कुनिहार में एक किसान के घर में गाय ने दो सर वाले बछड़े को जन्म दिया है हालांकि दो सर वाला यह बछड़ा मृत था। जानकारी के अनुसार कुनिहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भटयून गांव के एक किसान परिवार में गाय गर्भवती थी। अचानक बुधबार देर सायं गाय की तबियत कुछ खराब होने लगी, तभी किसान शंकर लाल ने तुरंत पशु चिकित्सालय कुनिहार के कर्मी सुरेश कुमार को दूरभाष पर सारी स्थिति से अवगत करवाया व् सुरेश कुमार तुरंत किसान के गांव भटयून पंहुच गए गर्भवती गाय का निरीक्षण करने के उपरान्त पाया गया कि गाय के गर्भ में बच्चा उल्टा है व कोई हरकत नहीं कर रहा है। उन्होंने तुरंत कुछ ग्रामीणों की सहायता से गाय के गर्भ से बच्चे को निकाला। जैसे ही मृत बछड़ा गर्व से बाहर निकला, सभी लोग हैरान हो गए क्योकि मृत बछड़े के दो सर थे । मौके पर मौजूद ग्रामीण राजेन्द्र ने कहा कि क्षेत्र में शायद पहली बार दो सर वाला बछड़ा देखा गया है। ग्रामीणों ने बछड़े को मिटटी में दफना दिया। किसान शंकर लाल ने कहा कि मैं पिछले करीब 20 वर्षों से कृषि एवं पशुधन को पालते आ रहा हूं। क्षेत्र में दो मुंह वाले बछड़े के जन्म देने की पहली घटना है, गाय बिल्कुल स्वस्थ है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 15-16 जून की रात को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए पंजाब रेजीमेंट के सिपाही अंकुश ठाकुर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शहीद अंकुश ठाकुर हमीरपुर जिला की तहसील भोरंज के करोहता गांव से सम्बन्ध रखते थे। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। राज्यपाल ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय माॅडयूल को बढ़ावा देकर स्थानीय उत्पादों को नवाचार के साथ जोड़कर स्टार्टअप की ओर बढ़ने पर बल दिया है। राज्यपाल छः विश्वविद्यालयों जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, बागवानी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन, चैधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी और अटल मैडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय नेरचैक मण्डी के उप-कुलपतियों के साथ राजभवन शिमला में आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे थे। राज्यपाल ने मनोरंजन, शिक्षा और रोजगार पर बल दिया तथा उप-कुलपतियों से अपने अनुभवों को संाझा करने के साथ-साथ उनसे ऑनलाइन शिक्षा पर सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने आॅनलाइन शिक्षा में अध्यापकों और संस्थाओं को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा। उन्होंने नवीन माॅडयूलों और पाठ्य सामग्री के अतिरिक्त इनके स्त्रोत की जानकारी को भी सांझा करने को कहा। उन्होंने स्थानीय शैक्षणिक सामग्री विकसित करने पर बल देने के साथ-साथ इसे साझा करने को भी कहा। दत्तात्रेय ने अध्यापकों और प्रोफेसरों को आॅनलाइन सामग्री पर प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी बल दिया। उन्होंने उप-कुलपतियों को ऐसे छात्रों जो 3 से 4 घण्टे फोन तथा कम्प्यूटर पर प्रतिदिन आॅनलाइन पढ़ाई करते हैं तथा इसके अतिरिक्त टीवी और कम्प्यूटर पर भी अपना समय व्यतीत करते हैं पर पढ़ रहे प्रभावों पर भी अपने विचार रखने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा समेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन पर बनाई गई योजना की भी जानकारी ली। लाॅकडाउन और शैक्षणिक संस्थानों के बन्द होने के कारण छात्रों और अभिभावकों को जो समस्याएं पेश आ रही हैं उन्हें दूर करने के लिए अध्यापकों द्वारा की जा सकने वाली सहायता की भी जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के कठिन और जनजातीय क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों का सर्वे तथा छात्रों का डाटा एकत्रित करने के अतिरिक्त ऐसे छात्रों के लिए वैकल्पिक योजना सुझाने पर बल दिया ताकि इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने इस विषय पर रिपोर्ट देने को भी कहा। बातचीत के दौरान उप-कुलपतियों ने कहा कि उन्हांेने आॅनलाइन सुविधा के माध्यम से शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के उप-कुलपति प्रो. सिकन्दर कुमार ने कहा कि परीक्षाएं करवाने के लिए सम्भावित योजना बना ली गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की जाॅंच उन्ही काॅलेजों में की जाएगी, जहां पर परीक्षाएं आयोजित होगी। उन्होेंने बताया कि शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्नातक स्तर की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए रजिस्टर बनाया गया है तथा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए रोस्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में एक कोविड-19 सैल भी गठित किया गया है। उन्होंने अवगत करवाया कि विश्वविद्यालय में सूचना तकनीकी का आधारभूत ढांचा 20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा तथा इसके लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके अन्तर्गत वर्चुअल क्लासरूम और कम्प्यूटर प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। वानिकी और औद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी जिला सोलन के उप-कुलपति डाॅ. परमिन्दर कौशल ने नए पाठ्यक्रमों, वर्चुअल क्लासरूम तथा नए सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन सेन्टर पर कार्य जारी है तथा स्टार्टअप गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उप-कुलपति प्रो. अशोक सरैल ने कहा कि ऑनलाइन डिग्रियों के पाठ्यक्रम पूरे कर लिए गए हैं तथा सलाहकारों ने ऑनलाइन थिसीज़, लेखन को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ऑनलाइन सामग्री भी विकसित कर रहा है। उन्होेंनेे कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि वे कृषि विज्ञान केन्द्र में उपलब्ध इन्टरनेट सेवा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा पर अध्यापकों को भी प्रशिक्षण प्रदान करने का सुझाव दिया तथा कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की काॅउसलिंग पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में दो इनक्यूबेशन केन्द्र है तथा गत वर्ष इनमें चार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के उप-कुलपति प्रो. एस.पी. बन्सल ने कहा कि विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा के पुनः अभिविन्यास पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के लिए नए डिप्लोमा कोर्स आरम्भ किए जा रहे हैं, जिनसे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कौशल विकास केन्द्र स्थापित किया गया है तथा विश्वविद्यालय पर्यटन प्रोत्साहन पर बल दे रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्टार्टअप गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए उद्यम सैल का भी निर्माण किया गया है। क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के उप-कुलपति प्रो. सी.एल. चन्दन ने आॅनलाइन शिक्षा तथा नए पाठ्यक्रमों पर भविष्य की रणनीतियों की चर्चा की। अटल मैडिकल और रिसर्च विश्वविद्यालय मण्डी के उप-कुलपति डाॅ. सुरेन्द्र कश्यप ने ऑनलाइन शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय फार्मा सैक्टर पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार की अपार सम्भावनाएं मौजूद है। राज्यपाल ने सभी उप-कुलपतियों का ऑनलाइन शिक्षा, नए पाठ्यक्रमों और रोजगार सृजन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।
भारत व चीन के सैनिकों के मध्य गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए हिमाचल इंस्टिच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग (हाईट) के प्रबन्धन ने दो मिनट को मौन रखा। संस्थान के चेयरमैन रमन कायस्था, एमडी दुष्यंत कायस्था, प्रिंसिपल डा अर्जुन कुमार, रविन्द्र राणा तथा संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा। इन्होंने चीनी सेना द्वारा की गई कार्रवाई को कायराना तथा दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शहीद भारतीय सैनिकों के परिजनों से संवेदना जताई है ।
तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर परौल के समीप ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी अनुसार पंचायत बगड़ोली के गांव बनाड़ की महिला परीक्षा अपने देबर के साथ बाईक (एचपी-54बी-8561) पर घर से बाया बनकड़ोली होती हुई रैहन जा रही थी कि परौल नामक स्थान पर मुख्य मार्ग पर जुड़ते हुए रैहन से फतेहपुर की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण महिला बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसे तुरंत राजा का तालाब स्थित सूर्या अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक महिला ने प्राण त्याग दिए थे। बता दें महिला परीक्षा की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व बनाड़ के कुशल के साथ हुई थी। उनकी करीब दो वर्ष की छोटी बेटी भी है। महिला की मौत की खबर लगते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस चौकी रैहन प्रभारी हंस राज ने बताया पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है।
ग्रीनबेरी आर के जी ग्रुप वह ग्रीनबेरी वेल्फ़ेयर फ़ाउण्डेशन के संस्थापक राजेश कुमार गुप्ता द्वारा पुनः हिमाचल प्रदेश के लिए सैनिटाइजर और फ़ेस मास्क दिए गए हैं। ग्रीनबेरी संस्था द्वारा अगले दो दिन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यह बाँटे जाएँगे। एक लाख मास्क और पचास हजार सैनिटाइजर आज ठेओग एवं नारकंडा ब्लॉक की सभी पंचायतो में बाँटे गए और प्रदेश के सभी विभागों के दफ्तर राज भवन ऑफिस, डी सी ऑफिस, मेयर ऑफिस, डी जी पी ऑफिस के लिए भी संस्था ने सैनिटाइजर और फ़ेस मास्क दिए है। बता दें की संस्था पहले भी दो लाख मास्क का वितरण कर चुकी है और प्रदेश सरकार को 21 लाख की रकम मुख्य मंत्री राहत कोष और 11 लाख प्रधान मंत्री केयर फंड के लिए दे चुकी है। राजेश गुप्ता ने बताया की संस्था इस हफ्ते सीएम ऑफिस के लिए 5000 मास्क, 1000 सैनिटाइजर और 5 वेंटिलेटर्स मेडिकल कॉलेज के लिए भी देगी। सारी राहत सामग्री संस्था के लीगल ऑफिसर अरुण भोयल द्वारा सौपी गई।
बुधवार, एसएफआई जिला कमेटी शिमला ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारतीय व चीनी सैनिकों के मध्य हुई झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी। एसएफआई शिमला जिला कमेटी ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कुछ समय से भारत व चीन के मध्य चल रहे सीमा विवाद सुलझने का नाम नही ले रहा। दोनों देशों के मध्य अधिकारी स्तर की वार्ता होने के बाद चीन अपने सैनिकों को पीछे करने के लिए तैयार हो गया था लेकिन असलियत में चीन ने ऐसा नही किया। पिछले कल दिनों सेनाओं के मध्य झड़प हुई जिसमें भारत के एक सैन्य अधिकारी के समेत तीन जवान शहीद हो गए थे और 17 और जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे लेकिन देर रात उनकी शहादत की आधिकारिक पुष्टि हुई। एसएफआई जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि इस तरह का सिमा विवाद कई सालों के बाद दोनों देशों के बीच देखने को मिला है जिसका कारण दोनों देशों का आपसी मतभेद को दर्शाता है। इस तरह के मामले को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठक होनी चाहिए जिसे इसका हल निकाला जा सके। एक तरफ कोविड-19 से देश में संकट गहराया है दूसरी तरफ सीमाओं पर इस तरह का तनाव पैदा हो रहा है। एसएफआई शिमला जिला कमेटी ने सेना के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि देश की मोदी सरकार इस पसंकट के दौर में पूरी तरह से नाकाम हो गई है ।