युवक मंडल डमलाणा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवक मंडल के प्रधान सतीश गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमे लक्ष्य गौतम की टीम ने मटकी फोड़ी। इसके साथ ही आयोजित कार्यक्रम में भजन संगीत व वाद्य कलाकार राकेश वशिष्ठ ने अपने कृष्ण भजनों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सतीश गौतम ने कहा कि युवक मंडल डमलाणा समय समय पर इस तरह के सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। उन्होंने कहा कि मंडल ने जो मटकी फोड़ प्रतियोगिता शुरू की है उसे वह भविष्य में भी इसी तरह जारी रखेंगे। वहीं बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि इसी तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि आपसी भाईचारा व अपनी संस्कृति को बढ़ावा मिलता रहे। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर पंचायत के उप प्रधान कर्मचंद,पूर्व उप प्रधान अशोक कुमार,योगेश शर्मा, अनिल गौतम,उमेश गर्ग,कमलेश किमर,लक्की, प्रदीप, मस्तराम,अजित, धर्मपाल, प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 सितम्बर को विद्युत उपमण्डल कण्डाघाट के अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र की मुरम्मत तथा 33 केवी विद्युत लाइन कथेड़ के समीप आवश्यक कार्य के दृष्टिगत विद्युत उपमण्डल कण्डाघाट व विद्युत उपमण्डल सोलन के नम्बर-3 के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने आज यहां दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 2 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक कण्डाघाट, सिरीनगर, अड्डा धाली, कून, पड़ाव, चायल, डूबलू, हिन्नर, कुरगल, दोची, साधुपुल, बीशा, बाशा, चायल रोड, वाकनाघाट, जेपी विश्वविद्यालय, छावशा, डूमेहर, गलू सहित सोलन विद्युत उपमण्डल नम्बर 3 के अधीन पड़ने वाले क्षेत्रों चम्बाघाट, एरीमा, एचआरटीसी वर्कशाॅप, औद्योगिक क्षेत्र बसाल, कथेड़, डांगरी, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी बसाल, कालाघाट, पत्ती, धरोट, नूई तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन अर्थात 3 सितम्बर को बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी विद्युत फीडर के आवश्यक कार्य के कारण 2 सितम्बर, को सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 2 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक टैंक रोड, फोरेस्ट रोड, बघाट पैलेस, नानक विला, खलीफा लाॅज, ऑफिसर्ज काॅलोनी, जेबीटी रोड, कोटलानाला, धोबीघाट, डिग्री काॅलेज, पावर हाउस रोड, डमरोग, सेरी, खनोग, मत्यूल, उपायुक्त आवास, बजरोल, नड़ोह, शूलिनी नगर के क्षेत्रों, मिल्क चिलिंग प्लांट तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने कहा कि सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं देशभाल के साथ दिव्यांग जीवन में कठिन से कठिन चुनौती को पार कर सकते हैं। कृतिका कुल्हरी सोलन के कोठो स्थित मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी पुनर्वास केन्द्र ‘मानव मंदिर’ में बोशिया खेल के 7 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित खिलाड़ियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रही थीं। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि टोक्यो में वर्तमान में आयोजित की जा रही पैरालम्पिक खेलों में विश्व एवं भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर यह सिद्ध किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने बोशिया खेल के खिलाड़ियों ये आग्रह किया कि वे स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक आधार पर किसी से कम न समझें। उन्होंने मानव मंदिर में मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित रोगियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया और यहां इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा स्थापित सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेगा। बोशिया खेल के इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 3 सितम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर इण्डियन एसोसिएशनऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी की अध्यक्ष संजना गोयल, सचिव विपुल गोयल, संस्था की प्ररेणा एवं संरक्षक उमा बाल्दी सहित अन्य सदस्य एवं बोशिया खिलाड़ी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी प्रथम सितम्बर को पोषण माह एवं मातृ वन्दना सप्ताह का शुभारम्भ करेंगी। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने दी। सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि कार्यक्रम प्रथम सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे अम्बुशा होटल के समीप स्थित कल्याण भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ोग फीडर 11 केवी के कार्य के कारण 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रथम सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत प्रथम सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक वशिष्ट काॅलोनी, रबौण, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग, कोविड अस्पताल, माहुनाग मंदिर, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी फेज-1 एवं फेज-2, एससीईआरटी, ग्रीन वैली, देहूंघाट एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में सोलन जिला में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को प्रदेश की विकासात्मक यात्रा के साथ-साथ सोलन जिला में हुए विकास के विभिन्न चरणों से भी अवगत करवाया जाएगा। इस बात कि जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयन्ती समारोह के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि से आरम्भ होने वाले इन कार्यक्रमों में प्रदेश की गौरवशाली विकास यात्रा के 50 वर्षों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इस अवधि में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वर्णिम हिमाचल रथयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। यह रथयात्रा सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को हिमाचल के विकास, वैभवशाली अतीत तथा विकास यात्रा में आमजन की सक्रिय भागीदारी के विषय में जानकारी प्रदान करेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हिमाचल एवं सोलन जिला की विकास यात्रा से सम्बन्धित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थिति रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्र के लिए, कसौली विधानसभा क्षेत्र, सोलन तथा दाड़लाघाट में स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास को दर्शाती प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रमों के लिए पूरी तैयारी करें। इन कार्यक्रमों में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल, सामाजिक कार्यों, संस्कृति तथा साहित्य सहित विकास की यात्रा में सक्रिय योगदान देने वाले एवं विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सभी व्यक्तियों की भागीदारी कार्यक्रमों में सुनिश्चित होगी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जहां लोगों को हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश की विकास यात्रा से रू-ब-रू करवाना है वहीं उनमें गर्व की भावना भी उत्पन्न करना है। पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, जिला के उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे
पंजाब कैबिनेट ने छठे वेतन आयोग की संशोधित सिफारिशों की मंजूरी के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों तथा पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 15 प्रतिशत बढ़ोतरी उनके मूल वेतन में देने की घोषणा की है। इस घोषणा के लिए जिला सोलन पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघठन के अध्यक्ष केडी शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब सरकार का आभार व्यक्त व स्वागत किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने कुछ भत्तों को भी बहाल करने का कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया है। इसके साथ यह छठा वेतन आयोग जनवरी 2016 से लागू होगा। इसी बाबत के०डी शर्मा जिलाध्यक्ष, जगदीश पवंर तथा जिला प्रेस सचीव डीडी कश्यप ने हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मान्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि छटे वेतन आयोग को कर्मचारियों तथा पेंशनरों के बेसिक पे में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ जल्द लागू करे।
