मनोज शर्मा। अर्की 28 अक्तूबर को बलेरा पंचायत के चडेरा गांव में जागृति युवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता का आगाज मुख्यातिथि युवा बीडीसी सदस्य शशिकांत द्वारा किया गया व विशेष अतिथि डॉक्टर मोहित मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी का पहला मैच महादेव 7 बनाम महाकाल वारियर के बीच खेला गया, जिसमें बढोग पंचायत के स्वावा गांव की महाकाल वारियर विजेता बनी। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शशिकांत ने जागृति युवा क्लब चडेरा को बधाई दी तथा भविष्य में भी खेल प्रतियोगिता करवाते रहने की अपील की। उन्होनें कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए व नशे से दूर रहना चाहिए, जिससे वे स्वस्थ व तंदरूस्त रहेंगे। आज खिलाडी़ राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिस्पर्धा करके अपना भविष्य भी उज्जवल कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाने में क्लब प्रधान, प्रेम ठाकुर, मनेंद्र चंदेल, राकेश कुमार व हेमराज आदि सदस्यों का योगदान रहा।
छात्रा नंदिता का 44 किलो वर्ग में हुआ चयन नालागढ़ की बेटी ने चम्बा में बजाया अपने दम खम का डंका फर्स्ट वर्डिक्ट। नालागढ़ चंबा जिला में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ की छात्राओं का दबदबा रहा। स्कूल के शारीरिक प्रवक्ता महेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा तनविंदर कौर ने 36 किलो भार भार वर्ग में जूडो में प्रथम स्थान और अंडर-17 मे 40 किलो भार वर्ग के कुशती में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। वहीं, अंडर-14 आयु वर्ग की मंडी के सरकाघाट में आयोजित प्रतियोगिता में कन्या स्कूल नालागढ़ की दो छात्राओं कुश्ती में भाग लिया। छात्रा नंदिता ने कुश्ती के 44 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान तथा प्रिया ने 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने दोनों छात्राओं का स्वागत किया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार यूनिट के पूर्व प्रधान व महासचिव प्रेम राजपूत को कई वर्षों तक एसोसिएशन के लिए बेहतरीन सेवाएं देने के लिए कुनिहार यूनिट के प्रधान जगदीश सिंह, पदाधिकारी धनीराम तनवर, मनसाराम पाठक, प्रेम पंवर व डीएन परिहार ने उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूनिट के प्रेस सचिव धनीराम तनवर ने बताया कि लगभग 40-45 साल पहले पूरे हिमाचल में पहली पेंशनर यूनिट कुनिहार में बनी थी। इससे पहले कोई भी पेंशनर यूनिट नही होती थी। उस समय प्रेम राजपुत ने महासचिव का कार्य संभाला था। इस पद पर कई वर्षों तक बेहतरीन सेवाएं दी तथा बाद में यूनिट के प्रधान पद पर भी इन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और यूनिट का बिस्तार कर पेंशनरों के हित मे कई सराहनीय कार्य किए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल विधानसभा चुनाव के दृष्ठिगत प्रदेश कांग्रेस ने नई नियुक्ति की है, जिसमें सुशांत कपरेट को वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्ति किया है। सुंशात कपरेट कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेताओं में शुमार है। ऐसे में उन्हें चुनाव को देखते हुए वरिष्ट प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी गई है। कपरेट अधिवक्ता है और पूर्व में नगर शिमला के पार्षद भी रहे है। कपरेट एनएसयूआई से लेकर युवा कांगे्रस के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें मीडिया पैनलिस्ट भी बनाया गया है। और वर्तमान में प्रदेश सचिव होने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का मीडिया भी देख रहे हैं और अब उन्हें प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा पुष्प राज शर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित वत्स धामी को महासचिव, गीता राम ठाकुर, नीरज बक्शी, रवि चौहान, राजेश वर्मा, अजय आजाद, निहाल ठाकुर और चुन्नी लाल चौहान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां विधानसभा चुनाव तक प्रभावी मानी जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिवाली रोशनी का त्योहार है जो पूरे भारत में विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाता है। 'दीपावली' नाम का शाब्दिक अर्थ है 'रोशनी की पंक्ति। छात्रों को दिवाली के महत्व को समझाने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल ने आज स्कूल परिसर में एक उत्सव मनाया। शिक्षकों ने दीवाली के महत्व को समझाया, त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधेरे पर प्रकाश की जीत, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।बच्चों ने दीयों को रंगों और चमक से सजाया। छात्राओं ने शिक्षकों के सहयोग से सुंदर रंगोली बनाई। बच्चों ने पेपर से लैंप और सुंदर तोरण बनाए। शिक्षकों और छात्रों दोनों ने पूरे उत्साह से दिवाली समारोह का आनंद लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर का दो दिवसीय 31वां वार्षिक उत्सव का आज समापन हाे गया। वार्षिक उत्सव-2022 के दो दिवसीय कार्यक्रमों की विभिन्न प्रस्तुतियां अति सुंदर, रचनात्मक, मनमोहक, साहसिक, अनुशासनात्मक एवं प्रेरणात्मक रहीं। समारोह के दूसरे दिन 21 अक्तूबर को बिग फील्ड ‘द अरीना’ में समारोह की अंतिम कड़ी का आयोजन किया गया। इस समारोह में परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा पदक, भारत के माननीय राष्ट्रपति के एडीसी और भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । 21 अक्तूबर को सबसे पहले मुख्यातिथि द्वारा विद्यालय के संत स्टेडियम, जिसे हाल ही में सजावटी ग्रास बिछाकर सुसज्जित किया गया है, का लोकार्पण भी किया गया। इसके पश्चात वे विद्यालय में लगी कला, शिल्प, फोटोग्राफी और रोबोटिक्स प्रदर्शनी का दौरा करके ‘संत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स केंद्र’ को देखने गए। ठीक 11:30 बजे ‘द अरीना’ में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें 145 एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय ब्रास बैंड की धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए शानदार स्कूल परेड निकाली। इसके पश्चात विद्यालय के अपने स्टूडियो में फिल्माया विद्यालय के नवीन गीत का विमोचन हुआ। कार्यक्रमों की पंक्ति में अगली प्रस्तुति जिम्नास्टिक्स, स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां, ब्रास बैंड आदि थीं। अंत में गरबा प्रस्तुत किया गया। नवरात्री के उपलक्ष्य में मं अंबा के मंदिर में सछिद्र घट में दीप ले जाने के क्रम में यह नृत्य होता है, जिसे ‘घाट दीप गर्भ’ का नाम दिया गया है।कालांतर में यही नाम ‘गरबा’ बन गया है। मुख्यातिथि नें अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सभीकार्यक्रमों व प्रयासों से उन्हें उनके स्कूल के दिन याद आ गए। परेड की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी अभिभूति हुई जैसे वे किसी सशस्त्र सेना के समक्ष खड़े हों। विद्यालय के हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी नें जानकारी दी कि इस दो दिवसीय समारोह के लिए सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने दिन-रात एक करके खूब तैयारियां की, जिससे यह भव्य एवं सफल समारोह प्रस्तुत किया जा सका। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह नें सभी उपस्थित अधिकारियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद किया। समारोह समाप्त होने के पश्चात सभी नें दोपहर भोजन का आनंद लेकर दीपावली अवकाश हेतु प्रस्थान किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामति सोलन में 35वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया, जिसमें उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ जगदीश चंद्र नेगी, अधीक्षक पीसी मस्ताना, एमआर डीएवी की प्रधानाचार्य मासूमा सिंघा व बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल (माल रोड) के अध्यक्ष बीना बक्शी मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रहे। समारोह का मूल विषय 'जीवन के असली नायक' रहा, जिसके अंतर्गत शैक्षणिक बहुत वार्षिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त बीएल सोसायटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा प्रबंध निदेशक अमित शर्मा व प्रबंध संचालक जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य कमलप्रीत कौर ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में छात्रों के लिए 'पोट्लक पार्टी ' का आयोजन किया गया, जिसकी थीम थी- 'शेयरिंग इज़ केयरिं'। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, पीयूष गर्ग, प्रधानाचार्या लखविंदर कौर, उपप्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर सभी विद्यार्थियों ने कक्षा की सज्जा की और विद्यार्थियों ने घर से थीम के अनुसार लाए भिन्न-भिन्न व्यंजन कक्षा में मिल बांट-कर खाए। तत्पश्चात कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने तरह-तरह की प्रस्तुतियां दीं। सभी विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी के लिए उपहार तथा प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर अपना दो दिवसीय, 31वां वार्षिक उत्सव 20 व 21 अक्तूबर को मना रहा है। वार्षिक उत्सव-2022 के पहले दिन के कार्यक्रमों की सभी प्रस्तुतियां अति सुंदर, रचनात्मक, मनमोहक, साहसिक, अनुशासनात्मक एवं प्रेरणात्मक रहीं। आज प्रातः कालीन शो में मिस्टर भरत खेड़ा, आईएएस, जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान गृह सचिव मुख्यातिथि रहे। विद्यालय आने पर बिगुल की धुन, स्वागतम ट्यून पर उनका स्वागत किया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के विल्सन स्थित सैली बी हॉवर्ड सीनियर स्कूल के प्रिंसिपल मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स मुख्यातिथि रहे। उनके साथ बोर्ड ऑफ़ मेम्बर मिस गैरी ड्यू, एक्सचेंज प्रोग्राम ‘कल्चरल ब्रिजिज़’ के सदस्य मिस्टर रॉबर्ट गाईमन, सैली बी हॉवर्ड स्कूल के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल भी गैस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि मिस्टर भरत खेड़ा विद्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कला एवं शिल्प कला, सॉफ्ट टॉयज आर्ट, स्टिचिंग, फोटोग्राफी, रोबोटिक्स तथा अन्य प्रदर्शनियां दिखाई गई। विद्यार्थियों द्वारा बनाई सभी सामग्रियों को मुख्यातिथि द्वारा ख़ूब सराहा गया। विद्यार्थियों के रोबोटिक्स वर्क को उन्होंने अतीव आधुनिक एप्रोच कहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिकतम बदलावों से अवगत रखना एवं इनके विषय में उन्हें शिक्षित करने का यह अत्युत्तम एवं उत्कृष्ट उदाहरण है। स्टिचिंग में विद्यार्थियों द्वारा अनेक, खासकर वर्तमान चलन के डिजाइन्स वाली टी शर्ट्स को खूब पसंद किया। कला एवं शिल्पकला को निहारते हुई उनके मुंह से स्वतः निकल पड़ा कि वो किसी स्कूल में हैं या किसी आर्ट कॉलेज में। शिल्पकारी का ऐसा अत्युत्तम नमूना उन्होंने किसी और विद्यालय में नहीं देखा। विद्यालय के नवनिर्मित ‘संत सिंह ज्ञानी मैमोरियल स्पोर्ट्स सेंटर’ देखकर मुख्यातिथि ने अपनी 2002 की, तत्कालीन डीसी सोलन के रूप में विद्यालय आनें की यादें साझा कीं। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि कैप्टन ए जे सिंह ने उस समय जो अक्षय उनसे साझा किए थी, वे आज सभी चरितार्थ दृष्टिगोचर हो रहे हैं। विद्यार्थियों की अनेकानेक प्रस्तुतियों को देखकर उन्होंने चुटकी ली कि ऐसा कोई कार्य, ऐसी कोई कला है, जो पाइनग्रोव के विद्यार्थियों से छूटी है? 20 अक्तूबर के इस प्रातःकालीन रंगमंचीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सिम्फनी ओर्केस्ट्रा, एवरेस्ट बेस केम्प एक्सपिडिशन, स्कूल वार्षिक रिपोर्ट, भारतीय संगीत के अथाह भंडार से मोती स्वरुप निकला शांति राग ‘किरवानी’ का धीमी व तेज़ ताल में वादन तथा रसिया और तराना बंदिशें, मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के जीवन व विलक्षण सूझबूझ पर आधारित स्कूल प्ले 'खिचड़ी', भारतीय सैनिकों के जीवन व् ज़ज्बे को बयान करती, अनेकानेक साहसिक जाबांजीय करतबों वाली, अद्भुत नृत्य नाटिका तथा अनेक अन्य प्रस्तुतियां दी गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय मे 17 से 19 अक्टूबर तक "वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता" का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईईसी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों सहित आसपास के स्कूलों और पोलटेक्निक कॉलेजों के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। तीन दिन तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय द्वारा क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, रनिंग, शॉट-पुट थ्रो, स्प्रिंट, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शतरंज, कैरम, कबड्डी सहित कई अन्य इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों की भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन की विशेष तौर पर सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुलपति द्वारा पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक और अभिभावक, छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन महाविद्यालय सोलन में छात्र संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता, डेप्युटी कमिश्नर कृतिका कुलहरी एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा का स्वागत यूनिट लीडर और महाविद्यालय की प्रिंसिपल रीटा शर्मा द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता ने छात्र संवाद की शुरुआत की एवं छात्रों के प्रश्नों का जवाब दिया एवं शिक्षा नीति के महत्व समझाए। सुनील के उपरांत राज्यपाल ने छात्रों से संवाद किया एवं अपने शिक्षा नीति के बारे में अपने विचार सांझा किए एवं आगे के जीवन के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में रोवर्स रेंजर्स ने राज्यपाल को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र वर्मा ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद करते हुए रोवर रेंजर्स की भी सराहना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में विद्यालय का वार्षिक उत्सव आज 19 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक साथ मार्च करते हुए 110 विद्यार्थियों द्वारा परेड़ 40 छात्र व छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक 41 विद्यार्थियों द्वारा ब्रास बैंड, भारतीय शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सराहनीय आयोजन किया गया। छात्र व छात्राओं द्वारा बनाई, कढ़ाई और सिलाई एवं हस्त-शिल्प कला की प्रदर्शनी देखते ही बनती थी। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय ध्वज के साथ स्कूल बैंड पर ‘स्वागतम’ सारे “जहां से अच्छा” “विजय भारत” और “हम होंगे कामयाब” की धुनों पर उत्साह व जोश के साथ परेड की। भारतीय वेशभूषा में 57 विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में नृत्य किया। शोंग पालजोर भूटिया के नेतृत्व में ब्रास बैंड की धुन पर ड्रिल करते हुए विद्यार्थियों ने बेस ड्रम, साइड ड्रम, 295 की धुन और अंग्रेजी धुन कंफील्डराव की प्रस्तुति पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के छात्रों ने एक लघु नाटिका “शहीदेआजम” प्रस्तुत की जिसमें बताया गया की संसार में लोकप्रियता पाने के लिए कुछ दिखाना जरुरी है, चाहते तो सभी हैं किंतु कोई विरला ही उन ऊंचाइयों तक पहुंच पाता है। अधिकत्तर लोग सांसारिक सुखों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं लेकिन ‘शहीद भगत सिंह’ उन विरलों में से एक था। आज के युवा वर्ग में निम्न वर्ग से बहुत सी भावनात्मक अपेक्षाओं के कारण उनमें मन में निराशा, अकेलेपन की भावना है, जो आज के परिवेश में स्वाभाविक है। बस ज़रूरत है तो एक दृढ़ इच्छाशक्ति एवं किसी अपने के साथ की। वहीं, स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया है कि विद्यालय प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। प्रणव शर्मा, शरण्या ठाकुर, विदूषी, कर्णवीर सिंह, इर्तिका परवेज, तान्शु गर्ग और निखार सुनेजा द्वारा विद्यालय की रिपोर्ट पढ़ी गई। वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन तथा शिक्षा व खेलों में सर्वोतम प्रदर्शन का वर्णन किया गया। लघु नाटिका के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अर्धनारीश्वर नृत्य की प्रस्तुति करके सबका मन मोह लिया। पाइनग्रोव विद्यालय के वार्षिकोत्सव अवसर पर मुख्यातिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यालय ने अथक परिश्रम द्वारा अल्प समय में देश भर में नाम कमाया और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ इस उत्सव की शोभा बढाते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पाइनग्रोव स्कूल ने प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान केंद्रित कर प्रदेश में एक विशेष संस्था के रूप में अपनी पहचान बना ली है एवं विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सुचारू रूप से की गई व्यवस्था और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधकर्ता, स्टाफ, और छात्रों द्वारा किए गए कार्य की भी भरपूर प्रशंसा की।
पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में विद्यालय का वार्षिक उत्सव 19 अक्तूबर 2022 को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक साथ मार्च करते हुए 110 विद्यार्थियों द्वारा परेड़ 40 छात्र व छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक 41 विद्यार्थियों द्वारा ब्रास बैंड, भारतीय शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सराहनीय आयोजन किया गया। छात्र व छात्राओं द्वारा बनाई, कढ़ाई और सिलाई एवं हस्त-शिल्प कला की प्रदर्शनी देखते ही बनती थी। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय ध्वज के साथ स्कूल बैंड पर ‘स्वागतम’ सारे “जहाँ से अच्छा” “विजय भारत” और “हम होंगे कामयाब” की धुनों पर उत्साह व जोश के साथ परेड की। भारतीय वेशभूषा में 57 विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में नृत्य किया। शोंग पालजोर भूटिया के नेतृत्व में ब्रास बैंड की धुन पर ड्रिल करते हुए विद्यार्थियों ने बेस ड्रम, साइड ड्रम, 295 की धुन और अंग्रेजी धुन कंफील्डराव की प्रस्तुति पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के छात्रों ने एक लघु नाटिका “शहीदेआजम” प्रस्तुत की जिसमें बताया गया की संसार में लोकप्रियता पाने के लिए कुछ दिखाना जरुरी है, चाहते तो सभी हैं किंतु कोई विरला ही उन ऊँचाइयों तक पहुँच पाता है। अधिकत्तर लोग सांसारिक सुखों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं लेकिन ‘शहीद भगत सिंह’ उन विरलों में से एक था। आज के युवा वर्ग में निम्न वर्ग से बहुत सी भावनात्मक अपेक्षाओं के कारण उनमें मन में निराशा, अकेलेपन की भावना है जो आज के परिवेश में स्वाभाविक है। बस ज़रूरत है तो एक दृढ़ इच्छाशक्ति एवं किसी अपने के साथ की। वहीँ स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। प्रणव शर्मा, शरण्या ठाकुर, विदूषी, कर्णवीर सिंह, इर्तिका परवेज, तान्शु गर्ग और निखार सुनेजा द्वारा विद्यालय की रिपोर्ट पढ़ी गई। वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन तथा शिक्षा व खेलों में सर्वोतम प्रदर्शन का वर्णन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आई ए एस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय ने अथक परिश्रम द्वारा अल्प समय में देश भर में नाम कमाया और अन्य गण-मान्य अतिथियों के साथ इस उत्सव की शोभा बढाते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पाइनग्रोव स्कूल ने प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान केंद्रित कर प्रदेश में एक विशेष संस्था के रूप में अपनी पहचान बना ली है एवं विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सुचारू रूप से की गई व्यवस्था और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधकर्ता, स्टाफ, और छात्रों द्वारा किए गए कार्य की भी भरपूर प्रशंसा की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की विधानसभा क्षेत्र अर्की के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संजय अवस्थी 21 अक्तूबर शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। नामांकन भरने के उपरांत एक जनसभा शिव मंदिर अर्की में आयोजित की जाएगी। संजय अवस्थी 9:30 बजे अर्की कांग्रेस कार्यालय परिसर में अपने समर्थकों के साथ इकट्ठे होंगे। वहां से बाजे-गाजे के साथ उपमंडलाधिकारी अर्की के कार्यालय तक जाएंगे। वहां 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। संजय अवस्थी ने बताया कि उनके साथ इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता साथ जाएंगे। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पिछले 8 माह के कार्यकाल के दौरान अर्की में जो विकास कार्यों हुए हैं, उसे अपनी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। संजय अवस्थी गत दिनों से ही चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और वर्तमान में डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंहगाई और बेरोजगारी से लोग काफी त्रस्त है और इस वर्ष अर्की के लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादे किए हैं, उन्हें शत-प्रतिशत अपने विस क्षेत्र में लागू किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल 19, 20 व 21 अक्तूबर को 31वां वार्षिक उत्सव मना रहा है। वार्षिक उत्सव पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में 19 अक्तूबर और धर्मपुर में 20 व 21 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में 19 अक्तूबर को प्रातःकालीन समारोह विद्यालय के सभागार द गुलाब ऑडीटोरियम में मनाया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा परेड, जिम्नास्टिक, बरस बैंड, भारतीय शास्तीय संगीत, अर्धनारीश्वर नृत्य, लघुनाटिका “शहीदेआजम”, हस्त शिल्प कला की प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 20 अक्तूबर को प्रातःकालीन समारोह विद्यालय के सभागार ‘द क्लोजियम’ में मनाया जाएगा। इसमें मुख्यतः कक्षा आठ तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रातःकालीन समारोह में मिस्टर भरत खेड़ा, आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान गृह सचिव हैं, मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करके हम सभी को अनुगृहित करेंगे। 20 अक्तूबर को प्रातःकालीन रंगमंचीय कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा सिम्फनी ओर्केस्ट्रा, एवरेस्ट बेस कैंप एक्सपिडिशन, स्कूल वार्षिक रिपोर्ट, इंडियन म्यूजिक, छत्रपति शिवाजी पर आधारित स्कूल प्ले, भारतीय सैनिकों के जीवन व ज़ज्बे पर आधारित स्कूल डांस तथा अनेक अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 20 अक्तूबर को सायंकालीन उत्सव में संयुक्त राज्य अमेरिका के विल्सन स्थित सैली-बी हॉवर्ड स्कूल के सीनियर प्रिंसिपल मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सायंकालीन कार्यक्रम विद्यालय के संत स्टेडियम में रात की रोशनी में प्रस्तुतु किए जाएंगे। सायंकालीन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा गीत-संगीत, रॉक-जैज़बैंड, जिमनास्टिक्स में चेअर वर्क और हॉर्स वर्क, पाइप बैंड, अल्ट्रा लाइट शो, पर्कशन इंस्ट्रुमेंटल, पाइप बैंड, राजस्थानी नृत्य एवं अनेक अन्य प्रस्तुतियां दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 21 अक्तूबर को बिग फील्ड ‘दि एरीना’ में समारोह की अंतिम कड़ी का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा पदक, भारत के राष्ट्रपति के एडीसीऔर भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरलहर पाल सिंह का मुख्यातिथि के रूप में हम सभी को सानिध्य प्राप्त होगा। भारतीय सुरक्षा बल के इतने बड़े ओहदे के व्यक्तित्व का मुख्यातिथि के रूप में आना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। 21 अक्तूबर कोसबसे पहले मुख्यातिथि विद्यालय के संत स्टेडियम, जिसे हाल ही में आर्टिफिशियल ग्रास बिछाकर सुसज्जित किया गया है का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे विद्यालय में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का भ्रमण करके ‘संत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स केंद्र’ जाएंगे। इसके पश्चात ठीक 10 बजे ‘द अरीना’ में कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें स्कूल परेड, विद्यालय का नवीन गीत, जिमनास्टिक्स, स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां, ब्रास बैंड, गुजरातीनृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां होंगी। समारोह समाप्त होने के पश्चात सभी के लिए दोपहर भोजन का प्रबंध रहेगा एवं तत्पश्चात सभी विद्यार्थी संबंधित अध्यापकों से अपने आउटपासलेकर दीपावली अवकाश हेतु प्रस्थान करेंगे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुवात प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी के उपरांत स्वयसेवकों द्वारा अनेक शारीरिक क्रियाएं की गई। उसके उपरांत एनएसएस स्वयसेवकों ने सुंदर–सुंदर किट लेआउट भी पेश किए। प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया की स्वयंसेवकों को समय सारिणी के अनुसार कार्य व अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही है और विभिन विभागों से आए श्रोत व्यक्ति अपना ज्ञान सांझा कर रहे हैं। सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा के साथ विद्यालय परिसर व प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर कुनिहार के परिसर की सफाई की। भोजन से पूर्व श्रोत व्यक्ति के रूप में पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर, प्रभात कुमार जेई बिजली विभाग कुनिहार से श्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। श्रोत व्यक्ति रतन तंवर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को उर्जा संरक्षण, ऊर्जा का उपयोग, टेक्नोलॉजी, इंजिनीरिंग से सबंधित जानकारी साझा की। श्रोत व्यक्ति के रूप में प्रभात कुमार ने भी सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को बिजली के उत्पादन, प्रदुषण, बिजली का सदूपयोग आदि के बारे में ज्ञान सांझा किया व स्वयंसेवकों से अपील की है कि वह जीवनपर्यंत समाज व राष्ट्र की सेवा के प्रति तत्पर रहे। उन्होंने कहा की इस प्रकार के शिविरों जहां युवाओं में साथ काम करने की भावना जागृत होती है। वहीं, शारीरिक श्रम करने से युवा स्वस्थ रहता है। उन्होंने छात्रा एनएसएस स्वयंसेवकों को सशक्त बनने और अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और मुख्याध्यापिका सुषमा ने श्रोत व्यक्ति रतन तंवर, प्रभात कुमार को एनएसएस कैंप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन करते हुए सुमन कुमारी ने श्रोत व्यक्ति रतन तंवर और प्रभात कुमार का इस शिविर में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। सांय काल में एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मानवाधिकार पर चलचित्र दिखाए गए और विषय पर चर्चा की गई व उसके उपरान्त स्वयसेवकों ने अपने अपने समूह में भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार जिला सोलन नंबरदार यूनियन की बैठक यूनियन प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में तालाब मंदिर परिसर कुनिहार में आयोजित की गई। यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा नंबरदारों के मानदेय की अधिसूचना जारी करने पर सरकार का धन्यवाद किया गया तथा उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही नंबरदारों का मानदेय उन्हें मिल जाएगा। इसके अतिरिक्त नम्बरदारों की कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा कर अगली रणनीति बनाई गई। इस बैठक में यूनियन के जिला चेयरमैन भीम सिंह, सचिव प्रताप ठाकुर, खेमचंद, रणबीर सिंह, चमन सिंह, मदन सिं व श्रीराम आदि नंबरदारों ने भाग लिया।
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में “अचीवर्स असेम्बली” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को गोल्ड, प्लैटिनम, अचीवमेंट एवं डायमंड स्टार्स से सुसज्जित किया गया जो यूनिट-3 परीक्षा में इन स्टार्स के मापदंडों पर खरा उतरे थे। डायमंड स्टार प्राप्त करने के लिए किसी भी विद्यार्थी को सभी सहपाठियों से 80% एवं सभी सम्बंधित अध्यापकों, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस व शारीरिक अध्यापकों से भी इसी अनुपात में समर्थन को गुप्त वोट की प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त करना होता है। कक्षा से 80% वोट मिलने के पश्चात किसी भी अध्यापक, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापक द्वारा विपक्ष में वोट मिलने की स्थिति में पात्रता रद्द हो जाती है। अतः“डायमंड स्टार” प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की यही खूबी है कि वे कक्षा, खेल के मैदान, डोर्म, मैस तथा अन्य हर एक स्थान में अनुशासन, पढ़ाई, खेल, समाज सेवा, सहयोग, नियमितता, समयपालन तथा अन्य अनेक मापदंडों पर हर समय खरे उतरते हैं। अचीवर्स असेम्बली में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, प्रशासन अधिकारी रेणु शर्मा एवं गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
पाइनग्रोव स्कूल में संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी केरोलीना स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल के सीनियर प्रिंसिपल रॉबर्ट ग्लैन रीव्स, बोर्ड मेम्बर ऑफ़ दि स्कूल मिस गैरी ड्यू , सैली बी हॉवर्ड स्कूल के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर संदीप अगग्रवल एवं नीरज जैन अपने दो सप्ताह के दौरे पर हैं। मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स और मिस गैरी ड्यू के पाइनग्रोव स्कूल आने पर खासे उत्साहित हैं। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर को हाई टी का आयोजन किया गया एवं पाइनग्रोव स्कूल के सभी प्रीफैक्ट्स नें इन विदेशी मेहमानों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही 12 अक्टूबर को रॉबर्ट ग्लैन रीव्स और गैरी ड्यू विद्यालय के सभागार में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान विद्यार्थियों नें उनसे भारत एवं अमेरिका की सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं अन्य विविधताओं के विषय में अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं। सीनियर प्रिंसिपल नें यह भी कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र में वे संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी केरोलीना स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल के विद्यार्थियों को 2-3 महीनों के कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पाइनग्रोव स्कूल भेजेंगे एवं यहाँ से भी विद्यार्थियों को अमेरिका में स्थित सैली बी हॉवर्ड स्कूल जाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पाइनग्रोव स्कूल के आतिथ्य एवं विद्यार्थियों के अनुशासन की जमकर प्रशंसा की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा में अखिल भारतीय आईपीएससी साहित्यिक उत्सव 2022 का आयोजन किया गया। देशभर से कुल 13 विद्यालयों ने इसमें भाग लिया। पाइनग्रोव स्कूल के 10 विद्यार्थी भी अपने साहित्यिक कौशलों को प्रस्तुत करने गए। लिटरेरी फैस्ट 2022 प्रतियोगिता में जितने भी प्रतिभागी थे, सभी अपने-अपने विद्यालयों के भाषा पारंगत विद्यार्थी थे। सभी के सभी भावी भाषाविद, साहित्यिक मुकाबले में जूझते हुए अपनी विद्वता का लोहा मनवाने में जुटे। हमारे लिए हर्ष का विषय है कि देशभर से आए इन प्रतिभागियों को मात देते हुए पाइनग्रोव स्कूल नें द्वीभाषीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजय हासिल की। पाइनग्रोव स्कूल की कक्षा 12वीं, विज्ञान संकाय की हरसिमरन कौर को हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब दिया गया, जबकि हिन्दी कविता वाचन प्रतियोगिता में पाइनग्रोव स्कूल के एकेश राव उपविजेता रहे। पाइनग्रोव स्कूल नें इन दोनों विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