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने बुधवार को प्रकाशन,साहित्यिक चोरी और रिसर्च मेटरिक्स मेट्रिक्स पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरियन एंड डॉक्यूमेंटलिस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत इस वेबिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौणी विवि के कुलपति डॉ परविंदर कौशल मुख्य अतिथि रहे। विश्वविद्यालय के एनएएचईपी (आईडीपी) परियोजना के समन्वयक डॉ केके रैना ने मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता एनआईटी वारंगल के लाइब्रेरियन, डॉ के वीरंजन्यालु का स्वागत किया। डॉ कौशल ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह विषय शैक्षणिक संस्थानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और छात्रों और शोधकर्ताओं को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शोधकर्ता अच्छे पत्रिकाओं में लिखने के लिए मौजूदा समय का उपयोग कर सकते हैं ताकि वैश्विक रैंकिंग में सुधार हो सके। डॉ वीरंजनानुलु ने एक अच्छा पेपर लिखने और इसे गुणवत्ता पत्रिकाओं में प्रकाशित करने के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। वेबिनार के दौरान प्रकाशनों, सॉफ्टवेयर टूल्स, प्रशस्ति पत्र विश्लेषण, साहित्यिक चोरी और इससे कैसे बचें के बारे में भी जानकारी दी गई। इस वेबिनार में निदेशक अनुसंधान डॉ राकेश गुप्ता, डीन डॉ एमएल भारद्वाज, डॉ वाईसी गुप्ता और डॉ भूपेंद्र गुप्ता; डॉ कुलवंत राय, डॉ केके कांडपाल, सीटीओ आईसीएआर आईवीआरआई, डॉ कैलाश डी टंडेल, लाइब्रेरियन, एनएयू नवसारी, यशोदा नेगी, सहायक लाइब्रेरियन और कई विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक और छात्र उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में कोविड-19 के विषय में लोगों को जागरूक करने तथा जन-जन तक सही सूचनाएं पहुंचाने एवं भ्रामक समाचारों को रोकने में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही है। केसी चमन एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि जिला में मीडिया की सक्रिय भूमिका को सभी स्तरों पर सराहा गया है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि भविष्य में भी कोविड-19 से सम्बन्धित सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाते रहें ताकि जिला में कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मीडिया से प्राप्त फीडबैक सुधार का महत्वपूर्ण जरिया है और मीडिया कर्मियों के सुझावों का प्रशासन सदैव स्वागत करता है। उपायुक्त ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपनाए जा रहे उपायों के विषय में नियमित प्रचार करते रहें। उन्होंने कहा कि लोगांे को यह समझना होगा कि कम से कम 02 गज की दूरी के साथ सोशल डिस्टेन्सिग, नाक से लेकर ठोडी तक मुंह को पूरी तरह मास्क से ढककर रखने और एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर तथा साबुन से नियमित हाथ धोने से कोविड-19 के खतरे से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में कोविड-19 के कारण घोषित कफ्र्यू अवधि में लगभग 01 लाख 75 हजार व्यक्तियों के आश्रय एवं खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई गई। जिला में लगभग 14 हजार लोगों को होम क्वारेन्टीन किया गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि महामारी के दृष्टिगत समय-समय पर जारी नियमों एवं मानक परिचालन प्रक्रियाओं का पालन करते रहें। उन्होंने कहा कि देश में चिन्हित रेड जोन एवं हवाई यात्रा के माध्यम से आने वाले व्यक्तियों को 07 दिन के लिए संस्थागत क्वारेन्टीन तथा तदोपरांत 07 दिन के लिए होम क्वारेन्टीन किया जा रहा है। केसी चमन ने कहा कि जिला से प्रदेश के बाहर एवं भीतर आवागमन के लिए जारी किए जा रहे प्रवेश पत्रों का पूर्ण अनुश्रवण किया जा रहा है। यह सुनिश्चिित बनाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र का दुरूपयोग न हो। उन्होंने कहा कि आगामी सेब सीजन के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और इस सम्बन्ध में मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी को समर्पित राज्य स्तरीय शूलिनी मेला इस वर्ष कोविड-19 के कारण आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खतरे के कारण अभी किसी भी मंदिर को नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले की परम्परा के अनुरूप 19 जून, 2020 को केवल अनुमति प्राप्त कम से कम व्यक्तियों द्वारा ही नियमानुसार पूजा-अर्चना की जाएगी। इस अवधि में भी मंदिर बंद रहेगा। माता की पारम्परिक शोभा यात्रा भी इस वर्ष नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोई भी भण्डारा आयोजित नहीं होगा। केसी चमन ने कहा कि समूचे क्षेत्रवासियांे की सुविधा के लिए मां शूलिनी के दर्शन एवं पारम्परिक पूजा-अर्चना का लाईव प्रसारण होगा। श्रद्धालु लाईव प्रसारण को यू-टयूब, फेसबुक एवं फेसबुक पर देखा जा सकेगा। यू-टयूब पर लाईव प्रसारण https://www.youtube.com/channel/UCbgz8Av4hKGmeK6jkvcp8ug पर देखा जा सकेगा। ट्वीटर पर https://twitter.com/maashoolini फेसबुक पर https://www.facebook.com/Maa-shoolini-111378863949829 पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि माता के लाईव दर्शन की व्यवस्था भविष्य में भी जारी रहेगी। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल तथा उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर ने भी विभिन्न विषयों पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भोरंज के स्वर्गीय अंकुश ठाकुर को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शहादत पर पूरे देश व हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित होने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा "भारतीय सेना देश की आन, बान और शान है और हमें गर्व है कि हमारा सम्बंध उस वीरभूमि हिमाचल प्रदेश से है जिसके अनगिनत सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माँ की रक्षा की है। कल लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भोरंज विधानसभा के कड़होता गाँव निवासी स्वर्गीय अंकुश ठाकुर वीरगति को प्राप्त हुए। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माँ के वीर सपूत भोरंज के अंकुश ठाकुर को मैं शत्-शत् नमन करता हूँ। उनकी क्षति अपूर्णनीय है। वीरभूमि हिमाचल प्रदेश को आपकी शहादत पर गर्व है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति व अंकुश जी की दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार के साथ है।"
घुमारवीं के पूर्व विधायक तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी ने आरोप लगाया है कि घुमारवीं में विभिन्न सड़कों पर गुणवत्ता युक्त सामग्री नहीं लग रही जिस कारण लगभग 70 प्रतिशत सड़को की हालत खस्ता हो गई है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में उनके कार्यकाल मेंं नाबार्ड और पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों के लिए 41 करोड़ रूपयों की राशि स्वीकृत करवाई थी जिन पर एक साल में काम आरंभ होना था। उन्होंने कहा कि इस राशि का न केवल दुरुपयोग हो रहा है बल्कि गुणवत्ता से रहित निर्माण सामग्री लगाकर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार इस कार्य में लगा है उसके पास भी कोई टेक्निकल स्टाफ नहीं है जबकि लोक निर्माण विभाग के जेई और एसडीओ ने यह उचित नहीं समझा कि इसकी तकनीकी जांच की जाए। उन्होंने इस सारे प्रकरण की विजिलेंस जांच मांगते हुए कहा कि दोषियों को दंडित किया जाए और जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल रोका जाए। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह घुमारवीं मे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं लेकिन उसके बाद कुछ भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जो पैच भी लगाए जा रहे हैं वह भी उखड़ गए हैं और सड़कें खराब हो गई हैं। बरसात के बाद सड़कों का क्या हाल होगा यह सोचने बाली बात है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसदों विप्लव ठाकुर और आनंद शर्मा ने जो डिपाजिट का पैसा उस समय दिया था उसका भी उपयोग नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे तो विधायक प्राथमिकता के तहत कुछ सड़कों के निर्माण के टेंडर भी चुनाव से पहले किए जा चुके थे व सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं लेकिन कोई ना कोई बहाना बना कर काम आज तक टाला जा रहा है। कभी कहा जा रहा है कि वन विभाग की मंजूरी नहीं है जबकि भाजपा के चहेतों द्वारा बनाई जा रही सड़के वन क्षेत्र में निकाली गई हैं उन पर कोई कानून नहीं लागू होता। राजेश धर्माणी ने भारत चीन की सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी उसे सलाम लेकिन जिन परिवारों ने अपना बेटा खोया है उनके दुख को कम नहीं किया जा सकता।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम लाल ठाकुर, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेता कोई भी विकासात्मक कार्य होने नहीं दे रहे हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजारी में एक बड़ा नाला बनना था। प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार के समय में इस बड़े नाले या बड़ी ड्रेन के लिये पहले मैंने 10 लाख रुपये स्वीकृत करवाये थे उसके बाद इसी ड्रेन के लिए 6 लाख रुपये भी पिछ्ली ही सरकार के समय मे स्वीकृत करवाए थे। इसका कार्य भी करीब 3 वर्ष पहले शुरू करवा दिया था, उसको भाजपा के नेताओं ने बंद करवा दिया। अब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने हुए ढाई वर्ष हो चुके हैं तो अब भी ग्राम पंचायत मज़ारी के वार्ड नम्बर चार में जो नाला या ड्रेन बननी है वह नहीं बन पा रही है और बहुत ज्यादा सडांद बनी बनी हुई है और कोई बड़ी माहमारी भी फैल सकती है। यह ड्रेन लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क पर बनना है। राम लाल ठाकुर ने बताया कि यहां दुर्गंध इतनी है कि लोंगो का जीना दूभर हो गया है और अगर जरा सी भी वर्षा हो जाती है तो गंदा पानी लोंगो के घरों में घुस जाता है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि इस मसले को मैंने कई बार प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखा लेकिन किसी भी सरकारी अधिकारी के कान पर जूं तक नही रेंगी। अब जब इस ड्रेन को बनाने हेतू बजट स्वीकृत है तो लोक निर्माण विभाग बताए कि वह इस काम को क्यों लटका कर बैठा है। राम लाल ठाकुर ने बताया कि मसले पर जब मैंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की तब उन्होंने भी दबे स्वर में कहा कि मज़ारी के भाजपा के लोकल नेता और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बड़े नेता इस ड्रेन को बनवाना ही नहीं चाहते है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि एक तो योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करवाओ फिर कोई विकासात्मक कार्य करवाने में लगवाओ तो भाजपा के नेता अब अपनी धौस दिखाने लग जाते हैं और विकास के कामों में बेवजह ही अपनी टांग अड़ा देना इनकी पुरानी आदत है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता यह तो बता दें कि उन्होंने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में कौन कौन से काम करवाए है। राम लाल ठाकुर ने बताया इस मसले को लेकर बिलासपुर के ज़िलाधीश से भी बात की थी लेकिन वह भी अभी तक कोई हल नहीं निकलवा सके। राम लाल ठाकुर ने कहा कि यदि मज़ारी गांव में यह ड्रेन जल्द नहीं निकाली गई तो वह खूद इस ड्रेन की जगह पर स्थानीय लोंगो के साथ धरने पर बैठेंगे ताकि प्रदेश के लोंगो को पता चल सके कि प्रदेश की भाजपा सरकार और उनके नेता किस तरह से विकास के कार्यो में रोड़ा बनते हैं।