जिला कार्यनिरीक्षक लोक निर्माण विभाग सोलन संघ का चुनाव, राज्य कार्यनिरीक्षक संघ की अध्यक्ष ललिता कौशल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश गौतम की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संम्पन करवाया गया। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में कुलदीप चन्द को संघ का प्रधान बनाया गया तो वहीं जयपाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र ठाकुर महासचिव, मुकेश शर्मा, तारा चन्द, भरत राम उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, मुख्य सलाहकार रूपा ठाकुर के अलावा कुलदीप शर्मा, टेक चन्द, धर्म चन्द, कमलेश कश्यप, जीतराम व जगत राम को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
दाड़लाघाट क्षेत्र में स्थापित अम्बुजा सीमेंट उद्योग में कार्यरत अम्बुजा सीमेंट के चालकों की परेशानी का सबब इतना बढ़ चुका है कि वो लोग जाएं तो कहाँ जाए, अपना रोना रोयें तो किसके पास, चालक टनों के हिसाब से दूर दूर तक माल ढुलाई करते हैं। चार-पांच दिनों तक घर से बाहर रहते है, न खाने का समय न आराम का समय, ये लोग कंपनी से सीमेंट लोड कर डीलरों के पास छोड़ने जाते है पर कई डीलरों का अड़ियल रवैया इनकी मुसीबत का सबब बन जाता है। पिछले कई वर्षों से डीलरों का अड़ियल रवैया चालकों पर भारी पड़ रहा है। ऐसा ही मामला आज दोबारा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक सीमेंट लेकर डीलर के पास गया, परन्तु छह दिन से डीलर ने गाड़ी खाली नही की तो सोमवार को दिन में 2 बजे के करीब ट्रक चालक लोड गाड़ी को वापिस लेकर मुख्य गेट पर ले आया और ट्रक को मैन गेट के आगे तिरछा खड़ा कर दिया। जिससे दाड़ला चौक से कंपनी को जाने वाली गाड़ियां व अंदर से आने वाली गाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि ट्रक मालिक ने ट्रक को खाली न करने को लेकर अम्बुजा प्रबंधन को पहले ही इसकी सूचना दे दी थी। लेकिन जब कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई भी सकारात्मक परिणाम नही मिला तो ट्रक मालिक ने ट्रक को तिरछा ही खड़ा किया और इसकी सूचना पुलिस प्रबंधन व अम्बुजा प्रबंधन को दी। उधर,गाड़ी खड़ा करने से पहले कंपनी प्रबंधन से बात करने की कोशिश की परन्तु प्रबंधन की तरफ से संतोषजनक जबाव नही मिल पाने से इस मामले ने तूल पकड़ लिया व मालिक ने गाड़ी को मुख्य गेट के सामने तिरछा करके लगा दिया जिससे मामला और तनावपूर्ण हो गया। जब बात नहीं बन पाई तो कुछ समय बाद डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने की कोशिश की, परन्तु ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि हर बार चालकों को डीलरों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है, अब अगर कोई बात करनी है तो बैठ कर लिखित समझौते के अनुरूप सही निर्णय हो तभी कोई बात बनेगी। इस दौरान कंपनी प्रबंधन व ट्रक ऑपरेटरों की एक बैठक समाचार लिखे जाने तक चलती रही और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन की एनएसएस इकाई ने "अंतरराष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस" आभासी कक्ष के माध्यम से मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने छात्रों को लघु उद्योग के विषय में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारत जैसी अर्थ व्यवस्था में लघु और कुटीर उद्योग का बहुत महत्व है। ये उद्योग बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में सफल सिद्ध हुए हैं। इनसे भारतीय अर्थव्यवस्था में उत्पादन तेजी से बढ़ता है। किसी भी देश की आर्थिक संवृद्धि उद्योग के विकास पर निर्भर करती है। भारत इस क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकता है। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, वाणिज्य प्रवक्ता नरेंद्र कपिला व अमर सिंह ने भी ऑनलाइन भाग लिया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी स्वयंसेवीयों व उपस्थित अध्यापकों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के दिनेश शर्मा व मोनिका शर्मा ने पहाड़ी गाना 'पहाड़ी अटेक 2021' यू ट्यूब पर लांच किया है। इससे पहले दिनेश शर्मा कई पहाड़ी गीत गा चुके है, जिनमें 'दाडले ते चली मारी गडी 5043' जैसे अल्बम्स शामिल है। बता दें कि दिनेश शर्मा व मोनिका शर्मा हिमाचल मे धार्मिक उत्सवों में जागरण व त्यौहार और मेलों में रात्रि कार्यक्रम कर लोगों की वाह-वाही लूट चुके है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी युवाओं मे टैलेंट की कमी नहीं है, परंतु उसे बाहर लाने के लिए जरूरी साधन की कमी है। जिससे की पहाड़ी युवा गायन क्षेत्र मे आगे नहीं बढ़ प् रही है। 'पहाड़ी अटेक 2021' की लॉन्चिंग पर उन्होंने कहा कि यह एक पहाड़ी लोकल गाना है। जिसे म्यूजिक दिया है अंकित और आशीष ने और बैंड म्यूजिक हंटर्ज़ प्रोडक्शन ने दिया है। इस वीडियो को विनय पंवर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को सुशील बंसल व शुभम बंसल ने फिल्माया है जबकि अभिनय का रोल धर्म शर्मा व प्रियंका राजपूत ने किया है। दिनेश शर्मा ने कहा वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता सुरजीत शर्मा, माता सविता शर्मा व अपने दोस्तो लकी,अजु,विनय को देना चाहते है।
दाड़लाघाट के चमाकडी पुल के पास एक ट्रक और बस में जबरदस्त टक्कर होने से 5 लोग घायल हो गए। ट्रक नंबर एचपी-63-4411 और एचआरटीसी बस नंबर एचपी-03बी-6206 के बीच ज़ोरदार टककर हो गई। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को उपचार के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक यशपाल पुत्र हरी राम गांव जाबल (नवगांव) ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि एचपी-63-4411 ट्रक को लेकर दाड़लाघाट से धर्मशाला जा रहा था तो चमाकड़ी पुल के सामने से एचआरटीसी बस नंबर एचपी-03बी-6206 बडी तेज रफ्तारी व गलत दिशा से आई और ट्रक के साथ टक्करा गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एचआरटीसी ड्राइवर के विरुद्ध तेज रफ्तार व गलत दिशा में गाड़ी चलाने के जुर्म में धारा 279, 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी बस ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर, ट्रक चालक, कंडक्टर सहित 2 लोग घायल हुए है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
देवभूमि क्षेत्रीय संगठन व देव भूमि स्वर्ण मोर्चा की सयुंक्त बैठक दुर्गा घाटी मंदिर के समीप भवन में आयोजित हुई। बैठक में देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में आसपास के गांव के युवाओं, बुजुर्ग व महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्यता स्वर्ण आयोग गठन के विषय पर लोगों को जागरुक किया गया व पूरे प्रदेश में संगठनों की ओर से चल रही मुहिम के बारे में अवगत करवाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के अलावा देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के प्रदेश सचिव जयदेव ठाकुर और देव भूमि स्वर्ण मोर्चा के बिलासपुर जिला सचिव अमित ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। बैठक में ग्राम स्तर की कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रुमित सिंह ठाकुर, जयदेव ठाकुर, अमित ठाकुर, कृष्ण चंद्र, बलदेव, राजीव, पवन, ललित, चमन, बलदेव, सुमित, राकेश, उमेश, अश्वनी, अनिल, अश्वनी, हरदयाल, संजीव, भूपेंद्र, दिलाराम, मुकेश, शुभम, जय किशन, नंदलाल, भक्त राम, जितेंद्र, मेहर सिंह वर्मा, जगत राम, जीतराम, हेमराज, शंकरलाल सहित विभिन्न गांव से आए युवाओं व बुजुर्गो ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत पारनु के गांव कंसवाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यथिति प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर व विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने राजेंद्र ठाकुर द्वारा विकास कार्यो के स्वीकृत चार लाख की राशि को लेकर धन्यवाद किया। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि नेताओं को राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की समस्याओं का हल करना चाहिए व विकास कार्यो को तेजी प्रदान करनी चाहिए। इसके उपरांत राजेंद्र ठाकुर ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के गांव पनसोड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस मौके पर उनके साथ अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुप सिंह ठाकुर, ब्लॉक समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कोंडल, अर्की कांग्रेस महासचिव वेद ठाकुर, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, पूर्व प्रधान सन्याडी मोड जीत राम ठाकुर, नवगांव पंचायत के प्रधान कृष्णदेव, उप प्रधान दावटी पंचायत हिरा सिंह कौंडल, बीडीसी सदस्य पारनु बलवंत सिंह, दयाल सिंह कंवर, कृष्ण ठाकुर, राजेश ठाकुर सुधार सभा के प्रधान नरेश ठाकुर व सभी सदस्य, महिला मंडल प्रधान प्रेम लता ठाकुर व सभी सदस्य, वार्ड सदस्य, वंदना ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कसौली थाना के तहत जंगेशू रोड़ पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टिप्पर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। टिप्पर रोड़ी व सरिया से लोड था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि टिप्पर परवाणू से कसौली की ओर आ रहा था और शिव मंदिर कबाड़दाना के पास टिप्पर करीब 300 फुट नीचे जा गिरा। टिप्पर चालक की पहचान राम पुत्र जीत सिंह ठाकुर निवासी गांव गढख़ल तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मृतक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा होना प्रतीत हुआ है।
राष्ट्रिय किसान युनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत द्वारा शनिवार को सोलन की सब्जी मण्डी में वँहा के दुकानदारो के साथ की गई गालीग्लोच व अभद्र व्यवहार की भाजपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रेस को जारी बयान में जिला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि टिकैत का सोलन व कन्डाघाट में कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष, पुर्व जिला अध्यक्ष, व अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत ने कॉंग्रेस का असली चेहरा सामने ला दिया है। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि पुरे देश में टिकैत की बैसाखी बनी कॉंग्रेस अब हिमाचल प्रदेश में भी उनके द्वारा यंहा के भोले भाले किसानों को गुमराह करने व अशांति फैलाने के प्रयास में लगी है। जिसमे वह कभी सफल नही होगी। जिला भाजपा सरकार से मांग करती है कि कल सब्जी मण्डी में बिना अनुमति के अपने साथियों के साथ टिकैत द्वारा वहा पर जाकर कारोबारीयो के काम में बाधा डालने व करोड़ो रुपये के नुकसान के लिए उसके विरूध केस दर्ज कर कार्यवाही की जाए।
कृषि विज्ञान केंद्र ;केवीके चंबा की 20वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई। चंबा जिले का केवीके डॉ वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी द्वारा चलाया जाता है। इस बैठक में आने वाले वर्ष में केवीके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों का रोडमैप तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। यह बैठक नौणी विवि के कुलपति डॉ परविंदर कौशल की अध्यक्षता में आयोजित हुई और इसमें समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। ऑनलाइन माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए डॉ कौशल ने वैज्ञानिकों को पशुओं के चारे में सुधार के लिए कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला का टैग की वास्तविक क्षमता तक पहुँचने के जिले में अधिक व्यावसायिक और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है। डॉ कौशल ने कहा कि चंबा जिला विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों में आता है और विभिन्न कृषि और बागवानी फसलों जैसे एवोकैडो और लंबी शेल्फ लाइफ वाली फसलों की खेती की संभावना खोजने होगी। जिले में कम उत्पादकता और सेब की गुणवत्ता के मुद्दे पर डॉ कौशल ने कहा कि केवीके के वैज्ञानिकों को किसानों को खेती की नई तकनीकों और किस्मों के बारे में शिक्षित करना होगा और जहां संभव हो वहाँ क्लोनल रूटस्टॉक्स पर उच्च घनत्व वाले बाग़ीचे को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे पूर्व केवीके समन्वयक डॉ. राजीव रैना ने प्रगति रिपोर्ट और आगामी वर्ष के लिए नियोजित गतिविधियों को प्रस्तुत किया। उन्होंने मिट्टी के छत्ते(mud hives) में मधुमक्खी पालन के माध्यम से सेब के बागों में परागण सेवाओं में सुधार की दिशा में स्टेशन की सफलता की कहानी साझा की। डॉ. रैना ने बताया कि स्टेशन द्वारा जिले में हींग की खेती पर ट्रायल इस वर्ष किए जाएंगे जबकि बांस को चारे के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में कार्य चल रहा है। अटारी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने लग्गा गाँव में केवीके द्वारा की गई कई पहलों की सफलता के लिए स्टेशन की सराहना की। उनका विचार था कि पशुधन पहाड़ी खेती का एक अभिन्न अंग है और इसलिए चारे में सुधार के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता है। उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान ने सहयोगी कार्यक्रमों पर जोर दिया जबकि उप निदेशक बागवानी डॉ राजीव चंद्रा, ने विस्तार कर्मियों की क्षमता निर्माण, विशेष रूप से छंटाई के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का समर्थन मांगा। एपीएमसी के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने बताया कि किसानों में पौध संरक्षण के बारे में जानकारी की कमी के कारण सेब की गुणवत्ता कम हो रही है और यह जिले में एक बड़ी बाधा है। सूचना के प्रभावी प्रसार के लिए केवीके द्वारा कार्नेशन, लिलियम, सुगंधित पौधों की खेती और एफपीओ को अपनाने के रास्ते तलाशने की आवश्यकता का भी सुझाव दिया गया था। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. दिवेंद्र गुप्ता ने कहा कि किसानों को विभिन्न फसलों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी अनुशंसित स्प्रे शैड्यूल के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है जिससे अच्छी उत्पादकता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि केवीके को, विशेष रूप से क्लस्टर स्तर पर युवाओं के लिए प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ाना चाहिए। बैठक में डॉ. अतुल गुप्ता, सह निदेशक, आरएचआरटीएस जाच्छ, डॉ. अनिल सूद, संयुक्त निदेशक (संचार), डॉ. सी.एल. ठाकुर, संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण), डॉ. केहर सिंह सहित परियोजना निदेशक आत्मा, प्रगतिशील किसान और स्टेशन के सभी वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
प्रदेश कौशल विकास निगम युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक नरेन्द्र त्यागी ने दी। नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि एडवान्स कोर्स ऑन साइबर सिक्योरिटी के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड बीई, बीटैक, बीसीए, बीएससी आईटी, एमसीए, एमएससी आईटी निर्धारित किया गया है। एडवान्स कोर्स ऑन डाटा साईसिंज एण्ड एनालिटिक्स के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड बीई, बीटैक, एमएससी, बीएससी, बीसीए, एमसीए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पाठक्रम 3 माह की अवधि के लिए है तथा इनके लिए 30-30 सीटें उपलब्ध हैं। जिला समन्वयक ने कहा कि फ्रूट्स एंड वेजीटेबल प्रोसेसिंग, मिल्क प्रोसेसिंग एंड मिल्क प्रोडक्ट तथा हाई टेक होर्टिकल्चर एंड पोस्ट हारवेस्ट मेनेजमेंट के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड आठवीं निर्धारित की गई है। किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक-एक सप्ताह के होंगे। हाई टेक होर्टिकल्चर एंड पोस्ट हारवेस्ट मेनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि 15 दिन है। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 20-20 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण की आवेदन की तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पंजीकरण के लिए वैबसाईट www.hpkvn.in आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन प्रपत्र भरकर ईमेल पते skill.application@hpkvn.org पर प्रेषित करना होगा। नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01792-221264, मोबाइल नम्बर 94184-69181, 70189-18595 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
