सोलन के गायक व गीतकार रोहित कश्यप द्वारा फेसबुक पेज "आर के अन प्लगड" पर आयोजित गायन प्रतियोगिता "द हिमालयन वॉइस" का अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमे पहले स्थान पर पट्टा ब्रोरी कि महिमा संदल काबिज हुई l दूसरे स्थान पर भोजनगर कि भावना तंवर व तीसरे स्थान पर परवानु धग्गड के संजीव शर्मा रहे l इस प्रतियोगिता के दो अन्य फाइनलिस्ट मंडी से अर्चना सीओहिआ तथा सपरून सोलन से संगीता रहे l आयोजक रोहित कश्यप ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल मे संगीत गुरु परविंदर सिंह नामधारी व प्रसिद्ध गायक कमल हीर थे l प्रतियोगिता के विजेता को जल्द ही एक बड़े स्तर के गाने मे रिकॉर्डिंग का मौका दिया जायेगा, जल्द ही जो दर्शकों के लिए पेश किया जायगा l इस प्रतियोगिता मे लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया था व आयोजक हिमाचल के हुनर को निखारने व पहचान देने के उद्देश्य से जल्द ही 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए भी इसी तर्ज पर एक प्रतियोगिता शीघ्र शुरू करने जा रहे हैं। जिसके लिए आप फेसबुक पेज "आर के अन प्लगड" के द्वारा जुड़ सकते हैं।
आजकल ठग व शातिर लोग ठगी के नए नए तरीके अपनाकर लोगो को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को कुनिहार पुलिस थाना में कुनिहार की मशहूर झांझी फर्म द्वारा एक शिकायत पत्र देकर अनजान व्यक्तियों द्वारा झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर लॉटरी टिकट बेचने बारे सामने आया है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि कुछ अनजान व्यक्ति जिन्हें हम नही जानते हमारे झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर गांव गांव जाकर लाटरी टिकट बेच रहे हैं। जिसका पता हमे अपने एक परिचित द्वारा फोन पर पता चला। परिचित ने बताया कि " इलेक्ट्रॉनिक सामान के लाटरी टिकट झांझी कॉम्प्लेक्स के नाम पर बेचे जा रहे हैं क्या आपने कोई स्कीम निकाली है " । तो हमने उनसे कहा कि हमने ऐसी कोई स्किम नही निकाली है और न ही हम इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करते हैं। परिचित ने बताया कि उनके पास ज़ेन गाड़ी थी जिसका नम्बर हमने नही देखा। शिकायत पत्र में झांझी फर्म को बदनाम करने व उनका नाम गलत इस्तेमाल करने के लिए ऐसे जालसाज लोगो की छानबीन कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की पुलिस से मांग की गई है। इस विषय पर पुलिस थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने बताया कि ऐसी ठगी के बारे में एक शिकायत पत्र आया है और इसकी छानबीन की जा रही है उन्होंने लोगो से अपील की है कि अगर कोई ऐसे अनजान लोग कंही भी दिखे तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने में कारगर सिद्ध हो रही हैं। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित विश्राम गृह में अपनी ऐच्छिक निधि से विधानसभा क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उपरांत सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के 31 पात्र व्यक्तियों को 03 लाख 03 हजार 150 रुपए के चैक वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कण्डा के गांव गंधोल के बुद्धराम तथा ग्राम पंचायत आंजी मातला के गांव घरटी की रामकली को भारतीय नस्ल की गाय खरीदने के लिए 40-40 हजार रुपए के चैक भी प्रदान किए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अभी कोविड महामारी का संकट टला नहीं है और हम सभी को इस दिशा में सत्त सचेत रहते हुए अपना, अपने परिवार तथा समाज का बचाव करना है। उन्होंने कहा कि नियम पालन तथा टीकाकरण के माध्यम से कोरोना संकट से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सही प्रकार से मास्क पहनें, 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाकर रखें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 09 जुलाई 2021 तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण आरम्भ किया है ताकि सभी को पात्रता अनुसार टीके की पहली तथा दूसरी खुराक मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि शीघ्र प्रदेश के सभी जन टीकाकरण करवाकर कोविड-19 से सुरक्षा प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में भी कोविड-19 से बचाव के लिए समुचित प्रबन्ध किए गए हैं और निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आती है तो उससे बचाव के लिए सभी स्तरों पर आवश्यक उपकरण एवं दवाओं का भण्डारण किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए वृहद स्तर का ऑक्सीजन सयंत्र स्थापित किया गया है। इस सयंत्र में 1000 लीटर प्रति मिनट की दर से जीवनदायिनी ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविड स्पेशल आईसीयू वार्ड में 06 वैंटिलेटर स्थापित कर दिए गए हैं। अस्पताल में एक्स-रे सयंत्र भी आरम्भ कर दिया गया है। डाॅ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम व बुखार की स्थिति में शीघ्र समीप के स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करें और चिकित्सक के निर्देशों का पूर्ण पालन करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, बीडीसी कसौली के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदरम ठाकुर, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंगलवार को भाजपा अर्की मंडल के सभी बुथों पर एक विधान,एक निशान और एक प्रधान का नारा देकर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राष्ट्रभक्त डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंति पर पौधारोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत कोटली के कोलका गांव में आयोजित किया जिसमें हिमको के चेयरमैन रत्न सिंह पाल ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डी.के.उपाध्याय ने की। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने डा.मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। हिमकों के चेयरमैन ने औषधीय पौधा लगा कर पौधा रोपण का शुभारभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो पौधे वे लगा रहे हैं वे उनकी देखभाल का जिम्मा भी लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखने के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी हैं। उन्होंने लोगों को पौधे भी वितिरित किए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, उपाध्यक्ष संतराम ठाकुर, महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना भारद्वाज, बी.डी.सी. के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कार्यालय सचिव रूप राम शर्मा, बुथ अध्यक्ष मेहर चंद, भूपेन्द्र सागर, युवक मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार को सोलन जिला के धर्मपुर में प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 120वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि स्वर्गीय डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का संकल्प लिया था तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाॅ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के सुदृढ़ राष्ट्र के सपने को पूर्ण कर रहे हैं और इस दिशा में किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में उचित निर्णय लिए जा रहे हैं तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है। डाॅ. सैजल ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को जीवन में अपनाना तथा सदैव राष्ट्रहित में कार्य करना ही डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने इस अवसर पर जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा से जन-जन को परिचित करवाने में डाॅ. मुखर्जी ने अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक राष्ट्र के रूप में आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धारा-370 हटाकर प्रधानमंत्री ने वास्तविक अर्थों में भारत को एकता के एकसूत्र में पिरोया है। राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को सही मायनों में अन्नदाता मानती है एवं किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान हित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कृषक उत्पाद संगठन (एफपीओ) की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं ताकि किसान इससे लाभान्वित हो सकें। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आर्थिकी मज़बूत करने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट की 95 से 98 प्रतिशत संस्तुतियों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा फसल बीमा योजना के तहत लगभग 90 हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस अवसर पर सामूहिक वन्देमातरम का गान किया गया। राजकुमार चाहर एवं डाॅ. सैजल ने हारसिंगार का पौधा रोपा। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. शम्भू कुमार, प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार बबली, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव सुनील ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला किसान मोर्चा के सुंदरम ठाकुर, अमर सिंह परिहार, संजय ठाकुर, यशपाल ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा कसौली के अध्यक्ष दुरेश ठाकुर, महामंत्री जगदीश ठाकुर एवं बृजलाल ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश, भाजयुमो कसौली के अध्यक्ष वरूण शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा कसौली मंडल की अध्यक्ष ममता ठाकुर, महामंत्री बिल्लो नेगी, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
संभव चेरिटेबल संस्था द्वारा कोरोना योद्धा के तौर पर दाड़लाघाट में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। चैरिटेबल संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर ने बताया कि अर्की के कुनिहार से संबंध रखने वाली इस संस्था को बने लगभग सात वर्ष बीत चुके हैं तथा संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए बहुत से लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था की शुरूआत बेटी बचाओ व अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान पत्रकारों द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया गया है। इसी कडी में अर्की, दाड़लाघाट व कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर अक्षरेश शर्मा, लोकेंद्र कंवर, राजेश गुप्ता, केशव वशिष्ठ, राजेंद्र कुमार शर्मा, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, रवि चन्द्र प्रताप, राकेश अत्रि मौजूद रहे।
कोरोना काल में जहाँ सरकारी स्वास्थ्य सुविधा हांफ गयी थी। वहीं सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवकों व उद्योगों ने मदद के हाथ आगे बढ़ाएं और सरकार का भरपूर सहयोग किया। ऐसी विकराल परिस्तिथि में कॉस्मो फेराइट्स लिमिटेड ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है। कोरोना महामारी के दौरान, कंपनी के लिए सभी की देखभाल करना एक कठिन स्थिति थी। लेकिन, प्रबंधन ने चुनौती को स्वीकार किया है और कठिन समय से उभरने के लिए कड़ी मेहनत की। कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए टीकाकरण शिविर और दो आरएटी कोविड परीक्षण शिविरों की व्यवस्था की। पीएचसी धर्मपुर और पीआईए परवाणू की मदद से अप्रैल 2021 से जून 2021 तक कंपनी द्वारा 45+ और 18+ के लिए चार टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। कंपनी ने आस-पास के क्षेत्रों के मूल निवासियों और अपने कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइज़र, विटामिन सी, थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर प्रदान किये गए। कॉस्मो कंपनी ने अपने कर्मचारियों को परवाणू में अपने गेस्ट हाउस / कंपनी के आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट कर दिया है और उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की और कोरोनाकाल में उन सभी का ख्याल रखा है। जरूरतमंद कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जो कोविड से संक्रमित थे। कॉस्मो कम्पनी के जीएम संजीव कटोच वर्तमान में पीआईए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है। कंपनी ने परवाणू औद्योगिक संघ को ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपए डोनेट किया जबकि 40 ऑक्सीमीटर की व्यवस्था कर जिला प्रशासन को सौंपे।
