साई इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दूसरी से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए एक इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार अलग-अलग सदनों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों से खेल, साहित्य, गणित और विज्ञान के प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने सवालों के तेजी से जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह प्रतिभागियों के लिए एक बहुत ही जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता थी। हालांकि, सभी सदनों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में मून हाउस ने पहला और अर्थ हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया।
दाड़लाघाट को विकास खंड कार्यालय की सौगात मिल गई है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में दाड़लाघाट को विकास खंड बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। विकास खंड में बीडीओ सहित कुल 14 पदों के सृजन को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे दाड़लाघाट क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। दाड़लाघाट विकास खंड में कुल 30 पंचायतों को शामिल किया गया है। अभी तक ये पंचायतें कुनिहार विकास खंड में शामिल थी।गौरतलब है कि इस मांग को पूरा होने के लिए दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण बेसब्री से इंतजार कर रहे थे,अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री द्वारा अर्की में एक जनसभा में की गई बीडीओ ऑफिस खोलने की घोषणा को लगभग 1 साल 1 माह बाद इस मांग को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई।गौर रहे कि बीडीओ कार्यालय से संबंधित कार्यों को निपटाने के लिए क्षेत्रवासियों,पंचायत प्रतिनिधियों को बीडीओ कार्यालय खुलने से यहां से करीब 30 किलोमीटर के सफर से छुटकारा मिल जाएगा।जबकि दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायतों के लोगों का कहना है कि दाड़लाघाट करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु है।दाडलाघाट उप तहसील की 25 पंचायतों का विकास खंड कार्यालय वर्तमान में कुनिहार में है।बैरल व मांगल पंचायतों को कुनिहार 80 से 90 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसलिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दूसरे बीडीओ कार्यालय को दाडलाघाट में खोले जाने से क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर सुविधा मिलेगी।गौरतलब है कि कुनिहार विकास खंड बहुत बड़ा विकासखंड है,जिसमें 64 पंचायतें शामिल हैं।
कसौली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी नेता और समाजसेवी हरमेल धीमान का जनसंपर्क अभियान जोरशोर से चला हुआ हैं। जिस तरह का जन समर्थन हरमेल धीमान को मिल रहा है, वो भाजपा- कांग्रेस दोनों के लिए खतरे की घंटी है। * हरमेल धीमान आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों को लेकर जनता के बीच जा रहे है और उनकी छोटी छोटी सभाओं में भी खूब भीड़ दिख रही है। * कसौली से जीत की हैट्रिक लगा चुके स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल की मुश्किल बढ़ती दिख रही है, दरअसल हरमेल धीमान भाजपा छोड़कर ही आम आदमी पार्टी में आएं है और डॉ सैजल की कार्यशैली पर सीधे सवाल उठा रहे है। * लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहे कसौली में पंद्रह साल से भाजपा काबिज है। कांग्रेस में जहां अंतर्कलह है वहीं भाजपा को सत्ताविरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कसौली में हरमेल धीमान की मौजूदगी इस मुकाबले को रोचक बनाने वाली है।
कंधर में एक बोलेरो कैंपर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देर रात पेश आया। हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया।हादसे में घायल व्यक्ति को बिलासपुर अस्तपाल में उपचार के लिए लाया गया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 10 बजे बाबू राम पुत्र गज्जन निवासी बोई एचपी-62-सी-0672 बोलेरो कैंपर चला रहा था व इसके साथ अन्य दो व्यक्ति मस्तराम और निक्कू राम बैठे थे जो कि कंधर से जा रहे थे कि अचानक कंधर के समीप दवारालू कैंची पर बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी,जिसमें मस्त राम की मौके पर ही मृत्यु हो गई,जबकि बाबू राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।इधर,आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी व पुलिस दल देर रात घटनास्थल पर रवाना हो गया।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लापरवाही और तेज रफ्तार का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।उन्हाेंने कहा कि पुलिस ने दोनों व्यक्ति का शव अर्की अस्तपाल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।उन्होंने बताया कि जबकि एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
विधानसभा क्षेत्र अर्की के दाडलाघाट में हाल ही में कैबिनेट में खंड विकास कार्यालय के खोलने के निर्णय को लेकर क्षेत्र की करीब 25 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक पंचायत सभागार दाड़ला में हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य दाड़ला वार्ड हीरा कौशल ने की।जबकि जिला परिषद सदस्य धुन्दन भुवनेश्वरी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही।बैठक में निर्णय लिया कि 28 सितंबर को पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात कर कैबिनेट में दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय की मांग को मंजूरी प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का धन्यवाद करेगा।बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिमला में मुख्यमंत्री से इसकी अधिसूचना जल्द से जल्द करने का आग्रह भी किया जाएगा। बैठक में पंचायत उपप्रधान हेमराज ठाकुर ने कहा कि दाड़लाघाट में कॉलेज का भवन निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भवन का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में नियमित डॉक्टरों के आदेश किया जाए,ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य हीरा कौशल,भुवनेश्वरी शर्मा,प्रधान बंसी राम भाटिया,कृष्ण देव, ओम् प्रकाश शर्मा,कर्म चंद,बलदेव सिंह,नोख राम,जगत राम,रीना शर्मा,रीता शर्मा,उर्मिला,नर्वदा,उपप्रधान हेम राज ठाकुर,श्याम लाल,नरेन्द्र,खेम राज़,सीता राम,खेम राज़,पृथ्वी सिंह,मोहन सिंह,कैलाश चंद,वार्ड सदस्य:-मस्त राम,अमरदेई,नेम चंद,उमेश,सचिव धनीराम,पवन शर्मा मौजूद रहे।
अर्की के सामुदायिक भवन में अर्की कांग्रेस का महिला सम्मेलन ब्लॉक कांग्रेस अर्की महिला विंग की अध्यक्षा विमला ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया . इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे . उन्होने सम्मेलन में उपस्थित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है . उन्होने कहा कि उनके अपने आठ माह के कार्यकाल में विधानसभा में अर्की विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों की समस्याओं का उठाया है ! उन्होने कहा कि माईनिंग फंड की पिछले चार वर्षाें से एक भी बैठक नहीं हुई थी तथा यह फंड प्रदेश के सभी हिस्सों में जा रहा था जबकि इस फंड के उपयोग का पूरा हक अर्की विधानसभा क्षेत्र का बनता है . अवस्थी ने कहा कि उन्होने इस बारे में विधानसभा क्षेत्र में अपनी बात रखी जिस पर माईनिंग फंड कमेटी का पुर्नगठन हुआ तथा उन्हें भी इसका सदस्य बनाय गया . उन्होेने कहा कि इस फंड से उनके प्रयासों से अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 करोड़ 83 लाख रू की राशि मुहैया करवाई गई है . उन्होने कहा कि आज बेरोजगारी व महंगाई अपनी चरम सीमा पर है परंतु प्रदेश सरकार इन समस्याओं के प्रति उदासीन रही है ! उन्होने कहा कि इन समस्याओं से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो दस गारंटियां दी हैं उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तुरंत लागू किया जाएगा . उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही तीन सौ यूनिट बिजली निःशुल्क दी जाएगी . इसके साथ ही पुरानी पैंशन को बहाल करने तथा पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की कांग्रेस नं गारंटी दी है . इसके अलावा पशुपालकों से रोजना दस लीटर दूध खरीदा जाएगा . जैविक खेती को बढ़ाने के लिए दो रू किलो गोबर खरीदा जाएगा तथा 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रू मासिक दिया जाएगा .
