दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने नगर निगम सोलन की परिधि में पटाखों की बिक्री एवं प्रतिबंधित स्थान के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार 6 नवम्बर तक नगर निगम सोलन के तहत आने वाले लोअर बाजार, चैंक बाजार, अप्पर बाजार, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, मालरोड तथा पुराना बस अड्डा सोलन में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन पर पूर्ण रोक रहेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम सोलन की परिधि में अस्थाई चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटाखांे की खुदरा अथवा थोक बिक्री नहीं की जा सकेगी। नगर निगम सोलन के आयुक्त द्वारा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अस्थाई चिन्हित स्थान उपलब्ध करवाएं जाएंगे। पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन का अधिकार केवल लाईसेंस धारक को ही प्राप्त होगा। जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेशों के अनुसार पटाखों की खुदरा बिक्री 3 तथा 4 नवम्बर को चिन्हित स्थानों पर ही की जा सकेगी। इन आदेशों के अनुसार पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए निर्धारित तिथियों को ठोडो मैदान सोलन, बाईपास सोलन पर सब्जी मंडी के सामने जहां अस्थाई फल मार्केट स्थापित की गई थी, नगर नियोजन कार्यालय सोलन के सामने खाली स्थान, चंबाघाट में वर्षा शालिका के समीप तथा सोलन ब्रूरी में वर्षा शालिका के सामने स्थान चिन्हित किए जाएंगे। राॅकेट इत्यादि पटाखों की बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाजार, सरकारी कार्यालयों, धरोहर भवनों एवं आवासों के समीप पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। उपरोक्त निर्धारित अस्थायी स्थानों के अतिरिक्त किसी भी दुकान से पटाखों की थोक अथवा खुदरा बिक्री नहीं की जा सकेगी। आयुक्त, नगर निगम सोलन उपमण्डलाधिकारी सोलन के निर्देशन में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित करेंगे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस संबंध में जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन के लिए स्थान चिन्हित करने के सम्बन्ध में स्पष्ट आदेश जारी करें।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी हिमाचल कण्डक्टर फीडर की विद्युत आपूर्ति 26 अक्तूबर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 26 अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक तपन मोटर, शमलेच, टाटा मोटर्ज, बड़ोग रेलवे स्टेशन, आंजी, सूद फर्नीचर, शराणू तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी। शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के तहत आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय वरिवष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल (कन्धर) तथा राजकीय उच्च पाठशला बेरल में छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व से अवगत करवाया। छात्रों का बताया गया कि वे अपने अभिभावकों तथा पड़ोस में अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों से आग्रह किया गया कि सभी मतदान अवश्य करें ताकि विकास में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट की भी जानकारी दी गई। स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा जागरूकता वाहन के माध्यम से बखालग, पिपलूघाट दाड़लाघाट तथा शालाघाट में लोगों को वोट के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, विद्यालयों के अन्य अध्यापकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
महाविद्यालय सोलन की एसएफआई इकाई ने प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सोलन महाविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया गया। इस ज्ञापन के माध्यम से एसएफआई ने मांग की कि महाविद्यालय के अंदर जो लंबे समय से लगातार अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं, उन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। पुस्तकालय को खोला जाए तथा पुस्तकालय में बैठने की सुविधा को बढ़ाया जाए। वॉटर प्यूरीफायर को नियमित रूप से शुरू किया जाए। लिंग संवेदनशील कमेटी का गठन किया जाए तथा गर्ल्स कॉमन रूम में बैठने की सुविधा को बढ़ाया जाए। पुस्तकालय में छात्रों के लिए कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और पुस्तकालय में टूटे पड़े हुए बैंच को बदला जाए। चिकित्सा निरीक्षण कक्ष को खुलवाया जाए। एसएफआई का मानना है कि छात्रों से प्रवेश फीस में पीटीए के नाम पर फीस ली गई। जबकि महाविद्यालय में बहुत से शिक्षकों के खाली पद पड़े हुए हैं उसे नहीं भरा गया है। जबकि छात्रों ने फीस दी है फिर भी पीटीए के नाम पर एक भी शिक्षक नहीं है। इस मौके पर वंशिका, संतोष, संजय, आर्यन, सार्थक, साक्षी, श्रेया, शिवानी, नीति, चेतना, दिव्यानी, गौरव, सौरव इत्यादि 30 विद्यार्थी मौजूद रहे ।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जहां छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की जा रही है वहीं जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी। शिव कुमार ने कहा कि आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व से अवगत करवाने के लिए बैग टैग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को लोकतन्त्र में वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि छात्रों को बताया गया कि वे अपने अभिभावकों तथा अन्य पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। स्वीप के तहत बखालग, पिपलूघाट तथा सरयांज में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को वोट के महत्व के बारे में बताया गया। लोगों को अवगत करवाया गया कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए पूर्ण जनसहभागिता आवश्यक है। लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानाकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी, स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्तूबर, 2021 को 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र सपरून में आवश्यक मुरम्मत, निर्माण कार्य एवं रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 33/11 केवी सपरून, कथेड़, गांधीग्राम तथा कण्डाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण 25 अक्तूबर को प्रातः 9.00 बजे प्रातः 10.30 बजे तक सोलन, चम्बाघाट तथा कण्डाघाट के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक सोलन शहर में माॅल रोड, अप्पर बाजार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनन्द काॅम्पलैक्स, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग काॅलोनी, कलीन, सेर कलीन, सन्नी साईड, विवान्ता माॅल, मैसर्ज पैरागाॅन, चिल्ड्रन पार्क, लाईब्रेरी, मैसर्ज हिमानी, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फशकना, फ्लाई, हरट, ब्रूरी, सलोगड़ा, मनसार, गलूथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नडोह, शक्ति नगर, शिल्ली, अस्पताल मार्ग, शामती, डमरोग, ऑफिसर काॅलोनी, कोटलानाला, कथेड़, मिनी सचिवालय, सपरून, हाउसिंग बोर्ड, रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, देहूंघाट, लावीघाट, देवठी, घट्टी, कायलर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास गुप्ता ने कहा कि 25 अक्तूबर को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक चम्बाघाट के चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट काॅलोनी, फ्रेन्डस काॅलोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, बेरखास, बेरगांव एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक बड़ोग, आंजी, शमलेच, नगाली, कोरों कैंथड़ी, लगहेचघाट, बाड़ा, कलोल तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास गुप्ता ने कहा कि इस दिन प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे के मध्य कण्डाघाट क्षेत्र में डेढ़घराट, परोथा, शिवालिक बाईमेटल, मही, दोलक, चायल रोड (कण्डाघाट), डूमैहर, कोठी, बाड़ा, कून, कोट, कदौर, बोधन, हिन्नर, कुरगल, टिकरी, टणांजी, कनौड़ी, घेवा, हुकल, वाकनाघाट, दोची, कण्डाघाट एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने करवौचाथ त्यौहार के दृष्टिगत आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा तथा भीड़ के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश विभिन्न अधिनियमों की धाराओं द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 23 अक्तूबर दोपहर 1.