धर्मशाला व पच्छाद उप चुनाव में भाजपा उमीदवार भारी अन्तर से जीत हासिल करेंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कुनिहार के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। प्रो प्रेम कुमार धूमल पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर हमीरपुर वापसी पर कुछ समय के लिए कुनिहार रुके जँहा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। अपनी ही पार्टी के खिलाफ रुष्ट हुए नेताओं के बारे में उन्होंने कहा कि हर पार्टी व परिवार में मन मुटाव चलता रहता है नाराज नेताओं व कार्यकर्ताओं को मनाने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में जा रहा है व नये नये आयाम छु रहा है। पूरा देश भाजपा व नरेंद्र मोदी की नीतियों को समझ रहा है व सराहना कर रहा है।भाजपा सरकार द्वारा लोगो के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याण कारी नीतियों व योजनाओं बारे लोगो को बताया जा रहा है। इस मौके पर पी एम सी के निदेशक अमर सिंह ठाकुर,मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, मण्डल महामंत्री देवेन्द्र शर्मा,मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश गौतम,सोनिया ठाकुर,कौशल्या कँवर,विजय ठाकुर,इंद्रपाल शर्मा,गोपाल कृष्ण शर्मा,स्यामानंद,हीरा लाल चन्देल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एन एस एस शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवियों ने विद्यालय प्रांगण व मैदान की साफ सफाई की। स्वयं सेवियों ने पूरे मैदान में जगह जगह बिखरा पड़ा कूड़ा करकट इकठ्ठा कर उसे नष्ट किया।कुछ स्वयं सेवियों ने विद्यालय में बनी फूलों की क्यारियों की गुड़ाई व साफ सफाई की। संध्या कालीन सत्र में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त व जिला सोलन हॉकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश अत्री ने स्त्रोत व्यक्ति के रूप में पहुंचकर स्वयं सेवियों को समाज मे फैल रहे विभिन्न प्रकार के जान लेवा नशो के बारे जागरूक कर नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने स्वयंसेवियों को जीवन मे अपने लक्ष्य को बनाने व उसे पूरा करने के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर,एन एस एस प्रभारी सीताराम,रीता वर्मा व करतार सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित थे।
कुनिहार क्षेत्र के लोगों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा लम्बे समय से सिविल अस्पताल कुनिहार के लिए की जा रही 108 एम्बुलेंस सेवा की मांग की खानापूर्ति कर क्षेत्र के लोगों से एक भद्दा मजाक किया गया है। बता दे लगभग 20 पंचायतों का केंद्र बिंदु कुनिहार सिविल अस्पताल में प्रतिदिन सैंकड़ो मरीज अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए आते हैं।तथा कई मरीजो को गम्भीर अवस्था मे सोलन शिमला रैफर किया जाता है।तथा सड़क दुर्घटना के गम्भीर मामले भी यंहा से सोलन शिमला या चंडीगढ़ रैफर किए जाते हैं।जिसके लिए लोगो को प्राइवेट वाहन या टैक्सी कर गम्भीर अवस्था मे बिना किसी स्वास्थ्य सेवा के मरीज को मजबूरी वश सोलन, शिमला या चंडीगढ़ पहुंचाना पड़ता है।कुनिहार से सोलन, शिमला की दूरी लगभग 45 किमी है तो चंडीगढ़ लगभग 80 किमी है।इतनी लम्बी दूरी तक पहुंचते पहुंचते गम्भीर अवस्था मे मरीज की हालत बहुत ही नाजुक हो जाती है तो कई बार मरीज यंहा तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।इस समस्या को देखते हुए बड़े लंबे समय से क्षेत्र के लोग व सामाजिक संस्थाएं यहाँ 108 सेवा की मांग कर रहे थे। जिसे पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दिन पहले चण्डी ब्लॉक से एक पुरानी एम्बुलेंस जिसका स्वास्थ्य खुद ही खराब है।सिविल अस्पताल कुनिहार में खड़ी कर दी है। क्षेत्र में चर्चा है कि इस एम्बुलेंस की पासिंग भी नही हुई है व इसे चलाने के लिए चालक तक नही है।विकास सभा कुनिहार के अध्यक्ष धनीराम तनवर,सर्व एकता मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर,नव चेतना संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कँवर सहित अन्य सभी संस्थाओं के पदाधिकारियो ,सदस्यों व आम जनता ने कुनिहार व आसपास की पंचायतों के लोगो से इसे एक भद्दा मजाक बताया है। तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है।इनका कहना है कि अगर सरकार व विभाग 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नही करवा सकती तो ऐसा भद्दा मजाक जनता के साथ क्यों किया जा रहा है। जब इस बारे बी एम ओ अर्की राधा शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि चण्डी ब्लॉक के सी एच सी में दो एम्बुलेंस थी जिसमे से एक को कुनिहार के लिए भेजा गया है।इसके सारे कागजात चैक करके व इसमें जो कुछ कमी होगी उसे पूरा कर व चालक का इंतजाम कर इसे जल्द ही लोगो की सेवा के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
A three-member team led by Naveen Sharma, Vice-Chairman, Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam (HPKVN), Shimla visited Dr Y S Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni on Friday. The team interacted with the university officials for collaborating on skill development programmes for entrepreneurship in different aspects of horticulture and forestry. During the meeting, Dr Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor highlighted the scope of collaboration in different fields of specialization such as fruit and vegetable processing, mushroom cultivation, beekeeping, floriculture, medicinal and aromatic plants, nursery raising of horticulture and forestry crops, training and pruning of horticultural crops, natural farming, fruit and vegetable production, etc. He apprised the team that the university has created a ‘Centre for Skill Development in Agricultural and Allied Sciences’ to cater to the needs of clientele in above-mentioned fields. The visiting team also interacted with Dr Kulwant Rai Sharma, Dean, College of Forestry-cum- in charge of the centre, Dr Anju K Dhiman, Convener and other members of the centre. The team was highly satisfied with the visit and further interactions will be held for signing MoUs with the university. The team also visited the experimental farms/laboratories, processing units of the university.
