रंजीत ठाकुर। कुनिहार लोक निर्माण विभाग कुठाड में जिला सोलन नंबरदार संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य भूमिका भगत राम चौधरी राष्ट्रिय अध्यक्ष नंबरदार संघ एवं संगठन मंत्री भीम सिहं चौहान ने निभाई।आज की बैठक में सर्वसमिति से एक बार फिर से सोलन जिला के वर्तमान प्रधान राजेंदर ठाकुर को उनके अच्छे व्यवहार व लोगों के मध्य उनकी निष्ठा से कार्य करने की प्रणाली को देखते हुए चौथी बार सोलन जिला के प्रधान पद दिया गया और उनके साथ महासचिव पद पर प्रताप सिंह ठाकुर को ये जिमेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी में उप प्रधान बाबू राम, बबिता, महासचिव प्रताप सिंह ठाकुर, सचिव श्रीराम, सह सचिव सफी मोहम्मद और कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, मोहन लाल, प्रेस सचिव रणवीर सिंह व उनके साथ सदस्यों के रूप में नरेश, कुलदीप, प्रदीप, कृष्ण लाल, दीप राम, नेत्र सिह व करमेंद्र सिहं को रखा गया। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मुझे दी गई, जिम्मेदारी को नंबरदारों के हक के लिए हमेशा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाउंगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य मनोज कुमार ने की। बैठक में सत्र 2021-22 का लेखा-जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग करके बैठक में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई पीटीए कार्यकारिणी में राजेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त हेमराज ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रो.संदीप महासचिव, चेतराम सह सचिव, पाल शर्मा मुख्य सलाहकार, सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्यों में उमा ठाकुर, विद्या देवी, हरि चंद, बाबू राम, प्रो.अजय, प्रो.सुरेश को शामिल किया गया। कार्यकारी प्राचार्य मनोज कुमार ने नई कार्यकारिणी के गठन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षक संघ बनाने का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों मिलजुल कर काम करना है। इस अवसर पर नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज के विकास में और छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए हम सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे।
पहली बार प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को करेंगे संबोधित सचिन बैंसल। बद्दी भारतीय जनता पार्टी के दून विस् के युवा मोर्चा की बैठक बद्दी के निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष व युवा संकल्प रैली के दून के प्रभारी कृष्ण कांत ने की। बैठक में 24 सितंबर को मंडी के पड्डल मैदान के होने वाली युवा संकल्प रैली के बारे में चर्चा की। इस बैठक में दून की पूर्व विधायिका विनोद चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कृष्ण कांत ने बताया कि मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने दून विस क्षेत्र से लगभग 2000 युवा कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने बताया दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 97 बूथ है, जिसमें हर बूथ से 20 कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा यह पहली बार हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा यह सौभाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह मौका मिला है। इस बैठक में नगर परिषद बद्दी के वाइस चेयरमैन मानसिंह मेहता, भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महामंत्री संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, आज्ञाराम, निशांत ठाकुर, ललित शर्मा, सीताराम, चनन राम, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, खुशीराम व वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार छात्रा विद्यालय कुनिहार तालाब में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रितियोगिता का विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर अर्की विकास समिति के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता उपविजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण चन्द, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि, बीडीसी सदस्य कमल ठाकुर, जगदीश सिंह व अन्य मौजूद रहे।फोक डांस में जीएचएस करोग प्रथम, ग्रुप सॉन्ग में सोलन प्रथम, वन एक्ट प्ले में हनुमान बड़ोग प्रथम, डिक्लेमसन में नवगांव प्रथम, जुडो में सोलन, बॉक्सिंग में बथालंग व कुश्ती में साई इंटरनेशनल स्कूल प्रथम रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत मांगू और जलागम परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट ने किसान मेला का आयोजन खेल मैदान मांगू में किया। किसान मेला का उद्घाटन इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने किया, जबकि एसडीएम अर्की केशव राम कोहली विशेष रूप से मौजूद रहे।किसान मेला में पाटी बड़ोग जलागम परियोजना के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायत मांगू, संघोई, चंडी, कशलोग, ग्याना व कराड़ाघाट के लगभग 300 किसानों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जबकि कई किसानों ने विभिन्न कृषि उत्पादों और उपज का प्रदर्शन मूल्यवर्धन के आधार पर प्रस्तुत किया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दीपक जसूजा ने अपने संबोधन में किसानों को अपने उत्पादों को बढ़ाने और कृषि को आगे बढ़ाने की महत्ता पर बल दिया। एसडीएम अर्की केशव राम कोहली ने किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं को अपनाने, जल प्रबंधन कर सिंचाई के साधनों का उपयोग और विपणन पर बल दिया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा किसान मुखी परियोजना से अधिक से अधिक किसान जुड़े इस पर बल दिया। प्रधान मांगू बलदेव ठाकुर ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य का निर्धारण और जलागम परियोजना से किसानों को लाभ हो इस पर चर्चा की, जबकि कार्यक्रम प्रबंधक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गांधी ने कृषि के विकास और किसानों को विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत किया कि कैसे पाटी और बड़ोग वाटरशेड परियोजना लोगो को लाभान्वित कर रही है। पानी की समस्या को जल प्रबंधन, पुराने पड़ चुके जल स्रोतों का संरक्षण किसानों का आजीविका को बढ़ाने में सहयोगी सिद्ध हुआ है। ऐसे ही विकासमुखी परियोजना अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन समय समय पर क्रियान्वित करता रहेगा। इस कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहे दुग्ध उत्पादन पशुपालन और कृषि को बढ़ाने वाले कार्यो पर भी चर्चा की गई, जिसकी जानकारी कार्यक्रम समन्वयक महिला सशक्तिकरण दिलीप कुमार ने जानकारी सांझा की। पशुपालन विभाग के डॉ देवराज शर्मा ने पशुपालकों को गायों में फैल रहे लम्पी वायरस के बारे में बताया। बताया की इस वायरस से ग्रसित पशुओं को अन्य पशुओं से कम से कम 10 मीटर दूर रखा जाए। पशुओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए साफ सफाई रखने, नीम की पत्ती आदि का धुआं करते रहने, मच्छर,मक्खी से पशुओं का बचाव करने,कीटनाशक का छिड़काव करने आदि जानकारियां दी गई हैं। इस अवसर पर आईएआरआई शिमला डॉ. कलोल प्रमाणिक, डॉ. संतोष, पशुपालन विभाग देवराज शर्मा, एसएमएस एग्रीकल्चर मनोज शर्मा, पंचायत प्रधान मांगू बलदेव ठाकुर, उपप्रधान राजेश पूरी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र कुमार व कार्यक्रम प्रबंधक एसीएफ भूपेंद्र गांधी सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के अध्यक्ष चुनी लाल बंसल की अध्यक्षता में उपायुक्त सोलन से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उपायुक्त को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। वहीं, हरिजन समाज के साथ हो रहे अपमान और अन्याय को रोकने के लिए सभी कार्यालय एवं संस्थानों में अलग-अलग जाति पूछने के बजाय केवल एक हरिजन नाम शब्द का उपयोग करने के तत्काल आदेश जारी करने का निवेदन किया। यह भी कहा कि जहां एक तरफ कई संगठन समाज में नफरत और रंजीश का वातावरण पैदा कर रहे हैं। वहीं, हमारी यह समाज सेवी संस्था राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देकर अपने देश और सनातन धर्म को बचाने का सफल कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्की स्थित अंबेडकर भवन की देखभाल व रखरखाव का जिम्मा अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की को सौपने तथा भवन के लिए मंजूर हुई राशि को लीग शाखा अर्की की देखरेख में करवाने का आग्रह उपायुक्त सोलन से किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया, मुख्य सलाहकार शीशराम रघुवंशी, लेखा परीक्षक