मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसिद्ध शिक्षाविद, कवयित्री एवं समाज सेविका रशिमा ठाकुर द्वारा लिखित काव्य पुस्तक ‘मेरी परवाज’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस काव्य पुस्तक के प्रकाशन के लिए लेखिका के प्रयासों की सराहना की तथा आशा व्यक्त की कि इस पुस्तक की कविताएं लोगों के दिलों को छुएंगी तथा समाज में एकता, प्रेम एवं स्नेह की भावना पैदा करेंगी। इस अवसर पर ‘मेरी परवाज’ पुस्तक की लेखिका रशिमा ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही वे हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी में भी अपना एक काव्य संग्रह प्रकाशित करवाने जा रही हैं। उन्होंने पुस्तक का विमोचन करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पार्षद शिमला नगर निगम डॅा. किमी सूद तथा डॅा. राजीव मेहता भी उपस्थित थे।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम करने की सरहाना की है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला एक सच्चे खिलाड़ी को सबसे बड़ा सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों के आग्रह का ध्यान रखते हुई खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खेल जगत से कितना लगाव है और वह खिलाड़ियों की भावनाओं को पूर्व रूप से समझते है।
राजधानी शिमला में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है , इस बार तेंदुए ने 5 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया है घटना शिमला के कनलोग इलाके की है जहां तेंदुए ने एक बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की और ले गया। जानकारी के अनुसार कनलोग में बने ढारे में रहने वाली यह बच्ची रात को अपने घर से बाहर निकली और उस समय तेंदुआ बच्ची को उठा कर साथ लगते जंगल में ले गया। बच्ची की दादी को जैसे ही इसका पता लगा उन्होंने तुरंत शोर मचाया, लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर भाग गया। घटना की जानकारी न्यू शिमला थाने में दी गई। पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस और वन्यजीव विभाग ने साथ लगते जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार सुबह बच्ची का सिर मिला है।
राम सुभग सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। वह 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और राज्य के बाहर कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है तथा विभिन्न नवाचारों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामसुभग सिंह का जन्म 31 जुलाई 1963 को हुआ और उनके पास 34 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त राम सुभग सिंह ने इस उत्तरदायित्व के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य सचिव के रूप में कार्य करते हुए उनकी प्राथमिकता सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना होगी। वह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश सरकार के कार्यक्रम और योजनाएं आम जन तक पहुंचे व विकास को और अधिक गति मिले। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के आदेशों की अनुपालना में तत्परता लाकर इसकी प्रतिक्रिया से उनको समय-समय पर अवगत करवाते रहेंगे। राम सुभग सिंह ने जून 1989 से जून 1990 तक सहायक आयुक्त के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण रोज़गार, ग़रीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आवास तथा मातृ एवं शिशु देखभाल जैसे विकासात्मक कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। जि़ला मजिस्ट्रेट शिमला के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने देश में अपनी तरह के पहले गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा नियंत्रण अधिनियम का क्रियान्वयन किया। इस दौरान विकास कार्यों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण युवाओं में कौशल विकास, किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती और सिंचाई की नई तकनीकों पर ज़ोर दिया गया।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने वीरवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिला के 11 शिशु गृहों में 334 बालक/बालिकाओं को संरक्षण मिल रहा है तथा यह समस्त शिशु गृह बाल संरक्षण अधिनियम के मानकों के तहत पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि जिला में क्रेडल नवजात केन्द्र दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, कमला नेहरू अस्पताल व महात्मा गांधी चिकित्सा संस्थान खनेरी, रामपुर में स्थापित किए गए हैं तथा इनके रख-रखाव के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बाल कल्याण समितियों की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की तथा अधिकारियों को बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने पर बल दिया, ताकि धरातल पर वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वस्पर्शी नीतियों का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला के प्रत्येक शिशु गृह में काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है तथा समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे बालक/बालिकाओं का मानसिक एवं शारीरिक विकास संभव हो सके। उपायुक्त ने बाल संरक्षण अधिकारियों को शिशु गृहों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिससे इन गृहों के अनुश्रवण में सुधार संभव हो सके। आदित्य नेगी ने कोविड संकटकाल के दौरान शिशु गृह की योजनाओं पर गहनता से विचार विमर्श किया और कर्मचारियों को कारगर कदम उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर, उप-निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा, उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग चंद चौहान, सचिव जिला रेडक्राॅस सोसायटी बी.एस. जिल्टा, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त, 2021 को मण्डी के सेरी मंच में किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ इस समारोह में शामिल रहेंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रातः 11 बजे आरम्भ होगा। जिला स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कुल्लू, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन जिला के अर्की, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी कांगड़ा जिला के रैहन, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा लाहौल एवं स्पीति जिला के केलंग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकाॅगपियों और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह नाहन में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर बिलासपुर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ऊना, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शिमला जिला के कोटखाई, वन मंत्री राकेश पठानिया चम्बा जिला के भरमौर और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग हमीरपुर में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हंसराज और विधानसभा में मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल भरमौर, उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी हमीरपुर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चन्द ध्वाला रैहन में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे।
The State level Independence Day function will be organised at Seri Manch in District Mandi on 15 August 2020, which will be presided over by Chief Minister Jai Ram Thakur. Jal Shakti Minister Mahender Singh will also attend the function at Seri Manch with the Chief Minister. Speaker, HP Vidhan Sabha Vipin Singh Parmar will preside over the district level function at Kullu, Urban Development Minister Suresh Bhardwaj at Arki in District Solan, Social Justice and Empowerment Minister Sarveen Chaudhary at Rehan (Fathepur) in District Kangra, Technical Education Minister Dr. Ram Lal Markanda at Keylong in District Lahaul-Spiti, Rural Development and Panchayati Raj Minister Virender Kanwar at Reckong Peo in District Kinnaur, Industries Minister Bikram Singh at Nahan in District Sirmaur, Education Minister Govind Singh Thakur at Bilaspur, Health and Family Welfare Minister Rajiv Saizal at Una, MPP and Power Minister Sukh Ram Chaudhary at Kotkhai in District Shimla, Forest Minister Rakesh Pathania at Bharmaur in District Chamba and Food & Civil Supplies Minister Rajinder Garg at Hamirpur. Deputy Speaker Hans Raj and Chief Whip Bikram Singh Jaryal will attend the District Level Independence Day function at Bharmaur in District Chamba with Forest Minister Rakesh Pathania, Deputy Chief Whip will attend the District Level Independence Day Function at Hamirpur along with Food & Civil Supplies Minister Rajinder Garg and Deputy Chairman, State Planning Board Ramesh Chand Dhawala will attend the function at Rehan in District Kangra with Social Justice and Empowerment Minister Sarveen Chaudhary.
