हिमाचल के पूर्व डीजीपी, सीबीआई के पूर्व निदेशक व नागालैंड के राज्यपाल रहे अश्वनी कुमार ने बुधवार को अपने शिमला स्तिथ आवास पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। उस नोट में कुमार के सुसाइड के पीछे का राज़ छुपा हुआ है। अब उस राज़ पर से पर्दा हिमाचल डीजीपी संजय कुंडू ने उठा दिया है। कुंडू ने बताय की अश्वनी ने बीमारी और विकलांगता के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त की। डीजीपी ने कहा, 'हमें एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से बीमारी और विकलांगता के कारण अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आत्मा एक नई यात्रा पर जा रही है और किसी को दुखी होने की आवश्यकता नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मरने पर कोई अनुष्ठान या समारोह न हो।' जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे, सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर के बेटे और बहु ने उन्हें अपने कमरे में लटके हुए पाया था। वह हर दिन शाम 7 बजे के आसपास ध्यान लगाते थे और सभी दरवाजे खुले रखते थे। बुधवार शाम लगभग 7.00 बजे जब उनका बेटा और बहू टहलने जा रहे थे, तो उन्होंने अटारी के सभी दरवाजों को बंद पाया। जब दरवाजों को तोडा गया तो कुमार वहां रस्सी से लटके पाए गए जिस के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। आज सुबह बॉडी का पोस्टमॉर्टम होगा। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले छह महीने में कुमार के सक्रिय जीवन में आया ठहराव, उनका अचानक यूं घर में बंद होकर रह जाना आत्महत्या का कारण जान पड़ता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने राज्य परिवहन विकास और सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान को जन अभियान बनाया जाएगा और इसे ‘सड़क सुरक्षा संस्कृति’ के रूप में स्थापित किया जाएगा। बिक्रम सिंह ने कहा कि लगभग 95 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के कारण होती हैं। इनमें से 62.86 प्रतिशत दुर्घटनाएं ओवर स्पीड के कारण होती हैं जिन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करके कम किया जा सकता है। विभाग ने प्रदेश और जिलों में व्यापक रूप से सड़क-सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए हैं जिसके फलस्वरूप पिछले वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 7.62 प्रतिशत, मृत्यु दर में 5.13 प्रतिशत और घायलों की संख्या में 11.65 प्रतिशत की कमी आई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवर लोडिंग और ओवर टेकिंग जैसी गलत आदतों के प्रति लोगों को जागरूक कर हिमाचल प्रदेश को सुरक्षित राज्य बनाने के प्रयास करेंगे। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़कों के ब्लैक स्पाॅट्स को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्य पूरा न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोक निर्माण, स्वास्थ्य और परिवहन विभाग को समन्वय स्थापित करके कार्य करना सुनिश्चित करें। परिवहन मंत्री ने कहा कि अधिकतर 20 से 30 आयु वर्ग लोग अधिकतर सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं। इसलिए विद्यालय स्तर पर बच्चों को सड़क-सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही विद्यालयों में सड़क-सुरक्षा संबंधी पाठ भी पढ़ाए जाएंगे। सरकारी एवं निजी क्षेत्र से जुड़े हुए वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में सेमीनार और जागरूकता शिविर आयोजित करवाए जाएंगे। बैठक की कार्यवाही का संचालन निदेशक परिवहन कैप्टन जे.एम. पठानिया ने किया। प्रधान सचिव परिवहन के.के पंत, प्रबंधन निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम युनूस, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हरबंस सिंह ब्रसकोन और निदेशक स्वास्थ्य भारत भूषण सहित सरकारी और गैर सरकारी सदस्य इस बैठक में उपस्थित थे।
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कोविड-19 के बचाव के लिए निर्धारित नियमों की खुली अवहेलना कर रही है। उन्होंने कहा है कि मनाली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिस प्रकार कोविड-19 के नियमों की धज्जियां भाजपा के नेताओं ने उड़ाई उससे साफ है कि इसके नियम और कानून कांग्रेस व आमजन के लिए ही है और भाजपा के नेताओं को इसकी खुली छूट है। किमटा ने कहा कि मनाली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समारोह में कोरोना संक्रमित बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी का आम लोगों से मिलना बेहद ही गंभीर मसला है। उन्होंने कहा कि शौरी पर कानून तोड़ने के लिए एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने जानबूझकर कर लोगों को में इस संक्रमण को फैलाने की कोशिश की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए जिन्होंने इस रिपोर्ट पर अपनी कोई कार्यवाही नहीं की और न ही उन्हें आइसोलेशन में किया।उन्होंने कहा कि जबकि सरकार ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सभा स्थल से पूर्व कोविड जांच की बात कही थी, पर ऐसा कुछ नही किया गया। किमटा ने कहा है कि सरकार अपने ही कायदे कानून की धज्जियां उड़ाने में लगी है।यही कारण है कि मुख्यमंत्री कार्यालय भी अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के कोरोना पोस्टिंब होना भी चिन्ता का विषय है। राज्य सचिवालय पर भी इस संक्रमण का भय बढ़ता जा रहा है और इस सबके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। किमटा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को कांग्रेस अध्यक्ष को छोड़ अपनी पार्टी की चिन्ता करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि मनाली में प्रधानमंत्री का इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ उसमें उनका नाम तक नही आया, ऐसे में उन्हें अपने प्रदेशाध्यक्ष होने के महत्व का पता चल ही गया होगा। भाजपा में जिस प्रकार अंतर्कलह चल रही है कश्यप को उसकी चिंता करनी चाहिए न कि कांग्रेस अध्यक्ष की।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना का असर अब जयराम सरकार के मंत्रियों पर भी देखने मिल रहा है। सीएम के क्वारंटाइन होने के बाद अब शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की बुधवार सुबह अचानक स्वास्थ्य खराब होने के चलते शहरी विकास मंत्री की पत्नी को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। यहां पर उनका कोविड टेस्ट हुआ जो कि पॉजिटिव आया। इसके बाद शहरी विकास मंत्री और उनकी बेटी का कोविड टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
चौपाल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। देहि नदी में कार गिरने से एक महिला सहित तीन की मौत हो गई। वहीं कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार देर शाम का बताया जा रहा है। देहा थाना क्षेत्र के माई पुल के पास एक कार अनियंत्रित हो कर नदी में गिर गई। हादसे के दौरान कार के कुल चार लोग शामिल थे जिन में से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है की कार में दो सगे भाई और उनके रिश्तेदार सवार थे व धगाली की तरफ जा रहे थे। इसी बीच माई पुलिस के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 23 वर्षीय लोकेंद्र, 22 वर्षीय निखिल और 50 वर्षीय लीला शर्मा के रूप में हुई है। दोनों मृतक युवक धगाली जबकि मृतक महिला कुमारसेन की निवासी थी। कार को मृतक लोकेंद्र का भाई, यशपाल (19) चला रहा था और वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
कोरोना पॉजिटिव विधायक के समपर्क में आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। मुख्यमंत्री के तीन दिन क्वारंटाइन होने के कारण 9 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की मीटिंग टल गई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। बता दें सीएम तीन दिनों के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं, ऐसे में अब कैबिनेट की बैठक ताल दी गई है। इस बार की कैबिनेट बैठक को अहम मन जा रहा था। इस बार इंटरस्टेट बसों के चलने और स्कूल खोलने जैसे मुद्दों पर फैसले होने वाले थे।
हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोकपुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें प्रदेश के भेड़ पालकों की समस्याओं के बारे में एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल पशुधन में 44 प्रतिशत भेड़ें और बकरियां शामिल है और इनका प्रदेश की आर्थिकी में योगदान है। उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों के व्यवसाय को संरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने राज्यपाल को भेड़ पालकों की अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और भेड़ पालकों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे अपना व्यवसाय जारी रख सकें।
शिमला। प्रदेश सचिवालय में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव डॉ आर एन बत्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव को पिछले कुछ दिनों से बुखार था और आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह किसके संपर्क में आए फिलहाल इसका पता लगाया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना के आज 36 नए मामले आए हैं।
मंगलवार को अटल टनल रोहतांग के पास बड़ा हादसा होते-होते टला है। बता दें मनाली-केलांग मार्ग पर, अटल टनल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे, आलू की बोरियों से लदा ट्रक एक कार पर पलट गया। गनीमत रही उस समय कार में मौजूद व्यक्ति ने ट्रक की स्पीड को भांप लिया और कार से छलांग मार सुरक्षित दूरी पर चला गया, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक कार हरयाणा से हिमाचल घूमने आए पर्यटकों की थी व हादसे के समय हाईवे के किनारे पर पार्क थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आता हुआ एक ट्रक अचानक कार पर पलट गया। ऑय विटनेसेस की मने तो हादसे से पहले गाड़ी की पिछली सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिसने ट्रक की स्पीड भांपते हुए सुरक्षित जगह के लिए छलांग लगा दी। हालाँकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई पर व्यक्ति बाल-बाल बचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हिमाचल दौरे के बाद कुल्लू के बंजार से विधायक सुरेंदर शौरी के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि 3 अक्टूबर को पीएम ने रोहतांग अटल टनल का शुभारम्भ किया था। उस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया पीएम के संपर्क में रहे। अब वहीं बीते कल कुल्लू के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिस के बाद से ही सीएम ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि सीएम पॉजिटिव आए विधायक के प्राइमरी कांटेक्ट में थे। स्वास्थ्य विभाग को शौरी के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट टनल उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले 2 अक्तूबर को ही मिल गई थी। हिमाचल सरकार की इस बड़ी चूक से पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के लिए भी कोरोना का खतरा पैदा हो गया है। इस खबर ने हिमाचल में हड़कंप मचा दिया है। स्वास्थ्य विभाग कि इस चूक से सीएम कार्यालय से लेकर पीएम कार्यालय तक कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री कि माने तो शौरी के पॉजिटिव होने की जानकारी उन्हें 3 अक्तूबर को मिली थी। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, अटल टनल कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से नजदीक से बात करने वाले वन मंत्री राकेश पठानिया भी संक्रमित विधायक के संपर्क में आए थे। वह भी आइसोलेट हो गए हैं। पठानिया ने कहा कि शौरी के पॉजिटिव आने की जानकारी मुख्यमंत्री के क्वारंटीन होने के बाद मिली है। उन्होंने बताया कि शौरी से दूर से ही उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों ने ही मास्क लगाए थे। फिर भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुख्यमंत्री, मंत्री के क्वारंटीन होने के बाद सीएम से ही प्रदेश के कई दिग्गज नेता, राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा समेत अन्य क्वारंटीन हो गए हैं। वही शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने विधायक से मुलाकात नहीं की थी। इस वजह से वह अभी तक क्वारंटीन नहीं हुए हैं।
परिवहन विभाग की ओर से इंटरस्टेट बसों में व्यवस्था को लेकर एसओपी तैयार कर दी गई है। जारी निर्देशों के मुताबिक अब हिमाचल सरकार द्वारा बहरी राज्यों के लिए जाने वाली बसों में बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। सीट नंबर 2 से 6 तक सीटें इनके लिए रिज़र्व रहेंगी, वहीं 1 नंबर सीट कंडक्टर के लिए रहेगी। कंडक्टर सवारियों को बस में चढ़ने से पहले टिकट देगा। साथ ही बिना मास्क बसों में किसी को सफर नहीं करने दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने एसओपी तैयार कर सरकार को भेज दी है। अब इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इंटर स्टेट बसें 60 प्रतिशत सीटों के साथ शुरू होंगी। डीलक्स बसों में 50 प्रतिशत सीटों पर यात्री सफर कर सकेंगे। यानी अब 100 सीटर बसों में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रांत कार्यसमिति बैठक 1 और 2 अक्टूबर 2020 को शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष डॉ सुनील ठाकुर, प्रान्त मंत्री राहुल राणा व प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी ने की। बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नागेश ठाकुर जी उपस्थित रहे। बैठक का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, प्रान्त अध्यक्ष डॉ सुनील ठाकुर, प्रान्त मंत्री राहुल राणा व प्रान्त संगठन मंत्री कोल नेगी ने किया। बैठक में विद्यार्थी परिषद के पूर्व में हुए कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की गई व आगामी कार्यक्रमों की योजना एवं रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई । विद्यार्थी परिषद के विविध आयामों के कार्य की भी चर्चा की गई। प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई विपरीत परिस्थितिओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष विद्यार्थी परिषद् का सदयस्ता अभियान ऑनलाइन माध्यम से होना तय हुआ है। इस अभियान का द्वितीय चरण 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। पिछेल 11 सालों से राजनितिक भेंट के कारण केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अभी तक आरम्म नहीं हुआ है प्रदेश भर के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की कमी के कारण इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। प्रांत कार्यसमिति बैठक में आगामी विषयों को लेकर प्रदेश स्तर में विभिन्न निम्नलिखित ज्वलत मुद्दों को लेकर आंदोलन करने जा रही है। 1. केंद्रीय विवि के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाए। 2. कलस्टर विवि, हि.प्र विवि, तकनीकी विवि में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की भर्ती शीघ्र की जाए। 3. नौणी विवि के भ्रष्ट कुलपति को बर्खास्त किया जाए। 4. निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों का शोषण बंद किया जाए। 5. प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को तुरंत सुधारा जाए। 6. छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं। 7. एससी/एसटी स्कॉलरशिप जल्द जारी की जाए। 8. जेबीटी कमिशन में जेबीटी छात्रों को प्राथमिकता दी जाए। विद्यार्थी परिषद ने प्रांत कार्यसमिति बैठक में सभी मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई है जिसमें 7 अक्टूबर को DC व SDM के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन; 9,10 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को मास ईमेल एवं प्लेकार्ड अभियान; 12,13,14 अक्टूबर को हस्ताक्षर अभियान, MLA/ MP को ज्ञापन; 16 अक्टूबर को जिला केंद्रों पर प्रदर्शन। उपरोक्त मागों को लेकर सकारात्मक कदम जल्द से जल्द प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं उठता है तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने में विद्यार्थी परिषद पीछे नहीं हटेगी ।
अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। बता दें, अटल टनल कार्यक्रम में शामिल भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री भाजपा विधायक के संपर्क में आए थे जिस के बाद से ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। सीएम अगले तीन दिनों तक अपने सरकारी आवास ओकओवर में ही रहेंगे। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री तीन दिन अब किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है विधायक मुख्यमंत्री के साथ गाड़ी में सवार हुए हैं। सीएम जयराम को विश्व शिक्षक दिवस के मौके पर सोमवार को पीटरहाफ में शिक्षकों के सम्मान समारोह में उपस्थित रहना था लेकिन उनके होम आईसोलेशन में होने के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो पाए।
नेरवा। चौपाल का मशडोह गांव ग्रामीण क्षेत्र है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजकल घास काटने का कार्य बदस्तूर जारी है। मशडोह में घास काट रहे एक व्यक्ति की मशीन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है जिसके चलते कुछ समय के लिए तो वहां पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परंतु जब यह समझ आया कि यह वाकया कैसे घटित हुआ तो समस्त ग्रामीण उस व्यक्ति की मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग की चपेट में तीन टोली सूखा घास व आसपास की वनस्पति भी जलकर स्वाहा हो गई। लेकिन गनीमत यह रही कि जिस घास काट रहे व्यक्ति की मशीन में आग लगी, न तो उसे कोई नुकसान हुआ और न ही किसी अन्य को कोई जानी नुकसान उठाना पड़ा।
नेरवा। खंड चौपाल नेरवा कुपवी एन पी एस कर्मचारी संघ ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री पुण्य जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि राष्ट्रस्तर के इस संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए विभिन्न माध्यमों से केंद्र व राज्य सरकार को अपनी समस्या से अवगत करवाया लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विभागों के सभी कर्मचारियों के सबसे बड़े इस संगठन का एकमात्र मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली है। खंड प्रधान दिनेश गजटा ने बताया कि कोरोना के कारण हमारे संगठन की गतिविधियों में बाधा आई लेकिन शीघ्र ही संघर्ष तेज हो जाएगा। कर्मचारियों का आरोप है कि अटल सरकार में जब कर्मचारियों की पेंशन खत्म की गई तो विधायक व सांसदों को पेंशन क्यों दी जा रही है। कर्मचारी बनने के लिए पहले पढ़ाई फिर कमीशन व साक्षात्कार के बाद नौकरी मिलती है लेकिन एक बार नेता विधायक या सांसद बन जाने पर ताउम्र पेंशन दी जाती है इस तरह के मापदंड कहां तक न्याय संगत। जीवन भर सेवा के बाद भी पेंशन ना होना गलत बात है। इस अवसर पर खंड महासचिव प्रीतम शर्मा, अध्यक्ष हर्ष नंटा, महिला मोर्चा वीना चौहान, गीता चौहान, सलाहकार डॉ धर्मेंद्र सिसोदिया, प्रेस सचिव भूषण खतरेट, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संतराम तुलयान, पवन कुमार, रवि कलसाईक सहित वीरेंद्र शर्मा आदि कर्मचारी सदस्य उपस्थित थे। संघ ने सरकार के कर्मचारियों की इस समस्या को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जिला कुल्लू के मनाली में सासे हेलीपैड पहुंचने पर स्वागत किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अटल टनल रोहतांग का दौरा किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने टनल के उत्तर और दक्षिण छोर का भी दौरा किया और लोकार्पण समारोह के दृष्टिगत किए गए प्रबन्धों की समीक्षा की। सीमा सड़क संगठन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अटल टनल की मुख्य विशेषताएं और सामरिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को इस परियोजना के लोकार्पण से सम्बन्धित तैयारियांे से भी अवगत करवाया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला कुल्लू के सोलंग और जिला लाहौल स्पीति के सिस्सू में रैली स्थलों का दौरा किया और इस मेगा इवेंट की गई तैयारियों का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक सुरेन्द्र शौरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार डाॅ. आर.एन बत्ता, उपायुक्त कुल्लू डाॅ. ऋचा वर्मा और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
We have come to know from a reliable source that railways are intending to terminate the Howrah -Kalka train at Chandigarh instead of Kalka. The termination of Howrah- Kalka train at Chandigarh will hit the tourism of Shimla Circuit badly in particular and of Himachal in general because Shimla is a gateway for tourists coming to Himachal. The majority of tourists start their yatra of Himachal from Shimla. Kalka Howrah train is a very popular train and contributes a large number of tourist inflow from West Bengal. This is the most convenient train for tourists coming from Bengal because of its direct connectivity up to Shimla by the World heritage Kalka Shimla train. During the Durga puja holidays, maximum tourists from west Bengal travel by this train to come to Shimla. Howrah- Kalka train is running well before the Shimla Kalka rail line came into existence in 1903. In case the train will stop connecting Kalka the existence rail service for Shimla will come under a threat because the railway has also decided to terminate Bandra - Kalka train service at Chandigarh from next week. the tourists from West Bengal and Maharashtra contributes a large Inflow of tourists to Himachal. The occupancy of hotels not approachable by car depends on tourists coming by rail not only this the business of local travel agents and taxi operators also depends on tourists coming by train. The density of traffic will also increase because the tourist will be having no option except to travel by road. There is already a scarcity of parking in Shimla town. This will harm the tourism of Shimla in particular and the state in general because maximum tourists visiting Himachal start their journey from Shimla. we urge the railway authority to review their decision to terminate both the trains From Howrah and Bandra at Chandigarh instead of Kalka in the larger interest of tourism and the convenience of tourists. The tourism industry stakeholders association has decided to take up the matter with the honorable Chief minister also requesting him to take up the matter with the Ministry of Railways to continue the termination of both the trains at Kalka to save the tourism. Mohinder Seth President, TOURISM INDUSTRY STAKE HOLDERS ASSOCIATION.
