मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के दसवीं के छात्रों ने वार्षिक परीक्षा परिणाम में परचम लहराया है। जहां बोर्ड की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में स्कूल के चार बच्चों ने स्थान बनाया है, वहीं 34 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं अर्जित कर नाम चमकाया है। जबकि 75 बच्चे ऐसे हैं जिनके 90 प्रतिशत से अधिक अंक हैं। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को प्रधानाचार्य परवेश चंदेल व स्कूल स्टाफ ने सम्मानित किया। स्कूल के छात्रों में शैवी ठाकुर ने 687, आरव ठाकुर 687, नमन शर्मा ने 686 व पिनाक चंदेल ने 687 अंक प्राप्त कर बोर्ड की टॉप टेन मेरिट सूची में दबदबा कायम किया है। इसके संजीदा शर्मा, अंशुल धीमान, तन्मय शर्मा ने 683, सारा, आदर्श राणा ने 682, अदिविका पटियाल ने 680, गौरी शर्मा, रिधिमा ने 679, तन्मय कौशल ने 678, चाहत रतवान, शगुन ने 676, उमंगिता ने 675, आयुश कुमार ने 672, शगुन शर्मा ने 671, सैजल शर्मा ने 670, शिवांश शर्मा ने 668, आनवी, अनमोल, अर्शित, दिव्यांश ने 667, अंजली शर्मा, वंशिका, पियूष भभैरिया, पुनीत नड्डा, सूर्यांश ने 666, आदित्य रनावत, अर्पित शर्मा, राहुल, वैदिक भक्त व अर्पित शर्मा ने 665 अंक प्राप्त कर पाठशाला का नाम रोशन किया है। बता दें कि मिनर्वा स्कूल का बोर्ड की कक्षाओं में ही नहीं, बल्कि दूसरी कक्षाओं का भी परीक्षा परिणाम बेहतर रहता है। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के प्रिंसिपल परवेश चंदेल ने कहा कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इसके लिए स्कूल स्टाफ व बच्चों के माता पिता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मिनर्वा स्कूल में प्रतिदिन छुट्टी के बाद 4 बजे तक बच्चों की समस्याएं सुनीं जाती हैं तथा उसे हल किया जाता है। इस मौके पर स्टडी सर्कल के प्रभारी राकेश चंदेल, उप प्रधानाचार्य विनय शर्मा व मदन लाल मौजूद रहे। शिक्षकों की मेहनत, बच्चों का जुनून करता है प्रेरित मिनर्वा स्कूल के प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, बच्चों का जुनून व अभिभावकों का विश्वास ही बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। स्कूल में सभी शिक्षक परिवार की तरह काम करते हैं। हर वर्ष बेहतर से बेहतर करने का प्रयास किया जता है।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी 27 मई को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। संजय अवस्थी 27 मई को प्रातः 10.30 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में राज्य स्तरीय आईटीआई महिला खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव तदोपरांत दिन में 12.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में अर्की विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (कीपस) सनवारा ने सेंटी मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली में आयोजित मैरियन कप इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट जीत कर खेल क्षेत्र में बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। यह जानकारी स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली द्वारा 22 से 24 मई तक मैरियन कप इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। कीपस के खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए तैयारी की थी। छात्रों ने कभी हार न मानने वाली टीम के रूप में खुद को लड़ने की भावना के साथ प्रतियोगिता में साबित किया। छात्र-छात्राओं ने अंडर-17 वर्ग के बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया था। कीपस के खिलाडियों ने पूरी प्रतियोगिता में बिना कोई मैच गंवाए विनर ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली और कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के मध्यम हुआ, जिसमें कीपस के खिलाडियों ने मैच में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। स्कूल की टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर ने खिलाडियों व कोच को शुभकामनाएं दीं।
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनूस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब की ब्रिकी के खिलाफ पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलों में 30 टीमों का गठन किया गया है। यूनुस ने बताया कि विभिन्न जिलोें में छापेमारी जारी है, जिसके अंतर्गत लगभग 8 लाख मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी व देसी शराब पकड़ी गई है, जो की बाहरी राज्यों से लाई गई थी। यह कार्यवाही पिछले कुछ दिनों में कुल्लू, मण्डी, बद्दी, सोलन तथा नूरपुर में की गई। नूरपुर स्थित उलेहडियां खानपुर, बसंतपुर, गगवाल, बरोटा और ठाकुरद्वारा में आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान 30000 लीटर कच्ची शराब (लाहन) को जब्त करने के उपरान्त नष्ट कर दिया गया, इसके अतिरिक्त भुलपुर उलेहडियां से 10 लीटर लाहन जब्त किया गया और आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम-2011 के तहत ठाकुरद्वारा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई। एक सूचना के आधार पर जिला कुल्लू में सहायक आयुक्त के नेतृत्व में बनोगी कुल्लू ब्यासर रोड स्थित एक संदिग्ध परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल 588 बोतल अंग्रेजी और 369 बीयर की बोतलें जब्त की गईं, जब्त किया गया स्टॉक केवल पंजाब में बिक्री के लिए था। मामले में धारा 39 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगामी जांच के लिए पुलिस स्टेशन कुल्लू में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में 148 बोतलें जब्त की गई हैं तथा मामलों में आबकारी अधिनियम 2011 के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।
सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय क्षेत्रों के विकास व यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने इन क्षेत्रों में आधरभूत ढांचा विकसित करते हुए यहां के लोगों को विशेष रियायते दी। त्रिलोकीनाथ व उदयपुर में लोगों की समस्याओं व मांगो को सुनते हुए प्रतिभा सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने त्रिलोकीनाथ में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाहौल घाटी पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल बनने से यहां के लोगों को तो लाभ मिला ही है साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़वा मिला हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र को घोर उपेक्षा की। त्रिलोकीनाथ मंदिर को आने वाली सड़क का तो इतना बुरा हाल है कि इसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस सड़क के सुधार के लिए 19 करोड़ मंजूर कर दिए है और जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें इस बार सांसद के तौर पर दो साल से कम ही कार्यकाल मिला हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि को एक समान दिया हैं। उन्होंने कहा कि अब चूंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने है इसलिए वह उम्मीद करती है कि कांग्रेस फिर से अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए भी लोगों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने लाहौल स्पीति का अपना दो दिवसीय दौरे में केलांग व उदयपुर उप मंडल जिस्पा, किरतलिंग, जालमा,थिरोट में लोगों की समस्याओं व उनकी मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
विधानसभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अपने कार्यालय कक्ष में लोक निर्माण विभाग एवं युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जायेगा, ताकि भटियात विधान सभा क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देगें और भटियात विधान सभा क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ विधान सभा क्षेत्र के रूप में विकसित करेंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज बाल सत्र में भाग लेने वाले प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से वर्जुअल संवाद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दिनांक 12 जून, 2023 को "बाल सत्र" का आयोजन किया जायेगा । उन्होंने कहा कि इस सत्र में कुल 68 बच्चे भाग ले सकेंगे तथा वे मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा पक्ष व विपक्ष के विधायक की भूमिका भी निभायेंगे। पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की दूसरी विधान सभा है जहां "बाल सत्र" का आयोजन किया जा रहा है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जयपुर, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित तथा एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो, अभियान का आयोजन 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि 8 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चे इस बाल विधानसभा सत्र में हिस्सा ले रहे हैं । कहा कि शिमला में आयोजित होने वाले विधान सभा बाल सत्र के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा पूरी दुनिया देखेगी और बच्चों में लोकतांत्रिक परंम्परा के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। पठानिया ने देश व प्रदेश के सभी इच्छुक बच्चों से इस अभियान में बढ़-चढकर भाग लेने की अपील भी की गई है। शिमला में आयोजित होने वाले इस बाल सत्र में देश के 68 बच्चों को दुनिया के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। इस बाल सत्र का उद्देश्य वाल्यकाल से ही देश और प्रदेश के विकास के प्रति उन्हें जागरूक करना तथा उनमें सकारात्मक सोच को पैदा करना है। पठानिया ने कहा कि आज के बच्चे जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है इससे लोकतन्त्र की मजबूती को और बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पुश्तैनी गांव बैह धौंटा के निवासी बड़ी संख्या में आज उनकी देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर रैली में उत्साह के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे। बैह धौंटा देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और गांव के निवासी विशेष रूप से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे। बैह धौंटा के निवासी जगदीश चौहान ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रिश्ते में उनके भाई लगते हैं और उनके दादा तक की पीढ़ी इसी गांव में रहती थी। लगभग 90 साल पहले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का परिवार बैह धौंटा गांव से शिफ्ट होकर नादौन के भवड़ां चला गया था। ग्राम पंचायत बैह के प्रधान गंधर्व सिंह ने बताया कि आज भी ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिजन सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बैह धौंटा आते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग इस बात से बेहद खुश हैं कि उनका एक पारिवारिक सदस्य आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान है और उनके इलाके का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क दिया है और केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया है। पौंग झील में भी उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, जिससे देहरा के युवाओं को भी लाभ होगा। धौंटा पचायत के प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि वह 26 मई को धर्मशाला में मुख्यमंत्री से भेंट कर चुके हैं। इस दौरान ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिवार के कई सदस्य भी साथ रहे और क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री ने उनसे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दोबारा मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें उनके पुश्तैनी गांव बैह धौंटा आने का निमंत्रण देंगे और उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे। कांग्रेस देहरा जिला के पूर्व अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू देहरा के पुत्र हैं और जसवां परागपुर के दामाद हैं। उनका कांगड़ा के साथ गहरा रिश्ता है और इस क्षेत्र के विकास को लेकर वह बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कांगड़ा जिला को टूरिज़्म कैपिटल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिला के विकास के लिए वह बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आरम्भ करेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई अवसरों पर कहा है कि कांगड़ा उनका घर है और कांगड़ा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं ने ब्लॉक स्तर वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज में जीता 5000 रुपये का प्रथम इनाम। इस संदर्भ में स्कूल प्रधानाचार्य मोहन शर्मा ने बताया कि इसमें स्कूल की दो छात्राओं पलक कक्षा 10वीं व सानवी कक्षा आठवीं ने राजकीय मॉडल एसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौरा में हुए ब्लॉक स्तर क्विज में प्रथम स्थान लेकर स्कूल की अन्य छात्राओं को भी प्रेरित किया। यह क्विज क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी ।इन होनहार छात्राओं आज स्कूल में सम्मानित किया गया। यह छात्राएं अब जिला स्तर क्विज में भाग लेंगी
जिला रेडक्रास सोसाइटी कांगड़ा के तत्वावधान में 29 मई को जयसिंहपुर के तलवाड़ स्थित बहुतकनीकी संस्थान में एक दिवसीय निशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के आयोजन को सफल बनाने हेतू आज दिनांक २६ को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमंडल अधिकारी (ना) जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने बताया कि शिविर का आयोजन बहुतकनीकी संस्थान, तलवाड़ के प्रागण में किया जाएगा। जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा 29 मई को प्रातः 10 बजे शिविर का शुभारभ करेंगे तथा शिविर में उपायुक्त महोदय कांगड़ा डॉ निपुण जिन्दल भी उपस्थित रहेंगे। शिविर में स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, कृषि, बागवानी, उद्योग, ग्रामीण विकास, तहसील कल्याण अधिकारी व अन्य विभागों की तरफ से प्रदर्शनिय लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच, दिव्यांग जनों के लिए सहायता उपकरणें का वितरण व निशुल्क दवा वितरित की जाएगी।
एलआर इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं के लिए वीरवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें काॅलेज प्रशासन की ओर से जूनियर छात्रों ने अपने सीनियरों को विदाई दी। वहीं, काॅलेज के उप निदेशक आदिल हुसैन, हुसैन जै़दी, एचओडी ऑफ मैनेजमेंट शवेता गुप्ता सहित अन्य डिपार्टमेंट के हेड व प्रिंसिप्ल डॉ. निशा शर्मा, कंचन बाला जस्वाल, शिखा बाली, डॉ. श्वेता अग्रवाल, नवीन कुमार मौजूद रहे। एलआर के मैनेजमेंट विभाग में हुआ विदाई समारोह की थीम रुखसती 2023 रखी गई। एचओडी श्वेता गुप्ता ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में इशिका को मिस फेयरवेल, संजय को मिस्टर फेयरवेल, तुषार को मिस्टर टैलेंट, महक को मिस टैलेंट विकास को मिस्टर पर्सनैलिटी और एरियल को मिस पर्सनैलिटी से नवाजा गया। विद्यार्थियों ने इस समारोह में खूब आनंद लिया और अपने अध्यापकों को बहुत सारा धन्यवाद किया। एलआर संस्थान के उप निदेशक आदिल ने विद्यार्थियो को उनके मंगल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत शाम सोलन में बन रही नई फल तथा सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि सब्जी मण्डी में उत्पादों को उतारने के लिए पार्किंग की अच्छी सुविधा होना आवश्यक है। उन्होंने किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फल व सब्जी मण्डी में पार्किंग बनाने का कार्य शीघ्र आरम्भ करें और पार्किंग के आस-पास खाली पड़े स्थान पर पेड़-पौधें लगाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मण्डी की नई इमारत में बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमारत निर्माण एवं सामान की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाएं। जगत सिंह नेगी ने तदोपरांत कण्डाघाट में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पादन विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटिड (एचपीएमसी) को स्थानान्तरित होने वाली 103 बीघा भूमि का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, कृषि उपज विपणन बोर्ड के सचिव रविन्द्र शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया ने आज प्रसिद्ध टीवी एंकर, रिपोर्टर, अभिनेता और गायिका मीशा बाजवा चौधरी के साथ एक सत्र का आयोजन किया। अपने व्यापक अनुभव और बहुमुखी कौशल के साथ मीशा ने टेलीविजन परिदृश्य पर स्थायी प्रभाव डाला है। टीवी एंकर/रिपोर्टर बनाने पर केंद्रित इस सत्र ने छात्रों को इस क्षेत्र में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की। सत्र के दौरान, मीशा ने एक पत्रकार के रूप में अपनी व्यक्तिगत यात्रा को साझा किया, जिसमें शुरू से ही एक पत्रकार की भूमिका को सक्रिय रूप से संभालने के महत्व पर जोर दिया गया। उन्होंने मीडिया के छात्रों को ऐसा करने के लिए नौकरी की प्रतीक्षा करने के बजाय, प्रेसेंटर बनने के अवसरों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। खुद को "FIRE" (वित्तीय रूप से स्वतंत्र और सेवानिवृत्त प्रारंभिक) के रूप में संदर्भित करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकारिता में जुनून एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें आधा काम पहले से ही सरल हो जाता है। मिशा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक एंकर की कोई विशिष्ट बीट नहीं होती है, बल्कि हर बीट उनकी बीट होती है। मीडिया उद्योग में एआई के हस्तक्षेप के बारे में एक छात्र के सवाल के जवाब में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब तक मनुष्य गंभीर रूप से सोचते रहेंगे और अपनी रचनात्मकता का पोषण करते रहेंगे, तब तक कृत्रिम बुद्धि मानव मस्तिष्क का स्थान नहीं ले पाएगी।
सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश के 10 वन मंडलों में सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को खैर के पेड़ के दस वर्ष में कटान के कार्यक्रम से छूट देना चाहती है, ताकि वे अपनी सुविधानुसार कटान कर सकें इससे उनकी आर्थिकी को संबल मिलेगा। प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़ और कुटलैहड़ वन मंडलों में खैर के पेड़ों के कटान के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है और इन वन मंडलों में प्रति वर्ष 16500 वृक्षों का कटान निर्धारित किया गया हैं। खैर का कटान शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के निचले क्षेत्रों में खैर के पेड़ों को व्यावसायिक रूप से उत्पादित करने से राज्य के राजस्व में तथा किसानों की आय में वृद्वि होगी। प्रदेश के नाहन, पावंटा साहिब, धर्मशाला, नूरपुर और देहरा वन मंडलों के लिए शीघ्र ही कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके दृष्टिगत अधिकारी वनों के निरीक्षण शुरू करेंगे और इन वन मंडलों के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए खैर के पेड़ों की गणना की जाएगी। खैर के पेड़ का उपयोग इसके औषधीय गुणों के कारण बहुतायत किया जाता है। इस पेड़ की छाल, पत्ते, जड़ और बीज में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जलन को कम करने के लिए इसकी छाल का उपयोग किया जाता है। इस पेड़ को कत्थे का पेड़ भी कहा जाता है। कत्था पाचन में सहायक होता है। खैर से निकलने वाले गोंद का उपयोग दवा बनाने में किया जाता है। जंगली पौधा होने के कारण यह आसानी से उगाया जा सकता है। यह पौधा गर्म परिवेश में अच्छे से फलता-फूलता है और इसे अधिक देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसाना को केन्द्र में रखकर किसान हितैषी निर्णय और योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। वैज्ञानिक और नियोजित तरीके से खैर का कटान वनों के बेहतर प्रबंधन में सहायक होता है। इससे पुराने पेड़ों के स्थान पर नए व स्वस्थ खैर के पौधे उगते हैं। खैर के वृक्षों का समय पर कटान न होने से अधिकांश पेड़ सड़ जाते हैं जिससे बेहतर वन प्रबंधन नहीं हो पाता। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2018 में खैर के पेड़ के कटान के परिणामों को जानने के लिए प्रायोगिक आधार पर पेड़ों की कटाई की अनुमति दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने वन विभाग की राय पर सहमति व्यक्त कर यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज सोलन जिला के बद्दी स्थित बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ (बीबीएनआईए) के सभागार में 'ह्यूमन पीपल टू पीपल' संस्था द्वारा विप्रो केयर्स कंपनी के सहयोग से चलाई जा रही 'मातृ एवं शिशु परियोजना' का शुभारंभ किया। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य वंचित समुदायों की महिलाओं, किशोरों और बच्चों को सरकारी स्वास्थ्य सुवधिाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने में सहायता करना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत धर्मपुर विकास खंड के 30 आंगनवाड़ी केंद्रों, 5 स्वास्थ्य उप केंद्रों और बरोटीवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं, बाल स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य परियोजना को सफल बनाने में आगंनवाडी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने आशा जताई कि इस परियोजना को पात्र जन तक पहुंचाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर पूर्व की भांति कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर निर्मल ने विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्करों के आकंड़ो का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उप मंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डॉ. गगन हसं, विप्रो के मुख्य वक्ता अंकुश किचलू सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्कर उपस्थित थे।
जिला सिरमौर के राजगढ़ खंड के दूरदराज क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली दिन-प्रतिदिन सफलता के नए आयाम छू रहा है। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन के बाद आज राजगढ़ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में इस विद्यालय की छात्राओं कनिका व आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। अब यह जोड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सभी खंडों में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 8 वरिष्ठ व उच्च विद्यालय की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छोग टाली। विद्यालय ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग ने द्वितीय व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक राजीव आरोडा ने अध्यक्षीय भूमिका अदा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने दोनो प्रतिभागी छात्राओ तथा इस टीम के प्रशिक्षक व विद्यालय के प्रशिक्षित गणित शिक्षक सुरेश ठाकुर को हार्दिक बधाई दी। ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की।
केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महाजनसंपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएगी। बात का कसुम्पटी मंडल भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व पूर्व भाजपा राज्य अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने कही। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका ने की, जबकि बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सिद्धार्थन व जिला अध्यक्ष विजय परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार को आगे बढ़ाया है और यह सरकार सबका विकास सबका साथ के एजेंडे पर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है, गांव गरीब के लिए नीतियां बनाई है, जनता के जन जीवन में परिवर्तन हो इसके लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर के नीतियां बनाने का काम किया गया है। हिमाचल प्रदेश को भी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली हैं, जिन्होंने हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, उद्योग हर क्षेत्र में हिमाचल को केंद्र सरकार का सहयोग हिमाचल को मिला है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 9 वर्ष पूर्ण होने पर जहां देश को नया संसद भवन मिल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सदस्य रूपा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय परमार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद रचना शर्मा, कमलेश मेहता, पार्षद निशा ठाकुर, पूर्व पार्षद रेनू, सहित अन्य कार्यकर्ता व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं का जमा दो का वार्षिक परीक्षा शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर अपना अपना अपने माता पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया है। पाठशाला प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 89 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने जमा दो की बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड की मेरिट सूची में अर्शिया नौवां स्थान प्राप्त कर स्कूल का रोशन किया है। वहीं स्कूल की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में आयुषी शर्मा व तनिष्क चौधरी ने 482 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान झटका। इसी तरह से संभव ने 480, दिया शर्मा ने 480, युविका चौहान ने 479, सौम्य चंदेल ने 479, शिव डोगरा ने 478, उपासना ने 475 व सुजल शर्मा ने 475 अंक प्राप्त किए हैं। 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बताया कि जमा दो परीक्षा परिणाम में सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ का हमेशा शिक्षा के हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहता है। बच्चों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए समस्त स्कूल स्टाफ बच्चे व उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। क्योंकि बच्चों के माता पिता व अध्यापकों को उनकी पढ़ाई के दौरान अहम योगदान रहता है। परवेश चंदेल ने सभी बच्चों को उनकी आगे की पढ़ाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
