फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कांग्रेस किसानों व बागवानों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस किसानों-बागवानों के साथ खड़ी है। आज कुल्लू जिला के आनी में किसानों बागवानों की एक सभा को संबाेधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज सेब बागवानों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बागवानों की कोई चिंता नही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है और कांग्रेस सत्ता में आते ही इस घोटाले का पर्दाफाश करेगी। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में किसान बागवानों की मांगों पर उप मंडल अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आनी युपेंद्र कांत मिश्रा, शेषराम आजाद, प्रताप नेगी, बंसी लाल, परस राम, दलीप जोशी, दीवान सिंह, सतपाल व सभी पंचायतों के प्रधान उप प्रधान मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आभियोग संख्या 54/2019 दिनांक 28/3/2019 जेर धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम, थाना ठियोग में दर्ज किया गया था। शिमला पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में गुणवत्तापूर्वक जांच करके आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने के उपरांत चार्जशीट तैयार की गई और माननीय विशेष न्यायाधीश सीबीआई शिमला में दाखिल की गई। माननीय अदालत ने उपरोक्त अभियोग में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 12 वर्ष की सजा और एक आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास के साथ-साथ एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों में दिखा जोश अमीषा कुल्लू। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ और आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति के माध्यम से आज हिमाचल प्रदेश के 10697 स्कूलों में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 7698 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि प्रांत मीडिया प्रमुख हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ शशि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 16322 स्कूल समितियों सहित 81210 लोगों ने भाग लिया। वहीं, आज 16322 निजी और सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम हुआ। उनका कहना है कि इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न पाठशालाओं में स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान देने वाले महा बलिदानियों को याद किया गया और सम्मानित भीबकिया गया। बताया जा रहा है कि दीप प्रज्वलन के साथ छात्रों अध्यापकों और अभिभावकों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस बीच छात्रों ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भव्य रैलियों का आयोजन किया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव शीर्षक से मनाया गया यह कार्यक्रम प्रदेश भर के 64424 अध्यापकों तक सन्देश देने में सफल रहा तथा 698322 विद्यार्थियों द्वारा भारत माता का विधिवत पूजन किया गया, शिमला के लालपानी में जिला धीश आदित्य नेगी, पोर्टमोर में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान मुख्यातिथि रहे। बताया जा रहा है कि अधिकतर विद्यालयों में पाठशाला के प्रधानाचार्य और कई जगह पाठशाला प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी मुख्य अतिथि रहे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में स्वयं का स्व तंत्र विकसित करने का संदेश दिया गया। वहीं, इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा ने प्रदेश भर में आयोजन समिति द्वारा आयोजित किए गए इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि देशभक्ति की भावना हर नागरिक में सर्वोपरि हो और हर नागरिक भारत की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें। सभी विद्यार्थी स्वतंत्र विकसित करने के लिए प्रयासरत हों। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा सहित आयोजन समिति के सयोजक डॉ राम कृष्ण मार्कण्डेय, सह सयोजक नरेंद्र कपिला ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इतिहास लिखा है। प्रदेश के 16322 विद्यालयों में भारत माता का पूजन, देश भक्तों को नमन का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कोटी में खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में चंबा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब के एक नेता को हिमाचल के बारे में इतना कम ज्ञान है कि हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि हमीरपुर जिला में मिंजर मेला मनाया जाता है और अब इस पार्टी के यही नेता राज्य के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी में संपूर्ण विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और कुशल नेतृत्व में देश इस महामारी से कुशलतापूर्वक निपटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समयबद्ध निर्णय लिए और इस संक्रमण के विरूद्ध स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश भी की उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने में हिमाचल प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के प्रयासों की सराहना भी की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में कम विकसित क्षेत्रों को विशेष वरीयता प्रदान करना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चम्बा जिले को आंकाक्षी जिलों की सूची में शामिल किया गया है, ताकि जिला के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश सरकार ने अविवेकपूर्ण और अनियोजित खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की सभी सीमाएं पार कर दीं। उन्होंने कहा कि अब यही नेता वर्तमान प्रदेश सरकार पर विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेने पर सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे विपक्ष को रास नहीं आए। क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस के पास नरेंद्र मोदी के कद का कोई भी नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भी अटल टनल रोहतांग के निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में अपना वर्चस्व साबित करने की होड़ लगी हुई है और अब यह नेता दावा कर रहे हैं कि वे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने टोपी के रंगों से राज्य को विभाजित करने का कार्य किया, जबकी वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी क्षेत्र राजनीतिक पूर्वाग्रहों के कारण उपेक्षित न हो। उन्होंने कहा कि वह विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि पिछली सरकार नेतृत्व ने विभिन्न अदालतों में मामलों को लड़ने के लिए इसका उपयोग किया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में चुराह विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने प्रदेश के गठन के 75 वर्ष मनाने के उपलक्ष्य में अभियान शुरू करने के लिए आकांक्षी जिला चंबा का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्ति किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई वर्षों तक चंबा जिला और चुराह विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से उपेक्षित रखा। उन्होंने कहा कि आज चुराह विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रमुख कार्यालय हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। विधायक जिया लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर, अनुसूचित जाति/जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर की जा रही वोट डालने की अपील फर्स्ट वर्डिक्ट। रामपुर बुशहर जिला परिषद झाकड़ी वार्ड में जिला परिषद सदस्य उपचुनाव के लिए भाजपा समार्थित प्रत्याशी सीमा मांटा नामांकन भरने के बाद लगातार चुनावी मैदान में जनता से समर्थन की अपील कर रहीं है। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही हिमकोफेड अध्यक्ष कौल नेगी भी सीमा मांटा के लिए जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। उन्होंने आज जिला परिषद झाकड़ी वार्ड के तहत ग्राम पंचायत शिंगला के शिंगला, उरू बेसड़ी, शनेरी, टनसेरी व बतुना गांव-2 जाकर सीमा मांटा के पक्ष में प्रचार करते हुए लोगों से सीमा मानटा को आशीर्वाद और समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा सीमा मांटा एक सशक्त प्रत्याशी है, जिसमें समाज सेवा करने का जज्बा है, जो क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उठाने में सक्षम है। उन्होंने कहा चुनाव प्रचार अभियान में लोगों का सीमा मानटा को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस चुनाव प्रचार के दौरान हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी, शिंगला प्रभारी एवं खेल कूद प्रकोष्ठ संयोजक अनु गोस्वामी, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल रामपुर ईश्वर नेगी, सह प्रभारी एवम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लवनिश भारद्वाज, महामंत्री एसी मोर्चा सुभाष, युवा मोर्चा महासु उपाध्यक्ष पंकज संगरह, चांद गौतम, पूर्व उप प्रधान देवनगर महिंद्र मेहता, सह प्रभारी डंसा सुशील, युवा मोर्चा के जय कौशल व विकास लांबा आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चंबा के परिधि गृह में भरमौर-पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए बजट आबंटन में पर्याप्त प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि पहली बार इस वर्ष अप्रैल माह में साच पास यातायात के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है और इन क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त बजट का आबंटन किया गया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ समस्त चंबा जिला का समान विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक जिया लाल कपूर ने दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रामपुर बुशहर पीएस रामपुर के पास राजपुरा रोड पर शाम करीब साढ़े सात बजे यातायात जांच के दौरान कर्मचारियों के साथ अब्दुल रहमान के कब्जे से 08.26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि फर खान वीपीओ खेड़ी तहसील रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड का रहने वाला था। उसकी उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है और चुन्नी लाल पुत्र बुद्धि सिंह ग्राम, मत्रेवाल पीओ नोगली तहसील रामपुर जिला शिमला का रहने वाला था। उसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खबर की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है।
