फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश आशा वर्करज़ यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां अध्यक्ष सत्या रांटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि आशा कार्यकर्त्ता प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने तथा उनके लिए नीति बनाने की मांग रखी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड महामारी के दौरान उनकी बहुमूल्य सेवाओं को ध्यान में रखते उनकी मांगें पूर्ण करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्त्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के प्रयासों की सराहना की और उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी उपस्थित रहे।
हिमाचल के लिए गर्व की बात, विधानसभा क्षेत्र करसोग से रखते हैं नाता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर और भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने पद्मश्री विजेता, विधानसभा करसोग से नाता रखने वाले नेकराम शर्मा को 74वें गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी। जगत प्रकाश नड्डा ने नेकराम शर्मा को पद्मश्री मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है। हिमाचल प्रदेश भले ही एक छोटा राज्य है पर हर क्षेत्र में हिमाचल ने एक अग्रिम भूमिका निभाई है। जयराम ठाकुर ने कहा की भारत सरकार द्वारा देशभर के 91 व्यक्तियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया और नेकराम शर्मा हिमाचल से एक मात्र व्यक्ति है जिनको पद्मश्री प्राप्त हुआ। पूरे हिमाचल को एवं हर हिमाचल वासी को आप पर गर्व है। यह बड़े गर्व की बात है कि नेक राम शर्मा को भारत सरकार द्वारा पदम्श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इनको यह सम्मान हिमाचल की पारम्परिक फसलों को प्राकृतिक तरीके से उगाने के लिए गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नेकराम शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए का कि जिस प्रकार से हिमाचल में नौ अनाज पारंपारिक फसल प्रणाली को उन्होंने पुनर्जीवित किया है वह प्रेरणादायक है। नेकराम शर्मा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गेहूं, मक्खी, बाजरा, जौ, सब्जियों और आम की पैदावार करते हैं। पूरे देश में 91 व्यक्तियों को पद्मश्री प्राप्त हुआ और हिमाचल से एक पद्मश्री प्राप्त होना हिमाचल के लिए गौरव का विषय है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से पानी के उपयोग में 50% की कटौती होती है और वही भूमि की ऊर्जा बढ़ती है। नेकराम शर्मा स्थानीय स्वदेशी बीजों का उत्पादन कर 6 राज्यों में 10000 से अधिक किसानों को बिना किसी शुल्क के वितरित कर इस खेती को अन्य प्रदेशों में भी बढ़ावा दे रहे हैं। सभी भाजपा नेताओं ने नेकराम शर्मा जी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आने वाले समय में प्रदेश और देश के लाखों किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे और देश में इस खेती में नई दिशा मिले। प्राकृतिक खेती से देश, प्रदेश और जनता को अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं, नेकराम शर्मा ने भी अपने अद्भुत परिश्रम से इस खेती को हिमाचल प्रदेश में नई दिशा दी है और पूरे देश के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे।
ऐतिहासिक ठोडो मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृहरक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली जिसका नेतृत्व एएसआई पंकज संधू ने किया। इससे पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में जनता को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि लोगों को अपने गंभीर रोगों के उपचार के लिए बाहरी राज्यों या प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं रहे। आईजीएमसी, टांडा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का मुख्य ज़रिया है। प्राकृतिक, ग्रामीण, बागवानी, साहसिक तथा धार्मिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर मिलेंगे तथा ग्रामीण स्तर तक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पर्यटन परियोजनाओं को स्टार्ट-अप योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए वर्तमान सरकार निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सरकार नई निवेश नीति लाएगी, जिसमें निवेशकों की सुविधा के लिए सरकारी बंधनों को कम किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि बाल संरक्षण संस्थानों, वृद्ध आश्रमों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और विशेष गृहों में रहने वालों को लोहड़ी, मकर सक्रांति, होली और अन्य त्यौहार मनाने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का त्यौहार भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन ज़िला में वर्तमान में कुल 235 स्वास्थ्य संस्थान कार्यरत हैं, जिसमें से एक क्षेत्रीय अस्पताल, पांच नागरिक अस्पताल, आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 182 उप स्वास्थ्य केंद्र रोगियों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सोलन अस्पताल में वर्टीकल आईएलआर स्थापित किया गया है।उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में वर्ष 2022-23 की अवधि के दौरान 02 करोड़ 06 लाख 43 हजार 294 रुपये की दवाइयां लोगों को निःशुल्क प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में कोविड से लड़ने के लिए कोविडशील्ड की 5 हजार डोज की खेप पहंुची थी जिसमें से क्षेत्रीय अस्पताल को 900 डोज, अर्की को 600 डोज, धर्मपुर को एक हजार डोज, चंडी को 200 डोज तथा नालागढ़ को दो हजार डोज वितरित की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर अनुकरणीय कार्य करने वाली संयुक्त आयुक्त नगर निगम डाॅ. प्रियंका चंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य विभाग) डाॅ. अजय कुमार सिंह, खंड चिकित्सा कार्यालय धर्मपुर में कार्यरत खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मधु, खुशी डे केयर सेंटर, गोपी सिंह, अमर दास, अल्पना ठाकुर, कोमल ठाकुर, विजय कुमार, ठाकुर सिंह, पायल चौधरी, दिनेश कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने योग में विश्व रिकॉर्ड बनाने बनी आरती शर्मा तथा सिनेमा जगत में सराहनीय प्रदर्शन देने वाली ट्विंकल शर्मा को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चैधरी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, राज्य कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र सेठी, ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, नगर निगम के पार्षद सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुराने रावमापा (बाल) के प्रागंण में उपमंडलीय गणतंत्र दिवस का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu conveyed his greetings to the people of the State on the occasion of the 53rd Statehood Day celebration held at Hamirpur, today. He unfurled the National Flag and took a salute from the contingents of Police, Home guards, Jawans of IRB Skoh, NCC cadets, Scouts & Guides led by DSP Ankit Sharma during an impressive march past. The Chief Minister while addressing the gathering said that the people of Himachal Pradesh had contributed immensely to the development journey of the state. He also mentioned the enormous contribution of the first Chief Minister, Dr. YS Parmar in the progress of the hill state. "It was on 11th December 2022 when the new government took over the reign of this hill state and from the very first day started to work for revamping the derailed system," said the Chief Minister. As per the Government's pledge for zero tolerance against corruption, stringent measures were being adopted to eliminate this social evil. The suspension of the Himachal Pradesh Staff Selection Commission, which was the hub of corruption and was selling jobs, was the first in this direction against corruption. "Now the selection will be ensured purely on the basis of merit, in a fair and transparent manner" reiterated the Chief Minister. Even the economic health of the state was in utter disarray because of the extravagant spending by the previous government that has led to a legacy debt of around 75000 crores, said he. Apart from this, the liability of paying the arrears of Rs. 4,430 crores to the employees, Rs. 5,226 crores of pensioners, and Rs. 1,000 crore DA of both is on the present State Government. As many as 900 institutions were opened by BJP in the last 9 months of its tenure, without any budgetary provision, due to which the state has to bear an additional burden of Rs.5,000 crore.Moreover, approximately Rs. 8,000 crores of NPS is held up with the Central Government. Despite all these challenges, the State Government has fulfilled its commitment to restore the old pension scheme, thereby benefitting 1.36 lakh employees, said the Chief Minister. He said, restoring the OPS was not a political decision, but the State Government intends to protect the self-esteem of the Government employees besides providing them the social security as they play a pivotal role in the development of the State. The Government was forced to take some tough decisions for generating the resources to fulfill its promises, but tough decisions are inevitable, said the Chief Minister. The Government has set up Chief Minister's Sukh-Ashray Sahayata Kosh with an outlay of Rs. 101 crores for providing higher education to beneficiaries of the Kosh for Vocational training in engineering colleges, IIIT, NIT, IIM, IIT, polytechnic institutes, nursing and degree colleges, etc. The state government will play the role of a guardian for the children living in old age homes and shelter homes, destitute women and children said the Chief Minister, adding that an apparel allowance of Rs. 10 thousand per person per year would be given to these inmates, besides Rs. 500 as festival allowance so that they could also celebrate the festivals, like others, he said. The Government has decided to open Rajiv Gandhi Model Day-Boarding Schools in each assembly constituency in a phased manner for providing education to poor children. Stressing the employment generation, the Chief Minister said that job-oriented education was the need of the hour so the Government has decided to introduce Technical courses, such as Robotics, Block Chain Technology, Cyber Security, Cloud Computing, Data Science, Artificial Intelligence, and Machine Learning in the curriculum of ITI, Polytechnic, and Engineering Colleges. Besides, the Government intends to boost the tourism sector in order to provide employment opportunities to the local people on a large scale and the tourism projects will be linked with the start-up scheme for the youth. We are also trying to promote investment in the private sector and the government will bring a new investment policy to ease business. The Chief Minister said that the government has set a target to harness hydropower, hydrogen, and solar energy in order to preserve the state's environment and to make Himachal Pradesh the country's first green energy state by the year 2025. Apart from this, the impetus would be given to Agriculture and allied sectors. He said that robotic surgery will be available in IGMC, Tanda, and Hamirpur Medical College, soon. He also honored the wards of freedom fighters and army personnel, especially the abled during the function. Specially abled and other children also presented a colorful cultural program. The Chief Minister also distributed prizes to the participants of the cultural program and lauded their efforts. Later, the Chief Minister also launched the calendar of JICA. Deputy Chief Minister, Mukesh Agnihotri, Agriculture Minister, Chander Kumar, Industries Minister, Harshwardhan Chauhan, Education Minister, Rohit Thakur, Rural Development and Panchayati Raj Minister, Anirudh Singh, Chairman, Tourism Development Corporation, Raghubir Singh Bali, Chief Parliamentary Secretary, Sunder Singh Thakur, Mohan Lal Brakta, Choudhary Ram Kumar, Kishori Lal, MLAs, Political Advisor to CM Sunil Sharma, Principal Advisor (Media) to the CMNaresh Chauhan, Principal Advisor (IT & Innovation) to the Chief Minister, Gokul Butail, former MLAs, Chief Secretary, Prabodh Saxena, DGP, Sanjay Kundu and Senior Civil and Police officers were also present amongst others.