नगर पंचायत अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में होने वाली रामलीला के मंचन को लेकर रामलीला क्लब के सदस्यों द्वारा कलश स्थापना के साथ झंडा पूजन कर हवन किया गया। इस दौरान रामलीला क्लब अर्की के सदस्यों द्वारा भजन-कीर्तन कर राम मंदिर अर्की में झंडा चढाया गया व शिव चामुंडा परिसर, काली माता, शिव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित देवधार में शीष नवाए । इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यूथ रामलीला क्लब अर्की द्वारा रामलीला का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दशहरे तक चलेगा तथा राजतिलक के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जायेगा । उन्होंने बताया कि क्योंकि यह क्लब इस वर्ष अपने चौदह वर्ष पूर्ण कर रहा है। जिसको लेकर यह भंडारा किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि अगली रामलीला के मंचन हेतु नए क्लब का भी गठन किया जा चुका है । जिसमें सुशील गुप्ता को प्रधान व चमन भारद्वाज की उपप्रधान चुना गया है । उन्होंने बताया कि रामलीला के पहले दिन रामलीला का मंचन शिव संवाद से लेकर राम जन्म तक चला । जिसमें विष्णु दरबार, वेदवति-रावण संवाद सहित अन्य रोमांचक दृश्य मंचित किये गए। इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के नवनियुक्त प्रधान सुशील गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनोज सोनी,सन्दीप सोनी जट्ट अजय रघुवंशी, विजय भारद्वाज, नागेश भारद्वाज, राहुल गौतम सहित अन्य मौजूद रहे ।
पाइनग्रोव स्कूल के परिसर में भव्य एवं अनेकानेक अन्तरंग खेल सुविधाओं से परिपूर्ण ‘विंग कमांडर एस एस ज्ञानी स्मारक खेल केंद्र’ बनकर तैयार है, जिसका विधिवत उदघाटन रविवार 25-09-2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवम् आयुष मंत्री डॉ राजीव सहजल की उपस्थिति में किया गया। इस सुअवसर पर पाइनग्रोव स्कूल द्वारा एक और दुर्लभ उपलब्धी की ओर कदम बढ़ाया गया है। विद्यालय के 24 विद्यार्थियों, जिनमें 16 लड़के एवं 8 लड़कियाँ हैं तथा 2 अध्यापिकाओं क्रमशः मिस रोज़ामान, मिस वेणी नेगी तथा स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक राणा सहित कुल 27 सदस्यों का एक ‘एवरेस्ट आरोहण पर्वतीय दल’ माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप को आरोहित करने के लिए 25-09-2022 की सुबह विद्यालय के कार्यकारी निदेशक केप्टन ए जे सिंह द्वारा ‘फ्लैग ऑफ’ के अगले क्षण कूच कर गया। इस अवसर पर विद्यालय की स्पेशल एजुकेटर मिस श्रिया,प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलीमेंट्री डॉ किरण अत्री, हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी एवं हैड ऑफ़ पेस्टोरल केयर सुनील वर्मा भी उपस्थित रहे। विदित रहे कि इससे पहले भी पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों का एक दल दक्षिणी अफ्रीका के सर्वोच्च शिखर ‘किलिमंजारो’पर चढ़ाई कर चुका है। माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण के पहले दिन यह ‘एवरेस्ट आरोहण पर्वतीय दल’ पाइनग्रोव स्कूल से दिल्ली एवं दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरेगा। काठमांडू में ‘एडवेंचर पल्स’ की ओर से स्वागत किया जाएगा एवं थमेल में स्थित हवाई अड्डे के होटल में आगे की यात्रा का ब्यौरा दिया जाएगा। ‘एवरेस्ट आरोहण पर्वतीय दल’ दूसरे दिन रमैचैप पहुँचकर लुक्ला के लिए उड़ान भरेगा। लुक्ला का तेनजिंग हिलेरी हवाई अड्डा दुनिया की सबसे चुनौतिपूर्ण हवाई पट्टियों में से एक है। लुक्ला से फाक्डिंग के लिए लगभग तीन घंटों के सुन्दर पैदल ट्रैक भी इसी दिन तय किया जाएगा। तीसरे दिन फाक्डिंग से खूबसूरत दूधकोसी नदी, नक्काशीदार मणि पत्थर, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान , रंगीन बौद्ध प्रार्थना झंडों के मध्य होते हुए नामचे का ट्रैक तय किया जाएगा। चौथे दिन नामचे से थम्सेरकू और कोंग्डेरी की बर्फ से ढकी पहाड़ियों से होते हुए सिनागबोचे की ओर कूच किया जाएगा जो कि 3800 मीटर पर स्थित है। समुद्र तल से इतनी उंचाई पर यह पहली रात होगी जहाँ हवा में कम ऑक्सीजन का आदि होने के लिए सार्वभौमिक स्वीकृत तरीका अर्थात ‘ऊँचा चढ़ना और कम सोना’ का अभ्यास प्रारम्भ किया जाएगा। यहाँ के सुप्रसिद्ध शेरपा सांस्कृतिक संग्रहालय का दौरा भी किया जाएगा। पाँचवे दिन का ट्रैक फुकीथांगा नदी के किनारे से विस्तृत रोडोडेड्रोन जंगलों से होते हुए, बर्फ से ढके पर्वतों को दिनभर निहारते हुए एवरेस्ट के करीब होने का एहसास दिलाता है। इस ट्रैक के मध्य खुम्बू क्षेत्र के सबसे प्राचीन एवं पवित्र ‘तेंगबोचे मठ’ में प्रार्थनाओं में भाग लेकर भिक्षुओं एवं लामाओं का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है। छठे दिन इम्जाकोहल नदी एवं इसके विस्तार में फैले विशाल पहाड़ी ढलानों से होते हुए 4252 मीटर पर स्थित डिंगबोचे गाँव तक का ट्रैक तय किया जाएगा। सातवें दिन दुनिया के चौथे सबसे ऊँचे पर्वत ‘बिंदु लोहत्से’ तथा दुनिया के पाँचवे सबसे ऊँचे पर्वत ‘मकालू’ होते हुए अम्दाबलम, द्वीप शिखर, बरुन्त्से, लोबुचे पूर्व और थमसेरकू तक का सफ़र तय करके हाई एल्टीटयूड मेडिसन पर एक घंटे का सत्र आयोजित किया जाएगा। आठवें दिन हल्की बर्फ एवं हिमनदों को पार करते हुए, अनेक सुप्रसिद्ध पर्वतारोहियों के स्मारकों को निहारते हुए 4930 मीटर की उंचाई पर स्थित लोबुचे पहुँचेगे। यहाँ पहुँचकर पर्वतारोहियों को असीम उत्साह मिलता है क्योंकि वे अपने आप को बेस कैंप से मात्र एक दिन पीछे पाते हैं। नौवें दिन पाइनग्रोव स्कूल का यह ‘एवरेस्ट आरोहण पर्वतीय दल’ 5360 मीटर की समुद्र तल से ऊँचाई अर्थात बेस कैंप पर पहुँचेगाऔर अपनी सफलता को कैमरे में कैद करके, जश्न मनाकर नाश्ते हेतु गोरक्षप तक लौटेगा। इसके पश्चात अगले दिन उन सभी पूर्व वर्णित पहाड़ों, नदियों के तटों, पगडंडियों, ग्लेशियरों से होते हुए वापस आने का दौर शुरू होगा। इसी क्रम में फेरीच, नामचे, लुक्ला, काठमांडू, दिल्ली होते हुए लगभग पन्द्रहवें दिन यह दल गौरवमयी मुस्कान के साथ, एवरेस्ट पर पाइनग्रोव स्कूल का झंडा लहराकर वापस पहुँचेंगे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार अमृत महोत्सव समारोह समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा सोमवार को सैन्य बलिदानी परिवार सम्मान समारोह का आयोजन ज्वालामुखी में किया गया, जिसमें भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भैया जी जोशी सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारणी आरएसएस द्वारा प्रदेश के शहीद सैनिक परिवारों को सम्मानित किया गया, जिसमें नवंबर 2019 में सियाचिन ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए जिला सोलन के कुनिहार दोची गांव के मनीष के परिवार को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आज शहीद मनीष के पिता रामस्वरूप ठाकुर व माता मीरा देवी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भैया जी जोशी के हाथों ग्रहण किया। गौर रहे कि कुनिहार के दोची गांव का 22 वर्षीय सैनिक मनीष सियाचिन ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आकर देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया था, जिससे पूरा कुनिहार क्षेत्र गमगीन हो गया था।
51 कलश से बददी में निकाली कलश यात्रा सचिन बैंसल। बद्दी बद्दी के न्यू सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर बद्दी में कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें माताओं व बहनों ने 51 कलश सिर पर उठाकर सब्जी मंडी से बद्दी की प्राचीन बाउड़ी पर गए और वहां से जल भरकर साईं रोड से होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे, जहां विधिवत रूप से मां की पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति स्थापित की गई। सब्जी विक्रेता कृष्णा ने बताया कि नवरात्रों में हर वर्ष की तरह माता की मूर्ति सब्जी मंडी में विराजमान की जाती है और लगातार नाै दिन तक सुबह शाम माता की पूजा-अर्चना की जाएगी और रोजाना शाम को माता का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे वाले दिन माता की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा और उस रात माही रोपड़ वाले माता का जागरण करेंगे, उसके पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा भगत, उपेंद्र, जुगल, रमेश, दिनेश, भारती, राजेश, कुलदीप, हरिप्रसाद, पाला, जितेंद्र भगत और केरु मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज, कालूझंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 'वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे', बड़े हर्षोलास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष की थीम; 'फार्मेसी यूनाइटेड इन एक्शन फॉर अ हेअल्थीर वर्ल्ड' विषय पर आधारित था, जिसमें छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन, डांस, स्किट के साथ कई मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद (शिमला) के अध्यक्ष, गोपाल कृष्ण शर्मा मुख्यातिथि सहित हिमाचल के ड्रग इंस्पेक्टर, अक्षय कुमार, मोहित गुप्ता फाउंडेशन (चंडीगढ़) के संस्थापक मोहित गुप्ता, संजीवनी डेंटल हॉस्पिटल बद्दी से डॉ. भावना शर्मा और डॉ. पूजा सैनी व तक्षवी मेडिकल हेल्थकेयर बद्दी से राहुल सैनी सहित कई अतिथिगण विश्वविद्यालय में उपस्थित रहे। विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2022 के विशेष अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय परिसर में जनरल और डेंटल चेकअप के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर के दौरान आसपास के गांवों जैसे नानकपुर, खेड़ावाली, शेरा और कालूझंडा सहित आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों सहित लगभग 200 लोगों ने मुफ्त दवाओं के साथ मुफ्त चिकित्सा परामर्श भी प्राप्त किया। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने 'वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपने विषय-धारा के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया और समाज कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
