प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं , चुनाव के नतीजे बेहद ही खास देखें जा रहे हैं। ग्राम संसद के चुनाव में हर कोई अपनी ताल ठोकता नजर आया , लेकिन जनता का झुकाव विकास की तरफ रहा l जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत छौशा में भी 8 उम्मीदवारों के बीच प्रधान पद के लिए जंग छिड़ी थी जिसमें से वार्ड सदस्य के रूप में अपना सफर शुरू करने वाले ज्ञान चंद्र ने 7 प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 318 वोट से ग्राम पंचायत छौशा की प्रधान पद की सीट पर कब्जा कर किया l ज्ञान चन्द्र के साथ प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में अमरलाल को 281 वोट, इंद्र सिंह को 42, जोगेंद्र को 140 तुलाराम को 9 , दिलीप (दीपू) को 187, निर्मल ठाकुर को 54 , रामदास को 5 वोट मिले है। कहीं न कहीं कांटे की इस टक्कर में ज्ञान चन्द्र ने एकतरफा जीत हासिल करके अपने प्रतिद्वंदिओं को पटकनी दी है। सोलन जिला में प्रथम चरण में 82 ग्राम पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुआ। जिला में कुल 83.64 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रथम चरण में लगभग 1,18,819 मतदाता अपने मत का प्रयोग किया। इनमें लगभग 60,852 पुरूष तथा लगभग 57,967 महिलाएं थी। सोलन जिला में सोलन, धर्मपुर, कंडाघाट, कुनिहार, नालागढ़ ब्लॉक में पंचायत स्तर पर चुनाव हो रहे थे जिनमें से 82 ग्राम पंचायतों की सीटों पर 37 ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने अपना दमखम दिखा कर प्रधान पद पर कब्जा किया है l वही 45 सीटों पर पुरुष उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही जिला में उपप्रधान के प्रथम चरण के परिणाम घोषित हो चुके है।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत आज सोलन जिला के 12 चिन्हित चिकित्सा संस्थानों में 337 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी आज यहां जिा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 20, एमएमयू कुम्हारहट्टी में 48, टी.बी.एस धर्मपुर में 37, इएसआई अस्पताल परवाणु में 51, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 10, मल्होत्रा अस्पताल बद्दी में 40, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 38, इएसआई अस्पताल काठा में 20, लार्ड महावीर नर्सिंग काॅलेज नालागढ़ में 08, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टा महलोग में 15, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धुन्धन में 22 तथा अर्की में 28 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण किया गया। सभी लाभार्थियों को इस सम्बन्ध में सूचित कर दिया गया था तथा सभी को सत्यापन उपरान्त ही कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। लाभार्थियों को 30 मिनट के लिए निगरानी में रखा गया। यहां उनके सभी आवश्यक चिकित्सीय मानदण्डों की जांच गई। उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी में टीकाकरण का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया। डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि 28 दिन के उपरान्त प्रथम चरण में टीकाकरण करवाने वाले सभी लाभार्थियों का द्वितीय टीकाकरण किया जाएगा। पूर्ण टीकाकरण के लगाभग 06 सप्ताह के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में से 09 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि द्वितीय चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड की जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना तथा सकोड़ी में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में लगभग 9694 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 4961 पुरूष तथा 4733 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत जधाणा में लगभग 1078 मतदाता हैं, जिनमें 538 पुरूष तथा 540 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बीशा में लगभग 754 मतदाता हैं, जिनमें 388 पुरूष तथा 366 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हिन्नर में लगभग 976 मतदाता हैं, जिनमें 500 पुरूष तथा 476 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत ममलीग में लगभग 1849 मतदाता हैं, जिनमें 935 पुरूष तथा 914 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पौधना में लगभग 1037 मतदाता हैं, जिनमें 518 पुरूष तथा 519 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मही में लगभग 1055 मतदाता हैं, जिनमें 523 पुरूष तथा 532 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चायल में लगभग 817 मतदाता हैं, जिनमें 465 पुरूष तथा 352 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत वाकना में लगभग 1143 मतदाता हैं, जिनमें 599 पुरूष तथा 544 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सकोड़ी में लगभग 985 मतदाता हैं, जिनमें 495 पुरूष तथा 490 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की 37 ग्राम पंचायतों में से 13 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में लगभग 15716 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 7911 पुरूष तथा 7805 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत मशीवर में कुल 1190 मतदाता हैं, जिनमें 597 पुरूष तथा 593 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत देवठी में कुल 944 मतदाता हैं, जिनमें 481 पुरूष तथा 463 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सन्होल में कुल 1258 मतदाता हैं, जिनमें 638 पुरूष तथा 620 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत आंजी में कुल 710 मतदाता हैं, जिनमें 371 पुरूष तथा 339 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अन्हेच में कुल 1302 मतदाता हैं, जिनमें 649 पुरूष तथा 653 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नेरी कलां में कुल 825 मतदाता हैं, जिनमें 441 पुरूष तथा 384 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पडग में कुल 1368 मतदाता हैं, जिनमें 670 पुरूष तथा 698 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शड़याणा में कुल 1380 मतदाता हैं, जिनमें 669 पुरूष तथा 711 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बसाल में कुल 1192 मतदाता हैं, जिनमें 571 पुरूष तथा 621 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में कुल 1367 मतदाता हैं, जिनमें 693 पुरूष तथा 674 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत भारती में कुल 1160 मतदाता हैं, जिनमें 602 पुरूष तथा 558 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चेवा में कुल 1716 मतदाता हैं, जिनमें 858 पुरूष तथा 858 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शमरोड़ में कुल 1304 मतदाता हैं, जिनमें 671 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 44 ग्राम पंचायतों में से 15 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीत नगर तथा जाबली में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में लगभग 21950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 11333 पुरूष तथा 10617 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत टकसाल में लगभग 3914 मतदाता हैं जिनमें 2185 पुरूष तथा 1729 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत प्राथा में लगभग 930 मतदाता हैं जिनमें 481 पुरूष तथा 449 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रौड़ी में लगभग 1258 मतदाता हैं जिनमें 640 पुरूष तथा 618 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मंदेसर में लगभग 925 मतदाता हैं, जिनमें 465 पुरूष तथा 460 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत केंडोल में लगभग 718 मतदाता हैं, जिनमें 373 पुरूष तथा 345 महिलाएं हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत बडलग में लगभग 1782 मतदाता हैं, जिनमें 880 पुरूष तथा 902 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कालूझण्डा में लगभग 1954 मतदाता हैं, जिनमें 981 पुरूष तथा 973 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत घडसी में लगभग 1030 मतदाता हैं, जिनमें 484 पुरूष तथा 546 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हुडंग में लगभग 1223 मतदाता हैं, जिनमें 610 पुरूष तथा 613 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत बारियां में लगभग 1685 मतदाता हैं, जिनमें 879 पुरूष तथा 806 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सनवारा में लगभग 1311 मतदाता हैं, जिनमें 664 पुरूष तथा 647 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नाहरी में लगभग 1254 मतदाता हैं, जिनमें 635 पुरूष तथा 619 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चामों में लगभग 886 मतदाता हैं, जिनमें 455 पुरूष तथा 431 महिलाएं हैं।उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत जगजीत नगर में लगभग 1375 मतदाता हैं, जिनमें 716 पुरूष तथा 659 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जाबली में लगभग 1705 मतदाता हैं, जिनमें 885 पुरूष तथा 820 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 56 ग्राम पंचायतों में से 19 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में लगभग 24,374 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 12,229 पुरूष तथा 12,145 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पलोग में लगभग 1341 मतदाता हैं, जिनमें, 666 पुरूष तथा 675 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नवगांव में लगभग 1293 मतदाता हैं, जिनमें 660 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में लगभग 1499 मतदाता हैं, जिनमें 749 पुरूष तथा 750 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सूरजपुर में लगभग 1715 मतदाता हैं, जिनमें 868 पुरूष तथा 847 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत घणागुघाट में लगभग 1620 मतदाता हैं, जिनमें 806 पुरूष तथा 814 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हाटकोट में लगभग 1517 मतदाता हैं, जिनमें 734 पुरूष तथा 783 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोठी में लगभग 2077 मतदाता हैं, जिनमें 1031 पुरूष तथा 1046 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मांगल में लगभग 1120 मतदाता हैं, जिनमें 570 पुरूष तथा 550 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रौड़ी में लगभग 1412 मतदाता हैं, जिनमें 744 पुरूष तथा 668 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत दसेरन में लगभग 1091 मतदाता हैं, जिनमें 550 पुरूष तथा 541 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बलेरा में लगभग 1098 मतदाता हैं, जिनमें 558 पुरूष तथा 540 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी में लगभग 1365 मतदाता हैं, जिनमें 694 पुरूष तथा 671 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बातल में लगभग 1549 मतदाता हैं, जिनमें 733 पुरूष तथा 816 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोटली में लगभग 1353 मतदाता हैं, जिनमें 681 पुरूष तथा 672 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जघून में लगभग 790 मतदाता हैं, जिनमें 421 पुरूष तथा 369 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मांगू में लगभग 1166 मतदाता हैं, जिनमें 589 पुरूष तथा 577 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पट्टा में लगभग 776 मतदाता हैं, जिनमें 402 पुरूष तथा 374 महिलाएं हैं। के.सी.चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत चंईयाधार में लगभग 655 मतदाता हैं, जिनमें 319 पुरूष तथा 336 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शहरोल में लगभग 937 मतदाता हैं, जिनमें 454 पुरूष तथा 483 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 77 ग्राम पंचायतों में से 26 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत भाटियां, बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासी कलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में लगभग 42,628 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 21,801 पुरूष तथा 20,827 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत भाटियां में लगभग 2531 मतदाता हैं। इनमें 1299 पुरूष तथा 1232 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बहेड़ी में लगभग 1160 मतदाता हैं, जिनमें 616 पुरूष तथा 544 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बगलैहड़ में लगभग 2243 मतदाता हैं, जिनमें 1118 पुरूष तथा 1125 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चीलड़ में लगभग 628 मतदाता हैं, जिनमें 301 पुरूष तथा 327 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत छियाछी में लगभग 896 मतदाता हैं, जिनमें 439 पुरूष तथा 457 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत ढांग निहली में लगभग 2711 मतदाता हैं, जिनमें 1390 पुरूष तथा 1321 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत ढैला में लगभग 1500 मतदाता हैं, जिनमें 766 पुरूष तथा 734 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत डोली में लगभग 1013 मतदाता हैं जिनमें 496 पुरूष तथा 417 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत घोलोंवाल में लगभग 2122 मतदाता हैं, जिनमें से 1026 पुरूष तथा 1096 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में लगभग 2757 मतदाता हैं, जिनमें 1491 पुरूष तथा 1266 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जगतपुर में लगभग 1125 मतदाता हैं, जिनमें 551 पुरूष तथा 574 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जगनी में लगभग 813 मतदाता हैं, जिनमें 414 पुरूष तथा 399 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोईड़ी में लगभग 1364 मतदाता हैं, जिनमें 713 पुरूष तथा 651 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत क्यार कनेता में लगभग 799 मतदाता हैं, जिनमें 418 पुरूष तथा 381 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लग में लगभग 1456 मतदाता हैं, जिनमें 740 पुरूष तथा 716 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लूनस में लगभग 1015 मतदाता हैं, जिनमें 545 पुरूष तथा 470 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मलपुर में लगभग 2448 मतदाता हैं, जिनमें 1282 पुरूष तथा 1166 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत मस्तानपुरा में लगभग 1562 मतदाता हैं, जिनमें 791 पुरूष तथा 771 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नंड में लगभग 1501 मतदाता हैं, जिनमें से 817 पुरूष तथा 684 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नन्दपुर में लगभग 1220 मतदाता हैं जिनमें 623 पुरूष तथा 597 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पंजैहरा में लगभग 2021 मतदाता हैं जिनमें 1016 पुरूष तथा 1005 महिलाएं ग्राम पंचायत पलासीकलां में लगभग 1608 मतदाता हैं, जिनमें 827 पुरूष तथा 781 महिलाएं हैं। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत रडियाली में लगभग 3458 मतदाता हैं, जिनमें 1720 पुरूष तथा 1738 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रतवाडी में लगभग 820 मतदाताहैं। जिनमें 431 पुरूष तथा 389 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत साईं में लगभग 1510 मतदाता हैं, जिनमें 795 पुरूष तथा 715 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सुनेड में लगभग 2347 मतदाता हैं, जिनमें 1176 पुरूष तथा 1171 महिलाएं हैं।उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 82 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि द्वितीय चरण में लगभग 1,14,362 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। इनमें लगभग 58235 पुरूष तथा लगभग 56127 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक होगा। विकास खण्ड नालागढ़ में 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 26 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड कुनिहार में 19 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड धर्मपुर में 15 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड सोलन में 13 ग्राम पंचायतों में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट में 09 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत भाटियां, बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में मतदान होगा। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा। विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि द्वितीय चरण में 19 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना तथा सकोड़ी में मतदान होगा।
हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। सोलन में भी सोमवार को सड़क सुरक्षा माह को लेकर एक कार्यक्रम ठोड़ो मैदान में आयोजित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त सोलन केसी चमन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त ने इस मोके पर सोलन में प्रचार-प्रसार वाहन एवं बाईक रैली को जिला स्तर पर रवाना किया। इस मोके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया। सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य जन-जन को सड़क एवं यातायात सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न नियमोें की जानकारी देने के साथ-साथ दुघर्टना की स्थिति में संवेदनशीलता अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यह हर व्यक्ति का दयित्व बनता है की वह सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करें और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग प्र्रदान करें। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेेश सिंघा ने सभी का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा माह के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता माह में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी तथा सड़क सुरक्षा उपायों से अवगत करवाया जाएगा।
