सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट कोरोना संकट में लगातार अपने सेवा कार्य चलाए हुए है। विभिन्न प्रकार के माध्यमो से सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला शहर में लोगों की सेवा कर रही है। इसी कड़ी में वीरवार को ट्रस्ट द्वारा कोरोना संकट में आर्थिक मंदी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने मदद के हाथ आगे बढ़ाएं है। वीरवार को शोघी के थडी पंचायत, शिमला के ऑकलैंड, बंगाली कॉलोनी, संजौली में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा 103 परिवारों को रासन किट सामग्री वितरित की गई। ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने कहा की कोरोना महामारी की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति पर खासा असर पड़ा है। व्यवसाय बंद होने की वजह से बहुत से लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे है। लेकिन इस संकट की घड़ी में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों की सहायता करने हेतु तत्पर है। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा शिमला शहर में योग शिविर भी चलाया जा रहा है। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है। ट्रस्ट के सह सचिव डॉ नितिन व्यास ने कहा की आज शोघी के थडी पंचायत, ऑकलैंड, बंगाली कॉलोनी, संजौली में जरूरतमंद लोगों को कुल 103 परिवारों को रासन किट वितरित की गई है। ट्रस्ट ने सभी जरूरतमंदों को विश्वास भी दिलाया है की इस संकट की घड़ी में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट उनके साथ खड़ा है। इसके अलावा भी यदि उनको किसी भी प्रकार की मूल सहायता की आवश्यकता पड़ी तो वे ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं। हम से संपर्क करने के लिए दिए गए नंबरों पर कॉल करे (डॉ सुरेन्द्र शर्मा ( सचिव SUET) 9418473578, डॉ नितिन व्यास (सह सचिव SUET) 9418006194 , रिंकू कुमार : 9805349124).
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज उपायुक्त महोदय जिला शिमला को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विद्यार्थी परिषद ने 100% क्षमता के साथ छात्रों को लाइब्रेरी खोलने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते सदैव छात्र हितों के लिए अग्रसर रहता है। छात्रों की समस्याओं को पूरे देश एवं प्रदेश में प्राथमिक से उठाता आ रहा है। अभाविप शिमला महानगर सहमंत्री कमल ठाकुर ने कहा आजकल परीक्षाओं का दौर चल रहा है। स्टेट लाइब्रेरी में शिमला ही नहीं अपितु पूरे हिमाचल प्रदेश के छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसे में इतने सारे विद्यार्थियों को 50% क्षमता से खुलने वाली लाइब्रेरी से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। दिन-प्रतिदिन परीक्षाएं नजदीक आती जा रही है, छात्र लाइब्रेरी जाना चाहते हैं परन्तु वहां पहुंचते ही उन्हें जगह नहीं मिलती है ऐसे में वे निराश होकर लौट आते हैं। कमल ठाकुर ने कहा कि शिक्षा जीवन का मूल मंत्र है। बिना शिक्षा जीवन व्यर्थ है। आज के समय में जब सरकार द्वारा होटल, बाजार खोले जा सकते हैं , बसों को 100% क्षमता के साथ चलाया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इंटर-स्टेट बस सेवाएं भी शुरू की जा सकती है, तो पढ़ने वाले छात्रों के लिए पूरी क्षमता के साथ लाइब्रेरी क्यों नहीं खोली जा सकती है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त महोदय को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ लाइब्रेरी खोल देनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जल्द से जल्द लाइब्रेरी को पूरी क्षमता के साथ खोला जाएं। उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया है कि वे इस विषय में बात कर इसका उचित सामाधान करेंगे।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्य नियम, 1971 में संशोधन के लिए नियम बनाकर आबकारी एवं कराधान विभाग को राज्य कर एवं उत्पाद विभाग नाम से अवस्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इस नियम को हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्य (आवंटन) नियम, 1971 (164वां संशोधन) नियम, 2021 कहा जाएगा।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में उच्च न्यायलय के आदेषों अनुसार अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होनें बताया कि कोरोना संकटकाल के मध्यनजर एवं पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए मानक संचालन नियमों की अनुपालना करवाना आवश्यक है। उपायुक्त ने बताया कि उपमण्डलाधिकारियों, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर टास्क फोर्स एवं समितियां गठित की जा रही है, ताकि पर्यटक सीजन में होटलों एवं रेस्टोरेंटों में सुरक्षा के दृष्टिगत मानक संचालन प्रक्रिया का पालन संभव हो सके। आदित्य नेगी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा, ताकि जिला में मानक संचालन प्रक्रिया का पालन संभव हो सके। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी शिमला ग्रामीण बाबू राम शर्मा, डीएसपी शिमला कमल वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी जीडी काल्टा एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
हिमाचल में15 जुलाई से 5000 करोड़ के सेब सीजन में तेजी आएगी। प्रदेश में सेब ढुलाई के लिए ट्रकों की आवाजाही को सुचारु करने के लिए दो नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए हैं। प्रदेश में पिछले साल ढाई करोड़ पेटी सेब का उत्पादन हुआ था। इस बार सीजन में करीब चार करोड़ पेटी सेब पैदावार होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। सेब सीजन में बागवानों को कार्टन की दिक्कत न हो और सेब ढुलाई के लिए ट्रकों की समस्या न रहे इसके लिए सरकार ने व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। लदानियों का पंजीकरण किया जा रहा है और क्रेटों की बिक्री पर भी अंतिम फैसला लिया जाना है ताकि बागवानों को कार्टन पर निर्भर न रहना पड़े।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर पूर्व रामपुर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश लेकर गुरुवार को शिमला पहुंचे। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा भी थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के सभी 72 ब्लॉक अध्यक्षों को यह अस्थि कलश सौंपे। 16 जुलाई को ब्लॉक अध्यक्ष अस्थि कलशों को स्थानीय लोगों के दर्शन और श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 17 जुलाई को नदियों में इन्हें प्रवाहित करेंगे। राठौर ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सुबह 11 बजे ब्लॉक अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपे। इससे पूर्व 10.30 बजे प्रार्थना सभा हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के प्रमुख सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, एनएसयूआई के अतिरिक्त सभी विभागों के प्रमुख और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी व बीकॉम के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फार्मूला तैयार करने पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए गठित विशेष कमेटी की जल्द बैठक होगी। प्रदेश में करीब 96 हजार विद्यार्थियों को प्रमोट और उनका परिणाम तैयार करने के लिए बनाए जा रहे फार्मूला के आधार पर ही अंक दिए जाने हैं। इसमें कॉलेजों से मिली इंटरनल असेसमेंट अहम होगी। विवि दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तैयारी कर चुका था, सभी विद्यार्थियों को कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट आने पर ऑनलाइन रोलनंबर जनरेट हुए थे। इसलिए असेसमेंट के अंक उपलब्ध होने पर विवि परिणाम कम समय में तैयार कर घोषित कर सकेगा।। पिछले साल भी स्नातक डिग्री कोर्स की दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। इसलिए द्वितीय वर्ष से तृतीय वर्ष के लिए प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों के परिणाम तैयार करने के फार्मूले में आंशिक बदलाव होगा। 2020 के सत्र में भी विद्यार्थी प्रमोट किए गए थे। उस समय द्वितीय वर्ष के छात्रों के प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम विवि के पास था। परीक्षा के हर विषय में 50 अंक और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर परिणाम तैयार किया गया था। इस बार इसमें कुछ बदलाव होगा।
राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 97% रहा है। विद्यालय की 101 छात्राओं में से 98 छात्राएं उत्तीर्ण हुई है। विद्यालय की सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा को पास किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉमर्स संकाय की छात्रा शालू ने 440 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 429 अंक लेकर कॉमर्स संकाय की छात्रा मीनाक्षी रही व विद्यालय की छात्रा किरण ने 420 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर प्राथमिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट नागरिक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसलिए प्राथमिक अध्यापकों ने हर घर पाठशाला कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में लगभग 25 हजार 165 शिक्षक कार्यरत हैं और कोविड महामारी के समय शिक्षकों ने हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों को समय-समय पर विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्राथमिक क्लस्टर यथावत रखे जाएंगे और उन्हें अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। प्रदेश में नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्राथमिक शिक्षकों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के और अधिक विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी और इसके अन्तर्गत बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए शीघ्र बहुउद्देशीय कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा, निदेशक प्राथमिक शिक्षा पंकज ललित, संघ के प्रदेशाध्यक्ष हेमराज ठाकुर, महामंत्री अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य अध्यापक बैठक में उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आजफोरलेन संघर्ष समिति के मामलों के निवारण के लिए गठित मंत्रिमंडल उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रदेश सरकार राइट-ऑफ -वे से सटी/बाहर भूमि पर हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व प्रदेश सरकार को मिलकर नीति बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रभावित लोगों को चिन्हित किया जाए और ऐसे प्रभावितों को तुरंत उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों का ब्यौरा एकत्रित करने और पुनर्वास नीति के अन्तर्गत मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता में लम्बित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए उचित कदम उठाए जाए। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के मल्टीपलीकेशन फेक्टर को एक से अधिक करने के सम्बंध में संघर्ष समिति द्वारा दिए गए सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष चर्चा के लिए रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के सदस्यों को रोजगार प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को पांच मीटर कंट्रोल ब्रिडथ मामले में राहत प्रदान करने पर विचार करेगी। फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण से जिन क्षेत्रों में अधिक संख्या में लोग विस्थापित हो रहे हैं, वहां बाईपास बनाकर उन्हें विस्थापित होने से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कें देश और प्रदेश की भाग्य रेखाएं कही जाती हैं। राज्य में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जाए ताकि इससे प्रदेश के लोग लाभान्वित हों। प्रधान सचिव राजस्व के.केपंत, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग शुभाशीष पांडा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर दिवंगत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश लेने के लिए रामपुर को रवाना हो गए। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा भी गए है। राठौर कल यानि 15 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के सभी 72 ब्लोको के अध्यक्षों को यह अस्थिकलश सौंपेंगे। अगले दिन 16 जुलाई को सभी ब्लॉक अध्यक्ष इन अस्थकलशों को पूरी श्रद्धा के साथ स्थानीय लोगों के दर्शनार्थ व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 17 जुलाई को ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने सरोवरों व नदियों में इन्हें पूरी श्रद्धा के साथ प्रवाह करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि 16 जुलाई को प्रार्थना सभा के साथ दिवंगत नेता के अस्थिकलश प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों के 72 ब्लॉकों में स्थानीय लोगों के श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिये स्थानीय पार्टी कार्यलयों में रखे जाएंगे ,जो 17 जुलाई को संगम व नदियों में पूरी श्रद्धा भाव से प्रवाह की जाएगी। कुलदीप सिंह राठौर राजीव भवन में कल 15 जुलाई की सुबह 11 बजे संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों को इन अस्थिकलश को भेंट करेंगे। इससे पूर्व 10.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा,जिसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के प्रमुख सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक,एनएसयूआई के अतिरिक्त सभी विभागों के प्रमुख व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
निदेशक सेना भर्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च से 3 अप्रैल तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित भर्ती में सफल हुए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल शाल्व सनवाल ने दी। उन्होंने कहा कि यह लिखित परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, शिमला में आयोजित की जाएगी। कर्नल सनवाल ने कहा लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास प्रवेश पत्र नहीं होंगे वह उम्मीदवार लिखित परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
वरिष्ठ कवि आलोचक श्रीनिवास श्रीकांत के निधन पर हिमालय साहित्य एवम संस्कृति मंच ने शोक व्यक्त किया है। मंच के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पिछले तीन दिनों से सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। वे ऑक्सीजन पर थे और आज सुबह साढ़े 11 बजे चक्कर स्थित अपने निवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उस समय उनका सारा परिवार साथ था। उनके दो बेटे अनय और विनय भी साथ थे जो चंडीगढ़ और दिल्ली में रहते हैं। उनकी अर्धांगिनी निर्मल शर्मा और अन्य परिजन भी इस अंतिम समय में उनके साथ थे। हरनोट ने बताया कि श्रीनिवास जी पिछले एक साल से चलने फिरने और बोलने में थोड़ा असमर्थ हो गए थे। उनकी उनसे जब भी बात होती तो उनकी धर्मपत्नी निर्मल शर्मा के द्वारा जी हो पाती थी। श्रीनिवास जी केवल कुछ ही शब्द बोल पाते जिसमें अपने अधूरे छूटे हुए लेखन के बारे में चिंता जाहिर करते और कवि मित्र कुल राजीव पंत और आत्मा रंजन के बारे में पूछते, उन्हें याद करते। वंही, लंदन से प्रख्यात कथाकार और कथा यूके के संचालक तेजेंद्र शर्मा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीनिवास को एक गंभीर लेखक व नेक दिल इंसान बताया। तेजेंद्र ने कहा कि प्रवासी साहित्य पर उनकी बड़ी समझ थी। गौरतलब है कि उनकी आलोचना पुस्तकों में "कथा त्रिकोण" और "मुक्तिबोध एक पुनर्मूल्यांकन" महत्वपूर्ण कृतियां हैं। उनके आठ कविता संग्रह प्रकाशित हैं। एक गीत गजल संग्रह भी छपा है। उन्होंने "कथा में पहाड़" जैसी महत्वपूर्ण पुस्तक का संपादन भी किया जिसमें पहाड़ के 39 लेखकों की कहानियां अपनी टिप्पणियों के साथ इसमें शामिल की जिसकी खूब चर्चा हुई। शायद ही देश की कोई ऐसी साहित्य की लघु पत्रिका रही हो जिसमें उनकी कविताएं, गजलें, गीतकार आलोचना आलेख न छपे हों। वे आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन के कैजुअल कंट्रीब्यूटर भी थे। हिमाचल के हिंदी साहित्य के लिए यह अपूरणीय क्षति है। 83 वर्षीय श्रीनिवास श्रीकांत ने अपना पूरा जीवन हिंदी और यूरोपियन साहित्य के अध्ययन के साथ कविता और आलोचना के लिए समर्पित कर दिया।
शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत चनावग की राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग में कोरोना टीकाकरण लगाने के लिए तीसरे कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 29 लोगों को पहली डोज और 135 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। सबसे ज्यादा उम्र के 80 वर्षीय मनसा राम ने वैक्सीन की ने दूसरी डोज लगाई। इससे पूर्व आयोजित दूसरे कैंप में 18 से 44 उम्र के 252 लोगों को कोवीशील्ड की पहली डोज़ दी गई थी। इस बात की जानकारी डॉक्टर आदित्य ने दी। उनके साथ फार्मासिस्ट कुमारी रंजीता कुमारी, उपस्वास्थ्य केंद्र चनावग से फीमेल हेल्थ वर्कर कुमारी नेहा, आशावर्कर गोदावरी, रमा, रंजना और सत्या देवी शामिल रही। डॉक्टर आदित्य ने लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह की खूब प्रशंसा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग में सम्पन्न हुए इस टीकाकरण अभियान का प्रबंधन ग्राम पंचायत चनावग के उपप्रधान जगदीश गौतम ने वार्ड सदस्य रमेश हरनोट, आशा, कांता देवी और जया के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उन्होंने सहयोग के लिए राजकीय वरिष्ठ उच्च माध्यमिक पाठशाला के स्टाफ और लोगों का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल और लेडी गर्वनर अनघा आर्लेकर का प्रदेश में स्वागत किया और पुलिस मुख्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने राज्य पुलिस की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को इंडो-चाइना सीमा मुददे के बारे में हिमाचल पुलिस की सक्रिय भागीदारी के बारे में अवगत करवाया और कहा कि राज्य के लगभग 240 किलोमीटर क्षेत्र के साथ चीन का बाॅर्डर है, जिसमें 160 किलोमीटर किन्नौर में और 80 किलोमीटर स्पिति में है तथा सीमा क्षेत्रों में 48 गांव हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल के निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक दल वहां गया था और रिपोर्ट तैयार की, जिसकी हर स्तर पर सराहना की गई। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में पुलिस की भूमिका के बारे में भी अवगत करवाया और कहा कि पुलिस ने इस दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन विषयों के बारे में पुलिस की सक्रिय भूमिका रही है। पुलिस विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पासपोर्ट जारी करने के लिए पुलिस विभाग 24 घण्टे के भीतर पुलिस जाॅंच रिपोर्ट देना सुनिश्चित कर रहा है और इसके लिए राज्य पुलिस देशभर में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराध नेटवर्किंग प्रणाली में भी पहाड़ी राज्यों में हिमाचल पुलिस प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 12 से 13 फीसदी है जो कि देश में श्रेष्ठ है।राज्यपाल ने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की। उन्होंने पुलिस को लोगों से और मैत्रीपूर्ण होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस के बारे में अच्छी धारणा होनी चाहिए। आम नागरिकों को पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों आदि के मामलों के बारे में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की सम्पति जब्त करने के लिए पुलिस की पहल की सराहना की। इस अवसर पर लेडी गर्वनर अनघा आर्लेकर ने साइबर अपराध के क्षेत्र में राज्य पुलिस द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 5 जुलाई से 11 जुलाई, 2021 तक प्रदेश में कोविड-19 पाॅजिटिविटी दर एक प्रतिशत रही है। इस अवधि के दौरान राज्य में आरटी-पीसीआर और रैट जांच के लिए 95,489 लोगों के सैंपल लिए गए और 984 लोग कोविड पाॅजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान बिलासपुर जिला में पाॅजिटिविटी दर 1 प्रतिशत, चम्बा में 2.1 प्रतिशत, हमीरपुर में 0.4 प्रतिशत, कांगड़ा में 0.7 प्रतिशत, किन्नौर में 1 प्रतिशत, कुल्लू में 0.6 प्रतिशत, लाहौल स्पीति में 2.6 प्रतिशत, मण्डी में 2.3 प्रतिशत, शिमला में 1.7 प्रतिशत, सिरमौर में 0.2 प्रतिशत, सोलन में 0.9 प्रतिशत और ऊना में 0.5 प्रतिशत रही है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट अहम भूमिका निभा रही हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में कोविड-19 के लिए रैट टेस्टिंग की जा रही है। 5 जुलाई से 11 जुलाई, 2021 तक मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से कोविड जांच के लिए 1073 सैंपल एकत्रित किए गए। उन्होंने बताया कि जिला चम्बा, सोलन, सिरमौर, कुल्लू में एक-एक, कांगड़ा, मण्डी और शिमला में दो-दोे मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात किए गए हैं।
यह फ़ोटो उस समय की है जब डॉ राजन सुशान्त साल 1985 में एक युवा विधायक थे और उनके विवाह के अवसर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह सिहाल गाँव पहुँचे और डॉ राजन सुशान्त को तिलक/टिक्का लगाया। उस समय मनोह सिहाल के लिए सड़क की सुविधा नहीं थी और केवल एक पैदल रास्ता था। ऐसे में स्व वीरभद्र सिंह ने अपनी पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद रातों-रात विपक्ष के विधायक के घर के लिए सड़क बनाने के आदेश जारी किए और खुद भी विवाह में शिरकत करने के लिए शिमला से निकल पड़े। अपनी कुशल प्रशासनिक पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले नेता के आदेश पर कैसे कार्रवाई ना होती, मुख्यमंत्री के पहुँचने से पहले ही सड़क बनकर तैयार हो गई और तत्कालीन राज्यपाल सहित अन्य सभी गणमान्य व्यक्ति अपनी गाड़ी से ही विवाह समारोह में पहुँचे। दल-गत राजनीति से ऊपर उठकर एक विपक्ष के विधायक के प्रति इतनी आत्मीयता और स्नेह का भाव स्व वीरभद्र सिंह के उदार हृदय और विशाल व्यक्तित्व का परिचायक है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इस बार 2 से 13 अगस्त तक चलेगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी गई। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि सत्र का आगाज़ 2 अगस्त काे दाेपहर 2 बजे से हाेगा। सत्र के दाैरान कुल 10 बैठकें हाेंगी। पहले दिन शाेकाेद्घार हाेगा, जिसमें दिवंगत सदस्याें काे श्रद्धांजलि दी जाएगी। मानसून सत्र में इस बार कुछ अहम विधेयक भी पेश हाेंगे, जाे बजट सत्र के दाैरान पेश नहीं हाे पाए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानसून सत्र में इस बार दाे दिन का गैर सरकारी सदस्य दिवस भी रखा गया है। यानी 5 और 12 अगस्त काे विधायक अपने-अपने क्षेत्राें की मांगे प्रस्तुत करेंगे।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां स्वतंत्रता दिवस मनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक रिज मैदान में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सैनिक, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउड एंड गाइड, लड़के तथा लड़कियां, पुलिस तथा होम गार्ड के बैंड परेड में हिस्सा लेंगे। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक शिमला को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जिला भाषा अधिकारी तथा जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के संदर्भ में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम शिमला को कार्यक्रम के दौरान रिज मैदान में सफाई व्यवस्था तथा मिठाइयों का वितरण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था को कार्यक्रम के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने संबंधी उचित कदम उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चैहान, अतिरिक्त आयुक्त डा0 पूनम, उपमण्डलाधिकारी शिमला मनजीत शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संतराम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 14 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली गद्दी और गुज्जर कल्याण बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बैठक की आगामी तिथि की सूचना निकट भविष्य में प्रदान की जाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर द्वारा 73 वें ”राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष्य में बचत भवन डीसी आफिस शिमला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रवि मेहता ( जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ) एवं मुख्य वक्ता गौरव अत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्यातिथि द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थी परिषद द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद समाज एवं राष्ट्र हित तथा विद्यार्थियों के हितों की आवाज को बुलंद करती आई हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए विद्यार्थी परिषद यूं ही सक्रिय भूमिका निभाती रहें। मुख्यातिथि ने कहा कि वे भी अपने विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं। अपने विद्यार्थी जीवन के समय में उन्होंने परिषद के कार्यों एवं संघर्षों का पूरा ब्योरा इस संगोष्ठी में रखा। मुख्य वक्ता गौरव अत्री ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परिषद अपने स्थापना काल से लेकर अभी तक छात्र हित और राष्ट्र हित में कार्य करते आई है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। विद्यार्थी परिषद विभिन्न विभिन्न गतिविधियों और आयाम कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती हैं। जिस प्रकार हम देखते हैं कि कोरोना महामारी के चलते सारी दुनिया धराशाई हुई, लेकिन विद्यार्थी परिषद का काम उस समय भी निरंतर चलता रहा। विद्यार्थी परिषद ने अलग-अलग स्थानों पर हेल्पलाइन के माध्यम से समस्याओं का हल निकालने के लिए निरंतर प्रयास किया और जगह-जगह पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए और फूड पैकेट्स वितरित किए। मुख्य वक्ता ने बताया कि विद्यालय, महाविद्यालय बंद होने के कारण जिस प्रकार बच्चे घरों में शिक्षा से वंचित होते जा रहे थे, उन्हें शिक्षा से वंचित होने से बचाने के लिए विद्यार्थी परिषद ने परिषद की पाठशाला का आयोजन कर उन्हें पढ़ाने का सफ़ल प्रयास किया। नगर अध्यक्ष सूरज जमाल्टा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के स्थापना काल से आज तक की समाजिक भूमिका का संक्षेप वर्णन किया। विद्यार्थी परिषद के सेवा कार्यों एवं कोरोना काल में विद्यार्थी परिषद की भूमिका एवं उनके कार्यों का ब्योरा रखा। जहां कहीं भी अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता होती थी वहां रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तापूर्ति की। कोरोना काल में जहां भोजन की आवश्यकता होती थी वहां विद्यार्थी परिषद ने भोजन उपलब्ध करवाया। नगर सह मंत्री कमल ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा वस्त्र वितरण, भोजन वितरण, रक्तदान शिविर, मैडिकल सेवाएं, शैक्षणिक सत्र में आनलाइन शिक्षा छात्रों को उपलब्ध विद्यार्थी परिषद द्वारा कराई गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी परिषद वर्ष भर शैक्षणिक एवं सामाजिक अनेक प्रकार के कार्यक्रम समाज हितों के लिए आयोजित करता है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने के नाते आज के समय में विद्यार्थी परिषद हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ आलोक पांडेय, डॉ विजय चौधरी, डॉ जीवन ज्योति, कमल ठाकुर एवं जिला संगठन मंत्री अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को बधाई दी।जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के राज्यपाल के रूप में राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का कार्यकाल महत्वपूर्ण होगा और राज्य को उनके व्यापक अनुभवों से अत्याधिक लाभ होगा।
राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। मंगलवार को राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे। हिमाचल के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मंगलवार सुबह शपथ लेने के बाद हिमाचल के राम सिंह को याद किया। उन्होंने कहा गोवा की आजादी में हिमाचल का भी योगदान है। कांगड़ा के राम सिंह को गोवा निवासी भूल नहीं पाएंगे। राज्यपाल ने कहा प्रदेश में राम सिंह के परिवार को ढूंढने का प्रयास करूंगा। कहा, मेरी भूल थी कि आतिथ्य सत्कार केवल गोवा वासी जानते हैं, मैंने यह भूल यहां पहुंचने पर सुधार ली है। समूचा हिमाचल और यहां के लोग आतिथ्य सत्कार में किसी से पीछे नहीं है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का सोमवार शाम शिमला पहुंचने पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, डीजीपी संजय कुंडू, कुलपतियों और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने राजभवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें हिमाचली टोपी और शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 13 जुलाई, 2021 को सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
सड़के बंद होने के कारण जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाए उन्हें विशेष मौका दिया जाए हिमाचल प्रदेश में बरसात का समय है और प्राकृतिक रूप से प्रदेश के अनेकों क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में भारी वर्षा हुई और वहां पर बदल फटने से भारी नुकसान हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत सह मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी हुए मीडिया को जानकारी देते कहा कि धर्मशाला में आज सुबह ही बदल फटने की घटना सामने आई है जिसकी सोशल मीडिया में वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि उस भारी वर्षा और बादल फटने के कारण कांगड़ा जिला की अनेकों सड़कें बाधित हुई जिस कारण पूरा दिन बीत जाने के बाद भी धर्मशाला अपने अनेक नजदीकी क्षेत्रों से कट गया है। अभाविप के प्रांत सह मंत्री विक्रांत चौहान ने कहा कि धर्मशाला में काफी नुकसान हुआ है जिसमें काफी लोग बेघर भी हुए है कइयों की गाड़ी भी बाढ़ में बह गई है। लेकिन सबसे ज्यादा जो नुकसान होते दिख रहा है वो छात्रों का नुकसान होते दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह ही रामपुर बुशहर से एनएच 5 की भी बंद होने की सूचना है वहां भी मुख्य मार्ग बंद होने के कारण छात्र परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए है, अभाविप ने कहा कि प्रदेश में बीएड और टीईटी की परीक्षाएं चल रही है और कुछ छात्र संगठनों से भी संपर्क कर रहे कि वे परीक्षा देने नहीं पहुंच पाए है। अत: विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग करती है कि जल्द से जल्द छात्रों के परीक्षा को स्थगित करने की अधिसूचना जारी की जाए। सरकार को छात्रों के भविष्य को गंभीरता से समझना चाहिए और छात्रहित में निर्णय लेना चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रशिमधर सुद ने कहा महिला मोर्चा के पदाधकारियों द्वारा कुल्लू में हुई बहस दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और हम सबके लिए संगठन सर्वोपरि है, संगठन के हर आदेशों का पालन करना हमारा सबसे बड़ा दायित्व है उन्होंने कहा कि इस घटना क्रम से मैं बहुत आहत हूं। उन्होंने भविष्य के लिए सभी महिला मोर्चे की बहनों को आगाह किया कि आगे से कोई भी बहन इस तरह के अनुशासनहीनता के प्रदर्शन से बचे , हमारा काम मेहनत करके पार्टी को आगे ले जाना है ना की आपस में उलझना और खास करके इस तरह की रिकॉर्डिंग करके उसको जगजाहिर करना, यह बहुत ग़लत है। मौजूदा स्थिति में जिस तरह एक की गलती दूसरे पर भारी पड़ी और हमने अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को खो दिया , इससे सबको सबक लेने की जरूरत है। रशिम धर सुद ने कहा कि भविष्य में प्रदेश भर में महिला मोर्चा केवल संगठन के कार्यों पर ध्यान दे कर अनाप शनाप बयान बाजी आरोप प्रत्यारोप से दूर रहे ।
कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के छह बार रहें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जनमानस का नेता करार देते हुए कहा है कि उनके निधन से प्रदेश आज सुना सा हो गया है। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह ऐसे एकमात्र नेता थे जो अधिकतर लोगों को उनके नामों से जानते थे और प्रदेश के हर कोने व क्षेत्र को भली भांति परिचित भी थे। हिमराल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में जिस प्रकार से विकास की नींव रखी वह अपने आप मे एक मिसाल है।आज प्रदेश पहाड़ी राज्यों में एक अग्रणी मॉडल के तौर पर जाना जाता है। हिमराल ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण के विधायक के नाते उन्होंने इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किये।आज शिमला ग्रामीण एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन गया है।वीरभद्र सिंह की विरासत उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह बड़ी बखूबी से आगे बढ़ा रहें है। हिमराल ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से इस क्षेत्र ने अपना एक मशीहा खो दिया।हालाकि वह साथ लगती अर्की विधानसभा चुनाव क्षेत्र से विधायक थे,पर वह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र पर भी उतनी ही पैनी नज़र रखते थे,जितनी अर्की विधानसभा क्षेत्र की। हिमराल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा है कि शिमला ग्रामीण उनके प्रदेश में किये गए उल्लेखनीय कार्यो के लिए हमेशा ही ऋणी रहेगा।
जुब्बल के गिलटाड़ी-झालटा रोड में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर HP 10 A 6887 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें झालटा निवासी दो भाई सवार थे। गाड़ी में कुलदीप जगटा व मनजीत जगटा पुत्र जगदीश जगटा मौजूद थे । कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर कुलदीप जगटा की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं मनजीत जगटा की हालत गभीर होने पर IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की आत्मा शांति के लिए प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में 15 जुलाई को सुबह 11 बजे एक विशेष प्रार्थना सभा रखी है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी विभागों के पदाधिकारियों को भी शामिल होने को कहा गया है। कुलदीप राठौर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 15 जुलाई को वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों की मौजूदगी में सभी 72 ब्लॉक अध्यक्षों को उनका एक-एक अस्थिकलश प्रदान किया जाएगा जो अपने-अपने ब्लॉक में पावन सरोवरों में इनका पूरी श्रद्धा के साथ विसर्जन करेंगे। राठौर ने कहा है कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के एक ऐसे नेता थे जो प्रदेश को अपना कर्म क्षेत्र व लोगों की सेवा को अपना धर्म मानते थे। उनके निधन से पूरा प्रदेश सदमें में है। राठौर ने कहा कि प्रदेश के लोगों की भावना व इच्छानुसार उनका अस्थिकलश प्रदेश के सभी ब्लॉकों में भेजे जा रहें है, जिससे लोग अपने प्रिय नेता को अपने-अपने क्षेत्रों में भी अपनी श्रद्धाजंलि दे सकें।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुनील उपाध्याय नगर (फागली,नाभा टूटीकंडी कृष्णानगर,रामनगर) की नव कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विषेश उपस्तिथि के नाते प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख आशिष मौजूद रहे। विश्वविद्यालय इकाई खेल प्रमुख जितेन्दर चुनाव अधिकारी के नाते बैठक में विषेश रूप से उपस्थित रहे। आशिष ने नगर कार्यकारिणी की भूमिका व महत्व बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। आज पूरा संसार कोरोना नामक महामारी से पीड़ित हैं। तो इस दौरान भी विद्यार्थी परिषद ने कोविड से पीड़ित व्यक्तियों को हर संभव सहायता पहुंचाने का कार्य किया और कहा कि इसी बात को ध्यान में रखकर आज इसी नगर की कार्यकारिणी का गठन भी किया जा रहा है। जो आने वाले समय में फागली, नाभा, टूटीकंडी, कृष्णनगर व इसके आस पास के क्षेत्रों में लोगों की सेवा व विद्यार्थियों की सहायता के लिए कार्य करेगी। चुनाव अधिकारी जितेन्दर ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष के लिए रजत व नगर मंत्री के लिए विशवास के नाम की घोषणा की, नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष रजत ने सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष सूरज,नवीन,आकाश कौंडल नगर सहमंत्री के नाते साहिल,सन्दीप, मुकेश रहेंगे। नगर अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आने वाले समय मे पौधारोपण कार्यक्रम करने जा रही है।
चाैपाल विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम तहसील कुपवी की ग्राम पंचायत कंडाबना के शौकंली गांव में सामुदायिक योगदान से आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस आंगनबाड़ी केन्द्र से 2 हजार बाशिंदों को लाभ मिल रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार की सामाजिक सरोकार की नीतियों को संबल प्रदान हो रहा है तथा सामाजिक सेवा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। बीडीओ कुपवी अनमोल कुमार ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र में 4 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है तथा 2 लाख रुपये की राशि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य 2 लाख रुपये मनरेगा अधोसंरचना विकास के तहत उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में नौनिहालों को पोषण अभियान के तहत स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ बचपन नीति को बढ़ावा मिल रहा है और विशेषकर निम्न आय वर्ग की महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार की सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वस्थ समाज के निर्माण में बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास पर बल दिया जा रहा है, ताकि समावेशी समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके तथा महिलाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाओं का लाभ धरातल पर सुनिश्चित हो सके। बीडीओ ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र से ग्रामीण अधोसंरचना विकास तथा समावेशी योजनाओं का अभिसरण हुआ है, जिससे दुर्गम क्षेत्र कुपवी में अन्य ग्राम पंचायतों के लिए मिसाल प्रस्तुत हुई है और ग्रामीणों की सामुदायिक भागीदारी से विकास को मानवीय स्वरूप प्रदान हुआ है।