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक तथा 24 अक्तूबर को प्रातः 11.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक सोलन शहर में पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से मालरोड होते हुए पुराना बस अड्डा सोलन तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही एवं पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। यह आदेश हाथ से खींचने वाली गाड़ी पर भी लागू होंगे। यह आदेश रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, सेना, आपातकालीन सेवा तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर लागू नहीं होंगे। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी की सुरक्षा के दृष्टिगत जन-जन को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाना अनिवार्य है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में बीआरसी जल शक्ति विभाग विकास खंड कुनिहार राकेश कुमार ने विद्यालय परिसर में पीने के पानी की स्वच्छता की जांच की। इस विद्यालय में आजकल कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लगभग 313 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने विद्यालय आ रहे हैं तथा विद्यालय के लिए यह पीने का पानी सही मानक पर पाया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि 90% बीमारियां स्वच्छ पानी न होने के कारण होती है।इसलिए हमें समय समय पर पानी की टेस्टिंग जांच करवाते रहना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रह सकें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंर्तगत स्वयंसेवियों ने विद्यालय प्रांगण में बरसात में उगे घास की सफाई की व अगस्त मास में रोपे गए पौधों में निराई,पौधों में गोबर की खाद डालने के बाद सिंचाई की गई। उल्लेखनीय यह है कि सभी स्वयंसेवियों को एक पौधे की जिम्मेवारी सौंपी गई है, और स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी स्वयंसेवी का पौधा सूखना नहीं चाहिए। प्रधानाचार्य धर्म पाल शुक्ला ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें वनस्पतियों पेड़ पौधों के प्रति संवेदनशील रहना होगा व इनके संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने होंगे नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब हमें अपनी पीठ पर आक्सीजन सीलेण्डर उठाकर चलना पड़ेगा। इसी दिन विद्यालय सलाहकार समीति का भी गठन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी एवम प्रवक्ता सुनील कुमार, कृष्णा कौंडल उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश की 25 वर्षीय अंजलि रयोत की मैक्सिको में गोली लगने से मौत हो गई। अंजलि रयोत हिमाचल में सोलन की रहने वाली थी। वह हाउसिंग बोर्ड में रहती थी। अंजलि की शादी होने के बाद वह अमेरिका चली गई थी व वंही रह रही थी। अंजलि अपना जन्मदिन मनाने मैक्सिको गई हुई थी, पिछले कल अंजलि का जन्मदिन था। जहाँ वह कैरिबियन तट रिसोर्ट टुलम में डिनर कर रही थी। तभी दुर्भाग्यवश दो गुटों में वहां गैंगवार आरम्भ हो गया। उन्होंने एक दूसरे पर गोलियां चलानी आरम्भ कर दी, जिसकी चपेट में अंजलि भी आ गई और उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर बीच पर घूमने का अंतिम वीडियो भी पोस्ट किया था। बता दें कि अंजलि इंजीनियर होने के साथ-साथ ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में बेहद फेमस थी। वह देश विदेश के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को दर्शाती थी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 25 अक्तूबर, 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 25 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पावर हाउस रोड, पुलिस चौकी सपरून एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला युवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन द्वारा आयोजित खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन गांव बातल में किया गया। इस उत्सव में विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गई। इन स्पर्धाओं में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किए। जिससे कृषि नवयुवक मंडल धुंदन की अग्रणी भूमिका रही। प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले तबला वादन में प्रथम रजत कपिल रहे, कथक नृत्य में प्रथम रिद्धिमा कपिल, लोकगीत में प्रथम नंदिनी कपिल, ईशा, गीतांजलि, जैस्विन, दीक्षा और भास्कर कपिल की टीम रही। लोक नृत्य में हिमांशी, साक्षी, हर्षा, हितैषी, गीतांजलि, ईशा, कृतिका, उमा, हिमानी, रिद्धिमा, एकता, नंदिनी, दिशा, जैस्विना, इंदु व ज्योति की टीम रही। एकांकी में एकता, कुनिका, ईशा, हर्षा, गीतांजलि, रिद्धिमा, इंदु, जैस्विना, नंदिनी और साक्षी रही। हारमोनियम लाइट में भास्कर कपिल और शास्त्रीय गायन में भी भास्कर कपिल ने बाजी मारी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन मुख्य शिक्षा शास्त्री डोरिस राव एवं प्रधानाचार्य राबड़ियावास,इप्सिता चौधरी के कर कमलों द्वारा हुआ।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमेन मनोज श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।अलंकरण समारोह में कनिष्ठ वर्ग से हैड बॉय सुयश तथा हैड गर्ल के रूप में हिमांशी गौतम को मुख्य शिक्षा शास्त्री डोरिस राव द्वारा सम्मानित किया गया।इस वर्ग के विभिन्न सदनों के अध्यक्षों जिनमे निहारिका,उदयवीर असमीन,शगुन समीक्षा तथा दिशा को भी अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया।वरिष्ठ वर्ग के छात्रों में हैड बॉय के लिए मास्टर देवांश गुप्ता एवं हैड गर्ल के रूप में हिमांशी शर्मा को उनकी उपलब्धियों के चलते सम्मानित किया गया।इस अलंकरण समारोह का आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार के नृत्य रहे जिनके द्वारा दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।अलंकरण समारोह में विभिन्न क्लब के सदस्यों को भी सम्मानित किया जिनमे आशुतोष चाहल,रोहित कुमार सगुन कौर सुहानी,प्रगति,कामिनी,तुषारीका और अंशिका आदि को स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमेन के द्वारा सम्मानित किया गया।मुख्य शिक्षा शास्त्री डोरिस राव एवं स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमेन मनोज श्री ने विद्यार्थियों को उपलब्धियाँ मिलने के पश्चात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ते रहने के विषय में चेताया।अंत में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद और चयनित छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए भविष्य में इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला युवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन द्वारा आयोजित खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन गांव बातल में किया गया। इस उत्सव में विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गई।इन स्पर्धाओं में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किए। जिससे कृषि नवयुवक मंडल धुंदन की अग्रणी भूमिका रही।प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले तबला वादन में प्रथम रजत कपिल रहे,कथक नृत्य में प्रथम रिद्धिमा कपिल रही,लोकगीत में प्रथम नंदिनी कपिल,ईशा,गीतांजलि,जैस्विन दीक्षा और भास्कर कपिल की टीम रही।लोक नृत्य में हिमांशी,साक्षी, हर्षा,हितैषी,गीतांजलि, ईशा,कृतिका,उमा,हिमानी रिद्धिमा,एकता,नंदिनी,दिशा,जैस्विना, इंदु व ज्योति की टीम रही।एकांकी में एकता,कुनिका,ईशा,हर्षा,गीतांजलि,रिद्धिमा,इंदु,जैस्विना,नंदिनी और साक्षी रही।हारमोनियम लाइट में भास्कर कपिल और शास्त्रीय गायन में भी भास्कर कपिल ने बाजी मारी।इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों का चयन