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व का उत्सव मनाते हुए हम अपने वीर नायकों, हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार और प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली महान विभूतियों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अविस्मरणीय योगदान रहा है और बर्फबारी के बीच 25 जनवरी, 1971 को प्रदेश की जनता को यह सौगात देने वे स्वयं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ प्रदेश का चहंुमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़-संकल्प है। उप-मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बधाई देते हुए राज्य के गठन एवं इसे वर्तमान स्वरूप में एकीकृत करने के लिए प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार एवं इस संर्घष से जुड़े सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश आने वाले समय में विकास की नई गाथा लिखेगा तथा लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
Chief Minister of Himachal Pradesh Thakur Sukhvinder Singh Sukhu called on Prime Minister Narendra Modi in New Delhi today. It was a courtesy call after becoming the Chief Minister. Besides discussing issues of various development projects under implementation in the State, the Chief Minister also requested liberal assistance from the center for giving a fillip to the ongoing development works. Chief Minister ensured the Prime Minister that the State government will effectively implement the centrally launched schemes, viz: 'Pradhanmantri Gati Shakti Yojna which is aimed to revolutionize infrastructure, and 'Parvatmala Yojna for construction of ropeways. He said that both these schemes would immensely benefit the people of the State, adding further that connectivity and infrastructure development were one of the main focus areas of the present government besides generating employment avenues for the people. The Chief Minister also honored the Prime Minister with a traditional memento, Himachali Shawl, and cap. Prime Minister congratulated Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on becoming the Chief Minister of Himachal Pradesh and assured them of all possible support to the state.
मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से होगा जन समस्याओं का निवारण फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आज (मंगलवार काे) यहां राजीव भवन में शिमला ग्रामीण की जनता एवं संगठन की ओर सेे अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण की जनता का उन्हें सदैव समर्थन एवं स्नेह प्राप्त होता रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2012 से इस क्षेत्र का नेतृत्व किया और तीव्र विकास की बुनियाद रखी। उन्होंने कहा कि विकास की इस गति को बनाए रखते हुए इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं पार्टी आलाकमान की ओर से उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी गई है और लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल विभाग आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन विभागों के माध्यम से क्षेत्र तथा प्रदेश के लोगों की सेवा करते हुए उच्च मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रदेश में आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उनका विभाग कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को प्राथमिकता प्रदान करने के साथ ही युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग किया जाएगा। सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी और ब्लॉक, जिला तथा प्रदेश स्तर पर खेल आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को उभारने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजस्थान के ग्रामीण खेल मॉडल के बारे में भी अध्ययन किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य के संसाधनों एवं वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र में प्रदत्त 10 गारंटियां पूरी करने के लिए भी दृढ़-संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में ओपीएस बहाली का निर्णय लेकर इस दिशा में सार्थक एवं ठोस पहल की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बतौर विधायक उन्होंने शिमला ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयास किए हैं और विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जन समस्याओं के निदान में वे सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर अब मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा और इसमें लोगों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल व चिरंजी लाल कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद् व पंचायत समिति के चुने हुए प्रतिनिधि, नगर पंचायत एवं नगर निगम के सदस्य, विभिन्न पार्टी संगठनों के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं का राज्य में होगा सफल क्रियान्वयन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी से भेंट की। प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रधानमंत्री से यह पहली भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र से उदारतापूर्वक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केंद्र सरकार द्वारा आधारभूत संरचना को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना तथा रज्जू मार्ग के निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के अलावा संपर्क और अधोसंरचना विकास वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हिमाचली शॉल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी और प्रदेश को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर एक गाड़ी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी महिंद्रा मैक्स 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सड़क दुर्घटना शोघी-मैहली बाईपास पर बनोग गांव के पास हुई है। शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि थाना बालूगंज में सोमवार देर रात एक गाड़ी गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो लोगों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। फिलहाल चार लोगों में से एक व्यक्ति इस सड़क हादसे में बच सका है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में जान गवाने वाले लोग पंजाब के नंगल के रहने वाले थे। यह सभी आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान कृष्ण पुत्र चंदिया नंगल पंजाब, अमर पुत्र जैल सिंह नंगल पंजाब और राजवीर पुत्र एतवारी, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। घायल की पहचान लखन पुत्र बालक राम के रूप में हुई है, जो नंगल का रहने वाला है। घायल लखन ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी लोग कबाड़ का काम करते थे। सोमवार को जब वह सोलन की तरफ जा रहे थे, तो उनकी गाड़ी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से हादसा पेश आया है।
शिमला के लोअर बाजार में रविवार को एक रोचक किस्सा सामने आया सर्दी से बचने के लिए शुभांकर नाम के दुकानदार ने अपनी दुकान के अंदर आग जलाई। कुछ ही मिनटों में आग का धुआं पूरे बाजार में छा गया। धुआं देखकर दूसरे दुकानदार डर गए और फायर ब्रिगेड को कॉल कर बुलाया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी 5 से 7 मिनट के अंदर लोअर बाजार पहुंची। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जब पता लगाया तो सभी दुकानदार हैरान रह गए। दुकान मालिक शुभांकर मजे से आग सेक रहा था। अग्निशमक विभाग ने जब उससे पूछा तो कहा की कागज और गत्ते इक्कठा कर उसने आग जलाई थी। ठंडी हवा चलने से दुकान को बंद कर दिया था। जिस वजह से कागज का काला धुआं बाजार में फैल गया। उसने कहा की उसे इस बारे में कोई पता नहीं था कि बाहर फायर ब्रिगेड को बुलाया जा रहा है फायर स्टेशन ऑफिसर SDM मंसारम का कहना है की आग की सूचना मिलते ही तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहां जाकर मालूम हुआ कि सेकने के लिए दुकानदार ने आग जलाई थी। उन्होंने कहा कि दुकानदार को समझाए गया है क्योंकि बाजार में सारा दिन लोगों की चहल कदमी रहती है और बिजली के ट्रांसफार्मर भी साथ लगे हैं। ऐसी जगह आग जलाना खतरे से खाली नहीं है।
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर रामपुर के रिहायशी क्षेत्राें में लगातार आतंक मचाने वाला तेंदुआ आज पिंजरे में कैद कर दिया है। बीते दिनों से लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के आसपास तेंदुआ दिख रहा था, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में थे, लेकिन सुबह के समय आज 3 बजे के करीब यह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो चुका है, जिसके बाद मौके पर सुबह के समय वन विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया है। काफी लंबे समय से तेंदुए के आसपास घूमने के कारण यहां के लोग दहशत में थे, उन्हें बाहर निकलना शाम होते ही काफी मुश्किल हो रहा था, जिसके उपरांत यहां पर 2 दिन पहले ही लोग वन विभाग की टीम द्वारा पिंजरा स्थापित कर दिया था। जिसके बाद आज यह तेंदुआ पींजरे में कैद हो चुका है, जिसको लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला के अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में आज तेंदुआ पिंजरे में कैद हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। लगभग 3 बजे के करीब यह तेंदुआ पींजरे में कैद हुआ है, उसी के उपरांत वन विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, नगर परिषद रामपुर के वार्ड-8 में साहिल के घर में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ कैद हुआ था, जो रात के समय सडक़ पर चलता दिखाई दिया। मंगलवार रात को लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में भी खुलेआम रात को तेंदुआ दिखाई देने के बाद लोग सहमे हुए हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बताते की गत वर्ष खनेरी में तेंदुए ने एक घर के आंगन से बच्चें को उठा ले गया था। अब वैसी ही स्थिति बन रही है। तेंदुआ लोगों के आंगन में घूम रहा है। अब लोगों ने वन विभाग से इस तेंदुए को पकडऩे की मांग की है। वन विभाग के रामपुर बीट के अजीत कुमार, फॉरेस्ट गार्ड ललित भारती, उदय, सुरजीत ने रात को 2 जगह पर कैमरे लगा दिए हैं, ताकि तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें तेज की जा सके। वहीं, डीएफओ रामपुर विकल्प यादव ने बताया कि आज सुबह वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद हुए तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की कालोनी के आसपास तेंदुआ घूम रहा था, जिसके उपरांत यहां पर वन विभाग की टीम ने दो पिंजरे स्थापित किए, जिसमें आज तेंदुआ कैद हो चुका है और इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा, जिसको लेकर विभाग की टीम द्वारा पहले जगह का चयन किया जाएगा, उसी के उपरांत उसे छोड़ दिया जाएगा, ताकि आगे भी वह फिर से हिरायशी क्षेत्र में न आए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संत गुरू रविदास जी किसी एक समुदाय से संबंधित नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए थीं, जो कि आज प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण के लिए संत रविदास की शिक्षाओं का पालन करने का आग्रह किया। राज्यपाल आज जिला ऊना के संतोषगढ़ के प्रसिद्ध जोड़ मेला में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जोड़ मेला ऐतिहासिक है जिसका इतिहास संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि वह सभी व्यक्ति जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण के लिए संघर्ष किया है, वह सभी के लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने मंदिर समिति से आह्वान किया कि वह इस संघर्ष की कहानी को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस इतिहास को जान सकें। राज्यपाल ने कहा कि संत रविदास ने जीवन भर समाज में भेदभाव को दूर करने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने पूरे समाज को एकजुट होने की शिक्षा दी। उन्हांेने जिन विषयों को समाज के सामने रखा, वह समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं हमें एक साथ रह कर एक आदर्श समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार राष्ट्र के लिए हैं और वह राष्ट्रीय संत हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में ग्रहण करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर मंदिर निर्माण के संघर्ष काल में जुड़े व्यक्तियाें को सम्मानित किया। उन्होंने संत रविदास जोड़ मेला के संस्थापक शिंगारा राम संगुड़ा के परिजनों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने संत रविदास के मंदिर में माथा टेका। गुरू रविदास जोड़ मेला समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया। विधायक सतपाल सत्ती ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, समन्वयक मेला समिति बलवीर बग्गा, प्रभारी मेला समिति कुंवर जागीर संगुड़ा, प्रधान संत रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ बलवीर सिंह, आद धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत हीरा दास और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Jigyasa Behl, a resident of district Shimla demonstrated her home furnishing products and lifestyle accessories to Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, here today, on behalf of her start-up. All these products were manufactured by using Kullu Patti, a blend of modernity and tradition. Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu lauded the efforts of the start-up and evinced keen interest in these products. He stressed on promotion and protection of traditional handicrafts. Chief Parliamentary Secretary Sunder Singh Thakur and Principal Advisor (Media) Naresh Chauhan were also present on the occasion among others.