जिला शिमला के रामपुर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने रामपुर के पास राजपुरा रोड पर दो युवकों से 8.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दरअसल पुलिस रामपुर के पास राजपुरा रोड पर शाम करीब साढ़े सात बजे गश्त पर मौजूद है। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को 8.26 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा। आरोपियों की पहचान फर खान (उम्र 23) वीपीओ खेड़ी तहसील रुडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड और चुन्नी लाल (उम्र 32) पुत्र बूढ़ी सिंह ग्राम, मत्रेवाल पीओ नोगली तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने गत दिवस चंडीगढ़ में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सम्मेलन के उपरान्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार जल्द ही इस विषय पर हाटी समुदाय के हित में उचित निर्णय लेगी। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार शीघ्र ही हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देगी और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में उन्होंने पूर्व में केंद्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री से भी चर्चा की है।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सेब सीजन-2022 के दृष्टिगत बागवानों के हितों की रक्षा और विभिन्न स्तरों पर उनके शोषण इत्यादि को रोकने के लिए उठाए गए त्वरित एवं दूरगामी कदमों की सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषक एवं बागवान कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। चालू सेब सीजन में बागवानों को पेश आ रही समस्याओं के दृष्टिगत उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल हाल ही में मुख्यमंत्री से भेंट की थी। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं के तुरन्त निवारण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर सार्थक समाधान की ओर कदम बढ़ाया है। इस समिति के माध्यम से बागवानों को किफायती दरों पर पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने अनेक बागवान हितैषी निर्णय लिए हैं, जिसमें 1 अप्रैल के बाद सेब की पेटियां एवं ट्रे की खरीद करने वाले सभी बागवानों को जीएसटी का 6 प्रतिशत उपदान बागवानी विभाग एवं एच.पी.एम.सी के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एच.पी.एम.सी. द्वारा विक्रय किए गए कार्टन एवं ट्रे पर भी यह उपदान देय होगा। इस जीएसटी के खर्च को प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा एच.पी.एम.सी को इस सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक करोड़ पेटियों की पैकेज सामग्री के आबंटन की तैयारी के निर्देश जारी किये गये हैं और एचपीएमसी द्वारा इस संबंध में 50 प्रतिशत तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एमआईएस के अन्तर्गत बागवानों को वर्ष 2021 तक की अदायगी करने के लिए प्रदेश सरकार ने 8 करोड़ 65 लाख रुपये की धनराशि विभाग को प्रदान की है और शीघ्र ही इसका भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला शिमला में सेब सीजन चरम पर है। पिछले दो सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के कारण ऊपरी शिमला में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत छाजटा ने कहा कि बारिश से काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। खासकर सेब बाहुल क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत ज्यादा ख़राब हो चुकी है। गांवों के लिंक रोड़ बंद पड़े हैं। कई सड़के भू सख्लन के कारण बंद पड़ी हुई है। कई रोड़ तो बारिश के कारण बह ही गए हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों सेब की फसल पूरी तरह तैयार है। बागवानों ने सेब का तुड़ान शुरू कर दिया है। उन्हें चिंता सता रही है कि सड़के बंद होने से वह अपना सेब कैसे मंडियों तक पहुंचाएंगे। ऊपरी शिमला के क्षेत्रों में सड़कों की हालत को ना सुधारने को लेकर कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना कोई समय गवाएं तुरंत सड़कों को खोलने का काम शुरू करें। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी निशाना साधा कि वह कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। ऊपरी शिमला में सड़कों की क्या हालत है, किसान बागवान कैसे अपना माल सड़कों तक ला रहे हैं इसकी सुध लेने तक का समय प्रशासन के पास नहीं है। उन्होंने बरसात से प्रभावित सड़कों विशेषकर दूर दराज की ग्रमीण क्षेत्रों की सड़कों को तुरंत बहाल करने को भी कहा है, जिससे लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत खस्ता होने से माल ढुलाई करने वाले बड़े वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे सेब की ढुलाई में विपरीत असर पड़ सकता है। छाजटा ने कहा कि सरकार किसानों व बागवानों को परेशान करने पर तुली हुई है। कार्टन, ट्रे, खाद, सभी चीजें मंहगी की। पहले ही लोग इनसे परेशान थे। छाजटा ने कहा कि भट्टाकुफर फल मंडी की हालत भी खस्ता है। बागवान यहां पर अपना माल बेचने के लिए पहुंचते हैं। पूरी मंडी में अव्यवस्था का आलम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के आला अधिकारियों के पास यदि समय हो तो वह खुद इसका मुआयाना करें ताकि उन्हें वास्तविक्ता का पता चल सकें।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक चम्बा चौगान से हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्षों के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का शुभारम्भ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस वर्ष देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का उत्सव मना रहा है और साथ ही हिमाचल प्रदेश भी अपने गठन के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने इन 75 वर्षों में सभी क्षेत्रों में अतुलनीय विकास और प्रगति की है जिसका श्रेय प्रदेश के प्रत्येक मेहनतकश और ईमानदार व्यक्ति को जाता है। विभिन्न बाधाओं के बावजूद, हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक बनाने के लिए प्रदेशवासियों ने पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की विकासात्मक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय मात्र 240 रुपये थी, जो अब बढ़कर 2,01,873 रुपये हो गई है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जो वर्ष 1948 में 27 करोड़ रुपये था अब बढ़कर 1,75,173 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की साक्षरता दर आज 83 प्रतिशत हो गई है, जो वर्ष 1948 में मात्र 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उत्पादन 954 मीट्रिक टन से बढ़कर 1500 मीट्रिक टन और खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 1948 में 1.99 लाख मीट्रिक टन था, जो बढ़कर 15.14 लाख मीट्रिक टन हो गया है। जयराम ठाकुर ने सड़कों को पहाड़ी प्रदेश की जीवन रेखाओं की संज्ञा देते हुए कहा कि हिमाचल के गठन के समय राज्य में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं और आज राज्य में 39,354 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कें हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा आरम्भ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने ग्रामीण सम्पर्क सुनिश्चित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य में पीएमजीएसवाई के तहत लगभग 20,000 किलोमीटर सड़कें निर्मित की गई हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा जिले में गठन के समय केवल 48 किलोमीटर लम्बी सड़कें थीं, जबकि आज जिले में 2,660 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपना साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है और इस अवधि में राज्य का संतुलित और चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी नेता बेबुनियाद मुद्दों को उठा रहे हैं और चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर प्रति वर्ष 1300 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर रही है, जबकि पिछली राज्य सरकार द्वारा केवल 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना और शगुन योजना ने जरूरतमंदों और गरीबों को बहुत आवश्यक राहत प्रदान की है। जयराम ठाकुर ने सदियों से ऐतिहासिक मिंजर महोेत्सव को पूरे उत्साह एवं परम्परागत ढंग से मनाने के लिए राज्य के लोगों और विशेष रूप से चम्बा जिले के सभी निवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिंजर महोत्सव हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अपने मन की बात कार्यक्रम में राज्य में मनाए जाने वाले चम्बा मिंजर, सायर मेले और जागरा मेले का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने मिंजर के अवसर पर राज्य की जनता को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह एवं उनकी उदारता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने मिंजर महोत्सव के अवसर पर इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की भी घोषणा की। उन्होंने चम्बा चौगान के सौंदर्य को और अधिक निखारने के लिए यहां रोशनी की उचित व्यवस्था करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा हिमाचल तब और अब थीम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्षों पर आधारित गीत भी जारी किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर आधारित एक वृत्तचित्र को भी प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बचत भवन चम्बा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम मन की बात का यह अंक बहुत विशेष था क्योंकि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया और चम्बा की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा में चंबियाली गीत की कुछ पंक्तियाँ भी सुनाईं। प्रधानमंत्री ने शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू जिले में मनाए जाने वाले सायर मेले तथा शिमला और सिरमौर जिले में मनाए जाने वाले जागरा मेले का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक पवन नैय्यर, अध्यक्ष एपीएमसी चम्बा डी.