केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर द्वारा 31अगस्त से 06 सितंबर तक चलने वाली सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन किया जायेगा। जिसमें बतौर मुख्यातिथि नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के प्रकाशन विभाग के निदेशक प्रो काशीनाथ न्यौपाने शिरकत करेंगे।जानकारी देते हुए इस कार्यशाला के संयोजक व ज्योतिष के प्रकांड विद्वान एवं सहकाचार्य डॉ यज्ञदत शर्मा ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यशाला के दौरान हिमाचल की गौरव टांकरी लिपि के साथ साथ ब्राह्मी लिपि व शारदा लिपी का प्रशिक्षण भी निरन्तर दिया जा रहा है। वहीं डॉ यज्ञदत्त के अनुसार उल्लेखनीय कार्यों में मुक्ति के सिद्धांत की स्थापना और मीमांसा में ईश्वर की अवधारणा का खंडन,(यूरोप, अमेरिका, चीन, भारत, पूर्वी एशिया आदि) में संस्कृत और भारतीय दर्शन पढ़ाते हुए मीमांसापादार्थविज्ञान, मीमांस तर्कभाषा, मीमांस न्यायभूषणम् हेवज्रतंत्र, गुह्यसमाजतंत्र, कालचक्रतंत्र, उत्तरतंत्र, चांडमहारोशनतंत्र, मायातंत्र, तत्तवोपलवसिम्हा, और मनोरथनंदी टिप्पणी के साथ प्रमाणवार्तिक का पहला पूर्ण अनुवाद और स्वयंभू पुराण का पहला अंग्रेजी अनुवाद अष्टसाहस्रिका प्रज्ञापारमिता का पहला पूर्ण हिंदी अनुवाद और आलोचनात्मक संस्करण भी शामिल हैं।जिनका प्रशिक्षण भी इस राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है। इसके अलावा, बौद्ध संस्कृत साहित्य की सबसे बड़ी पुस्तक शतसाहस्रिका प्रज्ञापारमिता का आलोचनात्मक संस्करण जल्द ही 20 खंडों में प्रकाशित होने वाला है।
इंदौरा- राजकीय महाविद्यालय सुग-भटोली के प्रांगण में आज शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमे बच्चों ने बहुत अच्छी प्रस्तुतियां दी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नमेश कुमार, प्रोफेसर शशि भूषण,डॉ पंकज कौशल, प्रोफेसर जगन, प्रोफेसर नीरज, प्रोफेसर सरोती, प्रोफेसर भावना, डॉ शिखा राणा एवं समस्त स्टाफ सदस्य एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिसमे सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए , इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य नमेश कुमार ने बताया कि शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है, जो हमारे समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने का दिन है। यह वही दिन है जब हम न केवल अपने गुरुओं को आदर और धन्यवाद देते हैं, बल्कि उनके द्वारा दिए गए ज्ञान, अनुशासन और मार्गदर्शन के महत्व को भी समझते हैं। शिक्षक वह दीया हैं, जो हर छात्र के जीवन को रोशनी से भरते हैं और उन्हें सही राह दिखाते हैं। एक अच्छा शिक्षक सिर्फ पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों ने अध्यापकों के सहयोग से केरला और हिमाचली व्यंजनों का स्टाल लगाया।केरला व्यंजनों में इडली,सांबर, डोकला,भौंडे,नारियल चटनी बनाई।केरला व्यंजनों को बनाने में रीता अटवाल प्रवक्ता इतिहास, रश्मी गौर प्रवक्ता हिंदी,अंकिता शर्मा जीव विज्ञान, बच्चों में प्रिया,सरगम,कनिका, कृतिका का सहयोग रहा।हिमाचली व्यंजनों में करेला,भिंडी,पनीर, तोरी,कांगड़ी मदरा रहा।हिमाचली व्यंजन बनाने में आरती शर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी,दीक्षा जगोत्रा प्रवक्ता समाज शास्त्र,रंजना डोगरा टी जी टी,संगीता टी जी टी,प्रिया गुलेरिया टी जी टी,बच्चो में कोमल,कशिश,तनीषा, सारा का योगदान रहा।स्कूल प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत बच्चो ने अध्यापकों के सहयोग से ये आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चो को केरला राज्य की संस्कृति,नृत्य,और व्यंजन आदि के बारे में जानकारी दी जाती है ताकि बच्चे दूसरे राज्य के बारे में जान सके।आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम करवाएं जायेंगे। इसके अंतर्गत बच्चों और अध्यापकों को भी केरला में जाकर वहां की संस्कृति को देखने का मौका मिलता है। विकास धीमान प्रवक्ता वाणिज्य और प्रवीण शर्मा प्रवक्ता अर्थशास्त्र को केरला जाने का मौका मिला था।
रक्कड़ तहसील के अंतर्गत पीरसलूही पोस्ट ऑफिस में डाक समुदाय विकास कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज कुमार निरीक्षक डाकघर, देहरा उपमंडल ने किया। शिविर के दौरान पोस्ट ऑफिस की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही, आधार अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। शिविर में कई लोगों ने पोस्ट ऑफिस बचत बैंक और सुकन्या समृद्धि योजना के खाते भी खुलवाए।यह शिविर डाक विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। स्थानीय समुदाय ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डाकघर की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
**7सितंबर के बाद वर्षा से राहत के आसार हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी। इस सीजन के दौरान पूरे प्रदेश में 22% कम बारिश हुई है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सितंबर माह में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई और प्रदेश में एक हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में तीन जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में मानसून की रफ्तार में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा इस वर्ष मॉनसून सीजन के दौरान 1 से 4सितंबर तक प्रदेश में 22% कम बारिश दर्ज की गई है।जबकि सितंबर माह में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार दिनों में तीन जिलों को छोड़कर वर्षा की रफ्तार में कमी आने की संभावना है।आज के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तराखंड के साथ सटे सोलन सिरमौर व शिमला के कुछ एक क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश भी हो सकती है।वहीं 7 सितंबर के बाद पूरे प्रदेश में मानसून की रफ्तार में कमी आएगी ।
इंदौरा जोन की अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता जोकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घोड़न में सम्पन्न हुई।इस प्रतियोगिता में ठाकुरद्वारा स्कूल की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल राजेश्वर सिंह ने बताया कि कबड्डी के फाइनल मुकाबले में ठाकुरद्वारा स्कूल की टीम ने बसंतपुर स्कूल की टीम को 43-20 के एक बड़े अंतर से हराया। वहीँ खो खो के फाइनल मुकाबले में स्कूल की टीम ने प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा की जुजारु टीम को 12-1 के अंतर से हराकर ट्रॉफियों पर कब्जा किया। प्रिंसीपल राजेश्वर सिंह ने टीम कोच डीईपी सीमा देवी व छात्राओं को ट्राफी व पैन पेंसिल देकर समानित किया। प्रिंसीपल ने स्कूल के बच्चो व अभिवावकों ओर तमाम स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।इस मौके पर स्कूल स्टाफ में अजय कुमार,विजय कुमार, मुरीद हुसैन, अरुण कुमार,नरेश कुमार,आरती ठाकुर,अणु ,शलाखा,सुषमा, सुनील,सुनीता,श्रीस्टा,सवित्री आदि मोजूद रहे |
मंड एरिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित हिमाचल के गांव उलेहड़ियाँ तथा पंजाब के गांव पंडोरी द्वारा संयुक्त रूप से मनाई जाने बाली उलेहड़ियाँ -पंडोरी छिंज मेले का आज समापन हुआ । इस छिंज मेले में विदेशी पहलवानों सहित उत्तर भारत पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर देहली हिमाचल के लगभग 500 से ऊपर पहलबानो ने भाग लिया । इस छिंज मेले में विदेशी पहलवान मिर्जा ईरान सहित मुकेश पठानकोट, सुख बबेहाली, सहबाज कोहली, रोहित मुकेरियां सागर गुरदासपुर, गुरदेव सिंबली, रिंकू स्वार जैसे नामी पहलवान की कुश्तियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। पहले से ही तय कुश्ती का मुख्य मुकाबला विदेशी पहलवान मिर्जा ईरानी और भोला वारन के बीच हुआ जिसमे 25 मिनट के कड़े मुकाबले के बाद प्वाइंट सिस्टम को अपनाया गया जिसमे मिर्जा ईरानी ने अपने दांव में भोला वारन को फसाकर पहला प्वाइंट लेकर रुमाली खिताब पर कब्जा किया। दूसरे बड़े मुकाबले में रंजीत खत्री और कोहली अखाड़े के परवीन के बीच मुकाबले में परवीन ने रंजीत को चित कर छोटी रूमाली का खिताब अपने नाम किया। कमेटी प्रधान विनोद कुमार शर्मा ने कमेटी मेंबर्स संग विजेताओं को नगद राशि उपहार और नोटों का हार पहनाकर समान्नित किया । कमेटी द्वारा छिंज मेले में लगभग लाखों की राशि और स्टील और पीतल के बर्तन, साईकल आदि पहलवानों को इनाम के रूप में दिए गए । इस मेले में दर्शन और रामजी द्वारा रेफरी का रोल सहित छिंज कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा उप प्रधान जय दीप सिंह, विजय, अनिल कुमार, जोगिंदर पाल , गोपाल ठाकुर , सुखराज , रणवीर सिंह काला , मुन्ना पंडोरी और कमेटी मेंबर्स का छिंज मेले को सफल बनाने में सरहनीय योगदान रहा ।
पिछले सप्ताह जेबीटी बैच वाइज का रिजल्ट काफी लंबे समय के बाद आया और स्टेशन भी मिले जिससे जेबीटी बैचवाइज कैंडिडेट ने राहत की सांस ली। इस पर जेबीटी बेरोजगार संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और साथ ही सरकार से आग्रह किया कि वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन में भी जल्द से स्टेशन दिए जाएं । जेबीटी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश परयाल ने कहा कि जेबीटी वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन की बैच वाइज कॉउंसलिंग नवबंर 2023 में हुई थी ,जिसका रिजल्ट 10 जुलाई 2024 को आ गया परंतु अभी तक स्टेशन अलॉट नहीं हुए हैं । जिस से वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन के काफी लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बैच वाइज भर्ती के लिए 9-10 सालों से इंतजार किया लंबे इंतजार के बाद उनका रिजल्ट आया था परंतु स्टेशन अलॉट नहीं हुए हैं जबकि जेबीटी बैच वाइज की भर्ती का रिजल्ट और स्टेशन एक साथ लग गए हैं । जबकि वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन वाले अभी तक अपने अप्पोइंटमेट का इंतज़ार कर रहे हैं । जगदीश परयाल ने सरकार से मांग रखी किया कि जेबीटी वार्ड वालो को भी जल्दी से नियुक्ति दी जाए ताकि जल्द से स्कूलों को नए अध्यापक मिले और इन लोगो की भी समस्या का समाधान हो जेबीटी यूनियन ने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार पर पूर्ण भरोसा है कि वह जल्द इन्हें नियुक्ति देकर आगे जेबीटी में भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे अभी प्रदेश में लगभग 4500 जेबीटी के पद खाली चल रहे हैं जेबीटी प्रशिक्षु 4-5 सालों से जेबीटी कमीशन का इंतजार कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का विलम्ब अब जेबीटी भर्ती में ना किया जाए क्योंकि जेबीटी वालो का बहुत शोषण पिछले काफी सालों से हो रहा है ।
