ऊना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष 2023-24 की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि राकेश शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में रविंद्र वासुदेवा और कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में धीरज शर्मा रहे। जिला संयोजक चंदन शेखडी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरोना काल से पूर्व प्रतिवर्ष विद्यार्थी परिषद छात्रों की प्रतिभा को मंच देने हेतु हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन करती थी तथा कोरोना के बाद वर्ष 2023 में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश भर के 23534 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था तथा 17524 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | इस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर क्रमशः 31000,21000,15000 व 5000 के पाँच सांत्वना पुरस्कार प्रदेश स्तर पर वितरित किए। ऊना जिला में इस परीक्षा में 1368 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था व 1208 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में ऊना जिला में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिला ऊना में GSSS भद्रकाली स्कूल के जतिन वर्तिया प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर DAV स्कूल ऊना के प्रथित व तृतीय स्थान Girls स्कूल ऊना की प्राची शर्मा ने प्राप्त किया। जिला भर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले इन छात्रों को विद्यार्थी परिषद ऊना जिला भी जिला स्तर पर 11000,7100 व 5100 के नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया। इसी के साथ महर्षि विद्या मन्दिर से अन्विता कालिया, स्कॉलर युनिफाइड से स्वाति शर्मा, स्वदेश मेमोरियल स्कूल से रुद्राक्ष, GSS बॉयस स्कूल ऊना से हार्दिक चौहान, GSS स्कूल चौकी मनियार से प्रतिक्षा चौधरी व द मास्टर टूटोरियल डी डी एम से ध्रुव को एक एक हज़ार के पाँच सांत्वना पुरस्कार दिये गए।
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान (RAA) के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान, जिला सिरमौर, नाहन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजगढ़ खंड का प्रतिनिधित्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग की छात्राओं, दिया मोहन, कक्षा नवीं तथा सृष्टि चौहान, कक्षा आठवीं ने भाग लिया । प्रतियोगिता में इन बालिकाओं ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय और राजगढ़ खंड का मान बढ़ाया। इनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सिंह तोमर जी ने इन छात्राओं को बधाई देते हुए, विद्यालय की RAA प्रभारी, TGT मेडिकल, श्रीमती रचना भारद्वाज, भौतिक शास्त्र की प्रवक्ता, कुमारी पूजा शर्मा तथा समस्त विज्ञान संकाय के अध्यापकों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देती है तथा विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ इस प्रकार की गतिविधियों में हमेशा एक टीम की तरह कार्य करते हुए अग्रणी रहता है। विद्यालय प्रशासन द्वारा इन बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित था।
25 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़ने के बाद होते हैं श्रीखंड महादेव पर्वत के दर्शन हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां देवी-देवताओं के कई मंदिर हैं। इनमें से श्रीखंड महादेव मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भगवान शिव को समर्पित है। श्रीखंड महादेव दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित धार्मिक स्थलों में से एक है। समुद्रतल से लगभग 18,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 25 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। श्रीखंड महादेव मंदिर की यात्रा को अमरनाथ यात्रा से भी दुर्गम माना जाता है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीखंड महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। लोगों का विश्वास है कि इस स्थान पर भगवान शिव का वास है। श्रीखंड पर्वत को पंच कैलाशों में से एक माना जाता है। यहां प्राकृतिक शिवलिंग स्थापित है। मान्यता है कि भस्मासुर नाम के राक्षस को भगवान शिव से वरदान मिला था कि वह जिस भी जीव के सिर पर हाथ रखेगा वह भस्म हो जाएगा। वरदान पाकर भस्मासुर घमंडी हो गया और भगवान शिव को ही भस्म करने की कोशिश करने लगा। ऐसे में भगवान शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए निरमंड के देओढांक में स्थित एक गुफा में शरण ली। भगवान शिव कई महीनों तक इस गुफा में रहे। जब भगवान विष्णु ने मोहिनी नाम की एक सुंदर महिला का रूप धारण कर भस्मासुर का वध कर दिया, तो सभी देवता गुफा के बाहर पहुंचे और भगवान शिव से बाहर आने की विनती की। लेकिन भगवान शिव गुफा से बाहर नहीं आ पा रहे थे। जिसके बाद वह एक गुप्त रास्ते से होते हुए इस पर्वत की चोटी पर शक्ति रूप में प्रकट हो गए। मान्यता है कि जब भगवान शिव यहां से जाने लगे तो एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद शिवलिंग आकार की एक विशाल शिला बच गई। इसे ही शिवलिंग मानकर उसके बाद पूजा जाने लगा। इसके साथ ही यहां दो अन्य चट्टाने भी हैं, जिन्हें मां पार्वती और भगवान गणेश के नाम से पूजा जाता है। श्रीखंड महादेव की यात्रा के मार्ग में निरमंड में सात मंदिर, जाओं में माता पार्वती का मंदिर, परशुराम मंदिर, दक्षिणेश्वर महादेव, हनुमान मंदिर अरसु, जोताकली, बकासुर वध, ढंक द्वार जैसे पवित्र स्थान भी आते हैं। मार्ग में आने वाले पार्वती बाग में श्रद्धालुओं को दुर्लभ ब्रह्म कमल के दीदार होते हैं। यहां पार्वती झरना भी दर्शनीय है। माना जाता है कि मां पार्वती इस झरने का स्नानागार के रूप में इस्तेमाल करती थीं। बता दें कि श्रीखंड महादेव की यात्रा बेहद दुर्गम मार्ग से होकर गुजरती है। यहां ऑक्सीजन की कमी के चलते कई बार श्रद्धालुओं की मौत भी हो जाती है। जिसके बाद श्रीखंड महादेव ट्रस्ट ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की आयु सीमा भी तय की गई है। साथ ही ट्रस्ट ने यह भी तय किया है कि किसी भी यात्री को उनकी फिटनेस देखकर ही श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए अनुमति दी जाएगी। ट्रस्ट, प्रशासन के सहयोग से श्रीखंड महादेव यात्रा का आयोजन करता है। यात्रा के तीन पड़ाव में सिंहगाड़, थाचड़ू, और भीम डवार हैं। श्रीखंड महादेव तक कैसे पहुंचे श्रीखंड महादेव तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कई पड़ाव पार करके यात्रा करनी पड़ती है। सबसे पहले शिमला जिले के रामपुर से कुल्लू जिले के निरमंड होकर बागीपुल और जाओं तक गाड़ियों और बस से पहुंचना पड़ता है। यहां से आगे करीब 30 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। श्रीखंड महादेव से नजदीकी हवाई अड्डा लगभग 53 किलोमीटर दूर भुंतर हवाई अड्डा है। वहीं 76 किलोमीटर दूर शिमला में जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा और छोटी लाइन का रेलवे स्टेशन भी है। इसके अलावा लगभग 90 किलोमीटर दूर जोगिंदरनगर में भी छोटी लाइन का स्टेशन है।
संगड़ाह: हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा होली के पावन अवसर पर संगड़ाह के गांव बाऊनल में होली के अवसर पर सिरमौरी नाटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दल बाऊनल के अध्यक्ष एवं आकाशवाणी गायक प्रेमचंद बाऊनली द्वारा प्रस्तुत पारम्परिक सिरमौरी लोक गाथाओं तथा तूला राम, हरिचंद, नेहा व रूबीना आदि नाटियों की दर्शकों ने जमकर सराहना की। नाटी के अलावा लोक कलाकारों ने पारम्परिक सिरमौरी रासा लोक नृत्य से भी दर्शकों का मनोरंजन किया। होली नाटी कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांव से भी लोग यहां पंहुचे। प्रेम चंद बाऊनली ने बताया कि उनका नाम हिमाचल के सबसे पुराने दलों में शामिल हैं और विदेशों में भी वह सिरमौर लोक संस्कृति की छाप छोड़ चुके हैं। पिछले करीब 5 दशक से विशुद्ध सिरमौरी लोक संस्कृति व गीतों के संरक्षण के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।
