रंजीत सिंह। कुनिहार भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा विशेष बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष देविंदर उपाध्याय की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई। इस मौके पर विशेषतौर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतनसिंह पाल मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत एवं आगामी मिशन 2022 विधनसभा चुनाव बारे विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर संघठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। प्रदेश में भाजपा सरकार दुबारा रिपीट हो रही है। क्योंकि गत चार वर्षों के कार्यकाल में जयराम सरकार ने प्रदेश में अथाह विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कुछ चुनावी टिप्स भी दिए। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पंहुचाएं। एकजुट होकर काम करे प्रदेश में भजपा सरकार दुाेबारा रिपीट होगी। मंडल अध्यक्ष देविंदर उपाधयाय, भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी को शाल एवं टोपी पहनाकर सम्मनित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, जयनंद शर्मा, ओपी गांधी, यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, संतराम ठाकुर, सुरेश जोशी, इंद्रपाल शर्मा, ओम प्रकाश भारद्वाज, चतर सिंह, उर्मिला शर्मा, आशा परिहार, कौशल्या कंवर, रीना भारद्वाज, मनीराम, अभिनभ झांझी, नवनीत शर्मा, जोनी व हरजिंद्र ठाकुर आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग-205 शिमला मंडी सड़क की हालत फिर दयनीय हो गई है। इसका अंदाजा दाड़लाघाट स्थित हिमाचल टूरिज़म के होटल बाघल के पास चंदेल सर्विस स्टेशन के पास पड़े हुए खतरनाक गढ्ढों से लगाया जा सकता है। इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों को गुजरने में भारी दिक्कतें होती हैं। कई बार तो दोपहिया वाहनों को इस स्थान पर कई लोग पीछे की सवारी को उतार कर दुपहिया को कच्चे से निकालकर आगे करते देखा जा सकता है। इस सड़क में यह पता नहीं लगता इस सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। वहीं, बात करें चाैपहिया वाहनों की, तो इस जगह पर उन्हें गाड़ी निकलने में भारी मशकत का सामना करना पड़ता है। इस 50 मीटर के दायरे पर जगह-जगह पर इतने गड्ढे पड़ चुके हैं कि कई गाड़ियों को नुकसान तक हो चुका है। वहीं, बात की जाए, तो शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग होने से यहां से उच्च अधिकारियों एवं मंत्रियों का आना जाना लगा ही रहता है, परंतु उन्हें यह गड्ढे शायद नहीं दिखते या फिर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। 24 घंटे व्यस्त रहने वाले इस मार्ग को सरकार द्वारा अनदेखी के कारण वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह गड्ढे होने से गड्ढों में पानी भरने से जहां पैदल चलने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, पानी से भरे गड्ढों में पानी होने से वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार कई वाहनों को की दुर्घटना भी हो गई है। वहीं, कई बार प्रसव पीड़ा या बीमार बुजुर्गों को एम्बुलेंस में गुजरने से बहुत परेशानी का सामना भी करना पड़ता है, परंतु प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग पाती। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पड़े इन गड्डों को ठीक करवाया जाए, जिससे लोगों को हो रही परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस प्वाइंट में जमीनी विवाद के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके चलते एसडीएम अर्की को सूचित कर दिया है। जैसे उनके द्वारा कार्रवाई होती है, साइड इंजीनियर को भेजकर इस प्वाइंट में पड़े गड्डों को ठीक करवा दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में पंचायत प्रधान सरयांज रमेश ठाकुर मुख्यातिथि रहे, जबकि पंचायत समिति सदस्य रीता ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान जगदीश शर्मा विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने की। इस दौरान शिविर में स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में एक सुव्यवस्थित दिनचर्या का पालन करते हुए प्रतिदिन सराहनीय कार्य किए। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा विद्यालय, पंचायत कार्यालय सरयांज, मंदिर परिसर मनोल, बुइला व पट्टा में क्यारियों व रास्तों का निर्माण और रखरखाव किया गया व विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर बाड़ादेव मंदिर परिसर में भी क्यारियों का निर्माण व पौधरोपण किया गया। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने नियमित रूप से योगाभ्यास किया। बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य, कैरियर, योग, मोबाइल सदुपयोग, संस्कार व जीवन मूल्यों पर विशेष जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवक मंजु, दिक्षा देवी, ज्योति त्यागी, उमेश, जीवन व उमेश कुमार को उत्कृष्ट स्वयं सेवक पुरस्कार दिया गया। शिविर को सफल बनाने में गांव सरयांज, बुइला, मनोल व पट्टा के लोगों ने भी सराहनीय योगदान दिया। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी, पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रीता ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान जगदीश शर्मा ने एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर सभी स्वयंसेवकों व समस्त विद्यालय परिवार को इस सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय सरयांज के अध्यापकों, स्थानीय ग्रामीणों सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।
एशिया के सबसे ऊँचे खेल मैदान में “चायल क्रिकेट क्लब “द्वारा आयोजित परमवीर चक्र गुरवचन सिह सलारिया मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बता दें की यह प्रतियोगिता पिछले दो महीनों से चायल मैदान में चल रही थी। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। “चायल क्रिकेट क्लब द्वारा इस प्रतियोगिता को जितने वाली टीम के लिए 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर इस खिताब को सिद्ध बाबा क्लब चायल ने अपने नाम किया , वहीँ दूसरे स्थान पर किलर किंग्स चायल रहा। किलर किंग्स चायल को भी उपविजेता रहने पर कमेटी की तरफ से 50 हजार रूपए का नगद इनाम दिया गया। इस मौके पर देवेन्द्र वर्मा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशा न करके खेलों के प्रति अपनी रूचि को बढ़ाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में भूमिका निभाने का आवाहन किया व फ़ौज मे सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर उर्फ़ डिंपल व उपाध्यक्ष विशाल वर्मा ने भी युवाओं को संबोधित किया ।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की शिवभूमि अर्की के मंदिरों और गुफाओ में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मशूहर सकनी आश्रम लुटरू महादेव गुफा व मुटरू महादेव गुफा में महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातःकाल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें शिव दर्शन का इंतजार कर लग गई थी। लोग बड़े उत्साह के साथ शिव दर्शन तथा शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में दिन भर आते रहे। ईन मंदिरों में मंदिर कमेटी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे, जहां शिव भक्तों ने विशेष तौर से तैयार किया गया। घोटा, फलाहार व खीर सभी भक्तों में आवंटित किया गया। जिसे प्राप्त कर शिव भगत स्वयं को कृतकृत्य मान रहे थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर शिव का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय हो गया था। हालांकि यहां मंदिरों में पिछले वर्षों की भांति ज्यादा भीड़ देखने को मिली कोरोना की वजह से पिछले दो वर्षों में लोगों का आना जाना कम था, परंतु इस वर्ष काफी तादाद में लोग दर्शनों हेतु दूर दूर से आए थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय कराड़ाघाट में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी हरिप्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थित अभिभावकों का विद्यालय परिसर में स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को शास्त्री अध्यापक हेमराज शर्मा तथा टीजीटी अध्यापक हरीश गुप्ता ने सबके साथ साझा किया। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे विजुअली निपुण भारत का हर घर पाठशाला कार्यक्रम पर अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की गई। एसएमसी अध्यक्ष योगराज शर्मा ने अपने विचार रखे, जबकि परीक्षा तैयारियों पर विशेष चर्चा भी की गई। इस अवसर पर बैठक में समस्त अध्यापकों सहित अभिभावक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव मंदिर दाड़लाघाट में भी महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातः काल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें शिव दर्शन का इंतजार कर लग गई थी। लोग बड़े उत्साह के साथ शिव दर्शन तथा शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में दिन भर आते रहे। शिव मंदिर में बाबा जयदेव गिरी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे, जहां शिव भक्तों ने विशेष तौर से तैयार किया गया घोटा, फलाहार, खीर सभी भक्तों में आवंटित किया गया। जिसे प्राप्त कर शिव भगत स्वयं को कृतकृत्य मान रहे थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर शिव का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय हो गया था। साथ ही दाड़ला बाजार में भी लोगों ने जगह जगह पर दूध, पकोड़े व फलों का प्रसाद वितरण किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर शिव भजन "तेरा डमरू बाबा जी" रिलीज हो गया। इस भजन को आईसुर स्टूडियो के यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया गया। भजन की लांचिंग उत्तर भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने की। इससे पहले भजन के पोस्टर व टीजर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया था। इस भजन को दूरदराज की पंचायत बागा के म्यूजिक गिटारिस्ट व गायक कलाकार अरुण चौहान ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, जबकि भजन को प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है। देवेंद्र चौहान द्वारा लिखे इस भजन के वीडियो का निर्देशक अनमोल स्टूडियो ने किया है।वहीं, भजन में नीटू शर्मा, दिनेश राजपूत, हनी भारद्वाज ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है, जबकि अजय राजपूत ने इस वीडियो को निर्देशित किया है। साथ ही अनमोल स्टूडियो, वेदस स्टूडियो ओर डीएस फोटोग्राफी ने वीडियो ड्रोन के रूप में कार्य किया है।गायक अरुण चौहान ने बताया कि इस भजन को अर्की के लुटरू व हरसंग धार पर शूट किया गया है। अरुण चौहान का कहना है कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि "डमरू बाबा जी" भजन के बाद भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है। इस भजन को यु ट्यूब पर आईसुर स्टूडियो के माध्यम से देखा जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्याणा में शिक्षा संवाद व विद्यालय का सहारा समुदाय हमारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय प्रभारी ज्योति महाजन ने विद्यालयों के कार्यों, विद्यार्थियों का शिक्षण स्तर तथा एनईपी-2020 के अंतर्गत एफएलएन तथा निपुण भारत और निपुण हिमाचल के लक्ष्यों के बारे सभी के साथ चर्चा की, जबकि विद्यालय में सीखने कि प्रक्रिया प्रभावी बनाने तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास करने बारे चर्चा की गई। ज्योति महाजन ने बताया कि शिक्षा संवाद के दौरान मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी करवाने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया। इस अवसर पर प्रबंधन कमेटी के प्रधान राकेश, आशु, शर्मिला, नेकराम, मस्त राम, धनीराम सहित विद्यालय के एसएमसी कमेटी के सदस्य व अभिभावक सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार इग्नू स्पेशल स्टडी सेंटर कुनिहार में जुलाई सत्र-2021 के छात्रों के लिए परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इग्नू स्पेशल स्टडी सेंटर कुनिहार के कॉर्डिनेटर डॉ रोशन लाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ रोशन लाल शर्मा ने इग्नू से जुड़े सभी नए छात्रों को उनके सभी पाठ्यक्रमों संबंधी विस्तृत व महतवपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। साथ ही उन्होंने स्पेशल स्टडी सेंटर के बारे जानकारी देते हुए बताया कि कुनिहार में यह सेंटर 8 वर्षों से कार्य कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और दूरवर्ती माध्यम से गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस परिचय सभा मे सभी नए छात्रों का स्वागत कर उनके द्वारा पूछे प्रश्नों का निदान किया गया। काउंसलरों द्वारा छात्रों के विषयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया गया। साथ ही छात्रों को सत्रीय कार्यक्रम व परिक्षा फार्म व असाइनमेंट आदि जानकारियों से अवगत करवाया गया। समन्वयक ने बताया कि हर रविवार को काउंसलरों द्वारा पाठ्यक्रमों सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाएगी। इस बैठक में सुरेंद्र कुमार, अंजना ठाकुर, वीना कुमारी व चंद्रकांता आदि शामिल रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार शिव तांडव गुफा कुनिहार, शिव मंदिर तालाब, शिव मंजिर राजदरबार व शिव मंदिर हरिपुर में सुबह से ही भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल का अभिषेक करने पहुंचने शुरू हो गए। प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में तो शिव भक्त सुबह चार बजे से ही गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों को आने लग गए थे। दोपहर होते होते लंबी-लंबी भक्तों की लाइनें लग गई व इतना जन सैलाब उमड़ा की कई कई घंटाें के इंतजार के बाद शिवलिंग के दर्शन हुए। गौर रहे कि इस विख्यात गुफा में प्रदेश व बाहरी प्रदेशों से भी लोग दर्शनों को पहुंचते हैं। गुफा समिति ने भक्तों की सुविधा के लिए अच्छे इंतजाम किए हुए थे, तो वहीं, समिति व शंभू परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गाजर का हलवा व फलाहार के स्टॉल लगा रखे थे। गुफा में लगातार भजन-कीर्तन का आनंद भी भक्त ले रहे थे। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने बताया कि सुबह 4 बजे से लोग आने शुरू हो गए थे व दोपहर तक हजारों श्रद्धालु गुफा में शीश नवा चुके हैं और सैकड़ों श्रद्धालु अभी भी कतारों में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कल क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन समिति व शम्भू परिवार की तरफ से रखा गया है। जिसमें सभी से आने की अपील की गई है।
सोलन शहर से लगभग पांच किलोमीटर स्थित जटोली में ना केवल हिमाचल और भारत बल्कि एशिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर है। कोरोना काल के दो साल बाद इस साल जटोली शिव मंदिर में धूमधाम से शिवरात्रि हर वर्ष के भांति मनाई जाएगी। एक मार्च को हर साल के भांति रात्रि भजन संध्या होगी तथा अगले दिन बुधवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा। भंडारा सुबह 9 बजे से शुरू होकर रात्रि तक चलता है। जटोली शिव मंदिर में इस बार शिवरात्रि पर्व पर हिमाचल पुलिस विभाग के महानिदेशक संजय कुंडू मुख्य तिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। जानकारी देते हुए मंदिर के सचिव डॉ उपेंद्र कॉल ने कहा कि दो साल के बाद अब त्योहारों को मानाने की अनुमति सरकार ने दी है। मंदिर कमेटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिमाचल के बेह्तरीन भजन मण्डली को शिवरात्रि पर्व पर मंदिर बुलाया गया है। उन्होंने बताया की पहले दिन जागरण व् दूसरे दिन शिव भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो सुबह से रात्रि तक चलता रहेगा। इस दौरान उन्होंने सोलन तथा सोलन के आस -पास की जनता को भगवान शिव के मंदिर में लोगो को हाज़री लगाने के लिए आमंत्रित किया।
महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर शिव भजन तेरा डमरू बाबा जी आज रिलीज हो गया। इस भजन को आईसुर स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया। भजन की लांचिंग संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने की। भजन के पोस्टर व टीजर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया था। इस भजन को दूरदराज की पंचायत बागा के म्यूजिक गिटारिस्ट व गायक कलाकार अरुण चौहान ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। भजन को परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है। देवेंद्र चौहान द्वारा लिखे इस भजन के वीडियो का निर्देशक अनमोल स्टूडियो ने किया है। वहीं, भजन में नीटू शर्मा, दिनेश राजपूत व हनी भारद्वाज ने महत्त्वपूर्ण किरदार निभाया है। अजय राजपूत ने इस वीडियो को निर्देशित किया है। अनमोल स्टूडियो, वेदस स्टूडियो ओर डीएस फोटोग्राफी ने वीडियो ड्रोन के रूप में कार्य किया है। गायक अरुण चौहान ने बताया कि इस भजन को अर्की के लुटरू व हरसंग धार पर शूट किया गया है। अरुण ने कहा कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत होती है। 'डमरू बाबा जी' भजन के बाद भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है। इस भजन को यूट्यूब पर आईसुर स्टूडियो के माध्यम से देखा जा सकता है।