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र सोलन और राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पचास स्वयंसेवकों के अतिरिक्त अन्य छात्रों सहित लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस रैली के अंतर्गत अवशिष्ट प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए छात्रों द्वारा पोस्टर एवं नारों के माध्यम से प्रचार किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर,नेहरू युवा केंद्र सोलन से कार्यक्रम सहायक लेखराज कौशिक,महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार एवं प्रोफ़ेसर विश्व ज्योति,प्रोफेसर संदीप कुमार तथा प्रोफेसर अजय कुमार उपस्थित रहे।
मंगलवार रात्रि जंहा कोठी घाटी में चोरों ने दो गाड़ियों के टायर चुरा लिये थे, तो वहीं बुधवार रात्रि को उँच्चा गावँ के पास खड़ी गाड़ी से एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक सहित गाड़ी की स्टेपनी उड़ा ली। कुनिहार थाने में जितेन्द्र सिंह स्पुत्र उमेद राम ग्राम खनोल, ड़ा0 कुनिहार, तह0 अर्की जिला सोलन ने मामला दर्ज करवाया। कुनिहार थाने में आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला पंजिकृत करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने की है।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर यहां नगर के वार्ड नबर 2 में स्थित देवता मढ़ोड़ के मन्दिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बरलाज के गीतों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद सुरेन्द्र कुमार ने बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद बालक राम ने की। इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने कहा कि इस वार्ड के युवाओं ने आज भी पुरानी संस्कृति को संजोये रखा हैं, जो अपने आप में एक मिशाल है। उन्होंने कहा कि युवा अपने आप को सामाजिक कार्यो में व्यस्त रखे ताकि वे नशे जैसी बुराई से दूर रह सके। गौर रहे कि बरलाज के गीतों में पूरी रात रामायण की चौपाई गाई जाती है। सैंज समोती से आए कलाकारों ने बरलाज के गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जलाणा पंचायत के पूर्व प्रधान महेन्द्र शर्मा, नरपत राम , राजेंद्र ठांगरू, हरिराम कश्यप, मंसाराम बारा, विनय कुमार, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, चौधरी राम व बालक राम ठांगरू व राम लाल भाटिया भी मौजूद रहे।
दाड़लाघाट में चार सालों से तैयार 30 बेड के सीएचसी अस्पताल के भवन का मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों लोकार्पण तो कर दिया, लेकिन भवन के मुख्य गेट में ताले लटके होने से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।बता दे कि चार साल पूर्व में सीएचसी अस्पताल भवन बनकर तैयार हो चुका है व रंगाई पुताई का काम भी पूरा है, लेकिन अंदर का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा सीएचसी अस्पताल के लिए बेड समेत जरूरी सामान की खरीदारी नहीं हुई है। करीब 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार की लागत से बनेे सीएचसी अस्पताल को संचालित होने में हो रही देर को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष भी है। सभी इस उम्मीद में हैं कि सीएचसी अस्पताल समय से संचालित होगा तो स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कांग्रेस सरकार के समय अस्पताल बनना शुरू हुआ था व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद निर्माण कार्य एक साल के भीतर बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस भवन का उद्घाटन 13 अगस्त को तो कर दिया और इसे शुरू करने में देरी होना चिंता का विषय है। सीएचसी स्टाफ पैटर्न के अनुरूप केंद्र में चार डॉक्टर,एक दंत चिकित्सक, चार स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, आई टेक्नीशियन, एक मिड वाइफ नियुक्त किए जाएंगे। स्थानीय लोगों में सोमा कौंडल,इंद्र सिंह चौधरी,प्रेम केशव,जगदीश ठाकुर,अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा,नीरज कपिला,संजीव शर्मा,मुकेश शुक्ला,अजय, हेतराम, बाबूराम, धनीराम चौधरी, प्रदीप, रमेश सहित अन्य लोगों का कहना है कि सीएचसी अस्तपाल को शुरू किया जाए ताकि जनता को हो रही परेशानी दूर हो सके। लोगो का कहना है कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चूका है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों अर्की प्रवास के दौरान इस भवन का लोकार्पण तो कर दिया, लेकिन इस भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दिया।उन्होंने मांग की है कि सीएचसी भवन को जल्द शुरू कर लोगो को सुविधा प्रदान की जाये।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) सोलन जगदीश नेगी द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। शिक्षा उपनिदेशक की निरीक्षण टीम में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी भूपेंद्र गुप्ता व कार्यालय अधीक्षक मस्ताना भी शामिल रहे। निरीक्षण में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की एसओपी के तहत सभी मापदंडों का निरीक्षण किया गया और सभी कक्षाओं का निरीक्षण भी किया गया। जिसमें सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानक सही पाए गए। इस दौरान संगीत कक्षा के निरीक्षण के दौरान जगदीश नेगी ने कक्षा जमा एक की छात्रा कुमारी दीक्षा के मधुर गीत पर उसे 200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी तथा उन्होंने संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार व प्रवक्ता विनोद कुमार के कार्य की सराहना की। निरीक्षण टीम ने प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के नेतृत्व में विद्यालय की कुशल कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। उप निदेशक शिक्षा उच्च जगदीश नेगी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली पर सभी की प्रशंसा की।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 250 केवीए आंजी ट्रान्सफार्मर की विद्युत आपूर्ति 22 अक्तूबर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 22 अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आंजी गांव, सूद फर्नीचर्स के आसपास का क्षेत्र तथा निगम विहार एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज विभिन्न मतदान केन्द्रों पर लोगों को इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी। शिव कुमार ने कहा कि 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तर के अधिकारियों तथा पंचायत सचिवों के माध्यम से ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में बताया गया। मतदान केन्द्र 69-डवारी, 78-जघून, 66-कूंहर, 64-सेर, 65-बसंतपुर, 82-भूमती-1, 83-भूमती-2, 79-झुंडला, 80-घड़याच तथा 67-पंबड़ में लोगों को ईवीएम के माध्यम से मतदान के बारे में बताया गया। लोगों को बताया गया कि मतदान करने के उपरान्त मतदाता वीवीपैट पर 07 सैकेण्ड तक यह देख सकता है कि उसने किस उम्मीदवार को वोट डाली है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पूर्ण रूप से पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाता है। लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा उपस्थित थे।
