विधानसभा के चुनाव की तरह लोक सभा चुनाव में भी कांग्रेस महिलाओं से फॉर्म भरवा रही है सम्मान निधि देने के नाम पर महिलाओं को फिर से ठगने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया है। यह बात जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि आचार संहिता में फॉर्म भर कर महिलाओं के साथ कांग्रेस पार्टी धोखा कर रही है ,चुनाव आयोग इस तरह के हथकंडों पर पूरी तरह रोक लगाए । अर्चना चौहान ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है और जो झूठी गारंटी पूरा करने वाला झूठा फॉर्म पूरे हिमाचल प्रदेश में घूम रहा है। अर्चना चैहान ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह के झूठे फॉर्म कांग्रेस पार्टी ने भरवा थे उन फॉर्म का क्या बना यह बात जग जाहिर है वर्तमान में एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में महिलाओं को ठगने का कार्य कांग्रेस पार्टी कर रही है लेकिन अबकी बार उनका यह सपना पूरा नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है और कांग्रेस नियमों को तार.तार करने में लगी हुई है ऐसे में चुनाव आयोग इस पर पूरी तरह कार्रवाई करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर रोश प्रदर्शन करेंगे।
आनी राजकीय महाविद्यालय आनी में मंगलवार को महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम "उमंग" का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छात्रों ने एकलगान,समूहगान, एकलनृत्य, पंजाबी नृत्य, क्लासिकल डांस, क्लासिकल आर्केस्ट्रा, स्किट,प्ले, कुल्लुवी नाटी, शिमला नाटी आदि प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ट्रेडिशनल मॉडलिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक सत्र में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की प्रतिभा को मंच देने के लिए सीएससीए द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 'उमंग' आयोजित किया जाता है। मुख्य अतिथि नरेश वर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्राचीन संस्कृति के संरक्षण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को व्यक्त करती है। उन्होंने छात्रों से नशे जैसे व्यसनों से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में रुचि दिखाने की अपील की।
करसोग : उच्च न्यायालय से स्कूल ग्राउंड में मेले की नहीं मिली अनुमति, व्यापार मंडल करसोग ने दूसरी जगह पर मेला आयोजित करने की उठाई मांग ** मेले हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर : नवीन गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल करसोग
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व प्राचार्य भुवन विज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि सेवानिवृत प्रोफेसर सुनीता महाजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने मुख्यातिथि व विशेष अतिथि को सम्मानित करने की रस्म अदा की। उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि भुवन विज ने कहा कि बाल मन में अनेक आकांक्षाएं, अपेक्षाएं तथा सम्भावनाएं विद्यमान रहती हैं। तथा विद्यार्थियों को सही समय पर सही मार्गदर्शन ओर सुविधाएं उपलब्ध हों तो वे आसानी से वास्तविक क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूर्ण अनुशासन से मन लगाकर पढ़ाई करने और साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को अपने क्षेत्र की लोक संस्कृति के संवर्धन और युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान उन्होंने मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर महाविद्यालय के स्टाफ़ सहित भारी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
बद्दी पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत नालागढ़ के दभोटा में पुलिस ने एक गाड़ी से नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाई की बड़ी खेप पकड़ी है। ये 28 हजार 140 गोलियां नालागढ़ को लाई जा रही थीं और यहां पर बेची जानी थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गोलियों सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार बद्दी पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत डी.एस.पी. नालागढ़ थाना के अधीन एक पुलिस टीम की अगुवाई में टीम गुप्त सूचना के आधार पर इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए कई दिनों से लगी थी और सोमवार शाम को दभोटा में पुलिस ने नाके के दौरान गाड़ी को चैक किया और गाड़ी के बॉनट में छिपाकर लाई जा रही गोलियां बरामद कीं। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है और 28140 गोलियां, गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि यह गोलियां कहां से लाई गई थीं और कहां-कहां से सप्लाई की जानी थीं।
ऊना के समूरकलां स्थित लता मंगेश्कर कला केंद्र में भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में आसरा सांस्कृतिक दल राज्य विजेता बना। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं विश्व विख्यात लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आसरा सांस्कृतिक दल जालग, पझौता, सिरमौर के कलाकारों ने एक बार पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब रहे कि जोगेंद्र हाब्बी के नेतृत्व में सांस्कृतिक दल ने इससे पूर्व नौ बार राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। और दसवीं बार राज्य स्तर पर विजय प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है । जोगेंद्र हाब्बी का नाम जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में लगातार दस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। और हाल ही में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जोगेंद्र हाब्बी ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड एक बार पुनः तोड़ा है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं। ऊना के इंदिरा स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा यह ट्रायल लिए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के जॉइंट सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टैलेंट हट कार्यक्रम प्रदेश भर में करवाये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत 4 जॉन में ट्रायल हो रहे हैं। यह ट्रायल का तीसरा चरण है। और अंतिम चरण नगरोटा बगवां में होगा। इन चारों जोन में सेलेक्ट हुए बच्चों का एक बड़ा पूल बनाएंगे और फिर उनका ट्रायल लिया जाएगा। जिसमें 25 से 30 बच्चों को चयनित करके बाद में एचपीएसीए की अकाडमी में भेजा जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा यह एक नया प्रोग्राम है। ताकि टैलेंट बच्चा अपनी प्रतिभा दिखाकर सेलेक्ट हो सके और आगे जाकर वह प्रदेश और देश के लिए खेल सके।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने एक बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। जिसके बाद शराब का बड़ा मामला सामने आया है। दरसल जिला ऊना में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा ऊना ने टाहलीवाल के बॉटलिंग प्लांट का औचक निरीक्षण किया। विभाग मे अनियमितताएं पाए जाने पर स्टॉक जब्त कर प्लांट को सील कर लिया। विभागीय कार्रवाई को देख आसपास के उद्योगों में भी चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। विभाग ने 15 और 16 मार्च को टाहलीवाल क्षेत्र के बॉटलिंग संयंत्र का विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। विभागीय दल ने शराब से लदा ट्रक उद्योग के प्रांगण में खड़ा पाय। विभाग द्वारा जब इसके डॉक्यूमेंट मागे गए तो गाड़ी का चालक इस संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि गाड़ी में लदी शराब संयंत्र में बनाकर भरी गई है। जांच को आगे बढ़ाने पर पाया कि देसी, अंग्रेजी शराब और ईएनए में एल्कोहल की डिग्री में भी अंतर है। इसके बाद सारे स्टॉक 128033.22 बल्क लीटर को जब्त किया गया। विभागीय टीम ने जांच में यह भी सामने पाया है कि प्लांट में अंग्रेजी एवं देसी शराब की बॉटलिंग के मापदंडों में अनियमितता है। यहां लगाए सीसीटीवी भी नाममात्र हैं। विभाग ने संबंध आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके बाद प्लांट को सील कर दिया गया है अधिकारी विजय डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया की टाहलीवाल के बॉटलिंग प्लांट में अनियमितता पाई गई हैं। इसको सील किया गया है। स्टॉक कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि वोटिंग प्लांट से सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट भेज दिए गए है। और उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। उन्होंने 43/44 एक्साइज सेक्शन लगाई है
पेट्रोल-डीजल सस्ता होने के बाद महंगाई से राहत का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। शिमला में रिफाइंड और आटे समेत दालों की कीमतों में वृद्धि हुई है। अनाज मंडी के कारोबारियों का कहना है कि दूसरे राज्यों से आ रही राशन की आपूर्ति महंगे दाम पर हो रही है। राजधानी में आटा अब एक रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। अनाज मंडी में 35 किलो आटे का बैग दो हफ्ते पहले 1060 रुपये रिटेल दामों पर मिल रहा था। अब इसके दाम 1100 रुपये पहुंच गए हैं। राहत यह है कि सरसों तेल और चावल के दाम स्थिर हैं। पिछले महीने सस्ता हुआ रिफाइंड अब 120 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। फरवरी में रिफाइंड 100 से 105 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। कारोबारियों के अनुसार होलसेल में ही रिफाइंड अब 108 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। रिटेल में यह 118 से 120 रुपये बेचा जा रहा है। अनाज मंडी कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर का कहना है कि आटे के दाम एक रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