24 मार्च को जिला कांगड़ा में विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा क्लाइमेट फास्ट पीबीएसर्वड श्री के पक्ष में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। सोनम वांगचुक(लद्दाख से समाज सुधारक और शिक्षक)। ननों और भिक्षुओं के साथ इस विरोध प्रदर्शन में लद्दाख के वरिष्ठ कर्मचारी, लाहौल स्पीति, किन्नौर के बौद्ध भिक्षु और नन और छात्र, स्थानीय लोग और तिब्बती भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन का आयोजन छात्र संगठन स्टैनज़िन चुमिक रांका (लद्दाख छात्र संघ), कुंगा दावा और त्सेवांग तायुल्पा (लाहौल स्पीति छात्र संघ) और तंजिन योंडेन (किन्नौर छात्र कल्याण संघ) द्वारा किया गया था। सोनम वांगचुक लद्दाख के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए 21 दिनों की भूख हड़ताल पर हैं, जो क्षेत्र के संसाधनों पर औद्योगिक कब्जे के कारण हाशिए पर जा रहा है। लद्दाख के लोग छठी अनुसूची को लागू करने की मांग कर रहे हैं जो भूमि, आदिवासी संस्कृति की रक्षा करती है और उन्हें निर्णय लेने में स्वायत्तता देती है। हम सभी लाहौल और स्पीति, लद्दाख, किन्नौर और तिब्बती निवासियों और धर्मशाला के स्थानीय निवासियों के रूप में लद्दाख से किए गए वादों के पूरा न होने को लेकर बहुत चिंतित हैं। मुख्य चिंता इसे भारतीय संविधान की छठी अनुसूची (जनजातीय क्षेत्र) का दर्जा न दिए जाने को लेकर है। अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों में आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। इस अनुसूची के तहत शामिल किए जाने से लद्दाख को स्वायत्त जिला और क्षेत्रीय परिषद (एडीसी और एआरसी) बनाने की अनुमति मिलेगी।
जसवां प्रागपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना कुनबा संभालना चाहिए और भाजपा की चिंता छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा हारे नकारे ऐसे नेता आज उन्हें राजनीति सिखाना छोड़ दे जो बार -बार जनता द्वारा नकार दिए गए हो। जो अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई अस्तित्व नहीं रखते वो प्रदेश की राजनीति के विश्लेषक बनने का प्रयास कर रहे हैं ,उन्हें पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कांग्रेस एक डूबता जहाज है जिस से हर कोई समय रहते कूदना चाहता है। जिस तरह का घटनाक्रम हिमाचल में घटा कि सतारूढ़ पार्टी के विधायक असंतोष की स्थिति में पार्टी से पलायन कर जाते हैं, जबकि निर्दलीय ने भी सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त किया ऐसा आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार वेंटिलेटर पर है और वेंटिलेटर पर ही रहेगी कांग्रेस जितना मर्जी प्रयास कर ले पर सरकार की स्थिति ठीक होना असंभव लग रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत डूबते हुए जहाज की तरह है और ऐसा लगता है कि यह जहाज जल्दी ही डूब जाएगा।कहा, लोकसभा चुनाव 2024 में उनके नेता चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। जहां भाजपा प्रदेश में अपने चारों टिकटों की घोषणा कर चुके हैं वहीं कांग्रेस एक भी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है । कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं, कई स्थानों पर तो टिकट वापिसी का दौर भी चला है।उन्होंने कहा कि जिस संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ही चुनाव नहीं लड़ना चाहती तो उससे संगठन की ताकत क्या रह गई होगी वह जग जाहिर है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में इस बार भी चारों की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मार्जिन से जीतेगी। हिमाचल में अबकी बार 4/4 एनडीए 400 पार, बीजेपी 370 पार और फिर एक बार मोदी सरकार इस लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
जिला सिरमौर के अंतर्गत नोहरा धार के ग्राम पंचायत सेरतदोला के गाँव पबोर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक दिवसीय डबल विकेट क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता को समापत किया गया। क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष शक्ति ने बताया कि यह टूर्नामेंट बड़े धूमधाम से मनाया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं बिटू फौजी नें शिरकत की। क्रिकेट कमेटी पबोर के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि बिटू व वशिष्ठ अतिथि जगमोहन का ढोल नगाड़े व वाध्य यंत्रो के साथ स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला जट इलेवन आशु बेल्डर की टीम और विक्की संजू टीम के बीच हुआ। जिसमें जट इलेवन आशु बेल्डर टीम नें विक्की संजू टीम को हराकर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि बिटू द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के साथ अनूप मेहता अमित ठाकुर भारतु, सिम्पू, शेटू हरिचंद नें शिरकत की।
आज ग्राम पंचायत शासन के वार्ड नंबर 4 में हमीरपुर कांग्रेस के जन जागरण अभियान की रोशनी पहुंची। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा किया ,उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी पांच गारंटीयों को एक साल के भीतर पूरा कर दिखाया है । कांग्रेस हमेशा आम जनता के हित के लिए कार्य करती है। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि भाजपा का दोगला चेहरा उस समय सामने आया जब वह महिलाओं को दिए जाने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि जो की ₹1500 है को रोकने के लिए इलेक्शन कमीशन के द्वार पहुंचे। जबकि यह योजना पहले से ही लाहौल स्पीति में जारी है। और इस बजट में सारे हिमाचल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए घोषित है ,लेकिन उसके बावजूद महिलाओं के इस राशि को भाजपा ने चुनाव आयोग के सामने बंद करने की कोशिश की है। इसके अलावा डॉक्टर वर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमारे हमीरपुर जिले की शान है , हिमाचल प्रदेश का मान है। जनता आने वाले लोकसभा और उपचुनाव में इन भ्रष्टाचारियों आरोग्य विधायकों को और भाजपा को सबक सिखाएगी। इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत प्रधान अंजना देवी उप प्रधान अरुण कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिकंदर वार्ड पंच बीडीसी के वाइस चेयरमैन संजीव शर्मा का अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
आज साईं इंटरनेशनल स्कूल में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बच्चों ने भाग लिया व रंगारंग प्रस्तुतियां दी। होली का महत्व नाटिकाएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अध्यापिकाओं ने होली के महत्व पर प्रहलाद और हिरण कश्यप की कहानी बताते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और बच्चों ने भी खूब मौज मस्ती की। स्कूल प्रबंधक श्री रविंद्र बाबा ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। इस गिरफ्तारी पर बात करते हुए ज़िला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी नितिन अंगारिया ज्वालामुखी ने बताया कि ये गिरफ्तारी असंवैधानिक है तथा नियमों और कानूनों को ताक पर रखकर की गई है। पिछले तीन चुनावों में भाजपा को दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा है जिसके फलस्वरूप केंद्र सरकार ने बदले की भावना के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि ईडी की रेड पर अरविंद केजरीवाल के घर से एक रूपया भी बरामद नहीं हुआ बावजूद उसके उनको बिना सबूतों के गिरफ्तार किया गया, जिससे साफ पता लग रहा है कि ये गिरफ्तारी सिर्फ राजनीतिक है। आगामी लोकसभा चुनावों में केजरीवाल को प्रचार से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने नीची हरकत की है।
शिमला, भाजपा विधायक रीना कश्यप ने कहा की कांग्रेस सरकार के 15 महीने निराशाजनक रहे हैं, इस सरकार ने केवल मात्र जनता को ठगने का काम किया है। यह सरकार जनविरोधी, नीतिविरोधी, विकासविरोधी, कल्याणविरोधी है। उन्होंने कहा की हिमाचल सरकार ने मार्च के महीने में ही दूसरी बार लोन लेने का फैसला किया है। इस वित्त वर्ष में लोन की आखिरी किस्त के तौर पर 672 करोड़ रुपये उठाए जा रहे हैं। इस वित्त वर्ष के लिए दी गई लोन लिमिट का 100 फीसदी इस्तेमाल करना पड़ा है। इस धनराशि को मिलाकर इस वित्त वर्ष में करीब 8072 करोड़ का लोन सरकार ने उठाया है। इससे पहले इसी महीने 1100 करोड़ का लोन लिया गया था। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने 14000 करोड़ का लोन लिया है। अगर हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन के लिए कोई सरकार जानी जाएगी तो वह केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार ही होगी। रीना कश्यप ने कहा, कांग्रेस के अयोग्य छह और तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा में जाने के बाद राज्य सरकार ने राजनीतिक मामलों पर एक कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार को अभी भी डर लग रहा है की उनके कोई विधायक पार्टी छोड़ ना जाए। एक -एक विधायक को सर्वेलेंस के अंदर रखा गया है। इस समिति अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। तीन मंत्रियों को सदस्य बनाया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। यह मंत्रिमंडलीय उप समिति राज्य में राजनीतिक विषयों के अलावा आर्थिक मामलों को भी देखेगी। इसके सदस्य कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को भी सूचित कर दिया गया है। शायद डैमेज कंट्रोल के लिए यह मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई गई है।
सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव उंगर-कांडो की रहने वाली विद्यादेवी पत्नी भागचन्द की घास काटते हुए गिरने से मौ*त हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, वह साथ लगते गांव खेगुआ मे घास काट रही थी और अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, Administration की ओर से परिजनों को 25,000 ₹ की तुरंत राहत राशि जारी की गई है।
ठाकुर महाविद्यालय ढलियारा में शहीदी दिवस कार्यक्रम का त्रिगर्त अध्ययन मण्डल देहरा द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय अशोक जी प्रान्त संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वशिष्ट अतिथि वीर चक्र विजेता, कैप्टन सुशील शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय द्वारा सरस्वती वंदना व द्वीप प्रज्वलन से की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित अतिथि गणों द्वारा ठाकुर महाविद्यालय की विज्ञान की पुस्तक का विमोचन किया गया । विशिष्ठ अतिथि कैप्टन सुशील शर्मा ने बताया कि युद्ध के दौरान उन्होंने दुश्मन देश के 6 टैंक नष्ट कर दिए थे, जिसके लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि अशोक ने कार्य्रकम में उपस्थित छात्र छात्राओं को अपना कार्य स्वयं करने व कोई भी कार्य कल पर न छोड़ने के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओम प्रकाश जी ने शहीदों के जीवन से प्रकाश डाला व उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही , कार्य्रकम के अंत में डॉ विशाल ने सभी का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर धन्यवाद किया व अंत में उपस्थित सभी अभिजन द्वारा कॉलेज के प्रांगण में पौधा रोपण कर के कार्यक्रम का समापन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय खुंडियां में 23 मार्च 2024 को वार्षिक पारितोषिक वितरण व केंद्रीय छात्र परिषद समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.एम डॉक्टर संजीव शर्मा तथा अन्य अतिथि के रूप में खुंडियां के तहसीलदार राहुल, राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी के प्राचार्य डॉ• सुशील बस्सी तथा राजकीय महाविद्यालय मझीण के उप प्राचार्य बलजीत जम्बाल उपस्थित रहे। इस समारोह में भूमिदानकर्ताओं ने भी भाग लिया। एसडीएम संजीव शर्मा व प्राचार्य महोदय डॉ• अमरजीत लाल जी ने क्षेत्र वासियों को भूमि दान करने के लिए हृदय की अतल गहराइयों से बधाई व धन्यवाद किया । इस समारोह में देश व प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुती की, जिसमें रली विवाह, डोंगरी नृत्य ,पंजाबी गिद्दा तथा देशभक्त नाट्य मंचन की भी प्रस्तुति की गई। मुख्यातिथि ने छात्र-छात्राओं को वार्षिक पारितोषिक वितरण पर सम्मानित किया। बीए प्रथम वर्ष के मनीष कुमार, शिवानी राणा, रजनी देवी, बीए द्वितीय वर्ष के साहिल, सविता, प्रिया व तृतीय वर्ष के अंकित, केवल सिंह, बीकॉम प्रथम वर्ष के नितिन, कशिश रानी, दीक्षा, बीकॉम द्वितीय वर्ष के कामना, साइना, निखिल शर्मा, बीकॉम तृतीय वर्ष के शेखर राणा, शगुन , अंजलि, मनीष कुमार , बीएससी द्वितीय वर्ष के मोहित चौधरी को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां दी व विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ• अमरजीत लाल जी ने समस्त अतिथियों का धन्यवाद किया और अपने महाविद्यालय के केंद्रीय छात्र परिषद व मौजूद सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी, महाविद्यालय को ओर ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कारको की तरफ़ ध्यान आकर्षित करवाया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष 2023-24 की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज आयोजित किया गया। समारोह में शाश्वत कपूर, युवा उद्यमी बतौर मुख्यातिथि, सुनील दत्त, MD धौलाधार मशरूम कंपनी तथा विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा विशिष्ट अतिथि थे।विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिनव चौधरी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में DAV तियारा की मान्या कोंडल प्रथम, आधुनिक पब्लिक स्कूल,धर्मशाला की सविंता ने द्वितीय, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल,नगरोटा के अनीश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला स्तर पर पांच सांत्वना पुरस्कार भी रखे थे, जिनके लिए जिला कांगड़ा के विभिन्न महाविद्यालय से आयुष, अवंतिका, अंतरिक्ष, महक, सुहानी को प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने पर चुना गया और उन्हें भी स्मानित किया गया। अभिनव ने बताया जिले में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 11 हजार, द्वितीय को 7100 तथा तृतीय को 5100 रुपए की नकद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर विद्यालय के प्रथम 3 स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा ने विद्यार्थी परिषद के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुनर्निर्माण का ध्येय लेकर समाज में कार्य कर रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील दत्त ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थी परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों को मंच देने का कार्य करता है जो अपने आप में सरहनीय है। प्रतिभा सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें हिमाचल की संस्कृति को एक साथ एक मंच पर दिखाया गया।
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक मकान में छापा मार कर 7.92 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इस संदर्भ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल के अधीन मुकाम छन्नी में पुलिस ने एक मकान में छापामारी करके बलबिन्द्र कुमार निवासी बस्याल, गुरदासपुर के कब्जे से 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेद व्यास परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास वरखेड़ी व वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी के दिशा निर्देशानुसार विगत पांच दिनों से चल रहे NSS के "पंच दिवसीय विशेष शिविर" का समापन कर दिया गया। इस उपलक्ष्य में एक समापन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रदेश कृषि विभाग शिमला से सह परियोजना निदेशक मुनीश सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व विशिष्टतिथि के रूप में परिसर के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में संस्कृत शिक्षक गौरव अत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो मंजूनाथ ने की। कार्यक्रम का आरंभ मंगलाचरण के साथ हुआ और उसके बाद एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने स्वागत भाषण दिया व आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अमित वालिया के साथ परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो मंजूनाथ व एन.एस.एस. संयोजक कवि पंकज भी उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम से पहले राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने परिसर में साफ सफाई की। वहीं कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने बताया कि विगत पांच दिनों में उनके एन एस एस के स्वयंसेवकों ने परिसर सहित निकटवर्ती गांवों में जाकर जोरदार सफाई अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था व शाम को रिफ्रेशमेंट भी परिसर की एन.एस.एस. यूनिट द्वारा करवाई गई। इस अवसर पर वेदव्यास परिसर के एन. एस. एस. सदस्यों सहित परिसर के शिक्षक डा दीप कुमार, डा मनीष कुमार, डा ओमप्रकाश साहनी,आशीष भाटिया, डा हरिओम,दीपक ठाकुर, डा राजन मिश्र, डा भूपेंद्र ओझा और कार्यालय कर्मचारी प्रमोद कुमार,अनिल शर्मा, अजय कुमार,संदीप कुमार,रत्न चंद आदि भी मौजूद रहे।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में 28 मार्च 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मिनर्वा कॉलेज रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ ईशा शर्मा ने बताया कि शिविर सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। मिनर्वा कॉलेज के अध्यक्ष चेयरमैन जे.एस पटियाल बोले, रक्तदान शिविर हर वर्ष हमारे कॉलेज में लगाया जाता है, इस बार भी इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने क्षेत्र वासियों से शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने का आग्रह किया है।
