कहा, बिना कैबिनेट के कार्यालयों को बंद करना संविधान का उल्लंघन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के विधायक डॉ. जनक राज, सुखराम चौधरी और रीना कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से आज कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन चौहान ने प्रेस वार्ता की उससे साफ कांग्रेस पार्टी का भाजपा से डर झलकता है। भाजपा नेताओं ने कहा की जो सरकार 15 दिन से अपने कैबिनेट का गठन नहीं कर पाई है, वहां प्रदेश चलाने की क्या बात करती है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम किया, वह ऐतिहासिक है, हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों और 12 जिलों में संतुलित विकास हुआ। आज कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में नकारात्मक राजनीति कर रही है और सरकारी कार्यालयों को बंद कर रही है, पर हम कांग्रेस नेताओं को बताना चाहेंगे कि जितने भी कार्यालय यह बंद कर रहे हैं। इनको कैबिनेट की मंजूरी मिली थी और जब हिमाचल में कांग्रेस सरकार की कैबिनेट ही गठित नहीं हुई है, तो वह इन कार्यालयों को बंद कैसे कर सकते हैं, यह सीधा सीधा संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विधायकों की जिस समिति की बात कर रहे हैं, उन विधायकों की तो अभी तक शपथ भी नहीं हुई। यह समिति कार्यालय बंद करने की बात कैसे कर सकती है। कर्ज लेने की शुरुआत तो कांग्रेस पार्टी ने की थी और हिमाचल प्रदेश को कर्ज में कांग्रेस पार्टी ने डुबाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के विधायक हर्षवर्धन चौहान जितना भी सरकार के पक्ष में बोल ले पर उनके बोलने से वह मंत्री नहीं बन जाएंगे, जो काम उनके विधानसभा इलाके में कांग्रेस के 60 वर्ष के शासन में नहीं हुआ, वह भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार ने 5 वर्ष में कर दिखाया। आज शिल्लाई विधानसभा क्षेत्र में जितने भी कार्यालय खुले वह जयराम ठाकुर सरकार की देन है, पर यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अपने ही इलाके में बंद हुए कार्यालयो का स्वागत कर रहे हैं, इसका जवाब तो जनता देगी। हर्षवर्धन चौहान जी चाटुकारिता से कुछ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सरकार की दयनीय हालत है, कुल 15 दिन के भीतर ही हिमाचल प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई है। यह स्थिति स्पष्ट करती है की हिमाचल में सरकार अस्थिर है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला शहरी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुददों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र के ध्राैंक गांव के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने नरेश चौहान को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (मीडिया) नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक रोहित ठाकुर एवं अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता सुशांत कपरेट, जितेंद्र चौधरी, आदर्श सूद, आईएन शर्मा, केएन शर्मा, मोहन नेगी, संतोष नेगी, संजौली व्यापार मंडल और संजौली सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पूर्व भाजपा सरकार मे हुई सभी विवादित भर्तियों की भी जांच कर दोषियों को दी जाए कड़ी सज़ा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने JOA (IT) पेपर लीक मामले को गंभीर बताते हुए कर्मचारी चयन आयोग की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए, NSUI के राज्य महासचिव यासीन बट्ट ने कहा की आज प्रदेश के सैकडो़ युवा दिन रात मेहनत कर रोजगार प्राप्त करने के लिए अलग-अलग संस्थानों, विश्वविद्यालयों व पुस्तकालयों मे पढ़ रहे हैं। पिछले पांच वर्षाें में कई पेपर लीक हो चुके हैं, इसमें पुलिस का हो, JOA (IT) का हो, पटवारी का हो या विश्वविद्यालय में नियुक्तियों की बात हो, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन लगातार तत्कालीन मुख्यमंत्री को अवगत कराता रहा, राज्यपाल के समक्ष भी पूर्व सरकार के कार्यकाल मे हो रही धांधलियों को रखा गया, लेकिन तत्कालीन प्रदेश भाजपा सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। वहीं, इस बात की खुशी जताई की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु की सरकार ने दोषियों को पेपर लीक मामले को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। यह प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए सुखद घटना बताते हुए मौजुदा सरकार का धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने कहा की यह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल है की सीक्रेसी ब्रांच में CCTV कैमरे खराब हैं और पूर्व सरकार ने कोई ध्यान बीते पांच वर्षाें में नहीं दिया। इसके पूर्व प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है यह कैसे संभव है की भाजपा सरकार के समय हुई भर्तियों में एक ही महिला अफसर का बेटा 3-4 बार पूरे प्रदेश में परीक्षाओं मे टॉप कर रहा है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन किया जैसे त्वरित कार्यवाही अभी तक हुई है, उसी प्रकार से भाजपा सरकार मे हुई और भर्तियों को भी देखा जाए जिन-जिन पर आरोप लगे है और जो अधिकारी कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं उन्हें सजा मिले, ताकि प्रदेश के लाखों युवाओं का भरोसा इन संस्थाओं पर कायम रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है, जब किसी सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरूआत जनविरोधी निर्णयों से की हो। किसी भी प्रदेश की उन्नति, प्रगति एवं विकास तभी संभव है, जब उस प्रदेश की सरकार सकारात्मक सोच और दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करें, परंतु हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली बदला-बदली एवं राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। उन्हाेंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजटीय प्रावधान के साथ जो सरकारी संस्थान खोले थे, उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करने के आदेश पारित किए हैं। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब तक राज्य विद्युत 32, स्वास्थ्य संस्थान (पीएचसी, सीएचसी, अस्पताल) 291, विभाग के तहसीलें 3, उप-तहसीलें 20, कानूनगो सर्किल 9, पटवार सर्किल 80, आईटीआई 17, रेवेन्यू सब डिवीजन सर्किल, डिवीजन-सब-डिवीजन, सैक्शन 16, 2, लोक निर्माण विभाग एसडीपीओ, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट 18, आयुर्वेदिक अस्पताल 3, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र 41, अन्य 42 सहित 574 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है, जो न केवल जनविरोधी है, बल्कि तानाशाही निर्णय है, जिसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता। उन्हाेंने बताया कि भाजपा सरकार ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लेकर सभी संस्थान आवश्यकतानुसार एवं बजटीय प्रावधान के साथ खोले थे। इन कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से चलना प्रारंभ भी हो गया था और लोगों को सुविधाएं भी मिल रही थी, परंतु मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिना कैबिनेट बैठक के विभिन्न सरकारी संस्थानों को बंद करने के आदेश पारित कर दिए जो कि कानून संगत भी नहीं है और कांग्रेस पार्टी की संकीर्ण व दुषित मानसिकता का परिचायक है। उन्हाेंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जनमत देकर प्रदेश की कमान सौंपी है, परंु कांग्रेस पार्टी जनमत का अपमान करते हुए कुंठित मानसिकता एवं राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से निर्णय लेकर जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश सरकार इस प्रकार की तानाशाही कार्यशैली अपनाकर हिमाचल प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं एवं जनभावनाओं का हनन करने का प्रयास कर रही है, जो सर्वथा अनुचित है। उन्हाेंने बताया कि कांग्रेस सरकार को चाहिए था कि वो पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती, परंतु यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार सत्ता प्राप्ति के बाद से ही अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए जनहितों के विरूद्ध कार्य कर रही है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में आलोचना करती है और आपसे विनम्र आग्रह करती है कि प्रदेश सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से लिए गए इन सभी निर्णयों को तुरंत जनहित में वापस लिया जाए, ताकि प्रदेश में विकास की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी इन जनविरोधी निर्णयों के विरूद्ध पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में अनेक ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए जिन्होंने भारत के विकास को नवीन दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके विराट व्यक्तित्व और जन-जन के हित में लिए गए निर्णयों के लिए सदैव स्मरण रखा जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को देश के मानचित्र पर एक राज्य के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही स्थापित किया। उनके इस निर्णय से हिमाचल के विकास को उचित दिशा प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने और प्रदेशवासियों की चिर लंबित मांग को पूर्ण करने के लिए हिमाचलवासी सदैव उन्हें याद रखेंगे। उन्होंने इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी एवं उनके परिजनों से संबंधित प्रदर्शित वस्तुओ व छायाचित्रों इत्यादि में गहरी रुचि