अर्की दाड़लाघाट में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में मतदान की शुरुआत आज से हो गई है। प्रथम चरण में आज 1227 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट,दानोघाट,बागा करोग,क्यारड,धुन्दन,ग्याणा,सेवड़ा चंडी,हनुमान बड़ोग व आसपास की पंचायतो में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लम्बी कतारें नजर आई। कोरोना के चलते मतदान के दौरान सभी नियमो का पालन किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग मास्क व अन्य सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करवाया जा रहा है। युवा मतदाताओं में भी काफी जोश दिखाई दिया। इस दौरान मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण चलता रहा। उसके उपरांत शाम के समय इन पंचायतों में नतीजे घोषित होंगे। इस दौरान दाड़लाघाट पंचायत से 1798 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 912 पुरुषों तथा 886 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में 79.31 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। सोलन विकास खण्ड में ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों के 91 मतदान केन्द्रों पर 18972 मतदाताओं में से कुल 15047 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 7670 (79.85) पुरूषों तथा 7377 (78.76) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। कण्डाघाट विकास खण्ड में ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायतों के 49 मतदान केन्द्रों पर कुल 8209 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 4239 पुरूषों (43.09 प्रतिशत) तथा 3970 (40.35) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। नालागढ़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 15537 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 8053 महिलाओं तथा 7484 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 69 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। धर्मपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड धर्मपुर की 15 ग्राम पंचायतों में कुल 15870 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 64 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। कण्डाघाट विकास खण्ड में ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान हो रहा है। दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कण्डाघाट की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 6279 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 3215 पुरूषों तथा 3064 महिलाएं शामिल है।
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान हो रहा है। दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 16732 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 8471 पुरूषों तथा 8261 महिलएं शामिल है।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए दिन में 02.00 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। जिला में 82 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 63697 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 32367 पुरूषों तथा 31330 महिलाओं ले मताधिकार का प्रयाग किया। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 49 प्रतिशत मतदान हुआ। उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। सोलन विकास खण्ड में ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान हो रहा है। दिन में 02.00 बजे विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 9279 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5210 पुरूषों तथा 4069 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण का चुनाव आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखे को मिल रहा है। शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसके बाद एक घंटे तक कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन वोट डालेंगे। कोरोना को देखते हुए मतदान केंद्रों पर निर्धारित मानक संचालन पक्रिया एसओपी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। सुरक्षित शारीरिक दुरी बनाये रखने के लिए कई मतदान केंद्रों के बाहर निर्धारित गोले लगाए गए है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों में जोश देखा जा रहा है। वहीं, देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को लोग याद करना नहीं भूलते हैं। नेगी इस बार 17 जनवरी को राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्पा में मतदान करेंगे। प्रशासन की ओर से नेगी के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पहले चरण में कुल 1227 पंचायतों के लिए मतदान होगा, और देर शाम नतीजे घोषित होंगे। बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों का परिणाम तीसरे चरण के चुनाव के बाद 22 जनवरी को घोषित होगा। पहले चरण से मतदान के लिए 7593 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में तैनात की गई हैं। राज्य में 972 अतिसंवेदनशील, 2830 संवेदनशील और साधारण 7744 मतदान केंद्र बने हैं। प्रदेश भर की कुल 3583 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होना है।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत हम सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें। उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों एवं आम जन के सहयोग से कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर व्यापक जांच के उपरान्त ही कोविशील्ड वैक्सीन को आम जन के उपायोग के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन कोविड-19 से बचाव की दिशा में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मियों का टीकाकरण आज से आरम्भ किया गया है। प्रथम चरण में 16 जनवरी, 18 जनवरी, 21 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा प्रथम फरवरी 2021 को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने इस व्यापक अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर सभी जिलावासियों का बधाई दी। प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान निर्धारित प्रोेटोकोल के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में आरम्भ किया गया। पंजीकृत लाभार्थियों को टीकाकरण के उपरान्त निरीक्षण कक्ष में रखा गया। यहां उनके सभी आवश्यक चिकित्सीय मानदण्डों की जांच गई। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविडशील्ड का प्रथम टीका डाॅ. शालिनी को लगाया गया। एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में प्रथम टीका डाॅ. सुमित चड्डा को लगाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वी.के. गोयल को भी कोविशील्ड का टीका लगाया गया। आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में कुल 63 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 30 तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में 32 व्यक्तियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में प्रथम टीका लगवाने वाले डाॅ. सुमित चड्डा को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एम.एम.यू कुम्हारहट्टी के प्रधानाचार्य डाॅ. मनप्रीत सन्धू सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडीकल कर्मी उपस्थित थे।
The restrictions imposed to prevent the spread of COVID 19 have not affected the annual sale of planting material prepared by Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry(UHF), Nauni. Despite the restrictions on large gatherings, over 90,000 temperate fruit plants have been sold to over 2,500 farmers from the four university nurseries in Nauni and Kandaghat. This year, the university started the annual sale of planting material from 5th January in a staggered manner by limiting the number of farmers who were allotted plants on any given day ensuring strict compliance with the COVID 19 guidelines. The allotment list of the farmers who had applied for plants by filling the online demand form within the stipulated date was uploaded on the university website. This list mentioned the number of allotted plants along with the date, time and name of the university nursery from where these plants could be collected. Owing to its high quality, the planting material prepared by the university sees a huge demand among the farmers of the state and the many parts of the country. This year, apple varieties like Jeromine, Red Velox, Scarlett Spur, Granny Smith and Gala Group were among the varieties which were popular among the farmers. Continuing with the trend, the demand for various stone fruits also witnessed an increase along with demand for apple plants from the lower regions. On Saturday, Dr. Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor chaired a meeting of the Seed and Planting Cell of the university. It was decided during the meeting that as the university has already provided plants to a majority of the farmers who had filled the demand form, the remaining plants will be open for sale for all farmers. The sale of the remaining planting material of select varieties of apple, pomegranate, plum, pear, peach, apricot, walnut, fig, etc will be open to everyone from 18th January. The farmers have been advised to confirm the availability of the desired variety of fruit plants from the nursery before visiting. The numbers of the nurseries are as follows- Fruit Science- 9418127315, Model Farm, Nauni -82196 68423, KVK Solan (Kandaghat)- 70188 56503, and Seed Science- 9418140341. In addition to the planting material provided by the university nurseries in Nauni and Kandaghat, the regional stations/ KVK of the university at Mashobra, Bajaura, Reckong Peo, Rohru, Tabo, and Chamba also supply temperate plants to the growers at different dates.