श्री राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास का एक वर्ष पूर्ण होने पर उमंग फाउंडेशन ने शिमला के नजदीक मशोबरा के साथ लगते गावं कंडी के जंगल में पौधारोपण किया। वीरवार को 100 पौधे लगाए गए। वर्तमान वर्षा ऋतु में उमंग फाउंडेशन का यह तीसरा वृक्षारोपण कार्यक्रम था। कार्यक्रम के संयोजक व उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय बीडीसी चेयरपर्सन चंद्रकांता ने की व मुख्य अतिथि वन परिक्षेत्राधिकारी हीरा लाल शर्मा थे। स्थानीय निवासियों की सहायता से यह कार्यक्रम क्रियान्वित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत कोहलू जुब्बड़ की प्रधान प्रेमी देवी, वार्ड सदस्य सुनीता ठाकुर, वार्ड सदस्य देवेंदर कश्यप व 94 वर्षीय चंबी देवी भी मौजूद रही । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हीरा लाल शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों से पौधारोपण करने व पौधों की सुरक्षा की अपील की। इस पौधरोपण कार्यक्रम में क्षेत्र में बान, मौरु, पीपल, अखरोट, देवदार व रीठे के पौधे लगाए गए। इन पौधों से भविष्य में जहाँ स्वच्छ हवा व पर्यावरण मिलेगा वही इन पौधों से पशुओं के लिए चारा, जंगली जानवरों व पंछीयों को फल प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम भारतवर्ष के आराध्य देव भगवान राम को समर्पित हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया व विनोद ठाकुर, राजेश ठाकुर, इंद्र सिंह, बंटी, कौशल्या देवी, आशा ठाकुर, रीना देवी, शिवानी ठाकुर ने सहयोग किया तथा वन क्षेत्र रक्षक द्रोपदी ने कार्यक्रम में पौध लगाने सम्बंधित दिशा निर्देश दिए ।
1 अगस्त से 7 अगस्त तक बाल विकास परियोजना शिमला शहरी के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज परियोजना द्वारा खण्ड स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्तनपान सप्ताह की थीम ‘स्तनपान की सुरक्षा: एक सहभागितापूर्ण जिम्मेदारी है’ हैं। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से डिजिटल प्लेटफाॅर्म व भौतिक रूप से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर स्तनपान के महत्व के बारे में प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सम्पूर्ण स्तनपान के नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई व विश्व स्तनपान के अवसर पर समाज के सभी वर्गों को यह संदेश दिया कि लक्षित समूहों को शिशु के लिए कोलाॅस्ट्रम के महत्व, सम्पूर्ण स्तनपान व छः माह के बाद समूचित अनुपूरक आहार के बारे में जागरूकता इस अवसर पर कम्युनिटि मेडिसिन विभाग से डाॅक्टर अमित सचदेवा द्वारा इष्टतम शिशु आहार प्रथाओं पर विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला (शहरी) ममता पाॅल ने बताया कि इसी कड़ी में 1 अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत गर्भवती व धात्री माताओं के वाॅट्सऐप गु्रप बनाकर हर माता के साथ स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर पहुंच बनाना सुनिश्चित किया। 2 अगस्त को सभी 82 केन्द्रों में पोषाहार वितरण, आंगनबाड़ी स्तरीय बैठकें आयोजित करने के साथ-साथ गर्भवती व धात्री माताओं के विशेष परामर्श सत्रों का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि केन्द्रों में गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य एक पोषण के महत्व को समझाने के लिए गोद भराई के कार्यक्रम किए गए, जिनके माध्यम से आह्वान किया गया कि सम्पूर्ण स्तनपान करवाने में माता को परिवार का समर्थन व योगदान मिले। 3 अगस्त को बाल विकास परियोजना अधिकारी व फील्ड कार्यकर्ताओं द्वारा टेली काॅउसलिंग के माध्यम से 150 धात्री माताओं में दूध पिलाने से संबंधित समस्याओं व उनके समाधान बारे सम्पर्क बनाया गया तथा मां के दूध से वंचित बच्चों में होने वाली बीमारियों व कुपोषण के बारे में अवगत करवाया। 4 अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर परिवार के सदस्यों को केवल स्तनपान बारे जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त, तक इसी तरह की गतिविधियां आयोजित कर सम्पूर्ण स्तनपान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
हिमाचल हाइकोर्ट ने प्रदेश सरकार को उन बच्चों की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं जो अनाथ हो गए हैं या कोरोना के कारण जिन्होंने अपने माता पिता में से एक को खो दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार से ये भी पूछा है कि सरकार ऐसे बच्चों की सहायता या पुनर्वास के लिए क्या कदम उठा रही है। ये आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलीमठ और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल की खंडपीठ ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपर्याप्त सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को उजागर करने वाली जनहित याचिका और अन्य याचिकाओं पर जारी किए हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट में सेब फसल की तोड़ाई के लिए बाहर से आने वाले प्रवासी कामगारों का मामला उठा। कोर्ट ने कहा कामगारों का प्रदेश में आना कोरोना को फैलाने का काम कर सकता है। इस पर एलडी वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि जिन क्षत्रों में सेब की तोड़ाई होनी हैं वहां प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कोर्ट को आश्वासन दिया कि राज्य में आने वाले कामगारों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट को यह भी जानकारी दी की अब राज्य के भीतर आने वाले पर्यटकों को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा। बिना इनके पर्यटकों को राज्य के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में और अधिकर कड़े कदम उठाए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राम सुभग सिंह को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। गुरुवार को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। राम सुभग सिंह 1987 बैच के हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग, परिवहन, श्रम एवं राजेगार विभाग का कार्यभार था। इससे पहले गुरुवार सुबह हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पद से हटा दिया। प्रदेश सरकार ने अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल सरकार ने 1986 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार खाची को दिसंबर 2019 में मुख्य सचिव नियुक्त किया था।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर से कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महिंद्रा ग्रुप द्वारा प्रदान की गई पांच ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जयराम ठाकुर ने इस कार्य के लिए महिंद्रा ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उत्कृष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस मरीजों को राहत प्रदान करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस आईजीएमसी शिमला, किन्नौर, कण्डाघाट, जंजैहली और नुरपुर के अस्तालों को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जिला कांगड़ा के देहरा में 500 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए भी महिंद्रा गुु्रप का आभार व्यक्त किया, जिससे महामारी के इस कठिन समय में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, प्रेजिडेंट महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी सहायक यशवर्धन वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक शिमला में सम्पन्न हुई। राज्य कमेटी ने डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। सीटू ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस संदर्भ में डॉ. कश्मीर ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को शिकायत पत्र देकर हमले की जानकारी दी है और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। सीटू ने संगठन व इसके नेताओं पर आरोपी द्वारा लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोपों का कड़ा संज्ञान लिया है। सीटू ने आरोपी को चेताया है कि वह अपने बयानों को तुरन्त वापिस ले, सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ प्रदेश भर में मानहानि के मुकद्दमें होंगे। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम, रविन्द्र कुमार, बिहारी सेवगी, भूपेंद्र सिंह, सुदेश कुमारी, एनडी रणौत, ओमदत्त शर्मा, राजेश शर्मा, सचिव रमाकांत मिश्रा, राजेन्द्र ठाकुर, केवल कुमार, राजेश ठाकुर, कुलदीप डोगरा व वित्त सचिव अजय दुल्टा ने बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान डॉ कश्मीर ठाकुर को दो बार जान से मारने की कोशिश की गई है जिसकी सूचना डॉ कश्मीर ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को दी है व एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। डॉ कश्मीर ठाकुर के हवाले से इस एफआईआर में कहा गया है कि हमीरपुर जिला के अणुकलां निवासी अनिल मनकोटिया ने 30 जुलाई 2021 की सुबह उन पर अपनी कार चढ़ा कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। आरोपी इसी तरह की कोशिश 29 जून को भी कर चुका है जिसे उन्होंने नज़रअंदाज़ कर दिया था परंतु हत्या की कोशिश की पुनरावृत्ति के बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से सुरक्षा की मांग की है। उक्त आरोपी को सीपीआईएम विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसी के चलते आरोपी बार-बार इस तरह की हरकतें करके सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता व सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सीटू नेताओं ने पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश से मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और डॉ. कश्मीर ठाकुर को उचित पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस संदर्भ में सीटू का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पुलिस महानिदेशक से मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीटू संगठन व इसके नेताओं को बेवजह बदनाम करने व बेबुनियाद आरोप लगाने के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में सीटू के अंतर्गत कार्य कर रहीं सभी यूनियनों की ओर से अनिल मनकोटिया को लीगल नोटिस भेजा जाएगा। अगर उन्होंने संगठन व इसके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वापिस न लिया तथा इन के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी न मांगी तो उनके खिलाफ प्रदेशभर में मानहानि के मुकद्दमे दायर किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पद से हटा दिया है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन में मुख्य सचिव को पद से हटाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसका विपक्ष ने सदन में जोरदार विरोध किया और हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार से सवाल किया कि आप चीफ सेक्रेटरी लगाते थे तो पूछते थे? ऐसे मामलों पर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए। अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि यह सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला है। वह इसे मंजूर नहीं करेंगे। उन्होंने सदन की अगली कार्यवाही करने को कहा। स्पीकर विपिन सिंह परमार ने कहा कि ये बातें रिकॉर्ड नहीं होंगी। इस बीच विपक्ष नारेबाजी करते हुए वाकआउट किया।
खालिस्तानी आतंकवादियों की 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज न फहराने की धमकी को आम आदमी पार्टी में गीदड़ भभकी और कोरी नौटंकी करार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल के पूर्व डीजीपी आई डी भण्डारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा की खालिस्तान आतंकवाद अब केवल इतिहास के पन्नो में दर्ज एक काले अध्याय के सिवा कुछ नही है। ये खोखली धमकियां कुछ शरारती तत्वों के दिमाग की उपज है। आम आदमी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। उन्होंने आगे कहा कि इन गीदड़ भभकियों से डरने का सवाल ही नही है। आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर स्तर पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे व राष्ट्रीय ध्वज को पूरे हर्सोल्लास और गर्व के साथ फहराया जायेगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पद से हटा दिया है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन में मुख्य सचिव को पद से हटाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसका विपक्ष ने सदन में ज़ोरदार विरोध किया और हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार से सवाल किया कि आप चीफ सेक्रेटरी लगाते थे तो पूछते थे? ऐसे मामलों पर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए। अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि यह सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला है। वह इसे मंजूर नहीं करेंगे। उन्होंने सदन की अगली कार्यवाही करने को कहा। स्पीकर विपिन सिंह परमार ने कहा कि ये बातें रिकॉर्ड नहीं होंगी। इस बीच विपक्ष नारेबाजी करते हुए वाकआउट किया।
हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची को बदला जा सकता है। उनकी सख्त मिजाजी कुछ मंत्रियों और अधिकारियों को अखरने लगी है। ऐसे में वह मुख्यमंत्री को उन्हें बदलने की राय दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री और मंत्रियों में मंत्रणा चल रही है। संभव है, जल्द ही इस पर कोई फैसला हो सकता है। क्योंकि, अनिल खाची की जगह कौन लेगा, इसको लेकर फिलहाल सहमति बनती नहीं दिख रही है। खाची की नियुक्ति राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर होगी या फिर वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। इस संबंध में भी अभी तक स्थिति साफ नहीं है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय पैरालंपिक समिति के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना ने बताया कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक गेम्स का थीम गीत वर्चुअल माध्यम से लांच किया। उन्होंने बताया की पैरालंपिक गेम्स आने वाली 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक जापान टोक्यो में होने जा रहे हैं, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी अथक मेहनत कर रहे हैं। पैरालंपिक गेमज दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यह सबसे बड़ा मंच है। यह गेमज इस वर्ष 24 अगस्त से 5 सितंबर तक हो रहे हैं। उन्होंने बताया थीम गीत “कर दे कमाल तू” गीत को दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संजीव सिंह ने लिखा और गाया है, जो लखनऊ के रहने वाले हैं। भारतीय पैरालंपिक समिति का विचार था कि समावेशिता के प्रतीक के रूप में दिव्यांग समुदाय के किसी व्यक्ति से गीत लिखवाया जाए। इस गीत के बोल न केवल खिलाड़ियों में जोश भरते हैं, बल्कि किसी भी तरह की शारीरिक बाध्यता का सामना करने वाले व्यक्तियों को भी प्रेरणा देते हैं कि वे खुद को कभी कमतर न समझें और यह कि वे हर क्षेत्र में चमत्कार कर सकते हैं। खन्ना ने कहा भारत में पैरालंपिक अभियान ने बहुत ही कम समय में बहुत बड़ा आकार ले लिया है और पैरा स्पोर्ट्स की इस अभियान को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ी भागीदारी है। भारत में पैरा-स्पोर्ट्स को मुख्यधारा में लाने की जरूरत है। यह थीम गीत भारतीय पैरालंपिक दल के मनोबल को बढ़ाने के लिए रचा गया है। हम सभी भारतीयों से अनुरोध करते हैं कि थीम सॉन्ग को सुनकर और ज्यादा से ज्यादा शेयर करके पैरालंपिक खेलों के लिए अपना समर्थन जाहिर करें। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “भारत, टोक्यो ओलंपिक की 9 खेल प्रतिस्पर्धाओं में 54 पैरा-खिलाड़ियों के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। हम आपके खेल को गौर से देखेंगे और आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा के साक्षी बनेंगे। हमारे पैरा-एथलीटों का दृढ़ संकल्प उनकी असाधारण मानवीय भावना को दिखाता है। यह याद रखें कि जब आप भारत के लिए खेल रहे होंगे तो आपका उत्साहवर्धन कर रहें 130 करोड़ भारतीय आपके साथ होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पैरा-एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे रियो 2016 पैरालंपिक खेलों के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी और वे हमेशा हमारे खिलाड़ियों के कल्याण के लिए गहरी रुचि रखते हैं। प्रधानमंत्री ने सदैव पूरे देश में खेल संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ प्रतिभा के पोषण के लिए सरकार के दृष्टिकोण पर ध्यान दिया है। मैं भारत की पैरालंपिक समिति और इसकी अध्यक्ष श्रीमती दीपा मलिक को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हमारे खिलाड़ी बेहतर तरीके से तैयार हों और सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्राप्त कर सकें।" केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा 41 वर्षों बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई, ये जीत हॉकी के नये स्वर्णिम युग की शुरुआत है| वर्चुअल कार्यक्रम में खेल मंत्रालय के अधिकारी पीसीआई के सेक्रेटरी जनरल सरदार गुरशरण सिंह एवं सह सचिव अशोक बेदी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने मीडिया के साथ सौहार्द सम्बंध बनाये रखने पर बल देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं और सरकार की विफलताओं को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुकी कांग्रेस विपक्ष में बेठी है इसलिए कांग्रेस की लोगों के प्रति जिम्मेदारी ओर भी बढ़ जाती है। राजीव भवन में कांग्रेस मीडिया विभाग की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए दत्त ने कहा कि आज देश मे मीडिया सरकार के दवाब में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जासूसी कांड के खुलासे के बाद साफ हो गया है कि मोदी सरकार देश मे लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार तार करने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में मीडिया समाज का वह महत्वपूर्ण अंग है जो समय समय पर हमारी कमियों व खामियों को भी उजागर करता है। उन्होंने पार्टी प्रवक्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करने और उन्हें मीडिया के समक्ष प्रमुखता से रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ऐसे मुद्दे है जो प्रमुखता से उठाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर से तो यह मुद्दे आये दिनों उठाये जाते रहें है पर साथ मे यह सभी जिलों व ब्लॉकों से भी प्रेस के माध्यम से उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान खींचना विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मीडिया विभाग के चैयरमेन हर्षवर्धन चौहान ने कहा की वह नई टीम के साथ मैदान में उतरे है। उन्होंने पार्टी प्रवक्ताओं व पैनलिस्टो से कहा कि उन्हें पूरी तैयारी के साथ मीडिया के समक्ष जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की खामियों पर आक्रमक होने की आवश्यकता है। बैठक में वरिष्ठ प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया, सोहन लाल ठाकुर, संजय रत्न, नरेश चौहान, दीपक शर्मा, संयोजक आई.एन. महेता, प्रवक्ता डॉ.राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अलका नंदा, अमन सेठी, इन्दु पटियाला, डॉ.विजय डोगरा, जय कुमार आजाद, प्रदीप वर्मा, किरण धानटा, कुशल जेठी, अजित कुमार नहेरिया, नरेश कुमार ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, तजेसवी शर्मा, प्रिया शर्मा, अभिषेक राणा, मीडिया पेनलिस्ट केशव नाइक, सौरभ चौहान, विनय शर्मा, आकाश शर्मा, मोनीता चौहान, शगुन दत्त शर्मा, भारती चौधरी व डॉ.सूर्या बोरिस मौजूद थे।