दिखाई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर, विधायक अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप सिंह पठानिया, रघुवीर सिंह बाली तथा चैतन्य शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में आयुषी पाठक द्वारा लिखित पुस्तक ‘जस्ट ए बिट मोर’ का विमोचन किया। यह पुस्तक कविताओं का संग्रह है, जिसमें लेखक ने कविता के माध्यम से प्यार और उम्मीदों को व्यक्त किया है और इसमें जीवन के विभिन्न रिश्तों के प्रति शांति, भावुकता और संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है। राज्यपाल ने आयुषी को उनके प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत प्रभावी ढंग से विचारों की गहराई को व्यक्त किया है। उन्होंने लेखक को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज ऐतिहासिक रिज, शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अटल जी सुशासन के प्रणेता थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सदाचार की जो मिसाल हमें मिली है, उसे आज जीवन में अपनाने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने नेतृत्व के उच्चतम मूल्यों को परिभाषित किया। देश के विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक सुहृदय राजनेता और भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे, जो हमेशा राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनार्था, जुब्बल एवं कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, उपायुक्त आदित्य नेगी, वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क शिमला में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावडे पर्यवेक्षक के रुप में सम्मिलित है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे उपस्थित रहे। मंगल पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका नाम विपिन परमार, सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा व डॉ. जनक राज सहित सभी 24 विधायकों ने प्रस्तावित किया और कुछ क्षणों में उनके नाम पर मोहर लगी। पांडे ने बताया कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में रहते हुए अच्छा कार्य किया और उनकी देखरेख में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की नकारात्मक सरकार का सामना करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इस उपलक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,मंगल पांडे, सतपाल सत्ती विपिन परमार, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और अन्य भाजपा दिग्गज नेताओं ने रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी जी ने अपने पूरे जीवन में शांति, अस्तित्व, करुणा, समानता न्याय और बंधुत्व के आदर्शों का पालन किया अटल बिहारी वाजपेयी एक कवि, लेखक, पत्रकार, राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह एक सच्चे राष्ट्रवादी थे और हमेशा राष्ट्रहित के लिए दलगत राजनीति से ऊंचे विचार रखते थे, वे चाहे सत्ता में रहे हो या विपक्ष में वह राष्ट्रहित के लिए सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। इसलिए उन्होंने भारतीय राजनीति का "अजातशत्रु" भी कहा जाता है। वास्तव में विशाल हृदय सम्राट, जननायक ने राजनीति में दृढ़ता व आदर्शों के साथ सम्मान प्राप्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी 1932 में बहुत कम उम्र में ही भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रभावित होकर आरएसएस में शामिल हो गए और 1974 में प्रचारक बन गए। 1951 में वे भारतीय जनसंघ के सदस्य बनकर औपचारिक रूप से राजनीति में शामिल हुए, उन्होंने 1957 में पहले बार लोकसभा चुनाव लड़ा और बलरामपुर से निर्वाचित हुए। उसके बाद राजनीति के क्षेत्र में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सांसद में उनकी जीवंत और अर्थमयी तर्क-वितर्क और चर्चा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी "वाजपेयी जी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे", 1980 में वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष बने। भाजपा नेताओं ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशासन के माध्यम से वाजपेयी जी के दृष्टिकोण को तार्किक निष्कर्ष पर ले जा रहे हैं, ताकि कोई भी पीछे न रहे और आत्मनिर्भर भारत का सपना जल्द से जल्द साकार हो सके। आज देश आजादी के 75 वर्षों को आजादी के अमृत काल के रूप में मना रहा है, वाजपेयी जी का सुशासन मंत्र जो अखंडता पर आधारित है। जाति, धर्म, लिंग, विचारधारा और सामाजिक आर्थिक स्थिति की विविधता के साथ आगे बढ़ते हुए गरीब पिछड़े वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समान अवसर प्रदान कर रहा है। देश आज उनकी जयंती को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है।
क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर शिमला शहर व साथ लगते क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन शिमला ने कुछ हिदायतें जारी की हैं। प्रशासन ने कसुम्पटी, पंथाघाटी, मैहली, ढली, मशोबरा, नालदेरा व कुफरी के स्थानीय निवासियों से आग्रह किया जाता है कि क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर सोलन व चंडीगढ़ की तरफ जाने और शिमला की ओर आने के लिए शोघी-मैहली व ढली बाईपास का प्रयोग करें ताकि इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सोलन से शिमला की ओर आने-जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह अगर कसुम्पटी, पंथाघाटी, मैहली, ढली, मशोबरा, नालदेहरा व कुफरी की तरफ जाना चाहते हैं, तो शोघी-मैहली बाईपास का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि भारी पर्यटक वाहन व बस में आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को आईटीबीपी चौक से तारा देवी के बीच पार्क करें। वहीं छोटे वाहनों से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को टुटीकंडी पार्किंग में पार्क करें। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की शिमला शहर में आवाजाही के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नियमित रूप से तारादेवी व टुटीकंडी बाईपास से शटल सेवा की सुविधा प्रदान करेगा। जिलाधीश शिमला ने कहा कि क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर शिमला शहर में केवल उन्हीं छोटे वाहनों को प्रदेश दिया जाएगा, जिनके पास होटल की बुकिंग की पुष्टि होगी। आदित्य नेगी ने सभी स्थानीय लोगों व पर्यटकों से अनुरोध किया जाता है कि क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर सड़क के किनारे कोई भी वाहन पार्क ना करें और शिमला को जाम से बचाने में सहयोग दें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव एम.सुधा देवी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। एम.सुधा देवी ने कहा कि निगम का गठन प्रदेश में अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है। निगम द्वारा अल्पसंख्यक युवाओं को व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने तथा आय सृजन की गतिविधियों के लिए स्वरोजगार उद्यमों की स्थापना करने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि निगम ने अब तक अल्पसंख्यक समुदाय के 3155 लाभार्थियों को 78.90 करोड़ रुपये के ऋण तथा 31 लाभार्थियों को 1.04 करोड़ रुपये शिक्षा ऋण के रूप में वितरित किए हैं। इसके अतिरिक्त निगम ने 1794 दिव्यांग लाभार्थियों को 50.76 करोड़ रुपये के ऋण भी वितरित किए हैं। इस प्रकार अक्तूबर, 2022 तक कुल 4980 लाभार्थियों को 130.07 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। सचिव ने वर्ष 2020-21 में निगम द्वारा 4 करोड़ रुपये का लाभांश अर्जित करने पर निगम के अधिकारियों को बधाई दी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित 781 लाख रुपये के लक्ष्यों के मुकाबले निगम ने 31 अक्तूबर तक 985.95 लाख रुपये के लक्ष्य हासिल किए। बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक विवेक भाटिया, प्रबंधक सी.एल. शर्मा तथा बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन से दो मोबाइल हेल्थ वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी है। यह वैन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से राज्य रेड क्रास को हिमाचल प्रदेश के चंबा और सिरमौर जिलों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, 80 लीटर भण्डारण क्षमता का रेफ्रिजरेटर, इलेक्ट्रिक कूलर, एग्जामिनेशन काउच, इलेक्ट्रिक सक्शन मशीन, माइनर सर्जरी सेट, नेब्युलाइजर, 12 चैनल क्षमता की ईसीजी मशीन, स्टेरलाइजर, डीफिब्रिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं समय की मांग है और यह वैन वर्तमान स्थिति में बहुत कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है और यहां प्राथमिक उपचार के लिए यह वैन काफी लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से उनका प्रयास है कि प्रदेश के हर जिले में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हों। राज्यपाल ने इन मोबाइल हेल्थ वाहनों का निरीक्षण भी किया और इनमें लोगों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रास के महासचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उत्सव का यह अवसर समाज में शांति और भाईचारा लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व मानवता के प्रति प्रेम का संदेश देता है और सभी को करुणा, नेकी और धर्म परायण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि क्रिसमस की सच्ची भावना हमें जरूरतमंदों की मदद करने और निराश लोगों के जीवन में आशा का संचार करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कामना की कि यह अवसर समाज में दयालुता की भावना पैदा करेगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों, विशेषकर ईसाई समुदाय को बधाई दी हैै। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में लोगों से एक न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए ईसा मसीह के जीवन और सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार समाज में भाईचारे के बंधन को मजबूत करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हैं क्योंकि इनसे हमें सेवा भाव, करुणा और विनम्रता की सीख मिलती है।
