हिमाचल प्रदेश दलित शोषण मुक्ति मंच, कोली समाज छौहारा इकाई, समता सैनिक दल व भीम आर्मी ने सयुंक्त रूप से उत्तरप्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ हुए अमानवीय दुष्कृत्य के विरोध मे प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पीढ़िता को न्याय दिलाने को लिए एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। दलित शोषण मुक्ति मंच व कोली संमाज छौहारा इकाई के अध्यक्ष मीर सुख, महासचिव शेर चंद, विनोद, श्याम लाल, अजय दुल्टा ने कहा की उत्तर प्रदेश में दलित युवती के साथ हुई अमानवीयता यूपी सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। दलित समाज की बेटी के साथ हुए अमानवीय घटना के बाद भी उत्तर प्रदेश की सरकार में इस दलित लड़की की प्राथमिकी दर्ज होने में पुलिस ने आठ दिन लागाए। पुलिस के अधिकारियों ने जिस तरह से मामले में लापरवाही दिखाई है। इससे प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में सरकार का पूरा तंत्र असमाजिक तत्वों के साथ खड़ा है इसलिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग उठाई गई है कि जिला हाथरस के एसपी और डीएम को गलत व झूठी बयानबाजी करने के लिए तुरन्त बर्खास्त किया जाए। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस दुष्कृत्य के लिए बराबर का दोषी समझ कर तत्काल उनके पद से हटाया जाए। इस मौके पर सिंह नाथ, पदम चंद, कान्ता देवी, सरन दास, रविंदर, नरेंद्र, सतीश, आकाश, नमित, सोनू, वीरेंदर, बालचंद, गुलाब, योगराज, शीशी राम, रोहित, विक्की व शांता देवी भी मौजूद रहे।
बैजनाथ। आज बैजनाथ कांग्रेस के पूर्व विधायक किशोरी लाल और बैजनाथ कांग्रेस के सदस्य हाथरस रेप कांड और किसान बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे और रैली निकली। इस मौके पर उन्होंने हाथरस रेप को आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलने की बात कही और साथ ही पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा कि कल दिनांक 2 अक्टूबर को किसान बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी बैजनाथ कांग्रेस। इस मौके पर रमेश परिहार, पृथी करोटी, अजय अवस्थी,रमेश चड्ढा, रमेश शर्मा, अमित शर्मा, त्रिलोकानंद, जमुना गोयल, कुसुम राणा, सचिन अवस्थी, रविन्द्र राव, मदन ठाकुर, सुरेश ठाकुर,सतीश मैहरा, सुमित सती, चमन धिमान, लवजीत चौधरी, सपना, सुरेश शर्मा, राहुल कपुर, हरि सिंह, चमारु राम, पृथ्वीराज आदी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुनिहार(सोलन)। पंचायत समिति सदस्य डीडी कश्यप द्वारा ग्राम पंचायत पट्टाब्रावरी में किए जा रहे विकास कार्यों में स्वीकृत राशि के दुरुपयोग के आरोपों को कसौली निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव हरीश कुमार ने निराधार बताया है व इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जिस सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का कश्यप ने जिक्र किया है उस पर अभी तक 10 लाख सरकारी अनुदान से व लगभग 4 लाख स्थानीय जनता द्वारा अनुदान के रूप में दिए है, जो कि पूर्ण रूप से खर्च किए जा चुके हैं जबकि स्वयं डीडी कश्यप ने वर्ष 2008 में 15 लाख का प्राकलन बना कर दिया था जिसके लिए तत्कालीन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने 15 लाख रु देने की घोषणा की थी, लेकिन अपने कार्यकाल में सिर्फ 5 लाख ही दिए थे। वर्ष 2018 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री ने इस भवन के निर्माण कार्य हेतु 10 लाख देने की घोषणा की थी जिसमें से करीब 7लाख रु जारी कर दिए गए हैं व कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। हरीश कुमार ने बताया कि कश्यप ग्राम पंचायत की प्रत्येक बैठक में भाग लेते हैं व इन्हें पूर्ण जानकारी भी है कि इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मंत्री ने कितना पैसा दिया है परंतु हैरानी इस बात की है कि वह हर विकास कार्यों का श्रेय वर्तमान मंत्री को देने की बजाय समाचार पत्रों के माध्यम से इनकी छवि को खराब करने के उद्देश्य से गलत बयान बाजी करके जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने डीडी कश्यप से आग्रह किया कि पंचायत सचिव से इस पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मंत्री द्वारा जारी राशि का पूर्ण विवरण ले और बिना किसी ठोस सबूत के मंत्री के खिलाफ किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी ना करें।
दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दावटी में विकासखंड कुनिहार स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक हरदेई ठाकुर की अगुवाई में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों द्वारा विभिन्न गांव की सफाई की जा रही है। हरदेई ठाकुर ने बताया कि वीरवार को इस कार्यक्रम के अंतर्गत दावटी गांव में विभिन्न स्थानों पर उगी भांग को उखाड़ा गया। दावटी प्राथमिक विद्यालय के आसपास व मंदिर परिसर को भी साफ सुथरा किया गया। गांव की ओर आने वाले रास्तों के दोनों ओर की झाड़ियों को काटा गया। रास्तों में पड़े कचरे को इकट्ठा कर एक स्थान पर जलाया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में महिला मंडल दावटी की समस्त महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अभियान में भाग लेने वाली महिलाओं में महिला मंडल प्रधान लीला देवी, सचिव उमा देवी, सदस्य निर्मला, बंती, हेमा, हिमांशी, कृष्णा, अंजू, सिमरन, ललिता, आकांक्षा, बबली, बंती देवी और रीता ने भाग लिया।
सोलन जिला के उप शिक्षा निर्देशक कार्यलय में कार्यरत सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार उर्फ कोबरा किंग के नाम से विख्यात शिक्षक को आने वाली 4 अक्टूबर को समाजसेवी संस्था आदर्श संस्कारशाला मथुरा द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सेवाओ के लिए आदर्श शिक्षा रत्न 2020 से सम्मानित किया जा रहा है। इसकी जानकरी देते हुए सहायक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हिनाचल जैसे छोटे प्रदेश से दो लोगो को इस समान के लिए संस्था ने नाम चयन किए है जो गौरव की बात है उक्त जिला सोलन के सुरेंद्र कुमार को शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में नवोचारि कार्यो के लिए उक्त सम्मान के लिए चयन हुआ है। कोरोना महामारी के चलते उक्त सम्मान समारोह ऑनलाइन पूरे देश के 29 कर्म योद्धाओं को इसमें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने संस्था द्वारा उनके नाम चयन के लिए संस्था के पदाधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया है। इस प्रकार के सम्मान से सम्मानित होने से लोगों का मनोबल बढ़ता है और शिक्षा में और बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की एनएसएस इकाई ने गांधी जयंती को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू ने इस अभियान के अंतर्गत नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, हस्त प्रक्षालन आदि कई गतिविधियां ऑनलाइन ही करवाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में पेय जल टंकी को संवारा।विद्यालय को सेनिटाइज किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े प्रसंग वॉलंटियर्स के साथ सांझा किए। संतोष कुमारी ने बताया कि गांधी अपना काम स्वयं करते थे और हमें भी स्वयं करना चाहिए। इस मौके पर स्वयंसेवी हिमानी, भगत, तान्या, शिवानी, हर्षित भारद्वाज, गीतांजलि, हर्षिता, ललिता, अनामिका, जैस्मीन आदि ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य वॉलंटियर्स को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
HFCL और HelpAge India के सौजन्य से चल रही सोलन SMMU (Specialised mobile medical unit) ने आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया। SMMU ने एक वेबिनार के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सोलन जिला के उपायुक्त के सी चमन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एन के गुप्ता, अनुराधा जिला कल्याण अधिकारी, राजेश कुमार स्टेट हेड HelpAge India और डॉ आर के पठानिया एक पैनेलिस्ट के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही HFCL ने बरोग पंचयात में एक हेल्थ कैंप का आयोजन किया जिसमें जिला वेलफेयर अधिकारी मूख्य अतिथि क रूप में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को सरकार की वृद्धों के लिए योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।
