कुनिहार : जिला सोलन के जिला परिषद वार्ड नं -4 कुनिहार के उप चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कुनिहार वार्ड में सोलन की पांच पंचायते, कंडाघाट की सातव अर्की क्षेत्र की तीन पंचायतों में चुनाव होना है। 95 वार्डो में करीब 30 हजार वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। एसडीएम अर्की विवेक शुक्ला की अगुवाई में शुक्रवार को प्राचीन शिव तांडव गुफा परिसर में चुनावी रिहर्सल हुई। अर्की उपमंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। शुक्ला ने बताया कि 15 नवम्बर को सभी चुनावी पार्टियों को अपने अपने चुनावी बूथ के लिए रवाना कर दिया जाएगा। 16 नवम्बर को सभी पार्टियां अपने बूथ तैयार कर लेंगे व 17 नवम्बर को जिला परिषद के चुनाव सम्पन्न करवाये जाएंगे।
प्रदेश कोली समाज का राज्य स्तरीय त्रिवार्षिक सम्मेलन जिला सोलन के कुनिहार में राजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। कुनिहार में हुई कोली समाज की समीक्षा बैठक में कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 व 17 नवम्बर को यह सम्मेलन होगा। सम्मेलन के प्रबन्ध के लिए कमेटियां गठित की गई है। इन्होनें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। बैठक में उत्तम सिंह कश्यप महासचिव प्रदेश कोली समाज ने कहा कि 16 नवम्बर को डेलिगेशन जनरल हाउस होगा। इसमें प्रदेश की नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। 17 नवम्बर को इस राज्य स्तरीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात मन्त्री मण्डल के कैबिनेट मन्त्री कंवर जी भाई बावलिया होंगे। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सोलन निर्वाचन क्षेत्र के विधायक व पूर्व मन्त्री डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल के सोलन जिला के प्रवास में संशोधन किया गया है। डॉ. सैजल संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 09 नवंबर से 14 नवम्बर, 2019 तक सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 09 नवंबर, 2019 को दिन में 2.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के चामत भड़ेच गांव में ब्रिजेश्वर देव दयारश मेला समारोह में भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 10 नवंबर, 2019 को अब दिन में 2.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरावरी गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे। डॉ. सैजल 12 नवंबर, 2019 को दिन में 1.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के गड़खल में गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा में विशेष कीर्तन दीवान में भाग लेंगे। सहकारिता मंत्री 13 नवंबर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के चामियां में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. सैजल 14 नवंबर, 2019 को सांय 3.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के कोटबेजा में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे।
सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान एवं सदस्यों के लिए 17 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए गत दिवस नाम वापिस लेने के दिन 06 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए। अब कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद वार्ड संख्या-4 कुनिहार के लिए एक उम्मीदवार ने नाम वापिस लिया है। यहां कुल 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत नंड के वार्ड संख्या-6 नंड-2 में सदस्य पद के लिए 4 में से 3 उम्मीदवारों तथा इसी विकास खंड की ग्राम पंचायत खिलियां में उप प्रधान पद के लिए 3 में से 2 उम्मीदवारों ने नाम वापिस लिया। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड सख्ंया-2 बसंतपुर तथा वार्ड संख्या-3 हरथू के लिए कोई नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड संख्या-7 डूमेहर-2, विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत सपरून के वार्ड संख्या-5 सपरून-3, ग्राम पंचायत शामती के वार्ड संख्या-3 कावगड़ी-3, ग्राम पंचायत धरोट के वार्ड संख्या-3 गरा, ग्राम पंचायत कोरों के वार्ड संख्या-2 कारों, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत दाड़वा के वार्ड संख्या-1 शन, विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत लूनस के वार्ड संख्या-5 लूनस-2, ग्राम पंचायत करसौली के वार्ड संख्या-3 करसौली-2, ग्राम पंचायत रामशहर के वार्ड संख्या-2 घौनी तथा वार्ड संख्या-7 रामशहर-2, ग्राम पंचायत भटोलीकलां के वार्ड संख्या-1 भटोलीकलां-1 और विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुनिहार के वार्ड संख्या-2 उच्चागांव एवं ग्राम पंचायत डूमेहर के वार्ड संख्या-4 से एक-एक नामांकन ही प्रस्तुत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद वार्ड संख्या-4 कुनिहार में 02 तथा विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर में उपप्रधान पद के लिए 04 उम्मीदवार मैदान में है। जिला परिषद वार्ड संख्या-4 कुनिहार के लिए अंजू पत्नी मोहन लाल, निवासी गांव पवाबो, डाकघर सायरी, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन को टेलीविजन तथा कंचन माला, पत्नी दलीप, निवासी गांव आइथी, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन को गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत बसंतपुर में उपप्रधान पद के चुनाव के लिए कृष्ण चंद को लैटर बॉक्स, परमानंद को मेज़, बलबीर सिंह को सिलाई मशीन तथा रोशन लाल को ‘आम’ चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
दाड़लाघाट क्षेत्र में शुक्रवार को रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक हुई, इसकी अध्यक्षता ट्रैफिक इंचार्ज दाड़ला कमला वर्मा ने की। बैठक में ट्रैफिक इंचार्ज कमला वर्मा ने कहा कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करने पर कार्रवाई की जाएगी और चालान किया जाएगा। इस दौरान टैक्सी यूनियन व छोटे मालवाहक यूनियन के सदस्यों को भी अपने वाहन चिन्हित स्थल पर खड़े करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। इसमें सदस्यों ने नो पार्किंग जोन व सड़क पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने की समस्या के बारे में भी ट्रैफिक इंचार्ज कमला वर्मा को अवगत कराया। वहीं अम्बुजा चौक को जाने वाले रोड में स्पीडब्रेकर लगाने बारे भी एक प्रस्ताव एसीएफ अम्बुजा को लिखा गया। वही बैठक में टेक्सी यूनियन व छोटे मालवाहक के सदस्यों से जीपीएस व बैक हॉर्न लगाने का भी आग्रह किया, इससे चोरी की घटनाएं कम हो सके। इस दौरान हेड कांस्टेबल मेहर चंद ने दाड़लाघाट टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा सड़क पर सावधानी बारे बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं तथा वाहनों में स्टीरियो व तेज ध्वनि का प्रयोग न करें। और बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। इस अवसर पर बैठक में ट्रैफिक इंचार्ज कमला वर्मा, हेड कांस्टेबल मेहर चंद, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान वीरेंद्र शर्मा, समाजसेवक अनिल गुप्ता, हंसराज राजपूत, अरुण गौतम, जयदेव, धर्मपाल, संजीव कुमार, पदम् देव, लाल चंद, प्रकाश, मेहरचंद, पवन शर्मा, टेक्सी यूनियन, छोटे मालवाहक के सभी सदस्य व स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।