ऐम एकेडमी बागकुंजा का दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें अपर लंबागांव के हर्षित चौहान ने 700/ 688 , 98.2℅ अंक लेकर प्रदेश भर में सातवां स्थान हासिल किया। शुक्रवार सुबह स्कूल में मॉर्निग असेंबली में बुलाकर हर्षित चौहान को स्कूल के अध्यक्ष राकेश स्रोच ने हर्षित चौहान और उसके माता को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा सम्मानित किया। हर्षित चौहान ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि वह टॉप 5 में आएगा, लेकिन सातवें रैंक पर आया। हर्षित ने बताया कि वह बड़ा होकर कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है। उसने इसका सारा श्रेह अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा घोषित होने के बाद विद्यालय में टॉप टेन में आने वाले बच्चों को विद्यालय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। जानकरी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत–प्रतिशत रहा है। दसवीं कक्षा की टॉपर पलक पाल ने 641 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान, जसविंदर ने 638 अंक लेकर दूसरा स्थान, लक्ष्य ने 637 अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान, जस्मीन ने 633अंक लेकर चौथा स्थान, शैफाली ने 627 अंक लेकर पांचवां स्थान, सिमरन तंवर व सारिका ने 624 अंक लेकर छठा स्थान, अनन्या ने 615 अंक लेकर सातवां स्थान, प्रिया ने 609 अंक लेकर आठवां स्थान, गुरमीत ने 604 अंक लेकर नवां और निकिता शर्मा ने 601 अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 11 बच्चों ने 600 से ज्यादा अंक हासिल किये हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बच्चों को व उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को व विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी है।
किन्नौर जिला के कल्पा ग्राम पंचायत में बागवानी, कृषि, पशुपालन, उद्योग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता व अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्राम पंचायत कल्पा व रोघी के 60 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बागवानी विभाग के डाॅ. शमशेर सिंह, कृषि विभाग से डाॅ. ओपी बंसल, कल्याण विभाग से गावा सिंघे, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग से परविंदर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संबंधित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कल्पा सरिता व प्रधान रोघी पंचायत रत्न मंजरी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कल 10वीं का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उपमंडल इंदौरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोग्रवां की बेटियों ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में अंजू बाला ने प्रथम स्थान, अंजली कुमारी द्वितीय व तीसरे स्थान पर रुचि व तनवी रहीं। अंजू ने 666 अंक, अंजली कुमारी ने 651 और रुचि व तनवी ने 633 अंक हासिल किये, वहीं रोहित ने 89 % अंक हासिल किये हैं। अंजु से बातचीत की तो उसने बताया कि वह भविष्य में अध्यापक बनना चाहती है। अंजु के पापा किसान हैं व माता गृहणी। वहीं तनवी ने बताया कि वह अध्यापक बनना चाहती है। तनवी के पिता कंपनी में कार्यरत हैं व माता गृहणी हैं। रुचि ने बताया कि वह स्टाफ नर्स बनना चाहती है। रुचि के पिता कंपनी व माता गृहणी हैं। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि स्कूल का परिणाम सराहनीय रहा है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने स्कूल के स्टाफ, माता- पिता व बच्चों को दिया। प्रधानाचार्य ने बच्चों व उनके माता - पिता व समस्त स्कूल के स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।
वीरवार को आनी के जाबन क्षेत्र में भालू ने अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों पर हमला बोलकर उन्हें बुरी तरह से नोच डाला। पहले मामले में जाबन क्षेत्र के छनोट का 76 वर्षीय वृद्ध श्याम दास पुत्र जिंदू राम वीरवार दोपहर के समय जंगल में बकरियां चरा रहा था। इसी बीच झाड़ियों में छुपे भालू ने श्याम लाल पर अचानक हमला बोलकर उसे चेहरे से बुरी तरह नोच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व परिजन फ़ौरन घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी श्याम लाल को आनी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद.उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। दूसरी घटना भी जाबन क्षेत्र के नगाली कैंची के समीप पेश आई, जहां नाले में जंगली सब्जी लिंगड को चुन रहे नेपाली मूल के मजदूर लालू भादर पर भी झाड़ियों में छुपे भालू ने अचानक हमला बोला और उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में नोचकर बुरी तरह जख्मी किया। उसके चीखने चिल्लाने पर भालू भाग खड़ा हुआ। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और जख्मी लालू को फ़ौरन उपचार के लिए आनी अस्पताल लाया। डाॅक्टरोंं ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग जंगली जानवरों के हमलों से सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से इन आदमखोर जानवरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा मार्च 2023 में आयोजित दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में जिला सिरमौर के दूरदराज में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घंडोरी की छात्रा श्रेया कंवर ने हिमाचल की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षको क नाम रोशन किया है। श्रेया का कहना है कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी और उसने सरकारी विद्यालय में होते हुए भी अंग्रेजी माध्यम से अपनी दसवीं की परीक्षा दी। श्रेया प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है तथा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों व शिक्षकों को देती है जिनके मार्गदर्शन में वह यह स्थान प्राप्त कर पाई। विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य सुनफा चौहान ने कहां की श्रेया प्रारंभ से ही शिक्षा में बहुत गंभीर रही है तथा यह उसके कठिन परिश्रम एवं लगन का फल है।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि समाज को एकजुट करने और जन आकांक्षाओं को उचित माध्यम प्रदान करने में समाजसेवी संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जगत सिंह नेगी आज सोलन के कोठों स्थित सभागार में स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्नेह मिलन कार्यक्रम-2023’ को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। जगत सिंह नेगी ने इससे पूर्व प्रसिद्ध जटोली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख व समृद्ध जीवन की कामना की। राजस्व मंत्री ने स्नेह मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इसे एक माला में जोड़े रखने के लिए संविधान की अनुपालना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संविधान देशवासियों को सही मार्ग पर चलना सिखाता है और संविधान के अनुरूप कार्य करना सभी का कर्तव्य है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर तीव्रता के साथ अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए नई कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ योजनाओं के लाभ आम जन को मिलने आरम्भ हो गए हैं जबकि अन्य योजनाओं के लाभ शीघ्र सामने आएंगे। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक और गैर-मादक उपयोग के लिए भांग की खेती शुरु करने के विषय में प्रदेश सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी के उपचार सहित अन्य बीमारियों में भांग का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से जहां हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भांग का औषधी के रूप में लाभ मिलेगा वहीं इससे वस्त्र इत्यादि निर्मित कर प्रदेश की आर्थिकी को और मज़बूत किया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल और राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सोलन स्थित बघाट बैंक मुख्यालय का दौरा किया और बैंक की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि बघाट बैंक और सोलन एक दूसरे के पर्याय है और आने वाले समय में बघाट बैंक अपने कार्य को और बढाएगा। जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि सोलन के बघाट बैंक को राज्य में अपनी बेहतर कार्य प्रणाली एवं अच्छी वित्तीय स्थिति के लिए जाना जाता है। उन्होंने आशा जताई कि बैंक आने वाले समय में बागवानी एवं कृषि गतिविधियों में अपने कार्य का विस्तार करेगा।