1 अगस्त को मध्यप्रदेश के भोपाल में संपन्न हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में विद्यार्थी परिषद के सोलन विभाग संगठन मंत्री तिलक ठाकुर को जम्मू कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री और आशीष शर्मा को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भोपाल में संपन्न हुई जहां अखिल भारतीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए और आगामी राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियों और योजनाओं के बारे में चर्चा हुई। विशाल ने कहा कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेवारी संगठन ने दी है जिसमे करसोग से संबंध रखने वाले और पूर्व में सोलन विभाग संगठन मंत्री रहे तिलक ठाकुर को जम्मू कश्मीर प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री की जिम्मेवारी दी गई अब तिलक ठाकुर जम्मू कश्मीर में संगठन कार्य करेंगे उनका केंद्र जम्मू में संगठन द्वारा तय किया गया है। सरकाघाट के रहने वाले आशीष शर्मा राष्ट्रीय सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए गए है इस से पूर्व में वे हिमाचल प्रदेश के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख और प्रांत जन संपर्क प्रमुख और राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक जैसे अहम दायित्वों का निर्वहन कर चुके है अब वे विद्यार्थी परिषद के सोशल मीडिया का अखिल भारतीय स्तर पर कार्य करेंगे और उनका केंद्र मुंबई में रहेगा। आशीष शर्मा की पढ़ाई विधि में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पूर्ण हुई है अब वे पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में कार्य कर रहे है। हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को दो बड़ी जिम्मेवारी संगठन द्वारा दी गई है। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता तिलक ठाकुर और आशीष शर्मा को आगामी संगठन कार्य और नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करती है।
करुणामूलक संघ के प्रदेशअध्यक्ष अजय कुमार जी ने बताया कि आश्रित इस दौरान विधायकों, मंत्रीयों और मुख्यमंत्री से मिलकर भी काफी बार बात को रखा गया है। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। मजबूरन करुणामूलक संघ ने 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने का फैसला लिया है। प्रदेश में करुणामूलक आधार पर 4500 आश्रितों को नौकरियां नहीं मिली है और विभागों, बोर्डों, निगमों में पद खाली चल रहे हैं। आश्रितों ने मांग की है कि करुणामूलक आश्रितों को वन टाइम सेटलमेंट के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियां दी जाए। बता दें कि आश्रितों को 15 वर्ष से भी अधिक का समय आवेदन किए हुए हो गया है। लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है। सरकार आश्रितों को नौकरी देकर जल्द राहत देने के लिए काम करें। बता दें कि करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी देने के मामलों पर अभी सरकार कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाई है। जिसके कारण 30 जुलाई से करुणामूलक आश्रित क्रमिक अनशन पर बेठे हुए है। सरकार के द्वारा सूझभूझ न लिये जाने के कारण करुणामुल्क संघ ने 6 तारीख को 11 बजे विशाल धरने का फैसला ले लिया है, जिसमे प्रदेश भर के हजारों करुणामुल्क आश्रित मौजुद रहेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज पर स्थित हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ.वाईएस परमार की 115वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर शिमला में आयोजित एक समारोह में भाग लेते हुए भी डॉ परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.राधारमण शास्त्री और डाॅ.राजीव बिंदल, विधायक, विधानसभा सचिव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर डॉ परमार को पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में मंगलवार को कुछ अहम निर्णय लिए गए। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में प्रदेश के दाे स्कूलाें का नाम शहीदाें के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा गांव का नाम अब शहीद सतीश कुमार और बिलासपुर के भेड़ी स्कूल का नाम शहीद प्रताप सिंह के नाम से जाना जाएगा। कैबिनेट ने चाैपाल के सिविल हाॅस्पिटल की क्षमता बढ़ा दी है। पहले 50 बैड की क्षमता थी, जिसे बढ़ा कर 100 बैड करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह से जिला निर्वाचन कार्यालय शिमला में 3 पद विभिन्न श्रेणियाें के भरने का भी निर्णय लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंडी में पुलिस लाईन की काफी पुरानी बिल्डिंग काे ताेड़ कर एसपी ऑफिस बनाने का भी निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने जिला किन्नौर की एक चाेटी का नाम माउंट आईबेक्स रखने का भी निर्णय लिया। आज विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही के बाद कैबिनेट मीटिंग शुरु हुई। जिसमे काेविड और शिक्षा व्यवस्था काे लेकर संबंधित विभागों ने प्रेजेंटेशन भी दी।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को जिला शिमला की तहसील टिक्कर के ग्राम पंचायत धराड़ा और खारला का दौरा कर वहां की जनसमस्याएं सुन कर अधिकतर समस्यायों का मौके पर निपटारा किया। ग्राम पंचायत धराड़ा में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि क्षेत्र में महिला मंडल भवन निर्माण तथा स्थानीय पंचायत धराड़ा भवन निर्माण के लिए पैसों की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 15 वर्षों के बाद 412 नई पंचायतें पूरे प्रदेश में बनाई गई जिससे उस क्षेत्र की जनता को अनेकों लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने क्षेत्र के विकास के लिए एक विजन स्थापित किया था। जिसकी बदौलत आज क्षेत्र 10 हजार करोड़ रुपए की आर्थिकी प्रदान करता है। साथ ही एंटी हेलगन का आइडिया भी नरेंद्र बरागटा लाए थे। मंडियों के विस्तारीकरण में एक बहुत बड़ी सोच स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पास थी। जिनकी बदौलत आज क्षेत्र में अनेकों मंडियां स्थापित की गई है तथा पराला मंडी में फूड प्रोसेसिंग प्लांट को भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 2 एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की गई, जिसे कैबिनेट द्वारा भी मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि साढ़े 3 वर्षों में प्रदेश के कोने-कोने के साथ क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास किए गए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का पहली मंत्रिमंडल का निर्णय वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन सुविधा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई। साथ ही हमारी बुजुर्ग माताओं के लिए वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि हर घर को चूल्हा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल ग्रहणी सुविधा योजना शुरू की गई, जिसके अंतर्गत साढ़े 3 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से हिमकेयर योजना के अंतर्गत साढ़े 5 लाख लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रेन हार्वेस्टिंग टैंक बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के अंतर्गत 1 साल के अंदर 5000 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए प्रदेश में विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा आईटी सेल संयोजक चेतन बरागटा, स्थानीय प्रधान गीता जरेट, उप प्रधान सतीश ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष पवन चैहान, उपमंडलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रताप चैहान, जिला सिरमौर प्रभारी अरुण फालटा, मंडल महामंत्री राकेश शर्मा, मनमोहन कपालटा, सीता राम कपालटा तथा अन्य पदाधिकारी, महिला मंडल एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ भेदभाव के मुद्दे पर आरकेएमवी कॉलेज की प्रिंसिपल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। राज्य विकलांगता आयुक्त एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य एवं उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा सचिव को कहा है कि वह मामले की जांच कराएं और 3 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करें। शिक्षा सचिव को सभी शिक्षण संस्थानों में विकलांगजन अधिकार कानून, 2016 का सख्ती से पालन कराने को भी कहा गया है। राज्य विकलांगता आयुक्त को भेजी शिकायत में प्रो.