मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राज भवन में भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। Shimla Himachal News
कसौली उपमण्डल के अन्तर्गत नगर परिषद परवाणू के सभागार में शुक्रवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी कसौली मनमोहन जिस्टू ने की। कार्यक्रम के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। मनमोहन जिस्टू ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोटीनाम्भ, टकसाल, बनासर, प्राथा, नारायणी, चम्मो, जंगेशू, कोटबेजा, मैहलों तथा जाबली के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 25 विभिन्न प्रमाण पत्र बनााए गए। 06 आधार कार्ड अद्यतन किए गए। 05 हल्फनामे बनााए गए। 07 इंतकाल किए गए। 05 शिकायतों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himac hal News
जिला रोजगार कार्यालय सोलन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में 29 दिसम्बर, 2021 को विभिन्न निजी कम्पनियों एवं मैसर्ज एसबीआई जीवन बीमा, सोलन में 313 पदों पर भर्ती के लिए कैम्पस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इस कैम्पस साक्षात्कार में 09 कम्पनियां भाग ले रही हैं। कैम्पस साक्षात्कार 29 दिसम्बर, 2021 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैसर्ज फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड हिमाचल प्रदेश और पंजाब में रिलेशनशिप ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, फील्ड अधिकारी के पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं इससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज सिप्ला लिमिटेड बद्दी में प्रोडक्शन ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय में 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज शिवालिक बायमेटल्स, सोलन में जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता मैकेनिकल में डिप्लोमा बीएससी निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि मैसर्ज टेनेको, परवाणू में अपरेंटिस के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर तथा आयु सीमा आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। मेसर्स टोरेंट फार्मा, बद्दी में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बी.फार्मा, एमएससी, एम.फार्मा, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल्स बद्दी में प्रशिक्षु तथा मशीन ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज सिस्केम फार्मा, सोलन में अधिकारी पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बी.फार्मा तथा आयु सीमा 22 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, सोलन में बिक्री और विपणन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं इससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। मैसर्ज एल्केम लैबोरेट्रीज बद्दी में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, फिटर, मैकेनिकल निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, 70189-18595, 98170-69798 तथा 70186-79759 पर सम्पर्क किया जा सकता है। Solan Himachal News
प्रदेश में 26 दिसंबर से एक बार फिर मौसम अपने कड़े तेवर दिखा सकता है। आने वाले दिनों में रविवार 26 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा का तांडव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते सुबह से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फ और मैदानी इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 27 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की मंडी में प्रस्तावित रैली में मौसम खलल डाल सकता है। वहीं व्हाइट क्रिसमस की आस भी इस बार अधूरी रह सकती है। वहीं इसके बाद 27 दिसंबर को राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सन्दीप कुमार शर्मा ने कहा कि गत 24घण्टों में शिमला के कुछ क्षेत्रों और बिलासपुर में हल्की वर्षा होने की सूचना है। अभी प्रदेश में पश्चिमि विक्षोभ के चलते बादल छाए रहेंगे। 26 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने के कारण किन्नौर, लाहौल स्पिति, चम्बा, शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की सम्भावना है। ऊना बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी सहित मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। तापमान की बात की जाए तो केयलोंग में सबसे कम तापमान -3.7 दर्ज किया गया है और उनका में सबसे अधिकतम 23.7डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में 26 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के निकट कंगनीधार में प्रस्तावित शिवधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रगति कार्य की समीक्षा की। इस परियोजना का प्रथम चरण लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना का कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इस परियोजना की लागत में वृद्धि से बचा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा नई राहें नई मंजिलें योजना के अन्तर्गत क्रियान्वित की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना पूर्ण होने के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें 12 ज्योर्तिलिंगो की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल जुलाई के अन्त तक इस परियोजना के पूर्ण होने का अनुमान है। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चैधरी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
देश के कई राज्यों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। साथ ही बीते दिनों उत्तर भारत के कई राज्यों में कंपकंपी बढ़ने के साथ ही घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने के कारण लेह-लद्दाख जैसी जगहों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में बढ़ती ठंड से राहत मिल सकती है। IMD ने अपने एक पूर्वानुमान में कहा कि भारत के अधिकांश हिस्सों में 5 जनवरी 2022 तक शीतलहर नहीं चलेगी। लेकिन आज यानी 24 नवंबर को देश के अलग अलग हिस्से शीतलहर से प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा कि 27 दिसंबर तक कुछ राज्यों में शीतलहर के साथ बारिश भी हो सकती है। ठंड के कारण जो नए साल का प्लान नहीं बना पा रहे थे उनके लिए राहत की खबर ये है कि अगले एक सप्ताह के दौरान ओडिशा को छोड़कर देश में किसी दूसरे राज्य में शीतलहर की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में ओडिशा में अलग-अलग इलाके शीतलहर से प्रभावित हो सकते हैं।
देश संभावित तीसरी लहर को लेकर चिंता बढ़ गई। वंही भारत में लगातार ओमीक्रोन के मामले भी बढ़ रहे है। भारत में ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 300 के पार चला गया है। इसी के हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर लगी रोक के बाद सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अधिकांश होटल एडवांस पैक हो चुके हैं। सूबे में सैलानियों के प्रवेश पर किसी तरह की चेकिंग नहीं हो रही है। सैलानियों सहित स्थानीय लोग कई क्षेत्रों में बिना मास्क बेखौफ घूम रहे हैं। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली, कुल्लू, धर्मशाला सहित कई अन्य पर्यटन स्थल इन दिनों सैलानियों से गुलजार हैं। देश में 25 दिसंबर से बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। ऐसे में बर्फबारी के नजारे देखने के लिए भी सैलानियों का हिमाचल में आना तय है। इसके अलावा 27 दिसंबर को सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में होने जा रही प्रधानमंत्री की रैली में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश अभी ओमिक्रॉन से अछूता है। वर्तमान परिस्थितियों के बीच अगर कहीं ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी तो हालात पर काबू पाना मुश्किल होगा। वंही इन परिस्थितियों के बीच कोरोना संक्रमण की जांच के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी तैयारी नहीं की है
