पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाथीथान चौक में दो युवकों से 939 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब एक गाड़ी को चेक किया तो उसमें बैठे रॉबिन शर्मा (27) पुत्र गुरु दत्त व राहुल शर्मा (29) पुत्र घनश्याम शर्मा निवासी गांव धीरथ डाकघर बनेठी तहसील नाहन, जिला सिरमौर से नशे की उपरोक्त खेप बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में धारा 20, 25 व 29, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।
केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद मोबाइल स्वास्थ सेवा के 10 लाख लाभार्थी पूरा होने पर देहरा में हिमाचल प्रदेश का अब तक का सबसे बड़े मेडिकल कैंप का आयोजन बीते दिन करवाया, जिसमें 5312 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा 3463 लोगों को निशुल्क नजर के चश्मे आंखों की जांच के बाद दिए गए। देहरा के आम जनमानस को मिले इस लाभ के के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का संगठनात्मक जिला देहरा की जनता की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर देहरा सहित पूरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता व बड़े-बजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान परिवार के सदस्य की भांति रखते हैं। कैंप की जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ. सुकृत सागर ने बताया कि इस कैंप में देश के 50 से अधिक जाने माने विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने देहरा के लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसके साथ ही अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के 6 वर्ष पूरे होने पर अनुराग सिंह ठाकुर के निजी प्रयास से क्षेत्र के 20 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग भी निशुल्क प्रदान किए गए। डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पिछले दो दशकों से देहरा की सेवा कर रहे है देहरा के विकास को गति दे रहे हैं। अनुराग ठाकुर की बदौलत ही आज देहरा में 500 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है जिससे इसके आसपास की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी भविष्य में मेडिकल कॉलेज भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में ही बनेगा, बनखंडी में बन रहे चिड़ियाघर में 90 प्रतिशत केंद्र का पैसा लगेगा। इसके साथ ही देहरा से हरिपुर सड़क केंद्रीय सड़क निधि से 10 करोड़ की बन कर तैयार है। बनखंडी से हरिपुर सड़क पर 4 करोड़ प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत खर्च किया गया. इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने अभी हाल ही में पीएमजीएसवाई में 47 करोड़ की लागत से बनने बाली 5 सड़के देहरा के लिए स्वीकृत करवाई हैं साथ ही ढलियारा तथा नंदनाला पुल करोड़ों रुपये की लागत से बन कर तैयार हैं। डॉ. सुकृत ने कहा कि अब अनुराग की ही बदौलत हरिपुर में सैकड़ों साल पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार एक करोड़ रुपये खर्च करके किया जाएगा। मैगा स्वास्थ्य कैंप के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, मंडल महामंत्री रणजीत गुलेरिया, देहरा नगर परिषद अध्यक्षा व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता कुमारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रमन शर्मा, युवा मोर्चा सचिव प्रथम चौहान देहरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, हरिपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन, महिला मोर्चा सचिव कृष्णा देवी, सहित देहरा के आम जनमानस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया।
** कल्पा विकास खंड के 200 किसानों को बांटे मटर के बीज किन्नौर जिला के कल्पा विकास खंड के अंबेडकर भवन रिकांगपिओ में कृषि विभाग के आतमा परियोजना कल्पा द्वारा खंड स्तरीय एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कल्पा ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। किसान मेले में कृषि उपज मंडी किन्नौर-शिमला के निदेशक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान की फसल में कोई बीमारी लगती है तो जल्द से जल्द संबंधित विभाग को सूचित करें ताकि फसल को लगने वाली बीमारी का इलाज संभव हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों व बागवानों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है तथा इस वर्ष सेब को मंडी में किलो के हिसाब से बेचने की व्यवस्था की गई, जिससे किसानों को पहले की अपेक्षा अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी ओपी बंसल ने उपस्थित किसानों को विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न किसान हितैषी नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि जिला में मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़-बंदी के लिए उपदान राशि को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया गया है। राज्य कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि अभियन्त्रिकी को बढ़ावा देने के लिए ब्रश कटर, चारा कटर, सोर स्प्रे पंप, बीज भण्डार बिन इत्यादि 50 प्रतिशत के अनुदान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना के तहत किसानों को अनाजों, दालों, तिलहन व चारा फसलों के बीजों को क्रय करने पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान डॉ. बलवीर ने बताया कि एक हेक्टयर में पच्चीस से तीस हजार उत्तम किस्म के पौधे तैयार करने हेतु सरकार द्वारा बागवानों के लिए सात लाख पचास हजार रुपए के अनुदान राशि का प्रावधान है। उन्होंने खुंभ विकास योजना, मधु विकास योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि उत्पाद संरक्षण योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक किसानों को जानकारी प्रदान की। इसके उपरांत डॉ अरुण कुमार वैज्ञानिक फल विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र शारवो, डॉ. राजेश भाटिया पशुपालन विभाग ने भी किसानों को कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। किसान मेले में कल्पा विकास खंड के 200 किसानों को मटर के बीज भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्पा के अध्यक्ष प्रीतम नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के कार्यालय सचिव भरत नेगी सहित कल्पा खंड के किसान उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने गत देर सांय सोलन ज़िला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन पूर्व एवं निर्वाचन उपरांत ईवीएम तथा वीवीपैट को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं अन्य मानक भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित किए गए हैं। मनमोहन शर्मा ने राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित मतदान केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मतदान केंद्र में मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं स्थापित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में सभी आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक सुविधाएं बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के दृष्टिगत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की से अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में पांच दिवसीय अद्वैत वेदांत विद्याशाखा की राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए वेदांत विभाग के अध्यक्ष प्रो. मंजूनाथ भट्ट ने बताया कि उक्त कार्यशाला संख्यातत्वकौमुदी सहित संख्यकारिका के ऊपर आयोजित की जा रही है। सोमवार को हुए इसके उद्घाटन सत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रो. कृष्णकांत शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यशाला के आयोजक एवं वेदांत विद्या शाखा के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू नाथ एस. ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के प्रभारी निदेशक डॉ. विजेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर वेदांत विभाग के समस्त प्राध्यापक एवम अन्य विभागों के प्राध्यापक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिंस चक्रवर्ती ने किया। इस पांच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के समापन पर डॉ. राजन मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया व शांति मंत्र से उद्घाटन सत्र का समापन किया गया।
** शिमला के बालूगंज थाने में एक निर्दलीय विधायक और चैतन्य शर्मा के पिता पर एफआईआर हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी खास रहने वाला है। 12 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के मामले की सुनवाई होगी। यह केस सुप्रीम कोर्ट नंबर दो में न्यायाधीश संजीव खन्ना के पास है और मंगलवार की सुनवाई में 36 नंबर पर है। वहीं, हिमाचल की राजधानी शिमला के बालूगंज पुलिस थाने में एक निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस बागी चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर राज्यसभा चुनाव को लेकर खरीद-फरोख्त और विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। अब देखना यह है कि सर्वोच्च न्यायालय इस पूरे मामले पर क्या फैसला लेता है। विधानसभा अध्यक्ष ने रद्दकर दी है सदस्यता गगरेट के अयोग्य घोषित विधायक चैतन्य शर्मा और अन्य की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लगे इस केस पर समूचे हिमाचल की नजरें हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 4 कांग्रेसी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। विधानसभा से अयोग्य करार होने के बाद बागियों ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया। अभी ऋषिकेश में हैं कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायक वहीं, हरियाणा के पंचकूला में करीब दस दिन गुजारने के बाद सभी बागी ऋषिकेश शिफ्ट हो गए हैं। इन छह बागियों के साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी ऋषिकेश में ही हैं। ऋषिकेश में कड़ी सुरक्षा के बीच निर्दलीय और बागी विधायकों को रखा गया है। बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद जो भी फैसला आएगा, वह प्रदेश की राजनीति में मचे कोहराम पर गहरा असर डालने वाला होगा।