देश के किसानों के हितों पर डाका डालने वाले एवं किसान विरोधी कानून के खिलाफ आगामी 3 अक्टूबर से पच्छाद कांग्रेस कमेटी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। जहाँ यह अभियान 2 अक्टूबर से शिमला से आरंभ होगा वहीं पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में राजगढ़ से होगा। यह जानकारी राजगढ़ नगर पंचयात के पूर्व अध्यक्ष व् पच्छाद कोंग्रेस के कोषाध्यक्ष दिनेश आर्य ने देते हुए बताया की इसका शुभारंभ यहां प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर करेंगे, जबकि पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा अध्यक्षता करेंगे। दिनेश आर्य ने बताया कि देश के किसानों के हितों के खिलाफ केंद्र सरकार ने जबर्दस्ती यह कानून लाया है जिससे किसानों में अपने जीवनोंयापन के लिए चिंता सता रही है। पूरे देश मे इस काले कानून के खिलाफ किसान आवाज उठा रहे है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है। इस कानून को तुरंत वापस लिए जाने के लिए देश के किसान आंदोलन की राह पर है। इस कानून के चलते देश की रीढ़ किसानों को उनके उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को ही खत्म कर दिया गया है और बड़े पूंजी पतियों के हाथों किसानों के हित गिरवी हो जाएंगे। संसद में बिना किसी चर्चा के पारित किया जाना अपने आप मे मोदी सरकार की मंशा को जाहिर कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस कानून को निरस्त करने लिए पूर्ण देश मे आंदोलन चला रही है। इसी क्रम में हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया जा रहा है। यह अभियान ग्राम स्तर तक चलेगा और किसानों को उनके हितों की रक्षा के लिए जागृत किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चलते काफिले के दौरान सड़क हादसे में हिमाचल के सिरमौर का 42 वर्षीय जवान शहीद हो गया। सिरमौर के धारटीधार इलाके की नौनी (जामटा) पंचायत के कटीयार गांव के सुरेश कुमार, सेना की 155 टी ए बटालियन में शोपियां में तैनात थे। गत 29 सितंबर को सेना की लगभग 100 गाड़ियों का काफिला जम्मू से श्रीनगर के लिए निकाला। उनमें से बीच की गाड़ी उधमपुर के समीप दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें हवलदार सुरेश कुमार भी सवार थे जिन्हें दुर्घटना के बाद सैनिक अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया। 30 सितंबर को शहीद की पार्थिव देह उधमपुर से घर के लिए रवाना कर दी गई। देर रात शहीद की पार्थिव देह नाहन पहुंची और रात को नाहन मे ही रखी गई। गुरूवार को प्रातः 8:00 बजे शहीद की पार्थिव देह भूतपूर्व सैनिक संगठनों व स्थानीय लोगों के कफिले के साथ शहीद के पैतृक गांव कतयाड़ के लिए लाया गया। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। पिता जोगेंद्र सिंह, माता शीला देवी व शहीद की पत्नी शीला देवी तथा बेटे आर्यन एवं विवेक व परिवार तथा गांव के लोग पार्थिव देह को देखकर बिलखने- चिल्लाने लगे। गांव तथा पूरे इलाके में शोक की लहर है। शहीद के जेष्ठ पुत्र विवेक ने पवित्र देह को मुखाग्नि दी। उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की जय, शहीद सुरेश अमर रहे के नारे लगाए। उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। नौनी ग्राम पंचायत के प्रधान नरेश ठाकुर ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर श्मशान घाट के लिए पहाड़ी और संकरा रास्ता होने के बावजूद भी साफ-सफाई तथा देह संस्कार के लिये बहुत अच्छी व्यवस्था की जिसके लिए सभी लोगों ने उनकी सराहना की। इस मौके पर मुख्यतः परिवार के सदस्यों और सगे संबंधियों के अलावा डीसी सिरमौर डॉ० आर के परूथी, अतिरिक्त एसपी सिरमौर बबीता राणा, एसडीएम विवेक, नाहन के विधायक डाॅ राजीव बिंदल, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई से अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, सचिव नरेंद्र सिंह ठुंडू, पूर्व सैनिक सगंठन धारटीधार, पूर्व सैनिक सगंठन रेणुका जी- सगड़ाह, भूतपुर्व सैनिक सगंठन नाहन, स्थानीय पंचायत व गांव के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिमचाल प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 15 हज़ार पार करने वाला है। वीरवार को भी कोरोना ने प्रदेश में कहर दिखाया। आज दोपहर तक 21 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, इनमें कांगड़ा से 2 व ऊना से 19 मामले सामने आए हैं। वहीं 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 218 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 14997 पर पहुँच गया है, वहीं 11588 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। प्रदेश में अब 3197 मामले सक्रिय हैं व 187 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जिला कुल्लू की नथान ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले नशाला नाले पर नाबार्ड द्वारा स्वीकृत नशाला वाटरशेड में पौधरोपण का कार्य शुरू किया गया जिसमे मुख्य रूप से योजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास विभाग के सुरजीत सिंह, ऋषभ सिंह ठाकुर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड व वन विभाग नग्गर विशन चंद उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक ऋषभ सिंह ठाकुर ने बताया कि वाटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत इस क्षेत्र में पौधरोपण भी प्रस्तावित था जिसमे वन भूमि पर जंगली फलों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके तहत 1600 ऐसे पौधों विभिन्न ऐसे चिन्हित स्थानों पर रोपे जाएंगे। योजना अधिकारी ने कहा कि नाबार्ड योजनाओं को अच्छे से लागू कर रहे है व साथ ही साथ ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया। योजना अधिकारी ने महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए वहां उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाने बारे व अन्य सरकारी योजनाओं के विषय में सम्पूर्ण जानकारी दी व भविष्य में नशाला वाटरशेड में भी नीति के तहत कार्य करने पर सहमति जताई। इस अवसर पर हिम प्रगति संस्था के अध्यक्ष सुनील, आर्य कमेटी के प्रधान ऋतू राज कपूर व कारदार अर्जुन वर्मा भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कलूण्ड नगरी के प्रधान नरिंदर भट्ट ने अपनी पंचायत में हर घर तक कूड़ेदान पहुंचाने का जो संकल्प लिया था बो आज पूरा कर दिया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बूल फेडरेशन के चेयरमैन ओर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर के करकमलों द्वारा सभी लोगों को एक-एक कूड़ेदान दिया गया। त्रिलोक कपूर ने प्रधान नरिन्द्र भट्ट के आग्रह पर आश्वासन दिया है कि नगरी में वूल फेडरेशन के विभाग की एक बहुत बड़ी इकाई लगाई जाएगी जिस से यहां के आसपास के लोगो को रोजगार के साथ-साथ उनकी आजीविका बढ़ाने का भी साधन मिलेगा। कपूर ने प्रधान नरिन्द्र भट्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में पंचायत ने कई कीर्तिमान स्थापित किए है और कई ऐसे काम हुए है जो कई वर्षों से रुके पड़े थे। एक छोटी सी पंचायत में दो-दो सामुदायिक भवन, सुलभ शौचालय, टाइल युक्त रास्ते और पूरे ब्लॉक की 46 पंचायतों में से एक मात्र प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत चुनी गई जिसके कारण इस पंचायत को 20 लख की अतिरिक्त धनराशि मिली। इस उपलक्ष्य पर BDO KS राणा, बिजली विभाग के एक्सन पी सी कपूर, SDO परवीन और SDO अनिल धीमान, PWD के SDO संजय सूद, जल शक्ति विभाग से JE अशोक कुमार, भू संरक्षण अधिकारी राकेश पटियाल, BDC स्वर्णा देवी, डॉ बंटी, सुमन वर्मा, सचिव संसार चंद, तकनीकी सहायक पवन गुलेरिया, संजय, पराक्रम, साहिल, चंचल, सभी वार्ड मेंबर, मौजूद रहे।
