सोलन जिला के सभी न्यायालयों में 11 सितम्बर, 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने आज यहां दी। कपिल शर्मा ने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट (एन.आई.) एक्ट मामले, वाहन दुर्घटना दावों, बीमा सम्बन्धी मामलों, वैवाहिक मतभेदों तथा अन्य किसी भी तरह की श्रेणी से सम्बन्धित मामले निपटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल तथा हाईब्रिड मोड के माध्यम से किया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 02 लाख या 02 लाख रुपए से कम मूल्यों के एन.आई. एक्ट मामलों के निपटारे पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी न्यायालयों में पूर्व लोक अदालत बैठक का आयोजन भी किया जाएगा तथा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित पार्टियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
भारतीय सेना में खुली भर्ती तथा सिपाही फार्मा पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त, 2021 तक भारतीय सेना की वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करवा सकता हैं। यह जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपना पंजीकरण भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर करवा सकते हैं। कर्नल सनवाल ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण करने के उपरान्त उम्मीदवार उपरोक्त वैबसाईट पर ‘आवेदन की स्थिति’ पर क्लिक कर पंजीकरण की स्थिति के सम्बन्ध में पुष्टि अवश्य करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय मण्डी द्वारा सिपाही फार्मा पद की भर्ती का आयोजन 06 से 16 नवम्बर, 2021 तक किया जाएगा। इस भर्ती में शिमला, सोलन, सिरमौर तथा किन्नौर के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह भर्ती मण्डी अथवा कुल्लू या लाहौल-स्पीति में आयोजित की जाएगी। कर्नल सनवाल ने कहा कि भारतीय सेना के लिए वर्ष 2021-22 की खुली भर्ती का आयोजन 02 मार्च से 14 मार्च 2022 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन, रामपुर बुशहर, शिमला में सम्भावित है। इस भर्ती में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवक भाग ले सकते हैं। भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, तकनीकी और सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। भर्ती से सम्बन्ध्ति मापदण्ड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा 12 जुलाई, 2021 को जारी अधिसूचना का वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। कर्नल सनवाल ने कहा कि सेना में भर्ती की पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत है। उन्होंने आग्रह किया कि सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसा लेने वाले दलालों से सावधान रहे। सेना में भर्ती का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार गलत कार्यवाही में संलिप्त पाया गया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के लिए यदि कोई रिश्वत मांगता है तो उसकी सूचना सेना भर्ती कार्यालय शिमला अथवा पुलिस को दें।
बुधवार को महाविद्यालय सोलन की एसएफआई इकाई द्वारा जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को छात्रों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। एसएफआई का मानना है कि पिछले 18 महीनों से सभी शिक्षण संस्थान बंद पड़े हुए हैं जिसके कारण छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से चलाई जा रही है। जिसके कारण बहुत से छात्र इस ऑनलाइन पढ़ाई से कहीं ना कहीं दूर हो रहे हैं, क्योंकि छात्र अपने गांव में रह रहा है जहां पर नेटवर्क की बहुत ज्यादा कमी है उसी के कारण छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं चला पा रहा है। इस ज्ञापन के माध्यम से एसएफआई मांग करती है कि सभी शिक्षण स्थानों को जल्द से जल्द खोला जाए और बच्चों की फिजिकल रूप से कॉलेजों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं लगाई जाए और इसके साथ एसएफआई यह भी मांग करती है कि सभी शिक्षण संस्थानों में टीकाकरण केंद्रों को खोला जाए और सभी छात्रों का टीकाकरण किया जाए। इस मौके पर - वंशिका, संजय, संतोष, गरिमा, कविता इत्यादि शामिल रहे।
विश्व हिन्दू परिषद जिला दाड़लाघाट की बैठक शिव ताण्डव गुफा परिसर में जिला पालक नर्वदेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे कुनिहार प्रखंड का विधिवत गठन कर राम रतन तनवर को प्रखंड अध्यक्ष बनाने बारे चर्चा की गई तथा शेर सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष, संजय शर्मा को मंत्री, दीपक अरोड़ा सहमंत्री, रविन्द्र ठाकुर बजरंग दल संयोजक, पंकज कुमार सह संयोजक, गोविन्द ठाकुर गौ रक्षा प्रमुख, अमर चन्द सम्पर्क प्रमुख, मनोज भारद्वाज सुरक्षा प्रमुख, राजेंद्र ठाकुर सहमंत्री, आदित्य झांझी को विद्यार्थी प्रमुख, धीरज शर्मा सत्संग प्रमुख,नूतन मातृ शक्ति सह संयोजिका के अतिरिक्त मनोज ठाकुर, अमरीश ठाकुर, बलदेव सिंह, जयपाल ठाकुर, डीआर रघुवंशी व सत प्रकाश को भी प्रखंड कार्यकरणी में जोड़े जाने बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर शिमला विभाग मंत्री दलीप सिंह, सतीश कुमार जिला सत्संग प्रमुख, रेवा शंकर जिला गौ रक्षा प्रमुख, ओमप्रकाश जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
सोलन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल ने सोलन विश्राम गृह में अनुराग ठाकुर के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, पवन गुप्ता, मदन शर्मा, भरत सैनी उपस्थित रहे। भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र मंत्री बनने के बाद 5 दिन के प्रवास पर पहेली बार हिमाचल आ रहे है। केंद्रीय मंत्री का सिरमौर ज़िला के कार्यकर्ताओं एवं नेताओ द्वारा हिमाचल भवन चंडीगढ़ में भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप अनुराग ठाकुर का स्वागत स्वयं हिमाचल भवन में करेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री राजीव सेहजल मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत परवाणू में करेंगे जिसके बात अनुराग ठाकुर सोलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि फूल, मालाओं, ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी से केन्द्र मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा में अनुराग ठाकुर रथ पर आएंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं में अनुराग ठाकुर के स्वागत हेतु अद्भुत जोश देखने को मिला।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में गत दिवस 24596 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 बचाव टीकाकरण के 125 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए टीके की पहली डोज आज के बाद भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रह जाए। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है। डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने तथा विकास को जन सुलभ बनाने में विकास खण्ड अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृतिका कुल्हरी मंगलवार को सोलन जिला के पांचों विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं की समुचित जानकारी देना व पात्रता अनुसार उन्हें लाभान्वित करने में खण्ड विकास अधिकारियों को अपनी भूमिका का उचित निर्वहन करना चाहिए।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का अनुश्रवण करें। उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मनरेगा की दिहाड़ी समय पर प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अपने-अपने विकास खण्ड में मनरेगा के तहत 90 दिन पूर्ण कर चुके श्रमिकों की सूची ग्रामीण विकास अभिकरण को प्रेषित की जाए ताकि इन श्रमिकों को सरकार के निर्देशानुसार अन्य प्रदत्त लाभ प्रदान किए जा सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों की दिहाड़ी का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत लम्बित कार्यों को शीघ्र निपटाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायज़ा लें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन सुनियोजित तरीके से किया जाए ताकि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में पंचायत स्तर तक किए गए कार्यों का विस्तार से जायज़ा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी ताकि आवंटित धन के उचित निष्पादन एवं योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर के पास गंदे पानी की निकासी के लिए एक सोक पिट बनाया जाना चाहिए जल प्रदूषण से बचाव हो सके। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि किए गए कार्यों की रिपोर्टिंग सही समय पर की जानी चाहिए ताकि इन्हें केन्द्र सरकार को समय पर प्रेषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड से सम्बन्धित योजनाओं की प्रगति एवं समीक्षा के लिए नियमित बैठकों का आयोजन करें। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में मनरेगा के तहत वर्ष 2021-22 में 411094 कार्यदिवस अर्जित किए गए। इनमें धर्मपुर विकास खण्ड में 70371, कण्डाघाट विकास खण्ड में 44158, कुनिहार विकास खण्ड में 78290, नालागढ़ विकास खण्ड में 122659 तथा सोलन विकास खण्ड में 95616 कार्यदिवस अर्जित किए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला में 27 स्थानों पर पंचवटी पार्क के लिए स्थानों का चयन किया गया है। इनमें से 04 स्थानों पर कार्य प्रगति है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला में 316 शौचालयों का निर्माण किया गया है। बैठक में विभिन्न विकास खण्डों में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुधार योजना, पंचवटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, दीन दयाल अन्तोदय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार ने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, पांचों विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य उपस्थित थे।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय और मंदिर परिसर में पीपल, बरगद, रुद्राक्ष, चंपा, हरड़, बहेड़ा, आंवला और कचनार इत्यादि के पौधे लगाए गए। विद्यालय में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आए और विद्यालय मंदिर व उसके साथ लगते क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान सुनीता ठाकुर सहित समस्त सदस्य व कोलका महिला मंडल व मंदिर समिति के सदस्य शामिल रहे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट में आने वाले दाव, चमाकडी पुल के आसपास के गांव में 19 अगस्त 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 9:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
स्वामी विवेकानंद आजाद युवक मंडल हनुमान बड़ोग की बैठक ग्राम पंचायत प्रधान प्रेमचंद चोपड़ा व उपप्रधान करमचंद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भूपेंद्र कुमार को प्रधान, प्रकाश चंद को उपप्रधान, दिलीप कुमार को सचिव, रविंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं क्लब सदस्यों में मधुर शुक्ला, भूपेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, योगेश शर्मा, भुवनेश शर्मा, जयदेव, सौरव शर्मा, रोहित शर्मा, यशपाल, तरुण शर्मा, ओमप्रकाश, नरेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, चंदन शर्मा, अमर चन्द शर्मा को क्लब सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया। प्रधान नियुक्त किए जाने पर भूपेंद्र कुमार ने कहा कि उन पर विश्वास जता कर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह सच्ची निष्ठा से पूरा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के किसान मोर्चा के अध्यक्ष व कामगार बोर्ड के अध्यक्ष डा राकेश बबली से दाडलाघाट में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की। यह जानकारी किसान मोर्चा आईटी एवं मीडिया प्रभारी नागेंद्र कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में उपचुनाव के विषय में चर्चा की गई कि यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की विजय होनी निश्चित है। उन्होंने किसान मोर्चा तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में जोश भरा वह भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को अपने बूथ पर जा जाकर बताने को कहा। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, किसान मोर्चा आईटी एवं मीडिया प्रभारी जिला नागेंद्र कौशल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, मंडल के महामंत्री राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष नीम चंद, प्रेस सचिव पवन गौतम, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री विजय कुमार शर्मा, आईटी युवा मोर्चा प्रेम, दाडला पंचायत के प्रधान बंसी राम भाटिया, बरायली पंचायत के उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने मंगलवार को सोलन जिला के परवाणू स्थित ईएसआई अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम जाना और उनसे अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डाॅ. सैजल ने ईएसआई परवाणू के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विनोद कपिल से अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाले ऑक्सीजन संयंत्र के निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की और उचित निर्देश जारी किए। इस संयंत्र के निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में 50 लाख रुपए की लागत से स्थापित किए जा रहे 43 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बिस्तर एवं 06 सघन चिकित्सा इकाई के निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध सीमा में स्थापित किया जाए ताकि कोरोना संक्रमण सहित अन्य रोगियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अस्पताल में शिशु वार्ड के मरम्मत के कार्य की समीक्षा भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व नगर परिषद परवाणू द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर परिषद परवाणू द्वारा किए जा रहे कार्यों को समय पर पूरा करें और विभिन्न कार्यों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखें। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर 19 अगस्त, 2021 को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के परवाणू से होकर हिमाचल आगमन के कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की और उचित दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने अवगत करवाया कि राष्ट्रीय आपदा निधिक एवं राज्य आपदा प्रबन्धन द्वारा नगर परिषद परवाणू को विभिन्न सम्पर्क मार्गों एवं नालियों को पक्का करने के लिए 85 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा परवाणू शहर में सड़क निर्माण एवं प्रदूषण से बचाव के लिए 20 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा परवाणू शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए 17.10 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अवसर पर नगर परिषद परवाणू द्वारा किए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर परिषद परवाणू के पार्षदगण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल की उपस्थिति में मंगलवार को नगर परिषद परवाणू के मनोनीत पार्षदों को उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद राम ध्यान सिंह, विनोद कुमार ठाकुर, विनीत गोयल तथा राम कुमार घई को शपथ दिलाई गई। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए आशा जताई कि सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास एवं परवाणू शहर के सौंदर्यीकरण में समुचित सहयोग प्रदान करेेंगे। उन्होंने सभी पार्षदों से आग्रह किया कि परवाणू नगर के वासियों के समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करने में सहयोगी बनें। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद परवाणू के पार्षदगण, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के नंदल नगाली में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने दी। कपिल शर्मा ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी परविंद्र अरोड़ा ने भी पौधरोपण किया। यातायात दण्डाधिकारी सोलन एवं सिरमौर गौरव चैधरी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी अंशु चैधरी, न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय श्रेणी मेघा शर्मा ने भी इस अवसर पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर आंवला, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपित किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि वे अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक स्थानों पर पौधरोपण किया जाए। उन्होंने सभी से कोविड-19 नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिधि गृह के निर्माण कार्य एवं विद्युत लाईनों के मरम्मत कार्य के दृष्टिगत 18 अगस्त, 2021 को 11 केवी चम्बाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 अगस्त, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक एचआरटीसी वर्कशाॅप, सूर्य किरण, बसाल, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी बसाल, चम्बाघाट औद्योगिक क्षेत्र, बसाल रोड, बावरा, कथेड़, धरोट, गरा, जिउण एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्यदिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में नैमित्तिक (कैजुअल) आधार पर कलाकारों के लिए 06 सितम्बर, 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि चयनित कलाकारों को कैजुअल आधार पर अनुबन्धित किया जाएगा। कलाकारों को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित दरों पर प्रतिदिन प्रति कार्यक्रम की दर पर भुगतान किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा वह गायन, वादन, नृत्य व नाट्य कला में अनुभवी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक सोलन जिला का ही निवासी होना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उससे सुगमता से सम्पर्क किया जा सके। प्रवक्ता ने कहा कि यह स्क्रीनिंग प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रचार के लिए फोक मीडिया कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पूर्णतः कैजुअल आधार पर होगी। इसमें पुरूष तथा महिला कलाकार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कलाकार अपना आवेदन सादे कागज पर एक पासपोर्ट आकार फोटो सहित शैक्षणिक योग्यता व कला निष्पादन के अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न कर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में 06 सितम्बर 2021 तक भेज सकते हैं। कलाकरों की स्क्रीनिंग 28 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदक को किराया/भाड़ा व पारिश्रमिक देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220089 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
रावमापा शारडा घाट की स्कूल प्रबंधन समिति का गठन प्रधानाचार्य पवन वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से पुष्पा देवी को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त मीना देवी, सुरेश कुमार, हीरा देई, अंजू देवी, कुंता देवी, लता शर्मा, विद्या देवी, भीमा देवी, धन्नी देवी, कमला देवी, चम्पा देवी, सन्तोष, पुष्पा देवी को एसएमसी सदस्य चुना गया तो वन्ही हेमा देवी सदस्य पँचायत समिति को मनोनीत सदस्य के रूप में चुना गया। पँचायत प्रधान हरिंदर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता के डी तनवर, हैल्थ वर्कर पी एच सी शारडाघाट को सलाहकार के रुप मे चयनित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक वर्ग भी मौजूद रहे।
रोटरी क्लब सोलन की रेगुलर मीटिंग आयोजन सोलन के निजी होटल में किया गया। बैठक में बतौर मुख्यातिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय मदान व असिस्टेंट गवर्नर परीक्षित मेहदूदीया ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय मदान ने कहा कि जिला 3080 में लगभग 3,500 रोटेरियन और नए नेता रोटरी इंटरनेशनल की थीम 'सर्व टू चेंज लाइव्स' के लिए काम करते हुए आज 45 दिन हो गए है। रोटरी दुनियाभर में पोलियो उन्मूलन के लिए जानी जाती है। 1 जुलाई से शुरू होने वाले नए साल में जिला 3080 के दौरान ही 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा था। जो आज पुरे 45 दिन बाद 20 लाख बाँस व अन्य पौधे रोपे जाने के साथ पूरा हो चूका है। मदान ने बताया की जिला 3080 में लगभग 90 रोटरी क्लबों के साथ चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश ने मिलकर यह पौध रोपण किया। इस मौके पर प्रथम महिला डिस्ट्रिक्ट 3080 सविता मदान, शिवानी सूद, असिस्टेंट ट्रेनर अरुण त्रेहन, डॉ सुधीर महेन्द्रू, सुरजीत कुमार भारती, रेनू कोरियेन, जितेंदर भल्ला, वीरेंदर साहनी, अनिल चौहान व नीरज मित्तल आदि मौजूद रहे।
कुनिहार प्रैस क्लब की बैठक क्लब की संरक्षिका प्रतिभा कंवर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग कुनिहार के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने क्लब की गतिविधियों बारे चर्चा कर क्लब की नई कार्यकारणी गठित की। पुरानी कार्यकारणी को निरस्त कर नई कार्यकारणी में सर्व सम्मति से रणजीत ठाकुर को कुनिहार प्रेस क्लब का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा चन्द्र प्रकाश नेगी को उपप्रधान, लोकेंद्र सिंह कंवर को महासचिव, नरेश तनवर को सह सचिव, हरजिंदर ठाकुर को कोषाध्यक्ष, अक्षरेश शर्मा व रुमित सिंह ठाकुर को वरिष्ठ सलाहकार चुना गया व अन्य लोगों को क्लब का सदस्य बनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जनेश कपूर के नेतृत्व में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा दाड़लाघाट बाजार में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ केअवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग और सलोगन राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें एक बार फिर से छात्राओं का दबदबा कायम रहा। पोस्टर मेकिंग में दिव्या कुमारी प्रथम, मंगला शर्मा द्वितीय व प्रीति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।सलोगन मेकिंग में जागृति को प्रथम व पूजा शर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में स्वंतत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। इस विशेष मौके पर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इंदर कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत व देश गान जैसी प्रस्तुतियां पेश की गई। मुख्य अतिथि इंदर कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जवानों को याद किया, जिनके त्याग और संघर्ष से ही देश की स्वतंत्रता कायम है। उन्होंने कहा कि हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इंदर कुमार, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, समाजसेवक नरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र ठाकुर, प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज, प्रधानाचार्य राजीव गौतम, भोपाल, महेंद्र कौंडल, कानूनगो कृष्णचंद, विजय कांत, हंसराज, मस्तराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज इशान किशन के कोच उत्तम मजूमदार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल में पहुंचने पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजीव मैनरा व स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराया व मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लुटी। मुख्यातिथि उत्तम मजूमदार ने कहा कि यह आजादी हमें बहुत संघर्षाें के बाद मिली है, इसलिए हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने गुरूओं से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को सफल बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बतौर गुरू उन्हें भी बहुत सुखद लगता है कि आज उनका एक शिष्य टीम इंडिया में खेल रहा है और कई अन्य राज्यों की टीमों व रणजी में खेल रहे हैं। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजीव मैनरा व स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर, ट्रस्टी मेंंबर राजेंद्र ठाकुर, हंसराज ठाकुर, नितिन ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एडवोकेट सीके शर्मा व डॉ. राजिंद्र कुमार सिंगला आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत बेरल के द्वारा 75वा स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत बेरल के सभी सदस्य व सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। पंचायत प्रधान ललिता द्वारा ध्वजारोहण का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत बागा करोग ने भी 75वें स्वतंत्रता को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान बेरल अजित सेन, बागा प्रधान सुरेंद्रा, उपप्रधान श्याम लाल, पंचायत सचिव बेरल वंदना गुप्ता, बागा कंधर सचिव मदन एवं सभी ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत बरायली में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर पंचायत प्रधान डॉ रीता शर्मा के नेतृत्व में गांव चल्यावन व पथरागल में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए तकनीकी सहायक कर्मचंद कौशल ने बताया कि इस मौके पर गांव चल्यावन व पथरागल में सफाई की गई व गांव के लोगों को स्वच्छता पर विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान डॉ रीता, पंचायत सदस्य पवन, पंचायत तकनीकी सहायक कर्म चंद कौशल, पवन कुमार, प्रकाश ठाकुर, रोशनी देवी, तारादेवी, अमी चंद, मस्तराम, धर्मचंद व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
