हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 अक्तूबर, 2019 को विद्युत उप केन्द्र गौड़ा में रख-रखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 04 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक 33 केवी राजगढ़ फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों तथा उठाऊ जलापूर्ति योजना गौड़ा की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने सभी ज़िलावासियों विशेषकर युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं ताकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के सपने को वास्तविक अर्थों में साकार किया जा सके। के.सी.चमन आज यहां एतिहासिक ठोडो मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। के.सी.चमन ने इस अवसर पर कृतज्ञ ज़िलावसियों की और से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण तथा प्लासिटक मुक्त प्रदेश एवं जिला के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सभी को तम्बाकू निषेध की शपथ भी दिलाई गई। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक स्वच्छ भारत की परिकल्पना की थी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के लिए सघन अभियान कार्यान्वित कर रही है। इस अभियान की सफलता जन-जन के सहयोग से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने आवास तथा परिवेश की सफाई के महत्व को समझना होगा। हमें अपने घर के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए दैनिक आधार पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यही राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्वच्छता के लिए कार्य को निरन्तर जारी रखें। उन्होंने कहा कि युवा सही मायनों में स्वच्छता के दूत हैं और युवाओं को यह प्रण लेना होगा कि न तो वे स्वंय कचरा यहां-वहां फैंकेगें और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए प्लास्टिक के उत्पादों के सेवन को हम सभी को न कहना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर से 01 अक्तूबर, 2019 तक पाॅलीथीन के विरूद्ध सघन जागरूकता अभियान कार्यान्वित किया गया है। 03 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2019 तक प्रदेश एवं सोलन ज़िला में प्लास्टिक कचरे का समुचित निपटारा किया जाएगा। इस कार्य के लिए व्यापक योजना तैयार का उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। के.सी. चमन ने इस अवसर पर कूड़ा-कचरा बीनने वाले, घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करने वाले, अपने घर से गीला व सूखा कचरा पृथक कर देने वाले तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने राजकीय छात्र व छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, एमआरए डीएवी स्कूल, सैंट ल्यूक्स स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय, बीएल पब्लिक स्कूल, चिन्मय विद्यालय, डाईट सोेलन सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों की स्वच्छता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव मे 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वी जयंती विश्व अहिंसा दिवस व फिट इंडिया मूवमेंट के रूप में मनाई। मंच संचालन का कार्य कुसुम कुमारी व तरुण बाला व आरती ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने भजन गाकर व देशभक्ति के गीत गाए। कुसुम, तरुणबाला व देवेश ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के संस्मरण बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा, हरीश गुप्ता, एसएमसी प्रधान मनोहरलाल शर्मा व हिंदी प्रवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर पाठशाला के अध्यापक सुरेंद्र प्रसाद, हेमंत गुप्ता, पीईटी दीपक कुमार, पंकज,शिल्पा, ज्योति, पूजा, मीरा और विद्या देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने की।इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता रैली व कचरा इकट्ठा करके व विद्यालय परिसर की सफाई की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता उमा महेश्वर ने किया। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाश शर्मा ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। सत्य व अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए राम भक्ति पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष ईश्वरदास वर्मा, महेंद्र ठाकुर, तेजराम व नंदलाल शर्मा तथा स्वास्थ्य विभाग से रेवा शर्मा, आशा वर्कर गीता व हीरा तथा स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर 2 अक्टूबर 2019 को एक 'पलौग रन' का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेड क्रॉस और इको क्लब के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ये दौड़ महाविद्यालय परिसर से लेकर काकड़ा गांव की सीमा तक करवाई गई। इस दौड़ में विद्यार्थियों ने बेकार पड़े प्लास्टिक के कचरे को उठाकर उसका उचित निपटारा किया । दौड़ की अगुवाई प्रोफेसर संदीप शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मनीला गुप्ता और प्रोफेसर अरुण शर्मा ने की। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व बच्चें मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में महात्मा गांधी की 150वी जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद ने की। अर्थशास्त्र प्रवक्ता प्रकाश चंद बट्टू ने अपने उद्बोधन में गांधी के व्यक्तित्व व कार्यशैली पर प्रकाश डाला। पॉलिथीन कचरा उन्मूलन के लिए अंजलि ने शपथ दिलाई। समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यालय परिसर से बैंक, डिपो, मठ, गोहर, बाजार व मड़ेड गांव से पॉलिथीन एकत्रित किया व जागरूकता रैली के द्वारा पॉलीथिन प्रतिबंध पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने वक्तव्य में बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने के लिए आसपास की सफाई रखें व सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करें। हम अपनी नजदीकी सफाई व स्वच्छता से देश के स्वच्छ अभियान में हाथ बंटा सकते है।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशामक विभाग व् होमगार्ड के कर्मचारियों ने बच्चों को आग व भूकंप जैसी आपदा से निपटने के कुछ सरल तरीके दिखाए। उन्होंने बताया कि आपदा पर काबू करने के लिये सूझ बूझ से काम करें। इस अवसर पर होमगार्ड के बीओ टीआर शर्मा, फायर इंचार्ज अर्की बीएस ठाकुर, कंपनी कमांडर चंद्रशेखर, कंपनी कमांडर राम कृष्ण, महेंद्र सिंह अन्य सहयोगी सदस्यों ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। बच्चों व स्टाफ सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर इसमें भाग लिया।
चिन्मय विद्यालय नौणी में 2 अक्टूबर यानि गाँधी जयंती के अवसर पर सभी बच्चों को तम्बाकू मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। प्रात:कालीन सभा में आशीष द्वारा कविता के माध्यम से गाँधी जीवन पर विचार प्रस्तुत किये गए। इसके पश्चात विद्यालय की मुख्याध्यापिका दीक्षा तिवाना ने विद्यालय के सभी बच्चों को तम्बाकू मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई व बच्चों को नशे से दूर रहने को कहा। इस अवसर पर चिन्मय विद्यालय नौणी, गुड शेफर्ड नौणी, एम्ब्रोज़ स्कूल द्वारा रैली निकालकर सभी लोगों को प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ भारत बनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