सैकड़ो लोगों ने नवाया शीश : जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष पर प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सैंकड़ो शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिव लिंग के दर्शन कर भण्डारा ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष राम रत्तन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेष्ठ सोमवार को दो दिवसीय रामचरित मानस कथा पाठ को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया गया। उसके उपरांत दोपहर से शिव भक्तों ने अपने आराध्य शिव महादेव के दर्शनों के पश्चात समिति व शम्भू परिवार द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यह भण्डारा देर रात तक चलता रहा।शाम को शिव भक्तों द्वारा सुंदर भजनों से शिव का गुणगान किया गया।इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, गुमान कंवर,मनोज भारद्वाज सहित समिति व शम्भू परिवार के सदस्य व सैंकड़ो शिव भक्त मौजूद रहे।
नाहन: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 हेतु नियुक्त जिला के सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेवारीपूर्ण करना सुनिश्चित बनायें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्रत एवं पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत नियुक्त 19 नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और निर्वाचन कार्यो को सफलतापूर्वक निष्पादित करें। उन्होंने कहा कि निवार्चन प्रक्रिया के अनुरूप सभी नोडल अधिकारियों कार्य आरम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपना दायित्व जिम्मेवारीपूर्ण निभायें इसके लिए समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने कार्र्याे के साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के विभिन्न मामलों पर भी कड़ी नजर बनाये रखने के लिए कहा है। 01 जून 2024 को होगा मतदान सुमित खिमटा ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्वाचन शैडयूल के अनुसार शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत 01 जून 2024 को मतदान होगा तथा मतों की गणना 04 जून 2024 की जायेगी। इसी प्रकार, नामांकन की तिथि 14 मई, जबकि नामांकन जांच की तिथि 15 मई और नाम वापसी की तिथि 17 मई 2024 तय की गई है।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोलटा, तहसीलदार निवार्चन महेन्द्र ठाकुर तथा अन्य नोडल अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में एन एस एस (राष्ट्रीय सेवा योजना)के पांच दिवसीय विशेष शिविर का आरंभ कर दिया गया।जिसके लिए सोमवार को शिक्षा शास्त्री विभाग(बीएड) के अध्यक्ष प्रोफेसर शीश राम सहित एन.एस.एस. के संयोजक पंकज कुमार,कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया व एन. एस. एस. के अन्य सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें इस विशेष कैंप की सारी रूपरेखा तैयार की गई। एन. एस. एस. के कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया ने बताया कि इस कैंप का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया जाएगा ,जिसमें परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी विशेष रूप से भाग लेंगी। वहीं उन्होंने बताया की इस शिविर के दौरान वेदव्यास परिसर सहित निकटवर्ती गांवों की भी सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा।वहीं अमित वालिया ने बताया कि इस कैंप (शिविर) के दौरान एन. एस. एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) के इस शिविर में भाग लेने वाले परिसर के छात्र छात्राओं को दोपहर का भोजन भी करवाया जायेगा।
देहरा उपमंडल के तहत हार मिट्टां के कुलविंदर डोगरा को देहरा एवाईसी वर्किंग प्रेजिडेंट बनाया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महाससिव एवं जिला कांगड़ा के प्रभारी अंकुश कालिया ने बताया कि युवा कांग्रेस के महासचिव वीनत कंबोज, प्रदेश भारी योगेश हांडा और प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी की सहमति के बाद कुलविंदर की नियुक्ति की गई है। दूसरी ओर कुलविंदर ने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन के सभी नेताओं का आभार जताया है।
आगामी लोकसभा और हमीरपुर जिला में होने वाली दो विधानसभा सीटों के उप चुनाव को लेकर चुनाव विभाग ने तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यह बात डीसी अमरजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं स्वीप की गतिविधियों के जरिए नए वोटरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दृष्टिगत यहां पर अतिरिक्त ईवीएम मशीन मंगवाई गई थी जो 19 मार्च को हमीरपुर पहुंच जाएंगे और इन्हें बेयर हाउस में पूरी हिफाजत के साथ रखा जाएगा। उन्होंने बताया भेल इंडिया की तरफ से भी इंजीनियरों की एक टीम यहां आ रही है जो मशीनों की प्रॉपर जांच और इन्हें ऑपरेट करने के सिस्टम को जांचकी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के दिशा निर्देशों के मुताबिक सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में एससी- एसटी समुदायों की विकास निधि के लिए “स्पेशल ऐक्ट” बनाने की मुहिम जोर पकड़ती जा रही है। दरअसल, सरकार द्वारा एससी- एसटी सब प्लान के प्रावधानों को धीरे धीरे लगभग समाप्त करने की बजह से एससी- एसटी समुदायों में भारी रोष है। एससी- एसटी समाज के लोग सरकार से एससी- एसटी सब प्लान के लिए आनुपातिक बजट और “स्पेशल ऐक्ट” बनाने की मांग कर रहे हैं। ताकि उनके समग्र विकास के हित सुरक्षित रह सकें। आज, एससी- एसटी समाज से जुड़े प्रतिनिधि मंडल ने अपनी इस मांग को लेकर एसडीएम शिल्पी बेक्टा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में, “स्टेट कोलेशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी- एसटी सब प्लान”, हिमाचल प्रदेश के बैनर तले, श्री गुरु रविदास महासभा सभा, संत कबीर सभा, महर्षि वाल्मीकि सभा, ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा, संत नाभा महासभा आदि संगठन शामिल हुए। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश में वर्ष 2011 में अनुसूचित जाति उपयोजना की राशि जनसंख्या के अनुपात में 25% के लगभग प्रस्तावित थी, लेकिन यह राशि संबंधित वर्ग के विकास की प्राथमिकताओं पर खर्च नहीं हो पाई। इसके विपरीत, पिछले पांच सालों में, इस उप योजना के तहत बजट प्रावधान मात्र 5% तक सीमित होकर रह गया, जो संबंधित वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में 33% होना चाहिए था। दुखद तथ्य यह है कि आवंटित की गई 5% राशि भी सही मायने में अनुसूचित जाति के विकास पर खर्च नहीं हो पा रही है। और इसे डिवर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के हितों के साथ यह खिलवाड़ कतई मंजूर नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि एससी- एसटी समुदायों के विकास के हितों के मद्देनजर, हिमाचल प्रदेश में तेलंगाना राज्य की तर्ज पर अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निधि विशेष कानून बनाया जाए, और अनुसूचित जाति जनजाति की जनसंख्या के अनुपात में कुल बजट का 33% प्रावधान किया जाए, ताकि यह निर्धारित राशि संबंधित वर्गों के सामाजिक - आर्थिक तथा शैक्षणिक विकास की प्राथमिकताओं के आधार पर खर्च हो सके। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में "अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निधि कानून" बनाने की विधिवत घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि यह कानून हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील पत्थर साबित होगा। इस मौके पर एडवोकेट विकास सिंग, एडवोकेट बेदी, सुशील सपेहिया, प्रकाश चंद, सुरेंद्र कुमार, अनूप कुमार, कुलदीप सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।
कुनिहार के समीप लोहारा ग्राम वासियों के इष्ट देवता डोमेश्वर जी महाराज की मूर्ति को पुराने मंदिर से नव निर्मित मंदिर में बहुत ही हर्षो उल्लास एवं उमंग के साथ सभी गांव वासियों द्वारा मिलकर विधि पूर्वक प्रस्थापित किया गया l इस धार्मिक आयोजन के बारे में जानकारी देते हुऎ मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष कामेश्वर ठाकुर ने बताया इस देव कार्य को विधि पूर्वक संपन्न करवाने में मूल स्थान के मुख्य पुजारी एवं देव गुर अमर सिंह की अगवाई में यह कार्य मंदिर समिति द्वारा बहुत ही भक्ति एवं श्रद्धा भाव के साथ यह धर्मिक कार्य संपन्न करवाया। लोहारा, बडोरी एवं नमोल गांव वासियों द्वारा भजन संकीर्तन भी किया और देवता का आश्रीवाद प्राप्त किया l साथ ही इस अवसर पर पुरी रात देवता जी की विशेष स्तुति एवं पूजन के लिए जागरे का आयोजन किया गया l मंदिर समिति द्वारा नारायण सेवा के रूप में भंडारे की व्यवस्था भी सभी गांव वासियों एवं पधारे हुऐ सभी भक्तजनों को की गई l इस अवसर पर महेंद्र सिंह ठाकुर, बिजयन्त, सुखदेव, ज्ञानचंद, सुरेंद्र कुमार,विनोद कुमार,रमेश कुमार, रोशन लाल, मदनलाल,जगदीश चंद्र मोहन एवं रामस्वरूप भी इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से सम्मिलित रहे l