संत लाल गुलाटी, व्यवस्था अधिकारी प्रेम चंद धीमान, मदन लाल, ओम प्रकाश भाटिया, नरपत राम, दीप राम गुलाटी सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में पोषण माह अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रोफेसर विश्व ज्योति, प्रो. संदीप कुमार व प्रो. सुरेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुक्ता शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा भूमिका व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। गीतांजलि बीए तृतीय वर्ष एवं प्रियंका प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों एवं अन्य छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य मनोज कुमार एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भरी हुंकार, रविवार को निमंत्रण पैलेस में करेंगी विशाल जनसभा सचिन बैंसल। बददी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की बैठक ग्राम पंचायत सनेड के शिव मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जिला अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने की। इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले रविवार को सनसिटी रोड पर स्थित निमंत्रण पैलेस में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एक विशाल जनसभा का आयोजन करेगी, जिसमें पूरी दून विधानसभा के स्वर्ण समाज के लोग व अन्य लोग भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से सरकार से लड़ते आ रहे हैं और आरक्षण रद्द करने की बात कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात पर गौर नहीं दे रही है। इसलिए इस विधानसभा चुनावों में पूरे हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन उनकी पार्टी ने बनाया है। हर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का लक्ष्य आरक्षण को खत्म करना है। वह पूरे हिमाचल ही नहीं, बल्कि भारत में एक समान समाज का उत्थान करना है। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सचिव बलवंत ठाकुर, दून मंडलाध्यक्ष मेलाराम ठाकुर, उपप्रधान प्रभात ठाकुर, जवाहर ठाकुर, जियालाल ठाकुर, सतपाल शर्मा, मनीष मेहता, सुखदेव, हरभजन सिंह, निक्का राम, संजीव कुमार ठाकुर, ज्ञान चंद, धीरेंद्र सिंह चंदेल, दविंदर सिंह, सुरजीत राणा, गुरपाल चंदेल, सुरेंद्र, राजेश, मनजीत सिंह ,अर्जुन सिंह, दयाराम, दौलतराम, केहर सिंह व हरिराम ने भाग लिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार गणपति एजुकेशनल सोसायटी कुनिहार द्वारा विकास खंड टूटू हीरानगर की ग्राम पंचायत मूलबरी देवनगर में विभिन्न सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सोसायटी समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को मोमबती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां बनानी सिखाई गईं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने खासी रुचि दिखाई। सोसायटी का उद्देश्य महिलाओं का आत्मनिर्भर बनकर उनकी आजीविका को बढ़ावा देना और इस दीपावली को महिलाएं ग्रीन दीपावली के रूप में मना सके। इस शिविर को सफल बनाने के लिए समाजसेवी राजेश्वरी शर्मा ने भरपूर सहयोग कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न सहायता समूह की महिलाओं ने राजेश्वरी शर्मा व सोसायटी का इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद किया तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित होते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस शिविर में लगभग 30 महिलाओं ने मोमबती बनाने का प्रशिक्षण लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी में भाजयुमो की युवा संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सोलन में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को भाजयुमो सोलन मंडल द्वारा शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा मोर्चा सोलन मंडल के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो सोलर मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की। इस दौरान रोहित भारद्वाज ने कहा कि 24 सितंबर को प्रधानमंत्री हिमाचल आने वाले हैं। ऐसे में उनके स्वागत को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि मंडी में 24 सितंबर को आयोजित होने वाली युवा संकल्प रैली में सोलन मंडल से भी कार्यकर्ता भाग लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर आज एक बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में युवा मोर्चा के सभी ग्राम केंद्र प्रभारियों को नियुक्त किया गया। वह साथ ही उन्हें आगामी कार्रवाई हेतु आगे का दायित्व दिया गया है, जो हर एक ग्राम केंद्र से 2 हज़ार युवा खोले जाने का युवा मोर्चा ग्राम केंद्र प्रभारी प्रयास करेंगे और इसमें सभी युवा मोर्चा साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। विशेष रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सकेश शर्मा व स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, राजेश कश्यप, तरसेम भारती, कुमारी शीला प्रवासी, विस्तारक ऋषि कंडवाल व जगमोहन रावत और सभी युवा साथी उपस्थित रहे।
सचिन बैंसल। बद्दी दो वर्ष पूर्व कॉविड 19 महामारी से पूरा विश्व जहां जकड़ में था, वैसे ही आज भारत में लम्पी स्किन डिजीज का काला साया गौ माता पर लंबे समय से चरम पर चल रहा है। कोविड महामारी में जहां सरकारों सामाजिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला था, जिसके कारण आज लोगों का जीवन पटरी पर आया है। अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि दुख है कि जैसे मोर को राष्ट्रिय पक्षी मानते हैं। वैसे ही गौ माता को स्नातक धर्म का प्रतीक यानी राष्ट्रीय पशु भी माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करनी हो जैसे बच्चे का जब जन्म होता है, तो गोमूत्र अर्क पिलाया जाता है। साथ में ही रोजाना प्रयोग की वस्तुएं जैसे दूध, मखन,घी व दूध से बनी मिठाइयां हेतू भी गौ माता ही इनकी जननी है। देखने में आया है कि गुजरात में जब कोविड महामारी का इतना बड़ा प्रकोप था, तब हर अस्पताल में बेड होने के कारण जहां इंसान अपनी जान गवां रहा था। वहीं गुजरात में एक गौशाला में 300 बेड लगाए गए थे, जहां गोमूत्र अर्क गोमूत्र से तैयार दवाइयां, गूगल धूप जला कर इलाज किया गया था व लोगों को ठीक किया गया था। उन्होंने दुख जताया कि अभी तक हजारों की तादाद में गौ माता सही इलाज न मिलने के कारण अपना दम तोड़ चुकी है। दूसरी ओर बहुत दुख की बात है कि लोग जिनकी गायों को लम्पी स्किन बीमारी हो रही है का इलाज न कर सड़कों पर छोड़ रहे हैं, जो एक अच्छा सूचक नही, बल्कि अभिशाप है। उन्होंने कहा कहा कि बहुत सारा गौवंश लम्पी स्किन डिजीज से जकड़ा पड़ा है व सड़कों पर असहाय रूप में घूम रहा हैं। लोगों को चाहिए कि हमारी संस्कृति के आधार का सूचक माने जाने वाली गायों का इलाज करवाना चाहिए, जहां भी असहय गौवंश नजर आता है, उन्हें चारे व उनके उपयुक्त इलाज का प्रबंध करने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज पर्यावरण की रोकथाम हेतु जैसे वृक्ष लगाए जाते हैं। वहीं, गौ माता को बचाना भी जरूरी है। पर्यावरण व गौ माता के कारण कि आज हम खुले में सांस लेने को मजबूर हैं। क्योंकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पर्यावरण और गौमाता दोनों ही 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे कि आज प्रत्येक का जीवन सुरक्षित है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव 'के अंतर्गत राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर वीरवार को गेयटी थियेटर के सम्मेलन कक्ष में करवाया गया। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि 'राष्ट्र निर्माण में राष्ट्र भाषा की भूमिका' विषय पर आधारित अन्तर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में आज़ादी प्रथम स्थान ज्योति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल की ज्योति ने प्रथम खुशी ठाकुर, सेंट थॉमस विद्यालय शिमला द्वितीय, तृतीय स्थान भूमिका शर्मा, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर ने हासिल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव और हिन्दी' विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मान्या शर्मा, राष्ट्रीय विद्या केंद्र कुसुम्पटी द्वितीय कशिश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली, सृष्टि ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षल सपरा, डीएवी न्यू शिमला और ज्योति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाहल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। लक्ष्मी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली कशिश, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर ने भी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, कशिश मेहता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं मे 15 विद्यालयों के विद्यार्थियो ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में भाषण व निबंध में प्रथम व द्वितीय तथा प्रश्नोत्तरी में प्रथम संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन 12 सितंबर को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में डॉ. पुनम, एसी टू डीसी शिमला ने शिरकत की। उन्होंने सभी विजेताओं को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।