युवा राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं और इस निधि का सही उपयोग करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की नवोन्मेषी योजनाओं के माध्यम से युवाओं का कौशल विकास किया जा रहा है। ग्रामीण युवाओं को संगठित और असंगठित क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू- जीकेवाई) का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। यह योजना केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें न्यूनतम मजदूरी या नियमित मासिक वेतन पर रोजगार उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत 70 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में निश्चित रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है। प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ नि:शुल्क छात्रावास की सुविधा भी प्रदान की जाती है। प्रत्येक कोर्स की अवधि 3 से 12 महीने की होती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात एक वर्ष के लिए प्रशिक्षुओं की पोस्ट प्लेसमेंट ट्रैकिंग की जाती है। इस योजना के तहत परिधान, आतिथ्य, ग्रीन जॉब्स, ब्यूटिशियन, सिलाई मशीन ऑपरेटर, बेकिंग, स्टोरेज ऑपरेटर, स्पा, अनआम्र्ड सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रीशियन, सेल्स एसोसिएट, अकॉउंटिंग, बैंकिंग सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव, कंप्यूटर हार्डवेयर असिस्टेंट, टेली एक्सीक्यूटिव-लाइव साइंसेज आदि ट्रेड्स के तहत चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में डिजिटल स्किल, सोशल मीडिया, इलैक्ट्रॉनिक, विजुअलाइजेशन, टेलिविजन और मोबाइल रिपेयर जैसे क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोगार और रोजगार सृजन के अपार अवसर हैं। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में विभिन्न ट्रेड्स के अन्तर्गत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कौशल में विकास किया जाता है। प्रदेश सरकार इन ट्रेडस के माध्यम से अर्द्धकुशल और कुशल युवाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर कर रही है। इस योजना के अन्तर्गत 6681 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश भर में विभिन्न केंद्रों के माध्यम से 1800 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी के साथ प्रदेश के 3500 प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से गत देर सायं नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनजातीय कल्याण से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की और मंत्रालय के पास लंबित मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रधान आवासीय आयुक्त एसके सिंगला भी थे।
सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव (जयंती) के उपलक्ष्य में 19 और 20 जून, 2022 को रिज शिमला में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव, राकेश कंवर की अध्यक्षता मेें आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें नगर निगम शिमला और श्री गुरु सिंह सभा के प्रतिनिधियों भी शामिल हुए। राकेश कंवर ने बताया कि गुरु सिंह सभा राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देगी। उन्होंने जिला प्रशासन को समारोह से सम्बन्धित विभिन्न तैयारियों जैसे पंडाल, लाइट और साउंड सिस्टम आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम शिमला को शिमला शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्वागत द्वारा स्थापित करने, शहर की ऐतिहासिक इमारतों की साफ-सफाई, उचित जलापूर्ति, और रोशनी की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारत में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बहाल करने पर बल देते हुए कहा कि आयुर्वेद की उपयोगिता के कारण इस चिकित्सा पद्धति को विश्व भर में विशेष पहचान मिली है और विश्व का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ है। राज्यपाल ने आज यहां आरोग्य भारती शिमला द्वारा आयोजित बाल रक्षा किट नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बात कहीं। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल शिक्षा समिति और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम पूरे देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा की एक पारंपरिक पद्धति है, जिसकी जड़ें इतनी गहरी हैं कि यह कभी खत्म नहीं हुई, क्योंकि यह हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यह (आयुर्वेद) हमसे दूर नहीं गया। हम अपने घर के आंगन में लगाए गए औषधीय पौधों का उपयोग करते हुए पले बढ़े और स्वस्थ रहे। हमारे घर के आंगन में तुलसी का पौधा आज भी उगाया जाता है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल में वैद परंपरा बहुत पुरानी है और वे जड़ी-बूटियों के उचित उपयोग में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन शैली का जो रास्ता हमने छोड़ा है, उसे फिर से अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अपनी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को एक विकल्प के रूप में माना है, जबकि यह उपचार की मुख्य पद्धति है। उन्होंने कहा कि आज देश में इसे आगे बढ़ाया जा रहा है और भविष्य में एकीकृत चिकित्सा पद्धति पर विचार किया जा रहा है, जिसके तहत एलोपैथिक, आयुर्वेद, होम्योपैथी को मिलाकर एकीकृत चिकित्सा की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
राजकीय उच्च विद्यालय जाबरी शिमला में मुख्य अध्यापिका अनीता परमार की अध्यक्षता में एक संवाद कार्यक्रम करवाया गया। इसमें विज्ञान स्नातक के राजीव राठौर ने बैठक का संचालन किया। इस बैठक में बचो को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। इस दौरान युगल किशोर शारीरिक अध्यापक, रविंदर आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच 90 दिन में पूरी कराने की मांग की। साथ ही प्रदेश में खनन, शराब व नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया। सुखविंदर सुक्खू व प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायकों ने अभी तक पेपर लीकेज मामले में सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी न होने को लेकर जयराम सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। ज्ञापन सौंपने के बाद सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की पेपर लीक सरकार चल रही है। पेपर लीक होना पिछले साढ़े चार साल में चलन बन गया है। लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक ने सरकार की लचर कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। जयराम सरकार की नाक तले पुलिस के पास से पेपर लीक हो गया। हरियाणा, चंडीगढ़ व आसपास के दलालों ने लाखों रुपए में लगभग 2000 युवाओं को पेपर बेचा। पेपर बेचने वाले अभी तक गिरफ्त में नहीं आये हैं। इससे पहले 2019 में भी पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो चुका है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती का प्रश्न पत्र भी लीक हो गया था। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में आये दिन पेपर लीक हो रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि राज्यपाल महोदय से मांग की है कि सरकार को निर्देश देकर सीबीआई जांच की अधिसूचना जल्द जारी करवाएं। पेपर लीक मामले की जांच 90 दिन में पूरी हो। 15 अगस्त तक जारी पूरी कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। सीबीआई जांच समयबद्ध तरीके से होने पर ही पेपर लीक के मास्टरमाइंड सामने लाये जा सकते हैं। सरकार को पेपर लीक, पेपर चोरी, पेपर बेचने इत्यादि के मामलों में कड़ी से कड़ी सजा व बड़ा जुर्माना लगाने के लिए सख्त कानून बनाने के निर्देश जारी करें। इससे पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े लोगों में खौफ पैदा होगा। पेपर बेचने व लीक करने वालों के लिए आजीवन कारावास का प्रावधान किया जाए। पेपर लीकेज में शामिल पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त हों। इनसे पेपर लीक के कारण हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई भी करें। भाजपा सरकार में प्रदेश में खनन, शराब व नशा तस्करी माफिया खूब पनपा है। प्रदेश सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। खनन माफिया प्रदेश की खनिज संपदा का अवैध दोहन कर रहा है। अवैध खनन से खड्डों, नदियों व नालों का सीना छलनी कर दिया है। इसलिए राज्यपाल से विनम्र निवेदन किया है कि पेपर लीक, खनन, शराब व नशा माफिया से देवभूमि को बचाने के लिए तुरंत कड़े कदम उठाएं। चैन की नींद सोई हुई सरकार को जगाने का काम करें ताकि लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बच सके। इस दौरान उनके साथ पूर्व मन्त्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, लखविंदर राणा, सतपाल रायज़ादा, संजय अवस्थी, पूर्व विधायक सोहन लाल , कांग्रेस नेता नरेश चौहान, विनीत गौतम, महेन्द्र चौहान , सुरेन्द्र चौहान, अरुण शर्मा, हिमाचल यूवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, एवं एसयूआई अध्यक्ष छत्तर ठाकुर, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, रितेश कपरेट, सुशीला नेगी, महासचिव अनीता वर्मा, पार्षद राकेश चौहान, यशपाल तनैइक, राज कुमारी सोनी, प्रदीप वर्मा, गितांजली भागड़ा, कुसूम वर्मा, कमला वर्मा, अनजेश वोरा, तनू चौहान, बलोक अध्यक्ष राम कर्षण शानडिल विकास सिंगा, कुलदीप औकटा, रोहित शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शेकटू, धर्म पाल ठाकुर, संजय भारद्वाज, राकेश नेगी ,शुबरा जिनटा ,महेश ठाकुर, नितिन देशटा, चंद्र महाजन, सिमरन नेगी आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में अवर सचिव प्रारंभिक शिक्षा बिक्रम ललित गौतम को अपना मांगपत्र सौंपा। तत्पश्चात शिक्षा निदेशक प्रारंभिक पंकज ललित से शिक्षा निदेशालय में मिला। निदेशक महोदय को हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के विज्ञान अध्यापकों से जुड़ी हुई समस्याओं से अवगत करवाया तथा विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें मुख्य मांगे प्रायोगिक भत्ता 150 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए करना, विभिन्न शिक्षकों से उनके सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन के लिए लिए जाने वाले शुल्क की अधिसूचना को वापस लेना, 20 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर विज्ञान अध्यापकों को 2 विशेष वेतन वृद्धियां प्रदान करना, 2008 में अनुबंध पर नियुक्त हुए शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से सेवा लाभ प्रदान करना, विभिन्न जिलों में विज्ञान भवन निर्मित करवाना आदि मांगें शामिल रहीं। उन्होंने इस विषय पर कहा कि जो भी उचित कार्यवाही उनके करने की होगी अवश्य करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत के कार्यालय में अपना मांग पत्र दिया, जिसमें टीजीटी से मुख्य अध्यापक पदोन्नति के बारे में उच्च शिक्षा निदेशक महोदय से मांग की गई कि मुख्य अध्यापक पदोन्नति सूची को माननीय उच्च न्यायालय के नीलम कौशल बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार के पक्ष में 26 जुलाई 2010 को जो फैसला आया है उसको ध्यान में रखते हुए पदोन्नति सूची अति शीघ्र जारी की जाए। क्योंकि प्रदेश में लगभग 350 पाठशालाएं बिना मुख्य अध्यापक से चल रही हैं यदि इन पाठशालाओं को मुख्याध्यापक मिलते हैं तो पाठशाला में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलेगा और टीजीटी वर्ग को भी पदोन्नति का अवसर मिलेगा। टीजीटी से लेक्चरर पद पर होने वाली पदोन्नति सूची को अभिलंब जारी किया जाए। क्योंकि शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति सूची का इंतजार कर रहे हैं। यदि उन्हें यह पदोन्नति मिलती है तो यह उनके लिए बहुत बड़ी राहत होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र ठाकुर के साथ प्रदेश महामंत्री अवनीश कुमार एवं जिला बिलासपुर के अध्यक्ष अशोक मिश्रा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा उपचुनाव में चंपावत निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की प्रगति के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में आने वाले वर्षों में उत्तराखंड तीव्र गति से विकास सुनिश्चित करेगा।
Himachal Pradesh University has invited applications for the Post Graduate Course (MA) in Defense and Strategic Studies on merit basis. The registration for admission to the course has been started in supersession of the admission notice dated 26.05.2022 for the session 2022-23 and the last date of admission will be 11.06.2022.The department has a limited 30 seats, of which 10 seats are subsidized and 20 seats unsubsidised. For more details, one can visit the university website or call on 8054689367 (Dr. Ashok Kumar) 9857370007 (Binesh Bhatia) on his mobile.