फाल्गुन उम्मीद, उल्लास और उत्साह का माह है। चार मार्च को हिमाचल प्रदेश का बजट आना है, चार उपचुनाव हारने के बाद प्रदेश सरकार उल्लास की स्थिति में तो नहीं दिख रही किन्तु निसंदेह जयराम सरकार इस बजट को उत्साह का जरिया जरूर बनाना चाहेगी। योजना एक ऐसा सबरंग और फाल्गुनी बजट पेश करने की होगी, जिससे हर वर्ग, हर तबके को साधा जा सके। ये इस सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है सो लाजमी है कि चुनावी वर्ष में सरकार किसी भी वर्ग की अनदेखी का जोखिम नहीं उठायें। पर कर्ज के बोझ से झुकते कंधे अपेक्षाओं का बोझ कहाँ तक संभाल पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। इस बजट में जल, परिवहन, एडवेंचर पर्यटन, प्राकृतिक खेती और रोपवे को विशेष तरजीह मिल सकती है। उम्मीद है कि भाजपा के स्वर्णिम दृष्टिपत्र में बची कई घोषणाएं भी इस बजट के माध्यम से साधी जाएं। पर्यटन कारोबारी, किसान, बागवान, उद्यमी, कर्मचारी और आम आदमी भी सरकार की तरफ टुकटुकी लगाएं बैठे है, मानों कह रहे हो कि कर्मचारी ही नहीं हमारा साथ भी जरूरी है सरकार। उधर, कर्मचारी भी आशावान है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति का प्रावधान हो, ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग, एसएमसी शिक्षकों की नीति में बदलाव का मसला, या पंचायत तकनीकी सहायकों, मिड-डे मील, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, सिलाई-कढ़ाई अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी का मामला, सब जयराम ठाकुर की तरफ देख रहे है। मसले और भी है, उम्मीदें बेतहाशा है, सिमित संसाधनों के साथ जयराम ठाकुर के फाल्गुनी बजट पर कई निगाहें टिकी है।
हिमांशु पंवर उपायुक्त राज्यकर एवं आबकारी सोलन के नेतृत्व में आज जिला सोलन, बिलासपुर व बीबीएन बद्दी के राज्यकर एवं आबकारी अधिकारियों की टीम द्वारा संदिग्ध स्थान, गांव बलेचढ़ी, नजदीक गांव लोहारघाट, तहसील राम शहर, ग्राम पंचायत सौर, जिला सोलन में अवैध शराब के निर्माण के बारे में सूचना मिलने पर तफ्तीश शुरू की गई। तफ्तीश में स्थानीय प्रधान व स्थानीय पुलिस की मदद से संदिग्ध इमारत की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई प्रकार की ऐसी सामग्री पाई गईं, इससे यह अंदेशा होता है कि इस इमारत में अवैध देसी शराब का विनिर्माण किया जाता है। जांच के दौरान उक्त इमारत से वीआरवी फूल्स लिमिटेड के संतरा नामक ब्रांड के लेबल, खाली बोतलें, वीआरवी फुड्स लिमिटिड के खाली डब्बे, व ढक्कन, टेप रोल और वीआरवी फूड्स लिमिटेड मार्का फ्लेवरिंग एजेंट, जो कि देसी शराब बनाने में इस्तेमाल होते हैं, बैच पंचिंग मशीन ,होलोग्राम प्लास्टिक ड्रम आदि बरामद किए गए। यह सब सामग्री सामान्य रूप से देसी शराब बनाने में प्रयोग होने का अंदेशा है। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39,47 व 56 के उलंघन की शिकायत पुलिस थाना राम शहर में दर्ज करवाई गई है। उक्त कार्रवाई राज्य कर एवं आबकारी विभाग एवं पुलिस दल राम शहर थाना द्वारा गवाहों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से पूरी की गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा बराबरी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चूका है। जिसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा 18 जुलाई 2014 को ऑनलाइन किया गया था। यह जानकारी पूर्व पंचायत समिति सदस्य व कल्याण संगठन इकाई के प्रधान डीडी कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि उस समय इसे प्राइवेट बिल्डिंग में इसे शुरू किया गया था। पूर्व की सरकार के दौरान इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को 78 लाख 91 हजार 900 रुपए स्वीकृत किए गए थे। इस स्वास्थ्य केंद्र भवन का कार्य नवंबर 2018 को कमलकांत ठाकुर ठेकेदार द्वारा आरंभ किया था और आज कमल कांत ठेकेदार से हुई टेलीफोन वार्ता से पता चला की बिल्डिंग का कार्य पूर्ण हो चूका है। सरकार चाहे तो कभी भी इस प्राथमिक स्वास्थय केंद्र का उदघाटन कर सकती है। डीडी कश्यप ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन सुबाथू से आग्रह किया है कि 24 मई 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिका इस नव निर्मित भवन के समीप लगाई जाए। बाउंड्रीवाल, उचित मूल्य की दुकान के लिए एक कमरा तथा कन्टिन के लिए कमरा। निर्माण अधियाशी अभियंता लोक निर्माण उप मंडल कसौली के विचाराधीन है। इसके लिए शीघ्र अतिशीघ्र बजट के प्रावधान की अपील की गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट । दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में चल रहे 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के प्रधान नोख राम मुख्यातिथि रहे, जबकि पूर्व प्रधान कश्लोग वेद ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर अतिथियों के पहुंचने पर स्कूल प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना कर किया गया। एनएसएस प्रभारी दिनेश ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट मुख्यातिथि व अन्य अथितियों के समक्ष रखी। इस दौरान प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता द्वारा उनका यथोचित स्वागत किया गया व समृति चिन्ह प्रदान कर सभी को सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अभियान की महत्ता को बतलाया कि यह अभियान कब से शुरू हुआ तथा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है। सभी छात्र किस प्रकार इससे लाभांवित हो सकते हैं। इस विषय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसएमसी प्रधान टेक चंद शर्मा ने कहा कि अध्ययन को और मनोरंजक बनाने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हर प्रकार से सहायता एवं प्रशिक्षण आदि का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को छात्रों की स्वास्थ्य को देखते हुए कोरोना काल के समय मे स्वयंसेवियों को रात को घर जाने की अनुमति होनी चाहिए और हमने एसएमसी के विशेष निर्णय के तहत स्कूल से दो रात बच्चों को घर भी भेज दिया था, ताकि वे कोरोना से सुरक्षित रह सके। इस मौके पर मुख्यातिथि नोख राम ने इस शिविर की बधाई दी और कहा कि ऐसे शिविर से बच्चों में आपसी मेल-जोल की भावना बढ़ती है और अपना कार्य स्वयं करना, साफ-सफाई का महत्व पता लगता है। इस दौरान एनएसएस प्रभारी हेमलता एवं दिनेश ठाकुर ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक व एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ संगठनात्मक जिला दाड़लाघाट का कर्तव्य बोध कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिल रहे। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमर देव ने मंच संचालन करते हुए सर्वप्रथम समस्त उपस्थित शिक्षकों का परिचय मुख्यातिथि को करवाया। उसके पश्चात प्रमुख उद्बोधन के लिए आए नरेंद्र कपिल ने कर्तव्य बोध विषय पर अपने विचारों से सभी उपस्थित अध्यापकों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कर्तव्य को परिभाषित करते हुए कहा कि एक शिक्षक का बच्चों के प्रति कर्तव्य बच्चों का शिक्षकों के प्रति कर्तव्य हमारा अपने परिवार के प्रति तथा समाज के प्रति क्या कर्तव्य है। बड़े ही सहज व सुंदर ढंग से कई प्रेरक उदाहरणों की सहायता से समझाया। उन्होंने बच्चों को भी उनके कर्तव्यों का बोध करवाया। अध्यापकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का एक महत्वपूर्ण भाग है, उसे यूं ही राष्ट्र निर्माता नहीं कहते, उसे अपनी उत्तरदायित्व को समझना होगा तथा ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए समाज को एक नई दिशा देनी होगी, तभी समाज भी शिक्षकों का सम्मान करेगा। उन्होंने अपने संघ के उद्देश्य को परिभाषित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जो कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से कार्य करता है। यह एक ऐसा संगठन है, जो न केवल शिक्षक हित की बात करता है, बल्कि एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था की बात करता है, जो राष्ट्र के हित में हो, शिक्षक भी शिक्षा के हित में हो। वे अपना कर्तव्य समझें, तभी समाज भी शिक्षक के हित में रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व प्रधानाचार्य सरयांज प्रेमलाल नेगी, जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, मीडिया प्रभारी भीम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रमेश ठाकुर, डॉक्टर मुक्तेश, देवी सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, केशव वर्मा, अमर सिंह, वीरेंद्र कुमार, दीपक ठाकुर, सरोज व कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह हरियाणा के छछरौली के 28 वर्षीय युवक का शव हरिपुरधार के समीप एक नाले में मिला। मृतक का नाम अंशुमन बताया जा रहा है और वह यहां घूमने फिरने आया था। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त शख्स ने नाले में कूदकर जान दी है। हालांकि इस बारे पुलिस द्वारा अधिकारिक जानकारी अथवा प्रेस नोट जारी किया जाना शेष है। शुक्रवार बाद दोपहर ने शव को बरामद किया। सायं करीब सवा 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया जा चुका था तथा हरियाणा से 2 गाड़ियों मे मृतक के परिजन अथवा परिचित भी पंहुच चुके थे। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अनुप्रिया के अनुसार पोस्टमार्टम कल ही हो पाएगा। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के मोबाइल व कार्यलय के नंबर पर इस बारे बात नही हो पाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने कहा कि, इस बारे संगड़ाह थाने से अधिकारिक जानकारी मिलना शेष है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में चल रहे एनएसएस शिविर के सातवें दिन विभिन्न गतिविधियां हुईं। इस दौरान स्वयंसेवकों ने चंडी स्थित कृष्ण मंदिर, मां चंडी मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसरों की स्वच्छता की, विद्यालय के आसपास क्यारियों का निर्माण किया। इस मौके पर बौद्धिक सत्र के स्रोत व्यक्ति के रूप में बीआरसीसी अर्की लच्छीराम ठाकुर, बीआरसीसी प्राइमरी देवेंद्र कौशिक एवं सर्व शिक्षा अभियान कनिष्ठ अभियंता धवल ठाकुर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर इन सभी को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बीआरसीसी अर्की की पूरी टीम बहुत ही सराहनीय तरीके से शिक्षा विभाग का संचालन कर रही है। समय-समय पर जब भी आवश्यकता रहती है, यह सभी बढ़-चढ़कर विद्यालय समस्याओं का निदान करते हैं। मुख्य वक्ता के रूप में लच्छीराम ठाकुर ने उपस्थित छात्रों को सर्व शिक्षा अभियान के विषय में जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान की महत्ता को बतलाया यह अभियान कब से शुरू हुआ तथा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है। सभी छात्र किस प्रकार इससे लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा की अध्ययन को और मनोरंजक बनाने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हर प्रकार से सहायता एवं प्रशिक्षण आदि का आयोजन भी किया जा रहा है। छात्रों को चाहिए कि वे पाठ्यक्रम के साथ-साथ समसामयिक अपेक्षाओं को भी सीखते रहें। एनएसएस प्रभारी हेमलता एवं दिनेश ठाकुर ने बताया कि एनएसएस शिविर का समापन शनिवार को होगा। समापन समारोह के मुख्यातिथि प्रधान चंडी नोखराम होंगे। वहीं एनएसएस प्रभारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आशा जाहिर की कि जब भी आवश्यकता होगी, इसी प्रकार उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता, एनएसएस प्रभारी हेमलता, दिनेश ठाकुर सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी से 6 विद्यार्थियों ने अर्की में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लिया। जिसमें साइंस क्विज में भावना ,पूजा कक्षा दसवीं,जूनियर क्विज में मनीष, रितिका कक्षा आठवीं वही मैथ्स ओलंपियाड जूनियर भावना कक्षा आठवीं और मैथ ओलंपियाड साइंस में निशांत कक्षा दसवीं ने भाग लिया। जिसमें निशांत ने अर्की सब डिवीजन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है! मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने बताया कि निशांत को इस उपलब्धि के लिए गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की में डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन द्वारा सम्मानित किया गया। वही विद्यालय मुख्य अध्यापिका द्वारा इन सभी बच्चों को मेडल पहनाकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अध्यापिका ने विद्यालय अध्यापकों, एसएमसी व सभी विद्यार्थियों को इस कार्य के लिए बधाई दी।
स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस के मौके पर डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट की अध्यापिका एवं बच्चों को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा सम्मानित किया गया। भारत स्काउट एंड गाइड की शुरुआत डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में सन् 2020 में की गई। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।स्काउट्स एंड गाइड में छात्रों को स्काउट्स और छात्राओं को गाइडस कहा जाता है और इनके मेंटोर्स स्काउट मास्टर तथा गाइड कैप्टन कहलाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। हिमाचल प्रदेश स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित “फाइट अगेंस्ट कोरोना 2.0” परियोजना पर आधारित गतिविधियों में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के अध्यापकों तथा बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।इन गतिविधियों में अध्यापिका (गाइड कैप्टन) अंजू कटवाल और सातवीं कक्षा की छात्राएं (गाइड्स) अंशु कुमारी और गुंजन ठाकुर को राज्यपाल द्वारा कोटशेरा कॉलेज शिमला में सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने कहा कि डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के स्काउट्स एवं गाइड्स समूह ने बहुत कम समय में मेहनत और लग्न से प्रदेश भर में स्कूल का नाम रोशन किया है। उधर,अध्यापकों तथा छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज कुमार श्रीवास्तव,क्षेत्रीय अधिकारी अनुराधा शर्मा,स्कूल प्रबंधक मासूमा सिंघा एवं प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसडीएम अर्की मयंक शर्मा ने वीरवार को कुनिहार विकास खण्ड के अंतर्गत प्रस्तावित सब तहसील भवन,छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के साइंस ब्लॉक भवन व खण्ड विकास कार्यालय सहित विद्यालय व वार्ड नम्बर 1 के लिए, दिन प्रति दिन खतरा बने हुए खटनाली नाले के भूमि कटाव के रोकथाम के लिए खण्ड विकास अधिकारी तारा शर्मा,नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द शर्मा,विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, हाटकोट पंचायत उप प्रधान रोहित जोशी, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा, रमेश योगिराज व इंद्रपाल शर्मा आदि के साथ मौके पर निरक्षण कर इनका हल करने बारे चर्चा की गई। इस दौरान जंहा सब तहसील के लिए चयनित भूमि पर विकास खण्ड के पुराने जर जर हो चुके भवन को गिराने, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चो के बैठने की समस्या को देखते हुए प्रस्तावित साइंस ब्लॉक के भवन के निर्माण के लिए जल्द बजट के प्रावधान की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। वहीं खटनाली नाले में हर एक बरसात में हो रहे भूमि कटाव की वजह से विद्यालय, खण्ड विकास कार्यालय कुनिहार व वार्ड नम्बर 1 के बाशिंदों के लिए खतरा बने नाले के बारे में भी चर्चा की गई। नाले के मुहाने तक पहुंच कर एसडीएम अर्की मयंक शर्मा ने विद्यालय, खण्ड विकास कार्यालय व वार्ड नम्बर एक के लिए खतरा बने नाले के निरीक्षण के बाद बात करते हुए कहा कि नाले में हो रहे भूमि कटाव के बारे में सॉयल कंज़र्वेशन विभाग के अधिकारियों से बात करके इस समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा,ताकि भूमि कटाव को रोक कर लोगो की समस्या का समाधान हो सके।