जिला लोक संपर्क अधिकारी संजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ साहित्यकार गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, आत्मा रंजन, डॉ. कुंवर दिनेश सिंह, डॉ. दिनेशा शर्मा, भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने निभाई। इस अवसर पर एपीआरओ नितिश पोजटा, रेखा ठाकुर, विनोद चौहान, शिवम ठाकुर तथा विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कन्या विद्यालय कुनिहार तालाब मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन द्वारा हुआ। जिला क्रीड़ा संघ व विद्यालय प्रसासन द्वारा मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत व धन्यवाद किया।मुख्यातिथि ने बच्चों को संबाेधित करते हुए कहा कि खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए दो टीमों में एक विजेता व एक उप विजेता बनता है, जो अधिक मेहनत करता है, वह विजेता बनकर उभरता है। उन्होंने अपनी ओर से आयोजको को 5100 रुपए दिए तथा जिला परिषद फंड से विद्यालय में बन रहे कमरों के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।
रंजीत ठाकर। कुनिहार बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शॉट पुट व् चेस प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी का ख़िताब अपने नाम किया। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस जिला स्तरीय छात्रा खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दीवान चंदेल उप- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 07-09-2022 से 08-09-2022 तक किया गया था, जिसमें लगभग 43 विद्यालय से लगभग 300 छात्राओं ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की विद्यालय से 13 छत्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें दिशिता शर्मा ने शॉटपूट में पहला स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता में निहारिका पाल ने पहला स्थान, रिधिमा ने तीसरा व अनन्या ने पांचवा स्थान प्राप्त किया I इनमें दिशिता, निहारिका, रिधिमा व अनन्या का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि धर्मशाला में अक्तूबर माह में आयोजित की जाएगीI खेलकूद सपर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को मुख्यातिथि ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर और सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ साथ, शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में हि नहीं, बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
जिला सोलन क्रीड़ा संघ के सौजन्य से अंडर -14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय कुनिहार में हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने शिरकत की। मुख्यअतिथि का विद्यालय व जिला क्रीड़ा संघ सोलन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में जिला की खिलाड़ी छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्यअतिथि ने खिलाड़ियों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे हासिल करने की नसीहत दी व खिताबी जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
प्राचीन शिव मंदिर दाड़लाघाट में शंभु पंच दशनाम आह्वान अखाड़ा ब्रह्मलीन बाबा श्री वैष्णो गिरी महाराज की आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त भक्तजनों व ग्रामवासियों ने भंडारा में पूर्ण सहयोग दिया। स्थानीय सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल के बच्चों को भंडारे में आमंत्रित किया गया था, सभी लोगों ने भंडारे का पूर्ण आनंद लिया। मंदिर के बाबा मंहत जय देव गिरी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन बाबा महंत वैष्णो गिरी महाराज ने इस मंदिर में काफी समय व्यतीत किया व उन्होंने इस मंदिर में भव्य निर्माण करवाया। उनकी आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया।
बद्दी पुलिस ने वीरवार को 40 ग्राम चिट्टा पकडने मे सफलता हासिल की है। बददी पुलिस की टीम द्वारा मुख्य आरक्षी सतनाम सिंह के नेतृत्व मेंं बददी- नालागढं रोड पर संडोली गांव के समीप गुप्त सुचना के आधार पर एक गाडी न. PB13BE-0313 को रोक कर तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान 40 ग्राम चिट्टा बरामद किय़ा गया। कार मे सवार दो पुरूष व एक महिला की पहचान मनप्रीत सिंह, गुरमेज व उषा रानी निवासी पंजाब के रूप में हुई है। उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है। नशे पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला के आदेशों की पालना की जा रही है तथा भविष्य मे ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये बददी पुलिस हमेशा तत्पर है।
अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के प्रबंधन सदस्यों और मेहमानों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अल्केमिस्ट हॉस्पिटल के विभाग की फिजियोथेरेपी प्रमुख, डॉ० वीनू, इंडियन फुटबॉल फेडरेशन व थाई-बॉक्सिंग से डॉ कुशल(हेड) और सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-6 पंचकूला के फिजियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डॉ० दीपमाला इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने इस वर्ष की थीम "ऑस्टियोआर्थराइटिस और इसकी रोकथाम" को ध्यान में रखते हुए फिजियोथेरेपी के दायरे और महत्व पर विस्तार से चर्चा की और चिकित्सा क्षेत्र में फिजियोथेरेपी के अपार योगदान के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी विभाग के छात्रों ने इस वर्ष की थीम को लेकर सभागार को सजाया और कोरोना योद्धाओं को विशेष श्रद्धांजलि भी अर्पित की। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और फिजियोथेरेपी के पेशे को बढ़ावा देने में हिमाचल सरकार के योगदान का सम्मान करने के लिए छात्रों द्वारा हिमाचली लोक नृत्य और लोक गायन व अन्य प्रस्तुतियां भी दी। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० समीम अहमद ने अपने संदेश में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में शामिल मेहमानों, फिजियोथेरेपी के विभागाध्यक्ष, सभी प्राध्यापकों और छात्रों की प्रशंसा की और सभी को शुभकामनाएं भी दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एनएसएस इकाई द्वारा पोषण माह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरत्ताज सिंह राठौर ने किया। हेल्थ केयर मैडम रंजना ने अपने वक्तव्य में पोषण युक्त आहार बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयरन फोलिक एसिड की गोलियां कुपोषण को दूर करने के लिए हर सप्ताह में बुधवार को बांटी जा रही है। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू व जेपी मिश्रा ने बताया स्वास्थ्य कि जांच जैसे खून की जांच, अपने स्वास्थ्य का भार, कद आंखों की जांच समय-समय पर कराते रहना चाहिए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि आयरन युक्त आहार, खट्टे फल, नींबू और आचार भी अपने भोजन में शामिल करने चाहिए। पौष्टिक आहार और सफाई पर हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए।