दी कशलोग बहुउद्देश्यीय सहकारी सभा चंडी (अर्की) में 8 माह के उपरांत भाजपा ने अपना कब्जा करके भगवा लहरा दिया है। सभा का चुनाव 11 जनवरी को संपन्न हुए, परंतु पूर्व कार्यकारिणी 8 महीने में ही अपना अविश्वास खो बैठी और 6 नवंबर को खंड निरीक्षक सहकारी के मध्य नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, इसमें 7 सदस्यों ने भाग लिया और प्रधान पद के लिए सुरेश कुमार ठाकुर, उपप्रधान पद पर पुरुषोत्तम ठाकुर, कोषाध्यक्ष तेजराम वर्मा को नव नियुक्त किया गया तथा जगदीश ठाकुर भी कार्यकारिणी में शामिल हुए। इन आठ महीने के उपरांत भाजपा ने अपना भगवा लहराया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 09 नवंबर, 2019 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल 09 नवंबर को सांय 4.00 बजे मुरारी मार्केट सोलन में उत्तराखंड भ्राती मंडल सोलन के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 09 तथा 10 नवम्बर, 2019 कोे सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. सैजल 09 नवंबर, 2019 को दिन में 2.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के चामत भड़ेच गांव में ब्रिजेश्वर देव दयारश मेला समारोह में भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 10 नवंबर, 2019 को प्रातः 11.30 बजे सब्जी मंडी सोलन में प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लेंगे। डाॅ. सैजल तदोपरांत दिन में 2.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरावरी गांव में वाॅलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे।
(Invitational Cricket Tourney) Pinegrove boys outplayed the lads from the Lawrence School, Sanawar in the opening match of the 1st Invitational Under-13 Cricket Tournament being played at Pinegrove School, Dharampur, District Solan. Six teams of elite residential schools from across the country are competing for the coveted title. The tournament is being played on the basis of league-cum-knockout in T-20 format. The opening ceremony of the tournament was graced by Major General TPS Waraich (VSM), the Director, YPS, Mohali. In the opening match, the host's team won the toss and elected to bat. They put up 158 runs on board for the loss of 2 wickets. Chasing the target the Lawrence School boys were all out at 90. Harshit of Pinegrove was declared ‘Player of the Match’. In another match played between Mayo College, Ajmer and APS, Dagshai, APS won the toss and elected to bat first. They made 72 runs at the loss of 5 wickets in the allotted overs. Mayo reached the target in just 6.3 overs at a loss of 2 wickets. Aahaan Aggarwal of Mayo won ‘Player of the Match’. In back to back matches played between Welham Boys and Pinegrove School, Welham boys put up 67 runs at the loss of 5 wickets. The host team the target in just 6.3 overs losing 2 wickets. Yerik Gauri of Pinegrove walked away with ‘Player of the Match’ award. In the last match of the day played between Mayo College and PPS Nabha, Mayo won the toss and chose to bat. They put up 60 runs at the loss of 2 wickets. PPS, Nabha achieved the target in 8.3 overs at the loss of 2 wickets. Mantaj Singh of the winning side got ‘Player of the Match’ award.
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के सुबाथू के सैनिक राहुल पुन कीे शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 27 वर्षीय राहुल पुन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीस राईफल्स में तैनात थे और सीमा पर गश्त के दौरान वे बुधवार सांय शहीद हो गए। डॉ. सैजल ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय रणबांकुरों ने सदैव देश के सम्मान के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए है। उन्होंने कहा कि वीर राहुल पुन का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सहकारिता मंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव होने वाले उप चुनाव के लिए कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी के दिन आज गीतांजलि पत्नी अमित कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन वापिस लिया। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला के लिए अब अनुराधा, पत्नी बलदेव, निवासी वार्ड संख्या-8, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, पूजा, पत्नी राजेश कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, प्रभात किरण, पत्नी रजनीश मेहता, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, मोनिका रतन, पत्नी अजय रतन, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि कि अनुराधा को कुर्सी, पूजा को ताला और चाबी, प्रभात किरण को सिलाई मशीन तथा मोनिका रतन को वायुयान चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के लिए कुल दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी के दिन वीरवार को रेखा, निवासी गांव कथोग, डाकघर सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने अपना नामांकन वापिस लिया। उन्होंने कहा कि अब किरण, निवासी मकान संख्या 86/2, वार्ड संख्या-4, ब्लॉक नंबर-7, बावरा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश तथा स्वाति, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड ब्रूरी, सोलन, वार्ड संख्या-4, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि किरण को कुर्सी तथा स्वाति को ताला और चाबी चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार खराब मौसम के दृष्टिगत 08 नवंबर, 2019 को सोलन शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित करने के प्रस्तावित कार्य को स्थगित कर दिया है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी।
