रंजीत सिंह। कुनिहार प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में 18 फरवरी शुक्रवार से शुरू होने वाली 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे प्राचीन तालाब मंदिर पर महापुराण ग्रंथ व कथावाचक ब्यास पंडित नागेश कपिल का स्वागत किया जाएगा। उसके उपरांत तालाब मंदिर से भव्य कलश यात्रा भजन-कीर्तन के साथ निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कुनिहार बाजार, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, कोठी चौक से होते हुए कथा स्थल शिव गुफा पहुंचेगी। कलश स्थापना के बाद कथा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि 18 से 28 फरवरी तक चलने वाली इस कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक रहेगा। 4 से 6 बजे तक भंडारे का प्रसाद वितरण कार्यक्रम रहेगा। शंभू परिवार व सभी समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट / कुनिहार बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में कक्षा दसवीं से जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर परामर्श का आयोजन किया गया I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की कक्षा दसवीं से जमा दो कक्षा के विज्ञानं संकाय, वाणिज्य संकाय और कला संकाय के छात्र- छात्राओं के लिए कैरियर काउन्सलिंग की गई I विद्यालय अध्यक्ष ने बच्चों को बारहवीं कक्षा के बाद विभिन्न प्रकार के शिक्षा के क्षेत्र , विभिन्न प्रकार के कोर्स का चयन कैसे किया जाए के बारे में जानकारी दी I विद्यालय अध्यक्ष ने बच्चों को बताया कि परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए व परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त कैसे रहा जाए I उन्होंने माता –पिता और अध्यापकों को भी बताया की समय-समय पर बच्चों से विचार साँझा करने चाहिए जिससे बच्चों के व्यवहार का अध्ययन व उनके समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्यायों की जानकारी उनका समाधान किया जा सके और बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके। भविष्य में आने वाली कठनाइयों से सचेत रह सके I प्रधानाचार्य ने बच्चों को अनुशासन में रहने, समय के पाबंद रहने, समय का सही उपयोग कैसे करें आदि की भी जानकारी दी I काउन्सलिंग के दौरान बच्चों ने भी अपने –अपने विचार प्रस्तुत किए I
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने 2019 में पुलवामा में शहीद हुए 45 जवानों के व अरुणाचल में हाल ही में शहीद हुए सात जवानों को याद किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, सुरेन्द्र कुमार, मदन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट/ दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से आईएचएम एजुकेशन सोसाइटी और ओम साईं सेवा समिति ने विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत कोटलु, चंडी, कश्लोग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान ग्राम पंचायत कोटलु में आयोजित इस शिविर में लगभग 140 लोगों ने, कश्लोग में 120 और चंडी पंचायत में 160 लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर वहां उपस्थित लोगों को विवाह सहायता,शिक्षा सहायता,पेंशन सुविधा,विकलांगता पेंशन सुविधा, अंतिम संस्कार सहायता, किसी की मृत्यु पर सहायता, बेटी के जन्म पर उपहार योजना, मानसिक रूप में मंद अपने बच्चे के लिए योजना, विधवा पेंशन योजना, हॉस्टल सुविधा योजना, मनरेगा कामगार व मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी गई। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला मे पंजीकरण कैसे करवाया जाए उसके बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। ओम साईं सेवा समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि यह कैंप पूरे हिमाचल प्रदेश में करवाया जा रहे हैं जिनमें जिला सोलन की समस्त जनता से आग्रह है कि वह अपनी पंचायत में हो रहे कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले, ताकि विभाग द्वारा चलाईं जा रही लोकहित योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके,और लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर सकें।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अगर मन में कुछ करने का जुनून हो तो किसी भी काम को बखूबी किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ करके दिखा रहे हैं अर्की उपमंडल के कुनिहार, अर्की व दाड़लाघाट के दाती के रहने वाले तीन युवा जवान। हारमोनी ऑफ पाइन पुलिस बैंड हिमाचल प्रदेश के जवानों ने एक चैनल के हुनरबाज शो में दमदार प्रस्तुति देकर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। बता दे कि बैंड में अर्की तहसील के तीन पुलिस जवान शामिल हैं। अर्की तहसील के साथ लगते कुनिहार की कृतिका तंवर कांस्टेबल हैं, जो बैंड में बतौर गायिका काम करती हैं। दाड़लाघाट के दाती गांव के कांस्टेबल दलीप शर्मा बैंड में सेक्सोफोन और बांसुरी वादक हैं। वहीं, अर्की के हितेश भारद्वाज भी कांस्टेबल हैं व बैंड में ढोलक के साथ हैंड सोनिक प्लेयर के रूप में काम कर रहे हैं। इस आर्केस्ट्रा बैंड की टीम ने एक चैनल (कलर टीवी) के शो हुनरबाज में अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 15 सदस्यीय टीम का संचालन कर रहे टीम प्रभारी हेड सब इंस्पेक्टर विजय कुमार टीम की अगवाई कर रहे थे। गायिका एवं कांस्टेबल कृतिका तंवर, दलीप शर्मा, हितेश भारद्वाज ने कहा कि उनके पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड हारमोनी ऑफ पाइन के द्वारा शो में शानदार प्रदर्शन किया गया है और अब उनका चयन अगले राउंड के लिए हो गया है।उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम अगले राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इन तीनों ने अपनी समस्त टीम की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू का उनके आर्केस्ट्रा बैंड की हौंसला अफजाई को लेकर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के ही आशीर्वाद से आज पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड मायानगरी मुंबई में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अर्की के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के अलावा देशभर से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट/ कुनिहार सोलन विकास खण्ड की पट्टाबराबरी पँचायत में देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिस बारे में रविवार को पूर्व पँचायत समिति सदस्य डीडी कश्यप की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी शिव महापुराण कथा वाली कमेटी प्रधान श्रीराम कौशल ,वरिष्ठ उपप्रधान राम चन्द शर्मा, मुख्य सलाहकार डीडी कश्यप, उप प्रधान सुखराम, महासचिव अजित कौशल ,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार कश्यप तथा सलाहकार रोशन लाल कौंडल आदि इस कथा का प्रबंधन व देखरेख करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 मार्च से 14 मार्च तक यह कथा आयोजित की जाएगी। आचार्य शशांक कृष्ण कौशल करसोग को कथा का व्याख्यान करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस बैठक में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत तेज रफ्तार व गलत दिशा में गाड़ी चलाते एक आल्टो कार बस की ड्राइवर साइड में टक्कर मारने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस चालक गोपाल सिंह पुत्र लाल सिंह, गांव कुथाड जिला मंडी ने कहा कि वह बस (एचपी-03बी-6166) को मनाली शिमला रूट पर लेकर जा रहा था, जब बस को लेकर दाड़लामोड से थोड़ा पीछे पहुंचा, तो दाड़ला की तरफ से एक आल्टो गाडी (एचपी-52बी-2882) तेज रफ्तारी से गलत दिशा में आई तथा बस की ड्राईवर साईड मे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को कोई भी चोट नहीं आई। यह हादसा गाडी (एचपी-52बी-2882) के चालक राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव थीरू, जिला मंडी द्वारा गाड़ी को गलत दिशा में तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि तेज रफ्तार व गलत दिशा में गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