कुनिहार: अर्की विधान सभा सीट पर शांति पूर्वक उपचुनाव करवाने के लिए प्रशासन नेअर्की के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की टुकड़ियां तैनात की है। कुनिहार थाना के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विभिन्न मतदान केंद्रों सहित कुनिहार बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान कुनिहार थाना प्रभारी अंकुश डोगरा की अगुवाई में कुनिहार थाना के कर्मचारियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ कुनिहार क्षेत्र के सवेंदनशील व अति सवेंदनशील मतदान केंद्रों पर फ्लैग मार्च निकाला,ताकि अर्की विधान सभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव शांति पूर्वक करवाये जा सके।
Shoolini University is setting up a commercial food testing lab, Shoolini Lifesciences, with financial support from the Union Ministry of Food Processing. A grant-in-aid of Rs 1.62 crore will be provided by the ministry while the total outlay of the lab is Rs 2.85 crore. Institutions and corporations need certification of food items through a recognised food testing lab. “Such a lab is essential to determine the safety of food for consumption in accordance with the national and international standards,” says lab director Vishal Anand. “The lab will enable quality testing for commercial food processing industries and commercial food manufacturing units. Fruit growers will also be able to certify organic testing of their fruits and vegetables before selling them in the market,” adds Anand. It will also offer a scientific analysis of different food products and it will be equipped with high-end modern instruments. Facilities for testing hazardous or toxic contaminants will also be available.
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी चम्बाघाट फीडर के मुरम्मत कार्य तथा पुराने खम्बों को बदलने के कार्य के दृष्टिगत 20 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 20 अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक चम्बाघाट, एक्सीकोम के समीप, बावरा रोड, कथेड़, बसाल रोड, एचआरटीसी वर्कशाॅप, बसाल, एचएफसीएल, गुग्गाघाट, हाउसिंग बोर्ड बसाल, डांगरी, पट्टी, धरोट, जियों एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 20 तथा 21 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 20 तथा 21 अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पावर हाउस रोड, पुलिस चैकी सपरून एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी। शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के तहत आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जलाणा, पलोग, तथा मांझू में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को वोट के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को अवगत करवाया गया कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए पूर्ण जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू में छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की गई। छात्रों का बताया गया कि वे अपने अभिभावकों तथा पड़ोस में अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों से आग्रह किया गया कि सभी मतदान अवश्य करें ताकि विकास में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। लोगों को बताया गया कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रयासों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों द्वारा मतदान करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोगों जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अपने घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। इस दौरान लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। इस अवसर पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। उन्होंने कहा कि स्वीप टीम द्वारा गत दिवस 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मतदान केन्द्र 24-नवगांव, 28-रौड़ी-1, 30-सयार, 31-दाड़ला, 35-कून, 40-घनागुघाट, 54-बखालग-2, 42-हनुमान बड़ोग, 46-डिनन तथा 56 चम्यावल में लोगों को ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में जागरूक किया गया।इस अवसर पर स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा उपस्थित थे।
सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुंमुंचिंग ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सूक्ष्म पर्यवेक्षक अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुंमुंचिंग आज यहां सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहीं थी। मुंमुंचिंग ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक सीधे सामान्य पर्यवेक्षक के नियन्त्रण एवं देखरेख में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवक्षकों को सदैव यह स्मरण रखना चाहिए कि वे पर्यवेक्षक हैं और उनका कार्य सभी प्रक्रियाओं का अनुश्रवण करना है। उन्होंने सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित कार्य के लिए जाने से पूर्व निर्वाचन अधिकारी से संचार योजना साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्धारित मतदान केन्द्रों की जानकारी रेंडम आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी। यह कार्य उनके जाने से एक दिन पूर्व सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्धारित मतदान केन्द्र पर मतदान आरम्भ होने से कम से कम एक घण्टा पूर्व अथवा पहले दिन पहुंचना आवश्यक है। सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि मतदान के उपरान्त सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को अपनी गतिविधियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर पर्यवेक्षक को उपलब्ध करवानी होगी। मुंमुंचिंग ने कहा कि सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को मतदान केन्द्रों पर भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। उन्हें माॅक पोल प्रक्रिया सहित अन्य सभी गतिविधियों का पूर्ण अनुश्रवण करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सूक्ष्म पर्यवक्षेक निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप मतदाताओं की पहचान, अनुपस्थित मतदाताओं की जानकारी, गुप्त मतदान इत्यादि पर पूरी नजर रखें। नियम अवहेलना की स्थिति में संचार के उपलब्ध माध्यम द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक को तुरन्त सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक निर्विघ्न एवं सुचारू मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से आग्रह किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के सभी पहलुओं को बारीकी से समझें ताकि मतदान दिवस पर किसी त्रुटि की गुंजाइश न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर, सूक्ष्म पर्यवेक्षक तथा निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुंमंचिंग की उपस्थिति में आज निर्वाचन कार्य के लिए तैनात कर्मियों की द्वितीय स्तर की रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर अवगत करवाया कि 50-अर्की निर्वाचन के उप निर्वाचन के लिए 185 मतदान दल गठित किए गए हैं। इनमें 185 पीठासीन अधिकारी, 185 सहायक पीठासीन अधिकारी एवं 370 मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों की डियूटी इस कार्य के लिए विशेष रूप से बनाए गए साॅफ्टवेयर के माध्यम से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कार्य स्थल, तिथि व समय का निर्धारिण कम्पयूटरीकृत प्रणाली से हुआ है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल, जिला सूचना अधिकारी संजीव, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर एवं रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते हुए पुलिस थाना कुनिहार दाड़लाघाट तथा बागा में सीमा सुरक्षा बल की तीन टुकड़ियां तैनात की गई है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार अर्की उपचुनाव क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक करवाने हेतु शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर फ्लैग मार्च निकाला गया तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया। पुलिस थाना दाड़लाघाट के अधीन ग्राम पंचायत रौड़ी में आने वाले अति संवेदनशील मतदान केंद्रों तथा अन्य केंद्रों पर एसएचओ जीत सिंह की अगुवाई में सीमासुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला और मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इसी प्रकार अन्य पुलिस थाना के अंतर्गत भी सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाले ताकि इस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।