साई बिलाइट इंटरनेशनल स्कूल धर्मपुर ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान और प्रदूषण मुक्त दिवाली को नाटक द्वारा लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की। कक्षा तीसरी की छात्रा सृष्टि ने अपने भाषण से लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया। स्कूल के निर्देशक दिपिन बक्शी, प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
बी एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार में बड़ी धूमधाम से प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों का 24वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया । इसमे चंदर मोहन शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर इंदर पाल निदेशक हवाई अड्डा सलाहकार बोर्ड, सुनीता ठाकुर प्रधान हाटकोट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकित की। मंच का संचालन करते हुए मीरा देवी ने सर्वप्रथम अतिथि महोदय का भव्य स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई । उसके बाद एन एस एस छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। तीसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमे मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान, गाँधी एक यात्रा, रामायना नाटिका, रासलीला नृत्य आदि आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्या अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का व अन्य सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों को समृति चिन्ह और शौल देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय को इस वार्षिक समरोह के लिए बधाई दी। मुख्यातिथि ने तीसरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को पिछले सत्र में A ग्रेड प्राप्त करने वाले सभी बच्चों रायना , मानवी, नव्या, तानिया , रिधिमा, हिरण्याभ , गीतिका, कार्तिक शर्मा, इशिता, अनिरुद्ध सिंह, करण , लक्ष्य मेहरा , नैतिक, वैष्णवी, पावस, अनन्या , हार्दिक, समीक्षा, अश्मित, आर्यन नेगी, आकृति, वंशिका शेख, महिमा तंवर, गार्गी शर्मा, हंसिका, भव्या, मिहिर कौशल, आन्वी, दिव्या, आस्था, प्रिया, राधिका, गौरव, केशव, जतिन शर्मा, चैतन्या, भव्या सिंह, मन्नत, सुम्रिता, ध्रुव सिंह, शिवांश ठाकुर, सौम्या ठाकुर, अविका शर्मा, रमनदीप, रिधि मल्होत्रा, कुसुमिता शर्मा, अंशुमान, निहारिका, कोणार्क शर्मा, सक्षम, योगिता, सारिका, स्नेहा, प्रिया, पलक, सिमरन, जेसमीन, निकिता शर्मा, गौरांग मित्तल, यतिन शर्मा, लक्ष्य, चार्वी, शिवांश, ज्योत्स्ना, गरिमा, भव्या सिंह, पारुल शर्मा, दिशा तंवर, एडविल, आशीष वर्मा, मृदुल और श्रेया को , वार्षिक सांकृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को, 100% उपस्तिथि में महिमा तंवर, नेहा, गौतम तंवर, चैतन्या, भव्या शर्मा, रमनदीप को व बेस्ट आर्ट एंड क्राफ्ट में सुम्रिता और गौरव को, राज्य स्तर की खेल कूद स्पर्धा में भाग लेने वाले छात्र याशिका, गुंजन, दिव्यांशी, निष्ठा, कनिका और पारुल को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पदम् नाभम ने मुख्यातिथि ,विशिष्ट अतिथियों , सभी अभिभावकों का इस समारोह में पधारने के लिए धनयवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप प्रधानाचार्य किरण जोशी, विद्यालय प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष कैप्टेन रणधीर कँवर, पी टी ऐ उपाध्यक्ष जय पाल, पी टी ऐ सदस्य रंजना, भीमा, विद्यालय मुख्या सलाहकार रोशन लाल, हंस राज समाज कार्यकर्ता, नरेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समरोड़, हेमंत मीना SDO बी एस एन एल, एस के शर्मा EXN बिजली विभाग जबल झमरोट, जगदीश अत्री,संजीव चौधरी, राजेंदर धीमान, ज्ञान दास ,रामेश्वर कुमार विद्यालय समन्वयक, विद्यालय का समस्त अध्यापक वर्ग व सभी बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। सभी अभिभावकों और बच्चों के लिए जल - पान की वयवस्था की गई थी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी नरेंद्र ठाकुर तथा सहायिका शिवानी सोनी के नेतृत्व में प्रातःकाल रोजाना की तरह भजन गायन करते हुए प्रभात फेरी का आयोजन किया। तत्पश्चात पाठशाला प्रांगण में शारीरिक व्यायाम योगा इत्यादि करने के उपरांत विद्यालय परिसर की साफ सफाई की। नालियों में जमा हुए कूड़े कचरे को बाहर निकालकर उस का निष्पादन किया तथा पेयजल की टंकियों को साफ किया तथा उनमें शुद्धीकरण हेतु दवाई मिलाई गई।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में आपदा प्रबंधन समर्थ योजना के अंतर्गत मॉक ड्रिल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे ही लंबी सिटी की आवाज कानों में पड़ी वैसे ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं बाहर मैदान की ओर दौड़ पड़े। जो दौड़कर बाहर नहीं आ सके उन्हें स्वयंसेवकों ने स्ट्रेचर पर उठाकर बाहर लाया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता नारा लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यालय के समस्त छात्रों एवं अध्यापकों ने रूचि पूर्वक भाग लिया। उन्होंने यह भी बताया कि हमें ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए,ताकि प्राकृतिक आपदाओं से कम से कम नुकसान हो सके।
Defending champion team for the last two years, hosts Pinegrove School, Solan will clash with the lads from Punjab Public School Nabha in the finals of the 22nd Sub Junior Inter Public School Hockey Tournament for Boys 2019 at Dharampur. Earlier in the league matches of the tournament Pinegrove boys lost their last league match against PPS, Nabha by 3-2 not before they had made their way into the finals by virtue of their impressive wins in the earlier league matches. Anitwinder of the winning side was awarded the Player of the Match. In the match between Mayo College, Ajmer and Scindia Boys' School, Gwalior the score card read 5-0 in favour of Mayo College. Advaya Sidharth Bhatia of Mayo College was adjudged the Player of the Match. PPS, Nabha lads marched into the final by outplaying Scindia School, Gwalior by 4-0. Salaria of the winning side was declared the Player of the Match
परवाणू के हरीश ब्रदर गोयल पेंट के डिस्ट्रीब्यूटर ने पेंट और ठेकेदारों की एक बैठक बुलाई गई। इसमें पेंट में पुट्टी लगाने की विशेष जानकारी दी गई ताकि पेंट में अगर पुट्टी अच्छे ढंग से लगाई गई तो इसकी पकड़ मजबूत होती है।
राजकीय महाविद्यालय सोलन में शुक्रवार को सत्र 2019 - 20 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम कौशिक ने मेरिट के आधार पर मनोनीत अध्यक्ष पद के लिए बी एस सी पंचम वर्ष की छात्रा अवनी शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए साक्षी नेगी, सचिव पद के लिए कार्तिक नेगी, सयुक्त पद के लिए पूनम को शपथ दिलाई। इस समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक तथा समस्त छात्र - छत्राएं उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम प्रभारी नरेंद्र ठाकुर तथा शिवानी सोनी के नेतृत्व में प्रातः काल में मधुर मधुर भजन गाते हुए प्रभात फेरी का आयोजन किया। तत्पश्चात प्राथमिक पाठशाला के साथ बनी बावड़ी तथा शिव मंदिर दाड़लाघाट की दोनों बावड़ियों को साफ सुथरा किया। उसके बाद बाडू बाड़ा देव मंदिर का रास्ता साफ किया। रास्ते की झाड़ियों तथा अवांछित घास को काट कर नष्ट किया।