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्म उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवा खेलों की ओर अग्रसर हो और नशे से दूर रहें। नशे से यह विचार आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्म उत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं के उद्घाटन अवसर पर इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शिमला समर फेस्टिवल की इस कड़ी के अंतर्गत वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कराटे, शूटिंग, ताइक्वांडो, जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया की विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया की इन प्रतियोगिताओं में शिमला शहर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 43 स्कूलों के लगभग 700 प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 जून को समाप्त होंगे। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के जीवन को निखारने व उन में अनुशासन की भावना पैदा करने तथा समुचित विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश करुणामूलक संघ की क्रमिक भूख हड़ताल के 308 दिन पुरे हाे गए हैं। ये हड़ताल काली बाड़ी के पास स्थित वर्षा शालिका में चली हुई है। करुणामूलक संघ ने सरकार को दी आमरण अनशन की चेतावनी दे दी है। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि सरकार जल्द करुणामूलक के क्लास-C के मामलों हेतु निर्णय लें। अन्यथा आने वाले दिनों में अगर सरकार ने क्लास-C की भर्ती हेतु कोई निर्णय नहीं लिया, तो संघ दिल दहला देने वाले कदम की तरफ रुख करने से भी गुरेज नही करेगा। मतलब आमरण अनशन की तरफ जाने से भी पीछे नही हटेगा और अगर सरकार क्लास-C के लिए अगर सरकार आगामी कैबिनेट में करुणामूलक संघ के हित फैसला ले लेती है तो आने वाले समय में संघ धन्यवाद रैली से सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करेगा। यह है मुख्य मांगे :- समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों में लंबित पड़े क्लास-C के करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नोकरियों के केसों को जो 7मार्च ,2019 की पॉलिसी में आ रहे हैं, उनको वन टाइम सेटलमेंट के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियाँ दी जाएं, जिसमे 5% कोटे की शर्त को हटाकर नियुक्तियाँ दी जाए। योग्यता के अनुसार भी आश्रितों को बिना शर्त के सभी श्रेणीयो में क्लास-C मेंनौकरी दी जाऐ।
महाराणा प्रताप एक निडर और साहसी योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध किया और हल्दीघाटी के प्रसिद्ध युद्ध में सच्ची बहादुरी का प्रदर्शन किया। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पठियार में राजपूत कल्याण सभा द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक हैं, जिन्होंने पीढिय़ों को प्रेरित किया है और आने वाले कई सदियों तक उनकी वीरता को स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त नेता देश का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके द्वारा लिए गए निर्णयों से सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ने पिछले साढ़े चार साल में चहुंमुखी विकास किया है। केन्द्र और राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा ने मिशन रिपीट को सफल बनाया है और हिमाचल प्रदेश में भी आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों के भारी समर्थन से भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के पठियार में महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के माध्यमिक विंग का उद्घाटन किया। उन्होंने राजपूत कल्याण सभा के प्रयासों की सराहना की और पाठशाला को 51 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने सरकार की ओर से पाठशाला को हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया। जय राम ठाकुर ने समारोह में वीरता पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि भारत की आजादी से पहले और बाद में कई हस्तियों ने देश के लिए अमूल्य बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन भी समाज को कई शिक्षाएं देता है और हम सभी को ऐसे आयोजनों के माध्यम से इतिहास से जुडऩे का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से गुमनाम नायकों के प्रयासों को उजागर किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और विधायक अरुण मेहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, राजपूत कल्याण सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, सभा के अध्यक्ष के.एस. चम्बियाल, अन्य पदाधिकारी व सदस्य, पाठशाला के प्रधानाचार्य पंजाब सिंह व स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार चौकी व समरहिल चौकी में यह मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश उच्च न्यायलय के आदेशों के बाद पुलिस ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और पोस्टर बैनर के अलावा वॉल राइटिंग करने पर यह मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला छोटा शिमला थाना में दर्ज हुआ है। विकास नगर कार पार्किंग के समीप स्वरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के होर्डिंग, पोस्टर लगे हुए थे। छात्र संगठनों ने यहां पर वॉल राइटिंग भी की थी। एबीवीपी का पिछले सप्ताह यहां पर राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन यहां पर आयोजित किया गया था। इसके लिए वॉलराइटिंग की गई थी। वॉल राइटिंग व होर्डिंग लगाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने ऐसा करने पर एबीवीपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला लक्कड़ बाजार चौकी में दर्ज हुआ है। पुलिस की टीम ने संजौली कॉलेज के पास सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति एबीवीपी, एसएफआई और एनएसयूआई के पोस्टर लगाने को लेकर मामला दर्ज किया है। तीसरा मामला समरहिल चौकी में दर्ज हुआ है। एचपीयू कैंपस, चौड़ा मैदान में वॉल पेंटिंग और अवैध रूप से पोस्टर लगाने को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है। तीनों छात्र संगठनों को नामजद किया गया है। हालांकि ये होर्डिंग व वॉल राइटिंग काफी समय पहले की है। पुलिस ने अब इनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
करीब समय साढ़े बजे तहसील कोटखाई के जलटाहर नियर एपल क्राउन होटल के समीप एक एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में एक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार नसीम अहमद नामक व्यक्ति एनएच पर काम कर रहा था। तभी खड़ा पत्थर की ओर जाने वाले टैंपो ट्रैवलर ने उसको टक्कर मार दी। इस कारण 37 वर्षीय नसीम अहमद की मौत हो गई। मृतक यूपी का रहने वाला था। उसकी डेड बॉडी को पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई लाया गया है। टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर को गुम्मा के समीप पकड़ लिया गया।
रोहड़ू में एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने देखा कि नदी के किनारे एकत्र हुए कूड़े पर मृतक की लाश पड़ी हुई है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के गण के सेर स्थित माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान का दौरा किया और इस मिशन के तहत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति में गहन दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव योग आश्रम स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए एक प्रमुख आकर्षण साबित होगा। उन्होंने कहा कि वनस्पति विहार, भारत माता मंदिर आदि कार्य पूरा होने पर यह पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र होंगे। उन्होंने कहा कि परिसर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर क्षेत्र के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। जय राम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस संस्थान के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने परिसर में माधव गौशाला का भी दौरा किया और गौ पूजा की। योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान के महासचिव रविन्द्र ठाकुर, गुरदीप सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुल्ली में 1 लाख 20 हजार रुपए की लागत से निर्मित महिला मण्डल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बजट में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पैंशन के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। वर्तमान कार्यकाल में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपै्रल, 2022 से 1700 रुपए मासिक वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शगुन योजना एक अप्रैल 2021 से लागू की है। इस योजना के तहत 31000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है । योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 में 5308 लड़कियों के विवाह के लिए 16 करोड़ 45 लाख 48 हजार रुपए स्वीकृत किए गए। ऐसी लड़कियां जिनके पिता की मृत्यु हो चुकी है तथा आजीविका कमाने में असमर्थ हैं, उनके विवाह के लिए मुख्य मंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 51000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत उत्तम चंद, उपप्रधान सुभाष चंद, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह, महिला मण्डल की प्रधान विक्रमा देवी, कांता देवी, मुंशी राम, उज्ज्वल विनोद, पंचायत प्रधान घरोह तिलक शर्मा, कर्मठ नेता राकेश मनु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग से आज राजिन्दर कुमार चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग के मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस अवसर पर सेवानिवृत्ति के उपरान्त राजिन्दर कुमार के स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा विभाग को दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की। विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर ने भी सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र कुमार के साथ अपने अनुभवों और स्मृतियों को सांझा किया। इस अवसर पर विभाग की अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता, उपनिदेशक (तकनीकी) उत्तम चन्द कौंडल तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हिमाचल के मुख्य मंत्री 3 जून को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 121 करोड़ की करेंगे शिलान्या और उद्घाटन। रामपुर भाजपा ने 3 जून को मुख्यमंत्री के दौरे को ले कर तैयारियां शुरू की