रंजीत सिंह। कुनिहार प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से गुफा प्रांगण में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष पर 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा का आयोजन 18 से 28 फरवरी तक किया जाएगा। जिसे धुन्धन अर्की के कथा वाचक ब्यास पंडित नागेश कपिल अपनी मधुरवाणी से श्रोताओं को सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 9 बजे कलश व पुराण यात्रा कुनिहार बाजार से शिव गुफा तक निकाली जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन 1 से 4 बजे तक रहेगा तथा कथा के उपरांत 4 से 6 बजे तक नित्य भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। पहली मार्च को शिवरात्रि पर्व हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति व शम्भू परिवार ने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है। अध्यक्ष ने बताया कि रविवार 13 फरवरी को जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष में दो दिवसीय राम चरित मानस कथा के पाठ का शुभारंभ होगा, जिसे 14 फरवरी जेष्ठ सोमवार हवन व पूजा-अर्चना के साथ विराम दिया जाएगा। इस दिन क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाएगा। इसी दिन सायं 5 बजे शिवरात्रि पर्व पर होने वाली 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा के संदर्भ में बैठक रखी गई है, जिसमें सभी सदस्यों से अपील की गई है कि बैठक में पहुंचकर सभी के विचारों व सुझावों से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
रंजीत सिंह । कुनिहार महाराजा पदम् सिंह मैमोरियल स्टेडियम कुनिहार में एहसास क्लब के सौजन्य चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला वाइस एसोसिएशन क्लब अर्की व दुर्गा क्लब मंडप के मध्य खेला जाएगा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रजा कश्मीर इलेवन व दुर्गा क्लब मंडप के मध्य खेला गया जिसमें दुर्गा क्लब मंडप ने पहले खेलते हुए रजा कश्मीर को 20 ओवरों में 130 रन का लक्ष्य दिया। रजा कश्मीर की पूरी टीम टारगेट का पीछा करते हुए 16.2 ओवरों में दुर्गा क्लब के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई। इस तरह दुर्गा क्लब मंडप ने फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच विक्की रहे जिन्होंने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। आज इस अवसर पर समाज सेवी राजेंद्र ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे, जिन्होंने आयोजकों को खेल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी तथा मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इससे पहले आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कुनिहार पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की सेहत सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसको लेकर 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 80 विद्यार्थियों को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिल गौतम ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु के विद्यार्थियों की सूची तैयार कराई गई, जिसमें 80 विद्यार्थियों को आज कोरोना की दूसरी डोज लगी है। उन्होंने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए हर किसी को टीकाकरण कराना चाहिए। टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र तरीका है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करते रहे, जिससे इस बीमारी की चपेट में न आएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट / कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी- हरिपुर की मासिक बैठक 15 फरवरी को सुबह 11 बजे पेंशनर्ज कार्यालय पट्टाबराबरी में होगी। बैठक बारे जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने बताया कि यह बैठक जनवरी में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था, अब यह बैठक 15 फरवरी को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ सरकार व जिला प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए की जाएगी। अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर मनरेगा औऱ निर्माण मजदूरों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलने वाली शिक्षण छात्रवृत्ति में इस वर्ष से तीन गुणा बृद्धि की है। जिसके चलते अब पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले लड़के व लड़की को 8400 रु वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। नॉवीं से दस जमा कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को 12 हज़ार रुपये वार्षिक तथा बीए/बी एस सीबी काम या इसके समकक्ष शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को 36 हज़ार रुपये मिलेंगे।स्नातकोत्तर डिग्री करने वालों को 60 हज़ार रुपये वार्षिक तथा एक या दो साल का डिप्लोमा कोर्स करने वाले बच्चों को 48 हज़ार रुपये तथा पोलिटेकनिक करने वाले बच्चों को 60 हज़ार रुपये वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। इंजीनियरिंग, एमबीबीएस औऱ पीएचडी तथा रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख बीस हजार रुपये वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। इसके अलावा होस्टल में रहने वाले बच्चों को 15 से बीस हजार रुपये वार्षिक इसके अलावा सहायता मिलेगी। मनरेगा व निर्माण मज़दूर फेडरेशन के राज्य महासचिव तथा पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी यूनियन ने धर्मपुर विकास खण्ड में दस हजार मजदूरों को पिछले सात सालों में बोर्ड का सदस्य बनाया है जिन्हें ये सहायता राशी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यूनियन ने वर्ष 2020 में जिन मज़दूरों ने यूनियन के माध्यम से आवेदन किया था उनकी छात्रवृति की राशी बोर्ड से स्वीकृत होना शुरू हो गई है, जो लंबे समय राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण रुकी हुई थी।यूनियन ने रुके हुए सभी लाभ जारी करने के लिए 2 दिसंबर को बोर्ड कार्यालय शिमला पर प्रदर्शन भी किया था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रम एवं कामगार बोर्ड के चेयरमैन व किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश बबली से दाड़लाघाट झरना भोजनालय में मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दाड़लाघाट पहुँचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश बबली ने कामगार बोर्ड के बारे में जानकारी दी और बोर्ड योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं का हर मजदूर वर्ग को लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, किसान मोर्चा अर्की के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा जिला मीडिया सचिव नागेंदर कौशल,पवन गौतम मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी के प्रधान जीआर भारद्वाज ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि संस्था पिछले करीब आठ वर्षों से प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत डे केयर सेंटर चला रही है। जिसमे लोग फिजियोथैरेपी का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन किसी कारण वश इस डे केयर सेंटर के पद पर तैनात प्रबंधक एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। जीआर भारद्वाज ने बताया कि संस्था ने निर्णय लिया है कि जल्द ही इस पद को भरकर नियमित सेवाएं शुरू कर दी जायँगी। उन्होने इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक व्यक्तियों से अपना आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव के साथ संस्था के प्रधान को 18 फरवरी तक भेजने का आग्रह किया हैं। संस्था जल्द ही इस पद को भरकर डे केयर सेंटर की सुविधाएं लोगों को नियमित कर देगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार विधायक संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। अर्की कांग्रेस सोसल मीडिया प्रभारी जयपाल योगिराज ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक 14 फरवरी को लोक निर्माण विभाग कुनिहार के विश्राम गृह में दोपहर ठीक 2 बजे पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक से मिले व उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ राजगढ़ पुलिस थाना की एक टीम ने एक व्यक्ति से लगभग 7 लीटर कच्ची शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कामयाबी पुलिस को उस समय मिली, जब पुलिस थाना राजगढ़ की एक टीम अमर दत एएसआई की अगवाई मे राजगढ़-नौहराधार सड़क पर दीदग के आसपास सामान्य गश्त पर थी, तो एक सड़क चलते एक व्यक्ति को पुलिस ने रुकने को कहा, तो उसने भागने की कोशिश की, मगर पुलिस दल ने उसे मौका से फरार नहीं होने दिया और उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से लगभग 7 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट मे 15 से 18 साल के प्रशिक्षुओं को कोविड से बचाव हेतु वैक्सीनेशन हुई। इस दौरान 28 प्रशिक्षुओं को यह डोज़ लगाई गई। इस वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन ईएसआई हॉस्पिटल दाड़लाघाट के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर चार प्रशिक्षुओं को पहली कोविड की खुराक और 24 प्रशिक्षुओं को दूसरी खुराक दी गई। इस ड्राइव में आशा वर्कर अनीता कुमारी, प्रेरणा, कम्युनिटी हैल्थ वर्कर अनुराधा शर्मा ने वैक्सीनेशन का काम किया। प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने हैल्थ वर्कर्स का धन्यवाद किया और इस के साथ अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन पर काम हो गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार से बारहवीं कक्षा विज्ञान संकाय की छात्रा तारिणी ठाकुर का एमबीबीएस ड़ा० राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल महाविद्यालय टांडा जिला काँगड़ा में चयन होने पर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है की इस वर्ष विद्यालय से विज्ञान संकाय की छात्रा तारिणी ठाकुर का एमबीबीएस में चयन हुआ है I उन्होंने कहा की तारिणी ठाकुर बहुत ही मेहनती छात्रा है उसी की कड़ी मेहनत, अध्यापकों के मार्ग दर्शन व् माता पिता के आशीर्वाद से उसका चयन एमबीबीएस में हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस विद्यालय से कई छात्रों का एमबीबीएस चयन हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए छात्रा तारिणी ठाकुर तथा उसके पिता राजेंदर ठाकुर व् माता अरुणा ठाकुर, अध्यापक वर्ग और विद्यालय प्रधानाचार्य को बधाई दी I उन्होंने बताया की तारिणी ठाकुर शैक्षणिक क्षेत्र के साथ साथ सह-पाठ्यक्रम,अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी बड़ चढ़ कर भाग लेती थी I तारिणी ठाकुर का छात्र विज्ञान सम्मेलन, एनएसएस, लायन एको क्लब आदि इकाईओं में उम्दा प्रदर्शन रहा और अनेको खिताबो को अपने नाम कर विद्यालय का, माता –पिता व् इलाके का नाम रोशन किया है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया इस उपलब्धि से विद्यालय में ख़ुशी के लहर है और तारिणी ठाकुर ने विद्यालय और इलाके का पुरे राज्य में नाम रोशन किया है I विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने तारिणी ठाकुर को एमबीबीएस में चयन होने पर बहुत बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की I उन्होंने कहा की तारिणी ठाकुर ने विद्यालय का , माता –पिता का, अपने गुरुवों का और इलाके का नाम रोशन किया है I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर और सभी सदस्यों ने तारिणी ठाकुर काएमबीबीएस में चयन होने पर तारिणी ठाकुर और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है कि यह बच्चे शिक्षा जगत के हर क्षेत्र में विद्यालय का और इलाके का नाम रोशन कर रहे है I
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार (सोलन) सीएंडवी अध्यापक संघ चिरकाल से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को भारत सरकार के "भारत राजपत्र" के अधीन शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की अधिसूचना के अन्तर्गत विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कुछ मापदंड/पात्रता नियम तय किये हैं। इन सभी मापदण्डों का विस्तृत आलेख राजपत्र की अधिसूचना 23/08 /2010 संख्या नई दिल्ली अगस्त 25, /2010 / BHADRA 3.1932 में किया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार पैरा नम्बर (1) और पैरा नम्बर (2) में पात्रता निर्धारण के साथ विभाग में नियुक्त होने वाले अध्यापकों को तीन श्रेणियीं में विभक्त किया गया है। (1) 3 सितंबर 2001 से पहले नियुक्त अध्यापक (2) 3 सितंबर 2001 से 1 जनवरी 2012 तक नियुक्त अध्यापक। (3) 1 जनवरी 2012 के बाद नियुक्त होने वाले अध्यापक। उपरोक्त तीनो श्रेणियों के लिये इस अधिसूचना के पैरा नम्बर 2 और 4 में वांछनीय और अनिवार्य योग्यता निर्धारण किया गया है कि 23/08 /2001 से पहले कार्यरत अध्यापकों की योग्यता को प्रथम नियुक्ति के समय वांछनीय योग्यता को ही टीजीटी पदनाम हेतु यथावत समझा जाएगा और उन्हें कोई भी विशेष शिक्षण - प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता नही है। 3 सितंबर से 1 जनवरी 2012 के मध्य विभाग में सेवारत अध्यापकों को सरकारी स्तर पर छः महीने का दूरवर्ती विशेष अध्यापक पात्रता प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। जनवरी 2012 के बाद नियुक्त सभी अध्यापकों को बीएड होना अनिवार्य है। अब हिमाचल प्रदेश में निशुल्क शिक्षा और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 शिक्षा नीति का पालन किया जा रहा है और इस नीति में किये गए प्रावधानों के अनुसार ही विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति की जा रहा है, ऐसा जवाब संघ को इस मांग के संदर्भ में विभाग के उच्चाधिकारियों से बार बार दिया जा रहा है,जबकि विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की दिशा और दशा कुछ और है। अभी भी हमारे वर्ग को इस अधिसूचना में वर्णित और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार योग्यता पूरी रखने के बाद भी पद नाम नही दिया गया है। सीएन्डवी प्रदेश राज्य अध्यक्ष दुर्गा नद शास्त्री ने यंहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा,कि संघ सरकार से विनम्र आग्रह करता है कि आप हिंदी और संस्कृत अध्यापकों को इस अधिसूचना की अनुपालना करते हुए टीजीटी पदनाम देने का प्रवधान करे अधिसूचना में किये गए प्रावधानों के अनुसार ही विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को पद नाम देने की भी व्यवस्था करें या अनुभव के आधार पर विशेष व्यवस्था कर इन सभी अध्यापकों को टीजीटी पदनाम प्रदान करे। ताकि वर्षों से एक सम्मान जनक पद की आस लगाए बैठे हजारों हिंदी - संस्कृत अध्यापक टी० जी० टी० पद नाम प्राप्त कर अपनी पदोन्नति की राह प्रशस्त कर सकें। समस्त राज्य के हिंदी,संस्कृत अध्यापक प्रदेश सरकार की ओर ऐसे निहार रहे हैं जैसे प्यासा पपीहा बादलों को निहारता है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री व माननीय शिक्षा मंत्री इस मामले पर गम्भीरता से विचार करेंगे और संघ की इस मांग पर संघ को एक अमूल्य भेंट दे कर कृतार्थ करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के नेतृत्व में कई गतिविधियों में भाग लिया। कैडेट सुष्मिता ने स्वतंत्रता हमने कैसे पाई विषय पर भाषण दिया। कैडेट्स सुष्मिता, नम्रता, हेमलता, जागृति, राकेश, वेदांश, गिरीश, एंजेल व हिमांशी आदि ने विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति पर सुंदर रंगोली बनाकर देश प्रेम के लिए प्रेरित किया। कैडेट यश, केतन, सागर, चेतन तथा सुजल ने मनमोहक देशभक्ति पर चित्रकला बनाई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, जागृति, जितेंद्र चंदेल, अनिता, नीलम, सुषम व नरेंद्र कुमार ने कैडेट्स के कार्य की खूब सराहना की।
विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत आज सोलन तहसील परिसर स्थित ईवीएम भण्डारण कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन का भण्डारण किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बीईएल फैक्टरी बैंगलूरू से एम-3 ईवीएम मशीन के 654 बैलेट यूनिट तथा 467 कन्ट्रोल यूनिट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सोलन लाए गए। तदोपरान्त तहसील परिसर स्थित ईवीएम भण्डारण कक्ष को विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में खोला गया। इसमें इन ईवीएम कन्ट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट का भण्डारण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया के जिला सचिव अनूप पराशर, शहरी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कंचन राणा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव,निर्वाचन विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
सरकार द्वारा बनाई जा रही पॉलिसी का किया समर्थन फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन सोलन में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने "सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन" का गठन किया है और इसकी कार्यकारिणी चुनी गई है। कुल 38 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई है, जिसमें विशाल वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन के प्रधान विशाल वर्मा ने कहा कि इस एसोसिएशन के सदस्य अपनी पुरानी संस्थाओं के साथ जुड़े रहेंगे और इस संगठन का उद्देश्य सिर्फ डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रयास करना रहेगा। इस दौरान सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाई जा रही पॉलिसी का समर्थन किया गया, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही एक शर्त को इसमें से हटाने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि इस नीति में सरकार द्वारा उसी संस्थान को मान्यता देने की बात कही गई है, जिनका अपना पोर्टल हो और दो साल पूरे कर लिए गए हो। सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन मांग करती है कि दो साल पूरा करने की शर्त को हटाकर पहले से पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकार और उनके नए पोर्टल को मान्यता दी जाए। विशाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जिला भर से डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार सदस्य बनने से रह गए है, उन्हें जल्द ही सदस्यता दी जाएगी। इससे पहले सोलन