बिलासपुर नगर के साथ सटे लखनपुर कस्बे से ताल्लुक रखने वाले प्रत्यूष और उत्कर्ष की गायकी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कर्णप्रिय एवं मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज के धनी प्रत्यूष और उत्कर्ष बोलने में तो दो नाम लेकिन सुनने में एक आवाज का एहसास कराते हैं। महज 16-17 साल के भाइयों की ये जोड़ी अपनी सधी हुई गायकी से इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। यू-ट्यूब और फेसबुक पर उनकी बढ़ती पसंद सूची उनकी लोकप्रियता बता रही है कि हर कोई उनकी गायकी का कायल है। शास्त्रीय संगीत व विभिन्न श्रेणी की शैली के गीतों को सुन कर उनके बचपन से किया गया रियाज और मेहनत बखूवी झलकता है। इन्होंने शास्त्रीय संगीत में राग, देश भक्ति गीत, भजन, गजल, फिल्मी गीत व अन्य गीत गाए हैं जिनमें प्रसिद्ध पहाड़ी गीत माये नी मेरिये जम्मुए दी राहें, चंबा जे कितनी कि दूर......चल मेरी जिन्दे, नवीं दुनिया बसाणी, फौजियो, कबीर के भजन, जाग उठो देश और आयत जैसे गीत गा कर खूब वाहवाह बटोरी है। इन दोनों युवाओं ने गायकी के साथ-साथ फकीरी और बाबा कुल्लू वाला दो गानों में संगीत भी दिया है जो अभी बन कर तैयार हो रहे हैं। उनकी गायकी की शैली किराना घराना की है। इन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा पंडित भीम सेन शर्मा से ली है जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शास्त्रीय संगीत के प्रोफेसर रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे उस्ताद आमिर खान, बड़े गुलाम अली खान, अजय चक्रवर्ती, राशिद खान को भी अपना आदर्श मानते हैं और उनका अनुसरण करते है। संगीत के माध्यम से छात्रवृति पाना बड़ी बात है। उत्कर्ष को शास्त्रीय गायन में सीसीआरटी राष्ट्रीय संस्था से लगातार दो बार से छात्रवृत्ति मिल रही है। इन दोनों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के शास्त्रीय संगीत उत्सवों में भाग लिया है। इन्होंने लगातार 6 साल तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को जीता है। उनका कहना है कि भारत की लुप्त होती इस संस्कृति को बचाने के लिए और आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। संगीत के प्रति उनकी लगन और संगीत को ही अपना भविष्य बनाने के लिए उन्होंने अपने घर पर ही कुदरत नाम का स्टूडियो बनवाया है जिसमें सभी तरह के वाद्य उपलब्ध हैं जिसकी वजह से वह घर पर ही गानों की रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। दोनो भाइयों की संगीत शिक्षा बचपन से ही अपने घर पर ही अपने पिता के सानिघ्य में शुरू हो गई थी क्योंकि। उनके पिता अनूप शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में संगीत के प्रवक्ता है और माता ऋचा शर्मा एक गृहणी हैं। प्रत्यूष पीजी कालेज बिलासपुर में प्रथम वर्ष और उत्कर्ष जमा दो के छात्र हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग सिरमौर द्वारा राजगढ़ मे घर द्वारा पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह कार्य खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाईल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से किया जा रहा है जो आधुनिक उपकरणो से सुसज्जित है। सहायक आयुक्त खाद्य विभाग जिला सिरमौर डाक्टर अतुल कायस्थ के अनुसार इस वेन मे आधुनिक उपकरणों से लैस एक पूरी प्रयोगशाला है जिसमे तरल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करके उसका परिणाम भी साथ साथ मिल जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की निशुल्क जांच की जा रही है। इस वैन से दुकानो, होटलो, ढाबो आदि मे बिकने वाले तरल खाद्य पदार्थों जैसे दुध, घी, खोया, पनीर, दही, लस्सी, पानी, चटनी सोस, जूस, तेल शीतल पेय पदार्थों की जांच की जा रही है इसके अतिरिक्त लोग अपने घरो मे बने खाद्य पदार्थों की जांच भी इस वेन मे निशुल्क करा सकते है। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगो को शुद्व गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना है ताकि हर व्यक्ति शुद्ध व गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का ही सेवन करे और पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे। उन्होंने बताया कि पुरे प्रदेश के लिए इस तरह की दो वैन उपलब्ध करवाई गई है जो हर जिला में जाकर तरल खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता की जाँच कर रहे है।
राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने प्रेस बयान में कहा है कि स्वास्थ्य के साथ शिक्षा के नाम पर भी जमकर फर्जीवाड़े व मनमानियों का दौर बीजेपी की सत्ता में बदस्तूर जारी है जिस कारण से योग्यतावान व क्षमतावान प्रतिभाएं प्रदेश में अपने आप को कुंठित व प्रताडि़त महसूस कर रही हैं। राणा ने खुलासा करते हुए कहा कि प्रदेश की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी में चली मनमानियों के बीच अब विशेष विचारधारा के नाम पर चमचागिरी करने वाले लोगों को नियुक्तियां दी गई हैं। इन नियुक्तियों में तमाम नियमों को दरकिनार किया गया है जिससे सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कार्यरत बेहतर प्रदर्शन करने वाले सब्जेक्ट एक्सपर्ट खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। राणा ने कहा कि शिक्षा किसी और विषय की और नियुक्ति किसी और विषय में नियुक्ति करने के कारनामे को भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने अंजाम दिया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सियासी पार्टी के कार्यकर्ताओं की वफादारी की तर्ज पर नियुक्तियां की जा रही हैं जिससे कि वहां कार्यरत अधिकांश स्टाफ में सिस्टम व सरकार के प्रति लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्लांट साइंस सब्जेक्ट में सिर्फ पीएचडी बॉटनी के लोगों को नियुक्ति देने का नियम है, लेकिन इस यूनिवर्सिटी में इस विषय की पढ़ाई के लिए बायोटेक व बायोकेमिस्ट्री के लोगों को नियुक्ति देकर अपनी पॉवर के मिसयूज कर मनमानी का परिचय दिया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की इस मनमानी से प्रदेश के अनेक योग्य उच्चशिक्षा प्राप्त युवा अपनी अनदेखी से परेशान हैं। जिसको लेकर कुछ लोगों ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। राणा ने कहा कि यह पहली यूनिवर्सिटी नहीं है जो बीजेपी के राज में मनमानी पर उतरी है। इससे पहले एनआईटी हमीरपुर, आईआईएम नाहन में भी नियुक्तियों को लेकर धांधली के आरोप लग चुके हैं जबकि मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन तो लाखों फर्जी डिग्रियां बेचने के लिए विश्वभर में कुख्यात हो चुकी है।
पालमपुर। भवारना जोन से केंद्रीय कांगड़ा सहकारी बैंक के निदेशक चुने गए रंजीत राणा ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से उनके निवास स्थान ननाओं में भेंट की। विधान सभा अध्यक्ष ने रंजीत राणा को बैंक का निदेशक चुने जाने की बधाई दी। इसके पश्चात नगरोटा बगवां जोन से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक चन्द्र भूषण नाग को भी उन्हें बधाई दी। चन्द्र भूषण नाग ने भी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार के निवास स्थान पर भेंट की। विधान सभा अध्यक्ष ने निदेशक मंडल को प्रदेश सरकार तथा अपनी ओर से भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक प्रदेश का महत्वपुर्ण बैंक है और नए निदेशक मंडल में के नेतृत्व में बैंक और अधिक बुलंदियां प्राप्त करेगा।
हमारे जीवन में पोषण का बहुत ख़ास महत्व है, जहाँ एक ओर उचित पोषण मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक है वहीं कुपोषण पतन का प्रारम्भ है। यह बात भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक विशाल गुप्ता ने बुधवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम 1 से 30 सितम्बर तक “राष्ट्रीय पोषण माह” मन रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों जैसे भारतीय खाद्य निगन के स्टाफ तथा जन प्रतिनिधि काउंसलर तेजिंदर कौर के सहयोग से स्थानीय तथा औषधीय पौधों का रोपण, काढ़ा वितरण, पोषकता पर बेविनार, पोष्टिक पाक विधि प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया, जिसमे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही पोषण माह से जुड़े सभी कार्यक्रमों का समापन 30 सितम्बर को माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओ के विजेताओ को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
