राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 25 अक्तूबर, 2019 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, रबौन सोलन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने दी। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस प्रतिवर्ष धनवन्तरि जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। विश्व को आयुर्वेद भगवान धनवन्तरि की देन है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि 25 अक्तूबर को जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और विभाग द्वारा दीर्घायु विषय पर नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में लोगो को जागरूक करने उदेश्य से समर्थ-2019 के अंतर्गत आपदा प्रबंधन जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस कड़ी में आपदाओं से निपटने व लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग के सौजन्य से मॉक ड्रिल की गई।आपदा रोधी टीम प्रभारी (प्रवक्ता इतिहास) अमर सिंह वर्मा ने बताया कि इस ड्रिल में एनएसएस, एनसीसी व इको क्लब इकाई के 445 विद्यार्थियों ने व समस्त अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग अर्की ने अग्निशमन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनके साथ आये अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं से सम्बंधित जानकारी दी तथा किस प्रकार से इन आपदाओं से बचाव करना है विस्तार से छात्रों को बताया। इसके अतिरिक्त साथ में आग लगने के कारण व किस प्रकार से आग को बुझाना है का भी अग्निशमन यंत्र के माध्यम से डेमो दिया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को पिछली आपदाओं से हुई क्षति से सीख लेने को कहा तथा बच्चों से भविष्य में इन आपदाओं से निपटने के लिए जागरूक व तैयार रहने को कहा। वही एनएसएस के छठे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी नमस्कार वातावरण को भक्तिमय बना दिया।दोपहर के बौद्विक सत्र में प्रवक्ता दाड़लाघाट राजेंद्र वर्मा ने वर्तमान में भारतीय समाज की चुनौतियां विषय पर स्वयंसेवियों के समक्ष अपना वक्तव्य दिया।सामाजिक सर्वेक्षण में भाग लेकर स्वयंसेवियों ने जानकारी एकत्रित की। रात्रि में सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में छात्रों ने आकर्षक एकांकी प्रस्तुतीकरण से सभा बांधकर दर्शकों का मन मोह लिया। मदनलाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की तथा एनएसएस यूनिट को ₹1000 की राशि का सहयोग किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चन्द ठाकुर, कार्यकारिणी के सदस्य, प्रवक्ता प्रकाश चन्द, पुरुषोतम शर्मा, नरेन्द्र कपिला, राकेश शर्मा, नरेन्द्र लाल, रमन कुमारी, सुमन बट्टू, संतोष बट्टू, धर्म दत्त, बीना देवी, प्रवीन, सुषमा देवी, उर्मिला ठाकुर गीता देवी, जाग्रति कपिल, अंजना, रंजना, जाग्रति, संतोष शर्मा, चमन लाल, नरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, रजनीश, सुरेन्द्र कुमार व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने व प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीराम फाइनेंस कंपनी द्वारा सब उपमंडल दाड़लाघाट में स्थित श्रीराम आफिस में 24 अक्टूबर को मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दुराण मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति चेक बांटें जायेंगे। यह जानकारी प्रबंधक संजय कुमार राणा,नरेश कुमार व ब्रांच टीम प्रबंधक विवेक कुमार ने दी।
बाल विकास परियोजना धर्मपुर में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 06 नवंबर, 2019 को प्रातः 11 बजे उपमंडलाधिकारी नालागढ़ के कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना वृत बरोटीवाला के तहत आंगनबाड़ी केंद्र घरेड़ में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना है। इच्छुक आवेदक 04 नवंबर, 2019 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। वाक-इन-इंटरव्यू के दृष्टिगत आवेदन पत्र साक्षात्कार के समय तक भी स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2019 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी सहायिका के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास भी मान्य होगी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, अपंगता, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे अधिकर स्तर के अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य है। साक्षात्कार की तिथि बारे अलग से सूचित नहीं किया जाएगा। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनवाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-264037 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना फेज-2 की अभिसरण समिति की जिला स्तरीय बैठक 30 अक्तूबर को, 2019 को उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक 30 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 11.30 बजे उपायुक्त सोलन केसी चमन की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करें ताकि वे भविष्य में देश एवं प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। राज्यपाल गत सांय सोलन जिला के कंडाघाट में राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुशासन एवं समर्पण के साथ ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है। युवाओं के लिए सफलता प्राप्त करने का यही मूलमंत्र है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से महापुरूषों का जीवन चरित्र पढ़ें और इससे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सत्त रूप से अपने चरित्र का विकास करना होगा। इस दिशा में नैतिक मूल्यों और संस्कारों की जानकारी के साथ-साथ महापुरूषों का जीवन चरित्र सहायक बनेगा। राज्यपाल ने कहा कि युवा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लें। उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारें ताकि वे देश के उत्तरदायी नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय में समय बिताना चाहिए। बंडारू दत्तात्रेय ने सभी का आह्वान किया कि स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वछता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश, प्रदेश एवं अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध होना होगा। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का अवलोकन भी किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस अवसर पर राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट की प्रधानाचार्य विनीता आर्या ने संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, तहसीलदार कंडाघाट ओपी मेहता, संस्थान के प्राध्यापक एवं छात्राओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में नए केंद्रीय छात्र संघ का गठन हो गया है। वानिकी कॉलेज के छात्र अंकुश वर्मा छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए है। औदयानिकी महाविद्यालय के सन्नी शर्मा को उपाध्यक्ष, मिलाप सिंह को महासचिव और मानेश्वर को सह सचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ के सदस्यों और कक्षा प्रतिनिधियों को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने शपथ दिलाई। गत दिनों विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्स में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने अपना-अपना कक्षा प्रतिनिधि चुना। छात्र संघ के गठन के लिए पहले विश्वविद्यालय के सभी कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों ने अपने अपने प्रतिनिधि चुने और बाद में इन प्रतिनिधियों ने इस शिक्षा-सत्र के संघ के सदस्यों को चुना। कुल मिला कर औद्यानिकी कॉलेज में 11 प्रतिनिधि चुने गए। बी॰एस॰सी॰ के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष से क्रमश: प्रेम राज, रितिक ठाकुर, अक्षय कुमार और इकशीत ठाकुर को चुना गया। एम॰एस॰सी॰ में पहले साल के छात्रों ने विशाल चौहान और दूसरे वर्ष ने भाग सिंह को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना। मिलाप सिंह राणा और हर्ष शर्मा एमबीए के पहले और दूसरे वर्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीएचडी से पहले, दूसरे और तीसरे साल के लिए क्रमश: सन्नी शर्मा, मोनिका और जॉनसन लाकरा का चयन हुआ। वानिकी कॉलेज में नौ कक्षा प्रतिनिधि चुने गए। बी॰एस॰सी॰ के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष से क्रमश: अंकित कुमार, पीयूष धीमान, अदिति कपूर और मनीष शर्मा अपनी-अपनी कक्षाओं के प्रतिनिधि बने। एम॰एस॰सी॰ के प्रथम वर्ष के छात्रों ने मानेश्वर और द्वितीय वर्ष ने अंकुश वर्मा को अपना प्रतिनिधि चुना। डॉक्टरेट कर रहे छात्रों ने रोहित नरयाल, स्मृति और कविता राणा को क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे साल की पीएचडी कक्षाओं के प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना। इसके अलावा हर कॉलेज से शैक्षिक कार्यों के लिए भी प्रतिनिधि चुने गए। औद्यानिकी कॉलेज से शुभम शर्मा, रितेश जमवाल और मंदीप कौर को चुना गया वहीं मेघा सिंह कंवर, नेहा मिश्रा और संजीव कुमार वानिकी कॉलेज से शैक्षिक गतिविधियों के लिए कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेगें। खेल गतिविधियों के लिए शुभम रनौत और निधि और सांस्कृतिक संबंधी कार्यों के लिए साक्षी शर्मा और गौरी महाजन को छात्रों न चुना। इस अवसर पर कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने नए केंद्रीय छात्र संघ को शुभकामनाएँ दी और उनसे आग्रह किया की वह स्टूडेन्ट्स के लिए एक आदर्श वातावरण बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएँ। उन्होंने छात्र संघ से शैक्षिनिक गतिविधियों से अलग छात्रों के लिए कार्यक्रमों के आयोजन की ओर काम करने का सुझाव दिया ताकि छात्रों का समग्र विकास हो सके। डॉ. कौशल ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों की सुविधाओं को और मजबूत करने की ओर प्रयासरत है। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिकारी डॉ पीके महाजन ने छात्रों को विश्वविद्यालय के सभी नियमों का पालन करने की बात कही। इस मौके पर विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ राकेश गुप्ता, औदयानिकी कॉलेज के डीन डॉ एमएल भारद्वाज, वानिकी कॉलेज के डीन डॉ कुलवंत राय, कुलसचिव राजीव कुमार, वित्त नियंत्रक एचएम वर्मा, संकाय और छात्र मौजूद रहे।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा दो दिवसीय सामाजिक भागीदारी कार्यशाला का आयोजन अंबुजा परिसर में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उद्योग संचालन प्रमुख अनिल गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की वर्तमान स्थिति,रिक्त पूर्ति एवं भावी योजनाओं पर विचार विमर्श करना था। कार्यशाला में 10 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस संदर्भ में फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि फाउंडेशन उक्त कार्यशाला में सभी विषयों पर की गई चर्चा एवं सुझावों का क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करने हेतु सहयोग मिलेगा। गहन चर्चा के बाद सभी विषय स्वास्थ्य,खेती-बाड़ी,पशु स्वास्थ्य,जलागम परियोजना,शिक्षा जलवायु परिवर्तन का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। इस दौरान कार्यशाला में बीडीसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,ग्राम पंचायत प्रधान मांगू रूप देई,संघोई प्रधान अमरावती,कश्लोग प्रधान वेद प्रकाश,ग्याणा पूर्व प्रधान मस्तराम भट्टी,चंडी उपप्रधान जय शर्मा,संघोई उपप्रधान कृष्णचंद,बीडीसी नीलम रघुवंशी,बीडीसी पवन,प्रेम ठाकुर के साथ-साथ जलागम समितियों के अध्यक्ष दसेरन,धुन्दन,बरयाली, फ़गवाना,पाटी बड़ोग,महिला फेडरेशन दुग्ध उत्पादन समिति अध्यक्ष,आईटीआई प्रधानाचार्य,प्रधानाचार्य दाड़लाघाट, मुख्य अध्यापक,महिला बाल विकास स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बसंतपुर ग्राम पंचायत के भटवान गांव में एक दिवसीय कृषि विभाग पालमपुर के सौजन्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टर डी एस कंबर टी - टेक्निकल ऑफिसर ,सचिन मसंद टी -इंस्पेक्टर ,ग्राम पंचायत बसंतपुर के बीडीसी संजीव कुमार , भाग सिंह , कश्मीर सिंह,रमेश राणा, कमलेश कुमार, तारा चंद , सुरेश कुमार ,ओमप्रकाश ,राजेंद्र तथा इस क्षेत्र के चाय कॉफी के स्रोत व्यक्ति अछर सिंह , क्षेत्र कृषि मित्र रीना कुमारी , सलिता देवी, सहित टिहरा ,चोलथरा तथा बसंतपुर पंचायत के किसानों ने भाग लिया ।इस शिविर में विशेष रूप से चाय तथा कॉफी के उत्पादन के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई तथा उत्पादन से संबंधित समस्याओं का निदान भी किया। डॉक्टर कंवर ने बताया की इस क्षेत्र में चाय तथा कॉफी के उत्पादन की भरपूर संभावनाएं हैं थोड़े से प्रयासों से अच्छा लाभ किसान उम्र भर प्राप्त कर सकते हैं ।उन्होंने चाय कॉफी के बागवानों को एकत्रित होकर इस क्षेत्र में सांझेे प्रयास करने के लिए भी प्रोत्साहित किया ।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत तेज रफ्तारी से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज हुआ है। इसमें कृष्णलाल पुत्र दुर्गाराम दाड़लाघाट ने शिकायत दर्ज करवाई है, कि जब गाड़ी को चलाता हुआ स्यार डाऊन में पैट्रोल पंप (भारत पैट्रोलियम) के पास पंहुचा तो इसने देखा कि आगे एक व्यक्ति मोटर साईकल लेकर बड़ी तेज रफ्तार से चला हुआ मोटरसाईकल जिसका नम्बर एचपी-11-3338 है, जो इसके देखते-देखते ही उक्त मोटरसाईकल के चालक ने बांई साईड नाली में मोटरसाईकल को गिरा दिया जिसका सिर पक्की सड़क में टकराया जिससे उक्त व्यक्ति के सिर से खून निकलने लगा। इसने अपना फोर व्हीलर एक दम साईड मे खडा किया तथा उक्त व्यक्ति को उठाया,जिसका नाम योगेश गौतम पुत्र देवराज गौतम गांव काकड़ा मालूम हुआ। यह हादसा योगेश गौतम की लापरवाही से हुआ है। पुलिस थाना दाड़लाघाट ने चालक योगेश गौतम पर धारा 279,337 आईपीसी के अधीन मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस अधीक्षक सोलन मधुदसून शर्मा ने बुधवार को ऐतिहासिक ठोडो मैदान से समर्थ-2019 के अंतर्गत हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हॉफ मैराथन केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित करवाई गई। मधुसूदन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि समर्थ-2019 का मुख्य उद्देश्य जन-जन को आपदाओं से बचाव के लिए समर्थ बनाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां विभिन्न स्तरों पर मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है वहीं विद्यालय स्तर पर युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मैराथन जैसी प्रतियोगिता से लोगों को आपदा जैसे गंभीर विषय पर जागरूक करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि समर्थ-2019 के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर राज्य व्यापी जन जागरूकता अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदाओं से बचाव में प्रशिक्षण कारगर उपाय है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि आपदा प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और बताई गई जानकारी पर अमल करें। उन्होंने इस अवसर पर सभी से नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया। इस दौरान 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में लड़कों की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अक्षत दत्ता प्रथम, गीता आदर्श विद्यालय सोलन के साहिल द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों के श्याम तृतीय तथा गीता आदर्श विद्यालय सोलन के मन्नत चतुर्थ स्थान पर रहे। इसी वर्ग में रिया पहले, धृति चंदेल दूसरे, श्रुति शर्मा तीसरे तथा आकृति शर्मा चौथे स्थान पर रही। 17 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग में नीरज कुमार पहले, पवन सिंह दूसरे तथा राजू तीसरे स्थान पर रहे। इसी श्रेणी के महिला वर्ग में मीनाक्षी पहले, निकिता दूसरे तथा आशिमा एवं मीना तीसरे स्थान पर रहीं। 35 से 55 वर्ष आयु वर्ग में हिमाचल पुलिस के हरीश पहले, हिमाचल पुलिस के ही चंद्रदेव ठाकुर दूसरे तथा हिमाचल पुलिस राकेश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कृष्णा शर्मा पहले तथा रितू सिंह दूसरे स्थान पर रही। 