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कहा कि जिला में 17 जनवरी, 2021 को पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 17 जनवरी, 2021 को जिला की 82 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26, कुनिहार विकास खण्ड की 19, धर्मपुर विकास खण्ड की 15, सोलन विकास खण्ड की 13 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदन होगा। के.सी. चमन ने कहा कि प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए इन 82 ग्राम पंचायतों में कुल 540 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। त्रुटिरहित एवं सफल मतदान के लिए कुल 540 मतदान पार्टियां तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों को मतदान के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। प्रथम चरण के लिए अधिसूचित सभी मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टियां पंहुच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे आरम्भ होगा तथा सांय 04.00 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार किसी भी स्थान पर कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों द्वारा सांय 4.00 बजे के उपरान्त मतदान सभी नियमों एवं प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामान्य मतदाताओं द्वारा मतदान समाप्ति के उपरान्त ही कोविड-19 पाॅजिटिव मतदाताओं द्वारा मतदान आरम्भ होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पंचायती राज संसथाओं के 03 चरणों में होने वाले मतदान के लिए पात्र मतदाताओं को कुल 1052 पोस्टल मतपत्र भी प्रेषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ में 542, विकास खण्ड कुनिहार में 287, विकास खण्ड धर्मपुर में 150, विकास खण्ड कण्डाघाट में 55 तथा विकास खण्ड सोलन में कुल 18 पोस्टल मतपत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को होने वाले मतदान के लिए कुल 1522 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 553, कुनिहार विकास खण्ड में 328, धर्मपुर विकास खण्ड में 276, सोलन विकास खण्ड में 223 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में कुल 142 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला में कुल 1082 मतदान केन्द्र सामान्य, 283 संवेदनशील तथा 157 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 238 मतदान केन्द्र सामान्य, 209 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 106 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं। कुनिहार विकास खण्ड में 292 मतदान केन्द्र सामान्य, 24 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 12 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में 218 मतदान केन्द्र सामान्य, 22 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 36 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं। सोलन विकास खण्ड में 209 मतदान केन्द्र सामान्य तथा 14 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। कण्डाघाट विकास खण्ड में 125 मतदान केन्द्र सामान्य, 14 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 03 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने सोलन जिला के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में होने वाले निर्वाचन में बिना किसी भय एवं पक्षपात के मतदान करें। के.सी. चमन ने कहा कि विकास की प्रक्रिया में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित बनाने में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान कर सभी विकास की प्रक्रिया में योगदान दे सकते हैं। के.सी. चमन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्तरों के प्रत्याशियों के लिए मतपत्रों का रंग अलग-अलग होगा। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य के लिए मतपत्र का रंग हल्का नीला रखा गया है। पंचायत समिति सदस्य के लिए मतपत्र का रंग गुलाबी, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए मतपत्र का रंग हल्का हरा, उप प्रधान के लिए मतपत्र का रंग पीला तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतपत्र का रंग सफेद रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक मतदान केन्द्र में मतदान के लिए 02 मतपेटियां रखी जाएंगी। एक मतपेटी में मतदाता द्वारा ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा सदस्य के लिए मतपत्र डाले जाएंगे। दूसरी मतपेटी में जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्य के लिए मतपत्र डाले जाएंगे। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा सदस्य के लिए मतगणना सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मदान के तुरन्त उपरान्त आरम्भ होगी। मतगणना पूरी होने के उपरान्त परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्य के लिए मतगणना 22 जनवरी, 2021 को प्रातः 08.30 बजे सम्बन्धित खण्ड मुख्यालय पर आरम्भ होगी। खण्ड विकास समिति सदस्य के लिए चुनाव परिणाम सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना पूरी होने के उपरान्त घोषित किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य के लिए परिणाम जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किया जाएगा।
अर्की क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने एक महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। शुक्रवार रात को मांजू से 108 नम्बर पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त गांव की एक महिला उर्मिला पत्नी हरीश को प्रसव पीड़ा हो रही है। महिला को अस्पताल लाने के लिए अर्की से तकनीशियन पराग और चालक सहित मांजू पहुंचे। अभी गाड़ी मांजू से अर्की की तरफ लगभग तीन किलोमीटर दूर ब्युली गांव के पास ही पहुंची थी कि महिला की तबीयत खराब होने लगी। उसकी तबीयत खराब होते देख उसे प्राथमिक उपचार भी दिया गया पर उसकी हालत में सुधार न होने पर तकनीशियन पराग व चालक महेंद्र चौहान ने वाहन में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। महिला ने एम्बुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनो ही स्वस्थ है और उन्हें अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है गौर हो कि तकनीशियन पराग इससे पहले भी 108 एम्बुलेंस में 23 प्रसव सफलतापूर्वक करवा चुके है। महिला के परिजनों ने दोनों का आभार प्रकट किया है।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में से 09 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि प्रथम चरण में 17 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में लगभग 9748 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 4995 पुरूष तथा 4753 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत कनैर में लगभग 912 मतदाता हैं जिनमें से 482 पुरूष तथा 430 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोट में लगभग 1076 मतदाता हैं जिनमें से 536 पुरूष तथा 540 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बाशा में लगभग 850 मतदाता हैं जिनमें से 433 पुरूष तथा 417 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रहेड़ में लगभग 953 मतदाता हैं जिनमें से 487 पुरूष तथा 466 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सिरीनगर में लगभग 1050 मतदाता हैं जिनमें से 538 पुरूष तथा 512 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत झाझा में लगभग 989 मतदाता हैं जिनमें से 503 पुरूष तथा 486 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नगाली में लगभग 1077 मतदाता हैं जिनमें से 553 पुरूष तथा 524 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत छावशा में लगभग 1275 मतदाता हैं जिनमें से 661 पुरूष तथा 614 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सतड़ोल में लगभग 1566 मतदाता हैं जिनमें से 802 पुरूष तथा 764 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की 37 ग्राम पंचायतों में से 13 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में लगभग 18903 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 9561 पुरूष तथा 9342 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत जौणाजी में लगभग 1408 मतदाता हैं जिनमें से 706 पुरूष तथा 702 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सलोगड़ा में लगभग 2655 मतदाता हैं जिनमें से 1330 पुरूष तथा 1325 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सपरूण में लगभग 1265 मतदाता हैं जिनमें से 656 पुरूष तथा 609 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बडोग में लगभग 1240 मतदाता हैं जिनमें से 621 पुरूष तथा 619 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बौहली में लगभग 1306 मतदाता हैं जिनमें से 673 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भोजनगर में लगभग 1429 मतदाता हैं जिनमें से 700 पुरूष तथा 729 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत डांगरी में लगभग 2160 मतदाता हैं जिनमें से 1110 पुरूष तथा 1050 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में लगभग 989 मतदाता हैं जिनमें से 506 पुरूष तथा 483 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जाडली में लगभग 1475 मतदाता हैं जिनमें से 738 पुरूष तथा 737 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी में लगभग 1137 मतदाता हैं जिनमें से 568 पुरूष तथा 569 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जाबल जमरोट में लगभग 1642 मतदाता हैं जिनमें से 795 पुरूष तथा 847 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत औच्छघाट में लगभग 1421 मतदाता हैं जिनमें से 747 पुरूष तथा 674 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में लगभग 776 मतदाता हैं जिनमें से 411 पुरूष तथा 365 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र से इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 44 ग्राम पंचायतों में से 15 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में