*खेल परिसर का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में पाइनग्रोव विद्यालय के खेल केंद्र का लोकार्पण किया। इस परिसर का निर्माण 18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पाइनग्रोव विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को पाइग्रोवः तब और अब विषय पर एक चित्रात्मक बुकलेट प्रकाशित करने का सुझाव दिया ताकि लोगों को इस विद्यालय की विकासात्मक यात्रा की जानकारी उपलब्ध हो। उन्होेंने कहा कि वर्तमान में यह विद्यालय न केवल क्षेत्र बल्कि देश का भी एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह ने यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत के बल पर सपने साकार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहा है। कैप्टन ए.जे. सिंह की विद्यार्थियों को प्रेरित करने की प्रतिभा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का उनका यह गुण विद्यार्थियों का पथ प्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह के समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण ही प्रदेश में विश्व स्तरीय अधोसंरचना वाला यह प्रमुख संस्थान स्थापित हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस खेल परिसर में तीन बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, 25 मीटर लंबा स्वीमिंग पूल, शूटिंग रेंज, इंडोर जिम, बिलयर्ड कोर्ट इत्यादि हैं। यह खेल परिसर स्कूल के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। यह विद्यार्थियों का सौभाग्य है कि वे इस विश्व स्तरीय संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान निरंतर प्रगति करेगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस खेल परिसर की स्थापना में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले समर्पित कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पाइनग्रोव देश के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में से एक है। संस्थान प्रबंधन द्वारा हमेशा यह सुनिश्चित किया जाता है कि विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में विद्यालय ने शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उच्च मानक स्थापित किए हैं। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए.जे. सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 1991 में 18 विद्यार्थियों के साथ 6 कमरों में शुरू किए गए इस विद्यालय की गौरवशाली यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफल यात्रा का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों और अभिभावकों के विद्यालय के प्रति विश्वास को जाता है। उन्होंने कहा कि एक संस्थान की सफलता केवल उसकी बुनियादी ढांचे से नहीं बल्कि उसकी शैक्षणिक गुणवता और संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाली सकारात्मक वातावरण पर निर्भर करती है। इस अवसर पर सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के वीडियो संदेश का भी प्रसारण किया गया। इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, रेरा के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी, विशेष सचिव राजेश्वर गोयल, उपायुक्त कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, समीक्षा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार मेला कमेटी बनिया देवी के प्रधान धनीराम तनवर एवं पुरी कार्य कारणी ने संयुक्त बयान में कहा है कि कुनिहार के बनिया देवी मंदिर के प्रांगण में साल 2019 में कार्यकारिणी के अथक प्रयास पर पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के पूर्व विधायक स्व राजा वीरभद्र सिंह से प्रार्थना करके वहां पर मंच बनाने के लिए ढाई लाख रुपए स्वीकृत किए थे, जिससे उनकी विधायक निधि से यहां पर एक मंच का निर्माण किया गया था, लेकिन किसी शरारती तत्वों को यह रास नहीं आया और वहां पर लगाई गई। स्व. राजा साहब की उद्घाटन पट्टिका को तोड कर वहां से ले गए, जिसके कारण मेला कमेटी सहित पूरे क्षेत्र में लोग इस कृत्य की घोर निंदा कर रहे हैं और लोगों में बहुत रोष व्याप्त है कि ऐसी ओछी हरकतें राजनीतिक कारणो से की गई है। कमेटी प्रधान धनीराम तनवर ने कहा कि इस कृत्य से आहत होकर मेला कमेटी प्रधान पद से त्यागपत्र दे रहा हूं और पुलिस प्रसासन से शिकायत कर ऐसा कृत्य करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जाएगी।
सोलन : राजपुरा में सामान्य सेवा केंद्र बनने से ग्रामीणों को हाेंगी सभी सुविधाएं उपलब्ध-वीरेंद्र कंवर
2.40 करोड़ की लागत से अनाज मण्डी विस्तारीकरण का किया उद्घाटन फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन और मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गत सांय नालागढ़ में 02.40 करोड़ रुपए की लागत से अनाज मण्डी विस्तारीकरण का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत राजपुरा में 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत घर में सामान्य सेवा केंद्र का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत राजपुरा में मिनी सचिवालय बनने से स्थानीय ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में अनाज मंडी का विस्तारीकरण होने से अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों को फसलों का विक्रय करने में अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान व बागवानों की सुविधा के प्रति सजग रही है। गत वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की विभिन्न मण्डियों में किसानों व बागवानों की सहूलियत के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की गई है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश में ग्राम पंचायतों के विकास के लिए लगभग 02 हजार करोड़ व्यय किए गए है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की गई, जिसे अब 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है तथा 70 प्रतिशत लोग कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में अपनी आजीविका चलाते हैं। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व इससे जुड़े क्षेत्रों का लगभग 13.62 प्रतिशत योगदान है। प्रदेश में 9.97 लाख किसान परिवार है और 9.44 लाख हेक्टेयर भूमि पर काश्त की जाती है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने तथा बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि प्रदेश के किसानों-बागवानों की आमदनी में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली निःशुल्क प्रदान की जा रही। महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में 50 प्रतिशत किराए में छूट दी गई है जिससे लोगों का जीवन सरल बना है। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा, ज़िला परिषद सदस्य सर्वजीत कौर, बीडीसी अध्यक्ष बलविन्द्र कौर, स्थानीय प्रधान सुरेन्द्र पाल, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, मार्केट बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृषि उपज मंडी विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वेद्य, भाजपा मंडाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, कृषि उपज विपणन समिति के सचिव रविंद्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ गौरव धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
नालागढ़ पहुँचने पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए गए। इस सन्दर्भ में जन सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जसपाल सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री या तो नालागढ़ अस्पताल में डॉक्टर लाओ नहीं तो वापस जाओ। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपना था लेकिन हमें पहले ही रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि हमे काले झंडे मजबूरी में दिखने पड़ रहे हैं, हमें कोई काले झंडे दिखाने का कोई शौक नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की दशा बहुत ही दयनीय है, कोई भी डॉक्टर यहां नहीं है जिस कारण मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मरीज़ों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं यदि मरीज प्राइवेट अस्पताल में जाते हैं तो उन्हें अपनी जेब काफी हल्की करनी पड़ रही है। इसलिए पहले अस्पताल में डॉक्टर लाओ या फिर वापस जाओ के कारण हमने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए।
सोलन हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई संबद्ध सह-शैक्षिक पूरी तरह से आवासीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाइनग्रोव स्कूल न केवल अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम के लिए बल्कि विभिन्न अनुभावनात्म्क सीखने की गातिविधियों में शामिल करके ध्वनि बौदधिक व्यक्तिगत भावनात्म्क और सामाजिक विकास वाले व्यक्तियों को विकसित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच मजबूत मूल्य प्रणाली विकसित करने के लिए देश भर में अच्छी तरह से जाना जाता है | विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करके एक जिम्मेदार नागरिक और दयालु इन्सान बनें | यह वास्तव में एक दिल को छू लेने वाला क्षण था जब छात्र संगठन ने इस अवसर पर अपनी इच्छा से श्रमदान और सेवा की पेशकश की और कुछ दिनों में उद्धाटन किए जाने वाले विश्व स्तरीय खेल केंद्र के स्वच्छता अभियान को चलाने में श्रम बल की सहायता की | पाइनग्रोव स्कूल, सोलन में एक अद्भुत खेल केंद्र बनाया गया जिसका उद्घाटन 25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा | इस अद्भुत परिसर में तीन स्क्वैश कोर्ट, तीन बैडमिंटन कोर्ट, एक इंडोर बास्केटबाल कोर्ट, सह जिम्नास्टिक हाल, एक इंडोर हीटेड 25 मीटर स्विमिंग पूल, एक मल्टी जिम, एक ग्यारह – लेन शूटिंग रेंज, एक आठ –टेबल टी-टी हाल, एक बिलियर्ड्स रूम, एक योगा हाल, एक क्लाम्बिंग बाल, एक अन्य रूफटाप बास्केटबाल कोर्ट और पैडल टेनिस के लिए दो पिकल कोर्ट बनाए गए हैं | सभी विद्यार्थी एवं अध्यापक रविवार दिनांक 25-09-2022 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं जिसके पश्चात वे सभी सुविधाओं से भरपूर इस खेल केंद्र का लुत्फ़ उठा पाएँगे | उद्घाटन दिवस अर्थात रविवार दिनांक 25-09-2022के लिए रंगारंग कार्यक्रमों एवं अन्य तैयारियों को अंजाम दे चुका विद्यालय परिवार उस हसीन, सुखद एवं गौरवमयी क्षण की प्रतीक्षा में है |
