस सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए मामला प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम को प्रेषित किया जाए। जनमंच में जानकारी दी गई कि शिमला से गुराश वाया पपलोल बस सेवा को 15 फरवरी से सुचारू कर दिया जाएगा। सुरेश भारद्वाज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारड़ाघाट के भवन निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करवाने का मामला निदेशक उच्च शिक्षा को भेजने के निर्देश भी दिए। आज के जनमंच में 38 इन्तकाल किए गए। 45 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 01 व्यक्ति का हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 05 व्यक्तियों के आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 03 व्यक्तियों को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। 02 व्यक्तियों का आधार कार्ड के लिए पंजीकरण किया गया। आज आयोजित जनमंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क शिविर में 229 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा गया। 14 व्यक्तियों का दंत परीक्षण किया गया तथा 42 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। पूर्व परिवहन मंत्री एम.एन. सोफत, अर्की के पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, सोलन से विधानसभा चुनावों से भाजपा के उम्मीदवार एवं जिला भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, क्षेत्र के भाजपा नेता रविन्द्र परिहार, जिला भाजपा के महासचिव नंदराम कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, विभिन्न ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों के निवासी उपस्थित थे।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं विकास प्रक्रिया में महिलाओं की बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार का ध्येय है। सुरेश भारद्वाज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग में आयोजित 19वें जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना एवं बेटी जनमोत्सव के लाभार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने रेडक्राॅस समिति सोलन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किट भी वितरित की। नगर नियोजन मंत्री ने कहा कि महिला उत्थान के लिए कार्यान्वित की जा रही प्रदेश की योजनाएं लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ महिला सशक्तिरण की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह प्रयास कर रही है कि लक्षित वर्गों की कन्याओं को उनके जन्म के समय से ही योजना के दायरे में लाया जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति में बेटी है अनमोल योजना विशेष रूप से सहायक रही है। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों की 02 कन्याओं को उनके जन्म पर 12000-12000 रुपए की एफडी प्रदान की जाती हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि समाज में लड़का-लड़की के भेदभाव को समाप्त करने में सहायक बनें। सुरेश भारद्वाज ने बेटी है अनमोल योजना के तहत आंगनबाड़ी वृत्त सायरी की भाविका, जन्नत, रूही ठाकुर, शारड़ाघाट वृत्त की हिमाक्षी एवं सृष्टि तथा वाकनाघाट वृत्त की केसर ठाकुर को 12000-12000 रुपए की एफडी प्रदान की। न्होंने इस अवसर पर ममलीग की दक्षिता एवं कृतिका, ध्यावला की चारवी तथा संस्कृति एवं शारड़ाघाट की याशिका को बेटी जन्मोत्सव के तहत सम्मानित भी किया। सुरेश भारद्वाज ने आंगनबाड़ी केन्द्र समोत की आंगनबाड़ी सहायिका रीना, आंगनबाड़ी केन्द्र नेरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला, आंगनबाड़ी केन्द्र डबलोग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका तथा आंगनबाड़ी केन्द्र जखड़यूं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना को रेडक्राॅस समिति सोलन के सौजन्य से कोविड-19 से बचाव की किट भी प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर सभी को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शपथ भी दिलाई। सुरेश भारद्वाज ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत आंवला का पौधा रोपित किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदशर्नियों का भी अवलोकन किया। आज आयोजित जनमंच में क्षेत्र के 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चो के लिए पोलियो दवा बूथ भी स्थापित किया गया था। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगांे को विभिन्न यातायात नियमों एवं सुरक्षित वाहन चलाने के विषय में भी जागरूक किया गया। पूर्व परिवहन मंत्री एम.एन. सोफत, अर्की के पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, सोलन से विधानसभा चुनावों से भाजपा के उम्मीदवार एवं जिला भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, क्षेत्र के भाजपा नेता रविन्द्र परिहार, जिला भाजपा के महासचिव नंदराम कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, विभिन्न ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों के निवासी उपस्थित थे।
धर्मशाला में हुई स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बीबीएन से गए प्रतिभागियों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मैडल हासिल कर प्रदेश भर में बीबीएन का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में बद्दी की खिलाडी कनु प्रिया पुत्री राजिंदर कुमार ने अपने खेल प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए 100 मीटर व 300 मीटर अंडर 19 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा लोंग जम्प के अंडर 14 में अक्षिता पुत्री संदीप कुमार ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। मेन्स 100 मीटर में ऋषभ वशिष्ठ पुत्र पंकज वशिष्ठ ने अंडर 18 में ब्रॉनज़ मैडल अपने नाम किया। वहीं शॉट पुट मेन्स ओपन में बद्दी के जय सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। कनु प्रिया के पिता राजिंदर कुमार ने बताया कि वह अपनी बेटी को इस प्रतियोगिता की तैयारी करवाने के लिए सुबह 4 बजे व शाम 5 बजे रोजाना चंडीगढ़ या पंचकुला ले कर जाते थे ताकि उसको सही ट्रैक पर दौड़ का अभ्यास करवाया जाए सके। उन्होंने कहा कि हमारे बीबीएन में कोई भी खेल मैदान ना होने के चलते कई प्रतिभावान खिलाडी सामने नहीं आ पा रहें। हम तो जैसे तैसे चंडीगढ़ चले जाते हैं लेकिन कई ऐसे भी खिलाडी है जिनके पास अच्छे मैदानों पर जाने के लिए साधन न होने से वह खिलाडी पीछे ही जाते हैं। उन्होने कहा कि क्या पता इनमे से ही कोई खिलाडी भविष्य में भारत का प्रतिनिधितव् करे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है की बीबीएन को जल्द ही एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिया जाए ताकि भविष्य में कोई भी खिलाडी अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा की उनकी बेटी का सपना है की वह कॉमन वेल्थ गेम्स में भारत की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत के लिए गोल्ड मैडल जीत सके। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने सोलन जिला के धर्मपुर विकास खंड में मतदान किए 25 चुनाव मत पत्रों के खुले ढेर में मिलने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि आज प्रदेश में भाजपा के इस शासनकाल में संबैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो गए है। राठौर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में प्रदेश सरकार की कारगुजारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि एक जगह पर मोहर लगे मतपत्रों का खुले में मिलना साफ इंगित करता है कि प्रदेश में इन चुनावों में बहुत बड़ी धोखाधड़ी हुई है। अब इसके बाद इन चुनाव परिणामों की निष्पक्षता पर कई सवाल खड़े हो गये है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मसले को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयोग के समक्ष जाएगी और सरकार की इस कारगुजारी के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए भाजपा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करेगी।उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत ही संगीन और गम्भीर है जिसे हल्के में कदापि नही लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत के संविधान को ह्रास करने और लोकतंत्र की हत्या का जो प्रयास किया है उसे उसकी कठोर सजा मिलनी चाहिए। राठौर ने कहा है कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने जिस प्रकार चुनाव परिणामों के बाद जनादेश को धनबल व जोर जबरदस्ती से प्रभावित किया है उससे साफ है कि प्रदेश में जनमत उसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओ के चुनावों बीडीसी व जिला परिषद में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनमत को चुराकर मतदाताओं का अपमान कर रही है, जिसके लिए लोग उसे कभी माफ नही करेंगे। आने वाले नगर निगम के चुनावों में भाजपा को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी।
शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में 15 फरवरी जेष्ठ सोमवार को गुफा विकास समिति के सौजन्य से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर , उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि रविवार 14 फरवरी सुबह से गुफा में दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा जिसको सोमवार 15 फरवरी को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारा आरम्भ कर दिया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारा ग्रहण करने की अपील की है। इसके अलावा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि गुफा के अंदर धूप जलाना, शोर मचाना व फोटो खींचने की मनाही है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित शिमला-कालका तक रेलकार के सफर का आनंद लिया। उन्होंने इस दौरान बड़ोग रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल की। राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर वसंथा बंडारू दिन में करीब १ बजे बड़ोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें स्टेशन का दौरा करवाया। उन्होंने स्टेशन भवन, सुरंग और कार्यालय भवन का दौरा किया। यह कार्यालय भवन वर्ष 1902 का बना है। उपाध्याय ने राज्यपाल को कर्नल बड़ोग और अंग्रेज अधिकारी हरिंगटन से जुड़ी बड़ोग के इतिहास से संबंधित जानकारी दी। राज्यपाल ने नेल्स टोकन इंस्ट्रूमेंट को भी देखा, जिस की मदद से रेल चलाई जाती है। राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि जब वह केंद्रीय रेल राज्यमंत्री थे, उन्होंने धरोहर रेल मार्गों के संवर्धन की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिमला- कालका रेलमार्ग अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है और यह सही अर्थों में आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बड़ोग रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था और रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को और विकसित किया जाना चाहिए तथा अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिएं ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें। इससे राज्य में पर्यटन उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा।
अयोध्या में बनाए जाने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायतों व गांव के सभी वार्डों में समर्पण निधि अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। इस अभियान को गति देने के लिए बनाई गई टोली गांव के सभी वार्डों में जाकर समर्पण निधि एकत्रित कर रही है। जिला प्रचारक श्रीदेव ने बताया कि दाड़लाघाट व आसपास की विभिन्न पंचायतों के हर गांव में धन संग्रह टोली हर घर पर दस्तक दे रही है। इस मौके पर टीम में शामिल सदस्य लोगों से श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि देने का आग्रह भी कर रहे है। इस पर लोगों ने अपनी स्वेच्छा से मंदिर निर्माण के लिए राशि धन सग्रह टोली को प्रदान की। दाड़लाघाट के गांव कोटला निवासी दीवान चंद शर्मा ने भी 51000 रुपये की राशि और कश्लोग के प्रेम शर्मा ने 21000 रुपये की राशि धन संग्रह टोली को भेंट की।
हिमाचल के औद्योगिक शहर परवाणू में स्पोर्ट्स फिटनेस क्लब का खुलना परवाणू वासियों और परवाणू के युवा वर्ग के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। जहां आज का युवा वर्ग नशे की चपेट ने आ रहा है वहीं भारतीय सेना से निवृत सुशांत ठाकुर ने इस B-Strong Fitness क्लब को शुरू किया। सुशांत ठाकुर भारतीय सेना द्वारा मान्यता प्राप्त फिटनेस ट्रेनर है। B-Strong Fitness Club को शुरू करवाने का श्रेय देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर को भी जाता है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने कहा के B-Strong Fitness Club को शुरू करने का मुख्य उदेश्य आज के युवा वर्ग को नशों से दूर करना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की एक छोटी सी पहल है। रणजीत ठाकुर ने कहा एक मार्च से हमारा अगला उदेश्य परवाणू के सभी सेक्टर एवं परवाणू के साथ लगते गाव में जा कर B-Strong Fitness Club की टीम फिटनेस से संबंधित सेमिनार आयोजित करेगी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को और मुख्यतौर पर युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने का कार्य करेगी। रणजीत ठाकुर ने बताया पूरे विश्व में केवल भारत ही एकमात्र देश है जहां युवा वर्ग की जनसंख्या लगभग 60% प्रतिशत है और ये हम सब के लिए एक गर्व का विषय भी है परंतु जिस तरह देश का युवा नशे की तरफ जा रहा है यह भी एक गंभीर मुद्दा है। आज नशे की बीमारी ने भारत के युवाओं को बर्बाद कर के रखा है । रणजीत ठाकुर ने बताया की 1 मार्च से खेलों से संबंधित जो भी सामान होता है वो भी हम बाज़ार के मुकाबले सस्ते मूल्य पर उपलब्ध करवाएंगे । रणजीत ठाकुर ने कहा खेलों से संबंधित कोई भी सहायता यदि किसी को चाहिए होगी तो B-Fitness Club के द्वार सदैव खुले है। हमारा लक्ष्य है युवा वर्ग नशे छोड्कर अपने स्वास्थ और अपनी फिटनेस पर ज़्यादा ध्यान दे।
बद्दी, 13 फरवरी : उद्यन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन शिक्षा के मद्देनजर मोबाईल व लैपटॉप वितरित किए गए। कोरोना संकट के चलते बहुत से ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो स्मार्टफोन न होने के चलते शिक्षा से वंचित हैं। उद्यन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम के मो. फाहिम खान, रीजनल मैनेजर आशीष सिंह, कार्यक्रम संचालक स्नेहा और कमला ने बताया कि संस्था लॉकडाऊन के शुरूआत से ही छात्राओं व उनके परिवारों से साथ बातचीत करके उन्हें मानसिक सहयोग दे रही थे। इस दौरान संस्था को पता चला कि अधिकतर छात्राएं स्मार्टफोन न होने के चलते स्कूल व कालेज की कक्षाएं व उद्यन शालिनी फैलोशिप की कार्यशालाएं नहीं लगा पा रही है। जिसके चलते छात्राओं को स्मार्टफोन व लैपटॉप वितरित किए गए ताकि छात्राएं स्कूल व कालेज की ऑनलाईन कक्षाएं लगाकर अपनी शिक्षा को सुचारू रख सकें। उद्यन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम के एसोसिएट डायरेक्टर मोहम्मद फाहिम खान ने बताया कि संस्था ने हमेशा छात्रवृति हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को परिवार को हिस्सा माना है तथा उनकी हर दिक्कत के समाधान को संस्था सदैव तत्पर है। मोबाईल फोन हासिल करने वाली छात्राओं का कहना है कि वह शिक्षा हासिल कर उद्यन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम तथा अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी।
बद्दी, 13 फरवरी (मुकेश शर्मा): अपनी सीएसआर गतिविधियों के जरिए समाज और क्षेत्र के उत्थान को हमेशा आगे रहने वाली कंपनी ल्यूमिनस पॉवर टैक्नॉलिजी प्राईवेट लिमिटेड जिला में बड़ा उत्तरदायित्व निभाने जा रही है। ल्यूमिनस विनो एनजीओ के माध्यम से जिला सोलन में 40 हजार एन-95 मास्क वितरित करेगी। ल्यूमिनस के प्लांट हैड नरेंद्र खन्ना, एचआर हैड पुनीत कुमार ने बताया कि कंपनी एसपी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील प्रशासन समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में एन-95 मास्क वितरित करेगी। नरेंद्र खन्ना व पुनीत कुमार ने बताया कि ल्यूमिनस उद्योग पहले भी कोविड-19 के कठिन समय में फ्रंट लाईन वॉरियर, पुलिस प्रशासन और आशा वर्करों के लिए पीपीई किट, सैनेटाईजर व मास्क मुहैया करवा चुकी है। नरेंद्र खन्ना ने बताया कि जिला सोलन में 40 हजार मास्क सरकारी कार्यालयों में वितरित किए जाएंगे। इसी कड़ी के तहत एसपी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय में एन-95 मास्क वितरित किए गए। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि ल्यूमिनस उद्योग समाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है। कोरोना के दौरान भी उद्योग ने प्रशासन और जनता के सहयोग के लिए अग्रणी योगदान दिया। वहीं एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने समाजिक व प्रशासनिक सहयोग के लिए ल्यूमिनस के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ल्यूमिनस के पवन कंबोज, उमेश शर्मा, कमल वर्मा, तपन, राघवेंद्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम सोलन के लिए निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी को मतदाता सूचियों को अद्यतन एवं तैयार करने के लिए संशोधन प्राधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश नगर निगम नियम, 2012 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। गुरमीत नेगी को नगर निगम सोलन के वार्ड संख्या 01 से 17 की मतदाता सूचियों को अद्यतन एवं तैयार करने के लिए संशोधन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इस सम्बन्ध मंे प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा सुनिश्चित बनाएंगे। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस कार्य को पूर्ण करने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर निगम नियम 2012 के प्रावधानांे का अक्षरशः पालन सुनिश्चित बनाएं और प्रदत्त कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अवधि के अनुसार 11 फरवरी, 2021 को प्रारूप मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी। यह सूचियां उपमण्डलाधिकारी सोलन, नगर निगम सोलन एवं तहसील कार्यालय सोलन के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग की वैबसाईट पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। संशोधन प्राधिकारी के समक्ष मतदाता सूचियों के सम्बन्ध में दावे एवं आपत्तियां 16 फरवरी, 2021 तक दायर की जा सकेंगी। इन दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 19 फरवरी, 2021 तक किया जाएगा। 22 फरवरी 2021 तक अपील प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है। 25 फरवरी, 2021 तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा। 26 फरवरी, 2021 को मतदाता सूचियों को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 12 तथा 16 फरवरी, 2021 को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल 12 फरवरी, 2021 को दिन में 12.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत मसूलखाना में दिन में 12.00 बजे जन समस्याएं सुनेंगे। आयुष मंत्री 16 फरवरी, 2021 को प्रातः 11.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के बनासर गांव में जनससमयाएं सुनेंगे।