घूस लेकर फरार हुए आरोपी एसएचओ नीरज राणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हमीरपुर पुलिस ने एसआईटी गठित किया है। पुलिस मुख्यालय ने एसपी ऊना को निर्देश दिए हैं कि वह भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हमीरपुर पुलिस का पूरा सहयोग करें। दरसल विजिलेंस की टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए 25 हजार रुपये की घूस लेकर फरार होने वाले आरोपी एसएचओ नीरज राणा की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है। 25 हजार की घूस लेने के आरोपी एसएचओ नादौन रहे नीरज राणा के फरार होने के बाद डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी, रेंज आईजी और एसएचओ के साथ वीसी के जरिये बैठक की। इस दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी पुलिस अधिकारी को एसएचओ किसी नेता की सिफारिश पर न लगाएं, बल्कि मेरिट और उसकी कार्यशैली को तवज्जो दें।
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही भूमिहीन मजदूरों के कर्ज भी माफ किया जाएगा। साथ ही भूमिहीन मजदूरों के कर्ज भी माफ होंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार कर्जदार किसानों के खातों में 2 हजार करोड़ रुपये जमा करवाएगी। ये रकम अगले 10 से 15 दिन में पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने श्री भगवत गीता और रामायण पर अध्ययन केंद्र स्थापित करने का भी फैसला किया है। ये अध्ययन केंद्र पटियाला में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजकल पंजाबी संगीत और फिल्म की विरासत को बचाने और उसे बढ़ावा देने के लिए एक फिल्म और टेलीविजन काउंसिल बनाने का फैसला लिया गया है, जिसका गठन 10 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
देश में ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को रिकॉर्ड 84 नए मामलों के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 300 के पार जा चुकी है। सबसे ज्यादा संक्रमित तमिलनाडु में सामने आए। यहां 33 नए मामलों की पुष्टि हुई। वहीं महाराष्ट्र में 23, कर्नाटक में 12 और दिल्ली व गुजरात में सात-सात मामले सामने आए। ओडिशा में दो नए मामले मिले। इसके बाद देश में अब कुल संक्रमित 341 हो गए हैं।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के चांदीपुर तट पर से स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यभेदी 'अभ्यास' का बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। डीआरडीओ के बयान में कहा गया है कि उड़ान परीक्षण के दौरान, उच्च स्थिरता के साथ बहुत कम ऊंचाई पर उच्च सबसोनिक गति प्रक्षेपक का प्रदर्शन किया गया है। डीआरडीओ ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि बेंगलुरू स्थित एक निजी भागीदार कंपनी द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी डेटा लिंक को उड़ान के दौरान सफलतापूर्वक उड़ाया गया और उसका परीक्षण किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यह सफल परिक्षण भारत के रक्षा विज्ञानियों और निजी औद्योगिक रक्षा इकाईयों के समन्वय का परिणाम है। गौरतलब है कि इस हीट ‘अभ्यास’ का सफल उड़ान परीक्षण डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 'प्रलय' के ओडिशा तट पर दूसरे उड़ान परीक्षण के कुछ घंटों बाद ही हुआ।
देश में जानलेवा कोरोना वायरस के खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट से अबतक 341 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को भी सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी। ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना की आने वाली लहर के खिलाफ देश का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कितना तैयार है, पीएम मोदी ने इस बात का पूरा अपडेट लिया। वहीं, क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर केंद्र की ओर से राज्य सरकारों को निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के अलावा राज्य भी कोरोना से निपटने के लिए फैसले ले रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट से पहले एहतियातन मध्य प्रदेश में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है तो महाराष्ट्र में भी नाइट कर्फ्यू लौटने का अंदेशा बढ़ गया है, क्योंकि महाराष्ट्र ओमिक्रोन के मामले में भी नंबर वन है। दिल्ली से लेकर गुजरात और तेलंगाना तक ओमिक्रोन की दहशत बढ़ रही है। राज्य सरकारें मीटिंग पर मीटिंग कर रही हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न समेत शादियों में लोगों की मौजूदगी पर आज ही नई गाइडलाइन आ सकती है। ओमिक्रोन के नए लहर को देखते हुए तेलंगाना के लोगों में भी चिंता ज्यादा बढ़ गई है। इसी क्रम में वहां के एक गांव में स्वैच्छिक लॉकडाउन का एलान किया है। ग्रामिणों ने यह फैसला इसलिए लिया है कि गांव में ओमिक्रोन के मामलों में वृद्धि न हो।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है जिसमें एक आतंकी मारा गया है। अरवानी इलाके में जवान तैनात हैं और इलाके को पूरी तरह घेर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षा बल जैसे ही आतंकियों के करीब पहुंचे तो आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। वहीं इस कार्रवाई में एक आतंकी के ढेर होने की खबर है। पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग अब भी जारी है। बता दें, बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में काफी तेजी आयी है। आतंकी लगातार आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं वहीं पुलिस के जवानों पर भी हमला कर रहे हैं। बीते बुधवार कश्मीर घाटी में हुए दो आतंकी हमलों में एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य हमले में पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने जिला पंचायत की एक महिला सदस्य पर चप्पल से पीटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला सदस्य ने भी अधिकारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास ने जिला पंचायत की सभापति लैला ननकू भिखारी पर चप्पल से पीटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। वही, महिला जनप्रतिनिधि ने 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर जाति के आधार पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुंगेली जिले की इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक महिला एक व्यक्ति को चप्पल से मारने की कोशिश कर रही है। वहीं एक पुलिसकर्मी महिला को रोकने की कोशिश कर रहा है। मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला जनप्रतिनिधि लैला ननकू भिखारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह गुरुवार को अपने पति के साथ लंबित कार्य की स्वीकृति के लिए व्यास के कक्ष में पहुंची तब व्यास ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंनेअपनी शिकायत में कहा है कि अधिकारी ने जाति के आधार पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर आईएएस अधिकारी ने भी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। व्यास ने शिकायत में कहा है कि जब वह अपने कक्ष में थे तब भिखारी और उनके पति ने कथित तौर पर उन पर कार्यों को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें स्थिति से अवगत कराया। अधिकारी ने कहा है कि जब महिला आक्रामक हो गई तब वह अपने कक्ष से निकल गए लेकिन महिला ने उनका पीछा किया और उन्हें चप्पल से मारने का प्रयास किया। व्यास ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत में महिला और उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साल 2021 खत्म होने में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। नए साल की शुरुआत होते ही कई नियम बदल जाएंगे। इन नियमों में बदलाव का असर देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा। गूगल के कई ऐप के नियम, ATM से कैश निकासी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल समेत कई नियम बदल जाएंगे। 