वीरवार को साई इंटरनेशनल स्कुल के बच्चों को शमती स्थित साई बाबा मन्दिर का भ्रमण करवाया गया। बच्चों ने बाबा के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया। मन्दिर के पुजारी ने बच्चों को साई बाबा के विषय में बताया और प्रसाद बांटा गया। इसी के साथ बच्चों ने श्रद्धा से साई चरणों में शीश नवाया।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम अर्की केशव राम कोहली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रमाण पत्र वितरण समारोह अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई में चलने वाले इंडस्ट्रियल टेलरिंग, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन तथा एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम कोर्स के लिए आयोजित की गई थी। तीनों कोर्स के 85 प्रशिक्षित एलुमनाई प्रशिक्षु शामिल हुए। मुख्यअतिथि द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र और टूलकिट देकर सम्मानित किया गया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से प्रशिक्षण ले चुके यह सभी प्रशिक्षु अपना रोजगार हासिल करने में सक्षम हुए हैं तथा विभिन्न उद्योगों में कार्यरत हैं और कुछ प्रशिक्षु अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम अर्की केशव राम कोहली ने प्रशिक्षुओं को स्वाबलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे अपने तथा अपने परिवार के जीवन स्तर में सुधार ला सके। इस कार्यक्रम के दौरान अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के प्रोग्राम मैनेजर भूपेंद्र गांधी ने संस्थान की नीव से लेकर के वर्तमान समय तक की गई उन्नति पर प्रकाश डाला। भूपेंद्र गांधी ने अवगत करवाया कि यह संस्थान 2 कोर्सों के साथ 2007 में शुरू किया गया था तथा वर्तमान समय में यहां पर 9 कोर्सों में युवा प्रशिक्षण लेकर अपने लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित कर रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय सलाहकार समिति के सदस्य वेद प्रकाश शुक्ला, संत राम कौंडल, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी, संस्थान के प्रशिक्षक दिलीप कुमार, संदीप, राजकुमार गुप्ता, सोनू देवी, चंद्रकांता, नंदलाल वर्मा उपस्थित रहे।
दूरदराज क्षेत्र हरसंगधार का एक संगीन मामला वहां के निवासी जीत राम शर्मा व उनकी पीड़िता बेटी ने सामने लाया है। इस मामले को पिता व बेटी ने हरसंगधार में एक पत्रकार वार्ता कर उजागर किया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत दृष्टिहीन कमलेश पुत्री जीत राम शर्मा गांव हरसंगधार के साथ उसके पति व सास-ससुर ने जब उसकी आंखों का ऑपरेशन हुआ था तथा वह गर्भावस्था में थी उस समय मारपीट की व अमानवीय अत्याचार किया। कमलेश ने बताया कि उसकी शादी मंढोड़घाट के एक परिवार में हुई थी। वह मुश्किल 2 महीने अपने पति के साथ रही, उसके अनुसार विवाह के समय उसकी आंखों का विजन कुछ कम था जिसके बारे में उसने पहले ही ससुराल पक्ष को सब कुछ बता रखा था। उसने बताया जैसे ही उसने गर्भ धारण किया ठीक उसके बाद उसका पति तथा सास-ससुर उसका उत्पीड़न करने लगे। उसके ऊपर अनेक लांछन लगाने लगे और मारपीट करने लगे, कमलेश ने बताया कि एक दिन तो उन्होंने सारी हदें पार कर दी जब मारपीट के बाद उसे धक्का दिया और उसका सिर दीवार से जा टकराया, जिसके कारण उसकी आंखों की पूरी रोशनी चली गई और उसकी आंखें खून से लाल हो गई। उसने बताया कि उसके बाद वह अपने मायके चली आई जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया और अपने पति को सूचना भेजी लेकिन इतने महीने बीत जाने के बाद भी ना तो उसका पति ना उसके सास ससुर उसे मिलने आए और ना ही दूरभाष पर उससे कोई बातचीत की। कमलेश को अंदेशा है कि उसका फायदा उठाकर उसके ससुराल वाले उसको मार भी सकते हैं। इसलिए उसमें सरकार से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए और उसके पति तथा सास-ससुर को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पीड़िता कमलेश ने यह भी बताया कि आंखों की रोशनी चले जाने के बाद कहीं उसे कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आई तो उसने सुंदर नगर के मुख्य समाजसेवी तथा दिव्यांग जनों के कानूनी सलाहकार कुशल कुमार सकलानी से 8 जून 2022 को इस बारे में न्याय की गुहार लगाई। कुशल कुमार ने त्वरित इस पर संज्ञान लेते हुए 10 अगस्त को मढोड़घाट के थाना प्रभारी (सुन्नी स्थित) को ऑनलाइन शिकायत भेजी और कमलेश के ससुराल वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। जब सुनी में थाना प्रभारी करमचंद से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि इस मामले को संबंधित विभाग (दिव्यांगजन विभाग) को अग्रिम कार्रवाई करने हेतु भेज दिया है और शीघ्र ही इस पर कार्रवाई हो जाएगी।
मनाेज शर्मा। अर्की राजकीय सी एंड वी खंड धुन्दन की कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद गौतम की अध्यक्षता में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन दीवान चंदेल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन को एक मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से मांग की कि कला विषय के साथ व्यवसायिक विषय को न जोड़ा जाए, माध्यमिक पाठशाला में स्थानांतरण के लिए 100 बच्चों की शर्त को हटाया जाए व प्रति वर्ष कला विषय के लिए विशेष नीधि उपलब्ध करवाई जाए। कला विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव बारे बात रखें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सी एंड वी सोलन कमल चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीत रघुवंशी, अध्यक्ष खंड धुंदन कृष्णकांत गौतम, सचिव रतनलाल ल कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शामिल रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत रौडी व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि मारकंडेश्वर अस्तपाल सोलन के सहयोग से अंबुजा सभागार रौड़ी में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांचा गया। जांच में महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम द्वारा लोगों की जांच की गई। जिसमें 210 से अधिक लोगों ने जांच करवाई। शिविर में पंचायत प्रधान रौड़ी रीना शर्मा व पंचायत सदस्य मनु शर्मा व रजनी गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में रोगों की जांच हेतु हड्डी रोग, नेत्र रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु रोग, कान, नाक, गला रोग, त्वचा रोग, शिशु, आंख की जांच और आंतरिक चिकित्सा के विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी।वहीं रक्त संबंधी एवं अन्य रोगों संबंधी जांच तथा निःशुल्क जरूरी दवाएं भी लोगों को वितरित की गईं। महर्षि मारकंडेश्वर अस्तपाल डॉ. मनप्रीत सिंह नंदा ने शिविर में लोगों की अधिकतम भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि शिविर में आए हुए गंभीर और रेफ़रल मरीजों को महर्षि मारकंडेश्वर अस्तपाल मे न्यूनतम शुल्क पर व्यस्था करने की योजना है। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वास्थ्य शिविर में आए हुए समुदाय के लोगों से वार्ता किया और स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लोग लाभ ले इसके लिए गांव रौडी, खाता, सुल्ली, बटेड, बागा, तेलि (दाड़ला) और दाड़लाघाट को आश्वस्त किया कि ऐसे ही स्वास्थ्य शिविर समय समय पर संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम प्रबंधक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गांधी ने कहा कि शिविर में लोगों की भागीदारी नियमित बनी रहे। इसके लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन सतत प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम समन्वयक सामुदायिक स्वास्थ्य एसीएफ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही ऐसा एक शिविर करने की योजना है। शिविर में आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रीना शर्मा, पंचायत सदस्य मनु शर्मा, रजनी गौतम, अनिता शर्मा, सुनीता शर्मा, रजनी देवी, बिमला देवी व हर्षा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या के हाल बेहाल कुनिहार के समीप झमरोट गांव के दर्जनों ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। जिला सहित पूरे प्रदेश में हो रही बारिश के बावजूद भी आईपीएच विभाग द्वारा इस गांव के लोगों को पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इससे दर्जनों ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनमें विभाग के प्रति रोष भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार व विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या को दुरूस्त किया जाए। इस गांव में पेयजल समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इस मौसम में भी ग्रामीणों को विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसे में उन्हें दूरदराज स्थित प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आईपीएच विभाग द्वारा पिछले एक माह से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है और नल सूखे पड़े हैं। घर के कामकाज सहित मवेशियों के लिए पानी की आपूर्ति करना उनके लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है। ग्रामीणों में ज्ञानचंद, रामदेव डीएन परिहार, कामना, शीशराम, विमला देवी, कृष्ण लाल परिहार, हेमराज ठाकुर, विकल परिहार, सुषमा देवी व प्रेमलाल आदि बताया की हमारे गांव में पेयजल का संकट पिछले कई वर्षों से लगातार चलता आ रहा है। कुछ परिवार ऐसे हैं, जिन्हें लंबे समय से जल शक्ति विभाग द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी की एक बूंद भी उपलब्ध नहीं हुई है। यह लोग गांव के साथ लगते जंगल में नेचुरल सोर्स से पानी इकट्ठा करके एक टूटे हुए टैंक में भरते हैं और उससे पाइप द्वारा गांव के घरों तक पहुंचाते हैं। प्रतिदिन दो से तीन व्यक्तियों को इसी काम के लिए जाना पड़ता है। विभाग द्वारा सप्लाई किए जाने वाला पानी भी जाबल स्थित टैंक से ही सप्लाई किया जाता है। जिसका वितरण इस प्रकार किया जा रहा है कि 10 परिवारों तक वह पानी नही पहुंचता। यही नहीं वितरण करने वाला कर्मचारी कहता है कि मेरा काम चाबी खोलना है पानी किसके नल में नहीं आया यह देखना नहीं है। जेईई कुनिहार एसडीओ सूबाथू एक्सयिन अर्की द्वारा कभी भी ग्राम वासियों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर सभी ने बार-बार शिकायत दर्ज करवाई जिसे 2 महीने बाद बंद कर दिया जाता है जब बंद करने का कारण पूछा जाता है तो बताते हैं कि जेई कुनिहार ने सूचित किया है कि समाधान कर दिया है। वहीं, जब नरेश कुमार एसडीओ आईपीएच सुबाथू से बात की गई, तो उन्होंने बताया की इस समस्या के बारे मुझे पता लगा है। झमरोट गांव की समस्या के लिए विभाग के लोगो को भेजा है सम्स्या का पता करने। समस्या के कारणों का निपटारा करके गांव के सभी परिवारों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द की जाएगी।