भाजपा शिमला मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन पंचायत भवन में हुआ, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा द्वारा की गई। बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, सचिव कुसुम सदरेट, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष विजय परमार, रमेश छौजर, सकेश चौहान, गगन लखनपाल, सुशील चौहान, सत्या कैंडल उपस्थित रहे। राजेश शारदा ने बताया की कार्यसमिति बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों के विषय पर वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, बूथ सशक्तिकरण अभियान पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, डाटा प्रबंधन पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा किया गया। गणेश दत्त ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश भर में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करने जा रही है और यह जनसंपर्क अभियान 1 जून से लेकर 30 जून तक चलेगा इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष की उपलब्धियों को भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हम शिमला मंडल के अंतर्गत 60 प्रभावशाली सामाजिक लोगों से भी संपर्क करेंगे, जिनका खेलो और समाजिक कार्यों में बड़ा योगदान रहा है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा व्यक्ति या परिवार की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है और अगर देखा जाए तो इस बार के विधानसभा चुनावों में हमारा वोट शेयर कांग्रेस के बराबर रहा है। हम केवल 0.9% से चुनाव हारे हैं। उन्होंने कहा कि अगर शिमला नगर निगम का चुनाव 1 वर्ष पहले हो जाता तो परिणाम कुछ और होते उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में जो कांग्रेस को मैंडेट मिला है वह शिमला का मैंडेट नहीं है, कांग्रेस ने गलत वोट बनाकर चुनाव जीता है। कांग्रेस पार्टी ने नियम भी बदले हैं जिसकी कारण नगर निगम चुनाव प्रभावित हुए है, पर हर चुनाव में ऐसी परिस्थिति नहीं होती 2024 में हम हिमाचल प्रदेश की चारों संसद की सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के ऊना जिला मुख्यालय क्षेत्र कार्यालय में वीरवार को ऊना मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ एक तरफ जहां पार्टी के आगामी अभियान को लेकर रणनीति बनाई, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों से मौजूदा सरकार के कार्यकाल की फीडबैक भी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। लगे हाथ सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर निशाने पर लेते हुए माफिया और तबादला उद्योग को संरक्षण देने वाली सरकार बता डाला। सतपाल सत्ती ने कहा कि जिस प्रकार से डराया धमकाया जा रहा है और लूट खसूट की जा रही है, यह अपने आप में भ्रष्टाचारी सरकार का चेहरा है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता इस सरकार में बेलगाम हो गए हैं और मुख्यमंत्री के नाम पर लूट मचाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने आंख, नाक ,कान ,गला भी खुला रखना चाहिए ताकि जो लोग लूट कर रहे हैं उनका चेहरा भी पहचान सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूब रही कांग्रेस पार्टी व सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आने लगा है। सतपाल सत्ती ने कहा कि जिस प्रकार से अस्पतालों में दबाव बनाया जा रहा है ,लूट की जा रही है, यह किसी से छिपी नहीं है, इससे सरकार की कोई छवि नहीं बन रही बल्कि सरकार लूट रही है, यह छवि बन रही है ।उन्होंने कहा कि हमारे पास हर रिपोर्ट है और कांग्रेस के नेता बचेंगे नहीं। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जन हितैषी नीतियों का निर्माण और क्रियान्वयन करते हुए देश के हर वर्ग को लाभ देने का काम किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास में भी मोदी सरकार का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले करवा कर जमकर चांदी कूट रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाना पालर के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आज जारी हुए परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96.15% रहा, जिसमें आभा ठाकुर 96.28 प्रतिशत नंबर लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही तथा सिमरन ठाकुर 93.42 प्रतिशत नंबर लेकर द्वितीय स्थान पर तथा निकिता कुमारी 91.86 प्रतिशत नंबर लेकर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के शिक्षकों को इसका श्रेय दिया साथसाथ सभी छात्रों की कड़ी मेहनत एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन को भी श्रये दिया । विद्यालय के शिक्षक देशराज प्रवीण शर्मा ,प्रेम दत्त शर्मा, हिमानी ठाकुर, अजय शर्मा, अंजना शर्मा ,दीप राम शर्मा निवास शर्मा विजेंद्र शर्मा एवं कुलदीप ठाकुर छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गदगद हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गसोता महादेव मंदिर परिसर का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय विधायक आशीष शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के बाद उपायुक्त और स्थानीय विधायक ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, पर्यटन विभाग और अन्य अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर के साथ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि गसोता महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ स्वीमिंग पूल का निर्माण भी किया जा रहा है, जिस पर अभी तक एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की जा चुकी है। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को स्वीमिंग पूल के कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीमिंग पूल के साथ चेंजिंग रूम्स, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी संबंधित अधिकारी त्वरित कदम उठाएं। इसके बाद उपायुक्त ने गौशाला का निरीक्षण भी किया तथा वहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने भी गसोता में जारी विकास कार्यों से अवगत करवाया। इस अवसर पर एसडीएम मनीष कुमार सोनी, एडीटीओ रवि धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं परीक्षा परिणाम आज घोषित हुए, जिसमें लॉट्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल इंदौरा से 10वीं कक्षा की छात्रा दीपाली ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपाली ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। दीपाली के पिता का नाम सुनील दत्त पराशर हिमाचल पुलिस में बतौर कांस्टेबल हैं तथा sp आफिस नूरपुर में कार्यरत हैं व माता बीना देवी गृहणी हैं। स्कूल प्रवन्धक अभिषेक चिब्ब प्रधानाचार्य मधु चिब्ब व स्कूल स्टाफ ने दीपाली व उसके माता पिता को बधाई दी व दीपाली के उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं तथा उसे हर सम्भव सहयोग करने की बात कही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया है कि वह युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में अपना अनुभव और सहयोग प्रदान करें। डाॅ. शांडिल आज बुजुर्ग महिलाओं के लिए सोलन में स्थापित खुशी डे केयर सेंटर के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि नशा आज एक सामाजिक समस्या बनकर उभरा है। मादक द्रव्यों के सेवन के कारण अनेक युवा अपने तथा परिवार के पतन का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पास बहुमूल्य अनुभव होता है। इसके माध्यम से बुजुर्ग युवाओं को सही रास्ते पर लाने में सहायता कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खुशी डे केयर सेंटर में आने वाली महिलाएं यदि एकजुट होकर प्रयास करें तो युवा पीढ़ी को नशे के विरूद्ध खड़ा कर सकती हैं क्योंकि उनका अनुभव हर क्षेत्र में अमूल्य है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खुशी डे केयर सेंटर की परिकल्पना अनूठी एवं अद्वितीय है। खुशी डे केयर सेंटर सम्भवतः उत्तर भारत में एकमात्र ऐसा केन्द्र है जो केवल 60 वर्ष की अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को एक स्थान पर एकत्र होकर सकारात्मक जीवन जीने के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र की कार्यप्रणाली विभिन्न प्रकार के केन्द्रों का संचालन करने वालों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने खुशी डे केयर सेंटर द्वारा महिलाओं को