में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने मिलकर सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाई जा रही पॉलिसी को लेकर बैठक की। इस दौरान सरकार द्वारा बनाई जा रही पॉलिसी का समर्थन किया गया और निर्णय लिया गया कि इसे हिमाचल वेब मीडिया एसोसिएशन के साथ ही समबद्धता दी जाए। इसके साथ ही यह भी निष्कर्ष निकला कि कुछ बदलावों के साथ पत्रकार सरकार द्वारा लागू की जाने वाली पॉलिसी का समर्थन करेंगे। ये है कार्यकारिणी में शामिल सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में अमरप्रीत सिंह को वरिष्ठ उप-प्रधान, मनप्रीत व दीपक को उप-प्रधान, अजय भट्टी को महासचिव, योगेश शर्मा को संगठन सचिव, वासु मदान को सह सचिव, अशोक वर्धन को कोषाध्यक्ष, की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में ज्ञान सुमन, नरेश पाल, यशपाल कपूर, अमित डोभाल, पुनीत वर्मा, मोहन चौहान, भूपेंद्र ठाकुर, संजय हिंदवान, सुखदर्शन ठाकुर, राजेश, पूनम, रविंदर पंवर, दयाराम कश्यप, रविंदर कौर, विवेक वर्मा, संजय जोशी, मोहन ठाकुर, नमन गोयल, पूजा वर्मा,कृतिका शामिल हैं। बीबीएन से आदित्य चड्डा, सुरेन्द्र सोनी, अनवर हुसैन और अजय रत्न, कुठाड से राजीव, अर्की से योगेश शर्मा, राकेश को इसका सदस्य बनाया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट पुलिस थाना बागा के अंर्तगत अल्ट्राटेक बागा में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्ट्राटेक कॉलोनी में प्रशासनिक प्रबंधक प्रदीप कुमार आहलुवालिया पुत्र सुखदेव आहलुवालिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि अल्ट्राटेक बागा के टनल ईस्ट पर स्थित आउट वे ब्रिज पर कांटे का वजन सत्यापित करने के लिए 50 किलो के 120 बाट रखे थे, जिन्हें 25 नवंबर, 2021 को चेक किया गया था, तो पुरे 120 बाट (बट्टे) वहां पड़े थे,उसके उपरांत 2 फरवरी 2022 को जब अन्य स्थान पर बाट की आवश्यकता हुई, तो वहां पर सिर्फ 45 बाट ही मिले और शेष 75 बाट वहां से गायब पाए गए। वे ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को चैक करने पर पाया गया कि एक ट्रक एचपी-11-5104 आउट वे ब्रिज के पास लगा। जिसमें सवार ड्राईवर व अन्य व्यक्तियों के द्वारा वे ब्रिज के नीचे से बाट चुराकर उपरोक्त ट्रक में डालकर ले जाए गए। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 379,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के बाड़ीधार, चौरटू, सरयांज, घनागुघाट, शिवनगर, कराडाघाट, शावग, कठपोल टिब्बा, ध्यानपुर, कांगरीधार सहित हरसंग धार में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी देखने को मिली। वहीं, दूसरी ओर दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्राें में बर्फ के फाहे बीच-बीच में गिरते हुए नजर आए। वहीं, बीच बीच में बारिश का दौर भी जारी रहा। गौर रहे तकरीबन एक सप्ताह बीत जाने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बारिश के साथ बर्फ के फाहे भी देखने को मिल रहे हैं। लोग कई वर्षों बाद इस नजारे को देखने के लिए लालायित हो रहे हैं। इस दौरान बर्फ देखने के लिए ग्रामीणों ने जहां बाड़ीधार व शिवनगर, घनागुघाट जाकर आनंद लिया। वहीं, पिछले कल से हो रही बारिश से जहां ठंडक बढ़ गई, तो साथ ही साथ ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फ से तापमान में गिरावट भी देखने को आई है। बाजारों में लोगों की चहलकदमी भी कम ही देखने को मिली। स्थानीय लोग मुकेश, अनिल, दीपराम, कमलेश, बिज्जू, दिलाराम, कब्बू,पिंकू व दीपक वशिष्ट आदि का कहना है कि इस बार यहां पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहीं, मौसम में तापमान की गिरावट से लोग कमरों में दुबके रहे, तो युवा और बच्चे बर्फ में मस्ती करते नजर आए। लोगों के अनुसार यदि रबी फसलों की बात की जाए, तो गेहूं मटर जैसी फसलों के लिए यह बर्फबारी काफी हद तक फायदेमंद मानी जा रही है। कुल मिलाकर फरवरी माह की शुरुआत कई वर्षों पश्चात स्थानीय लोगों को बर्फ के रूप में खुशी की सौगात लाई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन मे विश्व कैंसर दिवस के मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रवक्ता जीव विज्ञान नीलम शुक्ला ने विश्व कैंसर दिवस पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।नीलम ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय में कैंसर एक महामारी की तरह फ़ैल रहा है।यह कोशिकाओं का अनियंत्रित रूप से विभाजित होना है।ये अनुवांशिक,रेडिएशन,कैमिकल का अधिक प्रयोग और प्लास्टिक का उपयोग करने से हो सकता है तथा ये फूड पाइप,स्किन,फेफड़ों का व ब्लड कैंसर हो सकता है।कैंसर हर आयु के वर्ग को प्रभावित करता है।साथ में बताया कि सभी कैंसर मृत्यु का कारण नहीं बनते है परंतु कुछ कैंसर घातक होते है।विशेषकर ब्लड कैंसर किसी भी प्रकार का लक्षण नजर आने पर हमें डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,राकेश कुमार,धनी राम,अमर सिंह वर्मा,नरेंद्र लाल,विनोद कुमार,नरेंद्र कुमार,धर्म दत्त,सुमन,अनिता कौंडल,सुरेन्द्र कुमार,मदन लाल शर्मा,प्रवीण कुमार,वीना,मुकेश कुमार,रेखा,विजय कुमार,जागृति,रेणुका,नीलम शुक्ला,सुषमा,किरण बाला,नीलम ठाकुर,मंजू,जितेंद्र चंदेल,रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पैन्शनरज व वैलफेयर एसोसिएसन उप इकाई कुनिहार का द्विवार्षिक आमसभा का आयोजन एवरग्रीन होटल कुनिहार के सभागार मे किया गया जिसमे भारी बारिस के बावजुद भी बहुत अधिक संख्या में सदस्यों ने भाग लिया । सभा की अध्यक्षता ई.रत्न तनवर ने की जबकि एसोसिएशन की राज्यस्तरीय कमेटी के उपप्रधान ई. जे सी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक संघ पट्टा बरावरी व हरीपुर इकाई के अध्यक्ष डी.डी कश्यप , महासचिव जगदेव गर्ग व सलाहकार रोशन कौंडल ने विशेष अतिथि व आबजर्वर के रुप मे उपस्थित हुए। आगन्तुक मेहमानों का पदाधिकरियो द्वारा टोपी पहना कर स्वागत व सम्मान किया गया। 3 फरवरी 2022 को निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पुर्ण होने पर सभा के महासचिव आर एन कश्यप ने पिछले दो वर्षों के दौरान सभा द्वारा किए गए कार्यो का ब्योरा सम्माननीय सदस्यो के सम्मुख रखा। इसके साथ ही वित्त सचिव ई. रुपेन्द्र कौशल ने दो वर्षो का वित्त का लेखा जोखा हाऊस के सामने प्रस्तुत किया। जो कि हाउस ने वायस वोट से पास कर दिया। सभा में उपस्थित सभी मेहमानो तथा पदाधिकारीयों द्वारा उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करने के उपरान्त निवर्तमान अध्यक्ष ई. रत्न तनवर ने सभा की 2020 - 22 की कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान करने के उपरान्त डी डी. कश्यप व उनकी टीम को नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया। उपस्थित जनसमूह ने आगामी दो वर्षो के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से करते हुए ई. रत्न तनवर को पुनः एक बार फिर से इकाई अध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त ई. रुपेन्द्र कौशल वरिष्ठ उपप्रधान , रूपरामपाल , शीशराम , व सुनील कुमार उपप्रधान , आर एन कश्यप महासचिव , दलबीर सिंह वित्तसचिव , ललित सेन संगठन सचिव , ई आर पी तनवार मुख्य सलाहकार व सन्तराम कश्यप को लेखा परीक्षक के पद पर चुना गया । कार्यकारिणी सदस्यों के रुप मे सोहन लाल, रामप्रकाश ठाकुर , रोशनलाल . प्रेमसिंह चौहान, ओमीदत शान्डिल , व रोशन लाल शर्मा को चुना गया। अध्यक्ष ई. रत्न तनवर ने नई कार्यकारिणी की ओर से सभी सदस्यो को आशवस्त करते हुए कहा कि वे पेंशनरों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोडेगें तथा उन्होंने जो उन पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
अविनाश चौहान। अंब हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा व चिंतपूर्णी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बलबीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह द्वारा निखिल राणा निवासी अंब को नगर पंचायत अंब के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निखिल राणा ने इस नियुक्ति पर भाजपा चिंतपूर्णी के लोकप्रिय विधायक बलबीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, समस्त भाजपा मंडल चिंतपूर्णी व भाजपा युवा मोर्चा चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा सहित सभी का आभार जताया है। निखिल राणा ने कहा कि उन्हें ये जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई है, इस जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी व मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनायों को जन जन तक पहुंचाएंगे। निखिल राणा ने कहा कि अम्ब शहरी इकाई की कार्यकारिणी जल्द ही गठित करके आगामी चुनावों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन को स्वछता श्रेणी के प्रथम स्थान पर लाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। घर द्वार से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है और लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। हालांकि नगर निगम के आगे कई चुनौतियां हैं, जिसमें पर्याप्त सफाई कर्मचारी न होना भी एक बड़ी वजह है। खैर नगर निगम दावा कर रही है कि इस वर्ष नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को कूड़ा मुक्त कर तस्वीर बदल दी जाएगी और विकास के आयाम स्थपित होंगे। नगर निगम क मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया की मॉल रोड और मुख्य बाजारों में राहगीरों के लिए छोटे कूड़ेदान लगाए जाएंगे, जिससे मॉलरोड व अधिकांश व्यस्तम क्षेत्रों में गंदगी न फैले।
