प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सोलन जिला में प्रतिबन्धित प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्ण रूप से समाप्त करने तथा विशेष रूप से विक्रेताओं को इस दिशा में जागरूक करने के लिए अभियान आरम्भ किया गया है। यह जानकारी बुधवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक मिलाप शांडिल की अगुआई में आज विभाग द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों के प्रयोग को रोकने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के तहत सोलन शहर के माल रोड, गंज बाजार तथा लोअर बाजार में 19 करियाना तथा सब्जी विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई। जांच में 09 दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों का प्रयोग करते हुए पाए गया। इन दुकानदारों से जुर्माने के रूप में 9000 रुपए वसूले गए तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों का पूरा स्टाॅक जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के तहत दुकानदारों को जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक लिफाफों एवं पाॅलीथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया है। इस अवसर पर सभी व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे किसी भी रूप में छोटे या बडे प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों एवं पाॅलीथीन का न तो प्रयोग करें और न ही इन्हें अपनी दुकान में रखेंगे। पैकिंग के लिए लाईसेंस प्राप्त व्यापारियों से भी आग्रह किया गया कि वे न तो प्लास्टिक पैकिंग सामग्री रखें और न ही प्लास्टिक लिफाफों में कोई भी सामान पैक करें क्योंकि उन्हें लाईसेंस उचित सामग्री में पैकिंग के लिए ही जारी किया गया है। दुकानदारों को अवगत करवाया गया कि यदि भविष्य में कोई व्यापारी प्रतिबंधित प्लास्टिक अथवा पाॅलीथीन का प्रयोग करता पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। औचक निरीक्षण की कार्यवाही में सोलन के विभागीय निरीक्षक अरूण कुमार तथा धर्मपुर के विभागीय निरीक्षक धर्मेश शर्मा उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव कोटला में जागृति युवा मंडल ने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों में दिलचस्पी बढ़ाने के उद्देश्य से कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अर्की विधानसभा क्षेत्र गोविंद राम शर्मा व विशेष अतिथि ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी रहे। युवा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर और उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने बताया कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए फिट इंडिया अभियान के तहत नशे से नाता छोड़ो खेलकूद से रिश्ता जोड़ो की पंच लाइन के साथ संगठन अंडर-19 कबड्डी और ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बद्दी, बिलासपुर, सोलन, मंडी, हमरीपुर की टीमों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की लगभग 25 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला बछाला टीम और बद्दी की टीम के मध्य हुआ, इसमें रोमांचक मुकाबले में बछाला ने बद्दी टीम को हराकर खिताब जीता। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला बरमाणा टीम और कोटला टीम के मध्य हुआ, इसमें बरमाणा टीम ने जीत दर्ज की। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को अपने अच्छे प्रदर्शन से लोगों का मनोरंजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित खिलाडि़यों और स्थानीय लोगों को संबोंधित करते हुए कहा कि खेलों की हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यअतिथि ने समापन अवसर पर विजेता टीमों को इनाम राशि 8100-8100 रुपये और उपविजेता टीम को 5100-5100 रुपये इनामी राशि प्रदान करके सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि गोविंद राम शर्मा ने युवा मंडल को 3100 रुपये दान किए। उनके साथ विशेष अतिथि नरेंद्र सिंह चौधरी ने 2100 की राशि भेंट की। समापन समारोह में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय सचिव नरेंद्र हांडा, बंटू शुक्ला, बसंत सिंह ठाकुर, भीम शर्मा, जगदीश ठाकुर, त्रिलोक ठाकुर, भूपेंद्र राठौर, मनोहर लाल, अमर सिंह, राम चंद युवा मंडल प्रधान मनोहर लाल, उपप्रधान नरेश ठाकुर, सचिव सुनील ठाकुर, मंच संचालक रिशु सहगल व रवि, सदस्यों में मुकेश, मनोज, गगन, दीपू, पंकज, प्रवीण सहित स्थानीय लोग व युवक मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी अर्की में छात्रों को नई वर्दी आबंटित की गई। ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के प्रधान मदन ठाकर तथा विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य चन्दु राम सिमर ने सभी छात्रों को वर्दी आबंटित करके बधाई दी तथा सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस नई वर्दी मिलने से छात्रों में उत्साह है तथा उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि सरकार निःशुल्क वर्दी के साथ साथ सिलाई खर्चा भी देती है। इस अवसर समस्त स्टाफ सदस्यों सहित बच्चे उपस्थित रहे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में अपना दम दिखाएगी। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की गुंजन ने रावमापा कुनिहार में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में पहला स्थान व शॉटपुट में दूसरा स्थान प्राप्त किया था । इससे गुंजन का चयन राज्य स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ। जो की जिला हमीरपुर में 31 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर व् सभी सदस्यों ने गुंजन व उनके अभिभावकों के साथ साथ शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते है। छात्रा गुंजन को प्रधानाचार्य पदम् नाभम, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राज्य स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 31 अक्तूबर, 2019 को सोलन के प्रवास पर आ रहे है। डाॅ. सैजल 31 अक्तूबर को दिन में 01.00 बजे सोलन की ग्राम पंचायत बसाल में आयोजित बसाल मेले में मुख्य अतिथि होंगे।
उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत चयनित गांवो में ‘बेस लाईन सर्वे’ 31 दिसम्बर, 2019 तक पूर्ण किया जाए ताकि इन गांवो के लिए ग्राम विकास योजना को तैयार कर ऑनलाइन किया जा सके। उपायुक्त बुधवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना चरण-2 की अभिसरण समिति की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। के.सी.चमन ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले चिन्हित गांवो का एकीकृत विकास सुनिश्चित करना उद्देश्य है। योजना के तहत चिन्हित गांवो में पर्याप्त अधोसंरचना का विकास तथा सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में सुधार सुनिश्चित बनाना है ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलें, असमानताएं कम हों और जीवन-यापन का स्तर मानकों के अनुरूप हो सके। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए चिन्हित गांवो में पेयजल व स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क और आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि क्रियाकलाप, वित्तीय समावेशन, डिजीटलीकरण तथा जीवन यापन और कौशल विकास जैसी बुनियादी आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र सरकार ने चिन्हित गांवो के लिए 20-20 लाख रुपए का प्रवधान किया है। इन गांवो का चयन वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किया गया है। के.सी. चमन ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सोलन जिला में 10 गांव चयनित किए गए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत धर्मपुर विकास खण्ड से ग्राम पंचायत टकसाल के कामली गांव, कुनिहार विकास खण्ड से ग्राम पंचायत देवरा के गांव मझयाट तथा ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव ग्याणा, विकास खण्ड नालागढ़ से ग्राम पंचायत मलपुर के गांव मलकू माजरा, ग्राम पंचायत मलौण के गांव कोहू निचला, ग्राम पंचायत बगलेहर के गांव पल्ली, ग्राम पंचायत मंझौली के गांव मंझौली, ग्राम पंचायत रतवाड़ी के गांव सरोर, ग्राम पंचायत प्लासी कलां के गांव बीर प्लासी तथा ग्राम पंचायत बारियां के गांव सलेहरां का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड से ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव ग्याणा को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रथम चरण में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा पहले ही आदर्श ग्राम घोषित किया जा चुका है तथा इस सम्बन्ध में उचित स्तर पर सूचना प्रषित कर दी गई है। के.सी. चमन ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए सम्बद्ध विभागों को निर्देश दिए कि योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए पूर्ण समन्वय के साथ काय करें तथा योजना के प्रत्येक स्तर पर इस सम्बन्ध में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से जिला के चिन्हित गांवो को तभी लाभान्वित किया जा सकता है जब बेस लाईन सर्वे को निर्धारित समय पर मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियोें को निर्देश दिए कि योजना के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करें और 31 दिसम्बर, 2019 तक सर्वेक्षण को पूरा करें। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के अनुरूप चिन्हित गांवो की ग्राम विकास योजना को ग्राम सभा से पारित करवाकर ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तदोपरान्त प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए मासिक आधार पर ग्राम स्तरीय अभिसरण समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठक में चिन्हित पंचायतों के प्रधान इत्यादि अवश्य उपस्थित रहें ताकि सही योजना को मूर्त रूप दिया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्प्ल, जिला कल्याण अधिकारी बी.एस. ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी वन्दना चैहान, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक मिलाप शांडिल, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अरविन्द शर्मा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सुमित सूद सहित सम्बद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
