दी मांगल लैंड लूजर, एफक्टेड परिवहन सहकारी सभा, दी बाड़ू वाड़ा मंदिर कमेटी शालूघाट के सयुंक्त तत्वाधान में विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित सभा के सभी सदस्यों द्वारा किया। इस दौरान समाजसेवी जुल्फिराम शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। बच्चों ने गीत,कविता, लघुनाटिका व डांस करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान हीरा लाल चौहान,पंचायत उप प्रधान मांगल श्यामलाल चौहान, बलदेव चौहान,धनीराम चौहान, हरिराम पंवर,धनीराम ठाकुर,लालमन चौहान,मस्तराम चौहान,लालमन पंवर,कैप्टन भगतराम गर्ग,कृष्णा चौहान सभा के सभी सदस्य,आदर्श महिला मंडल बागा,भवानी महिला मंडल के सभी सदस्य,स्थानीय लोग व सत बाड़ू बाड़ा पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग का घाट,राजकीय पाठशाला सोलधा,सरस्वती मंदिर मलोखर के बच्चे व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हरियणा राज्य में भूना के विश्वास नवशारद पब्लिक स्कूल में सी बी एस सी क्लस्टर अंडर 19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू की अंडर 19 टीम ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा करके टीम का परचम लहराया। सी बी एस सी क्लस्टर अंडर 19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बीस टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम मैच में पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू ने इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 53 - 21 से पराजित किया। वहीँ प्रतियोगिता के दूसरे मैच में पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू और हरियाणा की आकाल अकैडमी रतिया के मध्य खेलें गए मैच में पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों ने 29 - 05 से करारी शिकस्त दी और अपनी टीम को अगले दौर में पहुंचाया। प्रतियोगिता के सेमिफाइनल मैच में पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू ने इंदिरा गाँधी स्कूल कैथल को 31 - 14 से हराकर अपना लोहा मनवाया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। फाइनल मुकाबला पाइनग्रोव स्कूल और टैगोर वनस्थली स्कूल के बीच खेला गया। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू ने फाइनल मुकाबले में टैगोर वनस्थली स्कूल को 64 - 61 से पराजित करके ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा किया। वहीं पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की अंडर 17 लड़को की टीम ने भी ट्रॉफी अपने नाम करके पाइनग्रोव स्कूल का नाम रोशन किया है। पाइनग्रोव स्कूल के कोच जय सिंह ठाकुर और विनय अत्री ने खिलाड़ियों की सरहाना की है और दोनों टीमों का स्कूल पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत भी किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र अर्की में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया । इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान परमिंदर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश चन्द नेगी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत तरीके से किया गया। जानकारी देते हुए एनएसएस प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्र व समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया तथा कहा गया कि समाज सेवा सर्वोपरि है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में देश भक्ति तथा आपस में मिलजुल कर रहने तथा काम करने की भावना आती है। एनएसएस प्रभारी ने इस मौके पर प्रतिदिन किए जाने वाले सुबह प्रभातफेरी से लेकर दिन का प्रोजेक्ट वर्क, शैक्षणिक कार्यक्रम , स्पोर्ट्स एक्टिविटी, कल्चरल प्रोग्राम इत्यादि कार्यक्रम से अवगत करवाया । इसके साथ प्रधानाचार्य डॉ जगदीश चंद्र नेगी ने एनएसएस की स्थापना से लेकर इसके उद्देश्य के बारे में उपस्थित लोगों तथा प्रतिभागियों को जानकारी दी । इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनएसएस गीत तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विद्यालय का समस्त अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत दाड़लाघाट व दशहरा उत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय दशहरे का आयोजन धूमधाम से किया गया। दशहरे के प्रथम दिन अम्बुजा सीमेंट के यूनिट हेड अनुपम अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहार भारतीय संस्कृति के प्रतीक है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयो के बच्चों ने भाग लिया व खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी 15 टीमें पहुंची। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गीत में रामानुजम स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट द्वितीय स्थान व ईश्वरम्मा स्कूल दाड़लाघाट तृतीय रहा। समूह गान में डीएवी अम्बुजा प्रथम, रामानुजम स्कूल द्वितीय स्थान व एसवीएम दाड़लाघाट तृतीय रहा। लोकनृत्य प्रतियोगिता में रामानुजम स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट दूसरे व ईश्वरम्मा स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। क्विज प्रतियोगिता में एसवीएम दाड़लाघाट प्रथम, रामानुजम स्कूल द्वितीय, डीएवी दाड़लाघाट तृतीय रहा। वही कार्यक्रम के दौरान कोठी गांव की रहने वाली सीमा शुक्ला ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने में मजूबर कर दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराज व सभी पंचायत सदस्य, मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य दाड़ला जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, ओबीसी के ज़िलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, बंटू, निशांत, केशव वशिष्ठ, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश्वर, विकास, जय सिंह ठाकुर, विकास शर्मा, एसीएफ से भूपेंद्र गांधी, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 अक्तूबर, 2019 को 33 केवी राजगढ़ व सराहां फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।उन्होंने कहा कि 09 अक्तूबर, 2019 को इन फीडरों के अंतर्गत विद्युत लाइनों का रखरखाव मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, नौणी, धारों की धार, जटोली, टटूल, दौलांजी, कालाघाट, सराहां व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे 10.30 बजे तक तथा सांय 5.00 बजे से 5.30 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों एवं ज़िला वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ. सैजल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होेंने कहा कि यह त्यौहार मनुष्य की सीमाओं, सोच और लक्ष्यों के विस्तार का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सकारात्मक सोच और मानव समाज की समग्र प्रगति के विचार को विस्तार देना चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमें यह सीख देता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्यौहार सभी के जीवन में नवीन आशा का संचार कर देश, प्रदेश व सोलन जिला को उन्नति के पथ पर अग्रसर करेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपदान दरों पर राशन उपलब्ध करवाने पर इस वर्ष 230 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. सैजल आज सोलन ज़िला के बड़ोग में दि खलोगड़ा सहकारी सभा समिति की उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दुकान के आरम्भ होने से क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ोग तथा चेवा के लगभग 1500 लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यहां उचित मूल्य की दुकान खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इससे पूर्व लोगों को खाद्य सामग्री क्रय करने के लिए कुमारहट्टी जाना पड़ता था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को निर्धारित समयावधि के भीतर सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर टोल फ्री नंबर 1100 पर शिकायत एवं समस्या दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर 1100 नंबर के माध्यम से आने वाली शिकायतों के निवारण के लिए शिमला में एक आधुनिक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कॉल सेंटर में शिकायत प्राप्त होते ही कर्मचारी शिकायत को संबंधित विभाग को प्रेषित कर रहे हैं और इनका निदान सुनिश्चित बनाया जा रहा है। डॉ. सैजल ने लोगों का आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और ऐसे प्लास्टिक को 75 रुपये प्रतिकिलो की दर से लोगों से खरीदने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। इस अवसर पर खलोगड़ा सहकारी सभा के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य रूप लाल ठाकुर व कांति स्वरूप ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन के प्रवक्ता सुनील कश्यप, राज्य खेल एवं युवा सेवाएं बोर्ड के सदस्य संजय ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन के प्रवक्ता सुनील कश्यप, जिला के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
