राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ 2019 राज्य स्तरीय जन जागरूकता एवं भवन सुरक्षा हेतु अग्निशमन अधिकारी अर्की भूपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कृत्रिम अभ्यास करवाया गया। इसके अंतर्गत छात्रों को विभिन्न प्रकार की आग एवं उसे बुझाने में काम आने वाले उपकरणों एवं विधियों की जानकारी दी गई। आपदा के समय जोखिम को कम करने एवं साधनों के अभाव में उपलब्ध सामग्री से वेकल्पिक व्यवस्था करने की जानकारी छात्रों व शिक्षकों को प्रदान की गई। सभी छात्रों व शिक्षकों ने इन गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने भी इस अवसर पर छात्रों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक भीम सिंह ठाकुर, अमर देव शर्मा, लेख राम, पूजा शर्मा, किरण बाला, योगेश गुप्ता, हरीश गुप्ता, रीता शर्मा, हेमंत गुप्ता, दीप कुमार, पूजा जोशी, ज्योति, मीरा, पंकज पाठक, कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल, सहायक कमला गौतम, तारा एवं मध्यान्ह भोजन कर्मचारी सहित सभी छात्र उपस्थित रहे।
नवोदय विद्यालय समिति नई दिल्ली के सौजन्य से जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार जिला सोलन में हिमाचल के 12 नवोदय विद्यालयों के संगीत शिक्षकों एवं बच्चों का गायन वादन एवं नृत्य की प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम में शिमला से हितेश आजाद जॉइंट डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संगीत प्रतियोगिता में शिक्षक वर्ग में गायन में नवोदय विद्यालय पपरोला कांगड़ा के संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान एवं इंस्ट्रूमेंट में रीना जेएनवी बिलासपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों की प्रतियोगिता में लड़कियों का गायन में जेएनवी कुनिहार प्रथम एवं लड़कों में ऋषभ जेएनवी हमीरपुर प्रथम रहे। इंस्ट्रूमेंट में लड़कियों में श्रेया जेएनवी किन्नौर प्रथम एवं लड़कों में साहिल जेएनवी हमीरपुर प्रथम रहे। सोलो डांस में लड़कियों में जेएनवी चंबा प्रथम एवं लड़कों में आशीष जेएनवी बिलासपुर प्रथम रहे, ग्रुप सॉन्ग में जेएनवी बिलासपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग में शिक्षकों में जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर के कला अध्यापक अतुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों में पेंटिंग में लड़कियों में रिया पाल जेएनवी सोलन प्रथम लड़कों में सिमर कुमार जेएनवी बिलासपुर प्रथम रहे। यह सभी प्रतिभागी रीजनल लेबल कला उत्सव में जेएनवी पटियाला में भाग लेंगे। अंत में मुख्य अतिथि हितेश आजाद जॉइंट डायरेक्टर एलीमेंट्री एजुकेशन शिमला ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मंच संचालन विद्यालय के सोशल साइंस अध्यापक एस एल मेहरा एवं हिंदी अध्यापिका सरोज बिष्ट ने किया। स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य डी एस रावत ने मुख्य अतिथि सहित बाहर से आए हुए अतिथियों एवं बच्चों का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमो से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
Pinegrove School, District Solan, is all set to celebrate its 28th Annual Day in style by organizing a carnival of cultural events on October 22nd at Subathu and on October 23rd and 24th at Dharampur. The function at Subathu would see Dr Sadhna Thakur, Chairperson of the HP Red Cross Society as the Chief Guest. The children will perform, Parade, Gymnastics display, Brass Band, Indian Classical Music and Play. The Cultural Programmes in the morning of 23rd October at Dharampur shall be graced by VC Pharka, the Principal Advisor (RPG) to the Govt. of HP. On the evening of 23rd October, C Paulrasu, the Secretary, TCP and Urban Development, Govt. of HP shall bless the gathering with his presence, while the cultural performances in the morning of 24th October shall be presided over by Mr. Virender Kanwar, Rural Development & Panchayati Raj Minister, Govt. of HP.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल वेल्फेयर सोलन (आईसीएसडब्ल्यू) में विश्व दृष्टि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने की। शारदा सारस्वत ने कहा कि अन्धता का मुख्य कारण मधुमेह, मोतिया बिंद, ग्लूकोमा, नजर कम होना, आंख में चोट लगना व कॉर्नियल अन्धता है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों तथा बुजुर्गों को दूर की वस्तु धुंधली दिखाई दें, नजदकी से पढ़ने में कठिनाई हो, सिर दर्द रहे, जी मितलाने की समस्या हो तो तुरंत आंखों की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंखों की बीमारियों का यथासमय निदान एवं उपचार जरूरी है। स्वस्थ आंखों के लिए स्वस्थ आहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, पीले फल, सब्जियां, दूध, गाजर, खीरे इत्यादि का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रानी प्रथम, रीना द्वितीय तथा सपना तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देवकी, चंचल, मीना, जसविंदर कौर, रीता, शिवानी, वर्षा तथा कंचन ने भाग लिया। स्वास्थ्य शिक्षक मीना चौहान तथा बीसीसी राधा चौहान ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान आईसीएसडब्ल्यू की अध्यक्ष शांति जसवाल, स्वास्थ्य शिक्षक मीना चौहान, बीसीसी राधा चौहान, आशा कार्यकर्ता सपना, ज्योति, रीना, राखी उपस्थित थी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में विद्यालय के उप - प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन पर एक माॅक ड्रील का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग अर्की की ओर से अग्निशमन अधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के बारे में छात्रों को अवगत करवाया। छात्रों को संबोधित करते हुए उप प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने बताया कि हमें अगर सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है तो आपदाओं से बचने के लिए पूर्ण तैयारी और बेहतर बचाव ही उपयुक्त है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र कौंडल व आपदा प्रबंधन की प्रभारी माया देवी और विद्यालय के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय की दसवीं व प्लस टू कक्षाओं के विद्यार्थियों की विषयवार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें दोनों कक्षाओं के छात्रों ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए अवश्य लाभ मिलेगा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रभातफेरी से शुरू की। एनएसएस द्वारा नि:शुल्क फिट इंडिया अभियान में प्रकाश चंद ने योग व व्यायाम के बारे में जानकारी दी व स्वयंसेवियों के साथ विद्यालय के अध्यापकों ने भी योग व व्यायाम किए।प्रोग्राम अधिकारी संतोष बट्टू के नेतृत्व में 62 स्वयंसेवीयों ने परेड की तथा श्रमदान में धुन्दन मठ व बाजार होते हुए पलायन,घाटी तक पॉलीथिन इकट्ठा किया तथा ग्राम पंचायत धुन्दन को जमा करवाया व अन्य कूड़े का निष्पादन किया। आयुर्वेद डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने स्वयंसेवीयों के इस कार्य की सराहना की तथा बताया कि यह पॉलिथीन शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। बौद्धिक सत्र में डॉ केशव ने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी व खान पान के साथ-साथ व्यक्तिगत सफाई का भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में राज्य स्तरीय छात्र एवं छात्राओं के वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट का शुभारंभ एडीएम सोलन विवेक चंदेल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल में करियर की संभावनाओं के बारे में जागरूक किया। टूर्नामेंट में 15 स्कूलों से आई टीमों ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। वहीं स्वागत गीत के जरिए छात्र - छात्राओं ने अतिथि व विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों, शिक्षकों व कोचों का अभिनंदन किया। स्कूल प्रिंसिपल मुकेश ठाकुर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए निर्णायक मंडल में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर नायब तेहशीलदार कुनिहार निहाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। टूर्नामेंट के पहले दिन 15 स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने अगले राउंड में बढ़त बनाने के लिए खूब दमखम दिखाया। पहले दिन वॉलीबॉल के कुल 12 मुकाबले कराए गए। बालक और बालिका वर्ग में टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। खेलों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। इसके बाद विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वॉलीबॉल में पहला बालक मैच डीएवी कोटखाई और डीएवी राजगढ़ स्कूल के बीच खेला गया। इसमें डीएवी कोटखाई ने बेहतरीन जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला डीएवी लाठियानी और डीएवी रिकांगपिओ स्कूल के बीच हुआ। इसमें लाठियानी की टीम विजेता रही। वहीं बालिकाओं का पहला वॉलीबॉल मुकाबला डीएवी बरमाणा और मनाली के बीच हुआ। इसमें बरमाणा टीम विजेता रही, दूसरा मुकाबला लाठियानी और परवाणू के बीच हुआ इसमें लाठियानी टीम विजेता रही।