भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पालमपुर स्थित आवास पर भेंट की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शांता कुमार हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनसे भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 जून से शुरू किए जा रहे प्रदेशव्यापी महा जनसंपर्क अभियान की जानकारी दी।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज बिलासपुर में जिला प्रशासन के साथ राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता के साथ संवाद करने के निर्देश दिये ताकि कार्यों के संबंध में सही और सटीक जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया जानकर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगामी 25 साल को अमृत काल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि अमृत काल में हमें समाज, प्रदेश और देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। शुक्ल ने कहा कि यह उनका बिलासपुर का पहला दौरा है वे यहां की सफाई व्यवस्था से प्रभावित हुए हैैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हैं ताकि लोग इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में स्टैंडअप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एकीकृत बागवानी मिशन जैसी अनेक योजनाओं में बेहतर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग मुक्त राज्य बनाने की दिशा में और अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने और हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए साझा प्रयास करने पर बल दिया। इससे पहले, बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने राज्यपाल का स्वागत किया और जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रस्तुति दी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीपीओ इंदौरा ओम प्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में 125 किशोरियों ने भाग लिया व आयुर्वेदिक विभाग से डॉक्टर सोनिया तथा स्वास्थ्य विभाग से कुमारी सुमन ने किशोरियों को उनके मासिक चक्र व इस दौरान स्वच्छता के महत्व व प्रकार पर जानकारी प्रदान की। इस दौरान उक्त विषय पर नारा लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी में हरप्रीत प्रथम, स्मृति द्वितीय व रिया चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि नारा लेखन में कुमारी मुन्नी, सपना देवी व एकता क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। जिन्हें बाल विकास परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश के कर कमलों से नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृत पर्यवेक्षक सुनीता देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं व अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस जोनल अस्पताल धर्मशाला में मनाया गया है। इसमें सीनियर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश गुलेरी, सीनियर मेडिकल ऑफिसर जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला डॉ. अजय दत्ता, नर्सिंग स्टूडेंट्स, सीएचओ तथा तथा नर्सिंग ट्यूटर्स शामिल हुए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना ने बताया कि कैसे व्यक्ति नशे का शिकार होता है और धीरे-धीरे इसका आदी हो जाता है। जब व्यक्ति नशा करता है तो हमारे शरीर में डोपामिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। जो थोड़े समय हमें खुशी देता हैं। उसके बाद व्यक्ति फिर से निराश हो जाता है और फिर से नशे की तरफ बढ़ने लगता है। तंबाकू को नशे का गेटवे भी कहा जाता है क्योंकि नशे की शुरुआत आदमी यही से ही करता है। इसके बाद धीरे-धीरे सभी नशे शामिल हो जाते हैं। इसलिए तंबाकू के सेवन दूर रहना ही सबसे अच्छा विकल्प है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस की जानकारी देते हुए डॉ. राजेश गुलेरी सीनियर मेडिकल सुपरीटेंडेंट जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला ने बताया कि वर्ल्ड नो टोबैको डे हर साल मनाने का उद्देश्य तंबाकू के सेवन को रोकने करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। तंबाकू से होने वाले घातक परिणामों को देखते हुए हमें तंबाकू के सेवन को रोकना होगा तथा तंबाकू के प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। दुनिया में मौत के कारणों में तंबाकू से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। तंबाकू से अस्थमा, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर यूरिन ब्लैडर कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, पेट के कैंसर आदि हो सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कौंडल और अन्य अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर यह शपथ ली कि हम सभी कभी भी धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे। परिजनों व परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे और अपने कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य ने बच्चों को नशे व तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्रहरी क्लब व रेड रिबन क्लब, रोवर रेंजर क्लब के सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न किया गया और संपूर्ण समाज को यह संदेश दिया गया कि किस प्रकार तंबाकू उत्पादों का उपयोग न करके हम अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं एवं रोगमुक्त हो सकते हैं।
प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारियों को ग्रामीण विकास पंचायती राज में मर्ज करने के लिए अलग नीति बनाई जा रही है, ताकि जिला पार्षद कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके। ये शब्द राज्य सरकार के ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बंगाणा विश्राम गृह में मीडिया से बात करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गरीब और आम आदमी की सरकार है और हर व्यक्ति का कार्य सरकार कर रही है। मनरेगा मजदूरों की 3 माह की सैलरी न मिलने पर मंत्री अनिरुद्ध ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा फंड रोका हुआ है। केंद्र सरकार से अगर मनरेगा फंड नहीं आया तो राज्य सरकार मनरेगा मजदूरों की अदायगी के लिए धन उपलब्ध करवाएगी। अनिरुद्ध ने कहा कि राज्य सरकार पर पहले ही 75 हजार करोड़ का कर्ज है और 11 हजार करोड़ सरकारी कर्मचारियों की देनदारियां हैं और उसने से 5 हजार करोड़ कर्मचारियों के डीए का बकाया है। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कर्मचारियों की डीए की एक किस्त दे दी है, लेकिन फिर भी सरकार पर अभी हजारों करोड़ की अदायगी बाकी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए ओपीएस सरकार ने लागू कर दी है। ओपीएस भी कांग्रेस की गारंटियों में से एक थी। धीर-धीरे जब सरकार की अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी, तब सरकार हर गांरटी को पूर्ण रूप से लागू भी करेगी। मंत्री ने कहा कि वाटर सेंस पर भाजपा राजनीति कर रही है। जहां उत्तराखंड व जम्मू में वाटर सेस से सरकारों को हजारों करोड़ का मुनाफा हो रहा है तो फिर हिमाचल सरकार से भाजपा क्यों भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल सरकार को अनुमति प्रदान करनी होगी, ताकि हिमाचल सरकार की आर्थिकी मजबूत करने के लिए 4 से 5 हजार करोड़ का मुनाफा हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सूक्खू के नेतृत्व ने राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है। आम आदमी की समस्याओं का समाधान करके राज्य में विकास की रफ्तार को बढ़ा रही है। इस मौके पर विधायक लखनपाल, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य संयोजिक सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वर्तमान राज्य सरकार ने राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना की घोषणा की है। यह स्कूल राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्मित किए जाएंगे। इनमें प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। इन स्कूलों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल के मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना प्रदेश के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी व निर्णायक कदम है। सरकार का दृष्टिकोण एक ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जो छात्रों के समावेशी विकास की आवश्यकताओं को पोषित करने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए उनमें आवश्यक कौशल क्षमता का निर्माण करेगा। इससे राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है, जो युवा विद्यार्थियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करेगा। वर्ष 2023-24 के बजट भाषण में राज्य में शिक्षा के स्तर को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों का उद्देश्य छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना, उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना है। इन स्कूलों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। शुरुआती चरण में प्री-नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के ब्लॉक बनाए जाएंगे, जिन्हें 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन सभी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम का अनुपालन किया जाएगा। प्रत्येक राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण 100 कनाल से अधिक भूमि पर किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। इन स्कूलों में छात्रों के समग्र विकास के लिए गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 कनाल से अधिक की भूमि अधिमानतः जिला, उपमंडल या तहसील मुख्यालय के 5 किलोमीटर के दायरे में शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की जाएगी।
सुजानपुर के विधायक जितना जोर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के काम में लगा रहे हैं, अगर उतना जोर वह इलाके के विकास कार्यों को करवाने में लगाएं तो यह उनके लिए सही बात होगी। यह बात जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कैप्टन रंजीत राणा ने कही। भाजपा नेता ने कहा कि कर्मचारियों के तबादले करवाकर उन्हें बहुत मजा आ रहा है। अब उनके पास यही काम करने को रह गया है। क्योंकि विकास उनसे हो नहीं रहा। भाजपा के कार्यों का उद्घाटन करके अपनी गाड़ी चला रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक तो उन कार्यों का भी उद्घाटन करने से परहेज नहीं कर रहे, जिनके उद्घाटन पूर्व सरकार में उस समय के मंत्री, विधायकों ने कर दिए हैं। उन्होंने विधायक को कहा कि बदले की भावना से विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों की बदली करवाने से उनका असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। उन्होंने सुजानपुर के ऐसे कर्मचारियों के तबादले किए हैं, जो अभी 6 माह पहले ही यहां सेवाएं देने के लिए पहुंचे थे। कहा कि कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद कर दें और मुख्यमंत्री से जो घोषणाएं करवाई हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास करें।
मई महीने में हो रही बेमौसम बारिश ने प्रदेश की आम जनता को परेशान कर दिया है। बेमौसम बारिश से किसान और बागवान भी परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मई महीने में अब तक सामान्य से 84 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। बीते 19 सालों में मई में अब तक इतनी बारिश नहीं हुई थी। लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक कम चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की फ्रीक्वेंसी भी ज्यादा है और इसका असर भी ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहुंचने का समय है जून महीने का होता है, लेकिन प्री मॉनसून में ही अधिक बारिश होने की वजह से इस बार मॉनसून में कम बारिश होने की संभावना है।
डाडासीबा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथू टिप्परी में पिछले कई समय से अधिकतर पद शिक्षकों के खाली पड़े हैं। पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है। इसका नुकसान उन्हें परीक्षा के समय हो सकता है। इसी समस्या को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान दिनेश कुमार के नेतृत्व में स्कुल प्रधानाचार्य राजेश धीमान को प्रस्ताव सौंपा। इसमें स्कूल में रिक्त चल रहे प्रवक्ता हिंदी, प्रवक्ता संस्कृत, भाषा अध्यापक, प्रयोगशाला सहायक, कला अध्यापक, कार्यालय अधीक्षक व कार्यालय सहायक के पदों को भरने की मांग की गयी है। स्कूल प्रबंधन समिति व अभिभावकों ने सरकार से निवेदन किया है कि इन रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरा जाए।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज बिलासपुर जिला के प्रवास के दौरान कीरतपुर से मनाली के बीच बन रही फोर लेन परियोजना एवं रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी नई रेल लाईन परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमिगत रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने 1.8 किलोमीटर लम्बी सुरंग नम्बर-1 में सुरक्षा व अन्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। राज्यपाल ने कहा कि कीरतपुर से मनाली परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य को दिया गया एक बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके पूरा होने से प्रदेश में पर्यटन विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने पर स्थानीय लोगों को भी सुविधा प्राप्त होगी तथा साथ लगते क्षे़त्रों में उद्योग स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने इस परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कीरतपुर-मनाली फोर लेन पर कीरतपुर से मंडी तक पांच सुरंगों का कार्य पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में पांच और सुरंगें खोली जाएंगी। उन्होंने परियोजना के तहत सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने राज्यपाल को परियोजना कार्य की प्रगति से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप हिमाचल के जिला मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए 1000 करोड़ रुपये और कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये देने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के अंतर्गत नये ऋणों पर सीमा लगाने के निर्णय की समीक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करने से विभिन्न क्षेत्रों की विकासात्मक गतिविधियों में सहायता मिलेगी। उन्होंने बाह्य वित्त पोषण के लिए आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा संस्तुत छह प्रस्तावों के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से वर्तमान वित्त वर्ष के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) अंशदान की राशि के बराबर राज्य की अतिरिक्त कर्ज लेने की सीमा को कम करने के निर्णय की समीक्षा करने आग्रह किया। उन्होंने सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेल परियोजना को सौ प्रतिशत केंद्रीय वित्तपोषित परियोजना घोषित करने या बेरी तक विस्तार के दृष्टिगत राजस्व साझा करने की प्रणाली की संभावना तलाशने के लिए भी आग्रह किया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा भी उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने गौरवमयी एवं उपलब्धियों भरे 9 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर रही है। 30 मई से 30 जून तक हिमाचल भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र, जिला एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत 9 लाख 54 हजार से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधान सभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनके माध्यम से 'मोदी सरकार' की 9 वर्षों की नीतियों एव उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम को धरातल तक पहुंचाने के लिए प्रदेश, जिला एवं मंडलों की कार्यसमिति बैठकें हो चुकी हैं जिनमें इस महाभियान की सफलता हेतु कार्ययोजना बनाई गई है। इस अभियान के सफल संचालन हेतु प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर अभियान समितियां गठित की गई हैं।