**कांगड़ा जिला से एकमात्र शिक्षक का चयन इस बार राज्य स्तरीय शिक्षक अवॉर्ड हेतु चयनित हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 27 शिक्षकों में से जिला कांगड़ा से केवल एक ही शिक्षक चयनित हुए हैं। इस संदर्भ में राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य भर से सामान्य क्षेत्र कैटेगरी से विभिन्न जिलों से 13, हार्ड अथवा जनजातीय क्षेत्र से 5 एवं राज्य स्तरीय शिक्षक विशेष अवॉर्ड कैटेगरी में जिन 9 शिक्षकों का चयन हुआ है, उनमें जिला कांगड़ा के शिक्षा खण्ड इंदौरा के राजकीय सुंदर सिंह मल्ला सिंह आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा सहित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में भी बतौर प्रिंसिपल सेवाएं प्रदान कर रहे मोहन शर्मा का नाम शामिल है। बता दें कि मोहन शर्मा इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शिक्षा के प्रोजेक्ट्स को लेकर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। मोहन शर्मा ने गणित विषय पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी ) में भी कार्य किया है। इसके अलावा दिसंबर 2022 में प्रधानाचार्य बनने के बाद मोहन शर्मा ने छठी से आठवीं कक्षा की 77 लड़कियों को बुनियादी तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए एक परियोजना शुरू की, यह परियोजना लड़कियों के लिए बुनियादी तकनीक की कौशल विकसित करना नमक थी और इसे अप्रैल 2023 में अमेरिका की डिजिटल प्रॉमिस संगठन द्वारा $2500 लगभग 200000 का अनुदान मिला, यह परियोजना दुनिया भर में चुने गए 20 परियोजनाओं में से एक थी,जिसमें भारत से तीन परियोजनाएं शामिल थी। 2024 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बैग पर एक छात्र नेतृत्व वाली परियोजना को $500 का अनुदान मिला, इस परियोजना ने वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त की और तकनीक की शिक्षा में नवाचार और डिजिटल साक्षरता को सार्थक तथा प्रभावशाली बनाने के उनके प्रयासों को और मजबूत किया।
प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस विभाग को मंदिर की भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्माण की कोशिश करने के बारे में अजीत सिंह पुर्ण चंद पुत्र मिल्खी राम व सौरभ कुमार पुत्र रमेश चंद के विरुद्ध शिकायत पत्र दिया गया। इसमें मंदिर कमेटी द्वारा शिकायत की गई है कि प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ की भूमि जो की 1985 से मंदिर के नाम पर है, उस पर इन व्यक्तियों द्वारा शिवरात्रि के समय भी दखल डाला गया था, जिस पर मंदिर कमेटी द्वारा माननीय न्यायालय का सहारा लिया गया था, जिस पर माननीय न्यायालय ने स्टे लगाया था, इसके उपरांत आज सुबह 5:00 बजे फिर इन लोगो द्वारा जेसीबी से खुदाई शुरू की गई ,जिसके बाद मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस को शिकायत पत्र दिया गया , जिस पर विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्य को रुकवाया गया। इस संदर्भ में जब एस एच ओ आशीष पठानिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर गई थी व कार्य को रूकवा दिया गया है।
उपमंडल इंदौरा के क्षेत्र माजरा में सोमवार रात पुलिस प्रशासन ने डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के नेतृत्व मे दो जेसीबी मशीन 9 ट्रैक्टर और एक डम्पर पकड़े। इन वाहन मालिको के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने माजरा चक्की दरिया में दबिश देकर अवैध खनन करते हुए वाहन मौके से पकड़े। जब इस संदर्भ पर पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर धर्म चंद वर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होने कहा कि माजरा में अवैध खनन चला हुआ है और लगातार शिकायते आ रही थी जिस पर कल रात डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के नेतृत्व मे थाना डमटाल टीम ने माजरा मे अवैध खनन पर कार्रवाई की गई व यह कार्रवाई भविष्य में जारी रहेगी।
बधिर जागरूकता सप्ताह के तहत आज गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज राजपुर के विद्यार्थियों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संवाद कर उन्हें इस विषय पर जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा पालमपुर में बधिर जागरूकता सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा ने छात्रों को बधिर जागरूकता सप्ताह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही एचआईवी एड्स के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि एचआईवी की जांच करवाना बहुत जरूरी है। जिससे आप इस भयंकर बीमारी से बच सकते हैं। डॉ. अनुराधा ने विद्यार्थियों को बहरेपन के कारण, लक्षण, इसकी रोकथाम और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि बहरापन आनुवंशिक हो सकता है, रूबेला से पीड़ित गर्भवती महिला से उसके बच्चे को हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को कान इंफेक्शन बार-बार होता है, कान के वैक्स का जम जाना और कान के भीतरी हिस्से में क्षति होना भी इसका कारण है। इसके अलावा जो लोग ज्यारा शोर शराबे वाली जगह काम करते हैं या जिनके कान में छेद हो जाता है वे इससे ग्रसित हो सकते हैं। यह हैं लक्षण उन्होंने इसके लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को अगर आवाज को सुनने में परेशानी हो, साफ सुनाई ना देता हो, पीछे से आने वाली आवाज या भीड़ में किसी की आवाज सुनने में असमर्थ हो, टीवी रेडियो या अन्य यंत्रों को तेज आवाज में सुनना इसके लक्षण होते हैं। धीमी आवाज में चलाएं टीवी, इयरफोन के उपयोग से बचें जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसके बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि ज्यादा शोरगुल वाली जगह में जाने से परहेज करना चाहिए। अपने घर में टीवी रेडियो और दूसरे यंत्रों की आवाज को धीमा करके सुनना चाहिए। कानों में इयरफोन नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई परेशानी आती है तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बहरेपन के कारणों का शीघ्र पता लगाने और उपचार के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, बहरेपन की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए हैं। उपचार में श्रवण यंत्र, कर्णावत प्रत्यारोपण, वाक् चिकित्सा, सांकेतिक भाषा शामिल हैं। उन्होंने इससे संबंधित टीकाकरण के बारे में भी बताया। बधिर लोगों से करें सम व्यवहार डॉ. अनुराधा ने बताया कि बधिर लोग समाज से अलग-थलग रहते हैं, ये हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि बधिर लोगों से हम ऐसा ही व्यवहार करें जैसा आम लोगों से करते हैं। उन्होंने कहा कि बधिर लोगों के साथ धैर्य के साथ संवाद करने का प्रयास करें। सामान्य लोग भी कर सकते हैं साइन लैंग्वेज का उपयोग इसके बाद पालमपुर सिविल अस्पताल की ऑडियोलॉजिस्ट मीनाक्षी ने साइन लैंग्वेज के बारे छात्रों को जागरूक किया। जो लोग बिल्कुल सुन या बोल नहीं पाते उनके लिए अपने भावों को कैसे व्यक्त किया जाए इस बारे में उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइन लैंग्वेज का उपयोग केवल बहरे और गूंगे लोग ही नहीं हम भी कर सकते हैं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत कॉलेज में इस दौरान पोस्टर मेकिंग कंपटीशन करवाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को जिला कार्यक्रम अधिकारी और कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। नयन को प्रथम, महक को द्वितीय तथा स्नेहा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पंडित अनंत राम रोटरी सेवा फाउंडेशन के बच्चों ने भी भाग लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए 11, 12, 13 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 सितंबर को प्रातः दस बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि निर्धारित की है तथा इसके पश्चात चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को प्रातः आठ बजे से सांय चार बजे तक वोटिंग होगी। वार्ड मेंबर, प्रधान, उपप्रधान के पदों के लिए वोटिंग के पश्चात मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी जबकि पंचायत समिति के मेंबर के लिए 30 सितंबर को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौरा पंचायत समिति के तहत बसंतपुर बीडीसी वार्ड, इंदौरा ब्लाक के तहत सिरत पंचायत में उपप्रधान, लंबागांव ब्लाक के धनीरी में उपप्रधान, रैत ब्लाक के बीडू सारना में उपप्रधान, बैजनाथ ब्लाक के स्पैडू में उपप्रधान, देहरा ब्लाक के रजोल पंचायत में उपप्रधान के रिक्त पदो के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बैजनाथ की गदियाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक, पंजाला पंचायत के वार्ड नंबर 5, बडोह ब्लाक के मोरठ जसाई ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-दो, रतियाड़ पंचायत के वार्ड नंबर तीन, चार, पांच, देहरा के शेरलुहार वार्ड नंबर चार, देहरू पंचायत के वार्ड नबर पांच, नाहलियां पंचायत के वार्ड नंबर छह, सलिहार के वार्ड नंबर एक तथा छह, धर्मशाला ब्लाक के शीला भुटेहड़ के वार्ड नंबर तीन, भत्तला के वार्ड नंबर चार, वाघनी के वार्ड नंबर तीन, इंदौरा ब्लाक की चनौर के वार्ड नंबर दो, डमटाल के वार्ड नंबर छह, कांगड़ा ब्लाक के सहौड़ा के वार्ड नंबर तीन, राजल के वार्ड नंबर पांच, लंबागबांव के बीजापुर के वार्ड नंबर पांच, बंदाहू के वार्ड नंबर एक, अप्पर लंबागांव के वार्ड नंबर दो, पप्लाह के वार्ड नंबर चार, नुरपुर ब्लाक की वरंडा पंचायत के वार्ड नंबर तीन, नगरोटा सूरियां ब्लाक के लाहडू के वार्ड नंबर एक, नगरोटा सूरियां वार्ड नंबर आठ, भलूं के वार्ड नंबर दो, कोठी बंडा के वार्ड नंबर चार, पंचरूखी ब्लाक की लदोह के वार्ड नंबर दो, प्रागपुर ब्लाक की घियोरी पंचायत के वार्ड नंबर तीन तथा पांच, नारी पंचायत के वार्ड नंबर एक, वीहण के वार्ड नंबर दो, फतेहपुर ब्लाक की बसोली पंचायत के वार्ड नंबर एक, रैत ब्लाक के बौडू सारना के वार्ड नंबर छह, सुलह ब्लाक के गगल के वार्ड नंबर दो, ननाओं के वार्ड नंबर तीन, खडूहल सौरनु के वार्ड नंबर चार के लिए वार्ड मेंबर के चुनाव आयोजित किया जाएगा।