नेहरू युवक मंडल मलावन के द्वारा 75वें स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवक मंडल के सभी सदस्य व सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। गांव के वरिष्ठ नागरिक भजनु राम द्वारा ध्वजारोहण का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत कोटलु ने भी 75वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत प्रधान नर्मदा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपप्रधान अतरु राम भटी एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। अनुराग ठाकुर 20 अगस्त 2021 को सुबह 10 बजे अर्की की प्लानियाँ पंचायत में मुख्य सड़क पैट्रोल पम्प स्थित मैदान पर पहुचेगे। जंहा पर अर्की मंडल के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वे यंहा जन सभा को भी सम्बोधित करेगे। प्रेस को जारी बयान में जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कस्यप भी साथ होंगे। अनुराग ठाकुर यंहा लगभग 30 मिनट तक रुकेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली का विधिवत शुभारम्भ पुरातन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कसौली परिसर में किया गया। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली के विधिवत शुभारम्भ से क्षेत्रवासियों की चिर लम्बित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के विधिवत शुभारम्भ से अब लोगों को अपने राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए सोलन नहीं जाना होगा। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सेवा की भावना के साथ काम को त्वरित गति से निपटाने के लिए कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचती है और यदि सेवा की भावना के साथ कार्य किया जाए तो आमजन की अनेक समस्याओं का बिना किसी हस्तक्षेप के निदान किया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित अपेक्षाओं और समस्याओं का त्वरित निदान किया जाना चाहिए। इस अवसर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दर्पणा, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना देवी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत नाहरी के प्रधान हिमांशु गुप्ता, बीडीसी सदस्य चंपा ठाकुर एवं नरेश ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राज कुमार सिंगला, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक लाज किशोर शर्मा, ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के उप प्रधान विपन, युवा बोर्ड के सदस्य मदन शांडिल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, भाजपा चिकित्स प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. मान सिंह ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश अत्री, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान तहसीलदार मनमोहन जिस्टू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
मैसर्ज ईस्टमैन ऑटो एण्ड पावर लिमिटिड, बरोटीवाला, जिला सोलन एवं मैसर्ज डाईवर्सी इण्डिया नालागढ़ में 115 विभिन्न पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि ईस्टमैन ऑटो एण्ड पावर लिमिटिड, बरोटीवाला में आईटीआई के सभी ट्रेडस के 100 पदों के लिए कैम्पस साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाईवर्सी इण्डिया नालागढ़ में अपरेंटिस आईटीआई फिटर इलैक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल के 15 पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त को सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, मोबाइल नम्बर 70189-18595 एवं 98170-69798 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन-शिमला के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 18 अगस्त को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट काॅलोनी, बेर गांव, बेर पानी, डीआईसी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, सेर चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, शूलिनी नगर, चंगर, रालीधार, बजरोल, नडोह तथा दुग्ध शीतन सयन्त्र एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्यदिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से आज धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दाड़वां में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 2 दिवसीय ‘रिकाॅगनिशन ऑफ़ प्रिऑरलर्निंग’ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश चंद ने किया। 2 दिवसीय इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आहार योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन की स्वच्छता एवं रखरखाव तथा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम में कृष्णगढ़, दाड़वां एवं गोयला की 57 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला संयोजक नरेन्द्र त्यागी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाॅकमैन इण्डिया प्राईवेट लिमिटिड द्वारा सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को ‘कौशल प्रमाण पत्र’ प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सीडीपीओ धर्मपुर की पर्यवेक्षक कमलेश कुमारी, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के रवीन्द्र कुमार, वाॅकमैन इंण्डिया प्राईवेट लिमिटिड के प्रतिनिधि आकाश गुप्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। विद्यालय में सोमवार को प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर की अध्यक्षता में अभिवावक वर्ग की बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से दुर्गानन्द शास्त्री ने सभी अभिवावकों का स्वागत किया व पुरानी एसएमसी को भंग करके सभी के समक्ष आय व्यय का ब्यौरा रखा। बैठक में रणजीत ठाकुर को उनके पिछले कार्यकाल में विद्यालय के लिए उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए एक बार पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उप प्रधान पद पर देशलता का चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में रमा देवी, गीता देवी, सतीश शर्मा, अनुराधा, गंगा चौधरी, संजीव कुमार, गोपाल चन्द, बीना पंवर, सुमन देवी, दीक्षा शर्मा, कांता व रीता को चुना गया। बैठक के पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया व आने वाले समय मे सभी समिति सदस्यों के सहयोग से विद्यालय की प्रगति के लिए संकल्प लेते हुए कार्य करने का प्रण लिया।