अजय श्रीवास्तव ने कहा था कि आरकेएमवी कॉलेज विकलांगजन अधिकार कानून के अनुरूप दिव्यांग विद्यार्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट नहीं दे रहा है। यही नहीं इस बारे में बात करने पर प्रिंसिपल ने दाखिला पोर्टल में सुधार करने का आश्वासन देने से भी इनकार कर दिया था। प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों में भी यही स्थिति है। शिकायत में यह भी कहा गया था की आरकेएमवी कॉलेज एवं रामपुर, कुल्लू, हमीरपुर सरकारी महाविद्यालयों में दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। लेकिन उनके लिए लाइब्रेरी में टॉकिंग सॉफ्टवेयर वाले कंप्यूटर से लैस सुगम्य पुस्तकालय नहीं है। इससे उनकी पढ़ाई का अधिकार बाधित हो रहा है। प्रो. अजय श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा जांच के आदेश देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ आरकेएमवी कॉलेज बल्कि अन्य कॉलेजों में भी दिव्यांग विद्यार्थियों की पढ़ाई का अधिकार बहाल किया जा सकेगा।
प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को मूर्त रुप देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में 7 अगस्त को हथकरघा दिवस का आयोजन गेयटी थिएटर शिमला में किया जा रहा है। ये जानकारी राज्य रैड क्रोस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा विभाग की ओर से आयोजित गेयटी थिएटर में प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के उपरांत दीं। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने के एक वर्ष बाद ही 7 अगस्त को हथकरघा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया क्योंकि वर्ष 1905 में इसी दिन कलकता टाउन हाल में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत बंगाल विभाजन के विरोध में की गई थी। प्रधानमंत्री द्वारा बुनकरों व हस्तशिल्पियों के सम्मान के लिए हथकरघा दिवस मनाने का निर्णय लिया तथा इस वर्ष 7वाँ हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने अवगत करवाया की 7 अगस्त को होने वाले आयोजन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की जानी प्रस्तावित है। इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों के अतिरिक्त हथकरघा उत्पादों पर आधारित फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने डॉ साधना सिंह का इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद किया तथा बताया कि बुनकरों व हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है जिस पर कार्य किया जा रहा है तथा इस मुश्किल समय में इन कामगारों को सुदृढ़ करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने की जरुरत है। इस अवसर पर महापौर शिमला सत्या कौंडल, हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के महाप्रबंधक योगेश गुप्ता, मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, मंडल महामंत्री सुशील चैहान, जिला सचिव शिमला अजय शरना, महामंत्री महिला मोर्चा पिंकी गोयल, निदेशक वाईल्ड लाइफ बोर्ड आसीम आलुवालिया, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव चैहान, पूर्व पार्षद भारती सूद, पार्षद आशा शर्मा, डॉ किमी सूद, दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश्वरी एवं अन्य पार्षद भी उपस्थित थे।
शिमला के गुम्मा, कोटखाई में मंगलवार को किसान संघर्ष समिति की बैठक सुशील चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान व समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कृषि कानूनों को रदद् करने व सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर इसको कानूनी रूप देने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन देने के बारे में चर्चा की गयी। बैठक में कहा गया कि किसानो के मुद्दों पर किसान सभा व अन्य संगठनों के द्वारा 9 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। किसान संघर्ष समिति भी इसमे भाग लेगी तथा कोटखाई व अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को किसान मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में भाग लेते हुए सदस्यों ने बागवानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की तथा ओलावृष्टि, सूखे व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों व बागवानों को हुई भारी क्षति पर चिंता जाहिर की गई। उनके द्वारा सरकार से मांग की गई कि जिन किसानों व बागवानों की फसलों को प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है सरकार उनको उचित मुआवजा प्रदान करे तथा किसानों व बागवानों द्वारा लिए गए कर्ज की वसूली पर रोक लगाए। बैठक में सदस्यों ने सेब व अन्य फलों तथा सब्जियों में इस्तेमाल किये जाने वाले पैकेजिंग सामग्री की कीमतों में की गई भारी वृद्धि को तुरन्त वापिस लेने का आग्रह सरकार से किया। इस वर्ष सेब की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले एक कार्टन बॉक्स की कीमत में 12 से 15 रुपए तक की वृद्धि की गई है और एक ट्रे के बंडल में 100 रुपये प्रति बंडल की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि 30 प्रतिशत के वृद्धि है। इसी के साथ माल भाड़े की दरों में भी 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई जबकि सेब व अन्य फलों की कीमत में गत वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत तक कि कमी दर्ज की गई है। इससे बागवानों पर और अधिक बोझ पड़ रहा है जबकि उनकी आय में कमी आ रही है। बैठक में प्रदेश की विभिन्न मंडियों में गैर कानूनी तरीके से किसानों व बागवानों से की जा रही वसूली पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा की बागवानों से लोडिंग, अनलोडिंग, बैंक चार्जिस, स्टेशनरी, छूट आदि के नाम पर 50 से 70 रुपए तक प्रति पेटी अधिक वसूली कर मंडियों में बागवानों से करोड़ों रुपए की लूट की जा रही है। यह बिल्कुल गैरकानूनी है तथा इस पर एपीएमसी, मार्केटिंग बोर्ड व सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार समय पर किसानों व बागवानों की इन जायज़ मांगों को हल नहीं करती तो किसानों के अन्य संगठनों के साथ मिलकर किसान संघर्ष समिति आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के नापथा झाकडी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने एक महीने के हिसाब से सबसे ज्यादा बिजली पैदा करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस बार 31 जुलाई तक 1216.56 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करके उसने 212.10 मिलियन यूनिट के पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया। इसी तरह रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने भी जुलाई 2021 में 334.90 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करके जुलाई 2020 के पिछले 333.69 मिलियन यूनिट के रिकॉर्ड को पार कर लिया। 1500 मेगावॉट वाली नापथा झाकरी को 6612 मिलियन यूनिट और 412 मेगावॉट वाले रामपुर एचपीएस को 1878 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करने की क्षमता के मद्देनजर डिजाइन किया गया है, जबकि इन पॉवर स्टेशनों ने क्रमशः 7445 मिलियन यूनिट और 2098 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की है। एसजेवीएन ने 1988 में एकल हाइड्रो परियोजना के रूप में काम करना शुरू किया था। इस कंपनी की निर्धारित क्षमता 9000 मेगावॉट की है, जिसमें से 2016.5 मेगावॉट का परिचालन हो रहा है और 3156 मेगावॉट निर्माणाधीन है। इसके अलावा 4046 मेगावॉट की तैयारी चल रही है। आज एसजेवीएन की मौजूदगी देश के नौ राज्यों में है। दो अन्य देशों में भी उसकी उपस्थिति है। कंपनी ने बिजली उत्पादन और पारेषण के अन्य क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा दिये हैं। अपनी निर्धारित क्षमता के हवाले से एसजीवीएन का 2023 तक 5000 मेगावॉट, वर्ष 2030 तक 12000 मेगावॉट और 2040 तक 25000 मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है।
विदेश में रहकर देशद्राेह का काम करने वाला एवं खालिस्तान से जुड़ा व्यक्ति पन्नू की धमकी के बाद प्रदेश में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर लिया है। विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन काे संबाेधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। राज्य की सभी सीमाओं पर चाैकसी भी बढ़ा दी गई है। उन्हाेंने कहा कि ऑडियोा और एसएमएस के माध्यम से 15 अगस्त काे तिरंगा फहराने काे लेकर धमकी दी जा रही है, लेकिन उससे हम घबराने वाले नहीं हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में तिरंगा लहराएगा। उन्हाेंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्यपाल, वे स्वयं, नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य विधायकों की अतिरक्त सुरक्षा बढ़ा दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि दुनिया की काेई भी ताकत तिरंगा फहराने से नहीं राेक सकती। सीएम ने कहा कि ऐसी स्थिति में सत्तापक्ष और विपक्ष दाेनाें एकजुट हैं। इस दाैरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहाेत्री ने कहा कि काेई भी ताकत हमें हिला नहीं सकती। पन्नू विदेशों में रहकर देशद्राेह का काम करता है। उन्हाेंने भारत सरकार से अपील की है कि ऐसे देशद्राेह काे भारत वापिस लाकर सजा दी जाए।