कुनिहार : पेंशनर्ज एसोसिएशन कुनिहार की बैठक अध्यक्ष गोपाल सिंह पंवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की गई कि 65,70 व 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी मूल वेतन में कई जाए। 25 जनवरी 2019 पूर्ण राजयत्व दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित अटल आदर्श विद्यालय कुनिहार व कुनिहार में थाना खोलने के आदेश जल्द जारी किए जाए। कुनिहार में कोषागार स्थापित किया जाए। कुनिहार सिविल हॉस्पिटल में जल्द 108 की सुविधा दी जाए। एसबीआई की कुनिहार शाखा को मुख्य बाजार से बाहर मुख्य मार्ग पर स्थापित किया जाए, जंहा पार्किंग सहित उपभोगताओं को बैठने की उचित जगह मिल सके। इस बैठक में अध्यक्ष गोपाल पंवर, चेत राम भारद्वाज, ज्ञान जोशी, विनोद जोशी, ज्ञान चन्द ठाकुर, राजेन्द्र कंवर, जगदीश चन्द, भागमल तनवर, कृष्ण दास वर्मा, कृष्ण लाल तनवर, प्रेम लाल, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में फायर सेफ्टी पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन अर्की फायर सेफ्टी अधिकारी भूपेंद्र ठाकुर तथा उनकी टीम द्वारा करवाया गया। इस मॉक ड्रिल में भूपेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों से पहले आग लगने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की और फिर बताया कि हमें आग लगने के समय सावधानी से काम लेना चाहिए और यदि आग शार्ट सर्किट के माध्यम से लगे तो उसमें पानी का उपयोग ना करें। अग्निशमन की टीम ने विद्यार्थियों को आग से बचने के तरीके बताते हुए कहा कि यदि एलपीजी का सिलेंडर आग पकड़ ले तो हमें उस पर कैसे काबू पाना है, उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से यह सब समझाया। अंत में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने अग्निशमन अधिकारी तथा उनकी टीम का धन्यवाद करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बुद्धि तथा विवेक से काम लेते हुए किसी भी आपातकालीन स्थिति पर काबू पाया जा सकता है। आग लगने की स्थिति में धैर्य रखना चाहिए और अपने आप को बचाते हुए अन्य लोगों की सुरक्षा के कार्य के लिए तत्पर रहना चाहिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा में विद्यालय की भारत स्काउट एंड गाइड इकाई द्वारा भारत स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी परमार द्वारा की गई। स्काउट दल के नेता हंसराज तथा गाइड दल की नेता नेहा की अगुवाई में स्काउट और गाइड ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। स्काउट मास्टर देवराज ने भारत स्काउट एंड गाइड के इतिहास और सिद्धांतों से छात्रों को अवगत कराया तथा गाइड कैप्टन निशा कुमारी ने स्काउट एंड गाइड के कैंप के महत्व की जानकारी प्रस्तुत की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी परमार ने छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट एंड गाइड जैसी इकाइयों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वयं का भी सर्वांगीण विकास करने की प्रेरणा भाषण द्वारा प्रदान की। इस मौके पर सुरेंद्र प्रकाश,रविकांत,मीना कुमारी सहित स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा राजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस की कथा में कथा व्यास साध्वी भद्रा भारती ने रुक्मणी विवाह के प्रसंग का उल्लेख किया। इस प्रसंग में उन्होंने रुकमणी रूपी जीवात्मा का अपने प्रभु के प्रति तड़प को दर्शाया साथ ही यह भी प्रकट किया कि कैसे इस आत्मा की पुकार पर वह परमात्मा प्रभु उसे समस्त बंधनों से स्वतंत्र कर अपने कभी ना टूटने वाले प्रणय सूत्र में बांध लेते है। रुक्मणी विवाह के अवसर पर सुंदर झांकी बनाई गई। बधाई के सुंदर गीत गाए गए। सभी भक्तों ने नाच गाकर रुक्मणी विवाह को मनाया। साध्वी ने कहा कि राजा परीक्षित की मुक्ति केवल हरि चर्चा व कृष्ण लीलाओं को श्रवण करने मात्र से नहीं हुई अपितु पूर्ण गुरु सुखदेव महाराज के द्वारा प्रभु के तत्व रूप को अपने अंदर जान लेने पर हुई थी। साध्वी ने कहा कि सभी संशयो का नाश गुरु द्वारा दिव्य नेत्र प्राप्त होने पर ही होता है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन का मोह नष्ट करते हुए भी यही कहा था कि मैं तुझे दिव्य चक्षु प्रदान करता हूं। दिव्य चक्षु से परमात्मा के वास्तविक स्वरूप का दर्शन होता है। कथा का प्रारंभ विधिवत पूजन से हुआ इसमें राकेश के परिवार ने हिस्सा लिया। कथा में विशेष रूप से राहुल जी (सह जिला कार्यवाह विहिप, अर्की), राधा रमण(प्रधान हाटकोट मन्दिर), विनोद भारद्वाज(उपप्रधान हाटकोट मन्दिर), माता पुष्पा देवी, अक्षरेश शर्मा, रणजीत ठाकुर, जय प्रकाश शर्मा आदि ने प्रभु के दरबार मे हाजरी लगाई। सभी भगतों के लिए भण्डारे की व्यवस्था भी की गई।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने स्काउट एंड गाईड का स्थापना दिवस अपने स्कूल के प्रांगण में बड़ी धूम धाम से मनाया। गाइड्स प्रभारी किरण लेखा जोशी ने बताया की यह दिवस हर साल 7 नवम्बर को को मनाया जाता है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने शिरकत की। मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण करने के उपरान्त सभी ने मिल कर झंडा गीत, स्काउट्स एंड गाइड्स की प्रार्थना गई। उसके उपरांत स्काउट्स द्वारा कलर पार्टी, मार्च पास्ट, स्वागत गीत, कब बुलबुल गान व अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिन की मुख्य अतिथि ने बहुत सराहना की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में बच्चो को स्काउटस एंड गाइडस के झंडा दिवस, इतिहास से अवगत कराया और जीवन में सही राह पर चलने और अनुसाशन में रहने की सीख दी। गाइड्स कप्तान किरण लेखा जोशी व् रजनी सूद ने मुख्याधापिका सुषमा शर्मा को स्काउट्स एंड गाइड्स का स्कार्फ और भेंट देकर समान्नित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने स्काउट्स व गाइड्स के प्रभारी, अध्यापक वर्ग और सभी बच्चों को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर स्काउटस एंड गाइड्स को को मिठाई बांटी गई व हैड आफिस से आए हुए झंडे लगाए गए। उप प्रधानाचार्य व गाइड्स प्रभारी किरण लेखा जोशी जी ने मुख्य अतिथि व् स्काउटस एंड गाइड्स का धन्यवाद किया। साथ ही उन्हें हमेशा शिष्टाचार में रहने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापक वर्ग और स्काउट्स व गाइड्स की पूरी यूनिट मौजूद थी।
वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुनिहार में जमा एक व जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति व अध्यापकों की एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर व एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि घर पर बच्चों की पढ़ाई को गम्भीरता से लेकर इन्हें समय दें व प्रतिदिन इनकी रिपोर्ट की जांच करें। बैठक में अभिभावकों ने भी अपने सुझाव व विचार रखे जिनकी सभी ने सराहना की। सभी अभिभावकों ने अध्यापकों से अपने अपने बच्चों की प्रत्येक विषय की शैक्षणिक रिपोर्ट बारे जानकारी ली तथा जो विद्यार्थी जिस विषय मे कमजोर चल रहे है उनके बारे विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर ने सभी अभिभावकों व एस एम सी सदस्यों का बैठक में आने व अपने बहुमुल्य सुझाव देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर एस एम सी अध्यक्ष रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष बीना देवी, सलाहकार अक्षरेस शर्मा, गोपाल चन्द, अनिल सोनी, पदमा देवी, रीना, सावित्री व सैंकडो अभिभावक उपस्थित रहे।
पट्टाबरौरी की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान पंचायत प्रधान प्रोमिला कौशल का सौम्य व्यवहार ग्रामीणों सहित दूर दराज से आए लोगों को आर्कषित करता रहा। सांस्कृतिक संध्या के दौरान भीड़ के कारण जब ग्रामीण महिलाओं को कुर्सी नहीं मिली तो महिलाओं को मजबूरन मंच के आगे जमीन पर बैठकर ही कार्यक्रम देखना पड़ा। शायद यह बात पंचायत प्रधान पट्टाबरौरी के जमीर को छू गई,प्रधान प्रोमिला कौशल ने भी ग्रामीण महिलाओं के साथ जमीन पर आसन लगाकर पूरा कार्यक्रम देखा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की पंचायत प्रधान शुरू से ही जमीनी स्तर पर जनता के साथ जुड़कर पट्टाबरौरी के विकास कार्यो में अपना योगदान देती आई है।