Pinegrove School, Solan which is hosting the 22nd Sub Junior Inter Public School Hockey Tournament for Boys 2019 saw four matches being played on the 2nd day of the tournament. Hosts team Pinegrove School outplayed Mayo College by 2-0 in their second league match. Armaan of the winning side was awarded the ‘Player of the Match’. In another match between PPS, Nabha and Daly College, the score card read as 1-1. Priyanjal Shukla of Daly College was declared the ‘Player of the Match’. In back to back matches, Pinegrove boys defeated Scindia School, Gwalior lads by 5-0. Srijal of the winning side was declared the ‘Player of the Match’. The fourth match played between Daly College, Indore and Mayo School, Ajmer ended with the score card reading as 2-1 in favour of Daly College. Hridayaansh of Daly College walked away with the ‘Player of the Match’ award.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार में चल रहे एनएसएस शिविर में 50 स्वयं सेवी अपने व्यक्तित्व विकास के साथ साथ आस पास के गाँवो में जाकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर रहे है। लोगों को स्वच्छता के साथ - साथ नशे के दुष्परिणामो के संदेश दे कर जागरूक कर रहे है। इस दौरान पुलाहड़ा गावं में ग्रामीण मनोहर ठाकुर, चेत राम,श्याम लाल, जगदीश गर्ग सहित कार्यक्रम अधिकारी सीता राम, रीता वर्मा,महेंद्र सिंह राठौर सहित स्वयंसेवी उपस्थित थे।बुधवार 16 अक्टूबर 2019 को एनएसएस शिविर का समापन होगा।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल में 18 से 20 अक्तूबर, 2019 तक आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के आयोजन को लेकर आज नालागढ़ में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने की। प्रशांत देष्टा ने कहा कि रेडक्रॉस मेले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में 18 अक्तूबर को पंजाबी, 19 अक्तूबर को हिमाचली तथा 20 अक्टूबर को राजस्थानी कलाकारों द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले को पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार रेडक्रॉस मेले के शुभारंभ पर 18 अक्तूबर को प्रातः राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ से नशा निषेध के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली आयोजित की जाएगी। रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 600 प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रशांत देष्टा ने कहा कि 18 अक्तूबर, 2019 को सांय 6.00 बजे नशे के विरूद्ध एक मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दुधारू पशु प्रदर्शनी, डॉग शो, बेबी शो के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर को मेला आयोजन स्थल पर एक कवि सम्मेलन आयोजित कया जाएगा। 20 अक्तूबर की सांय नालागढ़ में तालाब के चारों ओर पारंपरिक दीप जलाकर रेडक्रॉस का प्रतीक चिन्ह बनाया जाएगा। लोगों को दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य, ट्रक यूनियन नालागढ़ तथा नालागढ़ औद्योगिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र शेरपुर तथा बपड़ोन में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस तरह लोग बेटे के जन्म पर खुशियां मनाते हैं उसी प्रकार बेटी के जन्म पर भी खुशियां मनानी चाहिए और उन्हें पूर्ण सम्मान मिलना चाहिए। इसी आशय के साथ उनकी माताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए गए तथा नन्हीं नन्हीं नवजात बच्चियों को उपहार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित वृत पर्यवेक्षिका तारा पंवर तथा ग्राम पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी, मुख्याध्यापक शेरपुर दीप राम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता, मीरा, हेमलता और नवजात बालिकाओं की माताएं कौशल्या, दीप्ति, हेमलता, रीता उपस्थित रहे। साथ ही नवजात बच्चियां शिवांशी, शिवालिका एवं भूमिका तथा गांव की सभी महिलाएं भी उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने समाज में कन्याओं की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की तथा महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जागरूक किया। पर्यवेक्षिका तारा पंवर ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा महिला ही महिला की दुश्मन बन रही है। यदि मां चाहे तो बच्चियों की हत्या कोख में कदापि नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि लड़कियां समाज में बोझ नहीं है अपितु घर परिवार का सारा बोझ उठाने वाली होती है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सोलन में कन्याओं के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव लाने और समाज को लड़कियों के प्रति अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने इस विशेष कार्यक्रम में 201 कन्याओं का पूजन किया तथा 15 कन्या शिशुओं को बेटी जन्मोत्सव के तहत सम्मानित किया। इस अवसर पर 15 से 49 वर्ष की किशोरियों एवं महिलाओं की चिकित्सीय जांच की गई और उन्हें परामर्श प्रदान किया गया। केसी चमन ने इस अवसर पर सभी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए। केसी चमन ने सभी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए आशा जताई कि यह कार्यक्रम न केवल अपने उद्देश्य में सफल होगा अपितु महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है और बालिकाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान कर लड़कियों को अधिक सशक्त बनाना है। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संस्कृति सनातन काल से कन्याओं को सम्मान और महिलाओं को पुरूषों के बराबर के अधिकार देती आई है। उन्होंने कहा कि हमारे वेदों की अनेक ऋचाओं का सृजन महिलाओं द्वारा किया गया है। हमारी धार्मिक मान्यता में देवी का स्थान देवताओं से ऊपर रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की इस भावना का उद्देश्य समाज को यह बताना भी है कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक कारणों से समाज की मानसिकता में परिवर्तन आया है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि जन-जन की मानसिकता विशेष रूप से कन्या शिशु के प्रति सकारात्मक हो। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसा अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। केसी चमन ने कहा कि लड़कियां परिवार की धुरी होती हैं और एक कन्या को शिक्षित कर दो परिवारों के क्रमिक विकास की दिशा तय होती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपनी बेटियों को समान अवसर प्रदान करें ताकि वे सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। उन्होंने कहा कि गत कुछ वर्षों से हमारे देश, प्रदेश व जिला में लड़कियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी धाक जमाई है। उन्होंने कहा कि लड़कियां परिवार के साथ-साथ समाज की भी अमूल्य धरोहर है और इन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उपायुक्त ने अभिभावकों से आग्रह किया कि कन्याओं के पोषण पर विशेष ध्यान दंे और यह सुनिश्चित बनाएं कि वे किशोरावस्था में पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि सरकार अनेक ऐसी योजनाएं कार्यान्वित कर रही हैं जो कन्याओं के पोषण पर केंद्रित है। उन्होंने आग्रह किया कि लड़कियांे का समय-समय पर चिकित्सीय परीक्षण करवाते रहें ताकि उनकी पोषण एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने समाज का आह्वान किया कि लिंग जांच परीक्षण को पूर्ण से नकारे और यदि इस तरह की कोई सूचना मिलती है तो प्रशासन को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं पोषण अभियान के सार्थक परिणाम सामने आएं है। सोलन जिला को राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर पर इन अभियानों के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्मानित किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीविक्षाधीन अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण जांच के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, बाल कल्याण समिति सोलन की अध्यक्ष विजय गुप्ता लांबा, डॉ. सुरभी शर्मा, डॉ. योगिता, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक तथा कन्याएं इस अवसर पर उपस्थित थी।
एकल नारी शक्ति संगठन के माध्यम से जालपा मंदिर धुन्दन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में कार्यकर्ता विमला शर्मा व गीता देवी ने एकल महिलाओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। शिविर मे एकल महिलाओं को स्त्री-पुरूष के कार्य अन्तर, एकल महिलाओं की समस्याएँ, एकल महिला व एकल पुरुष से भेदभाव, घरेलू हिंसा, न्याय पंचायत व महिला ग्राम सभा के बारे में जानकारी, सरकारी विभागों जैसे कि विधवा पेंशन, मदर टेरेसा, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, स्वायत् न्याय पंचायत के बारे में अवगत करवाना आदि बारे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिविर मे लगभग 30 एकल महिलाओं ने भाग लिया।