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 20 अक्तूबर, 2019 को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के कुठाड़ के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. सैजल 20 अक्तूबर को प्रातः 10.30 बजे कुठाड़ स्थित टैगोर वन स्थली विद्यालय के वार्षिक समारोह में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 22 अक्तूबर, 2019 को सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे है। जयराम ठाकुर 22 अक्तूबर, 2019 को दिन में 2.10 बजे नालागढ़ उपमंडल के धामूवाला में फॉरच्यूनर पेपर प्रोडक्ट के नए उद्यम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत दिन में 2.40 बजे झाड़माजरी (कुंजाहल) में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय के भवन का शिलान्यास करेंगे। वे 3.00 बजे तहसील कार्यालय बद्दी का लोकार्पण करेंगे। जयराम ठाकुर इसी दिन सांय 3.25 बजे हरे कृष्ण गौशाला (मलकू माजरा) में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 5.05 बजे किशनपुरा में पुलिस लाईन बद्दी के प्रशासनिक खंड का लोकार्पण करेंगे। वे 5.20 बजे हांडाकुंडी में गौशाला की आधारशिला रखेंगे। जयराम ठाकुर सांय 5.45 बजे बागबानिया स्थित होटल गयान्ज़ में बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट,चंडी, ग्याणा, धुन्दन, नवगांव व भराड़ीघाट अनुभाग में 21 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन चमाकडी पुल के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रात 10:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
भूतपूर्व सैनिक लीग सोलन की त्रेमासिक बैठक इस बार दाड़लाघाट में 24 अक्टूबर वीरवार को होनी निश्चित हुई है। सोलन लीग के प्रधान मोहन लाल शर्मा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक लीग की कार्यकारिणी ने दाड़ला में करने का निर्णय लिया है। इस बैठक का का आयोजन भूतपूर्व सैनिक लीग दाड़ला द्वारा किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता सोलन लीग के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा करेंगे। इसका आयोजन दाड़ला लीग के प्रधान हीरा लाल ठाकुर करेंगे। मोहन लाल शर्मा ने सभी जिला सोलन की सभी भूतपूर्व सैनिक लीग की वीर नारियों, वीर सैनिको, विधवाओं से इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी लीग प्रधान से आने वाली संख्या का ब्योरा दाड़ला भूतपूर्व सैनिक लीग प्रधान हीरा लाल ठाकुर को बताने का आग्रह किया, ताकि खाने की व्यवस्था का उचित प्रबंध किया जा सके।
ग्राम पंचायत पारनु के गांव कंसवाला में ग्राम सुधार कमेटी द्वारा बनाया गया स्वागत द्वार जिसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। यह ग्राम सुधार सभा कमेटी द्वारा प्लास्टिक की बनी वस्तुओ का भी बहिष्कार व दिवाली पर लोगों को मिटटी के बने दीए जलाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस कमेटी में प्रधान नरेश कुमार, उप प्रधान मेहर चंद, सचिव अमर चंद, सह सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंदर कुमार, सलाहकार नीरज ठाकुर व संजीव ठाकुर, पदमदेव, वार्ड सदस्य मदन मोहन तथा युवा वर्ग व ग्राम वासी शामिल है। इन सभी का इस स्वागत द्वार बनाने में सहयोग रहा है।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 22 तथा 24 अक्तूबर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री 22 अक्तूबर, 2019 को दोहपर 2.00 बजे मुख्यमंत्री के साथ नालागढ़ में श्री हरे कृष्णा गौशाला मलकू माजरा एवं हांडा कुण्डी में उपस्थित रहेंगे। वीरेंद्र कंवर 24 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे पाईनग्रूव स्कूल धर्मपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में 21 से 26 अक्तूबर, 2019 तक ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी बैंक के सहायक महा प्रबंधक कुलदीप सिंह ने दी। कुलदीप सिंह ने कहा कि यह ऋण मेला जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की जिला की सभी शाखाओं में ‘जेसीसीबी फेस्टिव बोनांजा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। ऋण मेले के दौरान उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का प्रक्रिया शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऋण मेले का उद्देश्य सभी लोगों को ऐच्छिक ऋण सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऋण मेले के संदर्भ में अपनी निकटतम शाखा से संपर्क करें तथा बैंक द्वारा प्रदान की जा रही ऋण सुविधाओं तथा सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाएं।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता 24 अक्तूबर 2019 को राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ने आज यहां दी। गोवर्धन सिंह ने कहा कि यह दौड़ प्रतियोगिता 3000 मीटर व 5000 मीटर की दूरी के लिए आयोजित की जाएगी। 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग तक के लड़के एवं लड़कियां भाग लें सकेंगे जबकि 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता के लिए 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां पात्र होंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र अवश्य लेकर आयें। बिना आयु प्रमाण पत्र के इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी संख्या के अनुसार एक मुश्त जलपान भत्ता, बस किराया व भत्ता प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दोनों आयु वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 6 हजार, 5 हजार व 4 हजार रूपए पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले 12 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 04 नवम्बर, 2019 को चम्बा में आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का पूरा व्यय नियमानुसार वहन किया जायेगा। इस संदर्भ में अधिक जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन से दूरभाष संख्या 01792-223462 पर प्राप्त की जा सकती है।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के प्रथम दिन मुख्यअतिथि मुख्याधिपिका सुषमा शर्मा ने विधिवत पूर्वक ध्वजारोहण करके सात दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप का शुभारंभ किया। यह कैंप 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा, इसमें 34 स्वयंसेवक भाग ले रहे है। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। उसके उपरान्त स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस गान प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि सुषमा शर्मा ने अपने वक्तव्य में एन एस एस स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे में अवगत कराया गया तथा साथ ही नशा मुक्त भारत, स्वच्छ भारत अभियान तथा देश के विकास में आने वाली बाधाएं कैसे दूर की जा सकती है व देश के राष्ट्रीय मुद्दों के बारे में भी जानाकारी दी। उन्होंने सामाजिक कुरितियों को दूर करने व आपसी भाईचारा बनाये रखने में स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान की। इससे हम एक अच्छा समाज बना कर देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। एन एस प्रभारी पूनम शर्मा और पुर्शोतम लाल ने मुख्यातिथि को एन एस एस कैप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एनएसएस पूनम शर्मा और प्रभारी पुर्शोतम लाल ने बताया की एनएसएस विशेष शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पुलिस विभाग, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग, प्रधान ग्राम पंचायत आदि श्रोत व्यक्तियो के रूप में एनएसएस के स्वयंसेवकों को अपना अपना ज्ञान साँझा करेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने भी एन एस एस वार्षिक शिविर के शुभारंभ पर सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी। इस दौरान मंच का संचालन मीरा कौशल द्वारा किया गया। इस दिन स्वयंसेवकों ने शाम को भजन कीर्तन करके भोजन ग्रहण के पश्चात रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये व अंत में डायरी लेखन हुआ।
कुनिहार की प्राचीन शिव तांडव गुफा में 21 अक्तूबर जेष्ट सोमवार को गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि 20 अक्तूबर रविवार से गुफा में दो दिवसीय राम चरित मानस कथा का शुभारंभ होगा। इस कथा का कुनिहार हाटकोट के प्रशिद्ध पण्डित डी के शर्मा जी अपनी मधुर वाणी से श्री गणेश करेंगे। कथा को सोमवार 21 अक्तूबर को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा।इसी दिन दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारा आरम्भ कर दिया जाएगा जो देर रात प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा।गुफा समिति व शम्भू परिवार के सभी सदस्यों ने समस्त शिव भक्तों को गुफा के अंदर विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारा ग्रहण करने की अपील की है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने शुक्रवार को सोलन जिला के नालागढ़ में हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का स्वागत नवीन परम्परा के साथ किया। उन्होंने राज्यपाल का स्वागत पुष्प गुच्छ के स्थान पर ‘सोलन जनपद के प्रमुख शक्ति स्थल’ पुस्तक भेंट कर किया। राज्यपाल ने पुस्तक भेंट करने के लिए उपायुक्त का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोलन जिला के नालागढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचें। उन्होंने राजकीय डिग्री कालेज से नशा निवारण रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ किया।