राज्य के बागवानी विकास अधिकारियों के लिए डॉ वाई एस परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के विस्तार शिक्षा निदेशालय द्वारा फलों की उत्पादकता में वृद्धि पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागवानी विभाग द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 24 एचडीओ ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं को कैनोपी विकास, बगीचों का प्रबंधन, मिट्टी और पौधों का पोषण, जल संचयन संरचनाओं के साथ-साथ फसलों में रोग और कीट प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उच्च घनत्व वाले सेब के बागानों में उपयोग की जा रही नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी के लिए प्रशिक्षुओं ने केवीके सोलन का भी दौरा किया। समापन समारोह के दौरान कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने प्रतिभागियों से सक्रिय बनने और सरकारी योजनाओं के साथ-साथ विश्वविद्यालयों में की जा रही नवीन तकनीकों और अनुसंधान का लाभ किसानों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया की। उन्होंने कहा कि लाइन विभाग के कार्यरत युवा द्वारा फील्ड में किए जा रहे कार्यों को देखकर खुशी होती है, लेकिन नई प्रौद्योगिकियों, क़िस्मों का चयन, प्रबंधन तकनीकों को बढ़ावा देने की चुनौतियों से ठीक से निपटने की जरूरत है ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी और समग्र अर्थव्यवस्था में सुधार के दोहरे लक्ष्यों को पूरा किया जा सके।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला में 1 सितम्बर से 10 सितम्बर तक बूथ स्तर के प्रत्येक अधिकारी द्वारा अपने-अपने मतदान केन्द्र के अन्तर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच व सत्यापन का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि 1 जनवरी 2022 को आधार तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 1 सितम्बर से आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि 10 सितम्बर तक कार्यान्वित किए जाने वाले इस अभियान में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने के सम्बन्ध में दावे एवं आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के कार्य का डिजटीकरण करने के लिए ‘गरूड़ ऐप’ आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के अधिकारी गरूड़ ऐप के माध्यम से प्रारूप-6, 7 तथा 8 भरकर उसका क्षेत्रीय सत्यापन भी कर सकेंगे। बैठक में अवगत करवाया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 27 अगस्त को सोलन जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में प्राप्त आक्षेपों एवं प्रस्तावनाओं का 1 सितम्बर तक निपटारा करने के उपरान्त प्रस्तावनाओं को 15 सितम्बर तक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित किया जाना है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, पूनम शर्मा, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अनूप पराशर, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर एवं दीवान चंद ठाकुर उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रौड़ी, टकसाल तथा गढ़खल में 377 व्यक्तियों की जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ.राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायत रौड़ी में 191, ग्राम पंचायत टकसाल में 66 तथा ग्राम पंचायत गढ़खल में 120 व्यक्तियों की एनीमिया जांच की गई एवं उचित परामर्श प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ.राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. प्रियंका किमटाटा, डाॅ सोनिया धीमान, आयुष विभाग के कर्मचारी लता वर्मा, शंकर, बबली, पंचायत प्रनिधित एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
उर्दू शिक्षण एवं अनुसन्धान केन्द्र सोलन द्वारा उर्दू भाषा में 10 माह के प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 15 सितम्बर 2021 तक बढ़ा दी है। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य प्रभारी तारिक़ ख़ान ने दी। तारिक़ ख़ान ने कहा कि यह प्रशिक्षण भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उर्दू प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक द्वारा संस्थान के किसी भी क्षेत्रीय भाषा केन्द्र से पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक उस भाषा के लिए आवेदन न करें जिसे वो पहले से ही जानता हो। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकांश सीटें ऐसे अध्यापकों के लिए आरक्षित की गई हैं जो किसी सरकारी अथवा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में छठी से 10वीं कक्षा तक पढ़ाते हों एवं 03 वर्ष तक पढ़ाने का अनुभव रखते हों। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्यापकों को अन्तिम वेतन प्रमाणपत्र के आधार पर प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति देय होगी। तारिक़ खान ने कहा कि बीएड अथवा एमएड उपाधि धारक भी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए 5000 रुपए प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए वृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्नातक उपाधि धारक अभ्यर्थी भी इस प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को केवल 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति प्रदान की जाएगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर की वेबसाइट www.ciil.org पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय भाषा केन्द्र एकक, भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर के दूरभाष नम्बर 0821-23451-56 एवं उर्दू शिक्षण तथा अनुसन्धान केन्द्र सपरून, सोलन से दूरभाष नम्बर 01792-223424 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज यहां चिल्ड्रन पार्क से ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों, युवाओं एवं अन्य को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में आज प्रत्येक भारतवासी गौरावान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता ने हमें न केवल समानता के साथ जीने का अधिकार प्रदान किया है अपितु देशवासियों को अपनी इच्छा से देशहित में कार्य करने का अवसर भी दिया है। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से आग्रह किया कि देश की स्वतन्त्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को सदैव स्मरण रखें। उन्होंने कहा कि देश के स्वतन्त्रता सेनानियों के जीवन वृत्त के बारे में युवा पीढ़ी को अवगत करवाया जाना चाहिए। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी और आशा जताई कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा। प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनंद, शैलेन्द्र गुप्ता, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री संजीव सूद, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक रमेश शर्मा एवं योगदेश दत्त जोशी, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उपनिदेशक ईरा प्रभात, समन्वयक लेखराज कौशिक, डिफेन्स एकेडमी सोलन, श्योन्थल क्लब, सोलन हाॅकी, कोरो कैंथड़ी क्लब, कनाह यूथ क्लब, लगहेच यूथ क्लब, एचीवर एकेडेमी, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से जुड़े खिलाड़ी सहित विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