जिला सोलन के सेवा निवृत्त पुलिस पेंशनर्ज के मेडिकल बिलो का भुगतान पिछले कई महीनों से नही होने के कारण सेवा निवृत्त पेंशनरों में रोष व्याप्त है। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार के धनी राम तनव, दीप राम ठाकुर, सन्त राम चंदेल, पतराम पंवर, जगदीश चौहान, रूप राम ठाकुर, केदार ठाकुर, गोपाल वर्मा, रतिराम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा ने सयुंक्त बयान में सरकार व विभाग स सेवा निवृत्त पुलिस पेंशनर्ज के मेडिकल बिलो के भुगतान जल्द करने की मांग की है। क्योंकि कई पेंशनर्ज गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। धनी राम ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि जिन पेंशनरों ने अपने जीवन के 35 से 40 वर्ष प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा में लगा दिए, उनकी सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है जबकि अपने माननीयों के लिए खजाना खोल रखा है।
पट्टा बरावरी के ग्रामीणों को सिंचाई योजना का पुर्णतय लाभ नही मिल पा रहा है। इसको लेकर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टा बरावरी व हरिपुर के सदस्यों ने रोष व्यक्त किया है। आयोजित बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष डी डी कश्यप ने की बैठक के दोरान मौजूद सदस्यों ने कहा कि गंभर खड्ड पट्टा बरावरी सिंचाई योजना से छोड़ी घड़ीयाना व पट्टा बरावरी के ग्रामीणों को पानी ही नही मिल पा रहा है। इस मोके पर हरदेव गर्ग, जगदेव गर्ग, खेमचंद ठाकुर, प्रेमचन्द, सीसराम, नेकराम आदि सदस्य मौजूद थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक उपप्रधान बद्री दास की अध्यक्षता हुई। इसी बैठक में बहुत से वरिष्ठ नागरिक एवं किसानों द्वारा बंदरों तथा जंगली गायों के द्वारा फसलों को जो बार बार नुकसान हो रहा है, वो खेद जनक है। सरकार के कृषि विभाग से आग्रह किया गया कि कमपोजिट सौर फेंसिंग की फाइलें किसानों द्वारा विभाग के पास जमा करवाई गई है, जिन पर तुरंत अमल किया जाना चाहिए, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित बनी रहे। वही बैठक में प्रेम केशव ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया कि 3 नवंबर 2019 को यूनिट के चुनाव होने जा रहे है और इन चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का सभी सदस्यों से आग्रह किया। इस अवसर पर सुखराम नड्डा, प्रेम केशव, जगत नाथ शर्मा, सरदार धनीराम, ताराचंद, परसराम, ग्यारू राम, जगतपाल ठाकुर, शिव देई, कमला देवी, फुलू राम, ध्यान सिंह, बालकराम, कली दास सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी क्षय रोग मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत आज सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल में आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों को क्षय रोग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने की। कार्यशाला में नालागढ़ उपमंडल के 35 आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों को क्षय रोग के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला में क्षय रोग से पीडि़त रोगियों की पहचान कर निर्धारित समय पर इन रोगियों की जांच करना है ताकि क्षय रोग समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि समय पर परीक्षण करवाकर दवा आरंभ करने से क्षय रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। क्षय रोग अर्थात टीबी लाईलाज बीमारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि लक्षणों के अनुसार रोगी समय पर अस्पताल में अपनी जांच करवाएं और रोग का पता चलने पर समयबद्ध दवा ले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 तक हिमाचल को क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए आवश्यक है कि जन-जन को क्षय रोग के विषय में जागरूक किया जाए। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट मूलरूप से रोगी का परीक्षण भी करते हैं और सभी रिकॉर्ड भी बनाकर रखते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से तपेदिक के रोगियों के संबंध में पूरी जानकारी फार्मासिस्ट के स्तर पर उपलब्ध रहती है। इसलिए यह आवश्यक है कि इनका क्षय रोग के संबंध में पूर्ण प्रशिक्षण करवाया जाए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी चिकित्सा खंडों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व आम जन का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न अस्पतालों व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में क्षय रोग की निःशुल्क जांच उपलब्ध है। जिले में क्षय रोग रोगियों की पहचान व रोग से बचाव की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन खोज अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिला में क्षय रोग के रोगियों के आंकड़े को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। डॉ. करूणेश नागल ने संशोधित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (आरएनटीसीपी) के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आरएनटीसीपी क्षय रोग उन्मूलन के अनुसार पता लगाना (डिटेक्ट), उपचार करना(ट्रीट), रोकथाम(प्रिवेंट), निर्माण (बिल्ड) अर्थात डीटीपीबी को चार रणनीतिक स्तंभों में एकीकृत किया गया है। डॉ. जयपाल गर्ग ने क्षय रोगी की जांच के लिए प्रयोगशालाओं की सुविधाओं तथा हिमाचल प्रदेश में रेफरल लिंक केस के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. आशा मधानियां ने क्षय रोग के उपचार में दवाओं की उचित मात्रा तथा उपचार की अवधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. मुक्त रस्तोगी ने क्षय रोग के संबंध में आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की विभिन्न शंकाओं का निवारण भी किया।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के शासकीय निकाय (गवर्निंग बॉडी) की बैठक 16 अक्तूबर, 2019 को उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए राजेंद्र कुमार गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक 16 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सोलन करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला सोलन में आशा कार्यकर्ता के एक रिक्त पद के लिए आवेदन करने की तिथि 23 अक्तूबर, 2019 तक बढ़ाई गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने दी। डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि यह पद राष्ट्रीय शहरी स्वाथ्य मिशन के अंतर्गत भरा जाएगा। इस पद के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 23 अक्तूबर, 2019 सांय 4.00 बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में पहुंच जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आवेदन नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या 10, 11 व 12 के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए महिला उम्मीदवार ही पात्र है। आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक उसी वार्ड का निवासी होनी चाहिए जिसके लिए उसने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। विवाहित, विधवा तथा परित्यक्त आवेदक को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224181 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा आज यहां आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में मॉकड्रिल आयोजित की गई। यह मॉकड्रिल जन जागरूकता एवं क्षमता निर्माण ‘समर्थ-2019’ के अंतर्गत आयोजित की गई।मॉकड्रिल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित की गई। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने सभी को आपदा, आपदा से बचाव एवं आपदा न्यूनीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मॉकड्रिल में विशेष रूप से अग्नि सुरक्षा उपायों के साथ-साथ आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई। रोहित राठौर ने कहा कि हमारा प्रदेश विशेष रूप से भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सभी को आपदा से बचाव के विषय में जागरूक बनाने के लिए प्रदेश सरकार जिला प्रशासन के सहयोग से आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम आयोजित करती है। इनके माध्यम से जहां सभी को आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है वहीं यह भी सुनिश्चित बनाया जाता है कि लोग आपदा को कम करने के विषय में जान पाएं। उन्होंने कहा कि ‘समर्थ-2019’ के नाम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विषय में राज्य स्तरीय जागरूकता एवं क्षमता विकास अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। यह अभियान आज से 23 अक्तूबर, 2019 तक आयोजित किया जाएगा। सोलन जिला में भी जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में यह जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है। रोहित राठौर ने कहा कि विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के आने का कोई समय नहीं होता। सत्त तैयारी, अभ्यास एवं जागरूकता से ही आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि आपदा न्यूनीकरण के उपायों को बारीकि से समझें ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनकी सहायता से व्यापक स्तर पर लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाताओं से समुचित प्रकार से निपटने के लिए उचित जानकारी एवं प्रशिक्षण आवश्यक है। सभी को आपदा न्यूनीकरण के संबंध में जागरूक बनाने और सत्त तैयारी के लिए ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रोहित राठौर ने कहा कि आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भौगोलिक संरचना के अनुरूप होने वाली संभावित आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण, इनसे होने वाले नुकसान का आकलन, आपदा प्रभावितों का बचाव एवं सुरक्षा, उन्हें भोजन, पेयजल एवं चिकित्सा आदि उपलब्ध करवाना और आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण सुनिश्चित बनाना आपदा प्रबंधन का मुख्य कार्य है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय स्थानीय निवासी ही सर्वप्रथम बचाव कार्य के लिए उपस्थित होते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि सभी नागरिकों को आपदा से बचाव के लिए मूलभूत प्रशिक्षण व जानकारी प्रदान की जाए ताकि आपदा के पीडि़तों को उचित सहायता प्रदान की जा सके। इस अवसर पर गृह रक्षकों व अग्निशमन विभाग के जवानों द्वारा भूकंप, अग्नि, रसायन लीकेज व सूखा सहित अन्य आपदाओं से बचाव की जानकारी प्रदान की गई। छात्रों को बताया गया कि प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा से बचने के लिए सतर्कता के साथ एहतियाती उपाय भी जरूरी है। आपदा प्रभावितों को सर्वप्रथम सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। मॉकड्रिल में छात्र-छात्राओं ने अग्निशमन विभाग के कर्मियों की उपस्थिति में आग बुझाने के तरीके सीखे तथा खोज व बचाव अभियान सहित अन्य पूर्वाभ्यास किए। ‘समर्थ-2019’ के अंतर्गत जिला के सभी उपमंडलों में भी आपदा के संबंध में जागरूकता अभियान आरंभ कर दिए गए है। इस अवसर पर 11वीं गृह रक्षा वाहिनी सोलन के समादेशक हरिस्वरूप शर्मा, वाहिनी के प्रशासनिक अधिकारी टीआर शर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य सीएल तनवर, खंड विकास अधिकारी सोलन ललित दुल्टा, जिला आपदा प्रबंधन के समन्वयक अपूर्वा मोर्या तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक उपस्थित थे।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापकों द्वारा विद्यालय के बच्चों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाये गए। विद्यालय प्रधानाचार्य पदम नाभम ने बताया की हिमाचल प्रदेश राज्य अधिकारिता आपदा प्रबंधन द्वारा समर्थ -2019 के अंतर्गत विद्यालय में मौक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमे आग लगने पर, भूकंप आने पर कौन – कौन सी सावधानियां बरती जाए आदि के बारे विस्तार से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा, प्रभारी पुर्शोतम लाल और एन सी सी प्रभारी अमर देव, लायन एको क्लब प्रभारी मुक्ता शर्मा ने बताया की इस प्रशिक्षण में एन एस एस स्वयंसेवको और एन सी सी कैडेट्स, लायन एको क्लब के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम नाभम ने इस मौक ड्रिल की जानकारी को जीवन उपयोगी बताया और कहा की इस तरह के उपायों से किसी भी बड़ी घटना से बचा जा सकता है। इससे बच्चों में आत्म विश्वास पैदा होता है और वे हर तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तत्पर रहते है। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा जोशी, मुख्याधिपिका सुषमा शर्मा, अध्यापक वर्ग और बच्चे मौजूद रहे।
10 अक्टूबर को पूरे विश्व में मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर शैड्स संस्थान में भी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण और नाट्य प्रस्तुतियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया। इस अवसर में शारदा, राधा चौहान, वैशाली शर्मा, और ज्योति उपस्थित रही। शारदा और वैशाली शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया और विद्यार्थियों को विश्व मानसिक दिवस के बारे बताया। शैड्स संस्थान की चेयरमैंन सुनीता ठाकुर और निर्देशक नारायण सिंह ठाकुर ने सभी अधिकारीयों के प्रति अपना आभास प्रकट किया।
कुनिहार दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने जमकर रंग जमाया। दूसरी संध्या में बतौर मुख्यातिथि उप मंडलाधिकारी अर्की विकास शुकला ने शिरकत की। उनके आगमन पर दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तनवर एवं सयोजक हंसराज ठाकुर व प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट सुनीता ठाकुर व नवनीत शर्मा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया गया। दर्शको को संबोधित करते हुवे एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही ग्रामीण क्षेत्रो में छिपी प्रतिभाओ को बेहतरीन मंच मिलता है। दशहरा उत्सब की दूसरी संध्या के मुख्य कलाकार काकुराम ठाकुर जो की छोटे धमाके से मशहूरने संध्या में चार चांद लगा दिये। हिंदी ,पंजाबी व पहाड़ी गानों से काकुराम ठाकुर ने सभी को नाचने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने तेरा लगा तेरे सामन ने व इक अधिया मगाईय जा मेरा पीने रा ज्यु बोलिरा, शालू विस्की पिलाई जा रे गीत गाकर वाहवाही लूटी। इस मौके दशहरा उत्सव कमेटी के प्रधान देवेंद्र तनवर, हाटकोट पंचायत की प्रधान सुनीता ठाकुर, सरंक्षक हँसराज ठाकुर, पंचायत सदस्य नवनीत शर्मा, बबिता जोशी, संजय जोशी, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Pinegrove School, Dharampur in Solan district is hosting the 22nd Sub-Junior Inter Public School Hockey Tournament 2019 for U-12 Boys from 9th to 12th October 2019. Five teams from elite public schools from all over the country are competing for the coveted title. The host school is also the defending champion. The opening match was played between the defending champion Pinegrove School and Daly College, Indore, where the Pinegrove boys outplayed their rivals by 2-1. Arpit Sharma of the winning team won the 'Player of the Match' award. Another match of the tournament between Mayo School, Ajmer and PPS, Nabha resulted in a draw at 2-2. Pranav of PPS Nabha was awarded the 'Player of the Match'. The third match of the day was played between Scindia Boys School, Gwalior and Daly College, Indore and resulted in 6-1 in favour of Daly College. Aarush of the winning side was the proud recipient of the 'Player of the Match' award. The Chief Guest Brig. Naveen Mahajan, Brigade Commander, Kasauli graced the occasion with his presence in the tournament.