कहते हैं कि भगवान की कथा सुनने मात्र से जन्मजन्मांतर के कष्ट दूर हो जाते हैं। कथा को सुनकर कथा वाचक द्वारा दिए प्रवचनों का अगर प्राणी सच्ची निष्ठा से पालन करे, तो कोई भी कष्ट व मोह माया उसे छु भी नहीं सकती। आए दिन कहीं न कहीं किसी न किसी मंदिर में भगवान की कथाएं चली रहती हैं और लोग हजारों की संख्या में इन कथाओं को सुनने पहुंचते हैं, लेकिन कुछ ही लोग होते हैं, जो कुछ न कुछ इन कथाओं से मिले ज्ञान पर अमल कर उस रास्ते पर चलने को आतुर हो जाते हैं। और भगवान के प्रति अपने आप को सच्चे मन व भाव से समर्पित कर देते हैं। ऐसा ही एक उदारहण प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में देखने को मिला जंहा एक भगत ने गुफा में चल रही शिव महापुराण कथा में कथा वाचक नागेश कपिल के द्वारा दिए प्रवचनों जिसमे उन्होंने श्रोताओं को शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाले बिलपत्र के महत्व व उसके फल के बारे बताया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर तीन पत्तों की बिलपत्र ही पाई जाती है, लेकिन बिलपत्र 4 व 5 तथा इससे अधिक पत्तों के भी होते हैं, जो बहुत कम भाग्य से ही मिलते हैं। कथा सुनकर नाम न लिखे जाने की शर्त पर शिव भक्त ने बताया कि हमें तीन पत्तों वाले बिलपत्र की तो जानकारी थी, लेकिन जब उपरोक्त कथा में बिलपत्र बारे सुना तो 3 पत्तों से अधिक पत्तों को ढूढंना शुरू किया व आखिरकार पांच पत्तों वाला बिलपत्र मिला जिसे आज ही गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग पर अर्पित किया।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंर्तगत मलेथी गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेश वर्मा सुपुत्र जीत राम ठाकुर,गांव मलेथी (नवगांव) ने कहा है कि 23 फरवरी को उसके पड़ोसी डीआर गांधी ने फोन करके बताया कि उसके रिहायशी मकान के दरवाजे खुले हुए है। जब वह अपने घऱ पहुँचा तो,देखा कि घऱ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच दरवाजे व उनके ताले टूटे हुए पाये गए। शिकायतकर्ता ने चैक करने पर पाया कि मकान से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।उसके मकान में सिर्फ चोरी करने की कोशिश की गई है।शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका मकान काफी दिनों से बन्द पड़ा हुआ था व मकान में कोई भी व्यक्ति नहीं रह रहा था।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 380,511 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयेजित शिव महापुराण कथा के छठे दिन कथावाचक नागेश कपिल ने अपनी मधुर वाणी से प्रवचन रूपी अमृत ज्ञान गंगा को प्रवाहित करते हुए सृष्टि की उत्पत्ति पर प्रकाश डाला , जिसमे मानव, देवता और दैत्य की उत्पत्ति पर विस्तार से विवरण किया गया। आचार्य द्वारा सनातन धर्म की श्रेष्ठता, महता,और आत्मीयता पर भी विस्तार से गुणगान किया गया। उन्होंने कहा कि राजा दक्ष की पुत्री सती द्वारा भगवान शंकर की आराधना करना व उनके श्री चरणों की पूजा करना तथा स्त्री धर्म का व्याख्यान भी किया गया। माता सती ने किस तरह शंकर भगवान को पाने के लिए पांच सांसारिक सुखों का जिसमें ,नींद, दूसरों पर हंसना,फिजूल का लोगों से मिलाप छोड़ दिया था। कथा वाचक ने श्रोताओं से आह्वाहन किया कि समस्त सुखों को पाने के लिए हमेशा भगवान शंकर के सामने प्रभु श्री राम का नाम जपना चाहिए जो शंकर महादेव को अति प्रिय है।इस अवसर पर प्राचीन शिव तांडव गुफा के अध्यक्ष रामरतन तनवर, सचिव जोगिंदर कंवर, गुमान, रितु,और समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।
रा.व.मा.पा.बढलग में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.पूरण चंद तथा सरिता ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 14 छात्राओं तथा 16 छात्रो सहित कुल 30 स्वयंसेवीयो ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई,जल स्त्रोतों की साफ सफाई, रास्तों की मुरम्मत तथा जागरूकता , रैली आदि विभिन्न गतिविधियो आयोजित की गई । इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, एच. आई.वी. एड्स, बाल्य अवस्था, खेलों का महत्व तथा महिला सशक्तिकरण आदि समसामयिक विषयों पर जानकारी दी गई। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि सतीश कुमार का स्वागत व धन्यवाद किया तथा शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य तथा मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियो के प्रयासों की सराहना की तथा उनसे समाजसेवा और राष्ट्रसेवा में निरंतर भाग लेने का आव्हान किया । समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में भरपूर सहयोग किया ।
युवा क्रिकेट कमेटी भयूँखरि द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें भयूंखरी में पलोन और महाकाल इलेवन के बिच मुकाबला हुआ, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में अशोक भारद्धाज अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की व् साथ में बीडीसी सदस्य शशि कांत मौजूद रहे। इस मोके पर अध्यक्ष द्वारा क्रिकेट प्रेमिओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और खेल को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया व समय आने पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का भी आवाहन किया। इस मैच में महाकाल एलेवेन ने जीत हासिल की वही पलोन टीम 3 रन से हारी जिसमे की111 रनो का टारगेट रखा गया था था। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कमेटी को अपनी और से 5100 की राशि दी। इस मोके पर हंसराज विक्रम प्रशांत ज्ञानचंद ताराचंद नीमचन्द संतराम अनु आदि मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में चला। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों जय प्रकाश मिश्रा और अनिता कौंडल के दिशानिर्देशों द्वारा स्वयंसेवियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय परिसर की साफ सफाई की।इस अभियान के अन्तर्गत विद्यालय परिसर से पॉलिथीन को हटाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों व स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।इस मौके पर विद्यालय के स्वयंसेवकों सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपीपलू के दो होनहार विद्यार्थियों को प्राथमिक उप शिक्षा निदेशक दीवान चंदेल द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें की जिला स्तरीय समारोह सम्मान समारोह में विज्ञान प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम व विश्वेश कौंडल को यह सम्मान दिया गया है। इस मोके पर बच्चों को सम्मान स्वरूप मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बच्चों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पाठशाला की मुख्य अध्यापिका ने अपने संबोधन में बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से विज्ञान स्नातक के सुरेंद्र कुमार को इनके कार्य के लिए सराहना की यह कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित किया गया।
रंजीत सिंह । कुनिहार कुनिहार के प्राचीन शिव तांडव गुफा में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव महापुराण कथा का आयोजन शिव तांडव गुफा समिति व शंभु परिवार के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कथा के चतुर्थ दिवस में कथावाचक नागेश कपिल ने अपनी मधुर एवं अमृत मई वाणी से प्रवचन रूपी अमृत की ज्ञान गंगा प्रवाहित करते हुए सभी से आह्वान किया की एक साधक को चाहिए वह अपने को शरीर, इंद्रिय, मन व बुद्धि का स्वामी मानकर उनके वश में न हो, बल्कि इंद्रियों को पतन कारक तथा अनावश्यक उनके मनमानी विषयों में जाने से रोक करके उसमें रहे हुए राग द्वेष से उन्हें छुड़ा करके मन को वश में करें और बुद्धि को एक मात्र परमात्मा निष्ठ निश्चय आत्मा बना करके परमात्मा में स्थिर कर दें। ऐसा हो जाने पर तो मन इंद्रियों के द्वारा होने वाले सभी कार्य सहज ही भगवत कार्य बन ही जाएंगे, परंतु इसके पहले साधन काल में भी इस आदर्श के अनुसार साधना करने से चित को प्रसन्नता एवं निर्मलता प्राप्त हो जाती है। उन्होंने अपने कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि संसार में कोई भी काम संपन्न करने के लिए मनुष्य को परमात्मा का सहारा और सहयोग चाहिए। नर और नारायण के संयुक्त प्रयासों से ही संसार का कारोबार चलता है और विकास होता है। मनुष्य और भगवान के बीच काम के बंटवारे का यही नियम है कि जिस काम की योग्यता मनुष्य में है, उसे मनुष्य को स्वयं ही करना चाहिए या किसी अन्य मनुष्य से करवाना चाहिए। भगवान को उसी काम के लिए कष्ट देना चाहिए, जो हम खुद ना कर सकें, जो हमारी सामर्थ्य से बाहर हो, मनुष्य जब अपनी भूमिका पूरी तरह निभा देता है, तो भगवान से यही उसकी मदद करता है। परमात्मा के रूप में सदा काम में लगे रहते हैं। यद्यपि इन तीनों लोकों में कुछ भी कर्तव्य नहीं है। वहीं, समिति के अध्यक्ष रामरतन तनवर ने बताया कि कथा के उपरांत हर रोज नारायण सेवा के रूप में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। शिविर में स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई की तथा विद्यालय प्रांगण को सजाया। सत्र में एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद शर्मा रहे। इस सत्र में एनएसएस प्रभारी हेमलता द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने टेकचंद शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की हमें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। विद्यार्थी जीवन अमूल्य होता है। इस जीवन में मानव अपने इर्द-गिर्द के सभी अनुभवों को मिलाकर एक सफल जीवन की शुरुआत करता है। हमें सर्वदा निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना कार्य करते रहना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में अपनी सूझबूझ से रास्ता निकाल कर अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहिए। व्यक्तित्व विकास की ओर हमारा विशेष अवधान रहना चाहिए। उन्होंने बताया की कोविड-19 के कारण इस विशेष शिविर में बहुत सी सावधानियां बरती जा रही हंै। अत: सभी छात्रों को न केवल शैक्षणिक अपितु सामुदायिक कार्यों का अनुभव भी प्राप्त हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद शर्मा का अभिवादन किया।