रावमापा छात्र कुनिहार के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मा ग़ांधी की 150वीं जयंती के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी विवेक पॉल ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित अध्यापक वर्ग व खण्ड विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी ने कसम ली। इस दौरान स्कूल परिसर,बीडीओ कार्यालय व बाज़ार में पड़े कचरे को उठाया गया व उसका निष्पादन किया गया। प्लास्टिक के कचरे की छंटाई करके उसे लोक निर्माण विभाग के सपुर्द किया जाएगा, जो कि देश की सड़कों के निर्माण में उपयोग में लाया जाएगा। विद्यालय से पुराना बस स्टैंड तक एक जागरूकता रैली भी निकाली गई व लोगों को नारो व स्लोगनों के माध्यम से स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विवेक पॉल, प्रधानाचार्य बॉयज स्कूल बीएस ठाकुर, एसबीपीओ अरविंद कुमार, एलएससीओ बलविंदर कौर सहित विद्यालय के अध्यापक वर्ग, पंचायत प्रतिनिधि व स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में गाँधी जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में पाठशाला के अध्यापक वर्ग द्वारा महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शर्स्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम की शुरुआत में महात्मा गांधी द्वारा स्वतंत्रता के लिए दिए गये योगदान को लघु नाटिका के रूप में पेश किया और अन्य देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गए। उसके उपरांत भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल अध्यापिका मीना शर्मा ने अपने भाषण के माध्यम से महात्मा गाँधी के जीवन पर प्रकाश डाला व बच्चों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए कहा। विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश भारद्वाज ने बच्चों को संबोधित करते हुए गाँधी जी के बताये हुए सत्य और अहिंसा पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया और बताया की स्वच्छता हर एक व्यक्ति की नैतिक व सामाजिक ज़िम्मेदारी है। समारोह के दौरान विपिन कुमार, संदीप कुमार, सुरेंदर सैनी, अमित शर्मा,पल्लवी, मोनिका, कांता देवी विद्यालय के अन्य अध्यापक वर्ग और बच्चे भी मौजूद रहे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में गाँधी जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में पाठशाला के अध्यापक वर्ग द्वारा महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शर्स्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये। मंच का संचालन करते हुए शिवानी शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें छात्रों ने महात्मा गांधी द्वारा स्वतंत्रता के लिए दिए गये योगदान को लघु नाटिका के रूप में पेश किया और अन्य देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गए। उसके उपरांत भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल अध्यापिका मीरा कौशल ने अपने भाषण के माध्यम से महारामा गाँधी के जीवन पर प्रकाश डाला व बच्चों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए कहा। विद्यालय प्रधानाचार्य पदम् नाभम ने बच्चों को गाँधी जी के बताये हुए सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया I मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बताया की स्वच्छता हर एक व्यक्ति की नैतिक व सामाजिक ज़िम्मेदारी है। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस चौकी कुनिहार के कांस्टेबल गीतांजली और रेखा ने एन.एस.एस, एन सी सी, लायन एको क्लब के छात्रों जोगिंग करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक को हटाने बारे एक जागरूकता रैली भी निकली और प्लास्टिक भी एकत्रित किया। स्कूल परिसर व उसके साथ लगते हुए क्षेत्र की भी सफाई की गई। स्वच्छता ही सेवा का स्लोगन भी दिया गया। प्रार्थना सभा मे सभी द्वारा तम्बाकू का प्रयोग न करे की शपत भी ली गयी। विद्यालय में 23 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ की गई। समारोह के दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा जोशी, मुख्याअध्यापिका सुषमा शर्मा, एन.एस.एस व एन.सी.सी. प्रभारी व सभी अध्यापक वर्ग और बच्चें भी मौजूद रहे।
रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राज दरबार में चल रही रामलीला के तीसरे दिन राम जन्म सहित कई आकर्षक व सुंदर व प्रेरणादायक दृश्यों का मंचन किया गया। तीसरे दिन माँ दुर्गा की भव्य झांकी से रामलीला का आगाज़ हुआ। बघाट बैंक शाखा कुनिहार से सुनील करीर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व समिति को 11 हजार की राशि श्री राम चरणों मे देकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बच्चो से भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा व रामलीला समिति का आभार प्रकट किया। समिति की ओर से रामलीला देखने आए सभी प्रभु प्रेमियों को हर रोज प्रसाद में हलवा दिया जा रहा है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रितेश जोशी, निदेशक राधा रमन शर्मा व संदीप जोशी, जगदीश अत्री, यशपाल अरोड़ा, अरविंद जोशी, मुकेश शर्मा, कपिल शर्मा, पवन पूरी, राहुल,पार्थ, बंटी, सुमित सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण इंसान होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है। वह एक दीपक की भांति स्वयं जलकर अपने विद्यार्थियों को प्रकाशवान बनाता है। तभी आज भी शिक्षक को बच्चों का भविष्य निर्माता कहा जाता है। बच्चे शिक्षक के मार्गदर्शन में ही अपने जीवन की राह में अग्रसर होते है। कुछ शिक्षक अपना तन-मन-धन से बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होते है। बात है ऐसे ही एक शिक्षक डॉ. संजीव कुमार की जो वर्तमान में ज़िला शिमला के ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, शामलाघाट में बतौर प्रवक्ता मनोविज्ञान कार्यरत हैं । इस अवसर पर जय देव नेगी, प्रधानाचार्य एवं डी. पी. ओ., डाइट शिमला ने खुशी जताई और डॉ. संजीव कुमार को स्टाफ की ओर से बधाई दी । डाईट शिमला के प्रवक्ता डॉ. संजीव कुमार को स्मार्ट सर्कटस इनोवेशन का अवार्ड फॉर 'कॉन्ट्रिव्यूशन टू स्टूडैंट डिवेलपमैंट' हिमाचल प्रदेश के शिक्षक डॉ. संजीव कुमार को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड फॉर कॉन्ट्रिव्यूशन टू स्टूडैंट डिवैलपमैंट प्रदान किया गया है । यह अवार्ड चण्डीगढ़ में होने वाले स्मार्ट सर्कटस इनोवेशन के इन्ट्रनेशनल एजूकेशन सिम्पोज़ियम में STEM Innovation, NASA, USA के निदेशक ट्रॉय डी. क्लाइन एवं इसरो के पदमश्री डॉ. वी. आदिमूर्ति द्वारा प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
भारतीय परंपराओं के अनुसार नवरात्रि वर्ष में दो बार आते है। चैत्र मास में आने वाले नवरात्रि वासन्तीय नवरात्रि होते है तथा अश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से होने वाले नवरात्रि शारदीय नवरात्रि कहलाते है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला पूजरियास के सम्बंध रखने वाले डॉ. मस्त राम शर्मा का कहना है कि यह नवरात्रि 9 दिन तक चलते है व दसवें दिवस को दशहरा मनाया जाता है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर, 2019 को सोलन ज़िला के सभी विद्यालयों में छात्रों को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने के संबंध में शपथ दिलाई जाएगी। यह जानकारी मगलवार को उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला के सभी विद्यालयों में प्रातः 9.30 से 11.00 बजे तक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों तथा धूम्रपान न करने के संबंध में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और विभिन्न माध्यमों से यह प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को विभिन्न प्रकार के व्यसनों से दूर रखा जा सके। इस अवसर पर छात्रों को भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा क्षय रोग एवं कुष्ठ रोग उन्मूलन के विषय में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा को उचित निर्देश जारी कर दिए गए है। केसी चमन ने कहा कि राष्ट्रपिता की जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर, 2019 को जिला की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में क्षय रोग मुक्त भारत जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी को उचित निर्देश जारी कर दिए गए है।