जिला आयुष अधिकारी डाॅ. इंदु शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत किन्नौर जिला में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के रिकांगपिओ सहित कल्पा, निचार व पूह विकास खंडों के सभी 27 आयुर्वैदिक स्वास्थ्यों केंद्रों में 1 जून से 21 जून तक योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुर्वैदिक अस्पताल रिकांग पिओ व होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्र में प्रत्येक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में 500 योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन योग सत्रों में आसान प्राणायम क्रियाओं द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रोगों से मुक्ति के लिए योग क्रियाएं बताई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन योग शिविरों का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन परम्परा है जो मानसिक बीमारियों के साथ-साथ शारीरिक रोगों से इंसान को दूर रखता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह आवश्यक है कि हर एक इंसान प्रतिदिन सुबह व शाम योग करें ताकि वह तंदरूस्त रह सके क्योंकि स्वास्थ्य सबसे बड़ा आहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है तथा योग व साधन है जिससे ये दोने प्राप्त होते हैं।
जिला नियत्रंक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अर्न्तगत जिला में विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें आबंटित करने के लिये सभी इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं से आवेदन आमन्त्रित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि इनके लिये 30 जून, 2023 तक आवेदन किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गांव नौशहरा (वार्ड-4) ग्राम पंचायत नौशहरा विकास खंड देहरा, (वार्ड -6) ग्राम पंचायत जरोट विकास खंड नगरोटा सूरिया, गांव मखरोड़ (वार्ड-4) ग्राम पंचायत गुगाना विकास खंड देहरा, गांव लगडू (वार्ड न-5) ग्राम पंचायत लगडू विकास खंड देहरा, गांव पदरा (वार्ड -4) ग्राम पंचायत हंगलोह विकास खंड भवारना, गांव पैहग (वार्ड-5) ग्राम पंचायत सहौडा विकास खंड कांगडा, गांव जटोली ग्राम पंचायत कोलापुर विकास खंड परागपुर, गांव अमरोह ग्राम पंचायत अमरोह विकास खंड परागपुर, ग्राम पंचायत ढलियारा के वार्ड 9 विकास खंड परागपुर, ग्राम पंचायत बस्सी के वार्ड 4 विकास खंड परागपुर, ग्राम पंचायत अप्पर भलवाल के वार्ड -3 विकास खंड परागपुर, ग्राम पंचायत कस्वा जागीर विकास खंड परागपुर, (वार्ड 7) ग्राम पंचायत रिट उपरली विकास खंड नूरपुर, गांव भटका (वार्ड 7) ग्राम पंचायत कोपडा विकास खंड नूरपुर, गांव लखवाल (वार्ड - 7) ग्राम पंचायत सदवां विकास खंड नूरपुर, गांव चौगान (वार्ड 5) ग्राम पंचायत खन्नी उपरली विकास खंड नूरपुर, गांव भोल ठाकरा (वार्ड 4) ग्राम पंचायत मिन्जग्रा विकास खण्ड नूरपुर, गांव चाहडी खास (वार्ड-5) ग्राम पंचायत चाहडी विकास खंड नगरोटा बगवां, गांव मेहला-दान पत्थर (वार्ड 5) ग्राम पंचायत मझोटी विकास खंड बैजनाथ, गांव सोहर (वार्ड न0-5) ग्राम पंचायत डक विकास खंड फतेहपुर, (वार्ड 3) गुरूद्वारा रोड पालमपुर नगर निगम पालमपुर तहसली पालमपुर, गांव कनोल (वार्ड 2) ग्राम पंचायत कनोल विकास खंड रैत, (वार्ड 7) नगर पंचायत शाहपुर विकास खंड रैत के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा में मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए रैली निकाली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों को बताया। मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने स्कूल के छात्रों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया कि तंबाकू का सेवन करने से युवाओं में गले का कैंसर, दिल की बीमारी, फेफड़ों का कैंसर आदि जानलेवा बीमारियों का शिकार किस तरह होना पड़ता है। इसलिए हम इन चीजों से दूर रहना चाहिए। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए एकत्रित भीड़ ने नाटक की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन शर्मा के साथ सभी अध्यापक गण भी इस रैली में उपस्थित रहे।
हमीरपुर जिला के नादौन में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। निजी होटल में हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने सेक्स रैकेट से जुड़ी महिला सरगना और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। कांगड़ा के भडोली की रहने वाली महिला यह सेक्स रैकेट चला रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले 20 साल से यह महिला जिस्मफरोशी के धंधे में जुटी हुई थी। हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने दलाल के कब्जे से पंजाब की तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है। जानकारी के मुताबिक दलाल महिला कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी। महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से दलाल महिला से जुड़े लोगों से संपर्क साधा और ग्राहक बनकर बीती रात को निजी होटल नादौन पहुंचे। ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों को महिला ने लड़कियों की फोटो दिखाई उसके बाद महिला को पैसे दिए गए तब उसने होटल के अंदर एक कमरे में जाने के लिए पुलिसकर्मियों को कहा जहां पर पहले से ही लड़कियां मौजूद थीं। पुलिस टीम ने होटल के मालिक और दलाल महिला को गिरफ्तार कर लिया है। होटल से पंजाब निवासी तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। आरोपियों को हमीरपुर पुलिस अदालत में पेश करेगी। एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने बताया कि मामले में एक महिला और एक पुरुष पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में इनपुट मिलने के बाद विशेष टीम का गठन भी किया गया था।
पांगी उपमंडल के धरवास-सुराल मार्ग पर बोलेरो के नाले में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने व दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश में मई माह में हुई ठंड ने पिछले 36 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सामान्य तापमान में 4 डिग्री से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले साल 1987 में मई के महीने में तापमान में इतनी अधिक गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें, तो जून माह में भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के हर जिले में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 जून तक प्रदेश में बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। उधर, चंबा जिले में हिमस्खलन की सूचना है। जानकारी के अनुसार बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के समीप हिमस्खलन से आवाजाही कर रहे यात्री बाल-बाल बचे। सोलन, कांगड़ा, केलांग, किन्नौर, ऊना, सिरमौर, डलहौजी, नारकंडा और धौलाकुआं में भी जमकर बारिश हुई। बुधवार को भी अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई।
कांगड़ा जिला के रैत (शाहपुर) में हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीबी फिटनेस सेंटर रैहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। सेंटर के संचालक बंटी भड़वाल ने 66 किलोग्राम भार वर्ग बैंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर इलाके का नाम रोशन किया। वहीं 53 किलोग्राम भार वर्ग ओवरआल पावर लिफ्टिंग में विशाल कुमार ने रजत पदक तथा 59 किलोग्राम भार वर्ग ओवरआल पावर लिफ्टिंग में अभ्य शर्मा ने कांस्य पदक जीता कर इलाके का नाम रोशन किया। बंटी भड़वाल इससे पूर्व राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर बैंच प्रेस स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। बीबी फिटनेस सेंटर रैहण के संचालक बंटी भड़वाल ने शानदार प्रदर्शन करने के लिए पदक विजेताओं को बधाई दी।