Director, Behl Auto Links Private Limited, Sanjay Behl, presented a cheque of rupees one lakh to Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu towards Mukhya Mantri Sukh-Aashray Sahayata Kosh, on behalf of the company here today. The Chief Minister thanked him for this noble gesture and said that such contributions go a long way in helping destitute women and orphan children. He urged the philanthropists and affluent sections of society to come forward in donating generously towards this Kosh. Chief Parliamentary Secretary Sunder Singh Thakur and Principal Advisor (Media) Naresh Chauhan were also present on the occasion.
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला जिला की निवासी जिज्ञासा बहल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष अपने स्टार्ट-अप के अंतर्गत गृह सज्जा एवं जीवनशैली से संबंधित उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन सभी उत्पादों का निर्माण कुल्लू पट्टी पर आधारित है, जो आधुनिकता और परंपरा का अनूठा सम्मिश्रण है। मुख्यमंत्री ने जिज्ञासा बहल के प्रयासों की सराहना करते हुए इन उत्पादों के प्रति गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हस्तशिल्प परम्परा को बढ़ावा देने और इसके संरक्षण पर विशेष बल दे रही है। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर तथा प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां निदेशक, बहल ऑटोलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड संजय बहल ने कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए एक लाख रुपए का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों की मदद करने में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने समाजसेवियों और संपन्न वर्गों से इस कोष के लिए उदारतापूर्वक दान देने के लिए आगे आने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर तथा प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है और भावी पीढ़ियों को ज्ञान आधारित नैतिक शिक्षा प्रदान करने से राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। राज्यपाल ने यह बात आज ऊना जिला स्थित धुसाड़ा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए कही। राज्यपाल ने कहा कि आगामी 25 वर्ष देश की भावी पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने इन 25 वर्षों को अमृतकाल की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों के उपरांत देश का भविष्य क्या होगा, वर्तमान में इस बारे में निर्णय लेने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे सकता है, ताकि हमारी भावी पीढ़ियाें का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को सकारात्मक दिशा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मसंस्कृति, परंपरा तथा स्वदेशी की भावना को जागृत करने का है और नई शिक्षा नीति के माध्यम से इसे सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। इससे पूर्व, राज्यपाल ने स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल पुणे के निदेशक राम डी. रैणा ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल की अध्यक्षा सीमा तनेजा, स्कूल के निदेशक संदीप पराशर, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल पुणे के अध्यक्ष धनंजय वारनेकर, स्कूल की सचिव पूनम पराशर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड एवं जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अनिरूद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधिकारियों को सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक कारणों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, वहां मुरम्मत कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी पेयजल व सिंचाई योजनाओं से समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल तथा जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड एवं जल शक्ति विभाग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने पिकाडिली हॉलिडे रिजॉर्ट लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर पिकाडिली हॉलिडे रिजॉर्ट लिमिटेड के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
Chief Minister, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu said that to provide quality education to the students in the State, 68 'Rajiv Gandhi Model Day Boarding Schools', one each in every assembly constituency, will be established with modern technology and equipment as per the commitment of the State Government. He was presiding over a meeting of senior officers of the Education Department here on Friday late evening. "These Rajiv Gandhi Model Day Boarding Schools would be constructed on a land spread minimum over 100 kanals area and would be equipped with the cutting edge technology," said the Chief Minister. He directed the officers to identify the land for these schools keeping in mind all student-friendly parameters and complete the construction work in a time-bound manner. The State Government is making earnest efforts to club sports and education, in order to give the youngsters better scope of a bright career, said. CM Sukhu added that a sports school and sports college will also come up in the State in near future and an indoor stadium will be constructed in the Jubbal-Kotkahi Assembly segment. He also directed the officers to identify suitable places for the purpose. To mitigate the shortage of staff in the Education Department, Sukhu stressed the rationalization of the staff. He said that simultaneously the State Government will initiate the process of filling the vacant posts in the teaching and non-teaching cadre. The students studying in government institutions shall not suffer and the government will make all-out efforts to facilitate them, said he. He also emphasized on job-oriented education and directed to start of new technical courses at Himachal Pradesh Technical University Hamirpur. Education Minister Rohit Thakur, Chief Secretary Prabodh Saxena, Principal Secretary to Chief Minister Bharat Khera, Secretary of Education Abhishek Jain, Director of Higher Education Dr. Amarjeet Sharma, and Director Elementary Education Ghanshyam Sharma were also present in the meeting.
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सत्ता सुख के बजाय व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से प्रदेश की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जीवट एवं दूसरे से हटकर कड़ी मेहनत से सजी कार्य प्रणाली मंे प्रदेशवासियों को एक सशक्त नेतृत्व की नई उम्मीद की किरण नज़र आ रही है। प्रदेश हित में कड़े फैसले लेने की उनकी क्षमता ने लोगों में एक विश्वास पैदा किया है जिसकी लंबे समय से कमी प्रदेशवासी महसूस कर रहे थे। 11 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत लगभग डेढ़ माह के अपने कार्यकाल में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दर्शा दिया है कि वे अपने पूर्ववर्तियों से थोड़ा अलग रुख अख्तियार करते हुए शासन-प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रखने में स्वयं उदाहरण बनकर सबको प्रोत्साहित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कदम सर्वप्रथम निराश्रितों का सहारा बनने की ओर आगे बढ़े और उन्होंने बालिका आश्रम टूटीकंडी में समय बिताकर उनके दुःख-दर्द को तो साझा किया ही, साथ ही संवेदनशील नेतृत्व का परिचय भी दिया। असहायों का सहारा बनने की अपनी इस सोच को साकार करने में भी उन्हाेंने ज्यादा वक्त नहीं लिया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के गठन और इसमें सबसे पहले अपना प्रथम वेतन प्रदान कर यह साबित कर दिया कि हिमाचल सरकार वास्तव में लोगों के लिए सुख की सरकार है। त्यौहारों पर आश्रमवासियों को उत्सव अनुदान तथा वार्षिक वस्त्र अनुदान प्रदान करने के उनके निर्णय कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को और मजबूत करते हैं। वर्ष 1981-82 में छात्र राजनीति से ही जुझारू व्यक्तित्व का परिचय देने वाले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आम लोगों से जुड़ाव और उनकी समस्याओं के प्रति समझ उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष के दौरान और भी गहरी होती गई। चार दशकों तक संघर्ष के उपरांत मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की सेवा का अवसर मिलने पर उन्होंने अपने अनुभवों के उपयोग से कल्याणकारी, पारदर्शी, जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए अनेकों पहल की हैं। विशिष्ट जनों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं को आम जन के समान कर उन्होंने समानता एवं मितव्ययता के प्रति अपनी सोच को उजागर किया है। वहीं, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की बानगी हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग के बारे में लिए गए कड़े एवं त्वरित निर्णय मंे सहज ही झलक जाती है। राजनीति में अपने जीवट का बखूबी परिचय देने वाले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद अब और कड़ी मेहनत कर सबके लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। दिनभर लोगों से मिलने-जुलने के उपरांत देर शाम तक प्रदेश सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर प्रदेश के तीव्र विकास का खाका तैयार करने में मुख्यमंत्री जुटे रहते हैं। अकसर दोपहर बाद से शुरू होने वाला बैठकों का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहता है। उद्देश्य एकदम साफ है कि बिखरे पड़े विकास कार्यों और नवोन्मेषी योजनाओं को तीव्र गति से धरातल पर उतारते हुए प्रदेश को आर्थिक संकट से उबार कर समृद्धि के पथ पर आगे ले जाया जा सके। हाल ही में इसकी बानगी भी देखने को मिली जब 18 जनवरी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगभग 25 किलोमीटर पैदल चलने के उपरांत मुख्यमंत्री दूसरे ही दिन अपने दायित्वों में उसी तन्मयता के साथ फिर से जुट गए और 19 जनवरी को कांगड़ा जिला के नूरपुर तथा मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में जन-समस्याएं निपटाने के बाद सायंकाल शिमला पहुंचे और देर रात तक अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठकों में व्यस्त हो गए। उनकी इस कड़ी मेहनत से प्रशासनिक अमला भी नई स्फूर्ति एवं ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए हमकदम बन रहा है। मुख्यमंत्री की जन सेवा एवं कठिन परिश्रम की इस छवि के कायल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी भी नज़र आए। शपथ ग्रहण समारोह की बात हो या फिर भारत जोड़ो यात्रा का सफल संचालन, श्री राहुल गांधी को ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मेें एक जुझारू एवं कर्मठ नेतृत्व नज़र आया है। यही कारण है कि इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को आम आदमी की आवाज़ सुनने वाले एक संवेदनशील नेता की उपाधि से सुशोभित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू में लेशमात्र भी अहंकार नहीं है और वे जमीन से जुड़े हुए व्यक्तित्व हैं। यही कारण है कि श्री राहुल गांधी ने उन्हें ‘सुक्खू भाई’ का आत्मीय संबोधन भी दिया। पार्टी हाईकमान से मिली इस शाबाशी ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश की राजनीति में कद और बड़ा कर दिया है। उन्होंने अपनी मददगार की छवि से यह भी साबित किया है कि उनके लिए प्रदर्शन एवं दिखावे से ज्यादा आम कार्यकर्ता एवं आम आदमी का कल्याण तथा हर तरह से सुखकारी एवं सुलभ शासन-प्रशासन उपलब्ध करवाना अधिक महत्वपूर्ण है।