अरण्यपाल सोलन वृत्त हर्ष वर्धन कथूरिया ने कहा कि जल संरक्षण व मृदा संरक्षण में सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी के साथ ही पर्यावरण संरक्षण संभव है और पर्यावरण के संरक्षण के माध्यम से ही जल का संरक्षण किया जा सकता है। हर्ष वर्धन कथूरिया मगलवार को हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला के सौजन्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘अविरल धारा, निर्मल धारा’ को सफल बनाने के लिए परामर्शक समूह की बैठक की अध्यक्ष्यता कर रहे थे। हर्ष वर्धन कथूरिया ने कहा कि भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद ने हिमालय वन अनुसंधान संस्थान को सिंधु नदी बेसिन की पांच नदियों ब्यास, चिनाब, रावि, सतलुज और झेलम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य प्रदान किया है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण एवं नदियों का वानिकी गतिविधियों द्वारा पुनरूद्धार सुनिश्चित बनाना है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को 18 माह में तैयार किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत राज्यों द्वारा अपने क्षेत्रों में नदी प्रबंधन के अंतर्गत चल रही वानिकी गतिविधियों का आकलन करना तथा वन अधिग्रहण क्षेत्र में पुनर्जनन तथा पारिस्थितिकीय तंत्र सुधार की क्षमताओं व संभावनाओं का आकलन करना है। इस कार्य में ग्राम स्तर तक लोगों से उनकी वास्तविक अपेक्षाओं के अनुरूप जानकारी प्राप्त की जाएगी ताकि ऐसी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा सके जो सही अर्थों में नदी का आवश्यकतानुसार पुनरूद्धार करने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी हितधारकों से विचार-विमर्श किया जाएगा। पुनरूद्धार कार्य के लिए नदियों व सहायक नदियों का पूर्ण जल अधिग्रहण क्षेत्र, मुख्य नदी तट के दोनों ओर के पांच किलोमीटर और सहायक नदी के दो किलोमीटर वाले बफर जोन का ध्यान रखा जाएगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में आधुनिक दूर संवेदी एवं सूचना प्रणाली प्रयोग में लाई जाएगी। अरण्यपाल ने कहा कि सभी सुझावों एवं संस्तुतियों के आधार पर वानिकी कार्यों के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित किए जाएंगे। मृदा व जल संरक्षण, वन्य जीव आवासीय प्रबंधन, खरपतवार उन्मूलन, पारिस्थितिकीय पुनः स्थापन, जैविक फिल्टर निर्माण, जैविक उपचार जैसे कार्य के लिए प्राकृतिक भूभाग, कृषि भू-क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों में स्थल चयनित किए जाएंगे। क्षेत्र विशेष की जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप संभावित वृक्षारोपण मॉडल भी विकसित किए जाएंगे। हर्षवर्धन कथूरिया ने कहा कि नदियां पृथ्वी पर सतही जल का मुख्य स्त्रोत हैं। निचले इलाकों के लिए जल और पोषक तत्वों को ले जाने के अतिरिक्त जल विद्युत उत्पादन, कृषि गतिविधियों, पौधों व जीव-जन्तुओं को भोजन तथा आवास प्रदान करने एवं जल चक्र में नदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए नदियों का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। परामर्शक बैठक में हिमालय वन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि सतलुज नदी बेसिन केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। परियोजना के तहत सतलुज नदी के किनारे अधिक से अधिक औषधीय पौधे रोपित किए जाएंगे ताकि सिल्ट और मिट्टी को नदी में जाने से रोका जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि परियोजना के तहत सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की सरसा खड्ड को प्राथमिकता के आधार पर सतलुज नदी बेसिन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में समाहित किया जाएगा। इससे पूर्व हिमालय वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक एवं परियोजना के सिंधु नदी बेसिन के नोडल अधिकारी संजीव ठाकुर ने मुख्यातिथि व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया तथा परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। परामर्शक समूह की बैठक में डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के अधिष्ठाता कुलवंत राय, उपनिदेशक कृषि डॉ. पीसी साहनी तथा वन उपमंडलाधिकारी पवन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में वन उपमंडलाधिकारी सोलन एके वर्मा, वन उपमंडलाधिकारी नालागढ़ जेएस शर्मा, प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
दी ज़िला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन को ऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट में आम सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता कॅप्टन जगदेव सिंह राठौर ने की। इस दौरान आम सभा का साधारण अधिवेशन हुआ। इसमें सर्व सम्मति से सभा के चुनाव करवाए गए। इस सभा में पूर्व कार्यकारणी को ही सर्व सम्मति से आगामी 5 वर्षों के लिए चुना गया। इसमें प्रधान सूबेदार बीआर भाटिया, उप प्रधान कॅप्टन दिला राम, कोषाध्यक्ष सूबेदार संत राम तनवर, सदस्यों में कॅप्टन अमर लाल पाल, अडा प्रभारी नायक कृष्ण पाल चुने गए। इस मौके पर सभा सदस्यों ने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर दी ज़िला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन को ऑपरेटिव सोसाइटी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में ग्राम सभा की बैठक 2 अक्टूबर 2019 को पूर्वाह्न 11 बजे पंचायत भवन में होगी। पंचायत प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला ने सभी महिला मंडल, युवक मंडल व समस्त परिवारों से इस बैठक में भाग लेने का आवश्यक रूप से आग्रह किया है। उन्होंने कहा इस बैठक का एजेंडा गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि, गत 3 माह के आय-व्यय, जल शक्ति अभियान, पोषण अभियान, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना, ड्रग एब्यूज, प्लास्टिक मैनजमेंट, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना, जीपीडीपी कार्य सेल्फ वर्ष 2020-21 को तैयार करने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेंशन लगवाने, परिवार विभाजन, सामान्य बजट वर्ष 2020-21 को अनुमोदित करने बारे पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन निजी आईटीआई दाड़लाघाट में स्वच्छता सप्ताह का आगाज़ किया गया। गांधी जयंती के 150 वर्ष पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन संजय कुमार शर्मा ने बच्चों को गांव तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने के बारे में अपने विचार सांझा किए। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से कमला वर्मा ने भी स्वच्छता के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। स्वच्छता के ऊपर विभिन्न गतिविधियों जैसे निबंध लेखन, पेंटिंग, भाषण तथा लघु नाटिका का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान के कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर भांग के पौधे उखाड़े तथा आसपास की झाड़ियों को काटकर सफाई की। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर पारितोषिक भी वितरित किए, तथा स्वच्छता के संदेश को पूरे समाज में देने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन मुख्य अतिथि डीपी संतोष सिंह द्वारा किया गया। यह सात दिवसीय कैंप 24 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित हुआ। इस कैंप में एनएसएस के 34 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। कैंप के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधिया की। प्रातः काल से लेकर सांयकाल तक की गतिविधियों के आधार पर बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवक कुशल, हार्दिक, सपना, भारती शर्मा तथा विशेष स्वयंसेवक मुकेश को चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा, एनएसएस प्रभारी देशराज गिल सहित अन्य स्टाफ सदस्य तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पहले नवरात्र के साथ ही इलाके में रामलीला मंचन का दौर शुरू हो गया है। रामलीला क्लब दाड़लाघाट, यूथ फार्मर क्लब स्यार, युवा जाग्रति रामलीला क्लब रोड़ी द्वारा रामलीला मंचन किया गया। प्रथम दिन दशरथ श्रावण संवाद हुआ। रामलीला में कलाकारों अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न क्लबों व विभिन्न स्थानों में पहले दिन रामलीला के मोके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सोमवार 30 सितम्बर को राजकीय महविद्यालय सोलन में 'राष्ट्रीय पोषण माह' के अंतर्गत पोषण अभियान मनाया गया। इस पोषण अभियान की समन्वयक प्रो.सुनीता बिष्ट ने राजकीय महाविद्यालय सोलन के कन्या छात्रावासों की छात्राओं को पोषण माह के आयोजन के लिए एकत्रित किया। इसमें लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया। इस अभियान में भू- विज्ञान की प्रवक्ता प्रो.निवेदिता पाठक ने छात्राओं को विभिन्न रोगों के बारे में जानकारी दी। प्रो. निवेदिता पाठक ने पौष्टिक आहार का सेवन करने को भी कहा। इस अवसर के दौरान दोनों छात्रावासों की वार्डन डॉ. प्रियंका भरद्वाज तथा डॉ. प्रियंका मुल्तानी भी समारोह में उपस्थित रही।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यवसायिक शिक्षा समन्वयक नरेंद्र कपिला व वोकेशनल ट्रेनर आरती मेहता ने पर्यटन से सम्बन्धित जानकारी विस्तार से बच्चों को प्रदान की। इस दौरान विद्यालय के छात्रों व छात्राओं ने विद्यालय के प्रांगण में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।इसमें होटल हॉलिडे होम कुतुबमीनार, ताज महल, लोटस टेम्पल, विमान पतन, विश्व धरोहर कालका शिमला रेल व हरियाली को बढावा देने आदि की प्रदर्शनी से आने वाले बच्चों का पर्यटन की तरफ रुझान पैदा किया।विद्यालय के छात्रों व छात्राओं ने पौष्टिक आहार को बढावा देने व पारम्परिक भोजन इसमें माल पुआ, चाट, चाय, समोसा, अंकुरित चने, गोल गप्पे भुट्टे आदि की भी प्रदर्शनी लगाई तथा 1000 रूपए की राशि एकत्र की। इस प्रदर्शनी में छात्रों व छात्राओं के द्वारा बनाए गये पौष्टिक आहार को अध्यापकों व विद्यार्थियों ने बड़े आनंद से इसका लुत्फ उठाया। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेन्द्र वर्मा,पुरुषोतम शर्मा, नरेन्द्र कपिला, राकेश शर्मा, नरेन्द्र लाल, सुमन कुमारी, अमर सिंह वर्मा, आरती, धर्म दत्त, वीना देवी, प्रवीन, सुषमा देवी, उर्मिला, गीता देवी, जाग्रति कपिल, अंजना, रंजना, जाग्रति, संतोष कुमारी शर्मा,चमन लाल,नरेन्द्र शर्मा,सुरेंदर कुमार व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन रघुपति राघव सीता राम पतित पावन सीता राम की सूंदर प्रस्तुति पेश की। पाठशाला की छात्रा पूजा शर्मा ने महात्मा गांधी के बारे अपने विचार प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी की जीवन शैली को पेंटिंग के माध्यम से चित्रित किया। पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बच्चों को गांधी की सरल जीवन शैली से अवगत करवाया। साथ ही बच्चों को सरल व स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर ललित गाँधी, अशोक कुमार, वीरेन्द्र कुमार, सुषमा ठाकुर, उर्मिला देवी, कलावती, लीला राम, हीरा गाँधी, प्रोमिला देवी सहित अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे।
नौणी किसान मेलें में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने समा बाँधा। नाटियों ने सभी को थिरकने पर मजबूर किया। इस अवसर के समापन पर नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परमेन्द्र कौशल मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। पंचायत एवं मेला कमेटी के प्रधान बलदेव सिंग ने सभी का अभिनन्दन किया तथा पंचायत के विकास की गतिविधियों की जानकारी दी। अपने सम्बोधन मे कुलपति ने कहा कि नौणी पंचायत देश के लिए माडल पंचायत के रूप मे उभरी है। कुलपति ने नौणी पंचायत को गोद लेने की भी घोषणा की और कहा कि पंचायत को खुशहाल एवं विकसित बनाने मे विश्वविद्यालय हर संभव प्रयास करेगा। कुलपति ने किसानों स्कूली बच्चों तथा कलाकारों को सम्मानित किया। कबडडी प्रतियोगिता मे बी सी सोलन तथा नौणी की टीम को सयुक्त विजेता घोषित किया गया।
नईकृषि प्रौद्योगिकी के विकास और उसे अपनाने पर ध्यान केंद्रित करने से देशमें कृषि गतिविधियों की सफलता और किसानों की आय बढ़ाने में योगदान मिलेगा।इन सिफारिशों के साथ 'विश्व-विकास की दृष्टि से कृषि, पर्यावरण एवं संबंधितविज्ञान में उद्यतन प्रगति पर आयोजित द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनरविवार को नौणी में सम्पन्न हुआ। यह सम्मेलन कृषि-पर्यावरण विकास सोसाइटी (एइडीएस)द्वारा डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, काइरोविश्वविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट और त्रिभुवनयूनिवर्सिटी, नेपाल के सहयोग से आयोजित किया गया था। सम्मेलन के अंतिम सत्र में स्थानीय समिति के सह-अध्यक्ष डॉ एचआर गौतम ने कहा कि इसअंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभागियों के बीच नवीन विचारों काआदान-प्रदान करने में मदद मिली। चूंकि 60 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागीविभिन्न शोध संस्थान के युवा शोधकर्ता थे, इसलिए इस सम्मेलन से भविष्य केअनुसंधान कार्यक्रमों में शानदार प्रभाव पड़ेगा। विभिन्न राज्य कृषिविश्वविद्यालयों और आईसीएआर संस्थानों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने इसकार्यक्रम में भाग लिया और अपना शोध प्रस्तुत किया। कृषि और संबद्धक्षेत्रों में प्रगति, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आजीविका सुरक्षा के लिएस्थायी पहाड़ी खेती, पर्यावरण प्रबंधन में उभरते मुद्दों, जैविक और संबद्धविज्ञानों में हालिया प्रगति जैसे प्रमुख विषयों पर इस सम्मेलन में चर्चाकी गई। अपनी प्रस्तुति मेंडॉ डीबी पारेख, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक, आईसीएआर एनबीपीजीआर, नई दिल्ली नेकृषि क्षेत्र में एलईडी ग्रो लाइट्स के इस्तेमाल पर प्रकाश डाला। इस खाद्यउत्पादन तकनीक में 40 प्रतिशत कम बिजली, 80 प्रतिशतकम खाद्य अपव्यय, बाहरी क्षेत्रों की तुलना में 99 प्रतिशत कम पानी काउपयोग होता है और कार्बन फुटप्रिंट भी कम करने में मदद मिलती है। बीमारियों और कीटों के बिलकुल कम प्रभाव से इस तकनीक में किसी भीरासायनिक कीटनाशक की आवश्यकता नहीं होती है और इससे स्वस्थ खाद्य पदार्थोंका उत्पादन करने में मदद मिलती है। आजकल अधिक से अधिक लोग शहरी क्षेत्रोंकी तरफ जा रहे हैं और खेती योग्य भूमि सिकुड़ रही है, इस तरह की तकनीक कोवर्टिकल फ़ार्मिंग में इस्तेमाल करके भूमि पर दबाव कम करने में इस्तेमाल मेंलाया जा सकता है। डॉ आरकेशर्मा, प्रख्यात वैज्ञानिक और आईसीएआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ व्हीट एंडबारले रिसर्च, करनाल के संसाधन प्रबंधन कार्यक्रम प्रमुख ने किसानों कीआय दोगुनी करने के लिए उभरती हुई खेती की तकनीक का व्यापक विवरण दिया।