रोहड़ू। विद्दुत उपमंडल चिड़गांव के अंतर्गत गवास, बागी, क्यानी, झटवाड़ी, रंटाड़ी, सीमा क्षेत्र में शनिवार 26 सितंबर को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्दुत बोर्ड के सहायक अभियंता श्याम लाल ने बताया कि 22 केवी जीओ स्विच यार्ड में मरम्मत कार्य बिजली कट लगाया जाएगा। इस दौरान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने बिजली कट के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपमंडल के अंतर्गत जखार संपर्क मार्ग पर बुधवार देर रात एक ट्रैक्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि पांच युवक घायल हुए हैँ। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार देर रात करीब 1.45 बजे हुआ, जब ट्रैक्स गाड़ी नंबर एचपी 01ए 5484 रोहड़ू की ओर से आ रही थी। इसी दौरान जखार संपर्क मार्ग के समीप गाड़ी अचानक सड़क में पलट गई। गाड़ी में कुल छह युवक सवार थे जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवक की पहचान नितिश कुमार(19) पुत्र देव राज गांव कुलगांव(चिड़गांव) के रुप मे हुई है जबकि गाड़ी चालक अभय(16) पुत्र दिनेश गांव बडियारा(चिड़गांव), अमन(18) पुत्र मनोज कुमार गांव बडियारा(चिड़गांव), राघव रावत(18) पुत्र जितेंद्र रावत गांव झलवाड़ी(चिड़गांव), रीतिक(19) पुत्र राजकुमार गांव थाना(चिड़गांव), राजन(18) पुत्र रामगुरू गांव रनोल(चिड़गांव) घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है। पुलिस ने मामले में गाड़ी चालक को अभियुक्त बनाया है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है जबकि पांच युवक जख्मी है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक को मामले में अभियुक्त बनाया गया है।
राजगढ़ युवा मोर्चा मंडल पच्छाद की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस दौरान पच्छाद विधयाक रीना कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश और सिरमौर जिला मोर्चा प्रभारी जितेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस बैठक का शुभारंभ मां भारती के चरणों में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम किया गया। इसके बाद राजगढ़ क्षेत्र में दो युवक का आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य अतिथि विधायक रीना कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवा संगठन की रीड की हड्डी है कोई भी संगठन तब तक नहीं चल सकता जब तक उसमें ऊर्जावान युवाओं की भागीदारी न हो। उन्होंने युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलने व संगठन के लिए सदा समर्पित रहने की बात कही। इसके बाद मंडल महामंत्री सुरेंद्र ने युवाओं को संबोधित किया व संगठन के युवाओं की भागीदारी उनके कार्य कर्तव्य का कैसे निर्वहन करना है। इसके बाद मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान ने युवाओं को संबोधित किया। जिला सिरमौर महासचिव सतीश ठाकुर ने युवाओं को संगठित व ऊर्जावान हो कर संगठन केे लिए कार्यरत रहने की बात कही। सिरमौर युवा मोर्चा प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने प्रदेश व देश में चल रही मोर्चा की गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक के उपरांत में युवा मोर्चा पच्छाद महामंत्री प्रमोद पुंडीर ने मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य व्यक्तियों का इस बैठक पर आने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि युवा मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात संगठन के लिए कार्य करेगा। इसके उपरांत युवा मोर्चा अध्यक्ष सुदर्शन जैलदार ने मुख्यातिथि व उनके साथ आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस बैठक में इनके साथ मंडल महामंत्री पच्छाद सुरेश ठाकुर, जिला महासचिव सतीश ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष तारा ठाकुर सभी विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के गांव ध्यानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया। विकास खंड कुनिहार स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक हरदेई ठाकुर ने बताया कि 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। वीरवार को इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव ध्यानपुर के महिला मंडल की महिलाओं द्वारा कई स्थानों पर उगी भांग को उखाड़ा गया तथा रास्तों के इर्द-गिर्द उगी अवांछित झाड़ियों तथा घास को काटा गया। प्राकृतिक जल स्रोतों की बावड़ियों में बरसात के मौसम में भरे मलबे को हटाया गया और गांव की नालियों को साफ किया गया। समन्वयक हरदेई ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम इसी प्रकार 5 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल प्रधान कांता देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष गोदावरी, महिला मंडल सदस्य सोमा, सुनीता, ममता, मीना, निशा, रीता, राधा, शकुंतला, पूनम, पुष्पा, कौशल्या, विद्या और शर्मिला का विशेष योगदान रहा।
डीएवी एवीएन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में 14 सितंबर से 24 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े में हिन्दी अध्यापकों ने विद्यालय के सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया। पखवाड़े के पहले दिन से ही छात्रों में हिन्दी दिवस को लेकर उत्साह दिखाई पड़ा। कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा दसवीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अनुच्छेद लेखन, वाद-विवाद, कविता वाचन, नारा लेखन एवं कहानी वाचन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ऑनलाइन गतिविधियों में भाग लेने का उत्साह छात्रों में देखते ही बनता है। सभी अध्यापक कोरोना काल में बच्चों को इन गतिविधियों से जोड़ने के लिए एवं कोरोना काल में स्कूल बंद रहने की वजह से ज्ञान के अंतर को कम करने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी अध्यापक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल ने भी प्रधानाचार्य, विद्यार्थियों, अभिवावकों एवं अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।
पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने आरोप लगते हुए कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बड़े तो बड़े छोटे भाजपा कार्यकर्ता भी आकंठ भ्रष्टाचार में संलिप्त है। आलम यह हे कि सरकारी दफ्तरों के अधिकारीयों पर अपनी दबंगई के चलते उनसे भी उलटे कम करवा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मंत्री, विधायक से लेकर भाजपा का कर्यकर्ता तक भ्रष्टाचार फ़ैल रहा है। सरकारी अधिकारीयों, कर्मचारियों पर अपनी दबंगई झाड़ कर उनसे नियमों को ताक पर रख कर कार्य करवा रहे है। एसे ही हालात आजकल पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिल रहे है। यहाँ सरकारी दफ्तरों को भाजपाई ठेकेदारों ने कब्जा ही लिया है। यह ठेकेदार इन अधिकारीयों पर सरकार की धोंस जमा कर ठेके लिए जा रहे है और धड़ाधड़ इन विभागों में भ्रष्टाचार फ़ैल रहा है। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में हालत इतने बदतर है कि सरकारी अफसर खुद तो परेशान है साथ ही अधिनस्त कर्मचारियों को भी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
हिमाचल के बॉर्डर्स खुलते ही धीरे-धीरे पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। आम लोगों के साथ साथ अब बॉलीवुड की सितारे भी कुछ सुकून के पल ढूंढ़ने हिमाचल का रुख कर रहे है। कंगना रनौत जहां पहले से ही अपने घर में डेरा डाले हैं। वहीं, सन्नी देओल, डिंपल कपाड़िया के बाद अब मशहूर रैपर बादशाह भी मनाली पहुंचे हैं। वह आज कल मनाली के धरोहर गांव नग्गर में हैं। उन्होंने मनाली पहुँचने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी। अपने पोस्ट में बादशाह रैप ‘तेरा भाई मनाली में कर रहा चिल’ गाते हुए नज़र आए। साथ ही उन्होंने व्यास नदी के किनारे कुछ फोटोज भी पोस्ट की।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला आज प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। परवाणू पहुँचते ही सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार वापस लाने के लिए मजबूती से काम किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस की सरकार का वापस आना बेहद जरूरी है। सोलन कांग्रेस व कण्डाघाट के कार्यकर्तों ने सोलन में राजीव शुक्ला का ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व सोलन के कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सोलन में कार्यकताओं द्वारा किए गए स्वागत के बाद राजीव शुक्ला शिमला के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि शिमला में वह देर शाम को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में वह प्रमुख नेताओं से अकेले में भी मुलाकात कर सकते हैं।