शिमला : हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी-डे बोर्डिंग स्कूल-मुख्यमंत्री
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जाएगा विशेष बल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल-डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार सायं यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों का निर्माण कम से कम 100 कनाल के परिसर में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी छात्र हितैषी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों के लिए भूमि चयनित कर निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं को कॅरियर के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में निकट भविष्य में खेल स्कूल और खेल महाविद्यालय भी खोले जाएंगे। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टाफ के युक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक साथ शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर भी बल देते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम शर्मा भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में आगामी 26 जनवरी तक खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 व 24 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह प्रदेश के आठ जिलों की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। राजधानी शिमला में बारिश के साथ फाहे ही गिरे। हालांकि, जाखू की चोटी बर्फ से सफेद हो गई। प्रदेश में बर्फबारी से तीन एनएच, 380 सड़कें बंद हो गई हैं। 109 बिजली ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं ठप हैं। शिमला में शुक्रवार रात मौसम साफ रहने के चलते शनिवार सुबह सड़कों पर भीषण कोहरा जम गया। जिससे फिसलन की स्थिति बढ़ गई है। फागू कुफरी सड़क पर भारी फिसलन है। नारकंडा और खड़ा पत्थर पर भी फिसलन के कारण बस सेवा बंद है।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फ़बारी के चलते प्रदेश में भर में 330 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। मंडी जिले में 147, लाहौल-स्पीति जिले में 106, चंबा जिले में 3, किन्नौर जिले में 28, कुल्लू जिले में 22, शिमला जिले के डोडरा क्वार सब डिवीजन में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। सूबे में तीन नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 177 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 5, किन्नौर में 9, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 3, मंडी में 13 और शिमला में 64 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित है। कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम फिर से मेहरबान हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू के पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी हुई है।
हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 21 और 22 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 23 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं सोलन जिला में शुक्रवार को शहर और आसपास के क्षेत्र में 2 दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा हैं। साथ ही सुबह के समय कोहरा छा रहा है, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हुई है। आज भी सोलन में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि सुबह-शाम की ठंड अभी और कंपाएगी। अभी जिला का न्यूनतम तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। उधर, गुरुवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान बिलासपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8, भुंतर 5.2, कल्पा माइनस 1.8, धर्मशाला 5.2, ऊना 6.4, नाहन 6.3, मंडी 5.6, हमीरपुर 6.5, बिलासपुर 4.0 और मनाली में 1.8 दर्ज किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सचिव सूचना प्रौद्योगिकी डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश के लोगों को इस वर्ष के अंत तक 5जी इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में यहां आयोजित टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं, सूचना प्रौद्योगिकी, दूर-संचार विभाग व हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाता संघ के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के उपरांत यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में दूर-संचार क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा इस सुविधा से वंचित गांवों, कम सिग्नल उपलब्धता वाले क्षेत्रों तथा जनजातीय क्षेत्रों में 5जी इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं। दूर-संचार सेवा प्रदाताओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5जी इंटरनेट सुविधा के उपलब्ध होने से डेटा हस्तांतरण व क्षमता में भी आशातीत बढ़ोतरी होगी। इससे विकास कार्यों को भी नए आयाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति समय की मांग है और इससे कार्य करने की दक्षता में भी बढ़ोतरी होगी। बैठक में उपस्थित विभिन्न सेवा प्रदाता कंपनियों ने आश्वस्त किया कि 5जी सुविधा के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना के दौरान पर्यावरण को कम से कम नुकसान और लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सभी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में यह सुझाव दिया गया कि सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को समन्वय के साथ कार्य कर आधारभूत संरचना स्थापित करने का कार्य एक साथ करना चाहिए, ताकि जमीन को बार-बार खोदना न पड़े। सेवा प्रदाताओं ने 5जी से संबंधित राज्य की नीति में कुछ आवश्यक संशोधन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे उन्हें सुविधा प्रदान करने में आसानी होगी। इस अवसर पर डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाता संघ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाताओं को केरल में उनकी पायलट परियोजना से संबंधित रिपोर्ट साझा करने के लिए भी कहा गया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 5जी सेवा से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति भी दी। विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी टीएस रवीश, लोक निर्माण, शहरी विकास, राजस्व, विद्युत बोर्ड के अधिकारी और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा। शिमला आज प्रदेश भर के करुणामूलक आश्रित नायक कहलाए जाने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास पहुंचे व पूर्व सरकार की कमियों व खामियों को उजागर किया व सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूर्व में करुणामूलक आश्रितों द्वारा की गई 432 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल में हुए हाल का भी शब्दों से अपना हाल बयां किया व करुणामूलक नौकरी बहाली की गुहार लगाई। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में सैकडों करुणामूलक नौकरी की फरियाद लेकर सचिवालय पहुंचे, उन सब के मुख पर यही शब्द थे की चुनाव में किये करुणामूलक आश्रितों के वायदे को धरातल में उतारने का समय आ गया है और सरकार आगामी कैबिनेट में करुणामूलक विषय को लेकर मोहर लगाए, ताकि समस्त परिवारों को एकमुशत नौकरी मिल सके। बता दें कि पिछली सरकार के समय में भी करुणामूलक आश्रितों ने काफी लंबा संघर्ष किया था, इनके द्वारा 432 दिन कि भूख-हड़ताल की गई थी, लेकिन पूर्व सरकार इनको एक साथ नाैकरियां देने में असमर्थ रही थी, उस समय विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस सरकार ने करुणामूलक नौकरी बहाली मुद्दा जोरों शोरों से उठाया था और चुनावी वायदे व कांग्रेस के मेनिफेस्टो में भी इस मुद्दे को प्राथमिकता मिली। इन परिवारों ने आज सीएम सुक्खू से गुहार लगाई है कि आप हमेशा कहते हो कि हम सता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था के लिए आए है, तो कृपा करके थोड़ी सी व्यवस्था हमारे लिए भी कर दीजिए, ताकि सभी करुणामूलक आश्रितों को एक साथ नाैकरियां मिल सकें। मुख्य मांगें : 1) आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए, जिसमें 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए और एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए। 2) वित्त विभाग के द्वारा रेजेक्टेड केसों को कंसिडेर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए और रेजेक्टेड केसों को दोवारा कंसिडेर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए। 3) क्लास-सी व क्लास-डी में 5% कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए, ताकि सभी करुणामूलक आश्रितों को एक साथ नियुक्तियां मिल सके। 4) योग्यता के अनुसार क्लास-सी व क्लास-डी के सभी श्रेणियों (Technical+NonTechanical) के सभी पदों में नाैकरियां दी जाएं, ताकि एक पद पर बोझ न पड़े। उपरोक्त मांगों के संदर्भ में आगामी कैबिनेट में मोहर लगाई जाए, ताकि सभी विभागों बोर्डों व निगमों में वन टाईम सेटलमेंट के माध्यम से नौकरी मिल सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के गांव कोहलका में भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी एसआर राणा के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एसआर राणा का 03 जनवरी, 2023 को कांगड़ा जिला के धर्मशाला में सेवाओं का निर्वहन करते हुए हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक चंद्रशेखर, डीआईजी मधुसूदन, उपायुक्त अरिंदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थीं।