हिमाचल प्रदेश सी एंड वी अध्यापक संघ जिला सोलन के अध्य्क्ष कमल चंद व वरिष्ठ उपाद्यक्ष जीत रघुवंशी ने प्रदेश मुख्यमंत्री से मांग की है कि एनसीईआरटी की सिफारिश की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कला विषयों को अनिवार्य विषयों के साथ जोड़ा जाए । राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कला विषय को सभी स्कूलों में पहली से बारहवीं तक अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने की सिफारिश की है बाल्यकाल से ही कला विषय की अनिवार्यता को देखते हुए कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक इस विषय को पढ़ाया जाए, वर्तमान समय में कला विषय बच्चों को माध्यमिक स्तर पर शुरू किया जाता है जिसमें कला के प्रति रुचि पैदा करना मुश्किल होता है । यदि कला विषय को रुचिकर बनाना है तो पाठ्यक्रम में सुधार एवं प्रथम कक्षा से कला विषय को अनिवार्य विषय बनाया जाए तथा व्यवसायिक विषयों के साथ ना जोड़ा जाए।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय (बीडीओ) खोलने की घोषणा की थी, जिसे आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस मांग को मंजूरी प्रदान कर दी गई। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बीडीओ कार्यालय में आवश्यक पदों के सृजन और भरने के साथ नया विकास खंड कार्यालय खोलने को लेकर निर्णय लिया गया। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि प्रदेश कैबिनेट में बीडीओ आफिस की घोषणा पर मोहर लगाने पर वे खुशियां मना रहे है। गौर रहे कि अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भी इस मसले को दो बार विधानसभा में उठाया था। साथ ही स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी इस मांग को पूरा करने को लेकर कई मर्तबा प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रियों से गुहार लगाई थी, जिसको लेकर आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में खंड विकास कार्यालय को लेकर मुहर लग गई है। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, भाजपा राज्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, ओपी गांधी, बालक राम शर्मा, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल, बंसीराम भाटिया, रीता शर्मा, कृष्ण चंद भट्टी, हेम राज ठाकुर, नरेंद्र हांडा, श्याम सिंह चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा व राकेश सहित स्थानीय लोगों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय खोलने की मंजूरी को लेकर धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में बीडीओ ऑफिस की इस घोषणा को सरकार ने पूरा करके स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को घर द्वार सुविधा दे दी है।
टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर टीमों का किया गठन बाल भारत संस्था नालागढ और बद्दी में अभियान के तहत कर रही सहयोग सचिन बैंसल। बद्दी (सोलन) बीबीएन में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बाल रक्षा भारत को जोड़ा गया है। बाल रक्षा भारत की ओर से नालागढ़ और बद्दी अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सहयोग किया जा रहा है। यह सभी टीमें लोगों से टीबी से संबंधित जानकारी लेंगी और टीबी रोगियों का पता लगाएगी। लंबी खांसी और बलगम की शिकायत होने पर रोगियों की संबंधित अस्पताल में जांच की जाएगी। वहीं, लोगंो को स्वयं जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। सरकार ने टीबी मुक्त करने के लिए 2024 को लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शुरूात की है। अभियान के तहत लोगो ंको जागरूक किया जा रहा है। वहीं, इससे क्षय रोगियों का भी पता लग जाएगा। इसके साथ एक्टिव केस की भी जानकारी मिल जाएगी। समाजिक संस्था बाल रक्षा भारत को सदस्यों को इस अभियान के लिए प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी मुक्त रस्तोगी और बद्दी में एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने संस्था की ओर से शुरू किए गए अभियान का शुभारंभ किया। प्रचार-प्रसार सामग्री के वितरण से जागरूक करने तथा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य भी बताए। बाल रक्षा भारत संस्था के संचालक अनूप निर्मोही, जसंवत सिंह, खेमपाल, समाज सेवी दिनेश चंद, सचिन, बिंदिया व किरण चड्ढा ने बताया कि यह संस्था पिछले सात वर्ष से बीबीएन में कार्य कर रही है। वर्तमान में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य परिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने का कार्य कर रही है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जिला सोलन के दाड़लाघाट के एक युवा चित्रकार ने अर्की के राज्य स्तरीय सायर मेले में पांच मिनट के भीतर एक लाइव स्पीड पेंटिंग बनाकर लोगों का मन मोह लिया व खूब वाहवाही लूटी।अर्की के राज्यस्तरीय सायरोत्सव में युवा चित्रकार द्वारा बनाई गई लाइव स्पीड पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही।युवक चित्रकार इससे पहले भी कई अद्भुत पेंटिंग बनाकर लोगों का दिल जीत रहा है।वही कुछ दिनों पूर्व सोलन में आयोजित सोलन उत्सव में भी इस चित्रकार ने पांच मिनट के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की लाइव स्पीड पेंटिंग बनाकर लोगों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगो के दिलों में जगह बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। दाड़लाघाट पंचायत से संबंध रखने वाले चेतन कश्यप पुत्र हेम चंद कश्यप द्वारा अद्भुत पेंटिंग बनवाने के लिए लोगों का चेतन कश्यप से संपर्क किया जा रहा। युवक चित्रकार चेतन कश्यप ने बताया की उन्हें पेंटिंग का बचपन से ही शौक था ओर पहले तो वो इसे शौक के लिए करते थे, लेकिन वह इसमें ही अपना पेशेवर बनाने चाहते थे। इसलिए घर बैठकर उनके दिमाग में जो भी चित्र समझ आए उनकी पेंटिंग बनाते रहे। धीरे-धीरे जनून बढ़ता गया और तरह तरह की पेंटिंग बनाने का उत्साह बढ़ गया।उन्होंने कहा कि हर पेंटिंग का अलग महत्व है। उन्होंने सोशल इशू को लेकर या लुटरू महादेव अर्की धार्मिक स्थल को लेकर पेंटिंग बनाई हैं। वहीं,दाड़ला के साहिल शर्मा, दिनेश शर्मा, सोनू, विकास व निशांत गुप्ता ने बताया कि चेतन कश्यप बहुत अच्छी पेंटिंग बनाते हैं। चेतन कश्यप ने राज्य स्तरीय सायर मेले अर्की में हंसराज रघुवंशी व सोलन उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पांच मिनट के भीतर तैयार की गई लाइव स्पीड पेटिंग बनाकर उपस्थित मुख्यातिथि व दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई अद्भुत पेंटिंग बनाई हैं। दाड़लाघाट के स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दाड़ला में एक उभरते कलाकार हैं और आने वाले समय में चेतन कश्यप का नाम काफी बड़े कलाकारों में भी हो सकता है। राज्य स्तरीय सायर मेले अर्की में तैयार की हंस राज रघुवंशी की पेंटिंग की तीन दिवसीय मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार हंसराज रघुवंशी की पांच मिनट के भीतर तैयार की लाइव स्पीड पेंटिंग को उपहार स्वरूप भेंट की, जबकि अर्की तहसील से संबंध रखने वाले मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी ने चेतन कश्यप की पेंटिंग देखने के पश्चात उन्हें हाथ व गले मिलाकर उनका सम्मान किया। चेतन कश्यप ने कहा कि इसमें उनके माता-पिता का भी बहुत बड़ा श्रेय है। उन्होंने बचपन से ही उनकी कला को प्रोत्साहित किया है, तभी आज वह जो कुछ भी कर पाते हैं, उनकी वजह से है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार जिला सोलन पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कुठाड इकाई का 26वां वार्षिक सम्मेलन सब्जी मंडी परिसर बनलगी में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में राज्य पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सोलन पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष केडी शर्मा ने की। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया, उसके पश्चात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रायोजित नाट्य दल अक्षिता लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। केडी शर्मा व कुठाड़ इकाई द्वारा मुख्यातिथि आत्माराम शर्मा को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि आत्माराम शर्मा ने पेंशनरों को कुठाड़ इकाई के 26 वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने पेंशनरो को संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने संयुक्त समन्वय समिति का गठन कर सन्युक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई, जिसके माध्यम से हमारी बहुत पुरानी मांग जो 65, 70 व 75 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उनको पंजाब की तर्ज पर नया वेतनमान के आधार पर 5, 10 व 15 प्रतिशत का लाभ उनके मूल वेतनमान में समायोजित करने की सरकार ने घोषणा की व उसकी अधिसूचना भी सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। इसके साथ ही छठे वेतन आयोग के तहत जनवरी 2016 से संशोधित वेतन की प्रथम किस्त का कुल एरियर का 20% की पहली किश्त देने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके साथ ही पेंशनरों के मेडिकल बिल विभिन्न विभागों में अदायगी के लिए लंबे समय से पेंडिंग पड़े हुए थे, उनकी अदायगी के लिए सरकार ने 25 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि एरियर की प्रथम किस्त इसी माह देने की सरकार ने घोषणा की है। सरकार द्वारा पेंशनरों को दिए लाभ का राज्य अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने सरकार का आभार व्यक्त किया और सरकार से मांग की कि एरियर का भुगतान शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केडी शर्मा, महासचिव जगदीश पंवर व उपाध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने भी अपने विचार पेंशनरों से साझा किए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सोलन डीडी कश्यप ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी महासंघ (राज्य कार्यकारिणी) के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ सोलन के सभी कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ नए वेतनमान नहीं दिए जाने पर काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश में लगभग सभी विभागों को नया वेतनमान प्रदान कर दिया गया है मगर डिस्टिक ज्यूडिशरी के कर्मचारियों को अभी तक नए वेतनमान से वंचित रखा गया है। इसको लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ सोलन के सभी कर्मचारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। संघ के प्रधान कमल सिंह राठौर ने बताया कि डिस्टिक ज्यूडिशरी के कर्मचारी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं। साथ ही वह कोर्ट की मर्यादा को भी हमेशा बनाए रखते हैं। मगर अब सरकार द्वारा इन्हें इनके अधिकारों से वंचित रखकर आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उदेश्य कोर्ट की मर्यादा को भांग करना नहीं है, हम केवल शांतिपूर्वक ढंग से अपनी हक़ की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा की यदि सरकार समय पर उनकी मांग नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी तेजी पकड़ेगा। संघ के प्रधान कमल सिंह राठौर ने उच्च न्यायालय से भी गुहार लगाई है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सरकार से जल्द से जल्द न्यायिक कर्मचारियों को नए वेतनमान लागू करने का आग्रह करें।