सेब की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट के बाद प्रदेश के किसानों -बागबानों के समर्थन में किसान नेता राकेश टिकैत हिमाचल के दौरे पर है। बागवानों के समर्थन से पूरे देश में बड़े आंदोलन की हुंकार टिकैत ने शिमला से भर दी। सरकार अगर किसानों व बागवानों के हितों में फैसले नही लेती है तो शिमला को दिल्ली बनते हुए देर नही लगेगी। यह बात राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में 9 महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की बात मानने को तैयार नही है। वन्ही अब हिमाचल के सेब में आई गिरावट अडानी के द्वारा प्रदेश में बनाये कोल्ड स्टोर है। अभी बागवानों से सस्ते सेब खरीद कर स्टोर करके दोगुने रेट पर बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेब बागवानों को बेमौसमी बारिश से भी नुकसान हुआ है। इसलिए वह यहां के किसानों दर्द जानने आये है। टिकैत ने कहा कि उद्योगपति किसानों की जमीनें हड़पना चाहते है। इसलिए यह साजिश रची जा रही है। प्रदेश के किसान इस आंदोलन से जुड़े हुए है। इनके हित्तों की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक तीन काले कानून वापिस नही लिए जाते हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा। सेब के दामों में गिरावट कांट्रेक्ट फार्मिंग का ही उदाहरण है। अडानी ने किसानों से सस्ते दामों पर सेब खरीदा ओर फिर महंगे दामों में मार्केट में उतारा। इन कानूनों से विदेश में भी किसान बर्बाद हो गए है। वह किसान आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार किसी एक पार्टी की नही है बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है इसलिए ऐसा षड्यंत्र हो रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सोलन ने जिला एड्स नियंत्रित सोसायटी सोलन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में बाहरा विश्वविद्यालय की छात्र वंशिका बटला और ऋषभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उसके बाद शूलिनी विश्वविद्यालय और जेपी विश्वविद्यालय ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। निदेशक युवा कल्याण बाहरा विश्वविद्यालय ने कहा कि बाहरा विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि छात्रों ने अन्य सभी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीआरओ बाहरा विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास बाहरा विश्वविद्यालय का उद्देश्य है और इसके अनुसार हम छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए उपयुक्त मंच और वातावरण प्रदान करते हैं।
मस्कुलर डिस्ट्राॅफी यानी पांसपेशीय दुर्विकास एक ऐसा तांत्रिका संबंधी विकार है जिसमें प्रभावित व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों के लिए भी पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर हो जाता है। कोई सोच भी नहीं सकता कि ऐसा व्यक्ति मैदान में खेल भी सकता है। लेकिन यह पेरा बोसिया नामक खेल के साथ संभव हो गया है। यह एक ऐसा खेल है जिसमें मस्कुलर डिस्ट्राॅफी से प्रभावित लोग भाग ले सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि एकीकृत मस्कुलर डिस्ट्राॅफी पुनर्वास केंद्र, सोलन में पैरा बोसिया के लिए इस खेल के मैदान को इंडियन एसोसिएशन आॅफ मस्कुलर डिस्ट्राॅफी ने डिजाइन किया है। पैरा बोसिया स्पोट्र्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह धालीवाल ने आज यहां बताया कि बोसिया खेल वर्ष 1984 से पैरालोंपिक खेल के रूप में खेला जा रहा है। यह पैरालोंपिक खेलों में एक प्रतिस्पर्धी खेल आयोजन रहा है। यह खेल पूरी तरह व्हीलचेयर से चलने वाले खिलाडि़यों के लिए पैरालोंपिक खेलों में चार श्रेणियों के लिए बनाया गया है। सोलन में 29 अगस्त, 2021 को सायं 3 बजे ऐतिहासिक बोसिया प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। सोलन जिला की उपाुक्त कृतिका कुल्हारी इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ राकेश शर्मा ने दावा किया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अंतिम स्टेज पर आने से योग क्रिया जल नेति प्राकृतिक चिकित्सा रोक सकती है। उनका कहना है क्योंकि कोविड-19 के मरीज की वेंटिलेटर पर जाने के बाद रिकवरी मुश्किल हो जाती है, लेकिन जल नेति के साइनोसाइटिस, सर्दी, जुकाम, एलर्जी के इलाज और नासिका मार्ग (नैजल ट्रैक) की साफ सफाई के लिए यह एक भौतिक उपाय माना जाता है, इसके नियमित अभ्यास से दिमाग शांत रहता है और उसकी ग्राह्य क्षमता में वृद्धि होती है। जलनेति योग क्रियाओं की सप्त क्रियाओं में से एक महत्वपूर्ण क्रिया है यह एक ऐसी क्रिया है जिसमें पानी द्वारा योग किया जाता है। इस योग द्वारा नाक की सफाई की जाती है जिस से नासिका मार्ग खुल जाता है और गले तक शुद्ध हवा पंहुचती है जो गले से नाक तक की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए सहायक होती है। डॉ राकेश शर्मा का कहना है कि जो लोग सिर दर्द से पीड़ित रहते हैं या जिन्हें एलर्जी की समस्या रहती है आंख गले नाक और कैटरस की बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं उन सबके लिए जलनेति क्रिया वरदान सिद्ध हो सकती है, यह एंडोनोइडस और म्युकस मेम्ब्रेन की सूजन को ठीक करने में भी सहायक होती है। उनका मानना है कि पारंपरिक प्राकृतिक चिकित्सक रोग की पहचान और निदान ही शुरु नहीं करते बल्कि पूरे शरीर के स्वस्थ होने और शरीर के नीरोग होने की प्रक्रिया पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।
खंड धुन्दन के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडी केंद्र घनागुघाट में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। बैठक में पुरानी एसएमसी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से इंद्रावती को एसएमसी का प्रधान चुना गया। इसके साथ ही अन्य सदस्यों में सुमन, चंपा देवी, आशा शर्मा, ममता शर्मा को एसएमसी का सदस्य चुना गया। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका संजय देवी, अजय गौतम, सुमन शर्मा व प्रमिला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 28 अगस्त को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ.सैजल इस दिन प्रातः 6.00 बजे सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क से ‘आजादी के अमृत उत्सव’ के अन्तर्गत ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। देश की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा 28 अगस्त को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ 28 अगस्त को प्रातः 6.00 बजे चिल्ड्रन पार्क सोलन आरम्भ होगी। फिट इंडिया फ्रीडम रन चिल्ड्रन पार्क सोलन से मालरोड सोलन होते हुए चम्बाघाट तथा चम्बाघाट से पुनः वापिस चिल्ड्रन पार्क सोलन में समाप्त होगी। इस अवसर पर सभी को फिट इंडिया की शपथ दिलाई जाएगी। भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संदेश भी सुनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करना तथा उन्हें स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक बनाना है।
इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा सोलन में दिव्यांग जन के लिए बोशिया खेल का राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी की अध्यक्ष संजना गोयल ने दी। उन्होंने कहा कि 7 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारम्भ 29 अगस्त को सांय 3.00 बजे किया जाएगा। सोलन की उपायुक्त कृतिका कुल्हरी शिविर का शुभारम्भ करेंगी। संजना गोयल ने कहा कि बोशिया एक ऐसा खेल है जिसे केवल व्हील चेयर पर बैठा व्यक्ति ही खेल सकता है। उन्होंने कहा कि यह खेल अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है और इसे पैरा आॅलम्पिक गेम्ज़ में खेला जाता है। उन्होंने कहा कि मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित व्यक्ति भी बोशिया खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी द्वारा मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी एकीकृत पुनर्वास केन्द्र ‘मानव मंदिर’ कोठों में बोशिया खेल के लिए ‘कोर्ट’ तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इण्डियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी इस असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए कार्यरत है। मानव मंदिर में मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी से पीड़ित व्यक्तियों के स्वास्थ्य इत्यादि के दृष्टिगत अनेक शिविर एवं पाठ्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयुष विभाग द्वारा आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सनवारा तथा टकसाल में एनीमिया बीमारी के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। डाॅ.राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज आयोजित शिविर में 240 व्यक्तियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत सनवारा में 150 तथा ग्राम पंचायत टकसाल में 90 लोगों के रक्त की जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ.राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ.मंजेश शर्मा, डाॅ.सोनिया धीमान, आयुष विभाग के कर्मचारी लता वर्मा, शंकर, पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