बी.डी.टी.एस. बरमाणा में एस.सी.सी. द्वारा जो सीमेंट अलाॅटमेंट के लिए ट्रकों की डिमांड हाॅल में लगभग 500 ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर एकत्रित होते थे उसके उपरांत बी.डी.टी.एस. के कर्मचारी मैनुअल तौर पर एस.सी.सी. द्वारा दी गई डिमांड के अनुसार गाड़ियों की अलाॅटमेंट की जाती थी। लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत अब बी.डी.टी.एस. प्रबंधक समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए एस.सी.सी. डिमांड एलोकेशन ऐप बनाई गई है जिसका शुभारम्भ उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने किया। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से जिला बिलासपुर के ट्रांसपोर्टर घर बैठे ही गाड़ियों की अलाॅटमेंट डिमांड के अनुसार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐप के बनने से जहां कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी वहीं ट्रासंपोर्टरों को धन व समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप को बनाने के लिए बी.डी.टी.एस. ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है जिसके लिए उन्होंने बी.डी.टी.एस. के चेयरमेन गंगा सिंह ठाकुर, प्रधान जीत राम गौतम, महामंत्री रजनीश ठाकुर, उप-प्रधान जय सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, सभा सचिव प्रेम लाल ठाकुर, हरबिन्दर कुमार, संतोष कुमार, राजेश ठाकुर, राम कुमार, शेर सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने इस ऐप को बनाने के लिए स्वदेश ठाकुर मैनेजर सिस्टम बी.डी.टी.एस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते ट्रांसपोर्टरों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस ऐप को तैयार करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से सम्बंधित जयराम ठाकुर सरकार विश्व व्यापी महामारी कोरोना से विधिवत सही मायनों में लड़ाई लड़ने के बजाए भ्रष्टाचार के दलदल में पैर से लेकर सिर तक डूबी हुई है। यह आरोप प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव तथा झण्डुता चुनाव क्षेत्र के युवा नेता सुधीर कुमार सुमन ने हिमाचल प्रदेश की भ्रष्टाचार में डूबी जयराम सरकार के विरुद्ध न्यायिक जांच करवाने के लिए एसडीएम झण्डुता के माध्यम सै महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश नेगी की अध्यक्षता में भेजे ज्ञापन प्रेषित करने के बाद पत्रकारों को जारी ब्यान में ये आरोप लगाये। सुधीर सुमन के साथ प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव अब्बदुल खलिक, यूथ ब्लाक अध्यक्ष सुरेश नेगी, पूर्व महासचिव सुखराज, रमेश चन्देल, राजेन्द्र, बीरेन्द्र आशीष कुमार सुमन आदि नेताओं ने एसडीएम आफिस के सामने सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन करके जोरदार नारेबाजी भी की और बताया कि अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व हिमाचल प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य विभाग में वैश्विक महामारी कोरोना संबंधित स्वास्थ्य उपकरणों एवं पीपीई किट खरीद में बहुत बड़ा घोटाला उजागर हुआ है ओर यह घटना देवभूमि हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में शर्मसार करने वाली है जिसकी चर्चा पूरे देश मे हुई है। स्वास्थ्य विभाग के इस घोटाले में स्वास्थ्य निदेशक व भाजपा से जुड़े नेता का जो ऑडियो वायरल हुआ जिसमें 5 लाख रुपये की रिश्वत स्वास्थ्य निदेशक को देने की बात हुई है, उससे पूरे प्रदेश भर में सनसनी फैल गई है और अब यह घोटाला प्रदेश की जनता के समक्ष उजागर हो चुका है। युवा कांग्रेस के नेता ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इस घोटाले के उजागर होने के बाद देश व प्रदेश भर में इसकी खूब चर्चा के साथ साथ प्रदेश सरकार की खूब किरकिरी हुई है तथा कोरोना जैसी महामारी में घोटाला उजागर होने से प्रदेश की जनता में सरकार के ऊपर से विश्वास उठ गया है। ध्यान देने योग्य बात है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी स्वास्थ्य निदेशक जो कि 31 मई 2020 को पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे उन्है सेवा विस्तार देने के लिए भाजपा नेता द्वारा ही सरकार से पैरवी की जा रही थी। जिससे ऐसा प्रतीत होता कि इस घोटाले के तार भाजपा सरकार से जुड़े हुए है और इसीलिए भ्रष्टाचार व घोटाले पर पर्दा डालने के लिए ही विपक्ष के दबाव के चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से अपने पद से इस्तीफा दिलवाकर और सरकार ने स्वयं चुप्पी साध कर जनता को भ्रमित करने का बड़ा घटिया प्रयास किया है। युवा कांग्रेस ने राज्यपाल से इस घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच प्रदेश के किसी वर्तमान न्यायाधीश से करवाने की जोरदार मांग की है। युवा नेताओं ने राज्यपाल से यह मांग भी की है कि स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा संभाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफे देने के लिए बाध्य किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान लोगों की सेवा के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करके फ्रंट लाईन वर्कर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या से न जुझना पड़े। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को पूर्ण रूप से विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है और उन्हें बेहतरीन गुणवत्तायुक्त पी.पी.ई. (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) प्रदान किए जा रहे है जैसे की पी.पी.ई. किट, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क और हैंड सैनिटाईजर इत्यादि। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जिला बिलासपुर में इंटर स्टेट बेरियर/नाका पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिला में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच कर रही है, उसके उपरांत ही उन्हें जिला में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति में खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत के लक्ष्ण पाए जाते है तो उन्हें संस्थागत संगरोध किया जा रहा है और उसके उपरांत 6 या 7 दिन उनका कोविड-19 के लिए सैंपल लिया जा रहा है तथा रिपोर्ट आने के पश्चात आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 2602 कोविड-19 के सैंपल जांच के लिए ई.जी.एम.सी. शिमला भेजे जा चुके है जिनमें से 29 सैंपल पाॅजिटिव पाए गए है और इनमें से 17 लोग स्वस्थ हो चुके है। उन्होंने बताया कि जो भी मामले पाॅजिटिव आ रहे है उनमें से अधिकतर मामलें ए सिम्प्टोमैटिक है जिन्हें उपचार हेतु डेडिकेटिड कोविड केयर सैंटर शिवा आयुर्वेदिक काॅलेज चांदपुर में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेडिकेटिड कोविड केयर सैंटर में उपचाराधीन लोगों का प्रशिक्षित स्वास्थ्य टीम द्वारा परीक्षण व उपचार किया जा रहा है तथा उनके लिए रहने व खाने-पीने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि दिन-रात जन सेवा में जुटे स्वास्थ्य विभाग के फ्रंट लाईन वर्करस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि उनका मनोबल बना रहे और वे बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं दे सके। उन्होंने जनमानस से यह भी आग्रह किया कि खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो तो तुंरत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में दिखाएं ताकि उनका कोविड-19 के लिए टेस्ट किया जा सके।
अधिवक्ता तुषार डोगरा ने एक बयान में कहा कि नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम मंदिर का फैसला सुनाया गया था जिस फैसले के अनुसार वहां पर भव्य राम का मंदिर का निर्माण मार्ग प्रशस्त हुआ था। अयोध्या के अंदर राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि के समतली करण 26 मई से शरू हो चुका है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा यह आवाहन किया गया है कि पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक गांव व नगर से प्रमुख मंदिरों की मिट्टी पवित्र नदियों का जल अयोध्या में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भिजवाया जाएगा। इसी श्रृंखला में हिमाचल प्रदेश में भी प्रत्येक जिला में अलग-अलग स्थानों से एक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार बिलासपुर जिला इकाई द्वारा भी यहां के प्रमुख सिद्ध स्थान जैसे श्री नैना देवी माता की मिट्टी, क्षेत्रपाल देवता बाबा नाहर सिंह जी मिट्टी, पवित्र सतलुज का जल, पवित्र मार्कंडेय ऋषि का जल, पवित्र लक्ष्मी नारायण मंदिर की मिट्टी, हनुमान मंदिर की मिट्टी, बाबा बालक नाथ मंदिर की मिट्टी, रुक्मणी कुंड का जल, गोगा जाहरवीर गढवी माता सोहनी देवी जी घुमरवी, राधे कृष्ण कामधेनु गौशाला सोहनी देवी माता, वैष्णो देवी जी दबोटा, गुगा मरढ़ी, मंगलनाथ तीर्थ भराड़ी, बाबा बालक नाथ मंदिर कार्यालयग, बालक नाथ मंदिर बप्पा, प्राचीन शिव मंदिर घुमारवीं, प्राचीन शिव मंदिर अमरपुर आदि का जल व मिट्टी अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र चंपत राय महामंत्री को भेजा गया। तुषार डोगरा ने कहा कि यह हिंदुओं के लिए स्वाभिमान का विषय है कि जिससे लड़ाई को 492 वर्षों से पूर्ण हिंदू समाज लड़ रहा था वह 77 भी लड़ाई को आज हम जीते हैं। आज हमारी पीढ़ी के लिए यह हर क्षण उल्लास का विषय है कि हम वह कार्यकर्ता हैं जिन्होंने इस मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया व उसकी विजय पताका को लहराया ।हम लोग वह कार्यकर्ता हैं जो इस मंदिर के निर्माण के बाद उसके दर्शन करने का भी हमारे लोगों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा बिलासपुर जिला के प्रमुख देव स्थानों की मिट्टी व जल इस मंदिर निर्माण में जब लगेगा तो हमारे जिला के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता वहां सुनिश्चित किस माध्यम से हो जाएगी। आज पूर्ण हिंदू समाज के 5000 लोगों के द्वारा जब राम मंदिर निर्माण के लिए दान की सुविधा सारे समाज के लिए खोली गई तो 500 करोड़ की धनराशि इन लोगों के द्वारा अभी तक दी जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा यदि कोई भी दानी सज्जन राम मंदिर निर्माण के लिए अपना धन दान के रूप में देना चाहता हूं तो दे सकता है। मंदिर निर्माण में दी गई दानराशि आय कर मुक्त है। इस अवसर पर अधिवक्ता तुषार डोगरा के साथ अश्वनी कपिल, विजयपाल शर्मा, नीरज जयसवाल, दिनेश पंडित भाग सिंह संख्यान, अमरदेव ठाकुर, अनिल कुमार, सनी कुमार, भरत डोगरा, नितेश कौशिक, गोपाल राणा, हितेश ठाकुर, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें रोहित ठाकुर को महामंत्री का पद सौंपा गया। महामंत्री बनने पर रोहित ठाकुर ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व कसौली से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री राजीव सैजल, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री भूपेंद्र ठाकुर, कसौली मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण शर्मा और सुंदरम, मदन मोहन मेहता सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। रोहित ठाकुर ने पूर्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहते हुए इकाई अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला संयोजक आदि पदों पर सेवाएं दी हैं। ठाकुर ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वह कायम रखते हुए पूरी ईमानदारी से संगठन की सेवा करेंगे और मंडल को और अधिक मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
विश्व पटल पर धीरे धीरे कई क्षेत्रों में भारत से पिछड़ रहा चीन अब ओछी हरकतों पर उतर आया है। बुधवार को हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही है। उन्होंने सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख के गलवन में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के लिए पूर्णतः चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि एशिया महाद्वीप में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के नेतृत्व में भारत एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित हुआ है उससे चीन पिछले काफी समय से खासे सकते में था। कोविड संकट में भारत ने जिस तरह से विश्व के कई देशों को दवाइयां भेज कर व अन्य माध्यमों से मदद की उससे भी चीन खार खा रहा था। जी-7 देशों में भारत के शामिल होने पर भी चीन तिलमिलाया हुआ है। यही कारण है लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर चीन के सैनिक कुछ समय से भारतीय सैनिकों से टकराने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने चीन को सावधान करते हुए कहा कि भारतीय सेना के जज़्बे और भारत सरकार के राष्ट्रभक्त नेतृत्व को लेकर वह कोई गलतफहमी में न रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश हित में कोई कड़ा फैसला प्रधानमंत्री जरूर लेंगें। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के आगे व सुदृढ़ केंद्रीय नेतृत्व के आगे चीन कहीं नहीं टिक पायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने गलवन में हुई हिंसक झड़प में देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लद्धाख सेक्टर में शहीद हुए हमीरपुर जिला के कडोहता गांव के सैनिक अंकुश ठाकुर की शाहदत से सारा हिमाचल व जिला हमीरपुर शोकग्रस्त है, उनकी शहादत पर सभी देशवासियों को गर्व है। सभी सर्वोच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों को हमारा शत शत नमन। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों को इस असीम दुःख को सहने की भगवान शक्ति प्रदान करे। हम सब उनके इस दुःख में बराबर के शरीक हैं।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुलों पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर चल रहे विकास कार्यों के लिए स्थानीय भाजपा नेता रत्न सिंह पाल की मुख्यमंत्री द्वारा पीठ थपथपाई गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोलन जिला के अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अर्की क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने स्थानीय नेता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि राज्य एसडीएम ए कोविड-19 और पीएम केयर्स में उदारता पूर्वक योगदान के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिला जिसके लिए अर्की के भाजपा नेता का बहुत योगदान है। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को 15 हजार से अधिक फेस मास्क उपलब्ध कराने के लिए अर्की भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों पुलों भवनों के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने लगभग 62 करोड रुपए खर्च किए जा रहे है। इसी प्रकार जल शक्ति ने भी पेयजल आपूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं पर 31 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस आपात काल में भी क्षेत्र के 8644 लाभार्थियों को 3 माह में अग्रिम सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर तीन करोड़ 17 लाख रुपए सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस महामारी के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। कोविड-19 महामारी के समय में राज्य भर के लोगों से संचार का केवल मात्र माध्यम तकनीक ही है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व कोरोना के कारण प्रभावित हुआ है तथा भारत भी इसका अपवाद नहीं है हिमाचल प्रदेश में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है और यह बहुत राहत की बात है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोलन जिला के अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस आपत्ति काल में भी विकास की गति को तेज किए हुए हैं तथा 93 करोड का कार्य किये जा रहा है। वर्चुअल रैली के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए रतन सिंह पल ने बताया कि कुनिहार बैज हटी भरारीघाट रोड में 13 करोड रुपए का कार्य किया जा रहा है। चंद्रपुर से घरौनो तक सड़क की मरम्मत मेटलिंग, टायरिंग पर 50 लाख का कार्य इस आपदा के दौरान भी जारी है। पाओ घाटी से सरॉन्न शेर की सड़क की मेटलिग, टायरिंग पर तीन करोड़ 15 लाख रुपए का काम किया जा रहा है। जाबल शेरा, समाणा सड़क पर 3 करोड रुपए से मेतलिंग, टायरिंग पुलियों का निर्माण व डगों का निर्माण किया जा रहा है। सुखन लंबो रोड के निर्माण पर भी दो करोड 27 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। रतन सिंह पाल ने बताया कि इन मार्गों के अलावा नवार्ड के अंतर्गत बन रहे दानोंघाट नेरी प्लाटा सड़क पर दो करोड 53 लाख,गौरी कड़ाह रोड पर दो करोड 17 लाख खर्च किया जा रहा है,खैरी घाटी से प्लोधन सड़क पर तीन करोड़ 80 लाख खर्च किया जा रहा है। उधर सरयाज से येर गतेड सड़क का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उधर क्युरू नाला से बजोट संपर्क मार्ग को भी नाबार्ड के अंतर्गत बनाया जा रहा है। रतन सिंह पाल ने अर्की उपमंडल के के सभी भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम फंड में तथा पीएम फंड में जो भी योगदान अर्की की जनता द्वारा दिया गया है उसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया है। वर्चुअल रैली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल और सांसद सुरेश कश्यप भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, अर्की भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संत राम भारद्वाज, महामंत्री यश पाल कश्यप, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप पाल, महिला मोर्चा अर्की की अध्यक्षा रीना भी उपस्थित रहे।
कांगड़ा में गृह मंत्रालय में तैनात 44 वर्षीय सीमा सुरक्षा बल का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। जवान 13 जून को दिल्ली से हिमाचल पहुंचा था। जिला कांगड़ा के देहरा में उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। यहां बुखार आने के बाद जवान को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया था। 15 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जो बुधवार को पॉजिटिव पाया गया है।
जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली ने कहा है कि भारत देश और हर समुदाय के लोगों का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का अल्पसंख्यक समुदाय पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों के साथ है। कोरोना वायरस के कारण देश के विकास में कोई ठहराव नहीं आया है। देश की जनता को इस जानलेवा वायरस से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों की सर्वत्र सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि खंड से लेकर राष्ट्र स्तर तक विकास के काम निर्विघ्न रूप से जारी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए जिस प्रकार की रणनीति प्रधानमंत्री द्वारा अपनाई जा रही है उससे प्रतीत होता है कि भारत भी न्यूजीलेंड की तरह कोरोना मुक्त होगा। लाली ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान से भेंट की तथा उन्हें नई कार्यकारिणी से रूबरू करवाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष से पार्टी गतिविधियों को लेकर काफी विस्तार से चर्चा भी हुई। मुनीर अख्तर लाली ने बताया कि प्रदेश में जय राम ठाकुर सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है जिसके लिए उनका समस्त मंत्रीमंडल और अधिकारी कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं। मुनीर अख्तर ने विष्वास दिलाया कि भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देशानुसार जिला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तत्पर है। इसके लिए खंड व पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने जिलाध्यक्ष मुनीर अख्तर को बधाई दी तथा शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ महासचिव ईब्राहिम लोधी भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश कोंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधान सभा के विधायक राजा वीरभद्र सिंह, पी सी सी सचिव राजेन्द्र ठाकुर एवं कोंग्रेस अर्की मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह ठाकुर का कोंग्रेस कार्यकर्ता भागमल तनवर, जगदीश ठाकुर, बाबूराम तनवर, ज्ञान ठाकुर, राजेन्द्र कंवर, बलवीर चौधरी, जगतराम वेश, मोहनसिंह चौधरी, सुभाष तनवर, प्रेमराज चौधरी, नारायण सिंह चौधरी, गोविन्द ठाकुर, रमेश तनवर आदि ने अर्की कोंग्रेस मण्डल में कुनिहार क्षेत्र के धनीराम तनवर को उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह को महासचिव एवं विनोद जोशी को सचिव नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सभी का धन्यवाद किया। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वह कोंग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व् ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने के लिए तन, मन, धन से प्रयास करते रहे हैं व करते रहेंगे।
कुल्लू में एक महिला की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कुल्लू में अब एक ही एक्टिव केस रह गया है। दरअसल तीन जून को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, जिसकी वजह से उसको आइसोलेट किया गया था। मंगलवार को जिला के भुंतर में रहने वाली महिला की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आने की खबर सुनते ही जिला वासियों ने राहत की सांस ली है। तीन जून को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को आइसोलेट किया गया था। बता दें कि मंडी जिला की महिला लंबे समय से भुंतर में रह रही थी और तीन जून को महिला की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसकी वजह से जिला प्रशासन ने उसको और उसकी 9 साल की बच्ची को आइसोलेट किया था। महिला की रिपोर्ट को दोबारा जांच के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां पर महिला की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। साथ ही महिला के संपर्क में आए करीब 20 लोगों का जिला प्रशासन ने कोरोना टेस्ट कराया था। इसके बाद सभी लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि महिला की रिपोर्ट आने के बाद जिला में अब केवल 8 माह की बच्ची कोरोना वायरस से पीड़ित है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाई जाने वाली महिला की बेटी की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई है। दरअसल जिला में चार कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे, जिसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई हैं जिससे जिला में अब केवल कोरोना वायरस का एक ही एक्टिव केस है।
ग्रीनबैरी आरकेजी समूह के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की तथा राज्य सरकार को कोविड-19 से लड़ाई के लिए एक सेनेटाईजर मशीन तथा मास्क भेंट किए। राजेश कुमार गुप्ता ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि आरकेजी समूह ने इससे पूर्व भी एचपीसीएम रिलीफ फंड में 21 लाख रुपये, पीएम केयर्स में 11 लाख रुपये तथा यूपी सीएम रिलीफ फंड में पांच लाख रुपये का अंशदान दिया है। उन्होंने बताया कि आरकेजी समूह ने पिछले माह शिमला जिला के ठियोग और नारकण्डा खण्डों की सभी पंचायतों में लगभग 1.5 लाख मास्क वितरित किए। राज्यपाल ने समूह के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि इस मुश्किल समय में सेनेटाईजर और मास्क लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र द्वारा कोविड-19 से लड़ने में सरकार की सहायता करना एक सराहनीय कार्य है। इसके उपरान्त, शिमला के अधिवक्ता अरूण भूल ने भी राजभवन के कर्मचारियों को मास्क और सेनेटाईजर दिए।
बिलासपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने एक बार फिर सरकार तक बैरी दड़ोलां पुल के महत्व को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। इस पुल के निर्माण को लेकर भाजपा सरकार द्वारा शुरू से ही अपनाए जा रहे उदासीन रवैए को लेकर झील से उस पार की जनता परेशान है। बंबर ठाकुर ने कहा कि पूर्व में सीएम रहे वीरभद्र सिंह द्वारा इस पुल का शिलान्यास किया गया था तथा कांगे्रस की ही सरकार में दोनो छोर पर 35 लाख रूपए की मदद से सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। लेकिन हर विकास कार्य में राजनीति घुसेड़ने वाली भाजपा सरकार ने इसमे भी रोड़े अटकाने का काम किया है। इस पुल को लेकर घोषणाओं के अंबार तो भाजपा ने भी खूब लगाए लेकिन धरातल पर काम शून्य ही रहा। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि वे बैरी दड़ोलां पुल को बनाने में दिलचस्पी दिखाएं क्योंकि जिस मुकाम पर वे बैठे हैं वहां पर इस काम को करवाना उनके लिए बहुत छोटी सी बात है। उन्होंने कहा कि यह भी हैरानी का विषय है कि बिलासपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, तीन-तीन एम एल ए हैं तथा सीएम के राजनीतिक सलाहकार केबीनेट रेंक के साथ वे भी बिलासपुर से ही हैं। लेकिन किसी भी लीडर ने बैरी दड़ोलां पुल की आवाज को उपर नहीं उठाया जो कि चिंता का विषय है। बिलासपुर में बनने वाले एम्स अस्पताल की सुविधा लेने के लिए इस पुल की मांग को लेकर बाहरी जिलों के लोग भी मांग उठा रहे हैं। यही नहीं गोविंद सागर झील के उस पार सभी धारों के लोगों के लिए मुख्यालय में पहुंचने की दूरी मिनटों में तय होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस पुल के निर्माण की गति को आगे नहीं बढ़ाया गया तो वे आंदोलन करेंगे और यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा। भाखड़ा बांध बनने के बाद लोगो के आपसी संबंध विच्छेद हुए। विस्थापितों को प्लाॅट तक नहीं मिल पाए है। यहीं नहीं बीबीएमबी द्वारा अरबों रूपए इसी से कमाए हैं लेकिन विकास के नाम पर किसी ने बिलासपुर का ध्यान नहीं रखा है। बंबर ठाकुर ने सभी विधायकों से आग्रह किया है कि जनता के हित के लिए इस पुल को बनवाने में सहयोग करें। राजनीति के लिए समय और मंच और भी मिल जाएंगे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते केंद्रीय वित्त एवम् कार्पोरेट राज्य मन्त्री अनुराग ठाकुर ने जिला बिलासपुर के भाजपा मण्डल झंडूता की वर्चुअल रैली को यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है। मोदी ने वर्ष 2014 में, पहली बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर डिजिटल इंडिया अभियान आरम्भ किया। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण ही सम्भव हो पाया कि कोरोना महामारी के वर्तमान समय में भी, हम आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक-दूसरे सेे सम्पर्क बनाए रखने में सक्षम हैं। उन्होने कहा कि अप्रैल व मई के माह में 5 लाख 90 हजार महिलाओं के खातों में जन -धन योजना के तहत 500-500 रुपये जमा किए गए हैं जिससे राज्य में एक लाख 11 हजार 863 लोग लाभान्वित हुए। देश में जन-धन योजना के अन्तर्गत 38 करोड़ बैंक खाते खुलवाए गए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि धारा -370 हटाने जैसा कार्य व राम मंदिर का निर्माण केवल प्रधनमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही सम्भव हो सका है। प्रधानमन्त्री द्वारा आरंभ की गई उज्ज्वला योजना तथा प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना द्वारा गरीब महिलाओं को धंुआ रहित रसोई सुनिश्चित हो पाई है। प्रदेश में लगभग 1.36 लाख गैस कनेक्शन निःशुल्क उपलब्ध कराए गए और गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2. 76 लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इन दोनों योजनाओं के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र झंडूता में 7325 मुफ्त गैस कनैक्शन वितरित किए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 8.74 लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रति दो हजार रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि संकट के इस समय में देश का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत नेतृत्व मौजूद है। यह प्रधानमंत्री के समयबद्ध और त्वरित निर्णय के कारण ही सम्भव हुआ कि भारत में मृत्यु की संख्या लगभग 9500 है, जबकि 142 करोड़ की जनसंख्या वाले दुनिया के लगभग 15 सबसे गंभीर रूप से प्रभावित देशों में लगभग 4.37 लाख मौतें दर्ज की गई। प्रधानमंत्री ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। राज्य सरकार की पहल को एक स्वतंत्र एजेंसी ने भी स्वीकार किया है। राज्य के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति संस्थागत क्वारन्टीन या होम क्वारन्टीन के अन्तर्गत थे। दूसरे राज्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति को घर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश महामन्त्री त्रिलोक जमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतन्त्र सांख्यान व मंडलाध्यक्ष मोहिन्द्र सिंह चन्देल, मंडल महामन्त्री दिनेश चन्देल ने भी अपने विचार सांझा किए। इस अवसर जिला प्रभारी नवीन शर्मा व जिला सहप्रभारी सीमा ठाकुर, मंडल महामन्त्री राकेश चन्देल तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चन्देल भी उपस्थित थे ।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत जिला में कार्यरत पात्र प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर योजना के तहत निःशुल्क चावल एवं काल चना उपलब्ध करवाया जाए ताकि उन्हें संकट के इस समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मनिर्भर योजना प्रवासी श्रमिकों का सम्बल बनकर उभरी है। इसलिए यह आवश्यक है कि योजना का कार्यान्वयन समयबद्ध हो। उन्होंने कहा कि 15 जून, 2020 तक सोलन जिला में आत्मनिर्भर योजना के तहत 11,255 प्रवासी श्रमिक परिवारों के 40 हजार 850 पात्र व्यक्तियों को 2519 क्विंटल चावल तथा लगभग 143 क्विंटल काला चना निःशुल्क वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र व्यक्ति को 05 किलोग्राम प्रति व्यक्ति चावल तथा 01 किलोग्राम प्रति परिवार काला चना उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के समयबद्ध कार्यान्वयन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सोलन जिला में गत 03 माह में 30304 क्विंटल चावल एवं काला चना वितरित किया गया है। बैठक में अवगत करवाया गया कि नवम्बर 2019 से मई 2020 की अवधि में 312 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लगभग 36.18 करोड़ रुपये के आवश्यक खाद्यान्न 01 लाख 35 हजार 294 राशन कार्ड धारकों को वितरित किए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2 लाख 07 हजार 333 पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें उपदान दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला में उक्त अवधि के दौरान 1797 विभिन्न निरीक्षणों के माध्यम से लगभग 1.45 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। 251 पाॅलीथीन निरीक्षण कर जुर्माने के रूप में 32 हजार रुपये वसूले गए। जबकि फल, सब्जी, मीट, चिकन इत्यादि के निरीक्षण पर जुर्माने के रूप में 95 हजार 550 रुपये वसूले गए। बैठक में जिला के सभी विकास खण्डों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलन पर भी चर्चा की गई। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में राज्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश वलेचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश इको-टूरिज़्म सोसाईटी की कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन प्रदेश सचिवालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन संजय गुप्ता ने की। अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (ईको टूरिज़्म) व सोसाईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सूद ने ईको-टूरिज़्म के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में प्रदेश में ईको-टूरिज़्म क्षमता के भरपूर दोहन के लिए वन विभाग व पर्यटन विभाग के आपसी सामन्जस्य पर बल दिया गया। इस अवसर पर डाॅ. संजय सूद एवं सहायक अरण्यपाल (प्रचार एवं ईको-टूरिज़्म) डाॅ. सरोज वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘वन विभाग के विश्राम गृह’ का भी विमोचन किया गया। पुस्तक में वन विभाग के दूर-दराज़ एवं रमणीक स्थलों पर स्थित विश्राम गृहों तथा उनके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी डाॅ. सविता, संयुक्त निदेशक पर्यटन रोबिन जाॅर्ज तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
राज्य सरकार किसानों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को नाबार्ड के सहयोग से बहुउद्देश्य सेवा केंद्र बनाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जन आंदोलन बनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि इस क्षेत्र में रोज़गार और स्वरोज़गार की अपार संभावनाएं हैं। सहकारिता आंदोलन का ज़मीनी स्तर पर विस्तार होना चाहिए ताकि यह ग्रामीण लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 4,843 सहकारी सभाएं कार्य कर रही हैं जिनमें 17.35 लाख सदस्य हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में 2,132 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां कार्य कर रही हैं जिनके सदस्यों की संख्या 12.56 लाख तथा कुल जमा राशि 5401.96 करोड़ रुपये है। इन समितियों में 1914 उचित मूल्य की दुकानें व 1374 खाद के डिपो शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन समितियों को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि राज्य के किसान लाभान्वित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन व मंडी ज़िलों में क्रमशः 73.15 करोड़ रुपये और 89.58 करोड़ रुपये की ब्लाॅक लागत से दो आईसीडीपी परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। मंडी ज़िले की परियोजना को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा लागू किया जा रहा है। इस योजना के प्रथम वर्ष के कुल व्यय में से 33.64 करोड़ रुपये तथा 164 सहकारी समितियों को व्यापार विकास के लिए 12.40 करोड़ रुपये स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा स्वीकृत किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन ज़िले की आईसीडीपी परियोजना जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन द्वारा लागू की जा रही है। प्रथम वर्ष के 23.47 करोड़ रुपये के कुल बजट में से 14 करोड़ रुपये का उपयोग किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सहकारी समितियों के व्यापार विकास के लिए स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 37 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है। 46.47 करोड़ रुपये की ब्लाॅक लागत से ऊना ज़िला के लिए आईसीडीपी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट राष्ट्रीय सहकारिता विकास कमेटी की स्वीकृति के लिये भेजी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश सहकारी समिति एक्ट, 1968 को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए इस कानून में संशोधन करने के लिये कैबिनेट मंत्रियों की समिति बनाने पर विचार कर रही है। जय राम ठाकुर ने गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) विशेषकर कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक पर भी चिंता व्यक्त की। सहकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने सहकारिता आन्दोलन को सुदृढ़ बनाने में अपनी गहरी रुचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्य सचिव अनिल खाची, प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, सचिव सहकारिता अक्षय सूद, पंजीयक सहकारिता समिति डाॅ. अजय शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया।
अर्की विश्राम गृह में अर्की भाजपा मंडल द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित गाइडलाइन्स को अपनाने के लिए अर्की भाजपा मंडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अर्की भाजपा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा लेकर जो बैठकों व रैली का उदाहरण प्रस्तुत किया वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं भारत मे इस महामारी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रबन्धन के कारण काफी हद तक नियंत्रण में रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाहर फंसे लोगों व छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर घर वापिस लाया गया है। यद्यपि प्रदेश में कोरोना मरीजों का ग्राफ बाहर से आने वाले लोगों के कारण थोड़ा बढ़ा है परन्तु प्रदेश के लोगों को बाहर से वापिस लाना भी सरकार का दायित्व बनता हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापार व परिवहन में काफी ढील दी दी गई है परन्तु अभी भी खतरा टला नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपील की की कोरोना महामारी को लेकर जो भी आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं उनका पालन करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि इस महामारी के कारण देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है परन्तु फिर भी शीघ्र ही इस महामारी को काबू करने के साथ साथ अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अर्की भाजपा की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि जहां एक ओर प्रदेश में आगामी सरकार भी भाजपा की बनेगी वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा का ही विधायक होगा। उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र में विकास कार्यों में और अधिक तेजी लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के बाद जल्द ही अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस वर्चुअल रैली को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप सहित प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व अन्य ने संबोधित किया। इस रैली का पूर्ण संचालन अर्की मण्डल के आईटी विभाग के संयोजक गौरव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष डी के शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयनन्द शर्मा, ओपी गांधी, रमेश ठाकुर, सन्तराम भारद्वाज, प्रभा भारद्वाज, रीना भारद्वाज, जगदीश्वर शुक्ला, सन्तराम ठाकुर, यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, भूपेन्द्र सागर, पवन गौतम, प्रेमलाल ठाकुर, रूपराम शर्मा, दलीप पाल्, नवीन गुप्ता सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परवाणू नगर परिषद ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर फुट हैंडवाश मशीन लगवाई। इस मशीन द्वारा बाहर से आने वाले आगंतुक तथा कर्मचारी कार्यालय में आते और जाते समय पैर की मदद से अपने हाथ धो सकेंगे। इस मशीन में एक ओर लिक्विड सोप तथा दूसरी ओर पानी का नलका लगा है जिस से किसी भी व्यक्ति को इस से हाथ धोने में आसानी होगी तथा संक्रमण का खतरा भी कम हो सकेगा। 200 लीटर पानी की क्षमता वाली इस मशीन का उद्धघाटन नगर परिषद् अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने किया इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की यह संक्रमण से बचने का एक अच्छा व् सुरक्षित तरीका है। ठाकुर दास ने बताया की यह मशीन नगर परिषद् द्वारा लगभग 32000 में खरीदी गई है तथा इसका डिजाइन व् स्थापन शिरडी साई भक्त संगठन के अध्यक्ष तथा समाज सेवी सतीश बेरी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर नगर परिषद् के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा की यह एक स्वछता का बेहतर उपकरण है तथा शहर में सभी कार्यालयों तथा सार्वजानिक स्थानों पर ऐसे उपकरण लगाने की आवश्यकता है। मशीन की जानकारी देते हुए सतीश बेरी ने कहा की समाज कल्याण के लिए हम इस कार्य को कर रहे हैं तथा भविष्य में हम कम दाम में और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