सोलन के शैड्स कॉलेज के 14 विद्यार्थियों ने एचपीयू द्वारा घोषित बी.एच.एम. चौथे सेमेस्टर के परिणामों में प्रदेश में टॉप 10 में एक बार फिर से कब्ज़ा जमा लिया है। इस मौके पर कॉलेज में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है। शैड्स सी. एच. एम. कॉलेज के मयंक पांडेय ने 593 अंक प्राप्त कर प्रदेश के एचपीयू में पहला स्थान हासिल किया है। पुनीत कुमार और पवन कुमार ने 583 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साक्षी ठाकुर, साहिल यादव, रिशब कश्यप और शिवानी ने 580 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रवीना, साक्षी ने 577 अंक प्राप्त कर चौथा, अभिषेक कुमार ने 570 अंक प्राप्त कर छठा, निकिता शर्मा, शिवानी ने 562 अंक प्राप्त करके सातवां और हिमांशु क़रीर ने 558 अंक प्राप्त कर नौवें स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाया। विद्यार्तियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज की अध्यक्षता सुनीता ठाकुर व निर्देशक नारायण सिंह ठाकुर और अध्यापक ने बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी।
शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंचपीपलू में आपदा प्रबंधन सप्ताह जो कि 23 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पाठशाला में शुक्रवार को अग्निशामक विभाग अर्की द्वारा स्थानीय पाठशाला के विद्यार्थियों व स्टाफ को सभी प्रकार की आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम में भूपेंद्र सिंह ठाकुर व उनकी टीम ने बच्चों को सभी बचाव के मॉक ड्रिल भी करवाएं, इसमें आग लगने पर उसे कैसे काबू किया जाए व भूकंप आदि आने पर हमें क्या करना और क्या नही करना चाहिए व सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न आपदाओं से लोगो को कैसे सुरक्षित निकाल सकते है व खुद भी कैसे बचा जाए आदि कई महत्वपूर्ण बातें अग्निशामक द्वारा विद्यालय में बच्चों को बताई गई। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने अग्निशामक विभाग की की पूरी टीम का धन्यवाद किया। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नींम चंद ने एनएसएस ध्वजारोहण से किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम में स्वागत गीत, एनएसएस गीत व पहाड़ी नाटी प्रस्तुत किए। प्रोग्राम अधिकारी संतोष बट्टू व प्रकाश चंद सहित 59 स्वयंसेवी इस शिविर में भाग ले रहे है। इस दौरान मुख्य अतिथि नीमचंद को एनएसएस टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि ये स्वयंसेवी गोद लिए गांव धुन्दन में अपनी सेवाएं देंगे। मुख्य अतिथि नीम चंद सहित प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्वयंसेवियो का शिविर की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया व सभी युवाओं को सामाजिक कार्य से जुड़ने तथा राष्ट्र सेवा में योगदान देने की भी अपील की। वही एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा फिट इंडिया अभियान भी नि:शुल्क विद्यालय में लगाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर शिवराम वर्मा व उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर,प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Governor Bandaru Dattatraya said that the Red Cross was a social campaign working for the cause of suffering humanity and it could also be utilised for social campaign like cleanliness and plastic free. He also focused on uplifting the standard of education. The Governor was speaking during the inaugural function of the district level Red Cross fair organized by District Red Cross Society, Solan at Nalagarh, today. He urged the people to associate themselves with the Red Cross so that humanitarian activities could be undertaken to provide succour to the underprivileged. He said efforts should be made to mobilize resources for gearing up welfare activities and the responsible citizens should associate themselves with the activities of the Red Cross. Shri Dattatraya expressed his satisfaction that during the period from 1 April, 2018 to 31 March 2019, the district Red Cross Society had provided financial assistance of Rs. 3.54 Lakh to 79 poor and needy patients for medical treatment out of its funds and the society has enrolled 20 life members raising the total life members to 820. While appreciating the efforts of district society, he said that 30 percent share amounting to Rs. 1.23 lakh would be remitted by the society to the state Red Cross society Shimla for the year 2018-19. He added that members of the society were running "Shoolini Prasadam Sewa" near Zonal Hospital Solan for distribution of free meals to the attendants of the patients and said that such should be implemented in other districts also. Bandaru Dattatraya underlined the need to improve female sex ratio and check female feticide which was a big crime on the society. He said that there should be no discrimination in the name of son and daughter, as girls were ahead in every field of society and also glorifies the name of family and country. He also stressed on natural farming as today water, air and food have become polluted due to the excessive use of chemicals and lauded the efforts of the Solan District Red Cross Society for organizing various programmes with a view to educate and mobilize the people to associate themselves with the movement. He expressed happiness that the district Red Cross Society organised extra activities like arranging special stall for promotion of Indian breed cow, organising drug de-addiction rally, blood donation camp and interactive sessions with students etc. during this fair. He asked the District Red Cross Society to include cleanliness and plastic-free India in its campaign. He said that the nation was celebrating Gandhi Ji's 150th birth anniversary this year as 'Swachhata Hi Seva' and we should take pledge that along with cleanliness, we would contribute in plastic free campaign. He honoured the prominent people of the area including Raja Vijender Singh, Subodh Gupta and Rajeev Mehta for their valuable contributions for the society and others for achievements in their respective fields. Deputy Commissioner and Chairman, District Red Cross Society K.C. Chaman said that district society was involved in humanity works since 1973 and efforts were being made to increase the number of members. He said the Society was also providing ambulance service to the patients in need. Sub Divisional Magistrate Prashant Deshta proposed a vote of thanks. MLA Lakhwinder Singh Rana, Superintendent of Police Baddi Rohit Malpani, officers of district administration, office bearers of district Red Cross Society, students from various schools and other prominent people were also present on the occasion. Earlier, the Governor flagged off anti-drugs rally and administered oath to the students at Government Degree College, Nalagarh. He said that drugs not only destroy the mind but also intellect. An addicted person becomes a burden on family and society and appealed to the youth not to fall prey of drugs. The Governor also distributed fruits to patients at Civil Hospital, Nalagarh. He inaugurated the exhibition put up by various departments and stalls of various organizations and blood donation camp organized by Heritage Society. He also distributed medical kits to the people sponsored by Animal Husbandry and Okaya Group. Bandaru Dattatraya interacted with the students of Bal Vidya Kunj. The Governor appreciated the initiative of district administration and Heritage Society for meeting out education and other expenditures of these children belong to slum dwellers and poor families.