- शवों को जलाने के लिए होगा उपलों का प्रयोग, कटने से बचेंगे पेड़ - पर्यावरण संरक्षण के लिए इंनरव्हील क्लब सोलन ने डांगरी गौशाला में डोनेट की उपले बनाने वाली मशीन हिमाचल प्रदेश देश में अपने स्वच्छ पर्यावरण के लिए जाना जाता है। प्रदेश में निरंतर चल रहे विकास कार्यों के चलते पेड़ भी कट रहे हैं। ऐसे में सामाजिक संगठन भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे है। इनरव्हील क्लब सोलन भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को इंनरव्हील क्लब सोलन ने शहर के साथ लगते डांगरी गांव में गौशाला में गाय के गोबर से उपले बनाने के लिए एक मशीन डोनेट की। इस मौके पर गौशाला के फाउंडर कुलभूषण गुप्ता और इनरव्हील क्लब सोलन की टीम मौजूद रही। यह हिमाचल की पहली मशीन: अग्रवाल इनरव्हील क्लब सोलन की प्रधान प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि गाय के गोबर से उपले तैयार करने के लिए डागंरी गौशाला में बुधवार को मशीन को इंस्टॉल की गई। यह प्रदेश में लगने वाली अपनी तरह की पहली मशीन है। उन्होंने बताया कि गोबर के उपलों को हम ईंधन के रूप में इस्तेमाल करके पेड़ों को कटने से बचा सकते हैं। इस मशीन से तैयार होने वाले उपलों से शवों को जलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। ईंधन की जरूरतें पूरा होने से हमारी हरियाली बची रहेगी। इस मशीन से बने हुए उपले कई जगह पर काम आएंगे। यह उपले पर्यावरण को भी संरक्षण प्रदान करेंगे। इस मशीन में दो से तीन दिन पुराने गोबर को उपयोग में लाया जाता है। डांगरी में यह उपले बनाने की मशीन इनरव्हील क्लब सोलन की प्रधान प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि इस मशीन को डांगरी में लगाने का श्रेय कुलभूषण गुप्ता को भी जाता है जिन्होंने इस मशीन को यहां लगाने के लिए सहयोग दिया। इस अवसर पर इनरव्हीलक्लब सोलन क्लब सचिव योगिता सिंगला, एडिटर सुमन कंवर, ऊषा विज, कोषाध्यक्ष कल्पना परमार, सविता शर्मा, खुशबू, बिंदू महाजन व अन्य मौजूद रही।
भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला ने कृषि सुधार विधेयक को मंजूरी मिलने की सराहना की है। किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला ने कहा है कि इससे कृषि के क्षेत्र में विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा। यह बिल किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में भी कार्य करेगा। देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह विधेयक पास किया गया तथा इस विधेयक को लाने से किसान बिचौलियों से मुक्त होकर अपनी फसल को जहां चाहे वहां उचित दर से बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे जाहिर होता है कि ये सरकार किसानों, बागवानों की हितेषी है, जो जो योजनाएं मोदी सरकार ने लाई है। उनमें सबसे ज्यादा योजनाएं किसानों के हित में है जिससे किसान परिवार खुशहाल बनेंगे। इस विधेयक को लाने वाले पारित करने के लिए किसान मोर्चा महामंत्री प्रेम शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी जिला सचिव राकेश गौतम, ललित शर्मा, पवन गौतम, बंटू शुक्ला, ओमप्रकाश ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है।
जिला किन्नौर में नेसंग गांव से आगे आईटीबीपी की आखिरी पोस्ट की तरफ जाते हुए BSF के रिटायर डीआईजी एस सी नेगी की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। ITBP के जवानों द्वारा शव को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू आप्रेशन चलाया गया परन्तु खाई गहरी होने के कारण जवानों को शव के पास पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब शव के बरामद होने के बाद शव को गंगटोक हेलीपैड की तरफ लाया जा रहा है। शाम तक शव के वहां पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार बी एस एफ के रिटायर डी आई जी एस सी नेगी निवासी नेसंग जो कि दो दिन पहले सीमावर्ती गांव नेसंग से आगे आई टी बी पी की अंतिम पोस्ट की तरफ स्थानीय लोगों व आई टी बी के जवानों के साथ पैदल तथा दुर्गम रास्ते से होकर जा रहे थे कि रास्ते में उनका पैर फिसल गया तथा वह अपना नियंत्रण खो बैठे जिससे वह रास्ते से नीचे गहरी खाई में जा गिरे व उनकी मौत हो गई। वहीं जिलाधीश किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि पिछले कल प्रशासन को सूचना मिली कि एस सी नेगी जो कि आई टी बी पी की पोस्ट की तरफ जा रहे थे, रास्ते में जाते समय गिर गए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और देर रात उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि डी आई जी के शव को आई टी बी पी के जवानो द्वारा गंगटोक हेलीपैड तक लाया जा रहा है। उन्होंने बताया की उनका गांव वहां से दूर है तथा रास्ता भी दुर्गम है इसलिए शव को उनके गांव नेसंग तक पहुंचाने के लिए लगभग तीन दिन का समय लग जाएगा। प्रशासन द्वारा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट से हेलिकॉप्टर की मांग की गई है ताकि उनके शव पूह हेलीपैड तक पहुंचाया जा सके। उंन्होने यह भी बताया कि अभी तक यह भी पता नहीं लग पाया है कि वे उस तरफ क्यों जा रहे थे।
जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा तहसील के तहत पुरबनी गाँव मे मंगलवार रात अचानक तूफान आने से पुरबनी गाँव के बागवानों के सेब की फसल पेड़ो से गिरकर ज़मीन पर व्यर्थ हुई है। हालांकि प्रशासन द्वारा अभी इस नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है, इस संदर्भ में पुरबनी पँचायत के प्रधान शेर सिंह नेगी ने बताया कि बीते कल पंगी नाले की तरफ से होते हुए तूफ़ान आया जिसके बाद पुरबनी गाँव मे तूफान प्रवेश कर गया और ग्रामीणों के सेब के बगीचों से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने बताया कि पंगी गाँव के काशङ्ग नाला व दूसरे छोटे नालों का प्रभाव पुरबनी गाँव की तरफ है जिसके चलते कई बार तूफान का बहाव पुरबनी गाँव की तरफ आता रहता है लेकिन इस वर्ष मंगलवार रात होते होते अचानक भयंकर तूफान पुरबनी गाँव मे प्रवेश कर गया जिसके बाद गाँव के बागवानों के करीब 60 फीसदी सेब तूफान से गिर गए। अब बागवानों को इस वर्ष सेब से मिलने वाली आय का 60 प्रतिशत नुकसान हुआ है जिससे बागवान भी परेशान है। प्रधान शेर सिंह नेगी ने बताया कि ऐसे समय मे प्रशासन व सरकार जिला के पुरबनी गाँव के बागवानों का सेब की फसल नुकसान होने पर उचित मुआवजा प्रदान करे। बताते चले कि इस वर्ष जिला के यांगपा में बीते दिनों तूफान से सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ था। ठीक इसी प्रकार पुरबनी के सेब बागवानों का भी तूफान से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुँचा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में बुधवार 30 सितंबर को राजीव कुमार गौतम ने प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने विद्यालय के सभी अध्यापकों के साथ राजीव कुमार का स्वागत किया। इस विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद काफी समय से रिक्त चल रहा था। अब प्रधानाचार्य का पद भरने पर समस्त विद्यालय परिवार और विद्यालय प्रबंधन समिति ने खुशी व्यक्त की है। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर ने भी प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों की ओर से विभाग तथा सरकार का आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार गौतम ने इस अवसर पर विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपना पूरा समय देने का भरोसा दिया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने विद्यालय में उपस्थित 50% स्टाफ का परिचय प्रधानाचार्य से करवाया। उन्होंने नवनियुक्त प्रधानाचार्य को अपनी तथा समस्त स्टाफ की ओर से पूरा सहयोग देने व हर प्रकार की सहायता करने का भरोसा दिलाया।
राजगढ़ में दिशा वर्कर के ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन, पच्छाद मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान रहे मुख्यातिथि