जोरो पर। हिमकोफेड के अध्यक्ष कॉल नेगी ने बताया रामपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे 42 करोड़ के विभिन्न उद्घाटन और 78 करोड़ के शिलान्यास। कॉल नेगी ने बताया वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में रामपुर विधानसभा हल्के में 45 हजार से अधिक लोगो को मिला है सरकारी योजनाओं का लाभ। हिमाचल के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर 3 जून को रामपुर का दौरा कर करीब 121 करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्य मंत्री के दौरे को लेकर रामपुर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हंै। हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने बताया मुख्य मंत्री 3 जून को रामपुर के पाट बंगला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान मुख्य मंत्री 42 करोड़ की विभिन्न तैयार योजनाओ का उद्घाटन करेंगे उन्होंने बताया वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 75 हजार मतदाता संख्या वाले रामपुर विधान सभा हल्के में 45 हजार से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का किसी न किसी रूप में लाभ ले चुके है। उन्होंने बताया मुख्य मंत्री से रामपुर दौरे के दौरान रामपुर में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को बिठाने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा रामपुर व आसपास का क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। क्षेत्र में सतलुज बेसिन पर देश की सब से बड़ी भूमिगत 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी सहित तीन जल विद्युत परियोजनाएं हैं।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने योग्यता के आधार पर रक्षा और सामरिक अध्ययन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमए) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश सूचना दिनांक 26.05.2022 के अधिक्रमण में पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है तथा प्रवेश की अंतिम तिथि 11.06.2022 होगी। विभाग के पास 30 सीटें सीमित हैं, जिसमें 10 सीटों पर सब्सिडी दी जाती है और 20 सीटें बिना सब्सिडी वाली हैं। अधिक जानकारी के लिए, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते है या 8054689367 (डॉ अशोक कुमार) 9857370007 (बिनेश भाटिया) को उनके मोबाइल पर कॉल कर सकते है।
फर्स्ट वर्डिक्ट।शिमला हिमाचल में धीरे-धीरे अपने सियासी कदम बढ़ा रही आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती दिखाई दे रही है। पहले पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड ने पार्टी द्वारा सरकार चलाने की क्षमता पर सवाल खड़े किये और अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल के प्रभारी सत्येंदर जैन की गिरफ्तारी ने पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। स्वच्छ छवि और मज़बूत प्रशासन की तस्वीर लेकर आगे बढ़ने वाली आम आदमी पार्टी पर ये भ्रस्टाचार का ये काला धब्बा लग चूका है । इस मसले के चलते आप को पहले से घेर रही भाजपा और कांग्रेस के प्रहार अब और और तेज हो गए है। भाजपा और कांग्रेस आप को भ्रष्टाचारी सरकार बता रहे है। विरोधी नेता सवाल पूछ रहे है की ईमानदारी का राग अलापने वाले केजरीवाल बताएं कि वे सतिंदर जैन को कब बर्खास्त करेंगे, कितनी देर में करेंगे और अभी तक वे चुप क्यों हैं? विपक्षी दलों के हमले तेज़ है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता इस गिरफ्तारी को राजनीतिक षड्यंत्र का नाम दे रहे है। आप के तमाम नेता सत्येंद्र जैन को बेकसूर और आरोपों को फर्जी बता रहे हैं। आप नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक 18 घंटे पहले एक स्क्रिप्ट के तहत आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि भाजपा में डर है। भाजपा में हिमाचल प्रदेश में हार का डर है इसी के कारण राजनीतिक प्रतिशोध के चलते यह कार्रवाई की है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा आम आदमी पार्टी किसी भी राजनीतिक षड़यंत्र से नहीं डरती है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "सत्येंद्र जैन के खिलाफ 8 साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। बीच में कई साल ईडी ने बुलाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं, अब फिर शुरू कर दिया, क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं। आरोप लगे है तो छवि धूमिल भी होगी ही और ये संकेत पार्टी के लिए बिलकुल भी अच्छे नहीं है। दरअसल पंजाब में आप को मिली शानदार जीत के बाद पडोसी राज्य हिमाचल में भी पार्टी मजबूत होती दिख रही थी, लेकिन पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की दिनदिहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हुए है। जैसे पंजाब में पार्टी द्वारा बेहतर करने का इम्पैक्ट हिमाचल में दिखा था, वैसा ही नेगेटिव इम्पैक्ट भी हिमाचल में दिखा है और अब हिमाचल के प्रभारी सत्येंदर जैन की गिरफ्तारी ने भी पार्टी की स्वच्छ छवि पर सवाल खड़े कर दिए है। ऐसी स्थिति पार्टी पार्टी अगर जल्द कुछ बेहतर न करे तो हिमाचल चुनाव में आप की स्थिति खराब हो सकती है।
जनता को अनेक उम्मीदें थी पर कुछ नहीं मिला चुनावों से पहले हर बाद मोदी आते हैं सपने बेचने फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगा है। उनके दौरे से लोगों को अनेक सौगातें मिलने की उम्मीदें थी, लेकिन वह झुनझुना थमाकर निकल लिए। चुनावों से पहले मोदी हर बाद सपने बेचते आते हैं। प्रदेश की भोली-भाली जनता भाजपा और मोदी को अब भलीभांति समझ चुकी है और उनके झांसे में आने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी भी अबकी बार प्रदेश की भाजपा सरकार को नहींं बचा पाएंगे। जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता ने प्रदेश सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और नशाखोरी चरम पर है। सरकार इन मुख्य मुद्दों का हल निकालने मेंं नाकाम रही है। केंद्र सरकार ने भी महंगाई व बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहींं उठाया। पेट्रो पदार्थों व रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें आसमान पर हैं। नरेंद्र मोदी इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद से ही जनहित के मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। बकौल सुक्खू, मोदी हिमाचल को हमेशा अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन आठ साल के शासन में कुछ नहीं दिया। प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज की बेहद जरूरत है। उस तरफ मोदी ने कभी नहीं सोचा। चुनावों से ठीक पहले आकर वह शब्दों का मायाजाल फैलाकर लोगों को उसमें फांसने की कोशिश करते हैं। हिमाचल में अब उनकी जुमलेबाजी चलने वाली नहींं है। प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम पहाड़ों की रानी शिमला के रिज मैदान पर रखा गया। जब यह कार्यक्रम रखा गया तब यह निश्चित रूप से चर्चा थी कि मौसम कैसा रहेगा? कैसे यह कार्यक्रम सफल होगा? निश्चित रूप से आज कार्यक्रम हुआ तो हम सब को बहुत बेहतर लगा। भगवान ने मौसम को खुशगवार रखा। वहीं लगातार कुछ समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस प्रकार से स्वयं इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम कर रहे थे, व्यवस्थाओं को देख रहे थे, और प्रदेश भाजपा का संगठन व कार्यकर्ता जिस प्रकार से इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित थे, आज जब प्रधानमंत्री शिमला पहुंचे तो निश्चित रूप से सबकी मेहनत सफल हो गई। एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है जिसे हमेशा प्रदेश में याद किया जाएगा। केंद्र सरकार ने अपने 8 साल पूरे होने पर कार्यक्रम करने के लिए शिमला को चुना, ये गर्व का विषय है। सबकी मेहनत से रिज पर रैली सफल हुई, आलम ये था कि जगह कम पड़ गई और बहुत लोग तो पहुंच ही नही पाए। हमें भी व्यवस्था के लिए लगाया गया था। सब सुबह जल्दी घर से निकले, समय पर पहुंचे और अपनी- अपनी ड्यूटी को संभाला। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सब जोश से लबरेज थे। जब सुबह 7:30 और 8:00 वहां हम पहुंचे तो लगा कि लोग कितने आएंगे और कुछ ही समय में लोगों का जो सैलाब आया, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से कुछ समय पहले ही हर ब्लॉक को भर दिया और रिज पूरी तरह से फुल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना जलवा है, उन्हें जनता सुनने आती है, उन्हें देखने आती है और प्रधानमंत्री भी विनम्र होकर के जिस प्रकार गाड़ी से उतर गए, रोड शो किया, देव भूमि को प्रणाम किया, देव भूमि के साथ अपने नाते को मजबूत करने का काम किया, यह अपने आप में अद्भुत है। यह जलवा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो हर रैली को ऐतिहासिक बना देता है। निश्चित रूप से कार्यकर्ता के रूप में हम सबके लिए लिए संतोष का विषय भी है कि केंद्र सरकार ने आठ वर्ष पूर्ण करने का कार्यक्रम शिमला में किया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सरकार और संगठन दोनों ने मजबूती के साथ काम किया। कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत देखते ही बनती थी। लगातार दिन रात एक कर शिमला सजाया गया। इस सफल कार्यक्रम के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू को श्रेय है, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व संगठन की मेहनत को भी बहुत बड़ा श्रेय जाता है। हमारे शिमला से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निकल कर के आए, आम जनता निकलकर कर आई। हमारे कसुम्पटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग निकल कर के आए। घर- घर निमंत्रण दिए गए थे, यह अपने आप में सफलता को दर्शाता है और निश्चित रूप से जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, यह अपने आप में हम सब कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह देने वाला है। वहीं मुख्यमंत्री के लिए तो यह भाजपा परिवार के सबसे बड़े नेता की शाबाशी है जो आने वाले समय में मिशन रिपीट करवाने में हम सब को मदद करेगा। बतौर कार्यकर्ता मुझे प्रसन्नता है कि मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में व्यवस्था का हिस्सा बनी और ऐतिहासिक कार्यक्रम की गवाही बनी। पीएम मोदी ने पूछा - क्या दीपक आज भी पैदल जाता है? हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अनाडेल मैदान में मंगलवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने उनसे जाखू हनुमान मंदिर जाने के लिए पूछा। इस पर मोदी ने भारद्वाज से दीपक शर्मा के बारे में पूछ लिया। मोदी ने पूछा कि दीपक क्या आज भी जाखू मंदिर पैदल जाता हैं? (मोदी ने दीपक भोजनालय के मालिक दीपक शर्मा के बारे में पूछा। दरअसल, हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहते नरेंद्र मोदी और तत्कालीन शिमला मंडल अध्यक्ष दीपक रिज मैदान से करीब एक किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर पैदल जाखू मंदिर पहुंचते थे। तब मंदिर पहुंचने के लिए सड़क का ही विकल्प था। हालाँकि अब मंदिर पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा भी है।