मनाेज शर्मा। अर्की हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ाें यात्रा में जुड़ने के लिए जनता से अपील की है। भारत देश की भूमि है कई आस्थाओं का धर्म, कई क्षेत्र, बहुत सी भाषाएं, कई परंपराएं, एक साथ एक राष्ट्र बनाता है। भारत में भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महंगाई, बलात्कार आदि इन सब मुद्दों पर हमारी सरकार मौन है, लेकिन देश का एकमात्र विकल्प भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन सभी का विरोध करती है। हम सभी को कांग्रेस पार्टी का सहयोग करना चाहिए। आईये इन सभी मुद्दों की कमर तोड़े, भारत जोड़े। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी 3,750 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा 07 सितंबर 2022 से शुरू की जाएगी। एक यात्रा महात्मा गांधी द्वारा शुरू की गई थी। आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक यात्रा शुरू की गई है। समस्त जनता 'भारत जोड़ो' यात्रा में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ (बड़ू साहिब) डॉ. अजर नाथ यादव इटरनल यूनिवर्सिटी, बरू साहिब, हिमाचल प्रदेश में सहायक प्रोफेसर (वरिष्ठ स्केल) और सहायक परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। वह बीआईटी मर्सा और आईएआरआई नई दिल्ली से माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी करने के बाद पहली जनवरी, 2016 से डॉ. खेम सिंह गिल अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ यादव को विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में चुना गया है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में 300 प्रकाशन प्रकाशित किए हैं। यादव ने स्प्रिंगर-नेचर, एल्सेवियर, विली, टेलर और फ्रांसिस में 31 अंतरराष्ट्रीय पुस्तकें प्रकाशित कीं। डॉ. यादव को इटरनल यूनिवर्सिटी, बारू साहिब, हिमाचल प्रदेश द्वारा छठे वार्षिक दीक्षांत समारोह 2018 में 'उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार' प्राप्त हुआ। 2020 में 'बेसिलस थुरिंगिनेसिस एके 47 के उपन्यास तनाव के कीटनाशक निर्माण' पर एक पेटेंट प्रदान किया गया है। डॉ. यादव ने पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीईएसटी), शिमला से अनुदान प्राप्त किया और हियाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाली फसलों के लिए 'माइक्रोबियल बायोफर्टिलाइजर' विकसित किए। विकसित माइक्रोबियल बायोफर्टिल्जर का उपयोग कृषि और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए रासायनिक उर्वरकों को कम करने के लिए किया जा सकता है। कुलपति डॉ दविंदर सिंह, प्रो. वाइस चांसलर डॉ. एएस अहलूवालिया, डीन रिसर्च डॉ एनपी सिंह और डीन डीकेएसजीएसीए डॉ एसके शर्मा ने डॉ अजर नाथ यादव को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में धूमधाम से अध्यापक दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय में अध्यापक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें पूर्व उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का एनसीसी बैंड की टुकड़ी ने मार्च पास्ट करते हुए भव्य स्वागत किया। मुख्यातिथि किरण लेखा के साथ उनके परिवार के सदस्यों विनोद कुमार जोशी, दीपेश जोशी, वंदना और कुशाग्रि का भी इस समारोह में आने के लिए स्वागत किया गया। मंच का संचालन करते हुए मीरा कौशल ने मुख्यातिथि व सभी अतिथियों का इस समारोह में आने पर स्वागत किया। मुख्यातिथि, विद्यालय अध्यक्ष व अध्यापक अभिभावक संघ के सदस्यों तथा विद्यालय स्टाफ ने मां सरस्वती के समक्ष ज्योति प्रज्वल्लित कर व डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णनन को फूल भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें सबसे पहले विद्यालय अध्यापिकाओं ने स्वागत गीत गाया और साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की बच्चों ने लघु नाटिका, भजन, व भाषण के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया और बताया की अध्यापक दिवस के उत्सव में विद्यालय में अन्य विभिन्न गतिविधियाँ भी करवाई गई I उन्होंने इस अवसर पर सभी बच्चों और अध्यापको को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस समारोह पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने मुख्यातिथि को शॉल , स्मृति चिन्ह व् भेंट देकर सम्मानित किया साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को भी शॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद कुमार जोशी ने 5100 की राशी , विद्यालय अध्यक्ष ने 2100 की राशी, उपाध्यक्ष ने 2100 की नकद राशी बच्चों के मिष्ठान के लिए प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरषोतम गुलेरिया, पीटी ऐअध्यक्ष रतन तंवर, उपाध्यक्ष ज्ञान दास, पीटीए सदस्य रंजना, भीमा, कृष्णा, कुसुमलता और समस्त अध्यापक व गैर अध्यापक वर्ग भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से आयोजित करने में एन एस एस स्वयंसेवकों , स्काउट्स एंड गाइड्स व एनसीसी कैडेटों ने अहम योगदान दिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा समिति ग्याना की तरफ से एसएचओ दाड़लाघाट को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बाहरी व्यक्तियों द्वारा सभा के विरुद्ध कार्य करने बारे शिकायत की गई है। दी माइनिंग एरिया लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा समिति ग्याना की ओर से ज्ञापन में कहा गया है कि सभा के खिलाफ कई बार झूठे आरोप पत्र जो व्यक्ति बार-बार दायर कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, क्योंकि उनकी सभा के खिलाफ जो षड्यंत्र उन व्यक्तियों द्वारा रचा जा रहा है, उस षड्यंत्र के कारण सभा की कार्यप्रणाली में निरंतर बाधा पड़ रही है और सभा का माहौल भी खराब हो रहा है। उन्होंने षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों में बद्री दास पुत्र प्रेम लाल गांव ग्याना, पूर्ण सिंह पुत्र दुर्गा ग्राम रुडाल, भारत भूषण पुत्र मंसाराम गांव बड़ोग, दयाराम पुत्र संवारु गांव ग्याना, कृष्ण चंद पुत्र लेखराम गांव मलोगड़ा व ग्याना के नाम बताकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने भाव प्रकट किया। विद्यालय परिसर में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। संवाद के दौरान विभिन्न विषय जिनमें छात्रों के परिणाम सभी कक्षाएं छठी से 8वीं तक 9वीं से 12वीं तक अविभावकों के समक्ष रखे। छात्रों की अनुपस्थिति के विषय पर चर्चा हुई। विद्यालय में चल रहे कार्यक्रम जैसे मध्यान पोषण तथा स्वच्छता पखवाड़ा में किए जा रहे प्रयासों को प्रधानाचार्य ने सभी लोगों को अवगत करवाया। विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने सभी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवा भाव के लिए भेंट देकर सम्मानित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को इसी प्रकार जारी रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चाखड़ पंचायत प्रधान गुरुदेई, एसएमसी अध्यक्ष खेमराज, प्रधानाचार्य रेखा राठौर, पूर्व प्रधान, अध्यापक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा नगर, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षकों के सराहनीय सहयोग और समर्पण के साथ काम करते रहने के लिए शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नई शिक्षा निति के आधार पर भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के मकसद से आईईसी यूनिवर्सिटी ने बरोटीवाला-बद्दी-नालागढ़ (बीबीएन) और कालका क्षेत्र में विशिष्ट गुणवत्ता युक्त शिक्षा दे रहे शिक्षकों को ‘प्रशंसा प्रमाण पत्र और ट्रॉफी’ देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप-प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिसमें छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा की मोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में जीएएएडी कॉलेज, कालका से प्रो. (डॉ.) सुशील कुमार, पॉलिटेक्निक पंचकुला के प्रिंसिपल दलजीत सिंह, ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल, बद्दी की प्रधानाचार्य नवजीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में और अन्य लगभग 25 अध्यापक उपस्थित रहे। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. समीम अहमद ने इस कार्यक्रम में सभी को संबाेधित करते हुए भारत के पहले उप-राष्ट्रपति, दूसरे राष्ट्रपति, बेहतरीन शिक्षक और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में छात्रों को आईईसी विश्वविद्यालय द्वारा भविष्य में न केवल शिक्षा के संख्यात्मक बल्कि गुणात्मक मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन भी दिया, जो कि नई शिक्षा नीति की बुनियाद भी है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सचिन बैंसल। बद्दी जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बद्दी शाखा के नए कार्यालय का दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पूजा-अर्चना करने के बाद शुभारंभ किया गया। बैंक की शाखा कार्यालय काफी छोटा था, जिससे यहां पर आने वाले उपभोक्ताओं की काफी परेशानी हो रही थी। जोगिंद्रा बैंक के चैयरमेन योगेश कुमार ने कहा कि बद्दी में बैंक के उपभोक्ता लगातार बढ़ रहे थे, जो पहले से बैंक का कार्यालय था, वह काफी छोटा था। सबसे अधिक परेशानी उपभोक्ताओं काे पार्किंग की होती थी। इसलिए उपभोक्ताओं काे काफी दूर गाड़ी खड़ी करके पैदल ही बैंक तक आना पड़ता था। इस मौके पर बैंक के प्रंबध निदेशक एलआर वर्मा, वाईस चैयरमैन यशपाल ठाकुर, निदेशक संजीव कौशल, खजूरा सिंह सैणी, मोहन लाल, बुधराम ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष विजय ठाकुर, राज कुमार नेगी, सहायक महाप्रंबधक कुलदीप सिंह, बद्दी शाखा के प्रंबधक जसविंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डीआर चंदेल, पूर्व नप अध्यक्ष नरेंद्र सिंह दीपा, नप अध्यक्ष जस्सी चौधरी, नगर व्यापार मंडल वर्धमान के प्रधान जसवंत राय व विकास जमवाल समेत बैंक के ग्राहक भी उपस्थित रहे।
कुम्हारहट्टी में हुए जिला स्तरीय विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बद्दी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्ल गणेश दत्त ने बताया कि सर्वहितकारी शिक्षा निकेतन कुमारहट्टी-सोलन में 4 सितंबर 2022 को संपन्न हुए "जिला स्तरीय विज्ञान मेले" में सरस्वती विद्या मंदिर बद्दी के विद्यार्थियों ने शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए अपना चयन करा लिया है। प्रतिभागियों ने सभी वर्गों की वैदिक गणित प्रश्नोत्तरी शिशु वर्ग में सर्वजीत, उमेश और सिमरन, बाल वर्ग में सुनीता, रिया, केशव, और किशोर में अमन, खुशी और सिंटू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संस्कृति बोध परियोजना के शिशु वर्ग ने अदिति शर्मा, आशिमा शर्मा, बनीता ने दिवितीय और बाल वर्ग में शिवम, रोशनी और हिना एवम किशोर वर्ग निशु यादव, कनक, मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संस्कृत प्रश्नोतरी शिशु वर्ग ने आस्था, चांदनी, प्रिंस, बाल वर्ग में आदर्श, काजल, भावना एवम किशोर वर्ग अंजलि, दिव्यांशु और अनुराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संगणक प्रश्नमंच में बाल वर्ग में छवि, रिहान और रिशव दिवितीय स्थान प्राप्त किया विज्ञान प्रश्नमंच के शिशु, बाल और किशोर में भूमिका, विक्की, प्रियांशु, अमन, सुधा, स्नेहल, शुभम, प्रिया और कनिका ने दिवितीय स्थान प्राप्त किया गणित और विज्ञान के प्रयोगों में शिशु, बाल और किशोर वर्ग में रूद्र, विद्या, अतुल नड्डा, सेजल, अंकित और रजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विषय से संबंधित मॉडल्स नवाचरित किशोर में नेहा और बाल में संवेदकों पर आधारित मॉडल्स में सुजल प्रथम स्थान हासिल करते हुए राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में चयन करवाया है।
गगन शर्मा । साेलन भौतिकी विभाग (एसीबीएस) से M.Sc भौतिकी की छात्रा सुश्री आंचल शर्मा को वर्ष 2021-22 में सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ में भौतिक विज्ञान में पीएचडी के लिए चुना गया है, जाे कि बड़े ही गर्व की बात है। उन्हें डीएसटी, भारत सरकार द्वारा इंस्पायर-शी योजना के तहत प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति मिली है। आंचल को इटरनल यूनिवर्सिटी बारू साहिब में अपने M.Sc के दौरान यह छात्रवृत्ति मिली। हाल ही में 8वें दीक्षांत समारोह में उन्हें स्नातकोत्तर के लिए उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक भी मिला। भौतिकी विभाग के प्रमुख डॉ. पुनीत नेगी ने बताया कि इन सभी सफलताओं के पीछे आंचल की M.Sc के दौरान की गई कड़ी मेहनत है, जिसमें M.Sc से उनके शोध प्रकाशन एक उच्च प्रभाव प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में शोध कार्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भौतिकी विभाग भौतिकी के इच्छुक छात्रों के लिए सामग्री विज्ञान (नैनो इंजीनियरिंग) और नवीकरणीय ऊर्जा में विशेषज्ञता के साथ M.Sc और पीएचडी डिग्री प्रोग्राम प्रदान करता है। इसके अलावा, M.Sc में अनुसंधान कार्य विकल्प के बिना डिग्री प्रोग्राम भी उपलब्ध है। उन्होंने डॉ. दविंदर सिंह जी (माननीय कुलपति), प्रो. एएस अहलूवालिया (योग्य प्रति-कुलपति), डॉ. एनपी सिंह (डीन, रिसर्च), प्रो. बीएस सोहल (डीन, पीजीएस एंड सीओई), डॉ. संदीपन गुप्ता (डीन, एसीबीएस) और डॉ. बलराज सिंह (निदेशक, प्रवेश और प्लेसमेंट) को दयालु आशीर्वाद, निरंतर प्रेरणा, प्रोत्साहन और समर्थन के लिए धन्यवाद और ईमानदारी से आभार व्यक्त किया। कुलपति डॉ. दविंदर सिंह जी ने भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत नेगी, डॉ. पूनम कुमारी, सहायक प्रो. और डॉ. मदन लाल, सहायक प्रो. को आंचल शर्मा की सफलता और भौतिकी विभाग के कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत धुंदन द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत द्वारा इस विषय को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि यह पंचायत 12 पंचायतों का केंद्र है। इन सभी 12 पंचायतों के निवासी धुंदन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं, लेकिन यहां पर चल रहे स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें अपनी मेडिकल जांच करवाने के लिए शिमला या बिलासपुर जाना पड़ता है। अतः इस स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लाभांवित होने वाली सभी 12 पंचायतों ने इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने की पुरजोर मांग की है। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, निदेशक स्वास्थ्य विभाग तथा अर्की विधानसभा के एमएलए संजय अवस्थी के नाम मांग पत्र प्रेषित किए हैं और मांग की है कि शीघ्र धुंदन में स्वास्थ्य उपकेंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया जाए।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार अर्की खंड की अंडर-12 छात्र एवं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक छात्र विद्यालय कुनिहार में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्यामलाल वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कब्बडी, खोखो, बॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस व कल्चर प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 सितंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन दिवान चंदेल द्वारा किया जाएगा, तो वहीं 14 सितंबर को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट नवगांव पंचायत के कृषि प्रसार केंद्र में डॉ यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी सोलन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर हेमराज शर्मा एवं सहायक प्रो. मीनू गुप्ता ने किसानों के साथ एक दिवसीय कृषि प्रसार शिविर में सब्जियां रोग उपचार, मिट्टी जांच से संबंधित जानकारी सभी किसानों को दी। इस शिविर में लगभग 50 किसानों तथा स्थानीय कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी रामस्वरूप शर्मा व संतराम ने भी भाग लिया। किसानों द्वारा सब्जियों में लगने वाले रोगों से संबंधित समस्याओं को उजागर करते हुए समाधान किया। इस कार्यक्रम में किसानों द्वारा अपने खेत में पैदा की हुई सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें किसानों को प्रथम इनाम व दूसरा इनाम भी दिया गया। इसके उपरांत सभी किसानों को बीज और दवाइयों का वितरण भी किया गया। पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्ण देव गौतम द्वारा उपस्थित सभी किसानों व विश्वविद्यालय नोणी से आए वैज्ञानिकों का धन्यवाद करते हुए प्रदर्शनी का समापन किया। इस मौके पर उपप्रधान चुन्नीलाल, भीम दत्त, योगराज, बृजलाल, कमल, हंसराज, नंदलाल, मंसाराम, धर्मपाल,धीरज व राजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