देहरा उपमंडल के तहत बनखंडी पोस्ट ऑफिस में डाक समुदाय विकास कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज कुमार, निरीक्षक डाकघर, देहरा उपमंडल ने किया। शिविर के दौरान पोस्ट ऑफिस की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही, आधार अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। शिविर में कई लोगों ने पोस्ट ऑफिस बचत बैंक के खाते भी खुलवाए। यह शिविर डाक विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। स्थानीय समुदाय ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डाकघर की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
जयसिंहपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जालग में लड़कियों की तीन दिवसीय जोनल लेवल अंडर 19 टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ रविवार को हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड पीटीआई ओपी धीमान ने झंडा लहराकर और मार्चपास को सलामी देकर इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। ओपी धीमान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल रहे सुशील कुमार ने बताया कि 26 स्कूलों से 252 छात्राएं इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि जॉन लेवल टूर्नामेंट में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इस टूर्नामेंट का समापन 3 सितंबर को रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर एचपीजी बैंक द्वारा किया जाएगा।
** लंज में अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ धर्मशाला: विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। खेलों में भी बेटियां की भागीदारी ओलंपिक स्तर तक बेहतर रही है। रविवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माथ्यमिक पाठशाला लंज में शाहपुर जोन अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खेलों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहना अति आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थीयोें से खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और युवाओं को सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश तथा प्रदेश को विकास के स्वर्णिम पथ पर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक प्रतिभावान खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा प्रदेश के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिले इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा यदि शिक्षा गुणात्मक नहीं है तो उसका विद्यार्थी को कोई लाभ नहीं है। प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों की शिक्षा गुणात्मक होना बहुत आवश्यक है। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने मुख्याथिति का स्वागत करते हुए कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में शाहपुर जोन के 14 स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो ,बैडमिंटन, तथा वॉलीबाल का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके उपरांत विधायक ने विश्राम गृह लंज में लोगों की शिकायतों को भी सुना और उनका निवारण किया। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ किए जा रहे विकासात्मक कार्यों के बारे में समीक्षा बैठक की और सभी कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चंगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमन मेहरा, एसएमसी प्रधान मेहर सिंह, कैप्टन कपूर, रंजीत बग्गा, गंधर्व सिंह, प्रधान आशा देवी, निशा देवी, रेखा देवी और बलजीत कौर, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं, प्रतिभागी खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव में चार महीने के अंदर ही टाइलें उखड़ने लगी है। लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर द्वारा मार्च से अप्रैल महीने के अंत तक लोअर लंबागांव में दुकानदार सुमन सूद की दुकान से लेकर जयसिंहपुर की ओर राजू के घर के साथ सड़क में टाइल लगाई गई थी परन्तुं अब यह टाइल राजू के घर के पास उखड़ने लगी है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्दी ही इन टाइलों को ठीक नही किया तो धीरे धीरे सभी टाइलें उखड़ने के साथ टूट जाएगी।
** सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगें न मानी तो होगा बड़ा आंदोलन: सुनीता ठाकुर हिमाचल प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक इन्दौरा का त्रैवार्षिक अधिवेशन भदरोया में अरुण पैलेस में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय भारतीय मजदूर संघ के उत्तरी क्षेत्र प्रभारी पवन कुमार मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे वहीं सुनीता ठाकुर अध्यक्ष आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश ने सैंकड़ो कर्मचारियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।वहीं वहाँ पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में यह सातवां अधिवेशन है। इस अधिवेशन में मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जैसे सेवानिवृत्त पर पेंशन, ग्रेज्युटी कम से कम 5 लाख, केंद्र और प्रदेश का मानदेय एक साथ, हिमकेयर कार्ड की सुविधा पूर्ण बहाल की जाए, मेडिकल बिल भुगतान सुविधा तथा हरियाणा सरकार की तर्ज पर वेतन इत्यादि मांगो पर चर्चा की गई। वहीं सुनीता ठाकुर ने बताया कि उक्त मांगो को ज्ञापन के माध्यम से भी 16-7-2024 को पूरे प्रदेश में एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा गया है। अगर सरकार बातचीत के लिए बुलाकर उक्त मांगो का समाधान नहीं करती तो शीघ्र ही आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा। इसके साथ ही इन्दौरा कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रजनीश पठानिया, सचिव कमला देवी, कोषाध्यक्ष अनीषा कुमारी बनाई गई। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री यशपाल हेटा, पूर्व में रही हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अध्यक्ष शांति चौहान, पूर्व में अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय महामंत्री जयंती दुग्गल, प्रदेशाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, प्रदेश महामंत्री, सुभद्रा कुमारी, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम, भारतीय मजदूर संघ के जल शक्ति विभाग जिला इकाई के अध्यक्ष सेवा सिंह उनके सहयोगी जिला इकाई सचिव विश्व, भारतीय मजदूर संघ जिला शिमला के अध्यक्ष देवेंद्र चोपड़ा उपस्थित रहे।
हमीरपुर भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। हमीरपुर पहुंचे विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास प्रदेश में सरकार की नाकामियों को छुपाने के अलावा और कोई काम नहीं है। सीएम सुक्खू और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने दो महीने का वेतन विलंबित करने की बात कह कर जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। बार-बार झूठ बोलने से झूठ सच नहीं हो जाएगा। प्रदेश में लूटपाट और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखा किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी गई, लेकिन अभी तक महिलाओं को इनसे पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। लोग अब सरकार की कार्यप्रणाली को भली-भांति समझ रही है और अब जनता सरकार को जवाब देगी। हमीरपुर विधायक ने कहा कि सीएम सुक्खू के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा हिमाचल प्रदेश की जनता भुगत रही है। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भुगत रहा है। प्रदेश सरकार अपने वादे भी पूरे नहीं कर पा रही है। अभी तक उन्होंने अपनी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों पर दोनों हाथों से खजाने का पैसा लूटा कर प्रदेश को कर्ज के दलदल में इस कदर धकेल दिया है कि आने वाले कई सालों तक प्रदेश आर्थिक रूप से खड़ा नहीं हो पाएगा।
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और सरकार पर फिजूल खर्ची के आरोप लगा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में किसी भी तरह के आर्थिक संकट होने की बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि जब से सरकार सत्ता में आई है, पहले दिन से हिमाचल को साल 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की बात कही है। अर्थव्यवस्था में सुधार करने की प्रक्रिया में प्रदेश सरकार काम कर रही है। ये जो कहा जा रहा है कि प्रदेश में फाइनेंशियल मेस हो गया है ये गलत है। अगर हमने दो वेतन भत्तों को विलंबित किया है तो अर्थव्यवस्था सुधार की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा जो 85 हजार करोड़ की देनदारियां की बात कर रही है वो भाजपा सरकार छोड़ कर गई है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों को 7% DA दिया। प्रदेश में 14 प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है, जिनको आवश्यकता नहीं उन्हें भी मिल रही है। हजारों लोग सबसिडी छोड़ने की बात कह रहे हैं, हजारों लोगों ने बिजली पानी की सब्सिडी छोड़ने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाए हुए सिर्फ 19 महीने हुए हैं। पूर्व सरकार के समय प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। वर्तमान सरकार इसमें सुधार कर रही है। इसमें पैसों की जरूरत है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी जो है, वो समय पर मिलेगी और पेंशन भी दी जाएगी। 28 कर्मचारियों को एरियर दे दिया है। केंद्र सरकार से 9200 करोड़ रुपए एनपीएस और 9300 करोड़ रुपए पीडीएन का मिलना है। बीबीएमबी में 4300 करोड़ रुपये का शेयर है, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट से निर्देश भी दिए हैं। वहीं, प्रदेश में आर्थिक संकट को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राजनीति करने के आरोप लगाए और कहा कि भाजपा नेता बिना तैयारी के बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कभी ड्रोन से जासूसी की बता कर रहे हैं कभी फाइनेंशियल मेस की बात कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को होमवर्क करके आने की जरूरत है।