डॉ. एमएल भारद्वाज ने डॉ वाईएस परमार औदयनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के औदयानिकी महाविद्यालय के डीन का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले डॉ. भारद्वाज कांगड़ा ज़िला के जाछ में विश्वविदयाल के क्षेत्रीय औदयानिकी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहें थे। इस मौके पर डॉ. भारद्वाजने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकताएं बेहतर शैक्षणिक और अनुसंधान के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के लिए सुविधाओं को मजबूत करना होगा ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उनके अनुसार कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा ताकि छात्रों को बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित किए जा सकें। डॉ. भारद्वाज बिलासपुर के नागियार गाँव सेसंबंध रखतें हैं और कृषि महाविद्यालय सोलन के पूर्व छात्र हैं। अनुसंधान, शिक्षण और विस्तार के क्षेत्र में उनका 30 वर्षों से अधिक का विशिष्ट कैरियर रहा है। डॉ. भारद्वाज ने 1989 में जाछ केंद्र से वनस्पति विज्ञान के सहायक वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू कियाथा जहां उन्होंने उपोष्णकटिबंधीय सब्जी फसलों पर काम किया और राज्य के निचले क्षेत्रों के लिए विभिन्न सब्जियों के लिए उत्पादन तकनीकों का मानकीकरण किया। फसलों के जैविक उत्पादन पर काम करने के अलावाडॉ भारद्वाज ने राज्य के निचले क्षेत्रों के लिए विभिन्न किस्मों की सब्जी पर भी शोधकार्य किया। डॉ. भारद्वाज 2001-2009 के बीच कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के कार्यक्रम समन्वयक और 2011 से 2014 तक वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर और विभाग अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न फसलों की उच्च उपज देने वाली किस्मों के प्रजनन पर जोर दिया। डॉ. भारद्वाज सोलन रचना (गाजर), सोलन गिरिगंगा (अदरक), सोलन कृति (लेट्यूस) और सोलन श्रीजन (ककड़ी) जैसी किस्मों के विकास से भी जुड़े रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 150 से अधिक प्रकाशन उनके नाम है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति,वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय ने उन्हें बधाई दी।
देवरा पंचायत के जखौली गांव में आयोजित दो दिवसीय दुर्गाष्ठमी मेला अंतिम सांस्कृतिक संध्या के साथ संपन्न हो गया। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में डुमैहर वार्ड की ज़िला परिषद सदस्य सुनीता गर्ग ने मुख्यतिथि व प्रवक्ता शिमला संसदीय यूथ कांग्रेस भीम सिंह ठाकुर ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की । कार्यक्रम का आगाज़ नेहरू युवक मंडल कोखडी व सुभाष युवक मण्डल जखौली के कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ हुआ । वहीँ कार्यक्रम के दौरान हिमाचली कलाकार पूनम चौहान, पंजाबी कलाकार विमल वर्मा, हिंदी कलाकार अमित गंगेश्वर व ईशात शर्मा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखकर सभी लोगों को झूमने में मजूबर कर दिया। मंच का संचालन रोहित पंडित ने किया। मुख्यतिथि सुनीता गर्ग ने अपने सम्बोधन में सभी लोगों को दुर्गाष्ठमी मेले व दशहरे उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जखौली का दुर्गाष्ठमी मेला ऐतिहासिक है, इसे मनाने के पीछे लोगों की अपार श्रद्धा व विश्वास है। उन्होंने कहा कि दुर्गा मैया सभी की मनोकामना पूर्ण करे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ज़िला परिषद के बजट से जखौली-काटल सड़क मार्ग के लिए एक लाख रुपये के बजट का प्रावधान करवाया है जो जल्द ही आवंटित हो जाएगा। उन्होंने अपनी ओर से मेला कमेटी को 3100 रुपये नगद राशि दी। वहीँ भीम सिंह ठाकुर ने अपनी ओर से 1100 रुपये की राशि भेंट दी। इस मौके पर प्रधान अंजना ठाकुर, बीडीसी सदस्य राकेश कुमार, मेला कमेटी प्रधान जय सिंह ठाकुर, मदन लाल, मनोहर लाल, मोहन शर्मा, हरीश शर्मा, महेश गर्ग, रोशनी भारद्वाज, रीता भारद्वाज, सत्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, भावना शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों पर मंथन किया गया। सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि इस माह की मासिक बैठक 9 अक्टूबर को नम्होल विश्राम गृह में की जाएगी।
बलेरा पंचायत के गांवों झुण्डला में देव मंडोढ़ समिति झुँडला द्वारा मेला मंडोढ़ का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जीतराम ठाकुर ने मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेले में कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कबड्डी तथा शतरंज की प्रतियोगिताएं रही। कबड्डी में सत्रह टीमों ने भाग लिया। इसमें बुल सेवन टीम विजेता रही तथा सिटी स्पोर्ट्स सोलन टीम उपविजेता रही। शतरंज में आकाश ठाकुर विजेता तथा रोबिन सोलन से उपविजेता रहा। मेले के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पाठशालाओं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि जीतराम ठाकुर व उप प्रधान ग्राम पंचायत बलेरा ने सहयोग राशि के तौर पर देवता मंडोढ़ समिति के कोष में ग्यारह हजार रुपये जमा करवाएं।
डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि बाल्यावस्था में शिक्षा एवं ज्ञान प्राप्त करने के लिए मातृभाषा सर्वोत्तम है और यह प्रयास किया जाना चाहिए कि आरंभ में बालकों को मातृभाषा में ही जानकारी प्रदान की जाए। डॉ. सैजल ने यह बात सोमवार को डगशाई पब्लिक स्कूल के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित छात्रों, अध्यापकों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही। डॉ. सैजल ने कहा कि मनुष्य के विकास के लिए मातृभाषा अनिवार्य है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यायल के संस्थापक स्वर्गीय सरदार जसबीर सिंह बीर को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक तथा खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान डगशाई पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सुरजीत बीर, राज्य खेल एवं युवा सेवाएं बोर्ड के सदस्य संजय ठाकुर, 4 असम राईफल डगशाई के कर्नल पेडी बट्ट, डगशाई कैंट बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमारी जिज्ञासा राज, विद्यालय के प्रधानाचार्य जसपाल सिंह, अमरजीत कौर, कैंट बोर्ड डगशाई के सदस्य राकेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर ज़िला सोलन में 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2019 तक कनिष्ठ वर्ग की बाइसवीं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारत के विभिन्न राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान से पांच टीमें इसमें भाग लेने आ रही है। जीत की हसरत लिए डेली कॉलेज, पंजाब पब्लिक स्कूल, इंदौर, नाभा, संधिया स्कूल, ग्वालियर, मेयो कॉलेज, अजमेर और मेज़बान पाइनग्रोव स्कूल सहित पांच टीमें इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। सभी टीमें पूरी दमखम के साथ हॉकी प्रतियोगिता में अपना ज़लवा बिखेरेगी और साथ ही राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति अपनी रूचि भी बढ़ाएगी। वहीँ उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि नवीन महाजन, बिग्रेड कमांडर, कसौली हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। समापन अवसर पर जे पी सिंह आई पी एस, आई जी बिजिलेंस शिमला मुख्यातिथि होंगे।
