कोरोना महामारी के चलते प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विकासखण्ड कुनिहार की समस्त पंचायतों में तिरंगा फहराकर गणतन्त्र दिवस मनाया गया। कुनिहार पँचायत में प्रधान राकेश ठाकुर, हाटकोट पँचायत में प्रधान जगदीश अत्री,कोठी पँचायत में प्रधान बलबिंद्र कौर ने तिरंगा फहराया। सभी पंचायतों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप में कार्यक्रम किए व गणतन्त्र दिवस की सभी पँचायत वासियों को बधाई दी। इस मौके पर सभी उप प्रधान व सदस्य मौजूद रहे।
ब्रांच कार्यालय दाड़लाघाट में श्री राम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने क्षेत्र के मेधावी स्कूली विद्यार्थियों को स्कालरशिप राशि बांटी। क्षेत्र के 7 विद्यार्थियों को स्कालरशिप और प्रमाण पत्र देकर इसकी शुरुआत की गई। कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्री राम ट्रांसपोर्ट कंपनी के शाखा प्रबंधक संजय कुमार राणा ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। कंपनी वर्ष 2014 से ही प्रथम श्रेणी और उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को तीन हजार से 35 सौ रुपये तक की स्कालरशिप राशि देकर सम्मानित करती है। इस बार दाड़लाघाट क्षेत्र के 175 स्कूली बच्चों को सीधे यह राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई है। इस मौके पर कलेक्शन मैनेजर मनोज कुमार, रिकवरी हेड राम लाल, ब्रांच टीम लीडर अमित कुमार, विवेक कुमार, सनी कुमार, रोहन भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की सोलन-चिंतपूर्णी रूट पर चलने वाली सोलन डिपो की बस एचपी-64ए-4157 मंगलवार सुबह धुन्दन में सड़क के साथ एक दुकान में जाकर टकरा गयी। गनीमत ये रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ। हादसे में बस का चालक और बस में बैठी कुछ सवारियों को चोटें आई है। लोगों को धुन्दन पीएचसी में उपचार दिया जा रहा है जबकि 8 घायल यात्रियों को सीएचसी अर्की में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दाड़लाघाट पुलिस मौके पर पहुँचकर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंर्तगत धुन्दन के पास हिमाचल पथ परिवहन बस निगम की बस सोलन से चिंतपूर्णी जाते समय धुन्दन के पास एक दुकान में जाकर टकरा गई। बस के टकराव के बाद बस में बैठी सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आई है। लेकिन टकराव के बाद किसी को कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस में बैठी लगभग 30 सवारियां थी जिनमें 18 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें पीएचसी धुन्दन में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जबकि 5 घायल यात्रियों को सीएचसी अर्की रेफर करके उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश के 51वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के उप्लक्ष पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में बतौर कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संशोधित वेतनमान के लिए कर्मचारियों को दो विकल्प दिए गए हैं, अब इसके अलावा उन्हें एक अन्य विकल्प दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई कर्मचारी वर्ग इससे वंचित रहता है तो पुनर्विचार करके समाधान किया जाएगा। वंही हिमाचल के पेंशनरों को पंजाब के वेतन आयोग के आधार पर पेंशन लाभ दिए जाएंगे। इससे लाखों पेंशनरों को लाभ मिलेगा। इस दौरान सीएम जयराम ने घोषणा की कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर 31 फीसदी डीए दिया जाएगा। वंही 2015 के बाद नियुक्त पुलिस कांस्टेबलों को अन्य श्रेणियों की तरह समान वेतनमान दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। इस उप्लक्ष पर सीएम जयराम ने हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को पूर्व राज्य का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीएम ने कहा कि हिमाचल की जनता के सहयोग से कोविड के कठिन दौर को पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कोविड काल में 108 स्वास्थ्य संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए गए। प्रदेश की भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में 4525 सड़कें पक्की कीं, जोकि अब तक किसी सरकार में नहीं हुआ। चार वर्षों में 412 नए पंचायतें बनाई गईं। जब हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिला तो सिर्फ 34 उपमंडल थे, लेकिन आज इनकी संख्या 78 है। तहसील और सब तहसील की संख्या 182 हो चुकी है। आज हिमाचल साक्षरता दर में केरल के बाद दूसरे स्थान आता है। 1971 में प्रति व्यक्ति आय 651 रुपये थी, जो आज 183286 रुपये हो गई है। जीडीपी 223 करोड़ थी, जो आज 156533 करोड़ है। स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या आज 4320 है। विद्युत की आपूर्ति आज शतप्रतिशत गांवों में है। 1971 में 10617 किलोमीटर तक सड़कें थीं, जो आज 38 हजार किलोमीटर हो गई हैं। वहीं अब प्रदेश में 2192 पुलों का जाल बिछा है। 1971 में 4693 शिक्षण संस्थान थे और आज इनकी संख्या 16067 पहुंच गई है। प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत 2 लाख 17 हजार लोगों का मुफ्त इलाज किया और 200 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए। अटल टनल के साउथ व नार्थ पोर्टल पर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत दाडलाघाट के दिनेश शर्मा ने पहाड़ी गाना फेन नाटी किंग दा को लांच किया है। यह गण यूट्यूब पर भी रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि इसे पहले दिनेश शर्मा कई पहाड़ी गाने गा चुके है। जिनमे पहाड़ी अटैक 2021 जैसे एलबम शामिल है। दिनेश शर्मा का कहना है कि हिमाचल में टैलेंट की कमी नहीं है,परंतु उसे बाहर लाने के लिए जरूरी साधन की कमी है। उनका कहना है कि हिमाचल मे अगर एक अच्छी म्यूजिक इंडस्ट्री लग जाए तो उभरते हुए कलाकारों, लेखको, गायको और अभिनेताओ को जरूर अवसर प्राप्त होंगे। खास बात ये है कि दिनेश शर्मा पहाड़ी गाने भी खुद लिखते है। फेन नाटी किंग दा की लॉचिंग पर उन्होंने कहा कि यह एक लॉकल पहाड़ी गाना है इस गाने में अंकित व आशीष ने म्यूजिक दिया है जबकि वीडियो को अजय राजपूत ने डायरेक्ट् किया है। वही इस गाने को प्रवीण व परदीप द्वारा फिल्माया गया है। गाने को देवेंद्र चौहान ने लिखा है। वंही दिनेश शर्मा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व दोस्तो को दिया।
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत स्क्रैप यार्ड से लोहे के एंगल,चैनल आदि चुराने पर मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह, पुत्र चेत राम, गांव भड़ंतर (रानी कोटला) जिला बिलासपुर ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा कि वह अल्ट्राटेक कंपनी बागा में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाईजर तैनात है। शनिवार रात जब वह कम्पनी परिसर में पेट्रोलिंग पर था तो देर रात करीब दो बजे सिक्योरिटी पोस्ट नo 15 पर तैनात गार्ड सुधीर कुमार ने इसे फोन करके बताया कि सीमेंट सैलो 1260 के पीछे स्क्रैप यार्ड के पास एक ट्रक में तीन आदमी स्क्रैप यार्ड से लोहा इत्यादि लोढ कर रहे है। जिस पर यह गार्ड जगदीश कुमार को साथ लेकर तुरन्त 1260 सीमेंट सैलो स्क्रैप यार्ड पहुंचा। जैसे ही यह मौके पर पहुंचे तो तीन व्यक्ति क्लींकर से भरे हुए ट्रक नंबर 63-ए-7617 में लोहे के एंगल, चैनल लोढ कर रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने चोरो को पकड़ने की कोशिश की तो, दो व्यक्ति वहां से भाग गए जबकि एक व्यक्ति सोनु शर्मा निवासी क्यारडु (रामशहर) को गार्ड कर्मियों पकड़ लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हिमाचल प्रदेश राज्य में अवैध शराब के धंधे और इससे उत्पन्न गंभीर समस्या को रोकने के लिए आबकारी व कराधान विभाग पिछले एक साल से अलग अलग स्तरों पर काम कर रहा है । सबसे महत्वपूर्ण पहल शराब की आपूर्ति श्रृंखला के एंड-टू-एंड ट्रैक और ट्रेस (End to End track & trace) के लिए एक ई-गवर्नेंस परियोजना (e-governance project) की शुरूआत है। ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली के सॉफ्टवेयर को लॉन्च करने के लिए पिछले एक साल के दौरान काफी काम किया जा चुका है। यह उल्लेख करना उचित है कि ट्रैक एंड ट्रेस समाधान की शुरुआत से न केवल राज्य कर और आबकारी विभाग बल्कि अंतिम उपभोक्ता भी लाभान्वित होंगे। शराब आपूर्ति श्रृंखला के सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन रखे जाएंगे और इसे कहीं से भी वास्तविक समय के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। यह परियोजना अंतिम चरण में है और बहुत जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा ।इस प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता ये होगी कि असली व नक़ली शराब की पहचान करना उपभोक्ता के हाथ में रहेगा ।इसके अंतर्गत शराब की प्रामाणिकता की जांच करने तथा वैध और अवैध शराब के बीच अंतर करने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। अंतिम उपभोक्ता को बस मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा और राज्य में बेची जा रही शराब की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए बोतल पर चिपकाए गए होलोग्राम पर उपलब्ध बारकोड को स्कैन करना होगा ।होलोग्राम को स्कैन करते ही पता चल जाएगा कि शराब असली है या नक़ली । और इस प्रकार अवैध शराब के धंधे पर लगाम लगायी जाएगी। इसके अलावा, राज्य आबकारी व कराधान विभाग के प्रवर्तन प्रकोष्ठ (enforcement wings) को भी मजबूत किया जाएगा क्योंकि शराब के परिवहन के संबंध में डेटा चलते-फिरते आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध होगा और बारकोड की स्कैनिंग के माध्यम से शराब की प्रामाणिकता को आसानी से पहचाना जा सकता है।