स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट के संकाय ने यहम भोपाल द्वारा आयोजित जेन नेक्स्ट हॉस्पिटैलिटी फोस्टरिंग रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप पर एक अंतरराष्ट्रीय ई-सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति पुरस्कार में प्रथम स्थान हासिल किया। इस सम्मेलन में दुनिया भर से मौजूद 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विकेश कश्यप एचओडी, स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म बहारा विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य वरुण ठाकुर बाहरा विशवविद्यालय ने जनरल नेक्स्ट हॉस्पिटैलिटी "फोस्टरिंग रिसर्च इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप" पर एक अंतरराष्ट्रीय ई सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यटन मंत्रालय भारत के तहत एनसीएचएमसीटी से संबद्ध आईएचएम भोपाल द्वारा 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया। बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ बीएस नागेंद्र पराशर ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए खुशी की बात है। विश्वविद्यालय हमेशा संकाय विकास कार्यक्रमों पर जोर देता है। पीआरओ बाहरा विश्वविद्यालय ने कहा कि स्कूल ऑफ़ हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म क्षेत्र में आतिथ्य और पर्यटन शिक्षा में सर्वोत्तम डिग्री प्रदान करता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप निर्वाचन के दृष्टिगत सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्वाचन से संबंधित पैम्पलेट, पोस्टर इत्यादि की छपाई के संबंध में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-ए का पालन करें। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि चुनाव से संबंधित पैम्पलेट, पोस्टर इत्यादि की छपाई जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-127ए द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार सभी प्रकार के पोस्टरों तथा पैम्पलेट पर मुद्रक तथा प्रकाशक का नाम एवं पता अंकित होना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मुद्रक प्रकाशक की पहचान के विषय में प्रकाशक द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा उपलब्ध होने पर ही चुनावी पैम्पलेट या पोस्टर छापेगा। इस घोषणा को ऐसे दो व्यक्तियों द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए जिन्हें मुद्रक स्वयं जानता हो। इस संबंध में घोषणा की प्रतिलिपि भी मुद्रक को उपलब्ध करवानी होगी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि पैम्पलेट एवं पोस्टर की छपाई के उपरांत प्रकाशक की घोषणा एवं विषय वस्तु के संबंध में जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करवानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी में की गई छपाई के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य सभी मामलों में इस संबंध में जानकारी उस जिला के जिला दण्डाधिकारी को उपलब्ध करवानी होगी जहां इन्हें छापा गया है। उन्होंने कहा कि होर्डिंग, फ्लैक्स इत्यादि पर निर्वाचन सम्बन्धी विज्ञापन जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-ए के तहत पोस्टर की परिभाषा की परिधि में आते हैं। इन पर भी मुद्रक का नाम एवं पता होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अधिनियम की धारा 127ए की उप धारा (2) के निर्देशानुसार निजी सम्पत्ति पर होर्डिंग, फ्लैक्स इत्यादि लगाने के लिए सम्पत्ति स्वामी की पूर्व अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक अथवा निजी स्थान पर निर्वाचन सम्बन्धी सामग्री लगाने के सम्बन्ध में उम्मीदवार अथवा दल को निर्वाचन अधिकारी को सूचना देनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनावी पैम्पलेट अथवा पोस्टर में धर्म, जाति, समुदाय अथवा भाषा के आधार पर किसी भी तरह की अपील करना अपराध है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चुनावी सामग्री में कोई भी उम्मीदवार अपने विरूद्ध चुनाव लड़ रहे अन्य उम्मीदवारों का चरित्र हनन नहीं कर सकता। इस संबंध में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-127ए उल्लंघन के सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दाड़लाघाट में पार्किंग ना होने के कारण वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चालक वाहनों को सड़क किनारे खड़ी करने को मजबूर है, जिसका मुख्य कारण पार्किंग के लिए उचित स्थान ना होना बताया जा रहा है। पार्किंग की समस्या दिनोंदिन विकराल रुप ले रही है ।इससे जहां एक ओर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।इससे राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि अंबुजा सीमेंट प्लांट लगने के बाद ट्रकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। कंपनी ने ट्रकों की पार्किंग के लिए ट्रक मार्ग तो बनाया,लेकिन गाड़ियों की संख्या को देखते हुए नाकाफी है। उन्होंने बताया कि पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग ना होने से स्थानीय टेक्सी यूनियनों और दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वेद प्रकाश शुक्ला, इंदर सिंह चौधरी, अनिल गुप्ता, प्रेम केशव, संतराम पंवर, सुमन गौतम, प्रदीप, नीरज कपिला, रमेश, दीपक गजपति, जगदीश ठाकुर, हेतराम, दीपक वशिष्ठ सहित अन्य लोगों ने बताया कि दाड़लाघाट राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर स्थित होने के कारण यहां से सैकड़ों वाहनों के अन्य जिलों लिए आवाजाही है। इसके अतिरिक्त यहां करीब पांच बैंको की शाखाएं स्थापित है। लोग बैंक से संबंधित कार्य के लिए यहां आते है, लेकिन पार्किंग ना होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है।
सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उपनिर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत अभिनव माध्यम से जन-जन को मतदान का महत्व समझाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय महाविद्यालय अर्की में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ तहसीलदार कुनिहार रमन ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम एवं मैन ऑफ मैच को ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिव कुमार ने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं का आह्वान किया गया कि वे 30 अक्तूबर को वोट डालने आवश्य जाएं तथा अपने अभिभावकों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। छात्रों को बताया गया कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है और उन्हें लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। सभी को अवगत करवाया गया कि मतदान स्वस्थ लोकतन्त्र की नींव है और सभी मतदान कर विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वीप के अन्तर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाकर मतदान की प्रतिशतता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है। इसके लिए आवश्यक है कि युवा पीढ़ी इस दिशा में जागरूक हो। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। अर्की महाविद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे वोट देकर लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। इस अवसर पर पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