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवारवाद के ख़िलाफ़ मुहिम बेअसर है। क्यूंकि यहाँ से भाजपा के विधायक व जयराम सरकार में आई पी एच मंत्री का परिवावाद पूरी तरह से हावी है। यहां उनका बेटा औऱ बेटी सभी सरकारी कार्यक्रमों पर कब्जा करते है और सरकारी विभागों को गैर कानूनी तरीके से निर्देशित करते है। इसके चलते धर्मपुर में न्याय मंच का गठन किया गया है। जिसकी मण्डप तहसील स्तरीय कमेटी शुक्रवार को गठित की गई। इसका सयोंजक रोशनलाल सकलानी को चुना गया। हेम सिंह, सुनील कुमार औऱ रविकांत को सह सयोंजक चुना गया। सरस्कान पंचायत के पूर्व प्रधान सतीश कुमार शर्मा को मुख्य सलाहकार तथा बलमराम राम शास्त्री औऱ लछिधर शर्मा को सलाहकार बनाया गया और 21सदस्यीय कमेटी गठित की गई। यह मंच धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकतांत्रिक, पारदर्शी व न्यायपूर्ण व्यवस्था कायम करने तथा परिवारवाद से मुक्ति पाने के लिए गठित किया गया है। इस मंच की मण्डप तहसील में आने वाली पंचायतों की बैठक विश्राम गृह मण्डप में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ज़िला पार्षद एवं मंच के मुख्य सलाहकार भूपेंद्र सिंह, संयोजक गंगा राम ठाकुर सह सयोंजक रणताज़ राणा व कुलदीप सिंह ठाकुर ने की, और इसमें इंटक के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार व किसान सभा के हुक्म चन्द शर्मा भी शामिल हुए।
इंटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब परिसर में एनसीसी बटालियन सोलन की ओर से सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान विभिन्न भौतिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स ने बढ़ - चढ़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक कुलदीप चंद ने कैडेट्स को विस्तृत रूप से व्यवहारिक व सिधांतिक जानकारी दी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर जसवंत सिंह ने कैडेट्स के साथ अपने विचार सांझा किये। एक सफल व्यक्ति बनने के लिए अनुशासित होना बेहद जरूरी है।
डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी यूनिवर्सिटी नौणी के कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट के तत्वावधान में 20 अक्टूबर को नालागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीगल में किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में दीगल पंचायत के अलावा आसपास की दर्जनभर पंचायतों के करीब एक हजार किसानों को बुलाया जाएगा। नौणी विवि के वीसी डॉ. परविंदर कौशल मेले के मुख्यातिथि होंगे, जबकि डीसी सोलन केसी चमन मेले की अध्यक्षता करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. धर्मपाल शर्मा ने बताया कि इस किसान मेले का उद्देश्य लोगों के जीवन में जल संरक्षण के महत्व एवं तकनीकों के बारे में जागरूकता पैदा करना होगा। इस मेले में नौणी विवि द्वारा फलों, सब्जियों व फूलों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों के फल, फूल, सब्जियों व अनाज के सैंपल की अलग से प्रदर्शनी लगेगी और सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों को फसल उत्पादन से संबंधित समस्याओं व बीमारियों के निदान के लिए विवि के वैज्ञानिकों की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल समाधान व परामर्श भी दिया जाएगा। वैज्ञानिक नगदी फसलों के उत्पादन के बारे में तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही विशेषज्ञ जल संरक्षण के महत्व व तकनीक की जानकारी देंगे। जल संरक्षण से संबंधित मॉडल्स भी फ्लैक्स, बैनर व पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा केवीके कंडाघाट द्वारा नालागढ़ ब्लॉक के कुछ स्कूलों में छात्रों के लिए जल संरक्षण पर पेंटिंग, निबंध लेखन व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके विजेताओं को किसान मेले में पुरस्कृत किया जाएगा। केवीके प्रभारी डॉ. धर्मपाल शर्मा ने क्षेत्र के किसानों, कृषि समूहों, महिला मंडलों, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को मेले में भाग लेने का आग्रह किया।
एल आई सी ने गृहणियों, पूर्व सैनिकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों, प्राइवेट स्कूल के अध्यापकों व युवाओं के लिए रविवार को स्वरोजगार में स्थापित करने के लिए एक विशेष बैच शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 20 अक्टूबर को एल आई सी कार्यालय सोलन में ग्याहर बजे से एक बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विकास अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में विशेष बैच के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में दसवीं पास व जिनकी आयु 18 वर्ष व अधिकतम है भाग ले सकते हैं इसके लिए उन्हें एल आई सी ऑफिस सोलन में उपस्थित होना होगा औऱ आप ग्याहर बजे से दोपहर एक बजे तक अपना आवेदन विजय सिंह के पास कर सकते हो। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9816100984 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं तथा उच्चतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र व पैन कार्ड की तीन - तीन फोटो स्टेट कापियां, तीन पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ, 665 रुपए नकद पंजीकरण व परीक्षा फीस लानी होगी और आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की तीन फोटो कापी साथ लानी होगी।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 18 अक्तूबर, 2019 को सोलन जिला के नालागढ़ के प्रवास पर आ रहे हैं। राज्यपाल 18 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 09.50 बजे राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ से नशा मुक्ति रैली को रवाना करेंगे। बंडारू दत्तात्रेय तदोपरान्त नालागढ़ स्थित पुराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ करेंगे।
आपदा न्यूनीकरण और आपदा से बचाव से बचाव की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे ‘समर्थ-2019’ के तहत वर्तमान में जन जागरूकता व क्षमता निर्माण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सांस्कृतिक दलों द्वारा सोलन जिला के अर्की, नालागढ़ व कंडाघाट उपमंडल में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने अर्की उपमंडल के तहत खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार तथा दाड़लाघाट चौक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसके उपरांत कलाकारों ने नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत रडियाली तथा गुल्लरवाला में आपदा के संबंध में गीत-संगीत व नुक्कड़ के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव के विषय में जागरूक बनाया। प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को बताया कि थोड़ी सी समझदारी दिखाकर आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। कलाकारों ने नुक्कड़ के माध्यम से भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ व आग जैसी आपदाओं से बचाव की जानकारी दी। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन तंत्र को सूचित करने व सहयोग करने के विषय में भी बताया गया। लोगों को जानकारी दी गई कि आपदा को नियमित अभ्यास एवं प्रबंधन से ही कम किया जा सकता है। सप्तक नाटक कला मंच के कलाकारों ने कंडाघाट उपमंडल के अंतर्गत चायल मेला मैदान तथा वाकना चौक में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को आपदा के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम के प्रति जागरूक होकर ही कम से कम हानि की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। लोगों को बताया गया कि इस दिशा में सक्रिय होना जरूरी है। प्राकृतिक व मानव जनित आपदा से बचने के लिए स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों में भी जागरूकता विकसित करना अनिवार्य है। लोगों को बताया गया कि आपदाएं अक्सर दबे पांव आती हैं। इसलिए आपदा से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है ताकि आपदा से जानो-माल का नुकसान कम किया जा सके। इस अवसर पर लोगों को आपदा प्रबंधन की जानकारी भी दी गई।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनैक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने सितंबर, 2019 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए है। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कुनैक्शन की कुल संख्या 2570 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 29,81,869.95 रुपये है। इनमें 1956 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 15,81,394.90 रुपये है। कुल उपभोक्ताओं में से 565 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 12,31,738.57 रुपये है। अन्य 49 उपभोक्ताओं की राशि 1,68,736.48 रुपये है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिल 25 अक्तूबर, 2019 तक जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि इस दिन एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) तथा दूसरा काउंटर ब्रूरी में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गुगल पे, अमेजाॅन, भीम ऐप द्वारा भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया वे अपने बिजली तुरंत जमा करवा दें ताकि उनकी विद्युत आपूर्ति यथावत रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा अभिनव पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत विभाग विद्यालयों के साथ-साथ जिला में कार्यरत विभिन्न उद्योगों सहित ट्रक, टैम्पो यूनियनों के साथ जुड़े चालकों एवं अन्य को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगा। समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की नशाखोरी का पता लगाकर पीडि़त व्यक्तियों का समुचित उपचार किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस अभिनव पहल का शुभारंभ गत दिवस सोलन के चंबाघाट स्थित शिवालिक बाई मेटल उद्योग से किया गया। इस प्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने की। डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशों से लोगांे को दूर रखने में जहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की भूमिका है वहीं समाज को भी अपना उत्तरदायित्व निभाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के साथ-साथ उद्योग जगत एवं स्वरोजगार कर रहे लोगों पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है ताकि नशाखोरी की समस्या का सफलतापूर्वक सामना किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि विभाग अपनी इस अभिनव पहल के तहत युवाओं तथा उद्योगों में कार्यरत कामगारों, ट्रक-टैम्पों यूनियन के साथ जुड़े लोगों एवं अन्य में नशाखोरी की पहचान करेगा और उन्हें मनोचिकित्सीय एवं मनोवैज्ञानिक उपचार उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने जिला में कार्यरत उद्योगों के प्रबंधन से आग्रह किया कि अपने संस्थानों में नशोखारी की समस्या पर ध्यान दें ताकि पीडि़त व्यक्तियों का समय पर उपचार किया जा सके और उद्योगों की उत्पादकता में कमी न होने दी जाए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के जिला सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि समाज को विभिन्न प्रकार के नशों से बचाने के लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रचलित नशे के साथ-साथ हमें सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों को भी नशा पीडि़त के रूप में पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को यह बताना आवश्यक है कि सिगरेट एवं तंबाकू का नशा भी घातक है। डॉ. सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग विभिन्न संस्थानों में जाकर यह प्रयास करेगा कि सभी को न केवल मादक पदार्थों से अवगत करवाया जाए बल्कि उन्हें यह भी समझाया जाए कि नशे का अंत भयावह होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह बताना आवश्यक है कि नशा न केवल आर्थिक रूप से कमजोर बनाता है अपितु व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी समाप्त करता है। उन्होंने कामगारों से आग्रह किया कि सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू सहित अन्य मादक द्रव्यों से दूर रहें। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मनोचिकित्सक डॉ. कुशल वर्मा एवं मनोवैज्ञानिक वैशाली शर्मा ने 250 से अधिक व्यक्तियों का परीक्षण किया। कार्यक्रम में 250 कार्यकर्ताओं को नशा विरोधी अभियान के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। शिवालिक बाई मेटल उद्योग के प्रबंध निदेशक एनएस घुम्मन ने इस पहल की सराहना करते हुए आशा जताई कि कार्यक्रम से लोगों को जागरूक बनाने और नशा पीडि़त व्यक्तियों की पहचान करने में सहायता मिलेगी।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने जिला सोलन स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता एथेलेटिक्स में विजेता ट्राफी का ख़िताब जीता। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य पदम् नाभम ने बताया की इस जिला स्तरीय U-19 छात्रा रेस खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन GSSS नालागढ़ में 13-08-२०१९ से16-08-2019 तक किया गया था। विद्यालय शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की विद्यालय से 5 छात्राओं भव्या कौंडल, आयुषी पंवर, चेतना सहगल, महक शर्मा और कविता चौधरी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें भव्या कौंडल ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और आयुषी पंवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और भव्या कौंडल का चयन राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खेल कूद सपर्धा के समापन समारोह के उपरान्त सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को मुख्यातिथि ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा तथा अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर और सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ साथ शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते है। विद्यालय आने पर इन बच्चों को प्रधानाचार्य पदम् नाभम, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग नेउनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और उनको मिठाई खिलाई।
दाड़लाघाट में सेवियर ऑफ द मंथ की बेहतरीन आपातकालीन सेवाओं के लिए 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डॉ. मनजीत सेन ने प्रशस्ति पत्र देकर कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें एंबुलेंस के पायलट अमित कुमार को अच्छी माइलेज रखरखाव के लिए सम्मानित किया। ईएमटी तकनीशियन सुशील स्याल को क्रिटिकल प्रेग्नेंसी केस हैंडल करने के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. मनजीत सेन ने सभी कर्मचारियों को बेहतरीन कार्य करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा की लोगों को बेहतरीन सेवाएं मिल रही हैं।लोग भी इस सुविधा का भरपूर लाभ उठा रहे है। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की बेहतरीन सेवाओं के लिए सराहना करते हुए भविष्य में इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर 108 सेवा के प्रोग्राम मैनेजर रजनीश पाल व जिला प्रभारी आकाश भी उपस्थित रहे।
थोड़े अंतराल के बाद दाड़लाघाट में गाड़ी से तेल चोरी होने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। जयदेव शर्मा पुत्र विजय कुमार मनलोग बड़ोग ने पुलिस थाना दाड़लाघाट में एक शिकायत दर्ज की है जिसमें कहा गया है कि रोपड़ से क्लिंकर छोड़कर रात को 9:00 बजे उसके ड्राइवर चंद्रपाल पुत्र देवी रूप ने वेटरनरी हॉस्पिटल के पास जहां से पिपलुघाट के लिए भी सड़क जाती है गाड़ी खड़ी की थी जब वह सुबह 9:00 बजे गाड़ी उक्त स्थान पर पहुंचे तो देखा गाड़ी की डीजल की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था और गाड़ी से सारा डीजल निकाला हुआ था।जयदेव ने कहा कि जिस स्थान पर उसने गाड़ी खड़ी की थी वहां काफी खुला स्थान है और वहां पर बहुत सी गाड़ियां और भी खड़ी रहती है उनमें से और कई गाड़ियों का तेल भी निकाला जा चुका है,जिसमें से कुछ गाड़ियों के नंबर एचपी-11-0747 नरेश कुमार की है व एचपी-64-6940 हेमराज की है व एचपी-11-3215 अशोक कुमार व अन्य भी कई गाड़ियों का तेल व स्टेपनी चोरी हो चुकी है।जयदेव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन चोरियों की जांच की जाए और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जब इस बारे डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल से बात की तो उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक की शिकायत आई है। गाड़ी मुख्य मार्ग से बाहर की सड़क में खड़ी थी,जहां से तेल चोरी हुआ है। इस शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी। पूर्ण चंद ठुकराल ने अन्य सभी ट्रक मालिकों को हिदायत दी है कि वह अपने ट्रक उचित स्थान पर खड़े करें ताकि ऐसी वारदातें न हो।