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुभाष बिष्ट प्रथम तथा विनोद कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मंजू रघुवंशी प्रथम, अवतार कौर द्वितीय तथा शंकुतला मेहता तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक ईरा प्रभात, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिभागी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य के उद्यमी प्रदेश के ‘ब्राण्ड एम्बेस्डर’ हैं और प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से 7 व 8 नवम्बर को धर्मशाला में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला सोलन के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और विकास में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उद्योग प्रदेश में न केवल लाखों युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं, बल्कि करोड़ों रुपये के करों के माध्यम से प्रदेश के खजाने में भी योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों को उत्तम वातावरण उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अब ‘ईज़ ऑफ डूइंग रिफॉर्मस’ में ‘फास्ट मूवर्स’ की श्रेणी में शीर्ष स्थान पर है और सिंगल विंडो के माध्यम से निवेशकों को सेवाएं उपलब्ध करवाने में दक्षता, पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पिन्जौर-बद्दी-नालागढ़ सड़क में फोर-लेनिंग का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता सम्भालते ही, सरकार नेे जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रगतिशील कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन एक महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होेेंने कहा कि प्रदेश उद्यमियों को प्रदूषण रहित पर्यावरण, निवेश-मित्र नीतियां, जिम्मेदार और जवाबदेह प्रशासन आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। यह सभी विशेषताएं हिमाचल प्रदेश को निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अब तक 79,000 करोड़ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व से देश प्रगति और उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले उद्यमी स्थानीय उद्यमियों के सक्रिय सहयोग के बिना प्रदेश में निवेश नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्हें उद्योग स्थापित करने में स्थानीय उद्यमियों के सहयोग की सदैव आवश्यकता रहती है। उन्होंने क्षेत्र के उद्यमियों को ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में सक्रिय रूप से भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया तथा उन्हें प्रदेश के विकास में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी अपनी उपस्थित से इस ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर बीबीएनआईए ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये का अंशदान भी किया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि अब निवेशकों की सुविधा के लिए 118 के तहत समयबद्ध अनुमोदन प्रदान करने के लिए ऑनलाइन मंजूरी की व्यवस्था बनाई गई है। बीबीएनआईए के अध्यक्ष संजय खुराना ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए उद्यमियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बीबीएनआईए की अभी तक की यात्रा पर प्रकाश डाला और संघ की मांगों का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ डवेल्पमेंट अथॉरिटी को सुदृढ़ करने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र को बेहतर बुनियादी ढ़ांचा उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि बीबीएनआईए बद्दी-बरोटीवाल-नालागढ़ क्षेत्रों में रेन हार्वेस्टिंग प्रोजैक्ट के लिए एक-एक स्कूल को गोद लेगी। बीबीएनआईए के महासचिव राजेन्द्र गुलेरिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के विधायक लखविन्द्र राणा, जल प्रबन्धन निगम के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, पूर्व विधायक के.एल.ठाकुर, मुख्य सचिव डॉ.श्रीकान्त बाल्दी, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, उपायुक्त के.सी.चौहान भी अन्य सहित उपस्थित थे।
बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने व प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीराम फाइनेंस कंपनी द्वारा सब उपमंडल दाड़लाघाट में श्रीराम आफिस में 24 अक्टूबर को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रबंधक संजय कुमार राणा, नरेश कुमार व ब्रांच टीम प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि श्रीराम फाइनेंस कंपनी 24 अक्टूबर को दाड़लाघाट आफिस में बच्चों को छात्रवृत्ति चेक बाटे जायेगे, इसमें सब उपमंडल के स्थानीय विद्यालय के बच्चों को फाइनेंस कंपनी द्वारा समानित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करें ताकि वे भविष्य में देश एवं प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। राज्यपाल सोलन जिला के कंडाघाट में राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुशासन एवं समर्पण के साथ ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है। युवाओं के लिए सफलता प्राप्त करने का यही मूलमंत्र है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से महापुरूषों का जीवन चरित्र पढ़ें और इससे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सत्त रूप से अपने चरित्र का विकास करना होगा। इस दिशा में नैतिक मूल्यों और संस्कारों की जानकारी के साथ-साथ महापुरूषों का जीवन चरित्र सहायक बनेगा। राज्यपाल ने कहा कि युवा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लें। उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारें ताकि वे देश के उत्तरदायी नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय में समय बिताना चाहिए। बंडारू दत्तात्रेय ने सभी का आह्वान किया कि स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वछता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश, प्रदेश एवं अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध होना होगा।राज्यपाल ने इस अवसर पर राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का अवलोकन भी किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, तहसीलदार कंडाघाट ओपी मेहता, संस्थान के प्राध्यापक एवं छात्राओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
शैड्स कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की छात्रा साक्षी ठाकुर का ओबरॉय के मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए चयन हुआ है। साक्षी BHM पांचवे सेमेस्टर की छात्रा है। साक्षी ने अपने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ओबरॉय सुखविलास से की है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता - पिता और शैड्स कॉलेज को दिया है। शैड्स की चेयरपर्सन सुनीता ठाकुर, डायरेक्टर नारायण सिंह ठाकुर तथा प्लेसमेंट इंचार्ज शशिकांत पांडे ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में दूसरे युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैंपस के कॉलेज ऑफ़ लॉ द्वारा करवाई गयी ' संवाद- हमारे सपनों का भारत' विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों सहित, सोलन और शिमला के नामी विद्यालों के छात्रों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पियूष वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस नकली संसद के ज़रिये, छात्रों को सरकार की नीतियों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा। छात्र समझाएंगे कि संसद कैसे चलती है और हमारे अधिनियम कैसे बनाये और पारित किये जाते है। उन्होंने कहा कि यह ज़रूरी है कि देश का पढ़ा लिखा युवा देश के संसद की कार्यवाही के बारे में जाने। यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटर यूथ पार्लियामेंट में शिमला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी, जीएसएसएस पोर्टमोर, लोरेटो कान्वेंट ताराहाल और सोलन के सेंट ल्यूकस जैसे विद्यालयों की दस टीमों ने भाग लिया। हर एक टीम ने संसद के एक मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्साहजनक रूप से अपने सपनों के भारत के बारे में चर्चा की। संसद का सत्र राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुआ जिसके उपरान्त स्पीकर, महासचिव, मुख्यमंत्री, मंत्रालयों, विपक्ष, मीडिया और विदेशी अधिकारियों का स्वागत हुआ। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता के भाषण के बाद हुआ। पहला राउंड इंट्रोडक्टरी राउंड रहा, दूसरा राउंड चर्चा के लिए रखा गया था जिसके बाद प्रश्नकाल और अंत में जीरो ऑवर रहा। पहले दौर में मंत्रालयों ने अपना परिचय दिया और उसके बाद के घंटे में उन्होंने अपने एजेंडों के बारे में चर्चा की। प्रश्नकाल में विपक्ष द्वारा सवाल पूछे गए और संबंधित विषय पर एक स्वस्थ बहस हुई। मंत्रालयों ने शून्यकाल में बिल पेश किए। कुछ बिलों को स्वीकार कर लिया गया व कुछ को अस्वीकार। उसके उपरान्त सत्र का समापन हुआ। सेंट ल्यूकस स्कूल की ओशीन चौहान को सर्वश्रेष्ठ डिबेटर के रूप में चुना गया। सेंट ल्यूकस के ही छात्र युवराज सिंह ठाकुर और लोरेटो कॉन्वेंट ताराहाल की खुशी गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ सांसदों के रूप में सम्मानित किया गया। जीएसएसएस पोर्टमोर से रितिका मंतान और अपूर्वा चौहान की टीम प्रतियोगिता की उपविजेता रही। अस्मिथ गिरिराज चौहान और लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहल की वीनस ठाकुर की टीम दूसरे युवा संसद प्रतियोगिता संवाद की विजेता रही। एचओडी स्कूल ऑफ लॉ डॉ रचिता चौहान द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