राजकीय महाविद्यालय राजगढ में वीरवार को केंद्रीय छात्र परिषद के लिए शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्राचार्या प्रो इन्दिरा धरोच ने दीप प्रज्वलन करके समारोह का शुभारंभ किया। केंद्रीय छात्र संगठन के सभी पदाधिकारियों का चुनाव पिछली कक्षा के अंक वरीयता के आधार पर किया गया। इस परिक्रिया में पांचवे सेमेस्टर (कला संकाय) की छात्रा मोनिका को अध्यक्ष और किरण कुमारी पाचवे सेमेस्टर (वाणिज्य संकाय ) की छात्रा को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। दूसरे वर्ष(कला संकाय ) की छात्रा ज्योति को सचिव व पहले वर्ष की छात्रा शिवानी को सह सचिव के पद की शपत ली। इन सभी पदाधिकारियों को महाविद्यालय की प्राचार्या ने शपथ दिलाई ।समारोह में कक्षा प्रतिनिधियों ने भी शपथ ली। कक्षा प्रतिनिधि मोनिका, कविता, अंशु कुमारी, हीरा लाल, शानिष शरण, तान्या कुमारी, सचिन व महक ठाकुर को महाविद्यालय के सह प्रचार्य प्रो. गोविंद सिंह नेगी ने शपथ दिलाई। समारोह में मंच का संचालन प्रो. जगदीप वर्मा ने किया। इस समारोह में समस्त प्राध्यापक वर्ग उपस्थित रहे। समारोह के अंत मे महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इन्दिरा धरोच ने केंद्रीय छात्र सगठन की महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बनाये रखने के लिए इसकी भूमिका के बारे में बताया तथा नवगठित CSCA की कार्यकारणी को शुभकामनाएं दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र ठाकुर व शिवानी सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस ब्लड डोनेशन आयोजन में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से ब्लड बैंक के डॉक्टर्स डाॅ. विक्टर असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ नवीन सूद मुख्य तकनीशियन, राजेश कश्यप वरिष्ठ तकनीशियन,प्रकाश चंद, मोख राम की टीम ने शिरकत की। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने लगभग 1 सप्ताह से लोगों को जागरूक किया तथा लोगों को इस महादान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एसएमसी के प्रधान हेमराज तथा विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज शर्मा ने रक्तदान वीरों को दूरभाष के माध्यम से तैयार किया। इस महादान यज्ञ में विद्यालय के प्रवक्ता हंस राज शर्मा, महेंद्र कौंडल, नरेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य इंदु शर्मा, अनिल शास्त्री, मानसिंह, राजेश पटियाल, कामेश्वर, माया देवी ने भी रक्त दान किया। इस रक्तदान शिविर में समाचार लिखे जाने तक 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने कहा की दुनिया हर चीज का विकल्प मौजूद है लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसलिए ऐसे रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके। डॉ. विक्टर ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो,वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा हो हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.2 हो वह रक्तदान कर सकता है। एनएसएस के प्रभारी नरेंद्र ठाकुर व शिवानी सोनी ने रक्तदान वीरों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने कार्यक्रम में आये विद्यालय समिति के सदस्यों,स्थानीय लोगों व रक्तदान वीरों का शिविर में आने पर धन्यवाद किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ बच्चों के अभिभावक,पूर्व छात्रों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अंतर सदनीय माइम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के बच्चों ने अपना अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर माइम करते हुए सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें मुख्य विषय "नारी सशक्तिकरण" "अतुल्य भारत" "प्लास्टिक से करें परहेज" तथा "माँ गंगा" थे। माइम प्रतियोगिता में गांधी सदन प्रथम तथा विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा। अंत में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा की माइम एक कला है। इसके द्वारा किसी भी चरित्र का चित्रण मनोदशा तथा शरीर की हरकत आदि किए जाते है, और बच्चों ने विभिन्न विषयों पर इसे बखूबी निभाया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने माइम के रूप में समाज के कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया और समाज में एक संदेश पहुंचाने की कोशिश की। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल ने इस मौके पर विजेताओं को बधाई दी।
महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा 11 अक्तूबर, 2019 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने दी। वंदना चौहान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन करेंगे। यह कार्यक्रम कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा के हॉल में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि इस विशेष कार्यक्रम में 151 कन्याओं का पूजन किया जाएगा तथा 15 कन्या शिशुओं का बेटी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बेहतर कन्वर्जेंस के लिए संबद्ध विभागों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कन्याओं की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी।
पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर ज़िला सोलन हिमाचल प्रदेश में लड़को की सब जूनियर अन्तर्विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन मेज़बान स्कूल पाइनग्रोव और डेली कॉलेज इंदौर के मध्य हुए मुकाबले में मेज़बान स्कूल पाइनग्रोव ने 2 - 1 से जीत दर्ज़ कर टूर्नामेंट का आगाज़ किया। पाइनग्रोव स्कूल के अर्पित शर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दी मैच से सम्मानित किया गया। वहीं एक अन्य मैच में पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा और मेयो कॉलेज अज़मेर के मध्य खेला गया मैच बराबरी में छूटा। दोनों टीमों ने अपनी अपनी टीमों के 2 - 2 गोल किए। इस तरह पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा के प्रवण को प्लेयर ऑफ़ दी मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया। एक अन्य मैच में डेली कॉलेज इंदौर ने संधिया स्कूल ग्वालियर को 6 - 1 से पराजित किया।
क्षय रोग मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत आज सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने की। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि दो सप्ताह से ज्यादा बुखार, खांसी अथवा वजन कम होने की समस्या क्षय रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी अवस्था में व्यक्ति को तुरंत समीप के चिकित्सा केंद्र में जाकर परामर्श व जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षय रोग यानि टीबी का इलाज संभव है तथा सही समय पर जांच व नियमित उपचार के साथ इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर संभावित क्षय रोगियों की लक्षण अनुसार पहचान करें तथा यह सुनिश्चित बनाएं कि इन रोगियों को जांच के उपरांत समुचित उपचार प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि क्षय रोग से बचाव का एकमात्र उपाय समय पर जांच एवं उपचार है और इस दिशा में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर, 2019 को नालागढ़ उपमंडल के विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थानों के फार्मेसिस्टों को क्षय रोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि सोलन जिला में क्षय रोग से पीडि़त लगभग 1500 रोगी हैं। इनमें से लगभग 500 रोगी केवल नालागढ़ उपमंडल में ही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2021 तक हिमाचल को क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है तथा इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति को क्षय रोग के विषय में जागरूक किया जाए। उन्होंने क्षय रोग के विषय में उपस्थित चिकित्सकों की शंकाओं का निवारण भी किया। कार्यशाला में डॉ. राजेश शर्मा ने विश्व में बढ़ती क्षय रोगियों की संख्या के दुष्प्रभावों और क्षय रोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. कर्णेश नागल ने क्षय रोग के लक्षण व उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. जयपाल गर्ग ने क्षय रोगी की जांच के लिए प्रयोगशालाओं की सुविधाओं तथा हिमाचल प्रदेश में रेफरल लिंक केस के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. आशा मधानियां ने क्षय रोग के उपचार में दवाओं की उचित मात्रा तथा उपचार की अवधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में क्षय रोग के विषय में एक परीक्षा भी ली। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सोलन डॉ राजेंद्र शर्मा तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने उपभोक्ताओं से वॉयस कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्क लेने की घोषणा की है। जियो नेटवर्क से अन्य नेटवर्क पर किए जाने वाले कॉल के लिए यह शुल्क लागू होगा। जियो ने कहा है कि वह वॉयस कॉल शुल्क की भरपाई उतने ही कीमत का मुफ्त डाटा देकर करेगी।
प्रदेश सरकार ने 13 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला का 13 अक्तूबर, 2019 को होने वाला जनमंच कसौली विधानसभा क्षेत्र के जोहड़जी में आयोजित किया जाना था। प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार अब इस जनमंच को स्थगित कर दिया गया है।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। इसमें राजेश कुमार सुपुत्र मस्तराम भाटिया गांव बरयाल डाकघर मांगू की शिकायत के आधार पर हुआ है, कि जब ये अपने दाड़लाघाट स्थित घर आया तो इसे इसकी भतीजी भारती देवी ने बताया की इसके पिता मस्तराम भाटिया को चुन्नी लाल बंसल ने लात मुक्कों से मारपीट की और धक्का दीया है, इससे की इसके पिता का सिर दीवार पर लगने के कारण चोट आई है। इस पर कार्यवाही करते हुए एफआईआर 323,506 के तहत मामला दर्ज किया है व आगमी कार्यवाही की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सब उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। इस शिविर का आयोजन 10 अक्टूबर 2019 को किया जा रहा है। इस ब्लड डोनेशन आयोजन में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से ब्लड बैंक के डॉक्टर्स की टीम शिरकत कर रही है। एसएमसी के प्रधान हेमराज के कर कमलों द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने समस्त रक्तदान वीरों से आग्रह किया है कि वे 10 अक्टूबर 2019 को 10 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे सांय तक अधिक से अधिक संख्या में इस रक्तदान शिविर में रक्तदान कर,पुण्य के भागीदार बनें।