उन्होंने कहा कि टिकाऊ उच्च उत्पादकता और लाभप्रदता प्राप्त करने के लिए, कुशल संसाधन संरक्षण और इनपुट प्रबंधन प्रौद्योगिकियों को अपनाकर प्राकृतिकसंसाधन क्षरण की प्रवृत्ति को उलटने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। लेजर भूमिसमतलन औरजरूरत आधारित नाइट्रोजन अनुप्रयोग के लिए NDVI सेंसरका उपयोग गेहूं की उत्पादकता के साथ-साथ चावल में 15-20% नाइट्रोजन बचाता है। मिट्टी की सतह पर फसल अवशेषों को छोड़ना यानी संरक्षणकृषि से एक सिंचाई को बचाने में मदद मिल सकती है जो कि 15% से अधिक पानी कीबचत होगी। सूक्ष्म-सिंचाई अभ्यास (स्प्रिंकलर और ड्रिप) पारंपरिक बाढ़सिंचाई अभ्यास की तुलना में 25-30% से अधिक पानी बचा या सकता है। आईवीआरआईके पालमपुर क्षेत्रीय स्टेशन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रिंकू शर्मा नेमवेशियों में होने वाली बीमारीएनजूटिक गोजातीय हेमटुरिया (Enzootic bovine haematuria) की बढ़तीसमस्या पर प्रकाश डाला, जो की फर्न के क्रोनिक इनजेशन के कारण होता है। यहबीमारी समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर कुल्लू, चंबा, मंडी और शिमलाजिलों की कुछ क्षेत्रों में पाई गई है। उन्होंने साझा किया की प्रायोगिकअध्ययनों से पता चला है कि लंबे समय तक भोजन में ड्रायोप्टेरिस निग्रोपलासीफर्न (Dryopterisnigropalaceaefern) से जानवरों में यह बीमारी होती है। डॉ शर्मा ने सुझाव दिया किइन क्षेत्रों में किसानों को चारे के लिए या चारे की बेडिंग सामग्रीके रूप में फ़र्न का उपयोग नहीं करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि चराई केलिए खाली पेट मवेशी न भेजें। एनडीआरआई करनाल के एक रिसर्च स्कॉलर डॉराजिंदर चौधरी ने ओमेगा 3 के एक एनकैप्सुलेट के विकास, जो शाकाहारी स्रोतोंसे प्राप्त किया गया है,पर अपना शोध साझा किया। आधुनिक जीवनशैली के कारण, खाद्य पदार्थों में ओमेगा 3 की कमी से गठिया, सोरायसिस, हृदय संबंधीबीमारियां होती हैं। एन्कैप्सुलेट को सीधे अन्य खाद्य पदार्थों में डाला जासकता है। इस तीन दिवसीयकार्यक्रम में भारत के 15 राज्यों और पांच देशों के 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ जेएन शर्मा, निदेशक अनुसंधान, डॉ एसके शर्मा, डॉ अनिल हांडा और विश्वविद्यालय के अन्य वैज्ञानिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राजदरबार परिसर में राम लीला का मंचन शनिवार से आरम्भ हो गया है। इस दौरान कुनिहार क्षेत्र की समाजसेवी व सम्भव चेरिटेबल संस्था की अध्यक्ष कौशल्या कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने परिवार सहित रामलीला के पहले दिन शिव परिवार की भव्य झांकी की आरती में शामिल हो कर आशीर्वाद लिया। रामलीला के निदेशक राधा रमन शर्मा ने बताया कि रामलीला के पहले दिन सूत्रधार व नटी के सवांद से रामलीला की भूमिका बांधी गई। इसके पश्चात इन्द्र दरबार, ब्रह्माविष्णु व महेश की सुंदर झांकिया प्रस्तुत की गई। नारद मोह की लीला का भव्य मंचन किया गया। मुख्य अतिथि ने रामलीला समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी व अपनी ओर से समिति को 2100 रु भेंट किये।उन्होंने उपस्थित जन समूह को भगवान राम के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वाहन किया।
एनपीएस कार्यकारिणी ममलीग के गठन हेतु सायरीघाट में नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अर्की जॉन के चुनाव प्रभारी श्याम लाल गौतम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नीलम शर्मा को अध्यक्ष, अनिल कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कांत शास्त्री को महासचिव, कुसुम को कोषाध्यक्ष, रीखीराम को संयुक्त सचिव, यादविंदर को मुख्य सलाहकार, युधिष्ठिर कॉप्टा को प्रेस सचिव, घनश्याम को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को महालेखाकार के पद पर चुना गया। मीनाक्षी को महिला विंग का अध्यक्ष तथा राधा को उपाध्यक्ष चुना गया। इन चुनावों में अमित कुमार व राकेश कुमार ने पर्यवेक्षक के तौर पर भाग लिया। इस अवसर पर श्याम लाल गौतम, अमित कुमार तथा हुताशन शर्मा ने सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली हेतु संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया तथा एनपीएस का हर मंच पर विरोध करने का प्रण लिया।
अर्की नगर पंचायत में स्थानीय चौगान मैदान में होने वाली रामलीला का विधिवत शुभारंभ कलश स्थापना व विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर रामलीला क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया व पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन भी किया। जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान हेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि रामलीला के मंचन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि रामलीला के मंचन को लेकर स्थानीय लोगों का सहयोग उन्हें मिलता रहा है तथा आगे भी मिलता रहेगा। इस अवसर पर रामलीला क्लब दे सभी सदस्य उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सरयांज में सिविल कोर्ट अर्की के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।साक्षरता शिविर में मुख्य तौर पर सिविल जज अर्की प्रशांत सिंह नेगी, अधिवक्ता प्रेमलाल सहगल व भीम सिंह ठाकुर ने अपने - अपने विचार रखे। सिविल जज अर्की प्रशांत नेगी ने विस्तार से घरेलू हिंसा अधिनियम, अधिकार व कर्तव्यों सहित विभिन्न कानूनों के बारे मे जानकारी दी। शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान लेखराम बंसल, पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर, पुलिस विभाग से जय किशन शर्मा, हरीश कौंडल, मुकेश कुमार, शेर सिंह ठाकुर, सन्तराम, चम्पा, निर्मला पंवर व नीलम सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की आर्थिकी को बढ़ावा देना और विश्व को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है। व्यवसायिक शिक्षा के समन्वयक नरेंद्र कपिला ने पर्यटन को देश के विकास में योगदान देने की अहम कड़ी बताया। उन्होंने शिक्षिका आरती मेहता को इस आयोजन की सफलता पर बधाई दी। इसके साथ ही बच्चों द्वारा लगाई गई मॉडल की प्रदर्शनी और भारत के विभिन्न राज्यों के भोजन संबंधी स्टॉल की प्रशंसा करके उनका मनोबल भी बढ़ाया।
कसौली क्षेत्र में एक बाप-बेटी को सांप ने काट लिया। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई जबकि उसका पिता उपचारधीन है। हादसा रविवार सवेरे पेश आया। राम अवतार निवासी गांव वरागू पट्टा महलोग थाना व तहसील कसौली अपनी बेटी भारती आयु करीब 03 वर्ष को साथ लेकर बैड पर सोया हुआ था। सुबह के समय इन दोनों वाप व बेटी को सांप ने काट लिया। दोनों को इलाज हेतू सर्व प्रथम प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पट्टा ले जाया गया, तदोपरांत उन्हें ईएसआई अस्पताल परवाणु लाया गया जहां पर डाक्टर ने कुमारी भारती को मृत घोषित कर दिया। राम अवतार को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात् आगामी इलाज हेतू गवर्नमेंट मैडिकल कॉलेज सैक्टर 32 चंडीगढ़ के लिए रैफर किया है।