उपायुक्त कार्यालय सोलन में दैनिक वेतन भोगी आधार पर चालक का एक पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह जानकारी सहायक आयुक्त भानू गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 31 अक्तूबर, 2019 तक उपायुक्त कार्यालय सोलन में सांय 5.00 बजे तक पहुंच जाने चाहिए। जनजातीय क्षेत्रों से आवेदन प्राप्ति के लिए निर्धारित तिथि से 5 दिन अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे। यह पद अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए आरक्षित है। भानू गुप्ता ने कहा कि इस पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास भारी अथवा हल्के वाहन चलाने का लाईसेंस होना चाहिए। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। मूल रूप से हिमाचली निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों (अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देय होगी। सरकारी कर्मचारियों तथा हिमाचल के भूतपूर्व सैनिकों के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट देय होगी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवियों ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। सुबह के सत्र में प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने योग व व्यायाम, आसन की अलग अलग क्रियाएं करवाई जिसमे स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। परेड आदि का अभ्यास करने के बाद श्रम साधना कालांश में धुन्दन मठ में झड़ियो सहित पॉलीथीन की साफ सफाई की। इसी के साथ मठ में प्राचीन पानी के स्त्रोत,बावड़ी की सफाई की। आईपीएच के कर्मचारियों के साथ पानी के टैंक के रास्ते मे झाड़ियों को काट कर संवारा। स्वयंसेवियों ने दोपहर का भोजन स्थानीय अध्यापकों के साथ सांझा किया। बौद्विक सत्र के कालांश में एसडीटीओ दाड़लाघाट के प्रधान रत्न मिश्रा ने स्वयंसेवियों को उनके गुणों पर चर्चा की। विद्यार्थियों में क्या गुण होने चाहिए का मूल्यांकन समझाया। सांस्कृतिक संध्या में चंद्रकांता कपिला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा शिविर संचालन के लिए 1100₹की राशि प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष बट्टू ने अतिथियों का धन्यवाद किया।
हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन द्वारा समर्थ योजना के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी (बाजण) में किया गया। फायर चौकी अर्की प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आग के विभिन्न प्रकार का नियंत्रित करने के अनेक तरीके बताए। आग बुझाने में इस्तेमाल होने वाले भिन्न-भिन्न अग्निशामक यंत्रों को भी प्रदशित किया गया। बच्चों ने सीखा कि आपदा के समय हमे कैसे अपना व अपने साथियों का बचाव करना चाहिए। स्कूलों के भोजन के प्रयुक्त होने वाले एलपीजी गैस के आग पकड़ने पर गैस की आपूर्ति को बंद करना बताया। भोजन प्रभारी कांता व कुक मालती ने गैस आपूर्ति को बंद करना सीखा। फायर विभाग के कर्मचारियों ने अपने कार्यक्रम में अधिकतर बच्चों को शामिल किया जो बच्चों को बहुत अच्छा लगा। आपदा से निकासी से प्रयुक्त होने वाली विभिन्न तरह की जानकारी दी व बच्चों को सिखलाई दी गयी। ऊपर की मंजिल में घायल व्यक्ति के फसने पर उसे जमीन तक सुरक्षित लाने के बारे मे अभ्यास किया गया। विद्यार्थी दिव्यांशु, काजल, गौरव, योगेंद्र, मोहित, नम्रता, विकास, पुष्पराज, मनोज ने मॉक ड्रिल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आपदा प्रबंधन प्रभारी योगेश ने अंत मे फायर विभाग के कर्मचारियों का बहुमूल्य जानकारी देने का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पाठशाला के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन-2019 की अधिसूचना की अनुपालना में जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सोलन जिला में जिला परिषद वार्ड संख्या-4 कुनिहार के उप-निर्वाचन संचालन की प्रक्रिया के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के आदेश जारी किए है। यह आदेश हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 30 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए है। इन आदेशों के अनुसार उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अर्की को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए भी प्राधिकृत किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन-2019 की अधिसूचना की अनुपालना में जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सोलन जिला में उप-निर्वाचन के संचालन की प्रक्रिया के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए है। यह आदेश हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 30 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए है। इन आदेशों के अनुसार विकास खंड सोलन के लिए खंड विकास अधिकारी सोलन को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंडाघाट विकास खंड के लिए खंड विकास अधिकारी कंडाघाट, विकास खंड धर्मपुर के लिए खंड विकास अधिकारी धर्मपुर, विकास खंड कुनिहार के लिए खंड विकास अधिकारी कुनिहार तथा विकास खंड नालागढ़ के लिए खंड विकास अधिकारी नालागढ़ को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह निर्वाचन अधिकारी ग्राम पंचायतों में सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए भी प्राधिकृत किए गए है।
Exhorting all the students, in general, to do even better and touch greater heights in life, Vice President of HP Red Cross society, Dr Sadhna Thakur presided over the Annual Function of Pinegrove School, Subathu, District Solan HP. She was awarded a rousing welcome at School and she also inaugurated the ‘Sangam Setu’ bridge made for the expansion of the school’s facilities across the river. One hundred fifty smartly attired students trooped the School Flag at an impressive Parade and the Chief Guest inspected the cadets and took the salute. On this occasion, thirty nine students displayed their gymnastic skills, forty students children were part of the Brass Band and provided a grand rhythm to the marching young feet. The Students marched to the tune of Vijay Bharat, Swagatam, Sare Jahan Se Accha and Hum Honge Kaamyab, played by the School Brass Band. Indian Music, Western music, and Cultural program presented by the students enthralled the audience. The performance of students being amazing was highly appreciated by the gathering. The parents also had the opportunity to witness the creative skills of their wards at an Art, Craft and Photography exhibition which displayed the work done by the children, through the year Fifty one students participated in the mesmerizing fusion dance in the field. The play ‘Subah: Ek nai Shurwat’ revolving around the life of veteran dancer Sudha Chandran, was conducted to instill the spirit of hope, willpower and perseverance in the face of adversity. The school Annual Report was read out highlighting the achievements of the current year. The celebrations ended with a vibrant fusion dance which left the audience spellbound. Addressing the gathering the Chief Guest, Dr Sadhna Thakur minced no words in appreciating the untiring efforts put in by the School management to raise the standard of the school to this level and commended the school on providing such facilities to the students.