राजधानी शिमला काे और भी स्मार्ट बनाने के लिए शिमला स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट का काम जाेराें पर चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस प्राेजेक्ट के तहत विभिन्न कार्य अलग-अलग सरकारी विभागों द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे हैं। इसमें लगभग 25 करोड़ के कार्य संपन्न हो चुके हैं तथा लगभग 230 करोड़ के 73 कार्य अवार्ड हो चुके हैं। साथ ही 130 करोड़ के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगभग 225 करोड़ की 51 परियोजनाओं के कार्य के लिए जल्द ही निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएंगी। शिमला स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ढली सुरंग का निर्माण 48 करोड़ से हाेना है। बताया गया कि छोटा शिमला बुक कैफे तथा विकासनगर में तहबाजारियों के लिए स्टाॅल के साथ-साथ ढली जंक्शन के चौड़ा करने का कार्य भी सम्पन्न हो चुका है। नगर निगम की 467 दुकानों के जीर्णोद्धार का कार्य हिमुडा द्वारा किया जा रहा है। इनमें से 4 दुकानों का कार्य पहले ही समाप्त करके नगर निगम को दे दी गई है। हिमुडा ने अन्य 30 दुकानों के जीर्णोद्धार के कार्य को अगले सप्ताह संपन्न करने का लक्ष्य रखा है। इस तरह शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जन सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं।
प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने प्रदेश में 11 और 12 जुलाई का अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद बीते कल से प्रदेश में झमाझम बादल बरस रहे हैं। भारी बारिश से रामपुर के ब्रोनी नाला झाकड़ी में सड़क मलबा आने से एन एच- 05 को बंद हो गया। रोड को खोलने का काम जारी है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह ने जारी एक प्रैस बयान में बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हाल में सोशल मीडिया में वायरल हुए भाजपा महिला मोर्चा के कथित ऑडियो का कड़ा संज्ञान लेते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास तथा सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी डाॅ अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा इन दोनों पदाधिकारियों को संगठन के सभी दायित्वों से भी तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनैतिक दल है और यहां पर किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में नाले में उफान आने पर सड़क पर पानी का तेज बहाव आग गया जिससे पार्किंग में गाड़ियां बह गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना से लोगों से दहशत का माहौल है। जिला कुल्लू में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई है। पागलनाला में बाढ़ आने से औट-लारजी-सैंज मार्ग बंद हो गया। यहां सब्जियों के साथ निगम की बसें व अन्य वाहन फंसे गए हैं। जिला में करीब 15 से अधिक सड़कों पर भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गई है। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की चार बसें फंस गई है। ब्यास, पार्वती, सरवरी खड्ड सहित जिला के नदी-नाले उफान पर हैं। मानसून की पहली बरसात में ही कुल्लू शहर पानी-पानी हो गया है। सड़क व रास्तों में जगह-जगह पानी के तालाब बनने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर झमाझम बारिश होने से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। सेब और अन्य फसलों के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी।
शिमला : हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर कल यानी 12 जुलाई काे शिमला पहुंचेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे मंगलवार 13 जुलाई काे शपथ लेंगे। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 15 जुलाई काे हरियाणा के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे।
प्रदेश सरकार ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सम्मान में आज पीटरहाॅफ में हाई-टी का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारम्परिक हिमाचली टोपी और शाॅल तथा भारतीय और बौद्ध संस्कृति की प्रतीक थंका पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बहुत ही सुंदर प्रदेश है और यहां के लोग परिश्रमी, विकासशील और संतोषी है। लोगों के मन में बहुत पवित्रता, भोलापन व अपनापन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को छोड़कर जाना उनके लिए बहुत ही भावुक क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के अपार स्नेह की यादें अपने साथ लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर वर्ग, सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं और सभी संगठनों का तथा सरकार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है। दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। इन दो सालों में उन्होंने जिन हिस्सों का दौरा किया, विकास की दस्तक को अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रही है कि पर्यटन, कौशल विकास और टेक्नौलाॅजी पर अधिक फोकस रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य संसाधनों को और सुदृढ़ करना है और इसे ग्रामीण क्षेत्र तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राज्य को विशेषकर पर्यावरण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। यहां के वन राज्य की शोभा हैं इसलिए हरित आवरण को बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के 1 वर्ष और 10 महीने के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त कि की निवर्तमान राज्यपाल को भी इस छोटे से पहाड़ी राज्य का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के राज्यपाल के रूप में बंडारू दत्तात्रेय जैसे सज्जन और कर्मयोगी व्यक्तित्व पर प्रदेश और प्रदेशवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने निवर्तमान राज्यपाल को भी उनके द्वारा प्राप्त स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करने के साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सामान्य प्रशासन के सचिव देवेश कुमार, महाधिवक्ता अशोक शर्मा तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद नगर इकाई ,समरहिल दारा अभाविप के 73वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पॉटर हिल में सफाई अभियान चलाया गया व साथ ही साथ संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डॉ सपना चंदेल जी रहे व उन्होंने विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया । डॉ सपना चंदेल ने कहा कि अभाविप सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य करने वाला अग्रणी सामाजिक छात्र सगठन हैं , उन्होंने बताया कि अभाविप शुरुआत से ही देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए प्रयासरत है , चाहे वो धारा 370हटाने की मांग हो या फिर पूर्वोत्तर राज्यों में अंतर्राज्य छात्र जीवन दर्शन ( सील SEIL) के माध्यम से भारतीयता की भावना जगाना हो या फिर वर्तमान समय में कोविड महामारी के चलते देश भर में सेवा कार्य करने की बात हो , अभाविप राष्ट्र के पुनर्निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। वहीं नगर मंत्री गौरव ने सफाई अभियान के समापन के पश्चात सभी स्थानीय लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया है कि सभी अपने आस पास सफाई रखने में अपना सहयोग दें और कूड़ा न फैलाएं , उन्होंने युवाओं से भी उनकी इस मुहिम के साथ जुड़ने का आग्रह किया तो वहीं स्थानीय प्रशासन से भी निवेदन किया कि यदि कोई भी व्यक्ति कूड़ा फैलता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । नगर अध्यक्ष डॉ सुनीता ने कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है और विद्यार्थी परिषद सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य करती है , अभाविप राजनीति नहीं राष्ट्रनीति के लिए कार्य करती है । इस मौके पर हेमंत , गगन , सौरव ,अरुण सहित 17 युवाओं ने सफाई अभियान व संगोष्ठी में भाग लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की एक खासियत स्कूलाें के अध्यापकाें काे आज भी याद दिलाती हैं। हालाँकि प्रदेश के सीएम हाेने के नाते उनका टूअर प्राेग्राम पहले ही तय हाेता था, मगर कभी-कभी लीग से हटकर स्कूल प्रबंधन काे भी चकित रहने के लिए मजबूर करते थे। रामपुर स्थिति पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल समेत पूरा स्कूल प्रबंधन 1997 में स्व.