परवाणू यूथ कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की निष्पक्ष जांच तथा नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस महासचिव अजय सिंह कँवर की अध्यक्षता में परवाणू कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता तथा अन्य बड़े नेताओं ज्ञापन देते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच की मांग की। इस बारे में जानकारी देते हुए अजय कंवर ने कहा कि वैश्विक महा मरी के समय में जनता के पैसे का दुरूपयोग कर सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है जो कि बहुत शर्मनाक बात है। मामले कि जांच के दौरान इसके तार भाजपा के बड़े नेताओं से जुड़ रहे हैं जिसके चलते मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और हम मांग करते हैं कि सरकार इसकी जांच किसी भी वर्तमान न्यायधीश के अधीन हो तथा मामले कि निष्पक्ष जांच हो। अजय ने कहा कि कोरोना काल में हुए इस घोटाले कि घटना मानवता के लिए शर्मसार करने वाली था तथा सरकार के भीतर फैले भर्ष्टाचार को उजागर करती है, मामले के उजागर होते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया है। अतः युवा कांग्रेस इस मामले कि स्वतंत्र जांच कि मांग करती है ताकि इस मामले में संलिप्त नेताओं के नाम उजागर हो सकें तथा नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफे कि मांग करती है। इस अवसर पर पार्षद राजेश शर्मा, दिनेश आज़ाद, पूर्व उप प्रधान अजमेर सिंह (टोनी), लकी, सुशांत माथुर, यशपाल वर्मा, पवन कुमार, घनश्याम कुमार, दर्शन कोहली, मनोज, प्रवीण, विपिन गुप्ता व् अन्य लोग मौजूद रहे।
परवाणू के गणपति मेगा स्टोर के मालिक तरुण गर्ग ने बेटी वंशिका गर्ग के 11 वे जनदिन पर महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर फुट सेनिटाइज़र मशीन भेंट की। वंशिका द्वारा यह मशीन महिला आयोग कार्यालय शिमला तथा महिला थाना बड़ी के लिए भेंट की, हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी ऐसी 10 मशीने गणपति मेगा स्टोर तथा मेसर्स हरीश बरोथेर द्वारा भेंट की गई थी। महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर ने वंशिका को जन्मदिन की बधाई दी तथा मशीन भेंट करने के लिए गणपति मेगा स्टोर का आभार व्यक्त किया।
नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसंत लाल राजटा व एसएचओ दाड़ला मोती सिंह ठाकुर ने गांव स्यार में होम क्वारंटाइन किए हुए लोगो का औचक निरीक्षण किया। आशा वर्कर अनीता गौतम ने बताया कि होम क्वारंटाइन किए गए लोगों को दिशा निर्देश भी दिए और कहा कि 14 दिन तक ना तो वह बाहर निकले व न ही किसी अन्य व्यक्ति से किसी भी तरह का स्पर्श जैसे हाथ मिलाना व समाजिक गतिविधि न अपनाएं। अपने सेहत का ख्याल रखें व होम क्वारंटाइन के दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि खुद भी स्वस्थ रहें और लोगों को भी स्वस्थ रखें। इस मौके पर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसंत लाल राजटा, एसएचओ दाड़ला मोती सिंह ठाकुर, आशा वर्कर अनिता गौतम, रीना वार्ड, पंचायत सदस्य स्यार रमेश भाटिया भी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर गम्भीर सवाल उठाए हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा 23 मार्च, 2020 को कोविड -19 जैसी महामारी को लेकर प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार को बताना चाहिए कि इस दौरान अन्य बीमारियों से हिमाचल प्रदेश कितनी मौतें 8 जून, 2020 तक हुई है, जिनको अस्पतालों में उचित इलाज नहीं मिल पाया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को वह आंकड़े भी लोंगो के सामने रखने चाहिए जिनका रूटीन इलाज चल रहा था और कोरोना लॉक डाउन के चलते अन्य बीमारियों के इलाज से वंचित होकर अब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। राम लाल ठाकुर ने उन परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदना प्रकट की जिनकी मृत्यु किसी अन्य बीमारी से लॉक डाउन के समय मे उचित इलाज नहीं मिल पाने से हुई है, और प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन लोंगो की डिटेल्स को भी सार्वजनिक किया जाए जिनकी मृत्यु लॉक डाउन के समय मे हुई है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में भारी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में डिप्रेशन की वजह से इस दौरान 121 आत्महत्याएं दर्ज की जा चुकी है और जो कि गम्भीर चिंता का विषय है। राम लाल ठाकुर ने इस तरह से आत्महत्यायों का होना या तो इन युवाओं का नौकरी से हाथ धोना या पैसो का अभाव आना या अकेला पन महसूस करना कारण है और ज्यादातर लोग आत्महत्या करने वाले युवा ही थे। राम लाल ठाकुर ने कहा जब समस्या इतनी गंभीर तो इस बारे में प्रदेश सरकार का उदासीनता पूर्वक रवैया कई प्रश्नों को जन्म देता है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि आत्महत्या करने के जो सरकारी आंकड़े आये है वह भयाभह करने वाले हैं, उन्होंने कहा कि सरकारी आकड़ो के अनुसार प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई महीने में ही 121 हिमाचलियों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा पिछले एक साल में दर्ज हुए आत्महत्या के मामलों का करीब आधा है। इन आंकड़ों में गौर करने वाली बात यह है कि जनवरी से मई महीने तक कुल दर्ज हुए 237 मामलों में अकेले 121 सिर्फ अप्रैल और मई महीने के हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा कि यह सारी की सारी परिस्तितियां तब पैदा हुई जब बिना किसी योजना के एकदम से लॉक डाउन जैसा कदम उठाया गया। सिर्फ कोरोना के डर के कारण देश और प्रदेश की सरकारों ने राजनैतिक आधार पर लॉक डाउन का फैसला ले लिया न तो प्रदेश सरकार ने इस मसले पर विपक्ष से सलाह मशवरा किया और न ही चिकिसको और वैज्ञानिकों से कोरोना के कारण लॉक डाउन से विपरीत पड़ने वाले सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के लिए योजना बनाई और न ही उस बारे में कोई अध्ययन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए महासचिव व सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की। इसके तहत महासचिव पद के लिए युवा नेता व ग्राम पंचायत कश्लोग के प्रधान वेद ठाकुर व सोशल मीडिया प्रभारी चौहान कृष्णा को नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। वेद ठाकुर ग्राम पंचायत कश्लोग व चौहान कृष्णा बागा मांगल से संबंध रखते हैं। उक्त कार्यकर्ता इससे पहले विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए ही उन्हें महासचिव व सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। वेद ठाकुर व चौहान कृष्णा ने अपनी नियुक्ति पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव राजेंद्र ठाकुर व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्की रूप सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने आदेश जारी कर नालागढ़ उपमण्डल की तहसील रामशहर में गांव रामपुर को कन्टेनमेंट जोन तथा लोहाना, नेर रामशहर, डूहर तथा बड्डू को तुरंत प्रभाव से बफर जोन की परिधि से बाहर कर दिया है। इन क्षेत्रों में लागू प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। इन क्षेत्रों में अब पूर्व में छूट के सम्बन्ध में जारी आदेश लागू होंगे। यह निर्णय उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ द्वारा प्रेषित उस रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है जिसमें सूचित किया गया है कि उपरोक्त कन्टेनमेंट एवं बफर जोन में 02 सप्ताह से अधिक समय से कोविड-19 संक्रमण का कोई पाॅजिटिव मामला नहीं आया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कुछ क्षेत्रों को संरोधन (कन्टेनमेंट) एवं बफर जोन घोषित किया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने नालागढ़ उपमण्डल में गांव गुल्लरवाला (ग्राम पंचायत गुल्लरवाला का वार्ड-1) तथा गांव कड़ूआणा (ग्राम पंचायत गुल्लरवाला का वार्ड-7) की पूर्ण बाड़बंदी करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार बिरला-वर्धमान मार्ग पर सुशीला पब्लिक स्कूल से दावत चैक, सांई रोड़, बद्दी तक बाड़बंदी करने के आदेश जारी किए गए हैं। सांई रोड बद्दी पर अरिष्टो स्पीनिंग मिल, गांव गुल्लरवाला की पूर्ण बाड़बंदी होगी। बद्दी स्थित अमरावती सोसायटी की पूर्ण बाड़बंदी होगी। नगर परिषद बद्दी में वार्ड-9 बिल्लांवाली की पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में वार्ड-5 टोबेवाली संडोली की पूर्ण बाड़बंदी होगी। बद्दी से सांई मार्ग पर चक्कां सम्पर्क मार्ग की पूर्ण बाड़बंदी होगी। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में गांव लंडेवाल की पूर्ण बाड़बंदी होगी। जिला दण्डाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त सभी संरोधन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ उक्त क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक बद्दी कन्टेनमेंट तथा बफर जोन में प्रवेश तथा निकसी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी पर सभी वाहनों की सेनेटाईजेशन अनिवार्य होगी। इस कार्य को उपमण्डलाधिकरी नालागढ़ द्वारा सुनिश्चित बनाया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा उक्त क्षेत्र की सैम्पलिंग एवं सभी सैम्पल की परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे। उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। यह आदेश उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ द्वारा क्षेत्र में कोविड-19 के पाॅजिटिव रोगियों के सम्बन्ध में प्रेषित संस्तुति तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिए हैं कि उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार नालागढ़ तथा बद्दी उनके सहायक होंगे। आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
Lockdown across the country due to COVID-19 not only has adversely affected the normal life but also the overall growth of the students because of the closure of the schools over the last three months. Though the schools have engaged their teachers and students for their academic work through online classes students are still missing their schools for physical and other co-curricular activities. To revive the creativity among its students Dagshai Public School took an initiative to conduct an online Drawing, Poster Making and Slogan Writing Competition to mark the occasion of “National Blood Donor Day”. Students showed an overwhelming response to the competition. More than a hundred entries were received with their creative ideas through drawings, posters and slogans. By utilizing the means of electronic media some students sent their slogans through voice messages to their respective class groups. The idea of the competition was conceived by Administrative Officer Mrs. Jaspal Kaur to encourage the creativity among the students even in the prevailing most unfavorable conditions and to create awareness about the importance of blood donation in the public through our young messengers. The attempt was highly appreciated by the parents. Executive Director S. Amarjit Singh and Dr. Jaspal Singh, Principal also appreciated the efforts of Admin Officer, teachers and parents to encourage the students to show their talents. Winning Drawing, posters and slogans will be awarded the certificates and prizes when the school will come into its proper functioning.