जिला ऊना में नकली शराब पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अपनी सतर्कता को बढ़ा दिया है। पुलिस ने जहां 420 पेटी शराब की नकली बरामद की हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से यह अपील भी की है कि नकली शराब क्योंकि जिला के कुछ भागों में सप्लाई भी हुई है, इसलिए शराब को शराब नकली से सावधान रहें। पुलिस कहां-कहां सप्लाई हुई है इसकी जांच भी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें पुलिस को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से 10 कंटेनर स्पिरिट के बरामद हुए हैं। यह स्पिरिट कहां प्रयोग में लाई जानी थी? किसके मंगवाने पर आई है? इसको लेकर आगे की जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि यह स्पीड शराब में भी प्रयोग में लाई जाती है, इसलिए क्या यह नकली शराब के बनाने में प्रयोग होनी थी? इसको लेकर अभी पुलिस ने कोई खुलासा तो नहीं किया है लेकिन पुलिस अधिकारी इसकी जांच को आगे बढ़ा रहे हैं और पुख्ता जानकारी होने के बाद ही टिप्पणी करने की बात कर रहे हैं। एसपी अर्जित सेन के नेतृत्व में टीम ने गोदाम पर छापामारी की और यह कंटेनर बरामद किए हैं । पूछताछ में यह पता चला है कि यह कंटेनर रुद्रपुर से आए हैं और इससे पहले भी दो बार स्पिरिट को यहां से सप्लाई किया जा चुका है, उसकी जांच भी पुलिस कर रही है। एसपी ने कहा कि नकली शराब के कारोबारी किस प्रकार से काम कर रहे हैं और कौन-कौन इसमें जुड़ा है इस सब पर कार्रवाई की जा रही है और पूछताछ का क्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से इस पर सख्त कार्रवाई कर रही है और हर एंगल से जांच कर आगे बढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुंदरनगर के गौरव मिन्हास का नाम भी आया है, जिससे नकली शराब खरीदी गई है, उस पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
डाडासीबा के रिहायशी क्षेत्र में दिन-दहाड़े घूम रहे तेंदुए की खबर मंगलवार को खबर लगते ही महकमा हरकत में आ गया है। खबर का संज्ञान लेते हुए मंगलवार घटना स्थल पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए जहां तुरंत यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए जाला लगाने की बात कही है। इन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जब तक तेंदुआ हाथ नहीं लग जाता, तब तक कोई रिस्क न लेकर सुबह-शाम को सैर पर न निकलें और इस दौरान बच्चों का भी ध्यान रखें। जानकारी के अनुसार डाडासीबा पंचायत के वार्ड नंबर एक में वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह, बीओ हंसराज, फॉरेस्ट गार्ड अजय कुमार व फॉरेस्ट गार्ड युद्धवीर सिंह की टीम ने मौका पर जाकर निरीक्षण किया। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान परमेश्वरी दास, वार्ड पंच सीमा देवी वो स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि सुबह शाम इस क्षेत्र में सुबह शाम सैर को न निकले और छोटे बच्चों का ध्यान रखें। उन्होंने मौके पर जाकर तेंदुए के पैरों के निशान भी देखे हैं और जिस रास्ते से तेंदुए जा रहा है उस और भी ध्यान दिया। उन्होंने बताया तेंदुए को पकड़ने के लिए बुधवार को पिंजरा लगाया जा रहा है यहां रहने वाले लोग अपना ध्यान रखें।
बाबा कांशी राम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने धूम्रपान निषेध की पूर्व संध्या पर प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सरोज कुमारी व अश्विनी कुमार सभी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी उनका पूर्ण सहयोग किया। स्वयंसेवकों ने अपने भाषण के माध्यम से कविता के माध्यम से तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में बताया विद्यालय परिसर से डाडासीबा हॉस्पिटल बाजार में एक रैली निकालकर धूम्रपान न करने की सलाह देते हुए विशेष नारा लगाते हुए जन7जन की यही पुकार तंबाकू मुक्त हो संसार का संदेश दिया इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक भी शामिल रहे।
वर्तमान समय में जहां एक-एक इंच जमीन के लिए सगे-संबंधियों में विवाद खड़ा होने पर बात मरने-मारने तक पहुंच जाती है, वहीं समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो समाज हित में अपनी क़ीमती जमीन को दान करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। तहसील डाडासीबा की ग्राम पंचायत अप्पर भलवाल में विश्वजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, संतोष कुमारी और लेखराज कंवर ने अपनी 15 मरले निजी भूमि पंचायत सामुदायिक भवन के निर्माण लिए तहसीलदार डाडासीबा, पंचायत प्रधान बीरबल कुमार और पंचायती राज विभाग से पंचायत सचिव राकेश कुमार की मौजूदगी में विभाग के नाम कर दी है। जानकारी के मुताबिक करीब दो वर्षों से अभी तक पंचायत का अपना भवन नहीं है, जिसके भवन निर्माण हेतु विभाग को उपयुक्त भूमि की तलाश थी। जमीन उपलब्ध होने पर अब भविष्य में जल्द ही पंचायत को अपना भवन नसीब होने की आस जगी है। भूमिदान करने वालों की इस पहल ने समाज को प्रेरणा दी है। इसकी गांववासी और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वन अग्नि को नियंत्रित करने के लिए संवेदनशील वनों को विभाजित करना बहुत अनिवार्य है। इसके तहत पंचायतों और स्थानीय समुदायों के साथ पारस्परिक समन्वय और जागरूकता अभियान शुरू करना महत्वपूर्ण है। जंगल की आग कुछ वन पारिस्थितिक तंत्रों के भीतर एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन कुछ वर्षों में, आग अधिक विकराल और व्यापक रूप ले लेती है। स्थानीय लोगों, पंचायतों, स्कूली बच्चों के साथ बड़े पैमाने पर संपर्क कार्यक्रम और उन्हें जंगल की आग से वन संसाधनों, वन्य जीवन और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा संवेदनशील वनों के लिए मानचित्र तैयार किए गए हैं। जंगल में आग लगने की आशंका वाले संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर उन जगहों से जोड़ा गया है, जहां से आग पर काबू पाया जा सके। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों ने विभाग के फील्ड अधिकारियों और पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल माध्यम से कई बैठकें भी कर रहे हैं। बिजली गिरने जैसे प्राकृतिक कारणों से पेड़ों में आग लग सकती है जो हवा से फैल सकती है। मानव निर्मित कारणों वन अग्नि को नियंत्रित करना नितांत आवश्यक है। विशेष रूप से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करना महत्वपूर्ण है। स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने के लिए रैपिड फायर एक्शन टीम का भी गठन किया है। जंगल में आग लगने की स्थिति में यह टीम वन विभाग को व्हाट्सएप के माध्यम से आग लगने की सूचना देगी। स्थानीय लोगों को जंगल की आग के दुष्प्रभाव और किसी भी आग की घटना की स्थिति में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश सरकार, राज्य की बहुमूल्य वन सम्पदा के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में वैज्ञानिक प्रबन्धन के साथ-साथ जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वाकांक्षी प्रयास किए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त की है। यहां जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लगातार जिस प्रकार से नशे का कारोबार फैल रहा है, नशे के मामले पकड़े जा रहे हैं, यह अपने आप में चिंताजनक है। मुकेश ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई बन गया है, यह परिवारों को खराब कर रहा है। यह नौजवान को उजाड़ रहा है, यह सामाजिक कुरीति पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी वाजिब चिंता है कि नशे को लेकर अब सकारात्मक रूप से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी। मुकेश ने कहा कि नशे के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। नशा मौत है, इस बात को हमें समझना होगा। उन्होंने कहा कि नकली शराब, सिंथेटिक ड्रग, चिता यह इस प्रकार के नशे हो गए हैं जो जानलेवा है, जो आदत में शुमार हो रहे हैं ,जो परिवारों को तोड़ रहे हैं ,परिवारों की आर्थिक स्थिति को खराब कर रहे हैं। बच्चों के भविष्य को खराब कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि उस परिवार की पीड़ा को समझा जा सकता है, जिसका बच्चा नशे की लत पड़ जाए। उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है की बहुत से लोग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और यह धीरे-धीरे नौजवान पीढ़ी को दलदल में धकेल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। सरकार की ओर से खुली छूट है, नशे के कारोबारी को तहस-नहस कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि नशे का सप्लायर समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि नौजवान की जिंदगी को खराब करके कमाने वाला व्यक्ति समाज को खराब कर रहा है ,इसलिए हर परिवार को इस नशे की बुराई के विरुद्ध खड़े होना होगा। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एक जन आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई परिवार मिलते हैं कई नौजवान मिलते हैं नशे की गिरफ्त में जो चले गए नशे से जो परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नशे से बाहर निकालने के लिए जहां प्रयास सरकार की ओर से किए जा रहे हैं। वही हर घर को इस सामाजिक बुराई पर सौगंध खाकर आगे आना होगा। बच्चों पर नजर रखनी होगी। शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों को बच्चों पर नजर रखनी होगी, समाज को नजर रखनी होगी कि उनके आसपास कोई नशा ना करता हो उसकी सूचना देनी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक मामले हैं जिनकी अगर व्यथा सुने तो दुख होता है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। फील्ड में पुलिस इस नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। घर मे अभिवावक मोर्चा सम्भाले। उन्होंने कहा कि कोई दबाव नहीं होगा ,खुली छूट है, नशे के कारोबारी को कुचल दिया जाए। उन्होंने कहा कि ड्रग फ्री हिमाचल को बनाना सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करेगी। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दावटी में आयोजित मेला समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मेले का शुभारंभ गण देवता कोटला, मंढोड़ देवता कराड़ा एवं मंढोड़ देवता कोलका के आगमन व देव नृत्य के साथ हुआ। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर कहा कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने से क्षेत्रवासियों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि इन आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों और अन्य पैरामेडिकल कर्मियों सहित 134 तरह की प्रयोगशाला जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन संस्थानों में आवश्यकतानुसार एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे सुविधा भी उपलब्ध होगी। संजय अवस्थी ने क्षेत्रवासियों को ग्राम पंचायत दावटी में आयोजित 19वें मेले की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश और क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को सुरक्षित रखना हम सब का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुजुर्गों को अपने परिवार के युवाओं के साथ-साथ अन्य युवाओं को अपनी संस्कृति, लोक कला, हस्तशिल्प और संस्कारों की जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की संस्कृति और इतिहास की जानकारी बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। छात्रों की सुविधा के लिए राजकीय महाविद्यालय अर्की में इस सत्र से अंग्रेजी तथा इतिहास विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरम्भ होंगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल आरम्भ किए जा रहे है जिसके तहत अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल आरम्भ करने के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है।संजय अवस्थी ने कम वोल्टेज तथा पेयजल आपूर्ति की समस्याओं के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर दावटी के शिवनगर में कुश्ती का भी शुभारंभ किया। संजय अवस्थी ने खांगड गांव में स्नानागृह निर्मित करने के लिए 1.5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने सावग गांव में खेल मैदान निर्माण के लिए 50 हजार रुपये तथा दाती ब्राहमणा और दाती घमराडुआ सड़क के लिए 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 रुपये तथा मेला आयोजन समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाती के तथा सरस्वती विद्या मंदिर शिवनगर के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
शूलिनी यूनिवर्सिटी में बेलेट्रिस्टिक लिटरेचर सोसाइटी ने 'माउंटेन लिटरेचर: ए मल्टी-थमैटिक एनालिसिस एंड एक्सप्लोरेशन ऑफ एसआर हरनोट्स स्टोरीज' पर एक सत्र आयोजित किया। सत्र की वक्ता डॉ. अभियुदिता गौतम थीं, जिन्होंने पहाड़ों से प्रेरित साहित्य की जटिलताओं में तल्लीन होकर इस विधा की गहन खोज की पेशकश की। पर्वतीय साहित्य के क्षेत्र में एक मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ डॉ. गौतम सत्र में ज्ञान और विशेषज्ञता की बात की। डॉ. पूर्णिमा बाली हेड चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स ने बेलेट्रिस्टिक का संक्षिप्त परिचय दिया और अतिथि का परिचय भी दिया। डॉ. गौतम ने माउंटेन लिटरेचर: ए मल्टी-थमैटिक एनालिसिस एंड एक्सप्लोरेशन ऑफ एसआर हरनोट्स स्टोरीज विषय पर अपने विचार और प्रश्न साझा किए। प्रो. नासिर देश प्रेमा ने भी इस बात पर जोर देकर चर्चा में योगदान दिया कि लेखक केवल घटनाओं के रिपोर्टर होने के बजाय कहानीकार हैं। डॉ. गौतम ने प्रत्येक प्रश्न का वाक्पटुता से जवाब दिया, जिससे सत्र की गहराई और प्रतिध्वनि में वृद्धि हुई। सत्र का समापन नीरज पिजार की टिप्पणियों के साथ हुआ, जिन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने डॉ. गौतम, पैनलिस्टों और उपस्थित लोगों का ध्यानवाद किया।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां किन्नौर जिला के आईटीडीपी भवन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर उत्कृष्ट बनें व देश सहित प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अक्षर का ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ जीवन जीने का ज्ञान देना भी आवश्यक है ताकि वह समाज के प्रति एक जिम्मेदान नागरिक बन सकें। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले ही बजट में शिक्षा में सुधार एवं आवश्यक अधोसरंचना का विस्तार करने के दृष्टिगत अहम कदम उठाए गए हैं जिसके तहत गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार के लिए आवश्यक पुस्तकों सहित पुस्तकालयों का निर्माण व नेशनल लाईब्रेरी का एक्सेस भी उपलब्ध करवाया जाएगा। जनजातीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए यह आवश्यक है कि अध्यापक रूचि लेकर विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य करें तभी विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं जिसका उद्धारण है राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफनू में विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जो जिला ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के लिए एक उत्कृष्ट मॉडल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा सूचना संचार प्रोद्यौगिकी उपयोग करने के लिए प्रत्येक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लाईब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा 10 हजार मेधावी छात्रों को टेबलेट, 762 स्कूलों में आईसीटी योजना के तहत डिजिटल हार्डवेयर तथा सॉफटवेयर की व्यवस्था की जाएगी। स्पोटर्स होस्टल में रह रहे विद्यार्थियों की डाईट मनी को बढ़ाकर 240 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ के अध्यापकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उनकी प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से विद्यार्थियों को उत्तम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्तम कार्य करने के लिए उत्कृष्ट प्राध्यापक व अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर स्थित रिकांगपिओ में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। राजस्व मंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग स्थानीय स्वशासन का स्तंभ है, जिसका कार्य विकास को जमीनी स्तर पर पहुंचाना और पंचायतों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत प्रत्येक घर को कम से कम 100 दिन का अकुशल रोजगार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य मनरेगा को निचले स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करना है। मनरेगा के तहत 65 प्रतिशत कार्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला किन्नौर में मनरेगा के तहत 20 हजार 77 जॉब कार्ड होल्डर व 23 हजार 06 सक्रिय कर्मचारी हंै। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला किन्नौर में अब तक 150.65 लाख रुपए वव्य किए जा चुके है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरों में शौचालय, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई, सोक पीट, इत्यादि निर्माण के कार्य किए जा रहे है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2021 में नव गठित ग्राम पंचायत चोरा, क्राबा, बड़ा-कंबा, यांगपा-2, युवारंगी, अक्पा, डबलिंग व चुलिंग में पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आसरंग, जंगी और स्पिलो में भी पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है। बैठक की कार्रवाई परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण विजय ब्रागटा ने की। बैठक में उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, खंड विकास अधिकारी निचार, पूह व कल्पा, पंचायत सचिव, विभाग के कनिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