** कोलकाता डॉक्टर मोमिता को इंसाफ दिलाने के लिए महिलाओं ने निकाली रैली इन्दौरा विकास खण्ड के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत कुड़सां में महिला ग्रामसभा का आयोजन किया गया। यह महिला ग्राम सभा ग्राम पंचायत कुड़सां की प्रधान अनुवाला की अध्यक्षता में की गई, जिसमें चिन्मय कॉर्ड संस्था के लगभग सात महिलामण्डलों की 40 महिलाओं ने भाग लिया। ग्राम सभा मे कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पीने के पानी की समस्या, हर गली में सोलर लाइट, सड़क निर्माण, महिला सुरक्षा, महिला स्नानघर मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं पठानकोट से किडनैप बच्चे को स्थानीय युवकों व हिमाचल पँजाब पुलिस ने जिस प्रकार बचा कर अपना दायित्व निभाया उसके लिए उनकी भी सराहना की गई।वहीं महिलाओं को संदेश दिया गया कि आप अपने व आसपास के बच्चों का ध्यान रखें और बाहरी कोई व्यक्ति गांव या आसपास के क्षेत्र में मिलता है तो उसका आधार कार्ड जरूर देखें। इस में ग्राम पंचायत कुड़सां की प्रधान अनु वाला ने वार्ड नम्बर एक में पानी की समस्या के समाधान के लिए 5000 रुपए दिए। चिन्मय कार्ड संस्था से सुनीता कटोच और ज्योति शर्मा इस मौके पर मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश में कई दिनों बाद शनिवार को कहीं भी बादल नहीं बरसे। राजधानी शिमला समेत सभी जिलों में धूप खिली रही। बिलासपुर और ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को भी हिमाचल में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। दो और तीन सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट है। चार सितंबर से फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार शाम तक प्रदेश में 70 सड़कें और 22 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। शिमला जिला में 35, मंडी में 12, कांगड़ा में 11, कुल्लू में 9, लाहौल-स्पीति-ऊना और सिरमौर में एक-एक सड़क आवाजाही के लिए बंद है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर धूप खिली। बीते एक सप्ताह से शहर में सुबह या शाम बारिश हो रही थी।शनिवार को बारिश से राहत मिली। हालांकि शाम के समय शहर में बादल छा जाने से मौसम में कुछ ठंडक हुई। मैदानी जिलों के मौसम में धूप खिलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो और तीन सितंबर को कुछ क्षेत्रों में भारी व अन्य स्थानों पर सामान्य बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। 26 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 471.1 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 613.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। शेष सात जिलों सोलन, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, हमीरपुर और ऊना में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई।
हिमाचल में महंगाई की मार से पहले ही परेशान लोगों को अब डिपुओं में सामान खरीदते वक्त झटका लगने वाला है। वित्तीय संकट से जूझ रही सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं के माध्यम वितरित किए जाने वाला राशन महंगा कर दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के होल सेल गोदामों से डिपुओं के लिए राशन का कोटा भेजा जा रहा है। ऐसे में जब सितंबर की पहली तारीख को उपभोक्ता डिपुओं में राशन का कोटा खरीदने जाएंगे तो उन्हे इस महीने की तुलना में आटा और चावल के अधिक दाम चुकाना होगा। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं को अगले महीने से सस्ता राशन खरीदने के लिए अधिक दाम चुकाने होंगे। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से दिए जाने वाले आटे और चावल के रेट बढ़ा दिए हैं। नए रेट कल यानी एक सितंबर से लागू हो रहे हैं, जिसकी अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। इन आदेशों के मुताबिक सुक्खू सरकार ने एपीएल और बीपीएल को दिए जाने वाले आटे और चावल के दाम बढ़ाए हैं। इसके अतिरिक्त एनएफएसए को मिलने वाले राशन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हिमाचल प्रदेश में डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिलने वाला आटा और चावल महंगा हुआ है। कल से एपीएल परिवारों को चावल 13 रुपये किलो मिलेगा। अभी डिपुओं में चावल की कीमत 10 रुपए किलो है। इस तरह से चावल अब 3 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ है। वहीं, आटे के भी अब प्रति किलो 12 रुपए चुकाने होंगे। अभी एपीएल परिवारों को 9.30 रुपये किलो के हिसाब से आटा दिया जा रहा है. इसी तरह से डिपुओं में आटा भी 2.70 रुपए महंगा हुआ है। सरकार ने बीपीएल परिवारों को मिलने वाला राशन भी महंगा कर दिया है। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को सितंबर महीने से चावल 10 रुपए प्रति किलो और आटा 9.30 रुपए प्रति किलो से हिसाब से मिलेगा। अभी बीपीएल को चावल 6.85 रुपए प्रति किलो और आटा 7 रुपए किलो के हिसाब से दिया जा रहा है। ऐसे में बीपीएल परिवारों को चावल के 3.15 रुपए और आटे के 2.30 रुपए अधिक चुकाने होंगे। वहीं, दाम बढ़ाने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि राशन को डिपुओं और गोदामों तक पहुंचाने का भाड़ा पहले की तुलना में कई गुणा महंगा हो गया है और राशन की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। केंद्र से हिमाचल को गेहूं का आवंटन होता है, लेकिन प्रदेश सरकार अपने स्तर पर गेहूं की पिसाई कर उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध करा रही है। ऐसे में चक्की में पिसाई भी अब महंगी हुई है, जिस कारण सरकार को 13 साल बाद आटा और चावल के भाव बढ़ाने पड़ रहे हैं।
शिमला: स्वास्थ्य के मोर्चे पर चमकदार उपलब्धियों वाले राज्य हिमाचल के अस्पतालों में लाइफ सेविंग के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले 498 वेंटीलेटर्स बिना उपयोग के धूल फांक रहे हैं। इन्हीं में से 128 वेंटीलेटर्स रखे-रखे खराब हो गए। कुल उपलब्ध 914 वेंटीलेटर्स में से केवल 416 वेंटीलेटर्स का ही प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में उपयोग हो रहा है। ये जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सेशन में भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की तरफ से पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सामने आई है। ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने चार हिस्सों में बंटे सवाल में वेंटीलेटर्स की संख्या, उनका उपयोग और ऑक्सीजन प्लांट्स के बारे में जानकारी मांगी थी। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की तरफ से दिए गए लिखित जवाब में बताया गया कि कुल 914 वेंटीलेटर्स हैं और उनमें से 416 का प्रयोग हो रहा है, बाकी 498 बेकार पड़े हैं और इन्हीं में से 128 खराब हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने ये भी जानना चाहा था कि कौन-कौन से ऑक्सीजन प्लांट खराब हैं। हिमाचल के अस्पतालों में कुल 56 पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसरप्शन) ऑक्सीजन प्लांट्स हैं। इसके अलावा एक मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट भी है। पीएसए प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन एडमिट पेशेंट की ऑक्सीजन की जरूरत के आधार पर होता है। इन प्लांट्स में ऑक्सीजन उत्पादित होने के बाद स्टोर नहीं होती। इनमें से 24 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बंद हैं. एक मेडिकल ऑक्सीजन गैस प्लांट भी बंद पड़ा है। इसके अलावा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला में एकमात्र ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील है। यहां 150 सीयूएम/पर आवर ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। रीजनल अस्पताल बिलासपुर के सभी 24 वेंटीलेटर्स कार्यशील हैं। वहीं, बिलासपुर जिला के सिविल अस्पताल मारकंड, सीएचसी पंजगाह, सीएचसी स्वारघाट, सिविल अस्पताल बरठीं में कोई भी वेंटिलेटर कार्यशील नहीं है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 69 में से केवल 18 ही वेंटीलेटर्स काम कर रहे हैं। कुल 51 वेंटीलेटर्स बिना उपयोग के पड़े हैं। तकनीकी स्टाफ की कमी इनके उपयोग में न लाए जाने का कारण बताया गया है। सिविल अस्पताल बड़सर में दो वेंटीलेटर्स हैं और दोनों ही काम कर रहे हैं। किन्नौर के रीजनल अस्पताल रिकांगपिओ में 27 में से 22 वेंटीलेटर्स बिना उपयोग के हैं। कुल्लू के रीजनल अस्पताल के हालात ये हैं कि यहां पर सभी के सभी 21 वेंटीलेटर्स तकनीकी स्टाफ न होने से उपयोग में नहीं लाए जा रहे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 101 वेंटीलेटर्स में से 60 बिना उपयोग के हैं। जोनल अस्पताल मंडी में 26 में से 20 उपयोग में हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी अस्पताल में 119 में से 60 वेंटीलेटर्स प्रयोग में लाए जा रहे हैं। डीडीयू अस्पताल शिमला में 25 में से केवल 4 वेंटीलेटर्स ही काम कर रहे हैं। नाहन के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हाल सबसे बुरा है। यहां पर 35 में से केवल एक ही वेंटिलेटर प्रयोग में लाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को सदन से लेकर सड़क तक जयराम ठाकुर के निवास स्थान के आसपास उड़ने वाले ड्रोन का मामला छाया रहा। विधानसभा के मानसून सेशन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस वाले उनके सरकारी आवास के आसपास ड्रोन उड़ा रहे हैं। ये जासूसी करने जैसा है और उनकी निजता का हनन है। नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले की जांच की बात कही तो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार किसी की जासूसी नहीं कर रही है। यदि नेता प्रतिपक्ष को ऐसा लगता है तो मामले की जांच की जाएगी। बाद में खुलासा हुआ कि जिसे जयराम ठाकुर जासूसी वाला ड्रोन समझ रहे थे, वो दरअसल शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड का ड्रोन था। ये शिमला शहर को राउंड दि क्लॉक पानी उपलब्ध करवाने के लिए सर्वे को लेकर उड़ाया जा रहा था। इस सर्वे को लेकर जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने बाकायदा वीडियो जारी कर स्थिति भी स्पष्ट की है। शिमला शहर के सभी वार्डों के नागरिकों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जियो मैपिंग की जा रही है। इसी कड़ी में ये ड्रोन उड़ रहे हैं। इस बारे में संबंधित प्रशासन से अनुमति ली गई है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने स्वेज इंडिया कंपनी को जियो मैपिंग का काम सौंपा है।