DAV अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के छात्रों ने डीएवी राष्ट्रीय खेलों की बॉक्सिंग तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया। यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आयोजित हुई।इसमें हिमाचल प्रदेश से विभिन्न डीएवी स्कूलों ने भाग लिया। मास्टर तरुण ने बॉक्सिंग में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वही ताइक्वांडो में डीएवी अम्बुजा के होनहारों ने 6 गोल्ड ओर 5 सिल्वर मेडल लेकर रनरअप की ट्रॉफी अपने नाम की। ताइक्वांडो में धारणा, काव्यांश, दिवांगी, गरिमा, प्राची तथा ओजस के प्रदर्शन सराहनीय रहे। उन्होंने अपने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। स्कूल प्रबंधन समिति के चैयरमेन अनुपम अग्रवाल तथा स्कूल प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 24 अक्तूबर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री 24 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे पाईनग्रूव स्कूल धर्मपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 23 व 24 अक्तूबर को सोलन जिला के कसौली के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 23 अक्तूबर, 2019 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 24 अक्तूबर, 2019 को सांय 3.00 बजे सेंट मेरी स्कूल कसौली के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन के कार्यक्रम के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन 17 नवंबर, 2019 को होगा। अधिसूचना के अनुसार रिक्त पदों के लिए उम्मीदवार 1, 2 और 4 नवंबर, 2019 को संबंधित निर्वाचन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन कर सकेंगे। नामांकन प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे के मध्य किया जा सकेगा। प्रस्तुत नामांकनों की संवीक्षा 5 नवंबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 7 नवंबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। निर्वाचन के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 7 नवंबर, 2019 को नाम वापिस लेने के तुरंत बाद आबंटित किए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए मतगणना 17 नवंबर, 2019 को मतदान के तुरंत बाद आरंभ होगी। मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय में होगी। परिणाम की घोषणा सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए मतगणना 18 नवंबर, 2019 को निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की द्वारा पंचायत समिति हॉल कुनिहार में प्रातः 9.00 बजे से आरंभ की जाएगी। जिला परिषद सदस्य पद के लिए परिणाम जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन द्वारा घोषित किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार जिला सोलन की पंचायत राज संस्थाओं में 19 पद रिक्त हैं। इनमें से एक पद जिला परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 कुनिहार, दो पद उप्रधान ग्राम पंचायत बसंतपुर, विकास खंड कुनिहार तथा उपप्रधान ग्राम पंचायत खिलियां विकास खंड नालागढ़ का है। 16 पद सदस्यों के रिक्त हैं। 16 पदों में विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुनिहार के वार्ड संख्या-2, ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड संख्या-2 तथा वार्ड संख्या-3, ग्राम पंचायत डूमेहर के वार्ड संख्या-4, विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत कोरो के वार्ड संख्या-2, ग्राम पंचायत शामती के वार्ड संख्या-3, ग्राम पंचायत धरोट के वार्ड संख्या-3, ग्राम पंचायत सपरून के वार्ड संख्या-5, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत दाड़वां के वार्ड संख्या-1, विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत नंड के वार्ड संख्या-6, ग्राम पंचायत लूनस के वार्ड संख्या-5, ग्राम पंचायत के करसौली के वार्ड संख्या-3, ग्राम पंचायत रामशहर के वार्ड संख्या-2 व वार्ड संख्या-7, ग्राम पंचायत भटोलीकलां के वार्ड संख्या-1 तथा कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड संख्या-7 के लिए निर्वाचन होना है। अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन के दृष्टिगत सोलन जिला में जिला परिषद वार्ड के निर्वाचन के कारण पूरे जिला में नगर पालिका क्षेत्र के अतिरिक्त निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में बैठक 24 अक्तूबर, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्तूबर, 2019 को सोलन जिला के कंडाघाट में 33/11 केवी ट्रांसफार्मर का संवर्द्धन कार्य किया जाना है। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 25 अक्तूबर, 2019 को कंडाघाट, वाकनाघाट, छावशा, चायल, दोची, हिन्नर, कुरगल तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
राजकीय महाविद्यालय सोलन में रोवर्स व रेंजर्स इकाई ने दीक्षा संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नए रोवर्स रेंजर्स को स्काउटिंग के नियमों के बारे में बताया गया और साथ ही साथ रोवर्स रेंजर्स को आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस समारोह में रोवर लीडर राजेंद्र प्रकाश व रेंजर लीडर अर्चना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रभात फैरी से की। इस दिन सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने प्रभारी पूनम शर्मा और पुर्शोतम लाल के साथ हाट्कोट गाँव के वार्ड न० 3 ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर से रीं गाँव को जाने वाले संपर्क मार्ग की साफ सफाई की व कुनिहार बाज़ार में लोगों को रैली के माध्यम से उर्जा सरंक्षण के बारे जागरूक किया। इसके उपरांत स्वयं सेवियों को जलपान का प्रबंध किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज एमआरए डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में विश्व ऑयोडीन अल्पता विकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने की। शारदा सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि ऑयोडीन की कमी से शारीरिक व मानसिक विकार उत्पन्न होते हैं। आयोडीन की कमी से गिल्लड़, बच्चों में पढ़ने व सीखने की क्षमता में कमी आती है तथा बच्चों का आई. क्यू. स्तर 13.5 प्वाइंट कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऑयोडीन की कमी को दूर करने के लिए आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करें। ऑयोडीन प्राकृतिक रूप से भोजन, सब्जी, पानी, दूध में पाया जाता है। उन्होंने कहा कि नमक को बंद डिब्बे में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाना पकने पर ही नमक डालना चाहिए। ऐसा न करने पर हमें प्रचुर मात्रा में ऑयोडीन नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि नमक को सीलन से बचाना चाहिए, धूप में नहीं रखना चाहिए तथा नमक को उत्पादन तिथि से छह माह के भीतर प्रयोग कर लेना चाहिए। एमआरए डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की प्रधानाचार्य मासूमा सिंघा ने इस अवसर पर छात्रों को ऑयोडीन एवं ऑयोडीन नमक के विषय में रोचक जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर भाषण, नारा लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में कनक प्रथम, तनीषा द्वितीय तथा विभूति तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, अरूधंती द्वितीय तथा मोनाल तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षक मीना चौहान, बीसीसी राधा चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सोलन का जटोली - डमरोग मार्ग पाजो गांव के समीप 23 से 25 अक्तूबर, 2019 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल द्वारा आदेश जारी किए गए है। इन आदेशों के अनुसार जटोली - डमरोग मार्ग पर पाजो गांव के समीप डंगा लगाया जाना है। इसी कार्य के दृष्टिगत इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमंडलाधिकारी सोलन तथा लोक निर्माण विभाग को उचित निर्देश जारी कर दिए गए है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से उपयोग न कर रही हम प्लास्टिक मुक्त हिमाचल एवं प्लास्टिक मुक्त सोलन की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे। केसी