उत्तर भारत की दुर्गम महादेव श्रीखंड यात्रा इस बार 7 जुलाई 20 जुलाई तक चलेगी। सोमवार को हुई श्रीखंड महादेव ट्रस्ट की मीटिंग कुल्लू में आयोजित की गई, जिसमें श्रीखंड ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यों ने बरसात के मौसम को देखते हुए इस बार जुलाई के एक सप्ताह पहले शुरू करने की बात रखी, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार 7 जुलाई से 20 जुलाई तक आधिकारिक तौर पर श्रीखंड यात्रा चलेगी। इसमें प्रशासन द्वारा अधिकारिक तौर पर श्रद्धालुओं को उचित सुविधा मुहैया कराएगी। जिला उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट की बैठक में यात्रा की अवधि अवधि और प्रशासनिक तैयारियों से जुड़े अन्य कई बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य बुद्धि सिंह ठाकुर और गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि 18,570 फीट की श्रीखंड महादेव यात्रा को बरसात होने से पहले ही यात्रा हो और यात्रा में श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मिले इसकी तैयारी ,सस्ते की मुरम्मत का कार्य यात्रा से एक 1 सप्ताह पहले संपन्न हो और अधिक से अधिक संख्या में देश और विदेश देश के श्रद्धालु इस यात्रा में पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर सकें।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि राज्य सरकार डिनोटिफाई किए गए उन स्कूलों की समीक्षा करेगी और पुनः खोलने पर विचार करेगी, जिनमें विद्यार्थियों की निर्धारित संख्या है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालय के लिए 15, उच्च विद्यालय के लिए 20 तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए 25 छात्रों की संख्या का विशिष्ट मानदंड निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के लिए विद्यार्थियों के नामांकन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के लिए 15 अप्रैल, 2023 निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उक्त मानदंडों के आधार पर स्कूलों को डी-नोटिफाई करने का निर्णय लिया है, लेकिन राज्य सरकार के ध्यान में यह आया है कि कुछ स्कूलों में अब विद्यार्थियों की निर्धारित संख्या पूरी हो गई है इसलिए समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है ताकि ऐसे स्कूलों को फिर से खोलने के लिए उचित निर्णय लिया जा सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विद्यार्थियों को विशेष रूप से दूरस्थ और दूर-दराज के क्षेत्रों में उनके घरों के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 6000 पदों को भरने का निर्णय लिया है, जो शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त पिछली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में बिना किसी बजट प्रावधान के स्कूल और अन्य संस्थान खोले व स्तरोन्नत किए। इन संस्थानों को जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष 5000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग आदर्श विद्यालय खोलने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को उनके गृह क्षेत्र में विश्व स्तर की शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 13 स्थानों की पहचान की जा चुकी है जिनमें शीघ्र ही निर्माण गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। यह स्कूल आधुनिक सुविधा सम्पन्न हाई-टेक स्मार्ट क्लास रूम, खेल के मैदान आदि से सम्पन्न होंगे। इसके अलावा प्री-प्राईमरी और प्राथमिक स्तर के बच्चों को एक खेल मैदान की सुविधा प्रदान करी जाएगी, जहां वे खेल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 31 मई को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री फतेहपुर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं जनता को सौंपने के साथ साथ क्षेत्र में पर्यटन विकास गतिविधियों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 31 मई को प्रातः सवा 11 बजे फतेहपुर के रैहन पहुचेंगे तथा साढ़े 11 बजे सकरी पुल का लोकार्पण करेंगे। उसके उपरांत के हराचौक में पूर्व मंत्री स्व. सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री पौने 1 बजे रामलीला मैदान में जलशक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे फतेहपुर विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री सायं 4 बजे पौंग डैम पहुंच कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से वे रैनसर के लिए रवाना होंगे तथा बटरफ्लाई विहार का दौरा करेंगे। वे साढ़े 6 बजे पौंग डैम पहुंचने के बाद शराईं मंदिर में माथा टेेकेंगे तथा हिमाचल पंजाब लिंक ब्रिज साईट का दौरा करेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में होगा। उनका पहली जून को प्रातः सवा 9 बजे शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 2 जून को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 2 जून को प्रातः 11.00 से सांय 05.00 बजे तक चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट कालोनी, बसाल मार्ग के कुछ हिस्से, कुलजा उद्योग, डीआईसी कालोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, मोक्षधाम, बेर खास, फ्रेन्डज कालोनी, बेर गांव, बेर पानी, बेर की सेर, दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला मशीवर, दरयाग बुखार, रोमी बस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगेर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, जल शक्ति विभाग की शिल्ली, अश्वनी खड्ड, रिधीधर, कनाह बजनाल योजना एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। धर्मशाला स्थित डीआरडीए सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने यह बात कही। बैठक में जिला में एनजीटी के तहत गठित कमेटियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि एनजीटी के नियमों को लेकर सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा इसकी अनुपालना के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन वेस्ट आदि के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गए है, उनका सफल तरीके से क्रियान्वयन विभाग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला के नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए आवश्यक कदमों को उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है, इस दिशा में भी विभागों को कार्य करना चाहिए। बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तहत जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं, जिला में बायो मेडिकल वेस्ट की मात्रा व उनका प्रबंधन, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा जिला में चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली, निर्माणाधीन प्लांटों की प्रगति आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। सौरभ जस्सल ने कहा कि जिला पर्यावरण योजना में सामाजिक सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विभागों तथा अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदारी लेकर आम लोगों को इससे जोड़ना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि आम नागरिक जिले को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ वरूण गुप्ता ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