प्लानिंग डेवलपमेंट एंड 20 पॉइंट प्रोग्राम रिव्यू कमेटी जिला हमीरपुर के सदस्य रितेश चौहान ने प्रेस नोट के जरिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में अपनी दावेदारी जताते हुए कहा कि इससे पहले भी जब 2022 मे विधानसभा चुनाव थे। तो उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के कोटे से अपना नामांकन भरा था।और कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगी थी। उन्होंने कहा कि वह वुथ स्तर पर लगातार जनता के बीच है, और कोई भी इलाका उनसे अछूता नहीं है। युवा कांग्रेस का हर युवा उनके साथ खड़ा है और लगभग 20-25 साल से वह कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं ।कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्हें जिला प्रभारी की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस ने दी उन्होंने बताया कि भोरज विधानसभा क्षेत्र से जब उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी लगाया गया था । उस समय वुथस्तर पर कार्य कर भोरंज विधानसभा में 35 साल बाद जीत का परचम लहराने में युवा कांग्रेस का एक अहम रोल रहा। उन्होंने कहा कि जो भी आज तक जिम्मेदारी युवा कांग्रेस की तरफ से उनको मिली है उन्होंने दिन-रात मेहनत करके वहीं पर जीत का परचम लहराया। रितेश चौहान ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें प्रत्याशी बनती है तो वह निश्चित तौर पर सुजानपुर की सीट जो है कांग्रेस पार्टी को जीत कर देगे।
जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत आलमपुर में ख्वाजा पीर वार्षिक छिंज का आयोजन 24 मार्च को होगा। सुरिंदर सिंह राणा ने बताया कि दिन में भंडारे का आयोजन किया जाएगा और इसके उपरांत विशाल दंगल करवाया जाएगा जिसमें जगरूपनगर के पूर्व प्रधान कपिल सिपहिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि एस.डी.एम. जयसिंहपुर मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि दंगल में छोटी और बड़ी माली करवाई जाएगी छोटी माली के विजेता को 7100 रुपए व उपविजेता को 3100 रुपए दिए जाएंगे वही बड़ी माली के विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपए एसडीएम जयसिंहपुर के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत गंदड़ मेहरा होली उत्सव विगत वर्षों की भांति इस बार भी होली मेले का आगाज़ बतौर मुख्याथिति के रुप में उपस्थित होकर झंडा पूजन की रस्म अदा की। कार्यक्रम में मेला कमेटी के प्रधान जनम चंद कटोच, ने बताया कि 23 मार्च को झांकी निकाली जाएंगी, 24 मार्च को 16 वर्ष के बच्चों की कुश्ती करवाई जाएंगी व 25 मार्च को बड़ी कुश्ती का आयोजन किया जाएगा जिसमें मझेड़ा वार्ड के ज़िला पार्षद संजय राणा मुख्य अथिति होगे और कुश्ती के विजेता व उपविजेता को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर सचिव कमलेश शर्मा, जुगल किशोर मिश्रा, रमेश कटोच, राकेश शर्मा, रविन्द्र कटोच, अशोक थीमान, सुषमा धीमान, शशिकांत शर्मा, राकेश गोस्वामी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, बिहारी लाल शुक्ला, प्रवीण कुमार, प्रदेश चंद कटोच व हरि राम आदी मौजूद रहे।
डाक विभाग देहरा मण्डल में दीन दयाल स्पर्श प्रतियोगिता के तहत 28 विद्यार्थियों को 1,68,000 हजार रुपये के चैक पुरस्कार के रूप में वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में बलबीर चंद अधीक्षक डाक मण्डल देहरा, सन्नी भारद्वाज सहायक अधीक्षक डाक मण्डल देहरा, मलकीयत सिंह प्रबन्धक निर्देशक शिवालिक इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल नंगल चौक, डाड़ासीबा, किरण शर्मा सहायक प्रधानाचार्य डीएवी बनखंडी, चयनित विद्यार्थी, अभिवावक व अन्य डाक कर्मचारी मौजूद रहे। अधीक्षक डाक देहरा मण्डल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और बताया कि दीन दयाल स्पर्श प्रतियोगिता के अंतर्गत पूरे प्रदेश में दो चरणों में प्रतिस्पर्धा हुई थी। जिसमे 40 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। उसमे से 28 विद्यार्थी केवल देहरा डाक मण्डल के चयनित हुये हैं। इस अवसर पर सभी विजेता विद्यार्थियों को चैक और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इन पुरस्कारों के माध्यम से उनकी डाक टिकटों/ फिलैटली के प्रति लगन, प्रेरणा और उत्साह को बढ़ावा दिया गया है।
संसारपुर टैरस चौकी के अधीन पड़ते गांव दड़ब में सात बकरियों की चोरी की घटना को पुलिस ने सुलझा कर, आरोपी को हिरासत में ले लिया । जानकारी के अनुसार गद्दी समुदाय के सरना पुत्र दास निवासी भरमौर ने गांव दड़ब में अपना डेरा लगाया था। 19 मार्च की रात को उसकी सात बकरियां चोरी हो गई । 19 तारीख सुबह जब उसको बकरियां चोरी होने का पता चला तो उसने संसारपुर टैरस पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई । डीएसपी देहरा के निर्देशानुसार एस आई संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम जिसमें हेड कांस्टेबल सुनील डढवाल, हेड कांस्टेबल गुरमीत सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र व राजेश ने वीरवार को मंडी को रवाना हुए और आज आरोपी नेत्र सिंह सुपुत्र शुंकु निवासी कुम्मी मंडी को सात बकरियों सहित हिरासत में ले लिया । वहीं पुलिस ने आरोपी को आज ए.सी.जे.एम कोर्ट देहरा में पेश किया। वहीं डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है ।
जिला सिरमौर के अंतर्गत उपमंडल संगडाह के गॉव सियूं क्रिकेट स्टेडियम काटल में अंडर 16 आयु वर्ग में डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, डबल विकेट क्रिकेट खेलकूदय प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के SPONSORS लेखराम तोमर , कुशल ठाकुर , सुरेश शर्मा रहे डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत तोमर व महासचिव यज्ञकर ठाकुर ने कहा, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अल्प आयु वर्ग वाले बच्चो को ऐसी प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलता है जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलने में भी रुचि रखेंगे। डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट एक दिवसीय पारितोषिक वितरण के मुख्य अतिथि फौजी कौशल ठाकुर व विशेष अतिथि लेखराम तोमर तथा सुरेश शर्मा ने शिरकत की । विनर टीम डबल विकेट निखिल शर्मा व विशाल चौहान नगद राशि ₹800 ,ट्रॉफी के साथ रनर टीमअ शोक कुमार व रोहित कुमार नगद राशि ₹400 ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। डबल विकेट मैन ऑफ द सीरीज विशाल चौहान नगद राशि ₹100 ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया। मुख्य अतिथि फौजी कुशल ठाकुर ने युवा पीढ़ी को आशीर्वाद देते हुए बताया कि 'खेलेगा युवा छोड़ेगा नशा ' के संदर्भ में अपने आप को सक्षम तथा शारीरिक मानसिक बौद्धिक की वृद्धि होती है ,खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी अनिवार्य है।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में होली के उतस्व का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कॉलेज बी .एड, के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर की उमंग उल्लास और मस्ती पूरे वातावरण को मदहोश कर देती है,प्रकृति भी अद्भुत श्रंगार करने लगती है यह भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधि त्यौहार है। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चेयरमैन जे.एस पटियाल को गुलाल लगाकर उनका अभिनंदन किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि होली उत्सव मनाने की परंपरा विद्यार्थियों को देश की सभ्यता और संस्कृति से जोड़े रहती है, और इसलिए महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहना जरूरी है। होली की भावनाओं को फिर से जगाने के लिए, छात्रों ने एक दूसरे को रंगों से भर दिया और डीजे की लय पर नृत्य किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने रंगों के त्योहार पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर भाषण कला , हांडी इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत आदि की प्रस्तुति की गई। इस दौरान शिक्षकों के बीच मिठाई वितरण किया गया। समारोह के बाद कॉलेज परिसर में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी।