एस. ठाकुर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि लोग नदी-नालों से दूर रहें बारिश के कारण नदी नालों में बाढ़ आने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं तीन अगस्त तक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला में भी लगातार धुंध के बीच बारिश का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बारिश के कारण नदी नालों में बाढ़ आने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है और बीते 24 घण्टो के दौरान अधिकतर हिस्सो में बारिश हो रही है आगामी तीन दिन तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है जुलाई माह में 264.5 मिलीलीटर बारिश हुई है। बीते 24 घण्टो के दौरान यहां हुई इतनी बारिश प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान कोठी में सबसे ज्यादा 82 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा नाहन में 73, कंडाघाट में 68, संगड़ाह में 58, कसौली में 56, राजगढ़ में 52 , गमरूर में 47, शिमला में 40, हमीरपुर में 36, चौपाल में 32, ऊना में 31, मशोबरा में 29, भोरंज में 28, भराड़ी में 27, करसोग में 25, पांवटा साहिब में 24, गोहर में 23, नारकंडा में 22, अर्की, जोगेंद्रनगर में 21, बिलासपुर में 19, रेणुका और ठियोग में 18-18 MM बारिश हुई है । 9 मकान ध्वस्त, 25 सड़के बन्द, करोड़ो का नुक्सान प्रदेश में हो रही बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। बीते 24 घण्टो के दौरान बारिश से प्रदेश में 9 कच्चे-पक्के मकान और 8 गौशालाएं ध्वस्त हो गई। इनमें 2 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए, जबकि 8 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मंडी जिला में 4, हमीरपुर में 2, चंबा, सिरमौर और सोलन में एक-एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ। हमीरपुर में 3, कांगड़ा में 2, चंबा, सिरमौर और सोलन में एक पशुशाला धराशायी हुई। बारिश की वजह से 25 सड़कें, 17 टांसफार्मर और 12 पेयजल परियोजनाएं भी बंद रहीं। कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा 15 सड़कें, चंबा में 3, सोलन व लाहौल-स्पीति में दो, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी में एक सड़क यातायात के लिए बंद है ।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिधरोटी गांव को "मॉडल इको विलेज " के रूप में विकसित करने हेतू चयनित किया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष प्रदेश के केवल चार ही गांव चयनित हुए हैं जिसमे से ग्राम सिधरोटी भी एक है। सरकार इसके सतत् विकास के लिए 50 लाख या इससे अधिक की योजनाओं का कार्यन्वयन कर सकती है जो हमारे ग्रामवासियों की भागीदारी एवं योजनाओं पर निर्भर करेगा। वहीं ग्राम लोअरकोटी की प्रधान अवन्तिका चौहान ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करना, गांव का सौंदर्य करण करना, इको टूरिज्म के द्वारा रोजगार के अवसर सृजित करना, सीवरेज, ठोस एवं तरल कचरा का प्रबंधन करना, प्राकृतिक जल स्रोतों को पुर्नजिवित व संरक्षण करना, वर्षा जल संग्रहण करना, वृक्षारोपण करना इत्यादि कार्य किए जाने हैं जिससे स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि गांव की इको विकास योजना बनाने का कार्य शीघ्र आरम्भ होगा।
भारतीय जनता पार्टी जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार ने बागवानों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए बागवानी के लिए आवश्यक दवाई, फफूंदनाशक और कीटनाशक पर पुरानी व्यवस्था के हिसाब से सब्सिडी को बहाल किया है। इसके साथ जिन बागवानों ने निजी कंपनियों से कार्टन खरीदे हैं उस पर भी जीएसटी पर 6% उपदान देने की का फैसला किया है, जो की स्वागत योग्य फैसला है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सरकार के इस बागवान हितैषी फैसले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा ही बागवानी हित में संवेदनशील रही है, जिसका यह नतीजा है कि बागवानों को राहत देने के लिए यह दो बड़े फैसले तुरन्त किए गए और भविष्य में भी बागवानों की अन्य मांगों पर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा की जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले उपचुनाव के बाद भाजपा के बिखरे परिवार को एकजुट करने में सफलता मिली है और मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस निर्णय के बाद सदमे में है और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी जनसमर्थन से विजय हासिल करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मादक द्रव्यों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबाेधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मादक द्रव्यों की तस्करी और नशे जैसी सामाजिक बुराई के समूल नाश के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत मादक द्रव्यों के उद्गम स्थल से लेकर नशीले पदार्थों के गंतव्य बिंदु तक के नेटवर्क को समाप्त करने के उद्देश्य से मादक द्रव्यों के उत्पादक और आपूर्तिकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत प्रदेश स्तर पर राज्य मादक द्रव्य अपराध नियंत्रण इकाई स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध तकनीक का समुचित उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में टोल फ्री नशा निवारण हेल्पलाइन नंबर 1908 आरंभ की गई है। इस हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य आम जन को मादक पदार्थों के तस्करों की जानकारी साझा करने की दिशा में प्रोत्साहित करना और नशा पीड़ितों एवं उनके अभिभावकों को व्यसन मुक्ति के संदर्भ में परामर्श प्रदान करना है। इस हेल्पलाइन पर मादक द्रव्यों के संबंध में जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में ही एक मोबाइल ऐप ड्रग फ्री हिमाचल भी आरंभ की है। उन्होंने कहा की इस एप पर लोग अपनी पहचान बताए बिना मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और उपयोग की सूचना पुलिस विभाग को प्रदान कर सकते हैं। इस ऐप को 42000 नागरिकों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस एप पर अभी तक नशे के विरुद्ध 2194 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इन सूचनाओं के आधार पर नशा तस्करों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मादक पदार्थ रोकथाम नीति के तहत नशा उत्पादन, तस्करी एवं सेवन इत्यादि की रोकथाम के लिए पुनर्वास, व्यसन मुक्ति और वैकल्पिक विकास कार्यक्रम की दिशा में विस्तृत नीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, जन जन को इस दिशा में जागरूक बनाने तथा हितधारकों को प्रशिक्षित करने के लिए नशा निवारण बोर्ड भी गठित किया गया है। राज्य में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ साथ थाना स्तर पर नशा निवारण समितियां गठित की गई हैं। गत चार वर्षों में इन समितियों द्वारा लगभग 10 लाख लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा अनेक अभिनव प्रथाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि इनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। गत चार वर्षों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 5855 अभियोग पंजीकृत कर 7938 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि नशा एक विश्वव्यापी समस्या है और हिमाचल प्रदेश में जन जन के सहयोग से इस सामाजिक कुरीति के उन्मूलन की दिशा में समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की गंभीर समस्या से समग्र रूप से निपटने के लिए हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ द्वारा वर्ष 2019 में संयुक्त स्तर पर पंचकूला में अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नशा निवारण एवं नियंत्रण की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने तथा तकनीक के व्यावहारिक प्रशिक्षण की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने नशा तस्करों के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई पर भी बल दिया। इस सम्मेलन में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपने-अपने राज्यों में नशे की कुरीति के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की तहसील थुनाग में 25.48 करोड़ लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन तथा 33.78 करोड़ की लागत के विकास योजनाओं के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने जंजैहली के ढीम में 30.20 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर क्षमता के एकीकृत आयुष अस्पताल, तहसील थुनाग में 2.19 करोड़ की लागत से मझाखल, जनेहर, बखालवर और जरोल गांव के लिए बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना तथा थुनाग में 1.39 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना बूंगरैलचौक का शिलान्यास किया। जयराम ठाकुर ने 22.33 करोड़ की लागत से ढीम कटारू में निर्मित पर्यटक सांस्कृतिक केंद्र, 3.15 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग के अतिरिक्त भवन और थुनाग में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटक सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित जनभागीदारी से सुशासन महा-क्विज के अंतर्गत हिमाचल में पर्यटन थीम पर आयोजित चौथे चरण के समापन समारोह की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कहा कि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जा रहे ‘जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महा-क्विज’ का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि वे इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र में उपलब्ध पर्यटन की अपार संभावनाओं का दोहन करने तथा यहां पर्यटन उद्योग को सुदृढ़ करने के लिए अनेक महत्वकांक्षी कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। पर्यटक सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण घाटी में पर्यटन उद्योग को सुदृढ़ करने की दिशा में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में सराज घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए बहुत दावे किए गए, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पाया। वर्तमान में भाजपा सरकार ने साधन और सुविधाएं जुटा कर विकास की तस्वीर में व्यवहारिकता के रंग भरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजैहली के ढीम में निर्मित हो रहे 50 बिस्तर क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल में इस पद्धति के तहत सभी प्रकार की उपचार सुविधाएं उपलब्ध होने पर जहां स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों के लोग भी इस प्राकृतिक स्थल में चिकित्सा सुविधाओं के लिए आकर्षित होंगे, जिससे घाटी में पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलेगी। जयराम ठाकुर ने कहा की थुनाग में अधीक्षण अभियंता का कार्यालय स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को संबंधित कार्यों के लिए अब सुंदरनगर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 369.16 करोड़ की लागत से 52 विभिन्न पेयजल योजनाएं और 68.70 करोड़ की अनुमानित लागत की 22 सिंचाई योजनाएं निर्माणाधीन हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चौथे चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 499 विजेता प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि हस्तांतरित की। इस महा-क्विज के सभी चरणों की अलग-अलग विषयवस्तु रखी गई हैं और गत 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस महा-क्विज का शुभारंभ किया था। इसका पहला राउंड ‘महिला सशक्तीकरण’, दूसरा ‘उद्योग और निवेश’, तीसरा ‘किसानों-बागवानों का उत्थान’, चौथा पर्यटन तथा पांचवां राउंड स्वस्थ हिमाचल समृद्ध हिमाचल थीम पर आधारित है। इस अवसर पर, पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप, उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता पी.