सोलन जिला गर्भवती महिलाओं, माताओं, एवं शिशुओं को स्वस्थ रखने एवं कुपोषण मिटाने की दिशा में सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। ज़िला की उपलब्धियों को राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर सराहा जा रहा है। हाल ही में जहां सोलन ज़िला को राष्ट्रीय स्तर पर पोषण अभियान के लिए ज़िला स्तरीय कन्वरजेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है वहीं ज़िला को वर्ष 2018-19 में पोषण अभियान में सराहनीय कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में शिमला में आयोजित एक समारोह में सोलन ज़िला को वर्ष 2018-19 में पोषण अभियान के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान को ज़िला स्तर पर पोषण अभियान के बेहतर कार्य के लिए जबकि धर्मपुर विकास खंड की बाल विकास परियोजना अधिकारी वीना कश्यप को धर्मपुर में पोषण अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा सोलन ज़िला में पोषण अभियान की सफलता के लिए कंडाघाट विकास खंड को भी सम्मानित किया गया। कंडाघाट विकास खंड को यह सम्मान पोषण अभियान में ए-प्लस रहने के लिए प्रदान किया गया। कंडाघाट विकास खंड की आंगनबाड़ी वृत्त पर्यवेक्षक वंदना शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा देवी, आंगनबाड़ी सहायिका दयावंती, आशा कार्यकर्ता मंजू, एएनएम सुनीता देवी को भी सम्मानित किया गया। इसी विकास खंड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र देऊ को पोषण अभियान में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सोलन ज़िला में पोषण अभियान को सफल बनाने और सभी को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। ज़िला के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जहां महिलाओं को पोषण अभियान की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है वहीं उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से पौष्टिक आहार उपलब्ध हैं। ज़िला के सभी 1281 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण के संबंध में जानकारी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह की 15 एवं 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले इन सत्रों में महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है और शिशु एवं बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की उचित मात्रा की जानकारी दी जा रही है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ.राजीव सैजल 11 सितंबर, 2019 से सोलन के प्रवास पर रहेंगे। डॉ.सैजल 11 सितंबर को कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। डॉ.राजीव सैजल 12 सितंबर, 2019 को अपराह्न 12.00 बजे नैशनल पब्लिक स्कूल, सैक्टर-4 परवाणू में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. सैजल 13 सितंबर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे अन्हेच गांव में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के टाइनी टॉट्स में नन्हें मुन्हें बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में बहुत ही आकर्षित लग रहे थे। इसमें नर्सरी के बच्चे फल तथा सब्जियों के रोल में, एलकेजी के बच्चे प्रकृति और कार्टून के रोल में ,यूकेजी के बच्चे भारत के नेता और महान व्यक्तियों के रोल में नजर आए। सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाना होता है ताकि वे आगे चलकर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर सके।
रविवार को एन.पी.एस.ब्लॉक बद्दी की कार्यकारिणी का गठन चमनलाल व खेमराज की उपस्थिति में किया गया। विजय मेहता को प्रधान ,गुरबक्श सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान ,हरीश कुमार को महासचिव और यशविंदर को कोषाध्यक्ष चुना गया। बद्दी में सम्पन्न हुए इस चुनाव में आई सैल की ज़िम्मेवारी जगतार मेहता को सौंपी गई। वर्षा गुप्ता को महिला विंग प्रधान की कमान सौंपी गई। राज्य उपाध्यक्ष व जॉन नालागढ़ के चुनाव प्रभारी कपिल राघव ने भी इसमे अपनी उपस्थिति दर्ज़ की।
पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है। इसी ध्येय से राजकीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शामलाघाट के प्रशिक्षु अध्यापकों के सहयोग से गाँव शरैर में विगत वर्षों में लगाए गए पौधों को पानी और खाद दी गई। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले यहाँ की बंजर जमीन में राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूगड़ा के बच्चों द्वारा बान, आँवला व जामुन के 400 पौधे लगाए गए थे। समय - समय पर बच्चों ने इन पौधों का रखरखाव किया। डाइट शिमला के प्रशिक्षु अध्यापकों ने इस बार प्रवक्ता डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में इस कार्य को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। इस के अन्तर्गत 330 पौधों की गुड़ाई की व उन्हें खाद और पानी दिया गया। विफल हुए 70 पौधों के स्थान पर पुन: नए पौधे लगाए गए । शरैर गाँव के लोगों ने इसे अभियान के रूप में लिया है। इस अवसर पर जोगिन्द्रा कोपरेटिव बैंक सायरीघाट के शाखा प्रबन्धक ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें बेली राम, पदम शर्मा, राम लाल, योगेश, मदन, सत्येन, पंकज, सुमित व डाइट से महिन्द्र, शिव कुमार, कार्तिक, सौरव, पंकज, निखिल, धर्म सिंह व विक्रम और रा. मा.व. मा. वि. घणाहट्टी से शुभम, शगुन व रूगड़ा से गिरीश उपस्थित रहे ।
बरोटीवाला में अंडर 19 छात्रों की मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें रा व मा विद्यालय छात्र कुनिहार के छात्र खिलाड़ियों ने हॉकी व फुटबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के डी पी ई मोहिंदर सिंह राठौर ने बताया कि विद्यालय की टीम ने हॉकी व फुटबाल के कई मुकाबले खेले और सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हॉकी में टीम ने रनरअप का खिताब जीता तो वहीं फूटबाल मैच में प्रथम स्थान हासिल किया। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर डी पी ई मोहिंदर राठौर व खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया व पूरे विद्यालय में मिठाई बांटी गई। विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ठाकुर ,अध्यापक वर्ग,एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व समस्त कार्यकारणी सदस्यों ने मोहिंदर राठौर व खिलाड़ी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 मिशन को नजदीक से देख कर अध्ययन करने के लिए देशभर से करीब 60 विद्यार्थियों को चयन किया गया।ओर 7 सितंबर को बेंगलुरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जिला सोलन की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला (स्यार) का बेटा सौमिल शर्मा चन्द्रमा पर चंद्रयान-2 के लैंडिंग कार्यक्रम का गवाह बना।ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला (स्यार) के रहने वाले सौमिल शर्मा डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में दसवीं कक्षा का छात्र है। ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर उत्साहित है सौमिल शर्मा सौमिल शर्मा ने कहा कि सचमुच में एतिहासिक पल था,क्योकि पीएम मोदी से मिलने का सपना साकार हो गया।ऎतिहासिक पल व नजदीक से नरेंद्र मोदी को देखने को लेकर अपने ऊपर गर्व महसूस हो रहा है। कैसे हुआ सेलेक्शन प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान मिशन को देखने के लिए ऑलइंडिया लेवल पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी।चन्द्रमा पर चन्द्रयान-2 की लैंडिंग को बच्चो के साथ साझा करने और विज्ञान के प्रति लोगों की रुचि बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन क्विज़ करवाई।इसमे भाग लेने वाले प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से दो- दो बच्चो का चयन किया गया।जिसमे 20 प्रश्नो का जबाब 400 सेकेंड में देना था।सभी प्रश्न चंद्रयान से जुड़े विषय पर दिया गया था।