सोलन। कुमारी ममता ठाकुर ने जिला भाषाधिकारी सोलन के रुप मे कार्य भार ग्रहण किया। इससे पूर्व शिमला भाषा सँस्कृति विभाग के निदेशालय में सहायक अनुसंधान अधिकारी के रुप मे कार्यरत थी। कुमारी ममता ठाकुर ने बताया कि सोलन की लोक कलाओं, लोक सँस्कृति तथा लोकभाषा के उत्थान के लिए कार्यरत रहूँगी। परम्परिक लोक वाद्य यँत्रो का सँरक्षण मेरी प्राथमिकता रहेगी।
राजगढ़। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस राजगढ़ में पच्छाद भाजपा मंडल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पच्छाद भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम केंद्र प्रमुख और विस्तारक के बारे में चर्चा की गई। बैठक में ओपी गांधी जो कि विस्तारक हैं विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजगढ़ मंडल कार्यालय सचिव कपिल ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान, प्रमोद पंडित शास्त्री, अनिल ठाकुर, भारत ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
राजगढ़। सोमवार को राजगढ़ में दलित शोषण मुक्ति मंच इकाई राजगढ़ द्वरा एस डी एम नरेश वर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया है। दलित शोषण मुक्ति मंच राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष राजुमार ने बताया की इस ज्ञापन के माध्यम से दलित शोषण मुक्ति मंच आपका ध्यान अभी हाल ही में 14 सितंबर 2020 को उत्तरप्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ हुए अमानवीय दुष्कृत्य की तरफ आकर्षित करना चाहते है। उतर प्रदेश की अमानविय सरकार की संवेदन हीनता के चलते पीड़िता के परिवार को उसके पार्थिव शरीर न सौंप कर एक दलित परिवार अपनी पुत्री का अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाया। देश में सरकारे आती जाती रहती है लेकिन आय दिनों में बेटियों के साथ बलात्कार जेसी घटनाओ को लिए कोई भी सरकार ठोस कानून नहीं बनती। क्या बेटियां इन नेताओ को प्यारी नहीं होती जिनसे यह नेता लोग पैदा होते है वह भी किसी की बेटी होती है और जो इनकी पत्निया होती है वह भी किसी की बेटी होती है। बेटिया तो सबकी एकसमान होती है फिर 21 वी सदी में भी इन मासूमो के साथ बलात्कार व् हत्या पर फासी की सजा क्यों नहीं होती, यह बात सोचने विचारने योग्य है। राजकुमार ने कहा की आज पूरे देश के अंदर दलित शोषण मुक्ति मंच ये विरोध प्रदर्शन कर रहा है क्योंकि आज देश में आजादी के 73 वर्षों बाद भी न्याय के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है। दलित समाज की इस बेटी के साथ हुए इस अमानवीय घटना के बाद भी उत्तर प्रदेश की सरकार में इस दलित लड़की की प्राथमिकी दर्ज होने में पुलिस ने 8 दिन लगाए। पुलिस के अधिकारियों ने जिस तरह से इस केस को रजिस्टर कर ने में लापरवाही दिखाई है उन अधिकारियों का एक महिला के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है। ये साफ दर्शाता है कि सरकार का पूरा का पूरा तंत्र उतरप्रदेश में असमाजिक तत्वों के साथ खड़ी है। हिमाचल प्रदेश व् जिला सिरमौर दलित समाज ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से निवेदन करते है कि उत्तर प्रदेश की सरकार पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए va दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। बता दें, अटल टनल कार्यक्रम में शामिल भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री भाजपा विधायक के संपर्क में आए थे जिस के बाद से ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। सीएम अगले तीन दिनों तक अपने सरकारी आवास ओकओवर में ही रहेंगे। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री तीन दिन अब किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है विधायक मुख्यमंत्री के साथ गाड़ी में सवार हुए हैं। सीएम जयराम को विश्व शिक्षक दिवस के मौके पर सोमवार को पीटरहाफ में शिक्षकों के सम्मान समारोह में उपस्थित रहना था लेकिन उनके होम आईसोलेशन में होने के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो पाए।
कुनिहार। एच पी एस बी एल पेंसनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन सब यूनिट कुनिहार की मासिक बैठक यूनिट अध्यक्ष ई रतन तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें काफी संख्या में सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यूनिट के महासचिव आर एन कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान 34 सदस्यों के जीवन प्रमाण पत्र के फार्म भरे गए जोकि राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षर करवा कर सभा द्वारा बोर्ड मुख्यालय शिमला भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि ई रूपेंद्र कौशल को यूनिट के नए कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। अध्यक्ष ई रतन तनवर ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पास कर सरकार से आग्रह किया गया कि आयु अनुसार 5,10 व 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को बेसिक पेंशन में मिलाकर पेंशनरों की चिरलम्बित मांग को मानकर पेंशनरों को राहत प्रदान की जाए।
भाजपा मंडल पच्छाद की बैठक लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस राजगढ़ में रविवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ई विस्तारक पालक ओपी गांधी ने की । बैठक में ई विस्तारक योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। ओपी गांधी ने कार्यकर्ताओं को ई विस्तारक योजना को कैसे आगे बढ़ाए इस बारे में दिशा निर्देश दिए। ई विस्तारक पालक ओपी गांधी ने ग्राम केंद्र प्रमुखों को जानकारी देते हुए बताया की वह किस तरह से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचा सकते है। इस मोके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतिओ के बारे में भी जानकारी दी। बैठक की जानकारी देते हुए मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान ने बताया की रविवार को पच्छाद मंडल की बैठक आयोजित कर ई विस्तारक योजना पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में पच्छाद मंडल उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा , अरुण चौहान , कार्यालय सचिव कपिल ठाकुर , खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल ठाकुर , देव समाज प्रकोष्ठ अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री प्रमोद पुंडीर सहित सभी ग्राम केंद्रों के प्रमुख उपस्थित रहे ।
कुनिहार। पुलिस पेंसनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार की बैठक कल रविवार 4 अक्तूबर को शीत होटल कुनिहार में आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी की वजह से कार्यकारणी की बैठक कुछ महीनों से नही हो पाई थी। प्रसासन के दिशा निर्देशों का ध्यान रखते हुए रविवार को सुबह 11 बजे कुनिहार के शीत होटल में कार्यकारणी की बैठक का आयोजन रखा गया है जिसमे सभी पेंसनर्ज से आग्रह किया गया है कि समय पर पहुंच कर बैठक में भाग लेकर अपने अपने विचार साझा करें। उन्होंने बताया कि बैठक में पेंसनर्ज को आ रही समस्याओं पर चर्चा कर हल करने की रणनीति बनाई जाएगी।
बैजनाथ। आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज सिर्फ अटल जी का ही सपना पूरा नहीं हुआ बल्कि आज हिमाचल प्रदेश के करोड़ लोगों का सपना पूरा हुआ। इस मौके पर हिमाचल अटल टनल के उद्घाटन का लाइव प्रसारण लगभग हर जगह किया गया। इस मौके पर बैजनाथ के आईपीएच ऑफिस के बाहर भी बैजनाथ बीजेपी के कार्यकर्तओं के द्वारा लाइव उद्घाटन देखा गया। इस मौके पर बहा पर मण्डल अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, एसटी मोर्चा अध्यक्ष चमन, किसान मोर्चा अध्यक्ष, सुनील राणा, महामंत्री मुलख राज शर्मा और एसटी मोर्चा महामंत्री शुभम् कपूर और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसटी मोर्चा महामंत्री शुभम कपूर ने बताया की आज का दिन हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत ही खुशी का दिन था साथ ही हमने सरकार के दिशा निर्देशों और COVID-19 के नियमो का पालन करते हुए यहां पर व्यवस्था की थी।
लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला बिलासपुर के साई खारसी निवासी रमा शर्मा को लाडली फाउंडेशन सचिव नियुक्त किया। गौरतलब है कि रमा शर्मा कई वर्षों से रेनबो स्टार क्लब के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन की जिला सचिव रमा शर्मा का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगति न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं।
अभी 10 -12 दिन पुरानी ही बात होगी जब लोकसभा में पीएम केयर्स पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सदन में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी अनुराग ठाकुर को हिमाचल का छोकरा बोल गए थे। उनके इस बात पर सड़क से संसद तक हंगामा खड़ा हो गया था और बात इतनी बढ़ी की अधीर रंजन को इस पर सफ़ाई देनी पड़ गई थी। हालाँकि अनुराग ने इसे सकारात्मक तौर पर लिया व खुद पर चिपके हिमाचल का छोकरा टैगलाइन पर गर्व होने की बात कही और हिमाचल प्रदेश में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला जहां युवाओं ने खुद को इस स्लोगन से जोड़ लिया। आज अटल टनल के उद्घाटन के लिए मनाली पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के शुरुआत में अनुराग ठाकुर को हिमाचल नू छोकरो कह के सम्बोधित किया और मुस्कुरा कर उनकी तरफ़ देख पड़े। लोग प्रधानमंत्री के इस सम्बोधन के कई मायने निकाल रहे हैं। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नवरत्नों में शामिल अनुराग ठाकुर के ऊपर उनका गहरा विश्वास है और मानो हिमाचल नू छोकरो कह के मोदी विपक्ष को संदेश दे रहे हैं कि आप मेरे अपनों का अपमान करोगे तो मैं आपको बख्शुंगा नहीं। मोदी का यह कहना उनके और अनुराग ठाकुर के बीच की अतरंगता दिखाता है। बहरहाल एक बात तो साफ़ है मोदी कभी कुछ भूलते नहीं और उन्हें किसे कब कहां और कैसे जवाब देना है यह भली भांति मालूम है।
जिला बिलासपुर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री के अभिभाषण का सीधा प्रसारण देखने व सुनने के लिए बिलासपुर सदर के किसान भवन, श्री नैना देवी जी के मातृ सदन, घुमारवीं के रैन बसेरा तथा झंडूता में एलइडी लगाई गई थी तथा बैठने की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक दूरी तथा फेस मास्क का प्रयोग करके ही ऐतिहासिक समारोह देखा। जिला में उद्घाटन समारोह को देखने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी काफी संख्या में लोग जुड़े। पंचायत स्तर पर भी समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
उपमंडल पांवटा सब डिवीजन के अंतर्गत पुरुवाला थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे चोरी के 7 मोबाइल बरामद किए गए है। इनके खिलाफ पुरुवाला थाना में चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। जानकारी अनुसार बलदेब वर्मा गांव नीमका तहसिल निमका, जिला सीकर राजस्थान ने थाना पुरुवाला में शिकायत दर्ज करवाई है कि 28-29 सितंबर की रात्रि को इनके भटठे पर काम करने वाले अफजल व सोनी कुमार का फोन तथा श्यामा के कुछ पैसे भटठे पर बने कमरा से चोरी हुए है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी भटठे से फोन व पैसे चोरी हुए है, व इन्हे शक है कि यह चोरी अजय कुमार व अनिल कुमार जो की पुरुवाला के रहने वाले है, ने की है क्योंकि उक्त रात्रि को यह लोग भटठे के आसपास घुम रहे थे। जब भटठे पर काम करने वाले सो गए तो कमरा से फोन व नगदी चोरी हुए है। शिकायत के बाद पुरुवाला पुलिस ने बिना समय गवाएं तुरंत कार्रवाई करते हुए अजय कुमार व अनिल कुमार निवासी पुरुवाला अमरगढ़ को हिरासत में लिया व उनसे चोरी के 7 मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है, की ये मोबाइल कहा कहा से चोरी किए हैं। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दो आरोपीयों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ धारा 457, 380, 34 IPC में मामला दर्ज किया गया है जिसमें आगामी तफ्तीश जारी है।
अम्बुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत दाड़लाघाट के ट्रांसपोर्टर जगदीश शर्मा, नीलम भारद्धाज, नंद लाल भारद्वाज, बंटु शुक्ला, हरि सिंह ठाकुर, ललित शर्मा, मुकेश शुक्ला, रामलाल, नरेश ठाकुर व राम लाल ने कहा है कि कंपनी द्वारा यदि ढलियारा डंप को बंद नहीं किया गया तो ट्रांसपोर्टर आंदोलन करने से पीछे नहीं रहेंगे। ऑपरेटरों को वर्ष 2014 से आज तक हाईक नहीं दी गई है जोकि आज करोड़ों रुपए की हो चुकी है। ऑपरेटरों ने कहा कि इसके अलावा ट्रांसपोर्टर्ज की अन्य माल ढुलाई की समस्याओं के बारे में भी कंपनी के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। यदि कंपनी के अधिकारी एक सप्ताह के भीतर ट्रांसपोर्टर यूनियन दाड़लाघाट के सदस्यों के साथ बातचीत करने नहीं बैठते हैं तो उसके बाद सभी ट्रांसपोर्टर भाइयों की बैठक बुलाई जाएगी तथा यह बैठक एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में आर पार का निर्णय होगा।
राजगढ़। मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दीदग में गत दिन विकास खण्ड राजगढ़ की ओर से पारंपरिक सिलाई/बुनाई, सदरी, टोपी व चुराब आदि का प्रशिक्षण आरम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़ रमेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना में लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह योजना सिखाने वाले और सिखने वाले दोनों के लिए है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पारंपरिक कलाओं व शिल्पों में बुनाई व कड़ाई आदि पर प्रशिक्षण प्रदान कर ग्रामीण स्तर पर ग्रामीणों को पारंपरिक स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। शर्मा ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लोगों को प्रशिक्षण दे सकते हैं, इसमें 1500 रूपये महीना एक प्रशिक्षु को प्रशिक्षण देने का मिलेगा और एक बेच में पांच लोगों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। इस प्रकार एक प्रशिक्षक को 7500 रूपये महीना सिखाने के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्र्तगत प्रशिक्षण के दौरान भी 3000 रूपये प्रति महीना वजीफा दिया जाएगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को तीन महीने प्रशिक्षण लेने व उसके पश्चात् फिर अपना स्वरोजगार शुरू करने को कहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दीदग की प्रधान वन्दना ठाकुर व विकास खण्ड राजगढ़ के एल.एस.ई.ओ. अनीता पुंडीर, एल.वी.सी.डी. अनीता जस्टा तथा क्षेत्र समन्वयक विरेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित थे।
किसान विरोधी बिल कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की एक सोची-समझी योजना है, जो मोदी सरकार का शुरू से ही एजेंडा रहा है। वर्षों पुराने किसान-आढ़ती के संबंध को केंद्र की भाजपा सरकार समाप्त करने की चाल चल रही है। यह आरोप प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे जी आर मुसाफिर ने लगाए है। मुसाफिर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि विधेयक सबंधी जो बिल पास किया गया है वे किसान विरोधी है और इस बिल के पारित होने से किसानी तबाह हो जाएगी और किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों का कारोबार भी ठप्प होकर रह जाएगा। मुसाफिर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और जब तक सरकार इस पर फिर से विचार नहीं करती, कांग्रेस पार्टी द्वारा रोष धरने और प्रदर्शन जारी रहेंगे। जी आर मुसाफिर ने कहा की प्रदेश कोंग्रेस ने किसानों के समर्थन में आवाज़ उठा रही है और आगे भी जारी रहेगी। इसी कड़ी में शनिवार को पच्छाद कांग्रेस मंडल द्वारा राजगढ़ में किसानो के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है जिसकी शुरुआत राजगढ़ से शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, पच्छाद कोंग्रेस मंडल के अध्यक्ष बेली राम शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, नगर पंचयात के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य, महासचिव पूर्ण ठाकुर, दलीप सिंह, काग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष हरदेव राणा, पंकज मुसाफिर, अजय चौहान, रमेश चौहन, सतीश, विक्रम जेलदार सहित दर्जनों कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