जसवां:प्रागपुर विधानसभा से सम्बन्ध रखते कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर रजनीश अंकु पटियाल ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को नही सिखायेगी कब वह प्रत्याशी घोषित करेंगे भारतीय जनता पार्टी अपने कुनबे की चिंता करे। अंकु का कहना है कि भाजपा लोकसभा के चुनावों को लेकर बौखला चुकी है। भाजपा के नेता झुठ की राजनीति करना बंद करे । उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के बारे में सब कुछ जान चुकी है। हिमाचल में कांग्रेस की चारो सीटो पर अपनी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा की राज्यसभा चुनावो के बाद से ही भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त में लगी हुई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत है। अंकु ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश मे न्याय यात्रा जो कर रहे है उससे कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है ।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन संगड़ाह इकाई की बैठक मंगलवार को खंड अध्यक्ष भगवान सिंह शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सेवानिवृत कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से जल्द लंबित डीए, एरियर व ग्रेज्युटी जैसी देनदारियां जारी करने की मांग की। बैठक मे एसोसिएशन द्वारा 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत शिक्षक मीनाराम तोमर को सम्मानित किया गया। बैठक में इकाई के लगभग सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
अयोग्य घोषित कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को अवैध निर्माण से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 23 मार्च सुबह शिमला के चक्कर स्थित कोर्ट में होने वाली आयुक्त की अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार मामला साल 2014 का है। इंद्र दत्त लखनपाल का तारा देवी के समीप तीन मंजिला मकान बना है। साल 2014 में उनकी पत्नी उषा लखनपाल नगर निगम में पार्षद थीं। निगम के अनुसार इस दौरान लखनपाल ने भवन में मरम्मत कार्य के लिए निगम से अनुमति ली थी, लेकिन इस अनुमति की आश्रय में उन्होंने भवन के साथ लगते काफी क्षेत्र पर अवैध निर्माण कर दिया। साल 2015 में शिकायत होने के बाद आयुक्त कोर्ट में इसकी सुनवाई शुरू हुई थी। पिछले करीब नौ साल से मामले को अस्थायी रूप से अलग रखा गया था। अब अचानक से यह मामला फिर सामने आ गया है। हालांकि, नगर निगम दावा कर रहा है कि बीते दिसंबर माह में भी इस मामले पर सुनवाई हो चुकी है। नगर निगम ने नोटिस भेजते हुए फिर से लखनपाल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। पेश न होने की स्थिति में एक तरफा फैसला हो सकता है। निगम वास्तुकार मेहबूब शेख का कहना है कि मामले पर 23 मार्च को सुनवाई होगी।
खुडिंया के रहने वाले संजय धीमान, नीतू देवी की बेटी प्रांजल धीमान डीसीएस सुरानी में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। तथा खुडिंया में स्थित हिमाचल ताइक्वांडो अकादमी में पिछले 5 वर्ष से ताइक्वांडो सीख रही है। 20 मार्च को उनके स्कूल में वार्षिक समारोह था जिसमें प्रांजल धीमान ने एंकरिंग के साथ-साथ डांस तथा ताइक्वांडो में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें उसने ताइक्वांडो के कुछ मूव करके दिखाएं तथा अलग-अलग प्रकार से किक करके लकड़ी के बोर्ड को तोड़ा इस उपलक्ष में स्कूल के संचालक डॉक्टर प्रवीण राजपूत द्वारा प्रांजल धीमान को 21000 रुपए की स्कॉलरशिप राशि दी गई तथा पूर्ण विद्यालय में श्रेष्ठत्ता के उपलक्ष में हिमाचली टोपी, शॉल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस खुशी के मौके में उनकी माता नीतू देवी को स्टेज पर बुलाकर भी सम्मानित किया l ताइक्वांडो अकैडमी के संचालक सुनील कुमार औऱ मीना कुमारी ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि हमारी ताइक्वांडो अकादमी की एक बच्ची जो की हर फील्ड में पहले नंबर पर आई तथा उसने आज यह साबित किया की लड़कियां लड़कों से कम नहीं होती । इस खुशी के मौके पर ताइक्वांडो अकादमी के संचालक सुनील कुमार और मीना कुमारी ने प्रांजल धीमान को तथा उसके माता-पिता को शुभकामनाएं दी l
समुदायों में स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हंस फाउंडेशन नग्गर ने हाल ही में मनाली में ऑटो यूनियन के ड्राइवरों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।शिविर के दौरान, समर्पित चिकित्सा अधिकारी ने ड्राइवरों के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच की, यह सुनिश्चित किया कि उन्हें व्यक्तिगत देखभाल और ध्यान मिले। लाभार्थियों को न केवल मुफ्त चिकित्सा परामर्श प्राप्त हुआ बल्कि आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गईं। उनके स्वास्थ्य को और अधिक समर्थन देने के लिए, मानार्थ प्रयोगशाला परीक्षण भी किए गए, जिससे उनकी भलाई का गहन मूल्यांकन सुनिश्चित किया गया। यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति हंस फाउंडेशन की चल रही प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। मनाली से परे, संगठन लगातार व्यापक नग्गर मेडिकल ब्लॉक तक अपनी पहुंच बढ़ा रहा है, समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए समान स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता सत्र आयोजित कर रहा है। विशेष रूप से, इन प्रयासों में विभिन्न गांवों में तपेदिक के बारे में जागरूकता बढ़ाने, बीमारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी के साथ समुदायों को सशक्त बनाने पर केंद्रित नियमित सत्र शामिल हैं।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलहर स्थित वेदव्यास परिसर में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन निकटवर्ती एशिया के पहले धरोहर गांव परागपुर की सफाई व्यवस्था को स्वयंसेवियों द्वारा चुस्त दुरुस्त किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने परागपुर बाजार के एक कोने से लेकर दूसरे कोने की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया व बाजार के मध्य स्थित तालब से पानी निकाल निकाल कर नालियों में डाल कर उनकी सफाई की। वहीं बाजार और परागपुर की गलियों में पड़ी गंदगी को एकत्र कर नष्ट किया। जानकारी देते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय के एन.एस. एस.(राष्ट्रीय सेवा योजना)के कार्यक्रम अधिकरी अमित वालिया ने बताया कि आज के इस अभियान में ग्राम पंचायत प्रागपुर के प्रधान मदन गोपाल भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने ने परागपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(गर्ल्स) के सहित मेन बाजार की गलियों व बुटेल नौण आदि जगहों में सफाई की। वहीं कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने बता कि कल यानी शुक्रवार के दिन इस पांच दिवसीय विशेष शिविर का समापन कर दिया जाएगा। गुरुवार को हुए शिविर के दौरान सफाई अभियान के इस अवसर पर प्रोग्राम ऑफिसर अमित वालिया सहित,ग्राम पंचायत प्रधान मदन गोपाल, एन. एस. एस. संयोजक कवि पंकज शास्त्री व सदस्य संतोष गोडरा भी मौजूद रहीं।
महाविद्यालय इंदौरा में छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | जिसमें बी एस सी द्वितीय बर्ष के छात्रों ने बीएस सी तृतीय बर्ष के छात्रों को विदाई दी | इस आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए योग्यता के आधार पर पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुमिक्षा गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस विदाई समारोह में मिस फेयरवेल शुभांगी और मिस्टर फेयरवेल हर्ष को चुना गया। वही मिस पर्सनैलिटी सुनैना शर्मा और मिस्टर पर्सनैलिटी रशिम ठाकुर रहे। महाविद्यालय इंदौरा की प्रिंसिपल सुमिक्षा गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया, और कहा कि आपको चुनौतियों का सामना करते हुए बुलंदियों को छूना हैं और कॉलेज का नाम रोशन करना है।उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस विदाई समारोह पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग भी वहां उपस्थित रहे।