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां सुखी ठंड से लोगो को राहत मिली है। वहीं अर्की उपमंडल के ऐतिहासिक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बाड़ीधार में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है। साथ ही बाड़ीधार में हो रही बर्फबारी से किसानों के चेहरों पर खुशी की झलक देखने को मिली है। बाड़ीधार में देवदार, बान के घने जंगल हैं। बर्फबारी के बाद ढकी यह वादियां काफी खूबसूरत हो गई हैं। जबकि कांगरी धार व शिवनगर की ऊंची चोटियों पर बर्फ के पड़ रहे फाहों से अदभुत नजारे सामने आ रहे है। ऊंची चोटियां में बर्फ से चांदी की चादर बिछ गयी है जिससे लोगों में यहां के खूबसूरत नजारे देखने की होड़ सी लग गयी है। कई लोग बर्फ को देखने व यहां की सफेद चोटियों के मनमोहक आनंद लेने के लिए इन चोटियों की ओर रुख कर रहे है। बता दें कि क्षेत्र में हर वर्ष इन चोटियों पर बर्फ जरूर पड़ती है, वैसे कुछ सालों से यहां बर्फ पड़ने की मात्रा में कमी जरूर आई है, पर इस चोटी पर पर्यटकों का आना कम नहीं हुआ है। धार्मिक दृष्टि से भी ये चोटियां काफी महत्वपूर्ण रही है। गर्मियों में भी यहां अच्छी खासी ठंड का अहसास लोगों को मिलता है और बर्फ के इस पर्व में तो यहां लोगो को बर्फ देखने के लिए अपनी ओर ये चोटिया खुद ही आकर्षित कर देती है। लोगों के अनुसार अगर दिसंबर और जनवरी माह में बारिश या हिमपात हो तो गर्मियों में पानी की किल्लत नहीं होती।किसानो में योगेश, उमेश, उदित, हर्ष, संजू, सुनील, रूपराम शर्मा, कामेश्वर, गौतम, जीतराम शर्मा, ईश्वर, महेन्द, हेमराज, बलदेव शर्मा, कलीराम शर्मा, चेतराम, चन्द्रमणि, मदन आदि का कहना है कि यह बारिश गेंहू की फसल को खाद का काम करेगी जिससे निश्चित तौर पर फसल अच्छी होने की उम्मीदें है।
प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह अर्की उपमंडल में भी दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को ग्राम पंचायत घनागुघाट के गांव छिब्बर के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को 28 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना टेस्ट हुआ था और 20 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह होम आइसोलेशन पर था। उक्त व्यक्ति की 22 जनवरी को ज्यादा तबियत खराब होने के चलते उसे आईजीएमसी शिमला ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि करते हुए बीएमओ अर्की डॉ.राधा शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार एसओपी का पालन करते हुए कर दिया गया है।
25 जनवरी को राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने दी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि यह सोलन जिला के लिए हर्ष का विषय है कि इस वर्ष का पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। समारोह कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित विभिन्न नियमों के पालन के साथ आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि समारोह में पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी द्वारा भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विभिन्न विभाग झांकियों के माध्यम से भी प्रदेश के विकास को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं अन्य को सम्मानित भी करेंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार 26 जनवरी को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतन्त्र समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने दी। उन्होंने कहा कि विपिन सिंह परमार सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे कोटलानाला स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करने के उपरांत प्रातः 11.05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कोविड-19 नियमों के पालन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। विपिन सिंह परमार इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने करने वालों को सम्मानित भी करेंगे।
ग्राम पंचायत संघोई के नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित संघोई प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में अम्बुजा कंपनी से परवीन लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नवयुवक मंडल संघोई ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि परवीन लखनपाल ने अपने सम्बोधन में आयोजकों को इस बेहरतीन आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं को खेल में रुचि दिखाने के लिए प्रेरित किया। क्रिकेट प्रतियोगिता प्रीमियर लीग का फाइनल मैच महिंद्रा फाइनेंसर और च्यान्डा टीम के मध्य खेला गया। इसमें महिंद्रा फाइनेंसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए। महिंद्रा फाइनेंसर की ओर से रोहन ने शानदार 116 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए च्यान्डा टीम 113 पर ढेर हो गई। इस प्रकार महिंद्रा फाइनेंसर ने इस प्रतियोगिता में विजय हासिल की।नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता 22 दिनों तक चली ओर इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया।क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 रुपये व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक, पवन, कैलाश, दुष्यंत सहित काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आये युवाओं ने भाग लिया।
न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 5000 किए जाने के संबंध में अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ दाड़लाघाट का एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के उप महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार दाड़लाघाट से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ज्ञापन उपतहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह ठाकुर को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने कहा कि ईपीएफओ के तहत ईपीएस 95 योजना के अंर्तगत आने वाले पेंशनभोगियों को बहुत कम पेंशन के रूप में प्राप्त हो रही है। उच्च बाजार दरों को दृष्टिगत रखते हुए अत्यल्प पेंशन राशि प्राप्त होने के कारण पेंशनभोगियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांगो में मौजूदा न्यूनतम पेंशन को 1000 प्रतिमाह से बढ़ाकर 5000 प्रतिमाह किया जाना, मुद्रास्फीति की दर को दृष्टिगत रखते हुए 2014 में तय की गई न्यूनतम पेंशन राशि 1000 प्रतिमाह को 2022 में तुलना करने से यह पेंशन राशि न्यूनतम ₹5000 प्रतिमाह होती है। यहां तक कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बहुत कम मासिक प्रीमियम का योगदान करके पेंशन के रूप में 3000 प्रति माह का आश्वासन दिया जा सकता है, लेकिन ईपीएफ 95 योजना में 541 प्रति माह का भुगतान करने वाले कर्मचारियों को भी औसतन 800 से 2500 रुपये मिलते हैं। बढ़ती हुई महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए ईपीएस 95 पेंशन को मूल्य सूचकांक की लागत से जोड़ा जाना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ पुरजोर मांग करता है कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के अंतिम आहरित वेतन का 50% पेंशन राशि प्रदान की जाए। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बीएमएस की मुख्य मांग ईपीएफ 95 पेंशन, 65 लाख लाभार्थियों से जुड़े संगठित क्षेत्र में ईपीएस 95 पेंशन एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। कोविड-19 दिनों के दौरान भी जिन्होंने पूरे समय काम किया है, उन्हें केवल 1000 की न्यूनतम पेंशन की एक मामूली राशि मिली है, यह निराश्रित पेंशन से कम है। इसलिए ईपीएस पेंशन को बढ़ाकर 5000 किया जाना चाहिए। जबकि आयुष्मान भारतीय चिकित्सा योजना का विस्तार ईपीएस 95 पेंशनभोगियों तक किया जाना चाहिए। ईपीएस 95 में न्यूनतम पेंशन में कोई भी बढ़ोतरी सभी 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए एक सार्वभौमिक बढ़ोतरी होगी। इन सभी मांगो के लिए अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ दाड़लाघाट ने पूर्ण विश्वास जताया है कि भारतीय मजदूर संघ की उपरोक्त मांगों पर सकारात्मक रूप अपनाकर निर्णय कर उन्हें पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के उप महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा,रुवेश कुमार,नरेश कुमार,राकेश महाजन सहित अन्य उपस्थित रहे।