कुनिहार: सवर्ण आयोग गठन की मांग को लेकर देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर कुनिहार में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि 20 जुलाई 2021को सरकार द्वारा स्वर्ण आयोग गठन के लिए दिए गए 90 दिन का समय जो समाप्त हो रहा है, उस के संदर्भ में चर्चा की गई। यदि सरकार स्वर्ण आयोग गठन के लिये तय समय सीमा में कोई उचित निर्णय नही लेती है, तो जल्द ही कुनिहार शहर में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास 20 जुलाई तक का समय है। वह स्वर्ण आयोग गठन की घोषणा करें वरना ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन झेलने के लिए तैयार रहें। इस दौरान बैठक में देव भूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, गोपाल शर्मा, राजेन्द्र कंवर, धीरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
कुनिहार : सम्भव चैरिटेबल सोसायटी कुनिहार लंबे समय से निरन्तर क्षेत्र में सामाजिक कार्यो से जुड़ी है। मंगलवार को सम्भव चैरिटेबल सोसायटी कुनिहार ने कोरोना यौद्धा के तौर पर कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया। संस्था की सरंक्षिका प्रतिभा कंवर ने पत्रकारों को यह सम्मान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कुनिहार में दिया। प्रतिभा कंवर ने बताया कि संस्था पिछले काफी समय से कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य कर रहे यौद्धाओं को सम्मानित करने पर विचार कर रही थी। इसी कड़ी में संस्था ने सबसे पहले पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया जो रात दिन अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक हर खबर पहुंचाते रहे हैं। अर्की ,दाड़ला के बाद कुनिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी संस्था जल्द ही सम्मानित करेगी।
कुनिहार :कुनिहार व आसपास के आठवीं, दसवीं व बारहवीं कक्षा के उन विद्यार्थियों को जो कम्पार्टमेंट व फेल होने के बाद जिन्हें एस ओ एस में दाखिले के लिए अर्की व सोलन का रुख करना पड़ता था। अब उन्हें यह सुविधा कुनिहार में ही मिलेगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य मुक्त विद्यालय केन्द्र (SOS) छात्र विद्यालय कुनिहार में खुल गया है। इससे पहले कंपार्टमेंट व फेल हुए विद्यार्थियों को दाखिला व अन्य कार्य हेतु अर्की व सोलन जाना पड़ता था लेकिन अब यह सारी सुविधा कुनिहार में ही मिलेगी। इसमें 8वीं,10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष बीना देवी, अक्षरेस शर्मा, गोपाल चन्द, अनिल कुमार, पवना देवी, रीना देवी आदि ने इसे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों को एस ओ एस के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।
पटवार सर्कल मांगल से पटवारी कृष्ण प्रकाश 10 महीने दिन-रात निष्ठा से कार्य करते हुए पदोन्नत होकर फील्ड कानूनगो बनकर वरुणा नालागढ़ गए। उन्होंने 10 माह में अपने पद पर रहकर पटवार सर्कल मांगल की जनता की सेवा की व उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह भी मिला। 4 जुलाई 2021 को ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, समाजसेवक दीतु राम, नीम चंद चौहान, हीरा सिंह कंवर, हरनाम सिंह सेन आदि ने पटवारी से फील्ड कानूनगो बने कृष्ण प्रकाश व उनकी धर्मपत्नी सीमा को शॉल व टोपी पहनाकर आदर सम्मान सहित विदा किया।उपप्रधान सीताराम ठाकुर ने कहा कि हमें सभी विभागों के कर्मचारी से यही उम्मीद है कि वह इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें। हम सभी का आदर सम्मान और सहयोग करेंगे। इस मौके पर प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, कानूनगो कृष्ण प्रकाश, सीमा, समाजसेवक दीतु राम, नीम चंद चौहान, हीरा सिंह कंवर, हरनाम सिंह सेन मौजूद रहे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन आने वाले सभी पर्यटकों एवं आमजन से आग्रह किया है कि वे कण्डाघाट विकास खण्ड के साधुपुल के समीप अश्वनी खड्ड के किनारे न जाएं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पेयजल संरक्षण एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत लिया गया है और इस दिशा में सभी का सहयोग अपेक्षित है। कृतिका कुल्हारी ने सभी से आग्रह किया कि अश्वनी खड्ड के किनारों पर न तो गाड़ियां धोएं और न ही प्लास्टिक कचरा एवं अन्य प्रकार की गंदगी खड्ड के पानी में डालें। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य जहां पेयजल को दूषित करता है वहीं पर्यटकों एवं आम लोगों के जीवन के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने सभी से यह आग्रह भी किया है कि अश्वनी खड्ड में किसी भी प्रकार की जलक्रीड़ा के लिए न जाएं। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोविड-19 संकट के दृष्टिगत प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग नियम अर्थात 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करने से कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा नियम पालन इस दिशा में अन्य को भी प्रेरित करता है और नियम पालन की यह श्रृंखला बहुमूल्य मानव जीवन को बचाए रखने में महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि पर्यटकों को साधुपुल से चायल की ओर जाने तथा भोजनालय इत्यादि में भोजन करने में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सोलन जिला की परिधि में अश्वनी खड्ड के किनारे आपराधिक दण्ड संहिता की धारा-144 लागू की गई है। इसके तहत अश्वनी खड्ड में नहाना, गाड़ी धोना तथा प्लास्टिक कचरा एवं अन्य गंदगी फैलाना निषेद है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यटकों को असुविधा प्रदान करना नहीं है अपितु इसके माध्यम से अश्वनी खड्ड के पानी को दूषित होने से बचाना है। अश्वनी खड्ड का पानी सोलन जिला के बड़े भू-भाग में पेयजल आपूर्ति का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में सोलन जिला में आए पर्यटक अश्वनी खड्ड में नहाते हैं, गाड़ी धोते हैं और यहां वहां कचरा फैलाकर पेयजल को दूषित करते हैं। ऐसे में अक्सर लोग यह भी ध्यान नहीं रखते कि पहाड़ी क्षेत्र में हल्की सी बारिश भी खड्ड के जल में तीव्र वृद्धि का कारण बन उनके जीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। ऐसी परिस्थितियों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि ऐसी किसी भी गतिविधि को प्रतिबन्धित किया जाए जो पेयजल को प्रदूषित करती हो और जल जनित रोग फैलाने का कारण बन सकती हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कोविड नियमों की अवहेलना करता है तथा अश्वनी खड्ड के किनारे किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बहुद्देश्यीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने एवं कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुखराम चौधरी गत देर सांय विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत पड़ग के दधोग में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कम वोल्टेज की समस्या समाप्त करने के लिए वृहद योजना का कार्यान्वयन अन्तिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी जिलों में विद्युत वितरण के कार्य को स्तरोन्नत किया जा रहा है और आवश्यकतानुसार ट्रान्सफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं एवं विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने और कमजोर वर्गों की आय में आशातीत वृद्धि के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार न अपने पहले ही निर्णय में जहां वृद्धावस्था पैंशन योजना की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया वहीं इस वर्ष से महिलाओं के लिए वृद्धावस्था पैंशन योजना के तहत आयु को 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना एवं सहारा जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकटकाल में प्रदेश सरकार द्वारा यह सुनिश्चित बनाया गया है कि रोगियों को समय पर सहायता मिले और टीकाकरण का कार्य पूरी गति के साथ जारी रहे। सुखराम चौधरी ने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर सही प्रकार से मास्क पहने, 02 व्यक्तियों के मध्य उचित दूरी बनाकर रखें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन या एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोते रहें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों के घर द्वार पर ही उनकी समस्याओं का निपटारा करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्न स्तरों पर समस्या निवारण करने के लिए उचित पग उठाए जा रहे हैं। सुखराम चौधरी ने विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग के ऊपर से गुजर रही विद्युत तार को 30 सितम्बर, 2021 तक हटाया जाए। उन्होंने गांव दधोग में क्यार व जाबल तक विद्युत की थ्री-फेज आपूर्ति भी 30 सितम्बर, 2021 तक सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रूरी के समीप 4-5 गांव के सम्पर्क मार्ग तक पहुंचने के लिए ओवर ब्रिज निर्मित करने, फोरलेन कार्य के कारण पड़ग गांव के पैदल पथ का पुनः निर्माण करने, फोरलेन कार्य के कारण गांव कोठों, पड़ग व दधोग के क्षतिग्रस्त कूहल-बांधों का पुननिर्माण करने, ग्राम पंचायतों के सभी गांवों को नगर नियोजन अधिनियम के दायरे से बाहर करने और विभिन्न गांवों के बंदोबस्त कार्य करवाने का मामला सम्बन्धित विभागों से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग से गांव दावंसी एवं दधोग के सम्पर्क मार्ग को पक्का करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जानी आवश्यक है। ऊर्जा मंत्री ने उपमण्डलाधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग को पक्का करने का प्राक्कलन तैयार करवाएं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भूमि उपलब्ध होते ही मुख्यमंत्री पथ योजना के तहत इस मार्ग को पक्का किया जाएगा सुखराम चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण समयबद्ध सीमा में किया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, भाजपा मण्डल महामंत्री भरत साहनी, बीडीसी सदस्य नेहा कश्यप, बीडीसी सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनंद, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जीत राम, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय कुमार, सुरेश शर्मा, अनिल गुप्ता, रवि शर्मा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियन्ता राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन: पत्रकारों की मान्यता से छेड़छाड़ करने के सम्बंध में प्रेस क्लब सोलन (रजि.) के सभी सदस्य मुखर हो गए हैं। इसको लेकर जल्द मुख्यमंत्री व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को ज्ञापन भेजा जाएगा। यह निर्णय सोमवार को हुई प्रेस क्लब सोलन (रजि) बैठक में लिया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब सोलन के अध्यक्ष मनीष कुमार शारदा ने की। इस बैठक में पत्रकारों के हितों व प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी ने एकजुट होकर पत्रकारों की मान्यता से छेड़छाड़ न करने की अपील की है। सदस्यों का कहना है कि मान्यता खत्म करने की बजाए इसका विस्तार करने की आवश्यकता है ताकि पत्रकारों को अपने हित मिल सके। इस दौरान पत्रकारों की एक ठोस नीति बनाने कि मांग करते हुए कहा कि इस नीति में प्रदेश, जिला व उपमंडल तक पत्रकारों को जहां अन्य सुविधाओं सहित मान्यता हो, वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व फोटोग्राफर के साथ-साथ अखबारों के डेस्क पर काम करने वाले उपसंपादकों को भी मान्यता के दायरे में लाना चाहिए। सभी ने सरकार से आग्रह किया है कि माननीय न्यायालय के फैसले को आधार बनाकर सरकार जो कार्रवाई करे, लेकिन पत्रकारों के मान्यता के लिए जो नियम हैं, उनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न कि जाएं। इस दौरान मुख्य संरक्षक मुकेश कुमार, महासचिव कीर्ति कौशल, लक्ष्मी दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण पुरोहित, संगठन सचिव मनमोहन वशिष्ठ, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, क्लब प्रवक्ता मोहिनी सूद, कैशियर योगेश शर्मा, जय ठाकुर, सौरभ शर्मा, मनीष, वासु, भावना ठाकुर, विनोद, अजय भाटिया, अजय, मनोज, मुकुल देवक्षपति, विनीत व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कुनिहार: नव चेतना संस्था कुनिहार की सदस्य रोहिताक्षी शर्मा ने अपना जन्मदिन गौशाला कुनिहार में गौवंश की सेवा करते हुए मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए संस्था के सदस्यों के साथ गौशाला जाकर वँहा आटे के पेड़े बनाकर गौवंश को अपने हाथों से खिलाए। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर की प्ररेणा से सभी सदस्य इसी तरह अपने व अपने परिजनों के जन्मदिन मनाते हैं। यह संस्था समय समय पर क्षेत्र में पौधरोपण ,गरीबों की पढ़ाई व गरीब कन्याओं के विवाह के लिए भी योगदान करती रहती है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कंवर, बिशनदास, कमलेश, प्रेमदत्त, संजीव, अंजू, सुधांशु, कुलदीप,राजेन्द्र, हरजिंदर, मनोज, नीलाक्षी, रुदविक, भावना, पलक, पूनम आदि मौजूद रहे।
सोलन : जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने भर्ती रैलियों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला में सेना, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस तथा वन विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती रैलियों में सम्मिलित होने के लिए अधिकतम संख्या की सीमा में छूट प्रदान की गई है। रैली में सम्मिलित होने वालों को कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सुरक्षा मानकों की अनुपालना एवं निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इन आदेशों के अनुसार जिला में कोविड-19 की कम पोजिटीविटी दर के दृष्टिगत विभिन्न सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक तथा अन्य समारोहों में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित सीमा में छूट प्रदान की गई है। आदेशों के अनुसार अब चारदीवारी के भीतर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। अधिकतम संख्या 150 निर्धारित की गई है। ऐसे सभी स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना, थर्मल स्केनिंग तथा हैंड वाश अथवा सेनिटाईजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। आदेशों के अनुसार अब खुले स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम 250 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। ऐसे सभी स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना, थर्मल स्केनिंग तथा हैंड वाश अथवा सेनिटाईजर का प्रावधान अनिवार्य होगा। जिला दण्डाधिकारी ने जिला के सभी विभागों, सरकारी संस्थाओं, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य कार्यकारी समिति एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। पुलिस अधीक्षक सोलन, पुलिस अधीक्षक बद्दी तथा जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी स्थानीय शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से इन आदेशों की पूर्ण अनुपालना के लिए समुचित पग उठाएंगे। इन आदेशों की अवहेलना पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 सहित अन्य विधि सम्मत प्रावधानों के तहत कार्रवाही की जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
ग्राम पंचायत घनागुघाट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 जून से 2 जुलाई तक लोगों के कोविड-19 सैंपल लिए गए। जानकारी देते हुए पँचायत के उप प्रधान प्रवीण ठाकुर ने कहा कि पंचायत के हर वार्ड के प्रत्येक गांव में सभी लोगों के कोविड-19 सैंपल लिए गए है। लगभग 500 लोगों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्होनें कहा कि सैम्पलों के आधार पर अब उनकी पंचायत कोविड-19 से मुक्त है व पंचायत में कोई भी कोरोना का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि सैंपल घनागुघाट अस्पताल की डॉक्टर कविता, सीएचओ प्रगति व तिलक राज, राजकुमार, आशा वर्कर हीरा गीता ने लिए। इस दौरान पंचायत प्रधान मधुबाला, उप प्रधान प्रवीण ठाकुर, बीडीसी सदस्या दीपिका, वार्ड सदस्य देवीचंद, कुलदीप, धर्मपाल, सावित्री देवी, उमावती, सोनिया, कुसुमलता, प्रेमचंद सहित अन्य मौजूद रहे।
अर्की : माता पिता अपने बच्चों के हर सपने को पूरा करने के लिए जहाँ आगे रहते है वहीं कई बच्चे ऐसे भी है जो अपने माता -पिता के सपनो को साकार करने के लिए दिन-रात एक कर सफलता प्राप्त करते है। ऐसा ही एक सपना पूरा किया है अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटली के छोटे से गांव फांवा की बेटी मृदुला शर्मा ने। इन्होंने सिविल जज बनकर अपने माता -पिता के सपनों को साकार किया है। मृदुला को यह मुकाम उनके अथक परिश्रम व परिवार के लोगों के सहयोग से मिला है। मृदुला शर्मा ने राहुल्स आईएएस एकेडमी दिल्ली में एक वर्ष तक ट्रेनिंग ली। इसके बाद प्रदेश स्तर पर हुई ज्यूडिशियल परीक्षा पास की और पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने जिला,तहसील,पंचायत व गांव और अपने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि मृदुला का पूरा परिवार वर्षो से वकालत के प्रोफेशनल में है और इनके दादा स्वर्गीय मेहरचंद शर्मा पूरे अर्की के जाने माने वकील थे। इनके पिता अविनाश शर्मा और भाई सोलन में वकालत के क्षेत्र मे कार्य कर रहे है। इनके तीन चाचा में से एक प्रदेश उच्च न्यायालय में, दूसरे जिला न्यायालय सोलन में और तीसरे सिविल कोर्ट अर्की में वकालत कर रहे है। इनके परिवार के आठ सदस्य इस क्षेत्र में कार्य कर रहे है। मृदुला शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की और उनके माता -पिता और पारिवारिक विरासत में मिले अनुभव ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। अपने पिता व पूरे परिवार को अपना आदर्श मानते हुए वो आज इस मुकाम पर पहुंची है और सभी ने उनका समय समय पर मार्गदर्शन किया है। जैसे ही इनके चयन की खबर आयी पूरे अर्की उपमंडल में खुशी का माहौल है और कल रात से ही सभी शुभचिंतक इनको व पूरे परिवार को बधाई संदेश भेज रहे है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को सोलन जिले के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) के अपने पहले दौरे के अवसर पर कहा कि इस संस्थान ने कोरोना महामारी के दौरान अच्छा काम किया है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि कोविड-19 एंटीसीरम का परीक्षण दूसरे चरण में है। राज्यपाल ने और अधिक शोध कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारें अनुसंधान कार्यों पर अधिक खर्च कर रही हैं और अनुसंधान परियोजनाओं के लिए अधिक बजट प्रदान किया जा रहा है। भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीच्यूट जैसे संस्थानों को कोविड वैक्सीन तैयार करने का श्रेय दिया गया है जिससे देश का मान बढ़ा है। दत्तात्रेय ने कहा कि सीआरआई एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है जिसका 116 वर्षों से अधिक लंबा इतिहास है और संस्थान ने महामारी और सूक्ष्म जीव विज्ञान से संबंधित वैक्सीन पर अनुसंधान के लिए अद्वितीय कार्य किया है। यह संस्थान सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम विशेष रूप से डीपीटी और टीटी टीकों के आपूर्तिकर्ताओं में एक है। यह संस्थान सांप के काटने, रेबीज और डिप्थीरिया के लिए विभिन्न जीवनरक्षक उपचारों के निर्माण और आपूर्ति में भी शामिल है। उन्होंने कहा कि शोध कार्य बहुत महत्वपूर्ण है और इसे प्रयोगशाला से बाहर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सीआरआई के सीजीएमपी में डीपीटी वैक्सीन उत्पादन इकाई का दौरा भी किया। सीआरआई के निदेशक डा. अजय कुमार तलहन ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया और संस्थान की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में आईसीएमआर द्वारा अनुमोदित कोविड परीक्षण प्रयोगशाला वर्ष 2020 में स्थापित की गई थी और इसी वर्ष आईसीएमआर-एनआईवी पुणे के सहयोग से चिकित्सीय कोविड एंटीसेरा परीक्षण बैच तैयार किए गए थे।उन्होंने कहा कि संस्थान को 2021 में कोविड सैंपलिंग सेंटर के रूप में नामित किया गया है। वर्ष 2017 में संस्थान को जीका वायरस संक्रमण के लिए निगरानी केंद्र के रूप में मान्यता दी गई थी और परीक्षण और विश्लेषण के उद्देश्य से टीडी वैक्सीन के मल्टी फ्रैक्चरिंग के लिए परीक्षण लाइसेंस दिया गया था। उन्होंने संस्थान का दौरा करने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद दिया। इसके बाद सलाहकार डाॅ. सौरभ शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इससे पूर्व कसौली पहुंचने पर सोलन जिले की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने राज्यपाल का स्वागत किया। बाद में राज्यपाल ने सुबाथू में 14वें गोरखा प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया जहां कमांडेंट एस.एस. संधू ने उनका स्वागत किया। उन्होंने संग्रहालय और कैनेडी हाॅल का दौरा किया और गोरखा रेजीमेंट के वीरतापूर्ण इतिहास में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह रेजीमेंट भारतीय सेना की सबसे व्यापक रूप से यात्रा करने वाली रेजीमेंट में से एक जिसकी वीरता का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि रेजीमेंट के कई वीर जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 जुलाई, 2021 को कुछ तकनीकी कारणों के दृष्टिगत सोलन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों, कसौली एवं धर्मपुर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी शनिवार को विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि तकनीकी कारणों के दृष्टिगत प्रातः 11.00 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक सोलन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों, कसौली एवं धर्मपुर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