Vice President of India M. Venkaiah Naidu on the occasion of Platinum Jubilee Foundation Day function of Council of Scientific and Industrial Research (CSIR)-Central Building Research Institute (CBRI) Roorkee today inaugurated Covid-19 Make Shift Hospitals at Dr. Rajendra Prasad Medical College Tanda in Kangra district and Civil Hospital Nalagarh in Solan district through video conferencing. Chief Minister Jai Ram Thakur on the occasion thanked the Vice President for inaugurating Covid-19 Make Shift Hospital, built in collaboration with CSIR-CBRI at Dr. Rajendra Prasad Government Medical College Tanda, District Kangra and at Community Health Center Nalagarh in Solan district. Jai Ram Thakur said that an amount of Rs. 3.44 crore has been spent on infrastructure development of 66 bedded Covid-19 Hospital at Tanda and Rs 2.36 crore on 45 bedded Covid-19 Make Shift Hospital Nalagarh. He said that 18 bedded Make Shift Hospital at Indira Gandhi Medical College Shimla has already been made functional by spending an amount of Rs. 1.37 crore. He said that a 100 bedded make shift hospital was being constructed at Nerchowk in Mandi district, by spending an amount of Rs. 6.11 crore. Chief Minister said that due to sudden rise in the number of Covid-19 cases during month of August-September last year need was felt to create Make Shift Hospitals in the State to cope with requirement of beds for Covid-19 patients without affecting the medical treatment of the other patients. He said that these Make Shift Hospitals constructed by CSIR-CBRI were not only constructed in very short time but have all the modern facilities. He said that now with sharp decrease in number of active cases of corona virus cases in Himachal Pradesh, the State Government has decided to convert the Make Shift Hospital at IGMC Shimla as Medicine Intensive Care Unit, Make Shift Hospital at Tanda as Communicable Diseases ward, Make Shift Hospital at Nalagarh as Trauma Care Centre and Make Shift Hospital at Nerchowk in Mandi district as Super speciality ward to facilitate the people. Jai Ram Thakur congratulated Prime Minister Narendra Modi and Indian scientists for successfully launching the World’s biggest Covid-19 vaccination campaign. He said that in the first phase over 93000 frontline workers were being vaccinated in the State. Director General CSIR and Secretary DSIR Dr. Shekhar C. Mande welcomed the dignitaries on the occasion. Director CSIR-CBRI presented vote of thanks. MLA Nagrota Arun Kumar, Chief Secretary Anil Khachi, Secretary Health Amitabh Awasthi were present at Shimla whereas MLA Doon Paramjeet Singh Pammi, former MLA K.L. Thakur and Deputy Commissioner Solan were present at Nalagarh.
सोलन जिला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग में 14 फरवरी, 2021 को आयोजित होने वाले जनमंच के सम्बन्ध में आज क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने दी। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि ग्राम पंचायत कनैर, जधाणा, ममलीग तथा सतड़ोल के लिए सामुदायिक भवन सतड़ोल तथा ग्राम पंचायत सायरी में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सतड़ोल में 41 मांगे तथा 21 समस्याएं व शिकायतें तथा ग्राम पंचायत सायरी से सम्बन्धित 19 मांगे तथा 04 समस्याएं व शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतें व मांगे ई-समाधान के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर दी गई हैं। पूर्व जनमंच गतिविधियों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में भिन्न-भिन्न विभागों ने कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जांच की और लोगांे को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि जनमंच में सहभागिता सुनिश्चित बनाने तथा लोगों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से गत सांय जनमंच प्रचार वाहन को भी रवाना किया गया है। यह प्रचार वाहन 11 फरवरी, 2021 तक सभी 09 ग्राम पंचायतों में जानकारी उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छावशा, पौधना, कोट, कनैर, जधाणा, सतड़ोल, सायरी, ममलीग तथा काहला की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरी चन्द, ग्राम पंचायत कनैर के प्रधान बस्ती राम, उप प्रधान धर्मपाल, ग्राम पंचायत जधाणा के प्रधान किशोर कुमार, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविंद्र सिंह, उप प्रधान संदीप कुमार, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, उप प्रधान संजीव मेहता, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा, सीडीपीओ पवन कुमार तथा तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे नेगी उपस्थित थे।
महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत सोलन जिला में पात्र लाभार्थियों को अनुदान के रूप में 6.83 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध पूजा कला मंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने विशेष प्रचार अभियान के तहत नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मल्लपुर के गांव मलकू माजरा तथा ग्राम पंचायत भटोलीकंला के गांव कुजांहल में प्रदान की। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के स्थाई निवासियों को स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आरम्भ की गई है। योजना के अन्तर्गत 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को 50 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत वाले उद्यम स्थापित करने के लिए संयंत्र व मशीनरी में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर उपदान प्रदान किया जा रहा है। लोगों को जानकारी दी गई कि योजना के तहत 62 कार्यों को शामिल किया गया है जिसमें हेल्थ फिटनेस सेंटर खोलने से लेकर होटल और रेस्तरां चलाने जैसे कार्य शामिल किए गए हैं। विशेष प्रचार अभियान के तहत अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में लक्षित वर्गों को अवगत करवाने के लिए पर्वतीय लोकमंच दाड़वां के कलाकारों ने कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ोग के गांव तनसेटा तथा ग्राम पंचायत बलेरा के गांव कुरमला में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि कम्यूटर एप्लिकेशन व समवर्ती क्रियाकलापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग तथा बीपीएल परिवारों से सम्बन्धित अभ्यर्थियों, जिनकी वार्षिक आय 02 लाख रुपए से कम हो को विभिन्न कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कलाकारों ने जनमंच, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह से कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के लिए हाथों को बार-बार धाने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम की अनुपालना करने का आग्रह भी किया गया। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को नशा निवारण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज पर होने वाले इसके विपरीत असर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मल्लपुर की प्रधान सरोज देवी, उप प्रधान गुरदास सिंह चंदेल, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान योगराज, उप प्रधान धर्म सिंह, पंचायत सचिव सुख राम, वार्ड सदस्य बाबू राम, ग्राम पंचायत बलेरा के प्रधान आशीष कौशल, उप प्रधान लेखराज, वार्ड सदस्य चंचला कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और सुजानपुर विधानसभा से विधायक राजेंद्र राणा आज जिला सोलन के कुठाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछते हुए प्रदेश में चल रहे सियासी मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि आज वे जिला सोलन के कुठाड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे थे इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में चल रहे फर्जी डिग्री मामले को लेकर जयराम सरकार के रवैये के बारे में बातचीत की तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इस मामले को लेकर कहना था कि यदि प्रदेश में कोई अच्छी यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है तो वे उसका समर्थन करेंगे और वे उसके पक्षधर है लेकिन अगर कोई शिक्षा का व्यापरिकरण करता है तो उसके खिलाफ आवाज भी उठाएंगे। वहीं उन्होंने प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक रिलेशन ऑफिस को लेकर हुए विवाद पर चर्चा करते हुए बताया कि इन दिनों प्रदेश में प्रदेश सरकार अपनी पब्लिसिटी के लिए जनता के बीच सरकारी योजनाओं को ले जाने के लिए टेंडर करवा रही है उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नाराज नजर आए उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है लेकिन पब्लिसिटी करवाने के लिए टेंडर करवाना बहुत ही दुख की बात है। वहीं कांग्रेस पार्टि के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारियों के बारे में फीडबैक भी ली।
सोलन ज़िला में गत तीन वर्षों में 90685 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान करने पर 108 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत क्वारग तथा ग्राम पंचायत सैंज के शड़ोग में, शिव शक्ति कला मंच कोठी के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हुड़ंग के शिल्लड़ तथा ग्राम पंचायत चामियां में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारांे ने लोगों को अवगत करवाया कि जिला में गत तीन वर्षों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा, अल्पसंख्यक तथा एकल नारी वर्ग के 398 लाभार्थियों को गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत 5 करोड़ 39 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। अन्तरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के अन्तर्गत गत तीन वर्षों में 97 लाभार्थियों को 47 लाख 25 हजार रुपए प्रदान किए गए। प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने से राज्य में वर्तमान में 3.90 लाख से अधिक वरिष्ठ जन लाभान्वित हो रहे हैं। कलाकारों ने बताया कि गृह अनुदान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अतिरिक्त अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, विधवा, एकल नारी तथा बेसहारा महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो को मकान निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए उक्त श्रेणियों के व्यक्तियों के नाम पर राजस्व रिकार्ड में मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। मकान निर्माण के लिए अनुदान राशि के रूप में 1.50 लाख रुपए तथा आवास की मुरम्मत के लिए 35 हजार रुपय उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कलाकारों ने समूह गीत ‘एकता हमारा धर्म है, अखण्डता हमारा कर्म है के माध्यम से हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि सहारा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उन मरीजों को 3000 रुपए प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जाती है जो गम्भीर रोगों से पीड़ित हों। योजना के तहत 11093 लाभार्थियों को 12.90 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को कोविड-19 से सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। लोगांे को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। कलाकारों ने इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशा निवारण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति को दीमक की तरह नष्ट कर देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि उनके यदि आसपास कोई नशा करता है तो उन्हें नशे को ना कहने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कवारग की प्रधान संगीता, उप प्रधान मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य पुष्पा, नीरू, दयाकृष्ण, राजेंद्र, गीता, नरेंद्र कुमार, सुनीता, विजय कुमार, पुष्पा, जगदीश, ग्राम पंचायत हुड़ंग के प्रधान लक्ष्मी देवी, उप प्रधान गोपाल सिंह, वार्ड सदस्य वीरेंद्र, किरण, बिमला, पूनम, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देवेंद्र ठाकुर, उप प्रधान विनोद शर्मा, वार्ड सदस्य प्रोमिला, मोहित शर्मा, कुसुम, शोभा देवी, देविंद्र कुमार, सिलाई अध्यापिका, कृष्णा शर्मा, ग्राम पंचायत चामियां के प्रधान मंजू देवी, उप प्रधान अमर सिंह, वार्ड सदस्य तारादत्त, अमर दास, पंचायत सचिव रमा देवी काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के विकास खंड कुनिहार की ग्राम समिति हनुमान बड़ोग में भारत माता पूजन व कृषि व्यापार बिलों पर जन जागरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम उपस्थित रहे।इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कहा कि भारतीय किसान संघ बीते 40 वर्षों से एक देश एक मंडी की मांग करता रहा है,देश में कहीं भी किसानों को अपने उत्पाद को बेचने की छूट इस नए बिल में मिली है और भारतीय किसान संघ ने इसका स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लगभग 70 दिन होने को है,लेकिन सरकार और संगठनों के बीच कोई सुलह की स्थिति नहीं दिख रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ ने एक बार फिर आंदोलन में शामिल किसान संगठनों से अपील की है कि वह सरकार के प्रस्ताव पर विचार कर आवश्यक संशोधन पर जोर दें।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कृषि व्यापार बिल में कुछ सुधार करने की आवश्यकता है।इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम,ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष अशोक,हनुमान बड़ोग की वार्ड सदस्य निशा सहित भारतीय किसान संघ के सदस्य व हनुमान बड़ोग के किसान उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में नम्होल विश्राम गृह में हुई।महासचिव प्रेम केशव ने बताया की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांगों का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार से पेंशन भत्ते को बेसिक पेंशन में शामिल करने के अलावा महंगाई भत्तों की किस्तों के साथ सरकार से आग्रह किया है कि समय रहते मांगों का समाधान किया जाए,क्योंकि सभी मांगे सरकार द्वारा अपने आश्वासन में मानी है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा विद्युत बोर्ड कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बिजली कानून 2020 का पूर्ण रूप से समर्थन किया,जिसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अलावा उपभोक्ताओं को भी इस कानून से भारी नुकसान होगा।बैठक में विद्युत बोर्ड के एक्सईएन बिलासपुर डिवीजन से आग्रह किया कि जीआईएस की कटौती के बाद जो कर्मचारियों की राशि बनती है,उसे तुरंत जारी किया जाए।इस मौके पर निक्कू राम,परसराम,फुलू राम,कमल ठाकुर,बद्रीनाथ,नंदलाल,प्यारेलाल,जगन्नाथ,फुल्लू राम,सहारू राम,बुद्धि राम,भक्त राम,सुखराम नड्डा,प्रेम केशव,कुलदीप चौहान सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत धुंदन के धुंदनेश्वर मठ मैदान में जिला युवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन द्वारा खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव का आयोजन कृषि नवयुवक मंडल द्वारा बड़े हर्षोल्लास से किया। इस उत्सव का शुभारंभ जिला एवं खेल अधिकारी सुरेश धीमान,संयोजक दीपक जायसवाल,रक्षा वर्मा खंड स्तरीय स्वयंसेवक,प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया। इस उत्सव में ग्राम पंचायत धुंदन की प्रधान शकुंतला शर्मा,उप प्रधान मदन लाल शर्मा,वार्ड सदस्य कौशल्या देवी,नानक चंद व दुर्गा माता मंदिर निर्माण कमेटी के सभी सदस्य विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाएं आयोजित की गई,जिनमें निर्णायक मंडल की भूमिका अमित शर्मा व टेकचंद कर द्वारा बखूबी निभाई गई।इस उत्सव का मंचन मंडल सदस्या प्रियंका ठाकुर व आकांक्षा शर्मा द्वारा किया गया।इन स्पर्धाओं में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब वाह वाही लूटी।लाइट हारमोनियम वादन में कृषि नवयुवक मंडल धुंदन ने प्रथम स्थान,शिव शक्ति कला मंच सेरा के धर्मेंद्र बंसल ने द्वितीय स्थान झटका, तबला वादन में शारदा संगीत कला केंद्र दाड़लाघाट के हेमंत बंसल ने प्रथम व निखिल चंदेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।