चमन ने सोमवार को नगर परिषद सोलन में पॉलीथीन संग्रह केंद्र का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण का बड़ा कारण बनकर उभरा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को न कहकर हम इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के कारण न केवल पशुओं को नुकसान हो रहा है अपितु इससे धरती बंजर भी बन रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े अथवा जूट से बने थैलों का प्रयोग आरंभ करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त करने के लिए पहल आरंभ की है। इस पहल के तहत सभी जिलों सहित सोलन जिला में भी पॉलीथीन संग्रह केंद्र आरंभ किए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रदेश सरकार की योजना के तहत 75 रुपये प्रति किलो की दर से प्लास्टिक एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने आसपास प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्लास्टिक को एकत्र कर नगर परिषद सोलन के इस पॉलीथीन संग्रह केंद्र में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत यह आवश्यक है कि लोग स्वेच्छा से प्लास्टिक का प्रयोग करना छोड़ें। अगर कहीं आसपास पॉलीथीन दिखाई दें तो तो उसे एकत्र कर सफाई कर्मचारियों को दें ताकि इस प्लास्टि का पुनः चक्रण किया जा सके। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान में सहयोग देने की अपील की। केसी चमन ने पॉलीथीन संग्रह केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 7 के निवासी नरेश कुमार ने 31 किलोग्राम प्लास्टिक, राजबीर ने 11 किलोग्राम तथा धर्मपाल ने 6 किलोग्राम प्लास्टिक पॉलीथीन संग्रह केंद्र में जमा करवाया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, नगर परिषद सोलन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने स्केड श्मशान के रास्ते की साफ सफाई कर उसे संवारा। श्रम साधना में छात्रों ने पठयार, धुन्दन में 10 बोरी पॉलीथीन सड़को से एकत्रित किया। सुबह के सत्र में प्रवक्ता प्रकाश चंद बट्टू ने शारिरिक व्यायाम में अनेक आसन व उनका महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर के इस सत्र में स्थानीय जनता के प्रबुद्धजनों भी भाग ले रहे है। दोपहर के बौद्विक सत्र में समाजसेवक श्रीदेव ने "राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान" विषय पर स्वयंसेवियों से अपनी जानकारी सांझा की। विद्यार्थियों ने इसमे गहरी रुचि दिखाई।
ग्राम पंचायत संघोई के गांव मलावण के नेहरू युवक मंडल मलावण द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र सोलन के सौजन्य से गांव में करवाया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल रहे।वही विशेष रूप से कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद शर्मा व खंड समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत नेहरू युवक मंडल के अध्यक्ष हेमराज द्वारा शॉल व टोपी पहनाकर किया गया। युवक मंडल के महासचिव योगराज ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों द्वारा पेश किया गया। इन्होनें खेल प्रेमियों खिलाड़ियों व मुख्य अतिथि का मन मोह लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी की 14 टीमों ने भाग लिया। इसमें हिम एकेडमी नम्होल की टीम को दस हजार रुपये की नकद राशि व ट्राफी प्रथम पुरस्कार के रूप में दी गई व पांच हजार रुपये की राशि और ट्राफी के साथ बड़यला की टीम को उपविजेता के रूप में मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। वही क्लब को कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद शर्मा द्वारा ग्यारह सो रुपए की राशि देकर युवाओ का मनोबल बढ़ाया और मुख्य अतिथि रत्न सिंह पाल द्वारा युवक मंडल के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से दस हजार की राशि दी।जिस पर मंडल अध्यक्ष व पूरी कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि व नेहरू युवा केंद्र का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल, कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद शर्मा, भाजपा नेता राकेश गौतम, बंटू शुक्ला, प्रेम शर्मा, बसन्त सिंह, उमाशंकर शास्त्री, वीरेंद्र कुमार, पवन शर्मा, दया राम, बलदेव, संतराम, नेहरू युवक मंडल के अध्यक्ष हेमराज, उपप्रधान जितेंद्र, महासचिव योगराज, मुख्य सलाहकार संतराम, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कौशल, आदित्य प्रदीप कुमार कुलदीप व कार्यकारिणी के सदस्यों सहित गांव के लोग मौजूद रहे।
आपदा प्रबंधन के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए समर्थ-2019 के तहत 23 अक्तूबर, 2019 को सोलन में हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। रोहित राठौर ने कहा कि यह हॉफ मैराथन 23 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 6.30 बजे सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान से आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि हॉफ मैराथन ठोडो मैदान से आरंभ होकर राजगढ़ मार्ग से होते हुए काली मंदिर तक जाकर पुनः ठोडो मैदान आएगी। उन्होंने कहा कि इस मैराथन के लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। दोनों वर्गों में पुरूष तथा महिला वर्गों की अलग-अलग श्रेणी होगी। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए एक वर्ग, 17 वर्ष से 35 वर्ष के लिए दूसरा वर्ग, 36 वर्ष से 55 वर्ष तक के लिए तीसरा वर्ग तथा 56 वर्ष से अधिक आयु का चौथा वर्ग निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मैराथन में समुचित पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। रोहित राठौर ने कहा कि हॉफ मैराथन में भाग लेने वालों का पंजीकरण ठोडो मैदान में प्रातः 6.15 बजे किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र सोलन के कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-220544 अथवा मोबाइल नंबर 82192-53526 तथा 94181-54303 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्तूबर, 2019 को बसाल के समीप विद्युत लाईन बदलने के दृष्टिगत 11केवी चंबाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर, 2019 को इसके दृष्टिगत बसाल तथा आसपास के क्षेत्रों बावरा, धरोट तथा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इत्यादि इलाकों में प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपमंडल स्तरीय विधिक सेवा समिति कसौली के सौजन्य से गत दिवस धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चम्मो में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा शर्मा ने की। नेहा शर्मा ने कहा कि विभिन्न मामलों को न्यायालय से बाहर निपटाने के लिए लोक अदालतों एवं न्यायालय द्वारा नियुक्त मध्यस्थों की सहायता ली जा सकती है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आपस में निपटने वाले मामलों को न्यायालय में लाने के स्थान पर स्वयं अथवा पंचायत स्तर पर या मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए बनाए गए मध्यस्थता केन्द्रों में विभिन्न मामले दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर ही सुलझाए जाते है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों, विकलांगों, महिलाओं, आपदा पीडि़तों, अन्य असहाय लोगों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान है। पात्र व्यक्ति किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट ऑफिस में सादे कागज पर आवेदन करके निःशुल्क कानूनी सहायता योजना का लाभ उठा सकता है। उन्होंने कहा कि आम जन तक विभिन्न नियमों एवं कानूनों की उचित जानकारी पहुंचाने तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए नियमित अन्तराल पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि शिविरों में सम्मिलित होकर इनका लाभ उठाएं। शिविर में अधिवक्ता पंकज मनकोटिया ने उपभोक्ता के अधिकार, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता पूनम ने सीआरपीसी की धारा 125, सूचना का अधिकार अधिनियम, न्यायिक सेवा व घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चम्मो की प्रधान डिम्पी धीमान, नायब नाज़र गोविंद, ग्राम पंचायत चम्मो के वार्ड सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