** आईटीआई गंगथ का नवनिर्मित भवन जनता को समर्पित ** तारा खड्ड पर 324.86 लाख से बने पुल का भी किया उद्घाटन मुख्यमंत्री ने आज इंदौरा दौरे के दौरान आईटीआई गंगथ का नवनिर्मित भवन जनता को समर्पित कर दिया। यह भवन 536.17 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसके साथ ही तारा खड्ड पर 324.86 लाख से बने पुल का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय इंदौरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा भी की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया, उनमें 2743.94 लाख से बनने वाला घंडरां से रैहन रोड, 2301.81 लाख से बनने वाला बाई इंदौरिया से मंड मियानी रोड, 1204.13 लाख से बनने वाला मंदोली से टप्पा पलाह घाट रोड, 897.65 लाख से बनने वाला गंगथ से घेटा रोड, 1251.99 लाख से बनने वाला मकरोली चंगराडा रोड, 1257.65 लाख से बनने वाला इंदौरा से काठगढ़ रोड, 635.28 लाख से बनने वाला बलीर से डैंकवां रोड सहित 7 सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने गंगथ बली व बडूखर में उठाऊ पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया।
हिमाचल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने एक लुभावनी घोषणा की है। एचपीटीडीसी ने अपने होटलों में पर्यटकों को 40 प्रतिशत छूट देने का एलान किया है। इसके साथ ही हिमाचली धाम भी परोसी जाएगी। यही नहीं एचपीटीडीसी के सभी होटलों और रेस्टोंरेंट में सैलानियों को हिमाचल के परंपरागत व्यंजन परोसने के भी निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन निगम को उम्मीद है कि छूट का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख करेंगे। होटलों में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की सुविधा फ्री पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सभी होटलों में 40 प्रतिशत डिस्कॉन्ट देने का फैसला लिया है। साथ ही होटलों में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले सैलानी हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को भी नजदीक से जान सकें। इसके लिए पर्यटन निगम के होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली धाम भी उपलब्ध करवाई जाएगी और पर्यटक पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद का लुत्फ उठा सकेंगे।
** बोले, मैच भले ही खत्म हो गया, लेकिन खिलाड़ी व फैन्स अभी भी यहां कर रहे एन्ज्वाय ** विश्व कप के मैचों के बाद धर्मशाला के टूरिज्म को बड़ा एक्सपोजर मिला आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल का कहना है कि विश्व कप के मैचों के बाद धर्मशाला के टूरिज्म को जो एक्सपोजर मिला था, उसे भारत-इंग्लैंड टेस्ट ने और बढ़ा दिया है। अरुण धूमल ने कहा कि उन्हें कई होटलियर्स ने फोन करके खुशी जताई कि इंग्लिश फैन्स के आने से उनके होटल पैक हैं। मैच भले ही जल्दी खत्म हो गया हो, लेकिन खिलाड़ी अभी यहां एन्ज्वाय कर रहे हैं और फैन्स भी अभी धर्मशाला में डेरा जमाए हुए हैं। अरुण धूमल ने कहा कि हालांकि मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया। अब मैच देखने को नहीं है तो क्या हुआ, क्यों न फैन्स और पर्यटकों को हिमाचल दिखाया जाए। अरुण धूमल ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि यहां मैच देखने आए क्रिकेट फैन्स अच्छा एक्सपीरियंस लेकर जाएं, जिससे कि वापिस जा रहे 2 पर्यटक अगली बार 20 पर्यटकों को लेकर आएं, ताकि धर्मशाला के साथ जिला कांगड़ा और हिमाचल में पर्यटन कारेबार में उछाल आए।
** अर्की में मिनी सचिवालय तथा दाड़लाघाट में संयुक्त कार्यालय खोलने की घोषणा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्य सदैव जीतता है और प्रदेश के जन-जन के आर्शीवाद से हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आज अर्की के दाड़लाघाट में आयोजित जातर मेला में उपस्थित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद विशाल जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने तदोपरांत अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने 8.09 करोड़ रुपए की लागत से शालाघाट-कोठी-कोलका-चमयावल मार्ग को चौड़ा करने एवं पक्का करने, 6.38 करोड़ रुपए से पिपलूघाट-सरयांज मार्ग के स्तरोन्यन, 11.05 करोड़ रुपए की लागत से अर्की से शालाघाट तक सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्यन, 8.09 करोड़ रुपए की लागत से अर्की-खरड़हट्टी मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 17.40 करोड़ रुपए की लागत से गलोग-टुकाना (जोखाघाटी) मार्ग के स्तरोन्यन कार्य तथा 10.42 करोड़ रुपए की लागत से कराड़ाघाट से बांवा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला रखी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2.11 करोड़ रुपए की लागत से वैटनरी मोड़-कोटला नुम्हाला-शिवनगर मार्ग का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सरली में 7.94 करोड़ रुपए की लागत से 33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र की आधारशिला रखी तथा 14.56 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने 6.89 करोड़ रुपए की लागत से दाड़लाघाट में जलापूर्ति योजना के पुराने वितरण नेटवर्क के पुनरुद्धार कार्य का शिलान्यास किया तथा अर्की शहर की शेष बस्तियों के लिए 2.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मल निकासी योजना की आधारशिला रखी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कन्धर-समत्याड़ी मार्ग पर 3.28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित समत्याड़ी पुल जनता को समर्पित किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन में 1.29 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अर्की में मिनी सचिवालय निर्मित करने तथा दाड़लाघाट में विभिन्न कार्यालयों के लिए एक संयुक्त कार्यालय निर्मित करने की घोषणा की। उन्होंने मांगू में 33 के.वी विद्युत उप केन्द्र निर्मित करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र की लगभग 10 पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी। उन्होंने दिग्गल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में स्तरोन्तन करने की घोषणा भी की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनागुघाट में विज्ञान विषय में कक्षाएं आरम्भ करने, अर्की में इंडोर स्टेडियम निर्मित करने तथा प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार मलौण में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि भूमि की उपलब्धतता के अनुसार दाड़लाघाट में खेल मैदान के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुनिहार में नागरिक अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध होने पर नया भवन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के परिवहन आपरेटरों की समस्याओं को सुलझाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह साधारण परिवार से प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे है और प्रदेशवासियों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रथम दो बजट प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से जन कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के 15 महीनों में लोगों से किए गए वायदे के अनुरूप 05 गारंटियों पूरी की हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश आपदा से उभकर धीरे-धीरे विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है। आम जन को राहत पहुंचाने के प्रदेश सरकार के निर्णय फलीभूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वित्तीय प्रबंधन से अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत सुधार हुआ है।
ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा के चंगर क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीस करोड़ की लागत से सपड़ी-पनाहर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा, ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रविवार को विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी में पंडित सुशील रत्न पुस्तकालय का शुभारंभ, चंबारपत्तन द्रग-अंब पठियार मार्ग, बूणी गुजरा वाया जोगियां दी बस्ती सड़क, एबुलेंस मार्ग जेकेपीटी से गांव सपड़ी पार्ट एक, एंबुलेंस मार्ग जेकेपीटी से जोगिंद्र सिंह हाउस का शिलान्यास किया तथा जेकेपीटी से गुजर बस्सी तक के संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया इसके उपरांत सुराणी में बीडीओ आफिस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के ध्येय के साथ कार्य कर रही है और सही नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा का मजबूती से सामना किया। प्रदेश सरकार को केंद्र से कोई विशेष सहायता प्राप्त नहीं हुई फिर भी हमारी सरकार ने प्राथमिकताएं तय कीं और हर प्रभावित व्यक्ति को हरसम्भव सहायता प्रदान की। प्रदेश सरकार आम आदमी को केंद्र में रखकर अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों का स्वरूप तय कर रही है। सरकारी नियमों व प्रक्रियाओं को सरल बनाकर सरकारी सेवाओं को आम आदमी के घर-द्वार पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी के दृष्टिगत राजस्व विभाग में विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन आरम्भ किया गया। इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना लाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में ऐसी सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु वाले बच्चों, जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख से कम हो, की शिक्षा पर होने वाले व्यय प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को साकार करेगीे। सरकार संसाधन जुटाने के लिए नई पहल कर रही है और इनका इस्तेमाल प्रदेशवासियों के विकास तथा कल्याण के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने सुरनी के पंजीकृत महिला मंडलों के लिए 51 हजार की राशि देने की स्वीकृति प्रदान की गई इसके साथ ही आपदा प्रभावितों को चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉ संजीव शर्मा, एडवोकेट सर्वेश रत्न, तहसीलदार ज्वालाजी मनोहर लाल, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अरुण वशिष्ठ, तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा, प्रधान सुरानी बीरबल, उप प्रधान अशोक कुमार, पूर्व प्रधान प्रताप राणा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यशाला व बैठक 10 मार्च को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय सप्त सिंधु परिसर देहरा में हुई। इस कार्यशाला में विशेष रूप से सेवार्थ विद्यार्थी अखिल भारतीय प्रमुख भवानी शंकर उपस्थित रहे। बैठक में हिमाचल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा तथा सेवार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के प्रांत सह प्रमुख प्रोफेसर संजीत ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में प्रांत में होने वाले पिछले वर्ष में हुए सभी कार्यक्रमों की चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान होने वाले अनुभव साझा किए एवं साथ ही साथ विभिन्न जिला और विभागों में रहने वाले विशेष कार्यक्रमों की चर्चा की गई तथा आने वाले समय में सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से पूरे प्रांत में करणीय कार्यक्रमों की योजना भी की गई। सेवार्थ विद्यार्थी क्लासरूम में बैठने वाले छात्रों में सेवा की रुचि बढ़ाने में किस तरह सहायता कर सकता है और साथ ही साथ कक्षा में बैठने वाले छात्र को कैसे समाज से जोड़ने का कार्य कर सकता है, इस पर भी चर्चा हुई। भवानी शंकर जी ने सेवार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रांत को एक नई दिशा देने का काम किया, जिसमें उन्होंने किस तरीके से प्रांत में सेवार्थ विद्यार्थी के कार्य को आगे बढ़ाया जा सकता, इस विषय पर चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री ने विशेष रूप से आगे आने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी और और कहा की सेवार्थ विद्यार्थी के कार्य विस्तार के लिए बहुत से क्षेत्र अभी बाकी है। इसी के साथ बैठक के अंत में 19, 20 मार्च को चित्तौड़, उदयपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला एवं बैठक के पोस्टर का विमोचन किया गया।