के. शर्मा क्लब महिन्द्रा होटल श्रृंखला के मुख्य परियोजना अधिकारी, भाजपा मंडल के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जवाहर बाल मंच का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर राजीव भवन शिमला कांग्रेस कार्यालय में 30 और 31 जुलाई को लगाया जा रहा है। जवाहर बाल मंच के राज्य मुख्य संयोजक एलोब चौहान ने कहा है कि इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश के राज्य संयोजक व जिला के मुख्य संयोजक साथ ही हरियाणा व पंजाब के राज्य मुख्य संयोजक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. जीवी हरि विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे और साथ ही हिमाचल प्रदेश के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे, एलोब चौहान ने कहा है कि इस प्रशिक्षण शिविर में जवाहर बाल मंच की महत्वता जवाहर बाल मंच की कार्यप्रणाली, विचारधारा व जवाहर बाल मंच के संगठनात्मक ढांचे के बारे में बताया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रहेंगे। एलोब चौहान ने कहा है कि जवाहर बाल मंच का मुख्य उद्देश्य है विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में दृढ़ता से स्थापित धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के साथ बच्चों का समग्र विकास कराना है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला गैर कृषक एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गिरीश साहनी की अध्यक्षता में पुनः मिला तथा अपनी मांग का ज्ञापन उन्हे सौंपा। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट 1972 की धारा-118 लागू होने से पहले प्रदेश में रह रही केवल दो श्रेणियों (1) दुकानदार/व्यवसायी (2) सरकारी व गैर सरकारी क्ष्रेत्र में कार्यरत लोग जो उपरोक्त एक्ट लागू होने से पहले से प्रदेश में रह रहे थे और पीढ़ी दर पीढ़ी रहते हुए, प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। केवल उन पर ही यह एक्ट लागू है। अतः उनको ठीक उसी प्रकार से राहत प्रदान की जाए जैसा कि उक्त एक्ट की धारा-118 (2) में कई वर्गों को जैसे कि (क) भूमिहीन श्रमिक (ख) भूमिहीन अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग (ग) ग्रामीण कारीगर (घ) भूमिहीन जो सम्बद्ध कार्य करते हैं, को प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया गया कि मंच के प्रतिनिधियों ने प्रतिपक्ष के जिन विधानसभा सभा सदस्यों को अपनी मांग से अवगत कराया था। उन्होंने भी मांग को उचित माना तथा एक विधायक महोदय ने लिखित में भी मुख्यमंत्री महोदय को मंच की मांग को मानने के लिए पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि विधानसभा के मानसून सत्र में उपरोक्त दो श्रेणियों को टेटेंसी एक्ट में संशोधन कर धारा 118(2) में पहले से शामिल श्रेणियों के साथ सम्मिलित कर राहत प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि मंच उपरोक्त एक्ट की धारा-118 के विरुद्ध नहीं है, परंतु टेनेंसी एक्ट की धारा-118 केवल उन पर ही लागू होनी चाहिए, जो टेनेंसी एक्ट प्रदेश में लागू होने के बाद प्रदेश में आये हैं या आ रहे है। मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक से मंच द्वारा रखी गई मांग को सुना और आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर अवश्य गौर किया जाएगा, जो उनके ध्यान में है। अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा प्रभारी जी का इस भेंट में अहम योगदान रहा। प्रतिनिधि मंडल में गिरीश साहनी के अतिरिक्त सर्व अशोक कुकरेजा, हरविंदर क्वात्रा, अवतार सिंह, राकेश गुप्ता, सुनील जोशी, राजेश मदान, संजीव खन्ना, इशांत व जतिन आहूजा आदि शामिल थे।
मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत प्रदेश में 623.90 करोड़ का निवेश हुआ फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था ताकि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ चुनाव लड़ने के पश्चात निकलने वाले परिणामों से पता चला कि सभी पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न पदों पर 58 प्रतिशत महिला प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुनी गई। मुख्यमंत्री ने आज कांगड़ा जिला के बैजनाथ में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय लाभार्थी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों की विशाल जनसभा को संबाेधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत अब तक 17 करोड़ से अधिक व्यय कर 6626 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में 27.30 करोड़ बजट प्रावधान रखा गया है। प्रदेश में स्वावलंबन की गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और भूमिका के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत महिला उद्यमी अपने उद्यम स्थापित करने के लिए आगे आ रही हैं और इस क्षेत्र में उन्हें उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए 190.53 करोड़ के उपदान वितरण के साथ 623.90 करोड़ का निवेश हुआ है। इस योजना के अंतर्गत 10253 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के कल्याण और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश की लाखों महिला यात्री लाभांवित हो रही हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ाेतरी सुनिश्चित की गई है, ताकि जमीनी स्तर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले हजारों महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं के लाभ सुनिश्चित किए जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता को 31000 रुपए से बढ़ाकर 51000 रुपए किया गया है। इसी प्रकार, बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 21000 रुपये किया गया है। पिछले वर्ष 9 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर 30,851 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में 2633 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को 25000 रुपए अतिरिक्त रिवॉलविंग फंड टॉपअप के रूप में उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के बेबुनियाद आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेह से प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 800 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की है और सभी केंद्रीय परियोजनाओं के लिए 90ः10 की औसत से प्रदेश को केंद्रीय वित्त फंड सुनिश्चित कर प्रदेश का विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कई बार प्रदेश का दौरा किया और प्रदेश के विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना, सहारा योजना और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रदेशवासियों को राहत प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चढ़ियार में एक डिग्री महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला चढियार में विज्ञान प्रयोगशाला भवन के निर्माण और महेशगड़ सड़क का नामकरण शहीद राकेश के नाम पर करने की घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 240.31 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए, जिसमें बैजनाथ और पपरोला नगरों के लिए 48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना और बैजनाथ एवं पपरोला नगरों के लिए 68 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी परियोजना का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने बैजनाथ में 20.59 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बस स्टैंड की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 13.64 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण भी किए, जिसमें 7.22 करोड़ रुपए की लागत से बिनवा खड्ड पर निर्मित होने वाला 71 मीटर लंबा पुल भी शामिल है। उन्होंने बैजनाथ में 2.93 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले दमकल भवन, खीर गंगा घाट पर 2.61 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली पार्किंग, बीड में 58 लाख की प्री-फाब्रिकेटिड हट्स और बैजनाथ में 30 लाख की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन का लोकार्पण किया। बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करोड़ों की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में इस निर्वाचन क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों के अनुभवों पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान राज्य भर में चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल, विधायक रविंद्र धीमान एवं प्रकाश राणा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, कर्मचारी एवं पेंशनर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रधान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आरडी नजीम और निदेशक महिला एवं बाल विकास रूपाली ठाकुर भी उपस्थित थी।