शास्त्रीय गायन में सरस्वती संगीत शिक्षा केंद्र बातल की शिवानी ने प्रथम स्थान,कृषि नवयुवक मंडल धुंदन के भास्कर शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कत्थक प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र बखालग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।लोकगीत में सरस्वती संगीत शिक्षा केंद्र बातल ने प्रथम,शिव शक्ति कला मंच सेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।लोक नृत्य में शिव शक्ति कला मंच सेरा ने प्रथम और कृषि नवयुवक मंडल धुंदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला युवा एवं खेल अधिकारी तथा अन्य गणमान्य महानुभावों द्वारा विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश के जन-जन को बेहतर सड़क सुविधा, गुणात्मक शिक्षा और स्तरोन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाडली में 16 लाख 30 हजार रुपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर हाल ही में स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडली का विधिवत शुभारम्भ भी किया। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला जाडली को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने से क्षेत्रवासियों से एक चिर लम्बित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों की विकासात्मक मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूरा कर रही है और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा उन्नति के द्वार खोलती है और प्रदेश सरकार सभी छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने पर बल दे रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वित्त वर्ष 2020-21 में प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र पर 8016 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। डाॅ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ उठाने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना तथा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आमजन को स्वावलम्बी बनाने में सहायक सिद्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र मेें भी अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित कर रही हैं जो विपत्ति के समय जन-जन का सम्बल बनकर उभरी हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने लोगांे को विश्वास दिलाया कि ग्राम पंचायत जाडली एवं साथ लगती क्षेत्रों की विभिन्न विकास मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जाडली में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण के लिए शीघ्र सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न सम्पर्क मार्गों को स्तरोन्नत करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे किसानांे को अपने उत्पाद मण्डियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई योजना के निर्माण के लिए उचित सर्वेक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बधाई दी और आशा जताई कि सभी विकास में प्रदेश सरकार के सहयोगी बनेंगे। जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर ने भी इस अवसर पर भी विचार व्यक्त किए। ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हंे स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। उप प्रधान रमेश ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने इस अवसर पर विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं पिछड़ वर्ग के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाआंे की गीत-संगीत के माध्यम से जानकारी प्रदान की। जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट की प्रधान सीमा, ग्राम पंचायती भारती के प्रधान मीना राम, बीडीसी सदस्य सुशील शर्मा, ग्राम पंचायत जाडली के उप प्रधान रमेश, ग्राम पंचायत हरिपुर के उप प्रधान अफ़ज़ल, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के उप प्रधान राजेंद्र, ग्राम पंचायत हरिपुर के पूर्व प्रधान पंकज खत्री, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी इन्द्र पाल शर्मा, जिला भाजपा सचिव सुरेश जोशी, भाजपा के पूर्व सचिव ओम प्रकाश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडली की प्रधानाचार्य रमा शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन ललित दुल्टा, जिला आयुर्वेर्दिक अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पंचायत समिति कुनिहार में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी 23 सदस्यों ने भाग लिया, इस दौरान कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया। वोटिंग के बाद आए परिणामों में बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद के लिए सोमा कौंडल ने 15 मत हासिल किए जबकि भाजपा समर्थित भावना शर्मा को 7 मत मिले, जिसमें से एक मत रिजेक्ट हो गया। उपाध्यक्ष के चुनाव में मनोहर लाल ने अपने प्रतिद्वंदी गोपाल शर्मा को 8 के मुकाबले 15 मत हासिल कर पराजित किया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने बताया कि जल्द ही बीडीसी सदस्यों की एक आगामी बैठक रखी जायेगी। बता दें कि जिला की अन्य पंचायत समितियों में भाजपा के कब्जे के बाद सभी की निगाहें कुनिहार बीडीसी पर टिकी हुई थी। अर्की से विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी इस पंचायत समिति में कांग्रेस के कब्जे को लेकर फील्डिंग सजाई हुई थी और नतीजतन कांग्रेस ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पर अपने समर्थित सदस्यों को बैठा दिया।
सोलन जिला में धर्मपूर थाना की टीम ने सनवारा रेलवे फाटक के समीप स्कूटी सवार दो यवकों से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह सफलता पुलिस को यातायात चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस ने स्कूटी सवार दो यवकों को चेकिंग के लिए रोका तो स्कूटी की डिग्गी से एक प्लास्टिक पाऊच में 10 स्रिन्ज तथा 1.86 ग्राम हेरोइन / चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम पारस पुत्र बिहारी लाल धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन व पीछे बैठे युवक राहुल कश्यप सुपुत्र दया सिंह गांव हुडंग कसौली बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले अर्की विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण , विधायक से समक्ष रखी मांगे
अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर,दाड़लाघाट,पारनू,चमदार, छियाछी से कुछ लोगों के भिन्न -भिन्न प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी की अध्यक्षता में भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कुठाड़ में मिला। गांव सिम्मू के ग्रामीणों ने घनाघुघाट कुन्नी छिब्बर सिम्मू सम्पर्क सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि वो पिछले बारह वर्षों से सड़क पक्की होने और गांव तक निगम की बस पहुचने का इंतजार कर रहे है। लोगों ने बताया कि वर्ष 2008 में सड़क बननी शुरू हुआ थी जो आज तक पक्की नही हो पाई है। 2015 में बस का पहला ट्रायल शुरू हुआ। 24 अप्रैल 2017 को रोड पास हो गया और पांच मई 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन भी किया जा चुका है। विधायक ने प्रथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सड़क के लिए फंड उपलब्ध करवाकर सड़क को पक्का करवाने का आश्वाशन दिया है। इसके अतिरिक्त पारनू,दाड़ला पंचायत के लोगों ने विधायक निधि से एंबुलेंस रोड़ सुधार हेतु राशि उपलब्ध करवाने,कालेज बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरु करने तथा कई महीनों से पीएचसी की तैयार हो चुकी बिल्डिंग में उपयोग में लाकर स्टाफ की तैनाती,तथा उसका उद्घाटन करवाने बारे बात की। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी प्रतिनिधि मंडलों को उनके द्वारा मांगी गई राशि विधायक निधि से मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र वर्मा,हेमंत वर्मा,रविकांत पाठक,मदनमोहन वशिष्ठ,हेम चंद शर्मा,मदन शर्मा,नरेश ठाकुर,जगदीश शर्मा,भीमचंद कौशल, मेहर शर्मा,प्रकाश शर्मा,वासुदेव सोनी,परसराम,जीतराम,बृजमोहन,खेमराज