सोलन जिला में कोविड-19 से बचाव के लिए कार्यान्वित किए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान को 17 अगस्त, 2021 तक बढ़ाया गया है ताकि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्ति समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपना प्रथम टीका लगवा लें। यह जानकारी रविवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र के भी टीकाकरण करवाया जा सकता है। उन्हांने कहा कि सोलन जिला में विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, राधा स्वामी सत्संग आंजी, सोलन, टीबी सेनिटोरियम धर्मपुर, ईएसआई अस्पताल परवाणू, नागरिक चिकित्सालय बद्दी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़, नागरिक चिकित्सालय अर्की, नागरिक चिकित्सालय कुनिहार, ईएसआई औषधालय दाड़लाघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी तथा नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में अतिरिक्त सत्र आयोजित किए जाएंगे। डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने सभी से आग्रह किया विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह रविवार को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की स्काउट एण्ड गाइड, एनएसएस व एनसीसी तथा राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोलन के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत देवठी, ग्राम पंचायत सलोगड़ा व ग्राम पंचायत शामती को सम्मानित किया गया। डाइट सोलन को भी स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी विरेंद्र ठाकुर, नगर निगम सोलन के कर्मचारी हरकेश, बीरबल, पूनम तथा नीलम को स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उप महापौर राजीव कौड़ा, समस्त पार्षद गण, नगर निगम सोलन के आयुक्त एल.आर वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश दत्त जोशी, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार सोलन जगपाल चौधरी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सोलन पब्लिक स्कूल, सोलन में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। ठीक प्रात:10:00 बजे मुख्य अतिथि डॉ मनमोहन कौशल मंच पर पधारे I तत्पश्चात राष्ट्रीय झंडा फहराया गया और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गयाI कोरोना काल के चलते इस साल भी स्वतंत्रता दिवस सोलन पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से मनाया। सभी विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस राष्ट्रीय पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओं में स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणादायक भाषण दिए गए I विदित रहे है कि प्रबंध संचालिका प्रीती कुमार सांस्कृतिक एवं कला के माध्यम से विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास पर सदैव ही बल देती रही हैं I पूर्व-प्राथमिक कक्षा के नन्हें-नन्हें बच्चों ने “आई लव माई इंडिया” नामक गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके सबका मन-मोह लिया I इसके अतिरिक्त पलाषा (कक्षा नवीं) और रिया (कक्षा ग्याहरवीं) ने ‘भगत सिंह’ नामक एकांकी प्रस्तुत की और साथ ही ‘विजय भव’ नामक देशभक्ति गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किया I इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तालियाँ बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया I मुख्य अतिथि ने भाषण देते हुए कहा कि हमारे कार्य देश के मान-सम्मान और उन्नति में सहयोग प्रदान करने वाले होने चाहिए I हमें उन फौजियों का धन्यवाद करना चाहिए, जो हर मौसम में सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा करते हैं I विद्यालय की शिक्षा निर्देशिका ने स्वतंत्रता के सही मायनों को जीवन में धारण करने के लिए कहते हुए कहा कि हमें आधुनिक विश्व में हमारे राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए I विद्यालय की प्रबंध संचालिका प्रीती कुमार ने कहा कि हमें आज़ादी बहुत कठिन संघर्षों के बाद प्राप्त हुई हैI हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सच्चे देशभक्त बने I उन्होंने कहा कि आज हम सबका कर्तव्य बनता है कि हमें शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए शहीदों के दर्शाए मार्ग पर चलते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए I उन्होंने युवा पीढ़ी को देश के लिए हर क्षेत्र में मन लगा कर कार्य करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अवंतिका शर्मा ने सभी विद्यार्थियों की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए अध्यापकों के सहयोग का भी उल्लेख किया I उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमें कुछ समय तक घरों में कैद रहना पड़ा, जो परतंत्रता के समान था, तब हमें स्वाधीनता का महत्व समझ आया I अंत में सभी ने भारतमाता की जय के नारे लगाए I इस कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने जन-जन का आह्वान किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं और नियम पालन करते हुए देश व प्रदेश के विकास में सहयोगी बनें। राजिन्द्र गर्ग आज देश की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सोलन जिला के अर्की में आयोजित जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। राजिन्द्र गर्ग ने अर्की के चौगान में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृहरक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उपनिरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इससे पूर्व नागरिक चिकित्साल्य अर्की के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर अर्की उपमण्डल के बातल गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय कांशी राम की धर्मपत्नी द्रोपती देवी, धारजटां गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय बद्री सिंह की धर्मपत्नी दुर्गी देवी, धरैल गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय शांगरू राम की धर्मपत्नी शान्ति देवी, हाटकोट के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय सन्तराम की धर्मपत्नी चिन्तामणी तथा हाटकोट के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय चिन्तामणी की धर्मपत्नी रामेश्वरी को सम्मानित किया।अर्की उपमण्डल के बपडौण के निवासी पूर्व सैनिक 18 ग्रेनिडियर्स के कैप्टन पदम देव ठाकुर, बातल के निवासी 4-डोगरा के नायब सुबेदार बाबूलाल अंगिरस, मांझू के निवासी 4-डोगरा के हवालदार भगवान दास (सेना मेडल), भराड़ीघाट के निवासी ईएमई के सुबेदार भुंगर राम भाटिया तथा बखालग के निवासी एएससी के नायब सुबेदार गोपाल पाठक को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पूर्ण पालन कर, सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनकर तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोकर हम वास्तविक अर्थों में राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देंगे। नागरिक आपूर्ति मन्त्री ने कहा कि हिमाचल, देश का ऐसा पहला राज्य है जो पर्यावरण संरक्षण करने के साथ-साथ महिलाओं के समय की बचत भी कर रहा है। प्रदेश की हिमाचल गृहिणी योजना इस दिशा में कारगर सिद्ध हो रही है। राज्य में 3 लाख 17 हजार परिवारों को योजना के तहत निःशुल्क गैस कुनैक्शन प्रदान किए गए हैं। इस पर लगभग 116 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सोलन जिला में इस योजना के तहत 16 हजार 398 लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। अर्की उपमण्डल में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तक 5093 परिवारों को गैस कुनैक्शन प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में एक लाख 36 हजार से अधिक गैस कुनैक्शन प्रदान किए गए हैं। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भुवनेश्वरी शर्मा, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य पार्षदगण, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकरु, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपी सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज अर्की के चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के में अनुकरणीय कार्य के लिए ग्राम पंचायतों, कर्मियों एवं अन्य को सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत भारती, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत घनागुघाट, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर को सम्मानित किया। उन्होंने जल संचय एवं जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। जल संचय एवं जल संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य करने के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत बड़ोग, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पारनू, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत दंघील, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत हुड़ंग तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां को सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों को भी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विकास खण्ड नालागढ़ के सहायक आयुक्त विकास एवं खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व देव मोहन चौहान, जिला ग्रामीण विकस अभिकरण सोलन की अधीक्षक रजनी गौतम, विकास खण्ड सोलन की लेडी सोशल एजूकेशन ऑर्गेनाईजर इन्दिरा जोशी, विकास खण्ड नालागढ़ की वरिष्ठ सहायक (प्रोग्रामर) हलिमा खान, विकास खण्ड कण्डाघाट की कनिष्ठ अभियन्ता सुलक्षणा जसवाल, विकास खण्ड कुनिहार के सचिव सुखराम, विकास खण्ड सोलन के कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय शर्मा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के कम्प्यूटर ऑपरेटर खेमराज, विकास खण्ड कण्डाघाट के तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार तथा विकास खण्ड धर्मपुर के ग्राम रोजगार सेवक हरीश शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भुवनेश्वरी शर्मा, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य पार्षदगण, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकरु, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवस पर उपस्थित थे।