बुधवार को कुम्हारहटटी सनौरा छैला सड़क पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया जब कार संख्या एचपी 09B 7232 सनौरा से छैला की ओर जा रही थी कि अचानक शरगांव के समीप चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाडी लगभग 400 फ़ीट की गहरी खाई में जा गिरी। गाडी में निवासी ठियोग लोक गायक प्रदीप शर्मा, श्यामलाल, सुरेश शर्मा और इशानी सवार थे। बताया जा रहा है कि ये सभी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के बाद वापिस लौट रहै थे। ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया। जहां श्यामलाल और सुरेश शर्मा को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। लोगों ने सभी को अपनी गाड़ियों में सोलन अस्पताल पहुँचाया व मानवता का परिचय दिया। उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
स्वतन्त्रता सेनानी बाबू कांशीराम यादगार समिति कुनिहार ने अपना स्थापना दिवस समिति अध्यक्ष प्रेम चन्द पंवर की अध्यक्षता में प्राचीन तालाब मन्दिर कुनिहार परिसर में मनाया। कार्यक्रम आरम्भ होने से पहले समिति के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर सोनिया ठाकुर के आकस्मिक निधन पर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात स्वतन्त्रता सेनानी बाबू कांशीराम व गौरीशंकर के चित्रों पर सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। स्थापना दिवस के मौके पर रविन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक "सफरनामा" का विमोचन किया गया। समिति के महासचिव एम आर पाठक द्वारा समिति का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।समिति के अध्यक्ष प्रेम चन्द पंवर ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सफरनामा पुस्तक की एक एक प्रति समिति के सभी आजीवन सदस्यों को उनके सहयोग व योगदान हेतु धन्यवाद सहित प्रदान की जाएगी।इसके अलावा प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों व दफ्तरों में भी एक एक प्रति प्रदान की जाएगी। अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों से समिति द्वारा किए जा रहे जनहित व समाज सेवा के कार्यों बारे विस्तृत जानकारी दी व सभी से भविष्य के लिए अपने अपने सुझाव व सहयोग देने का अनुरोध किया। समिति के प्रधान व महासचिव ने युवा वर्ग को समिति की बागडोर सम्भालने का अनुरोध किया क्योंकि समिति के अधिकतर पदाधिकारी 80 वर्ष से ऊपर हो चुके है। इसके अलावा स्वतन्त्रता सेनानी बाबू कांशीराम के गांव नमोल में ग्रामवासियों के साथ जल्द ही एक बैठक करने का निर्णय लिया गया ताकि नमोल गांव के अधिक से अधिक लोग समिति की सदस्यता ग्रहण कर मार्ग दर्शन में समिति का सहयोग कर सके। समिति के सभी सदस्यों ने इस सुझाव का समर्थन किया। इस मौके पर प्रेम चन्द पंवर, एम आर पाठक, एस पी शर्मा,रविन्द्र ठाकुर, जगदीश सिंह, दिव्य रंजन ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठी प्रधान प्रेम चन्द, कुमारी प्रतिष्ठा, जगदीश सिंह, चेतन पंवर, शोभा पंवर, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत पारनु में जोगिंद्रा बैंक शाखा दाड़लाघाट के सौजन्य से एक दिवसीय ऋण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक बीआर कौशल ने की। इस दौरान पंचायत प्रधान पारनु विद्यासागर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से मिलने वाले हर तरह के ऋण के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि उनके बैंक द्वारा पूरे जिला की सभी शाखाओं में जेसीसीबी फेस्टिवल बोनांजा के तहत ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का प्रक्रिया शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऋण मेले का उद्देश्य लोगों को ऐच्छिक ऋण सुविधा प्रदान करना है। इस दौरान लगभग 50 लाख के लोन स्वीकृत किए गए। उन्होंने लोगों से इस मेले के दौरान आग्रह किया कि वे कभी भी दाड़लाघाट स्थित ब्रांच में आकर बैंक में मिलने वाली हर सुविधा की जानकारी हासिल कर सकते है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान विद्या सागर शर्मा,उपप्रधान मनीराम ठाकुर,बैंक प्रबंधक बीआर कौशल,सहायक प्रबंधक सचिन पाल,रमा देवी,मदन मोहन,विद्या देवी,बसन्त राम राठौर,भावना कौशल,महिला मंडल के प्रधान एवं सभी सदस्य,हेल्प ग्रुप के प्रधान,सचिव,सदस्य व किसानों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्तूबर, 2019 से 02 नवम्बर, 2019 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय ‘ईमानदारी- एक जीवन शैली’रखा गया है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के विषय में जागरूक बनाना है।
जिला सोलन के अर्की स्थित चैगान मैदान को वाहनों के लिए ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित एवं अधिसूचित किया गया है। इस सम्बन्ध में जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी.चमन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117, सड़क विनियम 1989 के नियम 15 तथा हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन अधिनियम 1999 के नियम 184 एवं 196 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। यह आदेश सक्षम प्राधिकरण द्वारा प्राधिकृत सरकारी वाहनों सहित रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे वाहनों पर लागू नहीं होंगे।
ग्राम पंचायत पारनु के कंसवाला गांव चकाचौंध के इस युग में भी अपनी पुरातन संस्कृति तथा परंपरा को बदस्तूर संजोए हुए है। इस गांव में सदियों से दीपावली के दूसरे दिन आज भी करयाले का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से होता है। ग्रामीण परिवेश में प्रचलित करयाला आज भी लोग बड़े उत्साह तथा उमंग से देखते हैं। इस बार इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में अर्की मंडल भाजपा के सचिव नीम चंद ठाकुर ने शिरकत की। गांव में पहुंचने पर उन्होंने पहले ग्राम सुधार सभा द्वारा निर्मित स्वागत द्वार का रिबन काटकर उद्घाटन किया। तदुपरांत गांव के मध्य स्थित चौंरी नामक स्थल पर करयाले का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम सुधार सभा के प्रधान नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी भेंट की। मुख्य अतिथि ने कंसवाला वासियों तथा वहां की ग्राम सुधार सभा के सभी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंसवाला वासियों ने इस पुरातन परंपरा को जीवित रखा है लेकिन आने वाली पीढ़ी पुरानी संस्कृति को दरकिनार करती जा रही है। पारंपरिक संस्कृति ही हमारे संस्कारों की द्योतक है। इसे बचाना अति आवश्यक है। उन्होंने ग्राम सुधार सभा को 81 सौ रुपए दान दिए। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में सन्याडी मोड़ के पूर्व प्रधान भगतराम गौतम भी उपस्थित थे। उन्होंने भी सुधार सभा को ₹501 की राशि भेंट की। खेमराज भोला पूर्व उपप्रधान पारनू पंचायत ने भी 11 सौ रुपए की राशि ग्राम सुधार सभा को दान दी। रूपलाल महाजन ने ग्राम सुधार सभा को ₹1100 की राशि दान दी। तदुपरांत मांद्री से आए करयाला कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस आयोजन में विजय कुमार,मदन मोहन,अमरचंद,फौजी मनीराम ठाकुर जमुनादास रामचंद्र,इनु,नरेंद्र, लालचंद,मेहर चंद दिनेश कुमार तथा अन्य सभी ग्राम सुधार सभा के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सोलन तथा शिमला जिला की सीमा पर बसे धामी में दीपावली पर्व से अगले दिन एक रोमांचक पत्थरों के खेल वाला मेला आयोजित होता है। करीब 3:00 बजे राजपुरोहितों के साथ लोगों का एक समूह ढोल नगाड़े तथा शहनाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ भीमा काली के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं और उसके बाद मेला स्थल की ओर रवाना हो जाते हैं। इस रोमांच भरे मेले में यह खेल दो समुदायों के बीच में खेला जाता है। एक समुदाय धामी रियासत के राजा के महलों की ओर से कटैड़ु तुनड़ु,दगोई जठोटी खुंद,तथा दूसरा समुदाय जमोगी खुंद के रूप में सोलन जिला के पलानिया,गलोग की ओर से इस खेल में शामिल होता है। धामी के भीमा काली मंदिर के पास आयोजित होने वाला यह मेला तब तक चलता रहता है जब तक दोनों समुदायों के लोगों में से किसी एक समुदाय के किसी व्यक्ति के पत्थर लगने से खून न निकल जाए जिस भी व्यक्ति को पत्थर की चोट लगती है व खून बहने लगता है वह स्वयं को भाग्यशाली समझता है। उसका खून भीमा काली के मंदिर में चढ़ाया जाता है। एक किंवदंती के अनुसार सदियों पहले इस मेले में भीमा काली के मंदिर में नर बलि दी जाती थी। उसे रोकने के लिए धामी रियासत के राजा की रानी इसी स्थान पर सती हुई थी। उसके बाद इस स्थान पर नरबलि के स्थान पर पत्थर मारने वाला मेला लगता है। खेल का चौरा नामक स्थान पर होने वाले इस मेले में राजपरिवार के टीका नवदीप सिंह भी शामिल होते हैं। इस बार इसी समुदाय के देवांशु कश्यप को श्रद्धा का भाजन बनना पड़ा उनके सिर से निकले रक्त से भीमा काली के मस्तक पर टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह लोगों की अपार श्रद्धा का मेला बन गया है। यही कारण है कि आज तक इस खेल में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई क्योंकि यह आस्था और श्रद्धा का खेल है उन्होंने यह भी कहा कि जो बाहर के दर्शक लोग आते हैं उन्हें इस में भाग नहीं लेना चाहिए। इस मेले में सोलन तथा शिमला जिला के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
