**बालाजी मंदिर में की गई 150 लोगों की निशुल्क जांच मां बगलामुखी जयंती पर वीरवार को श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा द्वारा बगलामुखी मंदिर में श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क मेडिकल स्टॉल लगाया गया। एक दिवसीय मेडिकल स्टॉल श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के एमडी डॉ. राजेश शर्मा के दिशा निर्देशानुसार लगाया गया। इस मेडिकल स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं सुबह 8 बजे से और शाम 8 बजे तक दी गईं। श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने श्रृद्धालुओं के आंख, नाक व गला सहित विभिन्न बीमारियों की स्वास्थ्य जांच की और निशुल्क दबाईयों वितरित की। इसके अतिरिक्त मरीजों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श भी दिए गए। मेडिकल स्टॉल में डॉ. अदित्य ठाकुर व डॉ. नेहा सहित नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। मेडिकल स्टॉल के विषय के अधिक जानकारी देते हुए श्री बालाजी अस्पताल के एमडी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मां बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर देश भर हजारों श्रृद्धालु मंदिर पधारते हैं, ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसी कड़ी में श्री बालाजी अस्पताल की ओर से श्रृद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं। डॉ. राजेश ने बताया कि इस दौरान करीब 150 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया और उन्हें निशुल्क दबाईयां वितरित करने के साथ-साथ चिकित्सीय परामर्श भी दिए गए।
नरेंद्र मोदी की 10 साल की सरकार ने जहां आम भारतीय का जीवन स्तर ऊपर उठाया है वहीं हर भारतीय आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व करता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के देहरा के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार ला रही है। मोदी सरकार ने पिछले 10 साल के दौरान विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई, जिनका लाभ देश की करोड़ो महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और किसानों को मिल रहा है भले ही वह उज्ज्वला योजना हो, पक्के मकान बनाने की योजना, हर घर में शौचालय बनाने की योजना, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाने वाला मुद्रा लोन की योजना, किसानों को बैंक खाते में पैसे भेजना आदि का फायदा देश की जनता ले रही है। उन्होने कहा कि इससे पहले कभी भी किसी सरकार ने इस तरह की योजनाएं नहीं चलाई है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता के हित के बारे में सोचते है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ही चलाई गई आयुष्मान भारत योजना से आज देश का हर एक व्यक्ति सेहत सुविधाओं का लाभ ले रहा है। किसी भी तरह की बीमारी आदि के समय आयुष्मान के तहत प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा कर पांच लाख रुपये तक इलाज बिल्कुल मुफ्त में हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से भेजा जा रहा राशन संजीवनी की तरह गरीब परिवारों के लिए काम आ रहा है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उज्ज्वला योजना के तहत घर में गैस सिलेंडर है, जिससे महिलाओं को खाना बनाने के लिए धुएं का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि इस बार भी लोग भाजपा के साथ है और अपने मत का सही इस्तेमाल कर भाजपा को विजयी करेंगे। संजीव शर्मा ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यकाल सफलताओं भरा रहा है उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अनुसरण आज पूरे देश में हो रहा है। अनुराग ठाकुर के आगे कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए मात्र औपचारिकता पूरी कर रही है जबकि हर एक व्यक्ति को पता है कि इस बार अनुराग ठाकुर अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए रिकॉर्ड मतों से इस लोकसभा क्षेत्र में जीत अर्जित करेंगे।
प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री नीरज शर्मा ने रक्कड में प्रेस के जारी बयान में कहा कि भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर हर चुनाव में जनता से झूठ बोलते है और जनता को बड़े बड़े सब्ज़बाग दिखा जाते है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में अनुराग ठाकुर ने विकास के नाम पर एक फूटी कौड़ी का विकास नही करवाया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने 20 वर्षो में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कलेश्वर् महादेव पंचतीर्थि के जीर्णोद्धार के लिए क्या योगदान दिया है। सांसद निधि से अनुराग ठाकुर ने एक रुपया भी इस धार्मिक स्थल के उथान के लिए नही दिया है, जबकि चुनावो में धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर वोट लेते है। उन्होंने कहा कि पंचतीर्थि में जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई है, पौड़ियां टूटी हुई है लेकिन आज तक अनुराग ठाकुर को इस धार्मिक स्थल के विकास की याद नही आई है सिर्फ चुनावो में दिखावा करते है। अनुराग ठाकुर बताएं कि कलेश्वर महादेव धार्मिक स्थल के मुद्दे को कितनी बार लोकसभा मे उठाया है। हमीरपुर लोकसभा की जनता का अब अनुराग ठाकुर के लच्छेदार भाषणों से मन भर चुका है जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
**हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने टीम की पीठ थपथपाई लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए, चुनाव में धनबल और बाहुबल के प्रयोग को रोकने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसी के तहत अलग-अलग टीमें 24 घंटे कार्य कर रही हैं। स्टैटिक सर्विलांस टीमें (एसएसटी) भी महत्वपूर्ण स्थानों पर नाके लगाकर हर वाहन की चैकिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में धनबल और बाहुबल का प्रयोग रोकने के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग टीमें 24 घंटे अलर्ट पर रखी गई हैं। संसदीय क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में तैनात अन्य स्टैटिक सर्विलांस टीमों को भी इसी तरह कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
** इसके अतिरिक्त कुल 23,455 सर्विस वोटर्स भी कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग प्रदेश के पांच जिलों में फैले संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के 17 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में 15 मई तक दर्ज मतदाताओं की कुल संख्या 14,32,636 है, जिनमें 715681 पुरुष, 716940 महिलाएं, 15,514 दिव्यांग और 15 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा 17 विधानसभा क्षेत्रों में सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 23,455 है। सर्विस वोटर्स में महिलाओं की संख्या केवल 596 है। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 15 मई तक के आंकड़ों के अनुसार सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के नए युवा मतदाताओं की संख्या 43,034 है। जबकि, 20-29 वर्ष के आयु वर्ग में 2,61,433 मतदाता हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 18,172 है। अगर मतदाता सूचियों पर नजर डालें तो नादौन विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 95,036 मतदाता पंजीकृत हैं। दूसरे नंबर पर घुमारवीं में 90,563 पंजीकृत मतदाता हैं। सुजानपुर में सबसे कम 75,649 मतदाता पंजीकृत हैं। जबकि, श्री नैना देवी जी विस क्षेत्र में 76,641 और हमीरपुर विस क्षेत्र में 76,695 मतदाता हैं। देहरा में 84,491, जसवां-परागपुर 79,321, धर्मपुर 83,391, भोरंज 83,087, बड़सर 87,448, चिंतपूर्णी 84,212, गगरेट 84,316, हरोली 89,258, ऊना 87,650, कुटलैहड़ 87,693, झंडूता 81,687 और बिलासपुर विस क्षेत्र में 85,498 मतदाता पंजीकृत हैं। 9 विधानसभा क्षेत्रों जसवां-परागपुर, चिंतपूर्णी, गगरेट, ऊना, हरोली, कुटलैहड़, श्री नैनादेवी जी, झंडूता और बिलासपुर में दर्ज मतदाताओं में पुरुषों की संख्या अधिक है। अन्य 8 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। कुल मिलाकर पूरे संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूचियों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 1259 ज्यादा हैं। लेकिन, सर्विस वोटर्स में पुरुष मतदाताओं की महिलाओं से 22,859 अधिक है। सुजानपुर विस क्षेत्र में सर्वाधिक 2093 सर्विस वोटर्स हैं। इसके बाद बड़सर में 1909, देहरा 1811, धर्मपुर 1656, गगरेट 1634, कुटलैहड़ 1614, भोरंज 1500, नादौन 1476, हरोली 1323, चिंतपूर्णी 1278, घुमारवीं 1227, झंडूता 1217, जसवां परागपुर 1216, हमीरपुर 1173, बिलासपुर 886, ऊना 822 और श्री नैना देवी जी विस क्षेत्र में सबसे कम 620 सर्विस वोटर्स हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में एक जून को कुल 1784 मतदान केंद्र में मतदान होगा। नादौन विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 121 और गगरेट में सबसे कम 91 मतदान केंद्र होंगे। इनके अलावा देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100, जसवां-परागपुर में 111, धर्मपुर 107, भोरंज 101, सुजानपुर 104, हमीरपुर 94, बड़सर 112, चिंतपूर्णी 102, हरोली 106, ऊना 99, कुटलैहड़ 118, झंडूता 108, घुमारवीं 111, बिलासपुर 101 और श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में 98 मतदान केंद्र होंगे।
**केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने द गुड शेफर्ड स्कूल, धारजा सोलन में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर एक व्यापक कार्यशाला का किया आयोजन कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन और योजना के संबंध में आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करना है, जो आधुनिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। कार्यशाला का संचालन श्री अभय सूद, सीए सोलन द्वारा किया गया और इसमें बाल भारती पब्लिक स्कूल और चिन्मय विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में बजट, बचत, निवेश और वित्तीय योजना और डिजिटल उपकरणों के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अभय सूद ने शिक्षकों को महत्वपूर्ण ज्ञान से भी सुसज्जित किया और धोखाधड़ी और फ़िशिंग से सुरक्षा के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान की। कार्यशाला में सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कार्यशाला में दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना।
मदर्स डे के अवसर पर, देवभूमि हिमाचल अल्बर्टा एसोसिएशन ऑफ मेम्बर्स ने एडमंटन में रह रहे हिमाचली समुदाय की माताओं के सम्मान में एक विशेष सामुदायिक मिलन समारोह आयोजित किया। एडमंटन कॉमन में आयोजित इस कार्यक्रम ने संगठन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया, जो अपने घर से दूर रह रहे हिमाचली परिवारों को एकजुट, मदद और समर्थन करने के साथ-साथ उनकी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को बनाए रखने के लिए समर्पित है। समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा अपनी माताओं को फूल भेंट करने के साथ हुई, जिसने इस दिन को प्रेम और उत्सव के माहौल से भर दिया। इस कार्यक्रम में मजेदार खेल और जीवंत प्रदर्शन शामिल थे, जिससे सभी उपस्थित लोग आनंदित हुए। इस अवसर का मुख्य आकर्षण भारतीय समाज परिषद के अध्यक्ष द्वारा परिवार को प्रशंसा प्रमाण पत्र भेंट किया जाना था। इस मान्यता ने समुदाय के प्रति संगठन के महत्वपूर्ण योगदान और एडमंटन में हिमाचली परिवारों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक नाटी नृत्य के साथ हुआ, जिसमें हर सदस्य ने भाग लिया, जो एकता और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक था। नृत्य के बाद, सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिससे समुदाय के भीतर के संबंध और मजबूत हुए। मदर्स डे पर उनकी निरंतर मिशन को उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत किया, जो हिमाचली विरासत का समर्थन और उत्सव मनाते हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि उनके रीति-रिवाज और मूल्य अगली पीढ़ियों तक पहुँचते रहें, चाहे वे अपने मातृभूमि से कितनी ही दूर क्यों न हों।
