सोलन में वार्ड 4 के बूथ नम्बर 2 बरूरी में "मन की बात" कार्यक्रम के बाद बूथ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विश्व की सबसे अग्रणी स्वास्थ्य योजना "आयुष्मान भारत योजना" के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें,आज आयुष्मान भारत योजना गरीबों,मध्यमवर्ग के परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। गुलेरिया ने बूथ की बैठक में पन्ना प्रमुखों को आगामी योजनाओं के बारे में बताया वह किस तरह से हिमाचल पन्न प्रमुख आइडिया को पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। इस बैठक में संगठन की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई व् पन्ना समितियों को लेकर भी चर्चा की गई l इस बैठक में बूथ अध्यक्ष सुरेश शर्मा ,मनोनित पार्षद शकुंतला शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ,मनोज शर्मा ,मनीष गौतम ,राजेंद्र शर्मा ,लेखक राज राणा ,ज्ञान कवर ,कल्याण ठाकुर, जगत राम शर्मा ,रमेश धिमान आदि उपस्थित रहे l
कुनिहार : कुनिहार कुफ़्टू मार्ग पर 15 नवम्बर को बझोल नाले के पास कूड़े के ढेर में मिली महिला की लाश की गुथी पुलिस द्वारा 26 नवंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही 12 घण्टे के अंदर ही सुलझा ली। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर जिस तरह कुनिहार थाना के कर्मियों ने मृतक महिला का कुनिहार क्षेत्र सहित कंहा कंहा आना जाना था,26 नवम्बर को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही हत्या का मामला दर्ज कर 12 घण्टे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।27 नवंबर को अर्की कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया गया व दोनों आरोपी 2 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर है।एएसआई पूर्ण चन्द की अगुवाई में हेड कांस्टेबल नरेंद्र,हेड कांस्टेबल रमन व आरक्षी दिनेश व राकेश ने जाठिया देवी से अशोक कुमार आरोपी को गिरफ्तार किया,जिसने बागी गावं में उक्त महिला के साथ निर्दयता पूर्वक मार पिटाई की थी।महिला की रीढ़ की हड्डी के मनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटे हुए थे।महिला की मौत के बाद अशोक ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने जमाई रंजीत से सम्पर्क किया था व महिला का शव बझोल नाले के पास फेंक दिया था।15 नवम्बर को कम्बल में लिपटी लाश को वँहा पर पशुचारा ले रही महिलाओं ने देखा था व पंचायत प्रधान को सूचना दी थी।प्रधान द्वारा कुनिहार थाना को सूचना देते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला के स्थायी ठिकाने पता लगा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का कुनिहार सहित कंहा कंहा आना जाना था खुफिया तौर पर अपनी कार्यवाही जारी रखी हुई थी व हत्या का मामला दर्ज होते ही हत्या मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। कुनिहार क्षेत्र की सम्भव चेरिटेबल संस्था कुनिहार,कुनिहार विकास सभा,नव चेतना,जनकल्याण समिति कुनिहार सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस द्वारा हत्या का मामला जल्द सुलझाने पर पुलिस प्रसासन की प्रसंशा की है।
शुक्रवार शाम को हिमाचल प्रदेश के प्रथम लोक गायक महाशय काकू राम के सुपुत्र ज्ञानेंद्र कुमार का 81 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण सोलन के घट्टी(लोहारों) नामक स्थान पर निधन हो गया। ज्ञानेंद्र कुमार का जन्म 1940 में कंडाघाट के मही नामक गाँव में हुआ। बचपन से ही इन के घर पर इनके पिता महाशय काकू राम के कारण संगीत का बहुत अच्छा माहौल था। महाराजा पटियाला के दरबारी गायक काकू राम के सुपुत्र ज्ञानेंद्र कुमार ने घर पर ही अपने पिता से शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत तथा लोक संगीत की शिक्षा प्राप्त की। तत्पश्चात ये भी मुख्यतः भजन संगीत, सुगम संगीत, लोक संगीत तथा लोक नाट्य करियाला के कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देने लगे। शनिवार यानि आज सोलन के चंबाघाट में इनके परिवार के सदस्यों द्वारा इन्हें मुखाग्नि दी गयी। इनकी मृत्यु के पश्चात इनका सम्पूर्ण परिवार तथा संबंधी शोक में हैं। ज्ञानेंद्र कुमार बहुत कुशल संगीतज्ञ, लोक नाट्य कलाकार होने के साथ-साथ बहुत ही शांत स्वभाव तथा मिलनसार व्यक्ति भी थे। भगवान इनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
बागा स्थित अल्ट्राटेक कंपनी में सीटू यूनियन के अध्य्क्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन संबंधित सीटू ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन शालूघाट में किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य तीन कृषि कानूनों की वापसी व मजदूरों के 44 श्रम कानून में बदलाव व बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार के रवैए के प्रति नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान बलबीर चौहान ने सभी मजदूरों को बधाई दी कि जो तीन कृषि कानून सरकार ने जबरदस्ती किसानों के ऊपर लागू करने की कोशिश कर रही थी। उन कानूनों को सरकार ने किसानों के आंदोलन के चलते वापस ले लिया है,जिससे किसानों की सबसे बड़ी जीत हुई है।इस प्रदर्शन में उन सभी किसानों को श्रद्धांजलि भी दी गई जो इस किसान आंदोलन में शहीद हुए और वही 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमले में जान को गवाने वाले सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव बृज लाल व संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है,क्योंकि किसान आंदोलन को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस आंदोलन में किसानों की जीत हुई है,इसको देखते हुए मजदूरों ने भी अपने आंदोलन को और तेज करने की जरूरत महसूस की है,क्योंकि मौजूदा सरकार में मजदूरों के हितों में जो कानून मजदूरों ने लड़कर बनाए थे उन सभी 44 कानूनों को तोड़कर चार वेज कोड जो बनाए हैं,वह मजदूर हितों में नहीं है,बल्कि वह बड़े-बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में बनाए गए हैं,जिससे कि मजदूरों पर सबसे बड़ा हमला है।हमें अपने रोजगार को बचाने के लिए मजदूरों के आंदोलन को मजबूती के साथ लड़ना होगा और सरकार को इन कानूनों को भी वापस लेने के लिए मजबूर करना होगा,जिस तरह से किसानों ने अपने आंदोलन को लड़ा और उस में जीत हासिल की। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि कंपनी के अंदर जो भी मजदूरों की छोटी से लेकर बड़ी समस्या है। उनको भी कंपनी समय रहते यूनियन से बात करके उन समस्याओं को हल करें नहीं तो आंदोलन और भी तेज होगा।इस अवसर पर तिलक राज,लालमन भाटिया,पवन कुमार,गणपतराम,तोसबर खान,रूपलाल,लालमन,राजपाल,जगन्नाथ पटेल,पवन कुमार,प्रवीण कुमार,सुदामा राम,सुगम प्रसाद सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग दाड़ला,चंडी व ग्याणा के सभी गांव में 28 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता तृप्त राज शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल 132 केवी चमाकडी पुल में बिजली के आवश्यक रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में सातवां राष्ट्रीय संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में सातवां राष्ट्रीय संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कोरोना नियमों का पालन करते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रवक्ता राजनीति विज्ञान अमरदेव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी छात्रों को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने का आह्वान किया। डॉ मुक्तेश कुमार गौतम ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता अर्थशास्त्र प्रकाश बटटु और प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने भी उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को संविधान निर्माण,इसकी उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने सभी छात्रों से आह्वान किया कि संविधान का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर इसे समझने का प्रयास करें और इसके अनुरूप आचरण करें। संवैधानिक नियमों का पालन करने से ही राष्ट्र का हित और विकास संभव है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने संविधान दिवस पर विस्तार से जानकारी दी तथा बताया की संविधान दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया की जब देश आजाद हुआ तो सबसे बड़ी चुनौती अपने देश के लिए अपना संविधान बनाने की थी। यह चुनौती भरा कार्य डॉ भीम राव अम्बेडकर ने किया तथा 2 वर्ष 11 महीने और 18दिन में अपना संविधान तैयार किया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ा गया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,नरेंद्र लाल,सुमन,पूनम,प्रवीण तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नगर एवं ग्राम योजना विभाग के तत्वाधान में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सकोड़ी के सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 व चायल विशेष क्षेत्र में लागू नियमों तथा विनियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजनाकार लीला श्याम ने की। बैठक में ग्राम पंचायत हिन्नर, झाझा, सकोड़ी, नगाली, दंघील, बांजनी, रहेड़ तथा चायल के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। लीला श्याम ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में लोगों को नगर एवं ग्राम नियोजन के नियमों की जानकारी दें ताकि सभी निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से हों। उन्होंने अपार्टमेंट/रेरा विनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अधिसूचित योजना व विशेष क्षेत्र मे 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या 8 से अधिक अपार्टमेंट के निर्माण का विक्रय करना चाहता है तो उसके लिए रेरा के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को सोलन जिला में कहीं भी 2500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या अपार्टमेंट का निर्माण कर उसका विक्रय करना हो तो ऐसे क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र समझा जाएगा। ऐसे क्षेत्र के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से स्वीकृति लेना व भू-सम्पदा (रेरा) के अन्तर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लोगो की सुविधा के लिए ऑनलाइन योजना स्वीकृति प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। लीला श्याम ने इस अवसर पर लोगों को अवैध निर्माण तथा भविष्य में इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए विभाग की स्वीकृति के बिना कोई भी निर्माण न किया जाए। बैठक में सहायक नगर एवं ग्राम योजनाकार रमेश भारद्वाज ने शहर एवं नगर योजना की आवश्यकता तथा महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अधीन राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित विभिन्न नीतियों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योजनाबद्ध निर्माण के लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि निर्माण योग्य भूमि का सही आकार होने से अपने गांव एवं शहर योजनाबद्ध विकास होगा। मकान के चारों ओर सैट-बैक्स (खुले स्थान) छोड़ने से मकान में नमी व बीमारियों से राहत, उचित हवा व रोशनी उपलब्ध होगी। इससे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सीमित मंजिल के मकान जहां सुरक्षित हैं वहीं आवास के भीतर उचित पार्किंग की व्यवस्था सभी के लिए लाभदायक है। योजना अधिकारी राजमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश टीसीपी विनिमय 7 तथा 8 के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश टीसीपी अधिनियम 1977 की धारा 16 (सी) के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों अवगत करवाया। प्लाॅट सब डिविजन की उपयोगिता व इसे न करवाने के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 27 मार्च 2009 को जारी अधिसूचना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण के लिए छूट प्रदान की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 600 वर्ग मीटर फलोर एरिया तक के तीन मंजिला रिहायशी भवन निर्माण के लिए विभाग की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कोई शुल्क भी देय नहीं है। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण टैंक तथा सौर उर्जा के प्रयोग की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ योजना प्रारूपकार बलराज, प्रारूपकार जसबीर सिंह, रविन्द्र वर्मा तथा सागर कुमार उपस्थित थे।
नगर एवं ग्राम योजना विभाग के तत्वाधान में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सकोड़ी के सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 व चायल विशेष क्षेत्र में लागू नियमों तथा विनियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजनाकार लीला श्याम ने की। बैठक में ग्राम पंचायत हिन्नर, झाझा, सकोड़ी, नगाली, दंघील, बांजनी, रहेड़ तथा चायल के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। लीला श्याम ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में लोगों को नगर एवं ग्राम नियोजन के नियमों की जानकारी दें ताकि सभी निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से हों। उन्होंने अपार्टमेंट/रेरा विनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अधिसूचित योजना व विशेष क्षेत्र मे 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या 8 से अधिक अपार्टमेंट के निर्माण का विक्रय करना चाहता है तो उसके लिए रेरा के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को सोलन जिला में कहीं भी 2500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लाॅट या अपार्टमेंट का निर्माण कर उसका विक्रय करना हो तो ऐसे क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र समझा जाएगा। ऐसे क्षेत्र के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से स्वीकृति लेना व भू-सम्पदा (रेरा) के अन्तर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लोगो की सुविधा के लिए ऑनलाइन योजना स्वीकृति प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। लीला श्याम ने इस अवसर पर लोगों को अवैध निर्माण तथा भविष्य में इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए विभाग की स्वीकृति के बिना कोई भी निर्माण न किया जाए। बैठक में सहायक नगर एवं ग्राम योजनाकार रमेश भारद्वाज ने शहर एवं नगर योजना की आवश्यकता तथा महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अधीन राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित विभिन्न नीतियों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योजनाबद्ध निर्माण के लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि निर्माण योग्य भूमि का सही आकार होने से अपने गांव एवं शहर योजनाबद्ध विकास होगा। मकान के चारों ओर सैट-बैक्स (खुले स्थान) छोड़ने से मकान में नमी व बीमारियों से राहत, उचित हवा व रोशनी उपलब्ध होगी। इससे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सीमित मंजिल के मकान जहां सुरक्षित हैं वहीं आवास के भीतर उचित पार्किंग की व्यवस्था सभी के लिए लाभदायक है। योजना अधिकारी राजमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश टीसीपी विनिमय 7 तथा 8 के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश टीसीपी अधिनियम 1977 की धारा 16 (सी) के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों अवगत करवाया। प्लाॅट सब डिविजन की उपयोगिता व इसे न करवाने के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 27 मार्च 2009 को जारी अधिसूचना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण के लिए छूट प्रदान की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 600 वर्ग मीटर फलोर एरिया तक के तीन मंजिला रिहायशी भवन निर्माण के लिए विभाग की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कोई शुल्क भी देय नहीं है। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण टैंक तथा सौर उर्जा के प्रयोग की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ योजना प्रारूपकार बलराज, प्रारूपकार जसबीर सिंह, रविन्द्र वर्मा तथा सागर कुमार उपस्थित थे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में विभिन्न व्यवासायों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 नवम्बर, 2021 तक स्पाॅट राउन्ड करवाया जा रहा है। यह जानकारी आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने आज यहां दी। अजेश कुमार ने कहा कि स्पाॅट राउन्ड में केवल ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे अपना पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर करवा लें तथा पंजीकरण के उपरान्त पोर्टल से अपने आवेदन प्पत्र का प्रिन्ट निकालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आईटीआई सोलन में विभिन्न व्यावसायों में सब्सिडाईज्ड तथा नाॅन सब्सिडाईज्ड सीटें रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि सब्सिडाईज्ड सीटों में कारपेन्टर की 09 सीटें, कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामींग एसीस्टेंट, सिलाई तकनीक तथा मशीनिस्ट की एक-एक और सरफेस ओरनमाटेंशन तकनीक (एम्ब्राॅयडरी) की 15 सीटें रिक्त हैं। अजेश कुमार ने कहा कि नाॅन सब्सिडाईज्ड सीटों में इलैक्ट्राॅनिक मेकेनिक की 06, सूचना संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली मुरम्मत की 04, मशीनिस्ट की 04, टर्नर की 05, खाद्य उत्पादन (सामान्य) की 08, फ्रन्ट ऑफिस एसिस्टेंट की 03, वेल्डर की 02, कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट की 14, ड्राफ्ट्समेन (सिविल) की 13 तथा मैकेनिक डीज़ल की 16 सीटें रिक्त हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी को रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्रत्र, दस्तावेज तथा फोटों पहचान पत्र साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों से संस्थान स्तर पर पूर्व निर्धारत नियमों के अन्तर्गत प्रवेश के लिए आवेदन प्रपत्र दैनिक आधार पर प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लिए जाएंगे। इसके उपरान्त वरीयता सूची तैयार कर दोपहर 2.30 बजे रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी। पिछले दिन तैयार की गई वरीयता सूची अगले दिन के लिए मान्य नहीं होगी। प्रवेश मिलने की स्थिति में अभ्यर्थी को निर्धारित सभी प्रकार के शुल्क उसी समय जमा करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि रिक्त सीटों के सम्बन्ध में अधिक जानकारी आईटीआई सोलन में व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष नम्बर 01792-223753 से प्राप्त की जा सकती है।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने उपायुक्त कार्यालय सोलन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि संविधान की अनुपालना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि संविधान के अनुसार नियम पालन करें और देश तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन वासियों के लिए गौरव की बात है कि सीनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए योगेश चौहान का चयन हुआ है। वे स्पेन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए वे सोलन से रवाना हो चुके है। इस प्लस 35 आयु कैटेगरी में चयनित होने के लिए योगेश ने कड़ी मेहनत और लगन से दिन रात मेहनत की है। आप को बता दे कि इससे पहले भी योगेश चौहान वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। उनके इस चयन से घर और पूरे प्रदेश में ख़ुशी का माहौल है।
पिछले कुछ दिनों से ग्राम पँचायत कुनिहार के विभिन्न गांवों व आसपास के इलाके में तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 8 बजे बीरन गाँव के पास एक वाहन चालक को तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी तस्वीर भी वाहन चालक ने अपने मोबाइल में कैद की। वाहन चालक का कहना है कि तेंदुआ रास्ते मे बेख़ौफ होकर बैठा हुआ था और गाड़ी को देखकर भी कुछ समय वहीं बैठा रहा। लोगों के अनुसार कुछ दिनों पहले गांव उच्चा गांव की कुछ महिलाएं सुबह अपनी घासनी में घास लेने गई थी जंहा उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया था। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि घरों के आसपास भी तेंदुआ घूमता रहता है। उनका कहना है कि शिमला व जाबली में भी तेंदुए ने लोगों को अपना शिकार बनाया था। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि इससे पहले कि कोई अनहोनी घटना क्षेत्र में घटे इस तेंदुए को पकड़कर कंही दूर जंगल में छोड़ा जाए। जब इस बारे में कुनिहार पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि जंगलों में तो यह जानवर दिखाई देते है ही, लेकिन इनका गाँवो की तरफ रुख करना भय का कारण बन गया है। वन मण्डल अधिकारी कुनिहार, एच के गुप्ता ने बताया कि उनके संज्ञान में तेंदुआ मिलने की बात आई है। विभाग के कर्मचारियों को इस पर नजर रखने को कहा गया है और जो भी उचित होगा विभाग उस हिसाब से कार्रवाही करेगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने व घर से अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में मां बनिया देवी ग्रुप तथा महिला मंडल ने 3 दिनों तक संयुक्त रूप से स्वच्छता तथा जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का वीरवार को समापन हुआ। महिला मंडल प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि इन 3 दिनों में महिलाओं ने गांव गांव जाकरस्वच्छता अभियान चलाया तथा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार के लिए जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं ने गांव में जाकर विकास खंड कुनिहार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान के दौरान प्रधान सरला ठाकुर के अतिरिक्त कुसुमलता सचिव, कोषाध्यक्ष अनीता, सत्या देवी, रीता, लीला देवी, प्रेमी देवी, कौशल्या, ज्योति, लीला व जया ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