वीरभद्र सिंह काे देख हैरान रह गए। इसी स्कूल में उस वक्त प्रिंसिपल टीएस बाेज्ञाटाे नेगी थे। टीएस बाेज्ञाटाे नेगी ने बताया कि उस साल जब स्कूल में कक्षाएं चल रही थी और सभी अध्यापक समेत पूरा स्टाफ डयूटी दे रहे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का काफिला शिमला से रामपुर की ओर पहुंचा और अचानक उनकी गाड़ी स्कूल गेट पास रुक गई। स्व. वीरभद्र सिंह के साथ उनकी धर्म पत्नी प्रतिभा सिंह भी साथ आई थी। हालाँकि स्कूल में आने का उनका काेई प्राेग्राम नहीं था। स्व. वीरभद्र सिंह प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचे ताे टीएस बाेज्ञाटाे नेगी भी दंग रह गए। उन्हाेंने स्व.वीरभद्र सिंह काे अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, लेकिन उन्हाेंने यह कह कर इनकार कर दिया कि इस कुर्सी पर सिर्फ आप ही बैठ सकते हैं। ऐसा कह कर स्व.वीरभद्र सिंह और उनकी धर्म पत्नी प्रतिभा सिंह प्रिंसिपल ऑफिस में लगे साेफे पर ही बैठ गए। गाैरतलब है कि रामपुर बुशैहर का यह स्कूल स्व. वीरभद्र सिंह के पिता स्व.पदम सिंह के नाम पर है। टीएस बाेज्ञाटाे नेगी कहते हैं कि प्रदेश काे ऐसा मुख्यमंत्री आज तक नहीं मिला और न ही मिलेगा। जाे अपना काफिला राेक कर स्कूल में औचीक निरीक्षण करने पहुंचे। बताया जाता है कि यह उस जमाने का स्कूल है जिस वक्त हिमाचल में विश्वविद्यालय की स्थापना ही नहीं हुई थी।
हिमाचल प्रदेश में नदियों में पानी की कमी के चलते बिजली उत्पादन घटा है। प्रदेश में मानसून कमजोर होने से 25 लाख यूनिट तक बिजली उत्पादन कम हो गया है। हालांकि, गर्मियों के मौसम में बिजली की कम मांग से प्रदेश में अभी भी बिजली सप्लाई सरप्लस है। प्रदेश में अभी रोजाना 310 लाख यूनिट बिजली की मांग है, जबकि रोजाना 480 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। प्रदेश सरकार सरप्लस बिजली पंजाब, दिल्ली और गोवा को बेचकर गर्मी से राहत दिला रही है। इन तीन राज्यों को सितंबर अंत तक रोजाना 170 लाख यूनिट बिजली सप्लाई दे रही है। प्रदेश की ओर से दिल्ली को बैंकिंग आधार पर रोजाना 45 लाख यूनिट बिजली दी जा रही है। इस सप्लाई को सर्दियों के मौसम में दिल्ली प्रदेश को लौटागा। पंजाब, गोवा और दिल्ली को भी ओपन टेंडर से बिजली बेची जा रही है। दिल्ली की कई बिजली कंपनियां प्रदेश से सप्लाई खरीद रही हैं। पंजाब को रोजाना 200 मेगावाट, दिल्ली को 20 मेगावाट और गोवा को 50 मेगावाट बिजली बेची जा रही है।
वीरभद्र सिंह 10 जुलाई को अपने अंतिम सफर पर निकलेंगे। रामपुर स्तिथ पद्म पैलेस में अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। रामपुर रियासत के राजा वीरभद्र सिंह के निधन के बाद शनिवार को विक्रमादित्य सिंह का राजा के रूप में राजतिलक किया गया। राजतिलक की रस्म को संपूर्ण विधि-विधान के साथ निभाया गया, उस समय वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह सामने रखा गया। राजतिलक की रस्म के दौरान भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पद्म पैलेस से जोगड़ी बाग रामपुर के लिए दोहपर बाद 3 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 150 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इस दौरान विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसके अनुसार किन्नौर व रामपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को बजीर-बावड़ी से झाखड़ी की तरफ भेजा जाएगा। इस दौरान ज्यूरी से आने वाले वाहनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ के अनुसार वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था रहेगी। अंतिम यात्रा में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए अलग से पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां चंद्रभागा पवित्र संगम स्थल पर विसर्जित की जाएंगी। लाहौल-स्पीति की जनता की मांग पर लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह से बात की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अस्थियां तांदी स्थित संगम स्थल पर विसर्जित करने की हामी भरी है। गौरतलब है कि इससे पहले अशोक सिंघल व वाजपेयी की अस्थियां इस संगम स्थल पर विसर्जित की जा चुकी हैं।
हिमाचल प्रदेश में अब तक कुल 25,43,840 लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 2,03,245 लोग कोविड पाॅजिटिव पाए गए ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी उन्होंने कहा कि राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 1,98,441 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और प्रदेश में पाॅजिटिव मामलों की संख्या अब 1307 रह गई है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण राज्य में कुल 3470 मृत्यु दर्ज की गई हैं । इनमें 11 लोगों में ब्लैक फंगस पाए जाने के कारण मृत्यु हुई है। जिनमें से 5 लोगों की जिला कांगड़ा में, 3 लोगों की हमीरपुर में, 2 लोगों की जिला शिमला में और एक व्यक्ति की मृत्यु जिला सोलन में दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि जिला कागड़ा इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जिला में कुल 46012 कोविड के मामले पाए गए हैं, जिनमें से 44807 स्वस्थ हो गए हैं जबकि 1033 लोगों की इस महामारी से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी दूसरा सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां पर कोविड-19 के 27332 पाॅजिटिव मामले पाए गए हैं और 393 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई हैं। जिला शिमला में कोविड महामारी से 599 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिले जिनमें 20 हजार से अधिक कोविड के मामले पाए गए हैं, उनमें जिला शिमला में 25343 और जिला सोलन में 22290 जबकि जिला बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना में कोविड-19 में 10 हजार से अधिक पाॅजिटिव मामले पाए गए हैं। इसके अतिरिक्ति, जिला किन्नौर व लाहौल स्पीति में अन्य जिलों की अपेक्षा बहुत कम मामले दर्ज किए गए है। राज्य में वर्तमान में कोविड के कुल 1307 पाॅजिटिव मामलों में जिला कागड़ा में 168, जिला शिमला में 203, मंडी में 137 और जिला चंबा में 255 सक्रिय मामले है। जबकि अन्य जिलों में 120 से भी कम मामले सक्रिय हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रभाव कम हुआ है लेकिन विश्व में यह महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान एवं कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि राजा वीरभद्र राजा इसलिए कहलाए जाते थे क्योंकि वे बहुत से लोगों के दिलों में राज करते थे। एक युग पुरुष एवं आधुनिक हिमाचल के विकास पुरुष और गरीबों और कर्मचारियों के मसीहा आज हमारे बीच नहीं रहे हैं ल लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे क्योंकि वह हिमाचल के लोगों के दिलों में बसते हैं इसलिए राजा साहब हमेशा के लिए अमर है। अध्यापक संघ परम पिता परमेश्वर से कामना करता है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनकी दिव्य आत्मा को शांति दे l