हिप्र पुलिस पेंशनर्ज वैल्फेयर एसोसिएशन कुनिहार द्वारा दिल्ली के पुलिस कर्मचारियों पर वकीलों द्वारा की गई मारपीट की कड़ी आलोचना की गई। एसोसिएशन के प्रधान धनीराम तनवर,सन्तराम चन्देल,रूपराम ठाकुर,पतराम पंवर,दीपराम ठाकुर,लेखराम काईथ, रतिराम शर्मा,जगदीश चौहान,केदार सिंह वर्मा,राजेन्द्र शर्मा,केदार ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा है कि दिल्ली पुलिस के साथ वकीलों द्वारा की गई मारपीट बहुत शर्मनाक घटना है। एसोसिएशन दोषी वकीलों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करती है। उन्होंने कहा कि हमें भी अपने नौकरी के लम्बे कार्यकाल में ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा जबकि पुलिस अधिकारी अपने कर्मचारियों के खिलाफ अपनी साख बचाने के लिए उसी समय कर्मचारियों के खिलाफ बिना किसी जांच पड़ताल के कार्रवाई करते हैं। बार एसोसिएशन के दबाव में आकर वह उनका पक्ष लेते हैं। ऐसी घटनाएं देश व प्रदेश आए दिन देखने को मिलती है। देखने में आया है कि कोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है क्योंकि यह लोग अपने को कानून का ज्यादा जानकार मानते है और पुलिस को तुच्छ समझते है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल पुलिस के साथ होता रहा तो पुलिस अपनी ड्यूटी कंहा तक निभाती रहेगी जबकि तमाम मंत्री, वी आई पी को पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है।
जिला परिषद सोलन के वार्ड -4 कुनिहार के रिक्त पद के उप निर्वाचन के लिये अधिसूचना प्रदेश पंचायती राज द्वारा जारी हो चुकी है। निर्वाचन 17 नवम्बर 2019 को होने निश्चित हुए है,तो वन्ही प्रदेश में पटवारी की परीक्षा के लिए भी 17 नवम्बर की तारीख ही निश्चित की गई है। एक ही समय मे चुनाव व परीक्षा होने के कारण हज़ारों की संख्या में युवा अपने मत का प्रयोग करने से महरूम रह जाएंगे। प्रदेश में बेरोजगारी के चलते हज़ारों की संख्या में युवाओं ने पटवारी के फार्म भरे हुए है। जिला सोलन के कुनिहार वार्ड -4 में जिला परिषद के लिए चुनाव होना है। युवा निरास है कि 17 नवम्बर को वोट दें या परीक्षा। चुनाव व परीक्षा की एक ही तारीख होने के कारण क्षेत्र के युवा वोटर परीक्षा को ही तरजीह दे रहे है। कुनिहार की ममता ठाकुर, महेश,सुरेश,रिया,पीयूष,मनोज ,हरजिंदर ठाकुरआदि युवाओं वोटरों ने बातचीत में बताया कि उन्हें वोट न देने का मलाल रहेगा। सरकार को चाहिए था कि वे निर्वाचन की तारीख में कुछ फेरबदल कर लेते तो हम अपने मत का उपयोग कर लेते।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में कनिष्ठ वर्ग की पहली अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब व राजस्थान की 6 टीमें भाग लेगी। इसमें पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, मेयो कॉलेज अजमेर, आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई, वेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून, लॉरेंस स्कूल सनावर और मेजबान पाइनग्रोव स्कूल शामिल है। ये प्रतियोगिता लीग और नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। ख़ास बात ये है कि प्रतियोगिता के कुछ मैच दूधिया रौशनी में भी खेली जायेगे। शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि टीपीएस वराच, मेजर जनरल वीएसएम मोहाली शिरकत करेंगे। जबकि समापन अवसर पर जीपी उपाध्याय, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सिक्किम मुख्य अतिथि होंगे। खास है पाइनग्रोव का मैदान पाइनग्रोव स्कूल स्थित मैदान आधुनिक सुविधाओं से लेस है। विपरीत भूगोलिक प्रस्थितियों के बावजूद यह प्रदेश के सबसे बेहतरीन मैदानों में से एक है। यही कारण है कि कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं का आयोजन इसी मैदान पर किया जाता है। इससे पहले भी इस मैदान में सीसीएल सहित कई हाई प्रोफाइल मुकाबले आयोजित किए जा चुके है। स्कूल के चेयरमैन कैप्टेन एजे सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारियां हो चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पाइनग्रोव एक बेहतर मेजबान साबित होगा।
दाड़लाघाट के अंतर्गत लोगों द्वारा बंदरों को ज़हर देकर मारने से स्थानीय ग्रामीण रोष प्रकट कर रहे है, वो लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि बन्दर भी हमारी ही तरह एक संजीव प्राणी है जिन्हें भी पेट के भरण पोषण के लिए जीना पड़ता है,परंतु लोग उन्हें जहर देकर मार रहे हैं। यह बात ठीक नहीं है। बता दें कि लोगों द्वारा बंदरों को खाने की वस्तु में जहर डालकर मारा जा रहा है। इससे बन्दर पानी की तलाश में निकलते हैं और जैसे ही वो पानी पीते हैं मर जाते हैं। इस से बंदर वहीं सड़ गल रहे हैं और उसी पानी को लोगों द्वारा पिया जाता है। उससे आजकल कई लोगों को बुखार,टायफायड सहित अन्य बीमारियां लग रही है। स्थानीय ग्रामीणों में ललित गौतम,ललित गर्ग, दीपक,सदानन्द,अजय गौतम,नरेश, प्रकाश,राज कुमार,होशियार,सींग,राजू दिलीप शुक्ला,वीरेंद्र शुक्ला आदि का कहना है कि पहले भी लोग कृषि करते थे परंतु वह लोग झुगी बनाकर दिन में बंदरों की तो रात में सूअरों से फसल की रक्षा करते थे,परंतु वे लोग बंदरों को कभी नही मारते थे। पहले के समय मे बंदरों और जंगली जानवरों के लिये फसल का हिस्सा छोड़ा जाता था। फलदार पौधे लगाए जाते थे ताकि इन्हें भी भोजन मिल सके और प्रकृति का संतुलन भी बना रहे,परन्तु आज के दौर में लोगों का बंदरों को मारना एक होड़ सी लग गयी है,जो कि आने वाले समय के लिये चिंताजनक है। बन्दर भी प्रकृति का एक हिस्सा है और धार्मिक दृष्टि से भी इन्हें मारना निषेध है। कुछ लोगों का तर्क है कि बन्दर की जनसंख्या बढ़ गयी है तो मारना उचित है। उनसे हम यह पूछते हैं कि इंसानो की जनसंख्या भी तो बढ़ रही है तो क्या इंसानो को भी मारना शुरू कर दोगे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि बंदरों के लिये कोई ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि बन्दर भी आराम से जंगलो में रह सके। सरकार को चाहिये कि जंगल मे फलदार वृक्ष लगाए जाएं ताकि बन्दर जंगल की तरफ रुख कर सके। वहीं जब इस बारे डीएफओ कुनिहार सतीश नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही इस प्रकार की कोई शिकायत उनके पास आई है। अगर ऐसा होगा तो इस पर कार्यवाही की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 नवंबर, 2019 को 11 केवी जटोली फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह निर्णय कोठों में विद्युत लाईनों बदलने के दृष्टिगत लिया गया है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि पहले 11 केवी जटोली फीडर की विद्युत आपूर्ति 07 नवंबर, 2019 को बाधित की जानी थी किन्तु कुछ अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत अब विद्युत आपूर्ति 08 नवंबर, 2019 को बाधित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 08 नवंबर को जटोली, मझगांव, कोठों, बावरा तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चले सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम में स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य कार्यक्रम अधिकारी अनूप शर्मा ने पिछले 7 दिनों में प्रतिदिन की एक संक्षिप्त रिपोर्ट मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। अपने अनुभवों को सांझा करते हुए स्वयंसेवी कमलेश कुमार ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखा जिसे हम अपने घरों तक लेकर जाएंगे व अपने व्यवहार के जीवन में अमल करेंगे। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रीत लाल शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सात दिनों में सात प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा दिए गए ज्ञान को अपने व्यवहारिक जीवन में उतारने का प्रयत्न करें व अपने घर में अपने रिश्तेदारों व आस पड़ोस में जब कभी भी इसे अपनाने की आवश्यकता हो तो तुरंत इसे अपनाएं ताकि शिविर के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य,एनएसएस के स्वयंसेवक व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। अभिभावकों ने रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से अपने बच्चों से जुड़ी शैक्षणिक कमियों को जाना व समाधान हेतु संबंधित विषय पर अध्यापकों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। काफी संख्या में आए अभिभावक अपने बच्चों की रिपोर्ट जानकर संतुष्ट दिखे। अभिभावकों का विद्यालय परिवार के साथ सहयोग बना रहे तो शिक्षा की गुणवत्ता में अवश्य सुधार होगा। लगातार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हर वर्ष विद्यालय परिवार ऐसा ही प्रयास करता आ रहा है। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने शिक्षा की गुणवत्ता के लिए अभिभावकों के बहुमुल्य सुझावों की सराहना की।
कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में संपन्न हुई जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट का दबदबा रहा। इस उत्सव में इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सम्पन्न कला उत्सव में वाद्य संगीत कला बाल वाद्य संगीत कला बालिका तथा एकल गीत प्रतियोगिताओं में भाग लिया और प्रत्येक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस तरह इन विद्यार्थियों ने शिक्षा खंड धुन्दन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना वर्चस्व कायम किया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने प्रातःकालीन सभा में विद्यालय पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को बधाई दी।
नगर पंचायत के साथ लगते कोटली गांव मे लगभग सात सौ साल पुराने पीपल वृक्ष के नीचे बने ठाकुर द्वारा मे आयोजित सात दिवसीय तीसरे श्री मद भागवत यज्ञ बुधवार को संपन हो गया , कथा के अंतिम दिन कथा वाचक आर्चाय कमल कांत शर्मा ने अपने प्रवचन मे कहा कि भागवत पुराण हिंदुओं के 18 पुराण में से एक है। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है। इस पुराण में भगवान श्रीकृष्ण को सभी देवों के देव के रूप में वर्णित किया गया है। इसके अतिरिक्त भागवत पुराण में भक्ति का निरूपण भी किया गया है। परंपरागत तौर पर भागवत पुराण के रचयिता महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। श्रीमद्भागवत या इस पुराण को “भागवतम” भी कहते हैं। भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत महापुराण मोक्ष प्रदान करने वाली है। इसके स्रवण से राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई, और कलयुग में आज भी हम सबको इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से प्राणी की मुक्ति हो जाती है, और वह इस जन्म मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। भागवत पुराण में 12 स्कंद है। जिसमें 18000 श्लोक हैं। इस ग्रंथ में अध्यात्मिक विषयों पर वार्तालाप वर्णित है। इस पुराण में भक्ति, ज्ञान, तथा वैराग्य की महानता को दर्शाया गया है। भगवान श्री हरि विष्णु और भगवान श्री कृष्ण के कथाओं के साथ साथ महाभारत काल से पूर्व के कई राजाओं, ऋषि मुनियों तथा असुरों की कथाएं भी भागवत पुराण में संकलित की गई है। इस ग्रंथ में महाभारत युद्ध के पश्चात भगवान श्री कृष्ण का देह त्याग, द्वारिका नगरी का जलमग्न होना और यदुवंशियों का नाश किस प्रकार हुआ था? इन सभी विषयों का विस्तारित विवरण किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से प्राणी के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। और उसके अंदर लौकिक और आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ प्राप्ति के लिए बहुत कठिन प्रयास किए जाते थे,वही कलयुग में अर्थात इस युग में श्रीमद्भागवत पुराण की कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पुराण की कथा श्रवण से प्राणी के अंदर सोया हुआ ज्ञान वैराग्य जागृत हो जाता है। श्रीमद् भागवत की कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए संसार के हर मनुष्य को अपने जीवन से समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें बेलपत्र ,आम आदि पौधों का रौपण किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा कुनिहार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी भद्रा भारती ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा को बहुत ही सुन्दर शब्दों में भक्तों के सामने रखा। साध्वी ने कहा भगवान श्री कृष्ण बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी है। कहीं यह चितचोर मुरलीधर हैं,तो कहीं दुष्ट दलन चक्रधर, कहीं रसिक बिहारी रागी हैं तो कहीं पर वीतरागी। वह असीम परम सत्ता मानवी चोले में सिमट कर इस धरा पर उतरते है। इस धरा से पाप को खत्म करने के लिए व धर्म की स्थापना के लिए वह ईश्वर अलग-अलग अवतारों में धरा पर आते हैं। नारायण नर-रूप को स्वीकार करते हैं। साध्वी ने कहा भगवान का जन्म एवं कर्म दोनों ही दिव्य होते हैं। प्रभु को व उनकी लीलाओं को बुद्धि द्वारा समझा नहीं जा सकता। ब्रह्म ज्ञान ही उनको समझने की एकमात्र कुंजी है। एक ब्रह्मज्ञानी ही अंतर हृदय की गहराइयों में उतर कर भगवान की लीलाओं के मर्म को समझ सकता है। इसलिए हमें भी एक पूर्ण गुरु की शरणागत होकर उनसे ब्रह्म ज्ञान की मांग करनी चाहिए,क्योंकि ब्रह्म ज्ञान के द्वारा ही ईश्वर दर्शन संभव है। कथा में सर्वप्रथम विधिवत पूजन किया गया जिसमें अरुण शर्मा ने परिवार सहित हिस्सा लिया। के अवसर पर सुन्दर झाँकी भी प्रस्तुत की गयी। सभी भक्तों ने नाच-गाकर प्रभु के जन्मोत्सव को मनाया। नरेन्द्र कालड़ा, गोपाल पनवर,राम स्वरुप ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर ने आरती में हिस्सा लिया।आस्था कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र व छात्राओं ने भी कथा में पहुँचकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।