कुनिहार में धूमधाम से मनाए जाने वाले दो दिवसीय दशहरे पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। दशहरा मेला सयोंजक हंसराज ठाकुर व अध्यक्ष देवेंद्र तनवर की अगुवाई में 8 व 9 अक्तूबर को दशहरा मेला ग्राउंड में मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय दशहरा मेले के दौरान दिन में जंहा स्कूली बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 8 अक्तूबर को संध्या कालीन बेला में राम लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत आदि की भव्य झांकी कुनिहार शहर की परिक्रमा करते हुए दशहरा मेला ग्राउंड पहुंचेगी व सूर्यास्त के साथ करीब 30 फीट के रावण के विशाल पुतले को जलाया जाएगा। मेले की दोनों सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी गायक कंवर साहब व हिमाचल के काकू राम ठाकुर, वंदना धीमान, दलीप सिरमौरी, अर्जुन गोपाल रुद्राक्ष बेंड की धुनों के साथ अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे। वहीँ सोलन का ख्याति अर्जित कर चुका रुद्रम डांस ग्रुप के कलाकार भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मॉडलिंग प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसके अतिरिक्त दशहरा मेले के दौरान घड़ा फोड़ , शतरंज व कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस दौरान मेले में बच्चे ऊंट की सवारी के साथ - साथ झूले का भी लुत्फ उठाएंगे। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में भूषण जवेलर्ज सोलन मुख्य अतिथि होंगे, तो वहीँ दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एसडीएम अर्की विकास शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार में 10 अक्तूबर को एनएसएस का 7 दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले इस शिविर में विद्यालय के 50 एनएसएस कैडेट भाग लेंगे।
मेले व संस्कृति हमारी धरोहर है। इनका सरक्षंण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। यह शब्द पूर्व ज़िला परिषद आशा परिहार ने मेले में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा मेले व त्यौहारों से जहाँ आपसी भाईचारा बढ़ता है वहीं एक दूसरे की संस्कृति को जानने का सुअवसर भी मिलता है। आशा परिहार ने कहा जखौली देवी पर लोगों की अपार श्रद्धा है। वहीं माता रानी भी किसी को निराश नही करती व सबकी मनोकामना पूर्ण करती है। उन्होंने कहा कि जखौली-बातल सड़क मार्ग को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सामुदायिक भवन के कार्य में जो कमी रह गई है । उसके लिए बजट का प्रावधान करवाने का प्रयास किया जाएगा । इससे पूर्व मेला कमेटी के सदस्यों व स्थानीय पंचायत के लोगों ने मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी लोगों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, बीडीसी सदस्य राकेश कुमार, वार्ड सदस्य संतोष देवी, सीता ठाकुर, रीता भारद्वाज, प्रधानाचार्य रावमापा मंज्याट डॉ. हेतराम वर्मा, जय सिंह ठाकुर, मदनलाल ठाकुर, मनोहर शर्मा, मोहन शर्मा, राकेश गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ज़िला दाड़लाघाट का विजयी दशमी के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाली शस्त्र पूजा व पथ संचलन कार्यक्रम रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले संघ का भगवाध्वज लहराकर शस्त्र पूजा की गई। उसके उपरांत संघ के कार्यवाह मुकेश द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत व धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर ज़िला संघ चालक धनीराम, पीताम्बर, दिनेश शास्त्री, राजेन्द्र, अजय, राहुल, दिनेश, पुष्पा, श्यामनन्द सहित सेंकडो सेवक संघ व अन्य लोग उपस्थित थे।
भगवान कभी - कभी इंसान की मदद करने के लिए इंसान के रूप में धरती पर उतर जाते है। बड़े भाई दिमागी संतुलन खोने के कारण पिछले एक वर्ष से अपने परिवार से बिछड़कर रायबरेली से सैकड़ों मील दूर देवभूमि में पहुंच गए। हालांकि अपना दिमागी संतुलन खो चुके राजेश द्धिवेदी पिछले एक वर्ष से कहाँ रहे और कैसे रहे शायद ये एक पहली ही बनी रहेगी। लेकिन कुछ दिन पहले इस इंसान की मदद के लिए एक ऐसा फरिश्ता सामने आया। इसने फिर से राजेश के परिजनों का घर खुशियों से भर दिया। प्लानिया पँचायत के कोठी कुणाल गांव के निवासी राजेन्द्र कुमार वर्मा जो कि धुन्दन में सरकारी विद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता है और दाड़लाघाट में किराए के मकान में रहते है। यही वह इंसान है जिसने साबित कर दिया है की देवभूमि में आज भी इंसानियत जिंदा है। इन्होंने देवभूमि में अतिथि देवों भवा शब्द को भी सार्थक कर दिया। राजेश द्धिवेदी पिछले एक वर्ष से ऐसी स्थिती में भटकते रहे। इस स्थिती में उनकी मदद करना तो दूर उनके नजदीक जाना भी बड़ा मुशिकल हो चुका था। पिछले एक वर्ष से न नहाने के कारण दूर - दूर तक इनके शरीर से दुर्गांध आती रही। ऐसे में कोई भी इनके नजदीक जाने को तैयार नही था। राजेंद्र वर्मा ने इस इंसान की मदद के लिए कदम बढ़ाया और अपने घर पर राजेश को स्नान करवाकर उसे साफ कपड़े पहनाए। इस दौरान इसकी बाजू में रायबरेली का टेटू देखकर राजेंद्र वर्मा ने पुलिस से मदद के लिए संपर्क किया। थाना दाड़लाघाट के मुंशी खेमसिंह ने भी पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए राजेश के परिजनों से सपंर्क साधा और उन्हें दाड़लाघाट बुला लिया। अपने बड़े भाई से पूरे एक साल बिछड़ चुके उनके छोटे भाई ने जब राजेश को देखा तो यह समय सभी को भावुक कर देना वाला बन गया। आंखों में आंसू और रूंधे गले से छोटा भाई इस फ़रिश्ते सहित उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी वर्मा का आभार व्यक्त करने लगा। हालांकि राजेंद्र वर्मा ने इस पूरे मानवता कार्य के लिए दाड़लाघाट पुलिस की भी खूब सराहना की।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला ने की। इस दौरान बैठक में कई प्रकार की जानकारी दी गई और गांव स्यार काटली के महिला मंडल का गठन भी किया गया। कार्यकारणी ने महिला मंडल की प्रधान सत्या गौतम, उप प्रधान कमला शर्मा, सचिव सोमा कौंडल, कोषाध्यक्ष कृष्णा देवी को बनाया गया। वहीं प्रेस सचिव निर्मला ठाकुर और मुख्य सदस्य प्रेमिला देवी को बनाया गया व मीरा शर्मा और रमादेवी, आशा चोपड़ा, हेमा देवी, लता देवी सहित अन्य 43 सदस्य बनाए गए और सभी सदस्य इस कार्यकारिणी में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उप प्रधान लेखराज, सचिव धनीराम, महिला मंडल हिमाचल जन विकास सहयोग संस्थान के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, महिला मंडल दाड़लाघाट की प्रधान संगीता गौतम, जावी की महिला मंडल प्रधान नीलम शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बंती शर्मा, लीला देवी, आशा वर्कर रीना ठाकुर सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
धार्मिक रामलीला युवा क्लब दाड़लाघाट में 11वी रामलीला का मंचन हुआ। कमेटी के उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि मंचन के सातवें दिन वानर दल माता सीता की खोज में निकलना, रास्ते में संप्रति का वानरों को डराना, हनुमान द्वार जटायु का उदाहरण देना, संप्रति द्वारा माता सीता का पता बताना, हनुमानजी का समुद्र पार करते समय सुरसा से युद्ध करना, हनुमान का लंका में प्रवेश, लंकिनी से युद्ध करना तथा हनुमान जी को आशीर्वाद देना आदि का मंचन किया गया। इस रामलीला में हनुमान का किरदार हेमराज ठाकुर, राम का किरदार रिंकू, लक्ष्मण का किरदार ओमप्रकाश शर्मा, सीता का किरदार दिनेश शर्मा ने सुग्रीव का किरदार रमेश ने, रावण का किरदार उमेश, मेघनाथ का किरदार पालु ने निभाया, जबकि मेड्डी, दीपू, जयदेव ठाकुर, प्रकाश, पवन, सोनी, मुकेश, नरेश ठाकुर, केश्व वशिष्ठ, सुरेन्द्र, पुष्पेंद्र शर्मा ने भी काफी अच्छा अभिनय व सहयोग किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सोलन के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को रविवार को ज्वेल ऑफ़ इंडिया अवार्ड से दुबई में सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार को दुबई में इस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दुबई के नामी शेख व मिनिस्टर फॉर स्टेट सुहैल अल जुरानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भारत के विभिन्न राज्यों से आए करीबन 30 लोगों को इस पुरस्कार से समान्नित किया गया। इस पुरस्कार के लिए चयनित लोगों का अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा इंडिपेंडेंट सर्वे करवाया जाता है और उन विभूतियों को समान्नित किया जाता है जिनका राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बहुमूल्य योगदान रहा हो और सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। एक विधायक, पूर्व सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदर्शन करते समय समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान के लिए निभाई गई भूमिका के लिए सम्मान सोलन के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल को दिया गया। इस सम्मान को पाने वालो में मदर टेरेसा का प्रथम नाम आता है जिन्हे सबसे पहले इस पुरस्कार से नवाजा गया था। उतर भारत से केवल सोलन के विधायक को इस पुरस्कार से नवाजे जाने से हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है।