ऐतिहासिक एवं प्राचीन काठगढ़ महादेव मंदिर में शिवलिंग के दर्शन पाने के लिए चौथे दिन भी हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे। रविवार छुट्टी के दिन आज सुबह लगभग ग्यारह बजे से ही प्रभु प्रेमियों का आना शुरू हो गया और दोपहर तक काफी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग भोले के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते भोले द्वार तक पहुंचे। यह क्रम शाम 5 बजे तक चलता रहा। आज भी सभा व श्रद्धालु भक्तों के लिए दानी सज्जनों द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगरों की व्यवस्था की गई थी। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा आज मेले के दौरान अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों व समाजसेवी संस्थाओं महिला मंडल के सदस्यों को समृति चिन्ह सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा जानकारी देते हुए कहा कि इस देव स्थल के प्रति आपार आस्था को देखते हुए आने वाले दो तीन दिनों तक मेला चलने की संभावना है। आज श्रद्धालु भक्तों के साथ पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा ने भी पूजा-अर्चना करके मंगल कामनाएं कीं।
** अदाकारा पूनम ढिल्लो व रश्मि देसाई को फुलकारी देकर किया सम्मानित हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध फार्मा उद्योगपति सुमित सिंगला, जो अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन भी हैं, को समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रिम पंक्तियों में काम करने पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा करनाल में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ब सिने तारिका रश्मि देसाई ने सुमित सिंगला को उक्त प्रतिष्ठित अवार्ड देकर समानित किया। इस अवसर पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि देश भर में संगठन के तीस हजार सक्रिय सदस्य प्रत्येक प्रदेश में कार्यरत हैं। उक्त समारोह संस्था के छटे स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था। इस समारोह के संगठन के देश भर के पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे। इस अवसर पर अदाकारा पूनम ढिलों व रश्मि देसाई को फुलकारी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
** सोसाइटी ने अटाहड़ा में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमसफर सोसाइटी समाज के हर वर्ग की मदद करती है और समाज के लिए इस तरह की सक्रिय संस्थाओं का होना बहुत आवश्यक है। हमसफर सोसाइटी हर वर्ष महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करके उन महिलाओं को सम्मानित करती है, जो समाज के लिए वास्तव में प्रेरणा हैं। हमसफर सोसाइटी अपने इस प्रयास के लिए बधाई की पात्र है। यह शब्द इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने हमसफर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहे। विधायक ने कहा कि महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिए। मलेंद्र राजन ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाया है। अब जल्द ही पात्र महिलाओं को सरकार 1500 रुपये देने जा रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि हमसफर सोसाइटी ने समाजसेवा में एक अलग पहचान बनाई है। विधायक के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पठानिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हमसफर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत तहसीलदार नूरपुर रितिका सैनी ने की, जबकि समापन विधायक मलेंद्र राजन ने किया। इस अवसर पर हमसफर सोसाइटी की अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा ने हमसफ़र सोसाइटी के क्रियाकलापों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न 30 महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में करीब दो दर्जन लोगों को उनके द्वारा किये गए अतुलनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नशे के खिलाफ काम करने के लिए धर्मशाला की समाजसेवी आशु बलोरिया, ब्लड डोनेशन नूरपुर के संयोजक राजीव पठानिया, गंगथ चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शोभा धीमान, नर्स गायत्री, रेडियो कलाकार किशोर धीमान, एमबीबीएस डॉक्टर शिल्पा चौधरी, एथलीट जेसिका, एक उम्मीद युवा शक्ति फतेहपुर, एडवोकेट नेहा सहित अन्य विभूतियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। हमसफ़र सोसाइटी के संयोजक सलामू दीन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और समाज में उनके योगदान की जानकारी दी। मंच संचालन नीलम खान, निकिता व गफूर खान ने किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुराना बस अड्डा सोलन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाएं और नीतियां बनाकर कार्यान्वित कर रही है। सरकार भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करके प्रदेश के संसाधनों का उपयोग जनकल्याण और प्रदेश के विकास के लिए कर रही है, जबकि भाजपा अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग आम जनता के धन के बल का उपयोग कर लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को आघात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के ध्येय के साथ कार्य कर रही है और सही नीतियों को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा का मजबूती से सामना किया। प्रदेश सरकार को केंद्र से कोई विशेष सहायता प्राप्त नहीं हुई फिर भी हमने प्राथमिकताएं तय कीं और हर प्रभावित व्यक्ति को हरसम्भव सहायता प्रदान की। प्रदेश सरकार आम आदमी को केंद्र में रखकर अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों का स्वरूप तय कर रही है। सरकारी नियमों व प्रक्रियाओं को सरल बनाकर सरकारी सेवाओं को आम आदमी के घर-द्वार पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी के दृष्टिगत राजस्व विभाग में विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन आरम्भ किया गया। इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना लाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में ऐसी सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु वाले बच्चों, जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख से कम हो, की शिक्षा पर होने वाले व्यय प्रदेश सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने सुख-आश्रय योजना, आपदा राहत पैकेज, अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई, ग्रामीण आर्थिकी को सशक्त बनाने, ओपीएस, कर्मचारी कल्याण सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
श्री नालेश्वर महादेव मंदिर साई (जांगल) में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के संयोजक मनोज मेहरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे के उपलक्ष्य पर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने इस क्षेत्र की आलमपुर व जांगल पंचायत के 10वीं व 12वीं के अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर क्षेत्र के जाने माने स्नेक शेवर माथूर धीमान व कोच अरुण परवाना को भी क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए रविंद्र धीमान ने उन्हें नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। रविंद्र धीमान ने कहा कि आज हमारा युवा नशे की लत में जकड़ता जा रहा है जो कि हमारे समाज के लिए एक कलंक है। नशेड़ी व्यक्ति न तो अपना विकास कर सकता है और न ही कभी समाज का बुरा भला सोच सकता है। आज हमारे युवाओं का कर्तव्य है कि अगर उनका कोई दोस्त या आसपास का कोई भी व्यक्ति नशे की चपेट में आता है तो हमारा दायित्व है कि उसको किसी भी तरह नशे की लत से बाहर निकाला जाए। नशे के कारण आज हमारा समाज भी खोखला होता जा रहा है। इस मौके पर जांगल पंचायत के उप प्रधान कर्ण मेहरा पूर्व प्रधान विनोद चौधरी के अतिरिक्त संसार राणा, विनोद, प्रकाश मेहरा, प्रदीप शर्मा, योगेश, अविनाश, अभिषेक, सौरभ मेहरा, विकास चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से छल कर रही है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समयप्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के नाम पर फ़ॉर्म भरवाए गए उसी प्रकार इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के नाम पर फिर से फ़ॉर्म भरवा रही है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है, अब प्रदेश के लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के लोग लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान निधि के जो फॉर्म भरवाए गए थे, उन फॉर्म का क्या हुआ और चुनाव आते ही कांग्रेस को महिला सम्मान निधि की याद क्यों आती है। कपूर ने कहा कि महिला सम्मान निधि के न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। सबसे हैरानी की बात ये है कि दो हफ़्ते पहले पारित बजट में भी इस योजना का कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इस योजना को कैसे शुरू करेगी और कौन से लोग इस इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 22 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है और कांग्रेस की गारंटी के अनुसार पात्र हैं। कांग्रेस के सभी नेताओं ने भी साफ़ तौर पर कहा था कि प्रदेश की 18-60 वर्ष के बीच की सभी महिलाओं को बिना किसी शर्त महिला सम्मान निधि दी जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री ने हाल में जो घोषणा की है वह अपने आप में विरोधाभासी है। वह कहते हैं 5 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेगी जिस पर 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