सोलन। पड़ोसी जनपद शिमला की कुपवी तहसाल की धार चांदना पंचायत के भावत क्षेत्र में 22 साल की सरिता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है। परिवार उसे निजी कार में राजगढ़ से होते हुए सोलन पहुंचने का सफ र शुरू करता है। हल्की हल्की बर्फबारी शुरू होती है। लेकिन चाडऩा के समीप पहुंचते ही कार के पहिए जाम हो जाते हैं। क्योंकि बर्फबारी के कारण हरिपुरधार-सोलन मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। बर्फबारी के चलते गर्भवती का प्रसव कार में ही करना पड़ता है। इसी बीच प्रसव पीड़ा भी तेज होती जाती है। ऐसे में परिवार को 108 के ईएमटी बलबीर का कांटेक्ट नंबर मिल जाता है। वो 108 में प्रसूति करवाने के माहिर भी माने जाते हैं। इत्तफाकन डयूटी के बाद बलबीर घर पर ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंच जाते हैं। स्थिति ऐसी थी कि नजदीक ही सीएचसी चाडऩा तक भी पहुंचाना कठिन हो रहा था। तुरंत ही कार में ही डिलीवरी करवाने का निर्णय लिया गया। दोपहर 1 बजे सरिता पत्नी लाल सिंह की गोद में बेटी की किलकारी गूंज उठी। इसी बीच सी.एच.सी चाडऩा में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो चुकी थी। तुरंत ही सीएचसी के प्रभारी डा. मनजीत ने जच्चा व बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाने में भूमिका निभाई। नन्ही परी व मां के स्वास्थ्य लाभ के लिए टीम में डा. शोभित, हैल्थ वर्कर इन्द्रपाल, फ ार्मासिस्ट अंजना शर्मा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शकुंतला की भी भूमिका प्रशंसनीय रही। उधर सी.एच.सी चाडऩा के प्रभारी डा. मनजीत ने बताया कि यह एक हाई रिस्क डिलीवरी थी। महिला का कई बार पहले गर्भपात हो चुका था। कोई भी लेटेस्ट अल्ट्रा साउंड उपलब्ध नहीं था जिससे गर्भ में शिशु से जुड़ी जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि जच्चा व बच्चा स्थिर हैं। गौरतलब है कि संगड़ाह उपमंडल में भारी हिमपात के कारण आम जन जीवन खासा प्रभावित हो गया है। इसी बीच हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि सरकार इस क्षेत्र को स्नो बाउंड एरिया घोषित नहीं करती है। हरिपुरधार से नौहराधार रोड की बहाली के लिए स्नो कटर तो सपने के बराबर है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एनएसयूआई सोलन के जिलाध्यक्ष तुषार सिंह स्तान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब चुनाव में भोलथ विधानसभा का समन्वयक निकयुक्त किया गया। तुषार सिंह स्तान सोलन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हैं और पिछले 9 वर्षों से एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी तुषार कई चुनावों में काम कर चुके हैं, जैसे कि धर्मशाला उपचुनाव, सोलन नगर निगम चुनाव और हाल ही मे हुए जुब्बल नावर कोठखाई के उपचुनाव में भी कार्य किया। जिसमें सोलन नगर निगम चुनाव और जुब्बल नावर कोटखाई के उपचुनावों में कांग्रेस का परचम लहराया है और अब पंजाब के आम चुनाव है और तुषार की कार्यशैली को देखते हुए तुषार स्तान पंजाब की भोलथ विधानसभा का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए तुषार स्तान ने अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर का धन्यवाद किया।
रनजीत सिंह । कुनिहार एसवीएन विद्यालय कुनिहार के छात्र मुकुल पाल ने विद्यालय की नींव में एक और स्वर्ण पत्थर जोड़ इसे और मजबूत बना दिया है। मुकुल पाल पुत्र जगमोहन सिंह पाल गांव डूमैहर, जिसका चयन एमबीबीएस के तहत लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी में हुआ है। मुकुल एसवीएन विद्यालय का नर्सरी से प्लस टू तक का विद्यार्थी रहा है, जिसने हर बार अपनी काबिलियत से अध्यापकों व अपने अभिभावकों का सिर ऊंचा किया है। ये पहले भी दो बार मेरिट स्कॉलरशिप प्राप्त कर चुके हैं और इस बार एमबीबीएस में प्रवेश पाकर एक बार फिर इन्होंने अपनी काबिलियत को साबित किया। बातचीत में मुकुल ने बताया कि वह डॉक्टर बन अपने माता-पिता के सपने को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय एसवीएन स्कूल के सभी अध्यापकों को दिया, जिन्होंने हर विषय में विस्तृत रूप से ज्ञान प्रदान कर हमेशा उनका मार्गदर्शन किया और अपने माता-पिता को धन्यवाद दिया, जिनके शुभ-आशीर्वाद से वो आज इस सफलता को प्राप्त कर पाए हैं। उनकी इस सफलता से पुरे एसवीएन स्कूल में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने मुकुल पाल को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह सफलता की सीढ़ीयों पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। साथ ही विद्यालय के अन्य विद्याार्थियों को संदेश दिया कि उन्हें भी मुकुल पाल जैसा दृढ़- निश्चयी और महत्वाकांक्षावान होना चाहिए।
दाड़लाघाट। केंद्र सरकार के बजट 2022 के ऊपर अर्की विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी चौहान कृष्णा ने कहा कि बजट में आम आदमी व मिडल क्लास को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार से किसी बड़े प्रोजेक्ट को नहीं मिली झंडी,सिर्फ रोपवे हिमाचल प्रदेश की सड़कों नेशनल हाईवे के बनाने व मुरम्मत की मंजूरी मिली है।उन्होंने कहा कि डिजिटल करेंसी क्रिप्टोकरंसी से कमाई पर 30% टैक्स लगाकर युवा पीढ़ी को निराश किया। उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरंसी की कमाई पर सरकार 1% टीडीएस 2022 और 2023 की बजट से सरकार की मंशा एकदम साफ है कि सरकार में सिर्फ अपना कमाई का रास्ता साफ किया है और आम व्यक्ति को सिर्फ निराशा हाथ में लगी है इस बजट में हिमाचल प्रदेश सरकार को बहुत सी उम्मीदें थी,लेकिन यह बजट उम्मीदों से परे रहा है अभी हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली के दौरे पर थे लेकिन अब इस बजट में ना तो ऊना रेलवे मेट्रो लाइन के लिए कोई मंजूरी मिली ना ही अन्य कोई बड़ी योजना। चौहान कृष्णा ने कहा कि अगर टैक्स में कुछ कमी मिल जाती तो आम आदमी,मिडिल क्लास थोड़ा कम उदास होता और साथ में पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों की वजह से आम आदमी की कमर वैसे ही टूट चुकी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत बागा के गांव बागा में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विशेष तौर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्की मंडल के सचिव डीआर चौहान ने की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एलईडी के माध्यम से आत्म निर्भर व्यवस्था पर गांव बागा के लोगों ने उद्बोधन सुना। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय नंद शर्मा, किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, जिला सचिव राकेश गौतम, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष महेंद्र, प्रधान मांगल उर्मिला, उपप्रधान मांगल सीताराम, चंपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य हेमराज, प्रेम, मंडल सचिव डीआर चौहान, मस्त राम, दितु राम, श्याम लाल, पवन, छांगू राम, प्रेम कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्की जगदीश्वर शुक्ला, प्रेम, राजकुमार शर्मा, धर्मपाल धर्मा व राजेश सहित बागा पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।
रनजीत ठाकुर। कुनिहार एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से कुनिहार के महाराजा पदमसिंह मेमोरियल स्टेडियम में चल रही हिम एकादश क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को आखिरी दो क्वाटर फाइनल मैच खेले गए, जिसमे पहला क्वाटर फाइनल मैच कमांडो सोलन व दुर्गा क्लब मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें दुर्गा क्लब मंडल ने पहले बल्लेबाजी करके कमांडो सोलन के सामने 124 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को कमांडो सोलन ने सधी हुई शुरुवात की पवन और लकी की आखरी ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी ने कमांडो को लक्ष्य से दूर कर दिया और दुर्गा क्लब मंडल के पवन ने 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और उन्हें मेंन ऑफ़ दि मैच से सम्मानित किया, सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आखिरी क्वाटर फाइनल मैच वाइन्स एसोसिएशन व रोयाल स्ट्राइक्र दौंटी के मध्य खेला गया, जिसमें वाइन्स एसोसिएशन ने 144 रन बनाय और दौन्ती के सामने 145 का लक्षय रखा, जिसमें वाइन्स एसोसियेश ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बल्लेबाज अनुज ने 45,रन का योगदान दिया मैच काफी रोमांचकारी रहा, जिसमे अंत में वाइन्स एसोसिएशन ने जित्त दर्ज की और अनुज को मैन ऑफ दि मैच के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य देवेंन्द्र तनवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। मुख्यातिथि ने आयोजको को बधाई दी व इस तरह युवाओं के लिए खेल आयोजनों की सराहना की। इस दौरान दलजीत सिंह कंवर, राहुल कंवर, मनीष, विनीत, हरजिन्दर ठाकुर, सुनील ठाकुर, रिशु व हैपी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