केन्द्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में शनिवार को सात दिवसीय टांकरी लिपि प्रशिक्षण राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर अनिर्वाण दास ने शिरकत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राचीन लिपियों में विद्यमान लोकोपयोगी विषयों का सर्वसाधारण जनमानस के लिए उजागर करना बहुत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाषा शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के प्रोफेसर जतीन्द्रमोहन मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन करने का आग्रह किया, ताकि पुरानी चीज बची रहें। वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो.सत्यम कुमारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत ही विरले होते हैं और वर्तमान समय में इनकी बहुत आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम भविष्य में भी ऐसे कार्यों को करते रहेंगे। कार्यशाला के संयोजक डॉ यज्ञदत्त शर्मा ने सभी अतिथियों व आचार्यों का स्वागत व अभिनंदन किया तथा टांकरी लिपि की पृष्ठभूमि पर विस्तृत प्रकाश डाला। अन्य तीनों सत्रों में लिपियों के उद्भव और विकास पर विचार किया गया तथा ब्राह्मी लिपि का प्रशिक्षण छात्रों को प्रदान किया। इस कार्यशाला में 90 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी सहित प्रो. शीशराम, प्रो.मंजूनाथ, डा.विजेंद्र कुमार शर्मा,डॉ अमित वालिया, डॉ दीप कुमार, डॉ.शक्ति शरण शर्मा, डॉ विनोद कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
** भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही 21 भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने के लिए हरी झंडी दी है। भंग कर्मचारी चयन आयोग में शुरू हुई लॉ अफसर और और लीगल इंस्पेक्टर के भर्ती परीक्षाओं का नतीजा जल्द घोषित होगा। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही 21 भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने के लिए हरी झंडी दी है। कैबिनेट बैठक में इस परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण में उन पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित किया जाएगा जो अंतिम चरण में हैं और उनमें भरे जाने वाले पदों की संख्या कम है। इस कड़ी में पोस्ट कोड 994 लॉ अफसर के एक पद, इंस्पेक्टर लीगल के तीन पदों का नतीजा सबसे पहले घोषित किया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। हर परीक्षा का नतीजा घोषित करने से पूर्व आयोग में नियमों में कमेटियों का गठन होता है। कमेटियों का गठन कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। ऐसे में उम्मीद है कि करीब दो साल से अटकी इन भर्तियों के नतीजे जल्द घोषित होंगे। पेपर लीक मामला सामने आने के बाद से जांच के चलते इन भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया थम गई थी। नतीजे घोषित न होने से अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि 21 पोस्ट कोड का नतीजा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन पोस्ट कोड की प्रक्रिया अंतिम चरण में है उनके नतीजे जल्द घोषित होंगे।
**HPBOCWB चेयरमैन की सैलरी 1 लाख बढ़ाई हिमाचल में गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड (HPBOCWB) के चेयरमैन नरदेव कंवर की 1 लाख की सैलरी बढ़ा दी है। अभी तक HPBOCWB चेयरमैन को 30 हजार रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं, लेकिन सैलरी बढ़ाने के बाद अब नरदेव को हर महीने 1 लाख 30 हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा भत्ते और दूसरी सुविधाएं अलग से मिलेगी। वहीं, सरकार के पास कर्मचारियों के डीए और संशोधित वेतनमान के एरियर देने के लिए पैसे नहीं है। सरकारी कर्मचारी डीए और एरियर के भुगतान के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में वित्तीय स्थिति खराब होने का हवाला देने वाली सुक्खू सरकार अब विपक्ष के निशाने पर आ गई है। हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार 125 यूनिट फ्री बिजली और पानी के फ्री बिलों की सुविधा को समाप्त कर सरकारी खजाने को भरने का दावा कर रही है, ताकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाया जा सके। इसी बीच सरकार ने हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर की सैलरी सीधी 1 लाख रुपए बढ़ दी है. सैलरी में एक लाख इजाफा होने से सरकार के खजाने पर साल का 12 लाख का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बता दें कि सैलरी बढ़ाने के आदेश 30 जुलाई को किए गए थे, लेकिन सचिवालय में कर्मचारियों के साथ टकराव के बाद कर्मचारियों ने इसके आदेशों की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल की है, जिस पर अब लोग सोशल मीडिया में भी HPBOCWB चेयरमैन की सैलरी एक लाख रुपए बढ़ाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिमाचल सरकार वर्तमान में 90 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी है, जिसके लिए सरकार विभिन्न मंचों से पूर्व की भाजपा सरकार को दोषी ठहरा रही है। वहीं, विपक्ष 6 मुख्य संसदीय सचिवों के सहित सलाहकार, OSD, बोर्ड-निगमों में चेयरमैन की लंबी फौज खड़ी करने पर सरकार को घेर रही है। भाजपा का आरोप है कि सरकार की फिजूलखर्ची से ही सरकार के खजाने को चूना लग रहा है। इसके अलावा सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सवाल उठाया है कि अगर सरकार की वित्तीय स्थिति खराब है तो सैलरी बढ़ाने के लिए कहां से पैसा आ रहा है? जबकि सरकारी कर्मचारियों के डीए और एरियर के भुगतान के लिए सरकार का खजाना खाली है।
** भूस्खलन से 72 सड़कें ठप हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कुछ भागों में 6 सितंबर तक हल्की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 2 सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 3 सितंबर के लिए बिजली चमकने व अंधड़ का अलर्ट है। शुक्रवार रात को सुंदरनगर में 44.8, शिलारू 43.1, जुब्बड़हट्टी 20.4, मनाली 17.0, शिमला 15.1, सलापड़ 11.3 और डलहौजी में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन से 72 सड़कों पर आवाजाही बंद रही। इसके अतिरिक्त 32 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में अगस्त के दौरान सामान्य से अधिक बादल बरसे। शेष सात जिलों में सामान्य कम बारिश दर्ज हुई। 1 से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश हुई। मानसून सीजन में भी सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 से 31 अगस्त तक 256.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, इस बार अगस्त में 244.7मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून सीजन के दौरान सिर्फ शिमला जिला में सामान्य से 55 फीसदी अधिक बारिश हुई है। शेष 11 जिलों में कम बादल ही बरसे। इस मानसून सीजन में 27 जून से अब तक राज्य में बादल फटने की 51 व भूस्खलन की 37 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 34 लोगों की माैत हुई। पांच घायल हुए और 33 अभी भी लापता है। मानसून में 122 घर, 17 दुकानें व 24 गोशालाओं को क्षति पहुंची। 149 पालतु पशुओं को भी जान गंवानी पड़ी।
पंजाब के पठानकोट से बीते दो दिन पहले छोटे बच्चे की किडनैपिंग का मामला सामने आया था, जिसमे सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा था कि किडनैपिंग करने आए लोगो ने बच्चे को स्कूल से घर लौटते समय सविफ्ट गाड़ी में किडनैप कर लिया था, जिसके बाद बच्चे के परिवारजनों ने पुलिस को सूचित किया था और पंजाब पुलिस तथा हिमाचल प्रदेश जिला नूरपुर के अधीक्षक अशोक रत्न व डीएसपी विशाल वर्मा ने अपनी टीम सहित मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चे को करीब 24 घंटो में ढूंढ निकाला। इसमें पंजाब पुलिस व हिमाचल पुलिस का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिसके चलते पंजाब पुलिस तथा हिमाचल पुलिस की लोग खूब सहारना कर रहे है, जिन्होंने एक परिवार का छोटा बच्चा सुरक्षित परिवारजनों को लौटाया है, वहीं लोगों ने पुलिस जिला नूरपुर के अधीक्षक अशोक रत्न व डीएसपी विशाल वर्मा की खूब सराहना की। इस दौरान अधीक्षक अशोक रत्न ने सभी अभिवावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चो का स्कूल जाते व आते समय पूरा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें। इस तरह की अप्रिय घटना होने पर घबराएं न और पुलिस पर भरोसा बनाए रखें और स्थानीय थाने में सूचित जरूर करें ताकि पुलिस सफलतापूर्वक अपनी जांच कर सके।