टेकचंद शर्मा ने छात्रों को अध्ययन एवं जीवन की सभी विकट परिस्थितियों के लिए तैयार होना तथा दृढ़ संकल्प रखना सिखाया। उन्होंने बताया कि कोई भी कार्य सरलता से हो जाए, ऐसा आवश्यक नहीं है, परंतु कार्य करने की ललक, कार्य पूर्ति की योजना एवं मन का साहस अत्यंत आवश्यक होता है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ आवश्यक बिंदुओं को बच्चों के साथ साझा किया। एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार ने टेकचंद शर्मा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापक एवं एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी केंद्र नवगांव में गर्भवती महिला की गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खानपान का खास ख्याल रखने के बारे में बताया गया। रंगोली व पारंपरिक मंगलगीत के साथ गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा ने बताया कि गर्भवती महिला को माला पहनाकर, गोद में नारियल रखकर और मंगलगीत के बीच महिला को मिष्ठान खिलाकर गोद भराई से संबंधित हर रस्म निभाई गई। गर्भवती महिला एवं उनके साथ आए रिश्तेदारों को सुरक्षित प्रसव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और सुरक्षित प्रसव अस्पताल में कराने के बारे में जानकारी दी। सहायिका दामोदरी, स्वास्थ्य सखी सीता व आशा कार्यकर्ता सरजमोनी ने भी अहम जानकारियां दीं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा, सहायिका दामोदरी, स्वास्थ्य सखी सीता,आशा कार्यकर्ता सरजमोनी,मीना,उषा,भावना, सुनीता, हरदेई, विमला, कमला, रीता, तनु, राधा, सावित्री,यामिनी व आरती सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
उपमंडल संगड़ाह की गेहल पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव हडय़ोट में रविवार को बीमार युवती को संकरे व बर्फीले रास्ते से मुख्य सड़क तक पहुंचाए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा 108 पर कॉल करने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई। 108 एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर, हरिपुरधार, गत्ताधार व नौहराधार की एंबुलेंस भी उस समय न होने के चलते युवती को प्राईवेट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी अनुप्रिया ने बताया कि, पेट दर्द से पीडि़त युवती की हालत अब सामान्य है। ग्रामीणों ने पांजड़ी कहलाने वाले स्टेचर पर जिस बर्फीले दुर्गम रास्ते से युवती को सड़क तक पहुंचाया, उस रास्ते पर आम आदमी के लिए पैदल चलना भी आसान नहीं है। 22 जनवरी, तथा तीन फरवरी, को क्षेत्र में हुए भारी हिमपात के बाद हालांकि लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की सभी सड़कों से बर्फ हटाई जा चुकी है, मगर ऊपरी इलाके में रास्तों से बर्फ पिघलना शेष है। जिस कारण रास्ते में चलना मुश्किल है। पिछले एक दशक से भाजपा व कांग्रेस नेताओं द्वारा यहां सड़क निर्माण के कई दावे व घोषणाएं की गईं, मगर अभी तक छह किलोमीटर में से केवल डेढ़ किलोमीटर ही सड़क बनाई गई है। पंचायत प्रधान उपासना के अनुसार उनके कार्यकाल में सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल के माध्यम से इस सड़क को एक लाख का बजट मिला था और पूर्व प्रधान के समय में भी 10 लाख से इस सड़क का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि, स्थानीय भाजपा व कांग्रेस नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री को भी 25 परिवारों वाली अनुसुचित बस्ती अथवा गांव हडय़ोट के लिए पंचायत का प्रस्ताव भेज बजट उपलब्ध करवाने की मांग कर चुके हैं। प्रधान ने कहा कि, ग्रामीण पंचायत के लोग विभाग को जमीन देने को तैयार हैं। भलाड़ पंचायत के चुइनाधार संपर्क मार्ग से भी इस गांव के लिए सड़क बन सकती है। जिसकी दूरी महज तीन किलोमीटर तक होगी। हडय़ोट गांव की सड़क के शेष निर्माण कार्य को लेकर भी लोक निर्माण विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी। अब मार्च माह के बाद ही बजट मिलने की उम्मीद है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत ग्याना में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्याना में चल रही भागवत महापुराण कथा में शिरकत की। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जबकि यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक विक्रमादित्य सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कथा का श्रवण किया और आचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। बीते रोज अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भी कथा को श्रवण किया। इस अवसर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह, सेवादल अध्यक्ष अर्की जय प्रकाश, चमन ठाकुर, नागेश ठकुर व नरेश ठाकुर सहित गांव ग्याना के स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई। शिविर का शुभारंभ 19 फरवरी को हुआ। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने अपने प्रतिदिन के क्रियाकलापों को करने में एवं नए अनुभवों को सीखने में तत्पर हो गए हैं। पहले दिन प्रातः काल जागरण से लेकर नियमित तौर पर अपनी दिनचर्या का पालन हुआ, जिसमें अल्पाहार के पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय में स्वच्छता की तथा एनएसएस वाटिका का निर्माण किया। स्वयंसेवकों ने मिल-जुलकर अपनी अपनी टीम के साथ यह कार्य किया। एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार एवं हेमलता बच्चों के साथ उपस्थित रहे। साथ ही प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता प्रातःकाल से ही सभी बच्चों के साथ विभिन्न कार्यों में उनका मार्गदर्शन करते रहे। मध्याह्न भोजन के पश्चात स्रोत व्यक्ति द्वारा बौद्धिक के प्रथम दिन भास्करानंद ठाकुर स्रोत व्यक्ति रहे। जिनका अभिवादन प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता एवं एनएसएस प्रभारियों द्वारा किया गया। भास्करानंद ने बच्चों को जीवन में अनुशासन का महत्व बतलाया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन योग प्राणायाम एवं व्यायाम करने चाहिए। इसके साथ ही कुछ पारिश्रमिक कार्य भी करते रहना चाहिए। आजकल यह देखा जा रहा है कि बच्चों में भी गंभीर बीमारियां घर बना लेती हैं।इसका सबसे बड़ा कारण कहीं न कहीं हमारी टेक्नोलॉजी ही है, जहां यह टेक्नोलॉजी पढ़ाई में वरदान साबित होती है। वहीं, इस का अधिक प्रयोग हमारे स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव भी डालता है। अतः हमें वातावरण के साथ घुलना मिलना चाहिए। प्रतिदिन का हमारा यह नियम रहना चाहिए कि हम प्रकृति के साथ भी समय बिताएं। साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार से घर में भी अनुशासन का पालन करते रहना चाहिए। सामाजिक अनुशासन क्या होता है, इस विषय पर विस्तार पूर्वक स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान चंडी विद्यालय की पूर्व छात्रा भावना जो कि बीटेक कंप्यूटर कर रही है उपस्थित रही। प्रथम वर्ष में स्वर्ण पदक भी अर्जित किया है। भावना ने अपने विद्यालय जीवन को याद करते हुए कहा कि आज वह जिस मुकाम पर है, उसका श्रेय माता-पिता एवं समस्त गुरुजनों को जाता है। इसी विद्यालय में रहकर उसने जीवन के लक्ष्य को पहचाना था तथा अनुशासित रहकर निरंतर परिश्रम किया। इसी प्रकार सभी को सभी अध्यापकों तथा अभिभावकों की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। हमारे जीवन में उन्नति के लिए सबसे बड़ा आधार यही होता है। प्रधानाचार्य को भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की अनुशासन तथा परिश्रम यह जीवन में सतत चलने वाली प्रक्रिया है। आजीवन हमें इसका पालन करते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने भावना को उसके उज्जवल भविष्य के लिए मां सरस्वती से प्रार्थना की तथा उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वह आज के पथ पर अग्रसर है। वैसे ही चंडी विद्यालय का प्रत्येक छात्र अपने-अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्षम बने इसके लिए विद्यालय परिवार अहर्निशं प्रयासरत है। वहीं, हेमलता एवं दिनेश कुमार ने बताया कि एनएसएस विशेष शिविर सुचारू रूप से चल रहा है। पूर्णतया इस शिविर में कोविड-19 का पालन किया जा रहा है। छात्रों में अत्यंत उत्साह है तथा सभी कार्य बड़ी लग्न से किए जा रहे हैं।