लाईव डैमो, न्यू लांच सीरीज के साथ-साथ मौजूद रहेंगे ओपो के ट्रेंड स्टाफ नई सीरीज रेनो-2, रेनो-2जी, रेनो-2एफ, ओपो-ए-9, ओपो-ए-5 उपलब्ध अब बबलू मोबाईल हाऊस में जहां ओपो के लाईव डैमो की सुविधा उपलब्ध रहेगी वहीं ग्राहकों को फोन के फीचर्स की जानकारी के देने के लिए ओपो का ट्रेंड स्टाफ भी शोरूम में उपलब्ध रहेगा। दरअसल प्रदेश के नामी मोबाईल होल सेलर्ज और डीलर्ज में शुमार एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित बबलू मोबाईल हाऊस को ओपो मोबाईल का स्पेशल 3.0 जोन बनाया गया है। जानकारी देते हुए चाईना से बद्दी पहुंचे ओपो के सेल्ज हैड मिस्टर लीओ, मार्केटिंग हैड मिस्टर ईसाक और हिमाचल प्रदेश के एएसएम मिस्टर अभिषेक ने बताया कि बबलू कम्यूनिकेशन को ओपो मोबाईल का स्पेशल 3.0 जोन बनाया गया है। बबलू मोबाईल हाऊस के सीएमडी डीके भंडारी व एमडी पंकज भंडारी (बबलू) ने बताया कि इस समय ग्राहकों के लिए बबलू मोबाईल हाऊस में ओपो की नई सीरीज उपलब्ध है। इसमें ओपो रेनो-2, रेनो-2जी, और रेनो-2एफ ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रेनो सीरीज शार्क फिन राईसिंग कैमरा, अल्ट्रा स्टडी वीडियो, स्लो मोशन वीडियो, वाईड एंगल वीडियो, अल्टा ड्राक मोड रात में फोटो लेने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा ओपो ए-9 2020 और ओपो ए-5 2020 भी बहुत की किफायती दाम में उपलब्ध है। ओपो ए-9 सीरीज में 5 हजार एमएच बैटरी और कवार्ड कैमरा की सुविधा के साथ साथ इस फोन के फीचर्ज ग्राहकों को फोन खरीने पर मजबूर कर देंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया गया। जीव विज्ञान प्रवक्ता शिवानी सोनी ने राष्ट्रीय पोषण अभियान कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए बच्चों का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है,क्योंकि स्वस्थ बच्चे ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएंगे। इस दौरान डॉ उदित शुक्ला ने कुपोषण, संतुलित आहार तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पोषक तत्वो को तिरंगे के रंगों के साथ जोड़ते हुए बच्चों को यह समझाया कि हमारी थाली में इन तीन रंग का भोजन प्रतिदिन होना चाहिए। सोशल हेल्थ एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी से आई हुई सुनीता ठाकुर ने छात्रों को संतुलित आहार ना लेने के कारण, पढ़ाई पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के तरीके भी बताएं। वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र कौंडल ने डॉ. उदित शुक्ला व सुनीता ठाकुर का धन्यवाद किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में थैला मुक्त दिवस एवं गांधी जी के 150 जन्म वर्ष पूर्ण होने के उप्लक्षय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुसुम शर्मा ने प्रार्थना सभा में स्वच्छता अभियान की उपयोगिता एवं महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय में गांधी के जीवन व संघर्ष पर प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, नारा लेखन एवं एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में शिवाजी सदन प्रथम एवं सुभाष सदन द्वितीय स्थान पर रहा। एकल गायन में रेखा प्रथम एवं रीतेश, जयदेई द्वितीय स्थान पर रहे। नारा लेखन में मंजू शर्मा शिवाजी सदन की प्रथम एवं लक्ष्मीबाई सदन की हिमानी ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। मंच संचालन एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का निर्देशन अमरदेव शर्मा एवं विज्ञान स्नातक शिल्पा ने किया। सुरेंद्र प्रसाद, लेख राम, किरण बाला, मीनाक्षी, रीता गौतम, मंजुला ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर प्रवक्ता हिंदी भीम सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे और गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल,सहायक कमला गौतम,हेमंत गुप्ता,पूजा शर्मा,पूजा,मीरा देवी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
शिरडी (महाराष्ट्र) में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उपमंडल दाड़लाघाट के गांव बागा से सम्बंध रखने वाले सुनील उर्फ सोनू पहलवान ने कांस्य पदक जीता। सुनील ने 70 कि.ग्राम फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। प्रधान बलदेव राज चौहान, महासचिव हीरा लाल चौहान, कोषाध्यक्ष मन ठाकुर, सदस्य हेमराज ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर, महेंद्र लाल ठाकुर, देवी राम चौहान, बृजलाल पंवर, राज्य कुश्ती संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चंद्र मोहन, संजय यादव, महासचिव जगदीश व कोच विवेक ठाकुर ने सुनील उर्फ सोनू को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
केसी चमन ने कहा कि योग जहां व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़ करने में मदद करता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य में भी इसकी अहम भूमिका है। केसी चमन ने कहा कि किसी भी देश का विकास इस बात पर निर्भर करता है कि वहां के निवासी कितने स्वस्थ है। स्वास्थ्य के प्रति व्यक्ति की स्व जागरूकता भी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने ज़िला के अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने परिवार व आसपास युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं तथा उन्हें प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वेअपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें तथा उन्हें योग व व्यायाम के लाभों से अवगत करवाएं। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन योग एवं व्यायाम को अपनाने से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ.साथ मानसिक रूप से भी तंदरूस्त रहता है। शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों को संतुलित आहार लेने व जंक फूड, फास्ट फूड न लेने की सलाह दी गई। शिविर में डॉ. अरविंद्र गुप्ता व डॉ.अनीता गौतम ने विभिन्न योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर उपायुक्त की धर्मपत्नी ऊषा, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा के सभी सदस्यों से तथा ज़िला के सभी ट्रांसपोर्टरों से निवेदन है कि 29 सितम्बर 2019 को अधिक से अधिक संख्या में सभा के जनरल हाऊस में अपनी उपस्थिति दर्ज करें और उस दिन चुनाव भी होने है। इसमें आप सभी का सम्मिलित होना जरूरी है ताकि चुनाव सही ढंग से करवाए जा सके व नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।
In a continuous endeavour to extend an assisting hand and make the people health conscious, Pinegrove School, Subathu is organizing a Free Medical Health Check up Camp for the people of Subathu and nearby areas on 29th September at Govt. Girls’ Sr. Sec. School, Subathu at 10.00am to 4.00pm. A team of 10 to 14 doctors from the Indira Gandhi Medical College, Shimla have volunteered to offer their services for the benefit of the people. This camp is being organized under the School’s Aasman social welfare project.