1 जनवरी से गूगल पर ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े नियम बदल जाएंगे। यह बदलाव RBI के निर्देश पर किए जा रहे हैं। यदि आप गूगल के एप पर वीजा या मास्टरकार्ड से भुगतान करना चाहते हैं तो आपको अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की हर एक डिटेल डालनी होगी। गूगल अब इन्हें सेव नहीं करेगा। अब टोकनाइजेशन सिस्टम के तहत पैसा लिया जाएगा। दरअसल वॉलेट या UPI ऐप में सेव कार्ड से हो रही ठगी को रोकने के लिए RBI ने इस तरह के ऐप को कार्ड सेव करने के ऑप्शन को खत्म करके टोकनाइजेशन सिस्टम पर काम करने को कहा था। वंही दूसरी ओर एक जनवरी 2022 से ATM से मुफ्त निकासी की सीमा के बाद पैसे निकालने पर बैंक 20 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन की जगह 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलेंगे। अभी बैंक ग्राहकों को हर महीने 5 बार फ्री अपने ATM से पैसे की निकासी की इजाजत देते हैं। मुफ्त निकासी की सीमा खत्म होने के बाद पैसे निकालने पर बैंक 20 रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन 1 जनवरी से छठी बार पैसे निकालने पर 21 रुपये और उसपर टैक्स जोड़कर चार्ज देना होगा। इसी के साथ ऑनलाइन पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी मर्चेंट और पेमेंट गेटवे से कस्टरम के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की संवेदनशील डिटेल्स को हटाने के लिए कहा है जो उनके पास सेव हैं। नए डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड नियम 1 जनवरी 2022 से लागू होंगे और RBI ने मर्चेंट और पेमेंट गेटवे को लेनदेन करने के लिए एन्क्रिप्टेड टोकन का उपयोग करने के लिए भी कहा है। बैंकों ने भी अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी है। टोकन का उपयोग करते समय कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी जैसी डिटेल्स देने की जरूरत नहीं है, जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड लेनदेन करते समय इसकी आवश्यकता होती है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल विद्युत के उचित दोहन के साथ-साथ ऊर्जा का सही उपयोग करने की ओर अग्रसर है। राज्य में चिन्हित स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को अधिमान दिया जा रहा है जो वैकल्पिक ऊर्जा के सर्वश्रेष्ठ स्त्रोतों में से एक है। डाॅ. सैजल ने वीरवार को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत धर्मपुर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति उप योजना के अन्तर्गत 73 सौर ऊर्जा लाईटें वितरित करने के उपरान्त उपस्थित जनसूमह को सम्बोधित भी किया। डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री रोशन योजना के तहत 35 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल या अन्तोदय परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। योजना के तहत 5862 लाभार्थियों को विद्युत के निःशुल्क कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। प्रत्येक कनेक्शन पर लाभार्थी को 7500 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। कलाकारों ने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा सोलर गीजर पर घरेलू उपभोक्ता को 30 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा ग्रिड कलेक्टेड सोलर रूफ टाॅप चरण-2 के अन्तर्गत 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत व 3 से अधिक 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत उपदान केन्द्र सरकार तथा 4000 रुपए प्रति किलोवाट उपदान प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान किया जा रहा है। आयुष मंत्री ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और इससे बचाव के लिए सभी को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें तथा बार-बार अपने हाथों को साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। Solan Himachal News
कसौली उपमण्डल के अन्तर्गत कृष्णगढ़ तहसील कार्यालय के प्रांगण में वीरवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी कसौली मनमोहन जिस्टू ने की। कार्यक्रम के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। मनमोहन जिस्टू ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोट, गांगुड़ी, जगजीतनगर, जाडला, बुघारकनैता, दाड़वां, चण्डी, गोयला, ढकरयाणा, मंडेसर, बढलग, पट्टानाली, बाड़ियां, भावगुड़ी, कैंडोल के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 35 विभिन्न प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 02 तथा 06 इन्तकाल किए गए। 05 शिकायतों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गांगुड़ी के प्रधान हेमराज, ग्राम पंचायत बुघारकनैता की प्रधान हेमलता, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश कुमार, ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा, ग्राम पंचायत ढकरयाणा के प्रधान प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत बढलग के प्रधान सतीश, ग्राम पंचायत भावगुड़ी की प्रधान दुर्गावती, ग्राम पंचायत मंडेसर की प्रधान नीलम ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, नायब तहसीलदार दौलतराम चैधरी, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ममलीग में वीरवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने की। कार्यक्रम के अन्तर्गत कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ममलीग, काहला, सतड़ोल, जधाणा, सायरी, देलगी तथा कनैर के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। जन शिकायतों के समाधान एवं प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए इस राष्ट्र व्यापी अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 40 मांगे प्रस्तुत की गईं। इस दौरान प्राप्त 12 शिकायतों में से 09 का निपटारा किया गया। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में पंचायत सम्बन्धित 22 विभिन्न प्रमाण बनाए गए, 06 वरिष्ठ नागरिकों के प्रपत्र भरे गए। सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 10 मामले सुलझाए गए। 08 इंतकाल किए गए। 02 शपथ पत्र बनाए गए। बंदूक के 02 लाइसेंस बनाए गए। 19 राजस्व प्रमाण पत्र बनाए गए। 110 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के गांवों के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 88 टेस्टिंग किट वितरित की गईं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरीचन्द, ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता देवी, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत जधाणा के किशोर कुमार, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, ग्राम पंचायत देलगी की प्रधान प्रोमिला, ग्राम पंचायत कनैर के प्रधान बस्ती राम शर्मा, सीडीपीओ पवन कुमार, कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट मंजूला कंवर, नायब तहसीलदार ममलीग अमरचंद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