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला ने मंडल कार्यकारणी का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद पर दिग्गल से सुरेंद्र ठाकुर व कनोह से प्रेम शर्मा को बनाया गया है जबकि कंधर से अजीत सिंह, भराड़ीघाट से चत्तर सिंह, मनलोग कला से देवराज, धगोगी से अमरचंद व कश्लोग से ललित शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोहू से गोपाल ठाकुर, चमाकड़ी से ओम प्रकाश, बैटनूमान से अशोक शर्मा, बातल से दिवाकर शर्मा व बागा से मस्तराम को सचिव तथा जलाणा से महेंद्र शर्मा को कार्यालय सचिव बनाया गया है। शावग से बाबूराम वर्मा कोषाध्यक्ष व छामला से मनीराम शर्मा को प्रवक्ता तथा चाखड़ से नागु राम बंसल को सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नवगांव से मनोहर शर्मा किसान मोर्चा आईटी सहसंयोजक होंगे। भूमती से हेमंत शर्मा को मीडिया प्रभारी तथा राज ठाकुर, जगदीशचंद, ओमप्रकाश महाजन, बलदेव, महेंद्र शर्मा, रामगोपाल, जयप्रकाश सानण, नेकी राम शर्मा, धन्नालाल, खेमराज, रामलोक ठाकुर, कुलदीप, पुष्पेंद्र, मनसाराम शर्मा व सुनील ठाकुर को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से कांगड़ा जिला के भाजपा मण्डल जसवां परागपुर की वर्चुअल रैली को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और राजनीतिक इच्छाशक्ति को एक बार फिर साबित किया है जबकि विश्व के सबसे ताकतवर देश इस समय इस महामारी से निपटने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा समय रहते लिये गए निर्णयों के कारण भारत की स्थिति दूसरे देशों से कहीं बेहतर है। जय राम ठाकुर ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुआ है तथा भारत भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण ने हमें विकासात्मक नीतियों, कार्यक्रमों और रणनीतियों को नए सिरे से सोचने और बनाने पर विवश किया है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के प्रथम चरण में देश के विभिन्न भागोें में फंसे राज्य के लोग विशेषकर विद्यार्थी मुसीबत में थे। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को राज्य में वापिस लाना राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को राज्य सरकार द्वारा 13 विशेष रेलगाड़ियों एवं बसों के द्वारा वापिस लाया गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के वापिस आने के कारण राज्य में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़े हंै परन्तु हम राज्य के लोगों को उनके भाग्य के सहारे नहीं छोड़ सकते। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों से आने वाले सभी लोगों को संस्थागत या घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को स्थानीय लोगों के साथ घुलने-मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। कोविड-19 के सभी मामले ऐसे है जो या तो प्रदेश के बाहर से आए हैं या संक्रमित व्यक्तियों के सीधे संपर्क में रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य कि स्थिति पड़ोसी राज्यों से कहीं बेहतर हैै। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई छोटी पहलो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी प्रशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किए गए एक्टिव केस फाइडिंग अभियान से राज्य में इन्फलुएंजा लक्षणों तथा अन्य दीर्घकालीक बीमारियों को चिन्हित करने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने जसवां परागपुर क्षेत्र के लोगों का एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिज़ास्टर रिस्पोंस फंड में 35 लाख रुपये का अंशदान देने के लिये उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ज़रूरतमंद लोगों को 1800 मोदी किट वितरित करने के अलावा इस क्षेत्र के लोगों ने 65 हज़ार माॅस्क भी बनाये एवं वितरित किये हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि धन का अभाव क्षेत्र के विकास में आड़े नही आयेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्याप्त धन प्रदान किया जायेगा ताकि विकासात्मक परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज राज्य की आर्थिकी को पुनः सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। केंद्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के छः वर्ष के कार्यकाल से एक नये, मज़बूत और जीवंत भारत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आर्थिक पैकेज है। उन्होंने कहा कि इस पैकेज से समाज के सभी वर्गों के आर्थिक पुनःउत्थान में सहयोग मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार में बताया। उद्योग मंत्री और परागपुर जसवां के स्थानीय विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान जसवां परागपुर क्षेत्र में विकास और समृद्धि का नया युग आरम्भ हुआ है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। जिला भाजपा संगठन देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा और भाजपा जसवां परागपुर मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने कहा कि जयराम सरकार की वर्चुअल रैली से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बौखला चुकी है। हर बात पर राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी अब इस वर्चुअल रैली को लेकर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता इस बात से दुखी है कि किस तरह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना महामारी के बीच भी आम जनता और अपने कार्यकर्ताओं के साथ डिजिटल तरीके से पूरी तरह से संपर्क में है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल रैली के माध्यम से अभी तक लाखों लोगों के साथ सीधा संपर्क साध लिया। उन्होंने कहा यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना महामारी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ना सिर्फ हर जिला के प्रशासन से संपर्क साधे रखा बल्कि हर पंचायत प्रतिनिधि से भी इस दौरान वह चर्चा करते रहे ओर कोरोना के चलते किस तरह पंचायतें सहयोग कर रही हैं उसे लेकर भी पूरी अपडेट उनसे प्राप्त करते रहे। जयराम सरकार ने टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस कोरोना महामारी के बीच भी प्रदेश की जनता के साथ संपर्क बनाए रखा तो इसमें बुरा क्या है ? सवाल यह है कि अगर कांग्रेस वालों में यह काबिलियत नहीं है तो इसमें भाजपा की क्या गलती है? गलती तो सारी कांग्रेस वालों की है विपक्ष में रहकर भी पार्टी का कर्तव्य बनता था कि वह आम जनता के साथ संपर्क बनाए रखती। आज के समय इतनी सारी एप्लीकेशन है जिनके माध्यम से जनता के साथ सीधी बातचीत हो सकती थी लेकिन कांग्रेस ने इस महामारी के बीच सिर्फ राजनीति करने का काम किया और उसके अलावा वह कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा हर क्षेत्र में की जा रही वर्चुअल रैली को लेकर ना सिर्फ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है जो कि इस दौरान एक कोरोना योद्धा की तरह ही लोगों की सेवा में कार्य कर रहे हैं, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि एक नेता कोंग्रेस में ऐसे है जो मुख्यमंत्री जी को सलाह देते है अपने कार्यालय से निकल कर इन वेर्चुअल रैल्लियों को छोड़ कर जनता के बीच जाएँ और कहते है की मुख्यमंत्री आइसोलेशन से निकल कर जनता में जाएँ लेकिन दूसरे को सलाह देने वाले नेता आज स्वयं आइसोलेशन में चले गए है। करोना महामारी के बीच जरूरी नहीं है हर काम सड़क में उतर कर ही हो सब अपने दिमाग की बात है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जो कर्तव्य था जो उन्हें करना चाहिए था वह कार्य उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ किया है। यही वजह है कि आज पूरे देश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस कार्य की चर्चा भी हुई है जिसमें वह हर जिला की पंचायती राज प्रतिनिधि से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर चुके हैं। आज दिल्ली में सबसे खराब हालत है और दूसरे कई राज्य है जिनमें हालत बहुत खराब है। उन सभी राज्यों से लाखों लोगों को निकालकर मुख्यमंत्री उनके प्रदेश उनके घर तक पहुंचा चुके हैं ये अपने आप में दिखाता है कि एक मुख्यमंत्री को जो कार्य करना चाहिए था उन्होंने वह कार्य बहुत अच्छे से निभाया है खैर कांग्रेस ने तो इस मुद्दे पर भी राजनीति ही की थी। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कांग्रेस राजनीति करना बंद करके प्रदेश सरकार के साथ मिलकर इस महामारी के खिलाफ लड़ने में अपना सहयोग दें वही जनता के लिए भी बेहतर है।
नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के साथ वर्चुअल रैली के माध्यम से डॉ राजीव बिंदल ने संवाद किया, हजारों भाई बहनों ने इस संवाद को सुना डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी की सरकार को बने 1 वर्ष पूर्ण हुआ है, इस 1 वर्ष के अंदर वर्षों से रुके हुए फैसले उन को अंजाम दिया गया। मेरे देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए कश्मीर से धारा 370 को हटाना 35ए को हटाना और देश की एकता को मजबूत करना यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा श्री राम घट-घट में राम घर-घर में राम हमारे आराध्य श्री राम उनका भव्य मंदिर निर्माण हो यह करोड़ों देशवासियों की बरसों से मनोकामना थी, श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य वह शुरू हुआ इसके लिए हम मोदी जी को बधाई देते है, तीन तलाक का मामला हो या फिर गरीबों के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने की बात, छोटा व्यापारी, छोटा उद्योगपति, छोटा दुकानदार, रेडी लगाने वाला, फड़ी लगाने वाला, मजदूर उसके लिए भारत के इतिहास में पहली बार 20 लाख करोड रुपए का पैकेज दिया गया। यह 1 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल है हिमाचल प्रदेश की सरकार ढाई वर्षो से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के नए आयाम छू रहा है। नाहन विधानसभा क्षेत्र विकास की नई मंजिलें तय करता हुआ दिखाई देता है वह विधानसभा जहां पुलों के लिए, सड़कों के लिए, पीने के पानी के लिए, अस्पताल के लिए लंबे संघर्ष किए गए 25-25 किलोमीटर की यात्राएं की गई, 3-3 दिन की भूख हड़ताल की गई, धरने किए गए, प्रदर्शन किए गए, परंतु पूर्व कांग्रेस की सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा आज उस विधानसभा क्षेत्र में 25 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है 90 करोड़ के पुल जनता को समर्पित किए जा रहे हैं, इसी प्रकार लगभग 190 करोड रुपए की सड़कों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया जा चुका है, 191 करोड रुपए विद्युत सप्लाई का काम अपने आप में एक कीर्तिमान से कम नहीं है। नाहन में पिछले 40-50 सालों से पीने के पानी की परेशानी को लेकर लोग नाहन छोड़ने पर मजबूर थे आज गिरी पेयजल योजना का कार्य लगभग 60 करोड़ की लागत से पूरा होता हुआ दिखाई देता है, घाटी के लोगों को पीने के पानी तथा सड़कों की भयानक समस्या से लगातार जूझना पड़ रहा था । निचले क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, तराई के इलाके में सड़कों तथा पेयजल की व्यवस्था अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। नाहन का हस्पताल 12 डॉक्टरों के सहारे चलता था आज 14 अस्पताल में सेवाएं देते हुए 100 से अधिक डॉक्टर जनता की सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि 261 करोड़ रुपए का नया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आने वाले दिनों में बनकर तैयार होगा 4 नए प्राइमरी हेल्थ सेंटर स्वीकृत करके कार्य शुरू किए गए। काला आम का क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा एक बात निश्चित है कि इन 5 वर्षो के अंदर नाहन विधानसभा क्षेत्र हिमाचल के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में खड़ा होगा नाहन की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मैं उनके प्रति कृतज्ञ रहते हुए स्मरण करता हूं।