रोहड़ू। आम आदमी पार्टी रोहड़ू की ओर से रोहड़ू बाजार मे अपने ऑक्सीजन जाँच अभियान के तहत पांच सौ लोगों की ऑक्सीजन जांची गई। इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष निका सिंह पटियाला विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते आप की ओर से देश व्यापी अभियान चलाया गया है। इस सुविधा के माध्यम से लोगों के गिरते ऑक्सीजन स्तर का पता समय पर लगा कर जागरूक किया जा रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे मौजूदा जयराम सरकार लोगो को कोरोना महामारी से बचाने को लेकर हर मोर्चे पर विफल रही है जबकि आप शासित दिल्ली राज्य का आज देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशो मे भी महामारी पर काबू पाने अग्रणीय रहा है। इस दौरान किसान सेल के प्रदेश सयोंजक विकेन्द्र सूद, जिला महासू अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी, रोहड़ू विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, नवीन चौहान, सूर्य प्रकाश सहित सभी पदादिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल आने पर स्वागत है, लेकिन इस बार प्रदेश प्रेम भाषणों में नहीं हकीकत में दिखा कर जाएं। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हों या इंदिरा गांधी हो, जब-जब हिमाचल आए हैं, तब-तब उन्होंने हिमाचल के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित करते हुए हिमाचल को बड़े-बड़े पैकेज व बड़ी-बड़ी विकास योजनाएं समर्पित की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस रोहतांग टनल का उद्घाटन करने आज हिमाचल पहुंचे हैं। वह रोहतांग टनल भी कांग्रेस के हिमाचल के स्नेह व सम्मान की देन है, जो अब देश और प्रदेश के विकास के बड़े सपने को साकार कर रही है। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने सपना देखा था। रोहतांग टनल का सपना 1983 में इंदिरा गांधी द्वारा जनजातीय जिला की पहली महिला विधायक स्वर्गीय लता ठाकुर के आग्रह पर देखा था। 1984 में इसका जियोलॉजिक्ल सर्वे किया गया। 2005 यूपीए वन में इस प्रोजेक्ट को कैबिनेट क्लीयरेंस मिली जबकि 2009 में यूपीए टू ने इस प्रोजेक्ट को बजट के प्रावधान के सहित पूर्व पीएम मनमोहन सिंह द्वारा क्लीयर किया गया। 28 जनू 2010 को रोहतांग टनल का शिलान्यास कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब हिमाचल पहुंचे हैं। राणा ने कहा कि सरकारें आती है, जाती हैं। विकास सतत क्रिया है, जो कि सरकारों के दम पर आगे बढ़ता है, लेकिन इसमें यह कह देना कि रोहतांग टनल बीजेपी ने बनाई है, तो यह गलत होगा जबकि असलियत यह है कि कांग्रेस के काम को बीजेपी ने आगे बढ़ाकर अब उद्घाटन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री रहते हुए संभवत यह तीसरा दौरा है जबकि प्रधानमंत्री बनने से पहले वह सुजानपुर भी आए थे। प्रधानमंत्री के हर दौरे में जन संवाद के दौरान हिमाचल प्रेम खूब छलका है, लेकिन यह प्रेम अब तक सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रहा है। उन्होंने कहा, मेरा प्रधानमंत्री से निवेदन है कि अगर बकौल मोदी वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं व सच में हिमाचल की देवभूमि व वीरभूमि से प्रेम करते हैं तो महंगाई, बेरोजगारी व महामारी के साथ कर्जे के पहाड़ के नीचे दबे प्रदेश को इस दौरे में कोई बड़ा पैकेज देकर राहत देकर जाएं। राणा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल से दूसरे घर जैसे रिश्ते हैं तो रिश्ते दिखाने के लिए नहीं निभाने के लिए होते हैं? और इस बार वह बड़े पैकेज की घोषणा करके इन रिश्तों को निभाकर जाएं।
रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वी जयंती व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए रामराज्य का सपना देखा था। गाँधी को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि पूरी दुनिया यह प्रण ले कि हम किसी भी हिंसासे परहेज करेंगे, अहिंसा के विचारों से ही समानता, मैत्री भाईचारे को दुनियाभर में स्थापित किया जा सकता है। कुल्ला ने कहा कि गाँधी के सिद्धांत आज भारत ही नही पूरी दुनिया ने प्रासंगिक है जैसे एक दूसरे के धर्म को समझना और उसका समान करना, ऐसी आर्थिक नीति बनाना जिससे सभी का विकास हो और प्रकृति को कम से कम नुकसान पहुँचे। दुनिया भर के कई देशों में महात्मा गाँधी की प्रतिमाएं लगी है। कांग्रेस मंडल ने यह जयंती किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में भी मनाई गई जिस पर सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल का भी सामूहिक विरोध किया गया। इस को लेकर किसानों के हक में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जो आगामी 10 अक्टूबर तक चलेगा। वही मौके पर यूपी के हाथरस में हुए रेप का ब्लॉक कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निदा करते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। मृतक लडक़ी के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कुल्ला ने कहा हाथरस की पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जो सांत्वना देने जा रहे थे जिनको यूपी की भाजपा सरकार के इशारे पर जिस तरह से पुलिस ने बलपूर्वक ज़बर्दस्ती रोका, उनके साथ धक्का मुक्की की गई, अभद्र व्यवहार किया गया, वो बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है। इस मौके पर करतार सिंह कुल्ला, सोहन लाल चौहान, सुरेन्द्र चौहान, कुलदेव ठाकुर, रविन्द्र जोरटा, सतपाल गोल्डी, रविन्द्र ठाकुर, सुदेश चौहान, मेहर सिंह चौहान, अश्वनी शर्मा, ललित घेष्टा, अलोद चौहान, विकी कवालटा, रक्षा जोकटा, अंकिता ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
हमे विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि रेल विभाग कालका हावड़ा ट्रैन को चंडीगड़ तक टर्मिनेट करने का फैसला ले रही है। यदि इस रेल गाड़ी को चंडीगढ़ तक चलाया गया तो इसका सीधा असर शिमला सर्किट के पर्यटन पर पड़ेगा। हावड़ा -कालका ट्रैन बहुत ही पॉपुलर ट्रैन है तथा वेस्ट बंगाल से आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत ही सुविदाजनक है क्योंकि इसकी कनेक्टिविटी नैरो गेज वर्लड हेरिटेज ट्रैन द्वारा शिमला तक है। हिमाचल के पर्यटन में बंगाल तथा मुबई से आने वाले पर्यटकों का बहुत बड़ा योगदान है। दुर्गा पूजा सीजन में इस ट्रेन की अहमियत और भी बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक वेस्ट बंगाल से दुर्गा पूजा की छुटियों में शिमला आते है तथा यही से हिमाचल के अन्य पर्यटक स्थालों में घूमने जाते है। हावड़ा कालका रेलगाड़ी 1903 से भी पहले से कालका तक चल रही है तथा एक बहुत ही लोकप्रिय रेल गाड़ी है। यदि इस ट्रेन को चंडीगड़ तक ही रोक दिया तो विश्व विख्यात हेरिटेज दहरोहर शिमला कालका रेल सेवा भी बंद होने की कगार पर आ जायेगी क्योंकि मुम्बई बांद्रा कालका रेल सेवा भी आने वाले सप्ताह से पहले ही कालका की बजाय चंडीगढ़ तक शिफ्ट कर दी गई है। रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों पर शिमला के होटल्स जहा वाहन नही जाते ,ट्रेवल एजेंट्स,टैक्सी ऑपरेटर्स का वयवसाय निर्भर है। यदि इन रेल गाड़ियों को चंडीगढ़ तक ही चलाया गया तो इससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ जाएगी क्योंकि अभी तक जो पर्यटक रेल सेवा से शिमला तक आ रहे थे वह सड़क मार्ग से आएंगे तो शिमला की ट्रैफिक समस्या और विकराल हो जाएगी तथा इसका पर्यटन पर विपरीत असर पड़ेगा। हम रेलवे ऑथोर्टीज़ से आग्रह करते है कि कालका हावड़ा सर्विस को कालका तक ही चलाया जाय तथा बांद्रा कालका ट्रैन को भी कालका तक ही चलाया जाए क्योंकि हिमाचल के पर्यटन में इसका बहुत बड़ा योगदान है। हमारी एसोसिएशन पर्यटन की दृष्टि से इन दोनी ट्रैन को कालका तक ही चलाने के विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएगी तथा आग्रह करेगी इस विषय को रेल मंत्रालय से उठाया जाए ताकि हिमाचल के पर्यटन को इसका नुकसान न हो। -मोहिंद्र सेठ -प्रेजिडेंट -टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्ज असोसिएशन।
अटल टनल रोहतांग के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी ने लाहौलियों को एक और बड़ी सौगात दी है। बता दें अटल टनल रोहतांग के उत्तरी पोर्टल में पीर पंजाल की पहाड़ी में जल्द ही बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा बनाई जाएगी। यह प्रतिमा लगभग 328 फीट यानि 100 मीटर ऊंची होगी। यह प्रतिमा अफगानिस्तान के बामियान की तर्ज बनाई जाएगी। इस निर्माण में लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को खुद प्रधानमंत्री ने सहमति दी है। हिमाचल सरकार के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्रतिमा का निर्माण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में गुजरात की एक निजी फर्म को सौंपा जाएगा। सिस्सू गांव के पार विख्यात वॉटर फाल के पास पीरपंजाल की पहाड़ी को कुरेद कर बुद्ध प्रतिमा बनाई जाएगी। इस निर्माण से जनजातीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आय के नए द्वार खुलेंगे।