जिला दंडाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने जिला में आवश्यक वस्तुओं का अधिकतम परचून मूल्य निर्धारित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार बकरा अथवा भेडे का मीट 500 रुपये प्रति किलोग्राम, सूअर का मीट 250 रुपये प्रति किलोग्राम, ड्रेस्ड चिकन तथा ड्रेस्ड ब्राॅयलर 200 रुपये प्रति किलोग्राम, बिना तली मछली 250 रुपये प्रति किलोग्राम, तली हुई मछली 300 रुपये प्रति किलोग्राम तथा जीवित मुर्गे का मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह सभी करों एवं अन्य शुल्क सहित अधिकतम परचून मूल्य है। जिला के ढाबों तथा प्रतिष्ठानों में तंदूरी चपाती 07 रुपये प्रति चपाती, तवा चपाती 06 रुपये प्रति चपाती, भरा हुआ परांठा 25 रुपये प्रति परांठा, फुल डाईट (चावल चपाती एवं दाल तथा सब्जी) 70 रुपये, एक प्लेट चावल 50 रुपये प्रति प्लेट, दाल फ्राईड 60 रुपये प्रति प्लेट, मीट करी 120 रुपये प्रति प्लेट, चिकन करी 100 रुपये प्रति प्लेट, वेजीटेबल स्पेशल 70 रुपये प्रति प्लेट, मटर अथवा पालक पनीर 90 रुपये प्रति प्लेट, सब्जी अथवा चना एवं दही के साथ 02 पूरी 50 रुपये प्रति प्लेट तथा रायता 50 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। स्थानीय दूध की दर 40 रुपये प्रति लीटर, सभी ब्रान्ड के पैकेट वाले दूध की दर मुद्रित मूल्य के अनुसार, पनीर 260 रुपये प्रति किलोग्राम तथा दही का मूल्य 60 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। सभी ब्रान्ड के शीतल पेय मुद्रित दर के अनुसार विक्रय किए जा सकते हैं। आदेशों के अनुसार उक्त सभी विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान के द्वार पर हस्ताक्षरित मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। उपभोक्ता की मांग पर कैश मेमो जारी करना आवश्यक होगा। यह मूल्य सूची आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 02 माह की अवधि तक वैध होगी। Solan Himachal News
ओमिक्रोन के मामले दिल्ली और मुंबई के साथ ही देश के दूसरे राज्यों में भी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। तमिलनाडु में ओमिक्रोन के 33 नए मामले गुरुवार को सामने आए हैं। कोरोना वायरस पॉजिटिव के इन सभी लोगों को नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसके बाद जांच में इन सभी में ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं। तमिलनाडु में 33 नए केस आने के बाद राज्य में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर अब 34 हो गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने तमिलनाडु में ओमिक्रोन के इस बढ़े मामले की पुष्टि की। इसके बाद अब देश में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 269 हो गए हैं। बता दें कि ओमिक्रोन 16 राज्यो में फैल चुका है। 23 दिसंबर तक 269 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी चेतावनी दी है कि कोरोना तीन गुना तेजी से फैलता है और इसलिए अब सावधानी रखने का वक्त आ चुका है। लेकिन इस खतरे के बाद भी देश में सावधानी नहीं दिख रही। यही वजह है कि केंद्र ने भी राज्यों को तीसरी लहर रोकने के लिए चिट्ठी लिखकर कहा है कि जिस जिले में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर हो वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं. रात में कर्फ्यू लगाया जाए। शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या कम करने के साथ-साथ बड़ी सभाओं में सख्त नियम लागू करने की सलाह दी गई है।
हरियाणा सरकार ने शराब पीने व खरीदने की उम्र में बड़ा बदलाव किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब राज्य में 21 साल के युवा भी शराब खरीद व पी सकेंगे। हरियाणा विधानसभा ने बुधवार को हरियाणा आबकारी विधेयक, 2021’ पारित किया है। इस विधेयक के मुताबिक, प्रदेश में अब शराब खरीदने और पीने की वैध न्यूनतम उम्र साल हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश में 25 साल से कम उम्र का कोई व्यक्ति न तो शराब खरीद सकता था और न ही बेच सकता था। विधानसभा पटल में इस विधेयक को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने अपनी बात रखी। इस विधेयक में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली ने भी हाल ही में आयु सीमा को घटाकर 21 साल कर दिया है। वहीं आज के दौर की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में उस समय से काफी बदलाव आया है जब उपरोक्त प्रावधानों को आबकारी अधिनियम में शामिल किया गया था। आज के लोग अब अधिक शिक्षित हैं ऐसे में युवा वर्ग भी जिम्मेदार तरीके से शराब का सेवन करने के मामले में सही फैसला ले सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल देलग में 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी 23 छात्रों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट कर दिया है, जहां उनका इलाज चलेगा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के घटते मामलों को देख छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे। अब एक बार फिर कोरोना का कहर स्कूली छात्रों पर फूट पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी रूटीन प्रक्रिया के तहत स्कूलों में जाकर छात्रों व अध्यापकों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया था। इसके मद्देनजर राजकीय हाई हाई स्कूल देलग में 117 छात्रों व अध्यापकों का कोविड टेस्ट किया गया। इसमें से छठी से दसवीं क्लास के 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर परवीन कुमार ने स्कूल परिसर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। सभी 23 छात्रों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट करने के आदेश दिए है।
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य कड़ाके की ठंड के चपेट में हैं। कहीं शीतलहर में लोग ठिठुर रहे हैं तो कहीं बर्फबारी देखने को मिल रही है। वहीं अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है। बात अगर वायु गुणवत्ता की करें तो दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि, "25 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है और उसके बाद 27 दिसंबर से महत्वपूर्ण सुधार देखा जा सकता है।" वंही हिमाचल प्रदेश में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां तापमान लागातर अपने चरम पर बना हुआ है। आज की बात करें तो दिन में तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा वहीं रात्रि में यहीं तापमान गिरकर माईनस 1 डिग्री तक जा पहुंचेगा।
अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले प्रदेश के जलशक्ति व बाग़वानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक ज़्यादा बिगड़ गई है। तबीयत ज़्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। ख़राब तबीयत के चलते हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में भी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर नही पहुंच पाए थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को वर्तमान प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महीने की 27 तारीख को मंडी में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के आयोजन स्थल पड्डल मैदान का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में ‘ईट राइट’ मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसम्बर, 2021 को वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मण्डी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसम्बर को मण्डी में 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रैली स्थल से 2082 करोड़ रुपये लागत की 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू पन बिजली परियोजना प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 6,700 करोड़ रुपये की लागत से गिरी नदी पर बनने वाले 148 मीटर ऊॅचे रेणुका जी बांध का शिलान्यास भी करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सतलुज नदी के किनारे शिमला व कुल्लू जिला में स्थित 1811 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी स्टेज-1 पन बिजली परियोजना, हमीरपुर में 688 