शिमला : डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेशनल रूर्बन मिशन के तहत विकासखंड टुटू की ग्राम पंचायत सांगटी-सन्होग के मानला गांव में कृषि विभाग के माध्यम से एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर की अध्यक्षता करते हुए कृषि विभाग विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ केके सिंह ने उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से किसानों के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं चलाई गई है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जागरूकता शिविर के माध्यम से पारंपरिक खेती के स्थान पर आधुनिक खेती करने करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सके शिविर में प्राकृतिक खेती करने, उत्तम किस्म के बीज बोने, कीटनाशक दवाइयों के प्रयोग, कृषि उपकरण, पॉलीहाउस लगाने की प्रक्रिया, सोलर फेंसिंग तथा जैविक खेती के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में किसानों को विभिन्न किस्मों के बीज भी वितरित किए गए । सांगटी-सन्होग पंचायत के उप प्रधान मनोज शर्मा ने उनके क्षेत्र में कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए विभाग का आभार व्यक्त करते हुए शिविर को किसानों के लिए लाभदायक बताया । उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि ऐसे कृषि शिविर हर पंचायत क्षेत्र में लगाए जाने चाहिए ताकि किसानों को आधुनिक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी मिल सके और किसान नकदी फसलें पैदा कर आत्मनिर्भर बन सके। शिविर मेें कृषि प्रसार अधिकारी शीला शर्मा, पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों सहित क्षेत्र के लगभग 35 से 40 लोगों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में पढ़ने के लिए अब एक हजार रुपये से अधिक कीमत की पुस्तकें नहीं रखी जाएंगी। वर्तमान में जारी पुस्तक खरीद प्रक्रिया पर लगे आरोपों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने महंगी पुस्तकें न खरीदने का फैसला लिया है। इस वर्ष खरीदी जाने वाली पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया की इन दिनों जांच जारी है। चयनित कंपनियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच अगले सप्ताह तक पूरी होने के आसार हैं। सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों के लिए हर वर्ष समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से पुस्तकों की खरीद की जाती है। वर्ष 2018-19 में शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी की 8 से 385 रुपये तक और निजी प्रकाशकों की 1800 रुपये तक की पुस्तकें खरीदी हैं। एक प्रकाशक से 1800 रुपये का किताबों का सेट प्रदेश भर के प्राइमरी, मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के पुस्तकालयों के लिए खरीदा गया। इसके अलावा वर्ष 2018-19 में एक नेता, सेवानिवृत्त अफसरों सहित कुछ विशेष प्रकाशकों की कई महंगी पुस्तकें भी खरीदी गई हैं। अब इन विवादों से बचने के लिए शिक्षा विभाग ने एक हजार रुपये से महंगी किताबें नहीं खरीदने का फैसला लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सुबह ही शिमला पहुंचे। भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व अन्य बड़े नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि देने के बाद जेपी नड्डा ने परिवार से मिलकर उनका ढाढ़स बढ़ाया। शिमला में श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वर्गीय पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के घर पहुंचे व परिवार जनों से मिल कर शोक प्रकट किया।
शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज मैदान पर रखा गया जहां अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने शिमला पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने आएंगे। 15 मिनट बाद ही वे दिल्ली लौटेंगे। हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन की पार्किंग में भी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पार्थिव देह को पहले कांग्रेस मुख्यालय मेन हाल में रखा जाना था लेकिन लिफ्ट में आठ फीट लंबे फ्रिज में पार्थिव शरीर को ले जाने में थी दिक्कत जिसके चलते व्यवस्था बदलनी पड़ी। दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा।10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।
तहसील कुपवि के ग्राम पंचायत मंझौली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरधार से मंझौली मार्ग में गाड़ी नंबर HP 08B 9007 गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 5 लोग सवार थे। बताया जा रहा है की 3 लोगो कि मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने रास्ते में हॉस्पिटल जाते हुए दम तोड़ दिया, एक युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान जीवन सिंह बाग निवासी उम्र 70,रोशन पुत्र धनीराम निवासी बाग उम्र 32, राजेंद्र छींटा पुत्र नैन सिंह निवासी मंझौली उम्र 31, विद्या देवी w/o केदार सिंह निवासी बाग उम्र 39 साल की मौत हो गई, रणबीर पुत्र धनीराम निवासी बाग नामक युवक खतरे के बाहर बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
वर्ष 1947 में राजा पदमदेव का देहांत होने के बाद 13 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह ने बुशहर रियासत की राजगद्दी संभाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सचिव राम आसरे ठाकुर ने बताया कि राज परिवार का इतिहास रहा है कि राजा के अंतिम संस्कार से पूर्व राजगद्दी संभालने वाले राजकुमार का राजतिलक विधि-विधान के साथ किया जाता है। शनिवार को रामपुर में वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार होगा। इससे पूर्व उनके वारिस टीका विक्रमादित्य सिंह का राज दरबार पदम पैलेस में राजतिलक किया जाएगा और उन्हें राजगद्दी पर बिठाने के बाद वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामपुर के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार के लिए राज परिवार के लोगों के अलग से स्थान बनाया गया है। यहीं पर वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार होगा। वीरभद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही समूची रामपुर रियासत में शोक की लहर दौड़ गई है। राज दरबार पदम पैलेस परिसर में उनके समर्थक सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे है ऐसे में यदि परिस्थितियां ठीक रही तो अगस्त से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल सकते हैं। 25 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश है। इस माह में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परामर्श लेने के लिए स्कूलों में बुलाने का फैसला लिया जा सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में अन्य राज्यों की ओर से अपनाए जा रहे मॉडलों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन बुक पैट्रन पर परीक्षाएं ले रहा है। कुछ विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षाएं भी आयोजित कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के चलते ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने का फैसला नहीं हुआ। ओपन बुक पैट्रन और ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर भी बैठक में आम सहमति नहीं बनी। मंत्रिमंडल ने इस मामले को लेकर चर्चा करने के बाद ही प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया। इसके अलावा 30 जून तक प्रदेश के करीब आठ हजार शिक्षकों ने वैक्सीन नहीं लगाई है। अब आने वाले दिनों में इन शिक्षकों का टीकाकरण करवाने पर शिक्षा विभाग का फोकस रहेगा। स्कूलों में कुल 76187 शिक्षकों में से 68152 को वैक्सीन लग चुकी है। कुल 89.45 फीसदी शिक्षकों को अभी वैक्सीन नहीं लगी है। कोचिंग संस्थानों में 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के आने के चलते इन्हें अभी खोलने का फैसला नहीं हुआ है। स्कूल खोलने के फैसले के साथ ही इस संदर्भ में विचार किया जाएगा।


















