बी बी एन : फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज व लघु उद्योग भारती के हिमाचल प्रदेश यूनिट के वरिष्ठ पदाधिकारी व क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने मंगलवार को केंद्रीय सरकार द्वारा पेश किये केंद्रीय बजट की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए कहा कि कोविड महामारी के दौरान देश का प्रत्येक वर्ग प्रभावित हुआ जिसमें लघु, माध्यम उद्योग और फार्मा उद्योग को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। केंद्रीय सरकार ने इस मुश्किल की घड़ी में इन उद्योगों को कर्ज़ प्रदान कर राहत प्रदान की यही कारण रहा कि यह उद्योग सेवायें प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार की मदद के कारण ही संभव हुआ कि भारत का फार्मा उद्योग विश्व भर में तीसरे स्थान पर आ गया है। कोरोना महामारी के दौरान भारत सरकार की नीतियों के कारण जहाँ भारत को विश्व की फार्मेसी कहा जाने लगा वहीं सरकार के टीकाकरण अभियान की उपलब्धि है कि देश में कोविड महामारी उतनी जानलेवा नहीं हुई जितनी विदेश में रही। टीकाकरण के कारण देश में कोविड एक फ्लू मात्र हो चला है। सुमित सिंगला ने केंद्रीय बजट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2022 के यूनियन बजट में सरकार ने विदेशों पर भारतीय फार्मा उद्योग की 80 से 100 प्रतिशत निर्भरता को भांपते हुए एक हाई लेवल समिति का गठन कर उसके सुझावों को जिनमें क्रिटिकल बल्क ड्रग्स के देश के भीतर ही निर्माण को उत्साहित करने पर बल दिया गया है। इसके लिए बजट में प्रमोशन लिंक्ड इंसेंटिव सिस्टम को लागू किया गया है जिसके अधीन बायो फार्मास्युटिकल्स, ए पी आई, के एस एम ड्रग्स व इंटर मेडिएट ( तीन श्रेणियों) मेडिकल मशीनरी पर देश के भीतर निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु 3420 करोड़ की योजना रखी है जोकि 6 वर्षो के निर्माण में बढ़ोतरी को देखते हुए उद्योग को इंसेंटिव के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना में क्रिटिकल ए पी आई, का निर्माण देश के भीतर करने हेतु अलग से 6940 करोड़ रूपये आगामी 8 वर्षों में आरक्षित हैं। यह योजना देश के 13 सेक्टर में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भारतीय उद्योग को केंद्रीय सरकार का समर्थन देने हेतु आरक्षित किए गए 1.97 लाख करोड़ रूपये के अंतर्गत किये गए हैं। सुमित सिंगला ने कहा कि भारत सरकार की नीतियों के कारण भारतीय फार्मा उद्योग विश्व में तीसरे स्थान पर आ पहुंचा है जो कि 24.4 यू एस बिलियन डॉलर का स्तर पार कर चुका है जिसका विश्व भर के फार्मा उद्योग में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गयी है। यही कारण है कि गत कोरोना काल में फार्मा सेक्टर निवेश 200 प्रतिशत भड़कर 4413 करोड़ का हो गया है जोकि 53 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट में आम जनता के लिए दवाओं के रेट कम करने की योजना के संदर्भ में सुमित सिंगला ने कहा कि सरकार द्वारा नेशनल फार्मा प्राइस अथॉरिटी ( एन पी पी ए ) का गठन करना एक सराहनीय कदम है जिसमें 355 दवाओं और 886 फ़ॉर्मूलेशन्स जिनमें आवश्यक दवाएं शामिल हैं के रेट इस संस्था द्वारा निर्धारित किये जायेंगे जिनमें रएमडीसीवीर जैसे दवा, ऑक्सीजन भी शामिल है. उन्होने कहा कि देश में फार्मा के कच्चे माल पर ब्लैक मार्केटिंग करने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फार्मा जगत को जी एस टी में भी राहत प्रदान की जानी चाहिए जिसमें फार्मा के कच्चे माल पर जहाँ 18 प्रतिशत जी एस टी लगता है वहीँ बने माल पर 12 प्रतिशत जी एस टी लगता है जिससे 6 प्रतिशत का फर्क रिफंड के समय उद्योग को वित्तीय रूप में प्रभाव पड़ता है जिससे एक सामान किये जाने से इस समस्या से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कच्चे माल जिनमें फॉयल, पैकेजिंग , गत्ता, पी वी सी व् अलुमिनिमूम फॉयल पर 50 से 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दवाओं को महंगा करने का कारन बनती है। इसी प्रकार प्राइस कंट्रोल वाली दवाएं जैसे पेरासिटामोल व अज़िथ्रोमुसिन शामिल हैं के कच्चे माल के रेट भी कण्ट्रोल प्राइस पर किये जाएं।
विद्युत विभाग द्वारा प्रतिमाह बिजली मीटर की रीडिंग न करना यानि कि बिजली के बिल कई महिने बाद आने से दाड़लाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत चाखड़ के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रदेश सरकार व विद्युत विभाग के अधिकारियों से प्रतिमाह बिजली के बिल समय से मिलने को लेकर आग्रह किया है। ग्राम पंचायत चाखड़ के उपप्रधान मनसा राम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ता, परिवारों को 60 यूनिट बिजली मुफ्त में दिए जाने की घोषणा का स्वगात किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के अनुसार हिमाचल प्रदेश के हर परिवार को 60 यूनिट तक प्रति महीना बिजली की फ्री तथा 125 यूनिट तक प्रति महीना 1 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा कर दी गयी है और जल्द ही इसकी अधिसूचना भी हो जाएगी, परंतु विडंबना तो यह है कि विद्युत विभाग कुंभकरण की नींद सोया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार को लाभ कैसे मिलेगा जब तक मीटर की रीडिंग लगातार प्रतिमाह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा दो माह के बाद मीटर की रीडिंग लेने ठेकेदार के आदमी को भेजा जाता है जिससे मीटर की रीडिंग डबल हो जाती है, जिस कारण फ्री बिजली तो दूर की बात है लोगो को डबल चार्जेज देने पड़ते है। उन्होंने कहा कि 2020 में पंचायत चाखड़ की तरफ से एक शिकायत विद्युत विभाग से की गयी थी कि चार-चार महीने बाद जब रीडिंग लेने ठेकेदार के आदमी आते हैं, तो एक साथ टैरिफ बढ़ने के कारण कोई भी गरीब परिवार भारी भरकम बिल देने में असमर्थ हो जाते हैं, उन्होंने कहा कि उस समय विभाग में स्टाफ कम होने का बहाना बनाया गया था। उपप्रधान मनसा राम ठाकुर ने कहा कि विभाग समय से बिजली के बिल अदा करे, क्योंकि अब मामला फ्री बिजली का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की जैसे ही अधिसूचना होती है उसके बाद विभाग जल्द से सरकार के आदेशों की अनुपालना करते हुए बिजली मीटर की रीडिंग प्रतिमाह करवाएं, अन्यथा जनता के आक्रोश को भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से अनुरोध है कि उपरोक्त विसँगति को दुरुस्त करे, ताकि सरकारी योजना का गरीब को लाभ मिल सके और भविष्य में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा से लोगों को वंचित न रहना पड़े। जब इस बारे सहायक अभियंता विद्युत विभाग दाडलाघाट रविन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होने बताया कि सरकार द्वारा जो 60 यूनिट प्रतिमाह का बिल माफ करने की बात की गई है, उसके तहत 60 यूनिट तक बिल माफ होंगे, बिल चाहे 2 महीने बाद ही आए। अगर माह में 60 यूनिट ही बिजली जली होगी तो एवरेज के हिसाब से बिल माफ होंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से कुनिहार के महाराजा पदमसिंह मेमोरियल स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो क्वाटर फाइनल मैच खेले गए, जिसमें पहला क्वाटर फाइनल मैच रूद्राक्ष इलैवन कुनिहार व कसौली इलैवन के मध्य खेला गया, जिसमें रुद्राक्ष इलैवन कुनिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 92 रन बनाए। इस लक्ष्य को कसौली की टीम ने 11 ओवर में ही पूरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में 17 रन देकर 3 विकेट लेने वाले वीरेंद्र भट्टी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा क्वाटर फाइनल जे एंड के सायरी व कश्मीर रजा इलैवन के मध्य हुआ, जिसमें जे एन्ड के सायरी ने कश्मीर रजा इलैवन की टीम को मात्र 70 रन का लक्ष्य दिया, 70 रन के लक्ष्य को कश्मीर रजा की टीम के बल्लेबाजों ने केवल 4.2 ओवरों में हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बल्लेबाज सोनू ने 18 गेंदों में 42 व दीपक ने मात्र 6 गेंदों में 21 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सोनू