आरुषि संस्था द्वारा राजगढ़ में दिशा वर्कर की ट्रेनिंग के लिए चल रहे कार्यक्रम का आज विधिवत्त समापन हो गया। समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पच्छाद अरुण चौहान रहे। इस मौके पर उनके साथ युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भानु चौधरी, उपाध्यक्ष निशु पुंडीर, अनुसूचित जाती मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी रजनीश के मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अरुण चौहान ने आरुषि संस्था द्वारा चलाए जा रहे ट्रेनिंग कार्यक्रम की सराहना की व महिला सशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर आरुषि संस्था अध्यक्ष रामरतन प्रेमी, नीलम प्रेमी और आरुषि संस्था के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद् किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप पंचायती राज निर्वाचन-2020 के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार जिला की उन पंचायतों एवं नगरपालिकाओं, जो विभाजन व पुनर्गठन की प्रक्रिया से प्रभावित नहीं हैं की मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 03 अक्तूबर, 2020 को किया जाएगा। पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां दायर करने की अवधि 05 अक्तूबर, 2020 से 14 अक्तूबर, 2020 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों पर निर्णय इनके दायर करने के 07 दिन के भीतर लिया जाएगा। अपील प्राधिकारी के समक्ष अपील, पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा आदेश पारित करने के 07 दिन के भीतर की जा सकेगी। अपील प्राधिकारी द्वारा अपील दायर करने के 05 दिन के भीतर अपीलों पर निर्णय लिया जाएगा। मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 05 नवम्बर, 2020 को अथवा इससे पूर्व किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्राधिकारी यह सुनिश्चित बनाएंगे कि उक्त कार्य में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 28 सितम्बर, 2020 को जारी अधिसूचना का पूर्ण पालन हो। केसी चमन ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम जनवरी, 2020 को अहर्ता तिथि घोषित की गई है। उन्होंने कहा कि दावों एवं आपत्तियों पर निर्णय लेने के लिए जिला सोलन के सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदाता सूचियां तैयार करने के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के निवासियों को इसकी जानकारी मिल सके।
भाजपा पच्छाद मण्डल ने जल जीवन मिशन के तहत राजगढ़ उपमंडल में पहले चरण में चार हज़ार घरों को पेयजल पहुंचाने के लिए जयराम सरकार का आभार प्रकट किया है। मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रताप ठाकुर, बलदेव कश्यप, सतीश ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र गोसाई, राजपाल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, सदानंद पुंडीर, अमित शर्मा, सुरेश वर्मा, अरुण चौहान, मुनीष ठाकुर, राकेश शर्मा, सुदर्शन सिंह जैलदार, नीरज चौधरी, सोमदत्त, सचिन सूरी, विवेक, तारा ठाकुर, राधिका शर्मा, रीना ठाकुर, सरोज आदि नेताओ ने इस योजना से जरूरतमंद लोगों को लाभ देने के लिये प्रदेश सरकार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप का बहुत आभार प्रकट किया है। उपरोक्त नेताओ ने संयुक्त बयान में कहा कि इस योजना से शहर ही नहीं गांव में भी कोई भी घर अछूता नहीं रहेगा। पच्छादवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिले इसके लिए सांसद सुरेश कश्यप व विधायक रीना कश्यप मिलकर प्रयास कर रहे है व हर गांव को बेहतर सड़क सुविधा व स्वच्छ जल मिले इसके लिए सरकार काम कर रही है। उपरोक्त नेताओ ने विधायक रीना कश्यप की सराहना करते हुए कहा की सरकारी धन व संसाधनों का सही इस्तेमाल हो इसलिए विधायक समय समय पर विकास कार्यो का निरीक्षण कर रही है व उन्होंने दर्जनों योजनाओं को जयराम सरकार से स्वीकृत करवा लिया है, जिससे आने वाले समय मे जनता को लाभ प्राप्त होगा। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश व पच्छाद में कई धड़ों में बंटी है व इस समय कांग्रेस पार्टी हाशिये पर है। कांग्रेस के नेता आय दिन कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा को ज्वाइन कर रहे है। कुछ कांग्रेसी नेता छटपटा रहे है और तथ्यहीन व मुद्दहीन बयानों से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है जबकि जनता कांग्रेस की कारगुजारियों से भली भांति परिचित है।
टैक्सी कारोबार में अगले एक वर्ष तक कम से कम 50 फीसदी तक गिरावट रहेगी जिस कारण टैक्सी कारोबार प्रभावित होगा। यह बात ऑल हिमाचल देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के मुख्य सलाहकार राम रतन शर्मा ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक हालत बदतर हो चुकी है। सबसे अधिक असर तो मनाली के आपरेटरों पर पड़ा है जिनके पास इसके अलावा और कोई भी काम नहीं है। इस बात को लेकर सभी आपरेटर प्रधानमंत्री के आगे नतमस्तक होकर अपनी पुकार रख रहे हैं और उन्हें पूरी आशा है कि प्रधानमंत्री उनकी पुकार अवश्य सुनेंगे। कोरेाना महामारी से उभरने में अभी लगेंगे दो साल शर्मा ने कहा कि महामारी ने टैक्सी के कारोबार को बिल्कुल शून्य पर लाकर छोड़ दिया है। इससे उभरने में करीब एक से दो साल और उससे ज्यादा का समय भी लग जाएगा। इससे उभर पाना इस कारोबार के लिए बहुत मुश्किल है। सरकार को ऐसी योजना बनानी चाहिए ताकि यह कारोबार भी जिंदा रह सके। उन्होंने सरकार से आर्थिक कठिनाई से जूझ रहे टैक्सी संचालकों को सहायता की गुहार भी लगाई है। प्रधानमंत्री पैकेज में टैक्सी आपरेटरों को भी करें शामिल रामरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता को 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया था आज सभी टैक्सी आपरेटर उनसे जानना चाहते हैं कि क्या इस पैकेज में उन्हें शामिल नहीें किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी योजना बनानी चाहिए कि टैक्सी वालों को सभी प्रकार के टैक्स और बैंकों की ईएमआई को को लंबित करने की योजना हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भी उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर सोचना चाहिए क्योंकि उत्तराखंड सरकार ने दो साल के लिए टोकन टैक्स माफ किया है। टैक्सी चालकों की सुरक्षा के लिए विधानसभा में बिल पारित करे सरकार राम रतन शर्मा ने कहा कि सरकार को टैक्सी चालकों की सुरक्षा के लिए विधानसभा में बिल पारित करना चाहिए ताकि यह कानून बन जाए। उन्होंने किसी ऐसे फंड की व्यवस्था करने की बात कही जिसे सरकार आरंभ करे और सभी आपरेटर उसमें योगदान करें ताकि किसी की जरूरत के समय मदद की जा सके।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ के ध्येय के साथ प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 के संकट के इस समय में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, 02 व्यक्तियों के मध्य 02 गज की दूरी बनाए रखने और अपने हाथ बार-बार साबुन से धोने अथवा अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से स्वच्छ रखने आवश्यक हैं। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में विधायक ऐच्छिक निधि के लाभार्थियों को चैक प्रदान करने के उपरान्त सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 14 लाभार्थियों को 02 लाख 69 हजार रुपए की राशि के चैक प्रदान किए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा सम्बन्धित विभागों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके घरद्वार के समीप बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। इस दिशा में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन कारगर सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन आम आदमी की छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं का शीघ्र हल सुनिश्चित बना रही है। इसके माध्यम से विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नम्बर 1100 के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर अभी तक 01 लाख 24 हजार 524 प्राप्त शिकायतों में से 99 हजार से अधिक का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदरम ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार कसौली मनमोहन जिस्टू सहित भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा लाभार्थी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (हि.प्र) मानती है कि नशाखोरी परिसर संस्कृति को भंग करने वाली एवं युवाओं में ही नहीं अपितु पूरे परिवार में अशान्ति का कारक बनती है। नशीली दवाइयों का सेवन प्राणघातक तक साबित होता है जो प्रदेश के भविष्य पर कुठाराघात है। ABVP के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि, "मेरा इस देश के युवाओं से आवाह्न है कि वो सही आदर्श चुने एवं 'नशा मुक्त पर्यावरण युक्त स्वस्थ भारत’ बनाने की दिशा में कार्य करें। समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए और व्यापक चर्चा करनी चाहिए कि नशाखोरी किस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन के लिए नुकसानदायक है। सिनेमा की ज़िम्मेदारी समाज को दिशा देने की भी है। नशे के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रचार के लिए फिल्म जगत से जुड़ा समुदाय भी जिम्मेदार है। सिनेमा जगत को तय करना होगा की वे समाज के सामने प्रेरणादायी छाप छोड़े।" प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जाँच करते हुए मुम्बई फ़िल्म जगत के अंदर जिस प्रकार नशे का पूरा नेक्सस सामने आ रहा है उसकी समुचित जाँच होनी चाहिए तथा नशे के इस कारोबार के फलने-फूलने के लिए जिम्मेदार सभी दोषियों पर उचित करवाई होनी चाहिए।"