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के कुंकू क्षेत्र से संबंध रखने वाले भाई-बहन का चयन पुलिस में हुआ है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि हाल ही में हुई पुलिस की परीक्षा में दोनों भाई बहन ने पुलिस भर्ती परीक्षा को पास किया है और अब ट्रेनिंग पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार सौरभ और आरती रिश्ते में सगे भाई बहन है। इनके पिता रोशन लाल पुलिस विभाग में कार्यरत है और माता सुनीता देवी गृहणी है। इन दोनों ने अपनी शिक्षा रामपुर से ही ग्रहण की है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गाओ में खुशी का माहौल है और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बने हैं। वहीं, बता दें की पहले हुई परिक्षा में भी दोनों भाई-बहन के अच्छे अंक लाकर परिक्षा को पास कर दिया था, लेकिन परिक्षा उसके बाद रद कर दी गई थी। दूसरी बार फिर से दोनों भाई बहन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कड़ी महेनत से आज पुलिस विभाग में कंस्टेबल बन गए है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश द्वारा गठित व मान्य फिटर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि फिटर श्रेणी को भी फोरमैन व कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति हेतु आर एंड पी रूल्स में कोटा दिया जाए। फिटर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रामभज शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन विभाग के उच्चाधिकारियों सहित सरकार से लगातार मांग करती आ रही है, लेकिन सरकार इस श्रेणी की मांग को पूरा नही कर रही है, जिससे संगठन में उग्र रोष है। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में विभाग में 1183 के लगभग फिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें की अधिकतर आईटीआई प्रशिक्षित है और विभाग का सबसे महत्वपूर्ण कार्य फिटर श्रेणी का ही है। आम जनता से रू-ब-रू होकर उनकी समस्या का निदान करवाना फिटर की ही डयूटी है और इसी फिटर की पदोन्नति का कोई नियम नही है, जो कि अन्याय है। अध्यक्ष ने सरकार के समक्ष मांग रखी कि जब 6 माह की आईटीआई ट्रेनिंग करके वर्क इंस्पेक्टर जेइ पदोन्नत हो सकता है, तो फिटर ने कौन सा गुनाह किया है कि उनको फिटर ही रिटायर किया जाता है। रामभज शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जल्द फोरमैन के पद पर पदोन्नति हेतु फिटर को 25 प्रतिशत कोटा आर एंड पी रूल्स में दिया जाए, ताकि इस श्रेणी को न्याय मिल सके।
सीएम ने किया भारत माता की मूर्ति का अनावरण अमीषा कुल्ला। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पहली अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। बताया जा रहा है कि पहली अगस्त को प्रदेश के 11 हजार और देश भर के तीन लाख स्कूलों में भारत माता का पूजन और शहीदों का सम्मान कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही एक हजार कालेज भी इसमें कवर होंगे। अखिल भारतीय शैक्षणिक संघ के सचिव पवन मिश्रा ने बताया कि इसमें प्रदेश में 11 हजार स्कूलों में भारत माता के चित्र पहुंच चुके हैं। इसमें बच्चे देश और प्रदेश की संस्कृति के बारे में जान सकें, यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उनका कहना है कि राष्ट्र प्रेम के बारे में भी बच्चों को बताना है। इसमें बच्चों को 75 साल के भारत के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान स्कूलों तक एक रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बार देश और प्रदेश स्तर पर इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही इस दिन शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान हर विद्यालय में उस दिन एक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं स्कूल में पहुंचकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत माता का पूजन, भारत माता की आरती और एक वक्ता श्रोताओं के बीच में भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़के संघर्ष में गुमनाम बलिदानी, भारतीय संस्कृति, भारतीय संस्कार की चर्चा बच्चों में करेंगे। इसके साथ कैसे इंडिया से भारत की ओर बढ़े, इस बारे में सार्थक चर्चा बच्चों के बीच में रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और उन्हें भारत माता का चित्र भेंट कर अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। यह जानकारी अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल इकाई के महामंत्री डॉक्टर मामराज पुंडीर ने दी। इस अवसर पर हिमाचल के शिक्षामंत्री श्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित थे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुषमा व प्रिया सहित कई शिक्षक वर्ग मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के बसंतपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर देर शाम को चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गए, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला से सुन्नी की ओर (PB 01C 8494) नंबर की इनोवा गाड़ी जा रही थी। इसी बीच बसंतपुर के नजदीक पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इस गाड़ी में 4 लोग सवार थे। कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल ले गए, जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम रोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव मझोती जिला कांगड़ा, उम्र 25 साल है, जबकि घायलों में सुन्नी पुत्र धर्म सिंह गांव तांबर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा उम्र- 33 साल और हरदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह हाउस नंबर 2014,फेज 7 सेक्टर मोहाली पंजाब उम्र 61 वर्ष और गाड़ी का ड्राइवर अभिषेक के तौर पर हुई है। ये सभी सैमसंग कंपनी में कार्यरत हैं और डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि चलती गाड़ी पर पत्थर के गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें 4 लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में आज प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में चेतन बरागटा की भाजपा में शामिल किया गया। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी नीलम सरैईक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला सिरमौर प्रभारी अरूण फाल्टा, मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, मंडल महामंत्री यशपाल शर्मा व अजय भेरटा, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र रावत, प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा सचिव राकेश डोगरा भी उपस्थिति रहे। मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने चेतन बरागटा का पार्टी में स्वागत किया और कहा चेतन बरागटा के पार्टी में शामिल होने से जुब्बल कोटखाई में भाजपा को आगामी चुनाव में बल मिलेगा और शीघ्र ही अन्य निष्कासित कार्यकर्ताओं पार्टी में शामिल किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओक ओवर शिमला में नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की मांग के संबंध में मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मजबूती के साथ अपनी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि पिछले चार वर्षाें से प्रदेश के हर कोने से वरिष्ठता की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण प्रदेश के लगभग 70 हजार कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी बातों को ध्यान से सुना और इस मांग को अति शीघ्र पूरा करने की बात दोहराई। पिछले कल भी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, महासचिव राजेश शर्मा, सचिवालय यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर बॉबी, मुख्य सचिव आरडी धीमान, वित्त सचिव प्रबोध सक्सेना से उनके कार्यालय,सचिवालय में मिला था। हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने के वायदे को पूरा करें। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार 2008 में पहली बार तत्कालीन भाजपा सरकार ने लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ चयन बोर्ड द्वारा भर्ती एवं पदोन्नित नियमों के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को अनुबंध आधार पर नियुक्त किया। निश्चित वैधानिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भी कमिशन पास कर्मचारियों को प्रदेश के इतिहास का सबसे लंबा अनुबंधकाल दिया गया। उसके बाद आई सरकारों ने अनुबंध अबधि को कम किया, लेकिन कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से अपना कर्मचारी नही माना। सरकार कर्मचारी के सेवा की गणना उनके नियमितीकरण से कर रही है, नाकि उनकी प्रथम नियुक्ति से। यह लोकसेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा बोर्ड जैसी संबैधानिक संस्थाओं की मान्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाने जैसा है। कमीशन और बैच के आधार पर नियुक्त यह कर्मचारी सभी नियमों और सेवा शर्तों को पूरा करके नियुक्त हुए हैं। इसलिए इनकी सर्विसेज को प्रोमोशन और अन्य सेवालाभों के लिए नियुक्ति की तिथि से गिना जाए, नाकि नियमितीकरण की तिथि से। पूर्व में भी सरकार ने एडहॉक और टेन्योर बेसिस पर नियुक्त कर्मचारियों की सेवाओं को प्रोमोशन के लिए योग्य माना है तो अनुबंध पर दी गई सेवाओं को क्यों योग्य नही माना जा रहा? नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता ना मिलने से जूनियर कर्मचारी सीनियर होते जा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उनका चयन भर्ती एवम पदोनती नियमों के अनुसार हुआ है। इसलिए उनके अनुबंध की सेवा को उनके कुलसेवाकाल में जोड़ा जाना तर्कसंगत है, जब हम पूरे नियमों के अंतर्गत नियुक्त हुए हैं, तो सरकार हमे पहले दिन से सरकारी कर्मचारी माने नाकि नियमितीकरण की तिथि से। यह प्रदेश के 70 हजार कर्मचारियों के मान सम्मान से जुड़ा विषय है। सरकार जल्द इस मांग को पूरा करे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मांग को 50 से अधिक बार उठाया जा चुका है। मुख्यमंत्री खुद भी कह चुके हैं कि आपकी यह मांग जायज है। जेसीसी की बैठक में भी इस मांग पर कमेटी गठन की बात कही गई, लेकिन उसपर भी कोई कमेटी नही बनी। जेसीसी में अधिकांश मांगों पर कार्यवाही हुई है, लेकिन सेनिओरिटी के लिए कमेटी के गठन तक नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में निराशा है। नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता न मिलने से सेनिओरिटी लिस्ट में विसंगतियां आई हैं जिन्हें डेट ऑफ अपॉइंटमेंट से सेनिओरिटी देकर ही दूर किया जा सकता है। इस संबंध में कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा ने अगले सप्ताह अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के साथ बैठक बुलाने की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि बैठक के उपरान्त कर्मचारी साथियों की सहमति से आगामी निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश महाजन, संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण, प्रदेश प्रवक्ता विजय राणा, प्रदेश प्रचार प्रमुख मुरारी लाल ठाकुर, शिमला जिलाध्यक्ष नंदलाल, कांगड़ा जिलाध्यक्ष सुनील पराशर, हमीरपुर जिला इकाई के मुख्य सलाहकार नरेश भारद्वाज, मंडी जिला इकाई के उपाध्यक्ष विनोद नायक, सुंदर नगर ब्लॉक के अध्यक्ष रणजीत सेन व अनिल शर्मा सहित प्रदेश के हर विभाग में कार्यरत लगभग 40 अनुबंध से नियमित कर्मचारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एसएफआई शिमला शहरी कमेटी ने बीते दिनों एक ACADEMIC COMPETITION का आयोजन किया था और, जिसमें 500 से ज्यादा स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया था और जिसमें 21 स्कूलो के बच्चे उपस्थित रहे। आज एसएफआई शिमला शहरी कमेटी ने इस ACADEMIC COMPETITION में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण किए, जिसमें एसएफआई राज्य अध्यक्ष रमन थारटा और राज्य सचिव अमित ठाकुर और जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर उपस्थित रहे और राज्य सचिव अमित ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए। ACADEMIC COMPETITION के 3 तरह के कंपटीशन रखे गए थे, जिसमें PAINTING COMPETITION, DECLAMATION COMPETITION, GK COMPETITION थे। PAINTING COMPETITION में प्रथम स्थान अंकेश ने लिया। DECLAMATION में प्रथम स्थान मिनाक्षी ने हासिल किया और gk competition में FIRST STANDARD में प्रथम स्थान भव्या और SECOND STANDARD मे तरुण ठाकुर ने और THIRD STANDARD में दीक्षांत ने हासिल किया। जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि आज इंसान अपने फ़ायदे के लिए पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं। आज हमे इसे मिलकर बचाने की जरूरत है और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। शिमला शहरी अध्यक्ष नीतिश राजटा ने कहा कि एसएफआई हर वर्ष समय-समय पर इसी तरह के COMPETITION का आयोजन करती रहती हैं और आप सभी तमाम छात्रों का धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप सभी का भविष्य उज्जवल हो और आशा है कि आप एसएफआई के इस तरह के competition में भाग लेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले वीरवार को प्रदेश की राजनीति के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसमें भाजपा से निष्कासित पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा, हमीरपुर से उर्मिल ठाकुर और धर्मशाला से राकेश चौधरी का नाम शामिल है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में दोपहर बाद तीनों नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में शुरू हो गई है। बैठक में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल की मांग पूरी हो सकती है। कैबिनेट बैठक में पे स्केल देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। यूजीसी पे स्केल मिलने पर शिक्षकों के मासिक वेतन में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, आउटसोर्स पर विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत देने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष मंत्री महेंद्र सिंह भी कैबिनेट बैठक में इस मामले से अवगत करा सकते हैं। इन कर्मियों के लिए निगम गठित करने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की बजट और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में कई अन्य फैसलों पर भी मुहर लगेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला शिमला में एक और बस हादसा हुआ है। कोटखाई तहसील में एचआरटीसी की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुई बस जरई से ठियोग जा रही थी कि सुबह क़रीब 8 बजे बेऊन के पास हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क से फिसलकर करीब 60 फुट नीचे खेत में पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक किशोर की हालत गंभीर बताई गई है। एसएचओ कोटखाई मदन लाल की अगुवाई में पुलिस का दल घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में जुटा है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया जा रहा है। कोटखाई समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले कल शिमला के समीप हीरानगर में एचआरटीसी की शिमला-नगरोटा रूट की बस के खाई में गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हुई थी, जबकि 20 अन्य घायल हुए थे।
हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में शुरू हो गई है। बैठक में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल की मांग पूरी हो सकती है। कैबिनेट बैठक में पे स्केल देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। यूजीसी पे स्केल मिलने पर शिक्षकों के मासिक वेतन में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा हो सकती है। वंही आउटसोर्स पर विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत देने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष मंत्री महेंद्र सिंह भी कैबिनेट बैठक में इस मामले से अवगत करा सकते हैं। इन कर्मियों के लिए निगम गठित करने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला के समीप हीरानगर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु और 20 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को तुरंत दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
राजधानी शिमला के मैहली शोघी बाईपास सड़क मार्ग पर बीती रात सेब से लदा एक ट्रक सड़क से पलट गया। ट्रक सड़क से करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। इसमें चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था। चालक-परिचालक को गंभीर चोटें आई है, उन्हें इलाज के लिए आईजीएमले जाया गया है। दोनों कि स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क के हल्के धंसे होने के कारण एक तीखे मोड़ पर यह दुर्घटना पेश आई है। ट्रक के खाई में गिरने से करीब 11 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सेब की करीब 750 पेटियां बर्बाद हो गईं। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर PB23M 5745 शिमला के ढली मंडी से पंजाब के लिए करीब 750 सेब की पेटियां भरकर ले जा रहा था। ब्योलिया में एक गाड़ी को पास देते हुए ट्रक सड़क किनारे चला गया, जिससे आगे वाली सड़क पूरी तरह से धंस गई। चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और खाई में जा गिरा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। आकलन लगाया गया है कि करीब 11 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और ट्रक मालिक को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि बागवानों से ढली मंडी में पंजाब के रहने वाले एक लदानी ने सेब की पेटियां खरीदी थीं, जिन्हें ट्रक में भरकर पंजाब की मंडियों में ले जाया जा रहा था।
राजधानी शिमला में एक कलयुगी बेटे द्वारा मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति नशे की हालत में था और रात को 12:00 बजे घर पर आकर तेजधार हथियार से जमीन विवाद को लेकर अपनी मां की हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपने भाई को भी घायल कर दिया। आरोपी की पहचान रामेश्वर गांव ढूंढ जुन्गा शिमला के रूप में हुई है। वहीं मृतका के दूसरे बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उसे बीती रात मां के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जिस पर वह अपने कमरे से बाहर आया। इस दौरान बड़े भाई प्रकाश चंद, उसकी पत्नी शकुंतला, बहन कांता शर्मा भी आवाज सुनकर उठे। इसके बाद ऊपर कमरे में जाकर देखा तो रामेश्वर मां पर लोहे की तलवार से वार कर रहा था। जिस पर बड़े भाई प्रकाश चंद और जीजा हितेंद्र शर्मा ने रामेश्वर से तलवार छुड़वाई, लेकिन तब तक रामेश्वर मां पर कई वार कर चुका था। मां के गले, मुंह और हाथों में गंभीर चोटें आई थी। उसके बाद आरोपी रामेश्वर मौका से भाग गया। थोड़ी देर बाद मां ने दम तोड़ दिया। डीएसपी शिमला कमल वर्मा ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे पर आईपीसी की धारा 302 और 323 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां ओक ओवर में सेब उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सेब उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मामलों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय श्याम, जिला परिषद सदस्य मदन लाल एवं सुभाष कैंथला, भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज, प्रगतिशील बागवान राजेंद्र कश्यप और अन्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी जुब्बल नावर कोटखाई मंडल ने आज नीलम सरैईक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अमर शहीद नाथू राम नरसेठ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें नावर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहें तथा पूर्व में रहें भारतीय सेना में फ़ौजी भाईयों तथा शहीद नथु राम की पत्नी श्रीमति कृष्णा देवी को सम्मानित किया गया।