को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर आयोजकों को प्रतियोगिता आयोजित करने की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों में युवा वर्ग को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए खेलों से जंहा हमारा शरीर फिट रहता है, तो वहीं, हमारे अंदर नई ऊर्जा का विस्तार होकर मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं से समाज मे फैल रहे नशों से दूर रहने का आह्वाहन किया। इससे पहले आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एहसास क्लब के अध्यक्ष हरजिंदर ठाकुर, दलजीत सिंह कंवर, राहुल, विनीत, मनोज, सुनील व मनीष आदि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में प्रधानाचार्य विनोद शर्मा की अध्यक्षता में विद्यालय के दो होनहार शिक्षक प्रवक्ता कॉमर्स प्रकाश शर्मा व शास्त्री मनोहर लाल पाठक की सेवानिवृत्त का आयोजन किया गया। इन दोनों शिक्षकों का शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 35 वर्ष का कार्यकाल रहा और इस सेवाकाल के दौरान इन दोनों शिक्षकों ने जहां अपनी प्रतिभा से हजारों विद्यार्थियों को अपनी कुशल शिक्षा पद्धति से लाभान्वित किया, वहीं शिक्षा विभाग में अपनी अमूल्य कार्यप्रणाली से चार चांद लगाए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल टोपी व उपहार देकर विदाई दी। इस दौरान विनोद बंसल, किशोर वर्मा, पुष्पेंद्र,उ मा महेश्वर, अशोक, शीला, रामलाल, जोगिंदर सिंह, राज बाला, सुमन कौर, मदन सिंह, मदन लाल, कार्यालय वरिष्ठ सहायक ज्वाला दास, अमर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार से डुमेहर-भूमति सड़क व शिव गुफा को जाने वाली लिंक सड़क दयनीय हालत में है। विदित रहे कि यह सड़क मार्ग विकास खण्ड कार्यालय कुनिहार सहित कुनिहार बाजार, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, सिविल हॉस्पिटल कुनिहार को भी जोड़ता है, तो वन्ही इस सड़क का पुलाहाड़ा, कोठी व पुलाहड़ा घाटी के लोग दूध व अपनी नगदी फसलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करते है। सुबह की सैर के लिये भी लोग इस सड़क मार्ग पर निकलते है। वन्ही शिव रात्रि पर्व पर हजारों शिव भक्त इस मार्ग का प्रयोग ऐतेहासिक शिव तांडव गुफा तक पहुंचने के लिए करते है। अभी कुछ दिनों पहले जल शक्ति विभाग ने सड़क के साथ बन रहे भवन मालिको को सीवरेज सुविधा देने के लिए सड़क को खोद तो दिया, परन्तु सीवरेज पाइपें दबा कर सड़क को दरुस्त करना भूल गए। आज जंहा इस सड़क मार्ग पर छोटी बड़ी गाड़ियां कीचड़ में फंस रही है, तो वन्ही दो पहिया वाहनों सहित पैदल चलने वालों को खासी परेशानी हो रही है। रविन्द्र गर्ग, भगवान दास, मनोज गर्ग, जगदीश, सुरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, मोहन सिंह, अनिल गर्ग, सोहन लाल, कैप्टन प्रभु राम सहित ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत पर सवाल उठाते हुए बताया कि उन्हें यह समझ नही आ रहा कि यह सड़क पंचायत प्रशासन के पास है या फिर लोक निर्माण विभाग के पास। क्योंकि कुछ वर्ष पहले कुनिहार की एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुनिहार में प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिरकत की थी व लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क मार्ग को दरुस्त करवाया था। उस समय से आज तक इस सड़क की सुध किसी ने नही ली है। अब कुछ समय पूर्व जल शक्ति विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर बनी ऊंचे ऊंचे भवनों को दी गई सीवरेज सुविधा ने लोगों की दुश्वारियां बड़ा दी है। लोगो का यह भी कहना है कि लोग भवन के अंदर हर सुविधा तो जुटा लेते है, परन्तु अपने मकान के सामने की सड़क की मरम्मत करवाने से गुरेज करते है। वन्ही इस बारे में जल शक्ति विभाग के एसडीओ कैलाश भारद्वाज जिनका सुबाथू से तबादला हो चुका है ने दूरभाष पर बातचीत में बताया कि इस सड़क पर विभाग द्वारा सीवरेज पाइप लाइन लोगो को सीवरेज सुविधा के लिये बिछाई थी। वन्ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर पंचायत के समय मे अवैध कब्जे हुए है, यदि पंचायत इन अवैध कब्जों को खाली करवा कर लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द करती है, तो इस सड़क मार्ग को पक्का करवा कर लोगो को बेहतर सड़क मार्ग की सुविधा मिल सकती है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत 15 जनवरी को जारी आदेशों में आवश्यक संशोधन किया है ताकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाईयों को किसी श्रमिक अथवा कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में पूर्ण रूप से बन्द न करना पड़े। इस संशोधन के अनुसार ऐसी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाईयां जहां कर्मियों की संख्या 250 से कम है तथा जो अपने स्तर पर आईसोलेशन सुविधाओं का सृजन नहीं कर सकते, को समूह के रूप में कॉमन आईसोलेशन सुविधा सजित करने या किराये पर लेने की अनुमति प्रदान की गई है। इस आईसोलेशन सुविधा में कोरोना संक्रमित रोगियों के प्राथमिक सम्पर्कां को रखा जा सकेगा ताकि ऐसी औद्योगिक इकाई को बन्द न करना पड़े और उन्हें निर्धारित समयावधि में सैनिटाईज कर पुनः क्रियाशील किया जा सके। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि आईसोलेशन सुविधा में रखे गए व्यक्तियों में से कोई कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचित कोविड केयर सैंटर में भेज दिया जाएगा। कोविड-19 आईसोलेशन सुविधा तैयार करने के उपरान्त औद्योगिक इकाईयों को इस समबन्ध में क्षेत्र अनुसार सोलन या बद्दी के पुलिस अधीक्षक सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन एवं सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी को ई-मेल अथवा व्हाट्स एप के माध्यम से सूचित करना होगा। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को आवश्यक रख-रखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि 30 जनवरी को सोलन शहर में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विवान्ता मॉल, माल रोड सोलन पर अमर होटल से पुराने सीजेएम आवास, न्यायालय परिसर, सिटी प्लाजा, आन्नद विहार, कलीन के कुछ क्षत्रों सहित आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को ही प्रातः 11.30 बजे से दिन में 01.30 बजे तक सोलन शहर के सन्नी साईड, स्वराज भवन, कलीन, सेर कलीन, हिमालयन पाईप, पैरागॉन, हिमानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
मानव भारती विश्व विद्यालय में फर्जी डिग्री मामले के बाद विश्व विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के रिकॉर्ड पुलिस के पास है। वर्तमान में विश्व विद्यालय में पढ़ाई कर रहे और पढ़ाई पूरी कर चुके करीब 3000 विद्यार्थियों में डिग्रियां न मिलने से खासा रोष है। ऐसे में डिग्रियां न मिलने के विद्यार्थियों ने आंदोलन का रुख अपनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते सात फरवरी को विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद एसपी कार्यालय सोलन के बाहर विद्यार्थियों ने एक दिन अनशन करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को विद्यार्थी संघ ने बैठक का आयोजन भी किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने वर्ष 2009 से 2019 तक तमाम रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया था। इसी वजह से विद्यार्थियों की डिग्री समेत मार्कशीट न मिलने के कारण नौकरी सहित उनके अन्य कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। मानव भारती विवि के स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन आनंद ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने निर्णय लिया है कि वह एक दिन अनशन पर बैठेंगे। पिछले दो वर्षों से विद्यार्थी अपने रिकॉर्ड बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। विद्यार्थी डिग्री के बिना न तो कोई काम कर सकते हैं, न ही आगे की पढ़ाई के लिए वह किसी शिक्षण संस्थान में अप्लाई कर सकते हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य राजीव गौतम की अध्यक्षता में 73 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।समारोह में विशेष अतिथि विद्यालय समिति व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के उप प्रधान हेमराज ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने परेड की, जिसकी सलामी विद्यालय प्रधानाचार्य ने ली। इस कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल ने किया एवं गणतंत्र दिवस की जानकारी बच्चों को दी। इस कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान हेमराज ठाकुर, प्रवक्ता महेंद्र कौंडल एवं विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व की जानकारी दी गई।