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में फायर ब्रिगेड (अग्निशमन विभाग) अर्की के सौजन्य से आपदा प्रबंधन पर बच्चों को पूर्वाभ्यास कार्यक्रम करवाया गया,जिसमें अग्निशमन केन्द्र अर्की के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर व उनकी टीम ने विद्यालय परिसर में पधारकर बच्चों को प्रोयोगिक जानकारी दी।कार्यक्रम के शुरुआत में कांगड़ा में 1905 में आई त्रासदी में हताहत हुए व्यक्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई व भविष्य में ऐसी त्रासदी होने पर हमें जानमाल को कैसे सुरक्षा करनी है पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।जिसमें आग लगने पर,भूस्खलन के समय,भूकंप आने की स्थिति में,बाढ़ आने पर,सूखे के समय इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं पर अपने आप को अपने सगे संबंधियों,पारिवारिक सदस्यों व पड़ोसियों को कैसे बचाया है,इसका पूर्वाभ्यास करवाया गया।एक अन्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से विद्यालय में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया।प्रार्थना सभा में बच्चों ने विश्व खाद्य दिवस पर भाषण प्रतियोगिता,कविता पाठ करवाया गया।अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने अन्न के महत्वपूर्ण प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अन्न को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए और अन्न के प्रत्येक दाने का आदर करना चाहिए,क्योंकि कलयुग में अन्न ही भगवान है।अर्की से आए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का आपदा प्रबंधन के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम व उत्कृष्ट जानकारी देने के लिए भी उन्होंने धन्यवाद किय।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में अंतर सदनीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।छात्राओं ने अपने सदन की अध्यापिकाओं को मेहंदी लगाकर आकर्षक डिजाइन की प्रस्तुति पेश की।प्रतियोगिता का मूल्यांकन मुख्य सदन समन्वयक प्रकाश चंद बट्टू,नरेश गौतम व धर्म दत्त ने किया।इस प्रतियोगिता में बाडेश्वर व लक्ष्मीबाई सदन प्रथम,कलम सदन द्वितीय व सतलुज सदन तृतीय स्थान पर रहे।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने विजेताओं सहित सभी अध्यापिकाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी।
बी.एल स्कूल सोलन में करवाचौथ के उपलक्ष पर मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अध्यापिका रंजीता अरोरा व् संतोष ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रबंधक वीना बक्शी ने इस प्रतियोगिता की सरहाना की साथ ही स्कूल के चेरमैन अशोक शर्मा ने बच्चों के क्रायक्रम की प्रशंसा करते हुए सबको बधाई दी। स्कूल की प्रधानियाचर्य रुचिका ने कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थी अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं।
विधानसभा देहरा के समीप पड़ते ख़बली दोसडका में मंगलवार को कार एवम टिप्पर में टक्कर हो गयी जिसमें दो लोगो की मौत हो गयी है । मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर लुधियाना से चार(4) श्रद्धालु माता बगलामुखी आरहे थे कि अचानक से बगलामुखी से करीब 9 किलोमीटर पहले ख़बली दोसडका एनएच 503 में कार ओर टिप्पर के बीच में जबरदस्त टक्कर हो गयी है । हादसे में दो(2) श्रद्धालुओं की मौत हो गयी वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए । बता दे कि हादसे में कार सवार अपूर्वा (40) पत्नी संदीप पुरी और पारस पुरी (28) पुत्र सुरिन्दर पुरी निवासी 228 सी मॉडल टाउन लुधियाना पंजाब की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं अन्य कार सवार संदीप पुरी (55) पुत्र वेद प्रकाश ओर तरुणा पुरी (28) पुत्री सुरिन्दर पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को देहरा सिविल हस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद टांडा हस्पताल रेफर कर दिया गया है । पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार लुधियाना से चार श्रद्धालु कांगड़ा के बगलामुखी माता मंदिर माथा टेकने आरहे थे कि धर्मशाला की तरफ से आरहे तेज रफ्तार टिप्पर नंबर HP36D7512 के चालक ने गलत दिशा में जाकर श्रद्धालुओं की गाड़ी नम्बर PB10CP6597 जो कि लुधियाना से बगलामुखी मंदिर (कांगड़ा)की ओर आरहे थे उन्हें टक्कर मार दी । डीएसपी देहरा रणधीर शर्मा ने बताया कि टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है एवम आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं टिप्पर को भी जब्त कर लिया गया है ।
दाड़लाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत संघोई के गांव मलावण में खेलों का आयोजन नेहरू युवक मंडल मलावण के सौजन्य से 19 व 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। युवक मंडल के मुख्य सलाहकार सन्तराम बंसल ने बताया की इस दौरान कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई जाएगी व खेलों का शुभारंभ अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक दाड़लाघाट द्वारा किया जाएगा और खेलों का समापन अर्की निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रतनपाल द्वारा किया जाएगा। विजेता टीम को क्लब की ओर कबड्डी में प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपये दिए जाएंगे व द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपये दिया जाएगा। वॉलीबॉल में सात हजार रुपये प्रथम पुरस्कार एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए पेंतीस सो रुपये की धनराशि दी जाएगी। कबड्डी की एंट्री फीस ग्यारह सो रुपये व वॉलीबॉल की एंट्री फीस आठ सौ रुपये ली जाएगी।क्लब के अध्यक्ष हेमराज व सचिव हरीश बंसल ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा विकास मंडल मलावण के 86798-72411 व 94185-06723 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने सभी से इस आयोजन में आने का आग्रह किया है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर व लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समर्थ-2019 के अंतर्गत आपदा प्रबंधन जागरूकता सप्ताह मनाया गया।इस कड़ी में आपदाओं से निपटने व लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की गई।इस मॉक ड्रिल में एनएसएस, एनसीसी व इको क्लब इकाई के 400 विद्यार्थियों ने व समस्त अध्यापकों ने भाग लिया।आपदा रोधी टीम प्रभारी प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने बच्चों को भूकम्प के बारे में व आपदाओं से निपटने की तकनीक की पूर्ण जानकारी दी।इस दौरान झुको!,ढको!,पकड़ो! की तकनीक को अपनाया गया।भूकम्प के झटके थमने के बाद सभी कक्षाओं के विद्यार्थी लाइन बनाकर शांतिपूर्वक बाहर खुले मैदान में इकट्ठे हुए तथा अपने साथियों की गणना की और इस गणना में जो साथी काम पायें गये उनके बारे में अपने अध्यापकों को सूचित किया तथा विद्यार्थियों के बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।जमा एक की एनएसएस छात्रा अंजलि ने भी आपदाओं से सम्बंधित जानकारी दी।कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को पिछली आपदाओं से हुई क्षति से सीख लेने को कहा तथा बच्चों से भविष्य में इन आपदाओं से निपटने के लिए जागरूक व तैयार रहने को कहा।इस अवसर पर प्रवक्ता प्रकाश चन्द, पुरुषोतम शर्मा,नरेन्द्र कपिला,राकेश शर्मा,नरेन्द्र लाल,रमन,सुमन बट्टू,संतोष बट्टू,धर्म दत्त,वीना देवी,प्रवीन,सुषमा देवी,उर्मिला,गीता देवी,जाग्रति कपिल,अंजना,रंजना, जागति,संतोष कुमारी शर्मा,चमन लाल,नरेन्द्र शर्मा,सुरेन्द्र कुमार,रजनीश,सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड) के सहयोग से धर्मपुर विकास खण्ड की डरवाड़ ग्राम पँचायत में हल्दी उत्पादन बढ़ाने और पाउडर बनाने के लिए लघु उद्योग का लोकार्पण नाबार्ड की मंडी ज़िला की विकास प्रबंधक डॉक्टर सोहन प्रेमी ने किया। लघु उद्योग नाबार्ड के आजीविका उद्यमियता विकास कार्यक्रम के तहत स्थापित किया गया है। जिनमे डरवाड़ पँचायत की 15 महिलाये स्वयं सहायता समुदाय के सदस्यों को हल्दी का उत्पादन बढ़ाने और उसका पाउडर बनाकर आजीविका कमाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नाबार्ड ने सात लाख रुपए की एक परियोजना मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति को स्वीकृत की है और उसे ग्रामीण विकास समिति डरवाड़ के सहयोग से लागू किया जा रहा है। नाबार्ड की ज़िला विकास प्रबंधक ने आज पी एच सी डरवाड़ के नज़दीक इसका लोकार्पण किया और "अपनी हल्दी" के नाम से ब्रांड की गई इस हल्दी पाउडर को बिक्री हेतु भी जारी किया उन्होंने महिला समूहों व किसान क्लबों के सदस्यों को बताया कि नाबार्ड ने मंडी ज़िला के लिए एक मात्र पायलट परियोजना स्वीकृत की है और यदि ये सफ़ल होती है तो आने वाले समय में इसे दूसरे खण्डों में भी लागू किया जाएगा।मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह ने इस समारोह में कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से महिलाओं की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी और महिलाएं आत्मनिर्भर भी होंगी इन परियोजना के माध्य्म से डरवाड़ हल्दी का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और फ़िर हल्दी पाउडर बनाकर उसकी मार्केटिंग करने भी सहायता की जायेगी। हिमाचल ग्रामीण बैक के क्षेत्रीय प्रवन्धक राजेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बैंक कम ब्याज पर औऱ आसान शर्तों पर स्वयं सहायता समूहों को तथा किसानों को उपलब्द करवा रहे हैं। कृषि विभाग के विष्यवाद विशेषज्ञ डॉक्टर कुलदीप गुलेरिया ने बताया की हल्दी केवल मात्र खाने में प्रयोग नहीं होती है बल्कि ये एक औषधि भी है और हमें इसे उन्नत तकनीक से करना चाहिए और इसकी पैदावार बढ़ानी चाहिए। बागवानी अधिकारी डॉक्टर अभिषेक ठाकुर औऱ प्रेम सिंह ने कहा कि धर्मपुर में बागवानी की एक विशेष परियोजना चल रही है जिसका अधिक से अधिक लाभ बागवानों को उठाना चाहिए।ज़िला परिषद सदस्य व मंडी साक्षरता समिति की कार्यकारिणी के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बंदरों द्धारा फसलों को किये जा रहे नुक्सान के कारण हल्दी को को वैकल्पिक खेती का उत्पादन ज्यादा करने के लिएके लिए किसानो को प्रेरित किया गया है ताकि किसानों द्धारा ख़ाली छोड़ दी भूमि पर उत्पादन जारी रखा जा सके और उसके लिए नाबार्ड ने जो सहायता की है उसके लिए डरवाड़ पँचायत के किसानों की ओर से उनोहनें नाबार्ड का धन्यवाद किया। समारोह में ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह,डरवाड़ पँचायत की प्रधान लता ठाकुर,वार्ड सदस्यों,ग्रामीण विकास समिति के अध्य्क्ष सुरेश पठानिया पूर्व अध्यक्ष पृथी सिंह व हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष रणताज़ राणा, स्वयं सहायता समूहों औऱ किसान क्लबों के सदस्यों,स्वास्थ्य व राजस्व विभाग, पँचायत मोटीवेटर चंपा पठानिया सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
दाड़लाघाट क्षेत्र के निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले नरेंद्र चौधरी ने अर्की मंडल के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोंकने का मन बना लिया है। नरेंद्र चौधरी 80 के दशक से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं तथा तन मन धन व निस्वार्थ भाव से समाज सेवा की भावना से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। नरेंद्र चौधरी इस समय भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष हैं और दाड़ला पंचायत के एक्टिव मेंबर भी है। नरेंद्र चौधरी के परिवार का नाम दाड़ला में दानवीरों के रूप में गिना जाता है, इस परिवार ने ईएसआई स्वास्थ्य विभाग को भवन निर्माण के लिए जमीन दान दी है। दाड़लाघाट में सुलभ शौचालयों के लिए भूमि दान दी है,यही नहीं भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय इन्हीं के मकान में कई वर्षों से निशुल्क चल रहा है,इस प्रकार कहा जा सकता है कि जनसेवा की भावना नरेंद्र चौधरी को विरासत में मिली है। नरेंद्र चौधरी के साधारण व्यक्तित्व को देखकर क्षेत्र के लोग उनकी दान वीरता तथा सेवा भावना को देखकर उन्हें अर्की मंडल के अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं अभी तक उन्होंने अर्की मंडल व जिला स्तर पर निरंतर पार्टी की सेवा की है। पार्टी के बहुत से लोगों की भावनाएं उनसे जुड़ी हैं वह अन्य पिछड़ा वर्ग का जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे है। लेकिन वे अर्की मंडल के अंतर्गत पार्टी के हर वर्ग की सेवा करने के इच्छुक है इसलिए उन्होंने इस बार लोगों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए मन बना लिया है कि वह अर्की मंडल के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी अवश्य ठोकेंगे।
देहरा समीप पड़ने वाली पंचायत नलसुहा की सहकारी कृषि समिति में एक मृतक व्यक्ति के राशन कार्ड पर राशन हड़पने का मामला सामने में आया है। उक्त कारनामे की जानकारी नलसुहा के पूर्व प्रधान मैहर चन्द द्वारा आरटीआई से प्राप्त हुई है। आरटीआई से पता चला है कि महलु राम की मृत्यु 31 जनवरी 2018 को हो चुकी है बल्कि १८ अप्रैल 2018 को सहकारी सभा द्वारा महलु राम के राशन का बिल नम्बर 2018041808816717511 काटा गया है जबकि महलु राम अपने राशन कार्ड और परिवार नकल में भी घर के अकेला सदस्य था। मैहर चंद ने सहकारी सभा समिति नलसुहा पर मृत व्यक्ति के नाम का राशन हड़प करने का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि मृतक के राशन कार्ड के नाम पर जारी हुए राशन का बिल,परिवार नकल ओर मृत्यु प्रमाण पत्र तथ्य सहित होने के बाबजूद विभाग चुप्पी साधे बैठा है।बही मेहर चंद का आरोप है कि जुलाई माह में उन्होंने इसकी शिकायत जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग धर्मशाला को लिखित में दी थी परंतु लगभग तीन माह बीत जाने के बाद की विभाग द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है। अगर सहकारी सभा समिति नलसुहा मृतक के नाम का राशन जारी कर सकती है तो नलसुहा में कई ऐसे परिवार है जो बाहरी राज्यो में रहते है इसके चलते उनके राशन का भी दुरपयोग होने की संभावना हो सकती है।नलसुहा पंचायत पूर्व प्रधान मैहर चंद ने सरकार से इस मामले की जांच किसी दूसरी सहकारी समिति से कराने की मांग की है ताकि इस तरह सरकार के द्वारा गरीबो को दिये जाने बाले राशन में हो रही धांधलियों पर लगाम कसी जाये और इस दोषी पर कार्यवाही की जाए। इस संदर्भ में खाद्य आपुर्ति विभाग निरीक्षक लबनित डोगरा के अनुसार विभाग को उक्त मामले की रिपोर्ट दी गयी थी कुछ एक जानकारी विभाग द्वारा मांगी गई थी एक दो दिन के भीतर मामले की रिपोर्ट बनाकर जिला नियंत्रक विभाग को भेज दी जाएगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का समापन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेंद्र ने की कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने "स्वच्छता है तो स्वास्थ्य है" विषय पर बेहतरीन लघु नाटिका प्रस्तुत की एनएसएस स्वयंसेवकों ने नाटी,एनएसएस गीत व अन्य राष्ट्रभक्ति गीत के रूप में बेहतरीन प्रस्तुतियां दी 7 दिनों के ऑब्जरवेशन के बाद चेतन ठाकुर को श्रेष्ठ स्वयंसेवक ब्वाॅय रेखा को श्रेष्ठ गर्ल,श्रेष्ठ गायक मनीष,श्रेष्ठ गायिका शालिनी,श्रेष्ठ नर्तक अजय,श्रेष्ठ नर्तकी स्वाति,बेस्ट योगा बाय अनुज,बेस्ट योगा गर्ल सिमरन,अनुशासित बॉय संजय,अनुशासित धर्म,हिमांशु, श्रेष्ठ फील्ड वर्क बॉय विशाल,कपिल मैस स्वयंसेवक रजत,तरुणा,मीनाक्षी, खुशबू,विनिता,कांता,विशाल को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि सुरेंद्र ने स्वच्छता को विशाल रूप देते हुए आंतरिक स्वच्छता बाह्य स्वच्छता का सही अर्थ समझाते हुए कहा कि समाज में फैल रही दुष्प्रवृत्तियों को दूर करना भी स्वच्छता का ही अंग है,उन्होंने अपनी ओर से एनएसएस इकाई को ₹2100 दिए।इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा,एसएमसी प्रधान हेमरा ठाकुर,प्रवक्ता महेंद्र कौंडल,राजेंद्र वर्मा,शिवानी सोनी,सुनीता,राजेश पटियाल,भोपाल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में किशोरावस्था जागरूक कार्यक्रम के अंतर्गत एवं व्याख्यान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों में विशेष रूप से डॉ कविता,स्वास्थ्य शिक्षक अश्वनी शर्मा,स्वास्थ्य परामर्श कर्ता विजय शांडिल एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा शर्मा इस व्याख्यान में उपस्थित रहे। इबता दे व्याख्यान के दौरान उपस्थित अतिथियों ने किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न बदलाव पर गम्भीर चर्चा की ओर विभिन्न जानकारियां बच्चों के साथ सांझा की साथ ही स्वास्थ्य विभाग से आए सदस्यों ने बच्चों को उपहार भी दिए। अंत में प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्यों सहित बच्चे शामिल रहे।