मंगलवार को हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य खड़े होकर हंगामा करने लगे। भाजपा सांसद रामस्वरूप की संदिग्ध मौत मामले में जांच पर अड़ी कांग्रेस ने इस मामले पर नियम 67 में सारा काम रोककर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बगैर नियम के इस तरह से बोला नहीं जा सकता। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा मंडी से थे और उनके ही दल से संबंधित थे। रामस्वरूप शर्मा की मृत्यु के बाद वह बहुत विचलित हुए। यह दुखद देहांत दिल्ली में हुआ है। राज्य के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। दिल्ली में जांच की प्रक्रिया जारी है। वह उनके परिवारवालों से भी मिले हैं। किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि चार महीने से चुप बैठे हुए हैं। इतने समय में तो सारे साक्ष्य खत्म कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री की बात मानकर इतने समय तक सब चुप बैठे रहे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने सदन में इस संबंध में हमलावर रवैया अपनाया। विपक्ष के सदस्य नारे लगाते रहे। फिर नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य विधानसभा की दूसरे दिन की बैठक के संपन्न होने के बाद होगी। इसमें कई अहम फैसले होंगे। बैठक में प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जा रहे बिलों के ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा कई संस्थानों के स्तरोन्नयन सहित अन्य मामले भी बैठक में जा सकते हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश विधानसभा के परिसर में होगी।
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं रेड क्रॉस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। उन्होंने अनुराग ठाकुर को इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान संभालने के लिए शुभकामनाएं भी दी।अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को रेड क्रॉस की पुस्तिका "इनीशिएटिव्स" एवं स्वयं अपनी लिखी पुस्तिका" माय एक्सपीरियंस ड्यूरिंग कोविड-19, अ बिग सैल्यूट टू कोरोना वॉरियर्स" भेंट की। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर देश एवं हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्व है और इनके नेतृत्व में खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अनुराग ठाकुर ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं का नेतृत्व किया है और इससे पूर्व राज्य केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में भी अच्छा कार्य किया है, यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है ।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में उपचुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ इन चुनावों को लड़ेगी और जीतेगी भी। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लेकर सरकार की विफलताओं और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने जितने भी आंदोलन प्रदेश में किये उनमें उन्हें प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग मिला है और उनके यह आंदोलन बहुत ही सफल रहें है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने दो नगर निगम चुनावों सोलन और पालमपुर में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तरह इसे भी जबरन हथियाने की पूरी कोशिश की थी। मगर कांग्रेस की एकजुटता से वह इसमें सफल नही हो सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी राजनैतिक षडयंत्र को कभी सफल नही होने देगी। राठौर ने शुक्ला को भरोसा दिलाया कि वह इन उपचुनावों में जीत हासिल कर कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में गत सप्ताह (26 जुलाई से एक अगस्त, 2021) कुल 86548 लोगों के कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिनमें से इस अवधि के दौरान 1100 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में कमी आई है लेकिन लोगों को इस महामारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1111 हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 26 जुलाई से एक अगस्त, 2021 के दौरान कोविड पॉजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि इस अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में कुल 10288 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 56 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत रही। चंबा में कुल 10151 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 226 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.2 प्रतिशत रही, हमीरपुर में कुल 8850 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 50 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत रही, कांगड़ा में कुल 13335 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 149 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.1 प्रतिशत, किन्नौर में कुल 1659 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 13 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.8 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में कुल 4009 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 97 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.4 प्रतिशत रही। लाहौल स्पीति में कुल 499 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.2 प्रतिशत, मंडी में कुल 6543 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 276 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 4.2 प्रतिशत रही। शिमला में कुल 7850 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 127 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.6 प्रतिशत रही। सिरमौर में कुल 7931 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 12 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत, सोलन में कुल 7518 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 45 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत और जिला ऊना में कुल 7915 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 38 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान प्रदेश में केवल 7 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम हुआ है लेकिन वैश्विक महामारी कोविड-19 अभी समाप्त नहीं हुई है, इसलिए इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाईजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
पीडब्ल्यूडी राेहडू में एसई यानी सुप्रीटेंडेंट ऑफ इंजीनियर का पद पिछले छह महीने से खाली चल रहा है। जिस कारण वहां का लाेगेां काे दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। सूत्राें से मिली जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले रामपुर एसई काे राेहडू का अतिरक्त कार्यभार साैंपा गया, लेकिन लाेगाें काे रामपुर काफी दूर पड़ रहा है। यहां के सरकारी ठेकेदाराें समेत लाेगाें ने प्रदेश सरकार से मांगी की है कि जल्द ही रेगुलर नियुक्ति की जाए या शिमला के एसई काे ही अतिरक्त कार्यभार साैंपा जाए। ताकि लंबित कार्याें का निपटारा करने में आसानी हाे सके। बताया गया कि राेहडू़ एसई के तहत जुब्बल-काेटखाई का एरिया भी आता है। जिस कारण वहां के लाेगाें काे रामपुर दूर पड़ता है और काम पिछले छह महीने से लंबित पड़े हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी मुख्यालय शिमला से संपर्क करने की काेशिश की ताे दूरभाष नहीं उठाया गया। बताया गया कि इस मसले पर लाेग जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील करेंगे।