पंकज सिंगटा। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा के जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा में 25 जनवरी को 'त्रिगर्त युवित्सव' जिला सम्मेलन का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित मे कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल समस्या को उजागर ही नहीं करती, बल्कि उसे समाधान तक ले जाने का कार्य करती है। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही छात्र हितों के लिए आंदोलन लड़े हैं। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां वर्ष है। इस प्रैस रिलीज में जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से ले कर के आज आईटीआई , आईआईटी वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है, वह WOSY जैसे प्रकल्पों द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुम्बकम व राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखो छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोसजी की जयंती) यानी युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से ले कर के आईटीआई के छात्र इस जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने संगठनात्मक जिला कांगड़ा में 1000 हजार छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ यह सम्मेलन करने जा रही। इसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान से लेकर गांव गांव व दूरदराज़ क्षेत्रों से भी छात्र जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए स्वावलंबी हिमाचल को बढ़ावा देते हुए भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अपने जिला में लोकल फार बोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश-विदेश में प्रसिद्ध किया जाए। इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे। जिला सम्मेलन में समापन पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिला सम्मेलन में आईआईटी से लेकर आईटीआई तक छात्र भाग लेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को एक्सटेंड करने के बाद क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के कार्यकाल को भी एक्सटेंड करेगी, ये यक्ष प्रश्न है। नड्डा का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था, लेकिन बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की परफॉर्मेंस को देखते हुए पार्टी ने नड्डा के कार्यकाल को जून, 2024 तक एक्सटेंड कर दिया है। अब हिमाचल प्रदेश भाजपा की कमान संभाले सुरेश कश्यप का कार्यकाल भी 18 जनवरी को समाप्त हो रहा है, लेकिन सुरेश कश्यप के कार्यकाल में भाजपा के खाते में एक के बाद एक शिकस्त दर्ज हुई है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी प्रदेश भाजपा संगठन सवालों के घेरे में है। ऐसे में जाहिर है कि अब भाजपा को मजबूत नेतृत्व की दरकार है। जानकार मान रहे है कि नड्डा को तो विस्तार मिल गया, लेकिन सुरेश कश्यप के कार्यकाल को भी विस्तार मिलेगा इसकी संभावना कम ही है। दरअसल पार्टी ने 2019 अंत में डॉ राजीव बिंदल को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी थी। कोरोना काल में हुए स्वास्थ्य घोटाले में बिंदल का नाम खूब उछला तो बिंदल ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसके बाद बिंदल को क्लीन चिट मिली। बिंदल के स्थान पर सुरेश कश्यप को नया अध्यक्ष बनाया गया। तब तक पार्टी की परफॉरमेंस भी अव्वल थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप कर चुकी थी और दो उपचुनाव भी जीत चुकी थी। पर सुरेश कश्यप के आने के बाद पार्टी सिंबल पर हुए चार नगर निगम चुनाव में से पार्टी को दो में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एक लोकसभा उपचुनाव और तीन विधानसभा उपचुनाव भी पार्टी हार गई। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जाहिर है ऐसे में सवाल उठना तो लाजमी है। गौर करने वाली बात ये भी है कि प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप शिमला से सांसद भी है और उनके अपने संसदीय क्षेत्र में भाजपा सबसे ज्यादा पिछड़ी है। शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 में से सिर्फ तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। ऐसे में पार्टी सुरेश कश्यप पर फिर भरोसा जतायेगी, इसकी सम्भावना कम ही लगती है। बहरहाल माना जा रहा है कि जल्द भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा और नए अध्यक्ष के सामने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शिमला नगर निगम चुनाव की कड़ी चुनौती होगी। दरअसल शिमला नगर निगम के 41 वार्ड तीन निर्वाचन क्षेत्रों के अधीन आते है, शिमला शहरी, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण। विधानसभा चुनाव में इन तीनो ही निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को शानदार जीत मिली है, तो भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है। ऐसे में अध्यक्ष जो भी बने, डगर कठिन होने वाली है।
पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा कर जानकारी दी की जगत प्रकाश नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने प्रस्ताव किया। राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा, सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, पार्टी के सभी उपाध्यक्षों, सचिव, प्रवक्ता, मीडिया एवं सह मीडिया प्रभारियों, जिला अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों ने जगत प्रकाश नड्डा को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। 2024 में भाजपा एक मजबूत सरकार बनाएगी : भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूरे राष्ट्र का नेतृत्व किया है वह उत्तम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत राजनीतिक संगठन बना है। नड्डा की दूरदर्शिता में जिस प्रकार से पार्टी काम कर रही है, उससे साफ दिखता है की देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में 2024 में एक मजबूत सरकार बनाएगी। अगले साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेंगे। उसके पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में भूमिका निभाते हैं।भाजपा नड्डा के नेतृत्व में इन सभी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। जगत प्रकाश नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े जिसमें से 73 में हमने जीत हासिल की। सुरेश कश्यप ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े, जिसमें से 73 में हमने जीत हासिल की है। नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी कर यश बड़ा है, लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले तीसरे राष्ट्रीय नेता बने जगत प्रकाश नड्डा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान के पिता अमर सिंह चौहान का कुशलक्षेम जाना। उप-मुख्यमंत्री ने उनके पिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईजीएमसी डॉ. सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा । शिमला करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक गूगल मीट के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर के करुणामूलक सैकड़ों आश्रितों ने भाग लिया। इस मीटिंग के माध्यम से सपष्ट हो गया है कि करुणामूलक संघ संघर्ष की राह पर है और अपनी मांगों के चलते शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट करेगा व और अपनी मांगों के चलते प्रदेश सरकार को मांग पत्र साैंपा जाएगा, ताकि सरकार अगली कैबिनेट में करुणामूलक परिवारों के हित में फैसला लें और जितने भी मामले पेंडिंग चले हुए हैं, उन्हें मध्यनजर रखते हुए पहली कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन हो, ताकि जितने परिवार नौकरी से वंचित रहे हैं, उन्हें नौकरी मुहैया हो सके। बता दें कि करुणामूलक संघ काफी समय से संघर्ष कर रहा है। हाल ही में पिछले वर्ष करुणामूलक संघ ने शिमला में 432 दिन की भूख-हड़ताल भी की थी। कुछ एक मांगे इनकी पूरी भी हुई हैं, पर कुछ मांगों को पूर्व सरकार ने पूरी तरह से दरकिनार भी किया था। जिसका खामियाजा पूर्व सरकार को सता गवांकर भुगतना पड़ा है। अब करुणामूलक परिवार नई सरकार के समक्ष मांग पत्र साैंपेंगे, ताकि पहली कैबिनेट से पहले सरकार करुणामूलक संघ के पदाधिकारियाें को बुलाए और सरकार पहली कैबिनट में करुणामूल्कों को संशोधित पॉलिसी का तोहफा दे सकें। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने प्रदेश भर के करुणामूलक परिवारों से निवेदन किया है कि मुख्यमंत्री को बधाई देने व मांग पत्र सौंपने के लिए 19 जनवरी को सुबह 10.30 बजे शिमला सचिवालय पहुंचे, ताकि उसके बाद मुख्यमंत्री को बधाई के साथ-साथ मांग पत्र साैंप सकें।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में सोमवार सुबह के समय धूप खिली रही।मैदानी इलाकों में ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में भी सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 से 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं धुंध छाए रहने से ठंड बढ़ गई है और सोमवार को शिमला के अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। रविवार रात को प्रदेश के सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.5, ऊना में 19.8, मंडी में 17.9, भुंतर में 17.4, कांगड़ा में 16.8, हमीरपुर में 16.7, धर्मशाला-सोलन-सुंदरनगर में 16.0, नाहन में 14.7, शिमला में 11.4, मनाली में 9.6, कल्पा में 8.8 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उप-मुख्यमंत्री ने की जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज जल शक्ति भवन टूटीकंडी शिमला में जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पारदर्शिता, दक्षता व समयवद्धता से अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रदेश में आमजन को 24 घंटंे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य करें। उप-मुख्यमंत्री ने कहा की हमें जल उपयोगकर्ता से जल संरक्षण की ओर अग्रसर होना चाहिए, ताकि भविष्य में जल की कमी न हो। वर्षा एवं हिम जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण एवं स्रोत स्थिरता पर अधिक बल देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता एवं संरक्षण के लिए विभाग को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीने के पानी के साथ-साथ हमें सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि सिंचाई की दृष्टि से बेहतर कार्य करने के लिए रैपिड री असेसमेंट की जाएगी, ताकि जरूरत के आधार पर कार्य किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को हर विधानसभा क्षेत्र में रोड मैप तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 67 प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है, जिसमें से 58 प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग में नई तकनीक के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभाग में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए बीड कैपेसिटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता स्तर के अधिकारी तीन-तीन योजनाओं तथा अधीक्षण अभियंता से प्रमुख अभियंता स्तर तक के अधिकारी एक-एक बड़ी योजना एडॉप्ट करें, ताकि इन योजनाओं में बेहतर कार्य हो सके। उन्होंने पुराने कुंओं एवं तालाबों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की पुरानी मशीनरी के संरक्षण के लिए किसी संग्रहालय या उपयुक्त जगह का चयन किया जाना चाहिए ताकि हमारी भविष्य की पीढ़ियों को पुरानी मशीनरी व कार्य पद्धति के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि प्रदेश का संतुलित विकास किया जा सके। इस अवसर पर सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी ने उप-मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उनके निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख अभियन्ता संजीव कौल, प्रमुख अभियन्ता परियोजना धर्मेंद्र गिल, प्रदेश से सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के लिए दो डॉपलर वेदर राडार स्थापित करने के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के लिए आपदा कोष में वृद्धि करने का आग्रह किया। क्योंकि राज्य अपनी कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के कारण विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित है। यह राडार प्रदेश के मंडी जिला के मुरारी देवी व चंबा जिला के जोत में स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये राडार विशेषकर कम दूरी के पूर्वानुमानों के लिए सभी दिशाओं में 100 किलोमीटर के दायरे में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की जानकारी देने में सक्षम होंगे। ये राडार राज्य के लिए क्षेत्र विशिष्ट पूर्वानुमान और चेतावनी में सुधार करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि ये मौसम की निगरानी क्षमताओं में वृद्धि करेंगे और सटीक डाटा उपलब्ध करवाएंगे, जिससे प्रशासन को मौसम के कारण होने वाली आपदाओं के नुकसान को कम करने के लिए पूर्व प्रबंधन में सहायता मिलेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला जिले के कुफरी में 15 जनवरी, 2021 को एक डॉपलर वेदर राडार पहले ही स्थापित किया जा चुका है और इन दो अतिरिक्त राडारों के क्रियाशील होने से राज्य का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र मौसम पूर्वानुमान के दायरे में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलाें का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र इन राडार के दायरे में नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री से इन जिलों के लिए अतिरिक्त राडार उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि इन जनजातीय जिलों को भी कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही के वर्षों में बादल फटने से किन्नौर जिले में भारी नुकसान हुआ है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि पहले से निवारक उपाय करने के लिए एक उचित मौसम पूर्वानुमान तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि बादल फटने की इन घटनाओं से बिजली परियोजनाओं संबंधी क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, आरडी नज़ीम और भरत खेड़ा, सचिव अक्षय सूद, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एम. महापात्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम का आज करसोग में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटे कृष्ण राज, महेश राज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनसा राम वरिष्ठ मंत्री थे और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार के मंत्रिमंडल में करसोग से सबसे युवा मंत्री के रूप में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा राम ने मंत्री और विधायक के तौर पर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम की कमी पार्टी और प्रदेश को हमेशा खलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री मनसा राम हमेशा ही एक मार्गदर्शक के रूप में मुझसे मिलते थे और अपने अनुभव साझा किया करते थे। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी इनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। प्रदेश के ऊंचाई वालों क्षेत्रों में शनिवार को मनाली, नारकंडा, खड़ापत्थर, कुफरी और किन्नौर में बर्फबारी और राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। शनिवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में 276 सड़कें और 172 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। शुक्रवार रात को राजधानी शिमला के जाखू सहित कुफरी में बर्फबारी हुई। प्रदेश में 17 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण शिमला-ठियोग राष्ट्रीय राजमार्ग, ठियोग-रामपुर और ठियोग-रोहड़ू राजमार्ग दोपहर एक बजे तक ठप रहा। कुल्लू और लाहौल घाटी में लगातार बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली और बिजली महादेव में शनिवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। किन्नौर के छितकुल, रक्षम, सांगला, नाको, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, कुन्नू चारंग, रूश्कलंग, नेंसग में ताजा बर्फबारी हुई है। शनिवार को लाहौल-स्पीति में 177, कुल्लू में 42, शिमला में 30, मंडी में 17, किन्नौर में पांच, चंबा में तीन और कांगड़ा में दो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कुल्लू में 126, शिमला में 28, चंबा में 10 और मंडी में आठ बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं एवं मूकबधिर बच्चों इत्यादि के लिए 10 हजार रुपए प्रति आवासी प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी एवं सर्दियों के वस्त्रों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इससे समाज वंचित लोगों को बेहतर कपड़े उपलब्ध होंगे। उन्होंने आवासियों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सम्बन्धित अधिकारियों को इन संस्थानों के आवासियों के साथ प्रमुख त्यौहार मनाने के निर्देश दिए, ताकि इनमें अपनत्व का भाव जागृत हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम के आवासियों तथा निराश्रित महिलाओं को 500 रुपए उत्सव अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, ताकि ये लोग भी प्रदेश के अन्य लोगों की तरह त्यौहारों को मना सकें। इससे पहले मुख्यमंत्री का धामी, टिक्करघाटी, मांदरी, बागीपुल इत्यादि स्थानों पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। व्यापार मंडल सुन्नी ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार सायं राज्य की सभी औद्योगिक परियोजनाओं, खनन और हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) की गतिविधियों की समीक्षा की। हर्षवर्धन चौहान ने उद्योग विभाग को राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए विशाल भू-बैंक की तत्काल आवश्यकता है, इसलिए भूमि हस्तांतरण के मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए उचित प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद बदलते वैश्विक परिदृश्य में विनिर्माण का एक बहुत बड़ा भाग चीन से विश्व के अन्य हिस्सों में स्थानांतरित हो रहा है। इसलिए निवेश को आकर्षित करने के दृष्टिगत विभाग को उदार और निवेशक हितैषी नीतियों के साथ-साथ संभावित निवेशकों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करना चाहिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी स्वीकृतियों एवं अनापत्तियों के लिए सिंगल रूफ प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों के सभी नियमों और विनियमों का अध्ययन करने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन्वेस्ट ब्यूरो डाक्यूमेंट तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीति समर्थन, जागरूकता और विस्तृत कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य में ग्रामीण उद्यमों को प्रोत्साहित करने की संभावना भी तलाशी जानी चाहिए। राज्य में स्टार्ट-अप कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के अधिक से अधिक तकनीकी संस्थानों को जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों से नियमित संवाद पर विशेष बल दिया जाए और युवाओं के लिए ऐंजल इन्वेस्टर फंड जुटाने का प्रयास किया जाए। इस अवसर पर खनन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उद्योग मंत्री ने राजस्व बढ़ाने और अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 15 दिनों के भीतर स्पष्ट रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व चोरी एवं अवैध खनन गतिविधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इससे पूर्व, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें विभाग की संगठनात्मक संरचना, औद्योगीकरण का मूल जनादेश, वर्तमान में जारी खनन गतिविधियां, समग्र औद्योगिक परिदृश्य, भू-बैंक, सभी लंबित परियोजनाएं जिन पर ग्लोबल इन्वेस्टर मीट 2019 के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे और प्रमुख कार्यक्रम जैसे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, एमएसएमई क्लस्टर परियोजनाएं, प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइसिस व राज्य खाद्य मिशन कार्यक्रम शामिल थे। इस दौरान आगामी औद्योगिक इन्फ्रा परियोजनाओं, मेडिकल डिवाइसिस पार्क और बल्क ड्रग फार्मा पार्क पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख सचिव उद्योग आरडी नजीम ने आश्वासन दिया कि सभी निर्देशों को अक्षरशः लागू किया जाएगा और वर्तमान में जारी सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। बैठक में उद्योग विभाग, खनन, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और सामान्य उद्योग निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति अमजद ए.सईद ने आज शिमला के समीप घंडल में हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के ‘ऋषिका संघमित्रा’ कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। इस छात्रावास के निर्माण पर लगभग 14.50 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस कन्या छात्रावास के निर्माण के लिए पर्याप्त अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से छात्रों की सुविधा के लिए एक ब्वॉयज हॉस्टल निर्मित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होते ही 5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आवास की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को छात्रावासों के अच्छे डिजाइन तैयार करने को कहा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर 75,000 करोड़ रुपए से अधिक का भारी वित्तीय बोझ है। इसके बावजूद राज्य सरकार बेहतर अधोसंरचना स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय को विस्तार प्रदान करने के लिए अतिरिक्त 25 बीघा भूमि के लिए वन स्वीकृतियां शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग से हिमाचल देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, हाइड्रो और खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष नीति ला रही है ताकि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कर्ज के बोझ से बाहर निकालकर राज्य को प्रगति और समृद्धि के पथ अग्रसर करने के लिए कर्मचारियों और समाज के हर वर्ग क सक्रिय सहयोग वांछित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के प्रथम आग्रह पर ही विधि विश्वविद्यालय का दौरा किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया ताकि यह विधि विश्वविद्यालय देश का प्रतिष्ठित और उत्कृष्ट संस्थान बनकर उभरे। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए. सईद ने इस अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है कि विश्वविद्यालय परिसर में एक विश्व स्तरीय कन्या छात्रावास बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के उचित संरक्षण और सहयोग से ही शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को छात्र और छात्राओं के लिए लगभग छह छात्रावासों निर्मित करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर अधोसंरचना सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय की कुछ मांगों को भी विस्तापूर्वक उठाया। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एसएस जसवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव विधि राजीव भारद्वाज, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के चीफ आर्किटेक्ट राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