लाहौल-स्पीति की महत्वपूर्ण परियोजना अटल टन्नल रोहतांग के उद्घाटन समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केलाॅग में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लम्बे इन्तजार के बाद लाहौल घाटी के लिए अटल टन्नल बनकर तैयार हुई है, जिसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 अक्तूबर, 2020 को लाहौल आएंगे। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल सामरिक दृष्टि से राष्ट्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सुरंग के बनने से लाहौल-स्पीति जिला के आर्थिक, सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल के निर्माण से कृषि, पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र में व्यापक विकास योजनाएं आरम्भ की जाएंगी, जिनसे पूरे जिले की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल बनने से पहले लाहौल घाटी लगभग छः माह तक आवाजाही के लिए बंद रहती थी परन्तु अब लाहौल घाटी के लोगों को वर्षभर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सुरंग के निर्माण से लाहौल के लोगों का वर्षों का सपना साकार हुआ है और पूरे क्षेत्र में विकास के प्रति नये उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकण्डा ने आयोजन से सम्बन्धित विस्तृत रूप-रेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के अथक प्रयासों से इस सुरंग का कार्य सम्पन हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने टन्नल की वन स्वीकृतियों के लिए गम्भीरता से कार्य नही किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास कार्यों की अनदेखी की। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू भी उपस्थित थे।
-कोरोना से कैसे निपटेगी सरकार, अस्तपालों में न पूरी व्यवस्था न ही कांउसलिंग का प्रावधान -धरातल पर नजर नही आ रही सरकार, 6 माह बाद भी व्यवस्थाओं के नाम पर केवल दावे पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा है कि हिमाचल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के साथ ही अब कोरोना संक्रमण से आय दिन होती मौतो से लोगों में भय का मौहाल व्याप्त होने लगा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में अब तक 133 लोगों की कोरोना सक्रमण की चपेट में आने से मौंत हो चुकी है, बावजूद सरकार की तैयारियां धरातल पर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि शिमला स्थित कोविड अस्पताल डी.डी.यू में कोरोना संक्रमित एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के सामने आए मामले ने सरकारी तंत्र की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ कर दिया है। कोविड अस्पतालों में स्वास्थओं सुविधाओं का अभाव है। सुधीर शर्मा ने कहा है कि कोरोना संकट काल को शुरु हुए 6 माह से अधिक की अवधि से ज्याया का समय हो चुका है बावजूद जमीनी स्तर पर सरकार कोरोना से लडऩे के लिए कुछ भी नहीं कर पाई है। नतीजा यह है कि प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित महिला सरकारी तंत्र से हारकर आत्महत्या करने को विवश हुआ है, जो प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर करती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि अब रोजाना 300 से अधिक लोगों प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे है लेकिन कोविड अस्तपालों के नाम तय करने के अलावा सरकार ने उन अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर कोई पग नहीं उठाए है। बढ़ते मामलों और सरकार के गलत फैसलों से लोगों के जहन में कोरोना का डर बैठने लगा है जबकि सरकरी ने अभी तक अस्तपालों में कांउसलिंग तक का प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने कह कि बिना तैयारियों से कोरोना के साथ लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है, ऐसे में सरकार अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अस्पताओं में व्यवस्थाओं को सुधारे। मंत्री से लेकर विधायक आ चुके पॉजिटिव सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मंत्री से लेकर आला अधिकारी संक्रिमत आ चुके है। सरकार भी कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण के प्रसार से इनकार नहीं कर रही है, ऐसे में परिणाम ज्यादा घातक हो सकते है। उन्होंने कहा कि यह समय जनता को राहत और सुविधाएं देने है। सरकार को स्वास्थय सेवाओं को बेहतर करने के लिए जमीनी कदम उठाने होगें।
बिलासपुर में कोरोना के मामलो ने रफतार पकड़ ली है। अधिकांश गली मोहल्लों में कोरोना पाॅजीटिव आने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में एहतियात से बढ़कर कोई दूसरा रास्ता नहीं है। वहीं नगर परिषद बिलासपुर द्वारा भी अपना सेनेटाइजेशन अभियान निरंतर जारी रखे हुए हैं। जहां पर कोरोना पाॅजीटिव मामले आ रहे हैं तथा कंटेनमेंट जोन बन रहे हैं वहां पर भी नगर परिषद के कर्मचारी लगातार सेनेटाइजेषन कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही नगर के अधिकांश वार्डों में नगर परिषद कर्मचारी घूम घूम कर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं तथा लोगों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं। गौर हो कि यह महीना डेंगू बीमारी के लिए माना जाता है कोरोना और डेंगू का मिश्रण सीधे तौर पर बहुत घातक हो सकती है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी विभिन्न माध्यमों से लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं सीएमओ बिलासपुर डा. पीसी दड़ोच ने भी जिला की जनता से अपील की है कि वे अपने घर तथा आस पड़ोस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा है कि होमआइसोलेसन में उन्हीं मरीजों को रखा जाएगा जिनका उच्च रक्तचाप, मधुमहे ह्रदय रोग, दमा, क्र्राॅनिक लिवर या गुर्दे की बीमारी एच आई वी कैंसर साॅरी ब्रो वैस्कुलर रोग आदि से ग्रसित ना हो। उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण दिखने के 17 दिनो बाद तक होम आइसोलेसन में रहना होगा या फिर 10 दिनो तक बुखार न आने पर होम आइसोलेसन खत्म किया जा सकता हैं अन्त में दुबारा टेस्टिंग की जरुरत नही हैं।
हिमाचल प्रदेश अस्पताल अनुबंध फार्मासिस्ट संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नड्डा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.राजीव सहजल से मिला और अपनी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के डिमांड चार्टर को ध्यान से पढ़ा और सकारात्मक संकेत देते हुए समय रहते उनकी मांगों पर अमल करने का आश्वासन दिया। वहीं मांगों का जिक्र मीडिया से करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नड्डा ने बताया कि सरकार अनुबंध फार्मासिस्टों के अनुबंध को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करे तथा जो यह समय पूरा कर चुके हैं उन्हें तुरंत नियमित करने के आदेश पारित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनुबंध फार्मासिस्ट बहुत ही कम वेतन पर पूरी योग्यता होने के बावजूद अपनी सेवाएं चौबीसों घंटे दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट वर्ग को अनुबंध काले से ही मूलत वेतन 10,300 पे-स्केल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों कर्मचारी इसी आस में बैठे हैं कि सरकार उनकी मांग को शीघ्र अमलीजामा पहनाएगी। उन्होंने स्मरण करवाया कि बीते विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वायदा किया था कि वे अनुबंध के कार्यकाल को तीन साल से घटाकर दो साल करेंगे लेकिन अब दो साल का समय बीत चुका है जबकि इस मांग पर कोई अमल नहीं किया गया। उन्होंन बताया कि प्रदेष के विभिन्न विभागों के करीब तीस हजार कर्मचारी ऐसे हैं जो अनुबंध में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कम वेतन पर भी सेवाएं दे रहे हैं। अनुबंध फार्मासिस्ट संघ के प्रदेषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नड्डा ने कोविड-19 के दौरान प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी जान को जोखिम में डालकर बहुत कम वेतन पर अपनी सेवाएं देने वाले इस वर्ग के बारे में सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इससे पहले भी कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत पहुंचाई है तथा इस बार भी सरकार अनुबंध कर्मचारियों को निराश नहीं करेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में सुरेश नड्डा, रवि कांत, कमलेश कुमार, संजीव शर्मा व सुरेश भारती आदि मौजूद थे।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन 25 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2020 तक किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश कुमार धीमान ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को फिट रहने के लिए प्रेरित करना है। यह दौड़ पूरे देश में आयोजित की जा रही है तथा इसमें किसी भी आयु वर्ग व लिंग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा मानक परिचालन परिचालन प्रक्रिया जारी की है जिसके अन्तर्गत फिट रहने के लिए कहीं भी, कभी भी कोई भी दूरी, दौड़ या अपनी क्षमता अनुसार चल कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने जिला के सभी लोगों से अपील की है कि इस अभियान का हिस्सा बनें और अपनी क्षमता अनुसार दौड़ कर या चल कर किलोमिटर का ब्यौरा अपने नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पत्ते सहित इस कार्यालय को के मोबाईल नम्बर 98168-77200, 98176-34676, 94180-24862, 98165-10666 पर व्हाट्सऐप कर भेजें। दौड़ में भाग लेने वालों को फिट इंडिया फ्रीडम रन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दौड़ में भाग लेने वालों को फिट इंडिया फ्रीडम रन का प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिभागी उक्त तिथियों में फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेगें वे अपनी प्रतिदिन प्रतिभागिता की वीडियो तथा फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते है ताकि वीडियो देखकर अन्य भी फिट रहने के लिए प्रेरित हो सकें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223462 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