लगभग 22767 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 11733 पुरूष तथा 11034 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत बनासर में लगभग 897 मतदाता हैं जिनमें से 481 पुरूष तथा 416 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नारायणी में लगभग 1009 मतदाता हैं जिनमें से 545 पुरूष तथा 464 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बुघार कनैता में लगभग 1267 मतदाता हैं जिनमें से 624 पुरूष तथा 643 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बरोटीवाला में कुल 3073 मतदाता हैं जिनमें से 1552 पुरूष तथा 1521 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोट में लगभग 1154 मतदाता हैं जिनमें से 653 पुरूष तथा 501 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत जाडला में लगभग 1547 मतदाता हैं जिनमें से 773 पुरूष तथा 774 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पट्टानाली में लगभग 1799 मतदाता हैं जिनमें से 944 पुरूष तथा 855 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नालका में लगभग 1346 मतदाता हैं जिनमें से 694 पुरूष तथा 652 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मंधाला में लगभग 2482 मतदाता हैं जिनमें से 1263 पुरूष तथा 1219 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सूरजपुर में लगभग 1468 मतदाता हैं जिनमें से 744 पुरूष तथा 724 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत डकरयाणा में लगभग 662 मतदाता हैं जिनमें से 343 पुरूष तथा 319 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत गोयला में लगभग 1821 मतदाता हैं जिनमें से 939 पुरूष तथा 882 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में लगभग 1550 मतदाता हैं जिनमें से 799 पुरूष तथा 751 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोटबेजा में लगभग 1557 मतदाता हैं जिनमें से 819 पुरूष तथा 738 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत गांगुड़ी में लगभग 1135 मतदाता हैं जिनमें से 560 पुरूष तथा 575 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र से इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 56 ग्राम पंचायतों में से 19 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में लगभग 25243 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 12725 पुरूष तथा 12518 महिला मतदाता हैं। उपायुक्त ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान होगा। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत खनलग में लगभग 732 मतदाता हैं जिनमें से 363 पुरूष तथा 369 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत दानोघाट में लगभग 1047 मतदाता हैं जिनमें से 538 पुरूष तथा 509 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत समोग में लगभग 652 मतदाता हैं जिनमें से 318 पुरूष तथा 334 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भूमति में लगभग 2299 मतदाता हैं जिनमें से 1117 पुरूष तथा 1182 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कुंहर में लगभग 1112 मतदाता हैं जिनमें से 568 पुरूष तथा 544 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बागा (करोग) में लगभग 940 मतदाता हैं जिनमें से 538 पुरूष तथा 402 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत दाडला में लगभग 2316 मतदाता हैं जिनमें से 1167 पुरूष तथा 1149 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत क्यारड में लगभग 1404 मतदाता हैं जिनमें से 703 पुरूष तथा 701 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पलानियां में लगभग 1283 मतदाता हैं जिनमें से 650 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत साईं में लगभग 919 मतदाता हैं जिनमें से 467 पुरूष तथा 452 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बसंतपुर में लगभग 840 मतदाता हैं जिनमें से 425 पुरूष तथा 415 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चम्यावल में लगभग 961 मतदाता हैं जिनमें से 463 पुरूष तथा 498 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत धुन्दन में लगभग 2475 मतदाता हैं जिनमें से 1207 पुरूष तथा 1268 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत ग्याणा में लगभग 944 मतदाता हैं जिनमें से 475 पुरूष तथा 429 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में लगभग 1638 मतदाता हैं जिनमें से 827 पुरूष तथा 811 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मान में लगभग 1630 मतदाता हैं जिनमें से 825 पुरूष तथा 805 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सारमा में लगभग 598 मतदाता हैं जिनमें से 324 पुरूष तथा 274 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सरयांज में लगभग 1567 मतदाता हैं जिनमें से 805 पुरूष तथा 762 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी में लगभग 1886 मतदाता हैं जिनमें से 945 पुरूष तथा 941 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र से इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 77 ग्राम पंचायतों में से 26 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में लगभग 42158 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 21838 पुरूष तथा 20320 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत बारियां में लगभग 1764 मतदाता हैं। इनमें 922 पुरूष तथा 842 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बवासनी में लगभग 1850 मतदाता हैं जिनमें से 972 पुरूष तथा 878 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बघेरी में लगभग 1557 मतदाता हैं। इनमें 774 पुरूष तथा 783 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भटोलीकलां में लगभग 3253 मतदाता हैं, जिनमें से 1704 पुरूष तथा 1549 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत धरमाणा में लगभग 1176 मतदाता हैं जिनमें से 604 पुरूष तथा 572 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत दिग्गल में लगभग 1388 मतदाता हैं जिनमें से 684 पुरूष तथा 704 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गागुवाल में लगभग 1260 मतदाता हैं जिनमें से 671 पुरूष तथा 589 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत घड़याच में लगभग 881 मतदाता हैं जिनमें से 456 पुरूष तथा 425 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जुखाड़ी में लगभग 1118 मतदाता हैं जिनमें से 575 पुरूष तथा 543 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत करसोली में लगभग 1523 मतदाता हैं जिनमें से 756 पुरूष तथा 767 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत खेड़ा में लगभग 2878 मतदाता हैं जिनमें से 1629 पुरूष तथा 1249 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कश्मीरपुर में लगभग 1331 मतदाता हैं जिनमें से 664 पुरूष तथा 667 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लेही में लगभग 1353 मतदाता हैं। इनमें 713 पुरूष तथा 640 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मनलोग कलां में लगभग 774 मतदाता हैं जिनमें से 393 पुरूष तथा 381 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मलोण में लगभग 895 मतदाता हैं जिनमें से 473 पुरूष तथा 422 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मंझोली में लगभग 2490 मतदाता हैं जिनमें से 1341 पुरूष तथा 1149 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मटूली में लगभग 884 मतदाता हैं जिनमें से 441 पुरूष तथा 443 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नवाग्राम में लगभग 2481 मतदाता हैं जिनमें से 1278 पुरूष तथा 1203 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पोल दा खाला में लगभग 1089 मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाता 561 तथा महिला मतदाता 528 हैं। ग्राम पंचायत रेडू उपरला में लगभग 2139 मतदाता हैं जिनमें से 1100 पुरूष तथा 1139 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत राजपुरा में लगभग 2189 मतदाता हैं जिनमें से 1096 पुरूष तथा 1093 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रिया में लगभग 730 मतदाता हैं जिनमें से 361 पुरूष तथा 369 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रामशहर में लगभग 2057 मतदाता हैं जिनमें से 1040 पुरूष तथा 1017 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सौर में लगभग 1427 मतदाता हैं जिनमें से 700 पुरूष तथा 727 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सरौर में लगभग 1156 मतदाता हैं जिनमें से 598 पुरूष तथा 558 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत थाना में लगभग 2515 मतदाता हैं जिनमें से 1332 पुरूष तथा 1183 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र से इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 82 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण में लगभग 1,18,819 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। इनमें लगभग 60,852 पुरूष तथा लगभग 57,967 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं। के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक होगा। उपायुक्त ने कहा कि सभी 05 विकास खण्डों में समुचित प्रशिक्षण के उपरान्त मतदान दलों कोे रवाना कर दिया गया ह तथा पोलिंग पार्टियां अपने-अपने स्थानों पर पंहुचना आरम्भ हो गई हैं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 26 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड कुनिहार में 19 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड धर्मपुर में 15 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड सोलन में 13 ग्राम पंचायतों में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट में 09 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान : उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में लगभग 42158 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 21838 पुरूष तथा 20320 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा। कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में मतदान उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में लगभग 25243 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 12725 पुरूष तथा 12518 महिला मतदाता हैं। उपायुक्त ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान होगा। धर्मपुर की 15 ग्राम पंचायतों के 22767 मतदाता करेंगे मतदान के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में लगभग 22767 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 11733 पुरूष तथा 11034 महिलाएं हैं। सोलन विकास खण्ड के 18903 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में लगभग 18903 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कण्डाघाट की 09 ग्राम पंचायतों में 9748 लोग करेंगे मतदान : के.