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिला के नालागढ़ में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने नालागढ़ क्षेत्र के लिए लगभग 83 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के जन-जन के सहयोग, नेतृत्व की दूरदर्शिता तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम से ही आज हिमाचल विकास के विभिन्न मानकों पर देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोहों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विकास में पूर्ण सहयोग के लिए प्रदेश के जन-जन का आभर व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को हिमाचल के विकास के संघर्ष की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों की अपनी यात्रा में प्रदेश ने विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय वर्ष 1948 में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं और वर्तमान में राज्य में लगभग 40,000 किलोमीटर लम्बी सड़कें विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रदेश में औद्योगिकीकरण को गति प्रदान की और उनके द्वारा प्रदत्त औद्योगिक पैकेज ने सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र को श्रेष्ठ औद्योगिक क्षेत्र बनाया तथा बीबीएन क्षेत्र आज एशिया का सर्वश्रेष्ठ दवा हब है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना इत्यादि अनेक योजनाओं से जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में काफी वृद्धि की गई है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर वर्तमान राज्य सरकार द्वारा 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है, जबकि पिछली सरकार ने मात्र 400 करोड़ रुपये की राशि व्यय की थी। उन्होंने तदोपरांत नालागढ़ से दून विधानसभा क्षेत्र के हाड़ा कुण्डी खोल बेली एवं अन्य गांवों के लिए 3.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा के खेड़ा निचला, खेड़ा घराट एवं अन्य गांवों के लिए 2.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना, नालागढ़ तहसील में 85.30 लाख रुपये से जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जलापूर्ति योजना खेड़ा चक के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, ग्राम पंचायत बघेरी के टिक्करी गांव में 88.52 लाख रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधार कार्य, नालागढ़ तहसील में आंशिक रूप से कवर भीनी की जोहड़ी, बन्नी तथा आसपास के गांवों के समूह के लिए 1.92 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना के स्तरोन्नयन कार्य, नालागढ़ तहसील में 1.15 करोड़ रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना छरोली ब्राह्मणा के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य तथा नालागढ़ तहसील में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना कंगनवाल एवं ढांग उपरली का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में ही 45.59 लाख रुपये की लागत से निर्मित डायलीसिस सेंटर तथा नन्ड में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नालागढ़ से दून विधानसभा क्षेत्र के तहत बूरांवाला (बरोटीवाला) में 10.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने नालागढ़ तहसील में खेड़ा खड्ड पर खेड़ निचला घराट से खेड़ा डाडी, कानिया तक 55 लाख रुपये से निर्मित आरसीसी पुल, निहला पलासड़ा में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन, सनेड़ गांव में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के 15.70 करोड़ रुपये से निर्मित 66/11 केवी विद्युत उप केन्द्र तथा रामशहर में 33 लाख रुपये से निर्मित विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता कार्यालय का लोकार्पण भी किया। सीएम जयराम ठाकुर ने नालागढ़ तहसील में 31.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य, नालागढ़ तहसील में ही 5.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य, नालागढ़ तहसील में 2.33 करोड़ रुपये की लागत से टयूबवैलों के लिए विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य तथा 1.26 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश विद्युत बोर्ड के मझौली स्थित विद्युत उप केन्द्र का नवीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य की आधारशिला भी रखी।
दाड़लाघाट के लोकगायक ललित गर्ग का लोक गीत "राजा तेरे गोरखयां ने" रिलीज हो गया। इस लोक गीत को ललित गर्ग ने अपने ऑफिशियल पेज में लांच किया है। हिमाचल की सभ्यता, गायन व संस्कृति को ध्यान में रखते हुए इस गीत को गायक ललित गर्ग ने अपनी आवाज के जादू से निखारा, तो वही इस गीत में संगीत का निद्रेशन जिया लाल ठाकुर ने किया है। सोलन के दीपक ठाकुर ने इस गाने को रिकॉर्ड किया है। जबकि इस वीडियो का फिल्मांकन यशस्वी स्टूडियो दाड़लाघाट के पंकज गुप्ता व डोप मिनक्स चांदला, ऋषव गुप्ता ने किया है। वही इस गीत की शूटिंग दाड़लाघाट के क्षेत्र में हुई। ललित गर्ग ने इस गीत के लिए विशेष रूप से पीयूष राज, रजनी व हेमंत शर्मा का धन्यवाद किया है। गायक ललित गर्ग ने बताया कि यह गीत लोक गाथा पर आधारित है। उन्होंने बताया कि 18वी शताब्दी में रजवाड़ों की आपसी लड़ाई के चलते नेपाल के गोरखा राजा अमर सिंह थापा को मदद के लिए बुलाया था। उन्होंने हिमाचल में लूटपाट मचाई, इसी को लेकर आज "राजा तेरे गोरखयां ने" के गीत पर आधारित इस गीत को रिलीज किया गया। ललित गर्ग ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले बरलाज पर भी ऑडियो सीडी निकाली थी जो कि लोगो द्वारा खूब सराही गई।
द गुड शेफर्ड स्कूल द्वारा मंगलवार को नौनी में स्वछता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों को स्कूल के छात्रों द्वारा पर्यावरण की स्वछता को लेकर जागरूक किया गया। स्कूल के बच्चों ने इस दौरन हाथ में बैनर लिए नारे लगाकर एक रैल्ली निकली। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ओज़ोन परत के ह्रास के कारण, उसकी सुरक्षा व पर्यावरण के रख रखाव का संदेश दिया। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल लोरेटा एलिस ने कहा कि स्कूल द्वारा स्वछता को लेकर समय-समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को परिवेश को स्वच्छ रखना व पर्यावरण की रक्षा करने को लेकर जानकारी प्रदान की जाती है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकूल वातवरण व इसका संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह बच्चे ही आने वाले कल का भविष्य है, इसलिए इन्हे समय समय पर जागरूक करना अति आवश्यक है।
कसौली विधानसभा क्षेत्र में युवक-युवतियों के लिए समाजसेवी व आम आदमी पार्टी नेता हरमेल धीमान के सौजन्य से खादी ग्राम उद्योग द्वारा स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। बता दें की समाजसेवी हरमेल धीमान भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। यह मेला 25 सितंबर को होटल श्यामा रीजेंसी ग्राम हरियाणा नजदीक पेट्रोल पंप पोस्ट ऑफिस सुबाथू में आयोजित किया जाएगा। हरमेल धीमान ने कहा की इस स्वरोजगार मेले युवा भाग ले सकते है। उन्होंने ने बताया की यह मेला सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुबाथू में चलेगा। समाजसेवी हरमेल धीमान समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करते रहते है। इस मेले में युवाओं को अपना रोजगार चलाने के लिए ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। हरमेल धीमान ने सभी युवाओं से इस मेले में बढ़चढ़ के भाग ले व स्वरोजगार मेले का लाभ उठाए। बता दें की हरमेल धीमान ने हाल ही में ही आम आदमी प्रति की सदयस्ता ली है, जिसके बाद कसौली विधानसभा क्षेत्र से वह आम आदमी पार्टी की तरफ से टिकट के प्रबल उम्मीदवार हो सकते है। विधानसभा चुनाव आने से पहले ही हरमेल धीमान ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। पीएमईजीपी आवेदन के लिए निम्नलिखित पेपर अनिवार्य 1.एक पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ 2. आधार कार्ड की दोनों तरफ की प्रति 3. राशन कार्ड की दोनों तरफ की प्रति 4. स्थाई प्रमाण पत्र की प्रति 5. जाति प्रमाण पत्र की प्रति 6. जहां इकाई स्थापित करनी है उस पंचायत की आबादी का प्रमाण पत्र सचिव या प्रधान से 7. पैन कार्ड की दोनों तरफ की प्रति 8. शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र 9. की शिक्षा का प्रमाण पत्र यदि आपके पास है 10. अनुभव यानि एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र 11. बैंक पासबुक की प्रथम पेज की प्रति 12. इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रति यदि आपके पास है 13. जिस बैंक से ऋण लेना है उसका नाम और आईएफएससी कोड 14. उद्योग की गतिविधि और क्या काम करना है 15. कितने का ऋण लेना है 16. मशीनरी की कोटेशन 17. प्रोजेक्ट रिपोर्ट 18. स्वयं का प्रमाण पत्र भरकर हस्ताक्षर सहित
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रहे मुख्यातिथि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेले का हुआ समापन, लोगों ने उठाया लुत्फ दिन भर अर्की बाजार में रही भीड़, लोगों ने रात 11 बजे तक विभिन्न प्रकार के झूलों में लिए मजे मनोज शर्मा । अर्की राज्य स्तरीय सायर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी ने शिव भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, इससे पहले स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी धमाल मचा दिया। नन्हे कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को लेकर ऐतिहासिक चौगान मैदान में लोगों ने खड़े होकर हौसला अफजाही की। मेले के समापन अवसर और अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं इस दौरान अर्की विधायक संजय अवस्थी, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। अंतिम सांस्कृति संध्या का आगाज शाम 07:00 बजे हुआ, जिसमें सबसे पहले स्कूली बच्चों ने धमाकेदार प्रस्तुती दी। इस दौरान बच्चों ने पंजाबी डांस, पहाड़ी डांस कर लोगों को रोमांचित किया। इसके बाद स्थानीय कलाकार ने नई आउना तेरे आंगणे मोरा मीतो ग्लाना गाना गाया। इसके बाद पीयूश ने मेरी रूह कर परिंदा फड़फड़ाए, ऋशव ने पंजाबी सांग, प्रकाश शर्मा कांडा चुटा गुम्बरों रा, वर्षा ने रांझन बुलेया, उदित ने तेरे बिन नई लगदा दिल मेरा, मुकेश शर्मा ने मैं तेनु समझावां की सांग प्रस्तुत कर वाहवाही लुटी। वहीं, अर्जुन गोपाल ने पहाड़ी व हिंदी सांग गाकर लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद स्टार कलाकार हंसराज रघुवंशी ने 09ः15 बजे से 11ः00 बजे धमाल मचाया। उन्होंने सबसे पहले 'शिव समा रहे मुझमें मैं शून्य हो रहा हूं' भजन से गाने की शुरुआत की। इस दौरान मंच से ऐतिहासिक लुटरु और मुटरु महादेव को प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद 'मैं शिव का शिव मेरे हैं', 'जय शिव शंकर हरी ओम', 'लागी मेरी प्रीत मेरे शंकरा', 'मेरा भोला है भंडारी', 'शिव कैलाशों के