दाड़लाघाट। कोरोना के मरीजों की देखभाल और सांस रोगियों हेतु ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर की बहुत आवश्यकता होती है। कोरोना से संक्रमित मरीज़ों के उपयोग हेतु बुधवार को अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के इकाई प्रमुख ने सिविल हॉस्पिटल अर्की 3 ड्यूल ऑक्सिजन कॉन्सन्ट्रेटर भेंट किया जिससे की कोरोना से संक्रमित मरीजो के इलाज में सहायक उपयोगी हो सके। इस दौरान एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कोरोना से बचाव हेतु जनभागीदारी को बढ़ाने और उनका सहयोग लेने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। वही मनोज जिंदल ने इस बात पर बल दिया कि अम्बुजा सीमेंट उद्योग ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का उपयोग, कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच निरंतर करते हुए जन भागीदारी का सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन, अम्बुजा हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग अर्की के साथ निरंतर समन्वय करके योजना बनाकर समुदाय के लोगो को जागरूक कर रहा है जिससे लोग इस बीमारी के खतरे से सावधान रहें, सतर्क रहें, अपने और आस पास एक बीमारी मुक्त वातावरण का निर्माण कर सकें। इस अवसर पर एसडीएम अर्की विकास शुकला,अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के इकाई प्रमुख मनोज जिंदल, तहसीलदार अर्की रमन, बीएमओ अर्की (सिविल हॉस्पिटल अर्की) डॉ राधा शर्मा, सीएमओ ओएचसी अम्बुजा सीमेंट डॉ नताशा सिंह, कार्यक्रम संयोजक अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गाँधी, सामुदायिक स्वास्थ्य संयोजक अजीत कुमार सिंह, प्रवीण लखनपाल उपस्थित रहें।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रवेश प्रक्रिया नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रारंभ की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने कोविड-19 के चलते लगभग 5 महीने विद्यालय में पढ़ाई ठप रहने के बाद अब सरकार के आदेशों का पालन करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एक नई व्यवस्था के अंतर्गत पढ़ाई शुरू कर दी है। इस व्यवस्था के अनुसार बुधवार को नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभिभावकों की पूर्ण सहमति के बाद विद्यालय में बुलाया गया जिसमें 70 बच्चों में से 50 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यार्थी,स्टाफ के लोग या अन्य आगंतुक जैसे ही विद्यालय के प्रवेश द्वार पर पहुंचते हैं। लैब अटेंडेंट विमला देवी और चमन लाल द्वारा उन का तापमान थर्मल स्कैनर द्वारा जांचा जाता है,उसके बाद सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए हैंड वॉश कर, मास्क की जांच कर प्रत्येक व्यक्ति का प्रवेश करवाया जाता है। प्रातः कालीन सभा में सामाजिक दूरी बनाकर केवल राष्ट्रगीत गाकर कक्षाओं में प्रवेश किया जाता है। विद्यालय में 1 दिन में एक ही कक्षा बुलाई जा रही है। उस कक्षा को संख्या के आधार पर तीन या चार कमरों में बिठाया जाता है और सभी कमरों में अलग-अलग विषय की पढ़ाई चलती है। वीरवार को दसवीं कक्षा शुक्रवार को प्लस वन और शनिवार को प्लस टू कक्षा की उपस्थिति होगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि उसके बाद फिर बच्चों की संख्या देखकर नई व्यवस्था बनाई जाएगी। इस प्रकार विद्यालय में सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करते हुए इस सत्र की पढ़ाई प्रारंभ कर दी गई है।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर एवं भाषा संस्कृति विभाग जिला बिलासपुर द्वारा स्कूली विद्यार्थियों की जिला स्तरीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। कक्षा छठी से आठवीं तक कनिष्ठ वर्ग का विषय मेरा हिमाचल तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए राष्ट्रीय एकता नामक विषय है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने द्वारा बनाए गए चित्र का फ़ोटो दिनांक 27 सितंबर सायं 5 बजे तक जिला भाषा अधिकारी बिलासपुर की ई-मेल (dlo.blp.hp@gmail.com) पर भेजना सुनिश्चित करें। बनाए गए चित्र पर प्रतिभागी का नाम, स्कूल व कक्षा का नाम, मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली ईमेल मान्य नहीं होगी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि बच्चों का सही पोषण ही उनके सुखद व सुदृढ़ भविष्य की नींव है तथा इस दिशा में प्रत्येक परिवार को यह समझना होगा कि नौनिहालों के पोषण के साथ कोई समझौता न हो। केसी चमन गत दिवस यहां राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के जिला स्तरीय वेबिनार को सम्बोधित कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि सही पोषण देश रोशन की परिकल्पना को साकार करने के लिए बच्चे के जन्म के आरम्भ के 1000 दिन महत्वपूर्ण हैं। शिशु के लिए माता का दूध सर्वोत्तम। इससे बच्चें का मानसिक व शारीरिक विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि पोषण माह की सार्थकता तभी संभव है जब एक माता अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उसके प्रथम 1000 दिनों को पूरे समर्पण भाव से उसके समग्र पोषण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने वेबिनार के माध्यम से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने सम्बन्धित क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को पोषण चार्ट तैयार कर उसके अनुसरण के लिए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अन्तर्गत ग्राम स्तर पर प्रतिदिन गतिविधियां आयोजित की जाएं ताकि लोगों को सुपोषण के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य के लिए विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी से सभी को एहतियात रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमाएं आवाजाही के खोल दी गई हैं ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने आग्रह किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सभी नियमों का स्वयं अनुसरण करें। आवश्यक स्थिति में ही घर से बाहर निकले। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य पहनंे तथा सुरक्षित सामाजिक दूरी का पालन करें। वेबीनार में जिला आयुर्वेद विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सीमा गुप्ता एवं क्षेत्रीय अस्पताल के बाल चिकित्सक डाॅ. धर्मेेंद्र ने भी बहुमूल्य विचार सांझा किए। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा ने वेबिनार का संचालन किया तथा पोषण के अन्तर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान पोषण पंचायत, बच्चों की वृद्धि निगरानी, किचन गार्डिंग, पोषक पदार्थों की प्रदर्शनी एवं रंगोली तथ अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुर्वेदा मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने जिला बिलासपुर में कोरोना महामारी के बचाव के लिए अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा भविष्य उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर चर्चा की। उन्होंने विधायकों, उच्च अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए (आईईसी) सूचना-शिक्षा-संचार अभियान हेतु जिला प्रशासन विधायकों के साथ मिलकर एक ठोस कार्य योजना तैयार करें, जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित कर समाज के हर वर्ग को इससे जोड़े और इस कार्य योजना को लागू करने के लिए इसे आंदोलन के रूप में लें ताकि बढ़ते हुए कोरोना मामलों की चेन को तोड़ा जा सके और कोरोना महामारी से निपटने में सफलता मिल सके। उन्होंने आमजनता से आग्रह किया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए बचाव के तरीक्कों का पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों सही ढंग से मास्क पहने, दो गज की दूरी का पालन करे, साबुन से हाथ धोएं, सैनीटाईजर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 500 वैंटीलेटर तथा आक्सीजन सिलेंडर भी प्रदेश सरकार को दिए है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से रोकथाम के लिए हर व्यक्ति तक पहुँच कर हर व्यक्ति को जागरूक करना होगा तभी हम कोरोना महामारी से निपटने के लिए सक्षम होंगे। इस मौके पर उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जिला में कोरोना की स्थिति और प्रशासन इसकी रोकथाम के लिए उठाए जा रहे आवश्यक कदमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिलाया की जिला में कोरोना महामारी से निपटने के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर व जीत राम कटवाल ने भी कोरोना महामारी की रोकथाम से बचाव के लिए अपने महत्त्वपूर्ण सुझाव रखे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एडीसी