716 पदों के लिए आवेदन के लिए बचे 5 दिन शेष, एजेंसी ने जारी की अधिसूचना फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा एचपी अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन आउटसोर्सिंग एजेंसी शिमला ने खाेल दिया है। एजेंसी द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न बैंकों, मल्टीनेशनल कंपनियों, फाइनेंस सेक्टर, कॉल सेंट, हॉस्पिटल, कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में युवाओं को यह मौका मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन आउटसोर्सिंग एजेंसी ने विभिन्न श्रेणियों के (716) पदों को भरने के लिए अंतिम तिथि 18 जनवरी 2023 शाम 5:00 P.M बजे तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए एजेंसी ने अधिसूचना जारी कर दी है। यहां करें आवेदन प्रदेश के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए साधारण एप्लीकेशन लिखकर पदनाम एवं अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, आधार कार्ड, एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट/ पुलिस/ प्रधान चरित्र प्रमाण पत्र लेटेस्ट, शैक्षणिक योग्यता की मूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति पीडीएफ/ स्कैनड फाइल बनाकर एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 62309-06536 पर निर्धारित तिथि तक भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिया जाएंगे। आवेदन की तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। एजेंसी के सचिव विनीत शर्मा ने बताया कि इसमें विभिन्न पदों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (ऑफिस), टेलीकॉलिंग बीपीओ मेल एंड फीमेल, फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव, सुरक्षा गार्ड सिविल, हेडगार्ड, एक्स सर्विसमैन सुपरवाइजर, परचेज ऑफिसर, एचआर ट्रेनी रिक्रूटमेंट, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव, कंस्ट्रक्शन हेल्पर, लोन ऑफिसर, ड्राइवर, फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव, ऑफिस को-ऑर्डिनेटर फीमेल, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, बाइक ड्राइवर कम पैकर, क्लर्क कम अकाउंट्स ऑफीसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव बैंक, रिलेशनशिप मैनेजर बैंक, लैब असिस्टेंट, स्टोर इंचार्ज, बैंक कैश कस्टोडियन, अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर फीमेल, एचआर डिप्टी मैनेजर, जनरल हेल्पर, स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम , आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, प्रोजेक्ट कंट्रोलर, रिक्रूटमेंट ऑफिसर, पीएन कम चौकीदार, आईटीआई/पॉलिटेक्निक ऑल ट्रेड पासआउट, पेट्रोल पंप अटेंडेंट, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, बैंक ईएमआई रिकवरी एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, फ्लाइंग ऑफिसर, कार्यालय सहायक के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए मार्केटिंग/फाइनेंस, पीजीडीसीए, एमसीए, बीसीए, डीसीए, एमकॉम, बीकॉम, बीएससी बीएड, एमएससी साइंस, बीटेक, एमटेक, आईटीआई, एएनएम, जीएनएम डिप्लोमा, डिग्री हिमाचल सरकार/भारत सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड व यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। यह सभी पद रिक्रूटमेंट एजेंसी के माध्यम से ही भरे जा रहे हैं। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया लिखित/ छटनी परीक्षा (150) क्रमांक एवं इंटरव्यू (30) क्रमांक के आधार पर ही चयन किया जाएगा। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 25 जनवरी 2023 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस, जनरल इंग्लिश, गणित, रसायन, भौतिक विज्ञान, समाजशास्त्र (हिस्ट्री), जनरल हिंदी ,कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट, विषय से संबंधित बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू (150) प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी 2023 को घोषित किया जाएगा। यह सभी पद कॉन्ट्रैक्ट/ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट समाप्ति के बाद रेगुलर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इनरोलमेंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। एजेंसी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क 1880 रुपए सभी श्रेणियों जनरल कैटेगरी, ओबीसी, एससी, एसटी, एपीएल, बीपीएल , स्वतंत्रता सेनानी, पिछड़ा वर्ग, के लिए निर्धारित किया गया है , जो कि नॉन रिफंडेबल होगा। नियुक्त चुने गए उम्मीदवारों को फरवरी माह के अंत में जॉइनिंग दे दी जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों की सूचना शिमला रोजगार कार्यालय/ऑडिट विभाग एवं एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in पर भी उपलब्ध होगी। यह सभी पद विभिन्न बैंकों, प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों सिग्मा, गोदरेज, कैडबरी, चेकमेट, वर्धमान औरो टेक्सटाइल, डाबर इंडिया लिमिटेड, पैराग्रीन गार्डिंग, स्टेट को ऑपरेटिव सोसाइटी, गैर सरकारी संगठनों, हिमाचल सरकार के पंजीकृत औद्योगिक क्षेत्रों, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, एक्सिस बैंक, इनडसलैंड बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीबी फाइनेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, गैमन इंडिया लिमिटेड, फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हीरो हौंडा, महिंद्रा, कैप्शन इंडिया लिमिटेड, एम टीजीएम ऑटोक्राफ्ट, ग्रीन फील्ड एडवेंचर लिमिटेड, रिलायंस, एयरटेल, बीपीओ कॉल सेंटर, इंफिनिक्स, मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, पीएचसी सेंटरों में भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का मासिक वेतनमान सीटीसी ग्रेड पे- 10740/- से लेकर 35970/- सीटीसी ग्रेड पे, राज्य सरकार एवं भारत सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट (पॉलिसी एक्ट) के तहत दिया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को जॉइनिंग ऑर्ड /नियुक्ति पत्र भारतीय डाक माध्यम द्वारा एवं उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। एजेंसी द्वारा नियुक्त चुने गए अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सोलन, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, पंजाब, चंडीगढ़, जीरकपुर, अंबाला, मोहाली, नोएडा, दिल्ली (एनसीआर), गुड़गांव क्षेत्रों में जॉइनिंग करनी होगी। इसके अलावा प्रोविडेंट फंड, जनरल प्रोविडेंट फंड, ईएसआई, मेडिकल इंश्योरेंस, इंसेंटिव, बोनस, ओवरटाइम, प्रमोशन, की सुविधा भी मिलेगी। नोट : ऐसे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में उत्तीर्ण नहीं होंगे, उन्हें एजेंसी अपनी विभिन्न ब्रांच/ शाखाओं/ कार्यालयों हेतु फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव एजेंट नियुक्त करेगी, जिनका कार्य उम्मीदवारों के संबंधित गृह जिला से ही रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए एचआर अधिकारियों से 89881-14000, 62305-90985 94181-39918, 94184-17434 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा आज सचिवालय में कॅबिनेट की बैठक में ओल्ड पेंशन बहाल कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता मनमोहम कटोच ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन बहाल करने पर मुख्यमंत्री सुखुविन्दर सिंह सूक्खु ओर सभी मंत्रियों का आभार जताया साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई दी हैं ओर कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा है कि पांच साल बीजेपी ने कर्मचारियों का शोषण किया ओर इस शोषण का अंत कांग्रेस की सरकार बनते ही कर दिया। हिमाचल के कर्मचारी हो या माता बहने कांग्रेस ने उनके अभूतपूर्व फैसला लिया है। भाजपा ने कर्मचारियों को पांच साल ठगा ओर ये फैसला कर्मचारी हित मे लिया गया बड़ा फैसला साबित होगा।सुखविंदर सिंह सूक्खु सरकार आने वाले दिनों में हिमचल की जनता की भावना को जानते हुए सशक्त ओर ठोस निर्णय लेने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर ओल्ड पेंशन लागू कर कर्मचारियों को जहा तोहफा दिया हैवहीँ महिलाओ को 15 सौ रुपए देने के लिए सरकार ने सब कमेटी का गठन किया है ओर जल्द ही महिलाओ को 15 सो रुपए पेंशन के रूप में मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भी जो एक लाख रोजगार देने का वादा कांग्रेस ने किया है उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने केवल प्रदेश को कर्ज में डुबोने के अलावा कोई काम नही किया है प्रदेश में लोगो ओर कर्मचारियों को ठंगने का काम किया है और जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया और अब सुखविंदर सिंह सूक्खु सरकार अब प्रदेश की काम सौंपी है जो जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिंदुजा समूह के वरिष्ठ सलाहकार एवं हिंदुजा समूह के पारिवारिक सहयोगी डॉ. एसके चड्ढा भेंट की।प्रतिनिधिमंडल में फ्लैगशिप कंपनी अशोका लीलैंड, इंडसइंड बैंक, गल्फ ऑयल, निक्षित डिजिटल के प्रतिनिधि शामिल थे। मुख्यमंत्री ने समूह को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अजय हिंदुजा के साथ बातचीत भी की और निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के आमंत्रित करने और राज्य को सहयोग प्रदान करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। डॉ. चड्ढा ने विभिन्न कल्याणकारी स्वरोजगार सृजन योजनाओं पर चर्चा की, जिन्हें की हिंदुजा समूह ने भारत के अन्य राज्यों में क्रियान्वित किया है। प्रबंध निदेशक एवं हिंदुजा समूह की कंपनियाें के सीईओ, अजय हिंदुजा ने मुख्यमंत्री से विभिन्न व्यापारिक प्रमुखों के साथ बातचीत करने के लिए जिनेवा, लंदन और मुंबई का दौरा करने का अनुरोध किया। उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कहा, अधिकारी दूरदर्शिता और नई सोच के साथ करें कार्य फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी दूरदर्शिता तथा नई सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को जिला में नई परियोजनाएं के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह बात बचत भवन ऊना में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे विकासात्मक कार्यों की शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला के सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखें। जिन स्थानों पर होर्डिंग स्थापित किए गए है उन्हें आकर्षक एवं सूचनाप्रद बनाने के लिए कार्य करें। मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस एवं खनन विभाग को जिला में अवैध खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सभी उपमण्डलाधिकारियों को कहा कि वे अपने क्षेत्राधिकार में खनन से सरकारी सम्पति हो रहे नुक्सान के लिए निरीक्षण करें एवं त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सभी उपमंडलाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बिना टैक्स और परमिट के चल रही वॉल्वो बसों का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उप-मुख्यमंत्री ने सभी उपमंडलाधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र का समुचित भू-बैंक डाटा तैयार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों की सूची तैयार की जाए तथा अवैध कब्जों को हटाने की रणनीति भी बनाई जाए। मुकेश अग्निहोत्री ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर के इतिहास से सम्बन्धित शीघ्र होर्डिंग्ज तैयार कर उचित स्थानों पर प्रदर्शित करें, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त हो सके। उपायुक्त राघव शर्मा ने आश्वस्त किया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 10 दिनों के भीतर जिला में भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला के समस्त विभागों के अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जुब्बल नावर कोटखाई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कपिल ठाकुर सहित समस्त युकां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया हैं। युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के पदाधिकारियों ने कोटखाई से जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि रोहित ठाकुर अनुभवी, मिलनसार, दूरदर्शी और ज़मीन से जुड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश का सबसे बड़ा महकमा हैं, जिसका विस्तृत कार्यक्षेत्र होने के साथ-2 शिक्षा संस्थानों में हज़ारों अध्यापक व कर्मचारी कार्यरत हैं। युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई ने कहा कि जुब्बल कोटखाई को शिक्षा जैसा महत्त्वपूर्ण विभाग मिलना प्रदेश सरकार में बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। युवा कांग्रेस ने कहा कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल ने शिक्षा मंत्री रहते हुए प्रदेश में शिक्षा के ढांचे को खड़ा करने और उसका विस्तार करने में महत्वपूर्ण कदम उठाएं थे। युवा कांग्रेस ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को उनके कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में पढ़े-लिखें युवाओं को भारी संख्या में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी जाना जाता हैं। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आगे कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता, सुधार और तकनीकी शिक्षा को रोजगार की दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के उस बयान का भी स्वागत किया हैं, जिसमें जिला स्तर पर मॉडल स्कूल खोलें जाने हैं। युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई ने अध्यक्ष कपिल ठाकुर, पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी हैं।