ग्राम पंचायत बागा करोग के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ कुनिहार तन्मय कंवर को सम्मानित किया। बीडीओ कुनिहार एक दिवसीय बैरल पंचायत के दौरे के दौरान बागा करोग पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर व उपप्रधान श्याम लाल ने बीडीओ कुनिहार को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर,उपप्रधान श्याम लाल,समाजसेवक चौहान कृष्णा,बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान,रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान पूर्ण चंद,सचिव बागा करोग मदन लाल,सचिव बैरल वंदना गुप्ता मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की एनएसएस इकाई ने सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता अभियान चलाया।यह अभियान 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन व चित्रकला गतिविधि करवाई गई निबंध लेखन में स्वयंसेवी अंजलि ने प्रथम,कशिश ने द्वितीय व हर्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मोक्ष ने प्रथम व ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वयंसेवी निशा,शिवानी और वर्षा ने भी इन गतिविधियों में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने बताया कि हमें यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए,गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें सीट बेल्ट का हमेशा प्रयोग करें व दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बट्टू ने बताया हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के कारण दुर्घटनाएं ज्यादा होती है इसलिए सावधानियां अवश्य बरतें।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को बताया कि परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए ये नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं,हमें इनका पालन करना चाहिए।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 10 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि आज 328 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के प्रसूति वार्ड 10, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 47, टीबीएस धर्मपुर में 22, मल्होत्रा अस्पताल नालागढ़ 10, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में 26, एमएमयू कुम्हारहट्टी-1 में 20, एमएमयू कुम्हारहट्टी-2 में 46, ईएसआई काठा में 30, ईएसआई परवाणू में 50 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 67 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
18 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक भारतीय सेना में सैनिक फार्मा पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी। यह भर्ती सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिला के युवाओं के लिए आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने दी। कर्नल मान ने कहा कि मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा प्रथम फरवरी, 2021 की अधिसूचना का अवलोकन किया जा सकता है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर उपलब्ध है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 10 फरवरी, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे । डाॅ. सैजल 10 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत जाडली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडली के भवन का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
प्रदेश में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 1990 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी आज जिला के सोलन, धर्मपुर तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में विशेष प्रचार अभियान के तहत प्रदान की गई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी केे गांव कोठी देवरा तथा ग्राम पंचायत अन्हेच में, अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बांजनी तथा ग्राम पंचायत नगाली, शिव शक्ति कला मंच कोठी के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भावगुड़ी तथा ग्राम पंचायत टकसाल के कामली गांव में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को अवगत करवाया कि अनुसूचित जाति उप योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों पर 1990 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बागवानी, भू-संरक्षण, वन एवं वन्य प्राणी, सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण तथा पशुपालन गतिविधियों पर 4710 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लोगों को इस अवसर पर योजनाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त करने की पूरी जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की पूर्ण जानकारी भी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवाकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोविड-19 से सुरक्षा तथा नशा निवारण के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करने का आग्रह किया गया। लोगों को बताया गया कि नशे से बचने के लिए व्यक्ति को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कर्म पथ पर अग्रसर रहना होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया वे अपने बच्चों से नियमित संवाद करें ताकि बच्चे नशे जैसी बुरी लत में न पड़ें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डांगरी की प्रधान निशा ठाकुर, उप प्रधान मदन लाल, वार्ड सदस्य सुलेखा कश्यप, सुनील कुमार, राम रतन, पवन कुमार, पूर्ण चंद, उषा, रीना, माला, महिला मण्डल प्रधान किरण, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल, उप प्रधान संदीप कुमार, पंचायत सचिव संदीप ठाकुर, वार्ड सदस्य पूनम, उषा, सरिता, सीमा, मन्सा राम, ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान कौशल्या शर्मा, उप प्रधान दया राम, वार्ड सदस्य मोनिका, संजीव, सत्या, संजय कुमार, अंजना शर्मा, तारा दत्त, सुनीता, अजय कुमार, ग्राम पंचायत बांजणी के प्रधान महेन्द्र सिंह, उप प्रधान राधाकृष्ण, पंचायत सचिव ओम प्रकाश, वार्ड सदस्य कमला देवी, निशा, किशन सिंह, गीता, राजेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत भावगुड़ी के प्रधान दुर्गावती, उप प्रधान कैलाश चंद, वार्ड सदस्य हरी सिंह, किरण बाला, ग्राम पंचायत टकसाल के प्रधान संतोष कुमारी, उप प्रधान नीरज शर्मा, पंचायत सचिव पवन ठाकुर, वार्ड सदस्य यशपाल ठाकुर, सोनिया, राधा, निशा, शकीला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन क्षेत्र के चुनाव प्रांतीय प्रधान मान सिंह कि अध्यक्षता में हुई. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी सुरेंदर ठाकुर उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर, मुख्या सलाहकार राजेंदर ठाकुर, महासचिव बल कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष पदम् सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे.वहीं इस चुनाव में जिया लाल को अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, अभी राम को प्रधान, जसविंदर को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान के पद पर राजेंद्र कुमार, रविंदर कुमार, अमर चंद, अमर नाथ, अर्जुन सिंह, जिया लाल व हीरालाल को उपप्रधान चुना गया. इसके अतिरिक्त अनिल पराशर को सचिव, कमल कुमार को सह सचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, चैन सिंह को सहकोषाध्यक्ष, नीम चंद को संगठन मंत्री, सुखदेव को सह संगठन मंत्री, जीत सिंह को मुख्य सलाहकार, पदम् देव को सह सलाहकार, बलराम को प्रेस सचिव, सुरेश कुमार को सेह प्रेस सचिव, पवन को प्रवक्ता, संतोष कुमार को सह प्रवक्ता,प्रताप चंद को लेखाकार व अरुण कुमार को सह लेखाकार नियुक्त किया गया। इसदौरान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते दो वर्षो से रुके हुए रात्री भत्ते, अतिरिक्त वित्तीय भत्ते, कर्मचारी का मासिक वेतन हर महीने की पहली तारीख को देने व वॉल्वो बसों व प्राइवेट टैक्सी के अवैध संचालन को रोकने के अल्वा अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की,इस दौरान मान सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुआ कहा कि यूनियन कि सभी मांगो को पूरा किया जाये। वहीं इस चुनाव में जिया लाल को अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, अभी राम को प्रधान, जसविंदर को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान के पद पर राजेंद्र कुमार, रविंदर कुमार, अमर चंद, अमर नाथ, अर्जुन सिंह, जिया लाल व हीरालाल को उपप्रधान चुना गया. इसके अतिरिक्त अनिल पराशर को सचिव, कमल कुमार को सह सचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, चैन सिंह को सहकोषाध्यक्ष, नीम चंद को संगठन मंत्री, सुखदेव को सह संगठन मंत्री, जीत सिंह को मुख्य सलाहकार, पदम् देव को सह सलाहकार, बलराम को प्रेस सचिव, सुरेश कुमार को सेह प्रेस सचिव, पवन को प्रवक्ता, संतोष कुमार को सह प्रवक्ता,प्रताप चंद को लेखाकार व अरुण कुमार को सह लेखाकार नियुक्त किया गया।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कुनिहार मैं आयोजित गई है।इस बैठक में विशेष रूप से सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के एस जमवाल उनके साथ प्रदेश की अन्य टीम के सदस्य व बॉलीवुड अभिनेत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपाली राजपूत के साथ मशहूर आरजे मानव 94.3 माई एफएम विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार को 90 दिनों के अंदर सवर्ण आयोग का गठन करने का अल्टीमेटम दिया था। जिस के उद्देश्य से आज कुनिहार में मंच के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेताया है कि यदि इस अवधि के भीतर आयोग का गठन नहीं किया गया तो वह सचिवालय का घेराव करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर सामान्य वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एसके जमवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में वरिष्ठ सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर व्यापक चर्चा की गई इस दौरान बैठक में मौजूद देव भूमि क्षेत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन और क्षत्रीय समुदाय के हितों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबंध है यदि सरकार ने 90 दिन के भीतर प्रदेश में स्वर्ण आयोग का गठन नहीं किया तो वह सभी मिलकर शिमला में सचिवालय का घेराव करेंगे। जबकि इस आंदोलन के अब 69 दिन बाकी हैं। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। ही इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सामान्य वर्ग सुनील ठाकुर, रोहित जोशी प्रदेश महासचिव, दीपक ठाकुर शहरी अध्यक्ष सामान्य वर्ग ,धनीराम तंवर प्रदेश सदस्य, भागेश जोशी प्रदेश सदस्य,अशोक ठाकुर प्रदेश सदस्य, पवन ठाकुर प्रदेश सदस्य,राजेंद्र कँवर व अमित शर्मा को प्रदेश व जिला कार्यकारिणी में लिया गया। वहीं इस बैठक में सौरव पटियाल, जयपाल सिंह, नरेश, करण कँवर, सुनील ठाकुर, भागेश जोशी, चेतन पवर, सुशील कुमार शर्मा, रोहित जोशी, राजीव ,डीके चंदेल, एएस गुलेरिया, रमेश कुमार मेहता,नरोत्तम चंद्र ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर, जितेंद्र वशिष्ठ, केएस जमवाल,सुरेंदर हिंदुस्तानी, सुरेश सिंह व सुधीर रमोल आदि मौजूद रहे।