एबीवीपी एचपीयू इकाई ने मनाया कारगिल विजय दिवस पुस्तकालय के बाहर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन जवानों को याद करते हुए उनके सम्मान में मुख्य पुस्तकालय के बाहर रंगोली चित्रित की। इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी की ऐसी मिसाल है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। हाड़ कंपाती सर्दी में करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में देश ने अपने 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को गंवाया था, जबकि 1300 से ज्यादा जांबाज देश के लिए लड़ते हुए जख्मी हुए थे, वीरगति को प्राप्त हुए अधिकांश जवान अपने जीवन के 30 वसंत भी नही देख पाए थे। इन शहीदों ने भारतीय सेना की शौर्य व बलिदान की उस सर्वोच्च परंपरा का निर्वाह किया, जिसकी सौगन्ध हर सिपाही तिरंगे के समक्ष लेता है। इन रणबांकुरों ने भी अपने परिजनों से वापस लौटकर आने का वादा किया था, जो उन्होंने निभाया भी, मगर उनके आने का अंदाज निराला था। वे लौटे, मगर लकड़ी के ताबूत में। उसी तिरंगे मे लिपटे हुए, जिसकी रक्षा की सौगंध उन्होंने उठाई थी। जिस राष्ट्रध्वज के आगे कभी उनका माथा सम्मान से झुका होता था। वहीं, तिरंगा मातृभूमि के इन बलिदानी जाँबाजों से लिपटकर उनकी गौरव गाथा का बखान कर रहा था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस जंग की शुरूआत 3 मई 1999 को करते हुए कारगिलकी ऊंची पहाड़ियों पर 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ की थी और वहां कब्जा जमा लिया था। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन विजय चलाया। भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए इस आपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों से मुक्त कराया था। इसी की याद में ‘26 जुलाई’ अब हर वर्ष कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का, जो हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया। आकाश ने कहा कि कारगिल युद्ध ऊंचाई पर लड़े जाने वाले विश्व के प्रमुख युद्धों में से एक है। इस युद्ध की प्रमुख बात दोनों देशों के पास परमाणु हथियार होना था, पर कहते हैं कि कोई भी युद्ध हथियारों के बल पर नहीं लड़ा जाता है। युद्ध लड़े जाते हैं साहस, बलिदान, राष्ट्रप्रेम व कर्त्तव्य की भावना से और हमारे भारत में इन जज्बों से भरे युवाओं की कोई कमी नहीं है। मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा- हमेशा के लिए बसी रहेंगी।
कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हिमाचल के सभी 74 संगठनात्मक मंडलों में कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल विजय दिवस के मौके पर नालागड़ और सोलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाग लिया। कश्यप ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना का जोश और वीरता अद्वितीय है और पूरा देश भारतीय सेना के कारगिल नायकों के लिए खड़ा है। हम उन सैनिकों के ऋणी हैं जो दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं और हमारे बोर्डर्स को सुरक्षित बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन कारगिल युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज दे दिया। इस दिन हम उन शहीदों को सलाम करते हैं, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया और हमारे कारगिल भाइयों के लिए स्वतंत्र अस्तित्व और शांतिपूर्ण जीवन सुरक्षित किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि देश की सेवा में हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है। मैंने भारतीय वायु सेना की सेवा की है और मैं जमीन पर सैनिकों के सामने आने वाली कठिनाइयों को समझता हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। शहीद विक्रम बत्रा और अन्य महान शहीदों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन उनके द्वारा किए गए बलिदान को याद करके हम प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं। इस बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला संयुक्त किसान मंच की बैठक आज शिमला में आयोजित की गई तथा इसमें 5 अगस्त को शिमला में किसानों व बागवानों के संगठनों के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मंच ने सभी किसानों व बागवानों के संगठनों से आह्वान किया कि इस प्रदर्शन में किसानों व बागवानों की भारी संख्या में भागीदारी कर सरकार के समक्ष अपनी मांगें प्रभावशाली तरीके से रखें जाए तथा सरकार को इन मांगों को मानने के लिए बाध्य किया जाए। सभी संगठनों ने 5 अगस्त के सचिवालय के बाहर प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव स्तर की बैठकें करने का निर्णय लिया तथा इसमे ज्यादा से ज्यादा किसानों व बागवानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकार द्वारा 28 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किसानों व बागवानों के संगठनों के साथ रखी गई, बैठक जिसमें सरकार ने संयुक्त किसान मंच को भी पत्र भेजकर आमंत्रित किया है को लेकर भी चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि संयुक्त किसान मंच इस बैठक में भाग लेगा तथा इससे संबंधित सभी किसानों व बागवानों के संगठनों के प्रतिनिधि इसमे भाग लेंगे और इसके लिए एक मांगपत्र भी सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। यह मांगपत्र सभी संगठनों से चर्चा कर बनाया गया और बैठक में 20 सूत्रीय मांगपत्र पर भी सहमति बनाई। यह हैं मुख्य मांगे सेब व अन्य फलों, फूलों व सब्जियों की पैकेजिंग में इस्तेमाल किए जा रहे कार्टन पर GST समाप्त किया जाए व ट्रे की कीमतों में की गई भारी वृद्धि वापस ली जाए तथा इनकी गुणवत्ता पर भी सरकार नियंत्रण करें। हिमाचल प्रदेश में भी कश्मीर की तर्ज पर मंडी मध्यस्थता योजना(MIS) पूर्ण रूप से लागू की जाए तथा सेब के लिए मंडी मध्यस्थता योजना (MIS) के तहत A, B व C ग्रेड के सेब के लिए क्रमशः 60 रुपए, 44 रुपए व 24 रुपए प्रति किलो समर्थन मूल्य पर खरीद की जाए। HPMC व Himfed द्वारा गत वर्षों में बागवानों से लिए गए सेब का बकाया भुगतान तुरंत किया जाए। सेब पर आयात शुल्क कम से कम 100 प्रतिशत किया जाए तथा इसे मुक्त व्यापार संधि (FTA) से बाहर किया जाए। प्रदेश की विपणन मंडियों में एपीएमसी कानून को सख्ती से लागू किया जाए। मंडियों में खुली बोली लगाई जाए व किसान से गैर कानूनी रूप से की जा रही मनमानी वसूली, जिसमें मनमाने लेबर चार्ज, छूट, बैंक डीडी व अन्य चार्जिज को तुरंत समाप्त किया जाए। किसानों से प्रदेश में विभिन्न बैरियरों पर ली जा रही मार्केट फीस वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए। शोघी बैरियर को बंद किया जाए तथा जिन किसानों से इस प्रकार की गैर कानूनी वसूली की गई है, उन्हें इसे वापस किया जाए। प्रदेश की सभी मंडियों में सेब व अन्य सभी फसले वजन के हिसाब से बेची जाए। किसानों के आढ़तियों व खरीददारो के पास बकाया पैसों का भुगतान तुरन्त करवाया जाए तथा मंडियों में ए पी एम सी कानून के प्रावधानों के तहत किसानों को जिस दिन उनका उत्पाद बिके उसी दिन उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन खरीददार व आढ़तियों ने बकाया भुगतान नहीं किया है, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। खाद, बीज, कीटनाशक, फफूंदीनाशक व अन्य लागत वस्तुओं पर दी जा रही सबसिडी को पुनः बहाल किया जाए और सरकार कृषि व बागवानी विभागों के माध्यम से किसानों व बागवानों को उचित गुणवत्ता वाली लागत वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाए। कृषि व बागवानी के लिये प्रयोग में आने वाले उपकरणों स्प्रेयर, टिलर, एंटी हेल नेट आदि की वर्षों से लंबित सबसिडी तुरंत प्रदान की जाए। प्रदेश में भारी ओलावृष्टि व वर्षा, असामयिक बर्फबारी, सूखा व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों व बागवानों को हुए नुकसान का सरकार उचित मुआवजा प्रदान कर राहत प्रदान करें। किसानों व बागवानों के द्वारा विभिन्न बैंकों व संस्थाओं से लिए गए ऋण की माफी की जाए तथा बैंकों द्वारा जारी वसूली के नोटिस तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाए। प्रदेश में सभी जिलों में आधुनिक सुविधाओं से लैस विपणन मंडियों का विकास व विस्तार किया जाए तथा पुरानी मंडियों के विस्तार व आधुनिकीकरण के लिए योजना बनाकर इनका कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। प्रदेश में बागवानी विकास के लिए बागवानी बोर्ड का गठन कर इसमें बागवानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर इसे कानूनी रूप से लागू किया जाए। प्रदेश में धान, गेहूं, मक्की व अन्य फसलों की खरीद के लिए मंडिया स्थापित कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत खरीद करें। प्रदेश में अदानी व अन्य कंपनियों के CA स्टोर में लिये जाने वाले सेब के दाम तय करने व निगरानी के लिए बागवानी विश्विद्यालय, बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ व बागवानों की एक कमेटी का तुरंत गठन किया जाए तथा इसके निर्माण के समय शर्तों के अनुसार बागवानो को 25 प्रतिशत सेब रखने के प्रावधान को तुरंत सख्ती से लागू किया जाए। किसान सहकारी समितियों को स्थानीय स्तर पर CA स्टोर बनाने के लिए सरकार द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाए। प्रदेश में सरकार भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून(पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुणा मुआवजा) को लागू करें। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए तथा मालभाड़े में की गई वृद्धि वापस ली जाए। संयुक्त किसान मंच सरकार को करीब एक वर्ष से अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर बार बार ज्ञापन दे रहा है, परंतु सरकार ने अभी तक इस पर कोई भी गौर नही किया है, परंतु 11 जुलाई व 20 जुलाई के किसानों व बागवानों के रोहड़ू, ठियोग व प्रदेश के अन्य हिस्सों में आंदोलन के दबाव के चलते सरकार अब बातचीत के लिए तैयार हुई है। सरकार देश व प्रदेश में कृषि व बागवानी के बढ़ते संकट को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मांगों को मानकर किसानों व बागवानों के हितों की रक्षा कर अपना दायित्व निभाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार इन मांगों पर अमल नहीं करती है, तो संयुक्त किसान मंच सभी किसानों व बागवानों के संगठनों को साथ लेकर अपना आंदोलन तेज करेगा और तब तक जारी रखेगा, जब तक कि सरकार इन सभी मांगों को नहीं मान लेती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुशल मार्गदर्शन में देश नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय सेना के डोगरा स्काउट के जवान लाहुल-स्पीति के ऊंचे पर्वत मानेरंग एक्सपीडशन 6593 मीटर को पूरा कर लिया है। 4 जुलाई को 18 सदस्यीय डोगरा स्काउट का दल रवाना हुआ था। 16 जुलाई को दल ने पीक की चढ़ाई की ओर 22 जुलाई को वापस समुदो पहुंचा। इस दल में 2 आफिसर, 2 जेसीओ और 14 अन्य रेंक के अधिकारी शामिल है। मानेरंग पर्वत का ट्रैक काफी चुनौती भरा रहा है। इससे पहले भी डोगरा स्काउट का दल मानेरंग पर्वत का ट्रैक कर चुके है। दल को कमांडर ट्राई पीक्स ब्रिगेड ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने दल के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर डोगरा स्काउट के आला अफसर मौजूद रहे। इसके अलावा कवांग ओर क्युलिंगस गांव में डोगरा स्कॉउट और काजा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। इस कैंप में74 लोगों मे स्वास्थ्य चेक किया गया।।