भारत की संस्कृतियों को समेटे हिमाचल की गद्दी संस्कृति को भारतीय कला की समकालीन शैली पर आधारित समकालीन चित्रकार मनीष कुमार गोंड के चित्रों की एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन 20 मार्च 2024 को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली के गैलरी संख्या - 03 में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू के प्रख्यात चित्रकार प्रोफेसर हर्षवर्धन शर्मा तथा बीजेपी के प्रख्यात विद्वान और लीडर माननीय कुलजीत चहल की गरिमामयी उपस्थिति रही, साथ मे बिमान बिहारी दास, सजल पात्रा भी रहे। इस प्रदर्शनी में विशेष तौर पर दिल्ली के प्रतिष्ठित कलाकारों एवं सम्मानित व्यक्तियों का जमावड़ा रहा । यह प्रदर्शनी 20 से 27 मार्च तक लगातार दर्शकों और कला प्रेमियों के लिए 10:00 बजे से 7:00 बजे तक खुली रहेगी । इस एकल प्रदर्शनी में मनीष कुमार ने भारतीय संस्कृतियों में हिमाचल की गद्दी संस्कृति को विषय मानकर कुल 40 चित्रों को प्रदर्शित किया है इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य गद्दी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है । मनीष कुमार गोंड की यह तैयारी पिछले तीन सालों से चल रही थी जिसके उपरांत कल 40 चित्रों को निर्मित किया गया। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए मनीष ने विशेष तौर पर अंकित शर्मा, शिवानी, सौरभ और विश्वजीत तथा अपने कलाप्रेमियों और अन्य छात्रों के सहयोग और योगदान हेतु धन्यवाद दिया । प्रदर्शनी के प्रथम दिन लगभग पांच सौ लोगों की उपस्थिति रही । मनीष कुमार गोंड की इस प्रदर्शन की सफलता पर प्रोफेसर डॉ॰ ऋचा कंबोज, समकालीन प्रिंटमेकर कविता नायर,अध्यक्ष ललित कला अकादमी वी॰नागदास, सहायक प्रोफेसर डॉ॰ राजीव कुमार, आदि लोगों ने बधाई दी।
उपमंडल ज्वालामुखी की उप तहसील मझीन के डल गांव के 58 वर्षीय पूर्व सैनिक नायब सूबेदार राज कुमार राणा, उमर 58 वर्षीय, पिछले कल लंबी बीमारी के बाद निध*न हो गया। इलाके के रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि राजकुमार साहब, 2006 में मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री से 26 साल सेवा के बाद रिटायर हुए थे। इनकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो गई है। इनके दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी हैं। आज स्टेशन हेडक्वार्टर योल के सैन्य दल ने पूर्व सैनिक को अंतिम सलूट दिया। इस अवसर पर इलाके के सूबेदार सुरेंद्र सिंह राणा, सूबेदार पवन कुमार, हवलदार जसबीर, हवलदार मदन, हवलदार ओंकार, नाइक बलवंत सहित अनेकों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कुनिहार के गांव कोठी के 38 वर्षीय रिटायर फौजी का आज हार्टअटैक के कारण निध*न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय अजय पुत्र अमर सिंह गांव कोठी लगभग 3 वर्ष पहले आर्मी से रिटायर हुए थे। आजकल आगे की पढ़ाई कर जमा दो की परीक्षा दे रहे थे। कल रात अचानक तबियत खराब हुई सुबह सवा 6 बजे हार्टअटैक के कारण इनका देहांत हो गया। गांव के कोठी शमशान घाट पर हिन्दू रीतिरिवाज के साथ अजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया । अजय के 6 वर्षीय बेटे दक्ष ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। आर्मी के जवानों ने अजय के शव पर तिरंगा लपेटा व शमशान घाट पहुंचकर मृत*क रिटायर फौजी को पुष्पांजलि देकर सलामी दी।
जिला सिरमौर के अंतर्गत संगड़ाह उपमंडल के गांव लजवा से ताल्लुख रखने वाले जागर सिंह बीते छह दिन से लापता है। जागर सिंह की उम्र करीबन 55 वर्ष है। जागर सिंह की बेटी प्रियंका ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके पिता की कोई भी सूचना मिलती है तो पुलिस को अथवा 9805121315 और 7876763408 इस नंबर पर संपर्क करें। प्रियंका ने बताया कि उसकी अपने पिता से आखिरी बात तूयूनी तथा अटाल के बीच में फ़ोन के माध्यम से हुई थी। बीते रविवार को दिन के 3 बज कर19 मिनट के बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया। प्रियंका ने कहा कि पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है यदि कोई भी सूचना मिलती है तो उपरोक्त दिए गए नंबर पर सम्पर्क करें।
एकल अभियान हरि कथा प्रसार योजना राम चरित्र मानस राम कथा, अंचल शिलाई, संच रोनहाट, स्थान पनोग, में तीन दिवसीय राम चरित्र मानस राम कथा, का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से शुरू तत्पश्चात व्यास पूजन किया गया, उसके बाद कथा शुरू की गई। 05:00 बजे तक कथा रही और शाम को सत्संग रहेगा, कल फिर 12:00 बजे से कथा शुरू की जाएगी । संगठन एकल अभियान एकल विद्यालय द्वारा पंच मुखी शिक्षा योजना में कार्य किया जाता है। प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य योजना, ग्राम स्वराज योजना, ग्राम उत्थान, ग्राम उत्थान, और संस्कार शिक्षा योजना, संस्कार शिक्षा योजना के माध्यम हर गांव में देनिक वह साप्ताहिक सत्संग, एक दिवसीय, तीन दिवसीय, सात दिवसीय कथा,कथा का आयोजन करना साल में एक बार हर गांव में राम जी का रथ यात्रा रथ उत्सव से दर्शन कर उत्सव करवाना, नशा मुक्त , व्यसनं मुक्त, बनाना, शिक्षित, स्वास्थ्य, अनुशासित, समर्थ आदि। अंचल अभियान प्रमुख कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा, अंचल व्यास कथाकार रेणु, व्यास पीठ पर विराजमान, कृतिका, संच व्यास तनुजा, संच प्रमुख जोगिंदर आयोजक वह स्थानीय लोग समिति बन्धु एवं भागिनी मौजूद रहे। यह राम चरित्र मानस , राम कथा 22 मार्च तक रहेगी।
अंबुजा सीमेंट कंपनी द्वारा आज राज मिस्त्री व भवन निर्माण करने वालें ठेकेदारों के लिए जागरूकता शिविर व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए कंपनी के क्षेत्रीय प्रभारी विशाल ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य भवन निर्माण में बरती जाने वाली सावधानियां व तकनीकी जानकारी देना है। इस जागरूकता शिविर में कंपनी के इंजीनियर साहिल ने उपस्थित लोगों को भवन निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। साहिल ने राज मिस्त्री व ठेकेदारों को जानकारी दी कि कंपनी द्वारा समय के साथ साथ अपने उत्पाद में परिवर्तन किए जाते हैं। ताकि आने वाले समय में लोगों को अच्छा उत्पाद मिल सके और भवन निर्माण की गुणवत्ता बनी रहे। आज के समय में भवन निर्माण पूरी मजबूती से होना चाहिए। क्योंकि जिस तरह साल 2023 में हिमाचल में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचाई उस स्थिति में भवन निर्माण जितना पक्का होगा उतने ही हम सुरक्षित रहेंगे और उसी घर में पुरा परिवार सुरक्षित रहता है। ऐसे में हमें अपने भवन का निर्माण पुरी तकनीकी जानकारी के साथ करना चाहिए, ताकि घर पूरी तरह मजबूत बन सके।
ऊना पुलिस ने पंजाब के दो युवकों से पकड़ी चिट्टे के बड़ी खेप,पुलिस ने मैडी मेले में दोनो युवकों से100.55 ग्राम चिट्ठा किया बरामद,मौके से ड्रग मनी 10500 भी हुई। रिकवर, जिले में अब तक पकड़ी गयी चिट्टे की यह सबसे बड़ी खेप हैं।
भाजपा सोशल मीडिया मंडल सुलह की विशेष बैठक संयोजक विक्रम पटियाल की अध्यक्षता में आज कार्यालय भवारना में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सोशल मीडिया की टीम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को किस प्रकार जन-जन तक पहुंचाएगी इस विषय पर भी चर्चा की गई। बैठक में नमो ऐप के विषय पर भी विशेष चर्चा की गई तथा माइक्रो डोनेशन करने पर भी जोर दिया गया तथा आगे 10-10 लोगों को भी माइक्रो डोनेशन के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। बैठक में भाजपा सोशल मीडिया कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के संयोजक हैप्पी, जिला संयोजक राजीव राणा, जिला सह संयोजक सुनील कटोच,सोशल मीडिया महिला मोर्चा प्रभारी नीलम राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। व पंजाब प्रांत से लगते बार्डर क्षेत्रों में चौकसी बढा दी गई है। इसी के मद्देनजर संसारपुर टैरस में लाल टैंकी से स्वां पुल तक आई.टी.बी.पी के जवानों ने आई.टी.बी.पी के सवइंस्पेक्टर कर्मचंद, डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर, एसडीएम देहरा शिल्पी वेक्टा, संसारपुर टैरस पुलिस चौकी इंचार्ज एस.आई संजय शर्मा,एस एच ओं संदीप पठानिया की अध्यक्षता में पुलिस कर्मचारियों व अर्द्धसैनिक बल के कर्मचारियों ने संसारपुर टैरस में फ्लैग मार्च निकाला। लोकसभा चुनावों में किसी भी तरह के शरारती तत्वों से निपटने के लिए व लोकसभा चुनावों में पूरी प्रादर्शता बरतने के लिये चुनाव आयोग ने भी कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर तैनात किया है। संसारपुर टैरस के स्वां पुल पर आई.टी.बी.