जाते-जाते हिमाचलियों के खाते में 200 करोड़ डाल गए और कांग्रेसी कहते हैं मोदी ने कुछ नहीं दिया एक मिनट में हिमाचलियों के खाते में पीएम किसान निधि के पैसे फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आज कल हाल हिमाचल कांग्रेस का हाल है उस अबोध बच्चे की तरह है, जो चॉकलेट को ही दुनिया की सबसे अमूल्य चीज़ मानता है। क्योंकि उसे सिर्फ़ अपने स्वाद का ज्ञान है, बाक़ी दुनिया से उसे क्या लेना-देना। कांग्रेस के ये नेता उस किसी भी चीज़ को महत्व नहीं देते, जिसमें उन्हें स्वाद न मिलता हो। कहने का मतलब है कि उन्हें सिर्फ अपने लाभ से मतलब है। कांग्रेस के इस 'भोलूपन' का कारण उसके अतीत में ही छुपा है। आगे उसे हम तफ़सील से बताएंगे। आप स्व. इंदिरा गांधी के बेटे स्व. राजीव गांधी को याद करिए। जब वह प्रधानमंत्री थे, तो खुले मंच से कहते थे कि हम दिल्ली से 100 पैसा देते हैं, तो लोगों तक बमुश्किल 15 पैसे पहुंचते हैं। यानि 85 पैसे सिस्टम में बैठे इनके ही लोग खा जाते थे, लेकिन इमसें सुधार करने के बजाय कांग्रेस ने इसे अपनी संस्कृति मान लिया। कहने का मतलब यह है कि कांग्रेसी तब तक किसी सरकारी काम या योजना को सफल नहीं मानते, जब तक कि उसकी 85 प्रतिशत राशि घूम फिरकर उनके पास ना आ जाए। इसलिए, कांग्रेसियों को आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई चीजें दिख नहीं रही। क्योंकि सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं से उनकी अपनी जेबें नहीं भर रही हैं। न इन्हें एम्स दिख रहा है, न केंद्र के पैसों से बने मेडिकल कॉलेज, न उनमें बन रहे ट्रॉमा सेंटर, न रोहतांग टनल, न ही हज़ारों करोड़ के रोपवेज़ और न हीं हजारों हज़ार करोड़ के नेशनल हाईवेज। पहले के इन कामों को छोड़िए, आज पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश की जनता के खातों में भारी भरकम रकम डाली, लेकिन कांग्रेसी नेता चिल्ला-चिल्ला करके कह रहे हैं कि मोदी जी ने कुछ दिया ही नहीं। आज हिमाचल प्रदेश के 10 लाख परिवारों के खाते में सीधे 200 करोड़ किसान सम्मान निधि के रूप में डाल गए। आप शून्य गिनने की जहमत न उठाइए। यह हम बता दे रहे हैं कुल 200 करोड़ रुपए दिए गए। देश के 10.50 करोड़ परिवारों के खाते में कुल 21 हज़ार करोड़ शिमला के कार्यक्रम स्थल से ट्रांस्फर किए। इनमें हिमाचल के 10 लाख किसान परिवार भी शामिल हैं, मगर 85-15 के फेर में फंसी कांग्रेस को यह बात नहीं समझ आ रही हैं। एक मिनट में हिमाचल के हर किसान परिवार के खाते में भले ही 200 करोड़ रुपए पहुंच गए हों, लेकिन कांग्रेसियों को यह नहीं नज़र आएगा। क्योंकि जब तक 100 में से 85 उन्हें नहीं मिल जाते, तब तक उन्हें लगता ही नहीं कि काम हुआ है। अगर 200 करोड़ रुपए में से 170 करोड़ रुपए इनके खातों में पहुंचे होते, तब ये जरूर कहते कि हां, मोदी सरकार वाकई काम कर रही है। कांग्रेस 85-15 का आंकड़ा भूल जाए, वक्त बदल गया है। अब वक्त बदल गया है। कांग्रेस की सरकार जैसा नहीं है कि केंद्र से लेकर राज्यों तक लूट मची रहे। अब शिमला के रिज मैदान से 21 हज़ार करोड़ और देश की जनता को दिए जाते हैं और यह पूरी की पूरी रकम सीधे उनके खाते में पहुंचती है। कहीं कोई लीकेज नहीं, कहीं कोई कमीशन नहीं। इसीलिए आज हर कांग्रेसी नेता हाहाकार कर रहा है। रो रहा है कि हिमाचल को कुछ नहीं दिया। वे चाहते हैं कि यह राग छेड़कर सत्ता में आएं और फिर वही 100 में से 85 गायब करने के दिन आएं, लेकिन अब तो ऐसा होने से रहा।
हिमाचल में अच्छे कार्यों के लिए जयराम ठाकुर सरकार की सराहना की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार काे) शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम देश के राज्यों की राजधानी, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत देश के 10 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों को 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता की 11वीं किस्त भी जारी की।प्रधानमंत्री ने देशभर के पीएम-किसान सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात की। उन्होंने लद्दाख के ताशी टडुंप, बिहार की ललिता देवी, पश्चिम त्रिपुरा के पंकज शानी, कर्नाटक के कलबुर्गी की संतोषी, गुजरात के मैहसाणा के अरविंद के वर्चुअल माध्यम से और शिमला के रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की समादेवी से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर हिमाचल में उपस्थित होने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने पीएम-किसान योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों को उनके बैंक खाते में पैसे मिलने पर किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिमला से देशभर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के अन्तर्गत आर्थिक लाभ जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने 130 करोड़ नागरिकों की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अफसोस व्यक्त किया कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय इसे व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा मान लिया जाता था। सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय इसके सामने झुक गई थी। उस समय देश इस बात का साक्षी था कि जरूरतमंद लोगों तक पहंुचने से पहले योजनाओं का पैसा लूट लिया जाता था। उन्होंने कहा कि आज जन-धन, आधार और मोबाइल की त्रिमूर्ति के कारण पैसा सीधे लाभार्थियों के जन-धन बैंक खातों तक पहंुच रहा है। पहले रसोईघर में धुंआ झेलने की मजबूरी थी, लेकिन आज उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत एलपीजी सिलेंडर की सुविधा है। पहले खुले में शौच की शर्म थी, परंतु आज गरीबों के पास शौचालय का सम्मान है। पहले उपचार के लिए पैसे जुटाने की लाचारी थी। आज हर गरीब के पास आयुष्मान भारत का सहारा है। पहले तीन तलाक का डर था और अब अपने अधिकारों के लिए लड़ने की हिम्मत है। नरेंद्र मोदी ने कोविड महामारी के दौरान प्रदेश में जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्योें की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण की पहली और दूसरी खुराक देने में प्रथम स्थान हासिल कर देश के अन्य राज्यों का पथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल उनकी कर्मभूमि भी रही है, क्योंकि वर्षों तक उन्होंने राज्य में कार्य किया है। उन्होंने प्रदेश में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए हिमाचल सरकार के अच्छे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य के बद्दी क्षेत्र ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों में हिमाचल के हर परिवार का महत्त्वपूर्ण योगदान है और भाजपा सरकार में चार दशकों के विलम्ब के बाद वन रैंक वन पेंशन को क्रियान्वित किया गया और पूर्व सैनिकों को एरियर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से हिमाचल के लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए गरीब कल्याण सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला का चुनाव करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदारतापूर्ण सहयोग से हिमाचल प्रदेश लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह के कारण ही राज्य को पिछले साढ़े चार वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की केंद्रीय योजनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का विशेष दर्जा बहाल हुआ है, जिससे अब प्रदेश को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में 90ः10 के अनुपात में वित्तीय सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से ही राज्य को पिछले कुछ माह के दौरान 800 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता प्राप्त हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तथा हमीरपुर, नाहन और चंबा में चिकित्सा महाविद्यालय खोले गए हैं, जो केवल केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता के फलस्वरूप संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया, जिसे प्रधानमंत्री ने अपनी उपस्थिति से सुशोभित किया था। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जिसमें से 28,197 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की ग्राउंडब्रेकिंग 27 दिसम्बर, 2021 को मंडी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वयं की थी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री ने 11000 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय महत्व वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से प्रदेश में मेडिकल डिवाईस पार्क स्थापित करने के लिए भी स्वीकृृति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में स्थापित होने वाले इस पार्क में 5000 करोड़ रुपए का निवेश होगा तथा इससे राज्य के 10 हजार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा की सरकार बनी है और उसी प्रकार वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों में पूर्ण विश्वास है। इससे पूर्व, अनाडेल हेलिपेड पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शिमला पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने सीटीओ से लेकर माल रोड तक रोड शो में भी भाग लिया और हजारों लोगों ने उनका हर्षोल्लास से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, विधायक, विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शिमला से तथा मंत्री और विधायक अपने जिलों से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के तहत रिज पर स्थापित मंच के पीछे वाला भाग चर्च व आस-पास के क्षेत्र को आज सायं 7 बजे तथा सम्पूर्ण रिज को रात्रि 10 बजे के बाद आवागमन के लिए पूर्णतय: बंद कर दिया जाएगा।