मुस्कुराकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेेरित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डाॅ. शांडिल ने कहा कि आयु केवल एक संख्या है और दीर्घकाल तक बेहतर जीवन जीने तथा युवा पीढ़ी को अनुभव के माध्यम से सही रास्ता दिखाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी वरिष्ठ जन से आग्रह किया कि आयु को कभी अपने उपर कभी हावी न होने दें और सदैव मुस्कुराते हुए जीवन का आनंद उठाएं। उन्होंने भारतीय सेना एवं राजनीति के अपने संस्मरणों को साझा करते हुए सभी के खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने खुशी डे केयर सेंटर की परिकल्पना को साकार कर सोलन की बुजुर्ग महिलाओं के माध्यम से सभी को प्रेरित करने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए प्रदेश के पशुपालन तथा भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर और उनकी धर्मपत्नी एवं प्रसिद्ध लेखिका मीनाक्षी चौधरी कंवर की सराहना की। उन्होंने खुशी डे केयर सेंटर को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। प्रदेश कृषि, पशुपालन, मत्स्य तथा भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने कहा कि खुशी डे केयर सेंटर का शुभारम्भ 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को एक स्थान पर एकत्र होकर सकारात्मक जीवन जीने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि आज यह केन्द्र न केवल बुजुर्ग महिलाओं की प्रसन्नता का स्थान बनकर उभरा है अपितु यहां आने वाली बुजुर्ग महिलाएं भावी पीढ़ी को राह भी दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि 08 वर्ष पूर्व वर्ष 2015 में आरम्भ हुआ यह केन्द्र अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाली बुजुर्ग महिलाएं गत 08 वर्षों से प्रत्येक रविवार को बच्चों के लिए बाल विकास कक्षाएं भी आयोजित करती हैं।
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा गेटी थिएटर में ''आजादी के 75 वर्षों में पत्रकारों का योगदान'' विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल हिमाचल शिव प्रताप शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज व हरियाणा के उद्योगपति व समाजसेवी स्टार भारत फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग शामिल हुए। मुख्य वक्ता के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के जनसंचार विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु शर्मा व स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब के प्रोफेसर एवं डीन डॉ आशुतोष मिश्रा ने संगोष्ठी को संबोधित किया। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व राष्ट्रीय महासचिव मेवा सिंह राणा ने मुख्य अतिथि राज्यपाल हिमाचल शिव प्रताप शुक्ला का बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जसवीर सिंह दुग्गल, विजय बजाज, रोहित लामसर व नरेश वधवा ने ने भी मुख्य अतिथियों को बुके भेंट किए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यपाल हिमाचल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता भारतीय प्रजातंत्र की मजबूत बुनियाद है। भारतवर्ष में पत्रकारिता का उदय ऐसे समय में हुआ था, जब देश पराधीन था और अंग्रेजी राज नहीं चाहता था कि जन जागरण और स्वतंत्रता संग्राम को बल मिले लेकिन कई प्रगतिशील लेखक पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी हुए जिन्होंने पत्रकारिता की मशाल को जलाए रखा। उन्होंने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी, बाबू पराड़कर, लोकमान्य तिलक, राजा राममोहन राय, महात्मा गांधी व बालमुकुंद गुप्त जैसे सैकड़ों पत्रकार हैं, जो आज भी देश हित से जुड़ी पत्रकारिता के आदर्श हैं। आज आजादी के अमृत काल में हम महोत्सव मना रहे हैं, तो ऐसे समय में आजादी दिलाने के लिए की गई पत्रकारिता के जज्बे जुनून को हम सब नतमस्तक होकर याद करते हैं। जिसने अंग्रेजों को देश छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। आज हम आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर पत्रकारिता के विकास और योगदान को देखते हैं। उन्होंने कहा कि आप सब पत्रकारों ने इस पवित्र कार्य को अपनी प्रतिभा व वर्षों के प्रयास से खींचा है। इसके लिए आप सभी को बधाई और आशा है कि देश के उत्थान के लिए आप पत्रकारिता के जरिए अपना सहयोग देश हित में जारी रखेंगे। उन्होंने संबोधन अंत में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच को इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए बधाई प्रेषित करते हुए कि मंच इसी तरह से पत्रकारों को जागरूक करने का काम करता रहे यही उनकी शुभकामनाएं हैं। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। किसी भी देश के नवनिर्माण में पत्रकारिता का अहम योगदान होता है। आजादी के बाद भारत की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। पत्रकारों ने अपनी लेखनी से जिस प्रकार आजादी दिलाने का काम किया उसी प्रकार से आजादी के बाद भी पत्रकारों ने भारतीय विकास में अपनी लेखनी के माध्यम से देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार जहां नवनिर्माण का निर्माता है वही आज के दौर में सोशल मीडिया का टूल भी काम कर रहा है लेकिन कई बार जल्दबाजी में अवाँछनीय भी घटित हो जाता है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया का दौर चल रहा है लेकिन समाचार पत्रों की महत्वता आज भी बरकरार है। स्क्रीन पर हम केवल घटित घटना को ही देख सकते हैं लेकिन समाचार पत्रों में हमे न्यूज के साथ साथ व्यूज भी पढने को मिलती है। पत्रकारिता विषय अपने आप में एक वृहद विषय है। जिसके उस पार जाकर हम घटित घटना के बारे समाचार पत्रों में लिखे गए स्तंभकारों के लेख पढ़कर भविष्य में छांक सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच पिछले 20 वर्षों से पत्रकारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन करता आ रहा है। इन कार्यक्रमों से पत्रकारों को एक नई ऊर्जा मिलती है। उद्योगपति एवं समाजसेवी स्टाल्वर्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पत्रकारिता देश के विकास में एक अहम कड़ी है। पत्रकार लोकतंत्र में नव निर्माण का कार्य करता है। पत्रकार न केवल सिस्टम में खामियों को उजागर कर प्रशासन व सरकार को जगाने का काम करता है बल्कि देश की उपलब्धियों को जनता के सामने लाने का भी एक जरिया है। उन्होंने कहा कि प्रभु के आशीर्वाद से उन्होंने समाज सेवा के जो कार्य गरीब रसोई एंबुलेंस सेवा वह मरीजों की देखभाल जैसे कार्यों को शुरू किया है। इन कार्यों को करने की प्रेरणा जहां उन्हें विरासत में अपने बाप और दादा से मिली है वहीं इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मीडिया ने उन्हें प्रेरित किया है। उन्होंने संगोष्ठी में शामिल हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी व हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हीं के कंधों पर लोकतंत्र की नींव रखी है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उन वाहन मालिकों के लिए एक सुअवसर प्रदान किया है, जिन्होंने अभी तक अपने वाहनों का पंजीकरण नहीं करवाया है। इस पहल के अन्तर्गत दोपहिया, ट्रेक्टर, पोकलेन, जेसीबी व अन्य चार पहिया वाहन मालिक बिना किसी जुर्माने के मौजूदा बाजार दर पर अपने वाहनों का पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से राज्य में हजारों लोगों को गैर पंजीकृत वाहनों को चलाने से जुड़े जोखिमों को कम करने में सहायता मिलेगी। वाहन मालिकों को किसी भी जुर्माने के बिना वाहनों को पंजीकृत करने का अवसर प्रदान कर सरकार ने पंजीकरण आवश्यकताओं की अनुपालना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि वाहन पंजीकरण के अलावा प्रदेश सरकार ने बकाएदारों (डिफाल्टरों) के लिए पैसेंजर एण्ड गुड्स टैक्स (पीजीटी) पर जुर्माना माफ करने का निर्णय लिया है। पीजीटी डिफाल्टर 30 जून, 2023 तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए वे मूल राशि के साथ एक मुश्त निपटान शुल्क भुगतान करके राज्य कर एवं आबकारी विभाग से अनापत्ति और कर भुगतान पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वाहन की पासिंग और संचालन के लिए परिवहन विभाग से क्लीयरेंस अनिवार्य है। यह एक मुश्त राहत बकाया कर देनदारियों और पीजीटी के प्रतिस्थापन के रूप में विशेष सड़क कर के कार्यान्वयन की सुविधा के लिए है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के कुल 1,60,291 माल वाहक मालिक विशेष रूप से छोटे और बड़े वाहनों के साथ-साथ टैªक्टर मालिक भी लाभान्वित होंगे। कोविड-19 महामारी के दौरान इन मालिकों को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप पीजीटी देनदारियों में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के मददेनजर राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण को अपनाते हुए सभी कर देनदारी के मामलों को एक मुश्त निपटाने का निर्णय लिया है।