सोलन के विधायक कर्नल धनी राम शांडिल इन दिनों दिल्ली दौरे पर है। दो दिन पहले विधायक धनीराम शांडिल ने सोनिया गाँधी से मुलाकत की थी। इसके बाद वीरवार को शांडिल ने दिल्ली में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की।इस दौरान शांडिल ने हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत को लेकर बधाई दी। बता दें की प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वीरवार को विधायक धनी राम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अम्बिका सोनी, पूर्व मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इससे पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकत के दौरान सोनिया गाँधी ने विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को सलाह दी कि सभी लोग मिलकर 2022 विधानसभा का चुनाव लड़ें और कांग्रेस की नीतियों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और विधायक कर्नल धनीराम शांडिल की मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे हैं।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज उपायुक्त कार्यालय सोलन से प्रचार एवं जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं स्वीप के नोडल अधिकारी ज़फ़र इकबाल ने प्रचार एवं जागरूकता वाहन को झण्डी दिखाकर रवाना किया। ज़फ़र इकबाल ने इस अवसर पर कहा कि पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस प्रचार वाहन के माध्यम से आज से 29 नवम्बर तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहन आज 53-सोलन (अनुसूचित जाति), 26 नवम्बर को 50-अर्की, 27 नवम्बर को 51-नालागढ़, 28 नवम्बर को 52-दून तथा 29 नवम्बर को 53-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेगा। प्रचार एवं जागरूकता वाहन के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों, बस अड़डों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 28 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस कार्य के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप, वेबसाईट https://voterportal.eci.gov.in/ तथा https://nvsp.in/ के माध्यम से ऑनलाइन नाम दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। उन्होंने सभी नागरिकों विशेषकर 18 से 19 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से आग्रह किया कि वह मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करें ताकि मतदाता सूची को नवीनतम व त्रुटिरहित बनाया जा सके और कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान ठाकुर सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की खण्डस्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। अजय यादव ने कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना महिला एवं बाल कल्याण की दिशा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन का सशक्त माध्यम है। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत गठित टास्क फोर्स, प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना तथा पोषण अभियान सहित अन्य योजनाओं के सन्दर्भ में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अजय यादव ने खण्ड विकास अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि सोलन विकास खण्ड में निर्मित किए जा रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्मित आंगनवाड़ी भवनों के सम्बन्ध में अनापत्ति प्रमाण पत्र भी शीघ्र जारी किए जाएं। उपमण्डलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश विवाह पंजीकरण अधिनियम, 1996 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इस अधिनियम के तहत विवाह का पंजीकरण सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी कार्यालय में विवाह के एक वर्ष के भीतर करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम की जानकारी लोगों की प्रदान की जानी आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिनन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पात्र लोगों को यह भी विस्तार से बताया जाए कि इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किस कार्यालय में कौन-कौन से दस्तावेज सहित पंहुचना आवश्यक है। बैठक में जानकारी प्रदान की गई कि बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत 12 अगस्त के उपरान्त बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली दो बालिकाओं के नाम 21,000 रुपए की एफडी करवाई जा रही है। पूर्व में यह राशि 12,000 रुपए थी। महिला स्वरोजगार के अन्तर्गत 35,000 रुपए से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को अपना कोई कार्य आरम्भ करने व आत्मनिर्भर बनने के लिए 5000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है। बैठक में महिला सशक्त योजना, सशक्त महिला केन्द्र सहित अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। विकाास खण्ड सोलन की सभी 37 ग्राम पंचायतों में सशक्त महिला केन्द्र का गठन किया गया है। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर अमित रंजन तलवार, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम सहित आंगनबाडी सुपरवाईजर उपस्थित थे।
वीरवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा के लिए माता सरस्वती के आर्शीवाद हेतु विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग के तीसरी से पाँचवी तक और वरिष्ठ वर्ग के दसवीं तथा बाहरवीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। हवन का प्रारंभ विद्यालय के शास्त्री राकेश शर्मा के मंत्र उच्चारण द्वारा किया गया। हवन में विद्यालय की कार्यवाहिका प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर तथा विद्यालय के सभी शिक्षक गण ने भाग लिया। हवन के दौरान कार्यवाहिका प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों को आगामी वार्षिक परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएँ दी। अंत में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण भी किया गया।
सम्पूर्ण कोविड वैक्सीन अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग बजुर्गो, असहाय व अन्य लोगो का घर घर जाकर टीकाकरण कर रहा हैं। भारत सरकार के आदेशो की पालना करते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान में तेजी पकड़ते हुए घर घर जाकर टीकाकरण आरम्भ कर दिया है। वीरवार को सेंटर कुनिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुनिहार के गाँव नगर में 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला चम्पा देवी को उनके घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इसी तरह पँचायत के हर गांव में टीम उन लोगो को वैक्सीन लगा रही है जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नही करवाया है। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चन्द ने बताया कि विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान को तेज करते हुए घर घर जाकर लोगों को टीकाकरण की सुविधा दी जा रही। इसी कड़ी में पँचायत के विभिन्न गांवों में लोगो को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई।इस टीम में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चन्द वर्मा, मीना ठाकुर, निशा, अनुपमा, नीलम आदि शामिल रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.पालरासु ने आज यहां कथेड़ में इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट भण्डारण कक्ष के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया तथा इस सन्दर्भ में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सी.पालरासु ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम तथा वीवीपैट की सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य के 11 जिलों में भण्डारण कक्ष बनाए जा रहे हैं। इन पर 55 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य फरवरी, 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए और कार्य को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण पर 4 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण-2022 के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रथम जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए 10 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 28 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अभिहित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप, वेबसाईट https://voterportal.eci.gov.in/ तथा https://nvsp.in/ के माध्यम से भी आॅनलाइन नाम दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि जब वे एक शहर से दूसरे शहर में स्थानान्तरित होते हैं तो वे अपना नाम पूर्व में पंजीकृत स्थान से प्रपत्र-7 भरकर कटवा लें तथा नए निवास स्थान पर नाम दर्ज करवाने के लिए प्रपत्र-6 भरकर पंजीकृत करें ताकि उनके मतदान का अधिकार सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दौरान यही नवीन मतदाता सूची प्रयोग में लाई जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों विशेषकर 18 से 19 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करें ताकि मतदाता सूची को नवीनतम व त्रुटिरहित बनाया जा सके और कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, सोलन के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी के सभागार एवं प्रांगण में कोविड प्रोटोकॉल की पूर्ण अनुपालन करते हुए, डीएलएड( जेबीटी) द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं सत्र 2019- 21 के समापन अवसर पर विदाई पार्टी एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कॉलेज विभागाध्यक्ष राजमणि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने अपने दो वर्ष के डीएलएड प्रशिक्षण के अंतर्गत अपने सुखद एवं शैक्षणिक अनुभवों को सभी उपस्थिति जन समुदाय के साथ साँझा किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनसे आव्हान किया कि वे शिक्षा एवं आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक एवं सक्रिय अहम भूमिका निभाए। ताकि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक एवं दुर्गामी सकारात्मक प्रभाव वाले सुधार हो सके l इस अवसर पर वीएसएलएम कॉलेज के स्टाफ के सदस्यों में हीरा दत्त शर्मा, संजीव चौहान, हुक्मी दत्त, सपना चौहान, कुसुमलता शर्मा, आभा ठाकुर, प्रीति शर्मा, सुमेधा ठाकुर, दीपक, कमल, सचिन, सुमन, रितिका एवं वी एस एल एम संस्कार भारती स्कूल के समस्त स्टाफ के सदस्य भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l