तोरूल रवीश, सीएमओ डाॅ. प्रकाश दरोच, एसडीएम शशिपाल शर्मा और विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर मटनाली के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई जिसमें 2 आदमी चेतन चावला (उर्फ चांद) आयु 34 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देवेन्द्र चावला निवासी वार्ड नं0- 3 राजगढ़ तथा सन्दीप आयु 36 वर्ष पुत्र सुमन शर्मा निवासी घील पबियाना की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी को गिरते हुए किसी ने नहीं देखा। बुधवार सुबह करीब 9.00 बजे वेद प्रकाश पुत्र जगतराम ग्राम जोन मयोग डाकघर चुरवाधार जब अपने साथी कमलेश के साथ गाड़ी द्वारा राजगढ़ जा रहा था तो जब वह मटनाली के समीप पहुंचा तो उसने देखा कि सड़क पर गाड़ी के शीशे टूटे हुए हैं तथा सड़क पर टायर की रगड़ के निशान पड़े हुए हैं। गाड़ी से उतरकर जब सड़क से नीचे देखा तो डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी हुई थी जिसपर तुरन्त उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद वह व उसका साथी नीचे नाले में उतरे तो देखा कि वंहा पर पिकअप जीप क्षति ग्रस्त हालत में पड़ी हुई है तथा दो डेड बोडियां पड़ी हुई है। राजगढ़ पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शवों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया तथा पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया जंहा पर शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने थाना राजगढ़ में वेदप्रकाश के ब्यान पर चालक के खिलाफ दिनांक 23-09-2020 धारा 279,304 (A) आइपीसी के तहत लापरवाही का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
राजगढ़। बुधवार को न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लाक राजगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में विधायक रीना कश्यप से मिला। प्रतिनिधि मंडल द्वारा न्यू पेंशन स्कीम को पुरानी पेंशन प्रणाली में बदलने के बारे में ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान प्रवीण शर्मा ने विधायक रीना कश्यप को न्यू पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को होने वाले नुकसान से अवगत करवाया तथा बताया कि रिटायर हो रहे कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम के तहत सिर्फ 3000 से 5000 तक पेंशन मिल रही है। इतनी कम राशि मैं रिटायर हो रहे कर्मचारियों को गुजारा कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा है, साथ ही केंद्र सरकार की 2009 की अधिसूचना जिसके तहत कर्मचारी के दिव्यांग और दिवंगत होने पर उनके परिवार को पारिवारिक पेंशन का प्रावधान को लागू करवाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करने के लिए कहा। विधायक रीना कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह कर्मचारियों की इस मुख्य मांग को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी। इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष सुशील शर्मा सचिव दिनेश शर्मा कोषाध्यक्ष विपुल दानी, देवेंद्र चौहान प्रधान एचजीटीयू राजगढ़, सुखदेव, अजय, घनश्याम ठाकुर, नरेंद्र, विरेंद्र, भानु प्रताप, विवेक, दिनेश आदि शामिल थे।
उपमंडल बैजनाथ के साथ लगते गांव 78 मील में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गया जिस कारण उसकी ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीँ साथ में एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मृत युवक मझैरना गांव का बताया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के राजभवन में कोरोना ने दस्तक दे दी है। राजभवन में राज्यपाल के एडीसी कुमार गौरव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एडीसी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने खुद को आईसोलेट कर लिया। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, एडीसी का पूरा निजी स्टाफ आईसोलेट हो गया हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी के कोरोना सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच आत्महत्या का पहला दुखद मामला सामने आया है। यहां शिमला के डीडीयू में आधी रात को एक संक्रमित महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला चौपाल की रहने वाली बताई जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने की। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की चौपाल निवासी 54 वर्षीया महिला के कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे 18 सितम्बर को चौपाल से डीडीयू रेफर किया गया था। महिला तब से डीडीयू के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट थी। महिलान ने पिछली रात वार्ड के बाहर बनी गैलरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्क कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में बिना किसी रूकावट के तीव्रता लाने के निर्देश दिए ताकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश की समस्त जनता को जो मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया उसे प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके। उन्होंने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बेहतर यातायात के साधन उपलब्ध करवाने के लिए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा ताकि प्रत्येक गांव सड़क सुविधा से जुड़ सके। उन्होंने नाबार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति उप योजना के तहत बनाई जाने सभी सड़कों के विस्तार और रखरखाव पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की कोताही करने वाले ठेकेदारों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए।
'बेटियों व महिलाओं पर अत्याचार बंद करो, नारी का करो सम्मान तभी बनेगा देश महान' नारे लगाते हुए लाडली फाउंडेशन ने राष्ट्रपति को उपायुक्त के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में मांग की है कि हिमाचल में महिलाओं व बेटियों पर किए जा रहे अत्याचारों पर रोक लगाई जाए। फांउडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि मंगलवार को बिटिया दिवस है और इस दिवस पर सभी को शपथ लेनी चाहिए कि सब नारी का सम्मान करेंगे। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश के जिला कांगड़ा में गत दिनों हुई ईशा कटोच की मौत प्रकरण मामले की सीबीआई जांच की जाए। जिला शिमला की गुड़िया मौत प्रकरण की फिर से सीबीआई जांच करवाई जाए और नए सिरे से केस खोला जाए। ज्ञापन देने से पहले शहर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति रोष प्रदर्शन रैली भी निकाली गई। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में यह मांग भी की गई कि जो अपराधी बेटियों व महिलाओं के साथ अत्याचार करते हैं, आरोपी सिद्ध होने पर आरोपी अपराधियों को सरेआम बाजारों में फांसी या उससे भी ज्यादा भयंकर सजा दी जाए। शायद तभी बेटियों तथा महिलाओं पर अत्याचार कम हो सकते हैं। इस मौके पर फांउडेशन की जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, सदर ब्लाक अध्यक्ष रीना ठाकुर एवं महासचिव कमला शर्मा, आयुषी ठाकुर, नीना, रुबीना, शिल्पा शर्मा, अनीता, किरण शर्मा, रजनी बाला, रमा शर्मा, घूमारवीं ब्लॉक अध्यक्ष निशा कुमारी, श्री नैना देवी जी ब्लॉक अध्यक्ष धनवंती ठाकुर , झंडुता ब्लॉक महासचिव दीपा सेन भी उपस्थित थे।
ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ द्वारा बम में उप निदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। एसोसिएशन के प्रधान के डी शर्मा सेवा निवृत बैंक मैनेजर ने ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन हटवाड़ के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार शर्मा एसोसिएशन के महासचिव को बैच लगाकर, शॉल भेंट कर वह टोपी पहना कर सम्मानित किया। मंच का संचालन होशियार सिंह ठाकुर प्रधान प्राथमिक शिक्षक संघ घुमारवीं-प्रथम खंड ने किया। एसोसिएशन के प्रधान के डी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजकुमार शर्मा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ का कार्यकाल स्वर्णिम काल रहा और उनके द्वारा करवाए गए सराहनीय कार्यों को आज भी सारी जनता याद करती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य अमरनाथ धीमान (प्रवक्ता इतिहास) हटवाड़ स्कूल में भूमि स्थानांतरण संबंधी मामले तथा अन्य विकासात्मक कार्य में अपना विशेष योगदान दिया है। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राजकुमार शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया गया है वह सदैव स्मरणीय रहेगा। इस पर अवसर पर पदाधिकारियों में मनजीत राणावत, रमन शर्मा, ब्रह्मदत्त गौतम, मदनलाल, स्वात्मा राम, देशराज, दिनेश कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। जारी प्रेस बयान में राणा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी जनादेश से विश्वासघात कर रही है व जनादेश के बहुमत का भी लगातार दुरुपयोग कर रही है। राणा ने खुलासा किया है कि केंद्र की तर्ज पर सत्ता को कारोबार का जरिया मान चुकी बीजेपी प्रदेश के संसाधनों को भी दोनों हाथों से लूटने में लगी है। राणा ने कहा कि केंद्रीय कांगड़ा बैंक में हुए खुलासे के मुताबिक बैंक के चेयरमैन को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कागजों के हेरफेर के तिकड़मों के चलते लाखों रुपए का लाभ दिया जा रहा है। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेशन एक्ट 1968 तथा नियम 1971 की धारा 41एफ के चलते किसी ऐसे व्यक्ति को बैंक का निदेशक नहीं बनाया जा सकता है, जो कि बैंक से कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष लाभ ले रहा हो। यही प्रावधान बैंक के उपनियमों की धारा 29सी में भी रखा गया है, लेकिन केंद्रीय कांगड़ा बैंक की कलाकारी का नमूना यह रहा कि बैंक के चेयरमैन को लाखों का लाभ देने के लिए 1 मार्च 2018 को एफिडेविट दायर करवाया गया कि वह अपने पारिवारिक जसूर स्थित भवन के अपने हिस्से का किराया नहीं लेंगे। यह भवन केंद्रीय कांगड़ा बैंक को किराए पर दिया गया है। इतना ही नहीं परोक्ष लाभ की इस जुगाड़बंदी में किराया न लेने व अन्य कार्य करने का अधिकार बैंक के चेयरमैन ने अपने चाचा को दे दिया। 3890 रुपए से शुरू हुए इस बैंक के किराए को यकायक बढ़ाकर 1 मार्च 2019 को 28 हजार रुपए कर दिया और गजब यह रहा कि किराए की बढ़ोतरी का फैसला बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में किया गया। जिसके चेयरमैन खुद केंद्रीय कांगड़ा बैंक के चेयरमैन रहे, तथा बैंक के प्रबंधक निदेशक भी इस बैठक में मौजूद रहे। इतना ही नहीं 1 मई 2007 से 30 अप्रैल 2012 तक 32280 रुपए किराए की बढ़ोतरी 22 मार्च 2019 को की गई। फिर 1 मई 2012 से लेकर 28 फरवरी 2019 तक फिर से किराए की बढ़ोतरी करके 48544 कर दी, जिसका भुगतान भी आनन-फानन में 22 अप्रैल 2019 को बैंक द्वारा कर दिया गया। राणा ने कहा कि बीजेपी का यह कारनामा यह बताने के लिए काफी है कि लोग इस पार्टी में सत्ता का कारोबार करने के लिए पद हासिल करते हैं व संसाधनों की लूट के लिए नियमों को ताक पर रखते हैं। वहीं, आम आदमी को महंगाई व बेरोजगारी की सौगात देते हैं।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष समग्र शिक्षा राजेश्वर गोयल ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला में 340 स्कूलों में चल रही पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में अभी तक जिले में नर्सरी तथा के.जी. कक्षाओं में 2446 तथा हिमाचल प्रदेश में कुल 26541 बच्चों ने दाखिला लिया है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में ‘हर घर पाठशाला’ के अंतर्गत शुरू की गई आनलाईन शिक्षा के अंतर्गत हो रही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि 9वीं से 12वीं की कक्षा तक की आनलाईन टेस्ट में की उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने राज्य विज्ञान केन्द्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया तथा डाईट के द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत हो रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा इन कार्यों में और तेजी लाने का आहवान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाईट राकेश पाठक, संयुक्त नियंत्रक हंस राज ठाकुर, दौलत राम ठाकुर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Vandana Yadav, the engineer-turned journalist and writer from Paonta Sahib, Sirmaur, bagged the Her Rising Award 2020. One of the 27 awardees at the mega event organised and hosted online by the Jobs For Her platform, Vandana was acknowledged and celebrated for being a rising leader in the field of education. While accepting her award at the virtual event, Vandana spoke about how women can support each other unconditionally in their professional and personal journeys. She shared how making unconventional choices comes easily to oneself if he/she has identified their passion and are willing to pursue it relentlessly. She added, “Learning must never cease in life because if that happens, life loses all its purpose. Jobs for Her is a profound initiative which has taken a lead in this area and is bringing together wonderful women and helping them rise in their careers.” Currently based in Chandigarh, Vandana comes with a rich journalistic experience with respect to an academic setting. She has been working with top-tier institutes like IIT Gandhinagar, IIM Ahmedabad, EDII, ISB Mohali and more over the past eight years. This is not the first time that she has made the state proud. This year in March, she was also bestowed with the prestigious WEF Exceptional Woman of Excellence Award, 2020 at the annual WEF event held in Cairo, Egypt. The event was held under the auspices of H.E. Abdelfattah El Sisi, President of Egypt, and had brought together over 1,000 women from more than 75 countries who exchanged their experiences and knowledge with each other. Previously, she has been awarded with The Lioness Inspiring Young Woman title by a Hyderabad-based NGO.
इंडो-तिब्बत-बार्डर-पुलिस बल भारत तिब्बत सीमाओं की रक्षा करने के अलावा बचाव कार्य, सीमा सुरक्षा, आतंकवाद रोधी कार्यों जैसे अनेक कार्यों से राष्ट्र की सेवा कर रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेक्टर हेडक्वाटर शिमला में फ्लैग इन सेरेमनी की अध्यक्षता करते हुुए कही। उन्होंने इस अवसर पर गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र आईटीबीपी के बलिदान और बहादुरी का ऋणी है उन्होंने कहा कि आईटीबीपी देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आइटीबीपी को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइटीबीपी के पास एक विशेष पर्वतारोही बल है और यह बल विशेषकर अधिकारियों और जवानों को पर्वतारोहण और स्कीइंग में प्रशिक्षित करता है। उन्होंने आईटीबीपी की उस टीम को बधाई दी जिसने 22,222 फीट की ऊँचाई पर पर्वतारोहण अभियान ‘लियो पारगिल चोटी-2020’ कोड ‘नाम-योद्धा’ को फतह किया था। यह अभियान 17वीं वाहिनी रिकांगपिओं द्वारा 20 अगस्त 2020 से 5 सितम्बर 2020 तक चलाया गया था। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के अभियानों से जवानों में नेतृत्व अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित होता है। इसके अतिरिक्त बहादुरी और साहस के साथ अनिश्चित और विशेष परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता में वृद्धि होती है। मुख्यमंत्री ने अभियान के दौरान आईटीबीपी के स्वच्छता अभियान की सराहना की, जिस दौरान बल ने लगभग 50 किलोग्राम नाॅन बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया और वहां की स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दिया। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों और सशस्त्र बलों की सुविधा के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के बुनियादी ढांचे और संचार के अन्य साधनों को मजबूत करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश की चीन के साथ 260 किलोमीटर सीमा लगती है, जिसकी सुरक्षा का महत्वपूर्ण कार्य आईटीबीपी कर रहा है। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर आईटीबीपी द्वारा लियो पारगिल ध्वज व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बाद मेें मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी दौरा किया। सैक्टर हैड क्वाटर शिमला के उप महानिरीक्षक प्रेम सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत कर उप कमाण्डेंट कुलदीप सिंह और धर्मेन्द्र ठाकुर की अगुवाई में सफलतापूर्वक पूरे किए गए माउंट लियो पारगिल अभियान के बारे में अवगत करवाया। इस अभियान में हेड कांस्टेबल प्रदीप नेगी, काकू कदरेटा, कांस्टेबल आशीष नेगी और अन्य भी टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने आईटीबीपी की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि आईटीबीपी भविष्य में युवाओं में इस प्रकार के अभियानों के प्रति रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से ऐसे साहसिक खेलों का आयोजन करता रहेगा। 50वीं आईटीबीपी बटालियन के कमाण्डेंट विजय देशवाल ने इस अवसर पर आभार व्यक्त किया।
आम आदमी की सुविधा के लिए खोले गए लोकमित्र केंद्र व साइबर कैफे (जनसेवा केंद्रों) पर लूट मची हुई है। प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। 39 रुपये आवेदन शुल्क के स्थान पर 70 रुपये से लेकर 150 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में अभ्यर्थियों को 100 से 150 रुपये देने पड़ रहे हैं, वहीं तहसील प्रशासन लिखित शिकायत का इंतजार कर रहा है। इन दिनों विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों में नौकरी की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मारामारी मची हुई है। दाड़लाघाट उप तहसील के लोकमित्र केन्द्रो व प्राइवेट सायबर कैफों पर सुबह से ही भीड़ होना शुरु हो जाती है। डिजीटल इंडिया के तहत सरकार की ओर से सायबर कैफे भी खोले गए हैं। उप तहसील क्षेत्र में इन केंद्रों की संख्या 8, 9 है। इन केंद्रों पर कोई भी व्यक्ति प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकता है। कम्प्यूटराइज खतौनी प्राप्त कर सकता है लेकिन आवेदन बनाने के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार की ओर से आवेदन शुल्क 37 रुपये तय किया गया है, लेकिन इन केंद्रों पर 70 रुपये से लेकर 150 रुपये तक लिए जा रहे हैं। निशांत, मनीष, प्रेम केशव, राजेश गुप्ता, जय सिंह ने बताया कि दाड़लाघाट में लोकमित्र केंद्र व सायबर कैफे पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा रुपये वसूले जा रहे हैं लेकिन, उप तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इधर, उप तहसीलदार दाड़लाघाट बसन्त लाल राजटा ने कहा कि जनसेवा केंद्रों में ज्यादा वसूली से संबंधित कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि ऐसा है तो आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