नेरवा। चौपाल का मशडोह गांव ग्रामीण क्षेत्र है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजकल घास काटने का कार्य बदस्तूर जारी है। मशडोह में घास काट रहे एक व्यक्ति की मशीन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है जिसके चलते कुछ समय के लिए तो वहां पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परंतु जब यह समझ आया कि यह वाकया कैसे घटित हुआ तो समस्त ग्रामीण उस व्यक्ति की मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग की चपेट में तीन टोली सूखा घास व आसपास की वनस्पति भी जलकर स्वाहा हो गई। लेकिन गनीमत यह रही कि जिस घास काट रहे व्यक्ति की मशीन में आग लगी, न तो उसे कोई नुकसान हुआ और न ही किसी अन्य को कोई जानी नुकसान उठाना पड़ा।
नेरवा। खंड चौपाल नेरवा कुपवी एन पी एस कर्मचारी संघ ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री पुण्य जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि राष्ट्रस्तर के इस संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए विभिन्न माध्यमों से केंद्र व राज्य सरकार को अपनी समस्या से अवगत करवाया लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विभागों के सभी कर्मचारियों के सबसे बड़े इस संगठन का एकमात्र मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली है। खंड प्रधान दिनेश गजटा ने बताया कि कोरोना के कारण हमारे संगठन की गतिविधियों में बाधा आई लेकिन शीघ्र ही संघर्ष तेज हो जाएगा। कर्मचारियों का आरोप है कि अटल सरकार में जब कर्मचारियों की पेंशन खत्म की गई तो विधायक व सांसदों को पेंशन क्यों दी जा रही है। कर्मचारी बनने के लिए पहले पढ़ाई फिर कमीशन व साक्षात्कार के बाद नौकरी मिलती है लेकिन एक बार नेता विधायक या सांसद बन जाने पर ताउम्र पेंशन दी जाती है इस तरह के मापदंड कहां तक न्याय संगत। जीवन भर सेवा के बाद भी पेंशन ना होना गलत बात है। इस अवसर पर खंड महासचिव प्रीतम शर्मा, अध्यक्ष हर्ष नंटा, महिला मोर्चा वीना चौहान, गीता चौहान, सलाहकार डॉ धर्मेंद्र सिसोदिया, प्रेस सचिव भूषण खतरेट, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संतराम तुलयान, पवन कुमार, रवि कलसाईक सहित वीरेंद्र शर्मा आदि कर्मचारी सदस्य उपस्थित थे। संघ ने सरकार के कर्मचारियों की इस समस्या को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्तूूबर, 2020 को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह को मुख्यमन्त्री के निर्देशानुसार लोगों तक ‘लाईव’ पंहुचाने के लिए सभी प्रबन्ध पूरे कर लिए गए हैं। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के लिए जिला मुख्यालय सोलन में नगर परिषद सोलन के हाॅल, अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की के प्रांगण, कसौली विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर के हाॅल, दून विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद बद्दी के हाॅल तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन नालागढ़ के हाॅल में एल.ई.डी स्क्रीन स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के निर्बाध प्रसारण के लिए डिश स्थापित की गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि समारोह के लिए प्रत्येक स्थान पर सामाजिक दूरी का पालन और फेस मास्क का उपयोग करते हुए अधिकतम 200 लोग ही उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से भी लाईव देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर एवं मुख्यमन्त्री कार्यालय के आधिकरिक फेसबुक पेज पर देखा जा सकेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को ‘लाईव’ देखकर इस एतिहासिक क्षण के भागीदार बनें।
दाड़लाघाट। क्षेत्र में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। संक्रमित व्यक्तियों में 3 अम्बुजा सीमेंट कम्पनी और चौथा पीपलूघाट चौक मार्किट का एक कारोबारी बताया जा रहा है। कारोबारी की ट्रेवल हिस्ट्री चंडीगढ़ की बताई जा रही है, जबकि 3 मजदूर के यात्रा इतिहास की जनकारी अभी उपलब्ध नही हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग चारों व्यक्तियों के सम्पर्क में लोगों की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है। इनके सम्पर्क में आये लोगों के सैम्पल विभाग जांच के लिए भेजेगा। पीपलूघाट में व्यापार मंडल ने एहतियात के तौर पर 3 और 4 अक्टूबर को मार्किट बंद रखने का फैसला लिया है। व्यापार मंडल अध्य्क्ष मोहन लाल चंदेल और उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीपलूघाट मार्किट में एक कारोबारी की रिपोर्ट वीरवार शाम को पॉज़िटिव आई है जिसके मध्यनजर उन्होंने दो दिनों तक सभी दुकाने बंद रखने का फैसला लिया है। उन्होंने सभी दुकानदारों से सावधानी बरतने की अपील की है।
करणी सेना हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने बताया कि 6 अक्टूबर को करणी सेना हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जिला मंडी के नेरचौक हिमगिरि रिजॉर्ट में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे आरंभ होगी। इस बैठक में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस बैठक में करणी सेना के संगठन की रूपरेखा तय की जाएगी और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की जाएगी। पीयूष चंदेल ने बताया कि बैठक में कुछ पदों पर भी विचार किया जाएगा और कुछ नए पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में करणी सेना के साथ खासतौर पर युवा जुड़ा है इसलिए युवाओं के हक के लिए करणी सेना आने वाले समय में पूरे प्रदेश में आवाज उठाएगी और बेरोजगारी के मुद्दे पर करणी सेना अपनी आवाज बुलंद करेगी। चंदेल ने बताया कि इस बैठक में सभी जिला के विधानसभा के और प्रदेश के पदाधिकारी आमंत्रित हैं और सभी जिलों की जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यों की रिपोर्ट भी ली जाएगी।
कांग्रेस पार्टी जिला बिलासपुर की बैठक आज कांग्रेस पार्टी ऑफ़िस बिलासपुर में अध्यक्षा अंजना धीमान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को भी याद किया व लाल बहादुर शास्त्री को भी याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस बैठक में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षा अंजना धीमान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर तिलक राज शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सभी पदाधिकारियों ने आज बिलासपुर में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के ख़िलाफ़ ज़ोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया। अंजना धीमान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने तानाशाही का समय पर परिचय देते हुए जन विरोधी बिलों को पास कर देश को बरबादी की ओर लेकर जा रही है, साथ ही अंजना धीमान ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर रोष प्रकट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली की घोर निंदा की। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुनाहगारों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी हद तक जाने को आतुर दिखती है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में विपक्षी पार्टी की आवाज़ को सत्ता पक्ष नहीं दबा सकता यह लोकतंत्र की हत्या है। इस बैठक में अनुराग पंडित, सुनील शर्मा, संदीप सांख्यान, हीरा पाल सिंह, मीरा भोगल, शिप्रा गौतम, चम्पादेवी, प्रीति भाटिया, तेजस्वी शर्मा, गोदावरी चंदेल, लज्जा देवी, राकेश ठाकुर, आशा देवी, सीमा शर्मा, मीना शर्मा, विशाल चंदेल, गौरव, आशीष ठाकुर, विजय वर्धन, रजनी, ललित, दीप कुमार, कमल, निशांत, हंस, मस्त राम व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जिला कुल्लू के मनाली में सासे हेलीपैड पहुंचने पर स्वागत किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अटल टनल रोहतांग का दौरा किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने टनल के उत्तर और दक्षिण छोर का भी दौरा किया और लोकार्पण समारोह के दृष्टिगत किए गए प्रबन्धों की समीक्षा की। सीमा सड़क संगठन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अटल टनल की मुख्य विशेषताएं और सामरिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को इस परियोजना के लोकार्पण से सम्बन्धित तैयारियांे से भी अवगत करवाया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला कुल्लू के सोलंग और जिला लाहौल स्पीति के सिस्सू में रैली स्थलों का दौरा किया और इस मेगा इवेंट की गई तैयारियों का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक सुरेन्द्र शौरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार डाॅ. आर.एन बत्ता, उपायुक्त कुल्लू डाॅ. ऋचा वर्मा और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राजगढ़। नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया की बैठक आज राजगढ मे संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा द्वारा की गई। बैठक मे पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमे मुख्य रूप से हिमाचल के पत्रकारो को भी पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पेंशन देने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त पत्रकार के स्वास्थ्य बीमा व उन्हें कोरोना योद्धा घोषित करने की भी मांग की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों के लिए व उनकी समस्याओं का तुंरत हल करने के लिए पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने की भी मांग की गई। प्रदेश महा सचिव किशौर ठाकुर ने बताया कि राजगढ़ के समस्त पत्रकारों को संगठन की ओर से परिचय पत्र प्रदान किए गए तथा एन यू जे आई इंडिया की ओर से कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। राजगढ़ उप-मंडल के दो वरिष्ठ पत्रकारों शेरजंग चौहान व यज्ञ दत शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारो की मांगो को पिछले काफी समय से नजर अंदाज करने के लिए प्रदेश सरकार की कड़े शब्दों मे निंदा की गई। राजगढ़ उप-मंडल के तीन पत्रकारों हरदेव भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष, राज कुमार सुद व विकल्प ठाकुर को प्रदेश सचिव मनोनित किया गया। बैठक में पत्रकार राजगढ़ के अध्यक्ष शेरजंग चौहान, हरदेव भारद्वाज, नितिन भारद्वाज, पवन तौमर, यंज्ञदत शर्मा, विकल्प ठाकुर, निषेश शर्मा, राज कुमार सूद, नितिन बल्याट ने भाग लिया व अपने-अपने विचार रखे।
चंबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत हर दौर में प्रासंगिक रहेंगे। वर्तमान परिपेक्ष्य में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों पर गांधी का दर्शन पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि मानवीय जीवन में नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के समावेश के लिए गांधी जी के दर्शन को अपनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के पथ पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता के लिए उनके आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा ली जानी चाहिए। उपायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर उपायुक्त ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर गांधी के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी का शुभारंभ भी किया। इस दौरान एसडीएम सलूणी किरण भडाना ने ग्राम स्वराज, आर्थिक विकास एवं पर्यावरण पर गांधी का चिंतन पर विस्तृत चर्चा की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार ने गोष्ठी के दौरान गांधी जी के जीवन की अनुकरणीय व स्मरणीय घटनाओं पर जानकारी प्रदान की। राजकीय महाविद्यालय चंबा के सहायक प्राध्यापक अविनाश ने महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रभाषा के संबंध में गांधी जी का दर्शन और सहायक प्राध्यापक एवं कवि प्रशांत रमण ने समतामूलक समाज की परिकल्पना और गांधीजी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संगीत प्रवक्ता गुलशन कुमार व उनके सहयोगियों ने गांधी जी के भजनों की प्रस्तुति दी। गोष्ठी का संचालन जिला भाषा अधिकारी तूकेश शर्मा ने किया। इससे पहले उपायुक्त कार्यालय परिसर के समीप गांधी स्मारक में उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक एस आरुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह, एसडीएम सलूणी किरण भडाना, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार और सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मैहला रजनीश शर्मा, खंड विकास अधिकारी चंबा ओपी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
We have come to know from a reliable source that railways are intending to terminate the Howrah -Kalka train at Chandigarh instead of Kalka. The termination of Howrah- Kalka train at Chandigarh will hit the tourism of Shimla Circuit badly in particular and of Himachal in general because Shimla is a gateway for tourists coming to Himachal. The majority of tourists start their yatra of Himachal from Shimla. Kalka Howrah train is a very popular train and contributes a large number of tourist inflow from West Bengal. This is the most convenient train for tourists coming from Bengal because of its direct connectivity up to Shimla by the World heritage Kalka Shimla train. During the Durga puja holidays, maximum tourists from west Bengal travel by this train to come to Shimla. Howrah- Kalka train is running well before the Shimla Kalka rail line came into existence in 1903. In case the train will stop connecting Kalka the existence rail service for Shimla will come under a threat because the railway has also decided to terminate Bandra - Kalka train service at Chandigarh from next week. the tourists from West Bengal and Maharashtra contributes a large Inflow of tourists to Himachal. The occupancy of hotels not approachable by car depends on tourists coming by rail not only this the business of local travel agents and taxi operators also depends on tourists coming by train. The density of traffic will also increase because the tourist will be having no option except to travel by road. There is already a scarcity of parking in Shimla town. This will harm the tourism of Shimla in particular and the state in general because maximum tourists visiting Himachal start their journey from Shimla. we urge the railway authority to review their decision to terminate both the trains From Howrah and Bandra at Chandigarh instead of Kalka in the larger interest of tourism and the convenience of tourists. The tourism industry stakeholders association has decided to take up the matter with the honorable Chief minister also requesting him to take up the matter with the Ministry of Railways to continue the termination of both the trains at Kalka to save the tourism. Mohinder Seth President, TOURISM INDUSTRY STAKE HOLDERS ASSOCIATION.