ग्रामीण विकास सभा चनावग, चिंकारा इको क्लब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग के संयुक्त संयोजन से ग्राम पंचायत चनावग में पौधारोपण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसमें देवदार के सौ से ज़्यादा पौधे लगाए गए। यह जानकारी ग्रामीण विकास सभा के अध्यक्ष जगदीश हरनोट, चिंकारा इको क्लब व प्रिंसिपल राज कुमार गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से आयोजित किया गया। इसमें पांच वर्षीय बच्ची दिव्यांशा ने अन्य बच्चों के साथ मिलकर देवदार का पहला पौधा रोपित किया। इस अवसर पर शिमला बसंतपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य चुनी लाल गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा, उपप्रधान जगदीश गौतम, ग्राम पंचायत चनावग के पांच वार्डों के सदस्य रमेश हरनोट, जयावंती, कांता देवी, आशा देवी, लीलाधर के अतिरिक्त राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला चनावग के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम, समस्त प्राध्यापक गण व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। पौधारोपण वन विभाग के प्रभारी वन रक्षक हरदेव शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण विकास सभा के अध्यक्ष जगदीश हरनोट ने किया। उन्होंने वन विभाग शिमला, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल गर्ग सहित बच्चों और ग्रामीणों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अरबिंद एण्ड इंडिया रेनिसेंस विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि अरबिंद घोष एक विद्वान, कवि और राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने आध्यात्मिक विकास के माध्यम से सार्वभौमिक मुक्ति के दर्शन को प्रतिपादित किया। वह न केवल भारतीय क्रांतिकारियों में एक अग्रणी थे, बल्किदूरदर्शी भी थे, जिन्होंने एक उभरते हुए भारत का पूर्वाभास किया और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि अरबिंद का पूरा जीवन बलिदान भरा रहा। उन्होंने कहा कि त्याग अलग-अलग विषयों में अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है लेकिन त्याग की भावना का होना आवश्यक है। मन में त्याग का भाव हो तो सारा संसार तुम्हारा है, क्योंकि जब भी त्याग की भावना होती है, तो उसके दृष्टिकोण से भिन्न-भिन्न विषयों का समाधान किया जा सकता है। इसके बाद राज्यपाल ने आईआईएएस शिमला में टेनिस कोर्ट का भी उद्घाटन किया और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और आरट्रेक मेजर जनरल राज शुक्ला के साथ टेनिस खेला।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत सायं जिला मुख्यालय में लाहौल स्पीति के जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, कृषि एवं बागवानी विभाग से बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने वर्ष भर पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित समग्र एवं सतत् योजना तैयार करने के जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के माध्यम से भूमिगत बिजली आपूर्ति केबल बिछाने के संबंध में सीमा सड़क संगठन से लंबित स्वीकृति संबंधी मामले पर चर्चा केे लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अति आवश्यक है क्योंकि थिरोट पावर हाउस ही बिजली का एकमात्र स्रोत है। स्पीति उपमंडल में हुई क्षति के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बीआरओ कमांडेंट को उदयपुर क्षेत्र में मुख्य सड़क के जीर्णोद्धार के लिए समय सीमा सुनिश्चित करने को भी कहा। जनजातीय विकास मंत्री डाॅ.राम लाल मारकंडा ने मुख्यमंत्री को सम्पर्क सड़क की समस्या से नकदी फसलों को हुए नुकसान से अवगत कराया। इस अवसर पर उपायुक्त नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने प्रातः थिरोट तक बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए थिरोट तक हवाई सर्वेक्षण किया।
जिला शिमला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात में उपरी क्षेत्र में अधिकतर संपर्क सड़कें बंद पड़ी है, जिससे बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छाजटा ने कहा कि सेब सीजन गति पकड़ चुका है और सड़कों के हालात भट खराब हैं सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क इसमें कोई अंतर नहीं रहा है। इससे सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की पोल खुलती है। उन्होंने कहा कि कि प्रदेश भाजपा सरकार आगामी उपचुनाव को लेकर ज़्यादा व्यस्त दिख रही है। छाजटा ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है और भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सो कर जनता को बड़े घरानों के हवाले लूट के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पेट्रोल डीजल की कीमतों से आम जनता को आसमान छूती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार महंगाई दूर करने के वादे से सत्ता में आई थी, उनका यह वादा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है और देश प्रदेश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। गैस या खानें में तेल दालें हो या अन्य खाद्यान्न सभी की मूल्य बढ़ने से लोग महंगाई की मार झेल रहे। छाजटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई प्रदेश के डिपुयों में सस्ते राशन की योजना भी दम तोड़ रही है। एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ महंगाई दोनों की मार आम व् गरीब लोगों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता इनके झूठे वादे जान गई ओर आगामी उपचुनाव वह प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्तासीन होगी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी देने के मामले में पुलिस ने यहां खालिस्तान समर्थक समूह 'सिख्स फॉर जस्टिस' (एसएफजे) के सदस्य गुरपतवंत सिंह पनुन के खिलाफ देशद्रोह समेत अन्य धाराओं में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। यह धमकी सुबह 10:54 बजे एक साथ शिमला के अधिकांश पत्रकारों को एक रिकॉर्डेड फोन कॉल के जरिए दी गई। फोन करने वाले ने खुद की पहचान एसएफजे के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नून के रूप में की है। कॉल के माध्यम कहा गया कि वह जयराम ठाकुर को भारतीय तिरंगा फहराने नहीं देंगे। हिमाचल प्रदेश पंजाब का हिस्सा था एक बार जब पंजाब को आजाद कर लिया जाएगा तो हिमाचल प्रदेश के उन इलाकों पर भी कब्जा कर लेंगे जो पंजाब का हिस्सा थे। इस कॉल और भेजे गए संदेश की जांच आतंकी गतिविधि के एंगल से की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी गुरपखवंत सिंह खालिस्तान समर्थक गुट सिख्स फॉर जस्टिस का सदस्य है। इस संगठन को भारत सरकार ने 2019 में भारी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। इस संगठन का नेटवर्क विदेशों में है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि सभी कॉल वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के तहत की गई थीं। कॉल की जांच की जा रही है। साथ ही रिकॉर्डिंग की वॉयस स्पेक्टोग्राफी भी कराई जाएगी। इस जांच में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पंजाब से सटे हिमाचल के नयनादेवी इलाके के मील पत्थरों पर शरारती तत्वों ने लिख दिया था कि इस जगह से खालिस्तान की हद शुरू होती है। इस मामले में भी हिमाचल पुलिस जांच कर रही है।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां समग्र शिक्षा और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किए गए हिम तत्पर शिक्षा के साथ योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है। योग मनुष्य में शारीरिक और मानसिक सन्तुलन स्थापित करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और विद्यार्थियों को भी हर घर पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से योग और ध्यान सिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा विभाग के हर घर पाठशाला कार्यक्रम में योग और ध्यान संबंधित वीडियो डाले जाएंगे। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी में योग आशा की नई किरण बन कर उभरा है। इस महामारी के प्रतिबन्धों और इससे पहुंची क्षति के कारण लोग अवसाद और तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। योग लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। इससे पूर्व, शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा के डिजिटल साथी अभियान के लिए 50 मोबाइल फोन प्रदान किए। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा इस अभियान के लिए 21 हजार मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कारपोरेट घरानों और समृद्ध परिवारों से इस अभियान में बढ़-चढ़ भाग लेने का आह्वान किया। इस अभियान के माध्यम से प्राप्त होने वाले मोबाइल फोन अभावग्रस्त बच्चों को वितरित किए जाएंगे ताकि कोरोना के इस संकटकाल में उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने अपने वीडियो संदेश में शिक्षा मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कह कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक और विद्यार्थी योग के प्रति और अधिक जागरूक होंगे। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक वीरेन्द्र शर्मा, आर्ट ऑफ लिविंग के पदाधिकारी मधुराव, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।
हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से आज फिल्म और फोटो ऑफिसर अमर शक्ति मंजुल, वरिष्ठ वीडियो कैमरामेन मनजीत सिंह, वरिष्ठ सहायक मारूत शर्मा और वाहन चालक लायक राम भैक सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग के मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग की अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता ने विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए चारों कर्मचारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अमर शक्ति मंजुल, मनजीत सिंह, मारूत शर्मा और लायक राम भैक ने तीस वर्ष से भी अधिक समय तक विभाग को अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने कर्मठता, अनुशासन और समर्पण की भावना से कार्य किया जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। आरती गुप्ता ने चारों कर्मचारियों की दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर एवं महेश पठानिया और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ अपने अनुभवों और स्मृतियों को साझा किया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ सम्पादक रहे डा. रणजीत सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिनका लगभग दो माह पूर्व कोविड-19 के कारण निधन हो गया था और आज के दिन ही सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना था।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत शिमला शहरी ब्लाॅक में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं को पूर्व गर्भाधान और प्रसव निदान तकनीक अधिनियम व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ममता पाॅल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर पात्र बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा प्रदान करने व उन तक परामर्श गृह भ्रमण द्वारा जरूरी सूचना पहुंचाने बारे सामंजस्य व समन्वय बनाना है। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण समारोह में बाल विकास विभाग की राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं जैसे बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सशक्त महिला योजना, मदर टेरेसा, विधवा पुर्नविवाह योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व पोषण अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने पोषण के पांच सूत्रों, बच्चे के पहले 1000 दिन, खून की कमी को दूर करना, स्वच्छता, अतिसार डायरिया व पौष्टिक आहार बारे जानकारी दी तथा आने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक परियोजना के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से डाॅ. राकेश रोशन व डाॅ. ईशा सूद भी उपस्थिति थे। इन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को पूर्व गर्भाधान और प्रसव निदान तकनीक अधिनियम पर पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना से पर्यवेक्षिकाएं, पोषण समन्वयक व महिला शक्ति केन्द्र के अंतर्गत कार्यरत महिला कल्याण अधिकारी भी उपस्थित थी।
जिला परिषद बैठक में सदस्यों द्वारा 53 प्रस्ताव को प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 31 प्रस्ताव अनुमोदित किए गए तथा शेष 22 प्रस्तावों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के लिए आदेश दिए गए। यह जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रभा नेगी ने बचत भवन में जिला परिषद बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे के दल-दल से निकालने एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए शिविरों के माध्यम से जागरूकता प्रदान करने को कहा। उन्होंने जिला परिषद वार्डों में लंबित पड़े कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला परिषद के सदस्यगणों द्वारा अपने क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों के विषय में सदन में विस्तृत चर्चा की और सदस्यों द्वारा क्षेत्र में लंबित कार्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया। इस दौरान मदन लाल वर्मा सदस्य केलवी वार्ड तथा सुभाष कैंथला भुटी वार्ड तथा अन्य जिला परिषद सदस्यों द्वारा प्राकृतिक आपदा से सेब की फसल के नुकसान का राजस्व एवं बागवानी विभाग द्वारा आकलन कर प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया। बैठक से पूर्व चन्द्र प्रभा नेगी एवं सदस्यों द्वारा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा पूर्व बागवानी मंत्री एवं मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेगटा, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती, जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चैहान एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। मुख्य सचिव ने राज्यपाल को प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान तथा प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उठाये गए कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रधान सचिव, राजस्व के.के पंत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं और संबद्ध सेवाओं के 19 परिवीक्षार्थियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। संस्थान के निदेशक विवेक भाटिया और अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने परिवीक्षार्थियों से अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, वहां हमेशा समाज सेवा के भाव से प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का आचरण सदैव श्रेष्ठ होना चाहिए। निर्धारित समय व अनुशासन से कार्य नहीं करना भी भ्रष्ट आचरण ही होता है। समयबद्ध होने से ही जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलती है। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि व्यक्ति को अंत्योदय यानी समाज की अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दृढ़ प्रयास करने चाहिए। राज्यपाल ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी परीक्षार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि गोवा विधानसभा के कागज रहित बनने से एक सत्र के दौरान ही 1298 पेड़ों को कटने से बचाया गया। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया। विवेक भाटिया ने राज्यपाल को संस्थान की विभिन्न गतिविधियों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के नवोन्मेश प्रयास किए जा रहे हैं। परिवीक्षार्थियों ने राज्यपाल से संस्थान में प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न अनुभव साझा किए। राज्यपाल के सचिव प्रियतु मंडल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद ही मिड-डे मील वर्करों को स्कूलों में बुलाया बुलाया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 80 फीसदी मिड-डे मील वर्करों को पहली डोज लग चुकी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 94 फीसदी शिक्षकों का टीकाकरण हो चुका है। जल्द सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। 75702 शिक्षकों में से 71064 शिक्षकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी कर ली गई है। शिक्षा विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए एसओपी जारी किया है। इसका पालन करवाने के लिए प्रिंसिपलों को जिम्मेदारी दी गई है। दो अगस्त से पांचवीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थी भी शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूल आ सकेंगे। मंत्री ने बताया कि जिला स्तर पर कोविड निगरानी के लिए कमेटियां बनाई हैं। ये कमेटियां प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करेंगी।
हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस ने कुपवी ब्लॉक से युवा नेता राजेश लालटा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया हैं। बता दे कि राजेश लालटा सोशल मीडिया में आए दिनों काफी चर्चा में रहते है, साथ ही कुपवी के युवाओं में उनकी काफी पकड़ हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हिमाचल यूथ कांग्रेस ने चौपाल विधानसभा के कुपवी क्षेत्र से यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कमेटी का गठन किया है, जिसमे राजेश लालटा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसी के साथ दिनेश जिंटा को नेरवा का अध्यक्ष और अरुण ठाकुर को चौपाल का अध्यक्ष बनाया गया है। 2022 के विधानसभा के मध्यनजर युथ कांग्रेस कमेटियों का गठन कर रही है।
प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो गया है। नेपाल से मजदूरी करने वालों का आना जारी है। ऐसे में सरकार ने बागवानों को निर्देश दिए हैं कि वे नेपालियों के सैंपल की जांच कराएं। कुल्लू में 20 पर्यटक और 17 नेपाली मजदूरों के सैंपल पॉजिटिव आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। फील्ड में सेवाएं देंगे बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते सरकार ने पीडियाट्रिक्स विशेषज्ञों की फील्ड में सेवाएं देने का फैसला लिया है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों से शिशु डॉक्टरों की सूची मांगी है। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में शिशु डॉक्टर को ही रखा जाएगा, अन्य फील्ड में भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभाओं और कार्यक्रमों में आने वाले लोगों की अब रैंडम सैंपलिंग होगी। कोरोना फिर से विकराल रूप धारण न करे, इसके चलते प्रदेश सरकार यह व्यवस्था करने जा रही है। जिला मंडी में कोरोना के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जिला कांगड़ा दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग रैली या सभा स्थल पर कोरोना के रैपिड टेस्ट के काउंटर लगाएगा। यहां लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगी। प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होना है। ऐसे में सीएम की रैलियों में लोगों की भीड़ उमड़ना स्वाभाविक है। चंबा के बाद अब जिला मंडी कोरोना के एक्टिव मामलों में नंबर वन पर आ गया है। सरकार ने सीएमओ मंडी को निर्देश दिए हैं कि जिन-जिन क्षेत्रों से यह मामले आए हैं, वहां कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करवाएं।


















