हिमाचल प्रदेश के राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा में इसी माह सामने आए बहुचर्चित करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले के मामले की जांच के लिए अब पुलिस विभाग की साइबर टीम ने भी डेरा डाल लिया है। साइबर टीम भी नौहराधार पहुंच गई है और तकनीकी आधार पर इस सारे गड़बड़झाले को खंगालने में जुट गई है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच संगड़ाह पुलिस थाना के एसएचओ बृज लाल मेहता के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। इसके साथ-साथ एसआईटी को ऑडिट रिपोर्ट का भी इंतजार है। फिलहाल बैंक प्रबंधन द्वारा इस पूरे मामले को लेकर ऑडिट करवाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसी बीच साइबर टीम भी कम्प्यूटर इत्यादि से तकनीकी आधार पर इस पूरे घोटाले में अनियमितताओं को लेकर जांच में जुट चुकी है। उधर 5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद मामले के आरोपी निलंबित सहायक प्रबंधक ज्योति प्रकाश को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश देकर सेंट्रल जेल नाहन भेज दिया है। बता दें कि बैंक प्रबंधन की तरफ प्रारंभिक जांच के मुताबिक 4 करोड़ 2 लाख रुपये के घोटाले को लेकर संगड़ाह पुलिस थाना में आरोपी सहायक प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। इसके बाद प्रबंधन ने आरोपी को निलंबित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा द्वारा जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। इसके बाद गत 25 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो ऑडिट रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह सामने आ सकेगा कि इस पूरे घोटाले में कौन-कौन शामिल हैं। ऐसे में मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती है। बैंक प्रबंधन द्वारा मामले में अब तक कुल 7 कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है, जबकि 10 को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। साथ ही पूरा स्टाफ शाखा से ट्रांसफर किया गया है। प्रबंधन की तरफ से उपभोक्ताओं को भी आश्वस्त किया गया है कि नियमों के मुताबिक टाइम बाउंड में उनकी राशि को लौटाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में सरकार के प्रयासों के बाद किसान अब रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं। ऐसे में किसानों को मंडियों में उत्पादों के उचित दाम मिल सके, इसके लिए सरकार ने प्राकृतिक तकनीक के पैदा की जाने वाली गेहूं की खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो कर दिया है। ऐसा करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। हिमाचल प्रदेश में हजारों किसान प्राकृतिक खेती की तकनीक से पैदावार ले रहे हैं। इस पहल के लिए देश और दुनिया में हिमाचल के प्रयासों की सराहना हो रही है। ऐसे में हिमाचल से प्राकृतिक खेती की तकनीक के टिप्स लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रीय कृषि, खाद्य एवं पर्यावरण अनुसंधान संस्थान (आईएनआरएई) के चार वैज्ञानिकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। एलआईएसआईएस के उप निदेशक प्रो. एलिसन मैरी लोकोंटो के नेतृत्व में टीम में शोधकर्ता प्रो. मिरेइल मैट, डॉ. एवलिन लोस्टे और डॉ. रेनी वैन डिस शामिल हैं। वो प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। प्राकृतिक खेती के जरिए उगाए गए उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। इसके अतिरिक्त किसानों की आर्थिक को मजबूत करने के लिए गाय का दूध 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीटारा प्रमाणन प्रणाली शुरू की गई है, जिसे किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए लागू किया जा रहा है। वहीं हिम-उन्नति योजना को राज्य में क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण के साथ लागू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य रसायन मुक्त उत्पादन और प्रमाणन करना है। इसके तहत करीब 50 हजार किसानों को शामिल करने और 2600 कृषि समूह स्थापित करने की योजना है। इसके अलावा राज्य सरकार डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आईएनआरएई के वैज्ञानिक तीन सप्ताह तक डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और राज्य के अन्य स्थानों का दौरा करेंगे। उनका दौरा यूरोपीय आयोग की ओर से वित्त पोषित एक्रोपिक्स परियोजना (अंतर्राष्ट्रीय सह-नवप्रवर्तन गतिशीलता और स्थिरता के साक्ष्य की ओर कृषि-पारिस्थितिकी फसल संरक्षण) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कृषि-पारिस्थितिकी फसल संरक्षण में सह-नवप्रवर्तन को आगे बढ़ाना है। फ्रांस से आते प्रतिनिधिमंडल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में राज्य सरकार के प्रयासों और सीटारा प्रमाणन प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईएनआरएई इस प्रमाणन प्रणाली को अन्य देशों में अपनाने की संभावना तलाशेगा।
देहरा डाक मंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व देहरा डाक मंडल के अधीक्षक बलबीर चंद और देहरा उप-मंडल के निरीक्षक राज कुमार द्वारा किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को समझा और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।यह आयोजन देहरा डाक मंडल के कर्मचारियों के बीच उत्साह और सहयोग की भावना को और मजबूत करने में सफल रहा।
**पंचवटी आश्रम का उत्तरी भारत में है सर्वश्रेष्ठ स्थान मनीष ठाकुर/ इंदौरा: भारतीय ऋषि सनातन परम्परा में मानव जीवन की 100 वर्ष की आयु को चार वर्ण में बांटा गया है। जैसे ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ व सन्यास ,जिसमें प्रत्येक वर्ण को 25 - 25 वर्ष निर्धारित है । उक्त धर्म चर्चा 33वें शतचंडी महायज्ञ संत सम्मेलन संजवां पंचवटी धाम में दरबार के सुश्री महंत कांतेश्वरी दास व साध्वी चेतन स्वरूप महाराज ने चारों वर्ण पर व्याख्या करते हुए कहा कि जब इस सृष्टि की रचना ब्रह्मा जी ने की थी ,उस काल में मानव जीवन को चार भागों में बांट दिया था ।विद्वान ब्राह्मण मंडल में शास्त्री देशराज शर्मा, आचार्य रवि शर्मा , पंडित जोगिंद्रपाल,नवीन आचार्य आदि ने 101 युवकों को महंत के आदेश अनुसार वैदिक व ऋषि परम्परा से उपनयन(यज्ञोपवीत )संस्कार वैदिक मंत्रों से करवाया। प्रत्येक युवक को गुरु मंत्र के साथ साथ यज्ञोपवीत की पवित्रता व ब्रह्मचर्य पालन के नियम बताए। उल्लेखनीय है कि समूह युवक जिनका 0यज्ञोपवीत हुआ उन सभी को नगर के बाहर 24 घंटे पीतांबर परिधान में भव्य कुटीर में बताए। स्वयं भोजन प्रसाद बनाकर गुरु दीक्षा की पालना की। धार्मिक आयोजन में दातारपुर, रामपुर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री महंत रमेश दास ने अपने संबोधन में कहा कि पंचवटी धाम उत्तरी भारत में सर्वश्रेष्ठ स्थान है। श्री महंत कांतेश्वरी दास व अन्य प्रबंधक समिति की धार्मिक सेवाओं के कारण उतरी भारत में इस आश्रम का नाम विख्यात है। धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान श्री कुलराज पठानिया के साथ साथ ठाकुर कुलदीप ,जगदीश ठाकुर, मास्टर विजय, चौधरी छज्जू राम,ठाकुर सुनंदन,ओम दत्त,जीवन बहल, अश्वनी भाटिया तलवाड़ा,अरुण कुमार तलवाड़ा,शर्मा स्वीट शॉप तलवाड़ा,मातृ शक्ति की और से रेणु ठाकुर,कृष्णा देवी,नीलम शर्मा, अंजना ठाकुर,सुनीता ठाकुर,शास्त्रो देवी, संयोगता शर्मा,स्वीट ठाकुर,रानी ठाकुर,किरण ठाकुर,आदि ने दरबार में नतमस्तक होकर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दरबार के प्रबंधक तरसेम पाल शर्मा के अनुसार अन्नपूर्णा सदन में अमृतरूपी भोजन प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तजनों का रात दिन एक समान तांता लगा हुआ है।
रक्कड़ तहसील के अंतर्गत पड़ते कुरियाल खेड़ा व भरौली के स्थानीय लोगो व आम जनमानस ने विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर को ग्राम केंद्र प्रमुख त्रिलोक शर्मा ब अरविंद प्रभाकर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा कर अपनी विधायक प्राथमिकता में कुरियाल खेड़ा , हंडाल , दोदूँ राजपूता , दोदूँ ब्राह्मणा भरौली ऊपरली , भरौली झिकली इत्यादि गाँवों को सिंचाई स्कीम के साथ जोड़ने का आग्रह किया है। इस अवसर पर उप प्रधान विनोद मेहता पंचायत दोदूँ राजपूता ( ब्राह्मणा ) प्रधान कोलापुर श्री विपन कुमार ओ बी सी ज़िला देहरा महामंत्री यश पाल पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंस कालिया एवं शेष पाल इत्यादि उपस्थित रहे ।
** सरकार ने पेश किए आंकड़े शिमला: इन दिनों सोशल मीडिया पर शराब के अधिक दाम वसूल करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में शराब के अधिक दाम ग्राहकों से वसूलने के आरोप लगे थे। ये सवाल विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूजा। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार से सवाल किया था। सदन में अनुपूरक सवाल के जवाब में सरकार ने कहा कि शराब पर ओवरचार्जिंग के लिए सख्त प्रावधान किया गया है। इससे निपटने के लिए 25 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक जुर्माना है। पहले यह 5 हजार से लेकर 25 हजार तक था। सरकार ने ओवर चार्जिंग करने पर 2022-2023 में शराब विक्रेताओं पर ₹ 15,12,000 का जुर्माना लगाया है। 2023-2024 में ₹ 17, 5000, 2024 में अगस्त महीने तक ₹ 15,21,000 जुर्माना लगाया जा चुका है। शराब की विक्री के दौरान ओवरचार्जिंग को लेकर प्रदेशभर से शिकायतें आ रहीं थी। इसको लेकर समय-समय पर सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है। बता दें कि आबकारी नीति के तहत बॉटल्ड इन ओरिजिन (सिंगल माल्ट, व्हिस्की, रम, जिन, वोदका, बायो बीयर/बायो वाइन, साइडर) पर 10 प्रतिशत लाभांश और भारत में निर्मित सभी बीयर ब्रांड पर 30 प्रतिशत लाभांश तय किया गया है। देसी शराब पर 30 प्रतिशत लाभांश, देश में बनी लो ब्रांड अंग्रेजी शराब पर 15 फीसदी और हाई ब्रांड शराब पर 30 फीसदी लाभांश तय किया गया है। न्यूनतम विक्रय मूल्य से 10 से 30 फीसदी लाभांश से अधिक शराब के विक्रय से संबंधित शिकायत के लिए विभाग ने दूरभाष नम्बर भी जारी किए हैं। इस संबंध में शिकायतकर्ता कांगड़ा जोन में दूरभाष नम्बरः 01894230186, मण्डी जोन में 01905223499, शिमला जोन में 01772620775 सम्पर्क कर सकते हैं। विभाग का नियंत्रण कक्ष सप्ताहभर 24 घंटे कार्यशील रहता है और सभी नागरिक इस प्रकार के मामले संज्ञान में आते ही टोल फ्री नम्बर 18001808063, दूरभाष नम्बर 0177-2620426 और व्हाट्स-एप नम्बर 94183-31426 पर जानकारी साझा कर सकते हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बालाहर स्थित वेदव्यास परिसर में आगामी 31 अगस्त से सात दिवसीय टांकरी लिपि प्रशिक्षण पर राष्ट्रिय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला संयोजक डॉ यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की मूल लिपि टांकरी रही है, जिसमें यहां के सभी लोग अपने-अपने व्यवहार का लेखा-जोखा संरक्षित करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ इसमें ज्योतिष,वास्तु, यन्त्र-मंत्र आदि शास्त्रीय विषयों के साथ कथा, लोकगीत आदि का भी लेखन करते रहे हैं, जिनको यहां वहां बिखरी पड़ी नष्ट हो रही पाण्डुलिपियों में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं राजाओं के समय भू-राजस्व का रिकार्ड इसी लिपि में आज भी प्राप्त होता है। यज्ञदत्त के अनुसार राजाओं के आदेश पत्र, दान पत्र, शिलालेख, ताम्र आदि धातु लेख भी इसी लिपि बहुत स्थानों पर प्राप्त होते हैं। लगभग 90 दशक पूर्व हिमाचल में अन्य लिपियों के प्रभाव से इस लिपि का ह्रास हुआ है। अब यह लिपि पोथियों तक सिमट कर रह गई है और अपने नाश के अन्तिम चरण पर स्थित है। इसके पुनरुद्धार के लिए विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. निवास बरखेड़ी के संरक्षकण में और परिसर की निदेशिक प्रो. सत्यम कुमारी के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में पांडुलिपि मिशन नई दिल्ली के निर्देशक प्रो.