अंत में प्रधानाचार्य हंसराज ने उपस्थित सभी बच्चों और अभिभावकों को गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस अवसर पर अधीक्षक बलदेव शर्मा,डीपीई भोपाल सिंह,शास्त्री सोहन लाल,जयपाल,तेजेंद्र कुमार,माया देवी,क्षमा देवी,सुनीता,किरण,कामेश्वर सहित अन्य उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत मांगू में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण मोर्चा ने सयुंक्त रूप से 26 जनवरी को तिरंगा फहराकर सवर्ण समाज की एकता का परिचय दिया। इस दौरान तिरंगा फहराने के पश्चात राष्ट्र गान में समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों मौजूद रहे। जयदेव ठाकुर ने बताया कि मांगू के अलावा विभिन्न स्थानो में आयोजन के दौरान तिरंगा फहराकर सवर्ण समाज की एकता का परिचय दिया गया। समस्त सदस्यों ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की मिठाई बांट कर शुभकामनाएं दी। उधर, दाड़लाघाट अम्बुजा चोक, क्यारड, दसेरन, चनावग, शिवनगर, घनागुघाट, कुनिहार, खरड़ हट्टी, जयनगर, भूमती, पिपलुघाट सहित अन्य स्थानों में भी तिरंगा फहराया। इस मौके पर पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर, उप प्रधान राजेश पूरी, कृष्ण चन्द भट्टी, बलदेव भट्टी, पवन भट्टी, ललित भट्टी, राजीव भट्टी, श्याम लाल ठाकुर, रामलाल ठाकुर, जयदेव सिंह ठाकुर, चमन ठाकुर, राकेश भारद्वाज, बाबू राम शर्मा, हीरा लाल व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत मांगल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने पंचायत घर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।उसके उपरांत राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस मौके उपस्थित लोगों को भारत सरकार के स्वच्छता मिशन तथा पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधी जानकारियां दी गई। पंचायत उपप्रधान सीता राम ठाकुर ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पंचायत प्रधान मांगल उर्मिला देवी, उप-प्रधान सीता राम, वार्ड सदस्या निर्मला, पूर्व वार्ड सदस्य समत्याडी हीरा सिंह कंवर, संंन्त राम पंवर मौजूद रहे।
देश के 73वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के टी ओ टी स्कूल, धरमपुर द्वारा बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम टी ओ टी स्कूल, धरमपुर के प्राचार्य आशीष गुरुंग, दितीय कमान अधिकारी ने प्रातः काल क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली और राष्ट्रीय धवज को फहराया। तदोपरांत देश को अपने अदम्य साहस और सेवा से गौरान्वित करने वाले केंदीय रिजर्व पुलिस बल के अलंकृत 98 कार्मिकों जिसमे शौर्य चक्र (मरणोपरांत) - 04, शौर्य चक्र 02, वीरता के लिए पुलिस पदक (मरणोपरांत) - 03, वीरता के लिए पुलिस पदक 27, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक 05 और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक का नाम पढ़ कर सुनाया | तत्पश्चात प्रचार्य द्वारा उपस्थित सभी कार्मिकों को आज के दिन के महत्त्व, भारतीय संविधान के इतिहास के बारे में बताया गया। आखिर मे सभी कार्मिकों से देश मे शांति व्यवस्था बनाये रखने और देश के संविधान को अक्षुण बनाये रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने एवं जाति, धर्म और संप्रदाय से उपर उठकर एकजुट होकर देश की सुरक्षा और विकास के लिए कार्य करने का सन्देश दिया गया।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 73वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल द्वारा तिरंगा फहराने से हुई। इस वर्ष सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया और यह सुनिश्चित किया गया की सभी ने मास्क पहना हो। इस कार्यक्रम में डॉ कौशल ने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके निस्वार्थ बलिदान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कर्तव्य दायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होनें कोरोना महामारी के प्रसार को कम करने के लिए सरकार और स्वास्थ्य संगठनों द्वारा समय समय पर जारी किए जा रहे दिशा निर्देशों का सख़्ती से पालन करने की अपील की ताकि सब सुरक्षित रह सके। एक वीडियो संदेश के माध्यम से कुलपति ने छात्रों और संकाय को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी ऑफिसर सहित हर विभाग के प्रतिनिधियों और नौणी पंचायत के प्रधान ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से सफल रही है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को रसायनमुक्त बनाने तथा महिला सशक्तिकरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में मज़बूती के साथ आगे बढ़ रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पूर्व राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृह रक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक पंकज सन्धू ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। विपिन सिंह परमार ने सवतन्त्रता सेनानियों और सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए इनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आजा़दी का अमृत महोत्सव, पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयन्ती समारोह और गणतन्त्र दिवस जैसे समारोह हमें देशहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। विपिन सिंह परमार ने कहा कि कोविड-19 समय में चिकित्सकों, पैरा मेडिकल कर्मियों तथा फ्रंट लाईन कार्यकर्ताओं के सहयोग से हिमाचल ने टीकाकरण में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड से बचाव के लिए नियम पालन करें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत 5 लाख 13 हजार परिवार पंजीकृत हैं और सरकार द्वारा 2 लाख 17 हजार लोगों को मुफ़्त इलाज की सुविधा प्रदान करने पर लगभग 200 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो.वीरेन्द्र कश्यप, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, नगर निगम सोलन की अध्यक्ष पूनम ग्रोवर, पार्षद, बघाट बैंक के उपाध्यक्ष संजीव सूद, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामन्त्री भरत साहनी, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, पुलिस उपअधीक्षक रमेश शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मनित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा साई संजीवनी अस्पताल सोलन को सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कोविड-19 समय में बेहतर कार्य करने के लिए नागरिक अस्पताल बद्दी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल अरोड़ा, एमओएच डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ के मेल हैल्थ सुपरवाईजर चेत राम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के कार्यालय में तैनात लिपिक ललित कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने अनुकरणीय सेवाओं के लिए पुलिस विभाग सोलन के उप पुलिस निरीक्षक शेर सिंह, उप पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, विशेष जांच इकाई सोलन के प्रभारी सहायक पुलिस उप निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक पुलिस उप निरीक्षक अतर सिंह, मुख्य आरक्षी परमेश कुमार, आरक्षी रोशनी, आरक्षी अनुराधा, गृह रक्षक रविन्द्र कुमार तथा यातायात पुलिस में सोलन में तैनात देवेन्द्र चैहान को सम्मानित किया। विपिन सिंह परमार ने प्रशामक विनोद कुमार, प्रशामक निरंजन, प्लाटून कमांडर राधेश्याम, प्रशामक राम लोक, गृह रक्षक नगीन चन्द तथा गृह रक्षक ईशान ठाकुर को प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने प्रगतिशील किसान सरयांज के रमेश ठाकुर, नयाग्राम के गौरी दत्त, मंझौली के जय किशन, जौणाजी के शैलेन्द्र शर्मा, तुन्दल के राजेेश ठाकुर और बरोटीवाला के विश्वनाथ को सम्मानित किया। उन्होंने दामकड़ी के प्रगतिशील बागवान मनदीप वर्मा और कोठी देवरा के प्रगतिशील बागवान तेजेश्वर ठाकुर को भी सम्मानित किया।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन माध्यम से 73वां गणतन्त्र दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरषोतम लाल, उपप्रधानाचार्य किरण लेखा, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार, एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा, एनसीसी प्रभारी अमर देव, शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे I गौरतलब है कि विद्यालय में एनएसएस तथा एनसीसी के मौजूद छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों से जुड़कर गणतंत्र दिवस पर भाषण, कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये और देशभक्ति गीत गाये। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और अपने वक्तव्य में कहा कि हमे अपने सविंधान के नियमो का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए तथा देश सेवा के कार्यो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।


















