जसवां-परागपुर: गरली के निकटवर्ती सदवा के लोटस इंटरनेशन कॉन्वेंट स्कूल के 13 विद्यार्थियों ने उपर्युक्त लिखी कहावत को सच कर दिखाया है। हाल ही में हुई सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में लोटस के कुछ विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उन मे से 13 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को उतीरण कर स्कूल की ऊंचाइयों में चार चांद लगा दिए हैं।कक्षा पांचवीं से परिणीति,सरयू ,रूद्र अभिषेक और नामिश ,कक्षा छठी से अंशित देयोल, रूषभ धीमान और अरनव राणा,कक्षा आठवीं से अर्चित गौतम, अंशुमन कौशल,शौर्य शर्मा और अवनी राणा,कक्षा नवमी से जिया और दिव्यांश डोगरा ने यह परीक्षा पास कर सैनिक स्कूल का पहला चरण पार कर लिया है। इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक और लोटस ग्रुप के चेयरमैन श्री अश्वनी कुमार जी ,श्री गुरपाल सिंह जी और स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पंकज शर्मा जी ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके मंगल भविष्य की कामना की।उन्होंने सभी विद्यार्थियों के साथ -साथ उनके अभिभावकों को बहुत बधाई दी।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में बी.एड के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अपनी नियमित कक्षाएं शुरू करने से पहले कार्यक्रम का विकास बी.एड के एक भाग के रूप में मूल्य वर्धित पाठ्यक्रमों और एमओओसी की शुरूआत के साथ शुरू हुआ। कालेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा कार्यक्रम में आगामी सेमेस्टर के लिए संबंधित विषय प्रभारियों द्वारा पीएलओ और सीएलओ की चर्चा भी शामिल थी।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई।इसके पश्चात विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों की जानकारी दी गई। और पिछली उपलब्धियों को विद्यार्थियों के समक्ष बतलाया गया। साथ ही स्कोप परिसर में होने वाले दूसरे पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी।सभी शिक्षकों ने विद्याथियों के समक्ष अपने-अपने विषय के पाठ्क्रम से अवगत कराया और सम्पूर्ण कोर्स की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भविष्य में शिक्षक बनने वाले हैं और एक शिक्षक को समय की पाबंदी और अनुशासन का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। और अपनी आंतरिक क्षमताओं का विकास करते हुए सार्थक जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस अवसर पर विद्याथियों को बी.एड. पाठ्क्रम के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी ।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संचालनार्थ जिला निर्वाचन अधिकारी ( उपायुक्त) कुल्लू की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक गत दिवस आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संचालनार्थ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है, जिसमें जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक सदस्य है। कमेटी द्वारा निर्वाचन की घोषणा से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक लाइसेंसशुदा हथियारों की स्क्रीनिंग की जाएगी और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, कुल्लू द्वारा इस सम्बन्ध में पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा और जिला निर्वाचन अधिकारी को समय-समय पर इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि जिला में कुल 6528 हथियारों के लाइसेंस जारी हुए हैं, जिन्हें निर्वाचनों की घोषणा से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक शत प्रतिशत संबंधित थानों में जमा करवा लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश ने कहा कि निर्वाचन अपराध में लिप्त सभी अपराधियों के हथियारों को भी जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में निर्वाचन अपराध की संख्या शून्य है। निर्वाचनों की घोषणा के साथ ही जिला में धारा 144 लागू कर दी जाएगी और इसके उपरान्त किसी भी व्यक्ति को हथियार लाने और ले जाने पर अपने पास रखने पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसके अतिरिक्त नए लाइसेंस जारी करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई लाइसेंसधारी व्यक्ति किसी भी प्रकार के खतरे को देखते हुए अपने पास हथियार रखने हेतु आवेदन करेगा तो स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यदि कोई व्यक्ति अपने पास हथियार रखता है, तो उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध उन खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगा, जो राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के सदस्य हैं और उन्हें विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लेना है। यह प्रतिबंध उन समुदायों पर भी लागू नहीं होगा जो लम्बे समय से चले आ रहे कानून और रीति-रिवाज के तहत हथियारों को प्रदर्शित करने के हकदार हैं। हालांकि यह समुदाय जिला प्रशासन को किसी भी ऐसे व्यक्ति के हथियार जब्त करने से नहीं रोक सकेंगे, जबकि हिंसा में लिप्त पाए जाते हैं और कानून और व्यवस्था बनाए रखने और चुनावों के शांतिपूर्ण संचालन के लिए खतरा पैदा करते हैं। ऐसे मामले में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के एक सप्ताह बाद तक हथियार जब्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध बैंक की कैश वैन की सुरक्षा व बैंक के कोष की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर लागू नहीं होगा।
भरमौर के खणी पंचायत मेँ खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकलव्य जनजातीय विकास संस्था ब्रम्हपुर के अध्यक्ष दीपक जम्वाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र चम्बा के भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने बाताया कि इस प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊँची कूद, 800 मीटर दौड़ वॉलीबाल, कबड्डी इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अक्षित, दूसरा स्थान, अरमान शर्मा, तीसरा स्थान परीक्षित ठाकुर, लंबी कूद में अभिषेक, दूसरा स्थान आशीष ठाकुर, तीसरा स्थान सूरज शर्मा, ऊँची कूद में प्रथम तरुण, दूसरा स्थान प्रवीण, तीसरा स्थान सुशील ने हासिल किया। वही वॉलीबॉल में टीम खणी ने खलैली की टीम को फाइनल में हराया। कार्यक्रम में एकलव्य जनजातिय विकास संस्था ब्रम्हपुर के अध्यक्ष दीपक जम्वाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का आह्वाहन किया तथा खिलाड़ियों को भविष्य में खेल को खेल की भावना से खेलने की भी अपील की।
देहरा के श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल संगठनात्मक जिला देहरा की बैठक व परिचय वर्ग प्रांत सह समरसता प्रमुख व जिला पालक अधिकारी ईं अजय शर्मा की अध्यक्षता व विभाग सत्संग प्रमुख जिला सह पालक अधिकारी पवन बजरंगी जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख तौर पर दो सत्रों में अजय शर्मा व पवन बजरंगी द्वारा स्वयंसेवक बंधुओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में नये स्वयंसेवक बंधुओं ने भी भाग लिया। जिसमें उन्हें संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी गई। ओर मौजूदा समय में हिन्दू समाज की भाबी पिढी को धर्म संस्कृति से जोड़ने व देश धर्म की सेवा के कार्य में प्रेरित करने पर बल दिया गया । इस मौके पर कुछ स्वयंसेवक बंधुओं की नये दायित्वों पर नियुक्तियां भी हुई। शशि डोगरा को देहरा प्राखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है सौरभ धीमान प्रागपुर प्राखंड के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। दीपक शर्मा को प्रागपुर प्राखंड का बजरंग दल संयोजक नियुक्त किया गया है। रणवीर सिंह को प्रागपुर प्राखंड का सत्संग प्रमुख नियुक्त किया गया है। गौरव को प्रागपुर प्राखंड के सह मंत्री के नाते जिम्मेदारी सौंपी गई है । ये तमाम नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होगी इनकी घोषणा जिला पालक अधिकारी अजय शर्मा जी ने की ओर सभी ने ऊं का उच्चारण करते हुए इसका स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री तरलोक चंद शर्मा ने प्रांत बैठक की जानकारी सभी स्वयंसेवक बंधुओं को दी ओर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीयों को इस बैठक में अपने हाजिरी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है बैठक 6-7 अप्रैल को परमाणु में होना तय हुई है। इस मौके पर जिला के कार्याध्यक्ष मदनलाल ने शौर्य जागरण यात्रा व अक्षत वितरण अभियान के दौरान जिला देहरा की तमाम बुद्धिजीवी जूझारू सनातनी समाज का इन अभियानों को सफल बनाने में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल परिवार का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष मूनीश सूद ,जिला बिशेष संपर्क प्रमुख देसराज भाटिया ,जिला सत्संग प्रमुख वनीश कुमार,जिला समरसता प्रमुख रमेश चंद ,देसराज हिर , सन्नी ठाकुर,विनोद बोहण सहित अन्य सहयोगी स्वयंसेवक बंधुओं ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।
चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल भी बज चुका है। आयोग की ओर से प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों के साथ 6 विधानसभा सीटों पर भी उप-चुनाव की तारीख है तय कर दी गई है। लिहाजा प्रदेश में सियासी गर्मी भी बढ़ी हुई। इसी बीच मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रक्रिया के तहत प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ 6 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव की भी तिथि तय की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने 40 सीटें जीताकर 14 महीने पहले पूर्ण बहुमत दिया था। अब पार्टी से बागी हुए इन 6 विधायकों को जनता के सवालों का जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने जवाब देना पड़ेगा की आखिर 14 महीने में ऐसी क्या वजह हुई, जो इन्होंने प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार के साथ धोखा कर दिया। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा भी इस षड्यंत्र में पूरी तरह से शामिल है। उनके नेता बागी नेताओं के साथ घूम रहे हैं। बागी विधायकों को CRPF की सुरक्षा दी जा रही है। इन सब बातों का जवाब बागी नेताओं और भाजपा को जनता के बीच देना होगा। इस दौरान नरेश चौहान ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशीयों के नाम तय किए जाने और मुद्दों को लेकर कहा कि बैठकों का दौर जारी है. जल्द ही प्रत्याशियों के नाम तय होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के बीच कांग्रेस महिलाओं को 1500 देने, OPS बहाल करने जैसे बड़े फैसलों को लेकर जाएगी। इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा से पूछा की क्या वे OPS बहाली के विरोध में है भाजपा के लोगों को यह भी साफ-साफ करना चाहिए। नरेश चौहान ने कहा की प्रदेश की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपना प्यार और आशीर्वाद देगी।