अनिर्वाणदास 31 अगस्त से आगामी दो दिन तक ब्राह्मी और शारदा लिपि का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। अन्य दिनों में परिसर के अध्यापक तथा टांकरी लिपि के जानकार छात्रों को टांकरी लिपि का प्रशिक्षण करवाया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला का समापन 6 सितंबर को किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिवों के वेतन-भत्ते दो महीने के लिए विलंबित होंगे। यानी बाद में मिलेंगे। विधायकों ने भी ऐसा करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल विधानसभा सदन को इस संबंध में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विषम वित्तीय परिस्थिति के दृष्टिगत अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों व मुख्य संसदीय सचिवों सहित अपने वेतन व भत्ते दो माह तक विलंबित करता हूं। इसके अतिरिक्त आप सभी सदस्यों से भी अपने वेतन एवं भत्ते स्वेच्छा से विलंबित करने का आग्रह करता हूं। सीएम ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। इसके कई कारण हैं। राजस्व घाटा अनुदान जो वर्ष 2023-24 में 8058 करोड़ रुपये थी, इस वर्ष 1800 करोड़ कम होकर 6258 करोड़ रुपये हो गई है। अगले वर्ष (2025-26) में यह 3000 करोड़ रुपये और कम होकर 3257 करोड़ रुपये रह जाएगी। पीडीएनए की लगभग 9042 करोड़ रुपये की राशि में से केंद्र सरकार से अभी तक कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई है। एनपीएस एनपीएस अंशदान के लगभग 9200 करोड़ रुपये पीएफआरडीए से प्राप्त नहीं हुए हैं, जिसका हम केंद्र सरकार से कई बार अनुरोध कर चुके हैं। जीएसटी मुआवजा जून 2022 के बाद मिलना बंद हो गया है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 2500-3000 करोड़ की आय कम हो गई है। ओपीएस बहाल करने के कारण हमारी उधार भी लगभग 2000 करोड़ से कम कर दी गई है। इन परिस्थितियों से पार पाना आसान नहीं है। सीएम ने आगे कहा कि हमने प्रदेश सरकार की आय बढ़ाने और अनुत्पादक व्यय कम करने का प्रयास किया है। इन प्रयासों के परिणाम आने में समय लगेगा।
इंदौरा महाविद्यालय में आज "राष्ट्रीय खेल दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सुमीक्षा गुप्ता ने ध्वजारोहण करके खेल की शुरुआत करवाई व खेल विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अवस्थी ने कार्यक्रम का सफल आयोजन करवाया। इस अवसर पर छात्र और छात्राओं की रस्सी कूद व भारोत्तोलन प्रतियोगिता करवाई गई, छात्राओं में नेहा प्रथम, रेखा, सेकंड और लवप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में रस्सी कूद में ध्रुव पहले स्थान पर रहा "भारोत्तोलन प्रतियोगिता" में विशाखा प्रथम, स्थान पर, शिवांगी द्वितीय स्थान पर व पूनम और रुचिका तीसरे स्थान पर रहीं और लड़कों में करण पहले स्थान पर, मानव और जतिन दूसरे स्थान पर व आदित्य और उदित तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों को "राष्ट्रीय खेल दिवस" जो "मेजर ध्यान सिंह" की स्मृति में मनाया जाता है के बारे में विस्तार से बताया व डॉक्टर अवस्थी ने भी उनके जीवन से संबंधित घटनाओं को याद किया। इस आयोजन में प्रोफेसर योगेश पाल, प्रोफेसर कुलवंत परमार, प्रोफेसर अंजना गौतम, प्रोफेसर नीरज शर्मा, प्रोफेसर आरती रानी व पूरा स्टाफ उपस्थित रहा ।
हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ रही नशे की रफ्तार पर चिंता व्यक्त करते हुए किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 6 वर्षों में एनडीपीएस के तहत दर्ज मामलों में दुगनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हिमाचल पुलिस के मुताबिक प्रदेश में कुल जनसंख्या का 0.24 प्रतिशत हिस्सा नशे की चपेट में है तथा सर्वे के अनुसार प्रदेश में लगभग दो लाख युवा ड्रग एडिक्ट है तथा हिमाचल प्रदेश ज्यादा नशे करने वाले राज्यों की सूची में देश भर में दूसरे स्थान पर है। मनजीत डोगरा ने कहा कि युवाओं में तेजी से फैलते नशे को रोकने के लिए प्रदेश सरकार को और भी ज्यादा सक्रियता दिखाने होगी तथा नशे के खिलाफ मुहिम को तेज करना होगा। मनजीत डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया जाए, ताकि ग्रामीण स्तर पर नशा करने वाले हर व्यक्ति तथा नशे के कारोबार में संलिप्त हर व्यक्ति पर पैनी नजर बनी रहे तथा नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलने के लिए सरकार के विभिन्न विभागों जो नशा मुक्ति की दिशा में कार्यरत हैं के साथ निरंतर तालमेल स्थापित किया जा सके ।
जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा जयसिंहपुर में 2 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जयसिंहपुर विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि धीमान, मंडल महा मंत्री राजेश सुघा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय पठानिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
** इसी माह मिलेगा पचास फीसदी हिस्सा शिमला: कर्मचारियों की डीए व एरियर की डिमांड को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने 75 और इससे ऊपर की आयु वाले पेंशनर्स को एरियर की घोषणा कर दी है। बुधवार को वित्त विभाग के प्रधान सचिव की तरफ से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया कि पहली जनवरी 2016 से पेंशन/फैमिली पेंशन का संशोधित एरियर तय घोषणा के अनुसार दिया जाएगा। इस संदर्भ में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 अगस्त को देहरा में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में घोषणा की थी। ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि उपरोक्त आयु वर्ग के पेंशनर्स को बकाया एरियर का पचास फीसदी दिया जाएगा। यानी बाकी बचे 45 फीसदी एरियर का आधा यानी 22.5 फीसदी इसी माह में दे दिया जाएगा। अगस्त 2024 में जिन पेंशनर्स की आयु 75 या इससे अधिक हो गई है, वे इस एरियर के पात्र होंगे। 55 फीसदी एरियर का हो चुका है भुगतान: उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार पेंशनरों को 55 फीसदी एरियर का भुगतान कर चुकी है। बकाया एरियर 45 फीसदी है। इस 45 फीसदी में से आधा हिस्सा यानी 22.5 फीसदी इसी माह जारी किया जाएगा। पेंशनर्स के अलावा फैमिली पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। इस बारे में प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने सभी पीडीए यानी पेंशन डिस्बर्सिंग अथॉरिटीज को निर्देश जारी किए हैं कि पात्र पेंशनर्स को एरियर का भुगतान तय समय में किया जाए। अब इस आयु वर्ग के पेंशनर्स को कुल मिलाकर 77.50 फीसदी भुगतान हो जाएगा। बाकी 22.5 फीसदी आने वाले समय में दिया जाएगा।
** लंबी लाइनों में खड़े होने से मिलेगा छुटकारा मंडी: अस्पतालों में इलाज करवाने आए मरीजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है कि उन्हें लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहकर पर्ची कटवानी पड़ती है, जिससे की मरीजों को और ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मरीजों को इसी दिक्कत से निजात दिलाने के लिए हिमाचल के जोनल अस्पताल मंडी ने एक नई पहल शुरू की है, जिससे मरीजों या उनके तीमारदारों को लंबी-लंबी लाइनों में लगकर घंटों इंतजार नहीं करना होगा। अब पर्ची काउंटर पर पहुंचे ही पर्ची झट से बन जाएगी, जिसके लिए बस एक क्यूआर कोड को स्कैन करने की जरूरत है। मंडी के जोनल अस्पताल में आपको पर्ची के लिए इंतजार न करना पड़े और आपके काउंटर पर पहुंचते ही पर्ची मिल जाए, इसके लिए मोबाइल फोन पर 'आभा' ऐप डाउनलोड करके पेशेंट का अकाउंट खोलना होगा। इसके बाद काउंटर पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद एक घंटे के लिए एक टोकन नंबर जनरेट होगा। इसके बाद पर्ची काउंटर पर सिर्फ टोकन नंबर, पिता का नाम और जिस विभाग में मरीज को दिखाना है, ये सब बताने के साथ ही आपकी पर्ची बन जाएगी। क्यूआर कोड को भविष्य में पर्ची बनाने के लिए मोबाइल की गैलरी में भी रखा जा सकेगा। जब भी पर्ची बनानी हो तो आभा ऐप में क्यूआर कोड को स्कैन किया, टोकन नंबर लिया औप पर्ची काउंटर पर थोड़ी सी जानकारी देने के बाद पर्ची बना ली। जोनल अस्पताल मंडी के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डीएस वर्मा ने बताया, " डीसी मंडी ने पर्ची बनाने में घंटों लगने वाली लाइन की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत फिलहाल ट्रायल बेसिस पर ये व्यवस्था की गई है। अगर ये व्यवस्था पूरी तरह से सफल रही तो पर्ची काउंटर पर पर्चियां बहुत जल्दी बनना शुरू हो जाएंगी। अभी तक पर्ची बनाने के लिए मरीज का नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर, पता, जिस विभाग में दिखाना है उसकी सारी जानकारी देनी होती हैं। इसे भरने में काफी समय लग जाता था। नई व्यवस्था में अगर कोई क्यूआर कोड को स्कैन करके पर्ची बनाने आता है तो सिर्फ टोकन नंबर, पिता का नाम और जिस विभाग में दिखाना है बताने पर पर्ची तुरंत बन जाएगी। वहीं, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जोनल अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइनों का मामला उनके ध्यान में था। उन्होंने प्रशासन को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए थे, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्यूआर कोड को स्कैन करने से पर्ची बनाने से व्यवस्था में सुधार आएगा। आगे भी ऐसी व्यवस्था किए जाने पर विचार किया जा रहा है कि अस्पताल आने वाले मरीज की घर पर ही पर्ची बन जाए। डीसी मंडी ने बताया कि छुट्टी से अगले दिन अस्पताल आने वाले मरीजों की ज्यादा संख्या को देखते हुए अस्पताल के पिछली ओर कोविड के दौरान बनाए गए काउंटर में भी 9:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक पर्चियां बनाई जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सेशन