48 घंटे से चले आ रहे हनुमान चालीसा पाठ का किया समापन सचिन बैंसल। बद्दी मलकू माजरा स्थित हरे कृष्णा गौशाला में राधा अष्टमी मनाई गई। इस मौके पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसी दिन पिछले 48 घंटे से चले आ रहे लगातार हनुमान चालीसा का भी समापन किया गया। हरे कृष्णा गौशाला में राधा अष्टमी पर्व मनाया गया। दो दिन पूर्व यहां पर पशुओं में आ रही लंपी रोग की बीमारी के लिए हनुमान चालीसा का पाठ दिन रात किया जा रहा है, जिसके लिए आचार्य मनोहर लाल के नेतृत्व में कृपा राम और कृष्णदत्त पाठ पर बैठे हुए थे। 48 घंटे पूरा होने के बाद इस पाठ को समाप्त किया। समाप्ति के बाद मंदिर में राधा अष्टमी पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित मनोहर लाल शर्मा ने भगवान कृष्ण के भजन सुना कर मंंत्री मुग्ध किया। स्थानीय महिलाओं ने भी भगवान कृष्ण और शिव के भजन सुनाए। भजन-कीर्तन के बाद आरती हुई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर एक बजे के बाद पंडित और कन्याओं का पूजन करने के बाद भंडारा शुरू किया गया, जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, लज्जा राम, अमरजीत सिंह गिल, संजय शर्मा, सुरेंद्र चौधरी,राजेंद्र चौधरी, सुनील धीमान, दीवान चंद, कृष्ण कौशल, चमन लाल, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र अत्री व रूप किशोर सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
सचिन बैंसल। बद्दी हिमाचल प्रदेश इंटक जिला की बैठक बरोटीवाला स्थित एक निजी स्कूल में की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश इंटक यूथ अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने शिरकत की। उन्होंने अपनी जिला की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस मौके पर शिव कुमार को यूथ इंटक का जिला महासचिव चुना गया। यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया कि इंटक सदैव मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। वहीं, आज का यूथ इंटक के साथ अधिक से अधिक जुड़ रहा है। उन्होंने साथ ही बताया कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनेगी और इंटक का परिवार ऒर मजबूत होगा। उधर, शिव कुमार ने कहा कि इंटर की ओर से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। वह बड़ी ही इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से उसे निभाएंगे। उन्होंने साथ ही यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान का धन्यवाद भी दिया किया। इस मौके पर गुरुदेव चौधरी, राम चौधरी ,प्रवीण चौधरी, प्रदीप चौधरी ,गुरतेज चौधरी, रवि चौधरी, जोधा सिंह, पोलाराम, संजू धीमान, सनी शर्मा, गुरपाल सिंह, देवराज, केवल चौधरी, मुकेश ,गुरचरण सिंह, निर्मल चौधरी, तरसेम चौधरी,अजय चौहान, दर्शन चौधरी व हितेश चौधरी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसका पंचायत के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि बुजुर्गों व बच्चों के अंगुलियों के निशान राशन डिप्पू व किसान सम्मान निधि के लिए नहीं लग रहे हैं, जिससे की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए आधार कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन किया गया, ताकि पंचायत के लोगों को अर्की व दाड़ला के चक्कर न काटने पड़े और किसी समस्या का सामना ना करने पड़े। आधार विभाग के कर्मचारी ऋतू राज व लोकेश कुमार ने बताया कि लगभग 400 लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है। शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड, पुराने आधार पर करेक्शन, नंबर लिंक आदि कराए, जबकि इसके बाद जघून पंचायत में आधार कार्ड शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसका पंचायत के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि बजुर्गों व बच्चों के अंगुलियों के निशान राशन डिप्पू व किसान सम्मान निधि के लिए नहीं लग रहे हैं, जिससे की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए आधार कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन किया गया, ताकि पंचायत के लोगों को अर्की व दाड़ला के चक्कर न काटने पड़े और किसी समस्या का सामना ना करने पड़े। आधार विभाग के कर्मचारी ऋतू राज व लोकेश कुमार ने बताया कि लगभग 400 लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है। शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड, पुराने आधार पर करेक्शन, नंबर लिंक आदि कराए, जबकि इसके बाद जघून पंचायत में आधार कार्ड शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष ईः रत्न तनवर की अध्यक्षता में एवरग्रीन होटल कुनिहार के सभागार मे आयोजित की गई। सभा के महासचिव रमेश कश्यप ने बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पेंशनर्ज की JCC गठित कर 31 अगस्त 2022 को उनके साथ मिटिंग करके कई मांगों के उपर अपनी सहमती प्रकट की है, जिनके आदेश सरकार द्वारा जल्दी ही जारी करने की उम्मीद है। बैठक में सदस्यों द्वारा 1-1-2016 के बाद सेवानिवृत सदस्यों को अभी तक संशोधित वेतनमानों के अनुरूप बोर्ड द्वारा पेंशन न दिए जाने का कड़ा संज्ञान लिया गया। उन्होंने बोर्ड अधिकारियों से आग्रह किया कि पे फिकसेशन की वैटिंग की शक्तियाँ सर्कलों व मुख्य अभियन्ता के कार्यालयों में मौजुद सहायक लेखा/लेखा अधिकारियो को देकर पे वैटिग जल्दी से जल्दी करवाई जाए, ताकि संशोधित पेंशन को जारी करने का क्रम जल्दी शुरू किया जा सके। बैठक मे ई. रुपेंद्र कौशल 'ई. आरपी, तनवर ' रमेश कश्यप ई. रत्न तनवर ' हेमचंद तनवर, रामदास तनवर, राम प्रकाश ठाकुर,' ओम प्रकाश तनवर, ओम प्रकाश ठाकुर, गोपाल चंद गर्ग,' परमानंद, धनबहादुर, देवी चंद ,सोहनलाल, कैलाश चंद, पाठक रूपराम पाल, ललित सेन, दलबीर सिंह, 'सुरतराम, चेतराम कश्यप, मदन चंद, राजेन्द्र कंवर, शीश राम, दलीप सिह व रत्न लाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के वार्ड नं पांच के बूथ नं 77 और 78 राम मंदिर में आज प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना गया, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप और वॉर्ड नं 5 के पार्षद समाजसेवी कुलभुषण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा की हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री लोगों से अपने विचार साझा करते हैं और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की बात वह अपने मन की बात कार्यक्रम में करते हैं। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री ने हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के एक गांव में प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों को मुख्यातिथि बनाया गया और उनसे तिरंगा फहराया गया। इससे यह संदेश मिलता है की हमें राजनीतिक क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए और सभी का सम्मान करते हुए ईमानदारी से समाज में काम करना है। वॉर्ड पार्षद कुलभुषण गुप्ता ने सभी का आभार जताया और वॉर्ड से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के काम के लिए सदैव वचनबद्ध हूं। प्रधानमंत्री की सोच सभी को प्रभावित करती है। कोरोना के दौरान दुनिया में यदि सबसे बेहतर काम हुआ, तो वह हिंदुस्तान में हुआ है। हमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में ढालते हुए अपने वार्ड को सोलन का सबसे सुंदर और स्वच्छ वार्ड बनाना है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा सोलन मंडल के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, संजय मलिक, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनु शर्मा, भूपेंद्र बंसल, विशाल बैश, भूपेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, रिया शर्मा, भूपेंद्र जगी, सुषमा कुमारी, मीना, गीतांजलि कश्यप, संजय वर्मा, राकेश पूरी, डीसी धीमान, संदीप व विजय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