सरली से बनोह सड़क का दिया जाए फिटनेस सर्टिफिकेट मनाेज शर्मा। अर्की अर्की क्षेत्र के युवा बीडीसी सदस्य व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव शशिकांत 12 अक्तुबर को एसडीएम अर्की से मिले। उन्होंने बडोग पंचायत के स्वावा से सरोग लगभग 800 मीटर खड़ी पहाड़ी से निकली सड़क में बाहरी सुरक्षा पैरापिट न होने की वजह से वाहनों के लिए संभावित दुर्घटना का खतरा बताया। इस सड़क पर एल्युमिनियनम सुरक्षा पैरापिट लगाने के लिए उन्होंने एसडिएम को एक ज्ञापन दिया। शशिकांत ने प्रशासन को सरली से बनोह सड़क का फिटनेस सर्टिफिकेट पथ परिवहन निगम को जारी करने का ज्ञापन भी दिया, जिससे स्थानीय जनता की मांग पर इस रूट पर शिमला व सोलन से बस सेवा के लिए औपचारिकता पूरी की जा सके।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 16 होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से स्मार्ट फ़ोन बांटे गए। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बीएल स्कूल कुनिहार के 16 होनहार मेधावी बच्चों जिसमे सत्र 2020-21 से कक्षा दसवीं व जमा दो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मेरिट में आने वाले 16 छात्र अंश पाठक, तान्या, निखिल कुमार, समृति, कविता चौधरी, स्नेह, वैशाली, स्नेहा कालरा, प्रेरणा ठाकु, विनोद कुमा, मेघा वर्मा, भव्या कौंडल, मानसी, सौरभ, कृतिका व सिमरन को स्मार्ट फ़ोन प्राप्त हुए है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन सभी होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन के माध्यम से स्मार्ट फ़ोन वितरित किए गए हैं। स्मार्ट फ़ोन वितरण समारोह राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित किया गया, जिसमें रतन सिंह पाल उपाध्यक्ष भाजपा पार्टी हिमाचल प्रदे, आशा परिहार जिला परिषद आदि ने अपने कर कमलों द्वारा स्मार्ट फ़ोन वितरित किए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इन सभी बच्चों व उनके अभिभावकों तथा उनके अध्यापकों को भी बधाई दी है और बताया की इस विद्यालय के बच्चे हर वर्ष मेरिट में आकर शिक्षा विभाग से अधिक से अधिक स्मार्ट फ़ोन और छात्रवृति हासिल करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय छात्रवृति प्रभारी निर्मला देवी व समस्त अध्यापक वर्ग सभी स्मार्ट फ़ोन प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल्लू से 1008.42 करोड़ के 183 विकास कार्यों के वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 360.96 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन और 647.46 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान राज्य के हर क्षेत्र का संतुलित और समान विकास सुनिश्चित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज उन्होंने 1008 करोड़ रुपये की 183 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमीरपुर जिले के लिए आज 20.40 करोड़ की 4 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 33.82 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कांगड़ा जिले के लिए आज 108.98 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए और 225.35 करोड़ की 30 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन जिला के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 1.33 करोड़ की एक विकासात्मक परियोजना का उद्घाटन और 18.45 करोड़ की 8 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि ऊना जिला के लिए आज 39.69 करोड़ की 8 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 30.28 करोड़ की 5 परियोजनाओं शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उन्होंने 45.16 करोड़ की 7 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 3.31 करोड़ की एक परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के लिए 54.54 करोड़ की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन किया और 108.32 करोड़ की 14 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमत्री ने कहा कि बिलासपुर जिले के लिए 56.61 करोड़ की 6 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 101.88 करोड़ की 22 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले के लिए 38.25 करोड़ की 10 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 126.05 करोड़ की 21 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि दस हजार स्कूली छात्रों को स्मार्टफोन भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान कुल्लू में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग मौजूद थे। जबकि, अन्य मंत्री और विधायक अपने-अपने स्थानों से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मनोज शर्मा । अर्की 11 अक्तुबर को विकास खंड कुनिहार के अतंर्गत साई पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा द्वारा की गई। बैठक में उप प्रधान समेत वार्ड सदस्य व बीडीसी सदस्य शशिकांत भी मौजूद रहे। बैठक में लगभग 116 सदस्यों ने भाग लिया। 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा विधवा व अपंग पेंशन तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनता द्वारा रखी गई मांगो पर चर्चा की गई व प्रस्ताव पारित किए गए।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में “अचीवर्स असेम्बली” का आयोजन किया गया। अचीवर्स असेम्बली में उन विद्यार्थियों को गोल्ड, प्लैटिनम, अचीवमेंट एवं डायमंड स्टार्स से सुसज्जित किया गया, जो यूनिट-3 परीक्षा में इन स्टार्स के मापदंडों पर खरा उतरे है। विद्यालय के सोलह विद्यार्थियों को डायमंड स्टार से नवाज़ा गया। डायमंड स्टार प्राप्त करने के लिए किसी भी विद्यार्थी को सभी सहपाठियों से 80% एवं सभी सम्बंधित अध्यापकों, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापकों से भी इसी अनुपात में समर्थन को गुप्त वोट की प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त करना होता है। कक्षा से 80% वोट मिलने के पश्चात किसी भी अध्यापक, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापक द्वारा विपक्ष में वोट मिलने की स्थिति में पात्रता रद्द हो जाती है। अचीवर्स असेम्बली कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलीमेंट्री डॉ.किरण अत्री, हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी एवं हैड ऑफ़ पेस्टोरल केअर सुनील वर्मा उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सड़कें जहां आम नागरिकों की सुविधा रेखाएं हैं। कई बार ऐसा घाव भी दे जाती हैं, जिसकी पीड़ा ताउम्र उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन प्राकृतिक कारणों से दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों की खस्ता हालत दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती हो, तो इसमें वाहन चालकों का क्या दोष। सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के सरकार के दावों में कितना दम है। यह दाड़लाघाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर सहज ही देख सकते हैं। यह सड़क कम दिखती है, गड्ढों का मकड़जाल अधिक दिखती है, गड्ढों से वाहन को निकालना अत्यंत जोखिम भरा है। इन गड्ढों की हालत इतनी भयावह है कि इनसे बचकर चलते-चलते भी कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं। ऐसे ही गड्ढे चमाकडी पुल के नजदीक, छामला, अंबुजा चौक, आईटीआई, नर्सरी झरना, बाघल होटल व चन्देल सर्विस सेंटर के मध्य वाहन चालकों को हादसे का शिकार बनाते रहते हैं व इन स्थानों पर हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों में मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने कहा कि हैरानी की बात है कि आजकल मंत्री गण तथा बड़े-बड़े अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं, लेकिन न मंत्रियों न अधिकारियों को सड़क की बदतर हालत देखकर भी आम नागरिकों की परवाह क्यों नहीं है। मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने इन गड्ढों को देखा तो उनसे रहा नहीं गया और सड़क पर गहरे गड्ढों को भरने निकल पड़े। इन्होंने दाड़लाघाट अम्बुजा चौक व आईटीआई के पास सहित अन्य स्थानों पर पड़े खतरनाक गड्ढे को पथरों से भर दिया, ताकि कोई बड़ा वाहन या दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो सके। इन लोगों के अनुसार जब सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, तो उन्होंने इस काम को अंजाम दिया, जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सँभालने वाली है। इसकी शुरुआत 14 अक्टूबर को सोलन में रैली से की जाएगी। एक तरफ जहां भाजपा के दिग्गज लगातार प्रदेश में बने हुए है, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में ये पहली विशाल रैली होने वाली है। अब प्रियंका के प्रचार से प्रदेश में कांग्रेस की परिस्थिति कैसे बदलेगी, ये देखना रोचक होगा। फिलवक्त प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि गांधी परिवार का हिमाचल से विशेष लगाव है। इस कारण विधानसभा चुनाव को लेकर हाईकमान इस बार सख्त भी है। दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। उनका हिमाचल में प्रचार करने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है। वहीं सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से प्रचार व रैलियों में भाग नहीं ले रही हैं। यही कारण है कि प्रियंका को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। बीते पांच राज्यों के चुनाव में प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का ज़िम्मा संभाला था। तब केंद्र की राजनीति में दूसरी बड़ी पार्टी की भूमिका निभाने वाली कांग्रेस राज्य में दो सीटों पर सिमट गई थी। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस चुनाव के दौरान राज्य में पार्टी के पंजे को मज़बूती से संभाला और रोड शो और रैलियों के ज़रिए भीड़ भी बहुत जुटाई, लेकिन वो इसे वोटों में तब्दील करने में नाकामयाब रहीं थी। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा दिया था और 'महिला घोषणापत्र' या 'वीमेन्स मेनिफ़ेस्टो' जारी कर बताया था कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता महिलाएं होंगी। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए कई वायदे किए जिसमें प्रमुख था 40 फ़ीसद सीटों पर महिलाओं की उम्मीदवारी। अब हिमाचल में क्या कोई नया प्रचार का तरीका प्रियंका लेकर आती है या नहीं, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई है।