शुक्रवार को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के प्रांगण में विद्यालय प्रधानाचार्य कुलभूषण गुप्ता की अध्यक्षता एवं ग्राम पंचायत प्रधान बलवंत ठाकुर की उपस्थिति में आम सभा की बैठक हुई। बैठक में 55 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया एवं सर्व सहमति से तीन वर्षीय विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मोनिका भारद्वाज को समिति का अध्यक्ष चुना गया। जानकारी देते हुए गोपाल शर्मा प्रभारी इको क्लब ने बताया कि बलवंत ठाकुर बतौर ग्राम पंचायत प्रधान समिति के सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त सर्व सहमति से सरिता, आशा देवी, कमला, रीता देवी, सोमा देवी, हेमलता, रामचंद्, चंचल शर्मा, अंजना, लता देवी, शिवलाल, हरिचंद, अरुणा तथा कविता को समिति का सदस्य चुना गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भदरोटा क्षेत्र के गौंटा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए उप-तहसील भदरोता में पाॅलिटेक्निक काॅलेज खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने उप-तहसील भदरोता के दोहपी में संयुक्त कार्यालय भवन खोलने और गौंटा (भदरोता) में हेलीपैड के निर्माण की घोषणा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान राज्य के लाखों लोग देश के विभिन्न भागों में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 2.50 लाख प्रदेशवासियों को सुरक्षित उनके घरों तक वापिस लाया गया। उन्होंने कहा कि गोवा से विशेष रेल गाडि़यों और राजस्थान के कोटा से हिमाचल पथ परिवहन की 60 बसों के माध्यम से प्रदेश के हजारों युवाओं को वापिस लाया गया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान विपक्ष के नेता इस संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण करने में व्यस्त रहे। सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया तथा आज सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 140 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भदरोटा क्षेत्र उनकी विधानसभा क्षेत्र का सबसे पिछड़ा क्षेत्र था लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक जरूरतों के प्रति संवेदनशील होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में बहुतकनीकी महाविद्यालय खोलने तथा संयुक्त कार्यालय भवन निर्माण की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी, सुन्दरनगर संगठन जिला भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर, मण्डी जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राज बली, भाजपा मण्डल अध्यक्षा निशा ठाकुर, भाजपा नेता डाॅ. सीमा ठाकुर, उपायुक्त अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य में 364 नए ग्रामोद्योग लगाए जाएंगे। जिस पर 10.53 करोड़ रुपए की धनराशि उपदान के रूप में पात्र व्यक्तियों को प्रदान की जाएगी और 2984 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने दाड़लाघाट के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन वर्ष 1968 में किया गया था। इसके गठन के पीछे महात्मा गांधी का मूल विचार यह था कि छोटे कारोबारियों व लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करवाए जाएं ताकि गांवों के लोगों का पलायन शहरों की तरफ न हो। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी इस टारगेट को 103 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है और 11 करोड़ 43 लाख रुपए की सब्सिडी पात्र लोगों को दी। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में 1234 यूनिट लगाए और 86,538 लोगों को रोजगार दिया। इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी पवन गौतम, व्यापार मंडल के उपप्रधान हेमराज गौतम, भरत गौतम आदि उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर मलोखर में ऑनलाइन चल रहे संस्कृत सप्ताह का समापन हुआ। इस दौरान बच्चों की रंगारग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आचार्य नरेश शर्मा ने की,जबकि संस्कृत शिक्षक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.मनोज शैल व राष्ट्रपति से उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक व वर्तमान में हिमाचल शिक्षा समिति में सोलन जिला के जिलाध्यक्ष मस्तराम विशेष अतिथि रहे। सप्तम कक्षा की नम्रता शर्मा व अष्टम की कामिनी दोनों बहनों ने संस्कृत में मंच संचालन किया। संस्कृत में छोटे-छोटे बच्चों ने संस्कृत गणना, शरीर के अंगों के नाम, हास्य नाटिका,संस्कृत गीत व श्लोक, संस्कृत नृत्य, समूहगान, संस्कृत भाषण, वस्तुओं की प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि अरुणा शर्मा ने सभी को सफलतम कार्यक्रम की बधाई दी व अपनी पूण्य कमाई में से 5100 की राशि विद्यालय को दान देने की घोषणा की।
प्रदेश की भाजपा सरकार का अभी तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी का कहना है कि पिछले लगभग 4 साल के कार्यकाल में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। कोरोना महामारी के समय में सरकार के स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने हेतु कोई ठोस नीति नहीं बना पाई है। आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है तथा सरकार को इनके बारे कोई स्थाई नीति तुरंत प्रभाव से बनानी चाहिए।अवस्थी का कहना है कि एक और सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारों को सेवा विस्तार दे रही है, जबकि करुणामूलक आधार के पात्र लोगों को रोजगार देने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन संबंधित मांग को जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है।वेतन आयोग द्वारा नया वेतन स्केल दिए जाने के फैसले को प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही है। कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी का कहना है कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री उप चुनाव को देखते हुए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं तथा जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले उपचुनाव में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष ब्रह्मानंद व महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में 2 सितंबर को मंडी शहर के भ्युली स्थित भीमा काली मंदिर हॉल में प्रातः 11:00 बजे प्रदेश पेंशनरों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश पेंशनरों के सभी समानांतर संघों के प्रदेश व जिला स्तर के विभिन्न विभागीय संघों के वरिष्ठ नेताओं को भी आहूत किया गया है। इंद्रपाल शर्मा ने कहा है कि उन्होंने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व सेवानिवृत्त अध्यक्ष एनआर ठाकुर, जिला मंडी पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष हरीश शर्मा, अखिल भारतीय पेंशनर महासंघ के जिला कांगड़ा से प्रदेश महामंत्री शरण दास शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह ठाकुर, शिमला से बेलीराम वर्मा, मंडी से दुर्गा दास ठाकुर, जिला बिलासपुर से पूर्व महामंत्री लेख राम कौंडल, बीआर वर्मा, कुल्लू से खिमीराम शर्मा बैठक में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर पहली बार होने वाली इस संयुक्त बैठक में पेंशनरों की सभी प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी तथा सरकार द्वारा इस वर्ग के साथ की जा रही उपेक्षा पर सर्व सहमति से आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि वहीं पर समानांतर संघ की एक संयुक्त समन्वय संघर्ष समिति का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी वर्गों से अपील की है कि वे स्वार्थ की भावना से हटकर एक मंच पर इकट्ठे होकर अपनी एकता का परिचय दें ताकि पेंशनरों के हकों की लड़ाई को संयुक्त रूप से लड़ा जा सके।