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला सोलन की बैठक 13 फरवरी शनिवार को नालागढ़ एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक मन्दिर परिसर में आयोजित की जा रही है। अर्की यूनिट अध्यक्ष बलबीर चौधरी व जिला सचिव रघुनाथ शर्मा ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए कहा कि यह बैठक 13 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी जिसमें सेवा निवृत्त कर्मचारियों के वितिय लाभ जो कि 2015 से पेंडिंग पड़े है उसके बारे गम्भीर चर्चा की जाएगी ।इसके अलावा सेवा निवृत्त कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा कर उनके समाधान बारे रणनीति बनाई जाएगी। जिला सोलन के सभी सेवा निवृत्त कर्मचारीयो से इस बैठक में पहुंचने की अपील की गई है ताकि सभी अपने अपने विचार व समस्या बैठक में रख सके व उनपर मंथन कर समस्याओं का समाधान कर सकें।
परवाणू में कसौली रोड एवं टकसाल रेलवे स्टेशन के पास स्थित माइक्रोटेक कंपनी के सामने लगने वाले जाम से क्षेत्र वासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोटेक कंपनी के बाहर अवैध रूप से खड़े बड़े कमर्शियल ट्रक एवं गाडियों से हर रोज़ जाम की स्थिति उत्पन होती है जिस से हर रोज़ लंबा जाम लगता है। परवाणू वासियों का कहना है उन्हें सुबह दफ्तरजाते समय यहां हर रोज़ जाम लगता है जिस कारण वह अपने निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाते। कई बार इस जाम में एंबुलेंस को भी निकलने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। परवाणू पुलिस विभाग को भी अवैध रूप से पार्क किए हए ट्रक एवं अन्य गाडियों के कारण लगने वाले जाम की कई बार शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन उस पर पुलिस प्रशाशन की और से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस की टीम नियमित रूप से वाह पर तैनात है,और समय समय पर चालान भी किये जाते है साथ ही लोगो को जागरूक भी किया जाता है।
सोलन जिला में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के तहत सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 09 फरवरी, 2021 तक कोविड वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने दी। उन्होंने जिला के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 09 फरवरी, 2021 तक कोविड वैक्सीन टीकाकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वास्थ्य कार्यकर्ता 09 फरवरी तक टीकाकरण नहीं करवा पाता है तो 12 फरवरी को मोप अप राउंड आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो स्वास्थ्य कार्यकर्ता किसी कारणवश 09 फरवरी को टीकाकरण नहीं करवा पाते हैं तो वे 12 फरवरी को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लें।
प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में लक्षित समूहों को अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग का विशेष प्रचार अभियान आज से आरम्भ हुआ। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शमरोड़ के गांव धर्जा तथा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में, अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सतड़ोल तथा ग्राम पंचायत छावशा के गांव डूमैहर, शिव शक्ति कला मंच कोठी के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोयला तथा ग्राम पंचायत दाड़वां के तिमली गांव में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने अनुवर्ती कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपए से कम हो तथा आईटीआई या किसी अन्य प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, को स्वावलम्बी बनाने के लिए सिलाई मशीन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। अन्तर्जातीय विवाह योजना के अन्तर्गत सामान्य जाति के युवक अथवा युवती से विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। कलाकारों ने बताया कि गृह अनुदान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अतिरिक्त अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, विधवा, एकल नारी तथा बेसहारा महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो को मकान निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए उक्त श्रेणियों के व्यक्तियों के नाम पर राजस्व रिकार्ड में मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। मकान निर्माण के लिए अनुदान राशि के रूप में 1.50 लाख रुपए तथा आवास की मुरम्मत के लिए 35 हजार रुपय उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कलाकारों ने समूह गीत ‘एकता हमारा धर्म है, अखण्डता हमारा कर्म है के माध्यम से हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि सहारा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उन मरीजों को 3000 रुपए प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जाती है जो गम्भीर रोगों से पीड़ित हों। योजना के तहत 11093 लाभार्थियों को 12.90 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है। कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को कोविड-19 से सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। लोगांे को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंदराम, उप प्रधान जगमोहन ठाकुर, महिला मंडल की प्रधान रक्षा मेहता, वार्ड सदस्य आशा देवी, तारावती, आशा कार्यकर्ता प्रोमिला, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान जीतराम, वार्ड सदस्य एकांत ठाकुर, नीतू सिंह, लता नौटियाल, हमराम, शीला देवी, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविंद्र सिंह, उप प्रधान संदीप कुमार, सचिव नरेश कुमार, ग्राम पंचायत छावशा के प्रधान ज्ञान चंद, हरनाम सिंह, वार्ड सदस्य दलीप कुमार, शोभा कुमारी, संजीव, आशा देवी, आंजनेश कुमारी, गीता देवी, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश, उप प्रधान हीरालाल, वार्ड सदस्य प्रेम लाल, ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा, उप प्रधान तारा चंद तथा काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत कोरो कैंथाड़ी में नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र ठाकुर द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ राजीव सैजल ने शिरकत की और नवनियुक्त निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया। इस कर्यक्रम में कुल 400 लोग शामिल हुए, साथ ही इस कार्यकर्म में कांग्रेस समर्थित रहे रमेश ठाकुर ( बंटी ) जो की उप-प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे, और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रमेश ठाकुर ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थामा, साथ ही अपने साथ 40 युवाओं को शामिल करवाया। बीजेपी पार्टी ने रमेश ठाकुर को पूरा आश्वासन दिलाते हुए कहा बीजेपी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त कोरो कैंथाड़ी प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की बीजेपी एक ऐसा मंच है, जहां हर युवा को आगे आने का अधिकार है। और युवाओं को आगे आ कर बीजेपी का हाथ थामना चाहिए, और साथ ही हर बूथ से 20 यूथ जैसी मोहिम को बढ़ावा देना चाहिए। बीजेपी को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं को पार्टी से जुड़ना चाहिए।
सोलन जिला के सनी साइड में सोमवार को एक गाड़ी रिवर्स करते समय ड्राइवर समेत लगभग 10 से 15 फिट निचे गिर गई। यह घटना सुबह 6 बजे की है। स्थानीय लोगो के अनुसार जब उन्होंने जोरदर आवाज सुनी तो वे घर से बाहर आए और गाड़ी को नीचे गिरा पाया। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गाड़ी में अकेला था। गाड़ी रिवर्स करते समय व्यक्ति ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी समेत नीचे जा गिरा। व्यक्ति की पुष्टि नितिन के रूप में हुई है। बता दें कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर रैलिंग नहीं थी। अगर लगाई होती तो इससे यह हादसा होने से बच सकता था।