सौमिल शर्मा की दादी रामकला शर्मा ने बताया कि सौमिल शर्मा शुरू से ही होनहार छात्रा है।सौमिल की माता डॉ मीना शर्मा भी आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी है व पिता डॉ देवराज शर्मा भी पशु चिकित्सालय बुघार में डॉक्टर है। बहन की मानें तो भाई आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग बनेगा सौमिल शर्मा की बहन सुहानी शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी भाई पर गर्व है कि उसने यह इसरो का क्विज क्वालीफाई किया ,जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ चन्द्रयान की लाइव लैंडिंग देखी। मुझे उम्मीद है कि मेरा भाई एक दिन आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग बनेगा। 400 सेकेंड में दिए 20 प्रश्नों के उत्तर डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के सौमिल ने बताया कि ऑनलाइन क्विज़ में 600 सेकंड में 20 प्रश्नों के उत्तर देने थे,उसने 400 सेकंड में सारे प्रश्नों के जवाब दे दिए थे।25 अगस्त को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी हुई,इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 10 तक के बच्चो ने भाग लिया था। सौमिल शर्मा की उपलब्धियां सौमिल शर्मा के पिता डॉ देवराज शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी सौमिल शर्मा ने डीएवी स्कूल न्यू शिमला में आयोजित इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है।जिसमें विभिन्न नामी स्कूलों की नौ टीमों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में डीएवी अंबुजा दाड़लाघाट से सौमिल शर्मा तथा आशुतोष चाहल दसवीं कक्षा ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।वही सौमिल शर्मा बताता है कि विज्ञान में उसकी शुरू से ही रुचि रही,इसलिए जब इसरो की इस प्रतियोगिता के बारे में पता चला तो उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवा दिया।28 अगस्त को फोन से सौमिल शर्मा को जानकारी मिली कि इसका चयन हो गया है। रात 11:30 से 2:45 बजे तक जागते रहे परिवार के सदस्य सौमिल शर्मा के पिता डॉ देवराज शर्मा ने बताया कि लैंडिंग के समय रात 11:30 से 2:45 बजे तक जब टीवी पर कार्यक्रम आयोजित होना था तो उस समय उनके साथ सौमिल शर्मा कि दोनों बुआ सुनीता शर्मा व मीरा शर्मा रात के समय उनके साथ मौजूद रही।वहीं उनके साथ उनके मित्र प्रेम शर्मा व उनके पड़ोसी भी उस समय मौजूद रहे। सौमिल शर्मा के पिता डॉ देवराज शर्मा कहते हैं,मेरे लिए वह पल स्वर्णिम रहा,जब बेटे को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला।सौमिल ने बताया की उसे तीन अगस्त को इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पता चला उसने उसी दिन इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी।इस तैयारी में उसका साथ उसके माता-पिता,अंबुजा विद्या निकेतन के अध्यापकों ने विशेष रुप से दिया। सौमिल शर्मा इस उपलब्धि से बहुत खुश है,उसका अगला सपना आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग करना है। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने अपने स्कूल के छात्र सौमिल शर्मा के इसरो में इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने का मौका मिलने को स्कूल ही नही,पूरे हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
जिला पेंशनर्ज एव नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की बैठक 20 सितम्बर को उपायुक्त सोलन के सी चमन के कार्यालय सभागार में सुबह 11 बजे रखी गई है।जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष के डी शर्मा ने समस्त कार्यकारणी कमेटी के सदस्यों से अपील की है कि सभी सदस्य 20 सितम्बर को सुबह 10 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन के मुख्य द्वार पर पहुंच जाएं। संगठन के प्रेस सचिव डी डी कश्यप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष के डी शर्मा कुछ समय पहले उपायुक्त सोलन के सी चमन को उपायुक्त सोलन के पद पर बधाई देने के उपलक्ष पर मिले थे उसी दौरान उपायुक्त महोदय ने जल्द ही पेंशनरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं बारे बात करने का आस्वासन दिया था।उपायुक्त द्वारा यह बैठक बुलाने के लिए जिला के सभी पेंशनरों ने उपायुक्त महोदय के सी चमन का आभार व्यक्त किया है।
राज्य समन्वयक जनमंच एवं चीफ विह्प नरेन्द्र बरागटा ने ग्राम पंचायत केाठों की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित जन मंच कार्यक्रम में महत्वाकांक्षी बेटी है अनमोल योजना तथा बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ योजना के तहत लड़कियों एवं नवजात बच्चियों को सम्मानित किया। नरेन्द्र बरागटा ने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत बहेड़ा का पौधा भी रोपा। नरेन्द्र बरागटा ने बेटी जन्मोत्सव के तहत गांव कोठों की सानवी, डमरोग की काकी तथा निमिता, कलोड पाजो की आरूही, खांदड़ की गारवी एवं काउगड़ी की गीतांशी एवं विहाना को प्रदेश सरकार की ओर बधाई संदेश एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इन सभी नवजात बच्चियों को समाज में कन्या के प्रति सकारात्मक जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से सम्मानित किया गया। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के तहत मझगांव की यामिका को 10 हजार रुपये की एफडी भी भेंट की। उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी 19 लड़कियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के 09 लाभार्थियों को गैस कुनेक्श्न भी प्रदान किए।
सोलन के साथ लगती 11 पंचायतों में ठोस कूड़ा प्रबन्धन हेतु गठित होगी समिति सोलन जनमंच में प्राप्त हुई 158 शिकायतें व मांगें राज्य समन्वयक जनमंच एवं चीफ विह्प नरेन्द्र बरागटा ने निर्देश दिए कि सोलन के साथ लगती 11 ग्राम पंचायतों में ठोस कूड़ा-कचरा प्रबन्धन के लिए उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। इन ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा निपटान के लिए शीघ्र ही कचरा निपटान एवं पुनःचक्रण संयन्त्र स्थापित किया जाएगा। वे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठों में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें लगभग 2500 लोग उपस्थित रहे। जनमंच में कुल 158 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से 47 शिकायतें एवं मांगें पूर्व जनमंच अवधि में प्राप्ति हुईं। 100 शिकायतों एवं मांगों का मौके पर ही निपटारा संभव बनाया गया। जनमंच में जानकारी दी गई कि टैंक रोड-सेरी-डमरोग-जटोली सम्पर्क मार्ग के लिए 1.52 करोड़ रुपए का आकलन तैयार कर प्रेषित कर दिया गया है तथा शीघ्र ही इस मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा। नरेंद्र बरागटा ने सोलन से शील वाया अणु मार्ग पर निजी बस सेवा आरम्भ करने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलन शहर में विभिन्न क्षेत्रोें की मांग पर मुद्रिका बस सेवा आरम्भ करने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के वार्ड नम्बर 9 तथा 10 में सीवरेज प्रणाली को तीन माह में आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने टैंक रोड-सेरी-डमरोग-जटोली सम्पर्क मार्ग पर अवैध निर्माण की जांच के लिए तहसीलदार सोलन, नगर नियोजन विभाग सोलन तथा नगर परिषद सोलन को 12 सितम्बर, 2019 को संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए। 31 हिमाचली प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण जनमंच में 03 जन्म प्रमाण पत्र, 31 हिमाचली प्रमाण पत्र, 12 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 14 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 32 इन्तकाल किए गए। अनुसूचित जनजाति के 05 प्रमाण पत्र बनाए गए। आज के जनमंच में 42 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। 