कुनिहार की प्रसिद्ध प्राचीन शिव तांडव गुफा में चल रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन ब्यास पंडित आचार्य नागेश कपिल ने कथा को आगे बढाते हुए भगवान शिव के प्राकट्य की व्याख्या की। शिवलिंग उत्पत्ति व शिवलिंग की पूजा अर्चना के बारे श्रोताओं को बताते हुए कहा कि शिव भगवान सभी देवों में सबसे भोले हैं तभी उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है, वह भाव के भूखे हैं। उनका थोड़ा गुणगान करने मात्र से वह खुश हो जाते हैं और अपने भगत को मनचाहा वरदान देते हैं। आचार्य ने कथा के दौरान गौरक्षा का उपदेश भी श्रोताओं को दिया। हर मनुष्य का फर्ज है कि वह गौरक्षा के लिए हर समय सजग व तत्पर रहे और गौवंश की रक्षा करे। इस अवसर पर गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर, गुमान कंवर, लायक राम, हेमन्त, दलीप, दीपक, मनु, मनी झांझी, मुकेश, रवि सहित समिति व शम्भू परिवार के सभी सदस्य व सेंकड़ों श्रोता मौजूद रहे।
आज नेहरू युवा क्लब द्वारा महाराजा पदमसिंह मैमोरियल स्टडियम कुनिहार में आशीष मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल द्वारा किया गया। सोमा कौंडल ने आयोजकों को प्रतियोगिता के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं को भाग लेना चाहिए। आज इन्हीं छोटे-छोटे प्लेटफॉर्मों से खेल कर प्लेयर निकले हैं, जो देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर, सदस्य शशिकांत, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। आयोजक सदस्य कमल ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों के अलावा, अन्य जिलों की लगभग 30 टीमें भाग ले रही हैं। हर मैच में मैंन ऑफ द मैच पुरस्कार के अलावा फाइनल विजेता टीम को 51 हजार व ट्राफी तथा उप-विजेता टीम को 31 हजार व ट्राफी से नवाजा जाएगा। आज प्रतियोगिता का पहला मैच युवा क्लब बिलासपुर व ऑल स्टार कैथू शिमला के मध्य खेला गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान दाड़लाघाट में नाबार्ड प्रभारी अधिकारी एवं महाप्रबंधक ने जलागम वाटरशेड परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। नाबार्ड हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एवं महाप्रबंधक डॉ सुधांशु केके मिश्रा ने सोलन जिला में चल रही इस समीक्षा बैठक में डॉ बीआर प्रेमी महाप्रबंधक नाबार्ड व क्षेत्रीय कार्यालय से जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चौहान ने भी भाग लिया। नाबार्ड द्वारा कुनिहार विकास खंड में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से सात जलागम परियोजनाएं का क्रियान्वयन किया जा रहा है व इस पर पंचकूला के माध्यम से 2 परियोजनाएं चलाई जा रही हैैं। इनमें से 4 परियोजनाओं में अंबुजा सीमेंट व एक परियोजना में अल्ट्राटेक की सहभागिता है क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में चल रही इन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी व आद्यतन प्रगति के बारे में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से एरिया प्रोग्राम मैनेजर संजय शर्मा, प्रोग्राम मैनेजर भूपेंद्र गांधी, राजेंद्र खासा द्वारा जानकारियां दी गई। इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन जलागम विकास समितियों के माध्यम से किया जा रहा है, उन के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल रहे व परियोजनाओं के लाभों से अवगत करवाया। चर्चा का ब्यौरा देते हुए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चौहान ने जानकारी दी कि मृदा और जल संरक्षण, सिंचाई हेतु जल, बेहतर कृषि तकनीकों व इनसे बेहतर लाभ उठाने की तरफ किसानों का रुख करना मुख्य है। परिणामस्वरूप किसान कृषि के साथ-साथ बागवानी को भी विशेष रुप से अपना रहे हैं। मुख्यतः सेब, पलम, खुमानी, पपीते व मशरूम इत्यादि की खेती करने से किसानों की बेहतर आय हो रही है। इसके अंतर्गत 10000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गतिविधियां की जा रही हैं, जिन से लगभग 90 गांवों के 5600 से अधिक परिवार लाभांवित हो रहे हैं। महाप्रबंधक डॉ बीआर प्रेमी द्वारा कार्यान्वयन संस्थाओं को परियोजना क्रियान्वयन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए प्रभारी अधिकारी डॉ मिश्रा द्वारा अपने जलागम विकास से संबंधित अपने वृहद अनुभवों को बैठक में सांझा किया गया। उन्होंने इस पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व जलागम समितियों के कार्यों की सराहना की। प्रभारी अधिकारी द्वारा इस अवसर पर कौशल उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा नाबार्ड व अंबुजा द्वारा चलाए जा रहे जीएसटी टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। समीक्षा बैठक के उपरांत पाट्टी, बड़ोग व कंधर जलागम परियोजनाओं का भी दौरा किया गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूको बैंक दाड़लाघाट के प्रबंधक गौरव शर्मा ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई में करवाया। इसी दौरान महेश, मदन एसएलसी ऑफिसर ने प्रशिक्षणार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की दुर्घटना बीमा पॉलिसी के बारे में जागरूक किया तथा एक सफल उद्यमी बनने के लिए सरकार को बहुत-सी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के वित्तीय विषय डिजिटल चुनो सुरक्षा के साथ इस कार्यक्रम में भरत आनंद एजीएम आरबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक प्रत्येक वर्ष चुनिंदा महत्वपूर्ण वित्तीय विषय के बारे में आम जनता को जागरूक करता आ रहा है। इसी कड़ी में इस बार सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग जिसमे यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से सुरक्षित वित्तीय लेन-देन किया जाता है।अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में आए मेहमानों का उनके द्वारा बताए की जानकारी के लिए संस्थान की ओर से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में संस्थान के 70 प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर हुए माइंड स्पार्क प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के लिए डाइट सोलन की तरफ से पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि पिछले वर्ष डाइट सोलन के सौजन्य से एक ऑनलाइन माइंड स्पार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के 2800 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें धुंदन खंड के 4 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इन विद्यार्थियों में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के कक्षा सातवीं के सत्यम ठाकुर व राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी की ज्योति ठाकुर ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की साक्षी व लक्ष्मी भांखरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी चंद्र मोहन ने बतौर मुख्यातिथि मीडिया कॉर्डिनेटर डॉक्टर राम गोपाल शर्मा के साथ शिरकत की। जिला परियोजना अधिकारी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम तथा ज्योति को प्रमाण पत्र और टैबलेट तथा साक्षी और लक्ष्मी भांखरी को प्रमाण पत्र तथा स्टेशनरी वितरित की। इस अवसर पर खंड स्रोत समन्वयक नरेंद्र शर्मा, तेजेंद्र, हेमंत कपिला, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, सुरेंद्र कुमार, मदन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार छात्र विद्यालय कुनिहार की प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विद्यालय की समस्याओं व मांगों को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप से मिला। उन्हाेंने सांसद को विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाकर एक मांग पत्र दिया, जिसमें विद्यालय के कार्यों को फंड उपलब्ध करवाने की मांग की गई। सांसद ने प्रबंधन समिति को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही फंड की व्यवस्था करवाने का आस्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विद्यालय प्रधानचार्य बीएस ठाकुर व समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला बरड़ कलोनी में विद्यालय प्रबंधन समिति की आमसभा प्रधान रीता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार केंद्राध्यक्ष रमेश चंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। रमेश शर्मा ने बच्चों से विद्यालय में नियमित उपस्थिति बारे अनुरोध किया व जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा विद्यालय के एक बच्चे को शिक्षण गतिविधि को सुचारू संचालन हेतु मोबाइल फोन वितरित किया। पाठशाला के मुख्य शिक्षक प्रेम चंद भाटिया ने उपस्थित अभिवावकों का धन्यवाद किया व मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने के लिए केंद्राध्यक्ष सहित जिला परियोजना अधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुभाष गर्ग, मनजीत कौर व अभिवावक मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय खरड़ हट्टी की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका शर्मा ने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह जानकारी विद्यालय मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रियंका शर्मा को 10,000 प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए दी गई है। इससे विद्यालय व पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ममता गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय विज्ञान अध्यापक शशिकांत को दिया। जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से प्रियंका को इस मुकाम पर पहुंचाया। वहीं, विद्यालय अध्यापकों व एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा को बधाई दी। वहीं, प्रियंका गुप्ता से जब बात की गई, तो उन्होंने इस सब का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया।