गगन शर्मा। साेलन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जो एक दार्शनिक और एक महान शिक्षक थे, के जन्म के उपलक्ष्य में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय शिक्षा में उनका योगदान निर्विवाद है। साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन अविश्वसनीय उत्साह और जोश के साथ किया गया था। शिक्षार्थियों ने शिक्षकों के लिए कई मनोरंजक खेलों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शिक्षक अपने छात्रों को कल के जिम्मेदार नागरिक और अच्छे इंसान बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए इस अवसर पर कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की यूथ कांग्रेस द्वारा बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों अभियान बलेरा व जयनगर पंचायत में चलाया गया। इसमें सभी स्थानीय युवाओं का समर्थन लिया गया और आगामी चुनाव में कांग्रेस की दस गारंटी के बारे में बताया गया। यह कार्यक्रम हर पंचायत और बूथ में किया जाएगा। इसमें यूथ कांग्रेस अर्की के प्रभारी अभिषेक, अध्यक्ष अशोक, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशि कांत, प्रधान राजेंदर, डॉ. मोहित सचिव, बिट्टू सचिव व पवन आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मॉडल युनाइटेड नेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थी सयुंक्त राष्ट्र में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते तथा गंभीर विषयों में तर्क-वितर्क करते हुए किसी निष्कर्ष पर एकमत होते हैं। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के चारों सदनों के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधियों ने नीति निर्माण और शासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के मुद्दे पर बढ़-चढ़कर अपने विचार प्रकट किए। सभापति मंडल के अध्यक्ष आदित्य शर्मा और अनुभूति मोहन रहे। इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा पॉलिसी पेपर बनाने में टीक सदन की इर्तिका परवेज़ को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का खिताब, सर्वश्रेष्ठ आगामी प्रतिनिधि का पुरुस्कार ओक सदन की वैष्णवी, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार देवदार सदन की पलक मिश्रा को मिला, जबकि संकट मोचन में सबसे अच्छा प्रतिनिधि का ईनाम चिनार सदन की शरण्य ठाकुर और देवदार सदन की वेदांशी बुंदेला ने अपने नाम किया। विशेष उल्लेख का पुरस्कार देवदार सदन के सुपश गोस्वामी और कीरत अरोड़ा को दिया गया। ओवरआल एमयूएन प्रतियोगिता का खिताब देवदार सदन के नाम रहा, दूसरे स्थान पर टीक सदन, जबकि तीसरा स्थान ओक सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई। क्योंकि सभी सदनों के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजयी सदन के प्रतिभागियों को मंच पर हेड टीचर पंकज शर्मा द्वारा पुरुस्कृत किया गया और उनकी होसला अफजाई की गई।
पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा में आयोजित जेके काटे मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल नॉलेज कॉन्क्लेव में पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर के 12 छात्रों की एक टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंग्रेजी भाषा में वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी ,रचनात्मक लेखन, पुस्तक समीक्षा, शब्द विन्यास ,कहानी सुनाना ,वॉल मैगज़ीन, मूवी रिव्यू आयोजित की गई।अनहदबीर सिंह (बारहवीं कॉमर्स संकाय) ने 'बुक रिव्यू' में प्रथम पुरस्कार जीता। करिका ठाकुर (बारहवीं विज्ञान संकाय) को 'सेमी-फ़ाइनल की सर्वश्रेष्ठ स्पीकर' होने का पुरस्कार मिला। छात्रों ने हर कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पाइनग्रोव के सभी वक्ताओं ने पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के परिसर में अनुकरणीय व्यवहारिक अनुशासन का प्रदर्शन किया जिसके लिए मेज़बान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, न्यायाधीशों, शिक्षकों और पीपीएस नाभा के छात्रों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागी विद्यालयों ने भी उनकी सराहना की। पीपीएस नाभा ने ओवरऑल टीम ट्रॉफी जीती। डॉ. सुमेर सिंह और प्रधानाध्यापक पी.पी.एस. नाभा ने पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर के कार्यकारी निदेशक केप्टनए जे सिंह व निदेशक प्रशासन श्रीमती समीक्षा सिंह के प्रति अपना आभार एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
राजेश वर्मा के आवेदन से गरमाई दून की राजनीति,कांग्रेस के दो महारथियों ने किया आवेदन सचिन बैंसल। बद्दी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा ने दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन किया है। राजेश वर्मा ने वीरवार को शिमला में जाकर यह आवेदन किया। राजेश वर्मा के आवेदन करने के बाद दून विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। राजेश वर्मा के आवेदन के बाद सिद्ध हो गया है कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसी गुटबाजी का शिकार हो रही है। क्योंकि बुधवार को दून ब्लॉक कांग्रेस की हुई मीटिंग में दून ब्लॉक कांग्रेस ने चौधरी राम कुमार का नाम विधायक पद के लिए भेजा था। वहीं, राजेश वर्मा ने आज अपना नाम आवेदन देकर दून विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। टिकट देना हाईकमान का काम है। राजेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे। देखना यह है कि हाईकमान किसके ऊपर दाव खेलती है। राजेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को शिमला में जाकर विधायक पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद वे कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड जनता के सामने रख दिया है और जनता इस बार गारंटी से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगी।
बद्दी-बरोटीवाला के उपभोगताओं ने की शिरकत, बैंक की योजनाओं की जानकारी सचिन बैंसल। बद्दी सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बददी शाखा द्वारा एमजी रिजेंसी परिसर में एमएसएमईए उद्योग एवं ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर चंडीगढ जोनल हैड पॉपी शर्मा और शिमला रिजनल हैड एसएस माथुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्दी के शाखा प्रबंधक संजय लोचब ने की। सम्मेलन में सर्वप्रथम एमएसएमई सैक्टर की विभिन्न योजनाओं का बखान किया गया। एक नई व साधारण प्रक्रिया से कार्य करने वाली योजना सैंट जीएसटी स्कीम के बारे में बताया गया, जिसमें बिना सिक्योरिटी व कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में उद्यमी 2 करोड तक ऋण प्राप्त कर सकता है। बैंक ने बताया हमारी बैंक होम लाने सबसे कम दरों पर प्रदान करता है। बैंक ने ऋण आवेदन करने के लिए एक नंबर 9223901111 भी मुंबई से जारी किया और बताया कि इस नंबर पर मिस्ड काल देकर ऋण का आवेदन किया जा सकता है। एसएस माथुर ने बताया कि अगस्त माह में अमृत महोत्सव के उपर सैंट क्रांति अभियान में 23 करोड के लोन बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु में प्रदान किए गए। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित उपभोगताओं की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निवारण किया गया। उपभोगताओं की शंकाओं का भी चंडीगढ़ जोनल हैड ने समाधान किया। शाखा प्रबंधक बददी संजय लोचब ने बताया कि इस ब्रांच में हर ग्राहक को समान नजर से देखा जाता है और सबको उनकी आवश्यकताओं के अनुसार गाईड करके उनको बैंक योजनाओं का लाभ दिया जाता है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि बैंक को एमएसएमई सैक्टर को ऋण उपलब्ध करवाने में उदारता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर बैंक ग्राहक नरेश शर्मा, मनु साहनी, नारंग सिंह, लघु उद्योग भारती प्रधान अशोक राणा, अमन बंसल, रुप किशोर ठाकुर, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांत संगठन मंत्री रणेश राणा, प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी, ज्योति गिरी, बलजिंद्र सिह, दीपक वर्मा, शांति स्वरुप गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। अर्की लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की विद्यालय इकाई के सौजन्य से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 9वीं कक्षा की छात्रा याशिका गुप्ता ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई। लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता ने सभी छात्रों को स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने पूरे पखवाड़े तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सहित अन्य विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों द्धारा विद्यालय व आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवी व विद्यार्थी शहर में सफाई अभियान के साथ-साथ रैलियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।


















