सड़कें जहां आम नागरिकों की सुविधा रेखाएं हैं तो कई बार ऐसा घाव भी दे जाती है जिसकी पीड़ा ताउम्र उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन प्राकृतिक कारणों से दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों की खस्ताहालत दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती हो तो इसमें वाहन चालकों का क्या दोष। सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के सरकार के दावों में कितना दम है, यह दाड़ला से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर सहज ही देख सकते हैं। यह सड़क कम दिखती है, गड्ढों का मकड़जाल अधिक दिखती है, गड्ढों से वाहन को निकालना अत्यंत जोखिम भरा है। इन गड्ढों की हालत इतनी भयावह है कि इनसे बचकर चलते-चलते भी कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं। ऐसे ही गड्ढे चमाकडी पुल के नजदीक, छामला, अम्बुजा चौक, आईटीआई, नर्सरी झरना, बाघल होटल व चन्देल सर्विस सेंटर के मध्य वाहन चालकों को हादसे का शिकार बनाते रहते हैं व इन स्थानों पर हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों में मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर, विनोद शर्मा ने कहा कि हैरानी की बात है कि आजकल मंत्री गण तथा बड़े बड़े अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं लेकिन न मंत्रियों न अधिकारियों को सड़क की बदतर हालत की कोई परवाह है और न ही आम नागरिकों की कोई परवाह है। मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने इन गड्ढों को देखा तो उनसे रहा नही गया और सड़क पर गहरे गड्ढों को भरने निकल पड़े, इन्होंने दाड़लाघाट अम्बुजा चौक व आईटीआई के पास सहित अन्य स्थानों पर पड़े खतरनाक गड्ढे को पथरों से भर दिया, ताकि कोई बड़ा वाहन या दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो सके। इन लोगों के अनुसार जब सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया तो उन्होंने इस काम को अंजाम दिया जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
भाजपा सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजय टंडन ने सोलन में विभिन्न बैठकों में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपने ही घर में बंद हैं, जबकि दूसरी तरफ भाजपा मैदान में है और आम जनता के सीधे संपर्क में है। कांग्रेस पार्टी अपने पार्टी के आंतरिक मामलों में फंसी हुई है, भाजपा अपना आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक चला रही है। भाजपा पार्टी के नेताओं के पूर्व के दौरे सफल रहे हैं और कार्यक्रमों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे हिमाचल के दौरे पर हैं, जहां उन्हें आम जनता का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा भी पूरी तरह सफल रहा, जहां रैली में एक लाख पचास हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा की रैलियों के प्रति आम जनता की प्रतिक्रिया से कांग्रेस बिखर गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विभाजित सदन है और वे राजनीतिक मोर्चे पर कभी एक साथ नहीं आ सकते। कांग्रेस पार्टी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है और उनके आरोप जनता की नजरों में कहीं नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं के बयान उनके डर को जाहिर करते हैं, वे भाजपा के मजबूत नेतृत्व से डरे हुए हैं। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राज्यव्यापी दौरे पर हैं जहां वे विभिन्न सभाओं में भाग ले रहे हैं, जनता के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जुड़ाव अद्भुत है। भाजपा कार्यकर्ता आगामी आम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने सभी सरकारी एजेंसियों को अपना काम करने की खुली छूट दी है जो पूरी तरह से स्वतंत्र है। यह कांग्रेस का युग था जब वे सरकारी एजेंसियों को अपने हित में इस्तेमाल करते थे लेकिन समय बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सभी एजेंसियों को देश हित में काम करने की खुली छूट दी है। कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है, यही वजह है कि कांग्रेस भाजपा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 4 अक्टूबर से चल रहे आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स सॉकर टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर और बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी के मध्य खेला गया। फाइनल मैच के अवसर पर 14 जीटीसी सुबाथू से ब्रिगेडियर राकेश सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैच के 13वें मिनट में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की खिलाड़ी आकृति नें चकमा देते हुए गोल कर दिया एवं अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। इसके पश्चात मुकाबला ज़ारी रहा एवं टीम की दिशा कश्यप ने भी 16वें मिनट में गोल करके टीम को 2-0 की बढ़त पर लाया। वहीं आकृति ने 28वें मिनट में फिर से अपने खाते का दूसरा एवं टीम का तीसरा गोल करके बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी को 3-0 से आगे कर दिया। मध्याहन् के पश्चात आकृति और दिशा के खेल से उत्साहित बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की रितुल राज नें भी 47 वें मिनट में अपने खाते का पहला गोल कर बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी को 4-0 की बढ़त पर पहुँचा दिया। सैकेंड हाफ के मैच के 50वें मिनट में हरफनमौला खिलाड़ी आकृति नें पैनेल्टी को गोल में तब्दील करके अपनी टीम को 5-0 पर पहुँचा दिया। इसी के साथ बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी नें इस मैच पर 5-0 से जीत हासिल कर आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स सॉकर टूर्नामेंट 2022 के चैम्पियन का ख़िताब अपने नाम किया। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की रितुल राज को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का खिताब दिया गया। इसके पश्चात पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम्स को ट्रॉफी, मोमेंटोस एवं प्रमाण पत्र दिए गए। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की रितुल राज को “बैस्ट मिड फील्डर’, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर की दीक्षा को ‘बैस्ट डिफेंडर’, बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की शिवानी कुमारी को ‘बैस्ट गोल कीपर’, द लॉरेंस स्कूल सनावर की अनन्या गोयल को ‘हाइएस्ट स्कोरर’ और पाइनग्रोव स्कूल की सुबेक्षा को ‘अपकमिंग प्लेयर ऑफ़ दि टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाज़ा गया ।
बंसल हड्डी रोग अस्पताल द्वारा 11 अक्टूबर को निशुल्क हड्डी रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में हड्डी एवम कैल्शियम की मुफ्त जाँच की जायगी। डॉ अनिल बंसल व डॉ कुनाल बंसल मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। यदि आप लम्बे समय घुटने का दर्द, गर्दन में दर्द, हड्डी का फैक्चर होना या टेढ़ा होना, रीड की हड्डी में दर्द, ऑपरेशन के बाद ज़ख्म होना आदि समस्याओं से झूझ रहे है तो इसका इलाज भी शिविर में करवा सकते है। साथ ही इस जाँच शिविर में फ्री कन्सल्टेंसी, फ्री फीज़ियोथेरपी कन्सल्टेंसी, एक्स-रे और लैब टेस्ट, फ्री बी एम डी टेस्ट व फ्री ब्लड टेस्ट भी करवा सकते है।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 4 अक्टूबर से चल रहे आईपीएससी अंडर-19 गर्लसस सॉकर टूर्नसमेंट के चौथे दिन क़्वार्टर फाइनल नंबर 3 मेयो कॉलेज गर्लस स्कूल अजमेर और ताशी नामग्याल अकादमी गंगटोक के बीच खेला गया। इसमें मेयो कॉलेज अजमेर गर्ल्स स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की। मेयो कॉलजे अजमेर गर्ल्स स्कूल की सिदेश्वरी जेर्सी नंबर 23 ने प्लेयर ऑफ द मैच ख़िताब अपने नाम किया। चौथे दिन ही क्वाटरफाइनल नंबर-4 बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी और डेली कॉलेज-इंदौर के मध्य खेला गया। इस मैच में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी नें 1-0 से जीत दर्ज की। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की खिलाड़ी दिशा, जर्सी नम्बर 7 नें इस मैच का ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का खिताब जीता। प्रतियोगिता के पााँचवे दिन सेमी सेमीफाइनल मुकाबले प्रारंभ हुए। सेमी फाइनल-1 द लॉरेंस स्कूल-सनावर और बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही। मैच के सातवें और अठारहवें मिनट तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थीं, लेकिन अठाईसवें मिनट में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की आकृति सिंह नें एक और गोल कर दिया। इसके पश्चात कोई गोल नहीं हुआ एवं बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी 2-1 के स्कोर से द लॉरेंस स्कूल-सनावर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई। सेमी फनइर्ल-2 मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर और मेजबान पाइनग्रोव स्कूल के मध्य खेला गया। मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की खिलाड़ी दीवानी ने मैच के 24वें और 54वें मिनट में 2 गोल करके मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की टीम को 2-0 की बढ़त से आगे रखा। पाइनग्रोव स्कूल की टीम मैच में वापसी आने के लिए जूझती रही, लेकिन समय समाप्ति तक कोई गोल नहीं कर पाई और मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की टीम 2-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर गई। मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की दीविना, जर्सी नम्बर 11 को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का खिताब दिया गया। फाइनल मैच बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी और मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर के मध्य होगा।