रोहड़ू। विधृत मंडल सरस्वती नगर एवं जुब्बल में 4 अक्टूबर को 22 के वी लाइन मे ज़रूरी मरमत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विधुत आपूर्ति बादित रहेगी जिसके चलते विधृत अनुभाग हाटकोटी, अंटी, पंद्राणू, मांदल और जुब्बल मंडल के तहत शीलघाट, खडाप्तथर, बटारगलू क्षेत्रो में विधृत आपूर्ति बंद रहेंगी। विभाग के दोनों मंड़लों के सहायक अभियंता जेएस काल्टा ने बताया कि 22 केवी एचटी लाईन में जरूरी मुरम्मत के चलते यहा शटडाउन लिया जा रहा हैं। संबधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है।
हिमाचल प्रदेश दलित शोषण मुक्ति मंच, कोली समाज छौहारा इकाई, समता सैनिक दल व भीम आर्मी ने सयुंक्त रूप से उत्तरप्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ हुए अमानवीय दुष्कृत्य के विरोध मे प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पीढ़िता को न्याय दिलाने को लिए एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। दलित शोषण मुक्ति मंच व कोली संमाज छौहारा इकाई के अध्यक्ष मीर सुख, महासचिव शेर चंद, विनोद, श्याम लाल, अजय दुल्टा ने कहा की उत्तर प्रदेश में दलित युवती के साथ हुई अमानवीयता यूपी सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। दलित समाज की बेटी के साथ हुए अमानवीय घटना के बाद भी उत्तर प्रदेश की सरकार में इस दलित लड़की की प्राथमिकी दर्ज होने में पुलिस ने आठ दिन लागाए। पुलिस के अधिकारियों ने जिस तरह से मामले में लापरवाही दिखाई है। इससे प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में सरकार का पूरा तंत्र असमाजिक तत्वों के साथ खड़ा है इसलिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग उठाई गई है कि जिला हाथरस के एसपी और डीएम को गलत व झूठी बयानबाजी करने के लिए तुरन्त बर्खास्त किया जाए। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस दुष्कृत्य के लिए बराबर का दोषी समझ कर तत्काल उनके पद से हटाया जाए। इस मौके पर सिंह नाथ, पदम चंद, कान्ता देवी, सरन दास, रविंदर, नरेंद्र, सतीश, आकाश, नमित, सोनू, वीरेंदर, बालचंद, गुलाब, योगराज, शीशी राम, रोहित, विक्की व शांता देवी भी मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चलते काफिले के दौरान सड़क हादसे में हिमाचल के सिरमौर का 42 वर्षीय जवान शहीद हो गया। सिरमौर के धारटीधार इलाके की नौनी (जामटा) पंचायत के कटीयार गांव के सुरेश कुमार, सेना की 155 टी ए बटालियन में शोपियां में तैनात थे। गत 29 सितंबर को सेना की लगभग 100 गाड़ियों का काफिला जम्मू से श्रीनगर के लिए निकाला। उनमें से बीच की गाड़ी उधमपुर के समीप दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें हवलदार सुरेश कुमार भी सवार थे जिन्हें दुर्घटना के बाद सैनिक अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया। 30 सितंबर को शहीद की पार्थिव देह उधमपुर से घर के लिए रवाना कर दी गई। देर रात शहीद की पार्थिव देह नाहन पहुंची और रात को नाहन मे ही रखी गई। गुरूवार को प्रातः 8:00 बजे शहीद की पार्थिव देह भूतपूर्व सैनिक संगठनों व स्थानीय लोगों के कफिले के साथ शहीद के पैतृक गांव कतयाड़ के लिए लाया गया। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। पिता जोगेंद्र सिंह, माता शीला देवी व शहीद की पत्नी शीला देवी तथा बेटे आर्यन एवं विवेक व परिवार तथा गांव के लोग पार्थिव देह को देखकर बिलखने- चिल्लाने लगे। गांव तथा पूरे इलाके में शोक की लहर है। शहीद के जेष्ठ पुत्र विवेक ने पवित्र देह को मुखाग्नि दी। उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की जय, शहीद सुरेश अमर रहे के नारे लगाए। उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। नौनी ग्राम पंचायत के प्रधान नरेश ठाकुर ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर श्मशान घाट के लिए पहाड़ी और संकरा रास्ता होने के बावजूद भी साफ-सफाई तथा देह संस्कार के लिये बहुत अच्छी व्यवस्था की जिसके लिए सभी लोगों ने उनकी सराहना की। इस मौके पर मुख्यतः परिवार के सदस्यों और सगे संबंधियों के अलावा डीसी सिरमौर डॉ० आर के परूथी, अतिरिक्त एसपी सिरमौर बबीता राणा, एसडीएम विवेक, नाहन के विधायक डाॅ राजीव बिंदल, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई से अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, सचिव नरेंद्र सिंह ठुंडू, पूर्व सैनिक सगंठन धारटीधार, पूर्व सैनिक सगंठन रेणुका जी- सगड़ाह, भूतपुर्व सैनिक सगंठन नाहन, स्थानीय पंचायत व गांव के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिमचाल प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 15 हज़ार पार करने वाला है। वीरवार को भी कोरोना ने प्रदेश में कहर दिखाया। आज दोपहर तक 21 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, इनमें कांगड़ा से 2 व ऊना से 19 मामले सामने आए हैं। वहीं 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 218 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 14997 पर पहुँच गया है, वहीं 11588 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। प्रदेश में अब 3197 मामले सक्रिय हैं व 187 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (हि.प्र) मानती है कि नशाखोरी परिसर संस्कृति को भंग करने वाली एवं युवाओं में ही नहीं अपितु पूरे परिवार में अशान्ति का कारक बनती है। नशीली दवाइयों का सेवन प्राणघातक तक साबित होता है जो प्रदेश के भविष्य पर कुठाराघात है। ABVP के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि, "मेरा इस देश के युवाओं से आवाह्न है कि वो सही आदर्श चुने एवं 'नशा मुक्त पर्यावरण युक्त स्वस्थ भारत’ बनाने की दिशा में कार्य करें। समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए और व्यापक चर्चा करनी चाहिए कि नशाखोरी किस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन के लिए नुकसानदायक है। सिनेमा की ज़िम्मेदारी समाज को दिशा देने की भी है। नशे के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रचार के लिए फिल्म जगत से जुड़ा समुदाय भी जिम्मेदार है। सिनेमा जगत को तय करना होगा की वे समाज के सामने प्रेरणादायी छाप छोड़े।" प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जाँच करते हुए मुम्बई फ़िल्म जगत के अंदर जिस प्रकार नशे का पूरा नेक्सस सामने आ रहा है उसकी समुचित जाँच होनी चाहिए तथा नशे के इस कारोबार के फलने-फूलने के लिए जिम्मेदार सभी दोषियों पर उचित करवाई होनी चाहिए।"
प्रधानमंत्री के दौरे तक अटल टनल को सील कर दिया गया है। उद्घाटन तक किसी को भी अटल टनल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। आज उद्घाटन की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को भी अटल टनल पार करने के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ी। मुख्यमंत्री का काफिला लाहुल की तरफ अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल सिस्सु में रोका गया। उनके काफिले में एक वाहन वाहन ज्यादा था जिस कारण एसपीजी ने उनके काफिले को रोक दिया। एसपीजी के अधिकारियों ने दिल्ली से अनुमति ली जिसके बाद ही मुख्यमंत्री के काफिले को आगे बढ़ने की इजाज़त दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तैयारियों का जायज़ा लेने आज सुबह लाहुल-स्पीति के सिस्सू पहुंचे। जयराम ठाकुर वहां जिला प्रशासन कुल्लू व लाहुल-स्पीति के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही वह सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक अक्टूबर तक वहां पर मौजूद रहेंगे।
Kangana Ranaut who's been living in Manali for a long time after the Mumbai Episode will leave for Hyderabad on Thursday for shooting. Kangana is also expected to visit Mumbai during this period. Kangana stayed in Manali for 16 days after returning from Mumbai on 14 September. She will be shooting for her upcoming movie, Thalaivi in Hyderabad. Kangana will leave from Chandigarh to Hyderabad amid tight security from Manali in Himachal. Kangana and her parents had been living in Manali since 14 September. Now her father Amardeep Singh, mother Asha Devi left for their house in Sarkaghat, on Wednesday.