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज राष्ट्रपति भवन में देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की व ऐतिहासिक चंबा थाल देकर उनका पारंपरिक हिमाचली तौर-तरीक़े से अभिनंदन किया। अनुराग ठाकुर ने उनके सफल कार्यकाल व देशहित में लिए गए निर्णयों व कार्यों के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार प्रकट किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला पर्यावरण संरक्षण की अपनी मुहिम में उमंग फाउंडेशन इस बरसात में दूसरा पौधरोपण कार्यक्रम ग्रीन चाकलू एस्टेट के साथ मिलकर बलदेयां के साथ लगते गावं कश्महल में 26 जुलाई को करेगा। इसमें देवदार के 200 पौधे लगाए जाएंगे। उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि फाउंडेशन प्रति वर्ष बरसात में स्थानीय संस्थाओं व ग्रामीणों के साथ मिलकर शिमला ग्रामीण के जंगलों व सड़कों के किनारे पौधारोपण करता है। पिछले वर्ष उसने 800 से अधिक पौधे लगाए और उनका संरक्षण भी किया। पौधारोपण के साथ साथ फाउंडेशन ग्रामीण लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करता है तथा लगाए गए पौधों की देखभाल भी करता है। इस बरसात में अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण के कार्यक्रम होते रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज हमीरपुर के नादौन से हुकुम सिंह बैंस को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया। स्व. राकेश शर्मा बुबली के आकस्मिक निधन से यह पद रिक्त हुआ है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हुमकुम सिंह बैंस थे। सुरेश कश्यप ने कांगड़ा के पालमपुर से घनश्याम शर्मा को पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी नियुक्त किया। घनश्याम शर्मा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे।
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग से मंडी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए विशेष सहायता प्रदान करने का आग्रह किया मुख्यमंत्री ने उपाध्यक्ष से राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए राज्य के प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने राज्य में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 1000 करोड़ रुपए के विशेष सहायता अनुदान का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिए उपाध्यक्ष से औद्योगिक विकास योजना-2017 को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में प्रदेश की प्रतिबद्धता से भी अवगत करवाया। जयराम ठाकुर ने राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी और कहा कि राज्य में 1.70 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में लगभग 50,000 एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाने और सभी 3615 ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक खेती का एक मॉडल विकसित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए बल्क ड्रग पार्क को स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया, जो न केवल निवेश आकर्षित करेगा बल्कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने प्रस्तावित नौ राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया। बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और नीति आयोग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे त्वरित प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में सुकेती खड्ड का प्राथमिकता के आधार पर तटीकरण करने का आग्रह किया, जिससे हवाई अड्डे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के कार्य में तेजी लाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में जल जीवन मिशन की प्रगति से भी अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती एवं आवासीय आयुक्त कार्यालय एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सरकार विरोधी निर्णयों के चलते शनिवार को सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली। रैली का आयोजन दरबार परिसर से होते हुए मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक किया गया। इसके बाद रैली को शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि आज सेब की पेटी के दाम 200 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं, जिसकी मुख्य वजह है कि सेब पेकिंग मेटिरल को सरकार ने जीएसटी के दायरे में ला दिया गया है। एक बार भी यह नही सोचा कि ऐसा करने से प्रदेश के कितने बागवानों को और किसानों को नुकसान होगा, जिनकी आजीविका का साधन ही कृषि और बागवानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की चाल चल रही है, जिसका जवाब आने वाले दिनों में जनता देगी। आज प्रदेश का कर्मचारी, युवा व आम आदमी सरकार की नीतियों से परेशान हो चुका है। खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाकर सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। सरकार किसान-बगवान को जमीन में लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस समय में बागवानों को कभी दिक्क्क्त नही थी व इनके हकों को पूरा करने के लिए पूरे हिमाचल में कांग्रेस जाने के लिए तैयार हैं। सरकार ने जीएसटी को पांच नहीं 18 प्रतिशत किया है। बागवानों को एचपीएमसी के द्वारा मात्र कुछ लाख पेटियां ही उपलब्ध करवाई जाती हैं, लेकिन 3 से 4 करोड़ की पेटी अब लोगों को जीएसटी चुका कर देकर खरीदनी पड़ेगी। अदानी-अम्बानी को फायदा देने के लिए मिली भगति से सेब के रेट गिरा दिए हैं। भाजपा के किसी मंत्री ने सेब सीजन के दौरान आकर बागवानों से नहीं पूछा की उन्हें कोई दिक्क्क्त परेशानी तो नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 72 हजार का ऋण कांग्रेस ने ही वापस किया था। आज किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज तक वसूला जा रहा है। प्रदेश में घोटाले कम नहीं हुए हैं। पुलिस भर्ती घोटाला भाजपा के लिए एक दाग है और इसे कोई नहीं मिटा सकता। युवाओं को नाैकरी देने के नाम पर धोखा दिया गया है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि आज तक कितने युवाओं को रोजगार दिए। धर्मशाला में प्रधानमंत्री की आवभगत के लिए 15 करोड़ रुपए का तंबू लगाया गया था, लेकिन उस इन्वेस्टमेंट मिट का कोई लाभ नहीं मिला है। सरकार के विरोध में रविवार को ओपीएस कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा सम्मेलन रामपुर में होने जा रहा है, जिससे साफ है कि कर्मचारियों के साथ सरकार ने धोखा दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस की मांगें हर हाल में पूरी की जाएगी और जिन कर्मचारियों को पेंशन से वंचित किया गया है, उन्हें पेंशन का प्रावधान किया जाएगा। विधानसभा में कांग्रेस बागवानों के लिए लड़ती आई है। सरकार न कांग्रेस व न ही बागवानों की आवाज दबाने का प्रयास कर सकती है। सरकार बनते ही युवाओं को दस लाख का लोन कांग्रेस दिलवाएगी, जो ठेकेदार सरकार के लिए दलाली का काम कर रहे हैं, उन्हें समय आने पर जवाब दिया जाएगा। भाजपा सरकार आने वाले समय में ऑक्सीज पर भी जीएसटी लगाने जा रही है। भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी की सर्जिकल स्ट्राइक कीऔर इसका असर आजतक देखने को मिल रहा है। भाजपा जनता को धर्म के नाम व जातिवाद के नाम पर बांट रही है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने प्रदेश भर में मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए कदम उठाए थे। बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट माफ का तोहफा भी जुमला निकला। जब भी ऑनलाइन बुकिंग करवाने चाहें तो हमेशा सीटे फुल ही मिलती है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने मंडी को अपनी कहा था, लेकिन मंडी के लोगों ने यह साबित कर दिया कि मंडी केवल वहां की जनता की ही है। प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी जा चुके हैं और अब अगला नंबर डीजीपी का लगना तय है। इस रैली को जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा, विधायक नंद लाल, मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलुनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक सूद, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्षा राजकांता के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रामपुर में वर्तमान विधायक नंद लाल के विरोध में खड़े दूसरे धड़े के सदस्यों को भी शांत करवाया गया। विक्रमादित्य सिंह ने सभी नाराज चल रहे लोगों से अलग बातचीत की। यहां तक कि शुक्रवार को थाने में धमकी देने की शिकायत को वापस लेने की जानकारी भी विक्रमादित्य सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और परिवार में कभी कभार मनमुटाव जैसी स्थिति बन जाती है, लेकिन सभी लोगों से बात कर उन्हें समझाया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी पृष्ठभूमि से संबंधित तथा भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने सांगटी समरहिल में संगठनात्मक जिला शिमला की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने की। बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी शिशु धर्म और जिला प्रभारी डेजी ठाकुर भी मौजूद थे। सौदान सिंह ने शिमला, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण सभी मंडलों की अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने हर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं से पूरा फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और हमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए हर घर में जाने की जरूरत है। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और बूथ हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतने के लिए एकता किसी भी राजनीतिक दल की ताकत है। रवि मेहता ने कहा कि आज हुई बैठक काफी जानकारीपूर्ण थी और इस बैठक के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के लिए और काम करने के लिए नई ऊर्जा मिली है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि ये बैठकें पूरी तरह से सफल रही हैं और कार्यकर्ता हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ अद्भुत बातचीत कर रहे हैं। पार्टी को मजबूत और प्रतिक्रियाशील बनाने के लिए कार्यकर्ता भी नए-नए विचार लेकर आ रहे हैं। बैठक में राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर और जितेंद्र भोटका ने भी भाग लिया।


















