नेशनल हाईवे 205 दाड़लाघाट के समीप काकड़ा के पास देर रात्रि नाकाबंदी के दौरान दाड़लाघाट पुलिस ने एक कार सवार से 5 ग्राम चिटटा पकड़ने मे बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले मे पुलिस ने अश्वनी कुमार सुपुत्र धनीराम को हिरासत में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में अश्वनी कुमार दाड़लाघाट का रहने वाले है, इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दाड़लाघाट क्षेत्र मे चिटटा पकड़े जाने का पहला मामला सामने आया है।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एन एस एस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फैरी से की। इस दिन सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने प्रभारी पूनम शर्मा और पुर्शोतम लाल के साथ तालाब मंदिर में पूजा की, पुजारी के द्वारा स्वयं सेवकों धार्मिक ज्ञान दिया गया। रैली के माध्यम से लोगों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया व लोगों से विचारों का आदान प्रदान किये और इसके बाद स्कूल के परिसर की सफाई की। दोपहर के भोजन के उपरान्तप्रधानाचार्य पदम् नाभम, एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और पुर्शोतम लाल एवं स्कूल समन्वयक रामेश्वर कुमार ने श्रोत व्यक्ति विद्यालय प्रबंधन समितिके अध्यक्ष गोपाल शर्मा को एनएसएस कैप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों जैसे नशा, दहेज़ प्रथा, बाल श्रम, बाल विवाह, भ्रष्टाचार व समय की महता इत्यादि विषयों पर सभी एन एस एस स्वयंसेवकों से ज्ञान साँझा किया। स्वयंसेवकों ने अपने अपने समूह में आरक्षण के विषय में वाद-विवाद किया और रात्री संध्याके दौरान माँ सरस्वती के मदिर में भजन कीर्तन किया व् उसके उपरान्त व विभिन राज्यों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश दिया।
जेष्ट सोमवार को गुफा विकास समिति कुनिहार व शम्भू परिवार के सौजन्य से क्षेत्रवासियों के लिए प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि 20 अक्तूबर रविवार से गुफा में दो दिवसीय राम चरित मानस कथा का शुभारंभ हुआ। इस कथा का कुनिहार हाटकोट के प्रशिद्ध पण्डित डी के शर्मा जी ने अपनी मधुर वाणी से श्री गणेश किया। कथा को सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया गया। सोमवार दोपहर 1 बजे से भण्डारा आरम्भ कर दिया गया। इसमें तरह तरह के व्यंजन बनाए गए थे। यह भण्डारा देर रात तक चलता रहा जिसमे सैंकड़ो लोगो ने भण्डारे का प्रशाद ग्रहण किया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा। सुबह से ही गुफा के अंदर प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों को शिव भक्तों की लंबी लम्बी कतारे शुरू हो गई थी। गुफा के अंदर शिव भक्तों ने सुंदर भजनो से भोले का गुणगान किया। इस मौके पर राम रतन, अमरीश ठाकुर, गोपाल कृष्ण शर्मा, साहिल ठाकुर, चमन मल्होत्रा, योगेश, दीपक, गुमान सहित समिति व शम्भू परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
इग्नू अध्ययन केंद्र गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार में परिचय सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्ययन केंद्र में प्रवेशित जुलाई 2019 के विद्यार्थी के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इग्नू के समन्वयक रोशन लाल शर्मा में इग्नू की दूरस्थ शिक्षा पद्दति के विषय में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों के हित मे अध्ययन केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी व्याख्या की और सराहना भी की। समन्वयक ने नए सत्र से आयोजित नए पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सिस्टम के बारे में भी बताया और विद्यार्थियों को इसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि वे किस तरह शिक्षा को सरल व सुगम बना सकते है। इस अवसर पर 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मीना देवी, नर्मदा देवी,अनीता शर्मा व स्टाफ सदस्यों में सुरेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, रीता देवी, सारिका, आकांक्षा, ज्योति, तमन्ना, बालक राम ने भाग लिया। अंत में अध्ययन केंद्र के समन्वयक ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपनी शिक्षा को उपयोगी तरह से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।
चिन्मय विद्यालय नौणी के दो छात्रों आर्यन चौहान व देबोमित रॉय ने राज्यस्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भारत को जानो में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूरे हिमाचल से करीब 10 स्कूलों के करीब 20 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। इसमें विद्यालय के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस से पूर्व इन बच्चों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानचार्य शुभोजीत घोष ने इन बच्चों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इनके अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
जिला परिषद सोलन की 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होने वाली त्रैमासिक बैठक किन्हीं प्रशासनिक कारणों के दृष्टिगत स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला परिषद सोलन के सचिव ने दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योग क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है तथा इस उद्देशय की पुूर्ति के लिए उद्योग जगत को सभी स्तरों पर विभिन्न रियायतें प्रदान की जा रही हैं। डाॅ. सैजल आज यहां देउंघाट में रैनबो स्टोर के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि आर्थिकी को मज़बूत करने में सभी स्तरों पर कार्यरत उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को निवेश की दृष्टि से बेहतर राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत है। हिमाचल में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए नवम्बर माह में धर्मशाला में ‘इनवैस्टर्स मीट’ आयोजित की जा रही है। इस ‘इनवैस्टर्स मीट’ के माध्यम से प्रदेश में व्यापक निवेश होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में गुणवत्तायुक्त निवेश अधिक एवं बेहतर उत्पादन को बढ़ावा देगा। इससे राज्य में ग्राम स्तर तक उद्यमियों को आकर्षक मूल्य पर अच्छे उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि हिमाचल को उत्पादन की दृष्टि से देश का आदर्श राज्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भी किया जा रहा है कि राज्य में ऐसे उद्योग भी स्थापित हों जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल का प्रयोग करें। उन्होंने आाशा जताई कि रैनबोएक्सक्लूसिव स्टोर में गुणवत्तायुक्त उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर स्टोर के मालिक रंजित वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपसिथत थे।