प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना से दो मौते हुई हैं। शिमला के आईजीएमसी में कोरोना से दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति सिरमौर के नहान और दूसरा जिला शिमला के घणाहटी का रहने वाला बताया जा रहा है। सिरमौर निवासी मृतक 62 वर्षीय था व नाहन से आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया था। 28 सितम्बर को व्यक्ति का टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और देर रात इनकी मौत हो गई है। शिमला निवासी मृतक का 28 सितम्बर को ही रैपिड एंटीजेन टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी हालत नाज़ुक बानी हुई है। बता दें पूर्व मंत्री मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं डेडिकेटेड कोविड अस्पताल नेरचौक में भर्ती किया गया था। लेकिन देर रात तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी देते हुए एसएमओ सुंदरनगर चमन सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमित रूप सिंह ठाकुर के फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण स्थिति नाजुक है। उन्होंने कहा कि इस कारण उन्हें डेडिकेटेड कोविड अस्पताल नेरचौक से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी के 3 अक्टूबर को मनाली आ रहे हैं। लेकिन PM के दौरे से पहले पुलिस को मानली में एक गाड़ी से 3 रिवाल्वर बरामद हुई हैं। रिवाल्वर पकड़े जाने के बाद से ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां और भी ज़्यादा सतर्क हो गई है और पहरा कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने प्रीणी के एक उद्योगपति की गाड़ी से ये हथियार बरामद किए हैं। तीन में से दो रिवाल्वर के लाइसेंस हैं जबकि एक अवैध हैं। ये सभी हरियाणा में बनी हैं और दो के प्रदेशस्तरीय लाइसेंस हैं, ऐसे में इन्हें दूसरे राज्य में ले जाना अपराध हैं। ये कामयाबी पुलिस को प्रीणी में चेकिंग करते हुए मिली। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने होटलों में भी चेकिंग का काम शुरू कर दिया है।
रोहड़ू में टैक्सी आपरेटरों ने बैठक का आयोजन कर नई यूनियन का गठन किया है। न्यू देव भूमि टैक्सि यूनियन रोहड़ू का गठन कर कार्यकारिणी भी बनाई गई है। बैठक के दौरान टैक्सी ओपरेटरों की पेश आ रही दिक्कतों को प्रमुख्ता से उठाया गया। यूनियन की कार्यकारिणी में विकेश्वर चौहान को प्रधान चुना गया। विरेंद्र ठाकुर को उपप्रधान नियुक्त किया गया। प्रितम सिंह को महासचिव, सुमन को सचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अशोक रांटा, रविंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में विरेंद्र कुमार, पृथ्वी राज, निरंजन शर्मा, मोहन लाल, सोहन सिंह, प्रमोद ठाकुर, अकल चंद, सुरेश कुमार, दिपन, नितिन ठाकुर को शामिल किया गया है। नवनियुक्त प्रधान विकेश्वर चौहान ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से टैक्सी ओपरेटरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा
जम्मू-कश्मीर में हिमाचल का एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जवानों को लेकर सेना का वाहन उधमपुर से श्रीनगर की तरफ जा रहा था, जो उधमपुर से कुछ ही दूरी पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 जवानों की मौत हो गई। इन दो जवानों में से एक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नाहन विधानसभा क्षेत्र के कांडों का कथ्याड इलाके से ताल्लुक रखता है। जवान का नाम सुरेश कुमार, उम्र 47 साल बताई जा रही है। शहीद के परिवार में दो बेटे, पत्नी व बूढ़े मां-बाप हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव लाया जाएगा।
अटल शिक्षा कुञ्ज कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में, सोमवार को तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ०) कुलदीप चंद अग्निहोत्री, माननीय कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश सहित गेस्ट ऑफ़ हॉनर डॉ० मनप्रीत सिंह मन्ना, संत लौंगोवाल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लौंगोवाल (पूर्व निदेशक- एआईसीटीई व आईआईएमटी स्टडीज, यू० के० के सलाहकार बोर्ड के सदस्य) और डॉ० आमना मिर्ज़ा, सहेयक प्रोफेसर, राजनीतिक अध्ययन, एसपीएम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, गवर्निंग बॉडी के सदस्य डॉ० श्रीकांत शर्मा, श्री० दिग्विजय चौहान सहित विशिष्ट अतिथि, डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र, पूर्व छात्र वेबकास्ट के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से इस समारोह में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के नियमानुसार हुआ जिसमें कुलपति डॉ० अंजू सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.फिल, पीएचडी के 440 विद्यार्थिओं को डिग्री वितरित की गई। कोरोना महामारी की स्थिति के कारण सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए केवल स्वर्ण पदक विजेता व कक्षा के टॉपर्स को ही विश्वविद्याल में आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ०) कुलदीप चंद अग्निहोत्री जी ने अपने संदेश में भारतीय दीक्षांत परम्परा की प्रशंसा करते हुए सभी उपाधि-धारकों को शुभकामनाएं दी और अर्जित विद्या का उपयोग लोकहित में करने की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय डॉ० नवीन गुप्ता जी ने कार्यक्रम में सभी उपाधि-धारकों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के उद्देश्य को दोहराते हुए छात्रों के पूर्ण विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी छात्रों को और बेहतर व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव विनोद कुमार ने इस दीक्षांत समारोह के आयोजन को ऑनलाइन माध्यम से सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
Defense Minister Rajnath Singh will visit Manali just a day before the visit of PM Mosi. He will inaugurate three bridges on the Manali-Leh strategic route on 2 October. Rajnath Singh will inaugurate Palchan Bridge, Chandra Bridge and Darcha Bridge at North Portal. Darcha bridge on the Manali-Leh road is state's longest steel truss bridge, measuring upto 360 meter. The 100-meter-long bridge over the Chandra River at the North Portal of Atal Tunnel Rohtang was launched by the BRO in a record month and a half, while the 360-meter-long bridge at Darcha, about 32 km ahead of Keylong, was the longest on the 467-km Manali-Leh road.
शिमला के चिड़गांव में एक दो मंज़िला मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी विकराल थी की कुछ ही मिनटों में पुरा मकान जल कर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। आग लगते ही ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस ने आग भुजाने के कार्य शुरू कर दिया लेकिन मकान को नहीं बचाया जा सका। पर पुलिस और ग्रामीणों के प्रयसों से आस पास के मकानों में आग को फैलने से रोका जा सका। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
प्रदेश के प्रत्येक घर में जुलाई, 2022 तक पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश में जल जीवन मिशन कार्यान्वित किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3.5 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान से 15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया था, जिसका लक्ष्य देशभर के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष 2024 तक नल द्वारा पेयजल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1704231 परिवार हैं, जिनमंे से वर्ष 2019-20 के दौरान 1,61,102 परिवारों को पेयजल उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 11 लाख घरों को पेयजल उपलब्ध करवाया गया है, जबकि 6.25 लाख घरों को अभी भी जल उपलब्ध करवाना शेष है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 2,44,351 घरों को पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी प्रभावी ढंग से कार्य किये, जिससे निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायता मिली है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 12 जिलों के लाभार्थियों से बातचीत की। लाभार्थियों नेे सभी ग्रामीण परिवारों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर रूचि दिखाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2022 के मध्य तक पेयजल उपलब्ध करवाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। सचिव जल शक्ति विभाग अमिताभ अवस्थी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियन्ता नवीन पुरी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। झण्डूता के विधायक जीतराम कटवाल शिमला तथा जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियन्ता व अधीक्षण अभियन्ता सम्बन्धित जिलों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।
शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके राजनीति और समाज को लेकर उनके अलग तरह के नजरिए के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। भाजपा को मजबूत करने में भी उनका खासा योगदान था। वह पिछले 6 साल से बीमार चल रहे थे, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं । उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के बाद राजनीति में उन्होंने विभिन्न दायित्व पर कार्य कर देश सेवा की वह देश के विदेश, रक्षा एवं वित्त मंत्री व अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कपड़ा मंत्री भी रहे। चार बार लोकसभा के सांसद और पांच बार राज्यसभा के सांसद रहते हुए देश के बड़े निर्णायक फैसलों में भागीदारी सुनिश्चित की है अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी अमेरिकन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ अनेक समझौते उनके द्वारा किए गए थे। भारतीय जनता पार्टी और देश की जनता उन्हें हमेशा याद करेगी।
मुख्य सचिव अनिल खाची ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में देवेन्द्र कुमार शर्मा को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद, गोपनीयता और भारतीय संविधान के प्रति कत्र्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। देवेन्द्र कुमार शर्मा को भारत और विदेश के ऊर्जा और जल संसाधन क्षेत्रों में लगभग 39 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अप्रैल, 2017 से जुलाई, 2020 तक अपनी सेवाएं दी हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय महत्त्व की परिसंपत्तियों के प्रबन्धन का उत्तरदायित्व निभाया। उन्होंने उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित चंडीगढ़ के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड से बिजली की आपूर्ति और सिंचाई एवं पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व वह सितम्बर, 2012 से अप्रैल, 2017 तक हिमाचल ऊर्जा निगम लिमिटेड के महाप्रबन्धक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें भारत में कारपोरेट क्षेत्र के साथ-साथ भूटान की टाला हाइड्रो इलैक्ट्रिक प्रोजेक्ट अथाॅरिटी में भी कार्य करने का अनुभव है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड और हिप्र राज्य ऊर्जा बोर्ड लिमिटेड में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया है। देवेन्द्र कुमार शर्मा को थाइलैंड, हंगरी और नार्वे में जलविद्युत क्षेत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों का अध्ययन करने के लिए यूनेस्को, नोराड (नार्वे सरकार) और नीदरलैंड सरकार से फेलोशिप भी प्राप्त हुई है। उन्होंने राष्ट्रीय पत्रिकाओं और सम्मेलनों में 39 तकनीकी दस्तावेज भी प्रकाशित किए हैं। बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव हेमराज बैरवा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन यूनुस की अध्यक्षता में आज यहां विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सभी जिला पर्यटन अधिकारियों तथा होटल एसोसिएशन व एडवेंचर एसोसिएशन के लिए एक वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में सभी जिला पर्यटन अधिकारियों और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पर्यटन गतिविधियों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। यूनुस ने सभी को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस वर्चुअल काॅन्फ्रेंस में पर्यटन कारोबारियों में व इससे जुड़े हितधारकों ने अपने सुझाव दिए हैं, जिन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वर्चुअल काॅन्फ्रेंस काफी सार्थक रही है और इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं को जानने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। प्रति वर्ष पूरे विश्व में एक थीम को लेकर पर्यटन दिवस का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण वर्चुअल काॅन्फ्रेंस के माध्यम से पर्यटन दिवस के बारे में बनाया गया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा हर वर्ष इसके लिए एक थीम अनुमोदित की जाती है। इस वर्ष की थीम ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास’ है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। निदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और पर्यटन उद्योग का देश-प्रदेश आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जो सबसे अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाता है। हिमाचल प्रदेश की पहचान भी एक पर्यटन राज्य के तौर पर है तथा यहां बड़ी संख्या में लोग पर्यटन कारोबार से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के पर्यटन उद्योग का राज्य सकल घरेलु उत्पाद में 7.3 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में पर्यटन उद्योग एक बार पुनः गति पकड़ेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कोरोना के इस दौर में सरकार द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।
The Himachal Pradesh Cabinet in a meeting held today under the chairmanship of Chief Minister Jai Ram Thakur gave its approval to restore Vidhayak Kshetra Vikas Nidhi Yojana fund of Rs. 50 lakh for the year 2020-21. The first instalment of Rs. 25 lakh per legislative constituency would be released in October, 2020 and second instalment of Rs. 25 lakh would be released after the elections to the Panchayati Raj Institutions. A presentation was made before the Cabinet on the proposed visit of Prime Minister Narendra Modi to the State. The Cabinet decided to set up a statue of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee at The Ridge Shimla. It also decided to allot this work to famous sculptors Padam Shri and Padam Vibhushan Awardee Ram V. Sutar and Anil Sutar under Himachal Pradesh Finance Rule-104 as proposed by Language, Art and Culture Department. The Cabinet gave its nod to resume training activities in Industrial Training Institutes of the State with effect from 1st October, 2020 by strictly following the guidelines of the Ministry of Home Affairs, Ministry of Health and Family Welfare and Ministry of Skill Development and Entrepreneurship (MSDE). The Cabinet gave its nod to the Draft of Memorandum of Understanding to be executed and entered between the State Government and Temple Trust Chamunda with regard to transfer of land for Lower Terminal Point of Himani-Chamunda Ropeway Project in Kangra district. It also gave its approval to fill up seven posts of Deputy Director in Sainik Welfare Department on Contract basis. The Cabinet gave its consent to create and fill up 35 posts of panchkarma masseur in Ayurveda department on a daily wage basis to provide better Ayurveda medical service to the people. It also decided to rename Ayurveda Department as Ayush Vibhag, Himachal Pradesh. The Cabinet gave its approval to signing of MoU between Director Ayurveda and M/s HLL Lifecare Limited, a Government of India Enterprises for upgradation of Ayurvedic Health Centre to Ayush Health and Wellness Centres. It gave its approval to fill up eight posts of different categories in the Planning Department through direct recruitment.
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में हुए मानव भारती विश्विद्यालय में हुए फर्जी डिग्री मामले को लेकर प्रदेश में सियासत छाई हुई है, लगातार इस मुद्दे के तार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच में पाए जा रहे है। मानव भारती यूनिवर्सिटी में 6 लाख फर्जी डिग्रियों में 2000 करोड़ का फर्जीवाड़ा हुआ है जिससे कहीं न कहीं प्रदेश की बदनामी हो रही है। ये गोरखधंधा कैसे आगे बढ़ा व किन लोगों ने इसमें पैसा खाया इसकी भी जांच होनी चाहिए। इन सब बातों को लेकर सुजानपुर विधानसभा से विधायक राजेंद्र राणा लगातार इस मुद्दे को उठाते आए है। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की बात कही है। राजेन्द्र राणा ने कहा कि अब प्रदेश सरकार द्वारा मानव भारती यूनिवर्सिटी में एडमिस्ट्रेटर लगाया गया है, जिसके बाद से अब मानव भारती यूनिवर्सिटी से रेगुलर डिग्री ग्रहण कर रहे बच्चों को राहत मिलेगी। वहीं साथ ही साथ बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इन्फोर्समेंट केस इन्फॉरमेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर ली है। इसी ईसीआईआर को दर्ज करने के साथ ईडी ने मामले की नियमित जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि वे लगातार इस मुद्दे को लेकर मीडिया के समक्ष आते रहे वह इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था इसके बाद से जांच आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि करीब पांच से छह लाख फर्जी डिग्रियां इस विश्वविद्यालय से बांटी गई है इसमें कुछ लोग भी गिरफ्तार हुए हैं, उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर देवभूमि हिमाचल की बदनामी हर जगह हुई है। इस मामले की जांच करने के लिए उन्होंने ईडी की मांग की थी, जिसके बाद ईडी अब इस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में को देखकर लगता है कि इस मामले करीब 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है।