बद्दी: बीआरडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालूझंडा का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा अंकिता ने 88.4%, अमनदीप ने 83.8%, ईशा ने 81.6%, दीक्षित ने 81.2% तथा राशी ने 80.8% अंक प्राप्त किए। स्कूल के मुख्य प्रबंधक एसडी शर्मा, मुख्य सचिव देवेंद्र दत्त शर्मा, प्रिंसिपल पूजा ठाकुर व स्टाफ ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल पूजा ठाकुर ने बताया कि बीआरडी स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने व बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। जिस फील्ड में बच्चे का टेलेंट रहता है उसे उस फील्ड में भेजने के लिए स्कूल स्टाफ प्रयासरत रहता है। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि अपने बच्चों के टेलेंट को निखारने में उनकी मदद करें और बच्चों को सीखने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मनमोहन शर्मा ने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करने में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात सामान्य पर्यवेक्षक (जनरल ऑब्जर्वर) के सहायक के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला में पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चिन्हित क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की जाती है। यह सभी सामान्य ऑब्जर्वर के दिशा-निर्देशन में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को अच्छे से आत्मसात कर लें तथा पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। कार्यशाला में माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका पर विस्तार से प्रस्तुति एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उनके द्वारा मतदान दिवस पर मॉक पोल, राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट, मतदान केन्द्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधा, प्रवेश प्रणाली, मतदान केन्द्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति, मतदाता के पहचान पत्रों की समुचित जांच व अंगुली पर स्याही का अंकन, मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी एवं मत की गोपनियता सहित मतदान प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर नज़र रखी जाएगी। मतदान सम्पन्न होने के उपरांत वह निर्धारित प्रपत्र पर अपनी रिपोर्ट सामान्य पर्यवेक्षक को प्रेषित करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने सभी माइक्रो ऑब्जर्वर से आग्रह किया कि वह अपने कर्तव्यों एवं भूमिका के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने आग्रह किया कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करें। कार्यशाला में तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर ने माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्यों पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। खुले सत्र में प्रशिक्षुओं की ओर से प्रस्तुत शंकाओं एवं सवालों का भी समाधान किया गया।
*फाइनल मैच में ग्रीन वैली कल्पा को दी मात *रारंग के शोलिंग सांतांग में 10 दिनों तक बोला खिलाड़ियों का बल्ला रिकांगपिओ: जिला किन्नौर के रारंग में 11 स्टार द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में फोरेस्ट इलेवन अकपा की टीम चैंपियन बनी। रारंग गांव के शोलिंग सांतांग में आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन्न गत मंगलवार को हुआ। फाइनल मैच फोरेस्ट इलेवन बनाम ग्रीन वैली कल्पा में हुआ। फोरेस्ट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन वैली कल्पा को 10 ओवर में 99 रन का लक्ष्य दिया, मगर कल्पा की टीम उस लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी और मैच उनके हाथों से निकल गया। इस तरह फोरेस्ट इलेवन की टीम ने कप पर कब्जा किया और 1 लाख 11 हजार 111 रूपये नकद ईनाम और ट्रॉफ़ी उनकी झोली में चली गई। ग्रीन वैली कल्पा दूसरे नंबर पर रहा और 35 हजार रूपये नकद ईनाम के साथ ट्रॉफ़ी दी गई। प्रतियोगिता के आयोजक 11 स्टार के अध्यक्ष सिकंदर नेगी, उपाध्यक्ष आनंद नेगी और सचिव राज किरण ब्राइस ने बताया कि 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाने के पीछे मुख्य लक्ष्य युवाओं को नश मुक्त करवाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फोरेस्ट इलेवन के मनमोहन को मैन ऑफ द सिरीज के लिए तीन हजार रूपये और बॉबी मेहता को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन्न अवसर पर अरविंद ब्राइस, राजेश कुमार और विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि प्रतियोगिता का आगाज बीते पांच मई को जेपी नेगी पायलट द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया।
"35 यूनिट ब्लड दिया संस्कृत यूनिवर्सिटी ने" केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में बुधवार के दिन एन. एस. एस. यूनिट के सौजन्य से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें 35 यूनिट ब्लड एकत्रित कर टांडा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से आई टीम को दिया गया। जानकारी देते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी व एन. एस. एस. यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी व कंप्यूटर विभागाध्यक्ष अमित वालिया ने बताया कि परिसर में इन दिनों शास्त्री व आचार्य के छात्रों कीइंटर्नशिपचल रही है। एन. एस. एस. में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों के लिए एक विषय "ब्लड डोनेशन" भी है। इसीलिए इस कैंप का आयोजन किया गया। वहीं टांडा के ब्लड बैंक से आई डॉक्टर्स की टीम ने परिसर के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सहयोग की काफी प्रशंसा की। वहीं टांडा के ब्लड बैंक के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास ने बताया कि समय-समय पर ऐसे ब्लड डोनेशन कैंपों का आयोजन किया जाता है ताकि टांडा में पहुंचे जरूरतमंद मरीजों को ब्लड आसानी से उपलब्ध करवाया जा सके। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी, बी एड विभाग के अध्यक्ष प्रो शीश राम, एन एस एस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया,संयोजक पंकज कुमार, डा मनीष कुमार,अमर चंद, डा विनोद शर्मा, डा बी.रघु राज, हरिओम शर्मा, डा शैलेश तिवारी, डा संतोष गोडरा, कमल कौशल,प्रमोद कुमार, रत्न चंद आदि भी मौजूद रहे।
प्रदेश में आठवीं कक्षा के लिए हुई नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एन.एम.एम.एस) परीक्षा का परिणाम एससीईआरटी ने घोषित कर दिया है। जिसमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा के 2 बच्चे सोनिया और अर्नव भी चयनित हुए हैं। परीक्षा में विषयों की पढाई के अलावा सामान्य दक्षता, मानसिक दक्षता, पैटर्न धारणा, संख्यात्मक श्रृंखला आदि प्रश्न आते हैं। इसके लिए बच्चों ने कड़ी मेहनत कर परीक्षा को पास किया है। इसके तहत बच्चों को माध्यमिक शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 10+2 तक की पढ़ाई के लिए सालाना 12000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है।विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार, स्कॉलरशिप इंस्टिट्यूटनल नोडल ऑफिसर प्रवक्ता इंग्लिश उत्तम चंद शर्मा, स्कॉलरशिप इंचार्ज टीजीट आर्ट्स विद्याधर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारायण सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।
भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंद्रदत्त लखनपाल ने आज ठनकर, भरथरी मन्दिर, ब्राह्मना, भटेड़, जबली, दियोटसिद्ध, चलाड़ा और कल्याना गांव में जनसभाएं की। खास बात यह है कि इस चुनाव प्रचार में इंद्रदत्त लखनपाल की पत्नी उषा लखनपाल भी इस अभियान में शामिल होकर महिला कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हैं। अपनी एक जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने बड़सर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बड़े आदमी हैं कोई भी बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमने अटैची लिए हैं तो मुख्यमंत्री साबित करे, किसी पर बेवजह आरोप लगाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने बड़सर की जनता के कार्य किए होते तो आज यह नौबत नहीं आती और न ही हम पार्टी छोड़ कर जाते। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही है कि मेरे द्वारा बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए बताए गए काम आज भी पाइपलाइन में ही पड़े हैं। चाहे बड़सर में बस अड्डे की बात हो, सिविल हॉस्पिटल बड़सर,132 केवी सबस्टेशन या परिवहन विभाग की बसों को शिफ्ट करने की बात है, उन कार्यों को बेवजह आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री ने आज तक सिरे नहीं चढ़ाया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमेहर (अर्की) के दो विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति , जिसमें कक्षा सातवीं के सुमित कुमार पुत्र सतीश कुमार ने स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा में जिला सोलन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह छात्रवृत्ति हिमाचल के जो 100 विद्यार्थी मेरिट सूची में आते हैं उन्हें ही दी जाती है। इस छात्रवृत्ति में सुमित कुमार को छठी कक्षा में ₹4000 प्रति माह सातवीं कक्षा में ₹5000 प्रति माह तथा आठवीं कक्षा में ₹6000 प्रति माह सरकार द्वारा दिए जाएंगे । दूसरी 9वीं कक्षा की छात्रा शानवी भारद्वाज पुत्री संदीप कुमार ने वर्ष 2023 -24 के लिए आयोजित नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत उत्तीर्ण छात्र को 1000 रू मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी जो 12वीं कक्षा तक जारी रहती है । यह जानकारी विद्यालय के डीपीई राजकुमार पाल ने दी । इस उपलब्धि के लिए सुमित कुमार व शानवी भारद्वाज के माता-पिता को विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, समस्त विद्यालय परिवार व विद्यालय प्रबंधन समिति ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी की लाइब्रेरी एवं आईक्यूएसी कमेटी द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन डॉ. विक्रम कुमार शर्मा केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचाचल प्रदेश से रहे। आज के रिसोर्स पर्सन का स्वागत और अभिनन्दन महाविद्यालय की सह आचार्या डॉ. कामाक्षी लुम्बा ने किया। उसके बाद रिसोर्स पर्सन ने सर्वप्रथम NAAC की दृष्टि से पुस्तकालय को कैसे तैयार करें तथा उसके बाद लाइब्रेरी छात्रों और शिक्षकों के लिए क्यों आवश्यक है तथा विद्यार्थियों की दृष्टि से लाइब्रेरी का सिटिंग प्लान कैसा होना चाहिए तदुपरांत लाइब्रेरी को डिजिटल कैसे बनाएं ताकि आमजनमानस को भी लाइब्रेरी का लाभ मिल सके और समाज को लाइब्रेरी की आवश्यकता के प्रति जागरूक करवा सकें। उसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सचिन कुमार ने अपने वक्तव्य में इस कार्यशाला के बाद अपने अपने महाविद्यालयों में जाकर इन सभी विषयों को कैसे अमल में लाएं तथा जितने भी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया है उन सभी से गूगल फॉर्म के जरिए उनसे फीडबैक भी ली। इस कार्यशाला में लगभग 20 प्रतिभागियों ने भिन्न भिन्न महाविद्यालयों से भाग ग्रहण किया और अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी की 12वीं कक्षा का सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षा का दोनों संकायों क्रमशः विज्ञान और वाणिज्य में परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य शशि कला कटोच ने जानकारी देते हुए कहा कि सत्र 2023-24 में कक्षा 12वीं के दोनों संकायों में कुल 45 विद्यार्थियो ने परीक्षा दी और 45 उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय में विदुषी ठाकुर 92.2% लेकर प्रथम, गरिमा जम्वाल 91.6% प्राप्त कर द्वितीय और शिवांगी राणा 89.6% से तृतीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य में भाविश सलूजा 89.4% लेकर प्रथम, अर्शप्रीत कौर 88.6% प्राप्त कर द्वितीय और इशिता शर्मा 87.8% प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 10वीं में वंशिका मिन्हास 94.