संस्कृत भारती के प्रांत प्रचाररक्षक पन्ना लाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पूरे प्रदेश में शिक्षण संपर्क और प्रचार की स्तत श्रृंखला शुरू की है। संस्कृत भारती का काम हिमाचल प्रदेश में सन 1999 से आरंभ हुआ था उस समय दो-तीन लोगों ने इस काम की शुरुआत की थी उसमें संस्कृत भारती के कार्य का स्वरूप संस्कृत संभाषण के आंदोलन के रूप में था। आज संस्कृत भारती का काम ना केवल संभाषण आंदोलन के रूप में रह गया है अपितु अब इसके कार्य का स्वरूप बहुत व्यापक हो गया है। आज संस्कृत में कई शोध कार्य भी किए जा रहे हैं हिमाचल में हजारों की संख्या में प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपनी योग्यता एवं रूचि के अनुसार संस्कृत के प्रचार प्रसार में योगदान दे रहे हैं। विगत सवा साल से पूरे देश ही नहीं अपितु विश्व एक विकट समस्या से जूझ रहा है ऐसे में सभी कार्य प्रभावित हुए हैं लेकिन फिर भी आपदा को अवसर मानते हुए कुछ लोग जीवन के अमूल्य क्षणों का संचय करके राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में संस्कृत भारती भी निरंतर अपना कार्य विगत 1 वर्ष से कर रही है संस्कृत भारती के कार्यकर्ता संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए दिन-रात समाज के प्रत्येक क्षेत्र में काम कर रहे हैं । लोग न केवल संस्कृत बोले शास्त्रों वेदों पुराणों का अध्ययन कर पाए इसके लिए हर दिन ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण प्रशिक्षण प्रवचन कार्यशाला एवं चर्चा गोष्ठियों का आयोजन मई माह से निरंतर किया जा रहा है। शिक्षण विभाग संपर्क विभाग प्रचार विभाग पत्राचार विभाग केंद्र पुरोहितान संस्कृत विद्यालयिन विभाग इन सब विभागों के दो दो दिन के अभ्यास वर्ग पूर्ण हो चुके हैं संस्कृत भारती के बाद केंद्र महिला प्रकोष्ठ की ओर से इसी माह मधुर मिलन का आयोजन भी किया गया जिसमें संस्कृत बोलने वाली 50 गृहणियों ने सोत्साह भाग लिया। शिक्षण विभाग द्वारा प्रांत के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के लिए 6 दिन का "ऑनलाइन माध्यम से कैसे पढ़ाएं" इस हेतु प्रशिक्षण वर्ग चलाया गया। प्रचार विभाग की योजना अनुसार साप्ताहिक वार्ता का हर सप्ताह संस्कृत भारती के यूट्यूब चैनल से हर रविवार को प्रसारण किया जा रहा है। जुलाई के इसी सप्ताह से प्रतिदिन सुभाषित प्रसारित करने की योजना भी बनी है। संपर्क विभाग द्वारा ऐसे समाजिको का चयन कर जिनकी संस्कृत सीखने में रुचि है उनका पंजीकरण करने के बाद 10 दिनों का अभ्यास वर्ग कराया गया जिस का समापन 2 जुलाई 2021 को हुआ। संस्कृत भारती के प्रांत संपर्क प्रमुख आचार्य ओमकार ने प्रचार विभाग को जानकारी देते हुए बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 102 लोगों ने इस वर्ग हेतु अपना निशुल्क पंजीकरण करवाया उसके बाद तीन भागों में चले। ये वर्ग आज संपन्न हुए। प्रत्येक अभ्यास वर्ग में 34 - 34 लोग नियमित अध्ययनरत थे। जिनका संचालन सुंदर नगर से डॉक्टर ज्ञानेश्वर, कांगड़ा से हीरा सिंह और सोलन से डॉक्टर गिरिराज कर रहे थे इस वर्ग की यह विशेषता रही कि इसमें संस्कृत क्षेत्र से बाहर के लोग उपस्थित थे। इसमें कोई संस्कृत का छात्र या अध्यापक नहीं थे। अब संगठन की योजना है कि लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए बहुत ही जल्द गीता शिक्षण केंद्र की शुरुआत भी की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक मंडी मधुसूदन ने अपने वक्तव्य में संस्कृत भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य लोकोपकारक है इनका आयोजन निरंतर होना चाहिए जिससे कि लोगों को अपनी संस्कृति सभ्यता एवं परंपराओं का ज्ञान हो सके। उन्होंने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता एवं व्यावहारिकता का उल्लेख किया मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख डॉ नंदकुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संस्कृत भारती के प्रयासों से ज्ञान गंगा की धारा अबाध गति से निरंतर चलने वाली है इसके लिए सामाजिको का संपर्क करके उन्हें संस्कृत का ज्ञान देना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में संस्कृत भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने भी अपने विचार से सब को सरोबार कर दिया। डॉ सुदेश गौतम ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रकार अंत में शांति मंत्र के साथ वर्ग का समापन किया गया।
निदेशक सेना भर्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च, 2021 से 03 अप्रैल, 2021 तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित भर्ती में सफल हुए ऐसे उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज 10 जुलाई, 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय शिमला में जमा करवाने होंगे जिन्होंने अभी तक यह दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल शाल्व सनवाल ने दी। कर्नल सनवाल ने कहा कि सोलन जिला के सफल उम्मीदवार अपने दस्तावेज 05 जुलाई से 07 जुलाई, 2021 तक तथा सिरमौर जिला के सफल उम्मीदवार 08 जुलाई से 10 जुलाई 2021 तक अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी।
सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने लोगों से गर्मी और बारिश के मौसम में जल जनित रोगों से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि गर्मी तथा बारिश के मौसम में डेंगू, पीलिया, स्क्रब टाईफस, गेस्ट्रोएनट्राइटिस, अतिसार तथा हैजा जैसे विभिन्न रोगों की रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचाव के लिए सभी को सजग एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गर्मियों तथा बरसात के मौसम में उल्टी तथा दस्त रोग होने की सम्भावना अधिक रहती है। रोग के गंभीर होने पर यदि समय पर उपचार न किया जाए तो निर्जलीकरण होने से गम्भीर संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि दस्त या उल्टियां होने पर शरीर में पानी एवं अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसी स्थिति में बचाव के लिए तुरन्त समीप के स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सक से परामर्श लें और ओआरएस के घोल का सेवन करें तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार संतुलित आहार लें। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) का प्रयोग शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। उन्होंने कहा कि लापरवाही होने पर यह बीमारी आन्त्रशोध व हैजे का रूप धारण कर सकती है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि जल जनित रोगों से बचाव के लिए केवल उबला हुआ पानी पीएं। उल्टी तथा दस्त लगने पर जीवन रक्षक घोल का प्रयोग करें। शौच के उपरान्त व भोजन से पूर्व हाथों को साबुन अथवा राख से अच्छी तरह धोयें और नाखुन साफ रखें। बीमारी के लक्षण होने पर रोगी को उसी मात्रा में पानी पिलाते रहें जिस मात्रा में पानी उसके शरीरे से निकल रहा है। उन्होंने कहा कि जल जनित रोगों से बचाव के लिए अपने आसपास के पेयजल स्त्रोतों को साफ रखें। जल स्त्रोतों के पास शौच न करें और न ही बर्तन व कपड़े इत्यादि धोएं। ऐसे जल स्त्रोतों का पानी प्रयोग में न लाएं जिनका पानी दूषित हो या नियमित प्रयोग में न आता हो। उन्होंने कहा कि कच्चे फल, बहुत पके फल, बर्फ, आईसक्रीम और बासी भोजन का प्रयोग न करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला में विभिन्न जल जनित एवं मच्छर इत्यादि के कारण होने वाले रोगों से बचाव के लिए दवाओं का समुचित भण्डारण उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसी किसी बीमारी की स्थिति में बिना देर किए चिकित्सक से सम्पर्क करें ताकि रोगी को गम्भीर हालत में जाने से बचाया जा सके। डाॅ. उप्पल ने कहा कि खांसी, जुखाम, बुखार इत्यादि की स्थिति में भी तुरंत समीप के चिकित्सक से सम्पर्क करें। ऐसे में कोरोना संक्रमण के लिए परीक्षण करवाने से न घबराएं। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही उपचार किसी भी रोग के विरूद्ध सशक्त हथियार है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले सभी अनुभागों के उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए बिजली बोर्ड ने फरमान जारी किया है। जिन उपभोक्ताओं ने कई महीनों से बिजली के बिल जमा नही करवाए है। उन्हें 17 जुलाई तक बिल का भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा की उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करने के लिए विद्युत कार्यालय आए या ऑनलाइन जमा करवाएं, यदि इस दौरान कोई उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करता है तो उनके बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। विद्युत विभाग में सहायक अभियंता मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि कई महीनों से कुछ उपभोक्ता बिलजी का बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। इस कारण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनको सूचित कर दिया गया है कि वह जल्द से जल्द बिल का भुगतान कर दें नहीं तो विद्युत अधिनियम 2003 के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बागा व दाड़लाघाट में जुलाई माह के लिए वाहनों की फिटनेस व ड्राईविंग टैस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि अर्की उपमण्डल के बागा में वाहनों की फिटनेस 07 जुलाई 2021 को जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में वाहनों की फिटनेस 08 जुलाई, 24 जुलाई तथा 31 जुलाई 2021 को जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में ड्राईविंग टैस्ट भी 08 जुलाई, 24 जुलाई तथा 31 जुलाई, 2021 को आयोजित किए जाएंगे।
Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry, Nauni signed a Memorandum of Understanding (MoU) with a Shimla based food processing company for the production of apple cider vinegar, based on the technology developed by the scientists of the University's Department of Food Science and Technology (FST) under a DST project. Dr. Ravinder Sharma, Director of Research signed the agreement on behalf of the university. Nanda Chhajta and Yashwant Chhajta, proprietors of RUHILL Food Processing Unit, Shimla were present on the occasion. The agreement was signed in the presence of Vice-Chancellor Dr. Parvinder Kaushal. Dr. Anju K Dhiman, Dean College of Horticulture; Dr. KD Sharma, Professor and Head, Department of FST and Dr. Rakesh Sharma, who is one of the scientists who helped develop this technology, were also present on the occasion. This is the second startup that has signed a non-exclusive license agreement with the university for the transfer of this technology by paying Rs 40,000 as technology fee. Under this agreement, the company will use the university’s tech to manufacture and sell the cider vinegar and will also acknowledge it on the product label. Explaining the technology, Dr. KD Sharma, said that the university technology is an alternative to the traditional methods of making apple cider vinegar and can also be taken as an alternative approach for complete utilization of culled apples along with improving the farm income. He complimented the entrepreneurs for putting faith in the university technology and apprised them of the several other technologies and processes developed by the university, which can be beneficial to the enterprise. Congratulating the entrepreneurs and the scientists, Dr. Parvinder Kaushal said that it is great to see entrepreneurs coming forward and showing intent in developing their products on the university technologies. He said that the demand for apple cider vinegar has increased manifold in the past few years due to its several health benefits. “A large quality of low-grade size and deformed apples go waste each year mainly due to the lack of appropriate processing technology in the production area. This technology can help to address the issue. The technology has optimized various factors involved in the production of vinegar as well as base wine and overcomes the problems of the traditional methods, which are slow and result in poor quality vinegar,” said Dr. Kaushal. He suggested that the company must explore the production and development of multi-products from apples so that the complete utilization of the fruit can be done.