** 32 करोड़ से निर्मित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला बद्दी का किया लाकार्पण ** 12.17 करोड़ के कृषि विभाग के उप निदेशक कार्यालय भवन का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र में लोगों को लगभग 186 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उप केंद्र सायरी, 1.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के सायरी स्थित विश्राम गृह, 3.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महोग-मतिमू बशील मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने पुलिस थाना सायरी, 12.17 करोड़ के कृषि विभाग के उप निदेशक कार्यालय भवन व आवासीय परिसर, 1.83 करोड़ रुपये के जाईका के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण केंद्र, 1.29 करोड़ रुपये लागत के राजस्व सदन सोलन, 1.10 करोड़ रुपये की स्ट्रीट बैंडर मार्केट सपरून और 32 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला बद्दी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 7.37 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले ममलीग से कोट तक मार्ग के स्तरोन्यन, 6.02 करोड़ रुपये लागत के शारड़ाघाट से डवलोग तक मार्ग के स्तरोन्यन, 15.76 करोड रुपये लागत के वाकनाघाट से सुबाथू मार्ग तथा 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डूमैहर से गंम्बर पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 5.58 करोड़ रुपये लागत के पौघाट से पलाह मार्ग, 7.19 करोड़ रुपये के टिकरी टनांजी मार्ग, 29.30 करोड़ रुपये के सोलन से धरजा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 9.60 करोड़ रुपये के चम्बाघाट से सलुमणा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 5.11 करोड़ रुपये लागत के मालगा कून मार्ग समीप बलेनी खड्ड, 5.60 करोड़ रुपये की लागत के बनने वाले मालगा से सैंज मार्ग की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने 5.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपरला बडयोला से निचला बडयोला तक संपर्क मार्ग, 6.16 करोड़ रुपये लागत के लेहन कोटला से सुनु टिक्करी सेर चिराग सम्पर्क मार्ग, 5.56 करोड़ रुपये लागत के शमलेच-चिल्ला मार्ग के मेट्लिंग एवं टायरिंग कार्य, 12.22 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग के सोलन स्थित तृतीय वृत्त के अधीक्षण अभियता कार्यलय भवन और 1.35 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन सलोगड़ा के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य पंकज सूद ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय तीसा के प्राचार्य डॉक्टर अमरजीत लाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा गया, जिसमें महाविद्यालय में वर्ष भर में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे झमाखड़ा, गिददा, युगल नृत्य, भांगड़ा इत्यादि दी गईं। वहीं, मुख्य अतिथि डॉ.अमरजीत लाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने महाविद्यालय में सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक तभा अन्य गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को बधाई दी और महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ उन्हें सम्मानित किया। कॉलेज के प्रो. विकास चंद्र द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित होने पर मुख्य अतिथि तथा अन्य लोगों का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों में विकास चंद्र, डॉ. जसपाल राणा, डॉ. सुषमा कुमारी, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. रविंदर कुमार, प्रो. शैलजा, प्रो. श्वेता कोहली तथा गैर शिक्षक वर्ग से अधीक्षक सत्यकाम शर्मा तथा सहायक लाइब्रेरियन कुमारी सोनिया मौजूद रहे।
** वर्ष 2024-25 में 850 शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूशन ऑफ एक्सीलेंस के रूप में किया जाएगा विकसित ज्ञान और अनुसंधान के इस युग में हर बच्चे का जीवन ज्ञान से प्रकाशित हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने नवोन्मेषी कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर, उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर महाविद्यालय स्तर तक शिक्षा के विभिन्न गुणात्मक आयामों के सुधार के लिए नवीन कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में वर्ष 2024-25 में 850 शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूशन ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, इसमें 500 प्राईमरी, 100 हाई, 200 सीनियर सकैण्डरी स्कूल और 50 डिग्री कॉलेज शामिल हैं। इन संस्थानों में अध्यापकों के सभी स्वीकृत पदों को भरने के साथ-साथ स्मार्ट कक्षाओं सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। हिमाचल के बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें इसके लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत 28 वर्ष से कम आयु के पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर से बैंकों से 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। ऋण के अंतर्गत भोजन, आवास, ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के व्यय शामिल हैं। योजना के अंतर्गत पात्र हिमाचली विद्यार्थी मेडिकल, पैरा-मेडिकल, फॉर्मेसी, नर्सिंग, विधि, आईटीआई एवं पॉलीटेक्नीक के तकनीकी पाठ्यक्रम तथा विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्त्ता के पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए और सालाना पारिवारिक आय 4 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के लाभ शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 01 अपै्रल, 2023 से आरम्भ कर दिए गए हैं। शैक्षणिक ऋण यदि 01 अपै्रल, 2023 के बाद भी स्वीकृत हुआ हो तो वह विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र छात्र उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गस्रह्वष्ड्डह्लद्बशठ्ठ.द्धश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर नोटिस बोर्ड से योजना दिशानिर्देश और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। फार्म भरने, जांच करने के बाद, आवेदक को दस्तावेज को स्कैन करना होगा और द्गस्रह्वह्म्द्बठ्ठस्रद्धद्गह्यद्वद्य2023ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा करवाना होगा। निदेशालय दो कार्य दिवसों के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन करेगा और आवेदक, उपायुक्त और संबंधित बैंक को ई-मेल भेजेगा तथा यदि आवेदक ने कॉर्पस फंड का विकल्प चुना है, तो संबंधित उपायुक्त उस संस्थान के बैंक खाते में 24 घंटे के भीतर कॉर्पस फंड से पहली किस्त जारी करेगा, जहां आवेदक प्रवेश चाहता है। प्रदेश सरकार द्वारा मूलभूत साक्षरता, संख्या ज्ञान से लेकर कृत्रिम मेधा का प्रयोग कर, हर कौशल में बच्चों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
** कूहलों के जरिये सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा डैम में एकत्रित पानी ** स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू व सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का जताया आभार डाडासीबा में आज नजदीकी शतलाई बाग में सिंचाई हेतु बनने वाले मक्कू डैम का जिला परिषद सदस्य पुष्पा मन्हास द्वारा नींव पत्थर रखकर भूमि पूजन किया गया। डैम के निर्माण के लिए 13 लाख 99 हजार की राशि स्वीकृत हुई है। इस डैम के बनने से खड्ड में बह रहे पानी को एकत्रित कर कूहलों द्वारा खेतों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इलाके के सैकड़ों किसान लाभान्वित होंगे। स्थानीय निवासी पूर्व प्रधान धर्मचंद, छोटू राम, प्रेम लाल, प्रीतम चंद, बिट्टू, गौरव, राकेश कुमार, राम कुमार, राजेश आदि का कहना है कि डैम का निर्माण होने से उन्हें व अन्य किसानों को खेतों की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे फसलों की पैदावार में इजाफा होगा।उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पुष्पा मन्हास, डाडासीबा ग्राम पंचायत प्रधान सुचिता कंवर, व्यापार मंडल डाडसीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा,उप प्रधान परमेश्वरी दास,जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सपेहिया, जसवां परागपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा सपेहिया, पूर्व प्रधान बबीता मेहरा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
ऐतिहासिक नगरी हरिपुर की धरोहरों अब जल ही नए रूप में दिखेंगी। इन धरोहरों के जीर्णोद्धार का सपना अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की बदौलत साकार हो गया है, जिससे इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। हरिपुर में 32 लाख से निर्मित उप डाकघर का उद्घाटन करने पहुंचे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से हरिपुर की धरोहरों के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत होने की घोषणा की। अनुराग ने कहा कि हरिपुर की धरोहरों के संरक्षण के उन्होंने केंद्र से एक करोड़ रुपये स्वीकृत करवा दिए हैं, जिससे जल्द अब इन धरोहरों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें की ये पैसा संसद अनुराग ठाकुर ने संस्कृति विभाग भारत सरकार से स्वीकृत करवाया है अब जल्द ही भारतीय पुरातत्व विभाग इनके जीर्णोद्वार का कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद इस विषय पर दो बार केंद्रीय संस्कृति मंत्री से बात कर हरिपुर की धरोहरों के संरक्षण के लिए कहा था। गौरतलब है की बीते कुछ माह पहले देहरा विधानसभा से लगभग साठ लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता डॉक्टर सुकृत सागर की अगुवाई में इन धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिला था तथा एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से इन धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग को उनके समक्ष रखा था। इसके बाद अनुराग ठाकुर के निर्देशों पर हाल ही में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के निदेशक वसंत कुमार ने दिल्ली से अपनी टीम सहित हरिपुर में आकर धरोहरों का निरीक्षण करके एस्टीमेट तैयार करके विभाग को दिए थे। केंद्रीय मंत्री ने भी प्राथमिकता के आधार पर इस विषय पर खुद दिलचस्पी लेकर एक करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए हैं। जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में तीन पुरातन मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वहीं, देहरा के गुलेर से भाजपा नेता सुकृत सागर ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा देहरा क्षेत्र को दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हमारे क्षेत्र के विकास के लिए इन सदियों पुरानी धरोहरों के जीर्णोद्धार का कार्य मिल का पत्थर साबित होगा। इससे हरिपुर सहित पूरा देहरा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा।