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर, अनिरुद्ध कुमार 88.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर और पुलकित धीमान 87.4% अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहेI प्राचार्य महोदया ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और ढृढ़ संकल्प का परिणाम है जिसके कारण आज हम गर्वित अनुभव कर रहे हैं। प्राचार्य महोदया ने अभिभावकों और अध्यापकों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय शिक्षकों के बिना अपूर्ण है। शिक्षकों की मेहनत अथक प्रयासों और संघर्ष ने छात्रों को प्रेरित किया एवं यह शानदार परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है।
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनाेग में शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश के शामली निवासी बिंदा हसन नाम के व्यक्ति के लिए स्थानीय लोग व स्वास्थ्य विभाग देवदूत बनकर सामने आएं हैं। जानकारी के मुताबिक बिंदा हसन कपड़ो की फेरी लगा कर अपना जीवन यापन करता है। उसे शनिवार शाम करीब 5:00 बजे पनोग में बस से उतरते के बाद बाजार में अचानक दिल का दौरा पड़ गया तथा स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर बेहोश पड़े व्यक्ति को उसके कमरे तक पहुंचाया गया और तुरंत चिकित्सा विभाग पनोग को इसकी सूचना दे दी गई। ड्यूटी में तैनात फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने अपने सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी यश पोजटा के साथ बिना समय गवाएं मौके पर आकर तुरंत मरीज के लक्षण पहचाने तथा हार्ट अटैक का आभास होने पर मरीज को तुरंत CPR देना शुरू किया। यह प्रक्रिया तब तक चालू रखी जब हार्ट अटैक से जूझ रहा व्यक्ति होश में नहीं आया तथा उसके बाद हार्ट अटैक में दी जाने वाली आपातकालीन दवाइयां भी तुरंत दे दी गई। समय पर प्राथमिक उपचार मिलने की वजह से उक्त व्यक्ति के हार्ट अटैक आने का खतरा टल गया। व्यक्ति के साथ परिवार का कोई ओर सदस्य ना होने की वजह से मेडिकल विभाग के फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर और पैरामेडिक्स यश पोजटा ने मानवता की मिसाल पेश कर अपने पैसों से गाड़ी का इंतजाम कर मरीज को बड़े अस्पताल पहुंचाने का बीड़ा उठाया जो कि हमेशा से ही दिन-रात लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। व्यक्ति के उनके घर वालों से संपर्क कर उन्हें दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, तथा ECG तथा अन्य जरूरी जांच करवाने पर हृदय विशेषज्ञों ने पाया कि मरीज को असल में ही हार्ट अटैक आया था तथा विशेषज्ञो ने सराहना करते हुए कहा कि मौके पर प्राथमिक उपचार मिलने की वजह से मरीज की जान खतरे से बाहर है तथा अगर समय रहते प्राथमिक उपचार नहीं मिलता तो उक्त व्यक्ति की मौत हो सकती थी। हृदय जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति को उस समय दो बार आवर्ती हृदय आघात ( Recurrent Heart Attack) हुआ था। आयुष स्वास्थ्य एवम कल्याण केंद्र पनोग में तैनात फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने कहां कि बेहोश होने की स्थिति में दिल का दौरा पड़ने पर सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन ओर अन्य प्राथमिक उपचार देने पर बिंदा हसन की तरह अन्य मरीजो की जान भी बचाई जा सकती है, बशर्तें प्राथमिक उपचार किसी मेडिकल प्रशिक्षक द्वारा दिया गया हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी इसका विशेष प्रशिक्षण वर्ष 2011 में आपातकालीन प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान हैदराबाद से लिया है, जिसका फायदा आज ग्रामीण इलाकों में लोगों को आपातकालीन सेवा देने में काम आ रहा है तथा उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील भी की है कि अगर कोई व्यक्ति सीने में तेज दर्द , पसीना तथा बेहोशी की हालत में पाया जाता है तो 108 तथा नजदीकी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत संपर्क करे तथा समय रहते आपातकालीन सहायता मिलने पर ग्रामीण इलाकों में बिन्दा हसन जैसे कई व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर चिकित्सा विभाग पनाेग ने स्थानीय कांग्रेस नेता एवम पूर्व प्रधान जगत शर्मा, दवा कारोबारी यश पोजटा, डी आर पोजटा, वेद प्रकाश शर्मा, कल्याण संगटा, बिट्टू शर्मा सहित सभी स्थानीय लोगों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया तथा लोगो को हृदय आघात बारे जागरूक रहने की अपील की है।
खुंडिया क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड़ के दो बच्चों बेबी ठाकुर और साहिल ने एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित की जाने वाली एन० एम० एम०एस० ( नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप ) परीक्षा पास की। विदित रहे हर वर्ष आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है तथा मेरिट के आधार पर जिलावार पात्र बच्चों को 9 वीं कक्षा से 12 वीं कक्षा तक प्रतिमाह 1000 रू० की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। विद्यालय के ये दो बच्चे अब स्कॉलरशिप प्राप्त करेंगे। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक विनोद शर्मा ने बताया कि वे इन बच्चों की तैयारी हेतु अतिरिक्त कक्षा लेते थे और बच्चे भी इस परीक्षा को पास करने के लिए काफी उत्सुक थे चार बच्चों में से दो बच्चों ने ये परीक्षा पास करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। पूर्व प्रधानाचार्य अरुण शर्मा व अध्यापकों ने इस उपलब्धि पर सभी को शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ मे आयोजित 7वें नैशनल एमएमए प्रतियोगिता मे हिमाचल के भिन्न भिन्न इलाको के 5 एथलीटों ने अपनी काबलियत का लोहा जमाया है। इस दौरान राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे देहरा के बिक्रम ठाकुर के नेतृत्व मे जहां रैना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है तो वहीं कोणार्क भाटिया ने कास्य पदक जीत कर देवभूमि हिमाचल का नाम देश भर मे गर्व से ऊंचा किया है। जानकारी देते हुए बिक्रम ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ मे आयोजित उपरोक्त प्रतियोगिता मे देशभर के 600 से अधिक एथलीटों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने राज्य को गौरवान्वित किया हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच एथलीट रोहित राणा नुरु बोध, विशाल, कोणार्क भाटिया व सुमित शर्मा.आदि शामिल रहे , जबकि दानिश शर्मा मुख्य कोच के रूप में कार्यरत थे, दोनों ने एथलीटों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उपलब्धि हिमाचल के खेल समुदाय में मौजूद प्रतिभा और समर्पण को रेखांकित करती है, जो राज्य की खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचन विभाग की टीम द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सोलन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने की। उप निदेशक ने पात्र मतदाताओं से आग्रह किया कि वे एक जून, 2024 को प्रदेश में होने वाले निर्वाचन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मज़बूत बनाए। उन्होंने कहा कि मतदान करना अधिकार के साथ-साथ सभी पात्र मतदाताओं का कर्तव्य भी है। डॉ. जगदीश चंद नेगी ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को लोगों के लिए सुगम बनाने के दृष्टिगत सूचना प्रौद्योगिकी आधारित विभिन्न ऐप भी जारी किए गए हैं। इनमें मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन, दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम ऐप, उम्मीदवारों के बारे में जानकारी से सम्बन्धित के.वाई.सी ऐप, आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना सम्बन्धित जानकारी प्रदान करने के लिए सी-विजिल ऐप व उम्मीदवारों के लिए सुविधा ऐप उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर मतदान जागरूकता पर कविता पाठन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों की प्रधानाचार्या रितु शर्मा, स्टाफ सदस्य, अध्यापक-अभिभावक संघ के पदाधिकारी व सदस्य स्थानीय पंचायत के पदाधिकारी व सदस्य, बी.एड. प्रशिक्षु तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश चन्द्र गौतम ने चुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगदीश चन्द्र शर्मा एवम जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल से चर्चा करने के उपरांत जिला सह संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्तियां कर दी है। जिला संयोजक हरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि चेतन कपूर एवम विजय परमार कुल्लू भाजपा जिला चुनाव प्रकोष्ठ के सह संयोजक होंगे। कुल्लू भाजपा मंडल से प्रयाग कात्यायन संयोजक, भानू भण्डारी व तरुण सोनी को सह संयोजक बनाया है, मनाली भाजपा मंडल से बरुण ठाकुर संयोजक एवम रविंद्र ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया है, बंजार भाजपा मंडल से तिलक राज संयोजक एवम संजीव नेगी को सह संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार आनी भाजपा मंडल से सुनील वर्मा को संयोजक तथा लोकेश शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश चन्द्र गौतम ने आगे बताया कि सभी नियुक्तियां तुरन्त प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने आशा जताई है कि सभी पदाधिकारी समर्पण भावना से संगठन कार्य करेंगे।
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की हर महीने 15 तारीख को होने वाली मासिक बैठक इस महीने नही होगी। जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने बताया कि किन्ही विशेष कारणों से इस महीने 15मई को होने वाली इकाई की बैठक को स्थगित किया गया है। अब यह बैठक अगले महीने 15 जून को पेंशनर भवन तालाब कुनिहार में सुबह 11बजे रखी गई है, जिसमे सभी इकाई सदस्यो से अपील की गई है कि 15जून को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक में भाग लें ताकि पेंशनरों की समस्याओं के बारे चर्चा व विचार विमर्श कर अगली रणनीति बनाई जा सके।
हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में कार्यरत हेल्थ एजुकेटर, हेल्थ सुपरवाइजर और बी.सी. कॉर्डिनेटर को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला में सभी जिलों के 60 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में प्रतिभागियों को सरकार द्वारा एचआईवी, एड्स, यौन रोगों से ग्रसित लोगों के लिए कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। यह मास्टर ट्रेनर प्रदेश के विभिन्न भागों में लोगों को एड्स व एचआईवी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करेंगे। कार्यशाला में प्रतिभागियों को इस वित्त वर्ष में चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने तथा एचआईवी को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों के साथ सम्मिलित करने की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट तथा प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया। स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा और डॉ. हेमराज सूर्य ने बताया कि निर्वाचन विभाग अर्की मतदाता जागरूकता के लिए सतत् प्रयास कर रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ मतदाता शांति देवी और नई मतदाता सपना कुमारी ने अर्की क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि शेरपुर मतदान केन्द्र में महिलाओं और नए मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक जागरूक अभियान में भाग लिया। साथ ही घनागुघाट विद्यालय की छात्र-छात्राओं से उनके अभिभावकों, रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। स्कूल के निर्वाचक साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) के प्रभारी किशोर वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती के लिए सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने माता-पिता तथा परिचितों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके स्वीप अधिकारी प्रो. योगेश कुमार तथा बूथ स्तर अधिकारी अमर सिंह, शेरपुर मतदान केंद्र की बीएलओ गीता देवी, शेरपुर गांव की महिला मंडल के सदस्यगण तथा घनागुघाट स्कूल का समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।
* सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टूः सीएम *हम ब्रीफकेस वाले नहीं, जनबल वालेः मुख्यमंत्री शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद चौड़ा मैदान में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा और दागियों पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छह दागी नेता धनबल से बिक गए और पार्टी के खिलाफ बगावत की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बजट 2024-25 प्रस्तुत करने के बाद सभी दागी नेता सरकार की प्रशंसा कर रहे थे, लेकिन जब भरे हुए अटैची नजर आए तो राजनीतिक मंडी में बिक गए और दूसरी किश्त पाने के लिए पंचकूला भाग गए। उन्होंने कहा कि हम अटैची वाले नहीं हैं, बल्कि जनबल वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सरकार या मुख्यमंत्री पद को बचाने की नहीं है, बल्कि जन भावनाओं की खरीद-फरोख्त करने वालों को सबक सीखने की है। भाजपा नेताओं ने धनबल के माध्यम से सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा था और यह चुनाव भविष्य की राजनीति को तय करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इन चुनावों में भाजपा को हराकर पूरे देश के सामने एक उदाहरण पेश कर खरीद-फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देगी। भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट को चुराया है, लेकिन प्रदेश की जनता लोकसभा की चारों सीटें कांग्रेस को देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार की फिल्म अभी साढ़े तीन साल और चलेगी। इसके बाद वर्ष 2027 में इसका पार्ट-टू भी आएगा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने विधानसभा में खड़े होकर भगवान को चुनौती दी और कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। लेकिन लोकतंत्र में जनता ही भगवान होती है और जनता ने ही इस सरकार को बचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित करने का गुनाह किया है, जिसकी सजा उसे मिलकर रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार नशा माफिया, भू-माफिया और खनन माफिया के विरुद्ध लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिना किसी राजनीतिक लाभ के मंशा के सरकारी कर्मचारियों को पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन दी, ताकि वह स्वाभिमान के साथ अपना बुढ़ापा जी सकें। जबकि जयराम ठाकुर ने पुरानी पेंशन माँगने पर कर्मचारियों को विधायक का चुनाव लड़ने की चुनौती दी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले साल आई आपदा को एक युद्ध के रुप में लड़ा, लेकिन जयराम ठाकुर बार-बार विधानसभा सत्र बुलाने की मांग करते रहे। तीन दिन तक चर्चा के बावजूद भाजपा के विधायकों ने हिमाचल प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान करने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया और आपदा प्रभावित 22 हजार परिवारों के साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि मैंने तो सिर पर ईंटे ढोई हैं, इसलिए आम आदमी के दर्द को बेहतर ढंग से समझता हूँ। उन्होंने कहा कि अकेले शिमला जिला में आपदा प्रभावितों को 62 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब आपदा आई तो सेब का सीजन चरम पर था और राज्य सरकार ने रिकॉर्ड समय में सड़कें खुलवाईं, तथा सेब को समय पर मंडियों तक पहुँचाया गया। एक भी बागवान को नुकसान नहीं उठाना पड़ा। सेब बागबानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को 10.50 रुपए से बढ़ाकर 12 रुपए किया। किलो के हिसाब से सेब की बिक्री सुनिश्चित की और आने वाले सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टून सिस्टम लागू करने जा रहे हैं। सेब बागबानों के लिए एमआईएस में 60 करोड़ तुरंत प्रभाव से रिलीज किए गए। यह संवदेनशील सरकार की किसानों एवं बागवानों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी के सांसद सुरेश कश्यप ने आपदा पर संसद में एक भी सवाल नहीं पूछा। उन्होंने न ही प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री को इस बारे में कोई चिट्ठी लिखी। संसद की कार्यवाही में भी शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी जमीन से जुड़े नेता हैं। शिमला संसदीय सीट के मतदाता उन्हें वोट दें और वह जनसेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर वर्तमान राज्य सरकार ने पंद्रह महीने में 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व कमाया। इस राजस्व से विधवाओं और एकल नारी के बच्चों की शिक्षा का राज्य सरकार उठा रही है और उन्हें घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की मदद दे रहे हैं। मनरेगा की दिहाड़ी को 240 रूपये से बढ़ाकर 300 रूपये किया। 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को इलाज सरकार उठा रही है। सरकार द्वारा भैंस का दूध 55 रुपए तथा गाय का दूध 45 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। इस अवसर पर शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्री और विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शूलिनी यूनिवर्सिटी, सोलन ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ SCIMAGO इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग 2024 में असाधारण प्रदर्शन दर्ज किया है। विश्वविद्यालय ने रसायन विज्ञान, भौतिकी और खगोल विज्ञान में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिससे इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ फिर से स्थापित हो गई है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि ज्ञान और नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने के प्रति संकाय और छात्रों के अथक समर्पण को दर्शाती है। नवीनतम रैंकिंग में 1492 स्थान की प्रभावशाली समग्र रैंक के साथ विश्वविद्यालय की वैश्विक स्थिति में उल्लेखनीय प्रगति दर्शाती है, जो 2023 में 1561 अंक से महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाती है। एशियाई क्षेत्र में, शूलिनी 540वें स्थान से, 496 वें स्थान पर पहुंच गया है, जिसने एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपना कद मजबूत कर लिया है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने ब्रिक्स क्षेत्र में काफी प्रगति की है और 384वें स्थान से, 332वें स्थान पर पहुंच गया है, जिससे वैश्विक मंच पर इसका प्रभाव और बढ़ गया है। विशेष रूप से, भारत में शूलिनी विश्वविद्यालय ने समग्र वैश्विक रैंकिंग में 29वीं रैंक हासिल की है। वैश्विक अनुसंधान की श्रेणी में, शूलिनी विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय प्रगति दिखाते हुए 739 वन स्थान की वैश्विक अनुसंधान रैंक हासिल की है, जो पिछले वर्ष के 890 से काफी सुधार है। भारत में यह विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता में सातवें स्थान पर अपनी स्थिति बनाए रखते हुए अग्रणी बना हुआ है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण विज्ञान और ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में अनुकरणीय प्रदर्शन के साथ विभिन्न विषय क्षेत्रों में कौशल का प्रदर्शन किया है। इनोवेशन की श्रेणी में, शूलिनी ने वैश्विक स्तर पर 2920वां स्थान हासिल करके और एशियाई, ब्रिक्स और भारतीय क्षेत्रों में उल्लेखनीय स्थान हासिल करके वैश्विक पहचान हासिल की है। शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर पीके खोसला ने स्किमागो रैंकिंग में शूलिनी के प्रदर्शन के लिए सभी संकाय और कर्मचारियों को बधाई दी। हालाँकि, उन्होंने कहा, "हमें भारत में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए अभी भी कड़ी मेहनत करनी होगी"। शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर विशाल आनंद ने शोधकर्ताओं की सराहना की और कहा कि अनुसंधान का महत्व नवाचार और प्रगति को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह शोध शूलिनी विश्वविद्यालय के मिशन के केंद्र में है। शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण के लिए संकाय और छात्रों की सराहना की। प्रोफेसर खोसला ने आगे कहा कि हमारे संकाय की विशेषज्ञता और हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत इन उत्कृष्ट विषय-वार रैंकिंग हासिल करने में सहायक रही है। उन्होंने कहा, "हम सीखने और अनुसंधान के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" शूलिनी विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास डीन सौरभ कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष की तुलना में अधिकांश मापदंडों में रैंकिंग में सुधार किया है और इस उल्लेखनीय सफलता के लिए पूरे शूलिनी परिवार को बधाई ।
* 2008 उप चुनाव , 2009, 2014,2019 चार चुनाव जीत चुके हैं अनुराग ठाकुर * 2019 का चुनाव राम लाल ठाकुर के विरुद्ध 3 लाख 97 हजार मतों से चुनाव जीते हैं अनुराग ठाकुर * इस बार अपना 5 वा चुनाव लड़ने अनुराग ठाकुर , इस बार ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा से है मुकाबला - हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समीरपुर कस्बे के रहने वाले हैं अनुराग सिंह ठाकुर * पिता प्रेम कुमार धूमल 2 बार रहे हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री * छोटे भाई अरुण धूमल हैं आईपीएल चेयरमैन * 2019 के चुनाव में अनुराग ठाकुर को पड़े थे 682692 मत जबकि कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को पड़े थे 283120 मत * आज दोपहर 12 बजे करेंगे नामांकन
हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: देखभाल की आर्थिक शक्ति इसी थीम के साथ मेडिकल कॉलेज नाहन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस। हर साल 12 मई को "अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस" पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। नाहन मेडिकल कॉलेज नर्सिंग की अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने बताया कि आज 12 मई को उन्होंने नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस के जन्म दिवस पर दीप प्रज्वलित कर, स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बीमारी से उबरने में जितना बड़ा योगदान दवाइयों का और इलाज का होता हैं, उतना ही सही देखभाल का भी होता है जिसके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी नर्स निभाती है और 24 घंटे मरीज की देखभाल में लगी रहती है। इन्हें सम्मान देने के मकसद से दुनिया भर में हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षू नर्सिंग छात्राओं के साथ-साथ मैडम रेखा जी, मैडम कमलेश भारद्वाज जी ,अर्चना ,सुनीता एवं महासचिव रीटा राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए ज़िला में सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के चुनावी ब्यय पर भी कड़ी नजर रखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यमों से दुष्प्रचार व मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरूपयोग रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ और तथ्यहीन व गलत सूचनाएं फैलाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की श्रेणी में आता है और इस पर प्रसारित सामग्री पर ज़िला स्तर पर गठित (एमसीएमसी )मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा चौबीसों घण्टे कड़ी नज़र रखी जा रही है। यदि सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से सम्बन्धित कोई सामग्री पाई जाती है तो इसे प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तोरुल एस रविश ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सामग्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित या प्रचारित न करें। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन इत्यादि जारी करने से पहले मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति से पूर्व अनुमति व (सर्टिफिकेशन) प्रमाणन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार अपने ब्लॉग, वेबसाइट व व्यक्तिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए संदेश, कमेंट, फोटो, वीडियो इत्यादि को विज्ञापन की श्रेणी से बाहर रखा गया है। बेशर्त इनमें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। साथ ही ये सामग्री विज्ञापन की श्रेणी में न आती हो। उन्होंने केबल चैनल आपरेटरों से भी कहा कि वे अपने चैनल पर राजनीतिक दलों या उम्मीदवारो के राजनीतिक विज्ञापन मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति से पूर्व अनुमति व प्रमाणन के उपरान्त ही प्रसारित करे। उन्होंने कहा कि मतदान से एक दिन पहले ओर मतदान वाले दिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित के लिए भी एमसीएमसी से पूर्व अनुमति व प्रमाणन आवश्यक है।
*आनंद शर्मा का इंडी गठबंधन सरकार में मंत्री पद तयः सीएम *मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में आनंद शर्मा के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया। खुंडिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के दिग्गज नेता आनंद शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री पर रहते हुए आनंद शर्मा से जब भी हम हिमाचल के लिए कुछ माँगने जाते थे, तो एक फ़ोन पर काम होता था। काँगड़ा में फेशन टेक्नोलोजी इंस्टीट्यूट, प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार, शिमला में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, नादौन में स्पाइस पार्क तथा शिमला-मटौर फ़ोरलेन आनंद शर्मा की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसका आवाज पूरा देश सुने। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा चुनाव में आनंद शर्मा जीत कर जाएँगे, तो इंडी गठबंधन सरकार में उनका मंत्री पद तय है। भाजपा पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने नोट के दम पर सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा और मेरे इस्तीफ़े की अफ़वाहें फैलाई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में भगवान को चुनौती देते हुए कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकते हैं। लेकिन व्हिप का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा जब जनता के वोट से सरकार नहीं बना सकी और नोट के दम से कुर्सी को हथियाने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को कोई ख़तरा नहीं है और कार्यकाल पूरा करेगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दागी कह रहे हैं कि उन्हें सम्मान नहीं मिला। उनके चुनाव क्षेत्रों के सारे फैसले, सारे अफ़सर उनकी मर्ज़ी से दिए। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधायक बनाकर सम्मान दिया, पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया, क्या वह सम्मान नहीं। उन्होंने कहा कि सत्य यह है कि दागी सम्मान नहीं, बल्कि सामान के भूख थे। जो सामान भाजपा के ब्रीफ़केस में रखा था वह काफी भारी था। उसी के प्रभाव में आकर उन्होंने अपना ईमान बेच दिया। उन्होंने कहा कि हमारे साथ भगवान हैं, क्योंकि भगवान सत्य का साथ देता है और जयराम ठाकुर का कोट सिला-सिलाया रह जाएगा क्योंकि उन्हीं कुर्सी के पीछे उन्हीं की पार्टी के विधायक पड़ जाएँगे। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसे सरकार अकेले नहीं लड़ सकती है। लेकिन जनबल के सहारे कांग्रेस पार्टी धनबल को जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के पड़ोसी क्षेत्र नादौन से आज विधायक मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी होने के नाते विधायक संजय रत्न ने जो कुछ माँगा, इस क्षेत्र को दिया है। यह तो शुरूआत है, आने वाले समय में चंगर क्षेत्र, चंगर नहीं रहेगा और यहां विकास की गंगा बहा देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिना किसी राजनीतिक लाभ के मंशा के सरकारी कर्मचारियों को पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन दी, ताकि वह स्वाभिमान के साथ अपना जीवन जी सकें। जबकि जयराम ठाकुर ने पुरानी पेंशन माँगने पर कर्मचारियों को विधायक का चुनाव लड़ने की चुनौती दी और उनपर अत्याचार किए। अब भाजपा नेता एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए रुकवाने में लगे हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले साल आई आपदा को एक युद्ध के रुप में लड़ा, लेकिन जयराम ठाकुर बार-बार विधानसभा सत्र बुलाने की मांग करते रहे। तीन दिन तक चर्चा के बावजूद भाजपा के विधायकों ने हिमाचल प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान करने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया और आपदा प्रभावित 22 हजार परिवारों के साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि वह एक आम परिवार से आते हैं, इसलिए आम आदमी के दर्द को बेहतर ढंग से समझता हूँ। लोगों की तकलीफ़ों को समझते हुए राज्य सरकार ने राजस्व के लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए राजस्व क़ानूनों में बदलाव किया और राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से एक लाख इंतकाल और साढ़े सात हजार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के चोर दरवाज़ों को बंद कर वर्तमान राज्य सरकार ने पंद्रह महीने में 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व कमाया। इस राजस्व से विधवाओं और एकल नारी के बच्चों की शिक्षा का राज्य सरकार उठा रही है और उन्हें घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की मदद दे रहे हैं। मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपए बढ़ाकर 300 की, 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को इलाज सरकार उठा रही है, भैंस का दूध 55 रुपए तथा गाय का दूध 45 रुपए प्रति लीटर की दर से ख़रीदा जा रहा है। इस अवसर पर काँगड़ा सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा, विधायक संजय रतन सहित पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिमला लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन के पूर्व दिन शिमला के चैड़ा मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता विहीन, नीति विहीन, विचार विहीन होने के कारण लगातार नीचे की ओर जा रही है। 450 सांसदों वाली पार्टी आज 50 सांसदों पर पहुंच गई है और 4 जून को आने वाले चुनाव परिणामों में यह पार्टी 40 से नीचे पहुंच जाएगी। 28 राज्यों में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस आज 2-3 राज्यों में सिमट गई है इसलिए कांग्रेस ने उन लोगों के साथ समझौते किए हैं जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, इसलिए कांग्रेस का पतन निश्चित है। डॉक्टर बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है। गांधी परिवार के गुरू सैम पित्रोदा ने भारत के देशवासियों का अपमान किया। कुछ को मंगोलियन कहा, कुछ को अरेबियन कहा, कुछ को हब्शियों के साथ मिलाया। राहुल गांधी पूरे देश मे अल्पसंख्यक आरक्षण देने की जोर-शोर से वकालत कर रहे हैं और बहुसंख्यकवाद अर्थात हिन्दुत्व इस देश में नहीं चलेगा, यह कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का प्रमुख हिस्सा है। इस प्रकार देश को विभाजन की ओर धकेलने का पाप कांग्रेस पार्टी कर रही है। देश की जनता यह स्पष्ट रूप से जानती है कि केवल नरेन्द्र भाई मोदी देश को आगे ले जा सकते हैं इसलिए देश ने मन बनाया है कि मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास पर भी यही बात लागू होती है। हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा कांग्रेस ने छीना और मोदी जी ने दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश की आधी से ज्यादा ग्रामीण सड़के बनाई र्गइं जो श्रद्धेय अटल जी व मोदी जी की देन है। प्रदेश में बन रहे फोनलेन हाईवे हिमाचल प्रदेश के तीव्र विकास का आधार बन रहे हैं। पठानकोट-मण्डी, कांगड़ा-शिमला, कालका-शिमला, शिमला-ढली, पिंजौर-नालागढ़, कीरतपुर-मनाली, जालंधर-मण्डी, मनाली-रोहतांग टनल, केलांग-लद्दाख टनल ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग है जिन पर लगभग एक लाख करोड़ रू0 व्यय हो रहा है और हिमाचल का कायाकल्प हो रहा है। कांग्रेस के राज में एक भी फोरलेन हाईवे दिखाई नहीं देता था और आज 10-10 टनल के साथ, बड़े-बड़े पुलों के साथ हिमाचल के विकास की तस्वीर खींचते हुए हाईवे नरेन्द्र मोदी की देन हैं। बद्दी-बरोटीवाला रेल लाईन, ऊना-अम्ब-अंदौरा रेल लाईन, बिलासपुर रेल लाईन, एम्स, तीन-तीन मैडिकल काॅलेज, आई0आई0एम, हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज, पीजीआई सैटेलाईट हाॅस्पिटल, सैन्ट्रल युनिविर्सिटी के अरबों रू के भवन, 8 लाख घरों में पानी के कनेक्शन, 21 हजार गरीबों के पक्के मकान, 11 लाख गरीबों को आयुष्मान भारत के माध्यम से मुफ्त इलाज, 20 लाख लोगों को मुफ्त राशन, रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए स्वनिधि योजना, कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना जैसी गरीब कल्याण की योजनाओं ने हिमाचल को द्रुत गति से आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान से सहमति जताते हुए बिन्दल ने कहा कि बेईमानों का हिमाचल की जनता साथ नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की महिलाओं के साथ, युवाओं के साथ बेईमानी की। महिलाओं को 1500 रू महीना देने की गांरटी दी लेकिन दी फूटी कौड़ी भी नहीं। इसी तरह युवाओं को सालाना एक लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी लेकिन एक भी युवक को रोजगार नहीं दिया। 20 लाख किसानों के साथ बेईमानी की है। 100 रू0 लीटर दूध और 2 रू0 किलो गोबर खरीदने की गारंटी दी थी, कुछ नहीं किया। बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की गारंटी दी थी, अभी तक कुछ नहीं किया, हिमाचल के साथ बेईमानी की, हजारों करोड़ का कर्ज लेकर भी हिमाचल के विकास को बंद कर दिया। इसलिए हिमाचल प्रदेश की जनता नरेन्द्र मोदी जी के साथ चलेगी।