बेस्ट मोदी रैली वीडियो को सोशल मीडिया टीम द्वारा किया जाएगा सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा के प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया विंग की बैठक ली। बैठक में उन्होंने हिमाचल में आईटी और सोशल मीडिया के प्रदर्शन में सुधार के लिए कई सुझाव लिए। टंडन ने कहा कि आईटी और सोशल मीडिया से भाजपा के कामकाज को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा इस क्षेत्र में काम कर रही है और हमें खुशी है कि हमने बूथ स्तर पर आईटी और सोशल मीडिया टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि 31 मई को रिज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने में आईटी और सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाएंगे। आज सोशल मीडिया राय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आम जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सकारात्मक राय बनाई है। उन्होंने कहा कि हमने मोदी रैली के लिए लोगों को आमंत्रित करने के लिए कई अभियान शुरू किए हैं और हमें इसके लिए बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमने 43 वीडियो और 72 स्लाइड्स लॉन्च की हैं। बेस्ट मोदी रैली वीडियो को सोशल मीडिया टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्ष पहले सोशल मीडिया की पहुंच की भविष्यवाणी की थी और यह मोदी की दूरदर्शिता है, जिसने सोशल मीडिया की दुनिया में क्रांति ला दी है। बैठक में पुनीत शर्मा, अनिल डडवाल, रवि मेहता, कर्ण नंदा, प्यार सिंह कंवर, शुभंकर सूद व सुशील राठौर और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज इस माह की 31 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाए। उन्होंने पुलिस को वाहनों के सुचारू संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आम जनता को इस मेगा आयोजन के कारण किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन सचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेरा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला के ड्रीमलैड होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी, दूरदर्शन नेशनल और दूरदर्शन न्यूज के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर, 2014 को इसका पहला अंक प्रसारित होने के बाद से यह कार्यक्रम देश के लोगों के पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम को देश की जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। इसके पश्चात जय राम ठाकुर ने शहर के जाखू वार्ड का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का हिस्सा बनने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। केंद्र में एनडीए सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस मेगा इवेन्ट को सफल बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समारोह के लिए हॉलीलॉज जाकर सांसद प्रतिभा सिंह को भी निमंत्रण दिया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा नेता सुरेन्द्र ठाकुर, दीपक और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व वर्तमान में रोहडू विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने आज अपने 5 दिवसीय रोहड़ू दोहरे के तहत ग्राम पंचायत ब्रासली के बलसा का दौरा किया। स्थानीय ग्रामवासियों, महिला मंडल की महिलाओं व मंदिर कमेटी ने विधायक का ढ़ोल-नागाड़ो व फूल की मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने यहां पर जनसमस्याओं को सुना व हर प्रकार की संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आए दिन भाजपा की जयराम सरकार रोहडू से कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले राजनीतिक द्वेष के चलते कर रही है। हाल में मंत्री के हाल में ही दौरे के बाद नगर परिषद रोहडू से कार्यकारी अधिकारी का तबादला किया गया है, जो कि पूर्ण रूप से राजनीतिक बदले की भावना से किया गया है, अनेक विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के दर्जनों पद खाली पड़े हैं, उनको भरना दूर उल्टे आए दिन धड़ाधड़ तबादले किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक के साथ मोतमीन मंदिर कमेटी बलसा शिव सिंह ठाकुर, मोतमीन शलोनू देवता, कलम सिंह ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत ब्रासली सोनिका लता, पंचायत समिति सदस्य गंगा सरणी, उपप्रधान ग्राम पंचायत करालश राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गीता नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किरण दत्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय ठाकुर, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी महासचिव दलीप ठाकुर, यशपाल राठौर, उपाध्यक्ष कांग्रेस मंडल रोहडू भगत सिंह ठाकुर, महासचिव कांग्रेस मंडल रोहडू ललित ठाकुर, सचिव कांग्रेस मंडल रोहडू हरी ठाकुर, मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य, समस्त पंचायत के महिला मंडल की प्रधान व समस्त पंचायत के लाेग मौजूद थे।
परिवार के पालन-पोषण में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करने वाली प्रदेश की कर्मठ महिलाएं अब यहां की आर्थिकी में योगदान देने के लिए आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। उनके इन हौसलों को उड़ान देने में मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदान कर उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाओं को आजीविका एवं स्वरोजगार सम्बन्धी गतिविधियां शुरू करने व उद्यमिता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट अनुमान प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना शुरू करने की घोषणा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बने महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को आजीविका सम्बन्धी गतिविधियां शुरू करने व उद्यमिता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त परिक्रमा राशि (रिवॉल्विंग फंड) प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से समर्थ बनाया जा सके। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उनका पंजीकरण प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किया जायेगा। विशेष बात यह कि इन बीमा योजनाओं के वार्षिक प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार वहन करेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के मानदेय में बढोतरी कर उन्हें योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम संगठनों से जुड़े लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25,000 रूपये प्रति समूह अतिरिक्त परिक्रमा राशि (रिवॉल्विंग फंड) प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्रामीण विकास विभाग के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शामिल किया जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं कार्यरत सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों कृषि सखी, पशु सखी, कृषि उद्योग सखी, वित्त सखी, बैंक सखी आदि का मानदेय 350 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर रूपये 500 प्रतिदिन किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत श्रेणी-1 जिलों क्रमश: शिमला, मंडी, कांगड़ा तथा ऊना की तरह श्रेणी-2 जिलों (अन्य 8 जिलों) में भी अतिरिक्त ब्याज उपदान प्रदान किया जाएगा, ताकि इन जिलों में भी स्वयं सहायता समूहों को 4 प्रतिशत की दर से बैंकों से ऋण उपलव्ध करवाया जा सके। भारत सरकार द्वारा श्रेणी-2 जिलों में ब्याज उपदान देने के बाद जो भी अतिरिक्त ब्याज उपदान देय होगा, उसे प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने 31 मई को शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के मध्यनज़र उक्त दिन शिमला शहर के सरकारी व निजी स्कूलों में छात्रों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा व सदस्य विवेक कश्यप ने कहा है कि 31 मई को शिमला के रिज़ मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के कारण पिछले कुछ दिनों से जनता भारी परेशानी में है। सबसे ज़्यादा परेशान स्कूली छात्र व उनके अभिभावक हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में घण्टों जाम लग रहा है। इस से जनता को भारी असुविधा हो रही है। रैली के दिन 31 मई को यह असुविधा और ज़्यादा बढ़ेगी। इसलिये शिमला जिला उपायुक्त को 31 मई को शहर में जाम की संभावना व अन्य दिक्कतों के मध्यनज़र सार्वजनिक अवकाश घोषित कर देना चाहिए। शिमला शहर के पांच बड़े निजी स्कूल पहले ही इस दिन अवकाश की घोषणा कर चुके हैं। इसी तर्ज़ पर शिमला शहर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में उपायुक्त शिमला को सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी करने चाहिए ताकि 31 मई को छात्रों व अभिभावकों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। पिछली मर्तबा भी जब प्रधानमंत्री शिमला आये थे तो छात्रों व अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इसलिए जिला प्रशासन शिमला को पिछले अनुभव से सबक लेते हुए 31 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करनी चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की छात्राएं साहिबा ठाकुर एवं सुमन साहनी ने बताया कि मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर 30 मई को वेबीनार करवाया जा रहा है। इस वेबीनार को वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्री वास्तव संबोधित करेंगे। वह मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। मानवाधिकारों के विषय पर उमंग फाउंडेशन का यह लगातार 37वां साप्ताहिक वेबीनार होगा।
अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का दूसरा दिन पूर्ण फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के दूसरे दिन 'सम-वेदना' पुस्तक का विमोचन अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर छगनभाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, स्टूडेंट्स फॉर सेवा की राष्ट्रीय संयोजक मुस्कान आनंद तथा पुस्तक के संपादकों द्वारा किया गया। इस पुस्तक में अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोनाकाल में चलाए गए सेवा कार्य अभियानों के दौरान के संस्मरणों का संकलन किया गया है। बैठक के दूसरे दिन अभाविप के मुखपत्र छात्रशक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद विशेषांक का विमोचन भी किया गया। 'शोध' आयाम द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में आयोजित ज्ञात-अज्ञात हुतात्मा सर्वेक्षण की विवरणिका का विमोचन भी किया गया। अभाविप बंगाल के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए ज्ञात अज्ञात हुतात्मा सर्वेक्षण के अंतर्गत बांग्ला भाषा में स्वतंत्रता संग्राम पर पुस्तक ‘आहुतिर महतप्राण’ का विमोचन भी किया गया। साथ ही अभाविप द्वारा 'एक गांव, एक तिरंगा' अभियान की समीक्षा की गई। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के दूसरे दिन विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा हुई तथा संगठन द्वारा आने वाले समय में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा के उपरांत आगामी लक्ष्यों का निर्धारण किया गया। कल के दिन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अनिल सहस्त्रबुद्धे कार्यकर्ताओं का सम्बोधन करेंगे एवं कार्यकारी परिषद में 4 प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि आज बैठक में देशभर से आए कार्यकर्ताओं ने समसामयिक विषयों पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किया। शनिवार विमोचित हुई समवेदना पुस्तक अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कोरोना में अनथक सेवा अभियानों का सजीव दस्तावेज है। यह पुस्तक आने वाले समय में युवाओं के लिए प्रेरणास्पद साबित होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार ने गृह रक्षकों का दैनिक मानदेय 675 रुपए से बढ़ाकर 883 रुपए प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के लगभग 5 हजार गृह रक्षक लाभान्वित होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि गृह रक्षक जवान प्रतिमाह 20,258 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्राप्त कर रहे थे और इस बढ़ोतरी के उपरांत अब उन्हें 26,492 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इस तरह उनके मानदेय में प्रतिमाह 6,234 रुपए की वृद्धि सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के उपरांत इनके मानदेय पर प्रदेश सरकार प्रतिमाह 3 करोड़ रुपए और प्रतिवर्ष 34 करोड़ रुपए व्यय करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने सभी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें पूर्व में ही लागू कर चुकी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज यहां ग्राम सेवक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर की अध्यक्षता में एसएमसी अध्यापकों का एक प्रतिनिधि मंडल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बजट सत्र में हुई वेतनमान में बढ़ोतरी के आभार हेतु मिला। प्रदेश के 2555 अध्यापको की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एसएमसी अध्यापको को नियमित करने का आग्रह किया। बहुत जल्द एसएमसी अध्यापको के भविष्य को जय राम ठाकुर सुरक्षित करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के जोखिम और भेद्यता को कम करने के लिए समयबद्ध तैयारी तथा समय पर क्षेत्र विशेष के लोगों को सतर्क करना अत्यन्त आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज अटल सदन कुल्लू में कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाले आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम जेयूएआरई (ज्वाइंट यूनाइटेड एक्शन फॉर रेजिलिएन्स इन इमर्जेंसी) के शुभारम्भ के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला में राज्य के लिए एक प्रेरक और आदर्श कार्यक्रम आरंभ करने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को आपदा के प्रति जागरूक करना तथा आपदा के समय बचाव और राहत के लिए प्रबन्धन को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठी पहल है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जेयूएआरई कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, स्कूल के विद्यार्थियों को सामुदायिक जोखिम, मानचित्र तैयार करने और आपदा के समय पर नागरिक सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की पहचान सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला के 206 स्कूलों के छात्र एक साथ आपदा प्रबंधन पर आधारित नाटकों का मंचन कर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्हाेंने विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों के शमन और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए नाटक का मंचन भी किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी व किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला ब्यास कुंड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इसके अतिरिक्त ब्यास ऋषि की 60 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थापित होने के पश्चात यह प्रतिमा आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। फाउंडेशन द्वारा मनाली के प्रसिद्ध हडिंबा मंदिर में लाइट एंड साउंड शो का प्रावधान भी किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकुहल में हंस फाउंडेशन चैरिटेबल अस्पताल का भूमि पूजन करने के पश्चात कही। मुख्यमंत्री ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकुहल में लगभग 15.19 करोड़ की लागत वाली छह विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिसमें 6.48 करोड़ की लागत से तहसील मनाली में मनाली, नसोगी और अन्य गांवों के समूह के लिए जलापूर्ति योजना के संवर्धन कार्य, गांव बाशिंग के लिए 84 लाख की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना का संवर्धन कार्य, गांव डोभी व शिम के लिए 75 लाख से बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्य, 3.13 करोड़ से आईएसबीटी पतलीकुहल, 1.52 करोड़ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर के लिए विज्ञान प्रयोगशाला और कटराई में 2.47 करोड़ से लोक निर्माण विभाग के मनाली मंडल के आवासीय कवार्टर शामिल हैं। इस अवसर पर पतलीकुहल में लोगों को सम्बोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हंस फाउंडेशन पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस फाउंडेशन ने कुछ वर्ष पहले उत्तराखंड त्रास्दी के दौरान 500 करोड़ का योगदान दिया था। फाउंडेशन द्वारा प्रदेश को 15 मेडिकल मोबाइल यूनिट प्रदान किए गए हैं, जो मरीजों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 60 बिस्तरों की क्षमता का यह अस्पताल निर्मित होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की परीक्षा की घड़ी में लोगों ने सरकार को पूरा सहयोग दिया। उन्होंने प्रदेश के लोगों को भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में विकास निर्बाध गति से जारी रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में लोगों ने यह सुनिश्चित किया कि भाजपा एक बार फिर अपने-अपने राज्यों में पुनः सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा अपना अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी, क्योंकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि फाउंडेशन नागरिक अस्पताल कुल्लू में एमआरआई सुविधा उपलब्ध करवाएगी और प्रदेश सरकार यह सुविधा प्रदान करने के लिए फाउंडेशन को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रे का सौन्दर्यकरण भी किया जाएगा ताकि पर्यटक भारी संख्या में इस दर्रे की ओर आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि सोलंग घाटी में कार पार्किंग और रास्ते के किनारे सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इसका सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। उन्हांेने विधानसभा क्षेत्र के दो माध्यमिक विद्यालयों को उच्च विद्यालयों, बवेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकुहल में बिस्तरों क्षमता बढ़ाकर 30 बिस्तर करने और निर्वाचन क्षेत्र में तीन नवनिर्मित पंचायतों में तीन पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया जा रहा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल क्षेत्र के लोगों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनेक प्रमुख विभाग होंगे। अस्पताल में चार ऑपरेशन थियेटर और 125 कर्मचारी होंगे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन अपनी गतिविधियों का विस्तार करने की योजना पर भी कार्य कर रही है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पतलीकुहल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने के लिए हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गरीब मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कुंज लाल और दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ठाकुर छवीन्द्र ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पंचायत वेटरनरी सहायक संघ ने 26 मई को प्रदेश मंत्रीमंडल द्वारा 221 रिक्त पदों के साथ 286 मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत जो डिस्पेंसरी थी, उन्हें अपग्रेड करके सभी 507 पीवीए को जो अनुबंध पर लाने का निर्णय लिया है, उसमें पीवीए समुदाय को आंशिक रूप में लाभ मिला है। इसके लिए संघ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा और महामंत्री यशपाल हैटा का विशेष तौर पर आभार प्रकट करता है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि उनके सभी 507 पीवीए को एकमुश्त नियमित करने और जूनियर बेच के 350 पीवीए को तथा उसके बाद वाले पीवीए को भी नियमित करवाने की लड़ाई संग जारी रखेगा। संघ की प्रदेशाध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक से पहले अपने साथियों के साथ भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ मुख्यमंत्री व मंत्री तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त तथा मुख्य सचिव के समक्ष 26/4 /2018 के मंत्रिमंडल के निर्णय तथा उसके बाद वित्त विभाग की एडवाइजरी, जिसमें अनुबंध का कार्यकाल पूरा करने के बाद सभी 507 पीवीए को नियमित करने का उल्लेख था। संबंधी सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे तथा उन्होंने नियमित करने का भी आश्वासन दिया गया था, लेकिन किसी कानूनी अड़चन के बावजूद यह संभव नहीं हो पाया। प्रदेशअध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने उल्लेख किया है कि वह सभी तथ्यों को लेकर भारतीय मजदूर के सहयोग से पुन: इस केस की पूरी पैरवी करके सभी 507 पीवीए को नियमित करवाने में कामयाव होगी। उन्होंने आगे कहा कि 221 रिक्त पदों पर नियुक्तियों का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष 286 पदों की नियुक्ति का कार्य जून माह में पूरा कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भारत में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने आज राजभवन में भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को लेकर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता का अपार भंडार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अनेक ऐसे स्थल हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और