अल्ट्राटेक सीमेंट बागा द्वारा कोविड-19 की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बागा, सराई घाटी, दरोबड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। कंपनी के यूनिट हेड नवनीत चौहान ने बताया कि इस दौरान ज़रूरतमंद परिवारों को सरकार के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह, महिला मंडलों के माध्यम से मास्क बनाए गए एवं उनका वितरण ट्रक ड्राइवर, कामगार मजदूर एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगो में किया गया। नवनीत चौहान ने बताया कि इस मौके पर साथ ही साथ ट्रक ड्राइवरों को डायरी व पेन आदि वितरित किए गए। चौहान ने बताया कि व्यापक जन जागरूकता हेतु ऑडियो, वीडियो के माध्यम से कोविड-19 के बचाव की जानकारी भी दी गई। कंपनी द्वारा अपने कारखाना परिसर में सीमेंट एवं क्लिंकर ढूलाई क्षेत्रों में सैनिटाइज़र का छिड़काव किया गया, जिससे कोविड-19 के प्रभाव को कम किया जा सके। यूनिट हेड नवनीत चौहान ने बताया कि कंपनी द्वारा आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 की रोकथाम हेतु अनेकों कदम उठाए गए हैं, जिससे ग्राम पंचायत, बीडीसी मेंबर एवं महिला मंडलों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी मिल रहा है।
यशस्वी फोटो स्टूडियो दाड़लाघाट के बैनर तले पंचायत दाड़लाघाट के कोटला पुजारिया के कुफरी में छैल छबिलियां गीत की शूटिंग सफल हुई। सब-उपमंडल दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत पारनु के गांव कंसवाला से संबंध रखने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक व संगीत के प्रति समर्पित केशव वशिष्ठ द्वारा यह गीत सुंदर शब्दों में लिखा, संगीतबद्ध किया तथा मधुर आवाज में गाया गया है। ऑडियो एसएम रिकार्ड्स शिमला में बनी तथा वीडियोग्राफी व निर्देशन यशस्वी फ़ोटो स्टूडियो दाड़लाघाट के पंकज गुप्ता सहित उनकी टीम गोपाल ठाकुर, मिनक्स चांदला, प्रवीण शैल तथा हरि ओम कौशिक ने की है। इस वीडियो शूट में सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। यशस्वी स्टूडियो दाड़लाघाट के पंकज गुप्ता ने बताया कि इस बेहतरीन पहाड़ी गीत का वीडियो जल्द ही यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया जाएगा।
अर्की। उपमंडल की ग्राम पंचायत पलोग की कार्यप्रणाली पर सोशल मीडिया में लगाए गए सवालिया निशान को लेकर पंचायत लामबंद हो गई है। मामला पंचायत के गांव घ्याणा का है जहां के एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ईश्वर दत्त अपने पुत्रों की मौत के बाद अकेले रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर पंचायत पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा गया है कि पंचायत की लापरवाही के चलते बुजुर्ग को सरकारी राशन बिजली सुविधा व अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। इस मामले को पंचायत द्धारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत प्रधान ने सोशल मीडिया में जो पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर आक्षेप लगाए हैं उनका खंडन किया। पंचायत की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधान योगेश चौहान ने कहा कि ईश्वर दत्त को पंचायत द्धारा सरकारी योजनाओं के अधिकतर लाभ मुहैया करवाए गए हैं। उन्होने बताया कि वर्ष 2018 में ईश्वर दत्त को पंचायत द्धारा वृद्धावस्था पैंशन लगाई गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा ईश्वर दत्त को वर्ष 2019 में किसान सम्मान निधि का लाभ आंरभ करवाया गया जिसकी पांच किश्तें उक्त व्यक्ति ले चुका है। पंचायत प्रधान योगेश ने उक्त व्यक्ति के घर में जो गत दिनों बिजली कनैक्शन को लेकर पंचायत की कार्यशैली पर उंगलियां उठाई गई हैं वह निराधार हैं क्योंकि ग्राम पंचायत ने दिसंबर 2019 मे विद्युत विभाग को ईश्वर दत्त के घर पर बिजली पहुंचाने के लिए खंबा लगाने के लिए प्रस्ताव पारित कर विभाग केा भेज दिया गया था। परंतु कोरोना काल के चलते यंह कार्य लंबित हो गया था। यही नहीं आगामी होने वाली ग्राम सभा में ईश्वर दत्त का नाम बीपीएल में डालने का पंचायत द्धारा निर्णय लिया गया है क्योंकि उन्होने इसके लिए इससे पूर्व कभी आवेदन नहीं किया था। प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पंचायत के कुछ लोग सोशल मीडिया में गलत जानकारी डाल कर पंचायत की छवि धूमिल कर रहे हैं जोकि निंदनीय है। पंचायत प्रधान ने कहा कि पंचायत की छवि खराब करने पर पंचायत की ओर से कानूनी कार्यवाही पर भी विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर उपप्रधान भूपचंद शर्मा, वार्ड सदस्य पूजा शर्मा तथा सचिव संदीप कुमार तथा पँचायत कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कुनिहार(सोलन)। पंचायतों के पुनर्सीमांकन के लिए लोग अभी भी प्रशासन व सरकार से आग्रह करते नज़र आ रहे हैं। ऐसा ही नज़ारा मंगलवार को विकास खण्ड कार्यालय कुनिहार में देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत बखालग के लोग प्रधान किरपा राम की अगुवाई में पंचायत के लोगों का हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र लेकर कुनिहार विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे। खण्ड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने करीब 400 लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र को पंचायत निरीक्षक रत्तन सिंह नेगी को सौंपा। ग्राम पंचायत प्रधान किरपा राम ने बताया कि करोना महामारी के कारण पंचायत की बैठक पिछले काफी समय से नहीं हो सकी व इस कारण पंचायत के विभाजन का प्रस्ताव नही डाला जा सका था। 21 सितंबर को ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चला कर करीब 400 ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवा कर बखालग पंचायत के विभाजन करके नई पंचायत खेंरघाटी बनाए जाने की मांग रखी। गौर रहे कि वर्तमान में बखालग पंचायत करीब 25 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। इस पंचायत की कुल आबादी करीब 3000 व करीब 1800 मतदाता है। पंचायत का क्षेत्रफल ज्यादा होने के कारण कई गांवो तक सरकार की विकासात्मक योजनाएं नही पहुंच पाती थी। आज ग्रामीणों की मांग पर बखालग पंचायत का विभाजन करके खेंरघाटी को नई पंचायत बनाये जाने के लिए मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार को देना था। परन्तु खण्ड विकास अधिकारी के सरकारी कार्य से सोलन में होने के कारण दूरभाष पर उनसे बात करके यह मांग पत्र पंचायत निरीक्षक रत्तन सिंह नेगी को दिया गया। पंचायत प्रधान ने पुनर्सीमांकन की अवधि समाप्त होने के बावजूद अगर ग्रामीणों की इस मांग पर प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही नही होती है, तो ग्रामीण प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर बखालग पंचायत के पुनर्सीमांकन का आग्रह करेंगे। इस दौरान प्रधान किरपा राम, वार्ड सदस्य बलदेव गौत्तम, विनोद कुमार, सुरेन्द्र वर्मा, ईश्वर दास, वीरेंद्र वर्मा, नरेश कुमार, तुलसी राम, धनी राम, दिनेश आदि मौजूद रहे।
राजगढ़। राजगढ़ में कोरोना की रफ्तार में लगातार इजाफा होता जा रहा है और सोमावर को इस सप्ताह की शुरुआत में ही 4 कोरोना संक्रमण मामले सामने आ गए। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को पिछले 10 दिन में तीसरी बार सील करना पड़ गया है। सोमवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 12 लोगो के सेम्पल की जाँच की गई जिनमे 4 पॉजिटिव पाए गए। 4 लोगो में नौहराधार क्षेत्र के चोकर भंगाड़ी का एक वेटनरी चिकित्सक भी शामिल है जोकि सोमवार को ही टेस्ट करवाने राजगढ़ आया था। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ में कोविड ड्यूटी पर कार्यरत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अन्य दो मामले शनिवार को नगर पंचायत राजगढ़ की पोजिटिव पाई गई महिला कर्मचारी के प्राथमिक सम्पर्क से थे। यह महिला अपने बेटे सहित शनिवार को पॉजिटिव पाई गई थी और सोमावर को उसका पति व् बेटी भी पॉजिटिव पाए गए। पिछले सप्ताह में भी राजगढ़ में 7 मामले पोजिटिव पाए गए थे और आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उपमंडल राजगढ़ के अब तक 22 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके है। डा० नवीन कश्यप ने बताया कि सोमावर को 12 लोगो के टेस्ट राजगढ़ में किए गए जिनमे एक नौहराधार क्षेत्र व् तीन राजगढ़ क्षेत्र के लोग संकर्मित पाए गए। चारो लोगो को होम आईसोलेट कर दिया गया है। अस्पताल को फ़िलहाल मंगलवार तक के लिए बंद कर दिया गया है और इस दौरान आपातकालीन सेवाए जारी रहेगी। डॉ नवीन कश्यप ने राजगढ़ क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है की अपना और अपने परिवार का ध्यान रखे कहीं भी आते जाते समय फेस मास्क का प्रयोग जरुर करे अपने हाथो को बार बार साबुन या सेनेटाइजर से साफ़ करे और भीड़ भाड वाले जगहों पर जाने से परेहज करे। हो सके तो बिना काम से अपने घरो से बाहर न निकले।