दी मांगल लैंड लूजर एफक्टेड परिवहन सभा समिति, बाड़ू बाड़ा मंदिर कमेटी एवं ट्रक यूनियन बागा के सयुंक्त तत्वावधान में दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या सीमा शुक्ला के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या का आगाज़ हिंदी गीत ए मेरा दिल प्यार का.... के साथ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में समाजसेवी जुल्फी राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का आयोजकों की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकार प्रिंस शर्मा ने प्रस्तुति देते हुए दर्शकों को खूब नचाया। इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रिंस शर्मा ने हुस्न पहाड़ों का, कजरा मुहब्बत वाला पहाड़ी गीत गाकर दर्शक को खूब नचाया। इससे बाद मुस्कान ठाकुर ने मिले हो तुम, अच्छा चलता हूँ दुआओं में याद रखना, आदि पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद कलाकार दीपक जनदेवा ने कुल्लवी नाटी गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सीमा शुक्ला ने ये मेरा दिल प्यार का अफसाना, माहीमेनू छडीयो न, दमदम मस्त कलन्दर व बेहतरीन पहाड़ी प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस सांस्कृतिक संध्या पर शालूघाट का मैदान पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हीरालाल चौहान, पंचायत उपप्रधान श्यामलाल चौहान, ट्रक यूनियन के प्रधान बलदेव ठाकुर, धनीराम चौहान, कृष्णा चौहान, लालमन चौहान, मस्तराम चौहान, लालमन पंवर, भगतराम गर्ग ट्रक यूनियन व मंदिर कमेटी के सभी सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त सब फायर अधिकारी बंशी राम के द्वारा किया गया। यह शिविर 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र ठाकुर व शिवानी सोनी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों द्वारा विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है तथा वे अपने घर के आत्मीय वातावरण से दूर रहकर बहुत-कुछ सीखते है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज शर्मा, राजेंद्र वर्मा, सेवानिवृत्त अधीक्षक लोक निर्माण विभाग मनसाराम, अनमोल शास्त्री सहित बच्चे उपस्थित रहे
रामलीला क्लब चमाकड़ी पुल जो कि पिछले 25 वर्षों से रामलीला का आयोजन कर रही है के द्वारा दशहरा का आयोजन बड़े धूम धाम से आयोजित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय सचिव नरेंद्र हांडा रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि नरेंद्र हांडा द्वारा अपने सम्बोधन में रामलीला क्लब के सदस्यों व स्थानीय लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर रामलीला का आयोजन किया जाता है, उस स्थान पर रामलीला मंच के लिए अपनी ओर से क्लब को मंच तैयार करने का आश्वासन देता हूं। इस दौरान रामलीला क्लब के सदस्यों ने नरेंद्र हांडा, ओमप्रकाश, गंभीर सिंह का क्लब को प्रदान की राशि देने पर आभार व धन्यवाद किया। वही प्रधान जोगिंदर ठाकुर ने कहा कि अगली वर्ष स्टेज का निर्माण मुख्य अतिथि नरेंद्र हंडा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी खर्च आएगा वह नरेंद्र हांडा द्वारा पूरा किया जाएगा। इसके लिए रामलीला क्लब द्वारा उनका धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर प्रधान जोगिंदर ठाकुर, उपप्रधान हेमंत शर्मा, सचिव रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, हेमंत,लक्ष्मीकांत, अशोक ठाकुर, रमन, करण, अजय, मुकेश, सुनील शर्मा, करमचंद, पूर्ण चंद व नीरज शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उपायुक्त कार्यालय सोलन में एक नकारा मारूति (800) वाहन की नीलामी के लिए 25 अक्तूबर, 2019 को खुली बोली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने दी। विवेक चंदेल ने कहा कि यह बोली उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में 25 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को बोली से पूर्व 2 हजार रुपए की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। इच्छुक बोली दाता नकारा वाहन का किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक निरीक्षण कर सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय सोलन से प्राप्त की जा सकती है।
ग्राम पंचायत एवं दशहरा उत्सव समिति दाड़लाघाट द्वारा आयोजित रात्रि सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली, पुराने गीतों व पंजाबी गानों का खूब तड़का लगा। स्थानीय व अन्य स्थानों से आये कलाकारों ने खूब रंग जमाकर देर रात तक चली इस संध्या को यादगार पलों में तबदील कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि एसएचओ दाड़लाघाट मोती सिंह व विशेष अतिथि के रूप में एडीकेम के प्रधान बालक राम शर्मा रहे। ग्राम पंचायत एवं दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। अपने सम्बोधन में मोती सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में भाईचारा बढ़ता है। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय व नामी पहाड़ी कलाकार विक्की राजटा, विजय मोदका, राहुल शर्मा, गीता ठाकुर, स्थानीय कलाकार श्रुति शर्मा, पीयूष शर्मा, किशोर भाटिया, एंकर रश्मि ठाकुर व विजय मुकटा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बीच बीच मे हास्य कलाकार विजय मोदका ने श्रोताओं को एक से एक चुटकले सुनाकर हंसने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मेला कमेटी के सदस्यों ने उत्कृष्ट कार्य करने वालो में इंदर सिंह चौधरी, नरेंद्र सिंह चौधरी, करमचंद चौधरी, पुलिस विभाग में कार्यरत कमला वर्मा, दिनेश राणा, मेहर सिंह, चंद्रमोहन, सर्वश्रेष्ठ कृषक संतराम व चंद्रयान-2 को नजदीक से देखने वाले सौमिल शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर एडीकेएम के प्रधान बालकराम शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराज, पंचायत समिति सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर, जयपाल चौधरी, मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, कमल कौंडल, विकास शर्मा, ओबीसी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, केशव वशिष्ट, इंद्र सिंह चौधरी, राकेश गौतम, जगदीश्वर शुक्ला, निशांत गुप्ता, महेश्वर शुक्ला बंटू शुक्ला,पवन शर्मा, कर्ण शुक्ला, तनुज शुक्ला, ओमप्रकाश शर्मा, कमल ठाकुर, श्याम चौधरी सहित पंचायत के सभी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुनिहार के दशहरा मैदान में दशहरा मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल व पंजाबी कलाकारों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। अर्जुन गोपाल व कँवर साहब ने हिंदी व पंजाबी गीतों से समा बांधा व खूब तालियां बटोरी। वहीं जब प्रदेश के सुप्रसिद्ध नाटी गायक व कॉमेडियन कलाकार दलीप सिरमौरी ने स्टेज संभाला तो उपस्थित जन समूह ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। दलीप सिरमौरी ने तेरा मेरा प्यार अडीए ,लच्छी लच्छी लोग गलांदे, आदि कई नाटियाँ गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस कलाकार ने अपनी कॉमेडी से लोगों को लोटपोट किया। प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि भूषण ज्वैलर सोलन के मालिक विनय गुप्ता रहे। रुचि गुप्ता विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रही। दशहरा कमेटी के संयोजक हंसराज ठाकुर, अध्यक्ष देवेन्द्र तनवर सहित सभी कमेटी सदस्यों ने मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत कमेटी सदस्यों ने इन्हें टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । विनय गुप्ता ने मेला कमेटी को दशहरा उत्सव की बधाई दी व लोगों से प्रभुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वाहन किया। उन्होंने अपनी ओर से दशहरा मेला कमेटी को अपनी ओर से 51 हजार रुपये दिए। अंत मे मेला कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र तनवर ने कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर हाटकोट पँचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, उप प्रधान राजेश शर्मा, हंसराज ठाकुर, देवेन्द्र तनवर, नवनीत, राधा रमन शर्मा, प्रतिभा कँवर, संतोष शर्मा, भूपेंद्र योगिराज, संदीप जोशी, लूपिन गर्ग आदि मौजूद रहे।
Braving the steep climb and extremely harsh climate conditions in the course of reaching the summit a team of eight students, including two girls, led by Cdr Navneet Singh Nagi, Head of Administration, Pinegrove School, District Solan scaled Mt. Kilimanjaro, the highest mountain peak of the African continent in Tanzania. The challenging expedition tested the courage, perseverance and endurance of the contingent. The team comprising, Harbakhshish Singh Ranu, Krishna Gulati, Uday Bajaj, Smarth Kansal, Udaynavneet Singh Nagi, Ananya Mamgain and Aastha Negi started the climb using the Machame route on 29th September and successfully hoisted the National Flag and School banner on the 5785 meter high Uhuru Peak at 7 am on 4th October. The contingent was accorded a rousing welcome at School for their exceptional effort.