हिमाचल प्रदेश सयुंक्त कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए एक पारदर्शी एवं निष्पक्ष तबादला नीति की आवश्यकता है। पिछली सरकार में 5 सालों में तबादलों के ऊपर गोरखधंधा चलता रहा है। अपने लोगों को एडजस्ट करने के लिए सरकार ने 1 से 2 किलोमीटर में तबादला आदेश जारी किए थे। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ट्रांस्फर नीति को संशोधित कर कम से कम 25 किलोमीटर का रेडियस स्थानतरण के किया अन्यथा कुछ कर्मचारी व शिक्षक 1 किलोमीटर के रेडियस में ही पूरी उम्र घूमते रहेंगे और दूरदराज में फंसे शिक्षकों को शहर या कस्बे में आने का अवसर प्राप्त नहीं होगा। इसके अतिरिक्त प्रेस वार्ता में वीरेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जयराम सरकार के द्वारा पिछले 6 महीनों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करना कोई गलत कार्य नहीं है क्योंकि हर सरकार पिछली सरकार के कार्यों की समीक्षा करती है। जो कार्य नोटिफिकेशन ऑर्डर में सही नहीं बैठते है, उसे डी नोटिफाई करना सरकार का दायित्व बन जाता है। चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने ऐसे शिक्षण संस्थानों को खोला व स्त्रोन्नत किया जिसका कोई औचित्य नहीं था, वहां पर ना तो इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रावधान किया गया और ना ही स्टाफ की व्यवस्था की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वे बिना किसी असुविधा के राज्य में अपने प्रवास का आनंद उठा सकें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पर्यटकों के सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से पर्यटक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क न करें। क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है और इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में पर्याप्त कार्यबल और मशीनरी तैनात किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर बाई फोर वाहनों को भी तैनात किया जाना चाहिए। सीएम सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अटल टनल रोहतांग के आस-पास वाहनों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को रात्रि गश्त भी बढ़ानी चाहिए और शहरी स्थानीय निकायों को स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का उचित संचालन सुनिश्चित करना चाहिए। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों को भी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखना चाहिए, ताकि वे राज्य से अपनी यात्रा की सुखद यादें लेकर घर लौटें। उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और हमें सभी संभव सुविधाएं प्रदान करने के अलावा उनका बेहतर आतिथ्य-सत्कार सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उचित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को पार्किंग के लिए पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कई देशों में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड-19 मापदंडों का पालन करने और एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की अधिक आवाजाही के दृष्टिगत उचित कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और सुप्रसिद्ध एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले पर्यटक स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि राज्य की शांति व्यवस्था बनी रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर पर्यटकों से गुलजार रहता है, जहां पर्यटकों का गर्मजोशी से आतिथ्य-सत्कार करने की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रवास के दौरान घर जैसा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और अन्य विभाग ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करना सुनिश्चित करें।
तुगलकी फरमान के ऊपर चल रही है यह सरकार विकास से कोई लेना-देना नहीं केवल बदले की भावना से काम कर रही है कांग्रेस फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनी थी, तब से ही इस प्रकार की भावना उनकी सामने निकलकर आ रही थी, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पहली अप्रैल, 2022 से जितने भी फैसले पूर्व में जयराम सरकार द्वारा लिए गए हैं अनवर पुनः विचार किया जाएगा। कल प्रदेश सरकार ने एक ही नोटिफिकेशन के माध्यम से पूरे प्रदेश में 307 कार्यालय बंद कर दिए यह एक तुगलकी फरमान से कम नहीं है, यह दिखाता है कि यह सरकार एक हिटलर की सरकार है। इसके अलावा एक दिन में बिजली बोर्ड के 32 दफ्तरों को बंद करना निंदनीय है। हैरानी की बात तो यह है कि सभी दफ्तरों को एक उचित प्रक्रिया के माध्यम से सभी परमीशंस लेते हुए खोला गया था। उन्होंने कहा की एक दिन में 179 स्वास्थ्य संस्थाओं को बंद कर दिया, जिससे लोगों को जगह-जगह स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो रहा था, 79 पतवार सर्किल, 3 तहसील, 20 उप तहसीलें, 3 कानूनगो पटवार सर्किल और 16 सर्किल डिविजन को भी बंद किया गया। यह सब दिखाता है कि प्रदेश की सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं ह, उनको केवल चिंता है तो सिर्फ बदला लेने की। आज पूरे प्रदेश भर में हर मंडल में एसडीएम या उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा जा रहा है, जिसके अंदर इस सरकार की कड़ी निंदा भी की गई है और इस प्रकार के निर्णय सरकार ले रही है, उसको रोक लगे उस पर चिंतन करने को आग्रह किया गया है। अगर आप स्वास्थ्य संस्थाओं के बारे में बात करें, तो 40 स्वास्थ्य संस्थान तो केवल मंडी जिला में ही बंद किए गए हैं। इसके इलावा 25 सोलन में, कांगड़ा में 25 और 20 बिलासपुर के बंद किए गए हैं। आज से पहले ऐसा कभी हिमाचल प्रदेश के इतिहास में नहीं हुआ ऐसा हिमाचल प्रदेश में पहली बार हो रहा है। मैं दावा करता हूं की इस प्रकार की सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। क्योंकि इस प्रकार की सरकार में हिटलर राज साफ दिखाई दे रहा है। सरकार को कहीं ना कहीं यह भी सता रहा है कि मंडी में वह 10 में से 9 सीटें हार गए हैं, तभी मंडी में दल बल के साथ कार्यालय को बंद किया जा रहा है। इससे पहले धर्मपुर के शिवा प्रोजेक्ट का कार्यालय बंद किया गया और एक्सीलेंस सेंटर बंद किया गया और अब जब कार्यालय बंद हो रही है, तो सबसे ज्यादा तादात मंडी की निकल कर आ रही है। मंडी के बल्ह क्षेत्र में जो एयरपोर्ट बनना है, उसकी भी एजेंसी को बदला गया, सब नकारात्मक काम यह सरकार केवल मंडी में ही कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड के नवनिर्मित भवन का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर यहां एक जनवरी, 2023 से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। यह बात उप-मुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रवास के दौरान राजकीय महाविद्यालय खड्ड के नवनिर्मित भवन के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने विद्युत बोर्ड तथा लोक निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल विंग) के उच्च अधिकारियों को महाविद्यालय भवन के विद्युतीकरण का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने स्वां नदी पर पंडोगा से त्यूड़ी के मध्य बनने वाले पुल स्थल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह, हरोली में प्रस्तावित कॉलेज परिसर स्थल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी, तथा टाहलीवाल-पोलियां-जैजों सड़क पर दुर्घटना संभावित स्थलों का भी दौरा किया। मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास, कल्याण व गरीबों की सेवा प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार के ध्येय के अनुरूप जनसेवा की भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में ढांचागत व मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह को प्रदेश के पहले स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा तथा यहां पर स्मार्ट क्लासरूम व ई-लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सलोह विद्यालय के खेल मैदान में खेल संबंधी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में यहां पर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरोली उत्सव भी फिर से शुरू किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह में 26 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर को पुनः क्रियाशील किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में यह केंद्र इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश के युवाओं को दक्ष बनाने में सहायक सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नई बस सेवाएं आरंभ करने के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र से लंबी दूरी की अंतर राज्य बस रूट भी आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए आने वाले समय में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा व परिवहन क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सलोह विद्यालय में सुर-तरंग कार्यक्रम पुनः शुरू किया जाएगा, ताकि गीत-संगीत के क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखाकर कर पुनः उन्हें उचित मंच प्रदान किया जा सके।