रोहड़ू। आम आदमी पार्टी रोहड़ू की ओर से रोहड़ू बाजार मे अपने ऑक्सीजन जाँच अभियान के तहत पांच सौ लोगों की ऑक्सीजन जांची गई। इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष निका सिंह पटियाला विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते आप की ओर से देश व्यापी अभियान चलाया गया है। इस सुविधा के माध्यम से लोगों के गिरते ऑक्सीजन स्तर का पता समय पर लगा कर जागरूक किया जा रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे मौजूदा जयराम सरकार लोगो को कोरोना महामारी से बचाने को लेकर हर मोर्चे पर विफल रही है जबकि आप शासित दिल्ली राज्य का आज देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशो मे भी महामारी पर काबू पाने अग्रणीय रहा है। इस दौरान किसान सेल के प्रदेश सयोंजक विकेन्द्र सूद, जिला महासू अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी, रोहड़ू विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, नवीन चौहान, सूर्य प्रकाश सहित सभी पदादिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल आने पर स्वागत है, लेकिन इस बार प्रदेश प्रेम भाषणों में नहीं हकीकत में दिखा कर जाएं। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हों या इंदिरा गांधी हो, जब-जब हिमाचल आए हैं, तब-तब उन्होंने हिमाचल के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित करते हुए हिमाचल को बड़े-बड़े पैकेज व बड़ी-बड़ी विकास योजनाएं समर्पित की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस रोहतांग टनल का उद्घाटन करने आज हिमाचल पहुंचे हैं। वह रोहतांग टनल भी कांग्रेस के हिमाचल के स्नेह व सम्मान की देन है, जो अब देश और प्रदेश के विकास के बड़े सपने को साकार कर रही है। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने सपना देखा था। रोहतांग टनल का सपना 1983 में इंदिरा गांधी द्वारा जनजातीय जिला की पहली महिला विधायक स्वर्गीय लता ठाकुर के आग्रह पर देखा था। 1984 में इसका जियोलॉजिक्ल सर्वे किया गया। 2005 यूपीए वन में इस प्रोजेक्ट को कैबिनेट क्लीयरेंस मिली जबकि 2009 में यूपीए टू ने इस प्रोजेक्ट को बजट के प्रावधान के सहित पूर्व पीएम मनमोहन सिंह द्वारा क्लीयर किया गया। 28 जनू 2010 को रोहतांग टनल का शिलान्यास कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब हिमाचल पहुंचे हैं। राणा ने कहा कि सरकारें आती है, जाती हैं। विकास सतत क्रिया है, जो कि सरकारों के दम पर आगे बढ़ता है, लेकिन इसमें यह कह देना कि रोहतांग टनल बीजेपी ने बनाई है, तो यह गलत होगा जबकि असलियत यह है कि कांग्रेस के काम को बीजेपी ने आगे बढ़ाकर अब उद्घाटन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री रहते हुए संभवत यह तीसरा दौरा है जबकि प्रधानमंत्री बनने से पहले वह सुजानपुर भी आए थे। प्रधानमंत्री के हर दौरे में जन संवाद के दौरान हिमाचल प्रेम खूब छलका है, लेकिन यह प्रेम अब तक सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रहा है। उन्होंने कहा, मेरा प्रधानमंत्री से निवेदन है कि अगर बकौल मोदी वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं व सच में हिमाचल की देवभूमि व वीरभूमि से प्रेम करते हैं तो महंगाई, बेरोजगारी व महामारी के साथ कर्जे के पहाड़ के नीचे दबे प्रदेश को इस दौरे में कोई बड़ा पैकेज देकर राहत देकर जाएं। राणा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल से दूसरे घर जैसे रिश्ते हैं तो रिश्ते दिखाने के लिए नहीं निभाने के लिए होते हैं? और इस बार वह बड़े पैकेज की घोषणा करके इन रिश्तों को निभाकर जाएं।
रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वी जयंती व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए रामराज्य का सपना देखा था। गाँधी को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि पूरी दुनिया यह प्रण ले कि हम किसी भी हिंसासे परहेज करेंगे, अहिंसा के विचारों से ही समानता, मैत्री भाईचारे को दुनियाभर में स्थापित किया जा सकता है। कुल्ला ने कहा कि गाँधी के सिद्धांत आज भारत ही नही पूरी दुनिया ने प्रासंगिक है जैसे एक दूसरे के धर्म को समझना और उसका समान करना, ऐसी आर्थिक नीति बनाना जिससे सभी का विकास हो और प्रकृति को कम से कम नुकसान पहुँचे। दुनिया भर के कई देशों में महात्मा गाँधी की प्रतिमाएं लगी है। कांग्रेस मंडल ने यह जयंती किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में भी मनाई गई जिस पर सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल का भी सामूहिक विरोध किया गया। इस को लेकर किसानों के हक में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जो आगामी 10 अक्टूबर तक चलेगा। वही मौके पर यूपी के हाथरस में हुए रेप का ब्लॉक कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निदा करते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। मृतक लडक़ी के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कुल्ला ने कहा हाथरस की पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जो सांत्वना देने जा रहे थे जिनको यूपी की भाजपा सरकार के इशारे पर जिस तरह से पुलिस ने बलपूर्वक ज़बर्दस्ती रोका, उनके साथ धक्का मुक्की की गई, अभद्र व्यवहार किया गया, वो बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है। इस मौके पर करतार सिंह कुल्ला, सोहन लाल चौहान, सुरेन्द्र चौहान, कुलदेव ठाकुर, रविन्द्र जोरटा, सतपाल गोल्डी, रविन्द्र ठाकुर, सुदेश चौहान, मेहर सिंह चौहान, अश्वनी शर्मा, ललित घेष्टा, अलोद चौहान, विकी कवालटा, रक्षा जोकटा, अंकिता ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
बिलासपुर। राष्ट्रपिता गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिलासपुर में कार्यरत महिला साहित्यकार संस्था की जिला बिलासपुर इकाई ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विदुषी कवियित्रीयों ने भाग लिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अनेक राम सांख्यान रहे। डॉ. सांख्यान अखिल भारतीय साहित्य परिषद बिलासपुर के भी अध्यक्ष हैं। संस्था के सम्मानित संयोजक डॉ. रविंद्र ठाकुर ने अपनी उपस्थिति से काव्य गोष्ठी की शोभा बढ़ाई। सर्वप्रथम महिला साहित्यकार संस्था की अध्यक्ष शीला सिंह ने मुख्य अतिथि व संयोजक का स्वागत करते हुए संस्था की प्रदेश अध्यक्ष रीता सिंह का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. हेमा ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। प्रबुद्ध कवियित्री प्रतिभा शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। संस्था की महामंत्री शालिनी शर्मा ने बहुत सुंदर कविता 'चाहिए एक बापू और' प्रस्तुत की। विजय कुमारी सहगल ने 'महात्मा गांधी जिनका नाम था वो आजादी का तूफान था' कविता पढ़ी। प्रतिभा शर्मा ने 'भारत मां की करो बंदना, सुंदर कविता का वाचन किया। मीना चंदेल ने 'बापू जी फिर आना होगा' सुंदर कविता प्रस्तुत की। हेमा ठाकुर ने महात्मा गांधी की सामाजिक उत्थान से ओतप्रोत 'सत्य की राह दिखाते बापू' कविता पढ़ी। संस्था की अध्यक्ष शीला सिंह ने 'महात्मा गांधी युग पुरुष थे' कविता पढ़ी और बाद में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी हुई शिक्षाप्रद बातों पर प्रकाश डाला। संयोजक डा. रविंद्र ठाकुर ने काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत की गई सभी प्रकार की कविताओं तथा महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर व्याख्या की। उन्होंने महिला साहित्यकारों द्वारा प्रस्तुत कविताओं की सराहना की। अंत में मुख्य अतिथि डॉ. अनेक राम सांख्यान ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी हुई अनेक बातों तथा उनके द्वारा दी गई शिक्षा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की काव्य गोष्ठी के माध्यम से साहित्य गतिविधियों को गतिशीलता प्रदान करने का अच्छा माध्यम है। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान से हुई।