दाड़लाघाट की दावटी पंचायत के शिवनगर में 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना विधि-विधान के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसी हफ्ते सोमवार से इन ज्योतिर्लिंगों की स्थापना के लिए महापाठ का आयोजन चल रहा था। दावटी पंचायत के शिवनगर के लिए धार्मिक दृष्टि से हमेशा के लिए यादगार रहेगा। इस अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। यह महा आयोजन घनागुघाट पंचायत के तीन बार प्रधान रहे, समाज सेवी व एक उद्यमी हरिराम कौंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बता दे कि इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए हरिराम कौंडल का विशेष योगदान रहा है। इस क्षेत्र में आज से 30-35 साल पहले लोग जहां दिन के समय आने जाने में भी कतराते थे, अब यहां रात को भी लोग घूमते हुए देखे जा सकते हैं। शिवनगर आज इतना प्रसिद्ध हो गया है की यहां पर लोगों की दिनभर काफी संख्या में आवाजाही रहती है। इसके अलावा शिवनगर में एक व्यवसायिक परिसर, पशु औषधालय और सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय मौजूद है। 12 ज्योर्तिलिंगों की स्थापना के साथ इस क्षेत्र का धार्मिक दृष्टि से कितना महत्व बढ़ गया है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां पर श्री बजरंगबली का मंदिर होने के साथ शनिदेव का मंदिर भी है। मंगलवार व शनिवार के दिन यहां पर काफी भीड़ रहती है।अब ज्योर्तिलिंगों के स्थापित होने से सोमवार को भी शिवनगर में काफी भीड़ एकत्रित होगी। इसका पूरा श्रेय दावटी पंचायत की जनता ने हरिराम कौंडल और मंदिर कमेटी सदस्यों को दिया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोबिंद राम शर्मा, हरिराम कौंडल, बाबूराम ठाकुर, धर्मपाल शर्मा, दावटी पंचायत की प्रधान इंदिरा शर्मा, उपप्रधान हीरा कौंडल व सभी वार्डों के सदस्यों सहित दावटी पंचायत के गणमान्य व प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
कुनिहार के प्रसिद्ध व्यापारी व समाज सेवी स्व लाला सुशिल मित्तल की 14 वी पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों अमित मित्तल व सुमित मित्तल ने कुनिहार पँचायत कार्यलय के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया तथा एक बड़ा वाटर कूलर दिगल बस स्टैंड पर स्थापित करवाया जंहा लोगों को हर समय शुद्ध व शीतल पेयजल मिलेगा। गौर रहे कि कुनिहार बाजार के प्रसिद्ध व्यापारी व समाज सेवी मित्तल परिवार हमेशा समाज सेवा में आगे रहता है। दशकों से यह परिवार समाज सेवा से जुड़ा हुआ है। अपने पिता स्व सुशील मित्तल के नक्शे कदम पर चलते हुए अपनी कड़ी मेहनत की नेक कमाई से अमित मित्तल व सुमित मित्तल समाज सेवा में हर समय आगे रहते है। कोरोना काल मे गरीबों को राशन व जरूरत का सामान भेंट करना हो या किसी सार्वजनिक सामाजिक व धार्मिक स्थान को सामग्री उपलब्ध करवाने सहित कई अन्य पुनीत कार्यों मे मित्तल परिवार हमेशा निस्वार्थ भाव से आगे रहता है। इस पुनीत कार्य के लिए दिगल पँचायत प्रधान पवन कुमार ,व्यापार मण्डल दिगल, कुनिहार पँचायत प्रधान राकेश ठाकुर व स्थानीय लोगों ने मित्तल परिवार का धन्यवाद किया है।
होम्योपैथिक कॉलेज सोलन में डॉक्टर्स डे मनाया गया। इसके साथ ही कोरोना काल में जान गवाने वाले डॉक्टर्स को भी याद किया गया। गौरतलब है कि कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना डॉक्टर दिन-रात देश सेवा में लगे है। अपनी जान को हथेली पर रख कर डॉक्टर निरन्तर कोरोना मरीज़ों की सेवा में जुटे है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एनपी सिंह ने सभी को डॉक्टर्स डे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी डॉक्टर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर उन्होंने कोरोना काल सेवाएं दे रहे सभी डॉक्टर्स की प्रशंसा की और कोरोना काल में जान गवाने वाले डॉक्टर्स को श्रधंजलि दी गई।
डॉ वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरेस्ट्री विभाग ने गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में वन महोत्सव मनाया। यह कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बैंक की 66वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रायोजित किया गया था। इस अवसर पर बांस, कचनार और बियूल के 500 से अधिक पौधे लगाए गए। आने वाले सप्ताह में इस मुहिम के तहत विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 1,600 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। सभा को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम वृक्षारोपण अभियान के दौरान स्थान-विशिष्ट वृक्ष किस्मों का चयन करें ताकि वे अपने स्थानीय वातावरण में ठीक से विकसित हो सकें। डॉ. कौशल ने कहा कि हिमाचल जैसे राज्य में यह जरूरी है कि हम बरसात के मौसम के साथ-साथ सर्दियों के महीनों में भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा कि सर्दियों के महीनों में कई फलों के पेड़ लगाए जाते हैं और इस तरह की गतिविधियों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने वनों में स्थानीय जंगली प्रजातियों के फलों के बड़े पैमाने पर रोपण को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया ताकि जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विभिन्न मौसमों के लिए पौधारोपण कार्यक्रम विकसित करेगा ताकि विश्वविद्यालय के हरित आवरण को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर डॉ. कौशल ने भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर बैंक को बधाई दी। एसबीआई सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक जवाहर कौल ने कहा कि यह एक महान अवसर हैं क्योंकि अपने अपने क्षेत्रों के दो महान संस्थान पर्यावरण को हरा-भरा करने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इस तरह की और गतिविधियों में योगदान देगा। इससे पहले निदेशक अनुसंधान डॉ. रविंदर शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और गतिविधि को प्रायोजित करने के लिए एसबीआई का धन्यवाद दिया। सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरेस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विमल चौहान ने वन महोत्सव और इस पहल के तहत विभाग द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. देवेंद्र गुप्ता, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. जेके दुबे; कुलपति के ओएसडी डॉ एम के ब्रह्मी, एसबीआई से मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार झा, रजनीश कंवर, नौणी शाखा प्रबंधक राजीव गर्ग; वैज्ञानिक, स्टाफ और छात्रों ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जुलाई, 2021 को 33 केवी सराहन फीडर को स्थानांतरित करने एवं रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 33/11 केवी ओच्छघाट विद्युत उपकेन्द्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, नौणी, धारों की धार, धरजा, कालाघाट, जटोली, कोठों, टटूल, डमरोग, अप्पर सूर्य विहार, बलाना व इसके आस-पास के क्षेत्रों में 02 जुलाई, 2021 को दोपहर 01.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत जिला के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रदेश के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुरूप जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार सोलन जिला में सभी धार्मिक स्थल प्रदेश के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया की अनुपालना के अनुसार ही खुलेंगे। इसके अतिरिक्त सोलन जिला के सभी धार्मिक स्थानों पर किसी प्रकार के लंगर एवं सामुदायिक भोजन की अनुमति नहीं होगी। धार्मिक स्थलों में बार-बार स्पर्श करने वाले स्थानों को एक प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईट घोल के साथ साफ करना होगा। धार्मिक स्थलों में स्थापित घण्टियों को या तो हटाया जाएगा अथवा कपड़े से ढक दिया जाएगा ताकि श्रद्धालु इन्हें हाथ न लगाएं। श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों में गर्भ गृह में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। देव मूर्ति के समक्ष किसी को भी एक मिनट से अधिक खड़े नहीं होने दिया जाएगा। 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्ति, गंभीर रोगी, गर्भवती महिलाओं तथा 10 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों को धार्मिक स्थानों में प्रवेश की अनुमति नहीं है। पूजा हाॅल एवं परिसर में आवागमन की अनुमति नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर पूजा परिसर में न्यूनतम उपस्थिति रखी जाएगी। यदि सम्भव हुआ तो विभिन्न स्थानों पर लाईव दर्शन के लिए एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएंगी। धार्मिक स्थल के समीप लक्षणयुक्त रोगियों को आईसोलेट करने के लिए आईसोलेशन कक्ष स्थापित किए जाएगा। इस कक्ष में लक्षणयुक्त रोगियों को रखने के उपरान्त सम्बन्धित चिकित्सक को सम्पर्क कर सैम्पलिंग एवं अन्य कार्य किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य संस्थान के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों के आपाताकाल में कोविड परीक्षण के लिए प्रबन्ध करेंगे। पूजारी अथवा अन्य किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी कोई पूजा नहीं सम्पन्न करवाई जाएगी जिसमें श्रद्धालु का स्पर्श करना हो। धार्मिक स्थल परिसर में भजन-कीर्तन करने, विवाह अथवा मुंडन संस्कार की अनुमति नहीं होगी। आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर स्क्रीनिंग काउन्टर स्थापित किए जाएंगे। धार्मिक परिसरों में रात्रि ठहराव की अनुमति नहीं है। धार्मिक स्थलों में यदि सम्भव हो तो श्रद्धालुओं के अनुश्रवण के लिए सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाएंगे। दिव्यांग जनों के देव दर्शन के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। धार्मिक स्थल के भीतर हवन अथवा अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं है। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार एवं अन्य मुख्य स्थानों पर हाथ धोने की सुविधा एवं टच फ्री सोप डिस्पेन्सर स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएंगी। प्रवेश एवं निकासी द्वार पर हैण्ड सेनिटाइजर डिस्पेन्सर स्थापित किए जाएंगे। मूर्ति एवं पवित्र पुस्तकों को छूने की अनुमति नहीं होगी। प्रसाद चढ़ाने, पवित्र जल के छिड़काव की अनुमति भी नहीं होगी। श्रद्धालुओं अथवा न्यास कर्मियों द्वारा उपयोग के उपरान्त छोड़े गए मास्क, फेस कवर, दस्तानों इत्यादि का समुचित निपटान सुनिश्चित बनाना होगा। जिला दण्डाधिकारी ने इस सम्बन्ध में जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों को आदेश जारी कर मानक परिचालन प्रक्रिया की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दाड़लाघाट शाखा ने अपना 66वां स्टेट बैंक दिवस मनाया। एसबीआई के प्रबंधक गोवर्धन शर्मा ने बताया कि इन 66 वर्षों में भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने इस पावन दिवस पर अपने सहयोगियों तथा अपने ग्राहकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दिवस को यादगार बनाने के लिए एसबीआई के स्टाफ ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य राजीव गौतम को विद्यालय परिसर में देवदार के पौधे लगाने हेतु प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने बताया की एसबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देते हुए वीडियो केवाईसी की सुविधा प्रदान की है, अब ग्राहकों को बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राहक घर बैठे ही अपने खाते खोल सकेंगे। एसबीआई बैंक ने एक कवच योजना भी लागू की है जिसके अंतर्गत कोविड संक्रमित हुए ग्राहकों को सहायतार्थ कम ब्याज पर लोन सुविधा दी जा रही है।
दूरदराज की ग्राम पंचायत मांगल, बागा (करोग) के छोटे एवं सीमांत किसानों को राज्य परियोजना कार्यान्वन्यन इकाई द्वारा एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पदमश्री सुभाष पालेकर जीरो बजट प्राकृतिक खेती के जनक एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर आदि ने ऑनलाइन के माध्यम से प्रांत के किसानों व बागवानों को प्राकृतिक विधि से खेती-बाड़ी करने के लिए प्रेरित किया।मांगल व बागा (करोग) पंचायतों में मास्टर ट्रेनर मस्तराम, मांगल पंचायत प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम, बागा करोग की प्रधान सुरेंद्रा देवी, उप प्रधान श्यामलाल चौहान, बीडीसी सदस्य वनिता देवी व दोनों पंचायतों के लगभग 20-20 किसानों ने प्राकृतिक खेती के बारे में ऑनलाइन संगोष्ठी में भाग लिया।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू की बाहरवीं कक्षा की छात्रा इप्सिता थापा ने उपनिर्देशक उच्च शिक्षा विभाग सोलन द्वारा आयोजित काँगड़ा भूकंप के उपलक्ष पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले भर में पाइन ग्रोव स्कूल का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि प्रदेश के काँगड़ा जिला में 1905 में भयानक भूकंप आया था इस भूकंप के आने से काँगड़ा जिला में तभी मच गयी थी। स्कूल में प्रथम आने के बाद इप्सिता का चयन विभिन निजी, आवासीय और राज्य द्वारा संचालित पब्लिक स्कूल एवं सरकारी के लिए आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जिसमे इप्सिता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी कलात्मक प्रतिभा के लिए उन्हें 1100 रुपए की नगद राशि पुरुस्कार के रूप में दी गयी है। इप्सिता थापा की इस कामयाबी से उनके माता-पिता और पूरा स्कूल बेहद खुश है।
अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में "उच्च शिक्षण संस्थानों में टीचिंग, लर्निंग और रिसर्च पर्सपेक्टिव्स" विषय पर एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न विषयों के शिक्षकों और शोधकर्ताओं के भीतर पेशेवर गुणों का विकास करना और उन्हें आधुनिक समय के बदलावों के लिए तैयार करना है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वान अपना ज्ञान और अनुभव साझा करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम के लिए अभी तक 200 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवा लिया है। इस क्रम में अभी तक डॉ० प्रभजीत सिंह नरूला, मनोचिकित्सा और परामर्श विशेषज्ञ, नई दिल्ली, प्रो० (डॉ०) पी० मल्याद्री, आईसीएसएसआर सीनियर फेलो, प्रो० (डॉ०) गीतिका सूद, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रो० (डॉ०) के० वी० ठक्कर, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, मुंबई यूनिवर्सिटी, प्रो० (डॉ०) ओपी अग्रवाल, पूर्व कुलपति, जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर, प्रो० (डॉ०) अम्पू हरिकृष्णन, वाइस चांसलर हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड, प्रो० (डॉ०) अभय कुमार, वाइस चांसलर प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर ने वर्चुअल माध्यम से अपने विषय प्रस्तुत किये। आईईसी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो० (डॉ०) जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षाविदों व सोधार्थिओं के लिए आवश्यक विभिन्न रिसर्च और डिजिटल टूल्ज के बारे में जानने का एक सुनहरा अवसर है। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो० (डॉ०) आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम रिसर्च पेपर राइटिंग, रिसर्च प्रपोजल राइटिंग जैसे विषयों पर अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा। रिपोर्ट राइटिंग, अनुसंधान पद्धति, साइबर क्राइम, साहित्यिक चोरी को कम करना, स्ट्रेस मैनेजमेंट, राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020, प्रश्नावली का महत्व और इसकी रूपरेखा और अन्य विषयों को समझने के लिए बहुत लाभकारी होगा।
आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो इस संकट की घड़ी में चिकित्सक अपने जीवन की परवाह किए बिना पहली पंक्ति में खड़े होकर मानव सेवा में जुटे हैं। उनके इसी महत्वपूर्ण योगदान के लिए आज इनरव्हील क्लब मिडटाउन सोलन द्वारा चिकित्सक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर सोलन मिडटाउन ने सोलन अस्पताल के CMO डॉक्टर राज उप्पल और उनकी टीम की सहयोगी डॉक्टर मुक्ता व आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के डॉक्टर हितेश, डॉक्टर मनीष मित्तल और अन्य 27 डॉक्टरों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया । क्लब सदस्यों ने डॉक्टरों को सम्मान के रूप में पौधे, कैंडल और सम्मान पत्र भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया। इस मौक़े पर क्लब की ओर से CCC ऊषा ठाकुर, सविता भला, मनजीत, ज्योति, अनीता और ऑडिटर दीपाली ठाकुर मौजूद रही।
प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल आज निजी दौरे पर कुनिहार पहुंचे। जंहा उन्होंने भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय के बेटे की नई मैडिकल शॉप का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कुनिहार पहुंचने पर लोगों ने फूलमालाओं के साथ डॉ सहजल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा सिविल अस्पताल कुनिहार की खामियों के बारे सवाल पूछने पर डॉ सहजल ने कहा कि सिविल अस्पताल कुनिहार की जरूरतों को जल्द पूरा किया जाएगा व 108 एम्बुलेंस भी अस्पताल को जल्द ही मुहैया करवाई जाएगी। इसके बाद मन्त्री ने सिविल अस्पताल कुनिहार का निरक्षण भी किया व अस्पताल इंचार्ज डॉ सिद्धार्थ से पूरी जानकारी ली। उन्होने अस्पताल में व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री सहजल ने अस्पताल में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरक्षण कर वैक्सीन लगवाने आए लोगों से भी बातचीत की। इस मौके पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन संजीव कश्यप, दलीप सिंह पाल, जय नन्द शर्मा, अमर सिंह परिहार, अनिल गर्ग, सुरेश कुमार जोशी, रघुवीर कंवर, रूपराम शर्मा, जगदीश अत्रि, रोहित जोशी, प्रतिभा कंवर, किरण कौंडल, कौशल्या कंवर, शिप्रा जोशी, सीमा महंत आदि उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जुलाई, 2021 को सोलन के सपरून स्थित 132/33 केवी विद्युत उप केन्द्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इस कारण 02 जुलाई, 2021 को सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों, चम्बाघाट, बड़ोग तथा कण्डाघाट में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 02 जुलाई, 2021 को सोलन शहर के माल रोड, अप्पर बाजार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद काॅम्पलेक्स, न्यायालय परिसर, पीडब्लयूडी कालोनी, कलीन, सेर कलीन, सन्नी साईड, विवान्ता माल, मैसर्ज पैरागान, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय, मैसर्ज हिमानी, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फशकना, फ्लाई, हरट, ब्रूरी, सलोगड़ा, मनसार, गलोथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नडोह, शामती, डमरोग, आॅफीसर काॅलोनी, कोटलानाला, कथेड़, मिनी सचिवालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। चम्बाघाट क्षेत्र में 02 जुलाई, 2021 को चम्बाघाट चैक, फाॅरेस्ट कालोनी, फ्रेंडस कालोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, बेर खास, बेर गांव तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि बड़ोग में 02 जुलाई, 2021 को बड़ोग, आंजी, शमलेच, नगाली, कोरांे कैंथड़ी, लगहेचघाट, बाड़ा, कलोल, देहूंघाट, रबौण, तार फैक्ट्री, कायलर, लवीघाट, घट्टी, हाऊसिंग बोर्ड तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास गुप्ता ने कहा कि कण्डाघाट क्षेत्र में 02 जुलाई, 2021 को डेढघराट, परोथा, शिवालिक बाई मेटल, मही, डोलक, चायल रोड (कण्डाघाट), डुमैहर, कोठी बारा, कून, कोट कदौर, बोधन, हिन्नर, कुरगल, टिक्करी, टणांजी, कन्नौडी, घेवा, हुक्कल तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उक्त क्षेत्रों के निवासियों से उक्त अवधि में सहयोग की अपील की है।