जल संरक्षण की दिशा में ईमानदार प्रयास करने की जरुरत है ताकि कृषि और अन्य गतिविधियों के लिए आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। डॉ. वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,नौणी और कृषि विज्ञान केंद्र सोलन द्वारा नालागढ़ ब्लॉक की दीगल पंचायत में एक दिवसीय किसान मेले और किसान वैज्ञानिक परिचर्चा के दौरान विशेषज्ञों द्वारा व्यक्त किए गए कई विचारों में से एक यह रहा। जल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता लाने के लिए केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौणी विवि के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल मुख्य अतिथि जबकि एडीएम सोलन विवेक चंदेल विशिष्ट अतिथि रहे। डॉ. राकेश गुप्ता, विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार शिक्षा, राज कुमार, खंड विकास अधिकारी नालागढ़, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, उप-निदेशक बागवानी, डॉ पीसी सैनी, उप-निदेशक कृषि और दिग्गल और आसपास की पंचायतों के 850 से अधिक किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन के दौरान बागवानी और कृषि विभागों के लाइन अधिकारियों के अलावा, केवीके सोलन और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ कौशल ने कहा कि जल संरक्षण के लिए हर व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता है और इसके न्यूनीकरण के लिए प्रयास समय की मांग है। उन्होंने इस मुद्दे पर जागरूकता पैदा करने और सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से प्रति बूंद अधिक फसल सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक सटीक कृषि तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया। डॉ कौशल ने कहा कि राज्य की निचली पहाड़ियों में बागवानी की अपार संभावनाएं है और विश्वविद्यालय नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री के माध्यम से इसके प्रचार के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण और खाद्य उत्पादन के विपणन में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर विशेष जोर दिया। एडीएम विवेक चंदेल ने किसानों को पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनका विचार था कि सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर वैज्ञानिक जानकारी के प्रसार के लिए ग्राम सभाओं का उपयोग किया जा सकता है। डॉ राकेश गुप्ता ने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए विभिन्न विस्तार गतिविधियों के बारे में बताया। इससे पहले, मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए केवीके सोलन के प्रभारी डॉ डीपी शर्मा ने कहा कि किसान मेले का उद्देश्य लोगों के जीवन में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और विभिन्न संरक्षण तकनीकों के बारे में उन्हें अवगत कराना है। आयोजन के दौरान, प्रतिभागियों को जल संरक्षण के लिए कृषि और बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। निचले क्षेत्रों के लिए जल संरक्षण, सटीक सिंचाई और भावी फलों की खेती के लिए रणनीतियों और तरीकों पर कई तकनीकी व्याख्यान दिए गए। फलों,सब्जियों और फूलों, मिट्टी और जल संरक्षण, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वन उत्पाद, कीट विज्ञान और पादप रोग पर एक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में किसानों द्वारा उगाए गए विभिन्न फलों, फूलों, सब्जियों के नमूनों की एक अलग प्रदर्शनी लगाई गई और किसानों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में एक किसान वैज्ञानिक परिचर्चा भी आयोजित की गई जहाँ वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। पिछले सप्ताह केवीके सोलन द्वारा विभिन्न स्कूलों में जल संरक्षण विषय पर निबंध और नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की शिक्षा प्रदान किया जाना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में देश के समर्पित एवं उत्तरदाई नागरिक बन सकें। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के कुठाड़ में टैगोर वन स्थली विद्यालय के 12वें पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा तभी सार्थक है जब युवा अपने क्षेत्र की परंपराओं और अपनी समृद्ध संस्कृति के बारे में ज्ञान रखते होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा के हर क्षेत्र का ज्ञान आवश्यक बताया गया है। प्राचीन समय में गुरुकुल परंपरा में शिष्यों को गुरु सभी प्रकार का ज्ञान व्यवहारिक रूप से प्रदान करते थे ताकि शिष्य भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना सफलतापूर्वक कर सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी हमें प्राचीन और नवीन शिक्षा प्रणाली को समन्वित रूप में अपनाना होगा ताकि युवा न केवल अपनी सकारात्मक ऊर्जा का बेहतर प्रयोग कर सकें अपितु देश एवं प्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की जानकारी देने पर भी बल दे रही है। प्रयास किया जा रहा है कि विद्यालय स्तर पर युवाओं को संस्कृत का श्रेष्ठ ज्ञान प्रदान किया जा सके ताकि वे प्राचीन संस्कृति को बेहतर तरीके से आत्मसात कर सकें। डाॅ. सैजल ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र पर 7598 करोड रूपए खर्च कर रही है। सभी विद्यालयों में छात्रों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने छात्रों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान को समग्र रूप से अपनाएं। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता आवश्यक है और इस दिशा में युवा बेहतरीन कार्य कर सकते हैं। युवाओं को न केवल स्वच्छता दूत बनना होगा बल्कि अपने आसपास के परिवेश में सभी को यह समझाना होगा कि स्वच्छता स्वास्थ्य एवं विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पर्यटन राज्य में स्वच्छता का मूल्य कहीं अधिक है। डाॅ. सैजल ने कहा कि अब युवाओं को नशे के विरूद्ध प्रदेश सरकार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलना होगा ताकि समाज से सभी प्रकार के नशों को समाप्त किया जा सके। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कमलप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरूण सेन, ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के प्रधान रामनाथ वशिष्ठ, उप प्रधान पवन कुमार, भाजयुमो दून के महासचिव नरेन्द्र शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमोे के अन्य पदाधिकारी, विद्यालय के निदेशक प्रशासन जसवीर सिंह मान, जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा छात्र अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे।
धर्मपुर थाना के तहत एक पिकअप चोरी का मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार निवासी गांव भोगड़ी तहसील कसौली जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इसने अपनी गाड़ी पिकअप HP12A 9466 धर्मपुर में बैंक के पास खड़ी की थी तथा स्वंय कमरे में सोने चला गया। जब वह सुबह उठकर आया तो इसकी गाड़ी वहां पर मौजूद नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ प्रार्थना के साथ मधुर ध्वनि संगीत व भाषण सहित प्रभातफेरी निकालकर हुआ। इसके बाद फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क शिविर में स्वयंसेवियों के साथ स्थानीय जनता ने योग प्राणायाम में भाग लिया। प्रकाश चंद बट्टू ने योग व आसन की विभिन्न क्रियाएं करवाई। इस शिविर में आम जनता भी शारीरिक व्यायाम व योग में भाग ले रही है। श्रम साधना के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई कर सुशोभित किया। इसकी सभी ने प्रशंसा की। बौद्धिक सत्र में प्रवक्ता भीम सिंह ने छात्रों को स्वयंसेवक के गुण बताएं। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय अभिभावक जितेंद्र चंदेल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की तथा स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत मोनो एक्टिंग से खुश होकर ग्₹1100 की सहयोग राशि प्रदान की।इस शिविर में 62 स्वयंसेवक भाग ले रहे है। शिविर का समापन 24 अक्टूबर को होगा।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन हुआ। इसमें अम्बुजा सीमेंट के माइन हैड लोकेश श्रीमाली ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। मुख्यातिथि लोकेश श्रीमाली ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वो खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाए।प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने कहा कि खेल खेलने से बच्चों में आपसी सहयोग की भावना पैदा होता है और भाईचारा कायम रहता है। इसलिए विद्यार्थियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर बालिका बॉलीबॉल फाइनल मुकाबले में डीएवी सरस्वती नगर ने डीएवी हमीरपुर को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला डीएवी मनाली और डीएवी सरस्वती नगर के बीच हुआ इसमें डीएवी मनाली की टीम विजेता रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर, प्रधानाचार्य डीएवी एनटीपीसी जमथल जसविंदर वर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अम्बुजा सीमेंट अरविंद शर्मा, राजेश ठाकुर, मस्तराम, पंकज, लेखराज स्कूल के सभी अध्यापक,बच्चों के अभिभावक व सीमेंट कम्पनी के बहुत से लोग उपस्थित रहे।


















