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ोग फीडर 11 केवी के कार्य के कारण 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 28 अगस्त को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 28 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक वशिष्ट काॅलोनी, रबौण, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग, कोविड अस्पताल, माहुनाग मंदिर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 गौरवमयी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोलन जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने दी। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने विगत 50 वर्षों में विकास के विभिन्न मानकों पर एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होकर देश में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल को छोटे राज्यों के साथ-साथ बड़े राज्यों की श्रेणी में आदर्श माना जाता है। पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों से जहां युवा पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश एवं सोलन जिला की समृद्ध विकासात्मक यात्रा की जानकारी मिलेगी वहीं जन-जन प्रदेश एवं सोलन जिला में विभिन्न क्षेत्रों की अपार सम्भावनाओं को जान पाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि प्रदेश की 50 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रमों की विभागीय रूपरेखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन में जहां 50 वर्षों की गौरवमयी गाथा का विस्तृत वर्णन हो वहीं यह प्रयास भी किया जाए कि युवा पीढ़ी से आने वाले 50 वर्षों में हिमाचल की युवा पीढ़ी की परिकल्पना की जानकारी भी ली जाए। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि सभी कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि एवं योजना के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों में कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आज सोलन जिला के बद्दी में छठे राज्य वित्तायोग की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खण्ड नालागढ़ के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, नगर परिषद परवाणू, बद्दी एवं नालागढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित थे। सतपाल सिंह सत्ती ने बैठक को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इन संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अपने सुझाव राज्य वित्तायोग को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को राज्य वित्तायोग अपनी संस्तुति में समायोजित कर इन्हें प्रदेश सरकार के संज्ञान में लाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बैठक में पंचायती राज एवं शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ छठे राज्य वित्तायोग की शर्तों के अनुसार विभिन्न बिन्दुओं पर सारगर्भित चर्चा की गई। प्रतिनिधियों के साथ इन संस्थाओं से सूचना एकत्रित करने के लिए तैयार की गई प्रश्नावली भी साझा की गई। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश कुमार, बीडीसी नालागढ़ की अध्यक्ष बलविन्द्र कौर, नगर परिषद परवाणु की अध्यक्ष निशा शर्मा, नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष रीना शर्मा, नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिला चैधरी, जिला परिषद सदस्य अमर चंद संधु, राहुल शर्मा एवं सर्बजीत कौर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ.डेजी ठाकुर, राज्य गौवंश सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, राज्य वित्तायोग के उपनिदेशक रविन्द्र कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मण्डल दून के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन डीआर चंदेल, परवाणु, बद्दी एवं नालागढ़ नगर परिषदों के पार्षगण, विभिन्न बीडीसी सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सोलन जिला के अर्की, चम्बाघाट, कण्डाघाट व धर्मपुर स्थित थोक गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नरेन्द्र कुमार धीमान ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि निविदाएं 9 सितम्बर दोपहर 01.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। निविदाएं 09 सितम्बर को ही दोपहर 2.30 बजे उपायुक्त सोलन या उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह निविदाएं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अर्की, चम्बाघाट, कण्डाघाट व धर्मपुर स्थित थोक गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली व राज्य विशेष अनुदानित योजना के अन्तर्गत आवंटित की जा रही आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कार्य के लिए आमंत्रित की गई हैं। नरेन्द्र कुमार धीमान ने कहा कि निविदा प्रपत्र 500 रुपए की राशि अदा कर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से सूचना जारी होने की तिथि से 08 सितम्बर सांय 05.00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते है। निविदादाता द्वारा फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 से संपर्क किया जा सकता है।
सोलन में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, पिछड़ा एवम अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हिमचाल प्रदेश की बैठक पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर की अध्यक्षता में सम्पन की गई। कार्यकारिणी ने प्रदेश सरकार पर इस वर्ग को लेकर रूखे रवैए की आलोचना की है। मुसाफिर ने सरकार से इस वर्ग की हित में उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि यदि समय रहते इस वर्ग के हित में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सरकार को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। वंही उन्होंने कहा कि अन्य वर्गों की तरह महंगाई ने दलित व् पिछड़े वर्ग की भी कमर तोड़ दी है। महामारी के चलते बहुत से लोगों का रोज़गार छिन गया है। उन्होंने सरकार से इन सभी के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। वंही बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी बैठक कुल्लू में आयोजित की जाएगी। बैठक में जीआर साहिवि महमंत्री, विद्या सागर जिला प्रेजिडेंट, सुन्दर लाल प्रेजिडेंट सिरमौर, सोहन लाल अध्यक्ष सोलन निर्वाचन, शोकृत कश्यप अध्यक्ष कसौली निर्वाचन क्षेत्र, दुर्गा राम अध्यक्ष पच्छाद क्षेत्र, रतन कश्यप, सुन्दर लाल, अश्विनी, विशाल कश्यप व अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कुनिहार में कुछ किसानों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा कुनिहार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है हैं। सर्व एकता जन मंच कुनिहार के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में कुछ किसानों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हितों की योजनाओं के बारे में उन्हें सही से जानकारी नही दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गाय खरीदने के लिए सरकार की ओर से 1 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है, परन्तु पीएनबी शाखा कुनिहार के प्रबंधक के पास 6 महीने से अनेकों फाइलें टेबल पर पड़ी है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गाय को चारा व अन्य सामग्री खरीदारी के लिए प्रबंधक कह रहे है कि खरीदारी के लिए हम साथ जाएंगे और जब सरकार द्वारा तय शर्तों की कॉपी मांगी तो उसे देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस शाखा से कई किसानों ने अपने लोन की फाइलें वापिस लेकर कुनिहार स्थित अन्य बैंकों से लोन बनाकर उनके खातों में 1 लाख रुपये की राशि आ चुकी है। इस मौके पर राजेन्द्र ठाकुर, सुभाष चंद, श्याम कंवर, भोपाल सिंह कंवर,रमेश चंद, सुरेंद्र, नानक चन्द, सीताराम आदि मौजूद थे। इस बारे जब पीएनबी शाखा कुनिहार के प्रबंधक फकीर चन्द से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार ही लोन व अन्य कार्य किए जा रहे हैं। हर लोन व अन्य खाता धारकों को दस्तावेज व स्कीमों की सही व पूरी जानकारी दी जाती है।