292 का जांचा स्वास्थ्य जनमंच के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निःशुल्क शिविर में 292 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 32 रोगियों के नेत्रों का परीक्षण किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 201 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा 110 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 69 नमूने एकत्र किए गए। मल के 99 नमूने एकत्र किए गए। ये रहे मौजूद: इस अवसर पर सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री एम.एन. सोेफ्त, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, जिला परिषद सदस्य शीला, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार, जिला भाजपा के महासचिव नरेन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र ठाकुर, सचिव सुनील ठाकुर, भाजपा मण्डल किसान मोर्चा के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नन्द राम कश्यप, अजय बंसल, भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, उपायुक्त के.सी. चमन, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रविवार को एन पी एस इ ए की अर्की खंड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा का मुख्य एजेंडा पूर्व कार्यकारिणी को भंग करना व नई कार्यकारिणी गठित करना रहा। एनपीएसइ सोलन द्वारा गठित चुनाव समिति के सदस्य श्यामलाल गौतम व अनमोल शर्मा व पवन कुमार वर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाए गए। नवनिर्मित कार्यकारिणी में लोक निर्माण विभाग से राजेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष, शिक्षा विभाग से किशोर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजस्व विभाग से मनीष शर्मा को महासचिव, शिक्षा विभाग से किशन मेहता को कोषाध्यक्ष, विद्युत विभाग से विजय गर्ग को संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग से मुख्य सलाहकार के लिए संतोष ठाकुर, उपाध्यक्ष के लिए आमिर खान व शिक्षा विभाग से पवन ठाकुर को प्रेस सचिव की कमान सौंपी गई। सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव प्रभारी अनमोल शर्मा द्वारा एनपीएस संविधान की शपथ दिलाई गई।।इस बैठक में विशेष रूप से एनजीओ के अर्क इकाई के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा तथा जिला सोलन इकाई के उपाध्यक्ष राम प्रकाश चौहान मौजूद रहे।
प्राथमिक शिक्षा खंड धुन्दन की खंड स्तरीय छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं 9 सितंबर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसंतपुर में आरम्भ होने जा रही है। 3 दिन तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं कबड्डी,खो- खो,वॉलीबॉल तथा सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। पीटीएफ कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम भारद्वाज ने बताया कि 9 सितम्बर को इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर करेंगे। वहीं इन प्रतियोगिताओं का समापन सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक गम्भीर सिंह कंवर की अध्यक्षता में 11 सितम्बर को किया जाएगा।
परवाणू आरएम ऑफिस में ही घूम रही फ़ाइल एक ओर सरकार हवाई चप्पल वाले को भी जहाज का सफर कराने के दावे कर रही है, वहीँ आम जनता बस की मूलभूत सुविधा से भी वंचित है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण परवाणू के आरएम ऑफिस में लंबे समय से घूम रही परवाणू से शाहतलाई बस सेवा शुरू करने वाली फ़ाइल है। इसे लेकर सोलन के औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे जिला बिलासपुर के लोगों को सिवाए आश्वासन के अब तक कुछ नहीं मिला है। बस सुविधा की इस मांग को लेकर लोग हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने भी अपनी व्यथा रख चुके है, पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। डॉ राजीव बिंदल-अनुराग ठाकुर से भी लग चुकी गुहार परवाणू व बीबीएन में सैकड़ों लोग काम के लिए शाहतलाई व इस रूट पर पड़ने वाले गांवों से आते हैं। इन्हें अगर यह बस सेवा मिल जाती है तो वह सफर को आसानी से तय कर सकेंगे। खास कर महिलाओं को इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा पहुचेगा। राजेश कुमार अशोक कुमार, रोशन लाल, रूपलाल, सतवीर, राजकुमार, शमशेर, सतीश कुमार, रंजीत, पंकज ने कहा कि मौजूदा समय में बस सुविधा नहीं होने से सफर काफी परेशानी भरा रहता है। सरकार चाहे तो सैकड़ों लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवा सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह कई मंत्रियों-विधायकों से मिल चुके हैं, पर अभी तक बस सुविधा नहीं मिल पाई है। जनमंच के माध्यम से भी वह अपनी मांग को सरकार तक पहुंचा चुके हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी इस सेवा की शुरुआत के लिए अनगिनत बार कहा जा चुका है। गौरतलब है कि जिला बिलासपुर से परवाणू व बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र में हजारों की संख्या में लोग काम करने आ रहे हैं। यह जिला हिमाचल में स्थापित उद्योगों को सबसे अधिक कामगार देने वाले जिलों में भी शुमार है। इसकी इस तरह अनदेखी कामगारों को भी हतोत्साहित कर रही है।
कुनिहार में एक गाड़ी का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को कुनिहार बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पार्क की गई, गाड़ी को जब इसी विद्यालय का एक अध्यापक शनिवार सुबह गाड़ी निकालने लगा ,तो उसने अपनी गाड़ी का सामने का शीशा टूटा हुआ पाया। इसकी लिखित शिकायत पुलिस चौकी कुनिहार में की गई। तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहे कुनिहार में इस तरह की घटनाएं आये दिन होती रहती है। इस तरह की घटनाओं से लोगो मे खोफ है व उन्हें सड़क के साथ अपनी गाड़ियों में छेड़खानी व तोड़फोड़ का भय बना रहता है। मोहन,भगत राम,जगदीश,दलीप,सुमित,कर्म चन्द,सुभाष आदि लोगो ने पुलिस प्रशासन से बाज़ार व अन्य सार्वजनिक जगहों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग के साथ - साथ ऐसे शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने की मांग की हैं। पुलिस चौकी प्रभारी नीलकंठ ठाकुर ने बताया कि गाड़ी का शीशा तोड़ने की लिखित शिकायत आई हैं, विभाग द्वारा इस घटना की छानबीन बारीकी से की जा रही है।जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले पकड़े जाएंगे।
हिमाचल प्रदेेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर, 2019 को 66 केवी परवाणु-शिमला ट्रांसमिशन लाईन की मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत 33 केवी कसौली फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बुधवार को वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता के.सी. रघु ने दी। उन्होंने कहा कि इस के दृष्टिगत 10 सितम्बर, 2019 को कसौली, गढ़खल, चामियां, कोटबेजा, सनावर, सूखी जोहड़ी, सनावर रोड़, जनोल, सनोल, कोट पंचायत, गुल्हाड़ी, सुबाथु रोड एवं आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 08.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