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध पन बिजली परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा 11,279 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को प्रदेशवासियों को समर्पित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ईट राइट मेले कुल्लू के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सन्तुलित आहार बहुत आवश्यक होता है। सन्तुलित भोजन ग्रहण करने से ही स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं को पोषणयुक्त आहार प्रदान करने के लिए कई कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 78 विकास खण्डों में 18,925 आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से छः माह से छः वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं कुपोषित बच्चों को पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभान्वित किए जा रहे लाभार्थियों को बाल पोषाहार टाॅप-अप योजना जो राज्य संचालित योजना है के तहत भी लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के तहत हर माह एक व 15 तारीख को समुदाय आधारित कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग और क्षेत्र का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि ईट राइट मेले के दौरान लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित आहार की जानकारी प्राप्त होगी। Shimla Himachal News
अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़, जिला कांगड़ा के कुलपति प्रो. कल्याण के. साहू ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सेे बुधवार को राजभवन में भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा गुणात्मक शिक्षा व कौशल विकास उन्नयन के लिए विश्वविद्यालय के नवोमेशी प्रयासों से अवगत करवाया। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक और वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. शशि भूषण भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने नगर निगम सोलन के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 10 में महिला छात्रावास के निर्माण के दृष्टिगत कोटलानाला के समीप जेबीटी रोड को वर्णित शर्तों के अनुरूप 25 से 30 दिसम्बर, 2021 तक बन्द करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। इन आदेशों में वर्णित शर्तों के अनुसार मार्ग को बन्द करने के समय आमजन के लिए कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। मार्ग पर कानून एवं व्यवस्था, अग्निशमन सेवा, रोगी वाहन एवं रोगियों को ले जा रहे वाहनों को आवाजाही से नहीं रोका जाएगा। इस क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग नगर निगम सोलन द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। Solan Himachal News
कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल में बुधवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने की। कार्यक्रम के अन्तर्गत कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल, नगाली, बांजनी, सकोड़ी, झाझा, हिन्नर, रहेड़, दंघील के लोगों की शिकायतें सुनीं गईं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। जन शिकायतों के समाधान एवं प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए इस राष्ट्र व्यापी अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए। ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ में 34 मांगे एवं 04 शिकायतों का निपटारा किया गया। 40 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 12 लोगों को बीपीएल में शामिल किया गया। 16 वरिष्ठ नागरिकों के प्रपत्र भरे गए। पैंशन के 03 मामले सुलझाए गए। 25 हिमाचली प्रमाण पत्र बनाए गए। 20 जाति सम्बन्धी प्रमाण पत्र बनाए गए। 10 आयकर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 05 इंतकाल किए गए। 45 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के गांवों के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 58 टेस्टिंग किट वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत चायल से 13 बेसहारा गौंवश को गौ-अभ्यारण्य हांडाकुण्डी तथा गागुवाल गौसदन भेजा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चायल की प्रधान उषा शर्मा, ग्राम पंचायत बांजनी के प्रधान महेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत झाझा की प्रधान पुष्पा, ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रधान अनिल कुमार, ग्राम पंचायत रहेड़ की प्रधान मीरा देवी, ग्राम पंचायत दंघील के प्रधान बलवीर सिंह, ग्राम पंचायत नगाली की प्रधान कौशल्या, ग्राम पंचायत चायल के उप प्रधान पंकज ठाकुर, तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन कुमार गर्ग, कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट मंजूला कंवर, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
भारत पहले से ही कोरोना महामारी की मार झेल रहा है और अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की परेशानिया और ज्यादा बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी पर है लेकिन वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की धीमी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में अभी भी हमारी अधिकांश आबादी को टीका नहीं लगा है। साथ ही उन्होंने पूछा कि बूस्टर डोज कब लगेगा। बता दें कि पिछले साल से अबतक कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान देश की आबादी को कोरोना का टीका दिए जाने की मांग की गई थी। हाल ही में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी भारत में मिलने लगे हैं।
तेजी से संक्रमण फैलाने वाले कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। भारत ने आज कोवीड संक्रमणों में 18% की वृद्धि भी देखी है। अब देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई है। दिल्ली में 57 ओमिक्रॉन के मामलों के अलावा महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इनके अलावा ओडिशा और उत्तर प्रदेश में दो-दो आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है। इसी के साथ भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 6,317 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुताबिक यह संख्या 18.6 फीसदी ज़्यादा है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 138.96 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं देश में एक्टिव केस वर्तमान में 78,190 हैं। भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है। पिछले 24 घंटों में 6,906 लोग ठीक हुए हैं। अब कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,42,01,966 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 318 लोगों की मौत हुई है।