नवगठित ग्राम पंचायत बरायली के निवासियों ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का सिंचाई की व्यवस्था हेतु पाइप लाइन बिछाने के लिए धन्यवाद किया है। बरायली ग्राम की सुधार सभा ने एक मीटिंग का आयोजन कर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का इस गांव की लगभग 30 बीघा जमीन की सिंचाई करने हेतु जो पाइप लाइन बिछाई गई उसके लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक में उपस्थित देस राज,रूपलाल,बसंत लाल,प्रेमलाल,जय सिंह,रामचंद्र,कमला देवी तथा अन्य लोगों ने अंबुजा फाउंडेशन के अधिकारियों का धन्यवाद किया है जिन्होंने उनकी मांग पर इस कार्य को पूर्ण करके गांव की सुविधा हेतु समर्पित किया। इसकी जानकारी देते हुए देशराज ने बताया कि इस योजना में लगभग 1000 फुट लंबी पाइप नुमा कूहल का निर्माण किया गया है जिससे गांव के किसानों की लगभग 30 बीघा जमीन की सिंचाई हो सकेगी। इस प्रकार बरायली गांव वासी सब्जियां तथा नकदी फसलें उगाने में सक्षम होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसकी कार्यपद्धति भी अनूठी है। यह संगठन हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति और हिंदू समाज के लिए समर्पित है। संगठन की पहचान इसकी शाखा है। शाखा प्रतिदिन लगती है। सभी स्वयंसेवक नित्य शाखा आते हैं। संघ का उद्देश्य है शाखा को आदर्श और गुणवत्तार्पूण बनाना। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कटुब प्रबोधन प्रमुख धर्मपाल ने कही। वे सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट के खेल मैदान में विजयादशी उत्सव व आरएसएस स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग नित्य शाखा जाएं। शाखा में होने वाले छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है और यही कार्यकर्ता देश को सही दिशा और दशा देते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रतिदिन एक घंटा का समय आरएसएस को दें, तो देश विश्वगुरु बन जाएगा। इस दिशा में हम काफी तेजी से आगे बढ़ रहे है। इससे पूर्व विजयादशमी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दाड़लाघाट जिला के सरस्वती विद्या मंदिर में पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पाठशाला के खेल प्रांगण से दाड़लाघाट बाजार से होते हुए आईटीआई तक पूर्ण गणवेश के साथ कदम से कदम मिलाकर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन करते हुऐ समाज मे राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया। संचलन में शामिल होने के लिये स्वयंसेवक दूर-दराज के इलाकों से सुबह ही दाड़लाघाट नगर पहुंच गए। सभी स्वयंसेवकों ने इस वार्षिकोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान अम्बुजा चौक दाड़लाघाट पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में दाड़लाघाट नगर व कराडाघाट नगर के 70 स्वयंसेवक आए हुए थे। पथ संचलन के दौरान कोविड-19 का भी पालन भी किया गया। इस मौके पर प्रान्त कटुब प्रबोधन प्रमुख धर्मपाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, नगर कार्यवाह राजेन्द्र कपिल, खण्ड कार्यवाह हरीश, नगर संघ चालक राम चन्द्र, प्रचारक टीकम राम, पंकज गुप्ता, सनी, संजय, प्रदीप सहित काफी संख्या में दाड़लाघाट व कराडाघाट नगर के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज यहां कोविड-19 से बचाव के लिए द्वितीय टीकाकरण तथा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत क्षय रोग, एड्स, रक्तदान एवं राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत अन्य सभी गतिविधियों लिए गठित जिला कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि सोलन जिला में 24 नवम्बर तक कोविड-19 से बचाव के लिए द्वितीय टीकाकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में खण्ड स्तर पर लोगों को जागरूक बनाया जाए ताकि सभी समय पर कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ग्राम स्तर पर लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि द्वितीय टीकाकरण के अन्तर्गत शत-प्रतिशत जनसंख्या को कवर करने के लिए 29 नवम्बर तक मोप अप राउन्ड भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में 13 अक्तूबर तक कोविड-19 से बचाव के लिए 677546 लोगों को प्रथम टीका तथा 297872 को द्वितीय टीका लगाया जा चुका है। जिला में शत-प्रतिशत जनसंख्या का प्रथम टीकाकरण किया जा चुका है। 44 प्रतिशत जनसंख्या को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए आज़ादी का अमृत महोत्व के अन्तर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट, राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर, राजकीय महाविद्यालय सोलन, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ तथा राजकीय महाविद्यालय अर्की में 31 अक्तूबर तक मास्क बनाना प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य युवा पीढ़ी को एड्स, क्षयरोग तथा रक्तदान इत्यादि के सम्बन्ध में जागरूक बनाना है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि समय पर न्याय प्राप्त करना हर नागरिक का अधिकार है और इस दिशा में विधिक जागरूकता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान गत सांय सोलन जिला के अर्की में अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि हमारा संविधान सभी नागरिकों को बराबरी के अधिकार प्रदान करता है। अधिकारों की एकरूपता सुनिश्चित बनाने और समाज के सभी विशेषकर कमज़ोर वर्गों को समय पर न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से ही न्याय प्रणाली को जनसुलभ बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था का उद्देश्य पीड़ित को समय पर उचित लाभ प्रदान करना है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि शिकायतकर्ता अथवा पीड़ित को अपने समीप के न्यायिक अधिकारी तक पहुंचाएं। न्याय के अनुरूप उचित परामर्श प्रदान करने के लिए केन्द्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रदेश स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला स्तर पर जिला स्तरीय विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत हैं। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। वर्तमान में 02 अक्तूबर से 14 नवम्बर तक पूरे देश में अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों को विधिक सहायता उपलब्ध करवाकर उनके चिर लम्बित कानूनी मामलों को सुलझाना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से गरीब, पिछड़े एवं कमज़ोर वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, महिलाएं, असहाय, बच्चे, बेसहारा नाबालिक बच्चे एवं बूढ़े माता-पिता सहित मानसिक रोगी एवं दिव्यांग, विभिन्न आपदाओं, जातीय हिंसा इत्यादि के पीड़ित, औद्योगिक श्रमिक, ट्रान्सजेंडर समुदाय, ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 03 लाख रुपए से कम है एवं एड्स पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सेवा अधिनियम 1987 के अनुसार निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने हितधारकों से संवाद में आग्रह किया कि विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 12 मध्यस्थता केन्द्र कार्यरत हैं। इनमें से 11 केन्द्र जिला स्तर पर एवं 01 उच्च न्यायालय में कार्य कर रहा है। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए उच्चतम न्यायालय में विधिक सेवा समिति के सचिव, उच्च न्यायालय पर विधिक सेवा समिति के सचिव, जिला स्तर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा उपमण्डल स्तर पर नियुक्त वरिष्ठ उप न्यायाधीश से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी से आगह किया कि निःसंकोच मुफ्त कानूनी सहायता का लाभ उठाएं और निर्धन को सस्ता न्याय दिलाने की दिशा में सदैव प्रयासरत रहें। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं तथा अधिवक्ताओं एवं अन्य के प्रश्नों के सारगर्भित उत्तर दिए और सभी से संवाद स्थापित किया।अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय अभियान के तहत गठित टीमें सोलन जिला के गांव-गांव में लोगों को कानूनी रूप से जागरूक बना रही हैं। उन्होंने कहा कि विधिक जानकारी के लिए सोलन जिला में दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है अथवा secy-dlsa-sol-hp@gov.in पर ईमेल की जा सकती है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी टोल फ्री नम्बर 15100 से प्राप्त की जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी के तहत विद्युत लाईनों की मुरम्मत के दृष्टिगत इसके अधीन आने वाले विद्युत उपमण्डल सोलन नम्बर-1 एवं सोलन नम्बर-3 फीडर की विद्युत आपूर्ति 16 अक्तूबर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 16 अक्तूबर को प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक अप्पर बाजार, मालरोड, पीडब्लयूडी काॅलोनी, मोहन पार्क, पुराना उपायुक्त कार्यालय, विवांता माॅल, न्यायालय परिसर, कलीन, सनी साईड, जौणाजी मार्ग, राजगढ़ मार्ग, शक्ति नगर, एमईएस एरिया, चैक बाजार, सर्कुलर रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
शास्त्री के 603 पदों के चयन हेतु परीक्षार्थियों ने हिमाचल प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर से शास्त्री पद के अंतिम परिणाम शीघ्र घोषित करने की गुहार लगाई है। इन पदों के अभ्यर्थियों का कहना है कि शास्त्री पद पोस्ट कोड 813 के 603 पद भरने के लिए जून 2020 में आवेदन लिए गए थे। जिसकी लिखित परीक्षा 20 दिसंबर 2020 को हुई थी तथा परिणाम 6 मई को निकाला गया था। उसके बाद डॉक्यूमेंटेशन के लिए छात्रों को 15 जुलाई से 5 अगस्त तक बुलाया गया। उनका आरोप है कि आज लगभग 2 महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है लेकिन परीक्षा का अंतिम परिणाम हमीरपुर चयन आयोग द्वारा अभी तक घोषित नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस परीक्षा के बाद जो भी परीक्षाएं हुई या जिनकी डॉक्यूमेंटेशन हुई उनमें से कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन टीजीटी मेडिकल टीजीटी, नॉन मेडिकल शास्त्री भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि 30 अक्तूबर को 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि मतदाता इनमें से किसी भी दस्तावेज को दिखाकर मतदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार उप निर्वाचन में सभी मतदाताओं को मतदान के लिए अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अन्तर्गत अंतर्गत भारत के रजिस्टार जनरल द्वारा द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राज्य अथवा केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधायकों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदाता किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करता है तो ऐसे पहचान पत्र को पहचान स्थापित करने के लिए तभी स्वीकृत किया जाएगा जब मतदाता का नाम उस मतदान केन्द्र की निर्वाचक नामावली में उपलब्ध हो। यदि फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण मतदाता की पहचान न हो पाए तब मतदाता को उपरोक्त में से कोई एक वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। ऐसे प्रवासी निर्वाचक जो अपने पासपोर्ट में प्रदत्त विवरण के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20क के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत है को मतदान केन्द्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही पहचाना जाएगा। ऐसे मामलों में कोई अन्य पहचान दस्तावेज मान्य नहीं होगा।
सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन में विभिन्न शिकायतें प्राप्त के लिए टोल फ्री नम्बर स्थापित किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी। उन्होंने कहा कि अर्की में होने वाले उप निर्वाचन के सम्बन्ध में कोई भी शिकायत उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित नियन्त्रण कक्ष में टोल फ्री नम्बर 1800-180-2858 पर दी जा सकती है। निर्वाचन के सुचारू रूप से संचालन के लिए नियन्त्रण कक्ष में दूरभाष नम्बर 01792-220191 स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन से सम्बन्धित जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 01792-1950 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र से आज नामांकन वापिसी के अन्तिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापिस नहीं लिया है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम ने दी। शहज़ाद आलम ने कहा कि 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र से अब 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के रतन सिंह पाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय तथा जीतराम स्वतन्त्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र उम्मीदवार जीत राम को ‘फलों से युक्त टोकरी’ चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में उपनिर्वाचन के लिए सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक एवं व्यय पर्यवेक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम ने दी। उन्होंने कहा कि 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2011 बैच की अधिकारी मंनुंचिंग को सामान्य पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में आंध्र प्रदेश काडर के वर्ष 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कोया प्रवीण को प्रतिनियुक्त किया गया है। व्यय पर्यवेक्षक के रूप में कस्टम एण्ड सेन्ट्रल एक्साईज सेवा के अधिकारी महाबीर को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष एवं सुचारू उप निर्वाचन के प्रतिनियुक्त इन पर्यवेक्षकों से उप निर्वाचन से सम्बन्धित किसी भी शिकायत एवं सुझाव के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामान्य पर्यवेक्षक श्रीमती मंनुंचिंग से मोबाइल नम्बर 062309-33013 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुलिस पर्यवेक्षक कोया प्रवीण से मोबाइल नम्बर 095506-46876 पर सम्पर्क किया जा सकता है। व्यय पर्यवेक्षक महाबीर से दूरभाष नम्बर मोबाइल नम्बर 078077-31263 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव-गांव में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने दी। शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के तहत आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के बातल घाटी, डूमैहर, लादी, बढलग तथा जाबल में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को वोट के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को अवगत करवाया गया कि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिए पूर्ण जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों से आग्रह किया गया कि सभी मतदान अवश्य करें ताकि विकास में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। शिव कुमार ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में ‘लोकतन्त्र में मतदान का मतलब’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने भाषण के माध्यम से अन्य छात्रों को एक-एक वोट के महत्व महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी कार्यान्वित किया गया जिसमें छात्रों ने काफी रूचि दिखाई। इस मौके पर लोगों से आग्रह किया गया कि सभी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबून अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य जसवंत, स्वीप टीम के पुनीत ठाकुर तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अनिता कौंडल के दिशा निर्देशों में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर पॉलिथीन एवं कूड़ा एकत्र किया तथा स्वच्छता के विषय में जनसाधारण को जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वच्छता का मूल आधार है। साथ ही स्वयंसेवियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रण लिया।
सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उपनिर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने उपस्थित लोगों को लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने की अपील की। शिव कुमार ने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी में छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की। छात्र-छात्राओं का आह्वान किया गया कि वे अपने अभिभावकों को 30 अक्तूबर, 2021 को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। छात्रों को बताया गया कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है और उन्हें लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। स्वीप टीम द्वारा बूथ स्तर के अधिकारी रीता देवी के सहयोग से मतदान केन्द्र खाली में भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। शिव कुमार ने कहा कि स्वीप के अन्तर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाकर मतदान की प्रतिशतता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है। इसके लिए आवश्यक है कि युवा पीढ़ी इस दिशा में जागरूक हो। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो। इस अवसर मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से शालाघाट, कराड़ाघाट, ग्याणा, पाटी, बांदली तथा नेवड़ी में लोगों को वोट के महत्व की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पुनीत ठाकुर, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
जन-जन तक निःशुल्क विधिक सेवाओं के लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला में गत एक सप्ताह में 32 शिविर, 13 डोर-टू-डोर शिविर आयोजित किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने दी। कपिल शर्मा ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से अभी तक 34 गांवों में लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा इसके साथ जिला कारागर सोलन, उप कारागार नालागढ़, शेल्टर होम कथेड़, बाल आश्रम अर्की, शांति निकेतन आश्रम सुबाथू, विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इनमें लगभग 1600 व्यक्तियों को अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जन-जन विशेष रूप से ग्रामीण, जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों को जानकारी के माध्यम से विधिक सेवा संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना तथा निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि आउटरीच कार्यक्रम के तहत सभी को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी जा रही है तथा अन्य कल्याणात्मक प्रावधानों के विषय में जागरूक बनाया जा रहा है। कपिल शर्मा ने कहा कि अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आउटरीच टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में अधिवक्ता, पैरालीगल वॉलंटियर, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य, आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकर्ता, युवक मण्डलों के सदस्य तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि सम्मिलत हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत जिला में मदिरा के उत्पादन, भण्डारण एवं वितरण के अनुश्रवण के लिए जारी आदेशों में संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार अब राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन के उप आयुक्त हिमांशु आर.पंवर के स्थान पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग सोलन के सहायक आयुक्त रविन्द्र कुमार को राजस्व जिला सोलन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी के उप आयुक्त वरूण कटोच के स्थान पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी के सहायक आयुक्त डाॅ.ओम प्रकाश यादव को राजस्व जिला बद्दी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत जिला में मदिरा के उत्पादन, भण्डारण एवं वितरण के अनुश्रवण के लिए राजस्व जिला सोलन से सम्बन्धित जानकारी के लिए रविन्द्र कुमार से दूरभाष नम्बर 01792-223744 तथा मोबाइल नम्बर 94180-33622 या ईमेल dcste.solan@mailhptax.gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है। मदिरा के उत्पादन, भण्डारण एवं वितरण के अनुश्रवण के लिए राजस्व जिला बद्दी से सम्बन्धित जानकारी के लिए डाॅ ओम प्रकाश यादव से दूरभाष नम्बर 01795-271213 तथा मोबाइल नम्बर 94182-63006 या ईमेल aetc.bbn@mailhptax.gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार का दौरा किया। उन्होंने उच्च, नग्गर, खनोल, हाटकोट, नमहोल एवं भूमती गांव में बैठकों में भाग लिया उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय पंचायत के प्रधान व वार्ड मेंबर उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस मौके पर सभी सथानों पर जन समस्याओं को भी सूना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव मोड में आ गई है, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह यहाँ से विधायक थे और स्वास्थ्य में दिक्कत होने के कारण इस विधानसभा क्षेत्र को देख नही पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रत्याशी रतन सिंह पाल इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है, मुझे पूरा विश्वास है की यहाँ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा। अर्की विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनावों में भाजपा को 29000 मतों की बढ़त मिली थी और इन उपचुनावों में भी भाजपा को एसी ही लीड मिलेगी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जयराम सरकार जो घोषणा करती है उसको पूरा भी करते है और बजट का प्रावधान भी करते है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से आते है और जनता का दर्द समझते है। आज कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नही है, कांग्रेस के पास ना तो नेता है, ना नीति है और ना तो नियत है। कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से सैनिकों का अपमान कर रही है, उसको भाजपा एवं प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। उस अपमान का स्पष्ट परिणाम इन चुनावों में दिख जाएगा। कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की और 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति अनुकूल वातावरण इन उपचुनावों में भी भाजपा जीतेगी और 2022 के चुनावो में भी भाजपा ही जीतेगी।
अर्की के चौगान मैदान में चल रही रामलीला में बहुत ही मनमोहक दृश्य मंचित किये गये। जिसे आए दर्शकों ने खूब सराहा। जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान हेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि रामलीला में मुनि विश्वामित्र के यज्ञ को राक्षसों द्वारा भंग करना, मुनि विश्वामित्र का दशरथ दरबार में जाना व राम-लक्ष्मण को राजा दशरथ के पास अपनी रक्षा के लिए अपने साथ ले जाने के लिए मांगना, ताडका वध, सीता स्वयंवर सहित अन्य मनमोहक दृश्य मंचित किये गये। उन्होंने बताया कि इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सोनू सोनी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में लोगों से भगवान राम के पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया। उन्होंने अपनी ओर से रामलीला क्लब को 3100 रूपये की राशि भेंट की। रविवार को रामलीला के मंचन के दौरान दशरथ मरण, राम-लक्ष्मण व सीता का केवट से मिलन, केवट का भगवान राम-लक्ष्मण व माता सीता को अपनी नाव से नदी पार करवाना, भरत विलाप जैसे कुछ अन्य रोमांचक दृश्य मंचित किए गए।


















