प्राचीन शिवमंदिर दाड़लाघाट में चल रही शिव महापुराण कथा के सातवे दिन शनिवार को आचार्य भगत राम नड्डा द्वारा शिवपुराण की कई कथाओं का वर्णन किया गया। इसमें उन्होंने शिव के वाहन नंदी के बारे में बताया कि शिव मंदिर में नंदी शिवलिंग की ओर मुख करके क्यों बैठते हैं। इसका कारण है कि नंदी हमें संदेश देते हैं कि जिस तरह वह भगवान शिव का वाहन हैं,ठीक उसी तरह हमारा शरीर आत्मा का वाहन हैं,जैसे नंदी की नजर शिव की ओर होती हैं उसी तरह हमारी नजर भी आत्मा की ओर होनी चाहिए। हर व्यक्ति को अपने मानसिक व्यवहारिक और वाणी के गुण दोषों की परख करते रहना चाहिए। मन में हमेशा मंगल और कल्याण करने वाले देवता शिव की तरह दूसरो के हित परोपकार और भलाई का भाव रखना चाहिए। नंदी का इशारा यही होता है कि शरीर का ध्यान आत्मा की ओर होने पर ही हर व्यक्ति चरित्र आचरण और व्यवहार से पवित्र हो सकता है। इसे ही मन का साफ होना कहते हैं, इस तरह अब जब मंदिर में जाएं शिव के साथ नंदी की पूजा का शिव के कल्याण भाव को मन में रख कर वापस आएं, इसी को शिव तत्व को जीवन में उतारना कहा जाता है। वहीं बाबा महन्त जयदेव गिरी महाराज ने बताया कि शिवमहापुराण कथा सुनने के लिए प्रतिदिन दूर दूर से सैंकड़ों श्रद्धालु शिव कथा का रसपान कर रहे हैं व हर रोज भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा हैं।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में स्वच्छता पंखवाड़े के अंतर्गत पाठशाला स्तर पर प्रश्नोत्तरी,चित्रकला,नारा लेखन तथा निबन्ध लेखन की अंर्तसदन प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में विंध्याचल सदन की 12वीं कक्षा की छात्रा कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया। नारा लेखन में विंध्याचल सदन की प्लस वन की छात्रा शिवानी वर्मा प्रथम,चित्रकला में अरावली सदन की अर्चना प्रथम व निबंध लेखन में निलीगिरी सदन की दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने छात्राओं को जीवन मे स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी व सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार में एक बैठक का आयोजन किया गया। एसोसिएसन के प्रधान धनीराम तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि आई.जी.वेलफेयर प्रणिता भारद्वाज के साथ बैठक हुई, और बैठक में उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया हैं। विभाग द्वारा जो अंतिम सम्मान पुलिस पेंशनर्स के निधन होने पर दिया जाता हैं उसकी दोबारा पूरे प्रदेश के पुलिस अधीक्षकों की पालना करने के निर्देश दिए जाएंगे और इस आदेश की कॉपी को थाना के नोटिस बोर्ड में भी लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेंशनर्स की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को सांत्वना के तौर पर कुछ राहत राशि दिए जाने के विषय को सरकार के समक्ष रखे जाने का भी आश्वाशन दिया गया। अगर किसी कारणवंश पेंशनर्स की मृत्यु होने की सूचना थाना में समय पर नही दी जाती तो थाना का एस.एच.ओ.पीड़ित परिवार के पास 10 दिनों के अन्दर सांत्वना देने पहुंचेंगे। अध्यक्ष प्रदेश पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन धनीराम तनवर ने बताया कि एसोसिएशन ने पुलिस भर्ती की आयु 25 व 28 रखने की मांग रखी थी, उसे भी सरकार के समक्ष रखे जाने का आश्वाशन दिया गया हैं। इसी प्रकार पुलिस भर्ती में पुलिस पेंशनर्स एवं पुलिस कर्मियों के बच्चों को कुछ सीट आरक्षित करने के बारे में भी मांग को सरकार के समक्ष रखे जाने का आश्वाशन दिया गया। तनवर ने बताया कि शिमला में आयोजित बैठक के दौरान सेवानिवृत्त होने से 6 माह पहले प्रमोशन डीयू होने पर मिल्ट्री की तर्ज पर अगला आनरेरी रेंक दिए जाने के भी प्रयास किये जायेंगे व अंत मे आई.जी.वेलफेयर प्रणिता भारद्वाज ने कहा कि भविष्य में भी हर छह माह पश्चात पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक रखी जायेगी। इस बैठक में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार के सभी कार्यकारिणी सदस्यो में जगदीश चौहान, जगदीश गर्ग, रूपराम ठाकुर, केदार सिंह, रूपराम ठाकुर, केदार सिंह, दीपराम ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा, जगदीश चन्द, सन्तराम चन्देल आदि ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस मुख्यालय शिमला में विभाग द्वारा आमंत्रण बैठक में भाग लिया।
ज़िला सोलन की कोठो पंचायत मे 30 करोड की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक परिसर का निर्माण कार्य जोरों शोरो पर चल रहा है। इस परिसर मे 1000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला सभागार तथा 500 कलाकारों के रहने की अत्याधुनिक सुविधाओं सहित व्यवस्था होगी। जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के साथ ही विश्राम गृह भी बनाए जा रहे है। इस बाबत जिलाभाषाधिकारी कुसुम सँघैईक ने बताया कि सारी औपचारिकता पूरी करके निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
चिन्मय विद्यालय नौणी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सी.बी.एस.ई के मार्गदर्शन से लगाया गया था। इसके श्रोत व्यक्ति रवि शर्मा रहे जो कि आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता हैं। इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के करीब 70 अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का आरम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्यतिथि रवि शर्मा ने लाइफ स्किल पर सभी अध्यापकों का मार्गदर्शन किया और उन्होनें बताया कि बच्चों का सामाजिक,भावनात्मक और विचारशील कौशलों का विकास होना जरूरी हैं। यह विकास अध्यापक तभी कर सकता हैं जब वह स्वयं इन कौशलों को जानेंगे। इस अवसर पर श्रोत व्यक्ति रवि शर्मा व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने चिन्मय विद्यालय के नए झंडे का भी विमोचन किया। इसमें पीला रंग सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता ज्ञान है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने श्रोत व्यक्ति का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला का विद्यालय में आयोजन करने से अध्यापक कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं जो कि निरंतर विकास के लिए आवश्यक हैं।
राजकीय प्रारंभिक पाठशाला सायरी घाट में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा जी ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। पाठशाला के प्रभारी हुताशन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे मेंढक दौड़, चम्मच दौड़, बोरा दौड़ ,गणित दौड़, जिलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ आदि मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। खेलों में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी ने इन खेल गतिविधियों का पूरा लुफ्त उठाया। इस अवसर पर श्यामलाल, पुष्पा, कल्पना, उमेश, नीलम ,महेंद्र, गीता, प्रभा व रामप्यारी आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।
आम लोगों की शिकायतों व मांगों को उनके घरद्वार पर निवारण के लिए सोलन जिला का 14वां जनमंच 8 सितंबर 2019 को सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठों में आयोजित किया जाएगा। जनमंच की अध्यक्षता राज्य समन्वयक जनमंच एवं चीफ विह्प नरेन्द्र बरागटा करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने शुक्रवार को इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह जनमंच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच में सभी विभागों के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ आएं ताकि आम लोगों की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित बनाया जा सके। केसी चमन ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र के तीसरे जनमंच में ग्राम पंचायत कोठों, नौणी मझगांव, ओच्छघाट, सन्होल, शामती, सेरी, शमरोड़, डांगरी, तोप की बेड़, धरोट, बसाल व पड़ग की शिकायतों एवं समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने विभाग से संबंधित प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों का समाधान जनमंच से पूर्व सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने कहा कि जनमंच के दौरान विभिन्न विभाग अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। जनमंच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद तथा पशुपालन विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। केसी चमन ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि जनमंच में सितंबर माह में आयोजित किए जा रहे पोषण अभियान के संबंध में लोगों को पूर्ण जानकारी प्रदान की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जनमंच के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए जनमंच प्रचार वाहन शुक्रवार को रवाना कर दिया गया है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला सहित जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। .