अधिक नकदी ले जाने परपेश करने होंगे धन के स्रोत और उसके अन्तिम प्रयोग दर्शाने वाले दस्तावेज: तोरुल एस रवीश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता के लागू होने के मद्देनज़र समस्त मतदाताओं से अपील की है कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला परिषद् भवन में पूरे सप्ताह 24 घंटे नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदर्श चुनाव संहिता से सम्बंधित सभी प्रकार की शिकायत कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1800-180-8042 व 1950 पर दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने आज शिकायत कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता के लागू होने के पर समस्त मतदाताओं से आपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मतदाता की संतुष्टि के लिए नकदी, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण रिश्वत है और यह एक दंडनीय अपराध है। निर्वाचनों के दौरान नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन के अधीन उड़न दस्ते बनाए गए हैं।उन्होंने सभी से यह अपील कि है कि उड़न दस्तों द्वारा जब्ती से बचने के लिए कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचनों के दौरान किसी निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नकदी ले जा रहा है, तो उस धन के स्रोत और उसके अन्तिम प्रयोग को दर्शाने वाले दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जिनमे पैन कार्ड तथा उसकी प्रति , व्यापार रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र की प्रति , नकदी की निकासी दर्शाती बैंक पास बुक / बैंक विवरणी की प्रति, नियमित नकदी लेन-देन वाले व्यापार के मामले में कैश बुक की प्रति , विवाह के निमंत्रण पत्र, अस्पताल में दाखिल आदि जैसे मामलों में नकदी के अन्तिम प्रयोग के प्रमाण, पार्टी के कोषाध्यक्ष की तरफ से जारी प्रमाण पत्र जिसमें धनराशि और उसके उपयोग का उल्लेख किया गया हो या खरीदी गई वस्तुओं / सामग्री के बिल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ख के अनुसार, कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचन अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई परितोषण देता है या लेता है तो वह एक बर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्ड का भागीदार होगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ग के अनुसार जो व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक, या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता है, वह एक वर्ष के कारावास या जुर्माने या दोनों से दंडनीय होगा । उन्होंने कहा कि उड़न दस्ते, रिश्वत देने और लेने वालों दोनों के विरुद्ध मामले दर्ज करने के लिए और ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए गठित किए गए है जो निर्वाचकों को डराने और धमकाने में लिप्त हैं। उन्होंने सभी नागरिकों किया है कि वे किसी प्रकार की रिश्वत लेने से परहेज करें और यदि कोई व्यक्ति किसी रिश्वत की पेशकश करता है या उसे रिश्वत और निर्वाचकों को डराने / धमकाने के मामलों की जानकारी है तो उन्हें शिकायत प्राप्त करने के प्रकोष्ठ के टोल फ्री नंबर 1800-180-8042 व 1950 पर सूचित करना चाहिए । उन्होंने कहा कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए यह आवश्यक है कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक सभी हथियार और गोला-बारूद उनके दुरुपयोग से बचने के लिए जमा कर दिए जाएं। इसलिए, व्यक्तियों/निवासियों/संगठन/एनजीओ को किसी भी प्रकार का विस्फोटक सामान ले जाने से एक आदेश द्वारा प्रतिबंधित किया गया है । उन्होंने कहा कि इस आदेश के जारी होने के बाद कुल्लू जिले में आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद और कच्चे हथियार और अपने आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद को निकटतम पुलिस स्टेशन में जमा कर दें । पुलिस स्टेशन उचित रसीद पर हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करेगा और उन्हें सुरक्षित हिरासत में रखेगा और जमाकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर वापस कर देगा। इस आदेश का कोई भी उल्लंघन आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडनीय होगा।
कुल्लू के मुख्यालय सुल्तानपुर में सनातन धर्मसभा के संरक्षक एवम पूर्व विधायक महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें धर्माध्यक्ष के पद पर प्रवीण शर्मा, प्रधान पद पर मनोज सूद, वरिष्ठ उप प्रधान पद पर आदर्श वर्मा,उप प्रधान के लिए राजेश शर्मा, सचिव के लिए वितेश आचार्य, सह सचिव के लिए ज्ञान ठाकुर, कोषाध्यक्ष के लिए सुधांशु सूद का दूसरी बार सर्व सम्मति से चयन किया गया। नव नियुक्त प्रधान मनोज सूद और कोषाध्यक्ष सुधांशु सूद ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन 2 साल के लिए किया गया है और धर्म सभा के जो भी कार्य लंबित पड़े हुए हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भुंतर में धर्म सभा की जमीन का जो विवाद चल रहा है उसका भी सबके साथ मिलकर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म सभा में नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा। दूसरी बार कोषाध्यक्ष ने कहा कि धर्मसभा की प्रगति के लिए कार्य किया जाएगा, साथ ही धर्मसभा के भवन के लिए भी राशि का प्रावधान किया जाएगा
डाडासीबा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जसवां प्रागपुर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दिनेश पराशर की अगुवाई में भाजपा द्वारा बागी विधायकों की खरीद फरोखत के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान दिनेश पराशर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुई इलेक्टोरल बॉन्ड की लिस्ट से भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ई डी व अन्य एजेंटीयों का दुरुपयोग कर उद्योगपतियों से चुनावी चंदा जुटाया जो कि भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को दर्शाता है । इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के महासचिव अश्विनी शर्मा, पंचायत के उप प्रधान परमेश्वरी दास, व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ,वार्ड पंच रीता देवी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जिला सिरमौर मंडल श्री रेणुका जी के विकास खड़ सगड़ाह के मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के 5 बच्चों ने एक साथ अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करके इतिहास रचा है। ये पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इन पांच बच्चों के अतिरिक्त हरिपुरधार के सरकारी स्कूल से भी दो बच्चों ने यह परीक्षा पास की है। इन छात्रों में दिव्यांशी, अक्षित ठाकुर, सूर्यांश ठाकुर, दीक्षित, तन्मय ठाकुर, दिव्यांश कणयालऔर आयुष ठाकुर शामिल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाईयां दी। परीक्षा पास करने वाले छात्रों ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया, साथ ही इन विधार्थियों ने अपने शिक्षकों का भी विशेष कोचिंग के लिए आभार जताया। प्रधानाचार्य ने बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और बच्चो की इस उपलब्धि का श्रेय राकेश ठाकुर और राजेश ठाकुर को दिया जिन्होंने इस परीक्षा की तैयारी करने में इन बच्चों को विशेष कोचिंग दी।
उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते खुंडिया में स्थानीय समाजसेवी कैप्टन रमेश राणा के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ किया गया जिसमें क्षेत्र के सेंकडो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। अधिक जानकारी देते हुए कैप्टन रमेश ने बताया कि भगवान शिव के आशीर्वाद से इस मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया है जिसमें भक्तों का भी खूब सहयोग मिला है।