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया गया। इस वर्ष सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी ऑफिसर, विश्वविद्यालय की सभी विभागों और कर्मचारी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित नौणी पंचायत के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संदेश में कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने छात्रों और संकाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिनके संघर्ष और निस्वार्थ बलिदान से देश को आज़ादी मिली। डॉ कौशल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।
अटल शिक्षा नगर, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षकों व पदाधिकारियों ने मिल कर विश्वविद्यालय-प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय-गान गाया। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी छात्रों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। आईईसी यूनिवर्सिटी की एनसीसी यूनिट द्वारा परेड और अन्य प्रस्तुतियां दी गई। आईईसी यूनिवर्सिटी ने "आजादी का अमृत महोत्सव" विषय पर कई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, पेंटिंग और पोस्टर के माध्यम से आजादी के महत्व का सूंदर चित्रण किया। इस शुभ अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो जितेंद्र सिंह नेकहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने करीब दो सौ साल के संघर्ष और अनेकों बलिदानों के बाद स्वतंत्रता हासिल की थी। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव विनोद कुमार ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग के सभी नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मिठाई बाँट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
नव चेतना संस्था कुनिहार ने स्वतंत्रता दिवस अलग ही अंदाज से मनाया। संस्था अध्यक्ष कुलदीप कंवर के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों से रोटियां व आटे की पिनियाँ बनाकर गौशाला कुनिहार में गौवंश को बांटी। कुलदीप कंवर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के लिए संस्था के सभी सदस्यों से पहले ही आग्रह कर दिया था कि सभी अपने अपने घरों से 20- 20 रोटी गौशाला में लाएंगे। सबसे पहले गौशाला में गौ पूजा करवाई गई व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर संजीव कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, हरजिंदर ठाकुर, अर्जुन, हरीश ठाकुर, प्रदीप, मदन, पुनम कंवर, कुलदीप पंवर, सुधांशु, सुनिता शर्मा, चमन मल्होत्रा, दीपक, शुभम, रणबीर ठाकुर, मिथुन कंवर, शेर सिंह व दीपक खुराना आदि मौजूद रहे।
शनिवार को व्यापार पिपलुघाट की बैठक आयेजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान मोहन लाल चंदेल द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें साफ सफाई का ध्यान रखना, सामजिक गतिविधयों को बढ़ावा देना, युवा पीढ़ी को नशे से बचना, समय-समय पर धार्मिक गतिविधयों का आयोजन करना व व्यापार मंडल के पंजीकरण के बाद सभी नियमों व उपनियमों को लागू करना आदि शामिल थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। ये नियम दडेउटा मार्किट की सभी दुकानों पर भी लागू होगा। अगर कोई मंडल सदस्य नियमों का उलंघन करता हुआ पाया जाता है तो कार्यवाही के लिए वो स्वयं जिम्मेवार होगा। सभी दुकानदार कोविड नियमों का सही से पालन करेंगे और अपने ग्राहकों से भी करवाएगें। बैठक में उपप्रधान उमेश शर्मा, सचिव राजेन्द्र, महेंद्र कुमार, कुलभूषन शर्मा, रामदास, भूप राम, भूपेन्द्र, चमन, पीयूष, प्रदीप, दिनेश कुमार, विनीत, लेख राम, सुनील गुप्ता, रामचन्द, टेक चंद आदि मौजूद थे।
पेंशनर्ज संगठन जिला सोलन कुठाड़ इकाई की त्रैमासिक बैठक स्थान बनलगी में रोशन लाल वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगठन के जिला प्रेस सचिव डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पेंसनरो ने अपनी समस्याओं बारे चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 सितम्बर को कुठाड़ इकाई डावर 25 वर्ष पूरे करने पर रजत जयंती समारोह मनाने के बारे में रूप रेखा तैयार करना था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां बनाकर उन्हें कार्य सौंपे गए।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी ने गत दिवस अर्की जनसभा में की गई कुछ घोषणाओं पर प्रश्न चिन्ह उठाया है। उनका कहना है कि अर्की भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को गलत सूचना देकर उनसे वे घोषणाएं करवाई गईं जोकि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा की गई थीं। उन्होने कहा कि बागा में पीएचसी पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह द्वारा खोली गई थी। जिसे एक वर्ष बाद भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था। इसे खोलने की घोषणा करना राजनैतिक छलावा है। इसी प्रकार दाड़लाघाट में सीएचसी भवन हेतू कांग्रेस सरकार ने ही बजट का प्रावधान किया था, जिसे बने हुए चार वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अर्की नगर पंचायत, दिग्गल, चमदार, सौर व बातल आदि बहुत सी पंचायतों को मुख्यमंत्री के दौरे से बहुत सी आशायें थीें, परंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उन्होने मुख्यमंत्री द्वारा जलशक्ति, लोकनिर्माण विभाग व बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इन कार्यालयों को खोलने की समय सीमा तय करनी चाहिए ताकि ये घोषणाएं मात्र घोषणाएं ही न रह जाऐं। इसके अलावा उन्होने राजा वीरभद्र सिंह द्धारा खोले गए जयनगर व दाड़लाघाट के भवन निर्माण कार्य आरंभ न होने पर भी रोष जताया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के अर्की दौरे के दौरान जनता के हाथ सिर्फ निराशा लगी है, जिसका जवाब अर्की की जनता उपचुनावों में देगी।
सोलन जिला के अर्की के चौगान मैदान में आयोजित किए जाने वाले ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अर्की चौगान मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता अब प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग करेंगे।राजिन्द्र गर्ग 15 अगस्त को सर्वप्रथम अर्की बस अड्डा के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे चौगान मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांं द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम सूक्ष्म स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