Pinegrove School, Dharampur in Solan district of Himachal Pradesh is hosting the 22nd Sub-Junior Inter Public School Hockey Tournament, 2019 for boys from 9th to 12th October, 2019. Five teams of elite residential schools from across the country will be competing for the coveted title. Pinegrove School is the defending champion for last two years. The participating teams are Mayo College, Ajmer The Daly College, Indore, The Punjab Public School, Nabha, The Scindia School, Gwalior and Pinegrove School. The tournament will be played on a league-cum-knockout basis. Brig. Naveen Mahajan, Brigade Commander, Kasauli will be the Chief Guest for the opening ceremony of the tournament while J. P. Singh, IPS, IG Vigilance, Shimla will be the Chief Guest on the closing ceremony Pinegrove School, Dharampur in Solan district of Himachal Pradesh is hosting the 22nd Sub-Junior Inter Public School Hockey Tournament, 2019 for boys from 9th to 12th October, 2019. Five teams of elite residential schools from across the country will be competing for the coveted title. Pinegrove School is the defending champion for last two years. The participating teams are Mayo College, Ajmer The Daly College, Indore, The Punjab Public School, Nabha, The Scindia School, Gwalior and Pinegrove School. The tournament will be played on a league-cum-knockout basis. Brig. Naveen Mahajan, Brigade Commander, Kasauli will be the Chief Guest for the opening ceremony of the tournament while J. P. Singh, IPS, IG Vigilance, Shimla will be the Chief Guest on the closing ceremony
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ज़िला सोलन में आशा कार्यकर्ता के एक रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने दी। डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि यह पद राष्ट्रीय शहरी स्वाथ्य मिशन के अंतर्गत भरा जाएगा। इस पद के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 11 अक्तूबर, 2019 को सांय 4.00 बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में पहुंच जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आवेदन नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या 10, 11 व 12 के लिए आमंत्रित किए गए है। इस पद के लिए महिला उम्मीदवार ही पात्र है। आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक उसी वार्ड का निवासी होनी चाहिए जिसके लिए उसने आवेदन किया है। इस पद के लिए प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। विवाहित, विधवा तथा परित्यक्त आवेदक को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224181 पर संपर्क किया जा सकता है।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व निवेशक सप्ताह के अंतर्गत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तथा भारतीय प्रतियुति और विनियम बोर्ड के सौजन्य से क्षेत्रीय निवेशक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग तथा 130 छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार में मुख्य वक्ताओं डॉ. हिमेश शर्मा, निदेशक स्किल लैब डॉ. दिवेश जठला, मार्केटिंग प्रमुख बसंत राम, नेशनल स्टाफ एक्सचेंज मृदुल तथा करण कोहली ने विभिन्न वित्तीय निवेश के बारे में जानकारी दी। इस सेमिनार में प्रो.योगेश जैन, डॉ. केवल राम, प्राचार्या डॉ. नीलम कौशिक तथा अन्य वरिष्ठ प्राध्यापक विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
केन्द्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे रक्तालपता (एनीमिया) मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत शनिवार को ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने की। कार्यशाला में सोलन ज़िला के धर्मपुर विकास खंड के 40 आयुर्वेदिक चिकित्सकों व फार्मासिस्टों को एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि धर्मपुर विकास खंड की 38 ग्राम पंचायतों के सभी गांवों में अगले माह निःशुल्क रक्त जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में आधुनिक उपकरणों व तकनीक के प्रयोग से रक्त की जांच की जाएगी और अनीमिया के लक्षण वाले व्यक्तियों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्गों की खून की जांच के बाद आयु के अनुरूप चिकित्सा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को अनीमिया के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए समय-समय पर पक्ष समर्थन बैठकों (एडवोकेसी मीटिंग) का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य अधिकारी भाग लेना सुनिश्चित करेंगे ताकि इस कार्यक्रम को आंदोलन का रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि एनीमिया से ग्रस्त 16 से 45 वर्ष तक की किशोरियों व महिलाओं को पोषाहार के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश में एनीमिया के कारण सबसे अधिक जोखिम किशोरियों को उठाना पड़ता है इसलिए आवश्यक है कि युवतियों एवं महिलाओं के खानपान का विशेष ध्यान रख कर उन्हें पौष्टिक एवं आयरन युक्त आहार प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में युवकों को भी एनीमिया के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को नियमिति तौर पर फल के साथ-साथ संतुलित आहार लेना चाहिए जिससे शारीरिक विकास के साथ शरीर में खून की कमी भी नहीं होगी। किशोर अवस्था में बच्चों को बड़ों की तुलना में अधिक पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती है क्योंकि इस समय हमारा मानसिक और शारीरिक विकास बहुत तेजी से होता है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं तथा बच्चों में यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है। कार्यशाला में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयपाल गर्ग ने एनीमिया के लक्षण तथा डॉ. प्रियंका सूद ने एनीमिया के उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने दवा वितरण एवं रिकार्ड एक्शन प्लान के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं फार्मासिस्टों की एनीमिया से संबंधित विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया।
ग्राम पंचायत धुन्दन के दुर्गा माता मन्दिर में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन जलगमन विकास परियोजना धुन्दन व अम्बुजा सीमेंट फाऊंडेशन द्वारा किया गया। किसान मेले का शुभारंभ भारतीय कृषि अनुसंधान शिमला के प्रमुख डॉ. कलोल प्रमाविक ने किया। इस मौके पर आईएआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक शुक्ला, पशु चिकित्सक डॉ. देवराज गौतम, डॉ. मानवी चौधरी, कृषि विभाग से मान सिंह कंवर, एसीएफ से क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक संजय शर्मा और कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी भी मौजूद रहे। किसान मेले में फल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर किसानों को नि:शुल्क फल व सब्जियों के बीज भी वितरित किए गए। अध्यक्ष जलगमन विकास परियोजना समिति के रूप लाल वर्मा ने कहा कि किसान अपने खेतों में किसी भी प्रकार के रसायन व खाद का प्रयोग न कर पहाड़ी गाय के गोबर तथा मूत्र से बनी खाद डालें। इस दौरान परसराम वर्मा, मुंशी राम वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र सिंह, मुकेश मिश्रा, राजपाल वर्मा, रामदत्त ठाकुर, कौशल्या, सोमा शर्मा, देवेंद्र,चंपा वर्मा, मदन शर्मा, रमेश शुक्ला, भूपचंद, परसराम, जानकी देवी, शकुंतला, लता, मनीराम, देवेंद्र ठाकुर, सावित्री देवी, हेमराज, डोगरा, राजू, गोपाल सिंह, प्रेम, भगत, गोपाल दास, नरेश ठाकुर, तुलसीराम, सुखदेव, स्नेह, लता, नीमचंद, राजीव कुमार, जय सिंह, करमचंद, संतराम वर्मा, योगराज, सीमा देवी, परमानंद, कमलेश सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत बड़ोग के युवक मंडल डमलाना द्वारा डमलाना जेरी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान लोग इसका भरपूर आनंद उठा रहे है। रामलीला मंचन में राम भरत मिलन हुआ, युवक मंडल के प्रधान ईश्वर दत्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इसमें पुतला दहन व खेल गतिविधिया प्रमुख है।