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने मंडल कार्यकारणी का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद पर दाती दाऊटी से विजय कुमार शर्मा व क्यारी मटेरणी से हेमराज ठाकुर को बनाया गया है। जबकि लोहारघाट से बृजलाल, बेंजहटी से विकास कपूर, मांगू से राजेश पुरी हाटकोट से नवनीत शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भलग से चमन लाल, कायल दिग्गल से विकास कौशल, घनाघुघाट से हरीश शर्मा, दाड़लाघाट से अनिल कुमार को सचिव तथा शालाघाट से भूपेंद्र भारद्वाज को कार्यालय सचिव बनाया गया है। धुंधन से हरीश शर्मा को कोषाध्यक्ष व बातल से सूर्यकांत शर्मा को प्रवक्ता तथा कुनिहार से चंदन शर्मा को मीडिया प्रभारी व सुण से संजीव ठाकुर को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। चाखड़ से प्रेम कंवर भाजयुमो आईटी व सन्याडी मोड़ से मनोज गौतम को भाजयुमो सोशल मीडिया का कार्यभार सौंपा गया। हेमराज राज शर्मा, हेमचंद, छोटा राम, कुलदीप कुमार, हरीश शर्मा, राकेश कंवर, पवन शर्मा, योगराज, मदनलाल, सुमन ठाकुर, यशू शर्मा, रजनीश ठाकुर, जितेंद्र कुमार, काशीराम, जयदेव शर्मा, प्रीतम ठाकुर, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार व मनोज शर्मा को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस पार्टी के नेता देवेश चंदेल ने कहा कि देश में कोरोना संकट के कारण व केंद्र सरकार की ख़राब आर्थिक नीतियों के कारण देश में गंभीर रोज़गार व आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, आने वाला समय बेहद तनाव भरा भारत की इकॉनमी को लेकर दिखता है ऐसे में यदि सबसे ज़्यादा आहत कोई होगा तो वह ग़रीब व मध्यम वर्गीय परिवार व मध्यम वर्गीय व्यापारी होगा। ऐसे में इन लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार इनके क़र्ज़ का छह महीने का ब्याज माफ़ करने पर गहनता से विचार करें ताकि इन लोगों को सीधा लाभ मिल सके अन्यथा लोग गंभीर आर्थिक तनाव में जा रहे हैं तथा उन्हें भविष्य में भी कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है। देवेश चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बहुत से युवा बाहर प्रदेशों में या विदेश में नौकरी या व्यवसाय करते थे वो भी काफ़ी मात्रा में हिमाचल वापिस आ गए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को रोज़गार सृजन के ऊपर प्राथमिकता से काम करने की ज़रूरत है ताकि जो लोग बेरोज़गार हुए हैं उन्हें अपने प्रदेश में कुछ काम मिल सके जिससे उन्हें बाहर न जाना पड़े। देवेश चंदेल ने कहा कि रोज़गार सृजन के लिए प्रदेश सरकार एक एक्सपर्ट कमेटी तैयार करे जिसमें कोई राजनीतिक व्यक्ति न होकर आर्थिक मामलों से संबंधित लोगों को चुना जाए जो प्रदेश सरकार को रोज़गार सृजन के ऊपर विस्तृत जानकारी व दिशा प्रदान करवा सके। देवेश चंदेल ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार किसी पूर्व RBI गवर्नर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करती है तो उनके आर्थिक अनुभव का फ़ायदा प्रदेश को मिल सकता है। देवेश चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के युवाओं के स्किल मैपिंग करवाए वह उनको हर मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए ज़रूरी रियायतें मुहैया करवाए।
मिल्ट्री अकादमी देहरादून में हुए पासिंग आउट परेड में देश को मिले 333 सैन्य अधिकारीयों में जिला कांगड़ा के ज्वाली के तिहाल गांव के अमन शर्मा ने भी अपना नाम लिखवा कर माता-पिता के साथ साथ इलाके का नाम भी रोशन किया है। ज्ञात रहे हर वर्ष में दो बार होने वाली इस परेड से देश ही नहीं बल्कि मित्र विदेशी सेना को भी बेहतरीन अफसर मिलते है। इस वर्ष की प्रथम पासिंग आउट परेड पर भी कोरोना का साया मंडरा गया और सोशल डिस्टेंसिंग नियम के चलते अकादमी के इतिहास में प्रथम बार बिना माता-पिता की मौजूदगी के यह परेड हुई जिसमे 333 भारतीय अधिकारीयों व 90 मित्र देशो के सेनाधिकारियों ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण समाप्त कर, थल सेनाअध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को सलामी देकर, इन जांबाज़ सैन्य अफसरों ने संविधान को साक्षी मान कर देश सेवा की शपथ ली। इन्ही 333 अधिकारियो में ज्वाली तहसील के अंतर्गत तिहाल गांव के अमन शर्मा ने भी अपनी उपस्तिथि दर्शा कर इलाके का नाम रोशन किया है। कमेंट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात अमन शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से वी एस सी की और फिर सी डी एस की प्रतिष्ठित परीक्षा उतीर्ण कर सेना में कमीशन प्राप्त किया। अमन के पिता राजेश शर्मा पिछले वर्ष ही शिक्षा विभाग से टी जी टी सेवानिवृत हुए है जबकि माता मंजू लता गृहणी है। अमन के माता पिता को हालाँकि रंज है कि बेटे की इस उपलब्धि को कोरोना के चलते जश्न में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उन्हें यह भी भरोसा है कि वह दिन भी दूर नहीं जब उनका आँगन जश्नोगुलजार होगा। वहीं अमन की बहन आकृति शर्मा को बेसब्री से भाई का इन्तजार था, लेकिन हर्षिता का यह इन्तजार लम्बा खिंच गया है क्योकि पुरातन रीतिनुसार इस बार इन सैन्य अधिकारीयों को घर छुट्टी के बजाय सीधे उनकी युनिटो में भेजा जा रहा है। अमन शर्मा देहरादून से सीधे ही जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में अर्टलरी रेजिमेंट में अपनी सेवाएं देगा। अमन के पिता राजेश ने बताया कि अच्छा लगता यदि अमन घर आकर ड्यूटी पर जाता लेकिन उन्हें गर्व है कि बिना किसी सैनिक पृष्ठभूमि कर उनके बेटे ने यह मुकाम हासिल किया है ।
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत पर्यटन विभाग द्वारा सोलन के होटल एवं रेस्तरां संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पर्यटन विकास अधिकारी टशी संडूप ने की। टशी संडूप ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत होटल तथा रेस्तरां संचालकों के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मानक परिचालन प्रक्रिया जारी की गई है। सभी होटल एवं रेस्तरां संचालकों को अपने प्रतिष्ठान खोलते समय इस मानक परिचालन प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू करना होगा। इस मानक परिचालन प्रक्रिया का उद्देश्य होटल अथवा रेस्तरां कर्मियों एवं आंगुतकों के मध्य सम्पर्क को न्यून करना तथा सोशल डिस्टेन्सिग की अनुपालना सुनिश्चित बनाकर अन्य सभी नियमों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में होटल तथा रेस्तरां प्रबन्धन को अपने सभी कर्मियों को जानकारी प्रदान करनी होगी। उन्होंने कहा कि होटल के प्रवेश द्वार पर सभी आंगतुकों व होटल कर्मचारियों की प्रतिदिन थर्मल स्केनिंग सुनिश्चित बनाई जाए। सभी आंगतुकों का (ट्रेवल हिस्ट्री) यात्रा इतिहास रजिस्टर में दर्ज किया जाए। होटल तथा रेस्तरां में स्थापित सीसीटीवी कैमरा कार्यशील होने चाहिएं। सामन्य रूप से स्पर्श होने वाली वस्तुओं जैसे मेज, कुर्सी तथा दरवाजे इत्यादि के हैंडल नियमित रूप से सेनिटाइज करने आवश्यक हैं। प्रयोग में लाए गए मास्क तथा दस्तानों का उचित निपटान सुनिश्चित बनाना होगा। टशी संडूप ने कहा कि होटलों में खाद्य सामग्री परोसने वाले कर्मचारियों सहित सभी सुरक्षा कर्मी एवं अन्य के लिए टोपी, मास्क व दस्ताने पहनने अनिवार्य होंगे। होटलों तथा रेस्तरां परिसर में बैठने की कुल क्षमता की 60 प्रतिशत क्षमता ही प्रयोग में लानी होगी। सभी होटल तथा रेस्तरां मालिकों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि होटल व रेस्तरां के सभी कर्मी स्वयं भी आरोग्य सेतु ऐप का प्रयोग करेंगे तथा विदेशी नागरिकों को छोड़कर अन्य से इसका प्रयोग सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि होटल तथा रेस्तरां में स्वच्छता के लिए कोविड-19 के दृष्टिगत जारी मानकों का पूर्ण पालन करना होगा। आंगुतकों के लिए भी विभिन्न दिशा-निर्देशों क पालन आवश्यक है। इस दौरान प्रस्तुतिकरण के माध्यम से होटल एवं रेस्तरां संचालकों को करने एवं न करने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि होटल व रेस्तरां में स्पर्श स्थान कम से कम रखे जाएं तथा 02 व्यक्तिों एवं होटल कर्मियों तथा आंगुतकों के मध्य कम से कम 06 फुट अर्थात 02 गज की सोशल डिस्टेन्सिग रहे। आंगुतकों का पूर्ण रिकाॅर्ड रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक होटल व रेस्तरां में त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित किए जाएं ताकि कोविड-19 के संक्रमण का पूर्ण अनुश्रवण एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत इस सम्बन्ध में होटल, रेस्तरां एवं होम स्टे संचालकांे को अपने कर्मियों को उचित जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खांसी, जुखाम अथवा बुखार युक्त लक्षणों वाले आगुंतकों के सम्बन्ध में शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान को सूचित किया जाए। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम कण्डाघाट में भी आयोजित किया गया। इसमें कण्डाघाट तथा चायल क्षेत्र के होटल व रेस्तरां संचालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सोलन करतार सिंह सहित सोलन व कंडाघाट के लगभग होटल व रेस्तरां संचालक उपस्थित थे।
दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत पारनु के गांव ठेरा में शुक्रवार को गाजियाबाद से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसी को लेकर सोमवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपलिंग की गई। इस दौरान गांव ठेरा से लगभग 32 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए। सैंपलिंग के लिए इस टीम में मौजूद डॉ उदित शुक्ला ने बताया कि जिन 32 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। उक्त निवासी गांव ठेरा से है, जिनके सुरक्षा की दृष्टि से यह सैंपल एकत्रित किए गए हैं। उदित शुक्ला ने बताया कि यह जो सैंपल लिए जा रहे हैं उन्हें जांच के लिए केन्द्रीय अनुसन्धान केंद्र कसौली भेजा जाएगा जहां उसकी जांच के बाद इसकी रिपोर्ट आनी अपेक्षित है। इस टीम में उनके साथ जितेंद्र, गोपाल, खेमचंद, तिलक राज, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत प्रधान विद्या सागर शर्मा, उपप्रधान मनीराम ठाकुर मौजूद रहे।
कोरोना की वजह से चाहे सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति है विद्यार्थियों को ऑन लाइन शिक्षा दी जा रही है। डगशाई पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का हमेशा ध्यान रखा है। यही नहीं लॉक डाउन की स्थिति में भी रक्तदान दिवस पर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग व संदेश ऑनलाइन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। बच्चों का उत्साह व प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक विद्यार्थियों ने ड्राइंग के साथ-साथ रक्तदान से संबंधित संदेश भेजकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रतियोगिता के पीछे विद्यार्थियों में रक्तदान वॉइस के महत्व के लिए संदेश देकर समाज में जागरूकता पैदा करना था। प्रतियोगिता की संकल्पना विद्यालय की कार्यकारी अधिकारी जसपाल कौर ने की कमान जिन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया। उत्कृष्ट प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्राचार्य डॉ जसपाल सिंह ने जसपाल कौर, शिक्षकों व विद्यार्थियों के जबरदस्त प्रयास के लिए धन्यवाद किया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून, 2020 को 132 केवी विद्युत उप केन्द्र सपरून में 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के आवश्यक परीक्षण के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र कथेड़, 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र बसाल स्थित सपरून तथा 33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र गांधीग्राम की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इस कारण 16 जून, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से 02.00 बजे तक सोलन, सपरून, रबौन, देहूंघाट, चम्बाघाट, देवठी, बड़ोग, मिनी सचिवालय, कोटलानाला, सलोगड़ा, हाॅस्पिटल रोड़ सोलन, कसौली, गांधीग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।


















