सत्य,न्याय और समृद्धि का प्रतीक सब उपमंडल दाड़लाघाट में उल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। उपमंडल में सर्वत्र रोशनी की जगमग रही। घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। बाजारों में मिष्ठान और उपहार खरीदारी हेतु भीड़ रही। परिवार,जनमानस और राष्ट्र की मंगल कामना के लिए विधि विधान से लक्ष्मी पूजन किया गया। एक-दूसरे को मिठाई आदि भेंटकर त्योहार की खुशियां मनाई गई। घरों,प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों को दूधिया झालर,रोशनी आदि से आकर्षक रुप से सजाया गया। बाजार भी रोशनी से नहाए नजर आए। दाड़लाघाट चौक,पीएनबी मार्किट,चौधरी कॉम्प्लेक्स व शिव मंदिर मार्किट व स्यार मार्किट में दीपावली की जगमग रही। मिठाई,फूल,गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ दिखी। मुख्य बाजारों में पैदल ही खरीदारी करनी पड़ी। हैंडलूम,रेडीमेड गारमेंट आदि की खरीदारी को दाड़ला चोक बाजार,बस स्टैंड मार्केट,शिव मंदिर मार्केट में भारी गहमागहमी रही। उधर मारुति,महिंद्रा व तपन शोरूम में भी दिवाली के पर्व पर खूब गाड़ियां बिकी। दाड़लाघाट के मंदिरों और शिवालयों में भी दीपावली पर्व पर विशेष पूजन किए गए। पुरोहितों और आचार्यों ने यजमानों को प्रसाद वितरित किया। घर परिवारों में यज्ञ,पूजा और लक्ष्मी पूजन के अनुष्ठान किए गए। शहर के मोहल्लों, कालोनियों में पूजन के बाद एक-दूसरे को मिठाईयां,गिफ्ट भेंटकर दीपावली की शुभकामनांए दी। बच्चों और महिलाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी,में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह का आरंभ विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिज्ञा समारोह के साथ शुरू हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाई। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2019 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय है ‘ईमानदारी- एक जीवनशैली'। इसे मनाने के लिए विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों और जनता के बीच जागरूकता और सतर्कता पैदा करना है ताकि भ्रष्टाचार से निपटने में सभी की भागीदारी रहे।
ग्राम पंचायत सरयांज के गांव पट्टा में छोटे बच्चों द्वारा दिवाली तक मनाई जाने वाली रामलीला का समापन गया। बड़ी दीपावली को गांव पट्टा के बच्चों द्वारा रावण दहन के साथ इस रामलीला को पूर्ण किया गया। इस अवसर पर सुंदर नगर स्टेट बैंक के वरिष्ठ सहायक शिवकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव पट्टा के बच्चों द्वारा आयोजित इस रामलीला का आयोजन पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है तथा बच्चों की प्रतिभाओं को देखते हुए इस रामलीला को देखने वाले लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। गांव पट्टा के बच्चों द्वारा आयोजित रामलीला के अंतिम दिन बड़ी दिवाली के अवसर पर रावण का दहन किया जाता है जिसमें इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। शिवकुमार ने इस अवसर पर कहा कि गांव पट्टा के बच्चों द्वारा की जा रही रामलीला अपने आप में एक मिसाल है तथा इस क्षेत्र की युवाओं की प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच तैयार किया गया है। इस दौरान बच्चों के प्रोत्साहन के लिए मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से 11 हजार की राशि का सहयोग किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान लेख राम,दर्शन तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
सोलन विकास खण्ड की पट्टाबराबरी पंचायत का 2 दिवसीय प्राचीन दुर्गा माता मेला ,मन्दिर परिसर में 3व 4 नवम्बर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मेला कमेटी के प्रधान श्रीराम कौशल व उपप्रधान ख्याली राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवम्बर को प्रातः 10 बजे माता दुर्गा जी के ध्वजारोहण द्वारा मेले का शुभारम्भ किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य व पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी-हरिपुर के प्रधान डी डी कश्यप होंगे। मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा डारेक्टर दूर संचार विभाग होंगे। 3नवम्बर को अंडर 19 वर्ष की कबड्डी व वालीबाल प्रतियोगिता होगी। 4 नवंबर को ओपन कबड्डी व वालीबाल की प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को नगद राशि पुरष्कार में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 4 नवम्बर को मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय ,अधिकारिता एवं सहकारिता मन्त्री डॉ राजीव सहजल शिरकत करेंगे। 4 नवम्बर को शाम 3 बजे विशाल दंगल का आयोजन भी होगा। मेले की दूसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पहाड़ी कलाकार ए सी भारद्वाज व इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देंगे। मेला कमेटी ने सभी क्षेत्र वासियों से मेले में बढ़चढ़ कर भाग लेने व मेले के सफल आयोजन के लिए हर सम्भव सहयोग करने की अपील की है।
विधान सभा अर्की के कुनिहार से सम्बन्ध रखने वाली पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य सोनिया ठाकुर का रविवार को जुखाला के पास कार दुर्घटना में देहान्त हो गया। 54 वर्षीय सोनिया ठाकुर हंसमुख और बेबाक छवि के रूप में जानी जाती थी। सोनिया पिछले लगभग 30 वर्षों से भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही। सोनिया ठाकुर के पति अमर सिंह ठाकुर व बेटा विषय ठाकुर भी भाजपा में काफी लंबे समय से प्रदेश स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दिवाली के दिन जैसे ही कुनिहार व आसपास के लोगों को सोनिया ठाकुर की कार दुर्घटना में हुई मौत की खबर पता चली तो पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया। उनकी अचानक हुई मृत्यु पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल,केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर,पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप,सांसद सुरेश कश्यप,मंत्री डॉ राजीव सहजल, जिला अध्यक्ष के एल ठाकुर,प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा,मण्डल अध्यक्ष डी के शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा,उपाध्यक्ष राजेश महाजन,दलीप पाल,रमेश ठाकुर,हीरा लाल चन्देल,सुरेस जोशी,रूप लाल,देव राज शर्मा,राम प्रकाश,ओम प्रकाश,चेतराम,गोपाल कृष्ण शर्मा,राजेन्द्र कुमार,श्यामानंद ,योगेश गौतम , राकेश गौतम, बृज लाल,हंसराज ,राजेश शर्मा, रघुवीर कंवर ,संजीव ,जसवंत ,देवीराम तनवर,राम चन्द पाल ,अनिल गर्ग,सुरेश कुमार जोशी,यशपाल,ताराचंद,कौसल्या कंवर , सुनीता ठाकुर ,प्रतिभा कंवर,रमा तनवर,पूर्ण चन्द,प्रभा ,उर्मिल ,आशा परिहार ,विनती मुकुल सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
उपायुक्त सोलन के.सी चमन ने समस्त जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उपायुक्त ने अपने बधाई संदेश में सोलन जिला के सभी निवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की है। उन्होंने कहा कि दीपावली से हम सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और सभी नागरिकों को एकजुट होकर देश, प्रदेश तथा स्वहित की दिशा में परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि यह त्यौहार हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। केसी चमन ने सभी जिला वासियों से आग्रह किया कि दीपावली को सुरक्षित तरीके से मनाएं और अपने परिवार सहित आसपास पड़ोस का भी ध्यान भी रखें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि दीपावली पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्तूबर, 2019 को सुबाथू में ट्रांसफाॅर्मर एवं विद्युत लाईनों का रखरखाव एवं मुरम्मत कार्य किया जाना है। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश कौंडल ने दी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के दृष्टिगत 31 अक्तूबर, 2019 को सुबाथू, थड़ी, रडियाणा, नया नगर, कंडा, कुठाड़, बनलगी, जगजीतनगर, नौटी, खरशी, कक्कड़हट्टी, गम्भर, देलगी, भारती खडियाणा में प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने प्रदेश वासियों सहित सोलन ज़िला के निवासियों को रोशनी के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ. सैजल ने अपने संदेश में कहा कि ‘दीपावली’ से हमें अंधकार से प्रकाश तथा असत्य से सत्य की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जिलावासियों से अपील की है कि वे दीपावली को सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। डाॅ. सैजल ने गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि ये पर्व सभी के जीवन में प्रसन्नता एवं उल्लास लाएंगे।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय चौक से पुराना बस अड्डा सोलन तक वाहनों की आवाजाही के संबंध में आदेश जारी किए है। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-115 एवं 117 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 26 तथा 27 अक्तूबर, 2019 को सोलन के पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से पुराना बस अड्डा तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश उक्त तिथियों पर प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक लागू रहेंगे। आदेश रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, सेना, पुलिस तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर लागू नहीं होंगे। जिला दंडाधिकारी ने समादेशक गृह रक्षा तथा अग्निशमन अधिकारी सोलन को निर्देश दिए हैं कि दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत पूरी तैयारी रखें। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग सोलन के अधिशाषी अभियंता तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोलन को निर्देश दिए गए है कि वे दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत अग्नि शामकों के लिए समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित बनाएं। वाहनों की आवाजाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमंडलाधिकारी सोलन को उचित निर्देश जारी कर दिए गए है।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन ने नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार उक्त पद के लिए नामांकन प्रथम नवंबर, 2019 से 04 नवंबर, 2019 तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकेगा। नामांकन प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे के मध्य किया जा सकेगा। नामांकन उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा किया जा सकेगा। नामांकन पत्र उमंडलाधिकारी सोलन के कार्यालय से उक्त दिवसों पर निर्धारित समय में प्राप्त किया जा सकता है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 05 नवंबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। नामांकन वापसी 07 नवंबर, 2019 को सांय 3.00 बजे से पूर्व की जा सकती है। नामांकन वापसी का नोटिस उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा उपमंडलाधिकारी कार्यालय सोलन में दिया जा सकता है। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 07 नवंबर, 2019 को नामांकन वापसी के उपरांत प्रदान किए जाएंगे। नामांकन वापसी के उपरांत ही 07 नवंबर को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की स्थिति में मतदान 17 नवंबर, 2019 को प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-जेडए तथा हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल अधिनियम 1994 में निहित शक्तियों के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना के साथ ही नगर परिषद सोलन की परिधि में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि घोषित होते ही नेता सक्रिय हो गए है। इस बार होने वाले मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए दावेदारों की फेहरिस्त लंबी हो रही है। एक ओर मंडल अध्यक्ष के लिए कई नामों की चरचाएं पहले ही चली हुई थी। अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र कुमार शर्मा (डीके),संतोष शुक्ला, आशा परिहार, यशपाल कश्यप के नाम पहले ही चरचाओं में थे। अब आने वाले समय में नरेंद्र सिंह चौधरी, कृष्ण चंद शर्मा,योगेश गौतम,राजेश महाजन,जय चंद शर्मा, राकेश गौतम, जगदीश्वर शुक्ला, संजीव शर्मा,नरेश गौतम, जयनन्द शर्मा ने भी दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्राह्मण, अनुसूचित जाति व राजपूत बिरादरी के रह चुके है।
मज़दूर संगठन सीटू मंडी ज़िला कमेटी की बैठक कामरेड तारा चन्द भवन मंडी में ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आयोजित की गई। इसमें सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर औऱ राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इसके अलावा ज़िला महासचिव राजेश शर्मा के अलावा रविकांत, रमेश गुलेरिया, गुरदास वर्मा, राजकुमारी, सुमित्रा, हमिन्द्री शर्मा, विमला शर्मा, सुदर्शना, सरोज, नरेश कुमार, सन्तोष कुमार, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, ललित कुमार, राजेन्द्र सिंह, सोहन लाल सहित 35 सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी 8 जनवरी 2020 को सभी मज़दूर संगठन व यूनिय नें मिलकर केंद्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के ख़िलाफ़, मज़दूर विरोधी नीतियों व श्रम कानूनों में किये जा रहे मज़दूर विरोधी बदलावों और नए मोटर वाहन एक्ट के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।जिसकी तैयारी के लिए 1 नवम्बर को शिमला में सयुंक्त ट्रेड यूनियनों का राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। उसके बाद ज़िला औऱ यूनियन स्तर पर मजदूरों की मीटिंगे की जाएगी और 22 दिसंबर को मंडी में सीटू की विस्तारित बैठक की जाएगी। सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि मोदी सरकार राज्यों में बने श्रमिक कल्याण बोर्डों को खत्म करने जा रही है। इसके ख़िलाफ़ 5 दिसंबर को दिल्ली में देशव्यापी प्रदर्शन औऱ रैली की जाएगी। इसमें हिमाचल प्रदेश से एक हज़ार मजदूर भाग लेंगे। बैठक में आंगनवाड़ी औऱ मिड डे मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी बनाने औऱ उन्हें न्यूनतम 18 हज़ार रुपये वेतन देने की मांग की गई। आंगनवाड़ी यूनियन की राज्य महासचिव राजकुमारी ने कहा कि एक तरफ़ विभाग ने वर्करों को आई फ़ोन देकर ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू कर दी है लेकिन उन्हें न्यूनतम वेतन देने के लिए इनकार कर रही है। इसका यूनियन विरोध कर रही है और राष्ट्रीय स्तर पर इस बारे योजना बनाने के लिए आंध्रप्रदेश के सुन्दरमुंद्री ज़िला में 17-20 नवंबर से होने वाले सम्मेलन में योजना बनाएंगे। ज़िला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आउटसोर्सिग आधर पर भर्तियां कर रही लेकिन उनके लिए नीति बनाने के लिए मुकर गयी है। इसके चलते सीटू आने वाली 24 नवंबर को मंडी में आऊटसोर्स मज़दूरों की बैठक की जाएगी और उसके बाद आंदोलन शुरु किया जाएगा। बैठक में मिड डे मील वर्करों को स्कूलों में नियुक्त किए जा रहे एम टी एस वर्कर के रूप में समायोजित करने की मांग की गई। बैठक में राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से निर्माण और मनरेगा मजदूरों को मिलने वाली सहायता सामग्री को जल्दी वितरित करने की भी मांग की गई।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, रबौन सोलन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सहायक आयुक्त भानू गुप्ता ने की। भानू गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय के माध्यम से विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित कर रही है। विश्व को आयुर्वेद भारत की देन है और आयुर्वेद के माध्यम से लगभग सभी रोगों को उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में प्रकृति के माध्यम से उपचार के विभिन्न तरीके बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद व्यक्ति की तासीर के अनुरूप उपचार उपलब्ध करवाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आयुर्वेद द्वारा स्थापित नियमों एवं ऋतुचर्या को जीवन में अपनाएं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस प्रतिवर्ष धनवन्तरि जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान धनवन्तरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर यह प्रयास किया जाता है कि आयुर्वेद से जन-जन को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि भगवान धनवन्तरि आरोग्य, स्वास्थ्य, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं। भगवान धनवन्तरि से आज के दिन प्रार्थना की जाती है कि वे समस्त जगत को निरोग कर मानव समाज को दीर्घायुष्य प्रदान करें। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आशा मधानिया ने कहा कि शरीर और प्रकृति के अनुकूल देश, काल आदि का विचार करना, नियमित आहार-विहार, चेष्टा, व्यायाम, शौच, स्नान, शयन, जागरण आदि स्वथ जीवन के लिए उपयोगी सूत्र हैं। उन्होंने कहा कि दिनचर्या, रात्रिचर्या एवं ऋतुचर्या का पालन करना, प्रत्येक कार्य विवेकपूर्वक करना तथा आयुर्वेद द्वारा स्थापित नियमों के पालन से हम बुढ़ापे में भी निरोग रह सकते हैं। उन्होंने ऋतुचर्या के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमारे मनीषियों ने वर्ष को छह ऋतुओं में विभाजित किया है। आयुर्वेद में इन ऋतुओं के अनुसार खान-पान के नियम निर्धारित किए गए है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. लोकेश ममगई ने कहा कि शरीर की शक्ति और अशक्ति का विचार कर कोई कार्य करना, मल, मूत्र आदि के वेग को न रोकना, ईर्ष्या, द्वेष, लोभ, अहंकार आदि से बचना, समय-समय पर शरीर में संचित दोषों को निकालने के लिए वमन, विरेचन आदि के प्रयोग से शरीर की पूर्ण शुद्धि होती है। योग भारती के राष्ट्रीय संयोजक श्रीनिवास मूर्ति ने सभी से आग्रह किया कि प्रकृति के समीप रहकर प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें लगभग सभी रोगों का उपचार पेड़-पौधों के माध्यम से उपलब्ध करवाया है। जड़ी-बूटियों के प्रयोग से जटिल से जटिल रोगों का सरल उपचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करना चाहिए। इस अवसर पर औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई और विभाग द्वारा दीर्घायु विषय पर नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में लगभग 180 व्यक्तियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और रोगानुसार औषधियां उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रभारी डॉ. अनीता गौतम, डॉ. मंजेश, डॉ. अरविंद गुप्ता सहित अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सक, गणमान्य व्यक्ति, पैरामेडिकल कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्रदान की जाने वाली शिक्षा छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें जीवन के लक्ष्य भी प्रदान करती है। डॉ. सैजल गत सांय सोलन जिला के कसौली स्थित सैंट मैरी कॉनवैंट स्कूल के 61वें वार्षिक समारोह ‘कनकोर्डिया-2019’ को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि पाठशाला स्तर पर जहां अध्यापक बच्चों को शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ना और संघर्ष करना सिखाते हैं वहीं उनके व्यक्तित्व को निखारते हैं। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता और गुरूजनों के सान्निधय में ही बच्चे देश के होनहार एवं उत्तरदायी नागरिक बनते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापक एक कुम्हार की तरह छात्र को आकार देता है। उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि छात्रों को देश के महापुरूषों की जीवनी और संघर्ष की जानकारी दें ताकि युवा अनुशासन, समर्पण एवं स्वाभिमान जैसे नैसर्गिक गुणों को आत्मसात कर सकें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए हम सभी को अपने उत्तरदायित्व का उचित निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए प्रथम आदर्श अभिभावक तथा अध्यापक होते हैं। अभिभावकों तथा अध्यापकों को आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए ताकि युवा उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। डॉ. सैजल ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वच्छ एवं भयरहित वातावरण प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए एकजुट प्रयास करें। उन्होंने देश तथा प्रदेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश एवं प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का परिचय दिया जाना भी आवश्यक है। देश एवं प्रदेश के विकास के लिए इतिहास एवं संस्कृति का उचित ज्ञान छात्रों को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कारों और रीति-रिवाजोें का आधार विशुद्ध वैज्ञानिक है और इस दिशा में युवाओं का मार्गदर्शन आवश्यक है। डॉ. सैजल ने आशा जताई कि विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करता रहेगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों द्वारा वर्षभर में किए गए परिश्रम, प्रशिक्षण और प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जैसे समसामायिक विषय पर प्रस्तुत कार्यक्रम से सभी को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने स्कुल को अपनी एच्छिक निधि से 50,000 रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। डॉ. सैजल ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। सैंट मैरी कॉनवैंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर साल्वी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंगला, डिप्टी कमाडेंट (स्टाफ) यशदीप, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, छात्र तथा अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में अग्निशमन विभाग अर्की की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किचन सेफ्टी, फायर सेफ्टी, मॉक ड्रिल इत्यादि विषयों पर विचार रखे गए व व्यवहारिक क्रिया भी करवाई गई। प्रशिक्षुओं ने भी प्रशिक्षण के समय अपनी भागीदारी दी तथा इन क्रियाओं को आत्मसात किया। गैस सिलेंडर से लीकेज होने पर या आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जा सकता है, यह बहुत ही उपयोगी है तथा हमारे जीवन में काम आने वाले तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। आग बुझाने के संयंत्रों का इस्तेमाल कैसे करें व किन परिस्थितियों में उपयोग किया जाना चाहिए। इसके ऊपर भी जानकारी साझा की गई।संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि इस तरह के सुरक्षा नियमों के ऊपर भविष्य में भी विभिन्न तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनांस कंपनी ने दाड़लाघाट में 350 मेघावी छात्रों को तीन-तीन हजार रुपये के वजीफे और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल मुख्यातिथि रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीटीओ से आये जय देव कौंडल ने की। इस अवसर पर कंपनी के जोनल बिजिनेस हैड प्रवीण राणा, उनके साथ कंपनी के रीजनल बिजिनेस हेड अजय रियाल, रिजिनल कुलेक्सन हेड हर्ष वर्मा, विकास धुलिया, ब्रांच मैनेजर संजय राणा, नरेश कुमार, हरेन्द्र गौतम, विवेक विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने कहा कि मेधावी छात्र अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज के उत्थान के लिए प्रयास करें। प्रवीण राणा बताया कि कंपनी द्वारा प्रत्येक वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है।इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति भावना बढ़ती है व जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता मिलती रहे। इस अवसर पर स्कूलों से आये छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। हाई स्कूल हनुमान बड़ोग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत एकांकी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर,ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उप प्रधान राजेश गुप्ता, हरेन्द्र गौतम, विवेक, मनीष, सन्नी कुमार, निशांत गुप्ता सहित बच्चों के अभिभावक ट्रांसपोर्टर व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह में वक्तृता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के व्यापार प्रबंधन विभाग ने यूको बैंक के सहयोग से यह आयोजन करवाया। इस प्रतियोगिता का विषय 'इंटीग्रिटी-ए वे ऑफ लाइफ' था। इस अवसर पर औद्यानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. एमएल भारद्वाज मुख्यअतिथि जबकि वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. कुलवंत राय शर्मा और यूको बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बीडी संख्यान विशिष्ट अतिथि रहे। एमबीए के प्रथम और द्वितीय वर्ष के 14 छात्रों ने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी प्रतियोगियों ने भ्रष्टाचार से निपटने में जनता, विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में हर्ष ने पहला पुरस्कार जीता जबकि भाव्या और प्रभात दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। चौथा पुरस्कार संयुक्त रूप से सौम्या सूद और अदिति सुहासिनी को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ एमएल भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्षेत्र में ईमानदारी तभी संभव हो सकती है जब ईमानदारी को जीवन का प्रमुख तत्व बनाया जाए। बीडी संख्यान ने अपने अनुभवों और पेशेवर जीवन में ईमानदारी के महत्व को साझा किया। उन्होंने सभी छात्रों को सर्वोच्च निष्ठा के साथ जीवन व्यतीत करने पर जोर दिया। डॉ कुलवंत राय ने छात्रों के लिए अखंडता और उसके मूल्यों के बारे में बताया। समारोह का समापन करते हुए व्यापार प्रबंधन विभाग के प्रमुख डॉ कृष्ण कुमार रैना ने आयोजन के संचालन के लिए यूको बैंक को उनके सक्रिय सहयोग और वित्तीय सहायता के लिए धन्यवाद दिया। अखंडता के लिए शपथ सहायक प्रबंधक यूको बैंक दुर्गेश ने दिलाई, जबकि सीनियर प्रबंधक यूको बैंक निधि शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
Pinegrove School, Dharampur District Solan celebrated its 28th Annual Day which was an adorable effort at putting together the finest acts that its students had mastered during the academic year. The Chief Guest gracing the occasion in the morning was VC Pharka, the Principal Advisor (RPG) to the Govt. of HP. The glittering function commenced with Western Symphony Orchestra in which the budding musicians attempted at bringing the musical prodigies alive through their rendition of the Ninth Symphony and the New Old Symphony by Beethoven, Boney M’s ‘By the rivers of Babylon’, Fats Domino’s ‘Blueberry Hill’ and Lim Jeong Hee’s ‘Scent of a Flower’. It was followed by the Annual School Report spoken with great pride by six students from classes IV and V. They unveiled all the scholastic and co-curricular activities undertaken during the academic session and highlighted the achievements of the school. The spectators were then transported to the land of melody riding the waves of Raag Yaman. A heartwarming play, ‘The Selfish Giant’ by Oscar Wilde taught that the best feeling of happiness is when you are happy because you have made someone else happy. Western Choir presented the timeless classics such as ‘Make me a channel of your peace’, ‘La isla Bonita’ and Do-Re-Mi. A dance drama depicting the agonizing dilemma faced by Hamlet was the high point of the show which made the audience identify with the complications of human psychology. The function in the evening was graced by Mr. C Paulrasu, the Secretary, TCP and Urban Development, Govt. of HP as the Chief Guest. Live music, dance, gymnastics and martial arts unfolded with a musical show presented by the School children. The show commenced with Ganesh Sthapana while the Jazz Band played out memorable tunes to entertain the audience. A rendition of ‘Mary did you know?’ by the Western Choir held the listeners in trance. The super confident and highly skilled Karate practitioners of the school displayed kicking, striking and defensive blocking with arms and legs as they exhibited Karate skills. The School Pipe Band displayed its prowess and delivered a perfectly harmonised performance. The students also showcased their gymnastics skills in an artistic manner which was quite praiseworthy. Ganesh Visarjan Dance was the show-stealer as the dancers captivated the audience with their striking postures, mesmerizing songs and hypnotic formations.