कांगड़ा जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन पर एक मेगा मॉक अभ्यास किया जाने वाला है। इसमें 6 जून को टेबल टॉप अभ्यास होगा और 8 जून को जिले में चिन्हित जगहों पर बाढ़ से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर बचाव-राहत कार्यों का मॉक अभ्यास किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांगड़ा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े सभी अधिकारियों को मेगा मॉक अभ्यास को लेकर जानकारी दी। इस कार्यशाला में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने मेगा मॉक अभ्यास को लेकर बताया कि इसका मकसद बाढ़ जैसी स्थिति में जिला प्रशासन की आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना और मानक संचालन प्रक्रियाओं का मूल्यांकन करना है। साथ ही विभिन्न विभागों के आपातकालीन सहायता कार्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराने पर फोकस किया जाएगा। जिलाधीश ने कहा कि मेगा मॉक अभ्यास के जरिये जिला प्रशासन लोगों को तो शिक्षित करेगा ही बाढ़ की स्थिति में आपदा प्रबंधन की अपनी तैयारियों की समीक्षा और कमियों का विश्लेषण भी करेगा। बाढ़ आपदा प्रबंधन पर नकली अभ्यास के दौरान बाढ़ के दौरान खोज और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा यह मॉक अभ्यास वास्तविक आपात स्थिति की तरह ही किया जाएगा। इससे जिला आपदा प्रबंधन योजना के अलावा विभागों की अपनी आपदा प्रबंधन योजना की भी समीक्षा होगी। हमें अपनी कमियों का अंदाजा होगा, साथ ही तैयारियों में अंतर का भी पता चलेगा। संसाधनों के उपयोग और संचार आदि की कमियों तथा तैयारियों का भी पता चलेगा। इससे सीख लेकर जिला आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा मॉक अभ्यास के माध्यम से जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। इस दिन जिले में बाढ़ से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा, जिसमें सेना, अर्धसैन्य बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल जैसी केंद्रीय एजेंसियों के अलावा जिला के आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें पूरे देश की 209 विश्वविद्यालयों के लगभग 4900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें हिमाचल प्रदेश से शिवम शर्मा ने पंद्रह सौ मीटर की दौड़ 3 मिनट 54 सेकंड में पूरी करके अखिल भारतीय स्तर पर सिल्वर मेडल हासिल करके हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिवम शर्मा धर्मशाला महाविद्यालय के सेकंड ईयर के छात्र हैं तथा पंचरुखी क्षेत्र के गांव बियाडा के रहने वाले हैं। शिवम शर्मा को सिल्वर पदक मिलने की खबर मिलते ही पंचरुखी क्षेत्र में खुशी की लहर चल पड़ी। एक बार पुनः से शिवम के पिता मनोज शर्मा के घर बधाई देने बालों का तांता लगना शुरू हो गया। मनोज शर्मा ने कहां की शिवम ने इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर 4 पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसका श्रेय में शिवम की कड़ी मेहनत तथा शिवम के कोच विरेंदर कुमार तथा डॉ. नरेश मनकोटिया जी को देता हूं, क्योंकि इन्हीं के मार्गदर्शन के चलते शिवम आगे बढ़ रहा है। इस खुशी के अवसर पर किसान नेता मंजीत डोगरा ने शिवम के आवास पर जाकर के शिवम के माता-पिता तथा दादी को बधाई दी तथा शिवम के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि शिवम ना केवल इस क्षेत्र का, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव है तथा आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बना है।
प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से कार्य करेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और नागरिकों को सुलभ और अत्याधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए बजट में 3 हजार 139 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल देहरा का दौरा कर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह बात कही। उन्होंने देहरा अस्पताल का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके उपचाराधीन मरीजों से बात-चीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने देहरा अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि लोगों के उपचार में आ रही दिक्कतों और समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर, सुगम और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी बड़े मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 100 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही ही। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की सुविधा और बेहतर उपचार के लिये को निरंतर कार्य किया जा रहा है।
एनपीए को लेकर डॉक्टर्स रोजाना डेढ़ से दो घंटे की पेनडाउन स्ट्राइक कर रहे हैं, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मसले पर दिल्ली से शिमला पहुंचे मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ है कि जिन डाक्टरों को एनपीए मिल रहा है, वे भी हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनपीए को बंद नहीं किया गया है, बल्कि विड्रॉ किया गया है। एक नियम है, जिसके अनुसार डेंटल डॉक्टर्स के इंटरव्यू होने हैं। उनका एक प्रतिनिधिमंडल हमसे मिला और कहा कि पिछले दो-तीन साल से पोस्टें नहीं निकल रही हैं। ऐसे में आप कृपा करके दंत चिकित्सकों की पोस्टें निकालें। इस दौरान एक मसला हमारे ध्यान मे आया कि डेंटल डॉक्टर्स, आयुर्वेदिक डॉक्टर्स, वैटरिनरी डॉक्टर्स और एलोपैथिक डॉक्टर्स हो गए, इन सभी को एनपीए मिलता था। डेंटल डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उन्हें एनपीए की जरूरत नहीं है, आप सिर्फ पोस्टें निकाल दीजिए। इसके चलते एक नियम के तहत बदलाव किया गया, उसमें सभी डॉक्टर्स आ गए। अब हमने दंत चिकित्सकों की 38 पोस्टें निकाली हैं। उसी समय एक नियम आया जिसमें कहा गया कि जो डेंटल डाक्टरों के इंटरव्यू हैं, वे एनपीए नहीं लेना चाहते, उसी के तहत बदलाव किया गया। इसलिए डॉक्टर्स को इस नियम को समझना चाहिए था, हमसे बात करनी चाहिए थी। सीएम ने कहा कि जब एलोपेथिक डॉक्टर्स की पोस्टें निकलेंगी, तब जो एनपीएम विड्रॉ किया गया है, उस पर पुनर्विचार किया जा सकता है, लेकिन यह गलत बात है कि जिन डॉक्टर्स को एनपीए मिल रहा है, वे हड़ताल कर रहे हैं। जब नए डॉक्टर्स की रिक्रूटमेंट होगी, तब वो एनपीए की मांग करेंगे तो उस पर विचार किया जा सकता है। डॉक्टर्स से गुजारिश है, आप अपना काम कीजिए आपको एनपीए मिल रहा है।
न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्रा राव हिमाचल हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। मंगलवार सुबह राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों सहित कई मंत्री एवं विधायक तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्रा राव इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में थे। शपथ के बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शपथ लेने के बाद न्यायमूर्ति रामचंद्र राव ने कहा कि लोगों को जल्द और सस्ता न्याय मिले इसके लिए काम किया जाएगा। जो मामले लंबित पड़े हैं, उनको जल्द निपटाने की दिशा में काम किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पीटरहॉफ पहुंचने पर भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा, जिला महामंत्री अंजना शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ पीटरहॉफ शिमला में सोशल मीडिया पर प्रभावकारी व्यक्तियों की बैठक को संबोधित करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी 30 मई को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। अवस्थी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर के दावटी में आयोजित मेले में मुख्यातिथि होंगे।
ज्वालामुखी थाना के तहत शहर में पहले एक निजी होटल को बंद करने व उसके बाद व्यक्ति के ऊपर पिस्तौल तानकर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। राजेश गोस्वामी निवासी बोहन ने ज्वालामुखी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने ज्वालामुखी में एक व्यक्ति से वर्ष 2021 में एक होटल लीज पर लिया था और उसका किराया भी वह चुकाता रहा है। संबंधित होटल के मालिक से उन्होंने पर्यटन की एनओसी और अन्य दस्तावेज मांगे थे जो उनके द्वारा उन्हें नही दिए गए ऐसे में उन्होंने उसे बीते महीने का होटल का किराया नहीं दिया। शिकायतकर्ता राजेश का कहना है की उसके बाद बीती 26 मई को उक्त होटल का मालिक गलत तरीके से उनका होटल जो उन्होंने उससे ही लीज पर लिया था उसे बंद कर दिया। इसके बाद बीती रात को वे दोनों उसके होटल के ही कॉमलेक्स में मौजूद थे तो पिस्तौल तान कर उक्त व्यक्ति द्वारा उसे धमकाया गया। मामले की शिकायत लेकर ज्वालामुखी थाना में पहुंचे और उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। डीएसपी ज्वालामुखी ने मामले की पुष्टि की है।