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने पर्यटन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि उपमण्डल के साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास नियमित औचक निरीक्षण किए जाएं आर क्षेत्र में धारा 144 के उल्लघंन पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। डाॅ. सूद आज साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास क्षेत्र का निरीक्षण करने के उपरान्त स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, होटल मालिकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. सूद ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि समूचे क्षेत्र में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कार्य कर रहे होटलों के विरूद्ध सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी होटलों में सीसीसटीवी कैमरे स्थापित होने चाहिएं। उन्होंने होटल मालिकों को निर्देश दिए कि अपने फेसबुक पेज एवं व्हाट्सएप ग्रुप में इस क्षेत्र में लागू धारा 144 तथा नदी क्षेत्र में जाने की मनाही के विषय में जानकारी दी जाए। उन्होंने होटल में भी पर्यटकों को इस विषय में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के किनारे ऐसे स्थानों पर बाड़बन्दी की जाए जहां से पर्यटक एवं वाहन नदी में जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर धारा 144 के सम्बन्ध में सूचना पट्ट स्थापित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को आवश्यक जानकरी मिल सके। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि अमूल्य पेयजल को दूषित होने से बचाने के लिए नियम पालन में कोई कोताही सहन नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहन कर रखें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मास्क न पहनने वालों तथा धारा 144 का उल्लघंन करने पर विधि सम्मत कार्रवाही अमल में लाई जाए। डाॅ. सूद ने कह कि जल को दूषित होने से बचाने के लिए प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा पानी के नियमित सैम्पल लिए जाएंगे। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित बनाई जाए। इस अवसर पर ग्राम पचंायत सकोड़ी के प्रधान सुरेश कुमार, उप प्रधान राजेन्द्र, ग्राम पंचायत तुन्दल की प्रधान चित्ररेखा, स्थानीय ग्रामीण, तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शुभम, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सोलन करतार चन्द, थाना कण्डाघाट के प्रभारी ब्रिज लाल, रिवर ऐसोसियशन साधुपूल के प्रधान पवन ठाकुर, सदस्य सन्दीप नेगी, रमेश शर्मा, नीरज ठाकुर तथा रजनीश शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।
कंडाघाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन के वैज्ञानिक दल ने विगत सप्ताह सोलन एवं कंडाघाट खण्डों के विभिन्न गाँवों का नैदानिक दौरा किया। वैज्ञानिकों के इस दल ने डॉ जितेंदर चौहान की अगुवाई में करोल पहाड़ी पर स्थित गाँवों का दौरा किया। डॉ आरती शुक्ला एवं डॉ अनुराग शर्मा ने किसानों को टमाटर में लगने वाले रोगों एवं कीटों के निदान के उपाय सुझाए तथा किसानों के खेतों का निरीक्षण भी किया।इस वैज्ञानिक दल ने जदारी, पलहेच एवं सलुमणा गाँवों का दौरा भी किया जहां किसानों ने इस वर्ष सेब के नए बगीचे लगाए हैं। जदारी गाँव के किसान प्रदीप, पलहेच गाँव के सुरेश कुमार एवं सलुमणा के परमानंद शर्मा के आग्रह पर केंद्र के प्रभारी डॉ जितेंदर चौहान ने इन सभी बागवानों के बगीचों में जाकर समर प्रूनिंग के गुर सिखाए। वैज्ञानिकों ने खेतों के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर शिमला मिर्च में पता झुलसा, जीवाणु धब्बा तथा मुरझान रोग व टमाटर की फसल में बॅक आई फल सड़न (काली टिक्की) जीवाणु धब्बा, फल छेदक कीट एवं सफ़ेद मक्खी रोग से ग्रसित पाया।वैज्ञानिकों ने किसानों को इन रोगों व कीटों के नियंत्रण के उपाय सुझाए। इसके अतिरिक्त अनार एवं कीवी फल से संबधित समस्याओं का भी निवारण किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक ने धारों की धार गाँव का दौरा किया जहां के अधिकतर किसान अब सेब की खेती से जुड़े हैं। यहाँ के प्रगतिशील किसान करण सिंह ठाकुर ने बताया की क्षेत्र के बागवानों को रूट बोरर एवं जड़ सड़न की समस्या आ रही है जिसके मद्देनजर वैज्ञानिकों ने यहाँ सेब के कीट एवं रोग नियंत्रण विषय पर एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया व किसानों को इन समस्याओं से निजात पाने के तरीके बताए। रूट बोरर के नियंत्रण के लिए दवा के अतिरिक्त सौर ट्रैप तथा मैटाराइजियम एनीसोल्पी नामक फुफंद के इस्तेमाल की सलाह दी।
सोलन जिला में जुलाई माह के लिए वाहनों की फिटनेस, पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी आज यहां क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि सोलन में वाहनों की फिटनेस एवं पासिंग 12 जुलाई एवं 22 जुलाई, 2021 तथा ड्राईविंग टैस्ट 13 व 23 जुलाई, 2021 को आयोजित किए जाएंगे। चालक लाईसंेस जारी करने के लिए ड्राईविंग टैस्ट बसाल स्थित हेलीपैड में आयोजित किए जाएंगे। वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की सोलन स्थित कर्यशाला के समीप मार्ग पर वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि कण्डघाट में वाहनों की फिटनेस एवं पासिंग 05 जुलाई, 2021 को दिन में 02.00 बजे से 05.00 बजे तक तथा ड्राईविंग टैस्ट इसी दिन प्रातः 10.00 बजे से दिन में 01.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। ड्राईविंग टैस्ट काॅलेज मैदान में तथा वाहनों की फिटनेस एवं पासिंग पैट्रोल पम्प के समीप जांची जाएगी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि परवाणु में ड्राईविंग टैस्ट प्रथम जुलाई, 2021 को प्रातः 10..00 बजे से दिन में 01.00 बजे तक तथा वाहनों कर फिटनेस एवं पासिंग इसी दिन 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक होगी। परवाणु में ड्राईविंग टैस्ट तथा फिटनेस एवं पासिंग के लिए सेब मण्डी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि जिला के कसौली में ड्राईविंग टैस्ट 19 जुलाई, 2021 को प्रातः 10..00 बजे से दिन में 01.00 बजे तक तथा वाहनों की फिटनेस एवं पासिंग इसी दिन 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक की जाएगी। कसौली में ड्राईविंग टैस्ट तथा फिटनेस एवं पासिंग के लिए गढ़खल के समीप स्थान निर्धरित किया गया है।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में स्थानीय व्यापार मण्डलों के सहयोग से बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए परीक्षण किए जाएं ताकि महामारी की व्यापक स्तर पर रोकथाम में सहायता मिल सके। कृतिका कुल्हारी आज यहां कोविड-19 की सम्भावित तृतीय लहर के लिए तैयारी एवं सैम्पलिंग बढ़ाने और टीकाकरण के सम्बन्ध में जिला कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न गतिविधियों के आरम्भ होने से बाजारों इत्यादि में भीड़ बढ़ रही है और ऐसी परिस्थिति में कोरोना संक्रमण पर नियन्त्रण के लिए सैम्पलिंग बढ़ाया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय व्यापार मण्डलों के साथ समन्वय स्थापित कर बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में परीक्षण के लिए शिविर लगाए जाएं अथवा मोबाईल परीक्षण वाहन का प्रयोग किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि इस दिशा में उपमण्डलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण करें। उपायुक्त ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि कोरोना पोजिटिव व्यक्तियों के प्राथमिक सम्पर्कों की पहचान एवं सैम्पिलिंग पर पूर्ण ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना आवश्यक है। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोविड का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसी परिस्थिति में सभी के लिए कोरोना से बचाव के नियमों का पालन आवश्यक है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के नियमित चालान काटे जाएं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की सम्भावित तृतीय लहर से बचाव के लिए सभी स्तरों पर तैयारी एवं नियम पालन आवश्यक है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न स्तरों पर कोविड-19 से बचाव के लिए बच्चों के लिए भी आवश्यक उपकरण एवं दवाओं का भण्डारण करें। उन्होंने अधिक से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में वर्तमान में समर्पित कोविड केयर केन्द्रों में आॅक्सीजन सुविधा युक्त 378 बिस्तर उपलब्ध हैं। जिला में 305 आॅक्सीजन कन्सेनट्रेटर तथा 1336 आॅक्सीजन सिलेंडर एवं 46 वैंटिलेटर उपलब्ध हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 1000 एलपीएम (लीटर पर मिनट), नागरिक अस्पताल अर्की में 1000 एलपीएम तथा मेकशिफ्ट अस्पताल नालागढ़ में 200 एलपीएम क्षमता के पीएसए ऑक्सीजन सयन्त्र निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला में अभी तक कोविड-19 जांच के लिए कुल 213444 परीक्षण किए गए हैं। इनमें 22203 व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाए गए। जिला में 21820 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक हुए जबकि 311 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हुई। 29 जून, 2021 तक सोलन जिला में 72 कोरोना पोजिटिव रोगी हैं। इनमें से 70 रोगियों को होम आईसोलेशल में रखा गया है जबकि 02 रोगी अस्पताल में उपचराधीन हैं। जिला में कोरोना की प्रथम लहर में अधिकतम मामले सितम्बर, 2020 में 129 जबकि द्वितीय लहर में मई, 2021 में 669 पाए गए। प्रथम लहर में सबसे अधिक 22 व्यक्तियों की मृत्यु सितम्बर 2020 में जबकि द्वितीय लहर में सबसे अधिक 173 व्यक्तियों की दुःखद मुत्यु मई, 2021 मंे हुई। जिला में कोविड-19 से बचाव के लिए अभी तक 305095 व्यक्तियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। जिला में टीकाकरण की गति को सत्त रूप से बढ़ाया जा रहा है तथा 29 जून, 2021 को सोलन जिला में 18,000 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, उमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उमण्डलाधिकारी अर्की विकास श्ुाक्ला, उमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गगनदीप राजहंस, डाॅ. वी.के. गोयल, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बागा द्वारा स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के सहयोग से ओएचएस सेंटर सराई घाट में कोविड-19 का टीकाकरण 18 से 45 वर्ष आयु समूह एवं 45 से अधिक आयु वर्ग का टीकाकरण का कार्य 4 अप्रैल 2021 से निरन्तर किया जा रहा है।अल्ट्राटेक सीमेंट के ईकाइ प्रमुख विवेक माथुर के मार्गदर्शन में कोविड-19 का टीकाकरण का कार्य ओएचएस सेंटर में किया जा रहा है जिसमे अभी तक 1148 का टीकाकरण किया जा चुका है। अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के ग्रामीण विकास प्रभारी कुलीन देशमुख ने बताया कि धार टटोह स्वास्थ्य केन्द्र से निशा शर्मा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाल देई और यासीन द्वारा टीकाकरण का कार्य किया गया जिसमें ओएचएस सेंटर प्रभारी डाक्टर राकेश शर्मा, कपिल एवं सीएसआर रीचा ठाकुर के साथ साथ समुदाय में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने मे सीएसआर टीम महिला मंडल,स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत मांगल, बागा, धारटटोह का सराहनीय सहयोग रहा।