सोलन में एक अजीब मामला पेश आया है जहां कोटलानाला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से करीब 22500 किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। खास बात यह है कि महिला को जैसी इसकी जानकारी मिली वह एकाउंट को बंद करवाने बैंक पहुंची लेकिन हैकरों ने उनके बैंक में पहुंचने से 10 मिनट पहले ही बैंक खाते में बचे करीब 2500 भी निकाल लिए। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत सोलन सदर थाना में दर्ज करवाई है। इस महिला के अलावा क्षेत्र के अन्य लोगों के भी सोमवार व रविवार को पैसे निकालने के मामले सामने आए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में चोरों ने खड़ी बाइक से फ्यूल टैंक ही चुरा ली। मामला चंबाघाट समीप का है। जहां बाइक मालिक महेश शर्मा ने बाइक पार्किंग कर घर चले गए। सुबह जब उन्होंने ऑफिस जाने के लिए बाइक के पास गए तो उन्होंने पाया की बाइक तो वहां खड़ी थी पर फ्यूल टैंक गायब थी। इस बारे में महेश ने पुलिस को शिकायत दी है। बता दें कि इस से पूर्व भी उक्त स्थान से बाइक व बाइक एसेसरीज चोरी हुई है। दोनो मामले दर्ज है और पुलिस जांच में जुटी है।
सर्व एकता जनमंच कुनिहार की बैठक अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कुनिहार में हुई। बैठक में कुनिहार क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाओं, युवक मंडल व महिला मंडलो ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं व क्षेत्र की कई समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई व इस बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखित पत्र भेजा गया। 25 जनवरी 2019 को हिमाचल राजयत्व दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की आज तक कोई भी अधिसूचना जारी नही हुई है, इसके कारण आम लोगों मे भ्रम फैल रहा है, की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं कभी भी पूरी नही होगी। पूर्ण राजयत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार को अटल आदर्श विद्यालय करने की घोषणा, इसकी अभी तक कोई भी अधिसूचना जारी नही हुई है। पुलिस चौकी कुनिहार को अपग्रेड करके थाना करने की घोषणा की अधिसूचना को भी अभी तक पूरा नही किया गया है। इसके अतिरिक्त कुनिहार क्षेत्र की समस्याओं में कुनिहार सिविल हॉस्पिटल में 45 बैड की सुविधा है, परन्तु हॉस्पिटल में आपातकालीन एम्बुलेंस 108 व जननी सुरक्षा योजना के तहत 102 एम्बुलेंस नही है, इससे आम लोगो को असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं हॉस्पिटल के पुराने भवन में एक्सरे मशीन, एचआईवी मशीन सहित कई महंगी मशीनरी सीलन की वजह से खराब हो गई है। इसकी और स्वास्थ्य विभाग कोई भी ध्यान नही दे रहा है। कुनिहार उप तहसील की अधिसूचना लगभग दो साल पहले हो चुकी है, परन्तु आज तक तहसील के लिए कोई भी सरकारी जमीन उपलब्ध नही हो पाई है व अभी तक तहसील अस्थाई तौर पर चल रही है। कुनिहार क्षेत्र में आईपीएच का दफ्तर न होने से लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंहा विभाग ने दफ्तर खोल रखा है, वंहा पहले शौचालय होता था व लोगों को पानी का बिल जमा करने के लिए करीब 17 किलो मीटर जाना पड़ता है। विभाग से बार निवेदन करने के बाद भी कोई भी कार्यवाही नही हुई है। सर्व एकता जन मंच कुनिहार व क्षेत्र की सभी सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री से इन घोषणाओं को पूरा करने व समस्याओं को दूर करने की मांग की है ताकि आम लोगो मे सरकार के प्रति विश्वास हो सके।
एसवीएन स्कूल की छात्रा मुस्कान ठाकुर का वैटनरी डॉक्टर के चयन के लिये स्कूल प्रबंधन ने मुस्कान व उसके परिजनों को बधाई दी। मुस्कान ठाकुर ने आठवीं तक कि पढ़ाई सरकारी स्कूल बलेरा से की व उसके बाद 2014 में एसवीएन स्कूल कुनिहार में 9 वीं कक्षा में दाखिला लिया तथा 12 वी की कक्षा विज्ञान संकाय में पास की। मुस्कान ठाकुर ने नीट की परीक्षा 640 अंक लेकर उतीर्ण की। मुस्कान का कहना है कि उसे बचपन से ही पालतू पशुओं से काफी लगाव था और वह बहुत उत्साहित है की वैटनरी डॉक्टर में चयन होने के बाद उसे उनकी सेवा करने का मौका मिलेगा। मुस्कान के पिता हरिराम ठाकुर भारतीय सेना में कार्यरत है और उनकी माता लता ठाकुर ग्रहणी है। मुस्कान का वैटनरी डॉक्टर में चयन होने पर जंहा घर पर खुशी का माहौल है तो वन्ही मुस्कान के विद्यालय के प्रधानाचार्य टीसी गर्ग व स्टॉफ ने स्कूली बच्चो में लड्डू बांट कर खुशी मनाई व मुस्कान को खुशहाल व और तरक्की का आशीर्वाद दिया।
A one-day Legal cum Awareness outreach camp on Working Women Rights, Safety and Societal Evils was organized at the Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni in collaboration with the State Commission for Women. Dr Daisy Thakur, Chairperson of the State Commission for Women, was the Chief Guest on the occasion. Dr Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor, Madhusudhan Sharma, Superintendent of Police Solan, Registrar Rajeev Kumar, Dr Sunita Chandel and Dr DD Sharma, members of the University’s Women Grievance Redressal Cell and other members of the commission participated in the programme. Addressing a packed hall comprising students, faculty and staff, Dr Daisy Thakur urged the women to educate oneself about the laws which have been enacted to safeguard their rights. She said that the main aim behind the outreach programme was to get in touch with the various members of the society particularly women to make them aware of their rights. She stressed on the need to junk gender stereotypes and gender discrimination. She was of the view that the parents should have similar discipline standards for girls and boys. Stressing on the important role of students in creating awareness about women and child rights, Dr Daisy said that the onus lies on youngsters to develop a better society as they can help to spread the message effectively. Thanking the Women Commission for organizing the camp, Vice-Chancellor Dr Parvinder Kaushal said that such camps were essential for the holistic education of the students. He added that it was the responsibility of educational institutions to not only make students academically sound, but also responsible and dutiful citizens who know their rights and also take a lead in empowering others. Superintendent of Police Solan Madhusudhan Sharma shared the various helpline numbers and mobile phone applications of the state, which could be used by women to report any crimes against them. He exhorted everyone to report their genuine complaints with the police. He also spoke on the misuse of social media applications and how they could be prevented. Earlier, Anuj Sharma, law officer of the Women Commission apprised the gathering about the working of the Commission. He shared the issues which the Commission deals with regularly and asked the people to educate themselves about the various provisions which can help to safeguard their rights. Vijay Lamba, Chairperson of the Child Welfare Committee Solan shed light on the issue of Child Rights and Protection. In her address, she shared the various activities the Committee was undertaking to ensure the safety and the rehabilitation of the victims of child abuse.
नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। छंटनी के दौरान सभी तीनों नामांकन पत्र सही पाए गए है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि 07 नवंबर, 2019 को निर्धारित समय में उम्मीदवार अपने नाम वापिस ले सकते है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 नवंबर, 2019 को विद्युत लाईनों के आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत सोलन शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 08 नवंबर को माल रोड, जौणाजी रोड, शूलिनी मंदिर, शिल्ली, कोटलानाला, धोबीघाट रोड, मोहन पार्क, हॉस्पिटल रोड, सन्नी साईड, कलीन, स्वराज भवन, सुंदर सिनेमा, मोहन कालॉनी, मधुबन कालॉनी व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 नवंबर, 2019 को कोठों में विद्युत लाईनों को स्थानांतरित किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 नवंबर को ओच्छघाट, नौणी, धारों की धार, जटोली, मझगांव, टटूल, सराहां व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.30 से 10.00 बजे तक तथा सांय 5.00 से 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 नवंबर, 2019 को 11 केवी जटोली फीडर की विद्युत लाईनों को कोठों में स्थानांतरित किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 नवंबर को जटोली, मझगांव, कोठों, बावरा व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। छंटनी के दौरान सभी पांचों नामांकन पत्र सही पाए गए है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने दी। उन्होंने कहा कि 07 नवंबर, 2019 को निर्धारित समय में उम्मीदवार अपने नाम वापिस ले सकते है।
ग्राम पंचायत सूरजपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती शून्य लागत विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। यह जानकारी देते हुए बीटीएम कुनिहार निखिल संख्यान ने बताया कि शिविर में 48 किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक रूप से खेती में उपयोग होने वाले उर्वरक और कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्राकृतिक रूप से फसलों पर होने वाले कीटों व फफूंद के हमलों पर नियंत्रण और उनकी रोकथाम करने के लिए प्राकृतिक चीजों के मिश्रण से आग्नेयस्त्र,ब्रह्मास्त्र,निमास्त्र,जीवामृत, बीजामृत,धनामृत जैसे पहाड़ी गाय के मूत्र व गोबर से निर्मित जीवाणु बनाकर दिखाए गए। लघु स्तर पर इसको आरम्भ करने और घातक रसायनों की जगह प्राकृतिक खेती करने पर बल दिया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों द्वारा पूछे गए पश्नों व उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। वहां मौजूद सभी किसानों ने प्रतिज्ञा की वे प्राकृतिक खेती के नए आयाम स्थापित करना चाहेंगे। भविष्य में खेती में खतरनाक रसायनों का प्रयोग नही करेंगे। प्राकृतिक रूप से खेती का विस्तार करेगें ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न पड़े।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा राजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम, कुनिहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री भद्रा भारती ने प्रहलाद की गाथा का व्याख्यान करते हुए बताया कि भक्त प्रहलाद ने ईश्वर भक्ति के सम्मुख अपने पिता हिरनाकश्यप द्वारा दिए जाने वाले नाना प्रकार की यातनाओं की परवाह नहीं की तथा कोई भी प्रलोभन एवं बाधा उसे भक्ति मार्ग से विचलित नहीं कर पाई। कथा का प्रारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ इसमें अमित अरोड़ा, जोगिन्दर आदि ने परिवार सहित हिस्सा लिया। कथा श्रवण करने के लिए विशेष रुप से डॉ. राजीव सैजल (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री हि. प्र.)पहुँचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव रतन पाल, भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष डी. के. शर्मा,इंद्रपाल शर्मा, कौशल्या कँवर आदि ने भी कथा श्रवण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेन्द्र ठाकुर, प्रताप सिंह कँवर, भगवान सिंह, श्याम सिंह वर्मा, टीटू कँवर, अशोक कँवर, मदन लाल, राजेन्द्र कुमार ठाकुर आदि ने आरती में हिस्सा लिया। कथा के बाद सभी प्रभु भक्तों के लिए तालाब व चाकलू गाँव के लोगों ने भण्डारे की व्यवस्था की। स्वामी धीरानंद ने गोपाष्टमी पर्व की सभी भगतों को बधाई दी। इस दिन विशाल भण्डारे का आयोजन भी क्षेत्र वासियों के लिए किया जाएगा।
सोलन : जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान एवं सदस्यों के लिए 17 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए कुल 28 नामांकन प्रस्तुत किए गए है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय से प्राप्त अद्यतन जानकारी के अनुसार सोमवार को नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन कुल 23 नामांकन प्रस्तुत किए गए। संशोधित जानकारी के अनुसार विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर के वार्ड संख्या-7 रामशहर-2 में सदस्य पद के लिए 01 नामाकंन प्रस्तुत किया गया।
सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हमें अपने मेलों व उत्सवों को लोगों की सोच में विकास के लिए सकारात्मक परिवर्ततन लाने का माध्यम बनाना होगा। डॉ. सैजल सोमवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी ग्राम में दो दिवसीय प्राचीन दुर्गा माता मेला के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान समय में अपने गांव, शहर, प्रदेश तथा राष्ट्र को स्वच्छ रखना और युवाओं को नशे से दूर रखना महत्वपूर्ण है। हम सभी को अपने मेलों एवं उत्सवों में जहां जन-जन को स्वच्छता एवं नशोखारी से बचने का संदेश देना होगा वहीं सभी को इस दिशा में प्रतिज्ञबद्ध भी करवाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। सभी को यह समझना होगा कि अपने आवास के साथ-साथ अपने परिवेश को स्वच्छ रखना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी अपने परिवेश को स्वच्छ रखेंगे तो हमारा प्रदेश एवं राष्ट्र पूर्ण रूप से स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मन, कर्म एवं वचन से स्वच्छता को अपनाना उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को सभी प्रकार के नशों से दूर रहने की सीख देनी होगी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य शिक्षित एवं स्वस्थ युवाओं पर निर्भर करता है। इसके लिए आवश्यक है कि युवाओं को सभी प्रकार के नशों से दूर रखा जाए। इस दिशा में समाज के सभी वर्गों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है तथा इनसे आपसी भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मेलों एवं त्यौहारों की मूल भावना को समझें और अपनी संस्कृति का संरक्षण एवं प्रचार सुनिश्चित बनाएं। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर आयोजित कुश्ती, कबड्डी तथा वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आनंद भी उठाया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 15 तथा कबड्डी की प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सोलन : जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान एवं सदस्यों के लिए 17 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप प्रधान एवं सदस्य पदों के लिए कुल 22 नामांकन भरे गए। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के वार्ड संख्या-4 कुनिहार के लिए 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। प्रवक्ता ने कहा कि विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत सपरून के वार्ड संख्या-5 सपरून-3 में सदस्य पद के लिए 01, ग्राम पंचायत शामती में वार्ड संख्या-3 कावगड़ी-3 में सदस्य पद के लिए 01, ग्राम पंचायत कोरों में वार्ड संख्या-2 कोरों-2 में सदस्य पद के लिए 01 और ग्राम पंचायत धरोट में वार्ड संख्या-3 गरा में सदस्य पद के लिए 01 नामांकन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि विकास खंड धर्मपुर में ग्राम पंचायत दाड़वां में वार्ड संख्या-1 शन में सदस्य पद के लिए 01 नामांकन प्रस्तुत किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि विकास खंड नालागढ़ में ग्राम पंचायत नंड में वार्ड संख्या-6 नंड-2 में सदस्य पद के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत किए गए। ग्राम पंचायत खिलियां में उप प्रधान पद के लिए 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लूनस में वार्ड संख्या-5 लूनस-2 में सदस्य पद के लिए 01, ग्राम पंचायत करसौली में वार्ड संख्या-3 करसौली-2 में सदस्य पद के लिए 01, ग्राम पंचायत रामशहर में वार्ड संख्या-2 घौणी में सदस्य पद के लिए 01 तथा ग्राम पंचायत भटोलीकलां में वार्ड संख्या-1 भटोलीकलां-1 में सदस्य पद के लिए एक नामांकन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि विकास खंड कुनिहार में ग्राम पंचायत बसंतपुर में उप प्रधान पद के लिए 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। ग्राम पंचायत कुनिहार में वार्ड संख्या-2 उच्चागांव-2 में सदस्य पद के लिए 01 तथा ग्राम पंचायत डूमैहर के वार्ड संख्या-4 में सदस्य पद के लिए 01 नामांकन प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड संख्या-7 डूमैहर-2, विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर के वार्ड संख्या-7 रामशहर-2, विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड संख्या-2 बसंतपुर तथा वार्ड संख्या-3 हरथू में सदस्य पद के लिए कोई भी नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया।
सोलन : नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत सोमवार को दो नामांकन प्राप्त हुए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के लिए किरन पत्नी बाबू राम, निवासी मकान नंबर 86/2, वार्ड संख्या-4, ब्लॉक संख्या-7, बावरा, तहसील सोलन तथा रेखा पत्नी पवन कुमार, निवासी गांव कथोग, डाकघर सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि अर्थात आज सांय 3.00 बजे तक वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में होने वाले उप चुनाव के लिए कुल 3 नामांकन प्राप्त हुए है।
सोलन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में समस्त एनएसएस के विद्यार्थियों ने एनएसएस प्रभारी देश राज गिल्ल व देवेंदर कौंडल की देख-रेख में स्कूल में वाटिका का निर्माण किया तथा विद्यालय प्रांगन की साफ सफाई की गई। इसमें विभिन्न प्रकार के पुष्प तथा विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बीज व पौधे लगाये गए। इसमें उगाई गई सब्जियों का उपयोग मिड-डे-मील में लाया जाएगा। इस अवसर पर सहयोग के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, ऊमा,महेश्वर, विजय चंदेल, दीपक ठाकुर, मनोहर लाल, जगदीश, जोगिन्दर कुमार, सुमन कौर, राज बाला, ज्वाला दास व अमर सिंह उपस्थित रहे।
सोलन : नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत सोमवार को कुल चार नामांकन प्राप्त हुए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला के लिए पूजा, पत्नी राजेश कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, मोनिका रतन, पत्नी अजय रतन, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, प्रभात किरण, पत्नी रजनीश मेहता, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन तथा गीतांजलि पत्नी अमित कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि अर्थात सोमवार सांय 3.00 बजे तक वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में होने वाले उप चुनाव के लिए कुल 5 नामांकन प्राप्त हुए है।
सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 09 नवम्बर, 2019 से सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 09 नवंबर, 2019 को दिन में 2.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के चामत भड़ेच गांव में ब्रिजेश्वर देव दयारश मेला समारोह में भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 10 नवंबर, 2019 को प्रातः 11.30 बजे सब्जी मंडी सोलन में प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लेंगे। डॉ. सैजल तदोपरांत दिन में 2.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरावरी गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे।
सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट की 12वीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने कुरुक्षेत्र में विज्ञान मेले के मॉडल में प्रथम स्थान हासिल किया। अब सिमरन का चयन उत्तर क्षेत्र के राष्ट्रीय मेले कानपुर के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने सिमरन की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों व सिमरन के अभिभावकों को बधाई दी।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा राजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम कुनिहार में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा का शुभारंभ विधिवत पूजन से हुआ। इसमें दिनेश गुप्ता(सपाटू),मनीष गुप्ता, श्यामलाल ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर ने परिवार सहित हिस्सा लिया। कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी भद्रा भारती ने ध्रुव प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा की मुश्किल की घड़ी में भक्त घबराता नहीं धैर्य नहीं छोड़ता क्योंकि भक्त चिंता नहीं सदा चिंतन करता है। जो भक्त ईश्वर का चिंतन करता है, वह स्वतः ही चिंता से मुक्त हो जाता है। परंतु ईश्वर का चिंतन तभी होगा जब हमारे अंदर उनके प्रति भाव होंगे। हमने ईश्वर को देखा नहीं, जाना नहीं, उनकी शरणागति प्राप्त नहीं की इसलिए हमारा प्रेम ईश्वर से नहीं हो पाया है। यदि हम चाहते हैं कि ध्रुव की तरह भक्ति भाव हमारे जीवन में भी आ जाएं तो हमें किसी तत्वदर्शी ज्ञानी महापुरुष की शरण में जाकर उनकी कृपा से ईश्वर के वास्तविक स्वरूप का दर्शन करना होगा। तब हम भी उन भक्तों के समान प्रभु के प्रिय बन जाएंगे। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से हुआ। इसमें आशा परिहार (अर्की),राम रतन, रतन लाल शर्मा(बातल) ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।


















