रोटरी क्लब सोलन ने सोलन और सिरमौर की तीन पाठशालाओं में 40 बेंचों का वितरण किया। यह प्रोजेक्ट विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहने के उद्देश्य से किया गया। रोटरी क्लब सोलन के प्रधान कार्तिक सूद ने कहा कि रोटरी क्लब सोलन ने जिला सोलन और सिरमौर के तीन सरकारी स्कूलो को 40 बैंच वितरित किए। इस कार्य में श्जितेन्द्र पाल सिंह ने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए सभी विद्यालय प्रभारियों की ओर से रोटरी क्लब सोलन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करने के साथ धन्यवाद किया व उम्मीद जताई की वे निकट भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे। रोटरी क्लब सोलन ने निशुल्क डेस्कबेंच वितरित करके समाजसेवा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर सचिव प्रवीन गुप्ता, सुखदेव रत्तन, सुरजीत कुमार भारती एवम अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की पनेशिया बायोटेक फार्मा कंपनी जल्द स्पूतनिक-वी कोविड वैक्सीन बाजार में उतारेगी। कंपनी वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए लगातार सैंपल भेज रही है, जिसमें कंपनी को सफलता भी मिल चुकी है। कंपनी ने बीते दिनों वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए सैंपल सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली भेजे थे। जहां पर जांच के दौरान यह सैंपल पास हो गए हैं। सीडीएल कसौली ने वेलिडेशन बैच पास कर कंपनी को भेज दिया है। इसके बाद कंपनी ने आगामी कार्य आरंभ कर दिया है। हालांकि बाजार में वैक्सीन उतारने से पहले भी कंपनी बैच जांच के लिए सीडीएल को भेजेगी। गौरतलब है कि पनेशिया बायोटेक कंपनी को रूसी कोविड वैक्सीन स्पूतनिक-वी तैयार करने के लिए दवा महानियंत्रक से बहुत पहले मान्यता मिल गई थी। इसके बाद कंपनी ने आंतरिक कार्य शुरू किया और अब जल्द कंपनी वैक्सीन बाजार में उतारेगी।
राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जिन विद्यार्थियों ने बीए, बीकॉम में प्रवेश नही लिया है, वो विद्यार्थी बिना किसी विलम्ब शुल्क के 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते है। इग्नू स्टडी सेंटर कुनिहार के समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों की अभी डीएमसी नही आई है, वो कम्प्यूटर जनित मार्क सीट से प्रवेश ले सकते है। उन्होंने कहा कि एससी विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण मुफ्त है। जिन विद्यार्थियों ने जुलाई के लिए पुनः पंजीकरण करवाया है, वो विद्यार्थी भी 31 अगस्त तक अपना पुनः पंजीकरण करवा सकते है। यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इछुक विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार में विषय परख जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य को लेकर बड़े बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत की बात करे, तो यह दावे कोसो दूर है। स्वास्थ्य को लेकर अगर सब उपमंडल दाड़लाघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगांव की बात करे तो यहाँ काफी दिनों से कर्मचारियों के पद रिक्त होने से 6 पंचायतों सहित जिला बिलासपुर की सीमा में आने वाली पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं। लोगों को अपने इलाज के लिए अर्की या बिलासपुर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि स्थानीय पंचायत व आसपास की पंचायतों के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे है। पंचायत सन्याडी मोड़ के प्रधान शंकर लाल,चाखड़ की प्रधान गुरदेई ठाकुर, उपप्रधान नवगांव चुन्नीलाल, नीम चंद ,सीता देवी ,कांता देवी, बीना देवी, लीला देवी, सुमन गौतम, सचिन गुप्ता, भीम दत्त शुक्ला, अमरनाथ गौतम व पंकज का कहना है कि लोग दूर-दूर से स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र नवगांव के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन डॉक्टर के नियमित न होने से स्वास्थ्य की जांच नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों से खाली चल रहे डॉक्टर के पद पर ऑन डेपुटेशन अर्की से एलोपैथी के बजाय आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियुक्ति की है, जिससे लोगों को नियमित एलोपैथी डॉक्टर के ना होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। ऐसे में नियमित डॉक्टर न मिलने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्ण देव गौतम का कहना है कि इस बारे लिखित रूप में सरकार से गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक रिक्त पदों की स्थिति ज्यों के त्यों हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर लिखा है जिसमें मांग की गई है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगांव में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए। रिक्त पड़े पदों में चिकित्सक का पद, फार्मासिस्ट, लेब टेक्नीशियन के पद भरने के लिए भी गुजारिश की है। जब इस बारे में कार्यकारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ केशव बेनीपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास आजकल खण्ड चिकित्सा अधिकारी का चार्ज है। जानकारी के अनुसार पीएचसी नवगांव में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर डेपुटेशन पर लगाया है, बाकी वहां पर एक चपड़ासी ही तैनात है। सभी पद खाली चल रहे हैं।इस बारे में सरकार को लिख कर भेज दिया है। सरकार जल्द ही वहाँ पर डॉक्टर व अन्य स्टाफ की नियुक्ति करेगी।
राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपमण्डलीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण कसौली द्वारा धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सनवारा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी उपमण्डलीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण कसौली की अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नेहा शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सनवारा के मंडोधार क्षेत्र एवं इसके आसपास के वन क्षेत्र में अमरूद तथा कचनार के पौधे रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है तथा इसमें सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मनुष्य जीवन में महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष जहां पर्यावरण को बचाने में सहायक हैं वहीं जानवरों के लिए आहार का भी एक माध्यम हैं। नेहा शर्मा ने इस अवसर पर कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक नियमों के पालन का भी आग्रह किया। उन्होंने आग्रह किया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर रखें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। ग्राम पंचायत सनवारा के प्रधान दिनेश कुमार, उप प्रधान तुलाराम ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा शर्मा तथा डिप्टी रेंजर प्रदीप ने भी क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन एवं नई दिशा केन्द्र सोलन द्वारा सुबाथू में नशा निवारण पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह ने की। शिविर में नशे से होने वाली सामाजिक व आर्थिक हानि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। डाॅ.अजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नई दिशा केन्द्र के सौजन्य से सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नई दिशा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के सार्थक परिणाम आ रहे हैं। वर्तमान में नई दिशा केन्द्र में नशा पीड़ित 20 लोगों का उपचार किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सोलन जिला के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित कण्डाघाट, परवाणू, बद्दी, नालागढ़ तथा अर्की में ‘नई दिशा’ केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन सभी केन्द्रों में नशा निवारण से बचाव एवं उपचार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि नई दिशा केन्द्रों के माध्यम से नशा निवारण जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर क्लीनिकल साईकाॅलोजिस्ट वैशाली शर्मा, बीसीसी समन्वयक राधा चैहान एवं काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।


















