फतेहपुर तहसील के तहत कस्बा राजा का तालाब में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर मामा के लड़के का जन्मदिन मनाने गए युवक की सड़क हादसे मौत हो गई। युवक की पहचान शिवांग चौधरी पुत्र जीवन चौधरी निवासी खेहर पंचायत वार्ड नम्बर ढसोली में अपने मामा के लड़के का जन्मदिन मनाने गया था। वहां से वो सामान लेने स्कूटी पर निकला था कि राजा का तालाब -ज्वाली रोड पर एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही रैहन पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। खेहर पंचायत प्रधान पवन शर्मा उर्फ पप्पू ने बताया करीब 19 वर्षीय शिवांग अभी पढ़ाई कर रहा था और परिवार का इकलौता सहारा था। युवक के पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। उन्होंने लोगों व प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद को गुहार लगाई है।
उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा की अग्रिम तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में उपमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने की। बैठक में श्री मणिमहेश यात्रा में डल झील तक श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 154-ए चंबा-भरमौर पर खड़ामुख से आगे चिन्हित स्थानों पर डगें व क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द सुरक्षित यात्रा मार्ग, वाहनों को पास देने वाले स्थान, सड़क किनारे पार्किंग, स्वच्छ पेयजल व पैदल मार्गों के कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा उन्होंने यह भी निर्देश दिए की यात्रा से संबंधित तैयारियों के उचित प्रबंधों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। नरेंद्र चौहान ने पुलिस विभाग को पार्किंग सुविधा के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान उचित पेयजल आपूर्ति बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। बैठक में उन्होंने शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत विभाग को यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को श्री मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, नायब तहसीलदार देवेंद्र गर्ग, जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव कुमार, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग राकेश भंगालिया, खंड चिकित्सा अधिकारी अंकित शर्मा, आयुष विभाग सुखविंदर सिंह, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह, प्रधान भरमौर अनिल, प्रधान सचुंई संजीव ठाकुर सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी व और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत होने वाली गाड़ियों की पासिंग व ड्राइविग टेस्ट का स्थान परिवर्तन किया गया है। अब तक गंजू का बाग में स्थित उपसब्जी मंडी के प्रांगण में ड्राइविंग टेस्ट वा गाडियों की पासिंग की जाती थी। उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉ.संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गंजू का बाग ड्राइविंग टेस्ट व गाड़ियों की पासिंग के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। सड़क के किनारे पर गाड़ियों को खड़ा किया जाता था जिस से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को वा स्थानीय लोगों को परेशानी होती थी। हर समय दुर्घटना होने का डर लगा रहता था। उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी काफी दिनों से ज्वालामुखी के नजदीक स्थान देख रहे थे तो उन को चंबापतन मार्ग पर प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम खोलिया दरंग में उचित स्थान मिला। एसडीएम ने लोगों से आग्रह किया है कि अब अपनी गाड़ियों की पासिंग वा ड्राइविग टेस्ट के लिए उक्त स्थान पर आए। 31 मई को होने बाली गाड़ियों की पासिंग अब खोलिया दरंग चंबापतन मार्ग में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम में होगी।
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ने वाले एक क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग द्वारा गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए टांडा मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है की युवती ने स्कूल से आने के बाद गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजनों को इस बात की भनक लगी। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नादौन के अमतर से सुधंदल व बड़ा के सथोड़ा पतन से पुल की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया है। संजय रत्न ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का नादौन विधानसभा क्षेत्र में दौरा था। इस दौरान उन्होंने इन पुल निर्माण की मांग की मुख्यमंत्री महोदय से की थी जिसकी स्वीकृति अब मिल गयी है। जल्द ही करोड़ो रुपये की लागत से इन पुलों का निर्माण कार्य शुरू होगा। आपको बता दें यह दोनों पुल के निर्माण से आपस में सटी ज्वालामुखी व नादौन विधानसभा क्षेत्रों को फायदा होगा,दोनो विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगो को आगमन के लिए दूरियां कम होंगी। बता दें 2012 में विधायक संजय रत्न ने सुधंगल पुल की प्रपोज़ल रखी थी उसके बाद इसका हाइड्रोलिक डाटा भी तैयार कर लिया था परंतु उसके बाद दूसरी सरकार आने की वजह से किसी ने इस प्लैन पर गौर नहीं कि अब सुखु सरकार ने इसकी स्वीकृति दी है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी है। ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने मुख्यमंत्री का इस बाबत आभार व्यक्त किया है।
बाल विकास परियोजना प्रागपुर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौर में “ विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस ” के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य सुशील कुमार राजियल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में आयुष विभाग से डॉ. रुचि तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हिना शर्मा बतौर रीसोर्स पर्सन उपास्थित हुए। उन्होंने बच्चों को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । सुशील कुमार, प्रधानाचार्य स्कूल चन्नौर ने अपने संबोधन में कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए क्विज क्म्पीटीशन , स्लोगन राइटिंग तथा रोल प्ले का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मलिका व पल्लवी , दूसरा स्थान साक्षी व आकृति तथा तीसरा स्थान दिव्यांशी व सेजल ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुशिका कक्षा +2, दूसरा स्थान ईशा कक्षा +1 तथा तीसरा स्थान साक्षी कक्षा +1 ने प्राप्त किया। रोल प्ले में गार्गी व टीम, निकिता, रिधिमा व टीम ने प्रतिभागियों को जागरूक किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक संदीप कुमार, अजय कुमार, नीलम धीमान, सुषमा देवी, कमलेश कुमारी व रीता देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश चंद , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी, रीनू, साक्षी आदि, आशा कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।
करीब 2 महीने पहले एक पत्रकार अजय शर्मा का फोन कहीं रास्ते में गुम हो गया था। पत्रकार ने फोन के गुम होने की शिकायत इंदौरा थाना में दर्ज करवाई। थाना इंदौरा पुलिस ने आईएमआई नंबर को ट्रेस पर लगा दिया और उक्त फोन जो इंदौरा में गुम हुआ था, उसकी लोकेशन मध्यप्रदेश में मिली और उस फोन में जैसे ही दूसरी सिम को डाला गया उक्त आदमी को पुलिस ने फोन कर फोन वापिस करने की बात कही और वह आदमी मध्यप्रदेश से फोन को वापिस थाना में इंदौरा जमा करवा गया। वहीं पत्रकार अजय शर्मा ने हवलदार दविंद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि दविंद्र का फोन ढूंढने में अहम रोल रहा है। थाना के कर्मचारियों का बहुत बहुत आभार जो आम इंसान का हर गांव पहल के तौर पर करते हैं।


















