बीएल सैंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापक-अभिभावक संघ की बैठक विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विद्यालय समिति के सचिव किरण लेखा जोशी, अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर, उपाध्यक्ष ज्ञान दास शर्मा, सदस्य हितेश शर्मा, हेमन्त कुमार, मीना, भीमा, रंजना, विद्यालय प्रधानाचार्य पुरषोत्तम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यालय में होने वाली आगामी गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया और कक्षा दसवीं व बाहरवीं की प्रेक्टिकल परीक्षा बारे जानकारी दी। इसके उपरांत कक्षा वार बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें अभिभावकों को नर्सरी से आठवीं तक एस ए वन तथा कक्षा नवीं व ग्यारहवीं का टर्म वन परिणाम दिखाया गया। इस बैठक में सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और प्रदेश में कभी भी आचार संहिता लग सकती है। माना जा रहा है कि नवंबर की शुरुआत में प्रदेश में मतदान हो सकता है। तमाम 68 विधानसभा सीटों पर चुनावी समां बंध चूका है और इन्ही में से एक सीट है कसौली, जिसे हॉट सीट माना जा रहा है। दरअसल ये प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल का निर्वाचन क्षेत्र है, वे यहाँ से लगातार तीन बार विधायक बन चुके है और संभवतः चौथी बार चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हो। पर इस बार डॉ राजीव सैजल की राह आसान नहीं दिख रही, दरअसल मंत्री बनने के बाद लोगों की उनसे अपेक्षाएं काफी बढ़ गई और इन अपेक्षाओं के बोझ पर वे खरे उतरे या नहीं, ये फैक्टर ही चुनाव के नतीजे तय करेगा। पिछले तीन चुनाव के नतीजों पर नज़र डाले तो 2007 में डॉ राजीव सैजल नए कैंडिडेट थे और उनका मुकाबला वीरभद्र सरकार के मंत्री और कसौली के दिग्गज नेता रघुराज से था। पर एंटी इंकम्बैंसी रघुराज पर भारी पड़ी और सैजल आसानी से चुनाव जीत गए। हालांकि इससे अगले दो चुनाव डॉ सैजल हारते -हारते बचे है और दोनों ही बार उनका मुकाबला था विनोद सुल्तानपुरी से, जो इस बार फिर कांग्रेस के कैंडिडेट हो सकते है। जाहिर है विनोद को लेकर क्षेत्र में कुछ सहानुभूति है और डॉ सैजल के लिए एंटी इंकम्बैंसी, ऐसे में यहाँ सैजल को फूंक फूंक कर कदम रखने होंगे। इस बीच चर्चा भाजपा से किसी नए उम्मीदवार को उतारने की भी है लेकिन ऐसा कोई चेहरा फिलहाल मैदान में नहीं दीखता। सुल्तानपुरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगती रही है लेकिन फिर खुलकर इसका खंडन कर चुके है। निगाह अगर कांग्रेस की सियासत पर डाले तो कसौली में एक गुट विशेष को विनोद स्वीकार नहीं है और ये ही उनकी पिछली दो हार का कारण माना जाता है। हालहीं में एक राजस्व अधिकारी वीआरएस लेकर कांग्रेस में शामिल हुए है और माना जाता है कि विनोद विरोधी गुट इन्हे उम्मीदवार बनाना चाहता था, पर अब मौजूद स्थिति में विनोद का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। कसौली में मौजूदा सियासी स्तिथि की चर्चा हरमेल धीमान के जिक्र के बिना पूरी नहीं हो सकती। कुछ माह पहले ही हरमेल धीमान भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है और इस निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का मुख्य चेहरा बन चुके है। हरमेल धीमान बतौर समाजसेवी वर्षों से सक्रिय है और ये फैक्टर चुनाव में उन्हें निसंदेह लाभ पहुचायेगा। दीलचस्प बात ये है की उनके साथ न सिर्फ भाजपा बल्कि कांग्रेस छोड़कर भी लोग आम आदमी पार्टी में आएं है। माहिर मानते है कि दोनों तरफ के नाराज नेता -कार्यकर्त्ता भी मौका आने पर हरमेल धीमान की मदद कर सकते है। बहरहाल कसौली में त्रिकोणीय मुकाबला तय है और यहाँ कौन जीतेगा और कौन हारेगा, कुछ नहीं कहा जा सकता। इस हॉट सीट पर हरमेल धीमान की मौजूदगी क्या गुल खिलाती है, ये देखना रोचक होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर जिला सोलन में आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स सॉकर टूर्नामेंट के दूसरे व तीसरे दिन के खेल में डेली कॉलेज इंदौर और मेयो कालेज अजमेर के मध्य एक रोमांचक मुकावला हुआ। दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर भारी पड़ रहीं थीं। मेयो कॉलेज अजमेर की दिविना ने दो खिलाड़ियों को चकमा देते हुए अपनी टीम के लिए पहला गोल किया, लेकिन डेली कॉलेज इंदौर की सोम्य ने पल्टबार करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर खड़ा कर दिया। मेयो कॉलेज अजमेर की दिविना ने मैच के अंतिम क्षणों में एक और गोल करके अपनी टीम को विजय दिलाई। मेयो कालेज अजमेर की दिविना को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ से नवाज़ा गया। एक अन्य मैच में पाइनग्रोव स्कूल और दि लारेंस स्कूल सनावर के बीच मैच खेल गया। दि लारेंस स्कूल सनावर ने यह मैच बड़ी आसानी से 3-1 से जीत लिया। दि लारेंस स्कूल सनावर की इनाया कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ से पुरस्कृत किया गया। दिन के तीसरे दिन एक अन्य मैच में मॉड्रन स्कूल-नई दिल्ली नें एक तरफ़ा मुकावले में दि सागर स्कूल को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मॉड्रन स्कूल- नई दिल्ली की लड़कियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक गोल दागे। सुहावी धूपिया ने अपनी टीम के सर्वाधिक तीन गोल किए। सुहावी धूपिया को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ से नवाज़ा गया। एक अन्य मैच में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी और ताशी नामग्याल अकादमी-गंगटोक के मध्य रोमांचक मुकावला हुआ। दोनों टीमें एक-दूसरे पर भारी पड़ रहीं थीं। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी टीम के लिए दो-दो गोल किए। दोनों टीमों के मध्य खेला गया मैच बराबरी पर छूटा। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की रितुल राज और ताशी नामग्याल अकादमी-गंगटोक की नोर्पंदी लेपचा ने अपनी-अपनी टीमों के लिए दो-दो गोल किए। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की रितुल राज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ से नवाज़ा गया। एक अन्य एक तरफ़ा मुकावले में दि लारेंस स्कूल सनावर ने डीपीएस-मथुरा को 11-0 से पराजित कर अपनी टीम को अगले दौर में प्रवेश करवाया। दि लारेंस स्कूल सनावर की अनन्या गोयल को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ से पुरस्कृत किया गया। दिन के अंतिम मैच में डीपीएस-आरके पुरम और मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर के मध्य रोमांचक मुकावला हुआ। आधे समय तक दोनों टीमें गोल करने में असमर्थ रहीं, लेकिन मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर की दिविना ने मैच के अंतिम क्षणों में मैच का रुख ही बदल दिया और अपनी टीम के लिए मात्र गोल से विजय दिलाई। मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर की दीक्षा को उसके शानदार खेल के लिए ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ से नवाज़ा गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में चल रहे आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स सॉकर टूर्नामेंट के तीसरे दिन दोपहर बाद प्रतियोगिता का 11वां मैच द सागर स्कूल-अलवर और मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स-राय के मध्य खेला गया। मैच बहुत अधिक रोमांचक एवं काँटे की टक्कर वाला रहा। मैच के 20 मिनटों तक के अथक संघर्ष के पश्चात भी स्कोर 0-0 था। संघर्ष चलता रहा एवं 22वें मिनट में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स-राय की सानिया नें ज़बरदस्त गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 59वें मिनट में फिर से सानिया नें एक ओर गोल करके मोती लाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स-राय को 2-0 से विजयश्री दिलाई। प्रतियोगिता का 12वां मैच द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल-इंदौर और बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी के मध्य खेला गया, जिसमें बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी नें शानदार जीत हासिल की। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की आकृति सिंह, जर्सी नम्बर 9 को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ दिया गया। तीसरे दिन की शाम सभी खिलाड़ियों एवं उनके साथ आए कोचिज़ एवं मैनेजर्स को पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह द्वारा अपने निवास स्थान में रात्रि भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था। लजीज भोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रबंध था। सभी खिलाड़ियों की दिनभर की थकान मिटाने एवं अगले मुकाबलों के लिए अपने आप को उत्साहित करने के लिए इससे उच्चतर विकल्प नहीं हो सकता। सभी ने पार्टी का भरपूर आनंद उठाया। प्रतियोगिता के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल्स शुरू हुए। प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल द लॉरेंस स्कूल-सनावर और मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स-राय के बीच खेला गया, जिसमें द लॉरेंस स्कूल-सनावर नें 3-0 से जीत दर्ज करके सेमी फाइनल्स में प्रवेश किया। द लॉरेंस स्कूल-सनावर की श्रीन चौहान को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ दिया गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मॉड्रन स्कूल- नई दिल्ली तथा पाइनग्रोव स्कूल के बीच हुआ, जिसमें पाइनग्रोव स्कूल ने 2-0 से जीत दर्ज की। पाइनग्रोव स्कूल की सुबेक्षा नें ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ अपने नाम किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट तहसील अर्की की ग्राम पंचायत बागा (करोग) में कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता रोहित शर्मा द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।इसके साथ-साथ कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में तहसील कल्याण अधिकारी अर्की द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रधान बागा (करोग) सुरेंद्रा, उप प्रधान श्याम लाल, बीडीसी सदस्य बनिता सहित काफी संख्या में मौजूद रहे।