शनिवार, हिमाचल कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे के साथ साथ पर्यटन विकास, कोरोना व ऐसे कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आज की इस बैठक में बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने और डिपुओं में पॉस मशीनों से राशन देने पर भी फैसला हो सकता है। बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, मंत्री सरवीण चौधरी व अन्य नेतागण शामिल हुए है। हालांकि बैठक से सरकार के दो मंत्री नदारद रहे। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर और पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर अनुपस्थित रहे। बिक्रम ठाकुर स्टाफ सदस्य के संक्रमित पाए जाने के बाद क्वारंटाइन हैं।
रोहड़ू। राजकीय पीजी कालेज सीमा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सीमा कालेज के प्राचार्य डा. बृजेश, प्रो. सुनील गुप्ता अध्यक्ष उच्चतर शिक्षा परिषद, बीएस पटियासा प्रोजेक्ट समन्वयक हिमाचल प्रदेश मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न कालेजों व शिक्षण संस्थानों से शिक्षक भी मौजूद रहे। सेमिनार में डा. बृजेश ने कहा है कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 स्किल रेशो, पेटेंट रेशो, एजुकेशन इंडेक्स, हैप्पीनेस इंडेक्स, लीडरशिप रेशो को बढ़ाने में मदद करेगी। इसके अलावा यह शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, तथा आध्यात्मिक स्तर की शिक्षा जैसे मौलिक उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कालेज पहले से ही गुणात्मक शिक्षा और वोकेशनलाइजेशन में काम कर रहा है जिसमें मेडिसिनल प्लांट प्रोजेक्ट, न्यू लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, उन्नत भारत अभियान, स्टार कॉलेज प्रोजेक्ट, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड जैसे बहुउद्देशीय योजनाओं के तहत कालेज के छात्र-छात्राएं और आचार्य गण, स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राओं के साथ ज्वाइंट वेंचर के तहत अनेक कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेमिनार में हुई चर्चा एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसे उच्च शिक्षा काउंसिल कार्यालय को सौंपा जाएगा। प्रो. सुनील गुप्ता ने कहा है कि नई शिक्षा नीति अगले सत्र से शुरू हो रही है जिसमें जीडीपी का छह प्रतिशत खर्च शिक्षा पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्नातक की डिग्री तीन या चार साल की होगी।जिसमें एसेंशियल लाइफ स्किल्स तथा सुपर ह्यूमन स्किल्स पर जोर दिया जाएगा। इस नीति में साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स की सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री दी जाएगी। कार्यक्रम में पीपी चौहान प्राचार्य लाल पीजी कालेज सरस्वती नगर, डा. सुदेश गौतम प्राचार्य संस्कृत कालेज जांगला, डा. मोनिका प्राचार्य टिक्कर कालेज, डा. ललिता रावत, प्रो. बीएस पिरटा, प्रो. हरीश सांजटा, डा. रायसिंह, प्रो, चंद्र रांगटा, डा. उमेश नारटा, डा. निशा चौहान, डा. नितिका धवन, प्रो. भरत, प्रो. चेतन, प्रो. नरेश, प्रो. सुनील नेगी, प्रो. रेनू, प्रो, अश्वनी, प्रो. नलिन, प्रो. हर्ष भारद्धाज, प्रो. दिग्विजय, लोकराज, सुरेंद्र, जोगिंदर, राजेश, स्नेह लता, दिनेश मिश्रा, हरिदत्त, धनेश, मनमोहन, सुशील शर्मा, विनय शर्मा, प्रशांत रंजन अशोक रेटका, भूपेश शर्मा, रमेश नेगी, महेंद्र पाल तेकटा, दिनेश शर्मा, अजय शर्मा, अश्वनी शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थानों से चयनित छात्र मोनिका सकटा, चांदनी नेगी, रितिका भगवान, प्रिया, दिव्यांशी, विकास, अंकिता सिंह, जानवी जालटा, सुमन, आस्था ने भी भाग लिया।
रोहड़ू। आम आदमी पार्टी ने किसानों से जुड़े कृषि बिलों को राज्यसभा में असंवैधानिक तरीके से पारित कराने और इस असंवैधानिक प्रक्रिया का विरोध कर रहे आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निलंबन के विरोध में तथा किसानों के हित के लिए राष्ट्रपति को तहसीलदार रोहडू वरुण गुलाटी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अपील की है कि किसानों के हितों के इन बिलों को फिर से चर्चा के लिए राज्यसभा भेजे जाएं तथा संवैधानिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से बिल को पास किया जाए। इस मौके पर हिमाचल किसान व बागवान मोर्चा के अध्यक्ष विकेंद्र सूद ने कहा कि यह बिल किसान हित के लिए नहीं है बल्कि बड़े कॉर्पोरेट के हित में है इन बिलों का विरोध किसान हर तरीके से सड़कों पर कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बिल का विरोध संसद से लेकर सड़कों तक विरोध कर रही है और आने वाले समय में भी किसानों के हर संघर्ष में साथ रहेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला महासू अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी, रोहड़ू विधानसभा के उपाध्यक्ष नवीन चौहान, आरटीआई संयोजक कुंभ दास नेगी, सूर्य प्रकाश चतरवान, युवा नेत्री प्रजा वह कई पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद थे।
रोहड़ू। विद्दुत उपमंडल चिड़गांव के अंतर्गत गवास, बागी, क्यानी, झटवाड़ी, रंटाड़ी, सीमा क्षेत्र में शनिवार 26 सितंबर को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्दुत बोर्ड के सहायक अभियंता श्याम लाल ने बताया कि 22 केवी जीओ स्विच यार्ड में मरम्मत कार्य बिजली कट लगाया जाएगा। इस दौरान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने बिजली कट के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपमंडल के अंतर्गत जखार संपर्क मार्ग पर बुधवार देर रात एक ट्रैक्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि पांच युवक घायल हुए हैँ। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार देर रात करीब 1.45 बजे हुआ, जब ट्रैक्स गाड़ी नंबर एचपी 01ए 5484 रोहड़ू की ओर से आ रही थी। इसी दौरान जखार संपर्क मार्ग के समीप गाड़ी अचानक सड़क में पलट गई। गाड़ी में कुल छह युवक सवार थे जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवक की पहचान नितिश कुमार(19) पुत्र देव राज गांव कुलगांव(चिड़गांव) के रुप मे हुई है जबकि गाड़ी चालक अभय(16) पुत्र दिनेश गांव बडियारा(चिड़गांव), अमन(18) पुत्र मनोज कुमार गांव बडियारा(चिड़गांव), राघव रावत(18) पुत्र जितेंद्र रावत गांव झलवाड़ी(चिड़गांव), रीतिक(19) पुत्र राजकुमार गांव थाना(चिड़गांव), राजन(18) पुत्र रामगुरू गांव रनोल(चिड़गांव) घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है। पुलिस ने मामले में गाड़ी चालक को अभियुक्त बनाया है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है जबकि पांच युवक जख्मी है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक को मामले में अभियुक्त बनाया गया है।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला आज प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। परवाणू पहुँचते ही सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार वापस लाने के लिए मजबूती से काम किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस की सरकार का वापस आना बेहद जरूरी है। सोलन कांग्रेस व कण्डाघाट के कार्यकर्तों ने सोलन में राजीव शुक्ला का ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व सोलन के कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सोलन में कार्यकताओं द्वारा किए गए स्वागत के बाद राजीव शुक्ला शिमला के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि शिमला में वह देर शाम को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में वह प्रमुख नेताओं से अकेले में भी मुलाकात कर सकते हैं।
लाहौल-स्पीति की महत्वपूर्ण परियोजना अटल टन्नल रोहतांग के उद्घाटन समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केलाॅग में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लम्बे इन्तजार के बाद लाहौल घाटी के लिए अटल टन्नल बनकर तैयार हुई है, जिसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 अक्तूबर, 2020 को लाहौल आएंगे। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल सामरिक दृष्टि से राष्ट्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सुरंग के बनने से लाहौल-स्पीति जिला के आर्थिक, सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल के निर्माण से कृषि, पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र में व्यापक विकास योजनाएं आरम्भ की जाएंगी, जिनसे पूरे जिले की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल बनने से पहले लाहौल घाटी लगभग छः माह तक आवाजाही के लिए बंद रहती थी परन्तु अब लाहौल घाटी के लोगों को वर्षभर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सुरंग के निर्माण से लाहौल के लोगों का वर्षों का सपना साकार हुआ है और पूरे क्षेत्र में विकास के प्रति नये उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकण्डा ने आयोजन से सम्बन्धित विस्तृत रूप-रेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के अथक प्रयासों से इस सुरंग का कार्य सम्पन हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने टन्नल की वन स्वीकृतियों के लिए गम्भीरता से कार्य नही किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास कार्यों की अनदेखी की। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू भी उपस्थित थे।


















