शिमला: लोक निर्माण एवम् शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधान सभा के दूरदराज क्षेत्र की धरोगडा पंचायत के संदोआ से 15 करोड़ 59 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 11 संपर्क सड़कों राजकीय उच्च पाठशाला संदोआ के तीन कमरों तथा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन संदोआ की आधारशिला रखी जबकि 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित किए गए प्राथमिक पाठशाला पलगैड के भवन का उद्घाटन भी किया। कहा कि विकास और कांग्रेस एक दूसरे के पर्याय है। कांग्रेस के शासनकाल में पूरे प्रदेश में तीव्र गति से संतुलित एवम् सम्मान विकास सुनिश्चित किया जाता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने के साथ-साथ हर गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि आज रखी गई आधारशिलाओं में 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले उच्च पाठशाला संदोआ के तीन कमरे तथा एक करोड़ 46 लाख रूपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र संदोआ का भवन शामिल है। उन्होंने कहा कि 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित किए गए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलगैड़ के भवन का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधनसभा के इस दूरदराज़ सराज क्षेत्र में वर्तमान में 27 सड़कों के निर्माण कार्य जारी है जिसे शीघ्र पूर्ण कर ग्रामीणों को यातायात सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जलोग में 20 करोड़ के विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास किए गए थे। जिनके निर्माण कार्य जारी है। इसी तरह सराज क्षेत्र के दूसरी तरफ खटनोल क्षेत्र की सभी चार पांच पंचायतों के लिए 15 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण जारी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन के नए भवन के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने, सरगला पंप हाउस की पुरानी मशीनरी को बदलने का आश्वासन तथा लोक निर्माण उप डिविजन जलोग के लिए एक नई जेसीबी मशीन उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की । उन्होंने संधोआ मन्दिर ग्राउंड के लिए 5 लाख देने का आश्वासन तथा स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की । उन्होंने पंचायत प्रधान तथा स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा रखी गई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।
युवाओ को नशे से दूर करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर ज़िला के नादौन विधानसभा क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दी है । इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं को हेलमेट भी वितरित करने के साथ खुद बाइक चलाई । इस अवसर पर युवा मोर्चा के सदस्य और स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस रैली में करीब 2000 युवाओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी है, सडक़ हादसों में कमी लाना जरूरी है, जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने नशा मुक्त सुरक्षायुक्त यह अभियान चलाया है। युवाओं को प्रेरणा दे रहे हैं कि नशे से दूर रहें इसलिए खेल महाकुंभ चला रहे हैं। सडक़ दुर्घटनाओं से बचें इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री के द्वारा भाजपा पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद का कुनबा संभाल नहीं सकी और अब भाजपा पर आरोप लगा रही है उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश की जनता सरकार से त्रस्त थी और उसके बाद उनके विधायक सरकार के कार्य प्रणाली से त्रस्त थे । उन्होंने कहा कि भाजपा का मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है । अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर देश में चुनाव लड़ने की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटे जीतेंगी । उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में चारों सीटों में विजय परचम लहराएगी ।कांग्रेस पार्टी के द्वारा हमीरपुर में पहुंचाने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के ऊना ज़िला से देश के विभिन्न स्थानों के लिए गाड़ियों को शुरू किया गया है । उन्होंने कहा कि भानुपल्ली बिलासपुर लाइन का काम भी चल रहा है । उन्होंने प्रदेश सरकार को भेजते हुए कहा कि प्रदेश में रेल विस्तार को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अपने हिस्से की राशि जमा नहीं करवाई जा रही है उन्होंने हिमाचल सरकार पर रेल विस्तार पर उदासीन रवैया अपनाने के आरोप भी लगे।
करसोग के चैरा में नवनिर्मित चैरा से भवाह सड़क मार्ग का एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चला कर सफल ट्रायल किया। चैरा से आगे भवाह गांव तक क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 2 किमी लंबे सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है। जिसे आज प्रशासनिक टीम द्वारा बस चलाकर ट्रायल कर, पास कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लोनिवि के माध्यम से सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग को बस के सफल ट्रायल के बाद, अब वाहनों की आवाजाही के लिए पास कर दिया गया है। उन्होंनेे कहा कि सड़क मार्ग की कुल लंबाई लगभग 18 किमी हो गई है। उन्होंने कहा कि करसोग से परलोग गांव तक कुल 22 किमी लंबा सड़क मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है। भवाह से आगे लगभग 4 किमी क्षेत्र में परलोग तक बनने वाले सड़क मार्ग का कार्य चल रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने पर करसोग से शिमला जाने के लिए यह सबसे कम दूरी वाला सड़क मार्ग होगा। जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। इस मौके पर परलोग पंचायत की प्रधान गायत्री कपूर व उप प्रधान सोम कृष्ण ने कहा कि चैरा से आगे भवाह तक सड़क मार्ग के बनने से परलोग पंचायत व आस-पास के क्षेत्र की लगभग एक हजार आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने सड़क मार्ग को पास करने के लिए उपमंडल प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया है। सड़क मार्ग के ट्रायल के दौरान एचआरटीसी के बस ड्राइवर गोपाल ने बस को चलाकर भवाह गांव तक पहुंचाया। ट्रायल के दौरान एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह, आरएम एचआरटीसी करसोग हुमेश कुमार सहित टीम के अन्य अधिकारी बस में बैठ कर चैरा से भवाह गांव पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
संगड़ाह: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा शुक्रवार को संगड़ाह पहुंची। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर तथा रणजीत चौहान, विजेंद्र शर्मा, विनोद ठाकुर प्रताप सिंह, कुशल सिंह व अनिल भारद्वाज आदि भाजपा रेणुकाजी मंडल पदाधिकारियों द्वारा रथ यात्रा का अभिनंदन किया गया। मुख्य बाजार संगड़ाह में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, भगवान राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, सीएए लागू करने, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन व उज्वला गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को विकासित हो रहे भारत व पीएम मोदी की तस्वीर वाले कैलेंडर भी वितरित किए। मंडल विस्तारक अनिल बेहरटा ने बताया कि, आज रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों से होकर रथ यात्रा निकाली।
प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय सिंह ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जय सिंह ने चम्बा शहर के मोहल्ला पक्काटाला में दस्तक देकर लोगों की समस्याओं को जाना। इस दौरान जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पक्काटाला मोहल्ला के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। भूस्खलन संभावित क्षेत्र होने के कारण मोहल्ले के लोग डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हर समय लोगों को हादसे का भय रहता है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की रोकथाम को लेकर करीब सवा तीन करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे, जिसे हाल ही में सरकार ने वापस ले लिया है। चम्बा शहर से वाया पक्काटाला बालू को जाने वाले मार्ग की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। रोजाना हजारों लोग डर के साए में इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। इसके उपरांत जयसिंह ने पुलिस थाना सदर चम्बा में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ एक शिकायत पत्र भी दर्ज करवाया। जय सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द मोहल्ले के लोगों की सुध न ली गई तो वे उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
शिमला: जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता और बेहतर मार्केटिंग के लिए एचसीएलपीसीएल यानी हिमाचल कम्यूनिटी लाइवलिहुड्स प्रोड्यूसर कंपनी लि. का गठन किया गया है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया की अध्यक्षता में शनिवार को इस कंपनी का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा चुने हुए निदेशकों की उपस्थित में कंपनी का गठन किया गया। इस कंपनी के गठन होने से हिमाचल प्रदेश के लगभग 920 स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को मार्केट में ले जाने में सहायता होगी। ये सभी समूह कंपनी के अंतर्गत गठित किए गए हैं। जिनको लगभग 9.20 करोड़ की रिवोल्विंग फंड और 50 से 75 प्रतिशत कैपिटल कॉस्ट मशीनों की खरीद के लिए प्रदान किया जाता है। बताया गया कि मार्च 2024 तक स्वयं सहायता समूहों ने लगभग दो करोड़ रूपये की कमाई कर दी। इसको गति देने के लिए अगले स्तर में ले जाने व लंबे समय तक गतिविधियों को जिंदा रखने के लिए यह कंपनी आने वाले समय में अहम भूमिका निभाएगी। इस कंपनी के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण स्तर पर वनों पर आधारित लोगों को स्वरोजगार व आजीविका के संसाधनों व सेवाएं प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि यह इस तरह का यह प्रयास वानिकी परियोजना में प्रदेश स्तर पर पहली बार किया गया। जाइका वानिकी परियोजना 7 जिलों, 19 वन मंडल और 74 वन परिक्षेत्र के अंतर्गत इम्पलीमेंट की जा रही है। जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता और बेहतर मार्केटिंग के लिए हिमाचल कम्यूनिटी लाइवलिहुड्स प्रोड्यूसर कंपनी का गठन किया गया। स्वयं सहायता समूहों के निदेशकों की उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कंपनी के गठन होने से प्रदेश के ग्रामीण स्तर पर लोगों को आजीविका