कुनिहार। कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में बतौर मुख्यातिथि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने शिरकत की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान ब्रह्मानन्द ने की। सर्वप्रथम महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने आए सभी अतिथियों एवं संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ तथा जिला सोलन पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष जयनन्द शर्मा, पथ परिवहन सेवानिवृत्त संघ के प्रदेषाध्यक्ष बलराम पूरी, वरिष्ठ उप प्रधान बृजलाल ठाकुर, प्रधान ब्रह्मानंद, कर्मचारी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने आयोजित बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने संघ की मांगों को विस्तृत रूप से सभा के समक्ष रखा। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार के समक्ष 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूल पेंशन में जोड़ने व प्रदेश में कर्मचारी बोर्ड का गठन करके उसका अध्यक्ष घनश्याम शर्मा को बनाए जाने की मांग रखी गई। बैठक में पेंशनरों के लिए राज्य स्तरीय सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन करने, केंद्र सरकार के 7वें वेतन की सिफारिश प्रदेश में लागू करने, पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक पेंशन का स्थाई प्रावधान किए जाने ,2003 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू किया जाना, चिकित्सा आपूर्ति भत्ते का भुगतान कैशलेस किये जाने की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त सभी मांगो का एक। मांग पत्र प्रदेश मुख्यमंत्री के अतिरिक्त केंद्र सरकार को भी इसकी प्रति भेजी जाएगी। महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि सरकार से उपरोक्त सभी मांगो को स्वीकार किये जाने की पुरजोर मांग की गई। अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ इसके समर्थन में सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगा। आयोजित बैठक में हमीरपुर जिला के प्रधान पी आर शर्मा, महासचिव महेंद्र सिंह, बिजली बोर्ड के राज्य सचिव दिनेश मेहता, रतन सिंह तनवर, परिवहन के बलबीर सिंह, रघुनाथ शर्मा, रमेशनाथ, रामस्वरूप, पुलिस विभाग से चेतराम तनवर, ओमप्रकाश गर्ग, आर पी जोशी, वन विभाग से कृष्ण चन्द, रघुवीर सिंह, लोक निर्माण विभाग से कंवर सिंह, गोपाल कृष्ण, सहित अन्य विभाग से भी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत स्काउट्स और गाइड्स हिमाचल प्रदेश का शान्ति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। यह युवाओं को सक्रिय नागरिक बनाने, क्षमता विकसित करने और शान्ति के प्रसार की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने यह बात राजभवन से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के अवसर पर कही। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा किए गए शान्ति के प्रयासों और हर वर्ष मनाए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस कार्यक्रम के आयोजन में भागीदारी के लिए संगठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘जब हम शान्ति के लिए शिक्षा की बात करें, तो हमें समझना होगा कि हम केवल बच्चों के बारे में नही सोच रहे है। शान्ति की शिक्षा में हम सभी छात्र हैं और हम सभी को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए’। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जब शान्ति को अधिक खतरा है, तब इसके महत्व को समझने की और अधिक जरूरत है। विश्व शान्ति का प्रसार व रक्षा करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शान्ति का तात्पर्य मन की स्थिरता से है। ऐसा कोई भी कार्य जो स्वयं के हित में हो, दूसरे के हित में हो, प्रकृति के हित में हो और हमारा मन उस कार्य को करने के बाद स्थिर हो जाए और चेहरे पर मुस्कान आए वही शान्ति है। इस वर्ष के थीम शेपिंग पीस टूगैदर का अर्थ है कि हम सब मिलकर शान्ति को स्थापित करें और विश्व शान्ति के लिए दया, करूणा और आशा के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस हमें शान्ति के लिए अपनी प्रगति का आंकलन करने और संकल्प को दोहराने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि वर्तमान समय की वैज्ञानिक प्रगति और वैश्विक विकास के दौर में शान्ति अभी भी नाजुक स्थिति में है, जिसकी और अधिक देखभाल व सुरक्षा की आवश्यकता है। वैश्विक क्रान्ति के दृष्टिगत अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस का महत्व और अधिक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को शान्ति के स्कूल में बेहतर छात्र बनने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए ताकि हम अपने घरों, आसपास और अपने देश में शान्ति कायम कर सके। इससे पहले निदेशक उच्च शिक्षा और भारत स्काउट्स और गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त अमरजीत कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समाज में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए संगठन के कार्यों की सराहना की। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने डाॅ. विजय सिंह और आस्था अग्निहोत्री की पुस्तक ‘न्यू रेडिकल अप्रोच इन इन्टरडिस्पिलिनरी रिसर्च’ का विमोचन किया। पुस्तक का फोकस इन्टरडिस्पिलिनरी अप्रोच आॅफ रिसर्च है, यह पुस्तक शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की पुस्तक विभिन्न विषयों के साथ सहयोग करने के लिए शोर्धकर्ताओं को एक मंच प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। डाॅ. विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पुस्तक में उपलब्ध विभिन्न जानकारियों से अवगत करवाया।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से सरकार ने लगभग 6 मास पश्चात् नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए, लेकिन कोरोना के चलते किसी किसी विद्यालय में नाम मात्र की उपस्थिति पाई गई।हालांकि स्कूल में आधा स्टाफ उपस्थित रहा फिर भी नाममात्र अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने की हिम्मत दिखाई। उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में पचास फीसद स्टाफ के साथ यहां कुछ विद्यार्थी ही पहुंचे। हालांकि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर स्टाफ के साथ चर्चा की। अध्यापकों की ओर से उनको प्रदेश सरकार की ओर से जारी प्रपत्र के बारे में जानकारी दी गई तथा उसे भरने के बाद ही स्कूल आने के लिए कहा। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में कुछ छात्र पेपर जमा करवाने के लिए स्कूल पहुंचे थे। यही स्थिति आसपास के अन्य विद्यालयों में भी रही। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आज फिर से खुल गया। इस दौरान पाठशाला में 50% अध्यापकों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों को गेट पर ही सैनिटाइज किया गया और उनके तापमान को माप कर पाठशाला में प्रवेश दिया गया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने प्रेस में बयान जारी करते हुए कहा कि दाड़लाघाट पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव बागा, नौणी के लिए रोड बने हुए लगभग 13 वर्ष हो चुके हैं, व सड़क की हालत बे-हद खस्ता हो चुकी है। सड़क पर छोटे वाहनों का चलना बहुत ही मुश्किल है। इस सड़क में टायरिंग का कार्य शुरू हुआ था मगर अब काफी समय से वह कार्य बंद पड़ा हुआ है। गांव बागा, नौणी के लोग विभाग के सहायक अभियंता से भी मिले व उन्होंने इस सड़क की मरम्मत के लिए कनिष्ट अभियंता से बजट बनाने का भी आग्रह किया पर सड़क का काम विभाग के आश्वासन तक ही सिमटा रहा। सभा के सदस्यों ने सहायक अभियंता से आग्रह किया है कि इस सड़क की असली हालत का जायजा लिया जाए, ताकि लोगों को इस कोरोना काल में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मन्त्री राजेंद्र गर्ग ने सोमवार को एस.डी.एम घुमारवीं शशीपाल शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में बनने वाले अटल आदर्श आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत लैहडी सरेल के गांव जोल में जमीन ज़मीन का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अटल आदर्श आवासीय पाठशाला बनाने की घोषणा की है जिसके निर्माण के लिए प्रक्रिया आरंभ की गई है। उन्होंने पाठशाला के लिए जमीन को उपयुक्त पाया और इस संदर्भ में उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात-चीत की। उपमंडल अधिकारी नागरिक घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया कि इस स्थान पर लगभग 27 बीघा सरकारी भूमि उपलब्ध है जिसमें यह पाठशाला बनाई जा सकती है। पाठशाला के निर्माण हेतु एक साथ इतनी जमीन उपलब्ध होने और पाठशाला निर्माण के लिए उपयुक्त होने के कारण मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को इस भूमि को शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश मौके पर ही दे दिए।