प्राचीन शिवमंदिर दाड़लाघाट में चल रही शिव महापुराण कथा के छठे दिन शुक्रवार को शिव विवाह का गुणगान किया गया। हर रोज की तरह शिव विवाह का वृत्तांत सुनने के लिए संगत में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव का विवाह कैसे हुआ और उस वक्त क्या माहौल रहा इस बात को जानने की संगत में खासी उत्सुकता देखने को मिली। कथावाचक आचार्य भगत राम नड्डा ने बताया कि शिव जब बारात लेकर आते हैं,तो उनके साथ आए बाराती आजकल की तरह सूटबूट में नहीं थे।देवता और असुर सब इस विवाह में उपस्थित थे क्योंकि शिव तो सबके प्रिय हैं। गले में सांप की माला देख हर कोई हैरान था कि पार्वती को ब्याहने ये कौन आ गया। कथा वाचक आचार्य भगत राम नड्डा ने संगत को बताया कि किस तरह बारात का स्वागत हुआ और उन्हें खाने में क्या-क्या परोसा गया। उन्होंने बताया कि मां पार्वती को शिव महादेव की आलौकिकता का ज्ञान था इसलिए वे शिव महादेव से विवाह करना खुद का सौभाग्य मान रही थीं। कथा वाचक आचार्य नड्डा ने कहा कि जिस शिव की भक्ति मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं,उनसे विवाह करने वाला कितना सौभाग्यशाली होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि शिव पुराण कथा में आए और अपने जीवन को पुण्य के भागी बनाएं।
In a thrilling final played at The Lawrence School, Sanawar between BPS, Pilani and RKC Rajkot, the boys of RKC, Rajkot lifted the coveted trophy in the final of the All India IPSC Soccer Boys U-17 Tournament 2019 by registering a convincing win of 3-0 over their counterparts. The tournament was jointly hosted by The Lawrence School, Sanawar and Pinegrove School, Dharampur.. The ‘Player of the Final Match' was given to Sneh Salet of RKC, Rajkot. Swaraj Suresh Garade of BK Birla Pune was adjudged as the Best Goalkeeper of the Tournament. Shripal Ram of RKC Rajkot bagged the Best Defender award, the Best Mid Fielder was awarded to Latikesh Gumbade of Paravara School, Maharashtra. Sneh Salet of RKC, Rajkot scored nine goals and was adjudged the Highest Scorer of the Tournament. Saksham Ahlawat of Welham Boys’ School, Dehradun won the Best Player of the Tournament award. The second Runners-up Trophy was awarded to Welham Boys’ School, Dehradun, the first Runners-up Trophy to BPS Pilani while RKC Rajkot became the proud winners of the All India IPSC Soccer Boys Under-17 2019 Trophy.
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव बागा के निवासी सूबेदार मेजर रमेश कुमार ने कश्मीर के मच्छर सेक्टर में वीरता के जौहर दिखाकर अपने गांव व पंचायत का नाम रोशन किया। सूबेदार मेजर रमेश ने जम्मू कश्मीर में माछिल सेक्टर में सैन्य टुकड़ी का कुशल संचालन कर चार आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों ने रमेश कुमार व उनकी टुकड़ी को चारों ओर से घेर लिया था। इसी दौरान रमेश कुमार ने आगे बढ़कर एक आतंकवादी लीडर को शूट कर दिया व थोड़े समय बाद 3 अन्य आतंकवादियों को भी मार गिराया। इस बहादुरी के लिए रमेश कुमार व उनकी टुकड़ी को वीरता पुरस्कार सेना मेडल से नवाजा गया। यह पुरस्कार मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजीमेंट सेंटर में ब्रिगेडियर गोविंद कलवड ने इस टुकड़ी के जवानों को दिया तथा इन्हें पदोन्नत भी किया गया है। यह खबर सुनकर परिवार,गांव वासियों सहित क्षेत्र में लोगों में खुशी की लहर है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन की छात्राओं ने हाल ही में जिला भाषा संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़े पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अंजली ने प्रथम तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सपना ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया। हिंदी प्रवक्ता संतोष बट्टू ने बताया कि यह छात्राएं गेयटी थियेटर शिमला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुई है। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर व स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद व विद्यालय परिवार ने छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी।
शुक्रवार को ओल्डऐज हेल्प लाइन सोसायटी सोलन द्वारा सोलन के नरसिंह मंदिर स्थित डे-केयर सेंटर में भारतीय सेना की 5-जम्मू-कश्मीर लाईन इन्फेंटरी के जवान धीरज शर्मा के पिता महेंद्र दत्त शर्मा को 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गयी । धीरज शर्मा सोलन जिला की ग्राम पंचायत देवठी के शील गांव के निवासी थे और वे पठानकोट में तैनात थे। उनका अपने कार्य के समय निधन हो गया था। इस अवसर पर ओल्डऐज हेल्पलाइन सोसायटी के अध्यक्ष कंवर शैलेन्द्र सिंह ने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर जेसी निझावन, डॉ. एससी तिवारी, डॉ. डॉ. अनिल कपूर, डॉ. बीएन कोरला, एसआर गर्ग, रमेश कुमार उपस्थित थे।
The Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has invited applications for its one-year Diploma in Fruit and Vegetable Processing and Bakery products for the academic session 2019-20. The diploma is run by the Department of Food Science and Technology of the university. The main objective of the programme is to train the students to start their enterprises in the field of food processing and bakery items. The minimum educational qualification for this diploma programme is Class 10+2 with at least 40 per cent with no age cap for admission. The last date of application is September 16, 2019 and the counselling will be held on September 18 at 11:00 am in the office of the Dean, College of Horticulture, Nauni. A total of 35 seats are available in the programme. Prospectus and application form can be downloaded from the university website www.yspuniversity.ac.in To enable more applicants to apply for the diploma programme, the university charges a nominal fee of Rs 5000 for the one-year programme. Besides, the programme has also been linked to the Skill Development Allowance scheme of the Government of Himachal Pradesh. Any person enrolled in the programme can also apply for this allowance. The applicants need to attach copies of Class 10 and 12 detailed marks sheet, character certificate from the head of the school last attended or from a gazetted officer or concerned Gram Panchayat Pradhan and self-attested copy of reservation certificate(if applicable) along with the form.
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना का लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। डॉ. सैजल शुक्रवार को अनुसूचित जाति उपयोजना समीक्षा एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को ‘सही पोषण-देश रोशन’ की शपथ भी दिलाई। डॉ. सैजल ने कहा कि इस प्रकार की समीक्षात्मक बैठकों का आयोजन सरकार की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए पूर्ण बजट के साथ योजनाओं का कार्यान्वयन कर रही है अपितु यह सुनिश्चित बना रही है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से लक्षित वर्ग लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पूर्ण तालमेल आवश्यक है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने उपायुक्त सोलन केसी चमन को निर्देश दिए कि ऐसी बैठकों में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-जन के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए न केवल इन बैठकों को गंभीरता से लिया जाए बल्कि यह भी सुनिश्चित बनाया जाए कि सभी योजनाओं की पूर्ण जानकारी अधिकरियों को हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं को अधिक से अधिक जनमित्र बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है और आवश्यकतानुसार सोलन जिला को और अधिक धन उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ. सैजल ने अधिकारियों से आग्रह किया कि ऐसी बैठकों में योजनाओं का अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए लिखित सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की धनराशि समय पर लक्षित वर्गों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि जन कल्याण के लिए सभी सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करें और योजना के विषय में लक्षित वर्गों को जागरूक बनाने के लिए नियमित अंतराल पर ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रदेश सरकार के स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों को उचित स्तर पर प्रेषित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्त वर्ष 2018-19 में सोलन जिला में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत राज्य योजना एवं विशेष केन्द्रीय सहायता के तहत क्रमशः लगभग 45 करोड़ तथा 48 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया था। केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत 8.72 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। वित्त वर्ष 2019-20 में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत लगभग 69 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सोलन जिला में 827 गांव ऐसे हैं जहां अनुसूचित जाति की जनसंख्या 40 प्रतिशत से अधिक है। 156 गांवों में 90 प्रतिशत या इससे अधिक की जनसंख्या अनुसूचित जाति से संबंधित है। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने आग्रह किया कि विभिन्न योजनाओं की धनराशि समय पर लक्षित वर्गों के लिए खर्च की जाए। उन्होंने कहा कि लक्षित वर्गों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति के साथ कार्य किया जाना चाहिए। उपायुक्त सोलन केसी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि निर्देशानुसार कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों से आग्रह किया कि योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए नियमित आधार पर विभागीय बैठकें आयोजित करें तथा योजनाओं का अनुश्रवण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विकासात्मक कार्यों के लिए भूमि हस्तांतरण की विस्तृत जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाएं ताकि कार्यों को गति प्रदान की जा सके। जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