भारत के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर बद्दी की अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसाईटी में प्रेस क्लब बद्दी व एनयूजे इंडिया के सामूहिक सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। काठा में क्योरटैक फार्मा के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने रक्त देकर देश की रक्षा करने का संकल्प लिया। शिविर का शुभारंभ लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के प्रदेश संयोजक चिरंजीव ठाकुर ने किया। दो बजे तक रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा, लघु उद्योग भारती फार्मा विंग प्रांत चेयरमैन चिरंजीव ठाकुर, सेवा भारती अध्यक्ष जगदीप सिंह अरोडा, ट्रक यूनियन सदस्य संजीव ठाकुर संजू, राजीव शर्मा, शिव कुमार धीमान, संजीव कुंडलस, कुलवीर जमवाल, एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष आरएस राणा, दीपाली ठाकुर, कमलेश धीमान, जगतार सिंह, दारी खां हरबंस राणा, सचिन बसल, प्रदीप धीमान, चरण सिंह, यशपाल हिना राणा, दीपक शर्मा, मान सिंह, मदन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
While inaugurating the 2nd International Conference on “Recent Advances in Agricultural, Environmental & Applied Sciences for Global Development (RAAEASGD-2019)” organized by the Agro-Environmental Development Society (AEDS) in association with Dr. Y.S. Parmar University of Horticulture and Forestry, Nauni in Solan district, today, Governor Bandaru Dattatraya said that multiple income sources on a single farm, like beekeeping, cultivation of herbs, agro-forestry, poultry, and livestock rearing were good cushions against crop failure which were required to be promoted. He said that the right technological solutions combined with the right policy directions for the future could effectively contribute to a sustainable and equitable global food security. A new global food system should assure that everybody had access to sufficient food and that poverty should be reduced significantly without damaging the natural environment. Despite environmental disasters, agriculture was still potentially a renewable enterprise and fundamentally different from the industrial sector, he said. Shri Dattatraya said that agriculture had emerged as one of the potential enterprises in accelerating the growth of the farming community and increasing farm income to alleviate poverty. The role of agriculture in ensuring food and nutritional security, employment generation simultaneously with the conservation of the environment was becoming increasingly important day by day. He said that India was the world's largest producer of milk, pulses, and jute, and ranks as the second-largest producer of rice, wheat, sugarcane, groundnut, vegetables, fruits, and cotton and it was also one of the leading producers of spices, fish, livestock and plantation crops. However, India still had many growing concerns, he added. "As the Indian economy has diversified and grown, agriculture's contribution to GDP has steadily declined as compared to other sectors. While agriculture in India has achieved grain self-sufficiency but the production is, resource-intensive, cereal centric and regionally biased. The resource-intensive ways of Indian agriculture have raised serious sustainability issues too", said Sh. Dattatraya. He said that increase stress on water resources of the country would definitely need realignment and rethinking of policies. Some of the key requirements were to substantially increase public investment in agriculture, ensure better price to farmers, reduce input costs, promotion of climate-resilient crop varieties, proper and more local storage and distribution of food grains, and improvement of soil and water quality. Further, to increase farm incomes direct marketing of products which does away with middlemen and gives a better price to the farmer’s produce needs to be promoted, he said. He added that this could be achieved through facilitating and popularizing the farmers’ market, especially in the case of vegetables, creation of warehouse facilities with the involvement of gram “sabhas” and women self-help groups. The Governor said that conservation techniques like conservation agriculture, raised-bed planting, precision farming, and drip or sprinkler irrigation had shown good results in soil and water conservation but needs further improvement in technology for wider acceptance. Shri Dattatraya stressed on reforming the food production system by improved agroecological methods, land, and water efficiency recycling, packaging and storage facilities, moving towards economic incentives and said that full costing was required to be given top priority. Earlier, Vice-Chancellor, Nauni University Dr. Parvinder Kaushal briefed about the activities of the university and informed that representatives from 15 states and five countries were participating in this conference. Dr. Chhattar Pal Singh, President, Agro Environment Development Society detailed various aspects of the conference. Dr. Nadeem Akhtor, Convenor of the conference proposed vote of thanks. The Governor also visited the Food Processing Laboratory, Kiwi Fruit Block and Directorate of Extension Education. He appreciated the efforts being made in the direction of horticulture development by the university. Earlier, Horticulture Minister Mahender Singh Thakur welcomed the Governor at Solan. The Governor held detailed discussions with the Minister on various issues related to horticulture. Education Minister Shri Suresh Bhardwaj also called-on the Governor at the Rest House, Solan.