कुनिहार : पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी - हरिपुर की हर महीने 15 तारीख को होने वाली मासिक बैठक इस बार किसी कारणवंश 9 अक्तूबर को आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता डी डी कश्यप करेंगे। इस मासिक बैठक में पेंशनरों को आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके समाधान करने का आग्रह किया जाएगा। यह बैठक सुबह ठीक 11 बजे आरम्भ हो जाएगी।
ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा शनिवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में जन जागरूकता एवं क्षमता निर्माण ‘समर्थ-2019’ के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन ने की। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के नुकसान को कम करने के लिए जन जागरूकता एवं क्षमता निर्माण अभियान ‘समर्थ-2019’ 11 से 23 अक्तूबर, 2019 तक आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला में इस अवधि के दौरान विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बेहतरीन प्रबंधन व पूर्ण तैयारियों के माध्यम से प्राकृतिक आपदा के जोखिम को कम करना है। केसी चमन ने आपदा प्रबंधन के संदर्भ में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ज़िला प्रशासन द्वारा जन संचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर लोगों को आपदा की स्थिति में बेहतर तरीके से निपटने के बारे में बताया जाएगा। साथ ही शिक्षण संस्थानों व अन्य जगहों पर मॉकड्रिल व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से सम्बन्धित जानकारी अथवा सूचना कोई भी व्यक्ति उपायुक्त कार्यालय में स्थापित टोल फ्री नंबर 1077 पर दे सकता है। केसी चमन ने कहा कि आपदा के संदर्भ में लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के प्रत्येक विकास खंड में दो-दो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक दलो के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों के माध्यम आपदा के जोखिम व इसके बचाव बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला के सभी विभागों में कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में 11 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे अग्नि सुरक्षा से संबंधित मॉकड्रिल आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा के संबंध में जिला के सरकारी व निजी विद्यालयों में चित्रकला, नारा लेखन व निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान नागरिक एकता दौड़ और हॉफ मैराथन भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने इसके लिए रेडक्रॉस, नेहरू युवा संगठन तथा गैर सरकारी संगठनों के सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उपायुक्त कहा कि 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों के सहयोग से राष्ट्रीय उच्च मार्ग के समीप वाली पंचायतों में ग्रामीणों को आपदा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अभी तक सोलन, धर्मपुर व कंडाघाट विकास खंड की अधिकतर पंचायतों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। कुनिहार तथा नालागढ़ विकासखंड में शीघ्र ही प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान, आदेशक गृह रक्षा विभाग हरिस्वरूप शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही रामलीला के चौथे व पांचवें दिन रामलीला का मंचन दशरथ मरण से लेकर जटायु वध तक किया गया। जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान हेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि रामलीला का मंचन क्लब के सदस्यों द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन दशरथ मरण के साथ आरंभ हुआ तथा जटायु वध तक चला। उन्होंने बताया कि कई दशकों से चली आ रही इस रामलीला को और रोचक बनाने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे है । इस अवसर पर समाजसेवी रोशन लाल वर्मा, मनोज सोनी, अजय रघुवंशी, विजय भारद्वाज, अमित, सुनील शर्मा, दिनेश भारद्वाज, कनव सूद, हरीश गुप्ता सहित क्लब के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे ।
वन विभाग के सौजन्य से वाइल्ड लाइफ वीक को राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मनाया गया। छठी से दसवीं तक के बच्चों के लिए हिंदी और अंग्रेज़ी में स्लोगन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छठी से दसवीं कक्षा की पेंटिंग प्रतियोगिता में चमन प्रथम, मनीष द्वितीय व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में ममता प्रथम, मुकेश द्वितीय व मनीष तृतीय स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनीष व गुरदीप प्रथम, जाह्नवी व ममता द्वितीय तथा हर्षिता व मोहित तृतीय स्थान पर रहे। पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बच्चों को वन एवं वन्य जीवन के महत्व के बारे में बताया। मुख्याध्यापिका ने वन विभाग के कर्मचारियों का बच्चों व स्टॉफ की तरफ से इस तरह के आयोजन के लिये धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को वन विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सत्यदेव डिप्टी रेंजर, कमल किशोर फारेस्ट गॉर्ड, पवन कुमार, देवीचंद, ललित कुमार गाँधी, उर्मिला देवी, सुषमा ठाकुर, अशोक कुमार, वीरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, लीला राम, हीरा गाँधी, प्रोमिला, कलावती, सत्या, नीलम, सत्या, शीला मौजूद रहे।
सुगम निर्वाचन के लिए ज़िला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने की। बैठक में सुगम निर्वाचन के संबंध में चुनौतियों एवं संभावित उपायों पर चर्चा की गई। भानु गुप्ता ने कहा कि सोलन ज़िला में कुल 5701 दिव्यांगजन है। ज़िले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4072 दिव्यांग जन 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है। इसमें से 3076 दिव्यांग मतदाताओं को पंजीकृत किया जा चुका है। चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदातााओं की सुलभता के लिए सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सहायक आयुक्त ने निर्देश दिए कि दिव्यांग मतदातओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर पेयजल, सुलभ शौचालय तथा पहचान सूचक बोर्ड स्थापित करना सुनिश्चित किया जाए तथा दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए। उन्होंने ज़िले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लबों को सुदृढ़ करने का भी आह्वान किया। उन्होंने तहसीलदार निर्वाचन को निर्देश दिए कि जिले में मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करके वस्तुस्थिति से अवगत करवाएं ताकि मतदान केंद्रों पर आ रही समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों छात्रों को निर्वाचन विभाग के एनवीएसपी पोर्टल या बूथ स्तर के माध्यम से पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिला में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 16 अक्तूबर से 30 नवंबर, 2019 तक चलाया जाएगा। बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, ज़िला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्री, ज़िला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, ज़िला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह, ज़िला उप शिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान केंद्र सरकार देश में बैंकों का इसलिए विलय कर रही है ताकि बैंक अपनी क्षमताओं का सर्वोच्च प्राप्त कर निवेशकों, उद्योगपतियों और आमजन को राहत प्रदान कर सकें। अनुराग सिंह ठाकुर आज यहां ऐतिहासिक ठोडो मैदान में दो दिवसीय ग्राहक संपर्क उन्मुखी कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। अनुराग सिंह ठाकुर ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को बधाई दी और कामना की कि मां दुर्गा जन-जन को स्वस्थ एवं प्रसन्न रखेंगी। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के बैंकों के विलयीकरण के निर्णय से जहां बैंकों की लेन-देन क्षमता बढ़ेगी वहीं भारतीय बैंक विश्व के सर्वोच्च बैंकों से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बैंक विलयीकरण के निर्णय के सकारात्मक परिणामों से देश की आर्थिकी को प्रत्यक्ष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह प्रयास कर रही है कि अब बैंक लोगों तक पहुंचें। इसी उद्देश्य के साथ ग्राहक उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक आर्थिकी का सशक्त आधार हैं और इनके माध्यम से न केवल संस्थागत आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है अपितु देश के आमजन के जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल रहे हैं। केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप अब देश के सभी नागरिकों का बैंक खाता खुल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत गत तीन वर्षों में 36 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। इन खातों में एक लाख 7 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। महत्वकांक्षी मुद्रा योजना के अंतर्गत लगभग 9 करोड़ लोगों को आर्थिकी सुधार के लिए ऋण प्रदान किए जा चुके है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार बैंकों के विलय के साथ-साथ घाटे में चल रहे बैंकों का गुणवत्ता आकलन भी करवा रही है। गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियों(एनबीएफसी) को बैंकों के माध्यम से 70 हजार करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता कोड के माध्यम से डूब चुके बैंकों की एक लाख 31 हजार करोड़ रुपए की रिकवरी हो चुकी है। इस कोड के तहत ऋणशोधन अक्षमता के समाधान के लिये जहाँ कहीं भी संभव हो वहां एक बाजार तंत्र और जहाँ जरूरी हो वहां निकासी सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील प्राधिकरण (एनसीएलएटी) का गठन किया है। उन्होंने कहा कि देश में बैंकिंग क्षेत्र को सुदृढ़ करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है ताकि देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत बन सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सकारात्मक प्रयास स्टार्ट अप इंडिया के रूप में भी सामने आए है। उन्होंने कहा कि आज भारत स्टार्ट अप के क्षेत्र में पहल करने वाले विश्व के सर्वोच्च पांच देशों में शामिल है। केंद्र सरकार ने स्टार्ट अप कंपनियों को अनेक रियायतें प्रदान की हैं। इस वर्ष विजय दशमी के शुभ अवसर पर देश में ‘फेसलेस एससेमेंट’ भी आरंभ की जा रही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक मात्रा में डिजीटल करंसी का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश पेपर करंसी से सीधा डिजीटल करंसी की ओर बढ़ रहा है। देश के गांव-गांव में लोग अपने मोबाइल फोन से ही पैसों का लेन-देन और वस्तुओं का क्रय-विक्रय कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देश वासियों और विभिन्न बैंकिंग तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से भारत को पांच ट्रिलियन डॉलन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने आशा जताई कि देश के प्रत्येक नागरिक के सहयोग से वर्ष 2025 तक यह सपना पूरा होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों ने स्टॉल लगाकर अपनी ऋण संबंधी एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने समापन समारोह में 42.71 करोड़ रुपये के 591 ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक राणा आशुतोष ने मुख्यातिथि का स्वागत किया इस दो दिवसीय समारोह की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, नगर परिष सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शीला, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भरत साहनी, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, बैंक प्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट के छः खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेल नागौर राजस्थान के लिए हुआ है। खेलखूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 12 रजत व 3 कांस्य पदक जीतकर हिमांचल का नाम रोशन किया। विद्यालय के खिलाड़ी भारती, संजना, खुश्बू, ईषा बरवाल, विशाल, कार्तिक शर्मा का 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्यस्थान नागौर में भाग लेंगे। इस उपलब्धि पर छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर, प्रबंध समिति व विद्यालय के अध्यापकों ने शुभकामनाएं दी।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वर्ष 2019-20 की सीएससीए के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसका गठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशानुसार मेरिट आधार पर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर ने निशा देवी, रश्मि देवी, अंजलि को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिव और महासचिव पद पर शपथ दिलाई। इसके अलावा कविता देवी, प्रणव शर्मा, आरती देवी, निर्मला, अनामिका, दीक्षा कुमारी, भावना वर्मा, सहगल, हर्ष, संजीव, पूर्णिमा गुप्ता, इंद्रजीत, नीलू देवी, सपना कुमारी और कनुप्रिया ने भी अन्य विभिन्न पदों पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. देवकांत शर्मा, डॉ. राकेश सिंह, प्रो.अंजू देवी, प्रो. सन्दीप शर्मा, प्रोफेसर मनीला गुप्ता, प्रो. पारुल बेरी, प्रो. अरुण शर्मा उपस्थित रहे।
अर्की विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल राकेश भारद्धाज की अध्यक्षता में एसडीएम अर्की विकास शुक्ला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अर्की में खेल मैदान बनाने हेतू वार्ड नं 5 में मांजू चौक के नजदीक सूखा नाला को डंपिंग साईट घोषित करने हेतू एसडीएम शुक्ला को एक मांग पत्र भी दिया। राकेश भारद्धाज ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम अर्की ने विकास मंच को आश्वासन दिया कि 10 अक्तूबर से पहले - पहले ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित उक्त स्थान का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा, तथा शीघ्र ही उक्त स्थान को डंपिंग साईट बनाने के आदेश जारी कर दिए जायेंगे। इस अवसर पर मंच की उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर, प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सदस्य सोनू सोनी, मंच की मुख्य सलाहकार प्रभा भारद्धाज, महासचिव योगेश वर्मा, हेमंत शर्मा, राजीव शर्मा, रमन सूद, मनोज गुप्ता तथा प्रैस सचिव अजय गुप्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी क्षय रोग मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में फार्मासिस्टों के लिए क्षय रोग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने की। कार्यशाला में सोलन ज़िला के अर्की, कंडाघाट तथा सोलन उपमंडलों के 50 आयुर्वेदिक औषधि योजकों को क्षय रोग के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षय रोग अर्थात टीबी का इलाज संभव है। सक्रिय क्षय रोग संक्रमण के लक्षणों में दो सप्ताह तक चलने वाली खांसी, शरीर में गांठे पड़ना, बलगम या रक्त के साथ खांसी, बुखार, रात को पसीना आना और सीने में दर्द शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग क्षय रोग के जीवाणु से संक्रमित हो सकते हैं लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। इसे सुप्त क्षय रोग कहते है। सुप्त क्षय रोग के कारण भविष्य में सक्रिय रोग होने की संभावना होती है। उन्होंने कहा कि रोग के लक्षणों का पता चलते ही रोगी तुरंत तपेदिक के के लिए समीप के अस्पताल जाकर जांच करवाएं। उन्होंने औषधि योजकों का आह्वान किया कि वे क्षय रोग से ग्रसित रोगियों को दवा का पूरा कोर्स करने के लिए प्रेरित करें। समय पर परीक्षण कर दवा आरंभ करके क्षय रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। सक्रिय क्षय रोग से ग्रसित लोगों का इलाज एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाओं से किया जाता है जो क्षय रोग के जीवाणु को नष्ट कर देती हैं। किन्तु इसके लिए यह आवश्यक है कि रोगी नियमित समय पर निर्धारित अवधि के लिए दवा का सेवन करे। उन्होंने कहा कि औषधी योजक क्षय रोगियों की काउंसिलिंग करने के साथ-साथ रोगियों का रिकॉर्ड रखना भी सुनिश्चित करें ताकि शत-प्रतिशत क्षय रोगी मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा कि ज़िले में क्षय रोग से पीडि़त लगभग 1500 रोगी हैं। इनमें से 500 रोगी नालागढ़ क्षेत्र में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी चिकित्सा खंडों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर को जिलाभर में आयोजित ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के अधिकांश मामलों का इलाज सफलतापूर्वक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 तक हिमाचल को क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए आवश्यक है कि जन-जन को क्षय रोग के विषय में जागरूक किया जाए। डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने क्षय रोग के संबंध में विभिन्न शंकाओं का निवारण भी किया। कार्यशाला में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयपाल गर्ग ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विश्व स्तर पर क्षय रोग की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। डॉ. करूणेश नागल ने संशोधित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (आरएनटीसीपी) के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आरएनटीसीपी क्षय रोग उन्मूलन के अनुसार पता लगाना (डिटेक्ट), उपचार करना(ट्रीट), रोकथाम(प्रिवेंट), निर्माण (बिल्ड) अर्थात डीटीपीबी को चार रणनीतिक स्तंभों में एकीकृत किया गया है। डॉ. राजेश ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से क्षय रोग उपचार के लिए निश्चित खुराक संयोजन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