उपमण्डलाधिकारी सोलन अयज यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीत ऋतु के दृष्टिगत जिला में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखी जाएं ताकि लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। अजय यादव आज यहां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अजय यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं संचार जैसी विभिन्न सेवाओं को सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभिन्न विभाग सदैव अत्यन्त परिश्रम एवं कर्मठता के साथ कार्य करते हैं और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि आवश्यक सेवाओं की कार्यप्रणाली में कोई व्यवधान न आए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सोलन जिला के चायल सहित बर्फबारी वाले कुछ अन्य क्षेत्रों में विभिन्न सड़क एवं सम्पर्क मार्गों को बंद होने पर तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को आवाजाही के सम्बन्ध में पूर्व में सूचना जारी करें। उन्होंने प्रदेश विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के दृष्टिगत पूरे जिला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश विद्युत बोर्ड यह सुनिश्चित बनाए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के समय में विभिन्न स्थानों पर स्थापित उनके शिकायत कक्षों से लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो और लोगों की शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने का प्रयास किया जाए।उपमण्डलाधिकारी ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति बनाए रखी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में आवश्यक दवाओं का भंडारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला आपात संचालन केंद्र सोलन में किसी भी आपात स्थिति के संबंध में जानकारी देने के लिए टोल फ्री नम्बर 1077 कार्यरत है। यह नंबर 24ग7 काम कर रहा है। इस नंबर किसी भी आपात स्थिति में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियमित रूप से मौसम विभाग से प्राप्त सूचना का अनुश्रवण कर रहा है और मौसम खराब होने की स्थिति में सभी विभागों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिला में क्षेत्रवार तैनात श्रमशक्ति एवं जेसीबी मशीनों इत्यादि की पूरी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि विभाग विशेष रूप से चायल क्षेत्र में ऐसे मार्गों को चिन्हित करें जहां सड़कों को विभिन्न कारणांे से लगातार नुकसान पहुंचता है। इससे ऐसे मार्गों को शीघ्र ठीक करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आपात स्थिति के लिए विभाग डीजल इत्यादि का भण्डारण करें ताकि कम से कम 36 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित जिला के अन्य अस्पतालों को जाने वाले मार्गों पर यातायात सुचारू रहे और पार्किंग के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर वाहन खड़े न होने दिए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने संसाधनों की सूची को अद्यतन किया जाए तथा त्वरित प्रतिक्रिया टीम की सूची तैयार रखी जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड की दूसरी इकाई का विधिवत शुभारम्भ किया। इस इकाई के निर्माण पर 239 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं। इस इकाई में 600 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दूसरी इकाई स्थापित करने के लिए सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गन्तव्य स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण विकास तथा औद्योगिक निवेश की गति पर प्रभाव पड़ा, परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश ने इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और आज भारत विश्व में 100 करोड़ से अधिक लोगों को स्वदेशी टीका लगाने वाला पहला देश बनकर उभारा है। उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का स्वच्छ पर्यावरण एवं भयमुक्त वातावरण निवेश के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करें। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर नोपानी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समूह की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिल चैधरी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेलाराम चंदेल, भाजपा मण्डल बद्दी के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, बिरला समूह के अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला सहित बद्दी-बरोटीवाला इण्डस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
विकास खण्ड कण्डाघाट की सतडोल पँचायत में नव निर्मित मन्दिर में शिवलिंग स्थापना के साथ 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ हुआ। 22 नवम्बर से चली इस कथा को 2 दिसम्बर को विराम दिया जाएगा। कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई व कथा ब्यास हरि महाराज का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। श्री बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवा धाम के मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप ने बताया कि कथा आयोजक अमर चन्द शर्मा ने कथा व्यास हरि महाराज द्वारा नव निर्मित मन्दिर में शिवलिंग स्थापित करवाया। उसके बाद हरि महाराज ने अपने मुखारविंद से 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का शुभारम्भ कर शिव महिमा का रसपान भक्तों को करवाया। कथा आयोजक ने बताया कि कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक है। कथा समाप्ति के बाद प्रतिदिन भण्डारे का आयोजन भी रखा गया है। आयोजकों ने आसपास के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लें।
अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउडेशन बागा द्वारा आईजीएमसी शिमला के सहयोग से बागा सीमेंट वर्कर्स के ओएचएस सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अपना समाजिक दायित्व पूरा किया। इस मौके पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन बागा सीमेंट वर्क्स के इकाई प्रमुख विवेक माथुर द्वारा मानव संसाधन प्रमुख राजेश जम्बाल, आईजीएमसी की डॉक्टर पायल विज एवं ओएचएस सेंटर के प्रभारी डॉक्टर अजर खान के उपस्थिति में किया गया। इकाई प्रमुख विवेक माथुर ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य एवं मानव सेवा है जिससे जरूरतमदं व्यक्ति को समय पर रक्त की प्राप्ति हो सके। आईजीएमसी की डॉक्टर पायल विज ने कहा कि रक्तदान शिविर सफल रहा एवं लोगों में कोविड-19 के पश्चात भी काफी उत्साह नजर आया। अल्ट्राटेक द्वारा समुदाय में रक्तदान हेतु जागरूकता पैदा की गई है, वह निसन्देह सराहनीय है। अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउडेशन के समाजिक दायित्व के प्रभारी कुलीन देशमुख द्वारा बताया गया कि शिविर में कुल 114 लोगों ने रक्तदान हेतु अपना नामांकन करवाया जिसमें 82 लोग रक्तदान हेतु उपयुक्त पाए गए। रक्तदान शिविर में ओएचएस सेंटर के कपिल, मनोज राय एवं आईजीएमसी शिमला से पधारे सदस्यों का सरहानीय सहयोग रहा, जिसके परिणाम स्वरूप रक्तदान शिविर सफल हुआ।
सोलन जिला में पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत विभिन्न रबी फसलों का बीमा किया जा रहा है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक सोलन डाॅ.राजेश कौशिक ने दी। डाॅ.राजेश कौशिक ने कहा कि पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में टमाटर व ज़िला के धर्मपुर विकास खंड के लिए शिमला मिर्च की फसल को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि किसान इन फसलों का बीमा अपने समीप के लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते हैं। इसके लिए किसान जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे अपने दस्तावेज लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाएं अथवा ऑनलाइन पोर्टल https://pmfby.gov.in पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि ऋणधारक किसान यदि इन योजनाओं का लाभ नहीं लेना चाहते तो वह संबंधित बैंक को इस बारे में अन्तिम तिथि से 7 दिन पूर्व अवश्य सूचित करें अन्यथा उनकी फसल का बीमा स्वतः हो जाएगा। डाॅ. राजेश कौशिक ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 2400 रुपए तथा जौ की फसल के लिए बीमित राशि 2000 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौ की फसल के लिए 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। टमाटर की फसल के लिए कुल बीमित राशि 8000 रुपए प्रति बीघा तथा शिमला मिर्च की फसल के लिए कुल बीमित राशि 3200 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को टमाटर की फसल के लिए 400 रुपए प्रति बीघा तथा शिमला मिर्च की फसल के लिए 160 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरान्त 2 सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीय आपदाओं को कवर किया जाता है। उन्होंने ज़िला के किसानों से आग्रह किया है कि इन योजनाओं के अन्तर्गत अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों का नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवज़ा मिल सके। उन्होंने कहा कि बीमा करवाने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को चयनित किया गया है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अपने समीप के कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