सुधार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने आज जिला बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान झंडूता, श्री नैना देवी जी, घुमारवीं और सदर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में 445 करोड़ रुपये की 37 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पंजपीरी-कुटैहला-बगछाल सम्पर्क मार्ग पर गोविन्द सागर जलाशय पर 64 करोड़ रुपये से निर्मित 330 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण किया। यह पुल भारत के सबसे लंबे केंटीलीवर पुल में शामिल है। इस पुल से श्री नैना देवी जी और झंडूता विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी और घुमारवीं क्षेत्र के लोगों सहित झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बिलासपुर और कीरतपुर तक सुगमता से पहुंचने की सुविधा उपलब्ध होगी। सीएम ने 3.79 करोड़ रुपये के कलोल पॉलटेक्निक कॉलेज के भवन, उप-तहसील कलोल के 1.21 करोड़ रुपये से निर्मित भवन को जनता को समर्पित किया। उन्होंने ऋषिकेश में 1.41 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरठी में 1.18 करोड़ रुपये से निर्मित कृषि विज्ञान केंद्र के भवन और जल शक्ति के अनुभाग गैहड़वीं के अन्तर्गत कारवीं नाले की 18.33 करोड़ रुपये विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम ने घुमारवीं में 5.71 करोड़ रुपये से निर्मित डिप्टी डिस्ट्रिक अटॉर्नी, एसिस्टेंट जनरल अटॉर्नी, पब्लिक प्रासिक्यूटर के कार्यालय, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में गतोल से नेरी नरोल सड़क पर 1.64 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, 9.84 करोड़ रुपये से लदरौर-जाहू सड़क वाया हटवाड़ के स्तरोन्नत कार्य, 3.59 करोड़ रुपये से मोहरा-सुनाली-सुक्कर खड्ड पर निर्मित सड़क, 5.70 करोड़ रुपये से घुमारवीं से टिक्कर-सिलह वाया मरहोल-सोई-रोपड़ी सड़क और 2.52 करोड़ रुपये से निर्मित मेहरण-नैन-जलौण-पंगवारा-तलाई-कोलीबस्ती-टकरेहड़ा-सलून मंडल खिल सड़क का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने 5.87 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली बुहड़ से मलहोट सड़क, 5.42 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली ढोलग-चकनाड़ से गाह सड़क, 25.70 करोड़ रुपये से बरोहा से कोहिना सड़क, 14.34 करोड़ रुपये से जड्डू-बड़गांव-गलू सड़क, 6.29 करोड़ रुपये मरोतन से धानी सड़क और 6.69 करोड़ रुपये भल्लू से बलघाड़ सड़क की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने घुमारवी विधानसभा क्षेत्र में 6.98 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली तरघेल से लदरौर सड़क, 7.52 करोड़ रुपये से गाहर से खेत सड़क, 4.77 करोड़ रुपये से सुम्बरी से भजराल निचली सड़क और 9.21 करोड़ रुपये से राहिया-अमरपुर-हड़सर-घुमारवीं सुनहाणी से तुंगड़ी सड़क, हटवाड़ में 5 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल, 9.91 करोड़ रुपये से ढिंगू से सुकड़ी सम्पर्क मार्ग, घुमारवीं में दो करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले कौशल विकास केंद्र, बम में 3.92 करोड़ रुपये से 33 के.वी.ए. के सब-स्टेशन और घुमारवीं में 64.84 करोड़ रुपये से 132 के.वी.ए. के सब-स्टेशन की आधारशिला रखी।
शिमला: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज तारा देवी से 23 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के लिए खरीदी गई 102 नई मशीनों में से 14 मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इन मशीनों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया है, जिससे लगभग 10 करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू का लोक निर्माण विभाग के लिए इन मशीनों की खरीददारी में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। विक्रमादित्य सिंह बोले, कि हर उपमण्डल में इन मशीनों को भेजा जाएगा ताकि आपदा या किसी और घटना से निपटने में हमें कोई भी परेशानी न हो। उन्होेंने बताया कि पिछले वर्ष बरसात से आई आपदा में जो नुकसान हुआ था, उसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कुछ निर्णायक निर्णय लिए थे, जिस कड़ी में इन मशीनों की खरीददारी की गई है। इस अवसर पर ईएनसी लोक निर्माण विभाग अजय गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मैकेनिकल) सीडी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता (मैकेनिकल) अमित शर्मा, आर.के. चांदला, राजेश अग्रवाल तथा रोहित सूद व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
** मुख्यमंत्री ने कुमारसैन बस अड्डे का लोकार्पण किया ** परिवहन निगम सब डिपो खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कुमारसैन में 4.26 करोड़ से निर्मित बस अड्डे का लोकार्पण किया। उन्होंने परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए सरकार शीघ्र ही इस घोषणा को पूरा करेगी जिससे क्षेत्र में परिवहन सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित बस अड्डे से क्षेत्र की 28 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस बस अड्डे से प्रतिदिन 41 बस रूट संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और अतिरिक्त आर्थिक संसाधन भी अर्जित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर कार्यान्वित करने पर किया जा रहा है ताकि इनका लाभ आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता संभालने के पश्चात विकट वित्तीय स्थिति के चलते उनके समक्ष चुनौतियों का पहाड़ था। अभी नवगठित सरकार इसका हल निकाल ही रही थी कि प्रदेश में आई अभूतपूर्व आपदा ने भी प्रदेश को एक बड़ा झटका दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से बाहर निकलने के लिए प्रदेश सरकार ने भरसक प्रयास किए हैं और आम लोगों के सहयोग से वह सभी चुनौतियों पर निश्चित ही विजय हासिल करेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को धर्मशाला के कचहरी चौक में नमो टी स्टाल लगाकर मुफ्त चाय वितरित की। इस दौरान महिलाओं ने राहगीरों को मुफ्त में चाय वितरित की। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने बताया कि टी स्टाल पर मोदी का बैनर लगाकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के समर्थन में नारेबाजी की। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चाय वितरण के दौरान नरेंद्र मोदी को जमीन का कार्यकर्ता बताकर उनके जीवन परिचय के बारे में जानकारी भी दी। इस दौरान स्टाल पर बच्चों एवं महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई।
** बौखलाहट में रेवड़ियों की तरह बांटे जा रहे कैबिनेट रैंक ** युवाओं के बजाय अपने चहेतों को नौकरी देकर किया जा रहा है एडजस्ट नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। एक ही दिन में दो-दो बार कैबिनेट की बैठकें की जा रही हैं। कैबिनेट बैठकों में पूरे मंत्री भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं आख़िर सरकार इतनी अफरातफरी में क्यों हैं? एक तरफ प्रदेश के युवा लंबित परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर महीनों से सड़कों पर हैं और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए जनता के हितों को दरकिनार कर रेवड़ियों की तरह कैबिनेट रैंक देने में व्यस्त हैं, ताकि असंतुष्टों को साधा जा सके। एक तरफ़ सरकार आर्थिक तंगी का रोना तो रही है दूसरी तरफ़ कैबिनेट रैंक बांटकर करोड़ों रुपये का अनावश्यक बोझ प्रदेश की जनता थोप रही है। मुख्यमंत्री जिस तरह से अपने नेताओं का तुष्टिकरण कर रहे हैं, उससे कांग्रेस सरकार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब लोकसभा चुनावों के ठीक पहले बिना बजट के प्रावधानों की योजनाएं घोषित करके आम लोगों को सरकार एक बार फिर ठगने का काम कर रही है। जिस तरह से मुख्यमंत्री अपने नाराज़ नेताओं को संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है उतनी मेहनत से अगर प्रदेशवासियों के हितों का ध्यान रखती तो आज स्थिति कुछ और होती। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि युवा डेढ़ साल से नौकरी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने प्राइवेट सेक्रेट्रीज को रिटायरमेंट के बाद भी सलाहकारों के रूप में नियुक्त कर ऐडजस्ट कर रही है। इससे साफ होता है कि मुख्यमंत्री केवल सत्ता का सुख लेने और अपने चहेतों को ऐडजस्ट करने के लिए ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस को झूठी गारंटियों का जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। हिमाचल के लोग चारों लोक सभा सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतगणना, प्रशिक्षण तथा बैठक के लिए प्रतिदिन आधार पर टेंट, मेज तथा कुर्सी इत्यादि सामान के लिए प्रतिष्ठित फर्मों से मोहर बंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये निविदाएं 21 माच की प्रात: 11.30 बजे तक अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय में दी जा सकती हैं। निविदाएं इसी दिन सायं 3 बजे खोली जाएंगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में अतिरिक्त उपायुक्त का निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक फर्म द्वारा वेबसाइट hpsolan.nic.in पर निविदा से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-223792 से भी अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
नग्गर ब्लॉक में कार्यान्वित संस्था द हंस फाउंडेशन ने सरसई में मेगा कैंप के तौर पर 15 मार्च को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। चिकित्सा शिविर में नेत्र विशेषज्ञ तथा ऑप्टिकल कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिविर के दौरान 150 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार मुफ्त चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर के दौरान 100 से अधिक प्रयोगशाला जांच करवाई गई। शिविर के दौरान द हंस फाउंडेशन के संपूर्ण स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शिविर के दौरान जनरल ओपीडी में एमएमयू के मेडिकल ऑफिसर्स द्वारा लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। सभी गांववासियों, आशा वर्कर्स व पंचायत सदस्य ने द हंस फाउंडेशन के इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। गांववासियों ने इस अभियान की सराहना की। द हंस फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में एमएमयू द्वारा घर द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के साथ आम जनता की सहूलियत के लिए बड़े पैमाने पर आई कैंप जैसे कैंप्स का आयोजन भी करवा रही है। ग्राम पंचायत सरसई के कार्यकर्ता और संपूर्ण स्टाफ द्वारा सराहनीय समर्थन प्रदान करने के लिए द हंस फाउंडेशन ने उनका आभार व्यक्त किया।