प्रधानमंत्री के दौरे तक अटल टनल को सील कर दिया गया है। उद्घाटन तक किसी को भी अटल टनल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। आज उद्घाटन की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को भी अटल टनल पार करने के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ी। मुख्यमंत्री का काफिला लाहुल की तरफ अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल सिस्सु में रोका गया। उनके काफिले में एक वाहन वाहन ज्यादा था जिस कारण एसपीजी ने उनके काफिले को रोक दिया। एसपीजी के अधिकारियों ने दिल्ली से अनुमति ली जिसके बाद ही मुख्यमंत्री के काफिले को आगे बढ़ने की इजाज़त दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तैयारियों का जायज़ा लेने आज सुबह लाहुल-स्पीति के सिस्सू पहुंचे। जयराम ठाकुर वहां जिला प्रशासन कुल्लू व लाहुल-स्पीति के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही वह सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक अक्टूबर तक वहां पर मौजूद रहेंगे।
Kangana Ranaut who's been living in Manali for a long time after the Mumbai Episode will leave for Hyderabad on Thursday for shooting. Kangana is also expected to visit Mumbai during this period. Kangana stayed in Manali for 16 days after returning from Mumbai on 14 September. She will be shooting for her upcoming movie, Thalaivi in Hyderabad. Kangana will leave from Chandigarh to Hyderabad amid tight security from Manali in Himachal. Kangana and her parents had been living in Manali since 14 September. Now her father Amardeep Singh, mother Asha Devi left for their house in Sarkaghat, on Wednesday.
प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना से दो मौते हुई हैं। शिमला के आईजीएमसी में कोरोना से दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति सिरमौर के नहान और दूसरा जिला शिमला के घणाहटी का रहने वाला बताया जा रहा है। सिरमौर निवासी मृतक 62 वर्षीय था व नाहन से आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया था। 28 सितम्बर को व्यक्ति का टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और देर रात इनकी मौत हो गई है। शिमला निवासी मृतक का 28 सितम्बर को ही रैपिड एंटीजेन टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी हालत नाज़ुक बानी हुई है। बता दें पूर्व मंत्री मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं डेडिकेटेड कोविड अस्पताल नेरचौक में भर्ती किया गया था। लेकिन देर रात तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी देते हुए एसएमओ सुंदरनगर चमन सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमित रूप सिंह ठाकुर के फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण स्थिति नाजुक है। उन्होंने कहा कि इस कारण उन्हें डेडिकेटेड कोविड अस्पताल नेरचौक से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
आगामी 4 अक्टूबर रविवार को प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ सोलन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कुनिहार में किया जा रहा है। इस मीटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के प्रधान यतेंद्र पाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सोलन जिला के समस्त प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) को आमंत्रित किया गया है। मीटिंग में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हो एवं सरकारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करते हुए इस मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में संघ की भावी रणनीति पर संघ के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में रिक्त पड़े पीईटी को भरने के लिए अभी तक इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। वर्तमान परिदृश्य में हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षा और शारीरिक शिक्षकों की निरंतर अवहेलना हो रही है। शारीरिक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षकों के हजारों पद खाली होने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कैसे संभव होगा यह विषय विचारणीय है। सोलन प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश सरकार से शीघ्र अति शीघ्र शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों को कमीशन, बैजवाइज एवं बैकलॉग से भरने की पुरजोर गुहार लगाती है।
प्रधानमंत्री मोदी के 3 अक्टूबर को मनाली आ रहे हैं। लेकिन PM के दौरे से पहले पुलिस को मानली में एक गाड़ी से 3 रिवाल्वर बरामद हुई हैं। रिवाल्वर पकड़े जाने के बाद से ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां और भी ज़्यादा सतर्क हो गई है और पहरा कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने प्रीणी के एक उद्योगपति की गाड़ी से ये हथियार बरामद किए हैं। तीन में से दो रिवाल्वर के लाइसेंस हैं जबकि एक अवैध हैं। ये सभी हरियाणा में बनी हैं और दो के प्रदेशस्तरीय लाइसेंस हैं, ऐसे में इन्हें दूसरे राज्य में ले जाना अपराध हैं। ये कामयाबी पुलिस को प्रीणी में चेकिंग करते हुए मिली। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने होटलों में भी चेकिंग का काम शुरू कर दिया है।
रोहड़ू में टैक्सी आपरेटरों ने बैठक का आयोजन कर नई यूनियन का गठन किया है। न्यू देव भूमि टैक्सि यूनियन रोहड़ू का गठन कर कार्यकारिणी भी बनाई गई है। बैठक के दौरान टैक्सी ओपरेटरों की पेश आ रही दिक्कतों को प्रमुख्ता से उठाया गया। यूनियन की कार्यकारिणी में विकेश्वर चौहान को प्रधान चुना गया। विरेंद्र ठाकुर को उपप्रधान नियुक्त किया गया। प्रितम सिंह को महासचिव, सुमन को सचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अशोक रांटा, रविंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में विरेंद्र कुमार, पृथ्वी राज, निरंजन शर्मा, मोहन लाल, सोहन सिंह, प्रमोद ठाकुर, अकल चंद, सुरेश कुमार, दिपन, नितिन ठाकुर को शामिल किया गया है। नवनियुक्त प्रधान विकेश्वर चौहान ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से टैक्सी ओपरेटरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा
कांग्रेस पार्टी जिला बिलासपुर की अध्यक्षा अंजना धीेमान ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठोर के निर्देशानुसार बिलासपुर में सभी ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ज़बरन कृषि बिल को पास करके किसान की आत्मा पर गहरी चोट की है, केंद्र सरकार के ऐसे तानाशाही रवैये के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी जिला बिलासपुर के चारों ब्लाक अपने अपने स्तर पर 2 अक्टूबर को विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उसी दिन सुबह 10:30 बजे जिला कार्यालय बिलासपुर में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। अध्यक्षा धीमान ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, इंटक व सभी कार्यकर्ता अपने अपने ब्लॉक स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा ज़्यादा से ज़्यादा जन भागीदारी को विशाल धरने में सुनिश्चित करें।