मैसर्ज़ कम्पीटेन्ट सिनर्जिज़ में कस्टमर केयर एक्सीक्यूटिव के 500 पदों के लिए कैम्पस साक्षात्कार 26 नवम्बर को ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों सहित 26 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षत्कार में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, 70189-18595 98826-74079 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सेक्टर-2 परवाणू में मैसर्ज़ बालाजी (यूनिट-II) के 11 केवी समर्पित फीडर के निर्माण कार्य के दृष्टिगत 26 नवम्बर को परवाणू शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 2021 को प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक सेक्टर-2, सेक्टर-4 में मैसर्ज़ एसके इंडस्ट्री, अम्बोटा, नरयाल, नाथ का पानी, टकसाल (आयशर के पास), मैसर्ज़ प्लास्टा विजन, मैसर्ज़ ग्रीन शेफ, मैसर्ज़ मॉड्यूलस प्रीफैब, मैसर्ज़ फ़्यूजियामा, मैसर्ज़ माइक्रो टर्नर विलेज नरयाल, मैसर्ज़ एमटी ऑटोक्राफ्ट, मैसर्ज़ अनन्या प्रिसिजन, मैसर्ज़ मॉडुलस स्प्रिंग, मैसर्ज़ टैफे मोटर, मैसर्ज़ हिमालयन पैक, मैसर्ज़ महादेव, 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर आयशर के पास, 11/0.4 केवी, 400 केवीए डीटीआर टिक्करी-1, 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर टिक्करी -II, 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर मैसर्ज़ फ़्यूजियामा के पास और 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर ग्राम अंबोटा-III, मैसर्ज़ आधुनिक पैकेजर्स (यूनिट-I और II) (सेक्टर-2), मैसर्ज़ मोरपेन लेबोरेटरी (यूनिट-I और II) (सेक्टर-2), मैसर्ज़ आर्गे हेल्थक्राफ्ट (सेक्टर-2), मैसर्ज़ बालाजी इंडस्ट्रीज़ (सेक्टर-2), मैसर्ज़ शिवालिक इंडस्ट्रीज़ (सेक्टर-2), मैसर्ज़ माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजी (सेक्टर-2), 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर मैसर्ज़ पुलकित इंडस्ट्रीज़ के पास (सेक्टर-2) तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 24 नवम्बर को सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के प्रवास पर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर 24 नवम्बर को प्रातः 9.45 बजे बिरला टैक्सटाईल्स मिल्स, साई रोड बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड के नवीन संयन्त्र बिरला टैक्सटाईल्स मिल्स यूनिट-2 का विधिवत शुभारम्भ करेंगे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। कृतिका ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध होती रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारी समय-समय पर जिला की सभी दुकानों में वस्तुओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने के सम्बन्ध में निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित बनाएं कि दुकानदार ग्राहकों से निर्धारित लाभांश से अधिक दाम न वसूल सकें। उपायुक्त ने कहा कि जिला में विभिन्न गैस एजैंसियों द्वारा वितरित की जा रही रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ढाबों एवं रेस्तरां में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के प्रयोग को रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित क्षेत्रों का निरीक्षण व जांच पड़ताल कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरान्त ही उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने का मामला उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का शीघ्र चयन किया जाए। बैठक में अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2 लाख 29 हजार 335 पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें उपदान दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला में जुलाई 2021 से सितम्बर 2021 तक कुल 893 निरीक्षण कर 85353 रुपए की जुर्माना राशि जब्त की गई। इस अवधि में 3 घरेलू रसोई गैस सिलण्डर भी जब्त कर 4350 रुपए सरकारी कोष में जमा करवाए गए। जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी व अन्य में कुल 9 मामलों में 12330 रुपए का जुर्माना सवूला गया। 03 दुकानदारों के पास पाॅलीथीन पाए जाने पर 03 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। बैठक में 6 माह से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समेकित बाल विकास परियोजना एवं मिड मील योजना के अन्तर्गत निर्धारित पोषण मानदंडों के अनुरूप उचित आहार प्रदान करने के विषय में भी सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नीलम कश्यप राज्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
श्री सत्य साईं बाबा के 96 वें जन्म दिवस को श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार ने बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया l इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि श्री सत्य साईं बाबा के 96 वे जन्म दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन विभिन्न स्तर पर किया गया। कुनिहार एवं इसके साथ लगते हुए गांव में गौ सदन कुनिहार में पशुओं को आहार एवं आशर्य हॉफवे होम कुनिहार में मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं वृद्ध जनों की सेवा स्वरूप उनको कंबल एवं सूखा राशन वितरित किया गया l 23 नवंबर सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा प्रातः काल, हवन प्रभात फेरी, भजन कीर्तन एवं आरती के उपरांत दोपहर के बाद 1 घंटे का अखंड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वधर्म भजनों का गायन एवं संकीर्तन साईं भक्तों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में सत्य साईं बाबा की आरती के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित साईं भक्तजनों को नारायण सेवा के रूप में प्रसाद वितरित किया गया l इस पावन अवसर पर समिति के सदस्य हीरा दत्ता शर्मा, गीताराम, सुनीता, शकुंतला, सीमा, मनजीत, धीरज आदि कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l
ग्राम पंचायत सुरजपुर में सोमवार को धरने प्रदर्शन के आठवें दिन स्थानीय विधायक संजय अवस्थी और एसडीएम अर्की शहजाद आलम धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने लोगों को समस्याओं से निजाद दिलवाने का आश्वासन दिया है। प्रशासन से नाराज पंचायत के लोग 15 नवंबर से पिपलुघाट चौक में धरने पर बैठे हुए थे। एसडीएम ने मंगलवार को अर्की में पंचायत के लोगों और सम्बंधित विभाग, अध्यक्षों की बैठक रखी है, जिसमें लोगों की समस्यों के समाधान के लिए योजना बनाई जाएगी। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल वो विधायक और एसडीएम के कहने पर 31 दिसम्बर तक के लिए अपना धरना प्रदर्शन अस्थायी तौर पर बंद कर रहे है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो 1 जनवरी से वो आंदोलन को दोबारा शुरू कर देंगे। इस बार आंदोलन और अधिक उग्र हो सकता है। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी अर्की शहजाद आलम, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ऋषि देव शर्मा, ग्राम पंचायत सुरजपुर के प्रधान ओम प्रकाश, नरेश,म दन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घरद्वार पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कोविड संकट के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से जारी रही हैं। डाॅ. सैजल सुबाथू में जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए आयोजित अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा को सही संस्कार प्रदान करने और उसे जीवन पथ पर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा केवल शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होती है। शिक्षा मनुष्य को सम्पूर्ण बनाती है तथा इसके माध्यम से ही व्यक्ति समाज में सम्मानित जीवन जीने की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार ही लक्ष्य का चयन करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम से परहेज न करें। उन्होंने कहा आज का युवा कल का भविष्य है। आयुष मंत्री ने कहा कि जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय को सरकारी महाविद्यालय का दर्जा देने का मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस महाविद्यालय को सरकार के अधीन शीघ्र लाने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा महामंत्री विनोद मारवाह, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम ठाकुर, ग्राम पंचायत शडियाणा की प्रधान सपना ठाकुर, ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी के प्रधान रोशन लाल ठाकुर, महाविद्यालय के चेयरमेन रोमेश अग्रवाल, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. निशा कपिल, उप प्रधानाचार्य कविता जिंदल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पंचायत समिति सोलन की बैठक आज यहां पंचायत समिति अध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सोलन के 3 माह के आय-व्यय तथा मनरेगा के अन्तर्गत 9,94,40000 रुपए के अतिरिक्त शैल्फ को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत समिति सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त ठाकुर, पंचायत समिति सोलन के सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, पंचायत समिति के सचिव राजेन्द्र कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घरद्वार पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कोविड संकट के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से जारी रही हैं। डाॅ.सैजल आज सुबाथू में जीजीडी (गोस्वामी गणेश दत्त) सनातन धर्म महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए आयोजित अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ.सैजल ने कहा कि युवा को सही संस्कार प्रदान करने और उसे जीवन पथ पर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा केवल शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होती है। शिक्षा मनुष्य को सम्पूर्ण बनाती है तथा इसके माध्यम से ही व्यक्ति समाज में सम्मानित जीवन जीने की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार ही लक्ष्य का चयन करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम से परहेज न करें। उन्होंने कहा आज का युवा कल का भविष्य है। प्रत्येक युवा में कोई न कोई प्रतिभा होती है और सुयोग्य अध्यापक के मार्गदर्शन में यह प्रतिभा निखरकर देशहित में काम आती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में किसी आदर्श व्यक्तित्व का अनुसरण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि युवा, महापुरूषों की जीवनियां अवश्य पढ़ें और इनसे लाभ उठाएं। आयुष मंत्री ने कहा कि जीजीडी सनातन धर्म महाविद्यालय को सरकारी महाविद्यालय का दर्जा देने का मामला प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस महाविद्यालय को सरकार के अधीन शीघ्र लाने के लिए आग्रह किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने सभी विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियम पालन करें और टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने सभी से टीके की दूसरी खुराक शीघ्र लेने का आग्रह किया। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर महाविद्यालय को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने इस अवसर महाविद्यालय प्रबन्धन समिति को 5100 रुपए प्रदान किए। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुग्ध पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा महामंत्री विनोद मारवाह, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम ठाकुर, ग्राम पंचायत शडियाणा की प्रधान सपना ठाकुर, ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी के प्रधान रोशन लाल ठाकुर, महाविद्यालय के चेयरमेन रोमेश अग्रवाल, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. निशा कपिल, उप प्रधानाचार्य कविता जिंदल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रदेश के 10 जि़लों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन मंच आयोजित किए गए। जन मंच में लगभग 1056 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। प्रशासन द्वारा जन मंच के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया गया। जिला मण्डी: जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह टिहरा के प्रांगण में आयोजित जन मंच में क्षेत्र की 12 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। जनमंच में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 44 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया है तथा शेष का समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। जल शक्ति मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत सांकेतिक तौर पर 5 बच्चियों की माताओं को 12-12 हज़ार की एफडीआर भेंट कीं। साथ ही मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत कुल 70 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। जन मंच में 74 से अधिक विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाए गए। उन्होंने कहा कि जनमंच ने गरीबों-वंचितों को ताकत दी है। वे पूरी मजबूती से अपनी बात शासन-प्रशासन के पास रख रहे हैं और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी सोच से निकला जन मंच आज लोगों के लिए बड़ा संबल बन गया है। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 30 पुलों का कार्य प्रगति पर है। टिहरा में 25 करोड़ से 50 बिस्तरों के अस्पताल तथा संधोल और धर्मपुर में सिविल अस्पताल का काम ज़ोरों पर है। टिहरा और संधोल में मिनी सचिवालय भवनों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए 33 केवी के 12 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अब 50 करोड़ रुपये से 132 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। जिला हमीरपुर: शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र बड़सर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत की ओर से कुल 135 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों को शेष समस्याओं का भी निर्धारित समय अवधि के भीतर निवारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जन मंच आरम्भ किया है। यहां प्राप्त अधिकांश जनसमस्याओं का निवारण प्री-जनमंचों में ही कर दिया जाता है, जिससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलती है। इससे पहले शहरी विकास मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत झिरालड़ी स्कूल परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टाॅलों का अवलोकन किया। जन मंच के दौरान शहरी विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 16 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित 31 महिलाओं को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित किए। बेटी है अनमोल योजना के तहत 3 कन्याओं को 12-12 हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज और शगुन योजना की 7 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, कांगड़ा सहकारी कृषि एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा व एडीएम जितेंद्र सांजटा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला चम्बा: जि़ला चम्बा का 24वां जन मंच भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सुदली पंचायत घर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने की। जनमंच में कुल 92 समस्याएं एवं मांगे प्रस्तुत की गई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जन मंच सरकार द्वारा शुरू किया गया ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान घर द्वार पर संभव होता है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की भौगोलिक परिस्थितियां प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में विषम हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में यहां सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस अवसर पर 10 लाभार्थियों को मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र, 6 जन्म प्रमाण पत्र और 22 राजस्व इंतकाल दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 74 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवाईयां दी गई और 7 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 12 पात्र लाभार्थियों को गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 13 एफडीआर भी वितरित की गई। मंत्री ने इस दौरान एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत बेटी अदविका के नाम से आंवला का पौधा भी रोपित किया। मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल ने विधानसभा क्षेत्र भटियात में जारी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर उपायुक्त डीसी राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला शिमला: ग्रामीण विकास, कृषि, एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जिला शिमला के रोहडू़ स्थित राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्रांगण में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। जन मंच में कुल प्राप्त 111 शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निवारण किया गया। शेष शिकायतों का निवारण निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन मंच की सफलता के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि जन मंच के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति की समस्या का निवारण सुनिश्चित हो सके। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी सजगता से काम करें। जनमंच के दौरान 13 विभिन्न प्रमाण पत्र, 5 इंतकाल तथा 6 जमाबंदियां जारी की गई। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 5 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 5 बालिकाओं को किट, शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी के लिए 31 हजार रुपये तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 पात्र बालिकाओं को 12 हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई। उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत देवदार का पौधा रोपित किया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष, कृषि ग्रामीण विकास बैंक शशी बाला, जिला परिषद सदस्य उर्मिला डोगरा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, उपमण्डलाधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। जिला ऊना: ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मुबारिकपुर में उद्योग, परिवहन एवं श्रम व रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में जन मंच आयोजित किया गया। जन मंच में कुल 72 जन समस्याओं की सुनवाई हुई और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। मंत्री ने कहा कि जन मंच जय राम सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गांव में जाकर मौके पर लोगों की जन शिकायतों का निपटारा करना है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में पंजीकृत 23,839 कामगारों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 20.72 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कोरोना संकट के दौरान भी जिला के 8270 पात्र कामगारों को लगभग पांच करोड़ की सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर बिक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 11 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी प्रदान किए। जनमंच कार्यक्रम के दौरान वैक्सीनेशन कैंप भी स्थापित किया गया था, जिसमें 45 लाभार्थियों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने 152 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और 126 मेडिकल टेस्ट किए। आयुष विभाग ने 132 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल पर 15 कामगारों का पंजीकरण किया गया। इससे पूर्व गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार जन मंच का आयोजन किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा घर-द्वार पर जाकर लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, एडीसी डाॅ. अमित कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला कुल्लू: कुल्लू जिले का 24वां जन मंच मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। जनमंच में कुल 13 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस अवसर पर 117 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को तुरंत समाधान हेतु अग्रेषित की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 201 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की। जन मंच में 209 इंतकाल, 62 विभिन्न प्रमाण पत्र, 20 ग्रीन कार्ड जारी किए गए और 12 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी प्रदान की गई। मंत्री ने काॅलेज परिसर में देवदार पौधे का रोपण भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा को प्रदेश के आदर्श विधानसभा क्षेत्र के तौर पर विकसित किया गया है। यहां 98 प्रतिशत सड़क कनेक्टिविटी है। क्षेत्र में पिछले चार सालों के दौरान अनेक नई सड़कों का निर्माण किया गया। मनाली शहर तथा आस पास के अनेक गांवों के लिये 390 करोड़ की मल निकासी परियोजना तैयार करके धनराशि स्वीकृत की गई है और इस परियोजना का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने ‘बेटी है अनमोल’ योजना के तहत सात बेटियों को प्रत्येक को 12 हजार रूपये की एफडी, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत तीन बेटियों के अभिभावकों को 31000 रुपये प्रत्येक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत तीन बेटियों को प्रत्येक को 51000 रुपये के चेक वितरित किये। इसके अतिरिक्त जिला की 10वीं तथा 12वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को सशक्त महिला योजना के तहत प्रत्येक को पांच हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र वितरित किये। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, पंचायत समिति अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। आज आयोजित जन मंच में 148 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर किया गया। शेष शिकायतों तथा मांगों को अग्रिम कार्यवाही के लिए उचित स्तर पर प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सेवा करना है तथा आमजन की सेवा के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्वरित प्रयास करने चाहिए। डाॅ. सैजल ने कहा कि जन मंच का यही उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो तथा उनके समय व धन की बचत हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। जन मंच में 76 लोगों का आधार के लिए नामांकन किया गया। निःशुल्क जांच शिविर में 215 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 28 व्यक्तियों के नेत्र जांच तथा 45 व्यक्तियों की दन्त चिकित्सा की गई। इसके अतिरिक्त 43 व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 275 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया और रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 38 नमूने एकत्र किए गए। जनमंच में भारतीय संचार निगम लिमिटिड द्वारा 110 सिम कार्ड वितरित किए गए तथा 20 ई-श्रम कार्ड भी बनाए गए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला सिरमौर: ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने जिला सिरमौर के विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत जामू कोटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित 126 शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत की गई, जिनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्ध निपटान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। सुख राम चैधरी ने कहा कि रेणुका बांध विस्थापितों के सभी 1142 परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विस्थापित परिवारों को आवंटित की गई भूमि से सम्बन्धित सभी समस्याओं को मौके पर जाकर अधिकारियों द्वारा निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिरमौर में 83 प्रतिशत घरों को पेयजल उपलब्ध करवाया गया है और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत जिला सिरमौर में लगभग 36483 रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए, जबकि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10944 गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने पाठशाला परिसर में पंचवटी वाटिका में कनक चम्पा, अर्जुन, आंवला व अमरूद के वृक्ष रोपित किए। ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम के तहत सात कन्याओं को 12-12 हजार रूपये की बैंक एफडी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 6 नवजात कन्याओं को जिला प्रशासन की ओर से बधाई पत्र व उपहार प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 138 से अधिक प्रमाण पत्र, आयुर्वेद विभाग द्वारा 112 रोगियों की स्वास्थ्य जांच व 60 की रक्त जांच की गई और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, पूर्व विधायक रूप सिंह, अध्यक्ष खण्ड विकास समिति संगड़ाह मेला राम शर्मा, अध्यक्ष खण्ड विकास समिति नाहन अनिता शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास निगम बलवीर चैहान, अध्यक्ष मण्डी समिति रामेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डलाध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष पंचायत समिती संगड़ाह मदन सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा: वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने रविवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला, लोअर खैरा मेें आयोजित 24वें जन मंच की अध्यक्षता की। जनमंच में शामिल 10 ग्राम पंचायतों से विभिन्न विभागों से जुड़ी 97 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इस अवसर वन मंत्री ने कहा कि ‘जन मंच’ प्रदेश की जनता के लिए सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जन मंच और ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन’’ अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के चलते काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन मंच में आने वाली समस्याओं पर स्वयं नजर रखते हैं और इनके समाधान में हुई प्रगति की लगातार समीक्षा करते हैं। वन मंत्री ने कहा कि कोविड काल में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया है। यह गौरव की बात की प्रदेश ने कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज़ लगाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके देश में पहला स्थान हासिल किया है और प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जिसमें करीब 110 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। इसके अलावा 7 लोगों के कोविड रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाये गये, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कार्यक्रम के दौरान लगे शिविर में कोविड टीकाकरण कैम्प में 18 लोगों ने वैक्सीनेशन भी करवाया। वन मंत्री ने ‘‘एक बूटा बेटी के नाम’’ के तहत लोंगिणी (छैंछड़ी) की बेटी इबाना के परिजनों को 5 औषधीय पौधे भेंट किये। उन्होंने छः पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस चूल्हे और बेटी है अनमोल योजना के तहत दो लाभार्थी बच्चियों के परिजनों को 12-12 हजार रुपये तथा रेडक्राॅस सोसायटी की तरफ से 8 दिव्यांगजनो को व्हील चेयर और अन्य यन्त्र वितरित किये। इससे पहले स्थानीय विधायक रविन्द्र धीमान ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोगों की समस्याओं के घर-द्वार त्वरित एवं स्थाई समाधान में जन मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 143 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग के माध्यम से 223 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला बिलासपुर: जनमंच के माध्यम से लोगों को अपनी बात सरकार व प्रशासन के समक्ष रखने का सुनहरा अवसर है। यह जानकारी आज झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोसरियां में 24वें जन मंच की अध्यक्षता करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के और समीप लाने तथा प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जन मंच की शुरुआत की गई है। प्रदेश के लोगों की समस्याएं सुलझाने में यह बेहद सफल साबित हो रहा है। आज जनमंच में 114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। जन मंच में राजस्व और पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित 70 प्रमाण पत्र बनाए गए। आयुष विभाग द्वारा 214 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 75 लोगों के खून की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 144 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 45 इंतकाल और 16 वसीयत बनाई गई। इससे पूर्व उन्होंने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत आंवला का पौधा रोपित किया। बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 लाभार्थियों को एफडी और 5 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जे.आर. कटवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि 60 करोड़ रुपये की लागत से कुटवागड़ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है, जिसे अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 240 करोड़ रुपये सड़कों और सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा मुस्कान, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राकेश गौतम, पुलिस अधीक्षक एस.आर. राणा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम झण्डूता नरेश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रही है कि लड़कियों को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हो। डाॅ.सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ.सैजल ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है वहीं लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी बालिकाओं के अभिभावकों को 12000-12000 रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने परवाणू की दिव्या तथा दृष्टि, गांव करोल नयाग्राम की चाहत तथा गांव मध्याना की गुनीता को यह एफडी प्रदान की। उन्होंने शगुन योजना के तहत गांव क्यारवा के ओम प्रकाश, गांव कैन्थी के मोहन दत्त, गांव शामली के तारा दत्त, गांव ओडा निचला के तारा दत्त तथा गांव सूज्जी के धर्मसिंह को सहायता राशि प्रदान की। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर बेहड़े का पौधा भी रोपा। उन्होंने आयुष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पशुपालन, कृषि, बागवानी तथा श्रम एवं रोजगार विभाग विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ.राजीव सैजल ने कहा लोकतान्त्रिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सेवा करना है तथा आमजन की सेवा के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्वरित प्रयास करने चाहिए। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। आज का जनमंच प्रदेश का 24वां, सोलन जिला का 21वां तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र का चौथा जनमंच था। डाॅ. सैजल ने अधिकारियों का आह्वान किया कि जनता की समस्याओं को समझकर इनका त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उनके घरद्वार समीप ही न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनमंच का यही उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो तथा उनके समय व धन की बचत हो। उन्होंने जनमंच में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं दौरा कर आम लोगों की समस्याओं को जाने तथा सवंदेनाशीलता के साथ उन समस्याओं का त्वरित हल निकालें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि जनमंच का उद्देश्य आमजन के घरद्वार के समीप पहुंचकर उनकी बात सुनकर समस्याओं का निराकरण करना है। प्रदेश सरकार इस उद्देश्य में सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। डाॅ.सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्तमान प्रदेश सरकार की हर वर्ग को लाभान्वित करने के संकल्प का जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जहां प्रदेश की गृहिणियों को सुरक्षित सुविधा प्राप्त हुई वहीं प्रदेश के पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सभी मांगे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए शीघ्र प्रेषित की जाएंगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, आदेशक गृह रक्षा डाॅ.शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत सुरजपुर में मांगों को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा मांगे न मानने से नाराज पंचायत के लोग 15 नवंबर से पिपलुघाट चौक में धरने पर बैठे हुए है। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पिपलुघाट चौक पर वर्षों से सार्वजनिक शौचालय, रेन शेल्टर नही है जिसके अभाव में लोगों को खासकर महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट भी शौचालय ढूंढते है, उन्हें भी खुले में या स्थानीय लोगों के निजी शौचालय का प्रयोग करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयास नही किए जाएंगे तब तक धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑपरेशनल हेड अंबुजा सीमेंट लिमिटेड बलबीर सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बलवीर सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कठोर परिश्रम, ईमानदारी तथा अनुशासन के गुरु बताए। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी, एकल गाना, डांस, नाटी इत्यादि का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मिस्टर फ्रेशर हर्ष कुमार और मिस फ्रेशर करुणा को चुना गया।