बहुप्रतीक्षित शूलिनी स्प्रिंग फेस्ट-2024 आज उत्साह के साथ शुरू हुआ, जिसने विश्वविद्यालय परिसर को रचनात्मकता और ज्ञानोदय के एक जीवंत केंद्र में बदल दिया। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में शूलिनी वार्षिक उत्सव मोक्ष, साहित्य उत्सव, टैक उत्सव और पुष्प उत्सव सहित कई कार्यक्रम प्रदर्शित किए जाएंगे। इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्कुलर डिस्ट्रॉफी की अध्यक्ष श्रीमती संजना गोयल उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थीं, जिन्होंने कार्यक्रमों की एक प्रेरक श्रृंखला की रूपरेखा तैयार की। शूलिनी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बिजनेस मैनेजमेंट की अध्यक्ष सरोज खोसला, निष्ठा शुक्ला आनंद ट्रस्टी और निदेशक शूलिनी विश्वविद्यालय भी उत्सव में उपस्थित थे। साहित्य उत्सव में, शर्मिष्ठा मुखर्जी, कवि अशोक चक्रधर और हास्यकार कवी सुरिंदर शर्मा जैसे दिग्गजों ने अपनी गहन अंतर्दृष्टि और काव्य प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता की विरासत पर विचार करते हुए भारतीय समाज पर उनके स्थायी प्रभाव पर जोर दिया। अशोक चक्रधर ने हिंदी भाषा के विकास और इसकी आंतरिक प्रतिध्वनि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह भगवान कृष्ण के आगमन से वसंत ऋतु का आगमन होता है, उसी तरह हिंदी का विकास... क्रमिक और बहुमुखी रहा है। महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक सत्र में सुनैनी शर्मा, विभा रानी और शिल्पा झा ने समाज में महिलाओं की क्षमता और ताकत पर चर्चा की और सामाजिक मानसिकता में बदलाव की वकालत की। शिमला पर सत्र में अतुल लाल और सिद्धार्थ पांडे के साथ लेखकों के संग्रहालय ने शिमला की कहानियों के बारे में बात की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ऑनलाइन जुड़े हुए थे और क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय क्रिकेट के बारे में उत्साहपूर्ण बातचीत की । विवेक अत्रे द्वारा संचालित, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर अमृत माथुर, क्रिकेट लेखक सोहेल माथुर के साथ सत्र एक बड़ा हिट साबित हुआ। यह उत्सव साहित्य से लेकर विज्ञान तक विविध विषयों पर भी चर्चा की। प्रोफेसर नरेंद्र चिरमुले ने विज्ञान और रचनात्मकता के अंतर्संबंध की खोज करते हुए जीन और होमो सेपियन्स पर एक सत्र का नेतृत्व किया।थिंकिंग आउटसाइड द क्यूबिकल नामक सत्र में जिग्स अशर, शालिनी पी. सॉकर और गीता दुआ ने पेशेवर जीवन के लिए नवीन दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया। मोक्ष शूलिनी वार्षिक उत्सव में हार्मनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड के साथ सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई और मिस्टर मोक्ष और मिस मोक्ष प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
** सीएम ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र को दी 165 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात ** पंद्रह-बीस क्षेत्र में उप तहसील, ननखड़ी में बस स्टैंड व शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने का एलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि जो राजनीतिक दल लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन कर लोकतांत्रिक प्रणाली को धन बल के प्रयोग से कमजोर कर रहे हैं उन्हें लोकतंत्र के महापर्व पर करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोग अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे ऐसे सभी दलों को करारा सबक सिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात आज जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहन में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। दन्होंने अस दौरान रामपुर विधानसभ क्षेत्र को 165 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंद्रह-बीस क्षेत्र में उप तहसील खोलने, ननखड़ी में बस स्टैंड के निर्माण तथा शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण, नलाटी स्टेडियम का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से करने, रामपुर में पार्किंग के निर्माण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू का नामकरण शहीद पवन धंगल के नाम से करने, बड़ावली में आई.टी.आई. खोलने तथा सरपारा झील के विकास के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के खिलाफ वोट करने वाले बागी विधायकों की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन्होंने सवाल किया कि उन्हें कौन नियंत्रित कर रहा है? उन्होंने कहा कि धन-बल से लोकतंत्र की हत्या करने वालो के कारनामे जगज़ाहिर हुए हैैं। उनके मनसूबे हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में कभी सफल नहीं होंगे क्योंकि यहां की जनता कभी भी अपना ईमान नहीं बेचेगी। हिमाचलवासी सदैव सच और ईमानदारी का साथ देते हैं। इन परियोजनाओं के किए लोकार्पण मुख्यमंत्री ने 9.54 करोड़ रुपये की लागत के एमजीएमएससी खनेरी के ट्रॉमा केंद्र, 6.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्नातकोतर महाविद्यालय रामपुर के विज्ञान खंड, 9.85 करोड़ रुपये लागत से निर्मित खेल परिसर दत्तनगर, महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय कोटला में 16.05 करोड़ रुपये के लेक्चर थियेटर ब्लॉक, 11.75 करोड़ रुपये के सिविल इंजीनियर ब्लॉक और 16.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मेकैनिकल ब्लॉक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत देव नगर के गांव के लिए मछाडा खड्ड से 2.20 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत बगलती के गांव अडू ज्वालडा के लिए 1.10 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत शाहधार में हरिजन बस्ती टालरा, मझगांव, रंगोरी, ओडीधार, डेऊ, कुन्नी और शाहधार के लिए 2.13 करोड़ रुपये के लिए पेयजल योजना, तहसील ननखड़ी की ग्राम पंचायत जाहू, खूनी के जाहू, जून्नी, बनी, बासा और गाहन के लिए नून खड्ड से 2.24 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजना, उप-मंडल रामपुर में लोगों के लिए जल शक्ति के अन्तर्गत 2 करोड़ रुपये से उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील रामपुर की उप-तहसील तकलेच के अन्तर्गत जल शक्ति के तहत 1.85 करोड़ रुपये से विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और उप-मंडल ननखड़ी में जल शक्ति के अन्तर्गत 1.85 करोड़ रुपये से विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं की रखी आधारशिला मुख्यमंत्री ने 9.45 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले गानवी फांचा सड़क के स्तरोन्यन कार्य, 7.77 करोड़ रुपये रतनपुर शाह गुरी बासरा से चाडली सड़क के स्तरोन्यन, 8.04 करोड़ रुपये के झाकड़ी खड़ाकग से मकुरोला गौरा सड़क के स्तरोन्यन और 2.96 करोड़ रुपये के सनई से संदल सड़क की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने नगर परिषद रामपुर बुशहर के नवनिर्मित वार्ड नम्बर-6 और 7 के लिए 18.50 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली जल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन कार्य, महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 7 करोड़ 46 लाख रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत निरथ के लिए 13.94 करोड़ रुपये से मछाडा खड्ड से निरथ के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 90 लाख रुपये से ग्राम पंचायत कूट के गांवों के लिए रोपनी खड्ड से जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत भडावली में 7.52 करोड़ रुपये से बहाव सिंचाई योजना कुमसू के संवर्द्धन कार्य, तहसील ननखड़ी में 74 लाख रुपये से ग्राम पंचायत कलेडा में मझेवटी की फौला-लड्डीधार बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्यों, 2.56 लाख रुपये से ग्राम पंचायत देव नगर में पलानू बहाव सिंचाई योजना के सुधारीकरण, 2.24 करोड़ रुपये से रामपुर शहर में सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वाल) के निर्माण की आधारशिला रखी।
** वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में आयुष मंत्री ने नवाजे होनहार आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के भवन के शेष कार्य को जल्द पूर्ण किया जाएगा। आयुष मंत्री ने महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृत करवाये गये हैं और लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाने की भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों की कक्षाएं नए भवन में शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। गोमा ने कहा सरकार गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प है। किसी भी क्षेत्र का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है और कठिन परिश्रम से ही जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक समारोह विद्यार्थियों के लिए और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा रखी गई मांगो को पूर्ण करते हुए कहा कि महाविद्यालय में भूगोल विषय के पद का सृजन करने के लिए मुख्यमंत्री से विचार विमर्श कर पद का सृजन करवाने की प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से शिवनगर में खेल सुविधा के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा और महाविद्यालय में बीसीए व बीबीए की कक्षाएं शुरू करवाने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्मित हो जाने के बाद कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों ने महाविद्यालय में जिस उद्देश्य के लिए प्रवेश लिया है उसे प्रतिदिन स्मरण कर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने छात्रों को समय के महत्व को समझाते हुए इसका सदुपयोग करने की सलाह दी। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे कॉलेज के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
** कार्यालय खुलने से 24 पंचायतों के 61,816 लोग होंगे लाभान्वित मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ियां के पट्टा महलोग में खंड विकास अधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पट्टा महलोग में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खुलने से ग्राम पंचायत बढ़लग, कृष्णगढ़, जगजीत नगर, बाड़ियां, भावगुडी, बुघार कनैता, चंडी, दाड़वा, ढकरियाणा, घडसी, गोयला, नालका, बरोटीवाला, पट्टा नाली, मंधाला, सूरजपुर, कालुझंडा, कैंडोल, मंढ़ेसर, साई, सौडी, भटोली कलां, गुलरवाला, हरिपुर संडोली व जाडला के 61,816 लोग लाभान्वित होंगे। जिले में यह छठा खंड विकास अधिकारी कार्यालय होगा। इसके खुलने से ग्रामीणों को अब अपने विकास कार्य करवाने के लिए धर्मपुर और नालागढ़ जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राम कुमार चौधरी ने स्थानीय ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपने बद्दी प्रवास के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की थी, जिसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि क्षेत्र में भारी वर्षा से जो मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे उन्हें शीघ्र ही उचित भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बरोटीवाला-बनलगी-सोलन मार्ग के विस्तारीकरण के लिए 200 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में खनन निधि से भी लगभग 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दून विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने बीडीओ कार्यालय की चारदीवारी के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पट्टा ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2.35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपए की लागत से पट्टा तथा आस-पास के मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मुख्य संसदीय सचिव का स्वागत करते हुए कहा कि यहां खंड विकास कार्यालय खुलने से आस-पास की पंचायतों को लाभ मिलेगा और विकास कार्य समय पर पूर्ण करने में आसानी होगी तथा विकास कार्यों में तेजी भी आएगी।
पुलिस जिला नूरपुर ने एक उद्घोषित अपराधी को पठानकोट से पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकरी के अनुसार इस उद्घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया था। इसके अंतर्गत पुलिस जिला नूरपुर के प्रो सेल द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 मार्च को न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी कंसपाल पुत्र स्वर्गीय शिवराम निवासी डमटाल, तहसील इंदौरा को पठानकोट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी अभियान के तहत पुलिस जिला नुरपुर के प्रो सेल द्वारा एक माह के भीतर कुल 6 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है। अदालत द्वारा उपरोक्त सभी घोषित अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
220 केवी सब स्टेशन जाबल जमरोट में मरम्मत कार्य के चलते कुनिहार और अर्की 33 केवी लाईन के तहत रविवार 17 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक डुमैहर, अर्की, शालाघाट, बातल, मांझू, गलोग, कोटली, कुनिहार, सायरी, ममलीग, कुफ्टु, रुगड़ा, पट्टा-बरावरी हरिपुर, जाड़ली में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता इंजीनियर नीरज कतना ने उपभक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना डमटाल पुलिस द्वारा अवैध खनन करते हुए चक्की खड्ड में एक पोकलेन, एक जेसीबी व तीन टिप्पर जब्त किए गए हैं। वहीं, अवैध खनन में शामिल कुल 5 आरोपी धर्मवीर, शम्मी भारद्वाज, दीपक सिंह, संजीव कुमार एवं राकेश कुमार सभी निवासी डमटाल तहसील इंदौरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा साल 2024 में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 171 चालान किए जा चुके हैं, जिसमें कुल 15,74,400 जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अलावा जिला पुलिस नूरपुर द्वारा आज खनन माफिया के खिलाफ चार अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं, जिसमें जिला पुलिस द्वारा अब तक 24 वाहन जब्त किए गए हैं। भविष्य में भी जिला पुलिस नंबर पर का अवैध खनन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
** केंद्रीय विवि परिसर में की नारेबाजी, एसएफआई पर लगाया आरोप ** सरकार से एसएफआई पर प्रतिबंध लगाने की उठाई मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई ने केरल के वायनाड़ में पशु चिकित्सक का कोर्स कर रहे छात्र की रैगिंग और उसकी हत्या के विरोध में शुक्रवार को सप्त सिंधु परिसर में प्रदर्शन किया। इकाई सचिव दिव्यांश ने कहा कि पशु चिकित्सक का कोर्स कर रहे द्वितीय वर्ष के सिद्धार्थ की रैगिंग कर उसे यातनाएं देकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने छात्र की रैगिंग और हत्या करने का आरोप एसएफआई पर लगाते हुए सरकार से एसएफआई वामपंथी छात्र संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। परिषद ने आरोप लगाया कि जहां भी वामपंथ बचा है, वहां इसी तरह से कॉलेज परिसरों में हिंसा की घटनाएं होती हैं। दिव्यांश ने कहा कि वामपंथियों का इतिहास रक्त रंजित रहा है। शिक्षण संस्थानों के परिसरों में हिंसा फैलाकर भय का माहौल बनाने का प्रयास होता है। इससे परिसरों में तनाव होने के साथ ही छात्रों की सुरक्षा खतरे में रहती है। सिद्धार्थ की हत्या हुए 23 दिन से अधिक हो गए हैं और अभी तक केरल पुलिस ने हत्या के इस मामले की निष्पक्षता से जांच नहीं की। उन्होंने केंद्र और केरल की सरकार से इस रैगिंग और हत्या मामले में जो भी लोग संलिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत कोटबेजा के उप प्रधान ने आज कसौली थाने में सूचना दी कि गांव जामली में एक व्यक्ति ने फंदे पर लटका मिला है। साथ ही एक महिला भी खेत में मृत अवस्था में पड़ी मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस थाना कसौली की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका की तस्दीक करने पर पाया गया कि मृतक तारा सिंह (50) पुत्र श्री दान सिंह मूल निवासी, राज्य उत्तराखंड, जिला चंपावत अपनी पत्नी वनीता (20) के साथ अक्तूबर 2023 से जामली में खेतीबाड़ी का काम करता था। इस संदर्भ में थाना कसौली में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी छानबीन की जारी रही है।
** दूसरी किस्त का भुगतान भी एक मुश्त करने का आग्रह किया हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक शुक्रवार को पेंशनर भवन कुनिहार में इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कल्याण मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया गया कि एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जनवरी 2016 से लागू किए गए पे-स्केल के एरियर की पहली किस्त दी जाए। एचआरटीसी पेंशनर्स ने कहा कि पूर्व सरकार ने एरियर की पहली किस्त 50 हजार रुपये अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दे दी थी, लेकिन एसआरटीसी से सेवानिवृत्त करीब 7500 कर्मचारियों को इसका लाभ अब तक नहीं मिला है। पेंशनर्स ने कहा कि अब वर्तमान सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के पेंशन धारकों को एरियर के संदर्भ में अधिसूचना जारी की है, जिसके अंतर्गत 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनधारकों को कुल एरियर का 35 प्रतिशत, 70 से 75 वर्ष के आयु वर्ग को 20 प्रतिशत, 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग को 18 प्रतिशत एवं 65 वर्ष से कम आयु वर्ग को कुल एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा। परिवहन निगम पेंशनर्स ने उप मुख्यमंत्री तथा प्रबंध निदेशक से आग्रह किया है कि इस बारे में अधिसूचना जल्द जारी करें और यह सुनिश्चित करें कि निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 50 हजार रुपये की पहली किस्त तथा आयु के आधार पर निर्धारित की गई 15,18,20 व 35 प्रतिशत की दूसरी किस्त का भुगतान एक मुश्त किया जाए। बैठक में बृजलाल ठाकुर,बलबीर चौधरी, बृजलाल गर्ग, शेरसिंह ठाकुर, संतराम ठाकुर, रघुबर दास, हरिराम, प्रेमदास, भवानी शंकर, तारा सिंह, तुलसी राम, सुंदर लाल, चैतराम, हीरा सिंह, राम लाल, नेकराम, जीतराम, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।


















