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृखंला में सोलन जिला के छात्र-छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रश्नोतरी, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह जानकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक ने दी। योगेंद्र मखैक ने कहा कि जिला के 76 विद्यालयों के 1629 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न माध्यमों से महात्मा गांधी के जीवन चरित्र, उनकी शिक्षाओं, स्वतन्त्रता संग्राम में उनके योगदान तथा केन्द्र सरकार द्वारा उनके नाम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित प्रतियोगिता में अकशेली व शेरनी की टीम ने प्रथम तथा पूर्णिमा व यशस्वी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षाओं पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में भाषण तथा कविता वाचन करवाया गया। इसमें सौम्या, अंजना, तमन्ना तथा रंजना ने भाग लिया। छात्र-छात्रों ने इन गतिविधियों के माध्यम से अवगत करवाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अंहिसा व स्वच्छता के अगुवा थे और उन्होंने लोगों को स्वच्छता की दिशा में विभिन्न स्तरों पर जागरूक बनाया। उन्होंने कहा कि इन सब गतिविधियो का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से परिचित करवाना है ताकि महात्मा गांधी के जीवन चरित्र और उनकी वर्तमान समय में भी प्रासंगिक शिक्षाओं एवं नीतियों का देश एवं युवा हित में सकारात्मक अनुसरण किया जा सके।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आपातकाल के दौरान मीसा व दण्ड प्रक्रिया संहिता की धाराओं के अधीन 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक राजनीतिक व सामाजिक काराणों से निरूद्ध रहे व्यक्तियों को प्रति माह लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि, 2019 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदकों को निर्धारित पत्र पर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रशासनिक सचिव सामान्य प्रशासन हिमाचल प्रदेश सरकार को सम्बोधित किए जाएंगे तथा योजना के तहत सम्मान राशि की स्वीकृति के लिए आवेदन प्रस्तावित संशोधन के राजपत्र में प्रकाशित होने के तीन माह के भीतर सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए जमा करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर गठित समिति प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण/जांच कर मामले में अपनी स्पष्ट संतुति देगी। इसके अतिरिक्त समिति किसी अन्य आवेदन पत्र/ मामलों को स्वतः स्वीकार कर सम्मान राशि हेतु उनकी अनुशंसा कर सकेगी। उन्होंने बताया कि आवेदक को मीसा/डीआईआर/सीआरपीसी की धाराओं के अंतर्गत के अधीन राजनीतिक या सामाजिक कारणों से निरूद्ध रहने सम्बन्धी प्रमाण पत्र, आवेदक जहां निरूद्ध रहा हो, यथा-जेल, पुलिस थाना का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि जेल की दशा में जेल अधीक्षक तथा पुलिस थाने की दशा में जिला पुलिस अधीक्षक का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रशासनिक सचिव (सामान्य प्रशासन) हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि सम्मान राशि प्राप्त करने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर लाभार्थी के परिवार/उत्तराधिकारी को मृत्यु प्रमाण पत्र सहित इसकी सूचना तीन माह के भीतर प्रशासनिक सचिव (सामान्य प्रशासन) हिमाचल प्रदेश सरकार व सम्बन्धित बैंक को सूचित करना अनिवार्य होगा तथा अतिरिक्त सम्मान राशि जो सरकार द्वारा लाभार्थी को स्वीकृत/प्रदान की गई होगी, को प्रदेश सरकार को एकमुश्त वापिस करनी होगी। उन्होंने बताया कि सम्मान राशि समिति की अनुशंसा से देय होगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी/अन्य राज्य के निवासी किसी अन्य राज्य/अपने राज्य से मीसा/डीआईआर/सीआरपीसी की धाराओं के अंतर्गत राजनीतिक व सामाजिक कारणों से निरूद्ध रहने के कारण उस राज्य में बनाई गई योजना के अंतर्गत 8 हजार रुपये या 12 हजार रुपये प्रति माह या अधिक पेंशन/सम्मान राशि प्राप्त कर रहे है वे प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सम्मान राशि हेतु पात्र नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि 8 हजार रुपये या 12 हजार रुपये प्रति माह से कम राशि प्राप्त कर रहे है उन्हें शेष बची हुई सम्मान राशि अर्थात 8 हजार रुपये या 12 हजार रुपये तक की राशि का भुगतान प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना 2019 के अंतर्गत किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में हिमाचल का एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जवानों को लेकर सेना का वाहन उधमपुर से श्रीनगर की तरफ जा रहा था, जो उधमपुर से कुछ ही दूरी पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 जवानों की मौत हो गई। इन दो जवानों में से एक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नाहन विधानसभा क्षेत्र के कांडों का कथ्याड इलाके से ताल्लुक रखता है। जवान का नाम सुरेश कुमार, उम्र 47 साल बताई जा रही है। शहीद के परिवार में दो बेटे, पत्नी व बूढ़े मां-बाप हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव लाया जाएगा।
अटल शिक्षा कुञ्ज कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में, सोमवार को तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ०) कुलदीप चंद अग्निहोत्री, माननीय कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश सहित गेस्ट ऑफ़ हॉनर डॉ० मनप्रीत सिंह मन्ना, संत लौंगोवाल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लौंगोवाल (पूर्व निदेशक- एआईसीटीई व आईआईएमटी स्टडीज, यू० के० के सलाहकार बोर्ड के सदस्य) और डॉ० आमना मिर्ज़ा, सहेयक प्रोफेसर, राजनीतिक अध्ययन, एसपीएम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, गवर्निंग बॉडी के सदस्य डॉ० श्रीकांत शर्मा, श्री० दिग्विजय चौहान सहित विशिष्ट अतिथि, डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र, पूर्व छात्र वेबकास्ट के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से इस समारोह में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के नियमानुसार हुआ जिसमें कुलपति डॉ० अंजू सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.फिल, पीएचडी के 440 विद्यार्थिओं को डिग्री वितरित की गई। कोरोना महामारी की स्थिति के कारण सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए केवल स्वर्ण पदक विजेता व कक्षा के टॉपर्स को ही विश्वविद्याल में आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ०) कुलदीप चंद अग्निहोत्री जी ने अपने संदेश में भारतीय दीक्षांत परम्परा की प्रशंसा करते हुए सभी उपाधि-धारकों को शुभकामनाएं दी और अर्जित विद्या का उपयोग लोकहित में करने की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय डॉ० नवीन गुप्ता जी ने कार्यक्रम में सभी उपाधि-धारकों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के उद्देश्य को दोहराते हुए छात्रों के पूर्ण विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी छात्रों को और बेहतर व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव विनोद कुमार ने इस दीक्षांत समारोह के आयोजन को ऑनलाइन माध्यम से सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन के रबोन के समीप फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 30 सितम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 30 सितम्बर, 2020 को रबोन, वशिष्ट काॅलोनी, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग भवन व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट ने 15 कुत्तों को एंटी रेबीज के टीके लगाए। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मानवी चौधरी ने कहा कि प्रति वर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। फ्रांस के प्रसिद्ध रसायनिक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने रेबीज का टीका बनाया था। डॉ मानवी चौधरी ने कहा कि रेबीज से संक्रमित जानवर के काटने पर इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है इसलिए पीड़ित को तुरंत चिकित्सीय सहायता देना आवश्यक रहता है और उसे जल्द से जल्द इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि टोटकों के चक्कर में न पड़े और समय पर वैक्सीनेशन करवाएं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु पालन सहायक संत राम पंवर ने बताया कि रेबीज के खिलाफ वैक्सीन की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक डा.लुईस पाश्चर की स्मृति उपलक्ष्य में 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस पर 15 कुत्तों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मानवी चौधरी, पशु पालन सहायक संत राम पंवर, राम चंद, नीरज कुमार गर्ग सहित पशु पालन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