** कचरा इकट्ठा कर लगाई आग, लोगों से आस-पास सफाई रखने का किया आह्वान ** बोले, भविष्य में जारी रहेगा यह सफाई अभियान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के इंदौरा के तहत इंडस्ट्री एरिया मलोट में सरकार ने सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। जब इंडस्ट्री एरिया का निर्माण हुआ तो सरकार ने इस एरिया में कई पौधे लगाकर इसे खूब संवारा। यहां लोग सफाई को देखते हुए दूर-दूर से आकर फोटो शूट तथा वीडियो शूटिंग करते थे, लेकिन अब यह इंडस्ट्री एरिया शरारती तत्वों के लिए मनोरंजन का स्थान बन गया है क्योंकि यहां सुबह शाम कुछ स्थानीय व बाहर के असमाजिक तत्व अपने दो पहिया वाहनों पर आकर स्टंटबाजी करते हंै और रेनशेल्टर में बैठकर शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर खाली बोतलें तथा खाली पैकेट यहीं फेंककर चले जाते हैं। यहां फैली गंदगी को देखकर पत्रकार अखिल शर्मा ने अपने साथियों के साथ यहां सफाई अभियान चलाया और कचरा इकट्ठा कर उसे नष्ट कर दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि हमें स्वयं ही अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।
विधानसभा जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लंबागांव में ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर कुंजजेस्वर महादेव में 11 मार्च को विशाल दंगल होगा। जिसके समापन समारोह में विधानसभा के विधायक व आयुष, खेल एवं कानून मंत्री यादविंदर गोमा मुख्यअथिति होंगे। मेले के इस दंगल में हिमाचल,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जम्मू चंडीगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से पहलवान इस दंगल में कुश्ती का जौहर दिखाएंगे। दंगल मेले के आयोजक प्रवीन राणा ने बताया कि नामी पहलवान की दो लाख कुश्ती होंगी।
हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में मौसम फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते सूबे में 11 से 14 मार्च तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 11 और 12 मार्च को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 13 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले अधिकतर क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अलावा 14 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की अनुमान है।
पिछले दिनों कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी में एक अग्निकांड में कुछ परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे। जिन परिवारों के घर अग्निकांड में जल गए थे, सेवा भारती कुल्लू ने प्रभावितों की सहायता की है। उन परिवारों को बिस्तर एवं बर्तन देकर सहायता प्रदान की है। जिस में शाट के चमन, दूंखरा के अमरनाथ, चौकी के महेश और टेंकी देवी शामिल हैं। इसके अलावा सेवा भारती ने भुंतर की रहने वाली निशा देवी, जिनका काफी समय से किडनी का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, उनको भी 7000 रुपये की राशि देकर सहायता की गई। इस अवसर पर सेवा भारती कुल्लू के उपाध्यक्ष ललित शर्मा, सेवा भारती की महिला अध्यक्ष डॉक्टर रूपा ठाकुर, सदस्य राज कालिया, सेवा भारती हिमाचल के उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह व सचिव भीम कटोच भी उपस्थित रहे। भीम कटोच ने उन सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस कार्य में सेवा भारती का सहयोग किया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के शुभारंभ के मौके पर मंडी जिला को करीब 84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस अवसर पर पड्डल से 12 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 5.20 करोड़ से निर्मित नागरिक चिकित्सालय रिवालसर के भवन और 1.72 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कटोला के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग की 27 करोड़ रुपये की 8 बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं के तहत बाल्हड़ा नाला, नाल्ड़ खड्ड, कुहटनाला, हरयाण नाला, श्रीलंका नाला, घारड़ा नाला, लोअर तनेहड़ नाला और बरच्छवाड़ पपलोग के आसपास खड्ड व नालों के तटीयकरण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 11-11 करोड़ रुपये से होने वाले मढ़ी-संधोल सड़क और धर्मपुर-संधोल सड़क के स्तरोन्नत कार्यों का शिलान्यास किया। 28 करोड़ की लागत से बनने वाले 230 मीटर लंबे डबल स्पैन बैहरी पत्तन पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 5.47 करोड़ से होने वाले गागल से सिमस सड़क के प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के तीसरे चरण में स्त्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।
जिला के मुख्यालय गांधीनगर में रहने वाली एक युवती ने मनाली के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने इस बारे महिला पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी युवती की शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली के रहने वाले एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह कुछ समय से यहां गांधीनगर में किराए के कमरे में रह रही है। ऐसे में मनाली के ही रहने वाले एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था और शादी की बात कह कर आरोपी युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इसी के चलते बीते साल वह गर्भवती भी हो गई थी। जब दस बारे में आरोपी युवक को पता चला तो उसने उसे कोई दवाई दी, जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। अब युवती को पता चला कि आरोपी युवक किसी और लड़की के साथ शादी करने की फिराक में है और उसके साथ युवक ने धोखा किया है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की है। एसपी कुल्लू डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुल चंद्र ने बताया क युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना डमटाल पुलिस द्वारा छन्नी में व्यक्ति को 10.45 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना डमटाल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर घर में छानबीन के दौरान 10.45 ग्राम चिट्टा व 7900 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी मोहिंद्र पाल पुत्र बिहारी लाल पर नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है व नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने के 5 मामले पहले से ही चल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश इंटक ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुर से ताल्लुक रखने वाले तेज-तर्रार युवा नेता विजेंद्र ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश आईटी सेल का इंचार्ज बना दिया है। संगठन ने इन्हें यह जिम्मेदारी इनकी निर्भिक, निडर और समर्पित निष्ठा भाव के मद्देनजर सौंपी है। विजेेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का इमानदारी व निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मजदूर और कर्मचारी के हितों की आवाज उठाना इंटक का मुख्य उद्देश्य है।मनोहर लाल (बबलू पंडित) की इमानदार और बेबाक छवि का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बबलू पंडित एक क्रांतिकारी विचारधारा के नेता है और निश्चित रूप से इनके कुशल नेतृत्व में आने वाले समय में इंटक का एक बेहतरीन स्वरूप हि.प्र. में उभरकर सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याण कारी नितियों को इंटक प्रमुखत: के आधार पर जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। इस जिम्मेदारी के लिए विजेंद्र ठाकुर ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल (बबलू पंडित), प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप व हि. प्र. कांग्रेस पूर्व सचिव बृजराज ठाकुर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
** समापन पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत ** स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन विशेष रूप से रहे उपस्थित ** मंदिर में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत काठगढ़ में ऐतिहासिक शिव मंदिर का तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज शनिवार को भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। हमारे चहुं और देवी-देवताओं के मंदिर हैं जिनकी झलक हमारी संस्कृति में भी दिखती है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भी ऐसे स्थानों पर आकर धर्म-कर्म का सही ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवम ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां के जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को राज्य स्तरीय महोत्सव का दर्जा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया। मंदिर में पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा। आयुष मंत्री ने मंदिर कमेटी को पार्क के उन्नयन के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान व विकास कार्यों के लिये मेला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर कमेटी को भी अपनी और से 21 हज़ार रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान तथा महोत्सव के विस्तार के लिए मेला कमेटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कमेटी ने कोरोना कालखंड तथा मण्ड क्षेत्र में घटित भयंकर आपदा के दौरान प्रशासन तथा सरकार का बहुत सहयोग किया है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन तथा पुलिस विभाग को बधाई दी। इससे पहले, प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन,एसडीएम एवम मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष करण पठानिया,प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच,कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग, मेधावी बच्चे व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन, एन आईएक्ट, धनवसूली के मामले, श्रम विवाद, जरूरी सेवाओं संबंध्ेिात मामले (बिजली तथा जल बिल मामले आदि), दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 खर्चे के मामले, अपराधिक कंपाउडेबल मामले, मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण के केस, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, सिविल मामले आदि ( मुकदमा पूर्वमामला तथा कोर्ट में लंबित मामले दोनों शामिल) के 11,516 केस लगाये गये, जिसमें 3,150 केसों में समझौता किया गया तथा 9,19,31,921 राशि प्राप्त हुई। यह जानकारी अजय मेहता, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायधीश), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने दी।