• उपायुक्त ने कंडाघाट के बगेटू गांव में शतायु मतदाता को सम्मानित कर शुरू किया घर-घर आमंत्रण एवं हस्ताक्षर अभियान सोलन जिला में इस बार मतदाताओं को “निऊंदा” देकर “लोकतंत्रो रा पर्व, लोकसभा रा चुनाव” में भाग लेने और वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने और मत प्रतिशतता में बढ़ोतरी करने के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कंडाघाट तहसील में बाशा क्षेत्र के बगेटू गांव में शतायु मतदाता श्री दलिया को यह आमंत्रण पत्र प्रदान कर इस अनूठे अभियान की शुरूआत की। सुव्यव्स्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत घर-घर आमंत्रण तथा बड़े स्तर पर यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। विशेष बात यह कि स्थानीय भाषा में यह आमंत्रण पत्र “निऊंदा” तैयार किया गया है। इसमें “वोट पाणे री तारीख 1 जून, 2024 शनिवार, ज्येष्ठ 11 प्रविष्टे” का उल्लेख कर स्थानीय जनमानस से जुड़ाव का प्रयास किया गया है। “म्हारा निऊंदा करो तुस्से स्वीकार पईली जूना खे पाओ वोट पाणे रा अधिकार” की अपील के साथ लोगों से अधिक से अधिक मतदान का आग्रह किया गया है। मतदान कर देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करने के दृष्टिगत इसमें “वोट पाईकी तुस्सा आपणा फर्ज जरूर निभाणा” का प्रेरक संदेश भी है। आज उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बगेटू गांव पहुंचकर 105 वर्ष से अधिक आयु के श्री दलिया राम को सम्मानित कर इस विशेष अभियान की शुरूआत की। श्री दलिया ने बताया कि अभी तक के सभी चुनावों में उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर हमेशा वोट डाला है। इस बार भी वे वोट डालने के लिए उत्सुक हैं और मतदान केंद्र 53/35 बाशा में जाकर ही वोट डालने की इच्छा है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 17 सदस्य हैं और सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 1 जून, 2024 को होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग का प्रयास है कि इस प्रक्रिया में सभी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति, नौजवान, महिला, पुरूष सभी वोट अवश्य दें। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर से वोट डालने का भी विकल्प दिया गया है। श्री दलिया राम के जज्बे की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शतायु पूर्ण करने के उपरांत भी मतदान केंद्र में वोट डालने जाने का उनका संकल्प हम सभी को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सभी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें और विशेषतौर पर पहली बार वोट डालने वाले युवा इसे उत्सव की तरह लें तथा मतदान अवश्य करें। इसके उपरांत उन्होंने वॉल ऑफ डेमोक्रसी पर अपने हस्ताक्षर अंकित कर व ग्रामीणों में आमंत्रण पत्र बांट कर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उपमंडलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल ने बताया कि अभियान के तहत विशेषतौर पर जिला के कम मत-प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों को आमंत्रण पत्र व हस्ताक्षर के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन विभाग के मिशन-414 के तहत यह अभियान मतदाता जागरूकता व मतदान प्रतिशतता में वृद्धि के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसकी विषयवस्तु “सोलन करेगा वोट” रखी गई है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य व सोलन डॉ. पूनम बंसल, खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार, ग्राम पंचायत बाशा के प्रधान चंदन सिंह, उपप्रधान राजेंद्र कुमार सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
जनता का मिल रहा भरपूर साथ, हर गांव से लोग कांग्रेस के पक्ष में बढ़चढ़ मत देने की कर रहे बात लोकसभा चुनावों के चलते इन्दौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने कांग्रेस के कांगड़ा चंबा लोकसभा पद के प्रत्याशी आनन्द शर्मा के हित में मत डालने के लिए लोगों से जन संपर्क किया। विधायक मलेंद्र राजन ने मन्दोली, मकड़ोली, कंगरेडी,टप्पा इत्यादि ग्राम पंचायतों में जाकर लोंगो से आनंद शर्मा को वोट देने की अपील की ओर कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र सम्बन्धी जानकारी दी। लोंगो ने भी कांग्रेस के हित में मत देने की बात कही। वहीं विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि भाजपा है जुमलों व झूठ बोलने वाली सरकार इनके बहकावे में आकर अपना भविष्य खराब न करें और कांग्रेस को वोट देकर देश का भविष्य उज्ज्वल करें। एक जून को कांग्रेस के हित मे वोट करें। विधायक मलेंद्र राजन ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे बताया कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि जो युवा मेहनत कर आर्मी में भर्ती होना चाहता हैं उनकी नोकरी सिर्फ चार वर्ष की है उनके होंसले बुलंद होने की बजाए मिट्टी में मिल रहे हैं। इसलिए केंद्र में कांग्रेस की बनते ही अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। हर वर्ष महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये दिया जाएगा। मलेंद्र राजन ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की तुलना की जाए तो भाजपा के प्रत्याशी उनके आगे कहीं नहीं टिकते उन्होंने बताया कि आनंद शर्मा की बदौलत ही मलोट उद्योगिक क्षेत्र शुरू हो सका यहाँ पर करोड़ो के उद्योग खुल रहें है जिसमें हमारे इलाके की जनता को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आनन्द शर्मा एक सुलझे हुए प्रत्याशी हैं उनको वोट देकर अपना व अपने क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल करें। इस मौके पर विधायक मलेंद्र राजन, मास्टर कमल किशोर, जर्म सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, डॉक्टर विशाल ठाकुर, संतोष शास्त्री, अमन ठाकुर इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
12 मई तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचना चाहिए 12-डी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने बताया कि स्वास्थ्य, परिवहन, अग्निशमन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को लोकसभा आम चुनाव में मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है। ये अधिकारी और कर्मचारी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थापित होने वाले पोस्टल बैलेट सेंटर (पीबीसी) पर जाकर मतदान कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें 12-डी फार्म भरना होगा। पीबीसी पर मतदान के लिए उन्हें 3 दिन का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं की श्रेणियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस सेवाएं, अग्निशमन विभाग के आवश्यक डयूटी कर्मचारी, लंबे रूटों पर तैनात चालक और परिचालक, दुग्ध प्रसंघ और सहकारी समितियों के दूध आपूर्ति सेवा में तैनात कर्मचारी, मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी, पंप ऑपरेटर और टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और लाइन-मैन तथा जेल कर्मचारी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पीबीसी पर मतदान के लिए इन श्रेणियों के अधिकारियों व कर्मचारियों को फार्म 12-डी भरना होगा और नोडल अधिकारी फार्म के भाग-2 में अपना प्रमाण पत्र भी देंगे। नोडल अधिकारी इसे संबंधित निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित करेंगे। यह फार्म चुनाव की अधिसूचना के 5 दिन के भीतर यानि 12 मई तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंच जाना चाहिए। तोरुल एस रविश ने बताया कि 12-डी फार्म के माध्यम से आवेदन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पीबीसी के पूरे पते, तिथि और समय के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आवेदन मंजूर होने के बाद उस मतदाता का नाम मतदाता सूची में मार्क हो जाएगा और वह केवल पीबीसी में ही मतदान कर सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पीबीसी पर मतदान के लिए पात्र अधिकारियों-कर्मचारियों के फार्म जल्द भरवाएं और इन्हें 12 मई तक निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी तक पहुुंचा दें।
कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संजय दत्त (27 वर्ष) पुत्र देव दत्त निवासी गांव व डाकघर बढेई तहसील व जिला कुल्लू और एक महिला निवासी गाँव जिस्पा तहसील केलांग जिला लाहौल, स्पिति में तलाशी के दौरान 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20,29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
**चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के लिए वोट की अपील की शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की जनता बेईमानों का कभी साथ नहीं देती। हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है, यहां के लोग ईमानदार हैं। वर्तमान चुनाव यह तय करेगा कि ईमानदारी जीतनी और बेईमानी हारनी चाहिए। कांग्रेस के छह पूर्व व तीन आजाद विधायकों ने खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा है, इसलिए उन्हें जनता सबक सिखाएगी। यह चुनाव मुख्यमंत्री की कुर्सी या सरकार बचाने का नहीं, लोकतंत्र को बचाने का है। जनता का वोट 1 जून को यह तय करेगा कि लोकतंत्र की ताकत जनबल है या धनबल है। मुख्यमंत्री ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के लिए वोट की अपील करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कि यह साधारण चुनाव नहीं है। इस चुनाव से भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय होगी। हिमाचल से 1 जून को धनबल की राजनीति करने वालों के खिलाफ पूरे देश में संदेश जाना चाहिए। नोटतंत्र के आगे जनबल जीतना चाहिए। अगर हिमाचल प्रदेश पूरे देश को लोकतंत्र बचाने के लिए दिशा दिखा सकता है तो 1 जून का समय बिल्कुल सही है। जनता के वोट से चुनकर आये विधायकों को दिल्ली में बैठी सरकार नोट के दम पर खरीद ले तो वोट का क्या मूल्य है। चुने हुए विधायकों को खरीदना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। यह चुनाव सत्य व असत्य के बीच है। झूठ बार-बार सच के साथ टकराता है, लेकिन अंत में जीत सच की होती है। इस समय सवाल किसी पार्टी का नहीं, उनको सबक सिखाने का है, जिन्होंने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सरकारें आती-जाती रहेंगी, इस बार नोट से वोट खरीदने वालों को सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सत्ता के भूखे होने के साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों और महिलाओं के विरोधी भी हैं। कर्मचारियों के ओपीएस मांगने पर लाठियां बरसाई व वाटर कैनन चलवाईं। कर्मचारियों को चुनाव लड़ने के लिए कहा और जब कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन दे दी तो सरकार व कर्मचारियों के एनपीएस अंशदान के 9000 करोड़ रुपये रुकवाने के लिए दिल्ली पहुंच गए। केंद्र सरकार ने ओपीएस देने पर हिमाचल सरकार की कर्ज सीमा में कटौती कर दी और एनपीएस अंशदान की राशि भी नहीं दे रहे। अब सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले 18 साल से ऊपर की बेटियों व महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रति माह देने की योजना लागू की तो जयराम ठाकुर उसे रुकवाने चुनाव आयोग के पास पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के 1500 रुपये भाजपा व जयराम नहीं रुकवा सकते। सरकार ने चुनाव आयोग से अप्रैल महीने की 1500 रुपये पेंशन जारी करने की अनुमति चुनाव आयोग से मांगी है। अगर आयोग भाजपा के दबाव के कारण अनुमति नहीं देता है तो जून महीने में महिलाओं को अप्रैल व मई माह के 3000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी पढ़े-लिखे हैं, इन्हें सांसद बनाईये। यह आपकी दुख- तकलीफ समझते हैं। सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल शेष है, कुपवी में विकास कार्यों की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जून महीने के अंत में वह एक दिन व एक रात के लिए कुपवी आएंगे व यहां के लोगों की सारी मांगें पूरी करेंगे। भाजपा सांसद न तो आपदा में लोगों के साथ खड़े हुए न ही उनकी मांगों को संसद में उठाया। वह इतनी हिम्मत भी नहीं जुटा पाए कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को आपदा से निपटने के लिए विशेष राहत पैकेज देने की चिट्ठी लिख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपदा में लोगों का दुख दर्द बांटा और 22 हजार प्रभावित परिवारों को फिर से बसाया। आर्थिक संकट के बावजूद 4500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया। सरकार अनाथ बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना लाई, विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल की आयु तक मुफ्त शिक्षा देने जा रहे हैं। 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का पूरा इलाज मुफ्त हो रहा है। दूध पर एमएसपी देने वाला हिमाचल पहला राज्य है। किसानों व बागवानों के लिए अनेक योजनाएं लाई गई हैं। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई गई, जो आज तक के इतिहास में सर्वाधिक है। भाजपा व जयराम को जनहितैषी कार्य रास नहीं आ रहे, इसलिए सरकार गिराने की साजिश रची गई। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव संगठन रजनीश किमटा इत्यादि उपस्थित रहे।
1500 रुपए पेंशन में अड़ंगा डालने पर माफ़ी मांगे भाजपा शिमला: डिप्टी चीफ व्हीप केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि 1500 रुपए प्रति माह पेंशन के अड़ंगे लगाने पर भाजपा नेताओं को प्रदेश की मातृशक्ति से माफ़ी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन मार्च 2024 को प्रदेश मंत्रिमंडल से मंज़ूरी मिलने के बाद 13 मार्च 2024 को चुनाव आचार संहिता लगने के पहले इस योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। लेकिन भाजपा नेता इस योजना के लाभ से महिलाओं को वंचित करने के लिए दो-दो बार चुनाव आयोग के पास गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने इस योजन के फ़ॉर्म भरने को अनुमति प्रदान कर दी है। लेकिन अब भाजपा नेताओं का महिला विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जितना मर्ज़ी ज़ोर लगा लें, लेकिन प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन हर हाल में दी जाएगी। केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपना चुनावी वादा निभाते हुए 15 मई 2023 को लाहौल-स्पीती जिला के काज़ा क्षेत्र से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना लागू की गई थी और क्षेत्र की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन मिलना शुरू हुई। जबकि एक फ़रवरी 2024 को इसे पूरे लाहौल-स्पीती जिला में लागू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 16 मार्च 2024 को आचार संहिता लागू होने से पहले इस योजना के लिए प्रदेश से लगभग 50 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है और सभी पात्र महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाएगी। डिप्टी चीफ व्हीप ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने महिलाओं, विधवाओं एवं एकल नारियों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ आरंभ की, जिनका लाभ मिलना उन्हें शुरू हो गया है। समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण के लिए आने वाले समय में और योजनाएँ धरातल पर लागू की जाएगी।
शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि छह दागी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेकर अपने गुनाह को क़ुबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि अयोग्य घोषित होने के बाद सभी छह दागियों ने विधानसभा स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन दागियों ने अदालत में अपनी याचिका को वापस ले लिया है, जिसका सीधा मतलब यह है कि स्पीकर का फ़ैसला सही था और नियमों के अनुसार लिया गया था। उन्हें पता चल चुका था कि वह क़ानूनी लड़ाई हार चुके हैं और कोर्ट से फैसला उनके विरुद्ध ही आएगा। उन्होंने कहा कि सभी छह दागियों को अपनी याचिका वापस लेने का कारण सार्वजनिक करना चाहिए। उनका असली चेहरा सामने आ गया है और उन्हें प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से हारने के बाद अब दागियों का फ़ैसला जनता की अदालत में होगा, लेकिन वहाँ भी उनकी हार तय है। आज हालत यह हो गई है कि दागी अपने चुनाव क्षेत्र में लोगों का सामना नहीं कर पा रहे। लोग सवाल पूछ रहे हैं और वह जवाब देने में नाकाम है। सभी छह दागियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में एक लहर बन गई है, जो एक जून को क़हर बनकर उनपर टूट पड़ेगी। जनता ने उपचुनाव में दागियों को हराने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के धनबल को जनबल जवाब देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाता लोकसभा की सभी चार सीटें और विधानसभा की छह सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को बहुत बड़े अंतर से विजयी बनाएँगे और भविष्य में ख़रीद-फरोख्त की राजनीति पर पूर्ण विराम लगाएँ। उन्होंने कहा कि दागियों को जनता की सज़ा मिलने के बाद भविष्य में प्रदेश का कोई विधायक बिकने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दागियों ने कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया और अपने चुनाव क्षेत्र की जनभावनाओं का अपमान किया। भाजपा के धनबल के प्रभाव में आकर उन्होंने अपने ईमान का सौदा किया और सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा। लेकिन भाजपा और बाग़ियों का मिशन फेल हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।
ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में निर्माणाधीन बांके बिहारी मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई, यह कलश स्थापना विश्व मंगल सेवा धाम के प्रमुख संस्थापक व ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध आचार्य हरि जी महाराज के कर कमलों द्वारा की गई। बांके बिहारी के मंदिर के अलावा मन्दिर के ऊपर दाएं व बांए, शिव भगवान व दुर्गा माता मंदिर के कलश की स्थापना भी साथ में की गई। हरि जी महाराज ने कहा कि शीघ्र ही बांके बिहारी मंदिर में मूर्तियों की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश वृंदावन धाम के बाद यहां हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के पट्टाबरावरी पंचायत के शीतला माता मंदिर के समीप यह पहला बांके बिहारी जी का मंदिर होगा। जैसे ही इस बांके बिहारी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा, विधिवत रूप से इसका उद्घाटन करवाया जाएगा। उसके उपरांत यहां पर श्रद्धालुओं का व पर्यटकों का आना-जाना बढ़ेगा। जिससे पट्टाबरावरी पंचायत पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। और प्रदेश के मानचित्र में पट्टाबरावरी का नाम रोशन होगा। वहीं मिडिया प्रभारी डी डी कश्यप ने बताया कि हरि जी महाराज ने इस मंदिर निर्माण की प्रतिज्ञा की है और बांके बिहारी मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया है। मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं ने भी दिल खोलकर सहयोग प्रदान किया है। इसके लिए हरि जी महाराज ने उनका आभार प्रकट किया है। वहीं इस अवसर पर श्री जगन्नाथ पुरी धाम की यात्रा से आए सुंदर नगर मंडी निवासी जय सिंह ठेकेदार अपनी धर्मपत्नी सहित इस कलश स्थापना दिवस में शामिल हुए। बांके बिहारी मंदिर निर्माण कमेटी देवेंद्र शर्मा ख्यालीराम,अमर सिंह कौशल आदि ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर के समीप ही हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसका साथ ही उद्घाटन होगा। इस उद्घाटन के लिए विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर निर्माण कार्य के लिए अधिक से अधिक सहयोग करें।
ज्वाला चैस क्लब द्वारा एक दिवसीय दूसरा समर रैपिड चैस टूर्नामेंट का आयोजन शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल ज्वालामुखी में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 102 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस चैस टूर्नामेंट का शुभारम्भ स्टेम स्किल लेब के फाउंडर मेम्बर डॉ शीतांश शर्मा ने किया। सीनियर ओपन वर्ग में डी ए वी हमीरपुर के दुष्यंत सिंह ने प्रथम, सुरानी के दीक्षित शर्मा ने द्वितीय, डी ए वी चंबा के शिवम ठाकुर ने तृतीय, डी ए वी भडोली के अभय मेहरा ने चतुर्थ और भारती विद्या पीठ बैजनाथ के आरुष राणा ने पाचवां स्थान हासिल किया। सीनियर वूमेन में राजकीय डिग्री कॉलेज सुजानपुर की पायल ठाकुर ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराना की शाक्षी राणा ने द्वितीय, डी ए बी भडोली की सरगम ने तृतीय, ऐम अकादमी जयसिंहपुर की हर्षिता ठाकुर ने चतुर्थ और रेनबो पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां की नवरीति गुलेरिया ने पांचवा स्थान हासिल किया। अंडर 14 ओपन में डी ए वी कांगू के अयान जामवाल ने प्रथम, डी ए वी भडोली के शौर्य बहल ने द्वितीय , शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के आयुष्मान ठाकुर ने तृतीय, लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग के दिव्यांश धीमान ने चतुर्थ, डी ए वी भडोली अंश मेहरा ने पांचवा स्थान हासिल किया। अंडर 14 गर्ल्स मुकाबले मे लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग की डॉयल रियाल्च ने प्रथम, डी ए वी बनखंडी की अदिति ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव की इशिका राणा ने तृतीय , सेकरेट हार्ट स्कूल की रिधिमा लखनपाल ने चतुर्थ और डी ए वी भडोली की इशाना शर्मा ने पांचवा स्थान हासिल किया। लॉरेट स्कूल की सिया धीमान और अचीवर हब स्कूल दारी के रयान लखनपाल को यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला, राजकीय प्राइमरी स्कूल नैनीखड के अधर्व ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या ज्वालामुखी की संजना ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की महक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराना के अभिषेक राणा को सरकारी स्कूल की श्रेणी में बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। मुख्य अतिथि के रूप में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल मुनीश राणा ने शिरकत की और विजेताओं को इनाम बांटे। उन्होंने बच्चो को पढ़ाई के साथ खेलो में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने से बच्चो का मानसिक विकास होता है और बच्चो में सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर ज्वाला चैस क्लब के प्रधान मोहिंदर कुमार, सचिव बंदना धीमान, स्टेम स्किल लेब के आशीष धीमान , मुख्य चीफ ऑर्बिटर विकास धीमान, आर्विटर स्वर्ण लता, दविंद्र कुमार, राकेश कुमार, संदीप रियाल्च, संदीप बहल, जीवन सिंह मौजूद रहे।