बददी साई मार्ग पर ऑल आउट बनाने वाली कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल दसवें दिन में प्रवेश कर गई है। वीरवार को करतार सिंह, फुलन और आशा देवी और राजेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। उधर, हड़ताल में शामिल कामगार पंकज मिश्रा पिछले 2 अक्तूबर से निजी अस्पातल में भर्ती है। उसे तीन यूनिट खून चढ गया है और अभी भी उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है। कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि कामगार एक माह छह दिन से हड़ताल पर है लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार प्रतिकूल मौसम में कामगारों कंपनी के आगे बैठने से उनकी हालत बिगड़ रही है और श्रम कार्यालय और कंपनी संचालक उनकी मांग को नहीं मान रहे है। उल्टा उन्हें कचरा बताते है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कसौली निर्वचन क्षेत्र में समाजसेवी और आम आदमी पार्टी नेता हरमेल धीमान का जनसम्पर्क अभियान जारी है। हरमेल धीमान जहाँ भी जा रहे है, उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में दशहरे के अवसर पर हरमेल धीमान ने परवाणु, धर्मपुर और जाबली में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सभी आयोजनों में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। हरमेल धीमान न कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है और सभी को भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। इस बीच हरमेल धीमान ने कहा कि वे हमेशा बतौर समाजसेवी ऐसे आयोजनों में शामिल होते आ रहे है और हमेशा उन्होंने हरसंभव सहयोग किया है। वे राजनीति में सेवा के उद्देश्य से आएं है, वे अब भी सेवा कर रहे है और अगर जनता उन्हें मौका देगी तो भी वे सेवा ही करेंगे। भगवान श्री राम ने उन्हें सब कुछ दिया है, राजनीति उनके लिए कमाने का जरिया नहीं है बल्कि सेवा का माध्यम है।
अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अर्की केशव राम से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अर्की केशव राम को एक ज्ञापन भी सौपा। महासचिव संत राम पंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत पारनु के गांव कंसवाला के स्थाई निवासी धनीराम को पिछले काफी दिनों से पीने के पानी की समस्या से झूझना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर हरिजन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपरोक्त परिवार के सदस्यों को पानी की समस्या से निजात दिलाने एवं उनके घर के नजदीक गांव के लोगों द्वारा दीया तारने से संबंधित एक पत्र एसडीएम अर्की से मिलकर समस्या से निजात दिलाने बारे आग्रह किया। वही,एसडीएम अर्की ने गंभीरता से इस समस्या को सुनकर जल्द से जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लीग अध्यक्ष चुनी लाल बंसल, महासचिव संतराम पंवर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया, संत लाल गुलाटी, अर्की ब्लॉक कांग्रेस एससी-एसटी के अध्यक्ष सीडी बंसल, सुरेंद्र गर्ग, वीएन बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू के संचालन एवं प्रशासन प्रबंधक कैप्टन रेणु शर्मा, हेड टीचर पंकज शर्मा के साथ 13 छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल लेस बी मोर विषय पर केंद्रित राउंड स्क्वायर सम्मलेन के लिए 10 दिवसीय यूके दौरे पर था। इस सम्मलेन में 35 देशों के कुल 2052 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न देशों से आए छात्र पहले तीन दिनों के लिए ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ठहरे। उसके बाद सभी विद्यार्थियों ने न्यू थिएटर ऑक्सफ़ोर्ड में आयोजित उद्घाटन समारोह में भाग लिया। राउंड स्क्वायर सम्मलेन के शुरूआती राउंड में स्क्वायर आदर्शों और सम्मलेन के महत्त्व पर बाराजा शामिल थे। उसके बाद कार्यक्रम में सरंक्षण स्वयं सेवकों द्वारा संचालित ऊर्जा, पर्यावरण साहसिक, नेतृत्व साँस्कृतिक विविधता और सामाजिक सेवा पर चर्चा की गई। इस दौरान छात्रों ने अन्य गतिविधियों जैसे ऑक्सफ़ोर्ड टाउन हाल में सेलीड डांस, लैटिमर अपर स्कूल में एक फिल्म और पिज्जा नाईट, वर्ल्ड एंड वंडर्स शो एंड इवेंट, आइस ब्रेकर गेम्स में भी भाग लिय। वहीं विद्यार्थियों ने लैटिमर अपर स्कूल में पियाजा टेम्स रिवरबोट के माध्यम से रोमांचिक दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ-साथ हीथ्रो गैटविक और सेंट्रल लंदन के लिए शटल स्थानांतरण के अलावा वनस्पतियों और जीवों के बारे में जागरूक किया गया।
मनोज शर्मा। अर्की 3 अक्तुबर को अर्की क्षेत्र के पहाड़ी गांव झुंडला की मनमोहक वादियों में स्थित देव मढोड़ मेला का आयोजन संपन्न हुआ। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल से देव मढोड़ इस स्थान पर विराजमान है। यह स्थानीय लोगों के ईष्टदेव है। पिछले 30 वर्षों से देव मढोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बच्चो ने मेले का आकर्षण बढा़ दिया। देव मढोड़ की विशेष पूजा में लोगों ने भाग लिया व भंडारे का आनंद लिया। देव मढोड़ समिति द्वारा आयोजित इस मेले में कबड्डी खेल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। प्रतियोगिता में रैफरी रतन लाल, (डीपीई) व चमन लाल ठाकुर (पीईटी) स्कोर कीपर हरीश ठाकुर, पंकज शर्मा व चमन लाल टाईम कीपर जीत राम (डीएम) रहे। कबड्डी के फाइनल में बलेरा बनाम ममलीग के बीच हुए रोमांचक मैच में ममलीग टीम बलेरा को हराकर चैंपियन बनी। विजेता टीम को 8100 रूपए पुरस्कार राशि व ट्राफी दी गई। शतरंज में योगेश जोशी विजेता व गौरव उप-विजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में कुनिहार चैस एशोसिएशन का सहयोग रहा। मेले में मुख्यातिथि के रूप में अर्की विकास समिति के संयोजक राजेंद्र ठाकुर रहे। उन्होंने इस मेले के आयोजन पर 11000 रूपए दानराशि दी तथा सोलर लाईट देने के लिए कहा। मीडिया के माध्यम से मेले का लाइव प्रसारण हेमराज द्वारा किया गया। वीडियो व फोटोग्राफी अभय कंवर द्वारा की गई। देव मढोड़ समिति अध्यक्ष ब्रजभूषण गौतम, उपाध्यक्ष शशिकांत, सचिव दीनानाथ, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सदस्य कृष्ण कांत, भूपेंद्र, देवेंद्र, ललित, कैलाश, वीरेंद्र आदि द्वारा मेला आयोजन का प्रबंधन किया गया। वरिष्ठ सदस्य जयदेव शास्त्री, कैलाश, अमर देव व बीडीसी कुनिहार कमल आदि मौजूद रहे। युवा बीडीसी सदस्य शशिकांत ने इस मेले के प्रचार प्रसार में अहम योगदान दिया। शशिकांत ने स्थानीय जनता का इस मेले में भाग लेने के लिए आभार प्रकट किया। पुलिस, मैडिकल, पानी व बिजली सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन का भी आभार प्रकट किया। मेले में मुख्यातिथि के रूप में अर्की विकास समिति के संयोजक राजेंद्र ठाकुर रहे। उन्होंने इस मेले के आयोजन पर 11000 रूपए दानराशि दी तथा सोलर लाईट देने की कि घाेषणा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट गांधी युवा क्लब पारनु द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत प्रधान पारनु केशव राम व उपप्रधान खेम राज वर्मा ने किया। क्लब के प्रधान हेमंत वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में मुख्य खेल वॉलीबॉल व कबड्डी रहे, जिसमें लगभग 17 टीमों ने भाग लिया। प्रधान केशव राम ने अपने संबाेधन में कहा कि आज के युग में जहां युवा नशे की ओर भाग रहें हैं। वहीं, गांधी युवा क्लब द्वारा युवाओं का रुख खेलों की ओर मोड़ने हेतु सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने आयोजकों को बधाई भी दी। उन्होंने आयोजकों को 5100 रुपए की राशि प्रदान किए, जबकि प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि जल शक्ति विभाग अधीक्षण अभियंता हेमंत तंवर रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार सहित ट्राफियों से नवाजा। मुख्यातिथि जल शक्ति विभाग अधीक्षण अभियंता हेमंत तंवर ने कहा कि युवाओं को खेलकूद जेसी गतिविधियों और हर रोज व्याम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है। युवा क्लब द्वारा आयोजन की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाएं उभरती है और नशे की परवृति खत्म होती है।उन्होंने गांधी युवा क्लब पारनु के लिए आयोजन हेतु 31,000 देने की घोषणा की, जिसके लिए क्लब के सदस्यों ने उनका धन्यवाद किया। गांधी युवा क्लब पारनु के प्रधान हेमंत वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी का फाइनल मुकाबला साई हॉस्टल बिलासपुर और बंदला टीम के बीच हुआ, जिसमें साई हॉस्टल विजेता रही। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी ने तुन टीम को हरा कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। मुख्यातिथि द्वारा कब्बड्डी की विजेता टीम को 11000 नकद साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 8100 नकद साथ ट्रॉफी से नवाजा गया, जबकि वॉलीबाल की विजेता टीम को 11000 नकद साथ ट्राफी और उपविजेता टीम को 8100 नकद साथ ट्राफी द्वारा नवाजा गया। इस अवसर पर प्रधान हेमंत वर्मा, सत्य प्रकाश, कुलदीप राठौर, हरी ओम, नरेश ठाकुर, हेम राज शर्मा, अजय कुमार, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, देव राज राठौर, ललित ठाकुर, हेम राज व प्यारे लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भारत को त्योहारों की भूमि के रूप में जाना जाता है, दशहरा उनमें से एक है, जो अपनी धारणा और महत्व में अद्वितीय है। त्यौहार गौरवशाली विरासत, संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाने का एक अभिव्यंजक तरीका हैं। साई इंटरनेशनल स्कूल ने दशहरा उत्सव के लिए एक नृत्य नाटिका का आयोजन किया, जिसमें बच्चों को रामायण से अपने पसंदीदा पौराणिक चरित्र की भूमिका निभाने के लिए खूबसूरती से तैयार किया गया था। इन भूमिकाओं को निभाने वाले बच्चे अपनी आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति में परिपूर्ण थे। शिक्षार्थियों द्वारा एक स्किट भी तैयार किया गया, जिसमें रावण पर भगवान राम की जीत का संदेश दिया गया और इस संदेश को पुष्ट किया गया कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स सॉकर टूर्नामेंट 2022 की मेज़बानी करेगा। यह प्रतियोगिता कल यानि 4 अक्टूबर से शुरू होगी। इस आयोजन में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी बतौर मुख्यथिति शिरकत करेगी।