प्रदेश सरकार ने अनूप कुमार रतन को हिमाचल प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। एडवोकेट अनूप कुमार रतन को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। छोटा शिमला के स्ट्रॉबेरी हिल निवासी अनूप कुमार रतन मूल रूप से जिला ऊना के अंब से संबंध रखते हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय अनूप कुमार रतन अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त थे। अनूप कुमार रतन को प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट के समक्ष मामलों की पैरवी करने के लिए एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। बुधवार को अनूप रत्न ने हाईकोर्ट में महाधिवक्ता का कार्यभार सम्भाला। इस दौरान अधिवक्ता सहित अन्य कांग्रेस के नेता उन्हें बधाई देने पहुचे। महाधिवक्ता नियुक्ति होने पर अनूप रत्न ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के जितने भी मामले कोर्ट में लंबित पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। अनूप रतन ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के एक्शन मोड में आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। प्रदेश सरकार ने आज लगभग 180 हेल्थ इंस्टीट्यूट (PHC, CHC, अपग्रेडिड अस्पताल), 74 तहसील, सब तहसील, कानूनगो सर्किल, पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी डिनोटिफाई कर कर दिया गया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए नए स्वास्थ्य संस्थान और अपग्रेड किए गए स्वास्थ्य संस्थान डिनोटीफाई किए जाते हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल, 17 उपमंडल और तीन ऑपरेशन सर्किल बंद कर दिए थे। बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को 32 कार्यालयों को डिनोटिफाई किया था। चीफ इंजीनियरों से इन नए कार्यालयों को खोलने पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। अब स्थानीय स्तर पर जरूरतों को देखते हुए सरकार इन सभी कार्यालयों की समीक्षा करेगी।
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च को लाइटस से सजाया गया हैं। चर्च में कल कैरोल सिंगिंग के साथ एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जाएगी। क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने बताया कि आज जतोग स्थित सेंटमाइकल चर्च में केंडल लाइट सर्विस होगी, जिसमें क्रिसमस केरोल गाई जाएगी और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जाएगी। वंही कल क्राइस्ट चर्च में कैरोल सिंगिंग का कार्यक्रम होगा, जिसमें एकदूसरे को बधाई दी जाएगी। इसके बाद फेलोशिप डिनर किया जाएगा। 25 दिसम्बर को सुबह 11 बजें विशेष प्रार्थना की जाएगी, जिसमें मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद क्रिसमस केक व कॉफी लोगों को बांटी जाएगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के भाजपा नेताओं का देश की आजादी में कोई योगदान न होने के बयान का कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का देश की आजादी में कोई भी योगदान नहीं है। कांग्रेस ने देश को आजाद करवाया और देश के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। राठौर ने आगे कहा उस समय भाजपा के नेता अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उनके नेताओं ने उस समय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कोर्ट में जाकर गवाही तक दी थी। भाजपा नेताओं के पूर्वजो का देश की आजादी या स्वतंत्रता संग्राम में कोई भी योगदान नहीं रहा है, जबकि कांग्रेस नेताओं ने देश को आजाद ही नहीं करवाया बल्कि देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण भी न्योछावर किए है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हो, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी हो उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि जो बयान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है, वह उसका समर्थन करते है। वही कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने को लेकर लिखे पत्र पर राठौर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में राहुल गांधी के साथ लोग काफी तादाद में जुड़ रहे और यह यात्रा काफी सफल हो रही है जिससे भाजपा घबरा गई है। इस यात्रा को रोकने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब राज्यों में चुनाव हुए तो उस समय कोरोना नजर नहीं आया और जब राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। ये केंद्र सरकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 32 कार्यालय बंद किए हैं, उससे साफ दिखता है कि सुक्खू सरकार केवल बदला बदली के भाव से काम कर रही है और उनको हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए गए उस निर्णय की भी निंदा करती है, जिसमें एक अप्रैल, 2022 से सभी कार्यालयों को बंद करने की बात की गई है, अगर गौर से देखा जाए, तो उसके अंतर्गत लगभग 150 कार्यालय बंद हो जाएंगे। यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस सरकार केवल मात्र बदला बदली की भावना से काम करना जानती है। अगर जनहित में कार्य हुए हैं, तो उनको बंद क्यों किया जा रहा है और अगर बंद किया जा रहा है, तो उसके बारे में पूर्ण विश्लेषण देकर जनता और लोगों को इस सरकार को बताना चाहिए कि इस कार्यालय को बंद करके सरकार को क्या फायदा हुआ है और जनता को क्या नुकसान। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि जिस-जिस डिवीजन और सब डिवीजन में इन 32 कार्यालय को बंद किया गया है, उन सभी मंडलों में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए बंद किए गए बिजली बोर्ड के कार्यालयों का ब्यौरा भी दिया जाएगा। इनमें शलाई, पोंटा साहिब, पच्छाद, रोहड़ू, सोलन, रेणुकाजी, शिमला, ग्रामीण सुजानपुर, सिराज, सुलहा, चुरहा, रामपुर, घुमारवीं और झंडुत्ता अपने-अपने मंडलों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रदेश में इस बार नए साल की शुरुआत बर्फबारी के साथ होगी। हिमाचल प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, पहला पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 28 से 31 दिसंबर तक सक्रिय होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 25 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ उतना ज्यादा प्रभावी नहीं होगा, लेकिन 28 दिसंबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ काफी प्रभावशाली रहेगा। इस दौरान शिमला, मंडी, कुल्लू, चम्बा, कांगड़ा के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहें हैं, जिससे ठण्ड काफ़ी बढ़ गई हैं। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में 25 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना हैं। लेकिन दिसंबर माह के आखिरी दिनों में कई हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। 28 दिसम्बर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे नए साल पर प्रदेश में बर्फबारी की संभावना हैं। प्रदेश में तापमान सामान्य से कम चल रहे जिससे ठण्ड काफ़ी बढ गई हैं। प्रदेश के निचले जिलों में इस दौरान मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना में धुंध छाई रहेगी, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष मुहिम शुरू की है। पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ तेज कर दी है। वहीं नशे के खिलाफ इस अभियान में ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से एक चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर पांगी-कल्पा रूट वाली बस में सवार था। जानकारी के अनुसार आरोपी से 9.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑकलैंड टनल के पास पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान बस को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान आरोपी चिट्टे के साथ बस में सवार था। चेकिंग करने पर युवक से चिट्टा बरामद किया गया। एएसपी शिमला सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रखा है, जिसके तहत हाल ही में एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। यह युवक एचआरटीसी बस से जा रहा था। चेकिंग के दौरान इसके पास से 9.84ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के प्रति सजग है और लोगों से अपील करती है की इन नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही एएसपी रमेश शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में स्कूल में अवकाश के चलते लोग शहर से बाहर जा रहे हैं, ऐसे में लोग अपने घरों को छोड़ने से पहले पड़ोसियों को बता कर जाएं। घर में किसी भी प्रकार की नकदी और कैश को छोड़कर ना जाएं। किसी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।
पांच वर्षाें में मिले केंद्र के सहयोग के लिए जताया आभार हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम का दिया फीडबैक फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं प्रोजेक्ट्स के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया और उसमें मिले केंद्र के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। साथ ही हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव की भी फीडबैक प्रधानमंत्री को दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सार्थक बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने जहां बीते पांच वर्षों में किए गए जनहित से जुड़े कार्यों से अवगत करवाया। वहीं, चुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश से विशेष स्नेह रखते हैं, इसलिए प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु उनका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा जनसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रखेगी। भाजपा विपक्ष की भूमिका मजबूती के साथ निभाएगी। राज्य के विकास को थमने नहीं दिया जाएगा और हर कार्य में पारदर्शिता रहे, इसके लिए विधानसभा के अंदर तथा बाहर आवाज उठाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है हिमाचल के लोगों को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।