हिमाचल प्रदेश में 19 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान प्रदेशवासी खिली धूप का आनंद उठा सकते हैं। रविवार को भी शिमला सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। बता दें कि प्रदेश में मौसम भले ही साफ हो गया है, लेकिन सुबह-शाम बढ़ रही ठंड से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा भी सताने होने लगा है। उधर, मौसम केंद्र की मानें तो अक्तूबर में बारिश व बर्फबारी की ज्यादा संभावना नहीं है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव की दो छात्राएं संध्या एवं नीतिका का चयन राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनका चयन जिला बिलासपुर में 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के दौरान आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की पांच छात्राओं दीक्षा,हिमानी,संध्या, नितिका एवं आरती ने जिला सोलन का प्रतिनिधित्व किया। इन छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने प्रमाण पत्र और मेडल पहनाकर इन छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दीप कुमार की मेहनत व लग्न को दिया। वहीं उन्होंने इस उपलब्धि के लिए इन छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अन्य छात्रों से आह्वान किया कि वे इन छात्राओं से प्रेरणा लेकर किसी एक खेल में भाग ले और स्वयं को स्वस्थ्य एवं तंदुरुस्त रखे एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दें। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक डॉ बाबूराम शर्मा,भीम सिंह ठाकुर,अमरदेव शर्मा,सुरेंद्र प्रसाद,लेख राम ठाकुर,मीनाक्षी,नूतन धीमान,रीता शर्मा,योगेश गुप्ता,सरिता गुप्ता,पूजा शर्मा,ज्योति,मीरा शर्मा,रजनीश, मंजुला,दीप कुमार,कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
पहली वर्ल्ड शोतोकान नार्थ इंडिया कराते चैंपियनशिप के दुसरे दिन हिमाचल में ओवरआल ट्रॉफी का खिताब हिमाचल ने अपने नाम किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन में मुख्यातिथि एसपी सोलन, शिव कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करके खेलों की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 7 वर्ष, 8 वर्ष, 9 - 12 वर्ष और 15 वर्ष से ऊपर के कुल पांच वर्गों में हुई। हार्दिक, यथार्थ, सूर्यांश, नमन, कुशल, तन्वी, ढाणी, आरती, आमिर, रुचिका, अभिषेक, रिया, गुंजन, मेहर, सिमरन, वर्तिका व अन्य खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मैडल जीते। ख़ास बात ये रही की अधिकतर मैडल हिमाचल के पलड़े में ही आ गिरे और हिमाचल को ओवरआल ट्रॉफी का खिताब मिला। दिल्ली ने दूसरा और हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में फेडरेशन के एशिया और अखिल भारतीय चीफ इंस्ट्रक्टर इब्राहिम छलियाथ खिलाड़ियों को नए गुर सिखाते दिखाई दिए। राज्य ध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने कहा की इन खेलों के माध्यम से छोटे बच्चों का भविष्य नशे से बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। इसलिए हमारा फेडरेशन भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम करवाता रहेगा और खिलाड़ियों के लिए हमेशा कार्यरत रहेगा।
सोलन विकास खंड की पट्टा बरौरी पंचायत में प्राचीन दुर्गा माता मेले के उपलक्ष्य पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रोमिला कौशल ने की इस बैठक में पूर्व मेला कमेटी उप प्रधान शीश राम ने पिछले मेले में हुए खर्चे का ब्यौरा रखा तथा सर्वसम्मति से लेखा जोखा पारित किया गया। इस ग्राम सभा में लगभग 50 ग्रामवासियों ने भाग लिया। प्रधान प्रोमिला कौशल ने सभी लोगों की राय से प्राचीन दुर्गामाता मेले की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान सर्वसम्मति से श्रीराम कौशल को प्रधान, ख्याली राम को उप प्रधान, शीश राम को महा सचिव, सुखराम को कोषाध्यक्ष चुना गया इसके अतिरिक्त जगदीश, कृष्णलाल, अमर दास, अजीत कौशल, नरेश कुमार, योग राज, हरीश कुमार, हनीव, लेखराज, दिवाकर शर्मा, केशवा राम, हंस राज शर्मा, राजेंद्र, डीडी कश्यप, अनील कुमार, मदनलाल, पवन कुमार, अमर सिंह, प्रेम चंद, विक्रम सिंह, रवींद्र नाथ, देवीचंद, हेमराम, सोहन लाल, संत लाल कौशल, ओम प्रकाश सहित अन्य को सदस्य चुना गया। नव नियुक्त कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि इस बार दुर्गा माता मेला 2 से 4 नवंबर तक दुर्गा माता मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
कुनिहार पुलिस चौकी के तहत हाटकोट में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है।बाबूराम पुत्र रामस्वरूप निवासी मेहता निवास नज़दीक बैटनरी अस्पताल हाटकोट तहसील अर्की जिला सोलन ने आज कुनिहार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है,कि मैं हाटकोट पंचायत में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत हूं ।रविवार सुबह जब मै बाजार में सतीश मित्तल की दुकान के बाहर सफाई कर रहा था,तो वहां पर विनय पुत्र राम भरोसे जो कुनिहार पंचायत में सफाई कर्मचारी है आया व उसने अचानक मेरे सिर व शरीर पर डंडे से प्रहार शुरू कर दिए, जिस कारण मेरे सिर से काफी खून निकला व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटे आई है।मैंने जब वंहा से भागने की कोशिश की तो उसने मुझे भागने नहीं दिया तथा रास्ता रोककर मेरे साथ मारपीट करता रहा व मुझे जान से मारने की धमकियां भी दी।पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 341,323 व521के तहत मुकदमा थाना पंजीकृत किया है व मामले की तफ्तीश की जा रही है।मामले की पुष्टि एसएचओ अर्की कर्म सिंह ने की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी नरेंद्र ठाकुर तथा सहायिका शिवानी सोनी के नेतृत्व में प्रातःकाल रोजाना की तरह भजन गायन करते हुए प्रभात फेरी का आयोजन किया। तत्पश्चात पाठशाला प्रांगण में शारीरिक योगा इत्यादि करने के उपरांत विद्यालय परिसर की साफ सफाई व नालियों में जमे कूड़े कचरे को बाहर निकालकर उस का निष्पादन किया साथ ही पेयजल की टंकियों को साफ किया उनमें शुद्धीकरण हेतु दवाई मिलाई गई।एनएसएस योजना के प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 12 अक्टूबर को सायं काल में विशेष अतिथि पूर्व अध्यापक व दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार केशव वशिष्ठ,स्थानीय निवासी संगीता सोनी,धीरज सोनी, रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में भारत का मानचित्र बनाया व उसमें स्वयंसेवकों व अतिथियों द्वारा दिप प्रज्वलित किया गया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया की आज की दैनिक जानकारी देने हेतु पूर्व अध्यापक व दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार केशव वशिष्ठ ने सोशल मीडिया जैसे साधनों व इन चीजों का सही उपयोग करने की सलाह दी व बच्चों से अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देश भक्ति व देश प्रेम तथा स्वच्छता के प्रति सजगता बढ़ती है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी नरेंद्र ठाकुर तथा सहायिका शिवानी सोनी के नेतृत्व में प्रातःकाल रोजाना की तरह भजन गायन करते हुए प्रभात फेरी का आयोजन किया। तत्पश्चात पाठशाला प्रांगण में शारीरिक योगा इत्यादि करने के उपरांत विद्यालय परिसर की साफ सफाई व नालियों में जमे कूड़े कचरे को बाहर निकालकर उस का निष्पादन किया साथ ही पेयजल की टंकियों को साफ किया उनमें शुद्धीकरण हेतु दवाई मिलाई गई।एनएसएस योजना के प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 12 अक्टूबर को सायं काल में विशेष अतिथि पूर्व अध्यापक व दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार केशव वशिष्ठ,स्थानीय निवासी संगीता सोनी,धीरज सोनी, रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में भारत का मानचित्र बनाया व उसमें स्वयंसेवकों व अतिथियों द्वारा दिप प्रज्वलित किया गया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया की आज की दैनिक जानकारी देने हेतु पूर्व अध्यापक व दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार केशव वशिष्ठ ने सोशल मीडिया जैसे साधनों व इन चीजों का सही उपयोग करने की सलाह दी व बच्चों से अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देश भक्ति व देश प्रेम तथा स्वच्छता के प्रति सजगता बढ़ती है।


















