वहीं समापन समारोह में ब्रिगेडियर आरएस राणा, कमांड14 जीटीसी सुबाथु को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि 25 सितम्बर को पाइनग्रोव स्कूल के खेल परिसर का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकार्पण किया था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवम आयुष मंत्री डॉ० राजीव सहजल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि देश के 12 स्कूलों की लगभग 230 छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। इनमें बिड़ला बालिका विद्यापीठ-पिलानी, डेली कॉलेज-इंदौर, डीपीएस-मथुरा रोड़, डीपीएस-आरके पुरम, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर, मॉडर्न स्कूल- नई दिल्ली, मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स-राय, ताशी नामग्याल अकादमी-गंगटोक, द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल-इंदौर, द लॉरेंस स्कूल-सनावर, द सागर स्कूल-अलवर और मेज़बान स्कूल-पाइनग्रोव स्कूल-सोलन शामिल हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत व मेला कमेटी दाड़लाघाट द्वारा मनाया जाने वाला प्रसिद्ध दो दिवसीय दशहरा उत्सव इस वर्ष हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया व मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 2 वर्ष के कोरोना काल पश्चात इस वर्ष असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देने वाले दशहरा मेले को अधिक आकर्षक बनाया गया है। उत्सव के पहले दिन 4 अक्तूबर, 2022 को क्षेत्र के विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों की स्पर्धाएं आयोजित करवाई जाएगी, जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सोलो सॉन्ग, समूह गान तथा फोक डांस की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता उप विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। कबड्डी तथा वॉलीबॉल स्पर्धाओं हेतु हिमाचल तथा बाहरी राज्यों से आहूत की गई। प्रसिद्ध टीम्स अपने अपने खेल के जौहर दिखाएंगे। गौर हो कि इस बार वॉलीबॉल की विजेता टीम को 21000 तथा उपविजेता टीम को 15000 का पारितोषिक तथा आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार कबड्डी की विजेता टीम को 11000 तथा उपविजेता टीम को 8000 नकद तथा आकर्षक ट्राफियां प्रदान की जाएंगी। उत्सव के दूसरे दिन 5 अक्तूबर को वॉलीबॉल तथा कबड्डी के फाइनल मुकाबले व सांस्कृतिक व सुरमयी संध्या में वॉयस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल,हिमाचल की आवाज श्रुति शर्मा, सीमा शुक्ला, सोमी शर्मा तथा मास्टर किशोर अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे। कर्मा बैंड सुंदर नगर तथा चांदनी डांसर ग्रुप पालमपुर, एंकरिंग के मास्टर मिस्टर आयुष इनके साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इसके अतिरिक्त सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतले भी उत्सव का विशेष आकर्षण रहेंगे। पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया व मेला कमेटी प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले का लुत्फ उठाएं व बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा देने वाले इस उत्सव को सफल बनाएं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पंचायत दाड़लाघाट के यूथ फार्मर क्लब व रामलीला क्लब स्यार द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के प्रधान अतुल चंदेल ने बताया कि क्लब पिछले 18 वर्षों से स्यार में दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा के साथ करता आ रहा है। कोरोना काल के बाद इस वर्ष क्लब के सदस्यों ने पूजा में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए सभी सदस्य और पंचायत वासि बधाई के पात्र है। इस धार्मिक आयोजन में श्रीदेवी भागवत के मूल पाठ के अलावा प्रतिदिन दो काल की पूजा, हवन, आरती, भोग व भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दशहरे के दूसरे दिन एकादशी को धूमधाम के साथ गोविंद सागर झील में माता की इन भव्य मूर्तियों को विसर्जित कर दिया जाएगा। हवन को भी शुभ मुहूर्त में निकाल कर हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रत्न सिंह पाल, जय चंद चंदेल, रत्न चंद, बालक राम शर्मा, अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कमल कौंडल, कमलकांत, कुलदीप, सत्यापाल, नीरज कपिल, रवि चंद्र प्रताप, सुरेश शुक्ला, वीरेंद्र रत्न, प्रकाश, वीरेंद्र गौतम, कमल, पवन, नीरज, कार्तिक, सनी, विकास, भरत, सनी चंदेल, हेमराज गौतम, नरेश शर्मा, राकेश गौतम व नरेश गौतम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में विजयदशमी के मौके पर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर सहायक प्रबंधन अभियंता अंबुजा ललित गर्ग मौजूद रहे। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन तथा पथ संचलन कर यह दिवस मनाया।ललित गर्ग ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा में जीवन यापन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को देश तथा समाज के प्रति संघ की जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता जिला दाड़लाघाट के प्रचारक राजीव रहे।उन्होंने सर्वप्रथम नगर संघचालक राम चन्द्र के साथ मिलकर शस्त्र पूजन किया और भारत माता के चित्र व वीर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्पण किया। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह डॉक्टर साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा करते हुए आहूत किया। उन्होंने जब 1925 में संघ की स्थापना की थी, तो मात्र 17 सदस्य थे और आज संघ एक विशाल बरगद के पेड़ की तरह बन चुका है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा एवं अनुशासित संगठन है। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला के खेल प्रांगण से दाड़लाघाट बाजार से होते हुए आईटीआई तक पूर्ण गणवेश के साथ कदम से कदम मिलाकर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन करते हुऐ समाज मे राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। संचलन में शामिल होने के लिए स्वयंसेवक दूर-दराज के क्षेत्राें से सुबह ही दाड़लाघाट नगर पहुंच गए। सभी स्वयंसेवकों ने इस वार्षिकोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। ये संचलन अंत में इसी पाठशाला के खेल प्रांगण में संपन्न हुआ।
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों चिनार, देवदार, ओक एवं टीक नें भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से तीन प्रतिभागियों नें भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा नवम से बारहवीं के विद्यार्थियों नें भाग लिया। प्रत्येक वर्ग से अंतिम प्रतिभागी चुनने की प्रक्रिया सम्बंधित हाउस के हाउस मास्टर्स, हाउस मिस्ट्रेसिज़ एवं हाउस अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर पूर्ण की गईं एवं अंतिम प्रतिभागियों की सूची प्रतियोगिता प्रभारी को भेजी गई। प्रतियोगिता में टीक सदन ने 75 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।55 अंकों के कुल योग के आधार पर ओक सदन को उपविजेता एवं देवदार सदन को 40 अंकों के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह नें विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए। इस अवसर पर अध्यापकों में सोनिया कपूर, उदय कटोच, नीरज शर्मा, सुनीता कौशल, मनीषा गोयल, तरविंद्र कौर, वीनू सोढ़ी, बबरीक सिंह, त्रिदिव, निधि शर्मा, देवेन्द्रा गुमरा, अजेश राणा, हरजोत कौर, पल्लव व राजेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे। पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों चिनार, देवदार, ओक एवं टीक नें भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से तीन प्रतिभागियों नें भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा नवम से बारहवीं के विद्यार्थियों नें भाग लिया। प्रत्येक वर्ग से अंतिम प्रतिभागी चुनने की प्रक्रिया सम्बंधित हाउस के हाउस मास्टर्स, हाउस मिस्ट्रेसिज़ एवं हाउस अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर पूर्ण की गईं एवं अंतिम प्रतिभागियों की सूची प्रतियोगिता प्रभारी को भेजी गई। प्रतियोगिता में टीक सदन ने 75 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।55 अंकों के कुल योग के आधार पर ओक सदन को उपविजेता एवं देवदार सदन को 40 अंकों के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह नें विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए। इस अवसर पर अध्यापकों में सोनिया कपूर, उदय कटोच, नीरज शर्मा, सुनीता कौशल, मनीषा गोयल, तरविंद्र कौर, वीनू सोढ़ी, बबरीक सिंह, त्रिदिव, निधि शर्मा, देवेन्द्रा गुमरा, अजेश राणा, हरजोत कौर, पल्लव व राजेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल मंगलवार 4 अक्तूबर को पट्टाबरावरी में लगभग 80 लाख रुपए से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व साढ़े 3 लाख रुपए से तैयार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो कमरों का उद्घाटन करेंगें। यह जानकारी पट्टाबरावरी पंचायत की पूर्व प्रधान प्रोमिला कौशल ने दी तथा सभी क्षेत्र वासियों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि मंत्री डॉ. राजीव सहजल 4 अक्तूबर को ठीक एक बजे कार्यक्रम में पहुंचकर उद्घाटन के बाद विद्यालय प्रांगण में जनसभा को भी संबाेधित करेंगे।


















