गोविंदसागर झील किनारे स्थित बिलासपुर शहर में इन दिनों एक वेब सीरीज फिल्म की शूटिंग चल रही है। युवा निर्देशक रोहित सोनी के निर्देशन में चल रही इस सीरीज को जिला बिलासपुर की अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया जा रहा है। इसमें जिला बिलासपुर के करीब 40 कलाकार काम कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से जारी शूटिंग आगामी चार दिनों तक जारी रहेगी। पांच एपिसोड की इस वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे युवक पर आधारित है, तो मल्टीपल डिस्ऑर्डर का शिकार है। वह कैसे इस बीमारी से ग्रस्त होता है और बचपन से उसे किन परिस्थितयों से गुजरना पड़ा, यह सब वेब सीरीज में दिखाया जाएगा। इस वेब सीरीज की कहानी भी रोहित सोनी ने स्वयं लिखी है। वहीं, रंगकर्मी अभिषेक डोगरा वेब सीरीज में एसोसिएट डॉयरेक्टर व डॉयरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) के रूप में काम कर रहे हैं। वेब सीरीज में बिलासपुर के रंगकर्मी नवीन सोनी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि वरिष्ठ रंगकर्मी सुशील पुंडीर, अभिषेक सोनी, शिवांगी रघु, पारूल चौहान, अंजना शुक्ला, मन्नत कपिल, मिलाप शर्मा, आसिफ व शुभम सहित अन्य कलाकार विभिन्न किरदार निभा रहे हैं। निर्देशक रोहित सोनी के मुताबिक शूटिंग से पहले सात दिनों की कार्यशाला भी आयोजित की गई थी जिसमें वेब सीरीज की कहानी के बारे में विस्तार से बताया गया और मुख्य किरदार निभा रहे कलाकारों को ट्रेनिंग दी गई। बताते चलें कि मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले रोहित सोनी पिछले लंबे समय से फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं। उन्होंने इंस्टीच्यूट ऑफ क्रेटिव एक्सीलेंस (आईसीई) बालाजी टेलीफिल्मस मुंबई से एक साल का एक्टिंग कोर्स करके अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। साथ ही मुंबई में तीन वर्षों तक रंगमंच की गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है। इससे पहले रोहित सोनी शॉर्ट फिल्म वन फाइनल हिट व कुटुंब का निर्माण कर चुके हैं। इसमें से कुटुंब फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवलस में दिखाया जा चुका है। निर्देशक रोहित सोनी ने बताया कि अभी तक इस वेब सीरीज फिल्म का नाम चयनित नहीं किया गया है लेकिन, जल्द ही इसके नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस वेब सीरीज को बड़े फिल्म फेस्टिवल में भेजने की योजना है। इस वेब सीरीज में काम करने वाले अधिकतर कलाकार बिलासपुर के उड़ान थियेटर ग्रुप से जुड़े हैं।
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, कार्यालय बिलासपुर द्वारा पूर्ण राज्यत्व की 50वीं जयन्ती समारोह एवं महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में मेरा हिमाचल व राष्ट्रीय एकता विषय पर ज़िला स्तरीय ऑनलाईन स्कूली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में ज़िला भर के स्कूलों से लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक के निर्णय अनुसार कनिष्ठ वर्ग में शिवांश शर्मा कक्षा 8वीं राजकीय माध्यमिक पाठशाला मिहाड़ा ने प्रथम स्थान, स्वास्तिका कक्षा 7वीं डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल घुमारवीं द्वितीय स्थान, अलौकिक कक्षा छठी, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बिलासपुर व ज्योति कक्षा 8वीं राजकीय उच्च पाठशाला सलणू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान, अंशिका कक्षा छठी, राज वरि माध्यमिक पाठशाला नालटी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में रजनीश कौर, कक्षा 9वीं राज वरि माध्यमिक पाठशाला बैहल प्रथम, सिया गौतम कक्षा 10वी, अल्फा वरि माध्यमिक पाठशाला बरठीं द्वितीय, प्रियंका शर्मा कक्षा 10वीं राजकीय वरि0 माध्यमिक पाठशाला कल्लर व इशिता चन्देल, कक्षा 9वीं मिर्नवा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं ने संयुक्त रूप से तृतीय तथा उदय राणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नांगे ठाकुर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर के प्रागण से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें रामधुन रघुपति राघव राजा राम नामक भजन का भी गान किया गया। प्रसिद्ध चित्रकार विजय राज उपाध्याय ने निर्णायक के रूप में शिकरत की।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर की अगुवाई में दर्जनों युवाओं ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई मनीषा बाल्मीकि बलात्कार व हत्याकांड मामले को लेकर कैंडल मार्च निकाल रोष प्रदर्शन किया। उसके बाद सभी युवा कॉलेज चौक पर एकत्रित हुए और उस युवती की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर आशीष ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार की न्यायिक व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था चरमराई हुई है, एक गरीब बच्ची को पहले दुष्कर्मियों द्वारा हवस का शिकार बनाया जाता है। उसके बाद उसके साथ बर्बरता का व्यवहार किया जाता है, फिर रात के अंधेरे में बिना उसके माता पिता की इजाजत के बिना उसके शव का दाह संस्कार कर दिया जाता है, इससे उत्तर प्रदेश की न्याय व्यवस्था शक के घेरे में आती है। आशीष ठाकुर ने पूछा है कि सरकार इस मामले के जो भी सबूत है उनको मिटाने की कोशिश किसके इशारे पर कर रही है। इस तरह के घटनाक्रमों से सरकार की छवि पर निशान उठाना लाजमी है और इस मामले में बहुत बड़े षड़यंत्र की बू आ रही है। आशीष ठाकुर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द संसद में बलात्कारियों के खिलाफ बिल पास किया जाए और सख्त से सख्त सजा का प्रावधान किया जाए ताकि निकट भविष्य में कोई दूसरा व्यक्ति इस तरह के कृत को अंजाम न दे सके। साथ मे युवा नेता ने सरकार से मांग की है कि पीड़िता के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय दिलवाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई अंकुश ठाकुर, नरेश कुमार, कमल किशोर, राहुल, अजय, समी, रजनी, मीना देवी, शिवानी, मुकेश, राजेश, राकेश, मुकुल, बंटी, सनी, विवेक व अन्य युवा उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय कुष्ठ रोग अस्पताल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयन्ती पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को स्वच्छता संकल्प की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कृतज्ञ जिलावासियों की और से श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त ने पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धााजंलि अर्पित की। के.सी. चमन ने इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर जिला के विभिन्न उपमण्डलों और विद्यालयों में भी राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला के विभिन्न प्रारम्भिक एवं उच्च विद्यालयों में इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम से जोड़ा गया है जिसकी अध्यक्षता एडीसी तोरुल रवीश ने की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियों को समान अधिकार दिलाने के लिए व भेद-भाव खत्म करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में पुरूर्षो और लड़कों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि उनकी सोच को बदला जा सके है और लड़का और लड़की के भेद-भाव में समानता लाई जा सके व एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या समाज के लिए एक अभिशाप है तथा बेटियां भी बेटो से कम नहीं है और अगर उन्हे मौका मिले तो वह हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं थीम पर आधारित रैली भी निकाली गई जिसे एडीसी तोरुल रवीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, बाल परियोजना अधिकारी नीलम टाडू, नरेन्द्र कुमार तथा जिला की वृद्ध परिवेक्षकाएं और आंगनवाडी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत महिला मंडल कोटला नुम्हाला की महिलाओं ने देवठी और स्यार गांव की सफाई की। आशा वर्कर अनिता गौतम ने बताया कि इस दौरान समस्त महिलाओं ने रास्तों के किनारे उगे अवांछित घास व भांग को उखाड़ा। बंद पड़ी नालियों और गलियों की सफाई की। उन्होंने सड़क के किनारे पॉलिथीन टायर ट्यूब तथा अन्य कचरा एकत्रित कर उसे जलाया। महिलाओं ने दुकानदारों से दुकानों के आगे कचरा न फेंकने का आग्रह किया और कहा कि दाड़ला को हरित और स्वच्छ बनाने में हर नागरिक का योगदान अपेक्षित है। महिलाओं ने नशे जैसे बुराइयों को खत्म करने की शपथ भी ली। इस मौके पर कलावती शुक्ला, लज्जा गौतम, पंचायत सदस्य चंपा गौतम, वंदना शर्मा, संध्या गौतम, लज्जा शुक्ला, अनुकरणा, मनोरमा, सरिता गौतम, जयंवती शुक्ला, तरुणा शुक्ला, भावना गौतम सहित अन्य महिलाओं ने इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़ भाग लिया।