ब्रिटेन दोनों ही विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय से कार्य कर विचारों और ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की ग्रामीण संस्कृति सही मायने में हमारा खजाना है, जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने उन्हें राज्य में प्रचलित प्राकृतिक खेती से भी अवगत करवाया। राज्यपाल ने उप उच्चायुक्त को हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान वृद्धावस्था पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए आयु सीमा 80 वर्ष निर्धारित की गई थी। वर्तमान प्रदेश सरकार ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात मंत्रिमंडल की पहली बैठक में वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज (शुक्रवार काे) कांगड़ा जिला के चम्बी में त्रिदेव सम्मेलन के अवसर पर जनसभा को संबाेधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब वृद्धवस्था पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं परिवार व समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के संकट के दौर में महिलाओं ने लोगों की सुविधा के लिए कपड़े से बने लाखों मास्क उपलब्ध करवा कर सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर की गई घोषणाओं को भी पूरा कर दिया गया है। अब प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं से 50 प्रतिशत किराया ही लिया जाएगा। इस निर्णय को मंत्रिमण्डल ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का विवरण देेते हुए कहा कि प्रदेश में इस योजना के लाभार्थियों को 154 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना से छूटे हुए परिवारों को कवर करने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत 218 करोड़ रुपए व्यय कर 2.40 लाख लोगों को लाभांवित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.37 लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से 3.31 लाख परिवार लाभांवित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला चूल्हा धूंआमुक्त राज्य बन गया है। प्रदेश के प्रत्येक घर में आज एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध हैं। मंत्रिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की निःशुल्क आपूर्ति और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को दो एलपीजी सिलेण्डर भी निःशुल्क देने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वर्ष 2019 में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक गंभीर बीमारियों से ग्रसित 17,989 मरीजों को 60.50 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर व इंदु गोस्वामी, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज, कांगड़ा व चंबा जिला के विधायक, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा व भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जुब्बल-नावर-कोटखाई का एकसमान दृष्टिकोण के साथ संतुलित विकास करना प्राथमिकता हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कोटखाई क्षेत्र के कलबोग पंचायत में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग पर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कलबोग, रामनगर व नगान पंचायत के लिए पेयजल और सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि चगौंठी खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना के लिए 19 करोड़ 20 लाख, कलबोग पंचायत की उठाऊ पेयजल योजना के लिए 1 करोड़ 5 लाख का प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में चल रहा हैं जिसे जल्द ही पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इन योजनाओं के बनने से कलबोग सहित रामनगर व नगान कि जनता लाभांवित होगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि कलबोग पंचायत में विभिन्न पेयजल योजनाओं में पुरानी पाइपों को बदलवाया गया हैं, जिसके लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवाई गई थी। रोहित ठाकुर ने कहा कि उबादेश क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने में पूर्व कांग्रेस सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कलबोग लिंक सड़क को पक्का करने के लिए AMP के तहत 50 लाख व छह किलोमीटर लंबी मातलू सड़क के लिए एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई हैं, जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि गोहाच विकासनगर नारगण सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालकर 7.30 करोड़ की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए नाबार्ड को भेज दिया गया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुइनल कलबोग सड़क को महत्वपूर्ण विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड में डाला गया, जिसकी डीपीआर जल्द ही बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उबादेश क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सड़को के संभावित दुर्घटना क्षेत्र में क्रेश बैरियर लगाने का मामला गत विधानसभा सत्र के दौरान जिसे अमलीजामा पहनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विद्युत समस्याओं को दूर करने के लिए उबादेश क्षेत्र के कलबोग पंचायत के अंतर्गत चमैन में 22 केवी विद्युत उप केंद्र स्वीकृत किया गया था, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि कलबोग पंचायत के ओडी, मझैवट व घासनी में बिजली की समस्या को देखते हुए जनता की मांग पर 63 केवी बिजली ट्रांसफार्मर स्वीकृत करवाएं गए हैं। उन्होंने कहा कि उबादेश बागवानी का अग्रणी क्षेत्र हैं। रोहित ठाकुर ने सेब व अन्य फलों की जलवायु के अनुसार नवीनतम वैरायटी को लाने की बात कहीं। उन्होंने जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना और जल्द ही निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, पूर्व निदेशक एचपीएमसी व पूर्व जिला परिषद सदस्य लायक राम ओस्टा, बीडीसी जुब्बल-कोटखाई की अध्यक्षा रेखा चौहान, ग्राम पंचायत कलबोग की प्रधान शीला डोगरा, उपप्रधान मोहिंदर राजटा, ग्राम पंचायत रतनाड़ी की प्रधान कुसुमलता, उपप्रधान प्रीतम नेगी बीडीसी सदस्य हरिदत्त व महावीर कालटा, ग्राम पंचायत कलबोग के पूर्व प्रधान जिया लाल धान्टा, चमन लाल राजटा, पूनम डोगरा, ज्ञान चौहान व नरेंद्र डोगरा मौजूद रहे।
राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स के अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज (शुक्रवार काे) राजभवन में एनसीसी समूह मुख्यालय शिमला के तत्वावधान में आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में 26 जनवरी, 2022 को नई दिल्ली में शिविर और परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी हमें देश के प्रति निष्ठा और अनुशासन सिखाती है। उन्होंने कहा कि यह समाज के प्रति सेवा की भावना जागृत करती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी ने देश में इस भावना को जगाने में अहम भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल के कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के कैडेट्स ने परेड में बड़ी संख्या में भाग लिया और इन की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरक हैं। राज्यपाल ने एक कैडेट के रूप में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कॉलेज में एनसीसी में भाग लिया था। वह पहले नौसेना और फिर इन्फैंट्री विंग का हिस्सा रहे। उन्होंने कहा कि उस समय हमें एनसीसी की पोशाक पहनने पर गर्व होता था। एनसीसी कैडेट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता थे और हमारी एक अलग पहचान थी, जो केवल एनसीसी के कारण ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि आज भी गोवा के पुराने एनसीसी कैडेट्स का एक व्हाट्सएप ग्रुप है और वे भी इसके एक सदस्य हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेने वाले एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला के 11 कैडेट्स को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। एनसीसी समूह मुख्यालय शिमला के कार्यवाहक ग्रुप कमांडर कर्नल सुरेश भैक ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके पश्चात राज्यपाल ने कैडेट्स के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के हर्ष, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के राहुल ठाकुर, अजय कुमार व पंकज कुमार, महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर के पंकज ठाकुर, प्रियंका, राजकीय डिग्री महाविद्यालय बासा की मोनिका, स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर के तनुज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना की अंजली गोंड, राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोटशेरा के आशीष और सेंट बिड्स शिमला की रुतुजा कुलकर्णी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी मुख्यालय के स्टाफ के सदस्य और एनसीसी कैडेट भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला रोहडू युवा कांग्रेस ने तहसील चड़गांव में डीजीपी संजय कुंडू का पुतला फूंका और पुलिस भर्ती में हुए पेपर लीक घोटाले के खिलाफ रोहडू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव सिन्टियाण की अध्यक्षता में विरोध दर्ज किया। मीडिया से संवाद करते हुए अध्यक्ष बलदेव सिन्टियाण ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में हुई पुलिस भर्ती है। पुलिस पेपर लीक घोटाले के खिलाफ युवक पिछले 8 दिनों से क्रमिक अनशन पर है। इस घोटाले की जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है, लेकिन डीजीपी संजय कुंडू अभी तक अपनी कुर्सी पर बने हुए हैं और युवा कांग्रेस मांग करती है कि निष्पक्ष जांच के लिए संजय कुंडू को जल्द से जल्द उनके पद से हटाया जाए। इस प्रदर्शन में जिला ग्रामीण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यदि डीजीपी को पद से नहीं हटाया गया, तो आने वाले समय में युवा का सहित दर्जनों लोग मौजूद रहेंगे। प्रदर्शन में रोहडू ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक डंडा संगठन महामंत्री राकेश चौहान, जिला महासचिव व संगठन महामंत्री सुधीर, जिला महासचिव अनूप ठाकुर, विनोद ठाकुर, मंजू, हरि राठौर, संदीप, प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जीवन माता विधानसभा सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ईशान सोंगी, रजत, पृथ्वीराज, जगरूप, अमृत मनजीत सेवग, रंजीत मुखिया, सुधीर ठाकुर, राजेश चौहान, अविनाश चौहान, आकाश सेवग, पलक