भारतीय स्टेट बैंक नवगांव का एटीएम पिछले 20 दिनों से बंद रहने के बाद वीरवार को फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया में खबर छपने के बाद एटीएम की सुविधा शुरू हो गयी है। गौर रहे कि पिछले 20 दिनों से बंद पड़े एटीएम की सुविधा बैंक के ग्राहकों के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन वीरवार को फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने एसबीआई के बंद पड़े एटीएम की समस्या को "एटीएम बंद होने से लोगो को हो रही परेशानी" शीर्षक से खबर को प्रमुखता से उठाया था, जिसे वीरवार को चालू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों में पंचायत प्रधान नवगांव कृष्ण देव गौतम, उपप्रधान नवगांव चुनी लाल, सतीश कुमार, जयदेव, महेन्द्र कुमार, रवि कुमार, हरीश शुक्ला, सुमन प्रकाश, रामलाल, नितेश, नीम चंद सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार इस एटीएम के बंद होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, छात्रों, राहगीरों ओर यात्रियों को इस एटीएम के होने से सुविधा रहती थी, लेकिन पिछले दिनों से बंद पड़े एटीएम पर बैंक प्रबंधन द्वारा कोई गौर नहीं किया जा रहा था।लेकिन खबर छपने के बाद बैंक प्रशासन हरकत में आया व एटीएम को शुरू कर दिया गया।
भारतीय स्टेट बैंक नवगांव का एटीएम पिछले दिनों से बंद रहने से बैंक के ग्राहकों के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत नवगांव में वर्षा शालिका स्थित एसबीआई एटीएम से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, छात्रों, राहगीरों और यात्रियों को पैसा निकालने में सहूलियत रहती है, परंतु पिछले काफी दिनों से एटीएम बंद रहने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले 20 दिनों से ज्यादा होने का समय हो गया है जिस पर बैंक प्रबंधन द्वारा अभी तक इस समस्या पर कोई गौर नही किया गया है। लोगों ने कहा कि एटीएम के बंद होने से लोगों को अगर पैसे निकलवाने भी हो तो नवगांव से 3 किलोमीटर की दूरी में दाड़लामोड़ स्तिथ एटीएम से पैसे निकालने पडते है, लेकिन वहाँ भी कभी कोई भरोसा नही होता कि वहाँ लोगों को पैसे निकलेंगे या नही। लोगों ने कहा कि अगर नवगांव में एटीएम सुचारू रूप से कार्य करे तो लोगों को इधर उधर भटकना नही पड़ेगा और लोगों को अपने घर द्वार ही सहूलियत रहेगी। जब इस बारे भारतीय स्टेट बैंक नवगांव के प्रबंधक पंकज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह एटीएम प्राइवेट कंपनी के अधीन है इसका सारा कार्य कंपनी द्वारा किया जाता है इस बारे बैंक प्रबंधन अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। वंही जब इस बारे बैंक कॉर्डिनेटर ज्ञान कंवर से बात की गई तो तो उन्होने बताया कि यह एटीएम प्राइवेट कंपनी के थ्रू चलता है जो कि चंडीगढ़ की है। उसको चलाने के लिए मेल द्वारा बोल दिया गया है अब वह जल्दी ही इस एटीएम को चला देगा।
सोलन :हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बसाल स्थित सपरून तथा विद्युत उपकेन्द्र 11 केवी सोलन नम्बर-2 के अन्तर्गत विद्युत लाईनों के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत 19 तथा 20 जनवरी, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 19 जनवरी, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक पावर हाउस रोड, सपरून, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय, डोमिनोज़, सुगन्धा अपार्टमेंट, लावीघाट, घट्टी, कायलर, तार फैक्टरी, देहूंघाट, बड़ोग, आंजी, रबौण, हाउसिंग बोर्ड, वशिष्ट काॅलोनी, बाड़ा, कोरो कैंथड़ी, शमलेच, नगाली, लगहेचघाट, कलोल एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पवन विहार, ब्वायॅज़ होस्टल के समीप, पोल्ट्री फार्म, साइंटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, धोबीघाट, संस्कृत महाविद्यालय, तहसील, कोटलानाला, पुलिस थाना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
विद्युत बोर्ड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एक्सईन राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 66/11 केवी सब-स्टेशन, परवाणू से निकलने वाले 11 केवी परवाणू-2 और 11 केवी ए बी टूल्स फीडर के नियोजित सामान्य रखरखाव के दृष्टिगत 21 जनवरी को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक परवाणू टाउन के सेक्टर-1, सेक्टर-3, सेक्टर-6, मैसर्ज़ ए बी टूल्स, ग्राम उच्चा परवाणू ,गुम्मा और डेली में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की है।
दाड़लाघाट : स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 जनवरी से 19 जनवरी तक मनाया जा रहा है। कृषि नवयुवक मंडल धुंदन द्वारा भी इसे 17 जनवरी 2022 यानी मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन कुनिहार खंड की स्वयंसेवी प्रियंका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही। इसमें मंडल के विभिन्न स्थानों से आए सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन में वाद-विवाद,भाषण व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल करवाई गई। युवाओं ने इस अवसर पर सफाई भी की। मंडल के सभी सदस्यों ने स्वच्छता एवं स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली।
दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत नवगांव के गांव समलोह (निचला) में पंचमुखी हनुमान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उनका वहाँ पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके उन्हें शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। संजय अवस्थी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों ने विधायक चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है उसके लिए वह सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते है। अवस्थी ने कहा कि वह राजनीति में सेवा भाव से आए है ताकि लोगों की सेवा कर सके।इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को रखा। विधायक संजय अवस्थी ने ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत नवगांव के गांव डवारु के नए सामुदायिक भवन हेतु एक लाख व गांव समलोह के सामुदायिक भवन की छत के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, रोशन वर्मा, नरेश अवस्थी, बीडीसी सदस्य सन्याडी मोड़ व नवगांव रक्षा ठाकुर, प्रधान नवगांव कृष्ण गौतम, प्रधान सन्याडी मोड़ शंकर लाल, उपप्रधान चुनी लाल, वार्ड सदस्य नीम चंद, वीना देवी, कांता देवी, पूर्व बीडीसी हरीश, पूर्व उपप्रधान नवगांव कमल, पूर्व प्रधान सन्याडी जीत राम सहित अन्य मौजूद रहे।
बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार सब इकाई की त्रैमासिक बैठक तालाब कुनिहार पर सम्पन्न हुई। इस दौरान बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने बड़ी संख्या में शिरकत की व कई वक्ताओं ने विभिन्न पेंशन मुद्दों पर अपने विचार रखे। सभी सदस्यों ने इकाई द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। इकाई प्रधान डीआर चौहान ने सभी का स्वागत किया व एसोसिएशन द्वारा समय समय पर पेंशनरों के लिए किये गए कार्यो से अवगत करवाया। इकाई महासचिव पीआर कश्यप ने 2019 में बनी कार्यकारिणी को भंग करके प्रेम चन्द ग्रेवाल, रामस्वरूप ठाकुर व कामेश्वर तनवर को नई कार्यकारिणी का चुनाव करने के लिए नामित किया। सभी सदस्यों की सहमति से बिजली बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार सब इकाई के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डीआर चौहान को एक बार पुनः एसोसिएशन की कमान सौंपते हुए प्रधान चुना गया। जगदीश चंदेल को वरिष्ठ उप प्रधान,जोगिंदर सिंह को उप प्रधान,पीआर कश्यप को महासचिव,ओपी भारद्वाज को मुख्य सलाहकार चुना गया। इस दौरान बैठक में ,प्रेम चन्द ग्रेवाल,रामेश्वर तनवर,मेहर चन्द तनवर,रामस्वरूप ठाकुर,नन्द लाल कंवर कुलदीप सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