का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलने वाले मानसून सत्र में आज सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। ऐसे में प्रश्नकाल के दौरान सबसे पहले आरक्षण और भर्तियां, अटल आदर्श विद्यालय, शराब के ठेके और नीति, जल आपूर्ति, रिक्त पद, फसलों को हुए नुकसान, अवैध शराब आदि जैसे विषयों पर सवाल आएंगे। इसके अलावा कुछ विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। प्रश्नकाल में तारांकित व अतारांकित दोनों को मिलाकर कुल 81 सवाल लिस्टेड हैं। इनमें 52 सवाल तारांकित हैं। मानसून सत्र के तीसरे दिन राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी दस्तावेजों की एक-एक प्रति सभा पटल पर रखेंगे, जिसमें कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 619 (4) के तहत हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम सीमित का 52वां वार्षिक प्रतिवेदन, वर्ष 2021-22 (विलंब के कारणों सहित); और हिमाचल प्रदेश कृषि, बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 1986 (1987 का अधिनियम संख्या 4) की धारा 45 (4) के तहत डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन का वार्षिक लेखा परीक्षा प्रतिवेदन, वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014- 15 एवं 2015-16 (विलंब के कारणों सहित) रखी जाएगी। डॉ. जनक राज और सुख राम चौधरी जलवायु परिवर्तन के मध्यनजर वन महोत्सव के माध्यम से पौधरोपण और कार्बन क्रेडिट पर सदन सरकार से नीति बनाने की सिफारिश करेंगे। इसके अलावा जीत राम कटवाल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व व वन भूमि पर बने घरों और गौशालाओं के नियमितीकरण करने के सदन में सरकार से नीति बनाने पर विचार करने की सिफारिश करेंगे। राकेश जम्वाल बीबीएमबी की ओर से निर्मित व संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के कारण उत्पन्न विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए सदन में सरकार से नीति बनाने पर विचार करने की सिफारिश करेंगे। वहीं, जीत राम कटवाल भारतीय प्रजातंत्र व कल्याणकारी राज्य में चिन्हित संवैधानिक प्रावधानों के तहत सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा विषमताओं के निवारण बारे में सदन में सरकार से नीति बनाने पर विचार करने की सिफारिश करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते भूस्खलन से निगुलसरी में रामपुर-किन्नौर एनएच-पांच ठप हो गया है। सोलन-मीनस मार्ग भी 13 घंटे बंद रहा। राजधानी शिमला में मंगलवार रात को भारी बारिश से तीन पेड़ गिरे, कुछ क्षेत्रों में डंगे ढहे और भवनों को भी नुकसान हुआ है। बुधवार को शिमला में 2, डलहौजी में 4, मंडी में 1, कल्पा में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हिमाचल में वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान है। जिला किन्नौर के निगुलसरी में एनएच-पांच भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। इससे जिले के हजारों लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। ऊपरी पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से एनएच को बहाल करना चुनौती बना हुआ है। बुधवार सुबह भी करीब साढ़े छह बजे बाधित एनएच को बहाल करने में जुटी मशीन पर बोल्डर गिर गए और मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। ऑपरेटर भी बाल-बाल बचा। बीते कई दिनों से निगुलसरी में एनएच-पांच ऊपरी पहाड़ी के दरकने से अवरुद्ध हो रहा है। यातायात ठप होने से जिले के हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार देर शाम सात बजे भी निगुलसरी में एनएच-पांच पर ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन होने का सिलसिला जारी हुआ। बुधवार को भी दिनभर भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा और वाहनों के पहिये पूरी तरह से जाम हो गए हैं। राजधानी शिमला में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। शहर में तीन जगह पेड़ गिरे हैं। छोटा शिमला में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के भवन पर मंगलवार देर रात देवदार का बड़ा पेड़ गिर गया। इससे भवन को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा रुल्दूभट्ठा वार्ड के कुफ्टाधार में बारिश से रास्ता बह गया। कुल्लू जिले में भी मंगलवार रात को भारी बारिश हुई है। 16 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। पतलीकूहल के हलाण-दो में एक नाले में बाढ़ आने से सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। वहीं मलाणा, गुशैणी और न्यूली में आठ बिजली के ट्रांसफार्मर बाधित हो गए हैं। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में बियोंग गांव में भूस्खलन होने से सोलन-मीनस मार्ग 13 घंटे बंद रहा। मंगलवार रात दस बजे बंद हुआ मार्ग बुधवार सुबह 11 बजे खुला। मंगलवार रात को शिमला में 36, मनाली में 42, जुब्बड़हट्टी में 39, कुफरी में 40, नारकंडा में 41, भरमौर में 18, धौलाकुआं में 12 और कसौली में 22 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, धर्मशाला में 19.4, ऊना में 22.3, नाहन में 23.9, सोलन में 19.0, मनाली में 15.7, कांगड़ा में 21.5, मंडी में 20.5, बिलासपुर में 23.8, हमीरपुर में 23.4 और चंबा में 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
पुलिस थाना खुंडिया में बतौर एएसआई तैनात जतिंदर कुमार अपनी 36 साल की सेवाएं पुलिस विभाग में देने के उपरांत 31 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य पर पुलिस थाना खुंडिया के समस्त स्टाफ द्वारा जतिंदर कुमार के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी खुंडिया रणजीत परमार ने की। उन्होंने कहा कि जतिंदर कुमार बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के इंसान है, ऐसे इंसान बिरले ही पाए जाते हैं। इस दौरान थाना का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की बैठक धर्मशाला भाजपा मंडल दाड़ी स्थित कार्यालय में आज मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन थे। प्रदेश भाजपा सचिव सुमित शर्मा कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र का सदस्य अभियान का प्रभारी हैं। प्रदेश सचिव एवं सदस्य अभियान के प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया की 31अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की सदस्यता खत्म हो जाएगी। दोबारा से इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर इसकी शुरुआत की जाएगी। सदस्यता अभियान का पहला चरण सितंबर 2024 को शुरू होकर 25 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इसके साथ 16 अक्टूबर 2024 से 31अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता ग्रहण की जाएगी। सदस्यता ग्रहण करने के लिए मिस कॉल नंबर 8800 00 2024 होगा। इस नंबर पर मिस कॉल करके कोई भी व्यक्ति कोई भी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। सदस्यता अभियान प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता मिस कॉल, नमो ऐप, कयू आर कोड, वेबसाइट एवं पर्ची के साथ भी ग्रहण कर सकते हैं । पहले चरण अभियान में लगभग 10 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी। बैठक में ज़िला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला भाजपा मीडिया सह-प्रभारी अंकुश वर्मा, अशोक जरयाल एंडी, प्रेरणा शर्मा, ललिता वशिष्ट, अनिल चौधरी, अक्षय शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, सुनील मनोचा, राजेश वर्मा, रंजू रस्तोगी, शक्ति अत्री, शाश्वत कपूर, सुशील कपूर सिल्लू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
** बच्चों को सिखाया गया आग से बचाव करना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परागपुर में अग्नी शमक विभाग देहरा द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा कौशल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आग से कैसे बचाव किया जाए उसके लिए अग्नि शमक की टीम जो योगराज के नेतृत्व में आई थी उन्होंने एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें विद्यालय के करीब 230 बच्चों और सभी अध्यापकों और संस्कृत यूनिवर्सिटी बलहार से आए प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के इंचार्ज अरविंद ठाकुर द्वारा विभाग के आदेशों के अनुसार करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सीमा कौशल द्वारा अग्नी शमक विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया और बच्चों से आग्रह किया कि सभी बच्चे आज दी गई जानकारी को स्वयं में अपनाएं और समाज के दूसरे लोगों को भी बताएं।
इंदौरा के मंड क्षेत्र के युवाओं द्वारा चम्बा भरमौर सड़क मार्ग पर पड़ते नरोला(राख) में मणिमहेश की यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों के लिए पांचवा वार्षिक लंगर लगाया गया है। जानकारी देते हुए लंगर कमेटी के आयोजको दिनेश कोको, मुकेश, अजय, शेखर शर्मा व विनोद कुमार आदि ने बताया कि यह लंगर युवा शक्ति व मंड क्षेत्र की जनता के सहयोग से लगाया गया है। लंगर का शुभारंभ 22 अगस्त को किया गया था जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। चाय पकोड़ा व लंगर व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों के लिए विश्राम करने और सामान्य दवाइयों का भी पूरा प्रबंध किया गया है। यात्रियों के लिए 24 घण्टे लंगर का प्रबंध है।
आज हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने वाला विधेयक पेश किया गया, जो कि बिना चर्चा के ही पारित हो गया। वहीं, इसके अलावा नियम 67 के तहत कानून व्यवस्था पर चर्चा न देने से नाराज भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया था, जिसके चलते सत्र का पहला दिन हंगामे भरा रहा। सदन के दूसरे दिन की कार्यवाही में शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने बल्क ड्रग पार्क से जुड़ा सवाल किया, जिसके जवाब में उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क का निर्माण किया जा रहा है। पार्क बनने पर 50 हजार करोड़ का टर्न ओवर होगा। इससे 20 हजार रोजगार मिलेगा। इस पार्क के लिए मुंबई में 2165 करोड़ के MOU हुए और दुबई में 2645 करोड़ रुपये के MOU किए गए। ये पार्क 31 मार्च 2026 तक पूरा होगा।


















