नागु, अंतू, जॉन अध्यक्ष जिगा विकी कवालटा, जोन अध्यक्ष विवेक सेवग, पंकज ठाकुर, प्रवीण, लाइक राम, नितिन खुराना, हरीश, नवीन, आदित्य, संजीव ठाकुर, नकुल, नवीन ठाकुर, राजीव भंडारी, दिनेश, रितिक , अखिल शर्मा, नरेंद्र, सुरेंद्र व अनूप शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला समस्त सिविल इंजीनियर JE सिविल के खाली पड़े पदों को भरने हेतु शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आवास स्थान पर वार्तालाप की और उन्हें खाली पड़े पदों को भरने का ब्यौरा दिया। हालांकि इससे पहले भी कई बार मिल चुके हैं। वहीं, उसके बाद हिमाचल प्रदेश सचिवालय में PWD प्रमुख सचिव भरत खेड़ा, JSV सचिव विकास लब्रू के साथ भी मिले और उन्हें खाली पड़े पदों को भरने का ब्यौरा दिया। इसके साथ ही हमने वित्त विभाग में पता किया कि वहां से यह जानकारी मिली। इन दोनों विभागों के खाली पड़े पदों को रोक कर रखा हुआ है। दोनों विभागों ने 100 से अधिक खाली पड़े पदों को भरने का ब्यौरा दिया है, लेकिन आखिरकार कब और कितना समय लगेगा 5 वर्ष हो गए। दूसरी ओर सचिवालय में मुख्य सचिव के साथ वार्तालाप की और उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाली आगामी मंत्रिमंडल बैठक में JE सिविल के खाली पड़े पदों को लाया जाएगा। हालांकि पहले वाली भर्तियां कोर्ट कचहरी में अटकी रही उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय अपना निर्णय दे चुका है और JE सिविल के संदर्भ में कोई भी केस नहीं रहता। समस्त सिविल इंजीनियर और कुछ छात्र जिनमें अंकुश कुमार कौशल, राकेश, उपांशु, दीपक भारद्वाज, अमित, अंकेश, रविंदर, टिक, गौरव, कार्तिक, नरेश, सचिन, तंजिन, सुशील, प्रणब व शुभम का कहना है कि अगर अभी भी आश्वासन ही मिलते रहे आने वाले समय में समस्त सिविल इंजीनियर उच्च स्तर तक विरोध करेगा।
मोदी रैली के लिए पार्षदों के लिए प्रति निगम वार्ड 300 लोगों का लक्ष्य रखा गया है फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में नगर निगम शिमला के पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल, जिला प्रभारी डेजी ठाकुर और मेयर सत्य कौंडल भी मौजूद थे। बैठक में मौजूद पार्षदों ने 31 मई को होने वाली शिमला के रिज मैदान पर आगामी पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। बैठक का केंद्र रैली से संबंधित संख्या पक्ष रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाली विशाल रैली पूरी तरह सफल होगी। देश के सभी मुख्यमंत्री चाहे भाजपा हों या विपक्षी दलों के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम के साक्षी होंगे। यह रैली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत संदेश देगी। उन्होंने कहा कि यह चुनावी साल है और नगर निगम शिमला के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह जनसभा आने वाले चुनावों के लिए भाजपा को बाल देने वाली साबित होगी। पूरे देश और प्रदेश का माहौल भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, महापौर सत्य कौंडल, बोर्ड व निगम के अध्यक्ष रूपा शर्मा, गणेश दत्त व खुशी राम बालनाथा सहित अन्य प्रमुख नेता मोदी रैली को लेकर घर-घर जाकर सभी को निमंत्रण-पत्र बांटेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिए प्रति निगम वार्ड में 300 लोगों का लक्ष्य रखा गया है। सभी पार्षद बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 29 मई को मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम के बाद सभी संबंधित वार्डों में स्वच्छता अभियान और आमंत्रण अभियान चलाया जाएगा। हम भाजपा समर्थक परिवारों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे। कार्यकर्ता सुबह नौ बजे तक रैली मैदान में पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आम जनता उत्साहित है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 23वीं बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार के 18 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों पर लगभग 918.08 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 2520 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इससे यह प्रदर्शित होता है कि राज्य निवेश को निरंतर आकर्षित कर रहा है। प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित नए प्रस्तावों में रेमडेसिविर, सोडियम व पैंटोलप्राजोल आदि के उत्पादन के लिए मैसर्ज केमिकॉन लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र मझोली, तहसील नालागढ़ जिला सोलन इंजेक्शन, टैबलेट व कैप्सूल के निर्माण के लिए मैसर्ज भाखड़ा फार्मा, ग्राम प्लासरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, एपीआई बल्क ड्रग्स के उत्पादन के लिए मैसर्ज मार्क लेबोरेटरीज लिमिटेड, ग्राम मझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, रोटावेटर ब्लेड और जाली भागों के निर्माण के लिए मैसर्ज एम्फोर्स इंक यूनिट-2, झाड़माजरी, बद्दी, जिला सोलन, फ्रंट सस्पेंशन, रियर ग्रिप, एलोए व्हील आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज ओकाया ईवी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट -4, हिमुडा भटोलीकलां, तहसील बद्दी, जिला सोलन, हाउस वायर, फायर सर्वाइवल केबल आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज प्लाजा वायर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-3 गांव दामोवाला, तहसील बद्दी, जिला सोलन, फार्मास्युटिकल उत्पादों और व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों के उत्पादन के लिए मैसर्ज लेबोरेट फार्मास्युटिकल्स इंडिया लिमिटेड यूनिट-3 पावंटा साहिब, जिला सिरमौर, ऊर्जा भंडारण प्रणाली, बैटरी आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज ओकाया एनर्जी स्टोरेज सोल्यूशनज प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम गुल्लरवाला, तहसील बद्दी, जिला सोलन, लेबल प्रिंटिंग, इंजेक्शन मॉडयूल के उत्पादन के लिए मैसर्ज एफी पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड, थाना, तहसील बद्दी, जिला सोलन, बोतल के उत्पादन के लिए मैसर्ज एफी पैरेंटेरल प्राइवेट लिमिटेड, थाना, तहसील बद्दी, जिला सोलन, आटा, मैदा, सूजी, फ्रोजन फूड, रिटोर्ट आदि के उत्पादन के लिए मैसर्ज एपीजी फूड्स डिवीजन प्राईवेट लिमिटेड, ग्राम प्लासरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन व सिरप के उत्पादन के लिए, मैसर्ज एपीजी लाइफ साइंसेज प्राईवेट लिमिटेड, ग्राम प्लासरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, रसायन आधारित एपीआई उत्पादों के निर्माण के लिए मैसर्ज एपीजी ड्रग्स प्राईवेट लिमिटेड, ग्राम प्लासरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, गियर्स, शाफ्ट, रिंग गियर्स व बेवेल गियर्स के निर्माण के लिए मैसर्ज माइलस्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-10, ग्राम मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन व हिमाचल प्रदेश के प्रस्ताव शामिल हैं। जिला सोलन की तहसील बद्दी, गांव काथा स्थित मैसर्ज नैना प्लास्टिक आइएनसी को पैट प्रीफॉर्म मेजरिंग कैंप के निर्माण, मैसर्ज शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड चंबाघाट, को लोहा और इस्पात, तांबा तथा तांबे के उत्पाद आदि के उत्पादन के लिए, जिला कांगड़ा के संसारपुर टैरिस औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्ज गोयल फर्नेस प्राईवेट लिमिटेड को इन्गॉट्स बिलेट्स, बार्स के उत्पादन तथा जिला सोलन के गांव भालों (सेरी) डाकघर गलांग स्थित मैसर्ज एसेंट फार्मास्यूटिकल्स एंड डायग्नोस्टिक्स को हार्मोन और जनरल टैबलेटस, कैपस्यूल, सिरप व मलहम आदि उत्पादन के विस्तार प्रस्तावों को भी प्राधिकरण ने स्वीकृति प्रदान की। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमाल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज यहां गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, गुज्जर समाज कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष हंसराज, महामंत्री सुभाष, कोषाध्यक्ष यशपाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश चंद, मंडल अध्यक्ष बलवीर, कार्यसमिति सदस्य रतन सिंह, धर्म सिंह, संजय और अन्य व्यक्ति शामिल थे। वही, दूसरी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज यहां करसोग के विधायक हीरा लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में अवगत करवाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा कहे जाने वाले डॉक्टर जनक राज अस्पताल में मरीजों की जान बचाने का ही काम नहीं करते बल्कि, कही कोई सड़क पर बेहोश पड़ा हो या पीड़ा में हो, ताे उनके लिए भी जनकराज मदद करने से पीछे नहीं हटते। लक्कड़ बाजार में सड़क पर गंभीर हालत में पड़े एक व्यक्ति के लिए गरीबों के मसिहा कहे जाने वाले आईजीएमसी के चिकित्सा अधिक्षक डॉ. जनक राज एक तरह से भगवान बनकर आए। व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ था, कोई भी इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा था। लोग देखकर भी अनदेखा कर आगे निकल रहे थे। वहीं, डॉ. जनक राज वहां पर से गुजर रहे थे, ताे उनकी नजर बेसुध पड़े व्यक्ति पर पड़ी, ताे उन्हाेंने तुरंत उसके पास जा कर चेक किया और मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस को फोन कर गंभीर हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। 45 वर्षीय किशन नामक मरीज जिला कुल्लु का रहने वाला है। डॉ. जनक राज ने पहले भी इस तरह के कई मरीजों को अस्पताल पहुंचाया है और उनका आईजीएमसी में उपचार करवाया है। एक बार सचिवालय के बाहर से ही मरीज को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया था। डॉ. जनक राज चिकित्सा अधिक्षक होने के नाते आईजीएमसी के एक बहुत बड़े न्यूरों सर्जन भी है। वे एमएस का काम तो संभाल ही रहे है, लेकिन न्यूरोलॉजी के ऑपरेशन भी करते हैं। डॉ. जनक राज गरीब मरीजों के मसीहा है। जब भी प्रदेश भर से कोई गरीब मरीज अपना उपचार करवाने आते हैं, उनकी सहायता के लिए वे निरंतर आगे रहते हैं। अकसर देखा जाता है कि जब भी हम सड़क रास्ते कहीं पर जाते हैं, तो हमें कहीं न कहीं कोई न कोई हादसा देखने को मिलता है, लेकिन लोग उसको अनदेखा करके आगे बढ़ जाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो घटना में घायल हुए लोगों की मदद करने की बजाय फोन के जरिए वीडियो बनाने में ज्यादा मशरूफ नज़र होते हैं और कुछ लोग तमाशबीन बने रहते हैं, लेकिन शिमला के आइजीएमसी के एमएस डॉक्टर जनकराज ऐसे लोगो के लिए मिसाल बन गए हैं।


















