सोलन शहर में यातायात की बढ़ती समस्या और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन को होटल पैरागॉन से मिनी सचिवालय सोलन तक के मार्ग को एकतरफा (वन-वे) करने के संबंध में प्रस्ताव प्रेषित किया है। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। रोहित राठौर ने कहा कि इस प्रस्ताव के अनुसार प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक होटल पैरागॉन से मिनी सचिवालय तक का मार्ग वन-वे करने के लिए जिला दंडाधिकारी से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बाईपास सोलन तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे प्रस्ताव से वरिष्ठ नागरिक एवं छात्र भी लाभान्वित होंगे। इससे सोलन शहर में यातायात दबाव भी कम होगा।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा का 13वां वार्षिक स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें भारतीय कबडडी टीम के कप्तान पदमश्री अजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल का सालाना समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले मैदान में मास पीटी, योग, जिमनास्टिक्स में विद्यार्थियों ने खूब करतब दिखाए। इस दौरान सौ के करीब छात्रों द्वारा किया गया कराटे का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। कराटे के प्रदर्शन के दौरान आग के गोलों से कूदते छात्रों और उनके ऊपर से गुजरती बाइक को देखकर हर किसी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। शारीरिक बलिष्ठता के प्रदर्शन के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर दीप प्रज्जवलन व गणपति वंदना के साथ शुरू हुआ। उसके बाद विद्यार्थियों ने समूहगान, ऑर्केस्ट्रा, हरियाणवी, राजस्थानी फोक डांस पर खूब धमाल मचाया। हिमाचली नाटी पर विद्यार्थियों द्वारा किए गए नृत्य को उपस्थति जनसमूह ने खूब सराहा। उसके बाद पंजाबी गिद्दा व भांगड़े की धूम रही। स्कूली बच्चों द्वारा कई संदेश से भरपूर एक नाटक का भी मंचन किया गया। स्कूल के हेड ब्वॉय व हेड गर्ल ने स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर व प्रिंसिपल डॉ. संजीव मैनरा ने मुख्यातिथि अजय ठाकुर समेत अन्य मेहमानों को शॉल टोपी के साथ सम्मानित किया। मुख्यातिथि अजय ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए ताकि वह भविष्य में कुछ बन सके। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। अभिभावकों को अपने बच्चों के ऊपर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि वो गलत संगत में नही पड़े। मुख्यातिथि अजय ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ओ सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. संजीव मैनरा,राजेंद्र ठाकुर, प्रेम ठाकुर आदि दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।
जोगिन्द्रा बैंक दाड़लाघाट के सौजन्य से ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में ऋण मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रांच प्रबंधक बीआर कौशल ने की। इसमें विभिन्न प्रकार के ऋण व सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और 10 लोगों को ऋणों के स्वीकृति पत्र भी दिए। इसमें आसपास के गांव से आए महिलाओं पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक बी आर कौशल,सहायक प्रबंधक सचिन पाल, सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रधान, सचिव, सदस्य स्थानीय दुकानदार,ट्रांसपोर्टर व किसानों आदि ने भाग लिया।
वीरवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रमेश चंद ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। एनएसएस स्वयंसेवियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वयंसेवीयों ने अपने अनुभव भी सांझा किए। स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत,एनएसएस गीत,मोनो एक्टिंग नाटक बोध कथा व लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने इस शिविर की साप्ताहिक रिपोर्ट रखी। इस दौरान स्वयंसेवियों को एनएसएस स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि सहित स्वयंसेवियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू ने समस्त विद्यालय परिवार व स्थानीय जनता का धन्यवाद किया,जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने समस्त विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।
जेपी विद्या मंदिर पंचतंत्रा सराईघाटी टाउनशिप बागा द्वारा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अल्ट्रा टेक सीमेंट यूनिट बागा के यूनिट हेड नवनीत चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डीएवी बरमाणा सुनील गंगटा ने की। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से उपस्थित अभिभावकों का खूब मन मोहा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के आरंभ में स्कूली शिक्षकों व छात्रों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उसके पश्चात मुख्य अतिथि को टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत पहाड़ी टोपी व स्मृति चिन्ह देकर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ। स्कूल के नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद बच्चों ने पहाड़ी व फिल्मी गीतों पर खूब डांस किया। कार्यक्रम के बीच स्कूल के प्रधानाचार्य सरलेवॉज ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।प्रधानाचार्य सरलेवॉज ने कहा कि इस स्कूल के बच्चों ने शिक्षा व खेलो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। वर्ष दर वर्ष इस स्कूल में बच्चों की प्रतिभा में निखार आता जा रहा है। उनके संबोधन के बाद फिर से रंगारंग कार्यक्रम का दौर शुरू हो गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस को सभी ने सराहा। इसके बाद हिमांषु, दिवंशी, मुकुल व साथियों द्वारा प्रस्तुत एकांकी महिला सशक्तिकरण को सभी ने बहुत पसंद किया। स्कूली बच्चों ने फिल्मी गीत पर डांस किया। इस डांस के बाद स्कूल के नन्हे बच्चों ने फौजियों के परिधान पहनकर बार्डर फिल्म के गीत संदेशे आते है पर डांस कर सभी की तालियां बटोरी। नर्सरी और केजी के बच्चों का डांस भी दिल को छू गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल के होनहार छात्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने 11वीं कक्षा के पुष्पिका व काव्याब शर्मा कक्षा दसवीं के पलक बाकलीवाल, कुश अग्रवाल, खेलों के अच्छे प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ वर्ग के छात्र आकाश व छात्रा सिमरन व कनिष्ठ वर्ग में छात्र अनिरुद्ध बेस्ट आर्टिस्ट प्रीत चंदेल व नवदीता शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान लेडीज क्लब बागा मुकुल चौहान,एचआर हेड अल्ट्राटेक सीमेंट बागा राजेश जम्वाल, प्रधानाचार्य डीएवी बरमाणा सुनील गंगटा स्कूली बच्चों के अभिभावक व अल्ट्राटेक कम्पनी के बहुत से लोग उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में उप प्रधानाचार्य डॉ. बाबू राम शर्मा ने वर्दी प्रभारी अमर देव शर्मा व हरीश गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय के 253 छात्र-छात्राओं को मुफ्त वर्दियां वितरित की। मुख्यमंत्री वर्दी योजना के अंतर्गत जमा एक एवं जमा दो के 103 छात्रों को एवं अटल स्कूल वर्दी योजना के अंतर्गत छठी से दसवीं के 150 छात्र छात्राओं को वर्दियां वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. बाबूराम ने जानकारी दी कि यह योजना प्रदेश के निर्धन छात्रों के लिए वरदान सिद्ध हुई है और इससे छात्रों में असमानता एवं भेदभाव भी समाप्त हुआ है। अब अभिभावकों को वर्दी खरीदने के लिए परेशानी का सामना नही करना पड़ता है। इस अवसर पर अमरदेव शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, लेख राम ठाकुर, किरण बाला, पूजा शर्मा, रीता शर्मा, हरीश गुप्ता, योगेश गुप्ता, सरिता गुप्ता, दीप कुमार, मीनाक्षी, हेमंत गुप्ता, पंकज, मीरा, पूजा जोशी, रजनीश एवं कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल सहित सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग जिला सोलन की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता लीग के जिला प्रधान एमएल शर्मा ने की। इस बैठक में कुनिहार, दिग्गल, अर्की, भराड़ीघाट कि सब यूनिटों ने भाग लिया। दाड़लाघाट-भराड़ीघाट लीग के प्रधान हीरालाल ने बाहर से आए सभी यूनिट कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी सब यूनिट द्वारा शुरू किए जा रहे दो जनहित कार्यक्रम है। इनके अंतर्गत क्षेत्र से युद्ध के दौरान दिव्यांग हुए सभी पूर्व सैनिकों व अन्य जरूरतमंद सैनिकों के आश्रितों हेतु नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की जा रही है, इसके अंतर्गत रोगी आश्रितों को हॉस्पिटल तक ले जाने और लाने हेतु यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त पूर्व सैनिकों के दिव्यांग व जरूरतमंद रोगी आश्रितों को यदि रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो वह भी इस यूनिट द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।हीरालाल ने यह भी कहा कि हम जिस मर्जी रैंक से पेंशन आए हों यहां हम सभी समान हैं हम एक दूसरे को उचित सम्मान दें। बैठक में कुनिहार सबयूनिट के प्रधान रणधीर सिंह, दिगल सब यूनिट के प्रधान भगतराम, अर्की सब यूनिट प्रधान पदम देव, जिला चीफ एडवाइजर रतीराम, पूर्व प्रधान बीआर भाटिया, जिला सचिव अजीत सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की समस्याएं सांझा की और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। पूर्व सैनिक एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक चमनलाल अंगिरस ने भी पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।