रंजीत सिंह । कुनिहार द एसवीएन स्कूल ने आज लीड स्कूल संगठन के साथ संयोजन किया। पिछले दो वर्षों से काेरोना काल के कारण शिक्षा स्तर में जो पिछड़ापन आया है, उस स्तर को ऊंचा उठाने के लिए एसवीएन स्कूल ने यह कदम उठाया। साथ ही भविष्य की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थी सफलता हासिल कर सके विद्यालय का यह भी प्रयास रहेगा। स्कूल चेयरमैन टीसी गर्ग ने बताया कि लीड स्कूल अकादमी संस्था से 3000 राष्ट्रीय व 500 अंतरराष्ट्रीय स्कूल जुड़े हैं। इस संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकी शिक्षा प्रणाली से शिक्षित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लीड अभिभावक एप के द्वारा अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा संबंधी पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार पहली से आठवीं तक कोडिंग सिखाई जाएगी व स्कूल को 100 प्रतिशत स्मार्ट स्कूल बनाते हुए हर कक्षा में एक स्मार्ट एलईडी होगी। जिसके माध्यम से बच्चों को रचनात्मक व रुचि पूर्ण तरीके से शिक्षा दी जाएगी। अंग्रेजी को एक विषय की तरह न पढ़ाकर कौशल की तरह पढ़ाया जाएगा। इस संयोजन कार्यक्रम का स्वागत करते हुए स्कूल प्रबंधक लूपिन गर्ग ने कहा कि हम विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास चाहते हैं। इसलिए बाल्यकाल से ही इस तरह की शिक्षा प्रणाली से रोजगार परक शिक्षा पाकर विद्यार्थी कॅरियर की ऊंचाई तक पहुंचेगा। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य उमा यादव, स्कूल के सभी अध्यापकगण, अकादमी सदस्य निशांत जिंदल, हरविंदर सिंह, संजीव चौहान व विजय सैनी मौजूद थे।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर दीप वंदना के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के सोलन व सिरमौर जिला अध्यक्ष मस्त राम शर्मा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण, प्रावधानों व इसके सफल क्रियान्वयन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कार्यशाला के मुख्य वक्ताओं अनीता, रक्षा, भारती, नरेश तथा नंदलाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य मापदंडों 5+3+3+4 पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर दाड़लाघाट व अर्की स्कूल के लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत रामशहर के ग्राम रिवालसर ग्राउंड में मुख्यातिथि के ताैर पर पहुंचे, जिस दौरान युवाओं ने स्वागत किया। इस माैके पर ध्वज भवर सिंह राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने कि बात कही व युवाओं को अपने माता-पिता कि सेवा करने के बारे में भी कहा गया। ध्वज भवर सिंह राणा ने बताया रामशहर में विधायक लखविंदर राणा द्वारा विधयक निधि से 100000 से रामशहर के युवाओं के लिए GYM खोला गया है। DCP फंड धौनी ग्राउंड के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत करवा दिया गया है। रामशहर कुश्ती ग्राउंड के लिए DCP फंड से कम्युनिटी हॉल के लिए 1,75000 रुपए की स्वीकृत करवा दी गई है। रीटेनिंग वाल बेहरोटा राजपूता के लिए 1,75000 DCP फंड से स्वीकृत करवा दिया गया है, जिसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। इस माैके पर बरोटा B Vs सोर 11 के बीच मैच हुआ। सोर ने 12 ओवर में 161 रन बनाए बरोटा B 130 रन पर सिमट गई। सोर टीम ने पहले बलेबाजी कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट कमेटी रामशहर द्वारा कराया गया। साथ में जिला स्पोकेसपर्सन योगेश्वर राणा, जस्सी हरीश, तरसेम, रमेश, जगदीश, ज्ञानू व सूरज आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिला स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, एडीसी सोलन इकबाल प्रभा, नेहरू युवा केंद्र की डिप्टी डायरेक्टर, एसडीएम अर्की शहजाद, गोविंद शर्मा व आशा परिहार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को उनकी उपलब्धियों पर पुरुस्कार भी वितरित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की केंद्र सरकार ने अपने आम बजट में स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें पहाड़ी प्रदेशों की चिंता है। पर्वतमाला योजन के अंतर्गत केंद्र सरकार ने बजट में भारी प्रावधान किया, जिससे प्रदेश में रोप-वे और सड़क का अधिक से अधिक निर्माण हो सकेगा। पूरे देश में 25000 किलोमीटर हाई-वे बनने हैं, जिसका प्रावधान बजट में कर दिया गया है, इससे देश को बड़ा लाभ होगा। हिमाचल में नई टनल के निर्माण से जानत को बड़ा फायदा होगा, सरकार ने हर घर योजना के अंतर्गत घर घर नल लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है, अब भारत अन्य देशों पर निर्भर ना होकर खुद की ताकत पर आगे बड़ रहा है। रक्षा उत्पादन आज देश में बनाए जाएंगे यह एतिहासिक है, आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा की स्किल इंडिया के मध्यम से हमारे युवाओं को रोजगार के अनगिनत अफसर मिल रहे हैं और यही नहीं स्वावलंबन योजना के माध्यम से भारत का युवा रोजगार देने वाला भी बन रहा है। उन्होंने कहा की देश में युवाओं का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है, जिस देश का युवा सशक्त होता है वो देश भी सशक्त होता है, आज सांसद में 15 प्रतिशत युवा देश का नेतृत्व कर रहा है।
रंजीत सिंह। कुनिहार बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनीहार में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अर्की को विद्यालय के खेल मैदान के बाकी बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करके विद्यालय प्रशासन को सौंपने बारे प्रस्ताव डाला गया, ताकि कोरोना पाबंदियों के बाद 17 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए खुले स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। वहीं, विद्यालय के पुराने अनसेफ भवन को गिराने का काम चला हुआ है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसकी जगह विज्ञान भवन बनाना प्रस्तावित है व बजट में इस भवन के लिए प्रावधान रखा गया है। विज्ञान भवन के जल्द निर्माण हेतु बजट राशि को देने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे, ताकि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से चल सके। इस तरह विद्यालय की अन्य समस्याओं बारे भी चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, प्रतिभा कंवर, दुर्गानंद शास्त्री, एसएमसी उपाध्यक्ष देशलता, सलाहकार अकरेश शर्मा, गोपाल चंद, अनुराधा, दीक्षा, कांता, रमा, रीता, संजू, सुमन व बीना आदि उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से आईएचएम एजुकेशन सोसायटी ने ग्राम पंचायत दानोघाट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर शिविर में विवाह हेतु सहायता, शिक्षा हेतु सहायता, पेंशन सुविधा, विकलांगता पेंशन सुविधा, अंतिम संस्कार हेतु सहायता, मृत्यु सहायता, बेटी के जन्म पर उपहार योजना, मानसिक रूप में मंद अपने बच्चे के लिए योजना, विधवा पेंशन योजना, हॉस्टल सुविधा योजना, मनरेगा कामगार व मुख्यमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला मे पंजीकरण कैसे करवाया जाए, उसके बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजू ठाकुर, उप प्रधान टेक चंद, पंचायत सचिव तेजेन्द्र वर्मा, जीआरएस जितेंद्र शर्मा, ॐ साई समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रणजीत सिंह, कामगार कल्याण बोर्ड के को-ऑर्डिनेटर अजैब सिंह नायर, पंचायत के अन्य सदस्य सहित लगभग 140 लोगों ने भाग लिया।


















