**मामले को लेकर 28 मई को होगी अगली सुनवाई हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से आज भी निर्दलीय विधायकों को कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने को लेकर दायर याचिकाओं पर आज न्यायाधीश संदीप शर्मा की बैंच में सुनवाई हुई और अब मामले को लेकर अगली सुनवाई अब 28 मई को निर्धारित की गई है। 28 मई को सुनवाई के दौरान न्यायाधीश संदीप शर्मा दोनों पक्षों की दलीलें सुनेंगे। बता दें कि हाईकोर्ट ने मामले को लेकर 30 अप्रैल को बहस पूरी होने पर फैसला सुरक्षित रखा था। 8 मई को हाईकोर्ट की डबल बैंच मुख्य न्यायाधीश एमएस राम चंद्र राव और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ का मामले को लेकर अलग-अलग मत होने के चलते मामला तीसरे जज की राय के लिए रैफर किया गया था। इन तीन निर्दलीय विधायकों में देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह चम्बयाल, नालागढ़ से निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर और हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा शामिल है जिन्होंने, 22 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष तथा सचिव को अपने इस्तीफे सौंपे थे।
दिनांक 08.05.2024 को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने मैक्स इंटरनेशनल स्कूल के समीप जिया फोर लेन में नाकाबंदी दौरान रुप चंद (40 वर्ष) पुत्र श्री चंदे राम निवासी गांव मनखड़ी डाकघर नेउली तहसील व जिला कुल्लू के कब्ज़ा से 397 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 20, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है। आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः- दिनांक 08.05.2024 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सियाली महादेव मार्केट में गोपाल के किराये के कमरे की तलाशी के दौरान 10 लीटर अवैध शराब व भजोगी में सोनू माया के ढाबा की तलाशी के दौरान 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में गोपाल व सोनू माया के विरुद्ध थाना मनाली में आवकारी अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
**4 जून को भाजपा को लगेगा बड़ा सदमा होगी बड़ी हार **प्रदेश में भारी बहुमतों से जीत हासिल करेगी कांग्रेस: रोहित ठाकुर शिमला-09 मई 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में भाजपा की हवा निकल गई है। भाजपा इस बार 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलों की सरकार है। जो बड़े- बड़े वायदे करती है लेकिन जमीन पर ध्रुवीकरण की राजनीति कर सत्ता हथियाना चाहते हैं। इस बाद देश मे बड़ा बदलाव होने वाला है जहां भाजपा 2004 की तरह इंडिया शाइनिंग की तरह धराशाही होने वाली है। 4 जून को भाजपा को बड़ा सदमा बड़ी हार के साथ लगने वाला है। रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा 2014 में किए गए वायदों की बात दस साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नहीं करती है। पीएम मोदी से लेकर भाजपा के शीर्ष नेता सिर्फ ध्रुवीकरण की बात करते हैं। भाजपा न तो आज बेरोजगारी, महंगाई और किसानों- बागवानों की बात करते हैं न महिलाओं की सुरक्षा की बात। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में देश के युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने की बात कही थी लेकिन आज देश ने बेरोजगारी की दर में 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश विश्व में बेरोजगारी की दर में सबसे टॉप पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज पकौड़े तलने पर मजबूर है देश मे महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महंगाई सातवें आसमान पर है और किसान- बागवान आत्महत्या करने को मजबूर है। पिछले दस वर्षों में देश का किसान-बागवान अपनी मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन करते रहे लेकिन अहंकारी सरकार को अंततः तीन काले कृषि कानूनों को वापिस लेना पड़ा। उसी तरह देश में युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सपना भी चकनाचूर कर अग्निवीर योजना लाई है जिससे युवा वर्ग परेशान हो गया है। रोहित ठाकुर ने शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद सुरेश कश्यप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुरेश कश्यप पिछले पांच साल में भूमिगत रहे। न तो जनता के बीच दिखाई दिए और न ही जनता की समस्याओं को सुलझा पाए। उन्होंने कहा कि MPLAD फंड में भी सांसद ने भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया। पांच साल पहले सोलन के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की 46 पंचायतों से भाजपा प्रत्याशी को 41 हजार की लीड मिली थी लेकिन पांच साल में उसी विधानसभा की 27 पंचायतों को अनदेखा कर एक भी पैसा नहीं मिला जिसका जवाब अब यहां की जनता देगी। उसी तरह सिरमौर और शिमला जिला की पंचायतों को भी अनदेखा किया गया है जहां MPLAD का फंड बांटने में भाई भतीजावाद किया गया। रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस भारी बहुमतों से जीत हासिल कर रही है। 4 जून को देवतुल्य प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस के सभी प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करने वाले हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में बेटियों ने "बेटी है अनमोल" वाक्य को सार्थक सिद्ध कर दिखाया है। इन परिणामों में बेटियों का खूब दबदबा रहा है। बाल विद्या निकेतन संगड़ाह की छात्रा दिव्य ज्योति ने दसवीं में 96% अंक लेकर संगड़ाह परीक्षा केंद्र के आज तक के रिकॉर्ड को तोड़ा है। जिसके लिए उसे स्थानीय विद्यालय प्रबंधन द्वारा मिठाई बांटकर कर समानित किया गया। दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के तत्वाधान में आयोजित करवाई गई प्रतियोगिता "भविष्य के सिरमौर" के तहत दसवीं की बोर्ड परिक्षा में 95% से ज्यादा अंक लाने के लिए दिव्य ज्योति को 15000 और 25000 रूपये की दो वार्षिक छात्रवृत्तियों से नवाजा गया है। बाल विद्या निकेतन संगड़ाह के प्रधानाचार्य बाबूराम शर्मा ने कहा कि दिव्य ज्योति पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अवल रहती है। गत वर्ष चिल्ड्रन साइंस क्विज में राज्य स्तर पर और अन्य कई संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं में ज़िला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन और से.नि.प्रवक्ता हीरापाल शर्मा, रामकृष्ण शास्त्री और विभिन्न शिक्षाविदो ने दिव्य ज्योति और उसके अभिभावकों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा के प्रधानाचार्य मोहन शर्मा के समन्वय से हुआ। इसमें मुख्य प्रवक्ता के रूप में साउथ अमेरिका कंट्री इक्वाडोर की अध्यापिका एंजेलिका नारंजो रही ,जिन्होंने स्लाइड शेयरिंग के माध्यम से वहाँ के प्रमुख स्थलों के साथ साथ वहाँ का रहस्य , खानपान, डान्स एवं भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में बताया । उन्होंने अपनी इस मीट के दौरान विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए ।मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस इंटरनेशनल कल्चरल एक्सचेंज मीट का प्रमुख उद्देश्य भावी अध्यापकों में टेक्नोलॉजी के विभिन्न टूल्स का सही प्रयोग सिखाना एवं कक्षा को बेहतरीन बनाना है ताकि अध्यापक वैश्विक स्तर पर सोचें और अपने विषय में नई तकनीक के माध्यम से कैसे विद्यार्थियों के लिए कक्षा को और बेहतर बनाया जा सके उस प्रकार की सोच उनमें विकसित की जाए । उन्होंने प्रधानाचार्य मोहन शर्मा का भी इस मीट को आयोजित करवाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। इस मीट में शिक्षक प्रशिक्षकों और छात्र शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत शहीद लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहरा के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय भेडी में कार्यरत अध्यापक नरेश जंबाल और शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर के अध्यापक बाबू राम ने 2-2 पंखे दान दिए हैं। मुख्य अध्यापक दुनी चंद ने दोनों अध्यापकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय हमारे विद्यालय में कार्यरत राकेश राणा को जाता है जो हमेशा से ही विद्यालय के विकास के लिए तन मन धन से लगे रहते हैं।
जयसिंहपुर: अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर उपमंडल कार्यालय के सभाकर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उपमंडल स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर 21 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया, जिसमे एसडीएम संजीव ठाकुर और स्वीप नोडल अधिकारी प्रिंस जरोटिया भी मौजूद रहे। इसके साथ रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और मानवता की सेवा में रक्त के रूप में किए महादान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से लोगों की बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है जिसके लिए लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
जयसिंहपुर: अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर उपमंडल कार्यालय के सभाकर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उपमंडल स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर 21 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया, जिसमे एसडीएम संजीव ठाकुर और स्वीप नोडल अधिकारी प्रिंस जरोटिया भी मौजूद रहे। इसके साथ रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और मानवता की सेवा में रक्त के रूप में किए महादान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से लोगों की बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है जिसके लिए लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
**100 किलो सब्जियां और 115 किलो फल के साथ 10 किलो चिकन किया जप्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने आज शहर के मुख्य बाजारों में दबिश की जिस बाजार में करीब 18दुकानों का मुआयना कर अनियमितताएं मिलने पर व्यापारियों के चालान भी किए। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सोलन के नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने आज अपनी टीम के साथ शहर की 18सब्जियों की दुकानों पर निरीक्षण किया जिस दौरान करीबन 100किलो सब्जियां ,115किलो फल और 10किलो चिकन को विभाग द्वारा जप्त किया गया,इसके साथ ही प्लास्टिक का उपयोग कर रहे 2व्यापारियों के चालान भी किए गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सोलन के नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर वासियों की लगातार आ रही शिकायतों के बाद आज फिर से हमने शहर के बाजारों का निरीक्षण किया और पाया कि अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की है और कुछ दुकानदार तो खराब सब्जियां भी बेच रहे थे जिसके चलते फल सब्जियों को जप्त भी किया गया, हमारी टीम पूरी सजग है और समय-समय पर बाजारों का निरीक्षण कर रही है ताकि दुकानदार शहर वासियों को दोगुनी दामों में सब्जियां फल ना भेज सके। उनका कहना है की कार्यवाही के दौरान प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दो व्यापारियों के 3000 के चालान भी किए गए, और साथ ही 100 किलो सब्जियां 115 किलो फल और 10 किलो चिकन जप्त किया गया।
हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


















