वासी', 'भोले नाथ की शादी' सहित अन्य भजन गए। जैसे ही उन्होंने कहगे साधू कहगे कबीरा शुरू किया, तो दर्शक मदमस्त हो गए और पूरा पंडाल झूम उठा। देवेन महाजन ने मंच संचालन करते हुए लोगों को खुब हसाया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक चुटकूले लोगों को सुनाए। ऐसे में लोगों खूब आंनद लिया। राज्यपाल ने किया स्मारीका का विमोचन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य स्तरीय सायर मेले की स्मारीक का विमोचन किया। साथ ही कबड्डी और वालीबॉल के विजेताओं को समानित किया। वहीं, उन्होंने लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी। झुलों को लोगों ने उठाया लुत्फ मेले की अतिंम दिन अर्की बाजार में लोगों की भीड़ रही। लोगों ने मेले में जहां जमकर खरीददारी की। वहीं, झूलों का भी खूब लुत्फ उठाया। दिनभर भीड़ रहने के बाद शाम को सांस्कृतिक संध्या में भी लोगों ने आनंद लिया है। ये रहे मौजूद इस मौके पर उपमांडलाधिकारी अर्की केश्वाराम कोली, तहसीलदार रमन ठाकुर, डीएसपी अर्की प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार हिमाचल प्रदेश कोहली समाज जिला सोलन इकाई के चुनाव आज कुनिहार के तालाब मंदिर सभागार में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी गोपाल झीलटा की अध्यक्षता और राज्य कार्यकारिणी के प्रदेशाध्यक्ष, उत्तम कश्यप और महामंत्री, अधिवक्ता राजेश कौशल की निगरानी में यह चुनाव हुए, जिसमें सर्वसम्मति से राम नाथ कश्यप को सोलन जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, महासचिव जगदेव गर्ग व रूपेंद्र कौशल को इकाई का कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपरोक्त निर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों और सदस्यों को राज्य कार्यकारिणी के पूर्व अनुमोदन से हाउस द्वारा मनोनीत करने का अधिकार दिया गया।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के तेरह लड़कों की एक टीम ने वाईनबर्ग-एलन स्कूल, मसूरी उत्तराखंड द्वारा आयोजित 11वीं मिस्टर पीए. किड इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में देश भर के आठ स्कूलों ने भाग लिया। हमारे तैराकों ने वाईनबर्ग-एलन स्कूल, मसूरी उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में अक्षत ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता जबकि टीम स्पर्धा में अक्षत, गुरबंश सिंह, स्वरूप मिलिंद और सुखमन ने 4 x 50 मीटर मेडले रिले और 4 x 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले में शानदार प्रदर्शन करके रजत पदक जीतकर टीम का होसला बढ़ाया और स्कूल का नाम रोशन किया | वरुण कौशल ने इंटरमीडिएट श्रेणी में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता, जबकि आदि जैन ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर व्यक्तिगत मिश्रण में कांस्य पदक अर्जित किया ।
शनिवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के जयनगर में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया गया। बढ़ती मंहगाई,और बेरोजगारी के लिए केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रभारी अभिषेक सोमरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, प्रदेश सचिव शशिकांत, जयनगर पंचायत के प्रधान राजेंद्र शर्मा, सचिव अनिल कुमार, सचिव डॉ मोहित ठाकुर, महासचिव दलवीर, सुखदेव ठाकुर, मनोज सोनी, गुरुदेव, रामलाल, प्रेम, कृष्ण लाल, सुनील कुमार मनीष कौंडल, किशोरी लाल, देव व जयनगर के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पट्टा में हुआ आईटीआई का दीक्षांत समारोह कार्ययम आयोजित मुख्यातिथि ने विद्यार्थियाें काे वितरित किए प्रमाण पत्र सचिन बैंसल। बद्दी दून विधानसभा की पहाड़ी रियासत पटटा महलोग में शनिवार को आईटीआई का दीक्षांत समारोह आयाजित किया गया। जिसमें लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष एवं आईएमसी चेयरमैन अशोक राणा मुख्यातिथि रहे, जबकि स्थानीय पंचायत प्रधान रंजना देवी, सीएचसी पटटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिनव कुठियाला, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटटा की प्रधानाचार्या सोनिया काला, माया दत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान 34 इलैक्ट्रिकल छात्रों तथा 20 सिलाई कढ़ाई ट्रेड की छात्राओं को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि अशोक राणा ने अपने संबाेधन में सभी उर्तीण हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युग दक्षता का युग है और आप सभी ने अपने भविष्य को ऊंचाई तक ले जाने के लिए निरंतर अपने स्किल को बढाते जाना है।
कंपनी के 45 वर्ष पूरे होने पर रोपे 45 प्रकार के पौधे सचिन बैंसल। बद्दी ग्लेनमार्क फार्मा कम्पनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनाल माजरा में पौधारोपण का अभियान चलाया, जिसमें कंपनी के 25 कार्यकर्ताओं की टीम ने स्कूल में पौधारोपण के साथ-साथ सफाई भी की। स्कूल में फलों के साथ-साथ सब्जियां भी उगाई। कंपनी के प्लांट हेड सत्यशिव देसाई ने बताया की ग्लेनमार्क फार्मा के 45 वर्ष पूरे होने पर 45 पौधे जिसमें मोगरा, कदीर, अशोका, नीम, आंवला, जामून, अमरूद, अनार, बेर व नींबू और सब्जियों में टमाटर, मिर्च, पत्ता गोभी व बेगन के बीज भी उगाए गए। प्लांट एचआर बीआर शर्मा ने बताया की हम सभी को पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे जीवन में वृक्ष भी जीवनदाता के रूप में उतने ही महत्वपूर्ण है। जहां हरियाली होती है, वहां खुशहाली आती है। इस मौके पर एचआर मैनेजर बीआर शर्मा, फाइनेंस हेड दिनेश शर्मा, प्रिंसिपल मीना अग्रवाल, इको क्लब इंचार्ज निलेश डोगरा मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन 16 सितंबर को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) ने जेपी विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। एनवायरनमेंट एंड हेल्थ क्लब, जेवाईसी द्वारा 'ओजोन परत रिक्तीकरण: कारण, प्रभाव और समाधान' विषय पर भाषण और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उप कुलपति डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने हिमकोस्टे के संयुक्त सचिव श्री सत पाल धीमान को सम्मानित किया जिन्होंने बदले में कुलपति डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा और एचओडी, बीटी और बीआई डॉ सुधीर स्याल को सम्मानित किया। पहले भाषण में डॉ. गोपाल सिंह बिष्ट ने अपने शब्दों से मंच की शोभा बढ़ाई और ओजोन परत के संरक्षण के महत्व को बताया। डॉ. गोपाल ने ओजोन के महत्व को बहुत ही सरल लेकिन यथार्थवादी तरीके से वर्णित किया और सभी ने उसकी बातों का आनंद लिया। दूसरा भाषण डॉ. हेमंत सूद ने पृथ्वी पर जीवन के लाभ के लिए नियंत्रित वातावरण में ओजोन के विशिष्ट उपयोग को दर्शाने के लिए दिया था। भाषण और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता 'ओजोन परत की कमी: कारण, प्रभाव और समाधान' विषय पर केंद्रित थी। इस घटना को देखने के लिए हॉल में कुल 120 लोग मौजूद थे। कुल 20 प्रतिभागियों में से आदित्य शर्मा और गौरव आनंद पहले, समृद्धि चौहान और दृष्टि अवस्थी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि विजन श्रीवास्तव और पूर्वा कुंडू क्रमशः भाषण और पोस्टर-मेकिंग में तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. तीरथ राज सिंह, डॉ. तन्नु शर्मा (दोनों जेयूआईटी से) और पूनम हिमकोस्टे से थीं। यह कार्यक्रम सफल रहा और इसका आयोजन और रखरखाव डॉ. नवीन जगलान और डॉ. अशोक कुमार नड्डा, जेवाईसी के पर्यावरण और स्वास्थ्य क्लब के संकाय समन्वयक द्वारा किया गया था। उन्होंने पोस्टर प्रतियोगिता को भी जज किया। यह पर्यावरण और स्वास्थ्य क्लब के छात्र सदस्यों के ईमानदार और समर्पित प्रयासों के कारण सफल हुआ। अंत में हिमकोस्टे के रवि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में दी गुरु नानक देव लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा रौड़ी का पंजीकरण होते ही उक्त सभा ने सीमेंट उद्योग से प्राथमिकता के आधार पर काम देने की मांग की है। दी गुरु नानक देव लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा रौड़ी को 1236 पंजीकरण संख्या अलाॅट किया गया है। सभा ने प्रधान के रूप में अनिल शर्मा पुत्र स्व. हरीराम गांव रौड़ी डाकघर दाड़लाघाट तहसील अर्की जिला सोलन का चयन किया है। प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि आज हम लोगों को वास्तविक प्रथम अधिकार बहुत अरसे बाद मिला है, क्योंकि जो दाड़लाघाट में सुल्ली और रौड़ी में प्लांट लगे हैं, उनमें रौड़ी गांव के लोगों की सुल्ली प्लांट में 40% जमीन रौड़ी प्लांट में 100% जमीन प्लांट को स्थापित करने में चली गई है। सीमेंट प्लांट गांव के बिल्कुल समीप होने के कारण उद्योग के प्रदूषण से रौड़ी गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। क्योंकि रौड़ी प्लांट की दूरी रौड़ी गांव से कुल दूरी 15 से 20 मीटर है, अब प्रभावित ट्रांसपोर्टर्स की डिमांड है कि अब कंपनी द्वारा या सरकार द्वारा उनकी परिवहन सभा को प्राथमिकता के आधार पर काम दिया जाए। सभा के पंजीकृत होने पर रौड़ी गांव के लोगों में बहुत उत्साह और खुशी का माहौल है। प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि उपरोक्त सभा के उप नियमों में यह भी प्रावधान रखा गया है कि सभा के प्रत्येक सदस्य को 3 मल्टी एक्सेल व 16 चक्का गाड़ी की अनुमति प्रदान की जाएगी, चाहे मल्टी एक्सल गाड़ी 10,12 व 16 टायर की ही क्यों न हो उसे भी सभा में ढुलाई कार्य करने हेतु अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद उपरोक्त सभा का साधारण अधिवेशन रखा जाएगा, जिसमें अगली रूपरेखा के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टाबराबरी -हरिपुर इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में पेंशनर्ज कार्यालय पट्टाबराबरी में आयोजित की गई। डीडी कश्यप ने पेंशनरों को संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने संसोधित नए वेतन जो जनवरी 2016 से पंजाब की तर्ज पर देने के लिए अधिसूचना जारी कर पहली किश्त देने की इसी महीने घोषणा की है और इसके साथ यह भी घोषणा की है कि जिन पेंशनरों की आयु 65,70 व 75 हो चुकी है, उन्हें पंजाब की तरह 5,10 व 15 प्रतिशत लाभ उनके मूल वेतन में समायोजित कर शीघ्र ही एरियर दिया जाएगा। इसके साथ ही तमाम पेंशनरों के पैडिंग पड़े मैडिकल बिलों की अदायगी जो समय पर नहीं हो रही थी, उसके लिए सरकार ने 25 करोड़ स्वीकृत किए हैं। पेंशनरों की इन सभी मांगों को प्रदेश सरकार ने मान लिया है, जिसके लिए सभी पेंशनरों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। डीडी कश्यप ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि नए वेतन एरियर की प्रथम किश्त शीघ्रातिशीघ्र जारी की जाएं। बैठक में चर्चा कर मांग की गई कि बड़े लंबे समय से उपायुक्त सोलन से सन्युक्त सलाहकार समिति की बैठक नहीं हुई है, जिसे शीघ्र बुलाया जाना चाहिए, ताकि उपायुक्त महोदय के माध्यम से पेंशनरो की कुछ समस्याएं हल करवाई जा सके। इस बैठक में जगदेव गर्ग, केशव राम, प्रेम चन्द कश्यप, बिशनदास कश्यप, चैतराम व शिलादेवी आदि पेंशनर मौजूद रहे।