सी. चमन ने कहा कि प्रथम चरण में 17 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में लगभग 9748 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पूरे देश भर के साथ-साथ हिमाचल में भी आज से कोरोना टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो रहा है। आज प्रदेश के 27 सेंटरों में सुबह दस बजे से इसका आगाज़ हुआ। पहले चरण के पहले दिन 2529 लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। इसके लिए सभी 27 सेंटरों में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड पहुंचा दी गई है। इंजेक्शन के बाद 45 मिनट तक व्यक्ति उसी सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। वैक्सीनेशन का पहला चरण 10 दिनों तक चलेगा। इसके बाद सेंटरों की संख्या बढ़ाकर 46 कर दी जाएगी। उधर, प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कांगड़ा को वेब टेक्नोलॉजी सेंटर बनाया है। इन सेंटरों में कोरोना वैक्सीनेशन का सीधा प्रसारण होगा। केंद्रीय मंत्रालय भी इसकी मानीटरिंग करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोरोना वॉरियर्स से बात करेंगे। बता दें, प्रदेश में यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में 41 हजार लोगों को पहले टीका लगेगा। इनमें डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्सें, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स शामिल हैं। एक टीका लगने के बाद दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। वैक्सीन का टीका लगने के बाद 42 दिन तक उक्त व्यक्ति को परहेज करना पड़ेगा। जिस भी व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी उसको भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा, मास्क पहनना होगा, किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने से बचना होगा। करीब 5 हजार स्वास्थ्य कर्मी इस टीकाकारण को पूरा करवाएंगे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के जमा दो के 27 छात्रों को मेरिट में आने पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से मेरिट प्रशस्ति पत्र दिए गए है। जिसमें जमा दो कक्षा में 27 छात्र जिन में प्रिया, सुजय पूरी, माधुरी शर्मा, कृतिका शर्मा, ज्योति, ईशा कुमारी, अंतरा सिंह, अदिति, विनायक कौशल, मनीष कुमार, शिवानी सोनी, पारुल, प्रीतिका, अमृता, दीप्ती, चित्र ठाकूर, दिव्यांशी शर्मा, अंजलि, आयुषी पंवर, दिव्यांशी कँवर, इशिका शर्मा, कनिका चौधरी, उर्वशी, अशुल कंवर, क्रिशन कान्त, पुनीत कुमार, विवेक ठाकुर को मेरिट प्रशस्ति पत्र मिले हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि ये वे विद्यार्थी है जिन्होंने इस वर्ष जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं मे 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इन्होने बताया कि इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष बच्चे मेरिट सूचि में नाम लेकर विद्यालय व सोलन जिला का नाम रोशन करते हैं। इन 27 छात्रों को विदयालय के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापिका ने मेरिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर व सभी सदस्यों ने मेरिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष और विद्यालय के सभी अध्यापकों को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है।
जिला सोलन के 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के लिए फोटोयुक्त नामावली के प्रारूप में दिए गए संशोधनों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी आज यहां निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि संशोधन युक्त सूची प्रथम जनवरी, 2021 की अहर्ता तिथि एवं निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के अनुसार तैयार की गई है। इसे प्रकाशित कर दिया गया है। अजय यादव ने कहा कि यह सूची निरीक्षण के लिए उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी सोलन और कसौली के कार्यालयों सहित सभी मतदान केन्द्रों में एक सप्ताह तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
16 जनवरी से देश भर में कोविड टीकाकरण का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सरकार व प्रशासन की तैयारियां पूरी है। देश की विभिन्न जगहों में कोविड वैक्सीन की डिलीवरी लगभग पूरी हो गई है। इसके साथ शुक्रवार सुबह हिमाचल के विभिन्न जिलों में भी कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' की डिलीवरी हुई। गुरुवार को राष्ट्रीय टीकाकरण वाहन में 8 डिब्बों में 93 हजार वैक्सीन की डोज परिमहल लाई गई। इसके बाद रात 8 बजे वैक्सीन के डिब्बों में डिस्पैच नंबर लगाकर अन्य सेंटरों के लिए भेज दिया गया। 16 जनवरी को प्रदेश के 27 केंद्रों में ये वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में यह अभियान 10 दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में 41 हजार लोगों को पहले टीका लगेगा। इनमें डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्सें, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स शामिल हैं। एक टीका लगने के बाद दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। वैक्सीन का टीका लगने के बाद 42 दिन तक उक्त व्यक्ति को परहेज करना पड़ेगा। जिस भी व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी उसको भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा, मास्क पहनना होगा, किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने से बचना होगा। करीब 5 हजार स्वास्थ्य कर्मी इस टीकाकारण को पूरा करवाएंगे। इन जिलों में हुई वैक्सीन की डिलीवरी शिमला जिला में सबसे पहले 11050 कोरोना वररियरों को टिका लगाया जाएगा। इसके लिए आईजीएमसी, केएनएच, रिपन, ठियोग और रामपुर अस्पतालों में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। IGMC में करीब 2200 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगा। वहीं, सोलन जिला में 4300 कोरोना वैक्सीन पहुंची हैं। पहला टीका एमएमयू के एक प्रशिक्षु और सोलन अस्पताल में रेडियोग्राफर को लगेगा। कुल्लू जिला अस्पताल में देर रात करीब ढाई बजे 2800 वैक्सीन पहुंचीं। इनमें से 200 डोज जिला अस्पताल केलांग के लिए अटल टनल रोहतांग होकर भेजी गई हैं जबकि 2600 डोज को कुल्लू में लगाया जाएगा। सिरमौर के नाहन में कोरोना वैक्सीन के 3400 डोज पहुंचे हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा में 3800 वैक्सीन पहुंची हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन विभिन्न केंद्रों के लिए रवाना कर दी है। ऊना जिले में 3300 डोज पहुंची हैं। बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन की 2300 डोज पहुंची हैं। कांगड़ा जिले में 8600 वैक्सीन पहुंची हैं।
प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी, इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य जन-जन को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न नियमों के साथ-साथ सुरक्षित वाहन चालन के सम्बन्ध में जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यून किया जा सके। जिला सोलन में अभियान का शुभारम्भ 18 जनवरी को ठोडो मैदान से मोटर साईकिल रैली को फ्लैग आॅफ कर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर आमजन को जागरूक करने एवं सुरक्षित यात्रा के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेश सिंघा ने अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट एवं कसौली डाॅ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्प्ल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एमएमयू कुम्हारहट्टी से डाॅ. मनप्रीत सन्धूू सहित अन्य बैठक में उपस्थित थे