** देवी-देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के मंदिर में शीश नवाया तथा मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया। इस दौरान उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी साथ रहीं। पारंपरिक परिधानों से सजे हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पालकियों को पड्डल मैदान तक पहुंचाया। यह शोभा यात्रा पड्डल मैदान में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया और श्री राज माधोराय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने पड्डल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम देव संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। देव समाज के हित के लिए सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित 6 विधायकों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा गडरिये की तरह उन्हें हांक कर यहां से वहां ले जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि पंचकूला के पांच सितारा होटल में आराम के बाद अब उन लोगों को भाजपा चार्टेड प्लेन से देहरादून ले गई और वहां ऋषिकेश में एक सात सितारा होटल में रखा है। उन लोगों ने अंतरात्मा की नहीं बल्कि धन-आत्मा की पुकार सुनी और पार्टी तथा जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि वह एक आम परिवार से निकल कर जनता के हकों के लिए संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उनकी कुर्सी किसान के बेटे, कर्मचारी के बेटे की है। यह आम जनता की कुर्सी है और साजिश के साथ इसे छीनने की कोशिश करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती से जनता के लिए काम कर रही है। यह सरकार 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई लोकतंत्र के लिए है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने के मंसूबे सफल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मेले की गतिविधियों का ब्यौरा दिया।
** दुग्ध उत्पादन को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन दे रही प्रदेश सरकार ** ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित दुग्ध संयंत्र ढगवार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और पशुपालन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पशुधन के संबंध में प्रदेश काफी समृद्ध है। प्रदेश में पशुपालन सहित मत्स्य पालन, मौन पालन और कुक्कुट पालन की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की मजबूती में यह क्षेत्र उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन दे रही है। वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट में किसानों को लाभान्वित करने तथा उनकी आय में वृद्धि करने के लिए गाय तथा भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रथम अपै्रल 2024 से क्रमश: 7 रुपये व 8 रुपये प्रति किलो वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रदेश के किसानों को गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38 रुपये प्रति किलो के स्थान पर 45 रुपये प्रति किलो तथा भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपये प्रति किलो के स्थान पर 55 रुपये प्रति किलो मिलेगा। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है क्योंकि पहली बार हिमाचल प्रदेश में दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है तथा पूरे देश में हिमाचल प्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां ऐसा निर्णय लिया गया है जो किसानों व पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में कारगर सिद्ध होगा। किसानों को पशुपालन की ओर प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि इस वर्ष प्रथम अपै्रल से मिल्कफैड, कामधेनु हितकारी मंच इत्यादि दुग्ध उत्पादन समितियों से कृषि उपज विपणन समिति (ए.पी.एम.सी) द्वारा कोई भी मंडी शुल्क नहीं वसूला जाएगा। गुणवत्तापूर्ण दूूध उत्पादन, दुग्ध से विभिन्न उत्पादों को तैयार करना, इनकी खरीद, विपणन के लिए प्रदेश सरकार बुनियादी अधोसंरचना सुदृढ़ कर रही है। दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के दृष्टिगत 'हिम गंगाÓ योजना के तहत कांगड़ा जिला के ढगवार में 1.5 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद संयंत्र मील पत्थर साबित होगा। इस संयंत्र में आधुनिक तकनीक से दूध का पाऊडर बनाया जाएगा ताकि लम्बे समय तक दूध को खराब होने से बचाया जा सके। इसके अलावा, इस संयंत्र में दहीं, खोया, घी, आईसक्रीम, पनीर आदि दुग्ध उत्पादों को तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस संयंत्र की क्षमता को भविष्य की क्षमता को देखते हुए 1.5 लाख लीटर से बढ़ाकर तीन लाख लीटर प्रतिदिन करने का निर्णय भी सराहनीय है। इसके अतिरिक्त, शिमला जिला के दत्तनगर में भी 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का एक अतिरिक्त संयंत्र शुरू करने का फैसला भी सराहनीय है। प्रदेश सरकार द्वारा हमीरपुर तथा ऊना में भी आधुनिक दुग्ध विद्यायन संयंत्र स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसपर लगभग 50 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र की ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि ग्रामीण युवा अपने गांव में रह कर ही दुग्ध व्यवसाय से जुड़कर अच्छी कमाई कर सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में स्थानीय युवाओं को किसानों अथवा एकत्रिकरण केंद्रों में दूध को दुग्ध विद्यायन संयंत्रों तक पहुंचाने के लिए 50 प्रतिशत उपदान पर 200 रेफरिजरेटिड दुग्ध वैन उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है जो नि:संदेह सराहनीय पहल है। दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि के लिए यह भी जरूरी है कि उन्हें उत्तम नस्ल के पशु उपलब्ध करवाएं जाएं। इससे न केवल दूध की मात्रा में वृद्धि होंगी अपितु दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भी राज्य सरकार ने एक सकारात्मक पहल की है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सोलन जिला के दाड़लाघाट में एक 'कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्रÓ की स्थापना की जाए। सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे पशुपालन की ओर आकर्षित भी होंगे। इसके अलावा रोजगार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर हो रहे पलायन में भी कमी आएगी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी।
जिला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इन लोक अदालतों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन सपना पांडे की अध्यक्षता में हुआ। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रमणीक शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि आज सोलन जिला के नालागढ़, कसौली, अर्की, कंडाघाट तथा सोलन मुख्यालय में 12 लोक अदालत बैंच गठित की गई। इनमें 3848 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। इन मामलों में कुल समझौता राशि 51,73,23,181 रुपए रही। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कुल 8477 मामलों को सुनवाई के लिए पूर्व लोक अदालत बैठकों एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन मामलों में 7276 मोटर वाहन चालानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष निपटारे के लिए प्रस्तुत किया गया। इनमें से 3115 मामलों का निपटारा किया गया। रमणीक शर्मा ने कहा कि मार्च माह में पूर्व लोक अदालतें बैठकें भी आयोजित की गई।
** पहले विधानसभा के चुनाव के समय फॉर्म भरवाए, अब लोकसभा के चुनाव के समय फॉर्म भरवा रही सरकार ** चुनाव के ठीक पहले ही क्यों कांग्रेस को क्यों याद आती है महिला सम्मान निधि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से छल कर रही है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समयप्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के नाम पर फ़ॉर्म भरवाए गए उसी प्रकार इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के नाम पर फिर से फ़ॉर्म भरवा रही है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है अब प्रदेश के लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के लोग लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान निधि के जो फॉर्म भरवाए गए थे उन फॉर्म्स का क्या हुआ और चुनाव आते ही कांग्रेस को महिला सम्मान निधि की याद क्यों आती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिला सम्मान निधि के न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। सबसे हैरानी की बात ये है कि दो हफ्ते पहले पारित बजट में भी इस योजना का कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इस योजना को कैसे शुरू करेगी और कौन से लोग इस इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 22 लाख महिलाएँ ऐसी हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है और कांग्रेस की गारंटी के अनुसार पात्र हैं। कांग्रेस के सभी नेताओं ने भी साफ तौर पर कहा था कि प्रदेश की 18-60 वर्ष के बीच की सभी महिलाओं को बिना किसी शर्त महिला सम्मान निधि दी जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री ने हाल में जो घोषणा की है वह अपने आप में विरोधाभासी है। वह कहते हैं 5 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेगी जिस पर 800 करोड़ खर्च होंगे, जबकि गारंटी के अनुसार इस योजना पर 4 हजार करोड़ से ज़्यादा की धनराशि खर्च होगी। सरकार की इस घोषणा को न प्रदेश के लोग समझ पा रहे हैं और न ही इसे क्रियान्वित करने वाले अधिकारी। ध्वस्त हो गई है स्वास्थ्य व्यवस्था, आंख मूंद कर बैठी है सरकार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर हैं। अन्य सामान्य ऑपरेशन बंद हो गए हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है और दर-दर भटकने को मज़बूर हो रहे हैं। मांगें न माने जाने पर डॉक्टर और भी रणनीति बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन सरकार आंख मूंद कर बैठी है। सरकार की इस नाकामी से लोगों की जान पर बन आयी है। आज तकप्रदेश में ऐसी सरकार किसी ने नहीं देखी है, जिसको किसी भी चीज से फर्क ही नहीं पड़ता है। सरकार जल्दी सेजल्दी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक बहुमूल्य जीवन को बचाया है। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से बीमार चल रहे लाहौल-स्पीति जिला के केलांग के बिलिंग गांव के 70 वर्षीय दोरजे को भारतीय वायु सेना की मदद से नया जीवन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री को सूचना मिली कि भारी बर्फबारी से बंद सड़क मार्गों तथा हिमखंडों के गिरने की आशंका के चलते अटल टनल आवाजाही के लिए बंद है, जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे दोरजे को उपचार के लिए सड़क मार्ग से निकटतम अस्पताल तक पहुंचाना असंभव है। दोरजे को तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार की जरूरत थी और यह देखते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय वायु सेना से संपर्क किया तथा दोरजे को अस्पताल एयर लिफ्ट करने का आग्रह किया। वायुसेना ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टिंगरी से दोरजे सहित एक अन्य मरीज को जिला प्रशासन की सहायता से वायुसेना के हेलिकॉप्टर में भुंतर एयरलिफ्ट किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 मार्च को सोलन, दून तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। वे सुबह 11.00 बजे चंबाघाट से 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र सायरी तथा लोक निर्माण विभाग के सायरी स्थित विश्राम गृह का लोकार्पण करेंगे। सीएम सुक्खू महोग-मतिमू-बशील मार्ग को जनता को समर्पित करेंगे और पुलिस थाना सायरी का विधिवत शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री सोलन स्थित कृषि विभाग के उप निदेशक के कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर, सोलन में जाईका के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण केंद्र, सोलन स्थित राजस्व सदन, सोलन के सपरुन स्थित स्ट्रीट वेंडर मार्केट तथा बद्दी स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण भी करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ममलीग से कोट तक मार्ग के स्तरोन्यन, शारड़ाघाट से डबलोग तक मार्ग के स्तरोन्यन कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री वाकनाघाट से सुबाथू मार्ग, डुमैहर से गम्बर पुल, पौ घाट से पलाह मार्ग तथा टिक्क्री टनांजी मार्ग के कार्य की आधारशिला रखेंगे। वे सोलन से धरजा मार्ग के स्तरोन्यन तथा चंबाघाट से सलुमणा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री मालगा से कून समीप बलेनी खड्ड, मालगा से सैंज मार्ग, उपरला बडयोला से निचला बडयोला तक संपर्क मार्ग एवं लेहन कोटला से सुनु टिक्करी सेर चिराग संपर्क मार्ग तथा शमलेच-चिल्ला मार्ग के मेटलिंग एवं टायरिंग कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। वे प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सोलन स्थित तृतीय वृत्त के अधीक्षण अभियंता कार्यालय भवन तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन सलोगड़ा के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत प्रात: 11.30 बजे पुराना बस अड्डा सोलन में एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
** प्रदेश सरकार उठा रही आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि 22 हजार से अधिक आपदा प्रभावित परिवार प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं पुनर्वास के लिए लाए गए 4500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 2968 परिवारों को 3 लाख रुपये की रुपये की पहली किस्त प्रदान की गई है तथा शेष सहायता राशि के रूप में शीघ्र ही उन्हें 4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय सहायता सरकार द्वारा संशोधित मानदंडों के अनुसार जारी की गई है जिसके तहत राहत पैकेज में कई गुणा वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि 10 हजार से अधिक परिवारों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत के लिए, 3648 लाभार्थियों को क्षतिग्रस्त गौशालाओं की मरम्मत के लिए और लगभग 1800 परिवारों को पशुधन के नुकसान के लिए सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने किसानों को फसल के नुकसान और खेती योग्य भूमि के नुकसान के लिए भी सहायता राशि दी है, जिससे लगभग 2600 किसानों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त 507 दुकानों और ढाबों के मालिकों को भी मुआवजा दिया गया है, जो उनके व्यवसाय को पुन: आरम्भ करने के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बीते वर्ष बरसात के मौसम में अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा का सामना किया जिस दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भू-स्खलन ने जन-जीवन तथा संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। आपदा से उपजी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का प्रदेशवासियों ने हिम्मत से सामना किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया। उन्होंने कहा कि ऐसी विकट परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने एवं उनके पुनर्वास के लिए बिल्कुल भी मदद नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा के दौरान पूर्व में प्रदान की जा रही सहायता राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर के पुनर्निर्माण के लिए सहायता राशि को 1.30 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे घरों के लिए सहायता राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये, दुकान या ढाबे के नुकसान पर सहायता राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये और गौशालाओं को नुकसान होने पर सहायता राशि को 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों को किराए के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को सरकारी दरों पर नि:शुल्क राशन, गैस कनेक्शन, नि:शुल्क बिजली व पानी कनेक्शन और सरकारी दरों पर सीमेंट भी उपलब्ध करवा रही है।
** खणी में प्रस्तावित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का निर्माण नहीं होने से हैं खफा ** बोले, हमने मकान और सेब के पेड़ों को भी कटवा दिया, लेकिन सरकार ने नहीं बनाया स्कूल भरमौर उप मंडल के खणी में प्रस्तावित एकलव्य आवासीय स्कूल निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत खणी और ग्रीमा के लोगों द्वारा खणी के दुर्वी प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में चर्चा की गई कि खणी पंचायत के लोग लगभग 20 वर्ष से एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल निर्माण की राह देख रहे हैं। सरकार और प्रशासन के लचर रवैये के चलते आज तक यहां स्कूल का नींव पत्थर तक नहीं रखा गया है। उल्टा इस स्कूल को खणी से किसी अन्य जगह पर शिफ्ट करने की बात कही जा रही है, जिससे इन पंचायत के लोगों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि हमने एकलव्य स्कूल को बनाने के लिए अपने मकान और सेब के कई पेड़ों को भी कटवा दिया, परन्तु स्कूल नहीं बना। अगर जल्द ही स्कूल को खणी में ही नहीं बनाया गया तो वे आने वाले लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
** 11 मार्च को सुबह 10:45 बजे सी रॉक इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में लैंड करेगा सीएम का चौपर ** इंदौरावासियों को 143 करोड़ की 14 परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम सुक्खू विधायक मलेंद्र राजन ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कंदरोड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 11 मार्च को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रस्तावित प्रवास को लेकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 11 मार्च को प्रात: 10:45 बजे सी रॉक इंटरनेशनल स्कूल इंदौरा के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से 10:50 पर राजकीय डिग्री कॉलेज ग्राउंड में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 143 करोड़ रुपये की 14 विभिन्न परियोजनाओं की सौगात इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को देंगे। इसके उपरांत वे स्थानीय डिग्री कॉलेज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 12: 30 बजे चंबा जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान में शनिवार को इंटर कॉलेज इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. एमएस आशावत और डीन स्टूडेंट वेलफेयर अफसर सीपीएस वर्मा ने इन खेलों का शुभारंभ किया। वहीं, डॉ. आशावत ने छात्रों का मनोबल बढ़ाने के साथ बताया कि खेलना हमारी शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है। खेल हमारे मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है, साथ ही कल्पनाशीलता और सृजनात्मक को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि अन्य गतिविधियों के साथ-साथ खेलखूद को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएट प्रो. शिव कुमार कुशवाहा एवं अक्षय ठाकुर ने सभी प्रभारियों की मदद से विभिन्न टीमों का गठन किया और वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, चैस, टेबल टेनिस, सिंगल लेग रेस, लेमन स्पून रेस एंड टग ऑफ वॉर और बास्केटबॉल जैस खेल इवेंट करवाए गए। सभी इवेंट्स में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, सहायक प्रो. देव राज, सहायक प्रो. अजय कुमार तथा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उप मंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां के टिप गांव से 82 वर्षीय नायक पुनी चंद का शिवरात्रि के दिन निधन हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि पुनी चंद सेना की 7 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में भारत चीन युद्ध के दौरान नवंबर 1962 में भर्ती हुए थे। सेवा काल में इन्होंने 1965 और 1971 भारत पाक युद्ध में सक्रिय हिस्सा लिया था। 1978 में रिटायरमेंट के बाद पाइप बैंड मास्टर रहे तथा अनेक समारोहों में अपनी धुन से लोगों का मनोरंजन करते रहे। इनके निधन से परिवार और समाज को क्षति पहुंची है। स्टेशन हेडक्वार्टर योल के सैन्य दल ने दिवंगत पूर्व सैनिक को अंतिम सलूट दिया। श्रद्धांजलि समारोह में कैप्टन ध्यान, सूबेदार मेजर बिहारी लाल, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार हरभजन, सूबेदार जसवंत आदि के अतिरिक्त इलाके के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एसडीएम मनाली रमन शर्मा की अध्यक्षता में 8 मार्च को परियोजना स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन अंबेडकर भवन पतलीकुहल में किया गया। मुख्यातिथि ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का अधिक योगदान है क्योंकि महिलाएं अपनी जिम्मेदारी विभिन्न क्षेत्रों में बड़े समन्वित रूप से निभाती हैं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी महिलाओं द्धारा समूह गान, एकल गान, एकल नृत्य आदि की प्रस्तुतियां भी दी गईं। बाल विकास परियोजना अधिकारी, कटराई, धनी राम ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभार्थी नवजात बच्चियों को प्रमाणपत्र तथा गिफ्ट किट भी प्रदान की गई।