पी के जवानों व संसारपुर टैरस पुलिस कर्मियों द्वारा पंजाब से आने वाली हर गाड़ी की चैकिंग की जा रही है। जिसमें कैमरों की भी सहायता ली जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है। इसलिए हमेशा यही कहा जाता है कि ओल्ड इस गोल्ड क्योंकि पुराने कार्यकर्ता खरा सोना होते हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित भाजपा वरिष्ट कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं थी। उन्होंने कहा कि मकान और पार्टी जिस नीब के ऊपर टिके होते है वह नीव कभी दिखाई नहीं देती लेकिन मकान और पार्टी तभी अच्छी और सुंदर दिखती है जब उसकी नींव मजबूत होती है। जहां नीब मजबूत नहीं होती है वह पार्टी और मकान दोनों ध्वस्त हो जाते है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नौजवान कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान और स्वागत है। लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता आज अगर एक पौधे से आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी बट वृक्ष बना है तो इसके पीछे उन लोगों का सबसे बड़ा योगदान है। जिन्होंने इस पार्टी को अपने खून और पसीने से सींचा हैं। इसलिए पार्टी के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद पार्टी के नए कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में हर कोई आना चाहता है हर कोई उसमें शामिल होना चाहता है लेकिन कभी ऐसा दोर भी था जब लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना तो दूर इसे भला बुरा कहने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। लेकिन सत्य और ईमानदारी की राह पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और देश की बागडोर देश के सबसे मजबूत नेता नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है। और हमीरपुर ससदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के रूप में घोषित किया है। अनुराग ठाकुर आपका बेटा है आपका भाई है ,आपका मित्र है। इसलिए जिस तरह से चार बार इलाके की जनता ने उन्हें जीत दलाई है। इस बार पांचबी बार उन्हें जीत दिलाकर केंद्र में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री द्वारा चलाई गई तमाम योजनाएं उनके द्वारा करवाए गए। विकास कार्य आज धरातल पर दिखाई देते है। बात युवाओं को नशे से दूर करने की हो उनकी सुरक्षा करने की हो महिलाओं को घर द्वार पर रोजगार उपलब्ध करवाने एवं कुशल कारीगर बनाने की हो प्रदेश की प्रतिभा को खेल क्षेत्र में प्रदेश राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की घर द्वार पर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की हो युवाओं को शिक्षा उपलब्ध करवाने की हो हर कार्य को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने करके दिखाया है। इसलिए आने वाली 1 जून को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलानी है। यह जो समय हमें मिला है घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और केंद्रीय मंत्री द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचना है। ताकि देश में भारतीय जनता पार्टी 370 और एनडीए गठबंधन 400 पर हो और देश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष देश राज शर्मा ज़िला महामंत्री राकेश ठाकुर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ,संयोजक सुखदेव ठाकुर जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर पवन शर्मा ,अनिल श्यामा पूर्व अध्यक्ष कैप्टन, रंजीत सिंह वीरेंद्र ठाकुर मंडल महामंत्री अनिल कौशल विजय बहल वीरिंदर पोदी सरोज ठाकुर सुमन चौहान, रीना सपीहिया शुभम् राणा, अनिल काकू तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केंद्र चम्बा के सौजन्य से भरमौर ब्लॉक में नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में ग्राम पंचायत ग्रीमा की पूर्व प्रधान कुब्जा देवी ने शिरकत की। कार्यक्रम में महिला मंडल ग्रीमा व सेल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में आयी मुख्यतिथि को भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र चम्बा के सौजन्य द्वारा महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता करवाई। जिसमें महिलाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यतिथि ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया व उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व समाज के कल्याण में अहम भूमिका कैसे निभाएं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया। नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं को मुख्यतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविंद्र कुमार, अजय कपूर, रीना देवी, मोनिका कपूर, आरती, निरो देवी, बनिता, संतोष, मंगला देवी, लक्ष्मी, अनिता, प्रिया, उषा, सुनीता, रस्मो देवी इत्यादि मौजूद रही
मन में लग्न हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती। इस कहावत को सच कर दिखाया है कुनिहार ब्लाक के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने। जो स्वयं सहायता समूह की नाव पर सवार होकर स्वरोजगार अपना रही हैं। और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। खास बात तो यह है कि इस बार की होली में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की मेहनत से बनाए गए स्वदेशी व हर्बल रंग अपनी छटा बिखेरेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित होने वाले स्वयं सहायता समूहों ने होली के रंग तैयार करने का कार्य शुरू किया है। कुनिहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत हाटकोट में चल रहे रंग बनाने के इस कार्य में क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। स्वयं सहायता समूह जय भारती संगठन हाटकोट की अध्यक्ष की देखरेख में चल रहे इस कार्य में महिलाएं खूब रुचि ले रही हैं। समूह अध्यक्ष का कहना है कि होली का पर्व नजदीक होने के कारण इस समय काफी अधिक मात्रा में होली के रंगों की डिमांड भी आनी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि वह महिलाओं को प्रशिक्षण देकर घर पर ही गुलाब, गेंदा जैसे फल व फूलों से शुद्ध, स्वदेशी व हर्बल रंग बनाने के तरीके बता रही हैं। जिससे ग्रामीण महिलाओं को होली के अवसर पर अच्छी आय भी हो सके। महिलाओ ने हरा रंग, हल्दी से पिला रंग एवं चुकंदर से लाल रंग के हजारों पैकेट बनाए है। जिसे होली के मध्यनजर न्यू बस स्टेंड पर स्टाल लगा के हर्बल गुलाल बेचा जाएगा। समूह से संतोष शर्मा, निशा, मीना, संतोष, मीनाक्षी, पूनम ,मीरा, अनीता, पूनम, कांता ,डेजी झांझी, शीला, शांता आदि महिलाओं द्वारा इन रंगों को तैयार किया जा रहा है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर की बैठक जिला प्रधान श्री सुरेन्द्र पुंडीर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के उपरांत प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा उपनिदेशक उच्च जिला सिरमौर अजीत चौहान तथा शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक सिरमौर राजीव ठाकुर से कार्यभार संभालने पर शिष्टाचार नाते भेंट की तथा आश्वस्त किया की प्रवक्ता संघ शिक्षा, शिक्षक तथा विद्यार्थी के हित में शिक्षा संस्थानों में बेहतर माहौल हेतु भरपूर संयोग करेगा तथा आशा व्यक्त की कि दोनो अधिकारी प्रवक्ताओं की विभिन्न मांगो को शीघ्र ही उच्च अधिकारियों के ध्यानार्थ लाने का प्रयास करेंगे। बैठक में मुख्यता प्रवक्ताओं की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की रेशो संख्या के आधार पर 50 % से बढ़ा कर 95 % की जाएं एवं शीघ्रप्रधानाचार्य पदोन्नति की सूची जारी कर उन्हें नियमित पदोन्नति ,प्रवक्ताओं को पंजाब के बराबर वेतनमान, भत्ते एवं नए वेतनमान की बकाया राशि और महंगाई भत्ते को अबिलम्ब जारी करने, विद्यालय प्रवक्ताओं को महाविद्यालय प्राध्यापकों के पदों पर पदोन्नति हेतु 50% पद प्रदान करने।खंड स्तर पर खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रत्यक विद्यालय में उप प्रधानाचार्य के पद सृजित करने , प्रवक्ताओं को 20-20 वर्षों की सेवा के बाद भी पदोन्नति के कोई अवसर प्रदान नहीं होने उन्हें अभियंताओं एवं अन्य विभागों के समरूप ही सुनिश्चित सेवा काल पर उच्च वेतनमान प्रदान किया करने के अतिरिक्त शीघ्र ही प्रवक्ताओं की वरिष्ठता सूची जारी करने पर चर्चा हुई। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के महासचिव डॉ आई डी राही ने बताया कि इस बैठक में राज्य वरिष्ठ उप प्रधान एवं प्रधानाचार्य रा व मा वि अम्बोआ,श्री सुरेंद्र पुंडीर प्रधान स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर,श्री सतीश शर्मा राज्य सलाहकार,श्री संजय शर्मा, मुख्य संगठन सचिव, श्री फतेह पुंडीर जिला सदस्य, श्री राजकुमार शर्मा सदस्य, श्री प्रेम पाल पठानिया आदि ने भाग लिया।