जोगिन्दर नगर में स्थापित हिमाचल प्रदेश राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (आरटीआई) पटवारी से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों तक राजस्व की बारीकियों को न केवल अवगत करवाता है बल्कि प्रशिक्षित भी करता है। जोगिन्दर नगर में स्थापित यह प्रशिक्षण संस्थान हिमाचल प्रदेश का एक मात्र ऐसा संस्थान है जो राजस्व की बारीकियों को सिखाते हुए प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस संस्थान में एक सप्ताह से लेकर चार माह तक के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए राजस्व संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाते हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि यह संस्थान महज राजस्व कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को ही प्रशिक्षित नहीं करता है बल्कि पुलिस सेवा के साथ-साथ बैंकिंग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों के प्रति प्रशिक्षित करता है। इस संस्थान से अब तक 11 हजार 566 अधिकारी व कर्मचारी राजस्व की बारीकियों के गुर जान चुके हैं। हिमाचल प्रदेश राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (आरटीआई) जोगिन्दर नगर की स्थापना 01 अप्रैल, 1996 को की गई है। इस संस्थान का प्रमुख उद्देश्य राजस्व से संबंधित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। वर्तमान में इस संस्थान में पटवारी से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा तक के अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस संस्थान की स्थापना केंद्रीय प्रायोजित स्कीम एसआरयू व यूएलआर के तहत 50:50 के अनुपात में हुई है। इस संस्थान के लिये भारत सरकार ने साढ़े आठ करोड़ रूपये 50:50 के अनुपात में राज्य व केंद्रीय अंश के रूप में स्वीकृत किये हैं। इस संस्थान के निर्माण के लिये केंद्रीय व राज्य अंश के रूप में 5.29 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इस संस्थान के प्रथम चरण में प्रशासनिक भवन, छात्र होस्टल, मैस, टाईप-पांच आवास, जबकि द्वितीय चरण में गर्ल हॉस्टल, गेस्ट हाउस, आवास टाईप-तीन व टाईप-एक भी बनाये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त टाईप-2 आवास के चार सैट भी बनाये जा चुके हैं। साथ ही निर्माण संबंधी कुछ अन्य कार्य अभी प्रगति पर हैं। आईएएस अधिकारियों को 2 सप्ताह, तो पटवारियों को मिलती है 4 माह की ट्रेनिंग हिमाचल प्रदेश राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिन्दर नगर में भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को राजस्व की बारीकियों से संबंधित दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाता है। राजस्व सेवा से जुड़े विभिन्न अधिकारियों को भी यहां प्रशिक्षित किया जाता है जिनमें तहसीलदार व नायब तहसीलदार को 28 दिन, पटवारी को चार माह का राजस्व प्रशिक्षण शामिल है। साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कानूनगो के पदों पर तैनात कर्मियों के रिफ्रेशर कोर्स भी करवाए जाते हैं। इस संस्थान में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) व हिमाचल पुलिस सेवा (एचपीएस) से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से जुड़े उप निरीक्षक एवं सहायक निरीक्षक के पदों पर तैनात कर्मियों को भी एक सप्ताह का राजस्व प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त बैंकिंग सेवा से जुड़े अधिकारियों को भी राजस्व की बारीकियां बताई जाती हैं। यही नहीं इस संस्थान में नाइलेट के माध्यम से कंप्यूटर प्रशिक्षण के दो पाठ्यक्रम पीजीडीसीए व डीसीए भी चलाये जा रहे हैं। राजस्व प्रशिक्षण संस्थान से 11 हजार 566 अधिकारी व कर्मचारी सीख चुके हैं राजस्व की बारीकियां हिमाचल प्रदेश राजस्व प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त आंकड़ों की बात करें तो 21 दिसंबर, 2021 तक 11 हजार 566 अधिकारी व कर्मचारी राजस्व की बारीकियों को सीख चुके हैं। जिनमें 3417 कर्मियों ने पुनश्चर्या कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है जबकि 3477 पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा जहां 3492 अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया गया है तो वहीं 32 परीवीक्षाधीन आईएएस, 103 एचएएस, 41 तहसीलदार, 49 नायब तहसीलदार, 05 भारतीय पुलिस सेवा व 34 हिमाचल पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को भी राजस्व की बारीकियां सिखाई जा चुकी हैं। साथ ही पुलिस विभाग के 187 उप निरीक्षकों, 601 बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों, 9 सहायक लोक अभियोजक, 11 एसजेवीएनएल के अधिकारियों को भी राजस्व बारे प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसी संस्थान से कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम के तहत 49 तथा ईटीएस व जीपीएस पर 59 प्रतिभागियों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंगलवार को पालमपुर में डाॅ. जी.सी. नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय पालमपुर के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पालमपुर के समीप घुग्घर में पूर्व विधायक एवं समाज सेवी डाॅ. शिव कुमार के देहवसान पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवारजनों से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंगलवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना का चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर हैलीपैड पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, जिला कांगड़ा के समस्त विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। Shimla Himachal News
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसम्बर, 2021 को आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 11 केवी सोलन नम्बर-2 फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी मंगलवार को विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 23 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पवन विहार, ब्वाॅयज़ होस्टल के समीप, पोल्ट्री फार्म, सांइटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, धोबीघाट, संस्कृत काॅलेज, तहसील, कोटलानाला एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। Solan Himachal News
सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में मंगलवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने की। कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन विकास खण्ड की ग्राम नौणी मझगांव सहित ग्राम पंचायत शमरोड़, सेरबनेड़ा, ओच्छघाट, सन्होल, सुल्तानुपर, शामती, कोठों के लोगों की शिकायतें सुनीं गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए। अजय कुमार यादव ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। जन शिकायतों के समाधान एवं प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए इस राष्ट्र व्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को समस्याओं को त्वरित समाधान दिलाना है। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि ई-श्रम कार्ड के अन्तर्गत पंजीकृत कामगार को 02 लाख रुपए तक का बीमा किया जा रहा है। इसके लिए कामगार को कोई भी प्रीमियम नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम कार्ड के लिए 31 दिसम्बर, 2021 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के क्षेत्रीय सहायक मोहन चौहान, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम तथा तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंदराम, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम लता, ग्राम पंचायत शामती की प्रधान लता, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवन्ती, ग्राम पंचायत सेरबनेड़ा की प्रधान हेमन्त शर्मा खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, पूर्व ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार सोलन जगपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सोलन द्वारा कला अध्यापकों के 22 पदों के लिए बैच आधार पर भर्ती के लिए जिला सोलन से सम्बन्धित उम्मीदवारों की काउन्सिलिंग 27 दिसम्बर, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने मंगलवार को दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि यह काउन्सिलिंग उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, चम्बाघाट सोलन के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला के उम्मीदवारों के लिए काउन्सिलिंग 27 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि काउन्सिलिंग के लिए सामान्य वर्ग के लिए वर्ष 2004 तक का बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वर्ष तक का 2005 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वर्ष 2010 तक का बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वर्ष 2005 तक का बैच तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वर्ष 2005 तक का बैच निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कला अध्यापक के सम्बन्ध में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242 एवं 98826-74079 पर सम्पर्क किया जा सकता है। Solan Himachal News