बुधवार को भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा विभिन्न पंचायतों में सुभाष पालेकर जैविक खेती के बारे में वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी गई जिसमें किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व जैविक खेती के बारे में विभिन्न जानकारियां हासिल की। विकासखण्ड खण्ड कुनिहार की कोठी पँचायत के गाँव शाकली व कुनिहार के नजदीक जाबल झमरोट पँचायत में प्रधान सीमा सहगल के नेतृत्व में किसानों ने एक जगह इकटठे होकर वर्चुअल माध्यम से मानव जीवन पर जैविक खेती के लाभ व रासायनिक खेती के नुकसान के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रधान सीमा सहगल ने उपस्थित सभी किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती करने बारे प्रेरित किया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट के अध्यक्ष सुखराम नड्डा व महासचिव प्रेम केशव ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अजय कोचर के चुन्ने जाने पर बधाई दी। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि अजय कोचर गरीब लोगों के अलावा कर्मचारी हितैषी रहे हैं, उन्होंने गरीबों व कर्मचारियों के हितों के लिए जिला न्यायालय से उच्च न्यायालय तक पैरवी करके लोगों को उचित न्याय दिलाया। एसोसिएशन के अन्य सदस्यों में गीता राम, प्रेम केशव, नंद लाल शर्मा, कपलास, शांता, संतराम, रविदत्त, मदनलाल, परसराम, गोरखु राम, फुल राम, जगन्नाथ शर्मा, तुलसीराम सहित अन्य सदस्यों ने अजय कोचर को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
बुधवार को भारत सरकार के कृषि मन्त्रालय द्वारा विभिन्न पंचायतों में सुभाष पालेकर जैविक खेती बारे वर्चुअल माध्यम से जानकारी दी गई जिसमें किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व जैविक खेती बारे विभिन्न जानकारियां हासिल की। विकासखण्ड खण्ड कुनिहार की कोठी पँचायत के गाँव शाकली व कुनिहार के नजदीक जाबल झमरोट पँचायत में प्रधान सीमा सहगल के नेतृत्व में किसानों ने एक जगह इकटठे होकर वर्चुअल माध्यम से मानव जीवन पर जैविक खेती के लाभ व रासायनिक खेती के नुकसान बारे विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रधान सीमा सहगल ने उपस्थित सभी किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती करने बारे प्रेरित किया।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने गत सांय यहां सोलन जिला की वर्ष 2021-22 की 3985 करोड़ रुपए की वार्षिक ऋण योजना का विमोचन किया। यह वार्षिक योजना राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक की संभाव्यता आधारित योजना के अनुरूप जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा तैयार की गई है। कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2021-21 में सोलन जिला में बैंकों के लिए कुल 3985 करोड रुपए के ऋण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के लिए 972.95 करोड़ रुपए, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग क्षेत्र के लिए 1609.55 करोड़ रुपए, अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों के लिए 562.50 करोड़ रुपए तथा गैर प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों के लिए 840 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गत वर्ष सोलन जिला के लिए 3630.22 करोड़ रुपये की वार्षिक ऋण योजना जारी की गई थी। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में ऋण के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों एवं प्रत्येक गांव तक बैंकों की पहुंच सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही वित्तीय योजनाओं से सभी को लाभान्वित किया जा सकता है। कृतिका कुल्हारी ने जिला के विभिन्न बैंकों से आग्रह किया कि कृषि क्षेत्र तथा अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों के लिए अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाएं। इससे जहां इन क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा वहीं बैंक अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में बैंकों को अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने पर बल देना चाहिए। जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल ने इस अवसर पर कहा कि ऋण योजना को भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार नाबार्ड द्वारा तैयार की गई संभावना आधारित योजना (पीएलपी) को आधार मानकर तैयार किया गया है। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल के आधार पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यान्वित करने चाहिएं जो अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार प्रदान करने में सक्षम हों। कृतिका कुल्हारी गत दिवस यहां यूको आरसेटी सलाहकार समिति की 36वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) द्वारा प्रदान किए जा रहे स्वरोज़गार परक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का महत्व पहले की तुलना में अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि संस्थान को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पात्र इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने संस्थान को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रोहित कश्यप ने इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा अप्रैल, 2020 से मार्च 2021 तक 14 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत 363 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को मश्रूम उत्पादन, मोमबत्ती बनाने, वूमेल टेलर, पापड़, आचार तथा मसाला पाउडर बनाने की विधि, ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, जूट से निर्मित उत्पादों तथा साॅफ्ट ट्वाॅय मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी द्वारा मशरूम खेती, जूट उत्पाद, डेयरी फार्मिंग एवं केंचुआ खाद बनाना और रेशम कोष उत्पादन के सम्बन्ध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने सोलन जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में सुधार के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का सरल शब्दों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कृतिका कुल्हारी गत दिवस यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 163वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि वित्तीय योजनाओं के प्रसार के लिए सोशल मीडिया का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को योजनाओं की औपचारिकताओं के विषय में अवगत करवाया जाए ताकि लोग समय पर योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बैंकों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण स्तर तक योजनाओं की सही जानकारी पंहुचे। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण वर्तमान में युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत शीघ्र ऋण स्वीकृत करने पर बल दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मुद्रा योजना का गांव-गांव तक प्रयार एवं प्रसार करने के लिए बैंकों को योजनाबद्ध कार्य करना होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में 31 मार्च 2021 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 223218 खाते खोले गए हैं। 31 दिसम्बर, 2020 तक इस योजना के तहत 211444 खाते खोले गए थे। 31 मार्च, 2021 तक इन खातों में 8683.42 लाख रुपए जमा किए गए हैं। लगभग 64 प्रतिशत खाता धारकों को रूपे कार्ड जारी कर दिए गए हैं जबकि 88.20 प्रतिशत खातों को आधार संख्या से जोड़ा गया है। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 273963 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 143196 तथा अटल पैंशन योजना से 44741 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में मार्च 2021 तक 20107 खाते खोले गए हैं। योजना की शिशु श्रेणी के तहत 7998 लाभार्थियों को लगभग 3447 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 8635 व्यक्तियों को लगभग 21875 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 3474 लाभार्थियों को लगभग 24622 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में अवगत करवाया गया कि मौन पालन, कुक्कुट पालन सहित कृषि व्यापार केन्द्र एवं कृषि प्रसंस्करण जैसी आय सृजन करने वाली गतिविधियां प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पात्र हैं। जिला में मार्च, 2021 तक 30424 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। इस अवधि में जिला में 1010 स्वंय सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। प्रधानमन्त्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन जिला में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा 230 मामले स्वीकृत किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक स्वर ग्रोवर ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्ज समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।


















