पुलिस थाना परवाणु के अंतर्गत परवाणु से वाया जंगेशू संपर्क मार्ग पर मुकाम काली मिट्टी सैक्टर 2 परवाणु के समीप दो मोटरसाइकिलों HP15B-2668 व HR49D-8377 की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिस कारण मोटरसाइकिल न० HP15B-2668 पर सवार चालक को टक्कर लगने के कारण वह उछल कर पीछे से आ रहे टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। टायर के नीचे आने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित आयु करीब 21 वर्ष, हाल रिहायश गांव अंबोटा, डाकघर टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। इस सड़क दुर्घटना में घायल बुलेट मोटर साइकिल न० HR49D-8377 पर सवार राइडर को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जयराम ठाकुर ने दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय खोलने, जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल और कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय (बीडीओ) खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने यह घोषणा आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान मैदान अर्की में 41.33 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के उपरान्त अर्की में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की। उन्हांने अर्की के सायर मेला को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अर्की में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपो खोला जाएगा, बर्शते यह औचित्य अनुरूप हो। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट और लोहारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्वास्थ्य उप-केन्द्र बागा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार को पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने 28.84 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिनमें 3.15 करोड़ रुपये लागत का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन (लेवल-4) दाड़लाघाट, दिगल में 7.12 करोड़ रुपये लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से अर्की खरड़हट्टी सड़क और 16.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुनिहार बेंज-की-हट्टी शेली ब्रहमपुखर सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 89 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी सब स्टेशन कुनिहार के नवीकरण और आधुनिकीकरण कार्य, तहसील अर्की में 4.51 करोड़ रुपये की लागत से अली खड्ड से ग्राम पंचायत दासेरन, धुधन, हनुमान बड़ोग और सूरजपुर में पुरानी जलापूर्ति योजनाओं के संबर्धन कार्य, ग्राम पंचायत पलोग, दघोगी, कोटली, सरयांज, बखालग और कुनिहार क्षेत्र में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति प्रणाली के सुधार, 2.07 करोड़ रुपये की लागत से खजलागहट्टी से कटाल करयालू सड़क, अर्की में 46 लाख रुपये की लागत से कृषि विक्रय केन्द्र, भण्डार एवं आवासीय भवन, कुनिहार में 80 लाख रुपये की लागत से एसएमएस (कृषि) के कार्यालय एवं आवासीय भवन और हनुमान बड़ोग में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उप-विपणन मण्डी की आधारशिलाएं रखीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अर्की क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया है, जिसके लिए नेतृत्व सदैव क्षेत्र के लोगों का आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से देश और राज्य के लोगों की दिनचर्या पर विपरित प्रभाव पड़ा है। उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती पालन करने का आग्रह किया, क्योंकि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्य सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान न देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में ऑक्सीजन के सिर्फ दो प्लांट थे जबकि आज प्रदेश में 10 ऑक्सीजन संयंत्र कार्यशील हैं और 28 शीघ्र ही स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे 2.50 लाख हिमाचलवासी प्रदेश में वापिस लाए गए। उन्होंने देश में कोविड की स्थिति को प्रभावी तरीके से सम्भालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने प्रदेश में विकास की रफ्तार में तेजी लाकर महामारी के दौरान बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए सशक्त प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के टीकाकरण में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। उन्होंने पिछले साढ़े तीन वर्षां के दौरान राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान राज्य सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से लगभग 103 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘हर घर लहराए तिरंगा’ अभियान भी आरम्भ किया। सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया है। कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की केंद्र के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों ने भी सराहना की है। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने पिछले साढ़े तीन वर्षो के दौरान क्षेत्र के विकास में गहरी रूची दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के समुचित रखरखाव के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अर्की में एचआरटीसी डिपो और नर्सिंग कालेज खोलने और दाड़लाघाट में एक विकास खंड खोलने का भी आग्रह किया। हिमकोफेड के अध्यक्ष और क्षेत्र के भाजपा नेता रतन सिंह पाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान 103 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को वचुअर्ल माध्यम से समर्पित करने के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय और कुनिहार में जल शक्ति उप केंद्र खोलने का भी आग्रह किया। अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पर्यटन विकास बोर्ड की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Chief Minister Jai Ram Thakur has announced opening of Block Development Officer's office (BDO) at Darlaghat in Arki Assembly constituency of Solan district to facilitate the people of the area. He made this announcement while addressing a public meeting at Arki after performing inaugurations and foundation stones laying ceremonies of developmental projects worth Rs. 41.33 crore. The Chief Minister announced opening of PWD sub-division at Jainagar, Jal Shakti sub-division at Kunihar, Patwar circles at Beral and Kunihar. He declared that Sayar Mela of Arki would be celebrated as State level fair. He said that HRTC Depot would also be opened at Arki provided it fulfils the justification. He also announced upgradation of primary health centres Darlaghat and Loharghat to community health centres and health sub-centre Bagga to primary health centre. He said that Baridhar would be developed from tourism point of view. Jai Ram Thakur inaugurated developmental projects of Rs. 28.84 crore including Rs 3.15 crore Community Health Centre building (level-IV) Darlaghat, Rs. 7.12 crore Government College building at Diggal, Rs. 2.37 crore Arki Kharahatti road and Rs. 16.20 crore Kunihar Bainj-ki-Hatti Shaily Brahamapukhar road. He laid foundation stones of Rs. 89 lakh renovation and modernization of 33/11 KV sub-station Kunihar, Rs. 4.51 crore augmentation of old water supply schemes in GP Daseran, Dhundan, Hanuman Barog and Surajpur from Ali khud in tehsil Arki, Rs. 1.99 crore improvement of water distribution system in GP Palog, Daghogi, Kotli, Saryanj, Bakhalag and Kunihar area, Rs. 2.07 crore Khajlaghatti to Katal Karyalu road, Rs. 46 lakh agriculture sale centre, store-cum- residential accommodation at Arki, Rs. 80 lakh office-cum-residence building of SMS (Agriculture) at Kunihar and Rs. 1.77 crore Sub Market Yard at Hanuman Barog. Jai Ram Thakur said that people of Arki area gave wholehearted support to the BJP during last Lok Sabha election for which the leadership would always remain grateful to them. He said that the Covid-19 pandemic has adversely affected day-to-day life of the people of the country and the State as well. He urged the people to strictly follow covid-19 appropriate behaviour as the pandemic was not yet over. He said that during the pandemic the State Government ensured that there was not dearth of oxygen, ventilators, medicines and other essentials in the State. While accusing the previous Congress Government of ignoring the health sector in the State, Chief Minister said that there were only two oxygen plants in the State, whereas today the State has about 10 functional plants and 28 more were being setup very soon. He said that the State Government during the lockdown brought about 2.50 lakh Himachalis stranded in different parts of the country to their home. He thanked the Prime Minister for effectively handling the Covid situation