कुनिहार के दशहरा मैदान में दो दिवसीय दशहरा मेले का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। मंगलवार सुबह से ही मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। बच्चों ने ऊंट की सवारी व झूलों का खूब आनंद उठाया। मैदान में एक से एक स्वादिष्ट व्यंजनों जलेबी, पकौड़ा, टिक्की चाट, चाउमीन, आलू छोले की दुकानें सजी हुई थी। जँहा लोगों ने इन व्यजनों का खूब लुत्फ उठाया। मेले में मटका फोड़, कब्बडी, फुटबाल आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। मेले का मुख्य आकर्षण विशाल रावण का पुतला व राम लक्ष्मण, जामंत व हनुमान की सुंदर झांकियां रही। पूरे नगर कुनिहार में इन झांकियों को निकाला गया। इस अवसर पर मेला संयोजक हंसराज ठाकुर, अध्यक्ष देवेन्द्र तनवर, राधारमण शर्मा, नवनीत, जगदीश अत्री, सन्दीप जोशी , राम लीला व दशहरा कमेटी के सभी सदस्यों सहित सेंकडो महिला,पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।
अर्की उपमंडल में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक, असत्य पर सत्य का प्रतीक विजयदशमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह - जगह भगवान राम लक्ष्मण व सीता की शोभायात्राएं निकाली गई तथा शाम के समय रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले भी फूंके गए। अर्की उपमंडल मुख्यालय में भी यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पांच देवताओं के रथों (देव कुरगण मांगू, कुरगण देवता कराडाघाट, कुरगण देव कोलका, लक्ष्मी नारायण देवता अर्की तथा धारावाला देव सेरीघाट) के मिलन के साथ व देव नृत्य के साथ यह पर्व आरंभ हुआ तथा रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों के दहन व भरत मिलाप के साथ इस उत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर रामलीला क्लब अर्की के सदस्यों द्वारा शहर के बीचों-बीच राम लक्ष्मण व सीता की शोभायात्रा भी निकाली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा यह पर्व उपमंडल के विभिन्न स्थानों दाडलाघाट, कुनिहार, बातल, भूमति सहित अन्य स्थानों पर भी मनाया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत दाड़लाघाट व दशहरा उत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय दशहरे के दूसरे दिन का आयोजन बड़े धूमधाम व बड़े हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्की विधानसभा क्षेत्र गोविंद राम शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विशेष अतिथि वाइन कॉन्ट्रैक्टर अशोक कुमार व जिला परिषद दाड़ला वार्ड के सदस्य रामकृष्ण शर्मा रहे। मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत दाड़ला व दशहरा उत्सव समिति द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दशहरे की बधाई दी। मुख्य अतिथि ने कहा की मेलो से आपसी मेल मिलाप होता है। उन्होंने ग्राम पंचायत दाड़लाघाट व दशहरा उत्सव समिति को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही उपस्थित जनसमूह से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखें। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल, डीएवी अम्बुजा, सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामानुजम समलोह सहित अन्य सभी स्कूलों के छात्रों ने पहाड़ी व पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को आनंदित किया।स्थानीय गायक नेहा शर्मा व सीमा शुक्ला द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी व हिंदी गानों को सभी उपस्थित लोग ने खुब सराहा व आये हुए लोगों को झूमने में मजूबर कर दिया। इस अवसर पर वॉलीबॉल व कबड्डी की प्रतियोगिता करवाई गई।इसमें 20 टीमों ने भाग लिया। इसमें बॉलीबॉल प्रथम 15000 व 11000 व ट्रॉफी, कबड्डी में प्रथम 8000 व 5000 व ट्रॉफी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय टीमों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। धार्मिक रामलीला क्लब दाडला तथा यूथ फार्मर क्लब स्यार की ओर से आकर्षक झांकियां दशहरा मैदान में पहुंची। इस बार का मुख्य आकर्षण 60 फुट ऊंचा रावण का पुतला था, ऊंचाई वाले पुतले का दहन धार्मिक रामलीला क्लब दाड़ला व यूथ फार्मर क्लब स्यार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण शर्मा, बीडीसी सदस्य दाड़ला जगदीश ठाकुर, एडीकेम के प्रधान बालक राम शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उप प्रधान लेखराज व सभी पंचायत सदस्य, मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, ओबीसी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, बंटू शुक्ला, निशांत, केशव वशिष्ठ, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश्वर शुक्ला, विकास, जय सिंह ठाकुर, कमल कौंडल, महेश्वर शुक्ला, धर्मा, पवन शर्मा, श्याम चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट के मेधावी छात्र एवं छात्राएं भारतीय जीवन बीमा शाखा अर्की द्वारा सम्मानित किए गए। भारतीय जीवन बीमा के शाखा के प्रबंधक द्वारा पहली से दसवीं तक के प्रथम आने वाले बच्चों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने भारतीय जीवन बीमा शाखा अर्की का धन्यवाद किया, साथ ही बाकी बच्चों को भी इस तरह के कार्यक्रमों से अभिप्रेरित होकर भविष्य में शानदार प्रदर्शन करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


















