द एस वी एन विद्यालय बडोर घाटी कुनिहार के स्काउट एंड गाइड मण्डी रिवालसर में आयोजित होने वाले स्टेट लेवल पेट्रोल लीडर वर्कशॉप में भाग लेंगे। इसके लिए विद्यालय के 6 स्काउट 6 गाइड को विद्यालय चेयरमैन टी सी गर्ग ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग ने बताया कि इस वर्क शॉप की इंचार्ज श्रुति वर्मा की अगुवाई में 12 स्काउट एंड गाइड विद्यालय से शुक्रवार को रवाना हुए । यह स्काउट एंड गाइड 7 सितंबर से 11 सितंबर तक मंडी रिवालसर में स्टेट लेवल पेट्रोल लीडर वर्कशॉप का परीक्षण लेंगे। वहीं टी सी गर्ग ने बच्चों को इस परीक्षण वर्कशॉप के लिए शुभकामनाएं दी और कहा की ऐसी वर्कशॉप से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुकन्या गुहा, विद्यालय चेयरमैन टीसी गर्ग, निदेशक लूपिन गर्ग ,पूनम, लालिमा, मधु, श्रुति वर्मा, कहाचन आदि मौजूद रहे।
डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में गुरुवार शाम को नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खासतौर पर बीएससी, एमएससी और एमबीए के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के जरिए, छात्रों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ कुलवंत राय द्वारा छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षिक नियम और अधिनियम पर प्रस्तुति से हुई। डॉ अंजु धीमान ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम और उसके निवारण के बारे में बताया। एंटि रैगिंग से जुड़े विभिन्न नियम व कानून के बारे में विस्तृत जानकारी डॉ केके रैना ने प्रस्तुत की और छात्रों से किसी भी प्रकार की रैगिंग से दूर रहने का आवाहन किया। वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ पीके महाजन और औदयानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ राकेश गुप्ता ने अपने अपने कॉलेज के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर लाइब्रेरियन डॉ ए के नाथ ने लाइब्ररी की सुविधाएं और उससे जुड़े स्टाफ का परिचय करवाया। डॉ महाजन ने छात्र कल्याण संघठन के कार्यों और सदस्यों से सबको अवगत करवाया। दोनों महाविद्यालयों के सभी विभागाध्यक्ष ने अपने अपने विभाग में कार्यरत संकाय का परिचय दिया। इस अवसर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने अपने सम्बोधन में नए छात्रों का स्वागत किया। उन्होनें सभी शिक्षकों को नमन करते हुए छात्रों से जीवन में अनुशासन का महत्व और लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी लगन और मेहनत करने का आग्रह किया। उन्होनें सभी छात्रों को आश्वासन दिलाया कि विश्वविद्यालय छात्रों को दी जानी वाली सुविधाओं को बेहतर करने का भरपूर प्रयास करेगा ताकि वैश्विक विद्यालयों और संस्थानों से प्रतिस्पर्धा की जा सके। इस अवसर पर औदयानिकी और वानिकी महाविद्यालयों के नए छात्रों का फ्रेशेर्स कार्यक्रम का फ़ाइनल और छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी पेश की गई। कुलपति द्वारा मिस्टर और मिस फ्रेशर और मिस्टर और मिस पर्स्नालिटी के पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, वैज्ञानिक और स्टाफ के अलावा सभी छात्र मौजूद रहे।
खुराना पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समा बांधा। इस मौके पर स्कूल अध्यापकों के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी, अध्यापकों ने भी इनमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित खुराना ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीशा में शिक्षक दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पाठशाला के बच्चों द्वारा दी गई ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस उपलक्ष्य पर बच्चों के द्वारा कार्यक्रम में एकल गीत, समूह गान, कव्वाली और लोक नृत्य आदि विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों व अध्यापकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा निर्माण योजना के अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में, चरणबद्ध तरीके से 15 लाख रुपये की लागत से दो बड़े बहुउद्देशीय मैदान बनाए जाएंगे जिनका उपयोग खेल गतिविधियों के लिए किया जाएगा। डॉ. सैजल वीरवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोट में नव युवक मंडल कोट द्वारा आयोजित की गई तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाडि़यों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। इस कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन, सिरमौर जिला के अलावा हरियाणा राज्य की 60 टीमों ने भाग लिया। डॉ. सैजल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत कोट के 9.16 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त का भवन की आधारशिला भी रखी। डॉ. सैजल ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां जहां युवाओं को हृष्ट-पुष्ट रखने में सहायक होती हैं वहीं इनसे युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखने के लिए खेलकूद गतिविधियों का अहम योगदान है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में कार्यान्वित करें तभी वे राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी के जीवन में एक शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल में जो सिखाया जाता है वे सीखते हैं तथा वैसा ही व्यवहार करते हैं। एक शिक्षक ही अपने विद्यार्थी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि विश्व में केवल भारत ही ऐसा देश है, जहां पर कि शिक्षक अपने शिक्षार्थी को ज्ञान देने के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा भी देते हैं, जो कि एक विद्यार्थी में उच्च मूल्य स्थापित करने में बहुत उपयोगी है। डॉ. सैजल ने कहा कि कंडा-काटल की बाग संपर्क मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कोट में पशु औषधालय भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने ब्रजेश्वर मंदिर कोट में हॉल के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कोट द्वारा प्रस्तुत की मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर नव युवक मंडल कोट शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडा के प्रधानाचार्य संजीव मोदगिल, अध्यापक हेमांक, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोट के अध्यापक जीवानंद शर्मा, लता गौरी, दयाराम वर्मा, कुसुमलता को सम्मानित किया। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, किशोर न्याय बार्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान सत्या ठाकुर, उपप्रधान रमेश ठाकुर, बीडीसी सस्य कृष्णा ठाकुर, पूर्व प्रधान जोगेंद्र शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मदन शर्मा, नायब तहसीलदार कुठाड़ बसंत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
अध्यापक दिवस के अवसर पर वीरवार को धावशा में एक शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने सभी अध्यापक वर्गों को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी अध्यापकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। शिक्षा संवाद में अभिभावकों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी और अभिभावकों को बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी दिखाई गई। इसके अलावा बच्चों को खेल क्रियाएँ व इससे होने वाले लाभ,RTE Act 2019 ,SMC का स्कूल विकास में योगदान स्वास्थ और साफ -सफाई सम्बन्ध बालिका शिक्षा आदि के बारे में जानकारी दी गई। अभिभावक ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की।
अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर पूरे देश के स्तर पर मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के विरुद्ध हिमाचल किसान सभा की जिला कमेटी सोलन द्वारा 5 सितम्बर को प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि जब से भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आई है तबसे ही उसने लंबी लड़ाई के बाद हासिल किए गए मजदूरों के अधिकारों पर हमले करने शुरू कर दिए हैं। इसके अंतर्गत देश में मौजूदा समय में उपलब्ध 44 श्रम कानूनों को बदल कर व उनमे कांट छांट करके उन्हे चार श्रम संहिताओं में बदलने का प्रयास जोरों शोरों से चल रहा है। इस प्रयास में साफ तौर पर सरकार की मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने व बड़े पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा दिखाई दे रही है। किसान सभा इस हमले के विरुद्ध पूरे देश के स्तर पर मजदूरों की रोजी रोटी और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले इन कानूनों को बचाने के लिए मजदूरों के साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ाई लड़ेगी और आम जनमानस को भी साथ लेते हुए इस फैसले के खिलाफ एक बड़ा जनांदोलन तैयार करेगी। इस मौके पर हिमाचल किसान सभा की ओर से जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा, गणेशम कौशल, शीशराम, प्रेम, अशोक, जोगिंदर धीमान, सीटू जिला सचिव एन डी रनोट तथा जिलाध्यक्ष मोहित वर्मा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