ग्राम पंचायत दावटी में भगत सिंह विकास युवा क्लब के सदस्यों ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए बलात्कार केस के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान भाजपा युवा नेता धर्मपाल धर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत दावटी को स्वच्छ बनाने के लिए एक कदम बढ़ाया और पंचायत प्रांगण में सफाई की तथा मंदिर के प्रांगण की सफाई की। भगत सिंह युवा क्लब के बैनर तले भगत सिंह युवा क्लब के सदस्यों ने सरकार से मांग की की यूपी में हुए बलात्कार की जांच की जाए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा तथा सचिव अजय शर्मा तथा क्लब के सदस्यों ने ग्राम पंचायत दावटी में एक नया सवेरा लाने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दावटी के उपप्रधान विजय शर्मा तथा ग्राम पंचायत दावटी के वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
दाड़लाघाट। सत्य अहिंसा और शांति के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पंचायत कांग्रेस दाड़ला द्वारा बापू व लाल बहादुर शास्त्री के चरणों में फूल अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तरप्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को दलित युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और उसकी जीभ काटने तथा रीढ़ की हड्डी तोड़ने के जघन्य अपराध की पंचायत दाड़लाघाट के कांग्रसियों ने कड़ी निंदा की। इस अवसर पर पंचायत दाडला के कांग्रेसियों में बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष व बीडीसी सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर, पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सोलन अनिल गुप्ता, हेमन्त वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, पवन शर्मा, दीपक गजपति, सोहन लाल ठाकुर, पवन ठाकुर, हेमचन्द कंवर, रोशन ठाकुर, धीरज, पवन, प्रेम केशव, रिंकू, रिशु सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमे विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि रेल विभाग कालका हावड़ा ट्रैन को चंडीगड़ तक टर्मिनेट करने का फैसला ले रही है। यदि इस रेल गाड़ी को चंडीगढ़ तक चलाया गया तो इसका सीधा असर शिमला सर्किट के पर्यटन पर पड़ेगा। हावड़ा -कालका ट्रैन बहुत ही पॉपुलर ट्रैन है तथा वेस्ट बंगाल से आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत ही सुविदाजनक है क्योंकि इसकी कनेक्टिविटी नैरो गेज वर्लड हेरिटेज ट्रैन द्वारा शिमला तक है। हिमाचल के पर्यटन में बंगाल तथा मुबई से आने वाले पर्यटकों का बहुत बड़ा योगदान है। दुर्गा पूजा सीजन में इस ट्रेन की अहमियत और भी बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक वेस्ट बंगाल से दुर्गा पूजा की छुटियों में शिमला आते है तथा यही से हिमाचल के अन्य पर्यटक स्थालों में घूमने जाते है। हावड़ा कालका रेलगाड़ी 1903 से भी पहले से कालका तक चल रही है तथा एक बहुत ही लोकप्रिय रेल गाड़ी है। यदि इस ट्रेन को चंडीगड़ तक ही रोक दिया तो विश्व विख्यात हेरिटेज दहरोहर शिमला कालका रेल सेवा भी बंद होने की कगार पर आ जायेगी क्योंकि मुम्बई बांद्रा कालका रेल सेवा भी आने वाले सप्ताह से पहले ही कालका की बजाय चंडीगढ़ तक शिफ्ट कर दी गई है। रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों पर शिमला के होटल्स जहा वाहन नही जाते ,ट्रेवल एजेंट्स,टैक्सी ऑपरेटर्स का वयवसाय निर्भर है। यदि इन रेल गाड़ियों को चंडीगढ़ तक ही चलाया गया तो इससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ जाएगी क्योंकि अभी तक जो पर्यटक रेल सेवा से शिमला तक आ रहे थे वह सड़क मार्ग से आएंगे तो शिमला की ट्रैफिक समस्या और विकराल हो जाएगी तथा इसका पर्यटन पर विपरीत असर पड़ेगा। हम रेलवे ऑथोर्टीज़ से आग्रह करते है कि कालका हावड़ा सर्विस को कालका तक ही चलाया जाय तथा बांद्रा कालका ट्रैन को भी कालका तक ही चलाया जाए क्योंकि हिमाचल के पर्यटन में इसका बहुत बड़ा योगदान है। हमारी एसोसिएशन पर्यटन की दृष्टि से इन दोनी ट्रैन को कालका तक ही चलाने के विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएगी तथा आग्रह करेगी इस विषय को रेल मंत्रालय से उठाया जाए ताकि हिमाचल के पर्यटन को इसका नुकसान न हो। -मोहिंद्र सेठ -प्रेजिडेंट -टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्ज असोसिएशन।
अटल टनल रोहतांग के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी ने लाहौलियों को एक और बड़ी सौगात दी है। बता दें अटल टनल रोहतांग के उत्तरी पोर्टल में पीर पंजाल की पहाड़ी में जल्द ही बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा बनाई जाएगी। यह प्रतिमा लगभग 328 फीट यानि 100 मीटर ऊंची होगी। यह प्रतिमा अफगानिस्तान के बामियान की तर्ज बनाई जाएगी। इस निर्माण में लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को खुद प्रधानमंत्री ने सहमति दी है। हिमाचल सरकार के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्रतिमा का निर्माण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में गुजरात की एक निजी फर्म को सौंपा जाएगा। सिस्सू गांव के पार विख्यात वॉटर फाल के पास पीरपंजाल की पहाड़ी को कुरेद कर बुद्ध प्रतिमा बनाई जाएगी। इस निर्माण से जनजातीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आय के नए द्वार खुलेंगे।
केंद्र सरकार द्वारा गत दिनों किसानों के हितों को देखते हुए कृषि विधेयक बिल पारित किया है। परन्तु कृषि कानूनों पर देश सहित प्रदेश में भी किसान इस बिल का विरोध कर रहे है। विपक्ष द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है। यह बात जिला सोलन किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर व प्रभारी दलीप पाल ने कुनिहार में प्रेस वार्ता के दौरान कही। इन्होंने कृषि विधेयक बिल का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इस सराहनीय कदम से देश के करोड़ो किसान लाभान्वित होंगे। कृषि विधेयक से किसानों को बिचौलियों व आढ़तियों से जंहा छुटकारा मिलेगा, तो वन्ही उन्हें अपनी फसल के अच्छे दाम भी मिलेंगे। किसान देश मे कहीं भी अपनी फसल को बेच सकता है। उन्होंने कहा कि यह कृषि विधेयक किसानों के हित के लिए है परंतु कुछ विपक्षी पार्टियां अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रही है व किसानों को गुमराह करने में कोई कसर नही छोड़ रही है जोकी निन्दनीय है। रमेश ठाकुर ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज की खरीद का प्रावधान रहेगा। नए प्रावधानों के अनुसार उपज की बिक्री के बाद किसानों को तीन दिनों के अंदर भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्पादों पर टैक्स जीरो होने से किसानों को लाभ होगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर साढ़े 12 बजे मनाली पहुंच गए। वह मनाली के सासे हेलीपैड पर उतरे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले वह मनाली पलचान में पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अटल टनल रोहतांग के दूसरे छोर नार्थ पाेर्टल में चंद्रा नदी पर बने पुल का लोकार्पण करेंगे। फिर वह नार्थ पोर्टल से 40 किलोमीटर दूर मनाली लेह मार्ग के सबसे लंबे पुल दारचा को भी देश को समर्पित करेंगे। आज राजनाथ अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी मनाली पहुंच रहे हैं। वह मनाली में अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन करेंगे।