सोलन :आज़ादी के अमृत महोत्सव तथा मकर सक्रान्ति के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में सूर्य नमस्कार करवाया गया। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. देशराज वर्मा ने दी। देशराज वर्मा ने कहा कि सूर्य नमस्कार जीवनीय शक्ति का आधार है तथा इसके माध्यम से शरीर को चुस्त-दुरूस्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इसे करने से व्यक्ति तनाव से दूर रहता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा ने उपस्थित लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार करवाया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि सूर्य नमस्कार को प्रत्येक व्यक्ति दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाए ताकि हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. लोकेश ममगई ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्व पर सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीजों को भी सूर्य नमस्कार करना चाहिए ताकि उन्हें जल्दी स्वास्थ्य लाभ प्रापत हो सके। इस अवसर पर आयुष विभाग से डाॅ. अनिल, डाॅ. जयपाल, रामकी देवी, शीला, रत्न सिंह, उपासना, मीना, निर्मला, मंजीत तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन। विधानसभा क्षेत्र अर्की विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत रौडी के गांव डुगली में संतराम पुत्र बजीरु राम व रोशन लाल पुत्र संत लाल के घर हुई आगजनी में हुए नुकसान से अपनी तरफ से ऐच्छिक निधि द्वारा सहायता प्रदान की। इस दौरान अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की व मीडिया कॉर्डिनेटर विधायक अर्की हेमंत वर्मा ने बताया कि यह आगजनी कुछ दिन पहले डुगली निवासी संतराम पुत्र बजीरु राम व रोशन लाल पुत्र संतलाल के घर हुई थी। जिसमे दो मवेशी खाने आग में जलकर बुरी तरह तबाह हो गए। विधायक संजय अवस्थी ने पीड़ित परिवार को विधायक द्वारा अपनी ऐच्छिक निधि द्वारा 15000 रुपये की सहायता प्रदान की। इस मौके पर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट से इंदर कुमार ने दोनों प्रभावितों को सरकार की तरफ से 5000-5000 की राशि देकर राहत स्वरूप दी। इस दौरान नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इंद्र कुमार,जगदीश ठाकुर,विजेंदर,देवेन्द्र मौजूद रहे।
सोलन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जागरूकता शिविरों के माध्यम से जन-जन को उनके विधिक अधिकारों के साथ-साथ उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान कर रहा है ताकि समय पर नागरिक इनसे विधि सम्मत लाभ प्राप्त कर सकें। यह जानकारी आज अतिरिक्त न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव अंशु चौधरी ने सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दंघील में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में प्रदान की। अंशु चौधरी ने कहा कि आपस के अनेक मसले बातचीत के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए न्यायालय द्वारा मध्यस्थता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि कहा कि मध्यस्थता के द्वारा विभिन्न मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्री लिटिगेशन मध्यस्थता न्यायालय में मामला दायर करने से पूर्व तथा पोस्ट लिटिगेशन मध्यस्थता न्यायालय में मामला दायर करने के उपरान्त की जाती है। उन्होंने कहा कि पोस्ट लिटिगेशन मध्यस्थता के लिए न्यायालय में न्यायाधीश से आग्रह किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव ने कहा कि ऐसे व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 03 लाख रुपए से कम है। मुफ्त कानूनी सहायता के लिए सोलन तथा कण्डाघाट में 2-2 पैरा लीगल वालन्टियर तैनात किए गए हैं। इनकी सहायता से पात्र व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नालसा एप को अपने मोबाईल पर डाऊनलोड कर इसकी सहायता से पात्र व्यक्ति अपने आवास से ही मुफ्त कानूनी सहायता के लिए प्रार्थना पत्र दायर कर सकता है। उन्हांने जानकारी दी कि मुफ्त कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ताओं का एक पैनल गठित किया गया है। अधिवक्ता भुवन ठाकुर ने लोगों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के अतिरिक्त अन्य विधिक जानकारियां प्रदान की। उन्होंने पीड़ित मुआवजा सहायता के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दंघील के प्रधान बलबीर सिंह, उप प्रधान प्रदीप कुमार, सचिव हितेश ठाकुर सहित रूपराम भारद्वाज, रामस्वरूप एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विद्युत बोर्ड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी परवाणू-4 फीडर के नियोजित सामान्य रखरखाव के दृष्टिगत 18 जनवरी को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि परवाणू टाउन के सेक्टर-1 ए और सेक्टर-2 (बैरियर साइड), मैसर्स पयूरोलेटर, मैसर्स एचपीएमसी, मैसर्स महासू, मैसर्स पूजा इंडस्ट्री, मैसर्स मिलेनियम, जल शक्ति विभाग का एसटीपी प्लांट सेक्टर-2 और सेक्टर-2 में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.उन्होंने कहा कि सर्दियों में भी विद्युत आपूर्ति सुचारु रहे इसके लिए बोर्ड के कर्मचारी प्रयासरत है। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
वीरवार को अर्की क्षेत्र के समस्त नंबरदारों ने जिला नम्बरदार यूनियन के प्रधान राजेंन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार अर्की से भेंट कर उन्हें नम्बरदारों की समस्याओं को सरकार से हल कराने बारे एक ज्ञापन सौंपा। जिला नंबरदार यूनियन प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि नम्बरदारों को आ रही समस्याओं को सरकार से हल कराने बारे तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गई कि 1980 के बाद नम्बरदारों को फर्दवाच नही मिली है टवारियों को आदेश कर उन्हें नई फर्दवाच मुहैया कराएँ। ज्ञापन में मांग की है कि पटवारियों को मौके पर जाकर गरदावरी करने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकतर पटवारी कार्यलय में बैठ कर ही गरदावरी करते हैं। इस अवसर पर प्रताप ठाकुर, दिलाराम, चमन, निमचन्द, प्रदीप ठाकुर, जगतराम, मदन कंवर आदि नम्बरदार मौजूद रहे।
युवा मोर्चा अर्की द्वारा दाड़लाघाट में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी गयी और उनकी प्रेरणा को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया गया।अर्की युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए आज प्रेरणा के स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद नाम उनको उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था। 12 जनवरी यानी कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को देश ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार इंसान के दिल में आज भी स्फूर्ति पैदा कर देते हैं। बेहद ही कम उम्र में दुनिया को आईना दिखाने वाले स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और आदर्शों को शब्दों में बांधना एकदम आसान नहीं है। आज भी स्वामी विवेकानंद के सुंदर विचार जो हर किसी में उत्साह पैदा करते हैं, उन्होंने कहा था उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये। इस दौरान युवा मोर्चा अर्की के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, संतराम, रूपराम, महेंद्र ठाकुर, हरीश, विजय, मदन ठाकुर, राजेश पूरी, नागेंद्र कौशल, प्रेम कंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
भारतीय किसान संघ विकास खंड कुनिहार ने प्रधानमंत्री सहित प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इंदर कुमार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं के संदर्भ में ये ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया की समय-समय पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एवं प्रशासन को अवगत करवाया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं से क्षेत्र के किसान वंचित है परिणाम स्वरूप किसान खेती से विमुख होता जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि बेसहारा पशुओं द्वारा खेती की उजाड़ व जान माल की सुरक्षा के लिए बेसहारा पशुओं के लिए गौ अभ्यारण निश्चित समय अवधि में बनाया जाए। बंदरों, सुअरों तथा नीलगाय द्वारा खेती के नुकसान को देखते हुए इसका उचित प्रबंधन किया जाए।
रूद्रा पब्लिक स्कूल धुन्दन के सालाना कैंलेडर का विमोचन एसडीएम अर्की शहजाद आलम ने किया। इस मौके पर शहजाद आलम ने विद्यालय प्रबंधन को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के मैनेजिग डारेक्टर राकेश बट्टू ने बताया कि रूद्रा शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 2 वर्षों से अपनी सेवाऐं दे रहा है। कोरोना के समय रूद्रा परिवार ने अपने विद्यार्थीयों के दो महिने के फीस व स्कूल वर्दी और स्कूल बैग भी मुफ्त बच्चों को बांटी थी। उन्होंने बताया की रूद्रा परिवार इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में अपना कार्य निंरतर करती रहेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के चैयरमेन हरिश गौतम, डारेक्टर अभिषेक कौड़ल व आसिफ चौधरी मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव नौणी व विद्यालय परिसर मे श्रमदान किया। इस दौरान पौधों की निराई गुड़ाई की और निकास नालियों एवं पेयजल के स्रोतों की सफाई की। रास्ते में कांटेदार झाड़ियों को काटकर रास्ते की मरम्मत भी की। स्त्रोत व्यक्ति के रूप में विद्यालय के डीपीई भोपाल ने छात्रों को अपने जीवन के प्रेरणादायक अनुभवों के द्वारा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने योगाभ्यास,तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनसे बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने भी छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य हंसराज गौतम, कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल, शास्त्री सोहन लाल, सीमा, क्षमा भारद्वाज, तेजेन्द्र शर्मा, निशांत गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा मंगलवार को कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुनिहार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ता डीसी रावत तथा अधिवक्ता दोषी नेगी ने निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना एवं उन्हें विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करना है। लोगों को अवगत करवाया गया कि व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण न्याय से वंचित न रहे इसके लिए निःशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान है। इसके लिए हर न्यायालय में फ्रन्ट ऑफिस खोले गए हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आपस में निपटने वाले मामलों को न्यायालय में लाने के स्थान पर स्वयं अथवा पंचायत स्तर पर या मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए बनाए गए मध्यस्थता केन्द्रों में विभिन्न मामले दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर ही सुलझाए जाते हैं। शिविर में लोगों को मध्यस्थता, चेक बाउन्स तथा मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लोगों से विभिन्न प्रकार के नशों से दूर रहने का आग्रह भी किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 03 लाख रुपए से कम है, भी निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। निःशुल्क कानूनी सहायता में सरकारी खर्च पर वकील उपलब्ध करवाना, पात्र व्यक्ति को वकीलों के पैनल में से वकील चुनने की सुविधा देना, न्याय शुल्क देना, टाईपिंग और याचिकाओं तथा दस्तावेजों को तैयार करने में होने वाल खर्च उठाना जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा गवाहों को बुलाने पर होने वाला खर्च, मुकद्दमों से सम्बन्धित अन्य खर्च देना तथा निःशुल्क कानूनी सेवा में किसी मुकद्दमें में कानूनी सलाह प्राप्त करना शामिल है। शिविर में बड़ी सख्ंया में ग्रामीण उपस्थित थे।
मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के प्रभावशाली नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों के दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन जिला की परिधि में विभिन्न दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए है। यह आदेश 10 जनवरी की प्रातः 6.00 बजे से 24 जनवरी की प्रातः 6.00 बजे तक लागू रहेंगें। इन आदेशों के अनुसार सोलन जिला के सभी शिक्षण संस्थान (सरकारी, अर्धसरकारी एवं निजी) जिनमें विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, अकादमिक संस्थान, इंजीनियरिंग एवं बहुतकनीकी संस्थान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग केन्द्र सम्मिलित हैं, 26 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। जिला में चिकित्सा तथा नर्सिंग संस्थान खुले रहेंगे और इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी मानक परिचालन प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित बनाना होगा। इन आदेशों के अनुसार जिला सोलन में सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय, स्वायत्त निकाय शनिवार तथा रविवार को बन्द रहेंगे तथा सप्ताह में 5 दिन 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुले रहेंगे। यह प्रतिबन्ध आपातकालीन या आवश्यक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, सार्वजनिक परिवहन, दूरसंचार, आबकारी तथा बजट एवं इससे संबंधित सेवाओं एवं गतिविधियों को संचालित करने वाले कार्यालयों पर लागू नहीं होंगे। आदेशों के अनुसार सोलन जिला में सामाजिक तथा धार्मिक सम्मेलनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला में सभी प्रकार की अकादमिक, खेल, मनोरंजन तथा सांस्कृतिक गतिविधियां वर्तमान क्षमता के 50 प्रतिशत या कवर किए हुए क्षेत्र में 100 व्यक्तियों के एकत्र होने तथा बाह्या क्षेत्र में 300 (जो भी कम हो) व्यक्तियों के ही एकत्र होने की अनुमति होगी। आयोजक को इस सम्बन्ध में सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन से एकत्र होने के संबंध में अनुमति लेनी होगी। सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन सम्बन्धित क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति के अनुसार अतिरिक्त शर्तें लागू कर सकते हैं। सभी सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना अधिकारी एवं ग्राम पंचायत प्रधान जिला में इन सभाओं एवं एकत्रीकरण के दौरान कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार एवं सुरक्षा मानकों का सख्ती से अवलोकन करेंगे। धार्मिक स्थानों, पूजा स्थलों पर लंगर, सामुदायिक रसोई तथा धाम इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोलन जिला के सभी बाजार तथा दुकानें प्रातः 7.00 से 6.00 बजे तक ही खुले रहेंगे। दवाई की दुकानें, चिकित्सा प्रयोगशाला, नर्सिंग होम तथा चिकित्सा सेवाओं सहित अन्य आवश्यक सेवाओं पर यह प्रतिबन्ध लागू नहीं होगा। सभी प्रकार के होटल, रेस्तरां ढाबा, खानपान के स्थलों को रात्रि 10.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। टेकअवे, होम डिलीवरी को अधिमान दिया जाएगा एवं इसे प्रेरित किया जाएगा। रेहड़ी एवं सड़क के किनारे किओस्क में खाने की अनुमति नहीं होगी। सोलन जिला की सम्पूर्ण परिधि में सभी प्रकार के बाजार स्थल, माॅल, दुकानें सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं वाली दुकानें जैसे फल, सब्जी दूध एवं दुग्ध एवं दुग्ध से निर्मित उत्पाद से सम्बन्धित, दवाई की दुकानें ढाबा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की मरम्मत की दुकानों को इससे छूट होगी। प्राधिकृत मदिरा विक्रेताओं के लिए आदेश आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। आदेशों के अनुसार कोविड-19 संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला के सभी उपमण्डलाधिकरी अपने अधिकार क्षेत्र में किसी भी सरकारी कर्मचारी (जो किसी प्रकार की ड्यूटी में नहीं है और किसी भी प्राधिकारी के निर्देशों पर कार्यालय नहीं आ रहे हैं, को टीकाकरण कार्य, होम आईसोलेशन में व्यक्तियों की निगरानी, जांच चैकियों में ड्यूटी, डाटा प्रविष्टि एवं अनुश्रवण, होम आईसोटिड रोगियों को काॅल करने इत्यादि के कार्य पर तैनात करने के लिए के लिए प्राधिकृत होंगे। जिला के सभी सरकारी विभाग, संगठन, सभी उपमण्डलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन, सभी कार्यकारी दण्डाधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकरी, पुलिस कर्मचारी, स्थानीय प्राधिकरण को निर्देश दिए जाते हैं कि राज्य कार्यकारी समित के दिशा-निर्देशों एवं मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित बनाएंगे। सोलन जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सोलन एवं बद्दी इन आदेशों को पंचायत प्रतिनिधियों एवं शहरी स्थानीय निकायों की सहायता लागू करवाने के लिए उपयुक्त पग उठाएंगे। इन आदेशों की अवहेलना पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा 10 जनवरी, 2022 की प्रातः 6.00 बजे से 24 जनवरी, 2022 की प्रातः 6.00 बजे तक लागू रहेंगें।
प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों को मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपए प्रति लाभार्थी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। राज्य में योजना के अन्तर्गत अभी तक 4500 से अधिक मकान निर्मित कर 60 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छावशा तथा ग्राम पंचायत देलगी एवं पर्वतीय लोक कलामंच दाड़वां के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी तथा गनोल में विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेेत्रों में विभिन्न आवास योजनाओं के अन्तर्गत 10 हजार नए आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति के पात्र व्यक्तियों के लिए 5100 आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 1000 आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजा ग्रामीण के तहत 800 आवास निर्मित किए जा रहे हैं। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अन्तर्गत 80 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। यह उपदान मधुमक्खी वंशों, मधुमक्खी गृहों व मधुमक्खी पालन की सामग्री व उपकरणों पर प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत 3783 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन हुआ है तथा विभागीय मौन पालन केन्द्रों से लगभग 1200 मौन वंशों का बागवानों में वितरण किया गया है। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन, मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना, मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की जानकारी समूह गान ‘विकास की राह पर’ और एकल गीत ‘थामे पग-पग प्रगति की और’ तथा लघु नाटिका विकास गंगा के माध्यम से प्रदान की गई। लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए दस्तावेजों सहित अन्य जानकारी भी प्रदान की गई। कलाकारों ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत देलगी की प्रधान प्रोमिला शर्मा, उप प्रधान सीता राम, बीडीसी सदस्य सुषमा, वार्ड सदस्य रीता देवी, लता देवी, दत्तराम, मदन, पंचायत सचिव जयकृष्ण, सिलाई अध्यापिका सीमा देवी, ग्राम पंचायत छावशा के प्रधान ज्ञान चन्द वर्मा, उप प्रधान हरनाम सिंह, वार्ड सदस्य दलीप सिंह, संजीव कुमार, देवेन्द्र सिंह, श्याम लाल, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश कुमारी, उप प्रधान दिनेश, वार्ड सदस्य रेखा, ग्राम पंचायत गनोल की प्रधान सन्तोष, उप प्रधान प्रदीप राणा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे विशेष शिविर के पांचवे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस मौके पर बौद्धिक सत्र में स्काउट एंड गाइड के कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा ने स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने खा कि इस तरह के शिविर आयोजित कर एनएसएस बहुत अच्छे से कार्य कर रहा है। उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों के बारे में व नशे से दूर रहने की सलाह दी। उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने इस मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपना मार्गदर्शन देकर विभिन्न जानकारी प्रदान की। इस मौके पर विनोद शर्मा, रंजना शर्मा, तेजेन्द्र शास्त्री, सोहनलाल, सीमा, कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल, निशांत गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
सोलन। पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश व रविवार रात को बर्फबारी से किसानों व आम लोगों के चेहरों में खुशी देखने को मिली है। बारिश के कारण दाड़लाघाट,भराड़ीघाट,पिपलुघाट,चमाकडीपुल सहित अन्य बाजारों में लोगों की आवाजाही कम होने से सन्नाटा छाया रहा। उपमंडल के बाड़ीधार,सरयांज, सावग,घनागुघाट,ध्यानपुर,शेरपुर व कराड़ाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही बारिश होने से इलाके में ठंड व शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोग अनिल गुप्ता,इंदरसिंह चौधरी,नरेन्द्र सिंह चौधरी,ओमप्रकाश, राकेश,देवराज,उमेश,प्रदीप,नीरज कपिला,सुमन,राजेंद्रकपिल,पंकज, मनोज,अमित,मदन,निशांत,पवन चौधरी,दीपक गजपति,कमलेश ठाकुर इत्यादि का कहना है कि यह बारिश भले ही देर से हुई लेकिन फसलों के लिए लाभकारी है। बारिश होने से जिन किसानों ने अभी तक फसलों की बिजाई नहीं की है उनके लिए बिजाई करने का अच्छा मौका है। किसानों की फसलों को जहाँ पर्याप्त पानी मिल जायेगा,वहीं लोगों को गर्मी में पानी की किल्लत से भी नही होगी। बुजुर्गों का कहना है कि इस बारिश के बाद सर्दी के मौसम में भी गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान बनकर साबित होगी। बता दें कि इस बारिश की देरी के कारण अगली फसल कम से कम एक महीना देर से होगी,जिससे किसानों की आजीविका पर भी काफी फर्क देखने को मिलता है,वहीं तीन दिन तक लगातार झमाझम बारिश से लोगों ने भी राहत की सांस ली,क्योंकि खुश्क ठंड से त्वचा रोग और जुखाम,खांसी भी लोगो को जकड़ने लगा था तो वहीं वातावरण भी धूल से भर गया था।बारिश से वातावरण भी साफ होने से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं पहाड़ो पर बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों में बारिश से लोगो ने चेन की सांस ली।
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छता एवं शारीरिक गतिविधियां की। चौथे दिन बौद्धिक सत्र में सेवानिवृत्त संस्कृत अध्यापक मस्त राम शर्मा ने एनएसएस के द्वारा अनुशासित जीवन से राष्ट्रनिर्माण हेतु युवाओं का आवाहन किया। विद्यार्थियों ने इसमे गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने बच्चों को सभी का आदर सम्मान करना व नशे जैसे बुराइयों से दूर रहने की अपील की।जबकि तीसरे दिन रात्रि कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता जयदेव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा की अभिभावकों को अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस तरह के कैंप में भेजने चाहिए। क्योंकि बच्चे यहां आकर बहुत कुछ सीखते हैं और उनका मानसिक व शारीरिक विकास होता है। सफ़ाई अभियान व अन्य कार्यों व योगा जैसी गतिविधियों से बच्चे नशे आदि की कुरीतियों से दूर रहेंगे और उनके नकारात्मक विचार खत्म होंगे उनमें सकारात्मक सोच उत्पन्न होगी। इस मौके पर जयदेव ठाकुर ने एनएसएस शिविर के लिए अपनी ओर से 5100 की राशि दी।इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल,उप प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा,डीपीई भोपाल,महेंद्र कौंडल,शास्त्री सोहन लाल,क्षमा भारद्वाज,सीमा सहित अन्य मौजूद रहे।
सोलन। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी, 2022 को 11 केवी एचटी लाईन एवं ट्रान्सफार्मर की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 11 सराहन फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 12 जनवरी, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक गांव बलाना, डमरोग, अप्पर सूर्या विहार एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन। प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गम्भीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को सहायता प्रदान कर रही है ताकि उन्हें समय पर सही उपचार प्राप्त हो सके। इस दिशा में गम्भीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना कारगर सिद्ध हो रही हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध पर्वतीय लोक कलामंच दाड़वां के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत किशनगढ़ के गांव कुठाड़ तथा ग्राम पंचायत कोट एवं सप्तक कलामंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सतड़ोल तथा ग्राम पंचायत ममलीग में विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि यदि कोई व्यक्ति पार्किन्सन, अधरंग, मस्कुलर डिस्ट्राफी, हैमोफिलिया, थेलेसेमिया सहित किड्नी की गंभीर बीमारी एवं शरीर को स्थायी रूप से अक्षम बनाने वाली बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें 3000 रुपए प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है। सोलन ज़िला में गत साढ़े 03 वर्षों में गम्भीर बीमारी से पीड़ित रोगियों को सहारा योजना के तहत 1.15 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि आयुष्मान भारत की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरम्भ की है। इसके तहत उन सभी व्यक्तियोें को सम्मिलित किया गया है जो आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर हैं। लोगों को बताया गया कि हिम केयर योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी परिवार को प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ एक परिवार के सभी 5 सदस्य उठा सकते हैं। यदि किसी परिवार में 5 से ज्यादा सदस्य हैं तो शेष सदस्यों का अलग से नामांकन किया जाएगा। ज़िला में महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना के तहत अभी तक पात्र व्यक्तियों को स्वास्थ्य बीमा के रूप में 5.66 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन, मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना, मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की जानकारी समूह गान ‘विकास की राह पर’ और एकल गीत ‘थामे पग-पग प्रगति की और’ तथा लघु नाटिका विकास गंगा के माध्यम से प्रदान की गई। लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए दस्तावेजों सहित अन्य जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत किशनगढ़ के प्रधान कैलाश, उप प्रधान पुष्पेन्द्र, ग्राम पंचायत कोट के प्रधान राजा राम, उप प्रधान रोशन, ग्राम पचंायत सतड़ोल के प्रधान हरविन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य जयंती तनवर, नीता देवी, चन्द्रमोहन, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरिचन्द, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी, हरीदत्त, रमेश कुमार चमन लाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सोलन। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लक्षित वर्गों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए जाएँ। सुरेश कश्यप आज यहां जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सांसद ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य न केवल पात्र वर्गों को लाभान्वित करना है अपितु उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित बनाना भी है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें ताकि राष्ट्र के बहुमूल्य समय व धन की बचत हो सके। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत जिला में 143 पात्र लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया है तथा योजना के माध्यम से 01 करोड़ 01 लाख 31 हजार रुपए की राशि व्यय की गई। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के नए स्वरूप ऑमिक्रॉन के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में पर्ची डालकर सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2019-20 के लिए नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र, वर्ष 2020-21 के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र तथा वर्ष 2021-22 के लिए कसौली विधानसभा क्षेत्र से ग्राम पंचायत को चयनित करने के लिए निर्णय लिया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सोलन जिला में 196 सड़क निर्माण कार्यों के माध्यम से लगभग 1176 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। इन निर्माण कार्यों पर 352.49 करोड़ रुपए खर्च किए गए। बैठक में अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत जल शक्ति वृत्त सोलन द्वारा 27 योजनाओं पर कार्य आरम्भ किया गया है। इनमें से 20 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 07 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। सांसद ने बैठक में जल शक्ति विभाग को ग्राम पंचायत मशीवर तथा जौणाजी के लिए उठाऊ पेयजल योजना लगवासन तथा ग्राम पंचायत शमरोड़ के लिए उठाऊ पेयजल योजना धरजा के कार्य को जून, 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत जिला में वर्ष 2021-22 में 1200 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला में वर्ष 2021-22 में 1651 किसानों का मक्की, गेहूं तथा धान की फसल के लिए बीमा किया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि एपीएमसी सोलन द्वारा ई-नाम ट्रेड के माध्यम से वर्ष 2021-22 में लगभग 59.20 करोड़ रुपए का व्यापार किया गया। ई-पेमेन्टस के माध्यम से वर्ष 2021-22 में 1761 लाभार्थियों को 24.90 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। बैठक में बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वृद्धावस्था पैंशन योजना के तहत 5663 लाभार्थियों को 6.56 करोड़ रुपए, विधवा पैंशन योजना के तहत 1930 लाभार्थियों को 1.93 करोड़ रुपए, दिव्यांगता राहत सहायता के अन्तर्गत 112 लाभार्थियों को 15.12 लाख रुपए तथा राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत 33 लाभार्थियों को 6.60 लाख रुपए की राशि व्यय की गई। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने विश्वास दिलाया कि सांसद द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाएगा। बैठक में दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश कुमार, नगर निगम सोलन की महापौरी पूनम ग्रोवर, जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सोलन। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप 12 जनवरी, 2022 को एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं व अधिनियमों तथा अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
The Indian Public Schools’ Conference (IPSC) conferred the prestigious Gaur Hari Singhania Lifetime Achievement Award to Capt AJ Singh, Executive Director Pinegrove School Distt Solan HP at the 82nd (IPSC) Principals’ Conclave, held at The Doon School Dehradun on 10th January 2021. The award was conferred in the presence of the Union Minister of Education, Skill Development and Entrepreneurship, Govt of India, Dharmendra Pradhan, online in an exemplary Closing Ceremony of the Conclave. Capt AJ Singh is the Founding Headmaster and Director of Pinegrove School, Director St Soldier’s School Panchkula, was Chairperson of the IPSC, and also a member of the Board of Governors of the CBSE. The award was bestowed on Capt Singh for the fantastic work done in bringing Pinegrove School to a position and place of respect as it can stand today and for his efforts and contributions to the IPSC in particular and in the field of education, in general. Capt AJ Singh was a permanently commissioned officer in the Indian Army and resigned his commission prematurely, to pursue this noble path of Education. He has been on the Executive Committee of the IPSC for about a decade and has worked selflessly in conducting or hosting IPSC/SGFI Tournaments, organizing Conclaves, reframing the IPSC Byelaws, restarting IPSC Teacher Training Seminars and IPSC Student Conclaves. These initiatives are still continuing to date and are growing into becoming a tradition. Capt Singh attributes this award to his mentors, teachers, and IPSC Principals. It was destiny that made him change his course from being an Army Officer and becoming a Principal and has no regrets for the same. It was a special honor for him to receive this award in the presence of the Hon'ble Education Minister of the Govt of India, Shri Dharmendra Pradhan.
सिखो के दसवे गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा भाव के साथ सोलन जिला के सभी गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। सोलन के सपरून गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार व् जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड की गाईड लाइन्स की पूरी तरह से अनुपालन करते हुए गुरुद्वारा साहिब सपरून में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, उन्होंने बताया की हॉल में बैठने की कुल क्षमता के पचास प्रतिशत संगत को ही एक वक्त में एंटर करने दिया गया। उन्होंने बताया की कीर्तन दरबार में स्थानीय रागी जत्थो सहित विशेष रूप से पटियाला से आये भाई साहब भाई जगमोहन सिंह ने कीर्तन कर संगत को गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन के बारे में बताया और बताया की किस तरह से गुरु गोबिंद सिंह जी ने देश की कौम की खातिर सरवस्व निछावर कर दिया था, उन्होंने कहा की इस अवसर पर सर्वत्र के भले की अरदास की गई और वैश्विक महामारी से सभी के सुरक्षित रहने की कामना की गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। तीसरे दिन की शुरुआत सुबह 6:00 बजे योगासन से की गई। मौसम खराब होने की वजह से प्रभात फेरी का आयोजन नहीं किया गया। दिन के समय बौद्धिक सत्र में विशेष रूप से आमंत्रित डॉ उदित शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में चलाई जा रही विशेष योजनाओं की जानकारी देने के साथ मुख्य बीमारी कौन-कौन सी है एवं उन्हें किस तरह से रोका जा सकता है के बारे में जानकारी दी। अंत में डॉ उदित शुक्ला ने नशे के दुष्प्रभाव की विस्तृत जानकारी बच्चों को प्रदान की। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान हेमराज ठाकुर ने भी अपने संबोधन में बच्चों में नैतिकता, मर्यादा, स्वच्छता एवं सहयोग की भावना पर विस्तृत जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल एवं क्षमा शर्मा ने बौद्धिक सत्र में आने पर डॉ उदित शुक्ला एवं हेमराज का आभार जताया। इस अवसर पर भोपाल ठाकुर, सोहनलाल, बलदेव, सीमा सहित अन्य उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में विगत दिनों हुई चूक के मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अगुवाई में दाड़लाघाट के बाघल होटल के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया व मुख्यमंत्री चन्नी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। भाजयुमो अर्की मंडल के सदस्यों ने कहा कि पंजाब की सरकार की लापरवाही के कारण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना एक बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों खराब हो चुकी है। इसके खिलाफ़ कड़ी कारवाई होनी चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो अर्की के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, महामंत्री विजय शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पूरी, सचिव हरीश शर्मा, प्रेम कंवर, नागेंद्र कौशल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्य मौजूद रहे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र के बागा करोग में हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा मिलने के बाद इस पर भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा श्रेय लेने पर कांग्रेस के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस तरह दोनों पार्टियों में अब राजनीति होनी शुरू हो गई है। इसको लेकर पहले भाजपा नेताओं ने इसका श्रेय लेने की कोशिश की। अब प्रेस के नाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस समर्थित मांगल के पूर्व प्रधान दीपचंद शर्मा, उप प्रधान श्याम लाल चौहान, बागा करोग पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर, बागा (करोग), मांगल एवं बेरल पंचायत की पंचायत समिति सदस्य वनीता चौहान, पूर्व मांगल पंचायत के प्रधान एवं बीडीसी सदस्य दीप लाल चौहान, समाजसेवक हरिराम ठाकुर, मांगल पंचायत के पूर्व उपप्रधान नत्थू राम चौहान, बेरल पंचायत के पूर्व प्रधान श्याम लाल शांडिल, युवक मंडल बागा के प्रधान मस्त राम चौहान सहित मांगल पंचायत के समस्त पूर्व वार्ड सदस्य, बागा करोग पंचायत के समस्त वार्ड सदस्यों ने बागा में पीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नोटिफिकेशन का श्रेय अर्की के वर्तमान विधायक संजय अवस्थी व पूर्व में मुख्यमंत्री व विधायक रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सहयोग पर उनके द्वारा किए गए प्रयासों को दिया है। मांगल, बेरल व बागा पंचायत के कांग्रेस समर्थित लोगों का कहना है कि कुछ भाजपा नेता बिना किसी मेहनत के पीएचसी का श्रेय लेने में आगे आ रहे हैैं। उन्होंने कहा कि पीएचसी बागा को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा खोला गया था।