in the country. He said that the State has toiled hard to make up for the time wasted due to the pandemic by accelerating the pace of development. The State was also a front runner in the country in matter of vaccination against the virus. He also detailed various developmental and welfare schemes launched by the State Government during the last about three and a half years. He said that during the pandemic the State Government virtually inaugurated and laid foundation stones of developmental projects worth about Rs 103 crore for Arki Vidhan Sabha area. Various social, cultural and religious organizations honoured the Chief Minister on the occasion. Chief Minister also launched the campaign ‘Har Ghar Lehraye Tiranga’ on the occasion. Member of Parliament and State BJP President Suresh Kashyap thanked the Chief Minister for dedicating developmental projects worth about Rs 42 crore for Arki area. He said that Chief Minister has ensured balanced and equitable development of the State during the last three and a half years. He said that during the Corona pandemic the Chief Minister ensured effective steps to contain the spread of this virus and the steps taken by the State Government for covid-19 management have been appreciated even by the Centre as well as various state governments. Former MLA Govind Ram Sharma thanked the Chief Minister for evincing keen interest in development of the area. He said that adequate funds should be provided for proper maintenance of roads in the area. He also urged the Chief Minister for opening of HRTC Depot and Nursing College at Arki and developmental block at Darlaghat. Chairman, HIMCOFED and BJP leader from the area Rattan Singh Pal thanked the Chief Minister for dedicating developmental projects worth crores of rupees for the area. He also thanked the Chief Minister for virtually dedicating developmental projects worth Rs 103 crore during the corona pandemic period. He thanked the Chief Minister for opening a BDO Office at Darlaghat and Jal Shakti Sub Division at Kunihar. Arki BJP Mandal President D.K. Upadhaya welcomed the Chief Minister and other dignitaries present on the occasion. Health Minister Dr. Rajiv Saizal, Vice Chairman Khadi Board Purshattam Guleria, District BJP President Ashutosh Vaidya, MLA Doon Paramjit Singh Pammi, Chairperson Tourism Development Board Rashmi Dhar Sood, Chairman Marking Board Baldev Bhandari, Chairman Jogindra Central Cooperative Bank Yogesh Bhartiya, former MLA K.L. Thakur, Deputy Commissioner Solan Kritika Kulhari were present on the occasion among others.
स्वच्छ हिमाचल मिशन 2021 के तहत शुक्रवार को वन परिक्षेत्र दाड़लाघाट के कर्मचारियों, अधिकारियों व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रतिनिधियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसके लिए सभी ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग से पिपलुघाट सड़क वाया उपतहसील कार्यालय व पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट से होकर पॉलिथीन व अन्य कूड़ा कचरा इकट्ठा किया गया। इस दौरान कर्मचारियों व पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज व ग्राम पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने लोगों से अपील की कि जंगलों के रास्तों व गाँव के रास्तों को स्वच्छ बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देते रहें, ताकि हिमाचल सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को कामयाब बनाया जा सके, ताकि दिन व दिन जो नई नई बीमारियाँ पैदा हो रही है उनसे बचाव हो सके। इस अवसर वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज, रेंजर ब्रांच ऑफिस दानोंघाट सत्यदेव शुक्ला, फॉरेस्ट गार्ड मनलोग बीट से सुरेंद्र कुमार, फॉरेस्ट गार्ड, खुशबू शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट प्रधान बंसी राम, उप प्रधान हेमराज, सेक्रेटरी दाड़लाघाट धनीराम, वार्ड सदस्य नौंणी से मस्तराम, दाड़लाघाट वार्ड सदस्य महेश, उमेश, पिंकी देवी, काकड़ा से वार्ड सदस्य अनुराधा, गवाह से वार्ड सदस्य नेम चंद, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट तुलसीराम, मीरा देवी, पंचायत चौकीदार पवन कुमार और वार्ड स्यार से सदस्य अमरा देई आदि ने इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.जनेश कपूर ने की। जिसमें आजादी के आंदोलन में हिमाचल प्रदेश की 3 मुख्य घटनाओं पझोता आंदोलन, सुकेत सत्याग्रह और धामी गोली कांड पर मुख्यतः चर्चा की गई। वेबीनार की शुरुआत प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर के अध्यक्षीय संबोधन से प्रारंभ हुई। उन्होंने आजादी के आंदोलन में विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नेताओं और आंदोलनों पर विस्तृत प्रकाश डाला व स्वतंत्रता आंदोलन की पवित्र धरोहरों के संरक्षण पर बल दिया। इसी कड़ी में प्रोफेसर अजय कुमार ने पझोता आंदोलन, प्रोफेसर विश्व ज्योति ने धामी गोली कांड और प्रोफेसर सुरेश कुमार ने सुकेत सत्याग्रह विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता आंदोलन में हिमाचल की भूमिका से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए। वेबीनार के अंत में राष्ट्रीय आंदोलन विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं का दबदबा बना रहा। शबनम शर्मा प्रथम स्थान पर, स्मृति द्वितीय स्थान पर और रश्मि तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के अंत में प्रोफेसर विश्व ज्योति ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में गत दिवस 38210 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आज जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 बचाव टीकाकरण के 156 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त, 2021 को 130 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन टीकाकरण सत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्ति कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रह जाए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लगवा लें। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है। डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया कि विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से शुक्रवार को धर्मपुर विकास खण्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 02 दिवसीय 'रिकाॅगनिशन ऑफ प्रिओर लर्निंग' कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी सुभाष अत्री ने किया। 02 दिवसीय इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आहार योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन की स्वच्छता एवं रखरखाव तथा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के बारे में बताया जाएगा। सुभाष अत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ एवं संतुलित आहार अति आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को खाद्य पदार्थों के रखरखाव तथा इनकी पोषकता की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों को 15 अगस्त तक टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के लाभ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपयोग में लाने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश कौशल विाकस निगम के जिला संयोजक नरेन्द्र त्यागी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाॅकमैन इण्डिया प्राईवेट लिमिटिड द्वारा सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को ‘कौशल प्रमाण पत्र’ प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के प्रधानाचार्य डाॅ.सुनील पाल, वाॅकमैन इंण्डिया प्राईवेट लिमिटिड के प्रतिनिधि आरक्षित गुप्ता, प्रशिक्षक नीता देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।


















