बाहरा विश्वविद्यालय में छात्रों को रोज़गार देने हेतु प्लेसमेंट ड्राइव्स करवाईं जाती है। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.पियूष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत रयात बाहरा यूनिवर्सिटी, मोहाली व बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में अनेक कंपनियों ने प्लेसमेंट के उद्देश्य से दस्तक दी। डॉ. वर्मा ने साँझा किया कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव्स में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में टॉमी हिलफिगर, एम्फेसिस, जेंसर, सीएचसी, एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज, टीसीएस एवं फिसर्व उल्लेखनीय है। यह ड्राइव्स मुख्यतः बीटेक व एमबीए के छात्रों के लिए आयोजित करवाई गई थी, व रायत बाहरा ग्रुप के विभिन्न कैंपसों के छात्रों ने इनमें हिस्सा लिया। प्लेसमेंट ड्राइव्स के कुछ राउंड् बाहरा विवि व् कुछ रयात बाहरा, मोहाली में करवाए गए। प्लेसमेंट सेल की निदेशिका, कॉर्पोरेट रिलेशन्स कात्यायनी शुक्ला ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिखित योग्यता परीक्षा, लिखित तकनीकी परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार व् मानव संसाधन साक्षात्कार के आधार पर छात्रों का चयन किया। जेनसेर से धीरज, एम्फेसिस से विद्या रणाया, सीएचसी से अजय व एनआईआईटी से पूजा और परियोजना के तकनीकी प्रमुख प्रशांत छात्रों के साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल रहे। इनके द्वारा चुने हुए छात्रों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभोर मेहता, साहिल मेहता, प्रतिभा सिंह, धीरज ठाकुर, अंकित धीमान व् सपना सयाल है व इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के रोहित कुमार और विक्रांत शामिल है। वहीं शुक्रवार को बाहरा यूनिवर्सिटी में टॉमी हिलफिगर द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बाहरा के एमबीए के छात्र कनिका और वैष्णवी व दो छात्र एपीजे यूनिवर्सिटी के नौकरी पाने में सफल रहे। टॉमी हिलफिगर से साक्षात्कार लेने आये वाईस प्रेजिडेंट अशीम पांडे और क्षेत्र प्रबंधक गुरप्रीत ने कहा कि उनकी कंपनी पहले भी बाहरा विवि से छात्रों का चयन कर चुकी है और आगे भी आती रहेगी। प्लेसमेंट सेल की कुआर्डिनेटर प्रियंका ने जानकारी दी कि छात्रों को 3.5 से 5 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर नियुक्त किया गया है व उन्हें जनवरी माह में अपने निर्धारित कार्यालय में उपस्तिथि दर्ज़ करवानी होगी। शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान निदेशक कॉर्पोरेट रिलेशन्स विसागंन और बाहरा यूनिवर्सिटी की प्लेसमेंट हेड डॉ. नीरू भी मौजूद रहे।
बद्दी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सफाई एंव जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और स्कूल स्टाफ ने जहां जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, वहीं स्कूल व आसपास के क्षेत्र की सफाई भी की। इस दौरान बच्चों ने लोगों को पॉलिथीन व प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान और पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण के प्रति प्रेरित किया। जानकारी देते हुए बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मरीन पॉल ने बताया कि स्कूल स्टाफ व बच्चों ने स्कूल प्रांगण और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। प्रधानाचार्य मरीन पॉल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा और क्षेत्र की साफ सफाई हम सब का सामूहिक दायित्व है। जैसे हम खुद को और अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं वैसे ही हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने क्षेत्र को भी साफ सुथरा रखें। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मरीन पॉल के साथ रिशु अरोड़ा, शिवानी, अनु, पूजा, अमित शर्मा, रूखसाना नारू, आरती, कमलेश, पारूल, रिचा, मृदुला, शिल्पी, सपना, वैशाली, उपाली, माया, सिमरन, अमिता, दिव्या व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नगर परिषद सोलन की समस्त 15 वार्डों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। रोहित राठौर ने कहा कि नगर परिषद सोलन के सभी 1 से 15 वार्डों की मतदाता सूचियां हिमाचल प्रदेश नगर निर्वाचन नियम, 2015 के अनुसार तैयार कर दी गई है तथा इन मतदाता सूचियों को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।
केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 04 अक्तूबर, 2019 को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर 04 अक्तूबर, 2019 को दोपहर 12.30 बजे ठोडो मैदान, सोलन में ग्राहक मेले में शिरकत करेंगे। केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री तदोपरांत सांय 4.00 बजे सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत बद्दी में राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
ग्राम पंचायत व मेला कमेटी दाड़लाघाट द्वारा दो दिवसीय दशहरा मेला 7 और 8 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। वहीं दो दिवसीय दशहरा उत्सव में इस बार दशहरे का मुख्य आकर्षण 60 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले होंगे। ग्राम पंचायत प्रधान दाड़ला सुरेंद्र शुक्ला व मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मेला कमेटी और पंचायत मिलकर संयुक्त रूप से इस दो दिवसीय मेले को और आकर्षक बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इस वर्ष वॉलीबॉल और कबड्डी की ओपन प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें वॉलीबॉल में प्रथम आने वाली टीम को ₹15000 तथा उपविजेता टीम को ₹11000 की नकद राशि और एक आकर्षक ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिता में भी विजेता टीम को ₹8000 और उपविजेता टीम को ₹5000 की नकद राशि तथा आकर्षक टॉफी बतौर पुरस्कार दी जाएगी। बाहर से आने वाली टीम को रहने तथा खाने की व्यवस्था मेला कमेटी द्वारा की जाएगी। दोनों दिन स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी इस मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी। इन प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य, समूह गान, एकल गीत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। छोटे बच्चों के लिए भी आटा फूंक पैसा चूक, जलेबी रेस, डड्डू रेस, कुर्सी रेस, आंखों पर पट्टी बांधकर घड़ा फोड़, बंदूक से घड़ा फोड़ना इत्यादि प्रतियोगिताएं मनोरंजन तथा आकर्षण का मुख्य विंदू रहेंगे।इसमें विजेता और उपविजेता स्कूलों को आकर्षक पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। रामलीला क्लब दाड़ला तथा यूथ फार्मर क्लब स्यार की ओर से आकर्षक झांकियां दशहरा मैदान में पहुंचेंगे और रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरे का मुख्य मकसद पूर्ण किया जाएगा। उसके बाद 8 अक्टूबर को रात्रि सांस्कृतिक संध्या में जाने माने कलाकार फोक स्टार हिमाचल विक्की राजटा, इंडियन आइडल फेम राहुल शर्मा, आवाज पंजाब की तनुजा चौहान, सुप्रसिद्ध गायक विजय मोदका और मशहूर एंकर रश्मि ठाकुर अपनी आवाज के जादू से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
ग्राम पंचायत धुन्दन में 2 अक्टूबर को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत सदस्यों सहित ग्रामवासियो की उपस्थिति रही। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान प्रेमचंद ने की। इस दौरान पंचायत उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर व सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे। बैठक में शिमला से रविंद्र कुमार, ज्योति दिल्ली, कुलदीप कुमार धर्मपुर, बृजेश जुरेखा, मनकोटिया मौजूद रहे। वहीं पंचायत पुनर्गठन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। और दो नई पंचायतें चमाकड़ी और टुइरु के गठन पर भी सहमति बनी। वही क्षेत्र में स्वच्छता बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्लास्टिक तथा ठोस तरल कूड़ा कचरा प्रबंधन के सही निपटारे व शौचालय निर्माण को भी अनिवार्य किया गया। ग्राम पंचायत विकास योजना बारे में विस्तृत जानकारी व चर्चा की गई। पंचायत प्रधान प्रेम चंद व उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर द्वारा सभी उपस्थित लोगों व ग्राम सभा सदस्यों का धन्यवाद किया गया।