लोक निर्माण मंत्री, विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव, सुंदर सिंह ठाकुर ने आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग का कभी भी निरीक्षण नहीं किया और न ही इनके शीघ्र निर्माण और विस्थापितों को मुआवजा देने की मांग की गम्भीरता से वकालत की। अब वह केवल सुर्खियां बटोरने के लिए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 67 हजार करोड़ रुपये लागत के 68 राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा की थी। पिछले पांच वर्षों के दौरान जय राम ठाकुर ने मुआवजा और भूमि अधिग्रहण के मामलों को अपने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भूमि का अधिग्रहण किए गए विस्थापितों की मांग को भी अनसुना कर दिया। अपने कार्यकाल के दौरान जय राम ठाकुर ने कभी भी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थलों का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई। भाजपा के कार्यकाल के दौरान इन परियोजनाओं का कार्य धीमी गति से हुए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को समय पर पूरा करने का प्रयास किया और एनएचएआई ने दस हजार करोड़ रुपये की शिमला से मटौर तक चार लेन सड़क परियोजना के निर्माण और 12 हजार करोड़ रुपये से पठानकोट से मंडी राजमार्ग के फोरलेन को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। लोक निर्माण मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी से कई बार व्यक्तिगत रूप से भेंट कर इन परियोजनाओं के कार्यों मंे तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर अन्य भाजपा नेता वर्ष 2024 के लोक सभा चुनावों के दृष्टिगत इन परियोजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे है जबकि इन्होंने लोगों की भावनाओं को आह्त किया है और उनकी मांगों को हमेशा अनदेखा किया। प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं के झूठे वायदों और कार्यशैली से भलीभांति परिचित हैं।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में छात्र विद्यालय कुनिहार के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा। विद्यालय के 24 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी जिसमे 19 बच्चे प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए। मेहुल ठाकुर ने 643 अंक लेकर कक्षा में प्रथम स्थान, युधिष्ठर 572 अंक लेकर दूसरा व लक्ष्य ने 527 अंक लेकर कक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है। विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर , विद्यालय एस एम सी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व अन्य सभी सदस्यों ने बच्चों, उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी है।
प्रख्यात प्रेरणात्मक साहित्यकार रवि शर्मा आज किसान नेता व समाजसेवी मनजीत डोगरा से उनके निवास स्थान पर मिले तथा अपनी विश्व प्रसिद्ध पुस्तक सक्सेस एंड यू भेंट की तथा अपनी अनेक साहित्यिक रचनाओं पर विस्तृत चर्चा की। गौरतलब रहे कि रवि शर्मा पंचरुखी क्षेत्र के गांव टिक्कर खास के रहने वाले हैं तथा उनकी पुस्तक सक्सेस एंड यू, तथा जर्नी फ्रॉम मीडियोक्रिटी टू एक्सीलेंस ना केवल भारत के अंदर बल्कि यूरोप के बहुत से देशों में अच्छी खासी प्रसिद्ध हुई है। इसके अतिरिक्त इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम में भी रवि शर्मा जी विशेष तौर पर काम कर रहे हैं। मंजीत डोगरा ने प्रेरणात्मक साहित्य में विशेष काम करने पर रवि शर्मा को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि निश्चित तौर पर रवि शर्मा जी की रचनाएं युवाओं को उनके भविष्य के संकल्प के प्रति प्रेरणा देंगी, तथा युवा अपने संकल्प में सफलता हासिल कर के राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। साहित्यकार रवि शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में निशुल्क मोटिवेशनल शिविर लगा रहे हैं, ताकि युवा अपने जीवन में सही निर्णय लेकर, निर्णय के प्रति संकल्पित होकर मेहनत करके अपने जीवन में सफलता हासिल करें।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा की जुड़वा बहनों ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में मेरिट में जगह बनाई है। छात्रा मान्या महाजन ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में 700 में से 687 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त कर स्कूल, क्षेत्र और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। वहीं दूसरी बहन मन्नत महाजन ने भी प्रदेश स्तर पर 683 अंक प्राप्त कर 12वां स्थान हासिल किया है। दोनों जुड़वा बहने पढ़ाई में पहले से ही अव्वल रही हैं। उनकी इस कामयाबी से परिजन, अध्यापक और क्षेत्रवासी बहुत खुश हैं । मान्या + 2 मेडिकल विषय में करने के बाद डॉक्टर बनना चाहती है तो मन्नत इंजीनियर बनना चाहती है। बेटियां अपनी दादी गीता देवी और चाचा-चाची के साथ संयुक्त परिवार में रहती हैं। उनकी माता अरुणा महाजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके चाचा धर्मेंद्र कुमारऔर चाची कुसुम लता महाजन दोनों ही गणित के प्रवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बेटियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य संजय कुमार और समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत 100 प्रतिशत रहा। जानकरी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि दसवीं कक्षा की टॉपर पलक पाल ने 641/700 (91.57 फीसदी) अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान, जसविंदर ने 638/700 (91.14 फीसदी) अंक लेकर दूसरा स्थान, लक्ष्य ने 637/700 (91 फीसदी) अंक लेकर तीसरा स्थान, जस्मीन ने 633/700 (90.42) अंक लेकर चौथा स्थान, शैफाली ने 627/700 (89.57) अंक पांचवां, सिमरन तंवर व सारिका ने 624/700 (89.14) अंक लेकर छठा, अनन्या ने 615/700 (87.86) अंक लेकर सातवां, प्रिया ने 609/700 (87) अंक लेकर आठवां , गुरमीत ने 604/700 (86.28) अंक लेकर 9वां और निकिता शर्मा ने 601/700 (85.86 फीसदी) अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय से 11 बच्चों ने 600 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बच्चों को व उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को व विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी है। विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी है तथा उनकी कड़ी मेहनत व लगन की प्रशंसा की व कहा कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है। स्कूल अन्य गतिविधियों में जिला भर में प्रथम रहने के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहता है।
राजगढ़। जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सभी 16 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा प्रभारी एकता धीमान प्रवक्ता ने कहा कि इस विद्यालय के 16 विद्यार्थियों 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। दीक्षा कुमारी 672 अंक लेकर प्रथम स्थान, सिमरन 585 अंक के साथ द्वितीय तथा हिमानी 578 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही है। विद्यालय के कार्य कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। गौरतलब है कि छोग टाली विद्यालय का 10+2 कक्षा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। कार्यकारी प्रधानाचार्य ने आशा व्यक्त की कि आगामी वर्षों में परीक्षा परिणाम को और बेहतर किया जाएगा। विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड सीमित के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत शामिल करने का भरोसा दिया है। इससे बिजली बोर्ड के लगभग 6500 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास तथा उन्नति में सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक मंे ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय लिया, जिससे 1.36 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला है। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को शामिल कर उनके लाभ सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिमाचल प्रदेश की निरन्तर प्रगति के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों के कल्याण तथा सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान कर उन्हें प्रदेश के समग्र विकास में प्रभावी योगदान देने के लिए सक्षम बनाना है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किस्त भी जारी कर दी गई है। प्रदेश की चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितयों के बावजूद राज्य सरकार ने दूरदर्शी सोच के साथ प्रदेश के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने बिना किसी बजट के प्रावधान के घोषणाएं की लेकिन उनके लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाए, जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही सभी बकाया देनदारियां चुकाने के लिए प्रतिबद्ध है।