वर्ष 2018 में बीजेपी की सरकार आने के बाद इस सीएचसी में डेपुटेशन के ऊपर डॉक्टर तैनात किए गए। बाद में दिसम्बर 2020 में इस पीएचसी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा डिनोटिफाइ कर दिया गया कि यह अभी तक नोटिफिकेशन फंक्शनल नहीं हुई है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक वीरभद्र सिंह के निधन के बाद जब संजय अवस्थी जीत कर अर्की के विधायक बने तो उन्होंने इस मसले को बड़ी शिद्दत से विधानसभा के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि विधायक के दबाव व हाईकोर्ट में चल रहे मामले को लेकर सरकार ने पहले से ओपन हुई पीएचसी बागा की नोटिफिकेशन को फिर से हाल ही वर्तमान सरकार की कैबिनेट की बैठक में नोटिफाइड कर दिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के कुछ नेता पीएचसी का श्रेय लेने हेतु अग्रिम पंक्ति में खड़े हो गए हैं जो बिल्कुल हास्यास्पद है।
हिमाचल प्रदेश अध्यापक प्राध्यापक संघ की बैठक रविवार को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में राज्य अध्यक्ष हुक्म चन्द गौत्तम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रमेश कुमार प्रवक्ता इतिहास रावमापा खेड़ा नानोवाल(नालागढ़) को अध्यक्ष, सुनील कुमार प्रवक्ता हिंदी रावमापा कुण्डलु(नालागढ़) को सर्व सम्मति से सचिव चुना गया। धर्मपाल रावमापा नँद को कोषाध्यक्ष, कमलेश ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविनन्दन शुक्ला को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार से मांग की जाए कि 2003 से पहले नियुक्त सभी अध्यापकों व प्राध्यापकों को पुरानी पेंशन में शामिल किया जाए।
ग्राम पंचायत बागा के करोग में अर्की के भाजपा नेता रत्न सिंह पाल ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। ग्राम पंचायत बागा में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान बागा, मांगल बैरल के लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ अपने नेता का स्वागत किया। उन्होंने बागा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने हेतु किए गए प्रयासों के लिए अपनी खुशी जताई। इस दौरान समस्त ग्रामीणों ने बागा में हिमाचल सरकार द्वारा पीएचसी खोलने की मंजूरी दिलवाने के लिए रत्न सिंह पाल का आभार जताया। इस दौरान तीनों पंचायतों के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया। भाजपा नेता ने लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें सरकार के समक्ष रखने व शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता धनीराम चौहान, राकेश गौतम, जगदीश्वर शुक्ला, अजीत सेन उप प्रधान बैरल, श्यामलाल उप प्रधान बागा करोग, हेमराज, प्रताप, मस्तराम, लालमन चौहान, राजकुमार, वीरेंद्र शर्मा, प्रेम शर्मा, नंदलाल, पवन कुमार सहित पंचायत प्रधान, महिला मंडल व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। समारोह के मुख्यअतिथि सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक शिवराम वर्मा रहे। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि व विशेषअतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर मुख्यातिथि शिव राम वर्मा ने स्वयंसेवियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों में सहयोग की भावना जागृत होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर स्वयंसेवी कुमारी हिमानी भगत ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौंडल व जय प्रकाश मिश्रा ने भी शिविर के दौरान की गई गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। जबकि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीमचंद ठाकुर ने भी अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराम वर्मा, नरेंद्र शर्मा, त्रिलोक ठाकुर, अनिल कपिल, राजेंद्र वर्मा, प्रेम लाल, भगत, मेहरचंद बट्टू, जितेंद्र चंदेल, नरेंद्र हांडा, अंबालिका गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
एक्सेल अकैडमी ओफ़ होमीओपैथि द्वारा आयोजित इंटर होमीओपैथिक मेडिकल कॉलेज क्विज़ प्रतियोगिता में सोलन होमीओपाथिक मेडिकल कॉलेज की टीम ने बाक़ी प्रतिस्पर्धियों को टक्कर देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ के होमीओपैथिक कॉलेज में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में उत्तर भारत के छः कॉलेज हिस्सा ले रहे थे। इस टीम में कीर्ति चहल, संध्या शर्मा व कणिका माहेश्वरी ने हिस्सा लिया। डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने अपने कॉलेज की टीम का उत्साह वर्धन किया व समस्त प्रतियोगियों को इस सफलता पर बधाई दी।
सोलन। उपमण्डलीय विधिक सेवाएं समिति सोलन द्वारा आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी में मैगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन गुरमीत कौर ने की। गुरमीत कौर ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना एवं उन्हें विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करना है। गुरमीत कौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण न्याय से वंचित न रहे इसके लिए निःशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान है। इसके लिए हर न्यायालय में फ्रन्ट आॅफिस खोले गए हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आपस में निपटने वाले मामलों को न्यायालय में लाने के स्थान पर स्वयं अथवा पंचायत स्तर पर या मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए बनाए गए मध्यस्थता केन्द्रों में विभिन्न मामले दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर ही सुलझाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मोटर वाहन अधिनियम का पूर्णतः पालन करें तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने लोगों से विभिन्न प्रकार के नशों से दूर रहने का आग्रह भी किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 03 लाख रुपए से कम है, भी निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। निःशुल्क कानूनी सहायता में सरकारी खर्च पर वकील उपलब्ध करवाना, पात्र व्यक्ति को वकीलों के पैनल में से वकील चुनने की सुविधा देना, न्याय शुल्क देना, टाईपिंग और याचिकाओं तथा दस्तावेजों को तैयार करने में होने वाल खर्च उठाना जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा गवाहों को बुलाने पर होने वाला खर्च, मुकद्दमों से सम्बन्धित अन्य खर्च देना तथा निःशुल्क कानूनी सेवा में किसी मुकद्दमें में कानूनी सलाह प्राप्त करना शामिल है। शिविर में ई-विधिक सेवा एवं घरेलू हिंसा अधिनियम की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डांगरी की प्रधान निशा ठाकुर, उप प्रधान मदन ठाकुर रामचंद, सहित बड़ी सख्ंया में ग्रामीण उपस्थित थे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी 10 जनवरी को कुनिहार दौरे पर होंगे जिसमे सबसे पहले कोठी पँचायत के गांव हरिपुर में शिवमंदिर व हनुमान मन्दिर में माथा टेकेंगे। उसके बाद कुनिहार पँचायत के गांव बेहली में तीनों पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें हल करने पर विशेष चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम आयोजक राजेश शांडिल, भोपाल कंवर व धमन ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक ठीक सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल बेहली पहुंच जाएंगे जंहा वे चुनाव में सहयोग के लिए लोगों का धन्यवाद करेंगे तो वन्ही लोगो की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजको ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उस दिन सभी को भोजन की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी।


















