ग्राम पंचायत घनागुघाट में विशेष ग्रामसभा पंचायत प्रांगण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता धनीराम रघुवंशी ने की। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना बारे में लोगों से चर्चा की गई व तरल एवं ठोस अपशिष्ट निपटान के बारे में भी चर्चा की गई। सभा मे प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए भी विचार किए गए। ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21 पर भी चर्चा की गई। वहीं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लागू करने वाले भी बात की गई। जल सरंक्षण के उचित प्रबंध पर भी जोर दिया गया। इस दौरान रेवा शर्मा द्वारा टीबी व तंबाकू के बारे में लोगों से जानकारी साझा की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लता द्वारा विभाग द्वारा मिलने वाले लाभों की लोगों को जानकारी दी गई। बैठक के उपरांत सभी उपस्थित ग्राम सभा सदस्यों ने पंचायत प्रांगण के चारों तरफ प्लास्टिक इकट्ठा किया और प्लास्टिक को रोकने बारे भी शपथ ली गई। इस आम सभा में पंचायत प्रधान घनागुघाट धनीराम रघुवंशी, उपप्रधान रतन चंद, बीडीसी सदस्य हीरापाल, सचिव बलदेव, संत राम, गोपाल, जितेंद्र, गीता, हेमलता, जमुना, अमरचंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राज दरबार कुनिहार मे चल रही रामलीला के पांचवे दिन का शुभारंभ राम लक्ष्मण सीता की झांकी से हुआ। कुनिहार के व्यवसायी राहुल जोशी ने आरती में भाग लेकर प्रभु राम जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने समिति को 6100 रु की राशि दी। पांचवे दिन के मंचन में दशरथ कैकई सवांद में कैकई महाराज दशरथ से अपने पुत्र भरत के लिए राज सिहांसन व राम के लिए चौदह वर्ष का बनवास मांगती है। प्रभु राम पिता आज्ञा से वन को लक्ष्मण व सीता सहित चल पड़ते है। इस दौरान रामलीला जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश जोशी,राधा रमन शर्मा, संदीप जोशी, जगदीश अत्री, संजय जोशी सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
पांवटा साहिब के पुरवाला थाना के अंतर्गत मंगलवार देर रात पुलिस ने दो तस्करी मामलो में 15 लाख ml अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पांवटा साहिब गांधी जयंती के एक रात पहले पुलिस ने दो मामलों में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात राजबन और पुरवाला थाना के अंतर्गत दो बड़े अवैध शराब के जखीरे पकड़े गए हैं। जिसमें राजबन थाना के अंतर्गत कफोटा की और जाती एक हरियाणा नम्बर HR 58-4571 पिकअप से दाउद खान पुत्र शुक्रदीन मिश्रवाला 13 लाख 5 हजार एमएल (145 पेटी) अवैध हरियाणा मार्का की शराब बरामद की गई है । सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है । इस मामले में एक और व्यक्ति जो कि फरार होने में कामयाब रहा की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं दूसरी और भंगाणी पुरवाला थाना के अंतर्गत भी अवैध हरियाणा मार्का कच्ची शराब का जखीरा बरामद किया गया है जिसमें एक जा़यलो गाडी़ से तकरीबन 25 से 30 पेटी शराब होने की बात कही जा रही है । पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया गया वही बता दें कि रात के समय नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को जाइलो गाड़ी द्वारा कुचलने की कोशिश की गई लेकिन किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने कामयाब हो गए । वहीं राजबन पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से काम करते हुए सतौन और भंगानी को भी अलर्ट पर रखा हुआ था। उन्होंने इस दौरान एक बड़ा ट्रक बीच सड़क में लगावा कर जाइलो गाड़ी को पकड़ावा दिया।इस बारे में विजय शर्मा थाना प्रभारी पूरवाला ने बताया कि देर रात दो जगहों पर नाका लगाकर हरियाणा से तस्करी की जा रही 2 गाड़ियों से तकरीबन 170 पेटी शराब बरामद की गई है
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अल्पसं यक विभाग ने ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एंव पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अगुवाई में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए। इससे पहले कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके पथ चिन्हों पर चलने की शपथ ली। चौधरी राम कुमार ने कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान का कर्ज भारत कभी नहीं चुका सकता। इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान, ज़िला अध्यक्ष मोह मद साजिद, ज़िला महासचिव प्रीत पाल राणा, ज़िला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, पूर्व दून ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रकाश रनोट, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दया राम रेंजर, यूथ कांग्रेस महासचिव प्रदीप धीमान, दिलवर खान, नियाज मोह मद, सलीम, शेरू, आशू, अनवर अली, बलविंद्र लेही, दारा कडुआना, बलदेव चौधरी, कुलदीप चौधरी, लंबड़दार देव राज चौधरी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत मंगलवार रात एक युवक द्वारा ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट के गांव रोड़ी में मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र 22 साल के युवक द्वारा अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार युवक द्वारा आर्थिक तंगी, गरीबी के कारण एक सीमेंट कम्पनी में नौकरी के लिये भी आवेदन किया गया था। फिलहाल जिस स्थान पर फंदा लगाया गया उस स्थान में कोई भी सुसाइड नोट न मिलने के कारण आगे की कार्यवाही का पता नहीं चल पाया है। अर्की में पोस्टमार्टम करने के बाद मृत शरीर को परिजनों के हवाले कर दिया गया है व आगमी करवाई में ही आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा। स्थानीय पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है ओर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जाँच कर रही है। हालांकि वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
राजकीय महाविद्यालय सोलन में महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर 'फिट इंडिया फ़ॉलोगिंग' दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में महाविद्यालय के चार सौ विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ ने भाग लिया। यह दौड़ महाविद्यालय से शामंती तक दौड़ी गई। दौड़ के दौरान जो भी कूड़ा कचरा या प्लास्टिक रास्ते में मिला उसे विद्यार्थियों द्वारा एकत्रित किया गया। प्राचार्य डॉ. नीलम कौशिक ने सभी विद्यार्थियों से कहा की वे कम से कम स्वछता के प्रति 50 लोगों को प्रेरित करें।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोस्टर और पेंटिंग,एलोक्यूशन,भाषण और स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं को सीनियर और जूनियर वर्ग में बांटा गया। जूनियर वर्ग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन, धरजा,शामरोड,ओछघाट और गौड़ा के छात्रों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के भी सभी घटक कॉलेजों के छात्रों ने सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल मुख्य अतिथि रहे और उन्होनें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सभा को संबोधित करते हुए डॉ कौशल ने स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से जीवन में गाँधीवादी मूल्य और शिक्षाओं का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी को गांधीजी के जीवन और देश के लिए उनके बलिदान के बारे में अवश्य जानना चाहिए। इससे पहले छात्र कल्याण अधिकारी डॉ पीके महाजन ने गांधीजी के जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों द्वारा कार्यक्रम में गणेश स्तुति, गांधीजी के जीवन पर एक स्किट, भांगड़ा, लावनी, गरबा, राजस्थानी और हिमाचली नाटी जैसे अनेक लोक नृत्य प्रस्तुत कर देश की विविधता की एक झलक दिखलाई गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, संकाय और छात्रों के अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र और अध्यापक मौजूद रहे।


















