पोषण माह के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा जिला के सभी विकास खण्डों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण से सम्बन्धित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज कृषि विज्ञान केन्द्र कण्डाघाट द्वारा किचन गार्डन और न्यूट्री गार्डन की कि व्यवस्था की गई ताकि दैनिक जीवन में पोषक पदार्थो की गुणवत्ता को सुनिशित किया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार तेगटा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘पोषण के लिये पौधे’ मुहिम के अंतर्गत जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र कण्डाघाट ने भी महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से अभी तक चार गतिविधियां आयोजित की जा चुकी है जिनमे उत्तम किस्म के बीजों की जानकारी और वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र चायल, मंज्याट तथा तन्सेटा, बरोटीवाला, दाउंटी तथा कुमारहट्टी में भी किचन गार्डन और न्यूट्री गार्डन बनाये गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत इस वर्ष देश में ‘सही पोषण की परिकल्पना लागू करने के लिए ‘हर घर पोषण उत्सव, हर घर पोषण त्यौहार’ विषय निर्धारित किया गया है ताकि बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार पोषण अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में पोषण अभियान को सफल बनाने और सभी को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। जिला के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जहां महिलाओं को पोषण अभियान की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है वहीं उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से पौष्टिक आहार उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिला के 1281 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण के संबंध में जानकारी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों में महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है और शिशु एवं बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की उचित मात्रा की जानकारी दी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनैक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने अगस्त, 2020 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कुनैक्शन की कुल संख्या 420 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 42,34,478 रुपये है। इनमें 184 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 14,13,517 रुपये है। कुल उपभोक्ताओं में से 213 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 22,50,413 रुपये है। अन्य 23 उपभोक्ताओं की राशि 5,70,548 रुपये है। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल के संशय के सम्बन्ध में उपभोक्ता दूरभाष नम्बर 01792-223611 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गुगल पे, अमेजाॅन, भीम ऐप फोन पे अथवा वैबसाईट www.hpsebl.in के माध्यम से भी जमा करवा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर, 2020 को 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र गौड़ा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता केएल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 23 सितम्बर, 2020 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक इस विद्युत उपकेन्द्र में 3-फेज विद्युत ट्रान्सफार्मर का कार्य व विद्युत उपकरणों का मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके दृष्टिगत 33 केवी राजगढ़ विद्युत उपकेन्द्र तथा उठाऊ जलापूर्ति योजना विद्युत उपकेन्द्र गौड़ा की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
कुनिहार। ग्राम पंचायत बुघार कनेता के बुघार घाट में आयर्वेद विभाग धर्मपुर द्वारा अनीमिया के रोकथाम हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद विभाग से डॉक्टर रक्षा शर्मा, फार्मासिस्ट लता वर्मा, व नर्स मीरा देवी मौजूद रही। इस मौके पर सम्बन्धित पंचायत के करीब 115 ग्रामीणों के खून की जांच के साथ साथ निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी से भी अवगत करवाया गया। प्रधान ग्राम पंचायत बुघार क्नेता हेमचन थलयाली ने कहा कि समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए ताकि ग्रामीणों को अपने घर द्वार में ही स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी मिलती रहे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा, लीला देवी, अनिता शर्मा, कुंता देवी, आशा वर्कर पमिता, पूनम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत चांबी के गांव सकराह में शिक्षा विभाग से बतौर सुप्रीटेंडेंट सेवानिवृत्त हुए एक 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद उसमें कोरोना संक्रमित पाया गया है। मामले में मृतक को बुखार और जुखाम था और किसी प्राईवेट डाक्टर और आर्युवेदिक डिस्पेंसरी महादेव से दवाई ले रहा था। वहीं व्यक्ति की बीती रात अपने घर पर मौत हो गई। इसके उपरांत व्यक्ति का कोविड-19 टेस्ट रेपिड एंटीजन के माध्यम से लिया गया जो कोरोना पाजिटिव पाया गया। मामले मृतक पिछले काफी दिनों से जुकाम और बुखार से पीड़ित था और इसके अलावा मृतक को हाई ब्लड प्रेशर से भी ग्रसित था। अभी प्रारंभिक तौर पर मृतक का परिवार प्राईमरी कांटेक्ट हिस्ट्री में आया है लेकिन काफी दिन से कोरोना संक्रमित होने पर कई लोगों से संपर्क में आया हुआ है। मामले में आज कांटेक्ट हिस्ट्री को लेकर जांच की जाएगी। पुष्टि करते हुए बीएमओ रोहांडा डा. अविनाश पंवर ने कहा कि मृतक का कोविड-19 टेस्ट पाजिटिव आने के बाद शव को शव बैग में डालने के बाद मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से मृत्यु को लेकर जारी एसओपी के आधार पर स्थानीय गांव के शमशान घाट में शव का दाह संस्कार कर दिया गया है। डा.अविनाश ने कहा कि शव को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के वाहन के माध्यम से दाह संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में आज मृतक की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जाएगी।
हिमाचल में कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना से 2 मौते हुई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मनाली की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को कुल्लु से नेरचौक रेफर किया गया था। समखेतर बाजार के 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। हिमाचल में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में प्रतिदिन सैंकड़ों लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहा है। हिमाचल में आम लोगों के साथ नेता भी कोरोना की चपेट में आ रहे है। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरूषोतम गुलेरिया व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है।
भाजपा की तेज़तर्रार नेता व पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने सोमवार को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में आखिरी सासें लीं। उनके आकस्मिक निधन से पुरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें श्यामा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ से उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफेर कर दिया गया पर श्यामा ने बीच रस्ते में ही दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री श्यामा ने 16 सितम्बर को ही प्रधानमंत्री मोदी को फेसबुक पर शुभकामनाएं प्रेषित की थीं, पर उस समय कौन जनता था वह चंद रोज़ में दुनिया को अलविदा कह देंगी। श्यामा अपनी आखिरी समय तक राजनीती व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहीं। उनका राजनितिक करियर 42 सालों का रहा। वह तीन बार विधायक और एक बार मंत्री भी रहीं। उन्होंने भाजपा को जिला सिरमौर में पहचान दिलाई व संगठन के लिए कई बड़े कार्य किए। उन्होंने छात्र राजनीती से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने पहली बार 1977 में नाहन विधानसभा से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की। श्यामा शर्मा नाहन से तीन बार विधायक 1977, 1982 व 1990 में रही। 1977 में वह तात्कालीन सरकार मेें पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति तथा विधि मंत्री रही। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल की सरकार में राज्य योजना बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रही। मुख्यमंत्री ने जताया शोक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने कहा श्यामा शर्मा ने पार्टी और जनता की निस्वार्थ एवं समर्पण भाव से सेवा की है। भगवान उनकी दिवंगत आत्मा काे शांति प्रदान करे व परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।


















