प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी, 2021 से आरम्भ होगा। यह जानकारी आज कोविड-19 टीकाकरण जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला में कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी, 2021 से आरम्भ किया जा रहा है। इस चरण में जिला के स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्याकताओं का टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम चरण में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, एम.एम.यू कुम्हारहट्टी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में इन तीन निर्धारित स्थानों पर प्रथम चरण में 16 जनवरी, 18 जनवरी, 21 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा प्रथम फरवरी 2021 को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण के लिए ड्राई रन में की गई तैयारियों को आधार बनाकर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार चरणबद्ध कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के टीकाकरण के उपरान्त द्वितीय चरण का टीकाकरण 28 दिन बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में केवल उन्हीं का टीकाकरण किया जाएगा जिन्हें प्रथम चरण में टीका लगा है। उपायुक्त ने कहा कि इस टीकाकरण के लिए जिला में कुल 30 स्थान चिन्हित किए गए है। टीकाकरण के सम्बन्ध में मीडिया को पूरी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी स्तरों पर उचित प्रबन्धन एवं समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के उपरान्त किसी भी सम्भावित आपात स्थिति से बचाव के लिए भी समुचित तैयारियां करेन के निर्देश दिए। के.सी. चमन ने बैठक में निर्देश दिए कि कोविड-19 की समयबद्ध जांच के लिए जिला में सैम्पलिंग बढ़ाइ जाए। उन्होंने जिला के प्रत्येक स्वास्थ्य खण्ड से सैम्पलिंग के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला में प्रतिदिन 1500 व्यक्तियों की सैम्पलिंग की जानी चाहिए ताकि कोविड-19 महामारी से सभी को सुरक्षित रखा जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट एवं कसौली डाॅ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्प्ल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एमएमयू कुम्हारहट्टी से डाॅ. मनप्रीत सन्धूू सहित अन्य बैठक में उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने आरडी परेड की चयन शिविर में भाग लिया। यह शिविर राजकीय वृरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यकम अधिकारी सन्तोष बट्टू के नेतृत्व में धुन्दन के दो छात्रों चेतना और आशीष ने इस शिविर में भाग लिया। चयनकर्ताओं की परख पर दोनों छात्र खरे उतरे और इनका चयन आरडी परेड के लिए हुआ। यह परेड 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय इस उत्सव में चेतना और आशीष भाग लेंगे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष बट्टू ओर दोनों स्वयंसेवियों को बधाई दी।
उपमंडल के अंतर्गत नई बनी बरायली पंचायत के वार्ड नं 1 चल्यावण के मतदाताओं ने चुनाव आयुक्त हिमाचल प्रदेश को एक शिकायत पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि उनके वार्ड के साथ लगते पथरागल वार्ड के 15 से 20 मतदाताओं के सम्मिलित होने से उन्हें आपत्ति है।चल्यावण गांव के देवी लाल ठाकुर मुख्य हस्ताक्षरी ने कहा है कि चल्यावण वार्ड संख्या 1 में नए बने पथरागल वार्ड जो गांव सुखण वार्ड से हटाकर बरायली पंचायत में सम्मिलित किया गया है, उस वार्ड के 15 से 25 मतदाता चल्यावण वार्ड में मिला दिए गए है जो इस गांव के मतदाताओं को बिल्कुल भी मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने एसडीएम अर्की और बीडीओ कुनिहार से तुरंत संपर्क साधा लेकिन उन्होंने असमर्थता जाहिर की कि इन मतदाता सूचियों को अब नहीं बदला जा सकता, हमारा कहना यह है कि इन मतदाताओं के बल पर ही वार्ड मेंबर की हार जीत का परिणाम निर्भर है। अतः यह बहुत चिंता का विषय है। वार्ड संख्या एक के मतदाताओं ने यह भी कहा है कि 1 सप्ताह के अंदर यदि मतदाता सूची को नहीं बदला जाता है या इन मतदाताओं को चल्यावण वार्ड में मतदान करने से रोका जाए अन्यथा वे न्यायालय में जाने को बाध्य हो जाएंगे। जब इस बारे में एसडीएम अर्की विकास शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के आपत्ति या डीलीशन, एडिशन हेतु 1 महीने का समय दिया गया था। अतः इन मतदाताओं को उस समय आपत्ति करनी चाहिए थी अब अहम मौके पर कोई भी परिवर्तन करना नामुमकिन है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली के खम्बे बदलने एवं अन्य कार्य के दृष्टिगत 14 जनवरी, 2021 को सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्य के दृष्टिगत 14 जनवरी, 2021 को राजगढ़ मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक से एस-मार्ट तक तथा सर्कुलर मार्ग पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
पंचायती राज संस्थाओं के 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड के 128 मतदान दलों के लिए द्वितीय अभ्यास आयोजित किया गया। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी कुनिहार विकास शुक्ला ने दी। इस अवसर पर सभी को चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विकास शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की सभी 56 ग्राम पंचायतों के 328 वार्डों में 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को चुनाव होंगे। इस अवसर पर जिला परिषद तथा पंचायत समिति के लिए 22 जनवरी, 2021 को 05 केन्द्रों में की जाने वाली मतगणना की जानकारी दी गई एवं अभ्यास भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थेे।
पंचायती राज संस्थाओं के 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड के पोलिंग तथा पीठासीन अधिकारियों के लिए द्वितीय अभ्यास राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनमोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। द्वितीय अभ्यास में कुल 252 अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें 49 पीठासीन, 147 पोलिंग अधिकारी एवं 56 रिर्जव अधिकारी उपसिथत रहे। उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने अभ्यास कार्यक्रम में सभी को चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान से एक दिन पूर्व मतदान केन्द्र पूरी तरह से तैयार कर लिए जाएं ताकि मतदान दिवस पर मतदान के लिए निर्धारित समय प्रातः 08.00 बजे से मतदान आरम्भ किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रत्याशी के पोस्टर, होर्डिंग इत्यादि नहीं लगे होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में उपस्थित अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि कोई भी मतदाता अधिक समय तक मतदान केन्द्र में न रूके। अभ्यास कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एच.सी. शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। के.सी.चमन आज यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांें द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। के.सी. चमन ने कहा कि इस वर्ष का गणतन्त्र दिवस प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए विशेष है। 25 जनवरी, 2021 को हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस विशिष्ट अवसर से सभी को परिचित करवाने तथा हिमाचल की विकास गाथा को जन-जन तक पंहुचाने के लिए मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार 25 जनवरी, 2021 से 24 जनवरी, 2022 तक वर्ष पर्यन्त विविध कार्यक्रम आयेाजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम ‘प्रदेश के अस्तित्व के 50 वर्ष’ थीम पर आधारित होंगेे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के एक राज्य के रूप में 50 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा सोलन के विकास को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारम्भ 26 जनवरी, 2021 को समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में मुख्यतः प्रदेश विद्युत बोर्ड, कृषि, बागवानी, उद्योग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा भिन्न-भिन्न माध्यमों से सोलन के एक जिला के रूप में विकास की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहा कि इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 के कारण इस वर्ष के जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत जिला स्तरीय समारोह समय-समय पर इस दिशा में जारी निर्देशांे के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि समारोह से पूर्व एवं उपरान्त समारोह स्थल सहित शहर को सेनिटाइज किया जाए। उन्होंने अन्य सम्बद्ध विभागों को भी सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश दत्त जोशी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सोलन में राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद की जयंती पर कर्तव्य बोध कार्यक्रम का आयोजन धुन्धन में किया गया। इस आयोजन में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लगभग जिला के 20 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र कपिल ने की प्रकाश बट्टू ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में कहा कि समाज में चरित्र निर्माण के लिए अध्यापकों और बालकों में अपने कर्तव्य का बोध होना अति आवश्यक है। वर्तमान युवा पीढ़ी में नैतिक पतन आज समाज में देखने को मिलता है। व्यक्ति निर्माण राष्ट्र का निर्माण करता है। स्वामी विवेकानंद का जीवन चरित्र युवाओं को सत मार्ग की ओर प्रेरित करता है। स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में ही विश्व को भारतीय संस्कृति का बोध करवा कर चकित कर दिया था। वही हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। नरेंद्र कपिला ने अपने भाषण में शिक्षक महासंघ द्वारा साल भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र के लिए शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत प्राथा के वार्ड नम्बर 04 नामो व वार्ड नम्बर- 05 चाकली के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो में होगा। पूर्व में इन वार्डों के लिए मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाभो निर्धारित किया गया था। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन द्वारा जारी शुद्धिपत्र में प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत प्राथा के वार्ड नम्बर 01 प्राथा के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 02 सतरोल के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 03 चैन्थो के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 04 नामो के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो तथा वार्ड नम्बर 05 चाकली के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो में होगा।