वीरवार को साई इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें बच्चों द्वारा कई तरह के नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी और बच्चों ने अध्यापकों को गिफ्ट व कार्ड भी दिए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने इस मौके पर अध्यापकों के लिए कई रोचक खेलों के आयोजन भी किए, जिसका वहां उपस्थित सभी ने खूब आनंद उठाया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने अध्यापकों की भूमिका निभाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर शिव बेकर्स द्वारा केक स्पोंसर किया गया। स्कूल प्रबंधन रमिंदर बाबा ने सभी अध्यापकों व स्कूली छात्रों को इस पर्व की बधाई दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में प्रधानाचार्य प्रीत लाल के कुशल मार्ग निर्देशन में 5 सितंबर अध्यापक दिवस, शिक्षा संवाद व विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम तो बच्चों ने आकर्षक और रंग-बिरंगे पोशाक पहनकर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी अध्यापकों व अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने बच्चों के अभिभावकों के साथ बच्चों की उपलब्धियां,कमियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। वहीं कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों, अध्यापको व छात्रों ने विद्यालय प्रांगण, शौचालय, पानी की टंकियों की सफाई संपन्न कर स्वच्छता पखवाड़े का भी शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से चंपा देवी,रीता सहगल, प्रोमिला देवी,रामप्यारी,उर्मिला,निशा ठाकुर,हेमलता,कांता,सावित्री देवी,मीरा देवी,रमेश तथा प्रवीण कुमार सहित, स्कूल स्टाफ, अभिभावक, सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में शिक्षक दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। तत्पश्चात कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा अध्यापकों के सम्मान के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमे अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंत में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने शिक्षकों के अनमोल योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक एक व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाता है अतः हमें शिक्षकों का सदैव आदर करना चाहिए और उनके योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी।
वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुनिहार में प्रबन्धन विद्यालय समिति द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया ,इसकी अध्यक्षता रणजीत ठाकुर द्वारा की गयी। आम सभा में सबसे पहले विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर ने एस एम सी कमेटी व अभिभावकों के साथ विद्यालय प्रगति के लिए अपने सुझाव साँझा किए व विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। आम सभा मे कई मुद्दों पर चर्चा और विचार विमर्श किये गये। एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि समय - समय पर विद्यालय में आकर अपने बच्चों की पढ़ाई व अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट लेते रहे। अभिभावकों ने आम सभा मे सरकार द्वारा बच्चों को दो सालों से वर्दी न मिलने पर रोष व्यक्त किया। अभिभावकों का कहना था कि सरकार अपने वेतन और भत्ते तो बढ़ा रही है लेकिन बच्चों की वर्दी दो सालों से उपलब्ध नही करवा पा रही है। बच्चे पुरानी व फ़टी हुई वर्दी पहने हुए स्कूल जा रहे हैं। एस एम सी द्वारा अभिभावकों से चर्चा कर बच्चों की पढ़ाई में कोई रूकावट न आए उसके लिए सबकी सहमति से कुछ प्रस्ताव पास किए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर, प्रधान हाटकोट पँचायत सुनीता ठाकुर,उप प्रधान राजेश शर्मा,एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर,उपाध्यक्ष बीना देबी, सदस्यअनिल सोनी,गोपाल चन्द ,पवना,रीना, माला,चंपा,सपना,प्रेमलता व सभी अध्यापक गण व अभिभावक मौजूद रहे।
वीरवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सी.सै.स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का कार्यभार कक्षा बारवी के छात्रों ने संभाला और रंगारंग प्रस्तुतिया दी। कुछ छात्रों ने भाषण द्वारा शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला वही कुछ छात्रों द्वारा दी की नृत्य तथा गायन प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गयी लघु नाटिका देख कर सभी हंस हंस कर लोट पॉट हो गए और अंत में शिक्षकों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया। स्कुल की प्रधानाचार्या गुरप्रीत माथुर ने सभी अध्यापक वर्ग को शिक्षक दिवस की बधाई दी और सभी अध्यापको द्वारा की गयी रैंप वॉक की काफी प्रशंसा की। प्रधानाचार्या ने कहा की शिक्षक वह नहीं जो छात्रों के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठुसे,बल्कि शिक्षक वो होता है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक सुनील गर्ग,दिनेश गर्ग,समीर गर्ग और पीयूष गर्ग भी उपस्तिथ रहे ।
शेड्स संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा वीरवार को अध्यापक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने छात्रों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी व उनको जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में पवन गुप्ता ,एम एल शर्मा ,डॉ. सुरेंद्र परमार उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में अध्यापक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रातः कालीन सभा के उपरांत छात्रों ने इस आयोजन की कमान बड़े ही सुनियोजित ढंग से संभाली। छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों तथा अपने अभिभावकों के समक्ष कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी जिन्हें देखकर उनके अभिभावक व अध्यापक हर्षित हो गए। छात्रों ने अपने उद्बोधन में अध्यापकों का गुणगान कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता,निष्ठा,श्रद्धा और आदर भाव प्रकट किए। अध्यापकों में से महेन्द्र सिंह कौंडल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला और छात्रों को बेहतरीन तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने छोटे और साधारण सटीक उदाहरण देकर बहुत ही उत्प्रेरक संदेश बच्चों को दिया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपना कार्य क्षेत्र शिक्षण को ही चुने क्योंकि यह सबसे उत्तम और श्रेष्ठ कार्य क्षेत्र है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा हुई जिसमें भारी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज शर्मा ने अभिभावकों से अपने बच्चों के प्रति सजग रहने को समय की मांग बताया। प्रवक्ता प्रकाश चंद बट्टू ने अभिभावकों से अपने बच्चों की बेहतरी के लिए समय निकालने का आह्वान किया। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ने अभिभावकों का इतनी संख्या में पहुंचने हेतु अभिनंदन किया और कहा कि दाड़लाघाट पाठशाला में प्रधानाचार्य इंदु शर्मा के कार्यकाल में हर गतिविधि को तवज्जो दी जा रही है,यही कारण है कि अभिभावक भी अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। हेमराज ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां नशे का प्रचलन अधिक बढ़ रहा है और इसे रोकने की हम पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी आ गई है। उन्होंने अध्यापकों को 19, 20 और 21 सितंबर को आयोजित होने वाली चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में अपना सहयोग देने की बात भी कही।प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने प्रबंधन समिति की आम सभा में अभिभावकों को अंबुजा फाउंडेशन द्वारा दिए जा रहे सहयोग के बारे में बताया। इस महासभा में प्रबंधन समिति के सभी सदस्य तथा अधिकांश अभिभावक उपस्थित रहे।
(IPSC Soccer Tourney) RKC, Rajkot and BPS, Pilani will clash in the final of the All India IPSC Soccer Boys U-17 Tournament 2019 being jointly hosted by The Lawrence School, Sanawar and Pinegrove School, Dharampur. The first semi final briskly paced match between BPS, Pilani and BK Birla Pune was a stunner and resulted in BPS winning by 2-0. The match commenced on a cautious but aggressive note with each side not willing to give any chance whatsoever to their opponents. The BK Birla boys did have their moments but could not capitalize on the chances that came their way. Ankit of the winning side got the ‘Player of the Match’. In the second semifinal played between RKC, Rajkot and Welham Boys’ School Dehradun, the lads of RKC also triumphed by a margin of 2-0. The Rajkot lads made inroads in the territory of their opponents from the very beginning of the match thereby leaving them clueless. Two chances came their way and they capitalized on both leaving the Welham boys heart broken. The Welham boys on their part tried their level best to make a comeback but were denied any opportunity by Rajkot lads. Jay Patel of the winning team was awarded the ‘Player of the Match’.