भाजपा गलत फैसलों का विरोध करती है और करती रहेगी बिजली बोर्ड के दफ्तर बंद होने पर कोर्ट जाएंगे जनता को परेशान कर रहे हैं सुक्खू : कश्यप फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा बिजली बोर्ड के अनेकों दफ्तरो जिसमे लग भाग 10 इलेक्ट्रिकल डिवीजन, 6 ऑपरेशन सर्किल और 17 सब डिवीजनो को डिनोटिफाई किया गया है, इसका भाजपा कड़ा विरोध करती है। एक-एक करके सभी संस्थानों को बंद किए जाने के राज्य सरकार के फैसले पूर्ण रूप से सरकार का तानाशाही व्यवहार दिखता है। जयराम ने कहा की यह सभी डिवीजन और सब डिवीजन उचित रूप से खोली गई थी, जिसमें बोर्ड को बैठक और स्वीकृति एवं सरकार की सभी परमिशने ली गई थी। सुक्खू सरकार का यह रिवैया बेहद दुखदायी है। इन सभी निर्णयों का भाजपा विरोध करती है और करेगी, इसके खिलाफ हम कोर्ट भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और हमारी सरकार द्वारा जितने भी जनहित के निर्णय लिए थे उस पर राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बदला बदली की भावना से राजनीति कर रहे हैं और एक के बाद एक पूर्व जितने भी निर्णय जयराम सरकार ने जनहित के लिए थे, उसको पलटने का काम कर रही है। यह सरकार केवल निर्णय पलटने आई है। भाजपा इस प्रकार के निर्णय की घोर निंदा करती है। सुक्खू सरकार ने धर्मपुर स्थित शिवा प्रोजेक्ट का पहला कार्यालय भी बंद कर दिया और उस कार्यालय के तमाम कर्मचारियों को शिमला बुला लिया, इसी के साथ एक्सीलेंस केंद्र को भी बंद करने का कार्य किया। यह साफ दर्शाता है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जनहित की कोई टेंशन नहीं है उनको केवल भाजपा के अच्छे कार्यों को पलटने की टेंशन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कभी एसा नहीं देखा गया कि व क्षेत्र किस पार्टी का शाशित क्षेत्र है। अपितु केवल समग्र हिमाचल प्रदेश के विकास के उद्देश्य ही भाजपा का फोकस रहा। आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इस व्यवहार को देख जनता में भी आलोचना की चर्चाएं हैं, जो कि धीरे-धीरे जगजाहिर भी हो जाएगी। इस प्रकार की बदला बदली वाली सरकार राधा देर चलने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री अपने तो मंत्री भी नहीं बना पा रहे हैं और राजनीति कर जनता को परेशान कर रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खूने आज नई दिल्ली से जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि गत दिवस कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह क्वारंटाइन में हैं और उनमें कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने केउपरांत वह शीघ्र ही काम पर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई सभी 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं परखरा उतरने में हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है किकांग्रेस के ‘प्रतिज्ञा पत्र-2022’ में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की लंबित मांग के संबंध में किए गए वायदे को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पूराकिया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा किराज्य के वित्त विभाग को प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों की सुविधा के लिए ओपीएसके कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों और समाज के अन्य वर्गों के सुझावोंपर विचार किया जा रहा है, ताकि एक व्यवहार्य और व्यापक ओपीएस तैयार किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण हितैषी वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे न केवल राज्य के आर्थिक संसाधनों पर बोझ कम होगा, बल्कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग को इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा मिलेगा और सचिवालय और अन्य विभागों कोइलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक समुदाय को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करनेपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और बागवानी का योगदान लगभग 13 प्रतिशत है। इसलिए किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा युवा उद्यमियों की सहायता के लिए एक विशेष स्टार्ट अप फंड बनाया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा किप्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और प्रदेश सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दृढ़ प्रयास करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राष्ट्रीय लेखापरीक्षा तथा लेखा अकादमी चौड़ा मैदान शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एंड एएस) के 2022 बैच के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय को अपनाने से पहले एक अच्छा इंसान बनकर हम समाज, राष्ट्र और विशेष रूप से समाज के सबसे कमजोर वर्ग को अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। राज्यपाल ने सामूहिक कार्य भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम एक टीम की तरह कार्य करते हुए अपनी भूमिका प्रभावी रूप से निभा सकते हैं। इसलिए हमें ‘मैं’ की भावना को त्याग कर ‘हम’ की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। एक टीम का हिस्सा बन कर बेहतर परिणाम अर्जित किए जा सकते हैं। आईए एंड एएस के प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने उनसे आजीवन सीखने की भावना से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से उन्हें यह अवसर मिला है और इस जिम्मेदारी को समझते हुए समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्वयं को एक अच्छा इंसान बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि एक अच्छा इंसान ही अच्छी सेवाएं प्रदान कर सकता है। आर्लेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की युवा शक्ति को आधार मान कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अमृत काल में कुशल युवा पीढ़ी को राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के माध्यम से अधिकारियों ने शासन और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है। लोकतंत्र की एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्था में वरिष्ठ पदों पर आसीन अधिकारी मुख्य रूप से राजस्व बढ़ाने और उन्हें विधायिका द्वारा अनिवार्य रूप से व्यय संबंधी कार्यों पर कड़ी निगरानी रखते हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश की विविधता को अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर राज्यपाल ने अकादमी के डिजिटल पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर आईए एंड एएस प्रशिक्षुओं ने राज्यपाल को अपना परिचय दिया और सेवाओं में शामिल होने के अपने उद्देश्य से अवगत करवाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लेखापरीक्षा एवं लेखा अकादमी, शिमला के महानिदेशक मनीष कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और 2022 के नए बैच के लिए दो वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नेतृत्व के गुण, नवाचार, विचारों और अच्छे इंसान के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस बैच में भूटान और मालदीव से चार अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी हैं। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में कई वर्षों से भूटानी प्रतिभागी हिस्सा रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है कि जब मालदीव के महालेखा परीक्षक के दो अधिकारी इस प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम में शामिल हुए हैं। इससे पहले 2021 बैच की राधिका सूरी ने नए प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत किया। प्रशासन के निदेशक नवीन सिंघवी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रधान महालेखाकार सुशील कुमार, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, अकादमी के संकाय सदस्य, 2021 और 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी, अकादमी के परिवार जन और कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मीनाक्षी । रामपुर बुशहर भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने आज प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बोर्ड के नए खुले दफ्तरों को डिनोटिफाई किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध जताया है। गौर रहे कि पूर्व की भाजपा सरकार ने उपमंडल रामपुर के तहत निरथ में विद्युत उपमंडल खोला था।कौल नेगी ने कहा कि नए नवेले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम की शुरुआत की है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सुक्खू सरकार अपने इस जन विरोधी निर्णय को वापस लें। अन्यथा निकट भविष्य में जनता के सहयोग से सरकार को कड़ा विरोध झेलना होगा। उन्होंने कहा जयराम ठाकुर सरकार द्वारा पूर्व में रामपुर के निरथ में लोगों की सुविधा के लिए विद्युत उपमंडल खोला गया था, जिससे लगभग 8 से 10 पंचायतों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा सुखू सरकार ने इस निर्णय से उक्त लाभन्वित पंचायतों के लोगों के साथ धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा यदि वर्तमान कांग्रेस सरकार इसी प्रतिशोध की भावना से काम करती रहीं, तो उन्हें भविष्य में जनता का विरोध झेलना पड़ेगा।