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में हर मंगलवार को वृद्धजनों के लिए स्पेशल ओपीड़ी चलाई जाएगी जिसमें सप्ताह के हर मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर श्यामनगर में कार्यक्रम के दौरान कही। गुरुवार को हैल्पेज इंडिया संस्था ने धर्मशाला के श्यामनगर में अंतराष्ट्रीय वृद्धाजन दिवस मनाया। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया का कार्यक्रम में को-आर्डिनेटर निशांत कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। निशांत कुमार ने मुख्यतिथि के समझ वृद्धजनों की समस्याएं व परेशानियों को रखा जिसमें उन्होंने बताया कि श्यामनगर में बुर्जुगों की आवाजाही में परेशानी आती है। उन्होंने बताया कि जिन बर्जुगों के पास अपने निजी वाहन नहीं हैं उन लोगों को बाजार सहित अस्पताल को पैदल आना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने श्याम नगर व रामनगर के लिए एक डिस्पेंसरी नहीं होने की भी प्रमुख समस्या बताई। विधायक विशाल नैहरिया ने लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वृद्धजनों की समस्याओं को देखते हुए मोबाईल हेल्थ वाहन की वयव्स्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने श्यामनगर व राम नगर में मिनी बस सर्विस शुरु करने की बात भी कही। इस दौरान मनोवैज्ञानिकों सहित बुजुर्ग व अन्य लोगों में बलेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नीमा पठानिया, मधु शर्मा, कामीनी सूद, यशवीर, सुजाता आदि मौजूद रहे। समारोह में हैल्पर्ज संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई, जबकि बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा के बारे में अवगत करवाया गया।
अर्की। राजकीय महाविद्यालय अर्की में एकेडमिक सत्र 2017- 2018 के मेधावी छात्रों को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दिलीप शर्मा ने लैपटॉप वितरित किए जिनमें बीए के 6, बीएससी के 1 तथा बीकॉम के 3 छात्रों को ये लैपटॉप वितरित किए गए। लैपटॉप प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों में ललिता देवी, हेमलता, गीता, प्रोमिला, मीनाक्षी, हिमानी वर्मा, योगीशा, स्वाति, अंकित कुमार, कमलकिशोर, शामिल रहे। प्राचार्य डॉ दलीप शर्मा ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कूँवर, दिनेश सिंह, अधीक्षक चमनलाल रघुवंशी तथा लिपिक राजेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे।
सोलन। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन केसी चमन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण व परिवर्तन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जिला में 573 मतदान केन्द्र हैं। इनमें 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 132, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 115, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 95, 53-सोलन विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति) में 128 तथा 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र में (अनुसूचित जाति) 103 मतदान केन्द्र हैं। केसी चमन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदान केन्द्रों पर केवल पात्र व्यक्तियों के मत ही बनें। बैठक में 10 मतदान केन्द्रों के परिवर्तन, 04 मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन तथा एक मतदान केन्द्र के भवन को बदलने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त हुए। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।
बिलासपुर जिला की घुमारवीं तहसील की पनोह पंचायत के सनौर गांव के जीत राम ने सब्जी उत्पादन से कामयाबी की प्ररेक कथा लिखी है। जीत राम हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना-चरण एक के तहत बकरोआ उपयोजना के एक लाभार्थी है। जीत राम के पास 1.45 हैक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें से 1.35 हैक्टेयर पर वह खेती करते है। बकरोआ उपयोजना की सनौर गांव की 10.37 हैक्टेयर कृषि भूमि और 48 कृषक परिवारों को लाभ हुआ है। इस उपयोजना के तहत किसानो को पावर बीडर, सोलर स्पे्रयर व टपक सिंचाईसुविधा उपलब्ध करवाई गई है। किसानो को सब्जी उत्पादन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उच्च पैदावार वाले बीज व गुणवता वाला प्लांटिग मैटीरियल उपलब्ध करवाने में भी सहायता की गई है। उप योजना के शुरु होने से पहले जीत राम भी अन्य कृषको की तरह पारम्परिक खेती कर रहे थे और महज दस प्रतिशत कृषि भूमि पर सब्जी उगाते थे। खेती से घर व बच्चो की पढाई का खर्च बड़ी मुश्किल से चल रहा था। उनकी सालाना आय महज 56 हजार थी। बकरोआ उप योजना के शुरु होने के साथ ही जीत राम ने कृषि विभाग के सहयोग से 1000 वर्ग क्षेत्र में दो पालीहाउस स्थापित किए। विशेषज्ञो के दिशा निर्देश व तकनीकी सहायता से जीत राम ने 2020 के खरीफ सीजन में खीरा, टमाटर, बैंगन, भिण्डी व वेल वाली फसलो की खेती की और 0.24 हैक्टेयर से 1 लाख 85 हजार की आय अर्जित की। खरीफ सीजन के शानदार नतीजो को देखते हुए इस बार जीत राम ने बड़े पैमाने पर गोभी, ब्रोकली व पतीदार सब्जी उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ाए है।
पालमपुर। शहीद कैप्टन बिक्रम बत्रा कालेज पालमपुर की प्राचार्य डॉ प्रज्ञा मिश्रा ने नए सत्र (2020-21) मे स्नातक प्रथम वर्ष (B.A, B.Sc, B.Com) में प्रवेश लेने वाले छात्रो की आनलाइन इंडक्शन मीटिंग की। उन्होंने इस मीटिंग मे नए छात्र - छात्राओ का स्वागत किया व कालेज के इतिहास, पाठ्यक्रम तथा अन्य सुविधाओ की जानकारी दी। उन्होंने विधार्थीयो को कालेज के सुचारू रूप से खुलने तक आनलाइन क्लास के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखने को कहा तथा मार्गदर्शन के लिए अपने अपने विषय के प्राध्यापको से सम्पर्क कर इस कोरोना काल मे पढ़ाई जारी रखने को कहा। कालेज के उप प्राचार्य डा अश्विनी पराशर ने भी छात्र छात्राओ को संबोधित किया। इस अवसर पर डा संजय गुप्ता, डा सुरेश शर्मा, प्रो अरूण, प्रो अनुपमा, प्रो आशुफुल आदि उपस्थित थे।
नगर पंचायत राजगढ़ में वीरवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को एक सादे समारोह में एसडीएम नरेश वर्मा ने शपथ दिलाई। नगर पंचायत में एसडीएम नरेश वर्मा ने मीरा कश्यप को अध्यक्ष की व अशोक सूद को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा समर्थित चारों सदस्यों के अतिरिक्त मनोनीत सदस्य व पूर्व सदस्य भी उपस्थित रहे। जिसमें दिनेश ठाकुर, नरेंद्र नेगी, राजेन्द्र सूद, कुलभूषण सूद, पृथ्वीराज व सचिन सूरी भी उपस्थित रहे।
रोहड़ू। विधृत मंडल सरस्वती नगर एवं जुब्बल में 4 अक्टूबर को 22 के वी लाइन मे ज़रूरी मरमत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विधुत आपूर्ति बादित रहेगी जिसके चलते विधृत अनुभाग हाटकोटी, अंटी, पंद्राणू, मांदल और जुब्बल मंडल के तहत शीलघाट, खडाप्तथर, बटारगलू क्षेत्रो में विधृत आपूर्ति बंद रहेंगी। विभाग के दोनों मंड़लों के सहायक अभियंता जेएस काल्टा ने बताया कि 22 केवी एचटी लाईन में जरूरी मुरम्मत के चलते यहा शटडाउन लिया जा रहा हैं। संबधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है।
मंडी। विद्युत उप मंडल मंडी-1 के तहत 3 अक्तूबर को एलटी लाईन, पोल बदलने, अन्य विद्युत उपकरणों की जरूरी मुरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सम्बन्धित क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए विद्युत उप मंडल के सहायक अधिशासी अभियन्ता शैलेश्वर राणा ने बताया कि इस दौरान पैलेस, कुसुम थियेटर, के-चैनल, यश बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक व उसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार न्यू बस स्टैंड पर उस समय माहौल गर्म हो गया जब एक युवक ने सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गई युवती की तस्वीरे मोबाइल पर खींच ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को एक युवती को महिला शौचालय में जाते देखा तो एक युवक ने पुरुष शौचालय की ओर से दीवार पर चढ़ कर महिला शौचालय में युवती की फ़ोटो खींच ली। युवती को जैसे ही पता चला तो उसने युवक की इस हरकत पर आपत्ति जताते हुए उसे फ़ोटो डिलीट करने के लिए कहा। देखते-ही-देखते वँहा लोगो की भीड़ लग गई व युवती ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी तो इस युवक ने अपना फोन शौचालय की सीट में डाल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एसएचओ कुनिहार रूपेश कांत की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुंची व युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल पर एसएचओ कुनिहार रूपेश कांत ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर उसके फोन को भी कब्जे में ले लिया गया है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


















