भारतीय मानक ब्यूरो के सौजन्य से मंगलवार को विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने की। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो की मानकीकरण एवं प्रमाण योजना उपभोक्ताओं और उद्योगों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ विशेष रूप से उत्पाद सुरक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में कार्य करती है। इसके द्वारा खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भवन और निर्माण इत्यादि जैसे क्षेत्रों में गुणवत्ता का अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाता है। उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्पादों पर आईएसआई मार्क होना नितांत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करना चाहिए तथा उत्पादों के नमूने एकत्रित करके उनकी उचित जांच की जानी चाहिए। तय मानकों के अनुसार जांच में यदि कोई कमी पाई जाती है तो सम्बन्धित उत्पाद निर्माता के विरूद्ध उचित कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। भारतीय मानक ब्यूरो के राज्य शाखा प्रमुख अनिमेष कुमार ने विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान विभाग द्वारा मास्क, सेनिटाइजर तथा अन्य उपकरणों के आवश्यक मानक तय किए गए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहायता के लिए बीआईएस केयर ऐप शुरू की गई है। इस ऐप में उत्पादों के लाईसेन्स, उत्पादों की गुणवत्ता के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सोने के बारे में उपभोक्ता एचयूआईडी नम्बर डालकर उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Solan Himachal News
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मंगलवार को राजभवन, शिमला में पूर्व सांसद और अनुसूचित जाति आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने शिष्टाचार भेंट की। Shimla Himachal News
जम्मू-कश्मीर प्रशासन से कई दौर की बातचीत के बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर विद्युत विभाग के कर्मियों ने देर रात अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। अब सभी कर्मचारी पहले की तरह ही मंगलवार सुबह से अपना काम शुरू करते हुए प्रदेश में बिजली व्यवस्था की सुचारू रुप से बहाली के लिए काम करेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश के विद्युत विकास विभाग के कर्मचारी विभाग के निजीकरण के विरोध में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए थे। ऐसे में घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से पैदा हुए बिजली संकट से आम-जनजीवन व्यस्त हो गया था। जानकारी के मुताबिक, आज देर रात हड़ताल पर बैठे कर्मियों के साथ जम्मू के डिविजनल कमिश्नर राघव लैंगर ने कई दौर की बातचीत की जिसमें उन्होंने प्रशासन की ओर से कर्मियों के साथ विभाग के निजिकरण के संबंध में बातचीत भी की। कुछ मांगों पर सहमित जताते हुए कर्मियों ने हड़ताल को खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि सरकार के निजिकरण के फैसले के विरोध में और इस संदर्भ में प्रशासन के साथ दो दौर की बातचीत असफल हो जाने के बाद विद्युत विभाग के लाइनमैन से लेकर वरिष्ठ अभियंता शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में विद्युत सेवा प्रभावित हुई थी।
पंजाब की राजनीति में बीती रात बड़ा धमाका होते दिखा है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में केस दर्ज करा लिया है। जानकारी के मुताबिक मोहाली के स्टेट क्राइम सेल में नेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में STF की जांच रिपोर्ट के आधार पर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। माना जा रहा है नेता की गिरफ्तारी अब किसी भी वक्त हो सकती है। बता दें, मजीठिया पर जांच के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री चन्नी पर दबाव बनाए हुए थे। वहीं, अब AIG के नेतृत्व में बनाई गई SIT केस की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि AG की रिपोर्ट पर सात साल पुराने केस की जांच को दोबारा खोला जा रहा है।
इस वक्त पूरा उत्तर भारत जबरदस्त शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों पर तो बर्फबारी शुरू हो गई है। राजस्थान में कई जगहों पर पारा माइनस में चला गया है। फतेहपुर शेखावटी में तो पहली बार तापमान माइनस 5.2 हो गया, जिसके बाद पानी बर्फ में तब्दील हो गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड के और भी नए रिकॉर्ड बन सकते हैं। राजधानी दिल्ली में जहां ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और एमपी के कुछ हिस्सों समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर जारी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हर्षिल, झाला सुखी टॉप, मुखवा धराली समेत गंगोत्री में सुबह और शाम का पारा माइनस 0 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पानी के पाइपों में बर्फ जमी नजर आई।
देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर के शुरुआती 15 दिन का मौसम इस बार छह सालों में सबसे ठंडा रहा है। वहीं, दिल्ली में गुणवता की हालत बदतर हो रही है। हवा की गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसी SAFAR के मुताबिक दिल्ली का AQI 316 है जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। उत्तर प्रदेश के हवा की गुणवता पर नजर डालें तो यहां स्थिती खराब श्रेणी में दिखती है। राज्य का एक्यूआई इस वक्त 273 है। वहीं, अगले कुछ दिनों में भी हालात इसी प्रकार के दिख रहे हैं।
गुजरात के वडोदरा में ब्रिटेन से लौटी 27 वर्षीय महिला सोमवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई। इस बात की जनकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि महिला में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा में ओमीक्रोन का यह तीसरा केस सामने आया है वहीं अगर गुजरात की बात करें तो यह 12वां केस है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि महिला 13 दिसंबर को ब्रिटेन की यात्रा कर मुंबई के रास्ते लौटी थी। महिला दोनों हवाई अड्डों पर कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थी। महिला ने बुखार की शिकायत की और कोविड-19 जांच के लिये नमूने दिये, जिसकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिये भेजा गया। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बता दें कि राज्य में कोरोना पर नियंत्रण को लेकर आज गाइडलाइंस जारी की गई है। नए गाइडलाइन्स के मुताबिक गुजरात में रात का कर्फ्यू 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और वडोदरा नगर निगम क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। ओमाइक्रोन के नए वेरिएंट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब तक जामनगर में ओमाइक्रोन के तीन, वडोदरा में तीन, मेहसाणा में एक, आणंद में एक, सूरत में तीन, अहमदाबाद में तीन, राजकोट में एक और गांधीनगर में एक मामला सामने आया है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में COVID 19 के 70 मामले सामने आए। इस दौरान 63 लोग डिस्चार्ज हुए वहीं एक की मौत हो गई है। गौरतलब है कि राज्य में कुल 8, 28, 616 मामले सामने आए हैं। वहीं अभी तक कुल 8,17,937 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में अभी भी सक्रिय मामलों की संख्या 577 है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से सोमवार को राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के उत्थान में और अधिक समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। Shimla Himachal News