***कुल्लू जिले के स्नॉवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा मानवी ने 99.14 प्रतिशत (694) अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। हमीरपुर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चूबतरा की छात्रा दीक्षा कथयाल ने (693) 99 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं हमीरपुर जिले के ही दो छात्रों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल के छात्र अक्षित शर्मा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदारान के छात्र आकर्षक ठाकुर ने 98.86 प्रतिशत (692) अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि 91440 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी जिसमें से 81732 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं और 7534 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। उन्होंने ने बताया कि इस बार का परिणाम 89.7 प्रतिशत रहा है। वर्ष 2022 में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि परिणाम 89.7 प्रतिशत रहा है। 91440 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 81732 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 7534 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत बिजली बोर्ड में अप्रेंटशिप कर रहा सिलह गांव का सौरभ जम्वाल मझीन में एक बिजली के खंभे पर रिपेयरिंग करने चढ़ा था कि अचानक करंट लगने की वजह से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। जानकारी मिलते ही सब डिवीजन मझीन के एसडीओ भी मौके पर पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ज्वालामुखी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया। वहीं इस संदर्भ में एसडीओ बिजली विभाग सब डिवीजन मझीन सुमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग युवक की हरसंभव मदद कर रहा है और आगे जो भी जरूरत होगी सहायता की जाएगी। सौरभ के पिता अजय कुमार सिलह पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं।
मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार प्रबोध सक्सेना ने आज किन्नौर जिला के शोगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रधान सलाहकार व अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा तथा निदेशक उर्जा हरिकेश मीणा भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने 450 मेगावॉट क्षमता के शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना के निर्माण गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली और इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर उन्होंने शोंगटोंग करच्छम जल विद्युत परियोजना के बैरेज साईट, डी-सैंडर साईट, हैड-रेस टनल, सर्ज-शॉफ्ट साईट और परियोजना के पॉवर हाउस साईट का दौरा किया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि राज्य में चल रहे जल विद्युत परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में शोंगटोंग परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा परियोजना निर्माण हेतु किए गए कार्य और अब तक की प्रगति का कार्य सराहनीय है। उन्होंने शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना व काशंग परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस अवसर पर शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना, काशंग परियोजना, एचपीपीसीएल के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
बुधवार को बरोह के पास एक गाड़ी नंबर एचपी 54 सी 9976 से 42750 मिलीलीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस चौकी प्रभारी सचित कालिया की अगुवाई में एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल लेख राज व एचएचसी राजेश कुमार की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरोह की तरफ आती एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी में पांच पेटी देसी शराब की बरमाद की गई। पुलिस प्रभारी सचित कालिया ने बताया कि अवैध शराब के साथ गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, एसपी नूरपुर अशोक रत्तन ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी गांव बट्ट बहलूँ डाकघर खरोटा तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा की गई है।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश के गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित करने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्व गुरु के रूप में स्वीकार कर रही है और हमें भी इस भावना को स्वीकार करना चाहिए। राज्यपाल ने यह बात आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में ठाकुर राम सिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भाग चंद चौहान द्वारा लिखित पुस्तक द नॉलेज सिस्टम ऑफ इंडिया और डॉ. कंवर चंद्रदीप और राजीव कुमार द्वारा संपादित पुस्तक ऐन एंथोलोजी ऑफ डिस्कोर्सेज ऑन इंडिया का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि आज भारत दुनिया मंे नवाचार और ज्ञान सृजन में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि भारत के उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान प्रयोगशालाएं और प्रौद्योगिकी केंद्र विविध क्षेत्रों में देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति को अपनाकर अपने पूर्वजों की विरासत को अपना रहे हैं, जिससे परंपरा और आधुनिकता का एक अनूठा मिश्रण तैयार हो रहा है। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इसी सत्र से यूजीसी नेट, हिंदी का पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में छात्रों ने नशा जागरूकता पर नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग गतिविधियों में भाग लिया। सत्र का उद्देश्य छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावशाली नारे और पोस्टर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। “नशा नहीं जिंदगी चुनो ” लेखन प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता 23 मई को कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। ड्रग दुरुपयोग के पीड़ितों को पहचानने, उनका उपचार करने तथा नशा मुक्ति के पश्चात उनके पुनर्वास में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को गतिमान करना। इस प्रतियोगिता का लक्ष्य छात्रों को ऐसे संदेश भेजने में शामिल करना था जो जीवन भर यादगार रखेंगे।
पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत जेई के पास गाड़ी नंबर HP06 8445 pickup हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी सड़क से करीब 60 से 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं। मृतक की पहचान दीपक पुत्र जियालाल निवासी गांव कपरोल (सुखु) डाकघर क्या तहसील ठियोग उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं राहुल पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल निवासी गांव कपरोल (सुखु) डाकघर क्या तहसील ठियोग उम्र 24 वर्ष और संजय पुत्र अंबा दत्त शर्मा निवासी गांव कलहार डाकघर क्यार तहसील ठियोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पेंशनर कल्याण संघ की बैठक बुधवार को जोधामल सराय धर्मशाला में संपन्न हुई। सभा के प्रधान कर्मचंद राठौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बतौर मुख्यातिथि स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने शिरकत की। वहीं सेवानिवृत संयुक्त सचिव जगदीश पुरी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कर्मचंद राठौर को पुनः प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कश्मीर सिंह को उपप्रधान, कुलदीप वालिया को महासचिव, लालमन को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेंद्र चौधरी को मुख्य संरक्षक, चुनीलाल धीमान को संयुक्त सचिव और मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। अरूण चौधरी को सहायक सचिव, सुखदेव शर्मा को कोषाध्यक्ष, मोना कुमारी को महिला प्रधान तथा आशा शर्मा को महिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।


















