राज्य के मुख्य धार्मिक स्थलों में ई-परिवहन सुविधा को दिया जाएगा बढ़ावा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए स्कूलों में आधारभूत ढांचा विकसित करवाया जाएगा। यह बात आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत एसडी पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल पालकवाह में आयोजित वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। इस मौके पर उन्होंने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित भी किया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का विकास और गरीब लोगों की सेवा ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में तीन डिग्री कॉलेज के माध्यम से लड़कियों को घर-द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित करने के साथ ही हरोली कॉलेज को इस वर्ष के अन्त तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा हरोली क्षेत्र में 33 सीनियर सेकंडरी स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की प्रवृति को रोकने के लिए स्कूलों के समीप शराब के ठेकों को शीघ्र बंद किया जाएगा, ताकि बच्चों को पढ़ाई का अच्छा वातावरण मिल सके। उन्होंने शिक्षकों तथा अभिवावकों का आह्वान किया कि बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से परिचित करवाएं, ताकि देश निर्माण में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली की जनता को सीधा ऊना से जोड़ने के लिए प्रदेश का सबसे लंबा पुल तैयार करके जनता को सौंपा गया, जिससे साथ लगते सभी गावों को बेहतर सुविधा मिली है। स्थानीय जनता की सुविधा के लिए पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की नई योजनाएं निर्मित करवाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि प्रदेश में कोई भी क्षेत्र पानी की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों का जीर्णाेद्धार किया जाएगा। हरोली हल्के में भी धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ईसपुर से मंदिर दमामियां सड़क का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ई-वाहनों के संचालन को बढ़ावा दिया जाएगा और चिंतपूर्णी सहित राज्य के मुख्य धार्मिक स्थलों में परिवहन की इस नई सुविधा को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र की महिलाओं को प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए स्थानीय स्कूल को 51 हजार रूपए देने की घोषणा की। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, उपनिदेशक आरम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, स्कूल के प्रबन्ध निदेशक सुखदेव दत्त, जिला प्रधान रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव सतीश बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कैप्टन शक्ति चंद सहित स्कूल का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार कर्मचारियों को सभी देय लाभ समय पर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य सरकार अपने एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस के लाभ प्रदान करेगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ के साथ ही प्रदेश की सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान भी प्राप्त होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों को संबाेधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को उनके सभी देय लाभ समय पर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और अनावश्यक खर्चों के कारण आज प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपए के ऋण का भारी बोझ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को दोबारा पटड़ी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राज्य सरकार को डीजल पर वैट में 3.01 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि के लिए मजबूर होना पड़ा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में मात्र चुनावी लाभ के लिए प्रदेश में लगभग 900 संस्थान खोल दिए। यह सभी संस्थान एवं कार्यालय बिना किसी बजट प्रावधान के ही खोले गए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को कार्यशील करने के लिए प्रदेश सरकार को और 5 हजार करोड़ रुपए की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी पांच वर्षों में ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर अपना विशेष ध्यान केंद्रीत करेगी, क्योंकि प्रदेश की 90 प्रतिशत से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिकी को दृढ़ता प्रदान करने के दृष्टिगत दुग्ध उत्पादकों से प्रतिदिन 10 लीटर दूध की खरीद करेगी, जिसमें गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से क्रय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा, अपितु किसान सामुदायिक स्तर पर जैविक खेती के लिए भी प्रोत्साहित होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने सर्वप्रथम टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम का दौरा किया और आश्रमवासियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे आश्रमों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और राज्य सरकार ने इसके लिए 101 करोड़ रुपए के मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष के गठन का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस कोष के लिए उन्होंने अपना एक माह का वेतन दान किया है और सभी विधायकों से भी इसमें उदारतापूर्वक दान का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस निधि से अनाथ एवं निराश्रित लोगों को उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए धन की चिंता नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं। उन्हीं के कठिन परिश्रम और सहयोग से राज्य सरकार अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को सही दिशा में क्रियान्वित कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध बनाएगी तथा कर्मचारियों की सभी मांगों और सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने तथा उन्हें सुशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य के कर्मचारियों के सक्रिय एवं रचनात्मक सहयोग की अत्यन्त आवश्यकता है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं मुद्दों से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कर्मचारियों की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के विभिन्न पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। ठियोग/शिमला भाजपा जिला महासू की बैठक ठियोग में जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम और कॉल नेगी विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि भाजपा 2024 के आम चुनावों के लिए बूथ स्तर पर काम करने को सुदृढ़ हो रही है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और भाजपा का कार्यकर्ता बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदलाव बदले की भावना से काम कर रही है और जिस प्रकार से कांग्रेस ने अभी तक पूरे प्रदेश भर में 619 कार्यालय बंद कर दिए हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जिला महासू मे भी कई दफ्तर ऐसे थे, जहां पर सरकारी कर्मचारी काम कर रहा था पर उन दफ्तरों को भी रातों रात बंद कर दिया गया, इससे जनता को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार ने अभी पूरी कैबिनेट का गठन भी नहीं किया है, पर कार्यालय पहले बंद कर दिए, कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में 380 के लगभग शिक्षण संस्थान भी बंद करने जा रही है। ऐसी संभावना उभर कर आ रही है, इस सूची में 23 डिग्री कॉलेज, 98 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, 131 हाई स्कूल, 128 मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल है इनको भाजपा की सरकार ने खोला और अपग्रेड भी किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस की कूनीतियों का डटकर सामना करेगा। भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सुदृण नेतृत्व है। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने बैठक में बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और सभी मंडलश बैठकों की तिथि भी फाइनल की, आने वाले दिनों में 21 जनवरी को जुब्बल कोटखाई, 27 जनवरी को ठियोग, 28 जनवरी को रामपुर और चौपाल एवं रोहड़ू की मंडल बैठक 30 जनवरी को तय हुई है। अजय श्याम ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में अच्छे मत प्राप्त हुए हैं पर बड़े थोड़े अंतर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सीपीएस की नियुक्ति कर हिमाचल पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। बैठक में जिला के सभी मंडल अध्यक्षों ने भी भाग लिया।
Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu has mourned the sad demise of Amit Sharma (23) son of Vijay Kumar of village Talasi Khurd, tehsil and district Hamirpur and Havildar Amrik Singh (39) of village Mandwara of Dhanari tehsil of district Una, of 14 Dogra Regiment who were martyred in an accident in Machhil Sector of Kupwara district of Jammu and Kashmir. He has also mourned the demise of Naib Subedar Purshottam Kumar from village Majua Uttmi of Jammu who also sacrificed his life in this tragic incident. Chief Minister, while expressing his condolences to the bereaved family members assured to extend all the possible help to the grief-stricken family from the government and also prayed to the Almighty to grant peace to departed souls and strength to the family members to bear this irreparable loss. Deputy Chief Minister, Mukesh Agnihotri also expressed deep anguish over the demise of army Jawans and prayed almighty to give strength to the bereaved family members. In his condolence message, he said that the government always holds the serving and ex-servicemen in high esteem. We can never forget the sacrifices of the brave soldiers towards the Nation, he said. The vehicles in which these three brave-hearts were traveling skidded off the road during patrolling on a regular operation task in the forward area of the Machhil sector late at night on Tuesday.


















