आनी हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु के आउटर सिराज में युवा कलाकार पहाड़ी संस्कृति एवं सामाजिक परंपरा, जागरूकता शिक्षा आदि का प्रचार करने में सबसे आगे है। आनी के पहाड़ी गायक श्याम सिंह भारती ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी गीतों की मीठी बोली हिंदी भाषा का मिश्रण है। आउटर सिराज की बोली भी प्रदेश के गीतों को मधुर बनाती है। श्याम सिंह भारती ने सर्व शिक्षा अभियान पर एक सुंदर गीत गाया है जिसमे गाँव के हर युवा को पढ़ लिख कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई है। इस गीत का विमोचन समाज सेवी अनु चौहान ने सादे समारोह में किया। विमोचन के बाद अनु चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर युवा में प्रतिभा छुपी है। युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहे शिक्षा में आगे बढ़े गीत संगीत पेंटिंग, कलाकारी में अपना जीवन निखार सकते है। अनु चौहान ने युवा गायक श्याम सिंह भारती को बेहतरीन गीत गाने पर बधाई दी। इस मौके पर अनु चौहान, एस डी एम चेत सिंह, हिमसँस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, शान्तनु, आदि संगीत कला मंच से जुड़े कलाकार उपसिथत थे।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन से पहले मानली-लेह मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए गए है। 3 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह से पहले पुलिस ने जिला कुल्लू की सीमाओं को सील कर दिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी है। पुलिस टुकड़ियां मोदी के जनसभा स्थल सोलंगनाला तथा अटल टनल रोहतांग के पास वाली पहाड़ियों पर पहरा दे रही हैं। मनाली से लेकर सोलंगनाला व टनल के साउथ पोर्टल तक पुलिस की तैनाती की गई है। रोहतांग के लिए 30 सितंबर से कोई भी पर्यटक वाहन नहीं जा सकेगा।
Defense Minister Rajnath Singh will visit Manali just a day before the visit of PM Mosi. He will inaugurate three bridges on the Manali-Leh strategic route on 2 October. Rajnath Singh will inaugurate Palchan Bridge, Chandra Bridge and Darcha Bridge at North Portal. Darcha bridge on the Manali-Leh road is state's longest steel truss bridge, measuring upto 360 meter. The 100-meter-long bridge over the Chandra River at the North Portal of Atal Tunnel Rohtang was launched by the BRO in a record month and a half, while the 360-meter-long bridge at Darcha, about 32 km ahead of Keylong, was the longest on the 467-km Manali-Leh road.
शिमला के चिड़गांव में एक दो मंज़िला मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी विकराल थी की कुछ ही मिनटों में पुरा मकान जल कर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। आग लगते ही ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस ने आग भुजाने के कार्य शुरू कर दिया लेकिन मकान को नहीं बचाया जा सका। पर पुलिस और ग्रामीणों के प्रयसों से आस पास के मकानों में आग को फैलने से रोका जा सका। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के गांव बपडोण में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर सारे गांव की सफाई में सहायता की है। विकास खंड कुनिहार स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक हरदेई ठाकुर ने बताया कि 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। रविवार को इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव बपड़ोण के महिला मंडल की महिलाओं द्वारा कई स्थानों पर उगी भांग को उखाड़ा गया।तथा रास्तों के इर्द-गिर्द उगी अवांछित झाड़ियों तथा घास को काटा गया। प्राकृतिक जल स्रोतों की बावड़ियों को साफ-सुथरा किया गया और गांव की नालियों की सफाई की गई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल प्रधान रीना ठाकुर,सचिव अनुराधा ठाकुर,महिला मंडल सदस्य रमा, रीता, पूनम,सुनिता,कौशल्या, उर्मिला, विद्या ठाकुर,का विशेष योगदान रहा।
राजगढ़। खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय राजगढ़ के सभागार में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष प्रताप ठाकुर द्वारा की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाई गई व आय-व्यय पर चर्चा के उपरान्त उसे अनुमोदन के लिए सदन के समक्ष रखा गया। बैठक में जल शक्ति विभाग से संबंधित मुद्दों पर सहायक अभियंता से चर्चा की गई जिसपर उन्होंने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। पंचायत समिति अध्यक्ष व समिति के सदस्यों ने बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले विभागों पर खेद प्रकट किया और उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश दिए। प्रताप ठाकुर ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों का धन्यावाद किया। खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों तथा अधिकारियों का स्वागत किया। शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत समिति को दिए गए बजट बारे जानकारी दी तथा शीघ्र शैल्फ देने को कहा। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत समिति उपाध्यक्षा तारा ठाकुर, समाज शिक्षा एवं खण्ड योजना अधिकारी कुलदीप ठाकुर, सहायक अभियंता सन्दीप चैहान, पंचायत निरीक्षक नितेश भाटिया तथा पंचायत उप-निरीक्षक राकेश चैहान बैठक में उपस्थि थे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृखंला में सोलन जिला के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर निबन्ध लेखन किया। यह जानकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक ने आज यहां दी। योगेंद्र मखैक ने कहा कि जिला के 84 विद्यालयों के 1819 छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र, उनकी शिक्षाओं, स्वतन्त्रता संग्राम में उनके द्वारा देश के आमजन को साथ लेकर किए गए आन्दोलन और अंहिसा के मार्ग के सम्बन्ध में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कि इन सब गतिविधियो का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से परिचित करवाना है ताकि देश के लिए उनके योगदान को युवा पीढ़ी सदैव स्मरण रख सके और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण कर सके। विद्यार्थियों ने अपने निबन्ध लेखन के माध्यम से अगवत करवाया कि कि स्वराज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार स्पष्ट एवं अनुकरणीय थे। बच्चों ने निबन्ध के माध्यम से अवगत करवाया कि महात्मा गांधी भारतीय शिक्षा सरकार के नहीं अपितु समाज के अधीन है। इसलिए महात्मा गांधी भारतीय शिक्षा को ‘द ब्यूटिफुल ट्री’ कहा करते थे। महात्मा गांधी का मूल मंत्र ‘शोषण विहिन समाज की स्थापना’ करना था। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 29 सितम्बर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर नारा लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
ग्राम पंचायत दसेरन के अंतर्गत गांव लल्हाणा में पोषण दिवस मनाया। इस दौरान एसीएफ दाड़लाघाट से हेल्थ प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं ने लोगों को पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी, उन्होंने एनीमिया व पोषण के बारे में लोगों को विशेष जानकारियां दी। उन्होंने मौजूद महिलाओं को पोषण आहार के फायदे समझाया, वहीं गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जियां तथा दूध का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी सांझा किया। इस अवसर पर एसीएफ दाड़लाघाट से हेल्थ प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार सिंह, सखी स्नेह लता, जलागम के प्रधान हीरालाल गर्ग, समूह के प्रधान शकुंतला शर्मा, महिला मंडल के प्रधान शीला देवी, हेल्थ वर्कर प्रेम बंसल, आशा वर्कर वीना शर्मा, अंबिका पंवर, आंगनवाडी वर्कर कुसुम लता पंवर, बलिराम शर्मा, हीरालाल, लक्ष्मी, आशा, भागीरथ, भावना, सरिता, मनीषा, विमला, रामप्यारी, कमलेश, रमा, कांता, निर्मला, मीणा, भारती, मीता, विमला, शीला, पम्मी, जीवन लता, सत्या, हीरा देई, सुनीता, अनीता शर्मा सहित ग्रामीण, गांव की महिलाएं व किशोरिया शामिल रही।


















