आज सामाजिक कार्यकर्ता अतुल भारद्वाज ने धर्मशाला के कुछ मुद्दो को लेकर प्रशासकीय आधिकारियो की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा की धर्मशाला में अब स्थानीय जनता की आवाज को सुनने वाला कोई भी नहीं है जनता परेशान और हताश है। इन सब परस्थितियों के लिए कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। आज धर्मशाला की हर समस्या को नजरंदाज किया जा रहा है। उन्होंने बढ़ते हुए स्ट्रीट वेंडर,आवारा पशुओं, स्मार्ट सिटी व भिखारियों की समस्या को चर्चा का बिंदु बनाते हुए कहा कि लिखित शिकायतों के बावजूद भी आधिकारी इस संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहें हैं। स्ट्रीट वेंडर की रोजी रोटी छीनी जा रही है। उनके ऊपर अनवश्यक कार्यवही की जा रही है उन्हें डराया धमकाया जा रहा है।जो सहनीय नहीं है। उन्होंने वर्तमान में चाटुकार नेताओं को लताड़ लगाते हुए कहा कि सभी एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं, तथा जनता के हितों के लिए कोई भी आगे नहीं आया जिसके कारण से जनता की परेशानियों का कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है।अतुल भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में कहा कि यदि चुनाव लड़कर ही इन समस्याओ का समाधान हो सकता है तो ऐसे में यदि अवश्यक हुआ तो जनता के हितों की रक्षा के लिए विकल्प की तालाश करेगे। यदि आवश्कता हुई तो स्वयं धर्मशाला की जनता की आवाज़ बनेंगे और चुनावों में उतरने से भी गुरेज नहीं करेगे।
उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुरानी में बुधवार को स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में एसडीएम डॉक्टर संजीव शर्मा मुख्यतिथि व खुंडिया के तहसीलदार राहुल शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्यतिथि द्वारा माता सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्ववलित करके कार्यक्रम की शुरुवात की तदोपरान्त कार्यक्रम की भव्य शुरुवात हुई। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें ज्यादातर राज्यों के कल्चर को प्रोमोट किया गया साथ ही सबसे पहले छोटी कक्षाओं के छात्रों द्वारा स्वागत गीत,फैंसी ड्रेस, राधा कृष्ण नाच,जूबी डूबी गीत पर नाच की प्रस्तूति दी गयी ,पहली कक्षा के छात्रों द्वारा मैं निकला गड्डी गाने पर नाच की प्रस्तूति दी,दूसरी कक्षा के छात्रों द्वारा हवा हवाई गीत,बम बम भोले व तीसरी चौथी पंचवी कक्षा के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो की मनोहक प्रस्तूति दी जिसने वहां उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर प्रवीण राजपूत द्वारा सभी अतिथियों का आने पर स्वागत व अभिनंदन किया । स्कूल के प्रधानाचार्य निशित शर्मा द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई जिसमें अव्वल रहे छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया । वहीं बच्चो ओर वहां उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यतिथि ज्वालामुखी के एसडीएम संजीव शर्मा द्वारा छात्रों की बेहतरीन प्रस्तूति देने पर अध्यापकों सहित स्कूल प्रबंधन की तारीफ करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की है। संजीव शर्मा ने कहा कि एनुअल डे हर एक स्कूल छात्र के लिए खास दिन होता है जहां बच्चे सीखने के साथ सिखाते भी है बच्चो के लिए यह सबसे बेहतरीन मंच हैं। इस दौरान दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनहेत के प्रधानाचार्य गुंजन परमार,ज्वालामुखी से सुरेश शर्मा,प्रधान सुरानी बीरबल ,पूर्व प्रधान प्रताप राणा,बीडीसी रीना इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।
मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से साफ़ इनकार कर दिया है। जाहिर है चुनाव के आखरी पड़ाव पर प्रतिभा सिंह का इंकार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। प्रदेश की चारो लोकसभा सीटों में से अगर कांग्रेस किसी सीट पर मजबूत दिख रही थी। तो वो थी मंडी लोकसभा सीट। प्रतिभा सिंह कांग्रेस की मजबूत और जिताऊ कैंडिडेट में शामिल थी। मगर अब प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। चुनाव न लड़ने का क्या कारण है इस पर भी प्रतिभा सिंह ने अब चुप्पी तोड़ी है। प्रतिभा सिंह का कहना है कि चुनाव न लड़ने का बड़ा कारण हैं। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी। साल भर से कार्यकर्ता नाराज़ चल रहे है। और उन्हें नहीं लगता कि कोई भी कार्यकर्ता चुनाव में सक्रियता से काम करेगा। प्रतिभा सिंह ने हाईकमान से भी ये स्पष्त कह दिया है कि किसी और को मंडी लोकसभा सीट से मैदान में उतार दे, वो कांग्रेस प्रत्याशी को पूरा सपोर्ट करेंगी मगर प्रतिभा खुद चुनाव नहीं लड़ेंगी। जाहिर है सरकार में संगठन कि अनदेखी का जो मसला साल भर से प्रतिभा सिंह उठाती आ रही है। उस मसले का हल अब तक नहीं हुआ था, हालाँकि सियासी उठापटक के बाद सीएम सुक्खू एक्शन मोड में ज़रूर आए मगर अब शायद प्रतिभा सिंह को देरी से दूरी ही भली लग रही है। और इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। अब देखना ये होगा कि मंडी से प्रतिभा सिंह के इंकार के बाद कांग्रेस किस पर दांव खेलती हैं।
जिला ऊना के साथ लगते गांव में फरवरी माह में एक घर में अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था चोरों द्वारा घर में चोरी करके लाखों रुपए का सामान चुराया गया था जिसकी कीमत 15लाख रुपए के करीब थी। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल करने के दौरान चोरी करने के आरोप में यूपी से दो-युवकों को पकड़ा है। और उन्हें पकड़कर ऊना थाने लाया गया है। पुलिस ने उनके पास से साढ़े चार लाख रुपए की रिकवरी भी की है। पकड़े गए युवकों से ऊना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक चोरी की इस वारदात में पंजाब, यूपी के युवक शामिल है। शुरुआती दौर में पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को यूपी से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक चोरी की इस वारदात में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि इनके पकड़े जाने से शहर में हो रही अन्य चोरियों की वारदात से भी पर्दा उठेगा आपको बता दे की ऊना जिला में चोरों द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने कुछदिन पहले सरिया चुराने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक शहर में चिट्ठा नशा के खिलाफ पुलिस लगातार इस पर नकेल कस रही है।और नशे में शामिल लोगो को पकड़ा जा रहा है
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में एन एस एस द्वारा पांच दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ कर दिया गया। इसके उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इंडियन आर्मी के धर्मगुरु नायब सूबेदार गोविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर की निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा शास्त्री विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शीशराम ने इस कार्यक्रम में शिरकत की व राष्ट्रीय सेवा योजना वेदव्यास परिसर के संयोजक कवि पंकज एवं प्रोग्राम ऑफिसर अमित वा़लिया भी इस अवसर पर मौजूद रहे। एन एस एस स्वयंसेवियों को उद्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं इंडियन आर्मी के धर्मगुरु गोविंद शर्मा ने अपने कई अनुभव इन एन एस एस वॉलिंटियर्स(छात्रों) के साथ सांझा किए ।वहीं उन्होंने बताया कि वह भी इसी कॉलेज के पुराने छात्र रहे हैं, अगर वह इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं तो बाकी छात्र भी इस मुकाम तक पहुंचाना कोई कठिन कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि बस एक दृढ़ संकल्प और लगन से छात्र कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर की निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी ने भी अपने संभाषण में इन इन एस एस छात्र छात्राओं को कैंप के दौरान अनुशासित रहने की सलाह दी। वहीं प्रोफेसर शीश राम ने भी उद्घाटन सत्र के दौरान एन एस एस से संबंधित कई जानकारियां वहां सांझा की। वहीं शाम के सत्र में परिसर के ही अंग्रेजी विषय के सहायकाचार्य डॉक्टर मनीष कुमार ने "मॉरल एजुकेशन" पर इन छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में एन एस एस केकार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने इस उद्घाटन सत्र में उपस्थित समस्त अतिथियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर इन कैंप में भाग ले रहे लगभग सौ छात्र छात्राओं सहित एन एस एस वेदव्यास परिसर की समस्त टीम भी उपस्थित रही।


















