प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जीत का सिलसिला पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, बीडीसी व ग्राम पंचायतों में भी जारी रहना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अब भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। लोगों की समस्याओं को दूर करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस को जनादेश देकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना फैंसला दिया है। उन्होंने कहा है कि अब आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को इसी तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा। वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सुन्नी, रोहड़ू, रामपुर सहित अपने चुनाव क्षेत्र अर्की सहित विभिन्न नगर परिषद व नगर पंचायतों में कांग्रेस की शानदार विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस को दिए जनमत के लिए लोगों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी और प्रदेश में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में आयोजित होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि जिला के सभी विकास खण्डों में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में सम्बन्धित जिला परिषद, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। नालागढ़ विकास खण्ड जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड की सभी 77 ग्राम पंचायतों के लिए तिथि वार मतदान की सारिणी निश्चित कर दी गई है। केसी चमन ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बहेड़ी, भाटियां, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा सुनेड़ में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान होगा। कण्डाघाट विकास खण्ड केसी चमन ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी चरणांे में सम्बन्धित जिला परिषद, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना तथा सकोड़ी में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड कि ग्राम पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान होगा। धर्मपुर विकास खण्ड केसी चमन ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान होगा। सोलन विकास खण्ड केसी चमन ने कहा कि सोलन विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान होगा। कुनिहार विकास खण्ड केसी चमन ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान होगा। उन्हांेने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण तथा सरली में मतदान होगा।
एनएच 205 स्यार के समीप सड़क के किनारे निकास नाली में गंदगी के अंबार के कारण लोगों को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों में नीरज कपिला, हरीश कुमार, सुमन गौतम, पंकज, डीडी कपिल, मनसा राम, बॉबी, अभिनव ने बताया कि नेशनल हाइवे 205 के अंतर्गत स्यार में सड़क किनारे की नालियां गंदे पानी से भर गई है, यह पानी कुछ रिहायशी घरों से, तो कुछ पिछले दिनों हुई बारिश के इकट्ठा होने से ये नालियां जाम हो गई है, परन्तु फिर भी विभाग की नजर इस पर नही पड़ रही है। वहीं ऐसे में सड़क के किनारे खुली नालियों में गंदा पानी व कूड़ा-कर्कट के चलते गंदगी होने से बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। नालियों में मिट्टी जमा होने से व इधर-उधर का कूड़ा इकट्ठा हो रहा है। लोगों का कहना है कि गाड़ियों के आवागमन पर जब गाड़ियां आपस में ओवर टेक करती हैं तो गाड़ी के नाली में गिरने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन विभाग दुर्घटना के इंतजार में है। स्थानीय लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि नालियों में पड़ी गंदगी की सफाई करवाकर व खुली नालियों को ढकने का उचित प्रबंध किया जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन के सपने को सफल बनाया जा सके। गौर रहे कि आजकल लोगों में कोरोना व बर्ड फ्लू से जैसी बीमारी का लोगो मे भय का माहौल है। वहीं लोगों में आशंका है कि अगर यह पानी ज्यादा दिन अगर खड़ा रहता है, तो लोगों मे जलजनित रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।
सोलन जिला की नगर परिषद नालागढ़ के 08 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी। महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 01 में कुल 689 मत पड़े। इनमें से शालिनी शर्मा को 353 तथा शहनाज़ बेगम को 330 मत प्राप्त हुए। नोटा को 06 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 01 से शालिनी शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 02 में कुल 664 मत पड़े। इनमें से प्रेम लता को 216, मीना कुमारी को 33, वंदना बंसल को 254 तथा सुनीता देवी को 157 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 02 से वंदना बंसल को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 03 में कुल 929 मत पड़े। इनमें से रीना देवी को 558, विमला को 159 तथा शशि बाला को 203 मत प्राप्त हुए। नोटा को 09 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 03 से रीना देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि वार्ड नम्बर 04 में कुल 573 मत पड़े। इनमें से अफ्जद खान 73, जगजीवन वर्मा को 19, प्रियवर्त शर्मा को 80, मनोज कुमार वर्मा को 118, संजीव कुमार सुपुत्र कृष्ण कुमार को 226 तथा संजीव कुमार सुपुत्र गंगादास को 55 मत प्राप्त हुए। नोटा को 02 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 04 से संजीव कुमार सुपुत्र कृष्ण कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 05 में कुल 602 मत पड़े। इनमें से अतुल शर्मा को 243, अलका वर्मा को 272 तथा सौरभ जैन को 86 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 05 से अलका वर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि वार्ड नम्बर 06 में कुल 560 मत पड़े। इनमें से नित्यानंद शर्मा को 243 तथा महेश कुमार गौतम को 311 मत पड़े। नोटा को 06 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 06 से महेश कुमार गौतम को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 07 में कुल 773 मत पड़े। इनमें से अमरेंदर सिंह भिंडर को 318, गुरदयाल सिंह को 11, गुरविन्द्र कुमार 213, राकेश गौतम को 105 तथा रजत शर्मा को 125 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 07 से अमरेंद्र सिंह भिंडर को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 08 में कुल 660 मत पड़े। इनमें से बलदेव मल्होत्रा को 281, राजीव कुमार को 18, ललित कुमार को 53 तथा सहर शर्मा को 304 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 08 से सहर शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 09 से तारा अवस्थी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है।
सोलन जिला की नगर परिषद अर्की के सभी 07 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी नगर पंचायत अर्की के निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला ने दी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 01 में कुल 248 मत पड़े। इनमें से कांता देवी को 120 तथा निर्मला देवी को 128 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 01 से निर्मला देवी निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 02 में कुल 316 मत पड़े। इनमें से गौरव ठाकुर को 56, दीवान चंद को 68, लक्ष्मी सिंह को 16 तथा सुरेंद्र कुमार को 173 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 02 में नोटा को भी 03 मत दिए गए। इस वार्ड से सुरेंद्र कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। विकास शुक्ला ने कहा कि वार्ड नम्बर 03 में कुल 242 मत पड़े। इनमें से भारती वर्मा को 136 तथा श्यामा को 103 मत प्राप्त हुए। यहां नोटा को 03 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 03 से भारती वर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 04 में कुल 183 मत पड़े। इनमें से अनुज गुप्ता को 86 तथा नरेंद्र कुमार को 82 तथा राजीव कुमार को 15 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 04 से अनुज गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर 05 में कुल 173 मत पड़े। इनमें से कमलेश गुप्ता को 70 तथा हेमेन्द्र कुमार को 103 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 05 से हेमेन्द्र कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। विकास शुक्ला ने कहा कि वार्ड नम्बर 06 में कुल 168 मत पड़े। इनमें से अंकुश शर्मा को 36, गौरव गुप्ता को 49 तथा धर्मपाल को 82 मत प्राप्त हुए। यहां नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 06 से धर्मपाल को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 07 में कुल 366 मत पड़े। इनमें से भावना को 113, रूचिका गुप्ता को 141, संतोष को 108 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 07 से रूचिका गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 11 केवी नवगांव फीडर में 11 जनवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन चमाकडी पुल के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 3 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
पुष्पेन्द्र कौशिक को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एजुकेशन एक्सलेंस अवॉर्ड 2020 के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार शिक्षा प्रणाली में सुधार व नवाचारों के सफल प्रयोग व कार्यान्वयन हेतु उनके असाधारण व उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। बातल गांव से सम्बन्ध रखने वाले पुष्पेन्द्र कौशिक वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में अंग्रेजी के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है। शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार का आयोजन शिक्षा के विकास के लिए कार्य करने वाली अन्तराष्ट्रीय संस्था काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन द्वारा उन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है, जिन्होंने छात्रों के लिए असाधारण समर्पण का प्रदर्शन करते हुए और शिक्षा क्षेत्र के सुधार में योगदान दिया है। इस पुरस्कार का उद्देश्य आज के शिक्षा के बदलते परिदृश्य में शिक्षा के पहलुओं व नवाचार के माध्यम से शिक्षण करने वाले शिक्षकों व संस्थाओ को सम्मानित करना है। एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किए गए कड़े प्रयासों का एक परिणाम है जिसमें शिक्षकों के चयन के लिए विभिन्न मापदंडों के आधार पर नामांकन, गहन शोध व नवाचारों को शामिल किया जाता है।


















