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने 8 मार्च को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के महिला एवं बाल कल्याण निदेशालय व बेटियां फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी यदि उन्हें निर्णय लेने की स्वतंत्रता हो। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने की क्षमता हासिल करने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा, तभी वे अपने जीवन से संबंधित निर्णय लेने व पारिवारिक मामलों में भी निर्णय लेने में सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि देखा गया है कि परिवार या समाज में हमेशा ही आर्थिक रूप से सशक्त व्यक्ति की ही अग्रणी भूमिका रहती है। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की हमेशा से ही हर क्षेत्र में अहम भूमिका रही है चाहे वह परिवार हो या समाजिक क्षेत्र हो। परंतु आज भी महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा बहुत कम है। इस दिशा में और सार्थक पग उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बेटियों को हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर स्थान मिलना चाहिए। इसकी शुरुआत हमें घर से ही करनी होगी। हमें बेटा व बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए।
सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल कुल्लू ने आज बताया कि 11केवी सरवरी फीडर की तारों की क्षमता को बढ़ाने व केबल बिछाने के कार्य के कारण 10 मार्च को प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक ज्यूडिशल कांप्लेक्स ढालपुर, नियर शोभाला बीएसएनएल कांप्लेक्स, खोरी रोपा, सरवरी, सुल्तानपुर, बस स्टैंड, शीतला माता मंदिर, फील्ड हॉस्टल, बाबा बालक नाथ, शीशामाटी, देवधार शेतापाट, चामुंडा नगर, अप्पर मियां बेहड, आईटीआई, जीएम इंडस्टरी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
** चार घंटे में 45 कूड़े की बोरियां और 70 बोतलें की एकत्रित मनाली में कल आयोजित होने वाली स्नो मैराथन के लिये देश विदेश से जुटे धावको ने मनु नगरी-मनाली में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सफाई अभियान चलाया, जिसे आयोजकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी खूब सहराया। अपने आउटरीच प्रोग्राम के तहत यह सफाई अभियान मनाली की स्वच्छता में प्रयासरत एनजीओ 'क्रिच क्लिनिंग' के सहयोग से चलाया गया। मनाली-नग्गर रोड की लगभग पांच किलोमीटर की सड़क पर कूड़े विशेषकर प्लास्टिक के छिलकों को इकट्ठा किया गया और बोरियों में भरकर कूड़ेदानों में डाला गया। स्नो मैराथन के आयोजक गौरव शिमर और राजीव कुमार ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन से पूर्व हर बार मेराथनर्स स्वेच्छा में इस अभियान में जुटते हैं और पर्यटन नगरी के प्रति अपना सौहार्द प्रकट करते हैं। शुक्रवार को चलाये गये इस अभियान में इंडियन नेवी के सेलर्स (नाविकों) सहित दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अभियान के दौरान लगभग 45 कूड़े की बोरियों और प्लास्टिक की 70 बोतलें एकत्रित कीं।
** सीएम ने बैजनाथ में किया राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ ** बैजनाथ इंडोर स्टेडियम को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 49.22 करोड़ की 10 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किए। इस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिये अनुमति प्रदान कर दी गई है और मंत्रिमंडल में यहां से विस्थापित होने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिला के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये गेंहू, मक्का तथा गाय और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके परिणाम सामने आने से किसानों को प्रतिमाह 20 से 25 हजार तक की अतिरिक्त आमदनी होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये जीवनभर के लिए मासिक पेंशन के रूप में प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना से महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाया गया है और इस धनराशि को जनकल्याण पर व्यय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा युवा नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर के खिलाड़ियों के लिए डाईट मनी 400 रुपये की गई है और नैशनल स्तर पर खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एसी थ्री टियर तथा हवाई यात्रा की सुविधा आरंभ की गई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने झंडा चढ़ानें की रस्म अदायगी के साथ ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित हवन में पूर्णाहुति दी और विशाल शोभा यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवधाम बैजनाथ शिवरात्रि का विशेष महत्व है और महाशिवरात्रि के दिन इसके उत्सव रूपी आयोजन से इसकी भव्यता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें संजोए रखना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर और अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इन करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 185.16 लाख से निर्मित पेयजल योजना संसाल मंधेड़ के सुधार कार्य, बैजनाथ चौबीन लड़भड़ोल सड़क पर 528 लाख से निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज, नाबार्ड के अंतर्गत 580.90 लाख की लागत से ताशीजोंग से भेठ झिकली, भेठ उपरली, घोड़पीठ, अवैरी सड़क तक उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य, 952.25 लाख से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सकड़ी, बैजनाथ के प्रशासनिक भवन, नार्बाड के अंर्तगत 336 लाख से निर्मित अवाही नाग से वाया घिरथोली कुनी ठारा सड़क मार्ग और 692.05 लाख से लंघू, सकड़ी-बही, नौहरा, कुंसल, मंधोल, बंडियां वाया ठारा सड़क के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को लोगों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने 652.11 लाख से चढ़ियार क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार कार्य, 311.80 लाख से उठाऊ पेयजल योजना कुकैना और उठाऊ पेयजल योजना गदियाड़ा के सुधार व विस्तारीकरण कार्य, बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 691.17 लाख से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना मटरुं कूहल, संसाल कूहल, नलोहटा कूहल और शिव कूहल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होने 281.31 लाख से मुल्थान गांव में ऊहल नदी पर बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बैजनाथ के लिए बहुतकनीकी संस्थान, चढ़ियार के लिए आईटीआई, बैजनाथ सिविल अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर 150 करने, अस्पताल में सीटी स्कैन, ब्लड बैंक स्थापित करने की घोषणा भी की। बैजनाथ में इंडोर स्टेडियम के लिये 10 करोड़ रुपये, उतराला से होली सड़क के दूसरे चरण के कार्य को नाबार्ड के अतंर्गत लाने, सरजादा-दियोल-तत्तापानी सड़क की टारिंग, बीड़ पालमपुर वाया घरनाला के कार्य को पूर्ण करने तथा सिविल कोर्ट में वकीलों के लिए चैम्बर निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी मैदान बैजनाथ में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन भी किया।
** स्वास्थ्य मंत्री ने किए 24 लाख की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें जन-जन के कल्याण के लिए एकाग्रचित्त होकर निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट उप मंडल के गम्भेश्वर मंदिर प्रांगण में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर गम्भेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के सुखद जीवन एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। डॉ. शांडिल ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव और शक्ति ही संसार का मूल हैं और हमारी सनातन परंपरा इस विषय में वैज्ञानिकता के साथ विश्व का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि मानव जाति के साथ सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण ही धर्म का मूल है और हम सभी को धर्म के मर्म को जीवन में उतारना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्त्री समाज की धूरी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी समृद्ध संस्कृति और परम्परा के अनुरूप महिलाओं का सदैव सम्मान करें और लड़कियों को जीवन में आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गंभेश्वर मंदिर के सौंदर्यकरण का विस्तार किया जाएगा और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से निखारा जाएगा। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण को समर्पित है और सभी के सहयोग से आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। मंत्री ने इस अवसर पर गम्भेश्वर मंदिर में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने इसे पूर्व शुलानी में 5.50 लाख रुपए की लागत सेे निर्मित सामुदायिक भवन तथा सामुदायिक भवन बोधन के समीप 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित पक्के एंबुलेंस मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने शूलानी माता मंदिर कोट की 1 लाख रुपए की लागत से निर्मित छत एवं सुरक्षा दीवार, हलडू नाला से काथली गांव तक 1 लाख रुपए की लागत से निर्मित एंबुलेंस मार्ग तथा 1 लाख रुपए की लागत से निर्मित पक्का मार्ग बोधन जनता को समर्पित किया। डॉ. शांडिल ने ग्राम पंचायत कोट में 4 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बहुद्देशीय मैदान, ग्राम पंचायत कोट के गनरोड़ी में 2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की अधारशिला रखी। उन्होंने गरू में 3.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले की सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर जोगेेंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान चम्पा देवी, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, मंदिर समिति के प्रधान हेमेेंद्र चंदेल, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट नरेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।


















