सभी ने अर्की में मोबाइल कंटीन खोलने हेतु भी सुझाव दिए। अंत में जिला प्रधान एमएल शर्मा ने दाड़लाघाट भराड़ीघाट सब यूनिट के प्रधान हीरालाल द्वारा किए जा रहे जनहित कार्य के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा यदि हमारे आपस में मतभेद उभरते हो तो उन्हें आपस में मिल बैठकर ही दूर करें।जिला प्रधान ने कहा यदि किसी सब यूनिट में लीग के चुनाव हो तो जिला से पर्यवेक्षक अवश्य बुलाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में एनएसएस वार्षिक शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्याअतिथि के रूप में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के प्रधानाचार्य भूपेंदर ठाकुर ने शिरकित की। उनके साथ महेंदर राठौर डीपीइ राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार वशिष्ट अतिथि रूप में मौजूद रहे। मंच का संचालन करते हुए मीरा देवी ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। इस सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह पर सर्वप्रथम एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा स्वागत गीत, एनएसएस गान और परेड प्रस्तुत की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने मुख्यातिथि और विशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर समान्नित किया और इस समापन समारोह के अवसर पर आने के लिए उनका धन्यवाद किया। जानकारी देते हुए एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और पुर्शोतम लाल ने बताया की इस शिविर में 34 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया की शिविर में एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा गोद लिए गावं हाटकोट, कुनिहार मंदिर तालाब, बस स्टैंड, पुलिस चौकी, स्लम एरिया, राजदरबार मंदिर परिसर, तथा स्कूल के आसपास की सफाई की। स्वयंसेवकों ने नाटकों व् रैलियों के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों, नशीले पदार्थों का सेवन ना करना, स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक किया। एनएसएस वार्षिक सात दिवसीय शिविर के दौरान दोनों प्रभारी व अन्य अध्यापक वर्ग रात दिन इन स्वयंसेवकों के साथ मौजूद रहे। इस शिविर में प्रत्येक दिन स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ की गई। एनएसएस स्वयंसेविका उर्वशी शर्मा ने रिपोर्ट के माध्यम से एनएसएस शिविर में की गई गतिविधियों के बारे में बताया। शिविर के समापन समारोह में मुख्यतिथि और विशिष्ठ अतिथि ने सभी स्वयसेवकों अदिति, अंतरा सिंह, आयुषी पंवर, चक्षिता, दीप्ती, दिव्यांशी चौधरी, दिव्यांशी कँवर, ईशा, इशिका, ज्योति, कृतिका शर्मा, कोमल, माधुरी, प्रिया, श्रुति, तन्वी, उर्वशी, अच्युतम,अंशुल कँवर,दीपांशु ठाकुर, ध्रुव, हितेन जोशी, कुनाल, मनीष कुमार,पुनीत, सुदर्शन, सुजय पूरी, उज्जवल, दत्ता, विनायक, विवेक, यूगल, विवेक ठाकुर को मैडल देकर एवं बेस्ट छात्रा स्वयंसेविका में शिवानी सोनी व छात्र स्वयंसेवक में कृष्णकांत को और साथ में एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और पुरषोतम गुलेरिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि महेंद्र राठौर, प्रधानाचार्य पदम् नाभम, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर ठाकुर, उप प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याधिपिका सुषमा शर्मा, व विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा भी बच्चे भी मौजूद रहे। अंत में एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा एनएसएस शिविर विदाई गीत भी प्रस्तुत किया गया।
विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुनिहार को 2017 -18 में पंचायत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूरे प्रदेश से राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बुधवार को नई दिल्ली के पूसा में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के सुब्रमण्यम हॉल में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कुनिहार पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को पंचायत प्रधान अरुणा ठाकुर ने प्राप्त किया। प्रत्येक राज्य में प्रथम आई पंचायत को स्मारक चिन्ह व 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।देश के 25 राज्यो की लगभग 36हजार पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किए हुए थे। प्रत्येक राज्य की सर्व श्रेष्ठ कार्य करने वाली एक पंचायत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुनिहार को यह पुरस्कार मिला है।इससे कुनिहार क्षेत्र सहित पूरे जिला सोलन में खुसी की लहर है। पंचायत प्रधान अरुणा ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय अर्की विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह, वर्तमान मुख्य मन्त्री जयराम ठाकुर सहित पंचायती राज विभाग के सभी अधिकारियों व पंचायत कुनिहार के सभी सदस्यों को दिया है।
द एसवीएन स्कूल वडोर घाटी कुनिहार मे दीपावली त्यौहार को लेकर स्कूली वच्चो द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय चेयरमैन टी. सी. गर्ग ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। बच्चों ने वॉल डेकोरेशन, दीया डेकोरेशन, रंगोली, दिवाली कार्ड, गणेश व लक्ष्मी पेंटिंग आदि जैसे विभिन्न कलाकृतियों द्वारा अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी बच्चों को व स्कूल अध्यापकों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में आपसी प्रेम बढ़ता है व हमारे तीज त्योहारों का भी पता लगता है, कि हमें उन्हें कैसे मनाना चाहिए। वहीं इस मौके पर स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग स्कूल प्रधानाचार्य सुकन्या गुहा व विद्यालय स्टाफ सहित स्कूली बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि भारत को अपनी विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है और हम सभी यह नैतिक कर्तव्य है कि युवा पीढ़ी को संस्कृति, लोक परंपराओं और नैतिक मूल्यों का ज्ञान प्रदान किया जाए। डॉ. सैजल गत देर सांय सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में स्माइलेक्स ग्रुप द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि अपनी संस्कृति का ज्ञान न केवल ज़रूरी है अपितु इसके माध्यम से व्यक्ति मानसिक एवं नैतिक रूप से सबल भी बनता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कृति का प्रथम ज्ञान अपने घर से प्राप्त होता है। इस दिशा में अभिभावकों को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति से विमुख युवा पीढ़ी देश के पतन का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को जाने और सभी तक भारत की अनेकता में एकता की विविध संस्कृति की जानकारी पहुंचाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध हमारी युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रही है। उनके इस झुकाव को अपनी संस्कृति की जानकारी प्रदान कर ही रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम अब भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को अपना रहा है और हमें अपने युवाओं को भारतीय संस्कृति के मज़बूत पक्ष से अवगत करवाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति पूर्ण रूप से वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित है। युवाओं को संस्कृति के तार्किक और वैज्ञानिक पक्ष से रूबरू करवाना हमारा उत्तरदायित्व है। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि युवाओं को नशे से दूर रखने में एकजुट होकर कार्य करें। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी तथा पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने इस अवसर पर अपने विचार रखें। स्माइलेक्स ग्रुप के अध्यक्ष मुकुल बिहारी गोयल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर सार्थक रंगमंच चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा विनीत शर्मा के निर्देशन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक को सभी द्वारा सराहा गया। डॉ. राजीव सैजल की धर्मपत्नी रेनु सैजल, हिमाचल गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा के प्रदेश सचिव डॉ. श्रीकांत शर्मा व कैप्टर डीआर चंदेल, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मेला राम चंदेल, दून भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय खुराना एवं अन्य सदस्य, मुक्ता गोयल, विभोर गोयल, बाल मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि युवाओं के संपूर्ण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा पद्धति तथा नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की जानकारी का समन्वय आवश्यक है। वीरेंद्र कंवर आज सोलन जिला के धर्मपुर स्थित पाईनग्रूव विद्यालय के 28वें वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि समाज तभी समावेशी विकास के पथ पर अग्रसर हो सकता है यदि युवा न केवल आधुनिक ज्ञान में पारंगत हों अपितु अपनी संस्कृति, मूल्यों एवं संस्कारों से भलीभांति परिचित हों। उन्होंने कहा कि आज का समय प्रतियोगिता का समय है। विश्व एवं राष्ट्र तथा प्रदेश स्तर पर वैश्वीकरण के इस समय में वही युवा सफल हो सकते हैं जो शिक्षा के साथ-साथ अपने राष्ट्र के हित को सर्वोपरि रखें। इसके लिए युवाओं का संस्कारित होना आवश्यक है। उन्होंने अध्यापक वर्ग का आह्वान किया कि वे छात्रों को विषयों की समग्र जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों का ज्ञान भी दे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि युवाओं को सदैव अपनी जड़ों से जुड़े रहना होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशति मना रहा है। युवाओं को इस विशिष्ट अवसर पर अपने परिवेश, प्रदेश तथा राष्ट्र को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश के उन प्रथम राज्यों में से एक है जहां सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विद्यालय स्तर पर युवाओं में व्यावसायिक दृष्टिकोण सृजित करने पर बल दिया जा रहा है। विभिन्न राजकीय विद्यालयों को स्मार्ट क्लास तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र पर इस वर्ष 7598 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि अपने लक्ष्य को अर्जुन की भांति प्राप्त करने के लिए सत्त प्रयत्नशील रहें। उन्होंने युवाओं से नशे से सदैव दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पाईनग्रूव विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आशा जताई कि विद्यालय भविष्य में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगा। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में भारत की प्राचीन गुरूकुल पद्धति को आधुनिक रूप में अपनाया जा रहा है। उन्होंने आशा जताई कि विद्यालय युवाओं को देश का उत्तरदायी नागरिक बनाने की दिशा में सदैव कार्यरत रहेगा। वीरेंद्र कंवर ने इससे पूर्व विद्यालय में छात्रों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के हैडमास्टर कैप्टन एजे सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री की धर्मपत्नी मीना कंवर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, पुलिस उपाधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजेंद्र गौतम, अन्य गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय के प्राध्यापक, छात्र तथा अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे।
Virender Kanwar, Rural Development & Panchayati Raj Minister, Govt. of HP presided over the ongoing Annual Day celebrations of Pinegrove School, Dharampur District Solan as the Chief Guest on the second day. The School Colours were trooped by NCC Cadets in perfect unison at an impressive Parade and the Chief Guest inspected the cadets and took the salute. Looking dapper in their uniforms, the students marched suavely and smartly. The platoon graced the field, the rhythm of their feet steady and strong. The School Pipe and Brass Bands struck all the right chords as it provided perfect beats for the marching feet. Thereafter the gymnasts took over to showcase their dexterous acrobatic movements before the audience. Enriching Art, Work experience and photography exhibitions were open for parents and guests. The most riveting performance of the day was the young dancers grooving to the lilting melodies from Uzbekistan. Addressing the gathering the Chief Guest, Virender Kanwar appreciated the untiring efforts put in by the School management to raise the standard of the school to this level and commended the school on providing such facilities to the students. He was all praises for the performance put in by the children for the Annual Function.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा गत दिवस यहां सोलन जिला में क्षय रोग के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने की। डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूक्ष्म योजना कार्यान्वित की जाएगी। जिला में इस योजना को 16 से 30 नवंबर, 2019 तक कार्यान्वित किया जाएगा। इस सूक्ष्म योजना के कार्यान्वयन में खंड चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य शिक्षक एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर क्षय रोग के सक्रिय मामलों की पहचान की जाएगी तथा संभावित रोगियों के परीक्षण के लिए नमूने एकत्रित किए जाएंगे। कार्यशाला में डॉ. अनीता महाजन ने क्षय रोग के सक्रिय मामलों को पता लगाने के लिए निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि जिला को क्षय रोग मुक्त करने के लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य शिक्षकों एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य योजना तैया करेंगे। इस कार्य योजना के तहत स्वास्थ्य शिक्षक एवं आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को क्षय रोग के विषय में जागरूक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जागरूकता से क्षय रोगियों की शीघ्र पहचान एवं उन्हें त्वरित दवा उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। कार्यशाला में विभिन्न चिकित्सा खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158-आर के प्रावधानों के अनुसार 17 नवंबर, 2019 को पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के दृष्टिगत मतदान के लिए निर्धारित समय की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से जिला सोलन में मदिरा आदि की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों के अनुसार मतदान वाले क्षेत्रों में उक्त अवधि को ड्राई डे घोषित किया गया है। मतगणना एवं परिणाम दिवस पर भी ड्राई डे रहेगा। आदेशों के अनुसार इस अवधि में मतदान वाले क्षेत्रों में किसी होटल, रेस्तरां, दुकान, सार्वजनिक स्थल इत्यादि में किसी भी प्रकार की मदिरा एवं अन्य मादक द्रव्यों की बिक्री एवं वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तुरंत प्रभाव से जिला सोलन के उन स्थानों में शस्त्र साथ रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जहां पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक जारी रहेंगे। शस्त्र तथा गोला-बारूद साथ लेकर चलने पर विधि अनुसार उचित कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश सेना, अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस, गृह रक्षा तथा केंद्रीय पुलिस बल पर लागू नहीं होंगे।
27 अक्तूबर, 2019 को दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने नगर परिषद सोलन की परिधि में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित कर दिए है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी किए गए है। इन आदेशों के अनुसार 26 तथा 27 अक्तूबर, 2019 को नगर परिषद सोलन की परिधि में चिन्हित स्थानों पर ही पटाखों की खुदरा बिक्री की जा सकेगी। जिला दंडाधिकारी ने पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए ठोडो मैदान सोलन, बाईपास सोलन पर सब्जी मंडी के सामने जहां अस्थाई फल मार्केट स्थापित की गई थी, नगर नियोजन कार्यालय सोलन के सामने खाली स्थान, चंबाघाट में वर्षा शालिका के समीप तथा सोलन ब्रूरी में वर्षा शालिका के सामने स्थान चिन्हित किए गए हैं। यह स्थान नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी द्वारा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन का अधिकार केवल लाईसेंस धारक को ही प्राप्त होगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि इन अस्थाई चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटाखों की खुदरा अथवा थोक बिक्री नहीं की जा सकेगी। जिला दंडाधिकारी ने आदेश दिए है कि नगर परिषद सोलन की परिधि में 29 अक्तूबर, 2019 तक लोअर बाजार सोलन, चौक बाजार सोलन, अप्पर बाजार सोलन, लक्कड़ बाजार सोलन, गंज बाजार सोलन, मालरोड सोलन तथा पुराना बस अड्डा सोलन में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन पर पूर्ण रोक रहेगी। रॉकेट इत्यादि पटाखों की बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाजार, सरकारी कार्यालयों, धरोहर भवनों एवं आवासों के समीप पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए है। इस संबंध में जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए है। सभी उपमंडलों में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन के लिए स्थान चिन्हित किए गए है।
परवाणू के लायंस क्लब कालका परवाणू द्वारा राजकीय प्राथमिक स्कूल कुर्ला में स्कूली बच्चों को बैग व शूज बांटे गए। इस अवसर पर सभी क्लब सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर कालका परवाणू लायंस क्लब के सदस्य वाह उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रधान शमिंदर गर्ग तरुण, गर्ग सचिन गोयल, पवन शर्मा, नरेश कुमार, जोली सभी ने इस अवसर पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाया।
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला सोलन की एथेलेटिक्स टीम के छात्र एवं छात्रा खिलाड़ी जम कर पसीना बहा रहे है। इस शिविर के इंचार्ज नन्द लाल ने बताया कि यह एथेलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर कुनिहार बॉयज स्कूल में 20 अक्टूबर से आरम्भ हुआ है व 29 अक्टूबर तक चलेगा। इस शिविर में जिला सोलन की टीम के 22 छात्र एवं छात्रा खिलाड़ी कुशल प्रशिक्षको की देखरेख में अपनी खेल कौशलता को निखार रहे है। ये सभी खिलाड़ी 31 अक्टूबर से हमीरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर जिला सोलन का नाम रोशन करेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में अमर नाथ, अरुण भारद्वाज, महेंद्र, पूजा, तारा व गणेश दत्त आदि प्रशिक्षक खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।
ग्लोबल कॉम्पिटिशन ऑफ इंडियन आर्ट्स एवं कल्चर के सौजन्य से 'नृत्य एवं संगीत' उत्सव का आयोजन 21 अक्टूबर को थाईलैंड के 'rangsit university' में किया गया। इसमें सोलन की आंचल वर्मा व शिमला की कुसुम की नृत्य संस्था के शिष्य का चयन किया गया। जूनियर वर्ग ने कत्थक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग ने कत्थक में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उत्सव में 210 भारतीय कलाकारों ने भाग लिया। कुसुम शर्मा और आंचल वर्मा को पदम भूषण डॉ. सरोजा ने ' पदमनी बुद्धा प्रिया ' टाइटल से सम्मानित किया।


















