देशभर में अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली भी कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण यहां लोगों को खराब विजिबिलिटी के कारण यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में भी इसका खूब असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 20 दिसंबर और 21 दिसंबर के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश कि बात करे तो हिमाचल में बीते सप्ताह तक रिकॉर्ड गर्मी के बाद अब सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 4 दिनों में मैदानी व निचले इलाकों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही दोपहर में ऊंचाई वालों क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम होगी। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं शीतलहर के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश में बीते 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस और 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। बीती रात में शिमला का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तो मंडी का 1.1 डिग्री, मनाली का 0.2 डिग्री, हमीरपुर का 2.8 डिग्री, सोलन 1.9 डिग्री, पालमपुर 4 डिग्री, भुंतर 0.4 डिग्री, सुंदरनगर 0.6 डिग्री, सोलन 1.9 डिग्री, चंबा का 3.7 डिग्री, ऊना का 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य की तुलना में मंडी के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमालयी राज्यों की समस्याओं के समाधान के लिए हिमालयी ग्रिड बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन में आयोजित तीन दिवसीय हिम-संवाद-‘ट्रांस हिमायलयन कान्फ्रेंस ऑन लोकलाइज़्ड सोल्यूशन एंड इंप्लीमेंटेशन स्ट्रेटेजी’ के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ने यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन नौणी विश्वविद्यालय, सेवा इंटरनेशनल, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना एवं इंडियन इकोलॉजिकल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की अपनी समस्याएं हैं जिन्हें सभी के सहयोग से हल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तटीय क्षेत्रों के लिए कोस्टल गार्ड ग्रिड बनाया गया है, उसी तर्ज पर हिमालयन ग्रिड पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हिम-संवाद एक प्रभावी मंच है जो इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आर्लेकर ने कहा कि इस प्रकार के प्रभावी मंचों से हिमालयी क्षेत्रों में भू-स्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने इस दिशा में सेवा इंटरनेशनल के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति कई समस्याओं का समाधान कर सकती है, लेकिन इसके लिए हमें अपने दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमृत काल के 25 वर्षों के पश्चात भारत विश्व गुरु बनेगा और हम इस दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा इसे संभव बना सकते हैं। हमें इस विश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा कि 25 वर्ष बाद भारत ‘सोने का शेर’ बनेगा। औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में उद्योग आधारित कृषि से प्राकृतिक खेती में परिवर्तन ने हिमालयी कृषक समुदायों के आजीविका संसाधनों को सुदृढ़ करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह पद्धति पूरे पारिस्थितिकी तंत्र, जल, मृदा, जैव विविधता को पोेषित करती है और हिमालयी क्षेत्र में समस्त कृषक समुदाय के हितों की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि सभी सत्रों में प्राकृतिक खेती एक प्रमुख विषय रहेगा। उन्होंने हिम-संवाद के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि यह मंच हिमालयी क्षेत्रों को एकीकृत करने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्याम परांडे ने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियां पूरे देश को सिंचित करती हैं और इस क्षेत्र के विचारों ने भी पूरे विश्व को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या का भरण-पोषण करता है और इसलिए हम समग्र विश्व के बारे में सोचते हैं। हमारे देश ने पूरे विश्व को योग और आयुर्वेद का ज्ञान प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भारत एक समृद्ध संस्कृति और संस्कारों का देश है। भारत ने पूरे विश्व को निःस्वार्थ भाव से शांति का रास्ता दिखाया है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पद्मश्री कंवल सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती हिमालयी क्षेत्र के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कृषक समुदाय से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने रसायन मुक्त पारंपरिक बीजों का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को भी रेखांकित किया और लोगों से हिमालयी क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान भी किया। सेवा इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक अभिषेक ने इस अवसर पर कहा कि हिमालय जीवन रेखा है और हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिम संवाद एक ऐसा मंच है जो हिमालयी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के विस्तार निदेशक डॉ. इंद्र देव ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
माता चिन्तपूर्णी और बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए रोप-वे विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां रोप-वे एवं त्वरित परिवहन विकास निगम (आरटीडीसी) के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही सभी परियोजनाओं और गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रोपवे परिवहन का एक पर्यावरण हितैषी साधन है। इसके माध्यम से हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा की दूरी को पर्याप्त रूप से कम होती है। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में एक किलोमीटर रोपवे लगभग 5-6 किलोमीटर सड़क दूरी के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पर्यावरण के अनुकूल, स्वच्छ और हरित परिवहन के इस साधन को बड़े पैमाने पर लागू करने की योजना है। इसके माध्यम से शहरों में भीड़-भाड़ को कम करने, छूटे हुए कस्बों में परिवहन सुविधा और पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा प्रदान किया जाएगा। आरटीडीसी ने शिमला में इस परियोजना के लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। उप-मुख्यमंत्री ने आरटीडीसी को अगले पांच वर्षों में इस परियोजना का सुचारू रूप से संचालन शुरू करने के निर्देश दिए इस रोपवे परियोजना में 1546.40 करोड़ रुपए की लागत के साथ 15 स्टेशनों को जोड़ने वाले 14.69 किलोमीटर रोपवे का नेटवर्क होगा। यह शहरी रोपवे परियोजना विश्व की अपनी तरह की दूसरी और भारत में पहली परियोजना होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मशाला और मनाली के लिए इसी तरह की शहरी रोप-वे परियोजनाओं को विकसित करने की योजना बना रही है। उप-मुख्यमंत्री ने आरटीडीसी को राज्य में ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि के तहत रोप-वे विकास के लिए नाबार्ड के दिशा-निर्देशों को तत्काल स्वीकृति के लिए मंत्रिमण्डल की बैठक में लाने के निर्देश दिए, ताकि 329 असंबद्ध बस्तियों (250 से जनसंख्या से अधिक) को संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए समग्र रोपवे का निर्माण करने के साथ-साथ कृषि और बागवानी उत्पादों की ढुलाई नाबार्ड आरआईडीएफ के तहत बड़े पैमाने पर की जा सके। उन्होंने आरटीडीसी को अगले पांच वर्षों में प्रत्येक जिला में कम से कम एक रोपवे विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य में संपर्क सुविधा बढ़ाकर रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को माता चिन्तपूर्णी मंदिर और बाबा बालक नाथ जी मंदिर के लिए रोपवे विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, आरटीडीसी के निदेशक अजय शर्मा, आरटीडीसी के मुख्य महाप्रबंधक रोहित ठाकुर और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा भी अब रात को जगमगाने लगी है। इससे पहले रिज मैदान पर केवल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर ही लाइटें लगाई गई थीं, जो कि रात के अंधेरे में भी प्रतिमा जगमगाती नजर आती है, जिस पर कांग्रेस ने चुनावों के दौरान सवाल भी खड़े किए थे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सहित हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की अनदेखी के आरोप लगाए थे और उस समय भी कांग्रेस ने इन नेताओं की प्रतिमा पर लाइट लगाने की मांग की थी, लेकिन उस समय लाइट नहीं लगाई गई। वहीं, कांग्रेस के सत्ता में आते ही नगर निगम ने इन प्रतिमाओं पर भी लाइट लगा दी गई है, ताकि प्रतिमाएं रात के अंधेरे में भी नजर आ सके। बाकायदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने नगर निगम को जल्द लाइट लगाने को लेकर निर्देश जारी किए और उसके बाद नगर निगम हरकत में आया और इन नेताओं की प्रतिमाओं पर भी लाइट लगा दी गई है। लाइट न होने से प्रतिमा अंधेरे में ही नजर आती थी, लेकिन अब ये प्रतिमा भी रात को जगमगाने लगी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आने के पश्चात उनके 21 से 24 दिसम्बर, 2022 तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। नरेश चौहान ने कहा कि धर्मशाला में 21 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली ‘आभार रैली’ भी स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार धर्मशाला में 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाला विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की नई तिथियां शीघ्र निर्धारित की जाएंगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधानी शिमला में नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। आए दिन पुलिस नशेड़ियाें को पकड़ रही है। साथ में नशा तस्करों को भी काबू किया जा रहा है। बावजूद इसके नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। ताजा मामले में राजधानी शिमला में उत्तराखंड के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शिमला पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की। आरोपी से 287.62 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। रिज मैदान पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। पुलिस को देर रात को सूचना मिली की एक व्यक्ति रिज मैदान पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से चरस मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तरकाशी से शिमला नशे का सामान लेकर आया है। शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विवेक माल्टा निवासी मोहरी जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के तौर पर हुई है। पुलिस अब आरोपी से इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस नशे के सामान को किसे डिलिवर करने वाला था।
तीन दिन तक हिमाचल सदन में रहेंगे Quarantine फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात थी, उससे पहले उनका टेस्ट किया गया, जिसमें इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब वह तीन दिन तक हिमाचल सदन में Quarantine रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी इंजीनियर संजीव शर्मा द्वारा अपने निवास एकेएस रेजिडेंसी में स्थानीय निवासियो और उमंग की टीम के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन संजीव शर्मा जी के पिता अमर नाथ शर्मा ने किया। इंजीनियर संजीव शर्मा जी ने बताया कि शिविर में नवनीत गुप्ता के अलावा उनके परिवार के सदस्यों शैलजा गुप्ता आयुष गुप्ता और कुसुम गुप्ता ने रक्तदान किया। इसी तरह एक ही परिवार के रविंद्र भारद्वाज, संजीव भारद्वाज और रीता भारद्वाज ने भी रक्तदान किया। शिविर में संजीव शर्मा ने 31वीं बार, विवेक शर्मा ने 21वीं बार, दुर्गा सिंह ने 19वीं, राहुल नेगी ने 17वीं बार, राहुल लखनपाल ने 14 वीं बार, नवनीत गुप्ता ने 16वीं बार, और अभिषेक भागड़ा ने 12वीं, मुकेश कुमार ने 7वीं और सोमनाथ ने 6ठी बार खून दान किया। संजीव शर्मा ने कहा रक्तदान एक महादान है, जिसे कर सभी को पुण्य का लाभ उठाना चाहिए। इस रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। रक्तदान शिविर में अनुराधा पंडित के अलावा राज लखनपाल, तेजू नेगी, मुकेश कुमार, अभिषेक भागड़ा, शिवानी अत्री, मीनाक्षी शबाब व अमित कुमार ने सहयोग किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमरश्मि सरस्वती विद्या मंदिर (विकास नगर) में किया गया। अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से (हिमाचल प्रांत संगठन मंत्री) गौरव अत्री,(प्रांत मंत्री) आकाश नेगी, (छात्रा प्रमुख) सीमा ठाकुर (SFD प्रांत प्रमुख) नितिन व्यास (विवि संगठन मंत्री) विशाल सकलानी इकाई अध्यक्ष कर्ण और मंत्री इंद्र नेगी उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग के पहले सत्र में सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलित किया, उसके उपरांत प्रांत संगठन मंत्री ने वक्तव्य रखा अपनी बात रखते हुए गौरव ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के इतिहासिक यात्रा से अवगत करवाते हुए बताया कि देश की आजादी के वक्त परिषद की मुख्य तीन मांगे थी कि भारत देश का नाम इंडिया से भारत रखा जाए। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् और भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी हो से ले कर के 1949 से 2022 तक के विभिन्न आंदोलनों वह सामाजिक कार्यों का नेतृत्व करते हुए ऐसे सभी कार्यों को सकारात्मक रूप अंत देना, वह आज भी अनेकों सामाजिक व छात्र हित के कार्यों का नेतृत्व कर रहा है। उसके उपरांत कार्यकर्ता का व्यवहार और कार्यपद्धति सत्र अरुण वर्मा ने रखा, जिसमें कार्यकर्ताओं को बताया गया की कार्यकर्ता को खुद के महत्व को पीछे रख कर के समाज एवं राष्ट्र हित के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया की कार्यकर्ता को खुद के लिए कठोर और समाज के अन्य नागरिकों के लिए नर्म व्यवहार रखना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वैचारिक यात्रा सत्र सीमा ठाकुर द्वारा संचालित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को परिषद की विचारधारा से अवगत करवाया तथा बताया गया की भारत सोने की चिड़िया और विश्व गुरु के रूप में विश्व को शिक्षा प्रदान करने का काम किया है। हम उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए संगठन का काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। SFD प्रांत प्रमुख नितिन व्यास ने एक इकाई और परिसर सक्रियता सत्र में कार्यकर्ताओं को समझाया की किस प्रकार से परिसर में कार्यकर्ता को अन्य विद्यार्थियों के प्रति सहयोग भाव रखते हुए संगठन का काम करना चाहिए। अभ्यास वर्ग में संचालन समिति द्वारा सभी प्रकार व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया था। समिति ने सुचारू रूप से अभ्यास वर्ग का संचालन किया अभ्यास वर्ग में कुल कार्यकर्ताओं की संख्या 48 रही। अंत में इकाई मंत्री इंद्र नेगी जी धन्यवाद भाषण में सफल कार्यक्रम हेतु सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां जल शक्ति तथा परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की, जिनमें दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जल शक्ति विभाग की बैठक को संबाेधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्यों का निवर्हन करें और प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर प्रयासरत रहें। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। बैठक में सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी, विभाग के प्रमुख अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके उपरां, उप-मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली व विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन सुविधा को और सुलभ एवं सुगम बनाने की दिशा में एक नई सोच एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने पर बल दिया। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नज़ीम, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अजय माकन से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। अजय माकन ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में पूर्व सांसद व पूर्व राज्य मंत्री तथा हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। दीपा दास मुंशी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन चौहान, संजय अवस्थी, सुंदर सिंह ठाकुर, अजय सोलंकी, भुनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
कोरोना महामारी के दौरान औंधे मुँह गिरे हिमाचल के पर्यटन कारोबार को इस साल पंख लग गए हैं। मध्य दिसंबर तक होटलों में ऑक्यूपेंसी 75 फीसदी से अधिक है। साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए अधिकतर होटलों में बुकिंग हो गई है। अब तक 50 फीसदी बुकिंग क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हुई है, क्योंकि इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर एक ही सप्ताह में आ रहे हैं, ऐसे में हिमाचल में रेकॉर्ड पर्यटक आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबन्ध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि नवंबर माह तक करीब 1 करोड़ 40 लाख पर्यटक हिमाचल पहुँचा है । इसमें विदेशी पर्यटकों की मात्रा 26 हज़ार है। कोरोना के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही हैं। लेकिन घरेलू पर्यटकों की संख्या में काफी उछाल आया है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार हिमाचल में पर्यटकों की संख्या पिछले सारे रेकॉर्ड तोड़ सकती है। पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन निगम कई आकर्षक विशेष पैकेज भी लाया है, जिसमें 24 हज़ार 900 रुपए में निगम के होटलों में 4 दिन व रात का विशेष पैकेज रखा गया है।