पंजाब सरकार द्वारा मंजूरशुदा स्कीम को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दिया सहयोग केंद्र सरकार ने 2022 तक सबको घर मुहैया कराने (हाउसिंग फॉर ऑल) का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है , इसी की तर्ज पर सीमित आय वर्ग के समान्य वर्ग ( 6 लाख से कम आय वाले) के लिए पंजाब सरकार व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंजूरशुदा पंजाब में पहली बार अफफोर्डबल हाउसिंग के तहत फ्री होल्ड रिहाइशी प्लाट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट व ऐरोसिटी के नजदीक लांच किये गए । डिफेंस, सरकारी /अर्धसरकारी मुलाजिमों , स्पोर्ट्स कैटेगरी , डिसएबल्ड, एन आर आई वर्ग के लिए विशेष कोटा रखा गया है और इन वर्गो में आवेदन के लिए कोई आय की सीमा भी नहीं है। अति किफायती रेट्स पर 187 प्लाट रॉयल एस्टेट अफफोर्डबल हाउसिंग द्वारा यह स्कीम 11 सितंबर तक खुली है व ऍप्लिकेशन फार्म स्टेट बैंक की 60 से अधिक ब्रांचों में भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए mohali.reah.in पर आवेदन कर सकते है । इस स्कीम के अंतर्गत 13 लाख 16 हजार से लेकर 19 लाख 74 हजार रुपये तक की कीमत मे प्लॉट्स (80 गज से लेकर 120 गज ) तक उपलब्ध हैं और सिर्फ 11000 रुपये एप्लीकेशन मनी (रिफंडेबल) देकर अपना भाग्य आजमा सकते हैं। ड्रा 22 सितंबर को निकाले जायेंगे व पोजीशन 6 महीनों में दिया जायेगा । अफफोर्डबल हाउसिंग स्कीम की खासियत होगी सम्मानित जीवन शैली ;सीमित आय वर्गों के लिए यह सुनहरा अवसर है।स्कीम सभी सुख सुविधाएं से सुसज्जित रहेगी - दो टियर सुरक्षा ,स्विमिंग पूल व जिम सहित बिल्ट अप क्लब हाउस , थीम पार्क , प्यूरीफाएड पानी ,आदि ।यह पंजाब की पहली मान्यता प्राप्त अफोर्डेबल टाउनशिप चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ऐरोसिटी के पास ग्रेटर मोहाली में चंडीगढ़ पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित है।
चिन्मय विद्यालय नौणी में अध्यापक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का नाम तमसो मा ज्योतिर्गमय रखा गया था क्यूंकि एक शिक्षक ही है जो व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला कर किया गया। वहीं बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समा बांधा। इसके बाद सभी अध्यापकों से केक कटवाया गया। बताया जा रहा है कि यह केक 25 किलो का था। इसके बाद जमा दो की छात्रा शिंजनी व ऋषभ के द्वारा मधुर आवाज में गीत गाया गया । कार्यक्रम के दौरान अनेक मनोरंजक खेलों का बी आयोजन किया गया जिसका यहां उपस्थित सभी अध्यापकों व बच्चों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकों को उनके श्रेष्ठ कार्य करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभोजीत घोष के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभोजीत घोष ने सभी बच्चों का इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सदा अपने गुरुजनों का आदर करने को कहा।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में 5 सितंबर यानि की शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होनें बच्चों को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है के विषय में बताया और कहा कि माता पिता जन्म देते हैं जबकि गुरु हमे जीवन देता है। शिक्षा संवाद पर बात करते समय मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भूस्खलन जैसी आपदाओं से बच्चों को सावधान करने की सलाह दी तथा अभिभावकों को 5वीं व 8वीं कक्षा में इस सत्र से वार्षिक परीक्षा हिमाचल शिक्षा बोर्ड संचालित करेगा के विषय से भी अवगत करवाया।इस अवसर पर समस्त अभिभावक,स्कूल के समस्त अधिकारी,एसएमसी के सदस्य व बच्चे उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन में वीरवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में कविता, भाषण, समूह गान व नृत्य के साथ-साथ उपनाम देते हुए अध्यापकों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व कार्यकारिणी व पंचायत उपप्रधान त्रिलोक ने अध्यापकों को सम्मानित किया। 11:00 बजे से 2:00 बजे तक शिक्षा संवाद अभिभावकों व अध्यापकों के साथ चलता रहा। इतिहास प्रवक्ता अमर सिंह ने शिक्षा संवाद का उद्देश्य बताते हुए अपने वक्तव्य में बताया कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए समय-समय पर अभिभावकों को अध्यापकों से मिलते रहना चाहिए व बच्चों के बेहतरीन कार्य के लिए हम सबको प्रयास करते रहना चाहिए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि हम सभी विद्यालय के विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य के लिए प्रयासरत रहेंगे।
BPS Pilani, Welham Boys, RKC Rajkot and BK Birla in Last Four BPS Pilani, Welham Boys, RKC Rajkot and BK Birla entered the last four stage in the ongoing All India IPSC Soccer Boys U-17 Tournament 2019 being jointly hosted by The Lawrence School, Sanawar and Pinegrove School, Dharampur. The league match between Miles Bronson Residential School, Guwahati and the Lawrence School, Sanawar resulted in a draw at 1-1. Vardaan Sood of the Lawrence School won the ‘Player of the Match’ award. The match between Daly College, Indore and APS Dagshai resulted in victory for Daly College at 3-1. Daksh Patni of the winning side won the ‘Player of the Match’ award. The match between Emerald Heights and Phoenix Public school resulted in a draw at 0-0. Mandeep of Emerald Heights was declared the ‘Player of the Match’. In the quarter finals matches played between BPS Pilani and Sainik School, Kunjpura resulted in victory for BPS. Sahil of the winning side got the ‘Player of the Match’ award. In the second quarter final played between Emerald Heights and Welham Boys, the tie breaker decided Welham Boys as the winner at 3-1. Shubham Patel of Emerald Heights was declared the ‘Player of the Match’. The third quarter final played between BK Birla, Pune and Pinegrove School, Dharampur was decided by penalty shoots. BK Birla won by 5-4. Swaraj of the winning side got the ‘Player of the Match’ award. In the last quarter final match between Pravara Public School and RKC, Rajkot, RKC triumphed by 8-2. Sneh Salet of the winning side got the ‘Player of the Match’ award
बुधवार को शेड्स संस्थान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के विद्यार्थियों में खेल की रूचि बढ़ाने व उनको खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने शार्ट पुट, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, बॉलीबाल, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, व कई अन्य खेलों में भाग लिया। इसी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगता के अंत में संस्थान की चेयरमेन सुनीता ठाकुर व निर्देशक नारायण सिंह ठाकुर ने विजेता बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


















