प्रतिभा सिंह के बयान पर बीजेपी नेता बलदेव तोमर ने किया पलटवार जो स्वंय छह बार के मुख्यमंत्री नहीं कर पाए वो एक बार के मुख्यमंत्री ने कर दिखाया फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन/ नाहन ट्रांसगिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने पर प्रतिभा सिंह के बयान पर बीजेपी नेता बलदेव तोमर ने चुटकी ली है। बलदेव तोमर ने कहा कि हर बात का क्रेडिट लेने में माहिर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहती हैं कि ट्रांसगिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने से वीरभद्र सिंह की पुरानी मांग पूरी हुई। बलदेव तोमर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से पूछा कि प्रतिभा सिंह कह रही हैं। वीरभद्र सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान प्रदेश में हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा देने की मांग केंद्र से की थी और उन्हें खुशी है कि आज स्व. वीरभद्र सिंह की हाटी को जनजाति दर्जे की मांग फलीभूत हुई है। बलदेव तोमर ने पूछा यदि वीरभद्र सिंह इतने बड़े नेता थे, तो वो हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा क्यों नहीं दिलवा सके, जबकि इतने लंबे समय तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि तत्कालीन हिमाचल कांग्रेस सरकार ने मई 2005 में इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा, मगर यूपीए सरकार ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया, जबकि मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी और वीरभद्र सिंह 2012 में फिर से हिमाचल के मुख्यमंत्री बन चुके थे। बलदेव तोमर ने कहा कि इसके विपरीत बीजेपी की सरकारों ने लगातार इस मामले पर काम किया और तकनीकी अड़चनों को दूर किया, जो कांग्रेस डबल इंजन पर सवाल पूछती थी। आज उसे एक बार फिर जवाब मिला है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर इस लंबे समय से लंबित मांग को पुरा किया। इससे पहले एम्स, ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, शिमला में सुपर स्पेशियलिटीज संस्थान, फोरलेन, रोपवे, उड़ान योजना, बल्क ड्रग पार्क व मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी योजनाएं डबल इंजन सरकार का उदाहरण हैं, लेकिन क्रेडिटजीवी कांग्रेस और उनकी प्रदेशाध्यक्ष को हर बात क्रेडिट लेकर जनता के बीच अपना ही मखौल बनवाने की आदत हो गई है।
सचिन बैंसल। बरोटीवाला अटल शिक्षा कुंञ्ज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय ने 15 सितंबर को इंजिनियर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आईईसी विश्वविद्यालय के उप कुलपति, रजिस्ट्रार और डीन एकेडमिक अफेयर्स के साथ-साथ एमएसएमई से मुख्यातिथि इंजीनियर-उमेश रेडू जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर आईईसी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने विभाग द्वारा आयोजित कई प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया और कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस दिन पर आईईसी के छात्रों द्वारा असेंबल 'हाइब्रिड स्कूटर' का अनावरण सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उमेश रेडू ने इंजीनियर दिवस के महत्व और आज के जीवन पर इसके अद्भुत और अत्यधिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस वर्ष की इंजीनियर्स डे की थीम 'स्मार्ट इंजीनियरिंग फॉर ए बेटर वर्ल्ड' के बारे में भी छात्रों को विस्तार से समझाया। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने अपने संदेश में कहा कि भारत सरकार ने 1968 में सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था और तब से इस दिन को इंजीनियरों के उत्सव और देश के विकास में उनके योगदान के रूप में चिह्नित किया जाता है।
मनोज शर्मा। अर्की तहसील अर्की के अंतर्गत आने वाली पंचायत बालेरा के झुंडला गांवों में मेला मंढोड़ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 03 अक्तूबर को यह मेला फिर मनाया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम, शतरंज प्रतियोगिता और कबड्डी रहेंगे। कबड्डी में खेल के विजेता और उप-विजेता के लिए क्रमश: 8100 तथा 6100 रूपए की इनामी राशि दी जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन "हिन्दी दिवस" के उपलक्ष पर आज राजकीय महाविद्यालय सोलन में भारं एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रश्नोत्तरी, भाषण तथा स्वरचित कविताओं के काव्य-पाठ में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। राजकीय महाविद्यालय सोलन के हिन्दी विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एन. एस. एस / NSS) तथा रोटरी सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र भारी संख्या में मौजूद रहे। छात्रों को अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने "हिन्दी दिवस" के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए शिक्षक, गैर-शिक्षक वर्ग और छात्रों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी भाषा, संस्कार और संस्कृति से जुड़े रहकर इस ही हम देश और समाज को विकास के पथ पर लेकर जा सकते हैं। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के हमें लिए हिन्दी भाषा को अपनी जीवनशैली में पूर्ण रूप से उतारना होगा। हिन्दी बृभाषा हमारी भारत की महान संस्कृति, स्वतंत्रता संघर्ष तथा 18 गर्व का समागम है। इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 'नागार्जुन' टीम की मोनिका, साक्षी और शीतल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान 'जय शंकर' प्रसाद' टीम की प्रीति, रेणु यादव और तमन्ना ने प्राप्त किया। काव्य-पाठ में बी.ए. (B.A. III) तृत्तीय वर्ष की छात्रा आंचल शर्मा ने प्रथम स्थान और रेणु यादव (बी.ए.-III) ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया धीमान (बी.ए.-I) तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया प्रीति ने भाषण प्रतियोगिता के विषय थे। हिन्दी भाषा के प्रसार में अनुवाद का योगदान, सोशल मीडिया पर हिन्दी भाषा का बढ़ता हुआ वर्चस्व तथा विश्व में हिन्दी भाषा की बढ़ती लोकप्रियता। व्हि हिन्दी विभाग के प्रमुख डॉ. राजेन्द्र वर्मा ने अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता व आज़ादी के इस अमृत महोत्सव मनाते हुए हिन्दी बढ़त भाषा का स्वतंत्रता संग्राम में तथा उसके पश्चात स्वतंत्र भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है "हिन्दी दिवस' के कार्यक्रम में के J ' माध्यम से छात्रों को जागरूक करना तथा अपनी भाषा-संस्कृति से से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी थी, जिन्होंने वहाम को उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, गैर- शिक्षक वर्ग तथा छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कोटलु रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलने वाली एकमात्र बस सोलन-समाना के अनियमित रूप से चलने के कारण पंचायत के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंचायत प्रधान नर्मदा शर्मा का कहना है कि इस पंचायत के रूट पर मात्र एक बस चलती है लेकिन वह भी हफ्ते में 3 दिन चलती है तथा 3 दिन बंद रहती है, जिस कारण इस पंचायत के लोगों को बस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।पंचायत प्रधान ने यह भी कहा है कि जब यह बस नहीं आती है तो स्कूली बच्चों को पैदल ही चलना पड़ता है और रास्ते में कई बार तेंदूए से बच्चों का सामना भी हुआ है जिस कारण बच्चों के अभिभावक सहमे हुए हैं और तेंदुए के डर के कारण अपने लाडलों को स्कूल भेजने में असहाय हो जाते हैं। पंचायत प्रधान ने कहा है कि उन्होंने आरएम सोलन से भी इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यदि यह बस नियमित नहीं चलती है तो उन्हें बच्चों की सुरक्षा हेतु पथ परिवहन निगम के विरुद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जब इस बारे पथ परिवहन निगम सोलन के रीजनल मैनेजर शुगल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे किसी एक बस को निरंतर एक रूट पर नहीं भेजते बल्कि बसें रोटेशन में सभी रूट्स पर जाती रहती है। उनमें कुछ नई बसें होती है कुछ पुरानी बसें होती है। उन्होंने कहा कि प्रधान ने भी मुझ से शिकायत की थी कि सोलन समाना रोड पर नियमित रूप से बस नहीं चल रही है, इसका भविष्य में ध्यान रखा जाएगा।
समाजसेवी संस्था मोहित गुप्ता फाउंडेशन की ओर से झाड़माजरी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गय। इस शिविर में दो सौ लोगों की मुफ्त जांच कर उन्हें दवाईंयां बांटी गई। शिविर में डॉ.पूजा सैनी और राहुल सैनी ने रोगियों की जांच की। डॉ.पूजा सैनी ने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप और शुगर के सौ से अधिक रोगी आए जिनके मौके पर टेस्ट करके उन्हें दवाई दी गई। शिविर का उद्देश्य मंहगी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहने वाले लोगों को राहत देना था। शिविर में टकशिवी मेडी हेल्थ केयर ने भी सहयोग किया। शिविर को सफल बनाने में चैयरमैन मोहित गुप्ता, मिस्ती गुप्ता, ऋषि महाजन, मुकुल शर्मा, तरूण महाजन, विशाल शर्मा, अमित सैणी और सीमा ने सहयोग किया।