छात्र राजनीति में सुक्खू ने NSUI से जुड़ककर शुरू किया था अपना राजनीतिक सफर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन टीम व NSUI के पूर्व व वर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलकर की विशेष चर्चा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली स्थित एनएसयूआई राष्ट्रीय मुख्यालय पर पहुंचे। NSUI कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलकर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष छतर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुख्यालय प्रांगण में NSUI के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवा व छात्र नेताओं को सच्ची राष्ट्रभक्ति व सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। अपने कॉलेज व यूनिवर्सिटी के दिनों को याद करते हुए उन्होंने अपने छात्र राजनीति के कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी छात्रों व कार्यकर्ताओं से साझा किए। इस अवसर पर NSUI के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर, प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर और पूर्व में NSUI में रहे राष्ट्रीय अध्यक्षों में रोहित चौधरी, अमृता धवन, अलका लांबा सहित सैंकड़ों छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब रहे कि सन 1981 में शिमला महाविद्यालय में NSUI के क्लास रिप्रेजेंटेटिव (CR) से छात्र राजनीति शुरू करने वाले सुखविंदर सुक्खू वर्ष 1989 में NSUI के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद वे प्रदेश यूथ कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर भी पार्टी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। NSUI छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री पद का सफर तय करने वाले सुखविंदर सुक्खू की सरकार में कांग्रेस के कुल 40 विधायकों में से दस विधायक एनएसयूआई की पृष्ठभूमि से हैं। प्रदेश के युवाओं व छात्रों को उम्मीद है कि सुक्खू सरकार हिमाचल में शिक्षा, रोजगार व विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व आयाम स्थापित करेगी।
हताश, निराश और दिवालिये पाकिस्तान के बचकाने विदेश मंत्री से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं? फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ देश भर में जोरदार धरना-प्रदर्शन करे गए, ये विरोध प्रदर्शन देश के सभी प्रदेशों की राजधानी में किया गया जिसके शिमला भी शामिल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जलाया और पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा करी। सत्ता में बने रहने के स्वार्थ के बीच पाकिस्तान की बदहाल होती आर्थिक स्थिति, पाकिस्तान की अराजकतापूर्ण स्थिति, पाकिस्तान की सेना में मनमुटाव, दुनिया के देशों से खराब होते पाकिस्तान के रिश्ते और आतंकवाद को पाल-परोस कर बड़ा करने की नीति से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ऐसा कायरतापूर्ण, अहमकाना और गिरा हुआ बयान दिया है। हताश, निराश और दिवालिये पाकिस्तान के बचकाने विदेश मंत्री से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा एक ओर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की धाक जम रही है, दूसरी ओर हर मोर्चे पर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ रही है। एक ओर भारत की विदेश नीति की सर्वत्र सराहना हो रही है, दूसरी ओर पाकिस्तान को छोटे से छोटा देश आंखे दिखा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध में पाकिस्तान के छात्र तो तिरंगे के सहारे सुरक्षित निकल पाए थे, ये तो सबने देखा है। उन्होंने कहा पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हमारी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह के निंदनीय और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। ऐसा बयान देकर बिलावल भुट्टो ने न केवल सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को तार-तार दिया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों की हर मर्यादा को भी लांघ दिया है। क्या बिलावल भुट्टो की इतनी हैसियत है कि वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माेदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करें। बिलावल भुट्टो की गिरी हुई इस हरकत ने विश्व पटल पर पाकिस्तान की कलंक गाथा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हैदराबाद में SFI छात्र संगठन का अखिल भारतीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस समेलन में देशभर के अनेकों संस्थानों से छात्र नेता शिक्षण संस्थानों में आ रही समस्याओं को लेकर पर चर्चा करते हैं। इस सम्मेलन का आयोजन तीन वर्ष के अंतराल के बाद किया जाता है। सम्मेलन में देशभर से छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर एक कमेटी गठित की जाती है, जो देश भर में छात्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं, इस बार SFI हिमाचल के राज्य माह सचिव अमित ठाकुर को उन्हें केंद्रीय कमेटी में स्माइल किया गया। अमित ठाकुर के केंद्रीय कमेटी में शामिल होने पर पूरे जिला में ख़ुशी की लहर है। अमित ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के एक छोटे से गांव भवाई से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा मिशनरी स्कूल परमहंस योगानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से पूरी की है। उसके बाद अमित ने नाहन महाविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। इसी दौरान वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे व एसएसआई से ही 2013 में नाहन महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 2017 में अमित राज्य सचिव चुने गए और आम सहमति से 2020 में उन्होंने नोहराधार जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद का चुनाव जीता।
SCA अध्यक्ष रह चुके हैं और लड़ चुके जिला परिषद का चुनाव फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला छात्र संगठन SFI का अखिल भारतीय महासम्मेलन इन दिनों हैदराबाद में चला हुआ है, इसमे देश भर के अनेकों संस्थानों से छात्र नेता शिक्षण संस्थानों में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हैं। तीन वर्ष के अंतराल के बाद इस तरह का महासम्मेलन आयोजित किया जाता है और देश भर में छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर एक कमेटी गठन किया जाता है, जो देश भर में छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। छात्र संगठन के महासम्मेलन में इस बार अमित ठाकुर जो SFI हिमाचल के राज्य माहसचिव हैं, उन्हें केंद्रीय कमेटी में राज्य सचिव चुना गया है। अमित ठाकुर हिमाचल प्रदेश एसएफआई राज्य सचिव सिरमौर जिला के एक छोटे से गांव भवाई विधानसभा क्षेत्र रेणुकाजी से संबंध रखते हैं। अपनी आरंभिक शिक्षा नजदीकी मिशनरी स्कूल परमहंस योगानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से पूरी करने के बाद नाहन महाविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे व एसएसआई से ही 2013 में महान महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए। 2017 पहली बार राज्य सचिव चुने गए आम सहमति से 2020 में नोहराधार जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़कर भाजपा कांग्रेस के दिग्गजों को कड़ी टक्कर देते हुए सम्मान जनक जनसहयोग हासिल किया और 17वें अखिल भारतीय सम्मेलन में इन्हें अखिल भारतीय सचिवालय सदस्य के रूप में चुने जाने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी लहर है। यह हिमाचल प्रदेश के साथ साथ जिला समस्त सिरमौर वासियो के लिए गर्व का क्षण है। ऐसे होनहार युवा राजनीतिक क्षेत्र में आगे आकर क्षेत्र व प्रदेश का नेतृत्व करें।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहाड़ी राज्यों में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को लागू करने में प्रथम स्थान हासिल करने और आईसीजेएस (इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के क्रियान्वयन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य पुलिस को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए जन मित्र पुलिस की आवश्यकता है। हिमाचल ने लगातार तीसरे वर्ष प्रतिष्ठित सीसीटीएनएस पुरस्कार जीता है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें राज्य द्वारा जीते गए पुरस्कारों से अवगत करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, रेरा प्रमुख डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना, डीआईजी, डीके चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को लागू करने में प्रथम स्थान हासिल करने और आईसीजेएस (इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के क्रियान्वयन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य पुलिस को बधाई दी। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में राज्यपाल से भेंट की और उन्हें राज्य द्वारा जीते गए पुरस्कारों से अवगत कराया। राज्यपाल ने कहा कि सीसीटीएनएस पुलिस की कार्यप्रणाली की रीढ़ है और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू समेत कांग्रेस के 40 विधायकों ने राजस्थान में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 वें दिन हिस्सा लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नजर आईं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारत जोड़ो देशभर में इतिहास रच रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर ने कहा कि हिमाचल में सरकार बनाना पार्टी के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा हिमाचल हिमालय का ताज है और ताज अब कांग्रेस के पास है। प्रदेश की जनता ने जो विश्वास दिखाया है, पूरी पार्टी एक साथ मिलकर उसपर खरा उतरेगी। इस मोके पर प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा का हिस्सा बने। वहीं राहुल गांधी ने भी हिमाचल के नेताओं का सत्कार किया और प्रतिभा, सुक्खू और मुकेश का विजय हाथ उठाया। राहुल गांधी ने भी हिमाचल के नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साँझा करते हुए लिखा- हम भारत जोड़ो यात्रा पर इसी विश्वास के साथ निकले थे कि राह कठिन होगी, मगर बदलाव मुमकिन है और 100 दिनों के सबके प्यार और सौहार्द से यह विश्वास और भी पुख्ता हो गया है। आज भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और विधायक शामिल हुए। राज्य में उनकी मेहनत और तपस्या की सफलता इस बात का प्रतीक है कि हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया है।


















