11वीं वाहिनी गृह रक्षा सोलन के निरर्थक घोषित भण्डार की नीलामी 25 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे दमकल केन्द्र सोलन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आदेशक गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि भण्डार में टेरीकाॅट कमीज, पैंट टेरीकाॅट, गर्म वर्दी, जर्सी, कम्बल, ग्राउन्ड शीट, वाटर टैंक, लोहा तथा अन्य वस्तुएं शामिल हैं। नीलाम की जाने वाली वस्तुओं का क्रय मूल्य 6,86,075 रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोली दाता को 2 हजार रुपए बतौर अग्रिम राशि बोली शुरू होने से पूर्व जमा करवानी होगी। उच्च बोली दाता को बोली की समाप्ति पर राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी तथा नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 05.00 से पूर्व उठानी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223845 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़की घर से अपनी सहेली के घर जाने की बात कह कर निकली थी। उधर शिकायत मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेखा (काल्पनिक नाम) के पिता ने शिकायत दर्ज की है कि कल शाम इसकी बेटी अपनी सहेली के घर किताब लाने के लिए गई थी।परन्तु बाद में पता चला कि उसकी बेटी सहेली के घर नहीं पहुँची। उसके बाद इसने अपनी जान पहचान और रिश्तेदारी में पता किया तो इसे कुछ भी पता नहीं चला। हालांकि इसके पास मोबाईल है लेकिन वह भी बन्द आ रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया व आगामी कार्रवाई जारी है।
दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत पिछले दिनों में किसानों की पांच गऊओं की किसी अज्ञात रोग द्वारा मौत होने के कारण सुधार सभा ने पशुपालन विभाग से इस घटना के लिए स्पेशल डॉक्टरों की भेजने का आग्रह किया। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि गांव बटेड में एक ही परिवार की पांच गऊओं की मृत्यु होने के पश्चात अन्य पशुओं की जान बचाने हेतु आग्रह किया। विभाग के निदेशक व उपनिदेशक सोलन के निर्देश पर डॉक्टरों के एक समूह ने गांव बटेड़ पहुंचने पर अन्य सभी पशुओं की जांच कर सैंपल इकट्ठा करके आगामी जांच जारी रखने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सुधार सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर व महासचिव प्रेम केशव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Guru Nanak Mission, Neterheen Birth Ashram, Phagwara.The sole objective behind this drive was to spread happiness and joy among all the elderly people by celebrating the 552 nd birthday of Guru Nanak Dev Ji. The students of GNA Business School contributed to this noble drive as a whole. Students of varsity donate money and goods wholeheartedly. Students learned lessons of forgiveness, kindness, and gratitude. The students of GNA Business school participated in this activity with full enthusiasm and deep-rooted concern to serve humanity under the stewardship of Dean GBS, Dr. Sameer Varma. Mr. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor of GNA University, said, " I appreciate the efforts made by GBS NSS volunteers in organizing such welfare drive. " Mr. Gurmeet Singh, the NSS Coordinator, said, "I acknowledge the zeal of the students and I appreciate all the students for being a part of this drive, and I also appreciate showcasing their concern and true warmth to all the people. " Ms. Neetu, Dr. Jyoti, and Ms. Sarabjeet Kaur, Assistant Professors, Business School took lead and initiative in taking these students for a philanthropic mission.
बाल विकास परियोजना कण्डाघाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 तथा सहायिका 1 के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 15 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसम्बर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना वृत कण्डाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टैहल तथा आंनगबाड़ी केन्द्र सैन्ज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है। आंगनबाड़ी वृत वाकनाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र डयोन्डा में आंगनबाड़ी सहायिका का 1 पद भरा जाना है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2021 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उतीर्ण होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उतीर्ण होनी चाहिए। आठवीं उतीर्ण शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास मान्य होगी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, अपंगता, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे अधिकर स्तर के अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-256367 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा सोलन जिला के सभी न्यायालयों में 11 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने दी। कपिल शर्मा ने कहा कि लोक अदालत में विवाह सम्बन्धित पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मामले, श्रम सम्बन्धी विवाद, पेंशन मामले, कर्मचारी क्षतिपूर्ति के मामले, बैंक वसूली के मामले, विद्युत तथा दूरभाष बिल के मामले, आवास वित्त से सम्बन्धित मामले, उपभोक्ता शिकायत के मामले तथा मकान कर आवास विवाद वाले मामले लाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं तथा इससे समय व धन की बचत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत पर वकील पर खर्च नहीं होता, न्यायालय शुल्क नहीं लगता तथा पुराने मुकदमें का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। इसमें किसी पक्ष को सजा नहीं होती। मामले को बातचीत द्वारा सफाई से हल कर लिया जाता है। कपिल शर्मा ने कहा कि लोक अदालत में मुआवज़ा और हर्जाना तुरन्त मिल जाता है। मामले का निपटारा तुरन्त हो जाता है। सभी को आसानी से न्याय मिल जाता है। लोक अदालत का फैसला अन्तिम होता है। लोक अदालत के विरूद्ध कहीं अपील नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ.राजीव सैजल 21 तथा 22 नवम्बर को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ.सैजल 21 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परवाणू के दशहरा मैदान में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री 22 नवम्बर को प्रातः 09.30 बजे जीजीडीएसडी काॅलेज सुबाथू में आयोजित अभिनन्दन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
कंडाघाट विकास खण्ड के अंतर्गत सतडोल पंचायत में नव निर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना के पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 22 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक चलने वाले शिव महापुराण कथा में बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवा धाम के सयोजक आचार्य हरि महाराज मधुर शिव कथा का गुणगान करेंगे। कथा आयोजक अमर चन्द ने बताया कि पुराण स्वागत व कलश यात्रा 22 नवम्बर को निकाली जाएगी व कथा 1 से 3 बजे तक नित्य चलेगी व कथा के पश्चात हर रोज भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने आसपास की सभी पंचायतों के लोगो व बांके बिहारी लाल विश्व मंगलम सेवा धाम के सदस्यों से शिव लिंग के स्थापना के पावन अवसर पर होने वाली शिव कथा में हाजिरी भरने की अपील की है।
कुनिहार के महाराजा पदमसिंह स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय शरद महोत्सव का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस महोत्सव में ठोड़ो खेल मुख्य आकर्षण रहा इसके साथ ही अन्य खेल कब्बडी, बॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, मेहंदी, गिद्दा व रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न टीमो ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों द्वारा शुक्रवार को होम्योपैथी चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिविर का लाभ उठाया। बच्चों ने मेले में झूलों व अन्य साधनों का खूब आनन्द उठाया। आयोजकों द्वारा विभिन्न खेलों में विजेता टीमों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन कमेटी अध्यक्ष व प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों व मेले में आए लोगों व अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया।
हिमाचल प्रदेश के सोलन क्षेत्र के रहने वाले एक्टर, राईटर और डायरेक्टर यक्षित्त ने अपनी हिंदी फिल्म "द लास्ट होप" का पहला गाना 18 नवंबर को लांच किया। इस गाने को काफी व्यूज मिले है साथ ही लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे है।आपको बता दे की यक्षित्त बॉलीवुड के कई जानेमाने एक्टर्स ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, विद्युत् जमवाल, बिपाशा बासु के साथ काम कर चुके है। यक्षित्त पिछले 7 साल से मुंबई मे काम कर रहे है और स्टारप्लस, कलर्स, सोनी, एंड टीवी, ज़ी टीवी पर तकरीवन 50 से भी अधिक हिंद टीवी सिरिअल्स और फिल्मो मे बतौर एक्टर अभिनय कर चुके है। मोहनजोदारो, मणिकार्णिका और कमोंडो 3 जैसी कई फिल्मो में काम कर चुके याक्षित्त पिछले 6 महीने से हिमाचल में अपनी फिल्म "द लास्ट होप" को शूट कर रहे थे जिसके एक गाने की शूटिंग उन्होंने मनाली और लाहौल स्पीति की बर्फीली वादियों में किया है। फिल्म "द लास्ट होप" यक्षित के खुद के होम प्रोडक्शन में बनी है। जिसको उन्होंने निर्देशित भी किया है। यक्षित्त इससे पहले भी 3 शार्ट फिल्म्स बना चुके है। यक्षित अपने घर के नाम सुरेश कुमार के नाम से धारावाला फिल्म्स के बैनर तले गाने और फिल्मे प्रोडूस करते है।


















