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में आयुर्वेद विभाग के सौजन्य से चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश नेगी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग विश्व को भारत की देन है। आज योग पूरे विश्व मे फैल चुका है। 21 जून को विश्व भर में योग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यकारी ज़िला आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. करुणेश, डॉ. सुरेंदर, डॉ. इंदर गर्ग, डॉ. हेमा कश्यप तथा डॉ. श्वेता अवस्थी उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए ज़िला चिकित्साधिकारी करुणेश ने बताया कि इस शिविर के दौरान छात्रों को विभिन प्रकार के योगासन, सूर्य नमस्कार व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे एनएसएस कैंप के अंतर्गत स्वयं सेवकों ने इसी पंचायत के गांव ध्यानपुर में सफाई अभियान चलाया। एनएसएस के 34 स्वयंसेवक एक रैली के रूप में अपने विद्यालय से ध्यानपुर गांव तक लोगों को स्वच्छता तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। यही नहीं स्वयंसेवकों ने एक नुक्कड़ सभा कर लोगों को समाज में बढ़ रही अनेक प्रकार की नशे जैसी दुष्प्रवृत्तियों के बारे भी जागरूक किया। एनएसएस प्रभारी देशराज गिल की देखरेख में स्वयंसेवकों ने पूरे गांव से पॉलिथीन एकत्रित किया और दूसरी प्रकार का कूड़ा कचरा अलग से इकट्ठा कर उसे अनेक जगहों पर जलाकर उस का निष्पादन किया। गांव की नालियों को साफ सुथरा किया तथा रास्तों से अवांछित घास को काटकर रास्तों को चलने योग्य बनाया। इस अभियान में उनके साथ विद्यालय के उमा महेश्वर भी साथ रहे। यही नहीं गांव का महिला मंडल तथा युवक मंडल भी इस कार्यक्रम में उनके साथ जुड़ गया और सफाई अभियान में उनका साथ दिया।
आधार कार्डों पर दुरुस्ती करवाने में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात किसी एक पंचायत की नहीं अपितु पूरे प्रदेश की है। फिलहाल यह मामला ग्राम पंचायत घणागुघाट से उजागर हुआ है। इस पंचायत के प्रधान धनीराम रघुवंशी ने पंचायत के नागरिकों को आ रही मुश्किलों को उजागर करते हुए कहा है, कि आम नागरिकों को अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए लोक मित्र केंद्र के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे है। इसलिए पंचायत ने संबंधित विभाग या सरकार से गुहार लगाई है कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए पंचायत द्वारा दिया गया जन्मतिथि रिकॉर्ड पैड पर भी मान्य किया जाए, ताकि लोग बार-बार के चक्कर काटने से बच सके।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग के विद्यार्थियों ने सितंबर माह में पोषण के बारे में अहम जानकारी हासिल की। स्कूल की विज्ञान अध्यापिका उर्मिला देवी ने विद्यार्थियों के साथ पौष्टिक भोजन पर अपने विचार साँझा किये। उन्होंने बच्चों को संतुलित आहार क्या है? इसका मानव शरीर के लिए कितना महत्व है? इसके विषय में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बच्चों को संतुलित आहार खाने की सलाह दी। 6वीं से 10वीं तक के बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पोषण तथा उसकी कमी से होने वाले रोगों को दर्शाया। स्कूल की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बच्चों को जंक फूड न खाने की सलाह दी। उन्होंने भी अपने भाषण में बताया कि कुपोषण से तन व मन दोनों कमज़ोर होते है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने की। विश्व पर्यटन दिवस की जानकारी देते हुए पर्यटन प्रभारी कामेश्वर ठाकुर ने कहा कि विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और उसके सामाजिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक व आर्थिक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करना है। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने कहा भारतीय पर्यटन विभाग ने 2002 में अतुल्य भारत नाम से एक नया अभियान शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय पर्यटन को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना था। इस आयोजन के पश्चात बच्चों का भ्रमण करवाया गया बच्चों को बाडुबाड़ा देव मंदिर परिसर तक ले जाया गया और पर्यटन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहां जाकर विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर की सफाई की और रास्ते की मुरम्मत भी की। विद्यार्थियों ने बाज़ार तक एक रैली भी निकाली और लोगों को स्वच्छता, नशे के दुष्परिणामों व पॉलिथीन कचरा रहित पर्यावरण एवं पर्यटन बारे जागरूक किया।
डॉ. राजीव सैजल ने गत सांय नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक से पुनः भेंट कर आग्रह किया कि सोलन ज़िला के सुबाथू सैन्य क्षेत्र में निवास कर रहे आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक पग उठाएं। डॉ. सैजल ने कैंट बोर्ड सुबाथू के उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अन्य चयनित सदस्यों एवं भाजपा मंडल कसौली के महामंत्री विनोद मारवाह के साथ रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक से मुलाकात की और उन्हें सुबाथू में वर्तमान में चल रहे विवाद से अवगत करवाया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को सुबाथू सैन्य क्षेत्र की विभिन्न समस्यायों की जानकारी दी और आग्रह किया कि इन समस्यायों को शीघ्र सुलझाया जाए। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि सुबाथू सैन्य क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश की अन्य सैन्य छावनियों के विभिन्न मामले उनके मंत्रालय के ध्यान में है और इन पर नियमानुसार शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
कुनिहार क्षेत्र में लावारिस छोड़े जा रहे पशुओं व आवारा कुत्तों की बढ़ती तादात क्षेत्र में विकराल रूप लेती जा रही है। दर्जनों पंचायतों का केंद्र बिंदु कुनिहार क्षेत्र में दर्जनों लावारिस गाय व बैल सहित आवारा कुत्ते भी इधर से उधर घूमते रहते है। इस कारण स्थानीय लोगो, व्यापारियों व स्कूली बच्चों को इनसे बचना पड़ता है। इन लावारिस पशुओं व आवारा घूम रहे कुत्तों की वजह से क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित होता है। हरिचन्द, नेक राम, कालू राम, मदन, सुभाष, मोहन सिंह सहित क्षेत्र के लोगो ने सरकार व प्रशासन से लावारिस पशुओं के कारण विकराल हो रही समस्या को जल्द हल करने की मांग की है। हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस घूम रहे पशुओं व आवारा कुत्तों की समस्या पंचायत के संज्ञान में है जल्द ही पँचायत, सम्बंधित विभाग से बात कर समस्या का हल किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 27 सितंबर, 2019 को डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, जिला सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। राज्यपाल प्रातः 10.45 बजे विश्वविद्यालय में ‘वैश्विक विकास की दिशा में कृषि, पर्यावरण व व्यवहारिक विज्ञान के क्षेत्र में नवीन प्रगति’ विषय पर आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि होंगे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग अर्की के सहयोग से एक दिवसीय पोषण अभियान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय में छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। डॉ. अश्वनी शर्मा तथा डॉ. उदित शुक्ला के साथ-साथ महाविद्यालय के प्रोफेसर अंजू देवी द्वारा विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने व नशे से दूर रहने के बारे में विभिन्न जानकारी दी गई। इस दौरान महाविद्यालय के डॉ. देवकांत शर्मा, डॉ. राकेश सिंह, प्रोफेसर संदीप शर्मा, प्रोफेसर व प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस मनीला गुप्ता, प्रोफेसर पारुल बेरी, प्रोफेसर अंरूण कुमार, स्वास्थ्य विभाग से सुनीता बहल, हेल्थ वर्कर उर्मिला, रेवा, उमा शुक्ला, सावित्री, सीता व आशा वर्कर सुनीता, कांता, प्रेमा, मीरा, सुनीता शर्मा, रीना ठाकुर, मीना, धनवंती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व स्थानीय आशा वर्कर भी मौजूद रहे।


















