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के द्वारा शास्त्री एवं भाषाध्यापकों की संयुक्त बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सम्पन्न हुई।बैठक में चंबा,कांगड़ा,ऊना,हमीरपुर,मण्डी,बिलासपुर,सोलन,शिमला,सिरमौर तथा किन्नौर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में सभी ने एक स्वर में प्रदेश सरकार से इस बजट सत्र में शास्त्री व भाषाध्यापकों को टीजीटी शास्त्री तथा टीजीटी हिन्दी पदनाम देने का आग्रह किया।प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने इस बजट सत्र में शास्त्री व भाषाध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने का वादा किया है,इसके लिए हम मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का सभी शास्त्री व भाषाध्यापक आभार प्रकट करते हैं तथा सरकार व शिक्षा विभाग से निवेदन करते हैं कि इस बजट सत्र में इस टीजीटी पदनाम के वादे को पूरा कर शास्त्री व भाषाध्यापकों के वनवास व अज्ञातवास को समाप्त करे।इसके लिए शास्त्री व भाषाध्यापकों की एक 25 सदस्यीय संयुक्त समिति बनाई गई।जिसमें डॉ अरुण शर्मा को संयोजक,नरेश कुमार को संगठन मंत्री,कमल कांत गौतम को सह संयोजक तथा ज्ञान चंद को संयुक्त सचिव बनाया गया।डॉ शैल ने कहा कि शास्त्री व भाषाध्यापक हर विद्यालय की रीढ़ माने जाते हैं।विद्यालय के छोटे से बड़े हर कार्य में उनकी मुख्य भूमिका रहती है,फिर भी योग्य होने पर भी वे टीजीटी पदनाम न मिलने से उपेक्षित हैं।हर सरकार ने केवल अब तक आश्वासन ही दिया है,लेकिन जयराम सरकार ने इस बजट सत्र में इसे पूरा करने का वादा किया है और हमें पूर्ण रूप से आशा है कि आगामी 6 मार्च को मुख्यमंत्री आगामी बजट में इसकी घोषणा कर शास्त्री व भाषाध्यापकों को समान धारा में लाकर इस चिरपरिचित मांग को पूरा करेंगे।इस बैठक में परिषद् के संरक्षक डॉ अरुण शर्मा,उपाध्यक्ष अमर सेन,महासचिव डॉ अमित शर्मा,कोषाध्यक्ष सोहनलाल, अनमोलानन्द,संगठन मंत्री योगेश अत्रि,आईटी संयोजक अमनदीप शर्मा,चंबा के महासचिव हेम सिंह,ऊना के महासचिव शिवकुमार,हमीरपुर के महासचिव रजनीश कुमार,बिलासपुर के प्रधान राजेन्द्र शर्मा,शिमला के प्रधान दिग्विजयेन्द्र कालिया,सिरमौर के प्रधान रामपाल अत्रि,मण्डी के महासचिव बलवंत,सोलन के सोहन लाल,कमल कांत गौतम,खेमचंद शास्त्री,भाषाध्यापक नरेश कुमार,ज्ञान चन्द,देवेन्द्र कुमार,वीरेन्द्र कुमार,धर्मेन्द्र,राकेश कुमार सहित लगभग 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सोलन जिला के सुबाथू छावनी स्थित आढ़त बाजार में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आज जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सुबाथू छावनी के मुख्य अधिशाषी अधिकारी देवांशु चाौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, शहरी विकास, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। छावनी परिषद के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। शिविर में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सदस्य मनीष गुप्ता, अरिता शर्मा, शकुन चैहान, छाावनी परिषद सुबाथू के अन्य कर्मचारियों सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सोलन शहर में मालरोड सोलन पर सांय 5.30 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक जनहित में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबन्धित कर दी गई है। इस सम्बन्ध में जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117 तथा सड़क नियमन 1999 एवं हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम 1999 की सम्बन्धित धाराओं के तहत जारी किए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस सम्बन्ध में 27 जून, 2006 के आदेशों के अनुरूप जारी शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 11 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि आज 399 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल के पुराने प्रसूति वार्ड में 21, सामुदाायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 80, ईएसआई काठा में 20, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामशहर में 92, मल्होत्रा अस्पताल में 20, नागरिक अस्पताल अर्की में 20, पीएचसी पट्टा में 37, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 10 तथा टीबीएस धर्मपुर में 31, एमएमयू कुम्हारहट्टी-1 में 30 तथा एमएमयू कुम्हारहट्टी-2 में 38 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतन्त्र की बुनियाद हैं और इनके माध्यम से ही गांव-गांव का संतुलित विकास सम्भव है। डाॅ. सैजल आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इससे पूर्व पट्टा बरावरी स्थित मां दुर्गा के मन्दिर में पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य एवं सुख तथा समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्रथम प्रधान शंकर दास को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। डाॅ. सैजल ने कहा कि हमारे देश में संसद से लेकर ग्राम पंचायतों तक लोकतन्त्र का एक सुदृढ़ ताना-बाना स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक गांव एवं पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं का विशेष महत्व है और हिमाचल के विकास को जन सुलभ बनाने में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार नवीन योजनाओं के माध्यम से राज्य का संतुलित विकास सुनिश्चित बना रही है। गत 03 वर्षों में प्रदेश सरकार ने यह प्रयास किया है कि वास्तविक अर्थों में महिलाओं का सशक्तिकरण हो, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार की नई राहें मिलें और कृषि तथा बागवानी क्षेत्र का समुचित विकास हो। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता के अनुसार गोल्डन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में गत 03 वर्षों में 76 हजार लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार के लिए लगभग 80 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। डाॅ. सैजल ने ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी सहित आसपास की विभिन्न पंचायतों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इंडोर खेल स्टेडियम के निर्माण के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने का आवश्वासन भी दिया। ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्रधान हरीश कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा पंचायत की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर तथा बीडीसी सदस्य अमर सिंह परिहार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरीचंद, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट की प्रधान सीमा, ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल, बीडीसी सदस्य सुशील शर्मा, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के उप प्रधान रणजीत सिंह, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के उप प्रधान राजीव कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी की पूर्व प्रधान प्रोमिला कौशल, उमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, खण्ड विकास अधिकारी ललित दुल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा ग्राम वासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विश्व हिंदू परिषद दाड़लाघाट द्वारा राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य पर लोगों को जागरूक करने के लिए सरयांज में भव्य कार बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली सरयांज से लेकर शीलघाट तक निकली।इस दौरान लगभग एक सौ लोगों ने इस भव्य रैली में भाग लिया और लगभग 15 गाड़ियां इस रैली में मौजूद रही।इस भव्य कार बाइक रैली को लेकर गांव वालों में काफी भारी उत्साह और उमंग देखी गई।इस अवसर पर दाडलाघाट जिला प्रचारक श्री देव ने अपने बौद्धिक मे लोगो से आग्रह किया की यह स्वपन लगभग 500 वर्षों के बाद पूरा हो रहा है,पता नहीं कितनी पीढ़ियों ने इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी जान को गवा दी,उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग इस पुण्य के काम में बढ़-चढ़कर भाग ले।इस कार्यक्रम मे जिला शारीरिक प्रमुख कमल कांत,खंड महाविद्यालय प्रमुख हिमांशु,कुंहर मंडल कार्यवाह जुगल,ग्राम पंचायत सरयांज प्रधान रमेश ठाकुर,उप प्रधान प्रकाश,जघून पंचायत के उप प्रधान कली राम,पूर्व में सरयांज के उप प्रधान कमल कांत,संतराम भारद्वाज,संतराम कोंडल व चमत्कार युवक मंडल बुईला के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर,पवन ठाकुर,प्रवीण कुमार,दिनेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


















