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसम्बर, 2021 को आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 11 केवी लावीघाट फीडर के विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सोमवार को विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि 21 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक कायलर, स्टील रोलिंग मिल, लावीघाट, घट्टी, बेरटी, पावर हाउस रोड (132 केवी विद्युत उपकेन्द्र सपरून के साथ लगते क्षेत्रों में) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। Solan Himachal News
जन शिकायतों के समाधान एवं प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए राष्ट्र व्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम सोमवार से आरम्भ हुआ। कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बसाल में लोगों की शिकायतें सुनीं गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने की। अजय कुमार यादव ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 26 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा। उपमण्डलाधिकरी ने कहा कि ई-श्रम कार्ड के अन्तर्गत पंजीकृत कामगार को 02 लाख रुपए तक का बीमा किया जा रहा है। इसके लिए कामगार को कोई भी प्रीमियम नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम कार्ड के लिए 31 दिसम्बर, 2021 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की पेयजल, यातायात तथा सीवरेज से सम्बन्धित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के क्षेत्रीय सहायक मोहन चैहान, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम तथा तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत बसाल की प्रधान ऋचा ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा देवी, ग्राम पंचायत धरोट की प्रधान कमलेश, ग्राम पंचायत सेरी की प्रधान मीनाक्षी चैहान, ग्राम पंचायत आंजी की प्रधान कविता, ग्राम पंचायत सपरून की प्रधान रेनू, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
प्रदेश सरकार द्वारा गौ सेवा आयोग के तहत 15177 बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान किया जा रहा है। गत साढ़े तीन वर्षों में गौ अभ्यारण्यों व गौसदनों की स्थापना के लिए 17 करोड़ रुपए की राशि व्यय की गई है। यह जानकारी सोमवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तिम दिन हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनैर तथा जधाणा, पर्वतीय लोक कला मंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शड़याणा तथा रणो एवं शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग तथा खनलग में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदान की गई। लोगों को अवगत करवाया गया कि डेयरी उद्यमी विकास योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त उपदान विदेशी नस्ल की गाय खरीदने पर तथा 20 प्रतिशत उपदान देसी नस्ल की गाय खरीदने पर प्रदान किया जा रहा है। पशु आहार योजना के तहत सामान्य श्रेणी के पशुपालकों के गर्भित पशुओं के लिए गर्भकाल के अन्तिम त्रैमास में प्रतिदिन तीन किलो ग्राम पशु आहार 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाया जाता है। कलाकारों ने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा सोलर गीजर पर घरेलू उपभोक्ताओं को 30 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमऊर्जा द्वारा ग्रिड कलेक्टेड सोलर रूफ टाॅप चरण-2 के अन्तर्गत 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत व 3 से अधिक 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत उपदान केन्द्र सरकार तथा 4000 रुपए प्रति किलोवाट उपदान प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान किया जा रहा है। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कलाकारों द्वारा लोगों का अवगत करवाया गया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। इस अवसर पर कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि वे युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा आग्रह किया गया कि युवा अपने घर पर परिजनों तथा साथियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शड़याणा की प्रधान सपना ठाकुर उप प्रधान हरदेव, ग्राम पंचायत रणो के प्रधान संजीव कुमार, उप प्रधान यतिन कुमार, ग्राम पंचायत कनैर के प्रधान धर्मपाल, उप प्रधान प्यारे लाल, वाड सदस्य रमा देवी, ग्राम पंचायत जधाणा के प्रधान किशोर कुमार, उप प्रधान धर्मपाल, वार्ड सदस्य सीता देवी, भरत राम, कृपाल सिंह, सीता देवी, ग्राम पंचायत पलोग के प्रधान नरेन्द्र, उप प्रधान तिलक राज, बीडीसी सदस्य सुनीता रघुवंशी, पंचायत सचिव सुरेश चन्द, ग्राम पंचायत सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। Solan Himachal News
प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गम्भीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को सहायता प्रदान कर रही है ताकि उन्हें समय पर सही उपचार प्राप्त हो सके। इस दिशा में गम्भीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सहारा योजना सार्थक सिद्ध हो रही है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तिम दिन पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मस्तानपुरा के गांव बैहली तथा ग्राम पंचायत गागुवाल और सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुघारकनैता तथा जगजीतनगर में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि योजना के तहत अब तक 14515 मरीज पंजीकृत किए गए हैं जिनमें से 11186 लाभार्थियों को 13 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है। कलाकारों द्वारा लोगों को अवगत करवाया गया कि यदि कोई व्यक्ति पार्किन्सन, अधरंग, मस्कुलर डिस्ट्राफी, हैमोफिलिया, थेलेसेमिया सहित किडनी की गंभीर बीमारी एवं शरीर को स्थायी रूप से अक्षम बनाने वाली बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें 3000 रुपए प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है। सोलन ज़िला में गत साढ़े 03 वर्षों में गम्भीर बीमारी से पीड़ित रोगियों को सहारा योजना के तहत 1.15 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई। कलाकरो ने लोगों को बताया कि आयुष्मान भारत की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना आरम्भ की है। इसके तहत उन सभी व्यक्तियोें को सम्मिलित किया गया है जो आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर हैं। हिम केयर योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी परिवार को प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ एक परिवार के सभी 5 सदस्य उठा सकते हैं। यदि किसी परिवार में 5 से ज्यादा सदस्य हैं तो शेष सदस्यों का अलग से नामांकन किया जाएगा। ज़िला में महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना के तहत अभी तक पात्र व्यक्तियों को स्वास्थ्य बीमा के रूप में 5.66 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पैंशन, मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना, मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी समूह गान ‘विकास की राह पर’ और एकल गीत ‘थामे पग-पग प्रगति की ओर’ के माध्यम से प्रदान की गई। लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए दस्तावेजों सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई। Solan Himachal News


















