दाड़लाघाट के समीप झरना के बैंक हाॅल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अर्की का किसान सम्मेलन,अर्की मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्यअतिथि किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हुकम सिंह बैंस रहे। अध्यक्ष जगदीश शुक्ला ने सम्मेलन में आए सभी लोगों, किसानों, विभिन्न पंचायतों से आए प्रधान,उपप्रधान तथा महिला मंडल का स्वागत किया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय ने अपने विचार सांझा किए। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह बैंस ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हर किसान अपने खेतों की ओर रुख करें। उन्होंने पशुओं में फैल रही लंपी नामक बीमारी पर काबू पाने के लिए सरकार का धन्यवाद भी किया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, अर्की मंडल में प्रवासी प्रभारी राजेंद्र व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय नंद शर्मा, ओपी गांधी, अर्की मंडल विस्तारक सुनील डोगरा, जिला सचिव राकेश गौतम, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार व हीरा कौशल, जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज, अर्की युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, एससी मोर्चा अध्यक्ष संतराम, धनीराम चौहान, ओम प्रकाश गांधी, प्रेम लाल शर्मा, सुनीला, वंदना, कैप्टन हीरालाल, जय नंद, पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत प्रधान बरायली रीता शर्मा, उप प्रधान कृष्ण चंद्र भट्टी, पंचायत प्रधान रोड़ी रीना शर्मा तथा सभी किसान प्रहरी व किसान सम्मान निधि के लाभार्थी व मंडल, जिला, प्रदेश के पदाधिकारी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नौणी पंचायत में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर नौणी और आसपास के क्षेत्र से दस पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष राजिन्दर मेहता ने मुख्य अतिथि और सभी सैनिकों का स्वागत किया और कार्यक्रम के बारे में बताया। पंचायत प्रधान मदन हिमाचली और उप प्रधान हरदेव सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि इस मौके पर उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में प्रधान मदन हिमाचली ने आजादी की लड़ाई और वर्तमान में देश की सुरक्षा में देश के सुरक्षाकर्मियों के योगदान की सहरना की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश के पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने का कार्य सराहनीय है। उन्होनें कहा कि देश के वीर सपूतों के जीवन और उनके बलिदान के बारे में हर किसी को जानने की जरूरत है। उन्होनें सम्मान समिति को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमारे पूर्व सैनिकों व वर्तमान सैनिकों को यहा आभास हमेशा रहता है कि पूरा समाज उनकी देश सेवा को सलाम करता है और हमेशा उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम सचिव जगदीप कंवर द्वारा मंच संचालन और धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के औदयानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ मनीष शर्मा, वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ चमन लाल ठाकुर सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, छात्रों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कुनिहार विकाससभा के प्रधान धनीराम तंनवर, दीपराम ठाकुर, जगदीश ठाकुर, गोपाल पवंर, विनोद जोशी, भागमल तंवर, बाबूराम तंवर, जगदीश ठाकुर, सनी राघव, बलबीर चौधरी, ओम प्रकाश ठाकुर ,जगदीश सिंह, हरिराम ठाकुर ,ज्ञान ठाकुर ,हेमराज पंवर, प्रेम राज चौधरी,संतराम, देवीराम मेहता इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि कुनिहार क्षेत्र में जितने भी विभाग जनहित के कार्य में मौजूद है उनमें कर्मचारियों की भारी कमी के कारण लोग परेशान है। क्षेत्रों के लोगों की पानी-बिजली समस्यायों का निपटारा विभाग में स्टाफ की कमी के कारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कुनिहार के विद्युत विभाग में काफी समय से एसडीओ की स्थाई नियुक्ति नहीं हुई है इसी प्रकार आईपीएच विभाग जो चार से पांच पंचायतों को पेयजल सप्लाई करता है। उसमे ज्यादा से ज्यादा पेयजल योजनाएं प्राइवेट ठेकेदारों को दी गई है। उन्होंने कहा कि जब कोई भी व्यक्ति बिजली विभाग में शिकायत करता है कि उसके घर में काफी समय से लाइट नहीं है तो ज्यादातर यही जवाब मिलता है कि उनके पास फील्ड स्टाफ की बहुत कमी है, जिसे बोर्ड व सरकार पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभा इस बारे लिखित शिकायत पत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व महेंद्र सिंह ठाकुर आईपीएच मंत्री को प्रेषित करेगी। सभा ने सभी विभागों में उचित स्टाफ भेजने की मांग की है।
सांई इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंस-प्रिंसैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी के रजार्थ डोगर को प्रिंस और वान्या कटोच को प्रिंसैस के खिताब से नवाजा गया। वहीं केजी के आहील ठाकुर को प्रिंस और मायरा ठाकुर को प्रिंसैस के खिताब से नवाजा गया। पहले रनरअप केजी की सार्थक चौहान रहे। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी एवं कक्षा केजी के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान के प्रशन पूछे गए।
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की हर महीने 15 तारीक को कुनिहार में होने वाली मासिक बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने सभी इकाई सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी कारण वश 15 सितंबर को कुनिहार में होने वाली इकाई की बैठक को स्थगित किया गया है। अगली बैठक की जानकारी शीघ्र ही सभी सदस्यों को दे दी जाएगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सन्याडी गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास समिति अर्की के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कुनिहार पंचायत की पूर्व प्रधान अरुणा ठाकुर व बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके सन्याडी व नवगांव पंचायत की महिलाओं ने विकास समिति अर्की द्वारा हरिद्वार व ऋषिकेश की दिन दिवसीय यात्रा के आयोजन को लेकर समिति के संयोजक व अन्य पदाधिकारीयों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया। समिति के सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि उनकी समिति सभी को साथ लेकर चलने वाली है। उनकी समिति सदा ही महिलाओं का सम्मान करती आई है। समिति ने महिलाओं को निःशुल्क धार्मिक यात्रा करवाने का फैसला लिया है, ताकि सभी महिलाएं एक कुछ पल एकसाथ बिता सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं को वृंदावन सहित अन्य स्थलों के दर्शन समिति द्वारा करवाए जाएंगे। इस मौके पर सन्याडी के पूर्व प्रधान जीतराम ठाकुर, बीडीसी सदस्य रक्षा ठाकुर, दीपिका, कांता, विकास समिति अध्यक्ष कांशीराम शर्मा, सहित दर्जनों महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार शिक्षा खंड अर्की के प्राथमिक स्कूलों की 27वीं खेलकूद प्रतियोगिता, प्राथमिक विद्यालय कुनिहार में शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में अर्की शिक्षा खंड के विभिन्न स्कूलों के सात जोन के 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान सिंह चंदेल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबाेधन में मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में एक टीम ही विजेता होती है। हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगली बार के लिए अपनी कमियों को देखते हुए अधिक मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे अपने में मिठास लाएं, ताकि बच्चों का सवांर्गीन विकास हो सके। इस मौके पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां पर खेलों में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, एथलेटिक व स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम लाल वर्मा, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, उप प्रधान रोहित जोशी, कोठी पंचायत के उप प्रधान प्रीतम तनवर, छात्र विद्यालय कुनिहार के प्रधानाचार्य वीएस ठाकुर, छात्रा विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, राजेंद्र कौशल व अविनाश सहित सभी स्कूलों के अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे। इस मौके मार्च पास्ट में भुमती जोन को विजेता घोषित किया गया व उन्हें मुख्यातिथि द्वारा ट्राफी प्रदान की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन राजकीय महाविद्यालय सोलन में नए सत्र 2022-23 के लिए नई शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर पिछले सत्र की पीटीए इकाई को भंग किया गया। पिछले सत्र की पीटीए इकाई के महासचिव डॉ. नरेंद्र वर्मा ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें छात्र- हित में महाविद्यालय द्वारा की गई गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों के समक्ष पीटीए की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पीटीए के गठन के नियमानुसार सर्वसम्मति से अभिभावकों द्वारा दयाराम वर्मा को अध्यक्ष, लग्न सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. राजकुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष और संजीव अवस्थी को संयुक्त सचिव चुना गया तथा महाविद्यालय प्रशासन की ओर से डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा को नई इकाई का महासचिव मनोनीत किया गया। पीटीए के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से डॉ.जगदीश चौधरी, रंजीत शर्मा, प्रो. पीयूष सेवल, प्रो. रेनू बाला, प्रो. अंकुर सूद तथा डॉ.घनश्याम सोनी को चुना गया। नवगठित पीटीए के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के विकास और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक, अभिभावक तथा गैर-शिक्षक कर्मचारी, सभी को मिलकर कार्य करना होगा। पीटीए अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने कहा कि पीटीए सदा ही महाविद्यालय प्रशासन के साथ सामंजस्य बिठाते हुए छात्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने आयोजित कराई प्रतियोगिताएं सचिन बैंसल। बरोटीवाला (सोलन) भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई की ओर से आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। कालूझिंडा स्थित इकाई विवि में आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में डीबी पब्लिक स्कूल कालूझिंडा दूसरे और न्यू मॉडल स्कूल बरोटीवाला तीसरे स्थान पर रहा। कमल शर्मा, रजत शर्मा और स्मृति शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गुरुवंदन और छात्र वंदन कार्यक्रम किया गया, जिसमें गुरवंदन में पूर्व प्रधानाचार्य उदय राम चौधरी और पूर्व कला अध्यापक अमरीक नेगी को नकद पुरस्कार और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। छात्र वदंन कार्यक्रम में अंजली, आंचल ठाकुर, प्रतिमा समेत दस मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दून वैली स्कूल पहले और जूनियर वर्ग में कृष एंड मून स्कूल ने बाजी मारी। समारोह के मुख्यातिथि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रंबधक संजीव कुमार ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे। सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगतिा कराई। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, महेंद्र ग्रोवर, ईएसआईसी के समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, सीडी मिश्रा, धीरज मिश्रा, अविनेश, दीप कुमार आर्य व कमल चंद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


















































