हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमगिरि कल्याण आश्रम सोलन अपनी स्थापना के समय से ही जनजातीय एवं अति पिछड़े क्षेत्रों के लोगों का भविष्य संवारने के लिए प्रयत्नशील है तथा समाज के सभी वर्गों के सहयोग से आश्रम भविष्य में अपनी गतिविधियों का अपेक्षित विस्तार करेगा। डाॅ बिंदल सोलन के शिल्ली स्थित हिमगिरि कल्याण आश्रम में आयोजित जनजातीय गौरव एवं वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ बिन्दल, मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डाॅ बिंदल ने कहा कि 19 मई 1985 को प्रदेश का प्रथम हिमगिरि कल्याण आश्रम सोलन से 04 छात्रों के साथ आरंभ हुआ था। समाज के सभी वर्गों के निरंतर सहयोग और समर्थन से आज सोलन के साथ राज्य के चंबा, शिमला, रामपुर तथा किन्नौर में आश्रम के छात्रावास सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। इनमें लगभग 100 बालक एवं 15 बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोलन जिला प्रदेश में चहुंमुखी विकास का सिरमौर बन कर उभरा है और जिला सामाजिक कार्यों के क्षेत्र मे भी प्रेरणा की नई ईबारत लिख रहा है। उन्होंने आशा जताई कि निकट भविष्य में समाज के सहयोग से हिमगिरी कल्याण आश्रम वंचित वर्गों को शिक्षा के माध्यम से सबल बनाने के लिए देश तथा प्रदेश को राह दिखाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमगिरी कल्याण आश्रम की सहायता के लिए सहयोग करें। डाॅ। बिन्दल ने कहा कि आश्रम के माध्यम से शिक्षा प्राप्त छात्र वर्तमान में अन्य के लिए प्रेरणास्तोत्र बन कर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिद्ध करता है कि आश्रम अपने छात्रों को सबल बनाने एवं सदैव सहायता करने के उद्देश्य में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि सोलन आश्रम के वर्ष 1985 के प्रथम दो छात्र वर्तमान में राजकीय सेवा में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। अभी तक आश्रम द्वारा संचालित बाला साहेब देशपांडे छात्रावास शिल्ली से 300 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आश्रम की प्रेरणादाई गतिविधियों पर सन्तोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचन्द्र खराड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा लगभग 20,000 प्रकल्पों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बोन बौद्ध धर्म गुरू डाॅ थुपतन नेगी रिनपोछे ने कहा कि हिमाचल में जनजातीय क्षेत्रों के लोग विकास के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की 427 जनजातियां भारत में हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों का समग्र कल्याण आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय एवं हिमाचली संस्कृति पर आधरित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। डाॅ राजेश्वर चन्देल ने संस्थान की गतिविधियोें की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 में डाॅ राजीव बिन्दल ने इस आश्रम की स्थापना की थी। डाॅ बिंदल की धर्मपत्नी मधु बिंदल, शिमला के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे डाॅ राजेश कश्यप, जिला परिषद सदस्य शीला, जोगेंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, हिमगिरि कल्याण आश्रम के प्रान्त अध्यक्ष अशोक ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र ठाकुर, सचिव अशोक ठाकुर, जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, आढ़ती एसोसिएशन सोलन के तीर्थानन्द भारद्वाज, पूर्व बीडीसी सदस्य नन्द लाल कश्यप, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद, डाॅ यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विशवविद्यालय के कुलपति डाॅ परविंदर कौशल, अजय बंसल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, छात्र तथा अन्य विभूतियां इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के विशेष मौके पर आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान की अगुवाई में समस्त महिला मंडल सदस्यों ने लालमन पंवर के घर से महिला मंडल भवन तक सारे रास्ते की सफाई की। बागा वार्ड 2 की पंचायत सदस्य और महिला मंडल की अग्रणी सदस्य सुरेंद्रा पंवर भी इस मौके पर महिलाओं के साथ रही। आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान ने कहा कि प्रेस दिवस हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है। दरअसल प्रेस की आज़ादी की रक्षा के लिए प्रेस परिषद को 4 जुलाई 1966 को बनाया गया,लेकिन इस परिषद ने 16 नवंबर 1966 के दिन से कार्य करना शुरू किया। इस वजह से हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस दौरान सुखदेई चौहान ने अपने पूरे महिला मंडल परिवार की तरफ से सभी प्रेस प्रभारियों को बधाई दी। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्षा सुखदेई चौहान,उपप्रधान लता चौहान,महासचिव मखना चौहान,सचिव सरला चौहान,सलाहकार सुहारू चौहान और सुरेंद्रा पंवर मौजूद रही।
कोली समाज का 12 वां राज्य स्तरीय सम्मेलन कुनिहार के महाराजा पदम् सिंह स्टेडियम में धूम धाम से आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कुंवर जी भाई बावलिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कोली समाज व जल आपूर्ति मंत्री पशु पालन एवं ग्रामीण आवास मंत्री गुजरात सरकार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कर्नल धनी राम शांडिल पूर्व मंत्री एवं मुख्य संरक्षक प्रदेश कोली समाज ने की।इस दौरान प्रदेश से बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग पहुंचे। दिल्ली ,चंडीगढ़,हरियाणा यूपी सहित कई राज्यों से कोली समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व अन्य बाहर से आए अतिथियों का प्रदेश कार्यकारणी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कोली समाज का प्रदेश अध्यक्ष उत्तम सिंह को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके पुंडीर,महासचिव राकेश ,कोषाध्यक्ष एल आर कश्यप को चुना गया। मुख्यातिथि द्वारा नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि बावलिया ने हिमाचल में नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी को बधाई दी व सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के सभी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोली समाज के लिए सभी से एकजुटता से कार्य करने का आह्वाहन किया। इस दौरान उन्होंने समाज के मेधावी व प्रतिभावान बच्चों को भी समानित किया।
मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच सरकार बनाने को लेकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार है। सरकार बनाने का पूरा ब्लूप्रिंट लगभग तैयार है। इसके बावजूद राज्य में सरकार बनाने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। सवाल है कि आखिर इन तीनों दलों के बीच कौन सा ऐसा विवादास्पद मुद्दा है, जिसपर तीनों पार्टियां एक टेबल पर नहीं आ पा रही है।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने 17 नवम्बर 2019 को नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वैध 18 दस्तावेजों में से कोई एक अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि इस वार्ड संख्या के लिए कुल 1053 पुरूष तथा 959 महिला मतदाता हैं। इस उप चुनाव के लिए दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता सूची में क्रम संख्या 01 से 1017 तक के सभी मतदाताओं के लिए जिला उद्यान कार्यालय चंबाघाट में मतदाता सूची में क्रम संख्या 1018 से 2012 तक के सभी मतदाताओं के लिए मोहन मिकिन सैनिक कैंटीन ब्रूरी में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक होगा। रोहित राठौर ने कहा कि मतदान के लिए वार्ड संख्या-4 के मतदाताओं को अपने साथ भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, केंद्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय अथवा उद्योगों द्वारा जारी पहचान पत्र, बैंक किसान, डाकघर पासबुक, राशन कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, छात्र पहचान पत्र, लीज अथवा पंजीकृत डीड जैसे संपत्ति के कागज, शस्त्र लाईसेंस, परिवहन विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र, पूर्व सैनिकों की पैंशन बुक अथवा पैंशन भुगतान ऑर्डर जैसे पैंशन संबंधी कागज, पूर्व सैनिकों की विधवा अथवा आश्रित को जारी प्रमाण पत्र, रेल अथवा बस पास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्वतन्त्रता सेनानी पहचान पत्र या आधार कार्ड में से कोई एक दस्तावेज साथ रखना होगा। उन्होंने वार्ड संख्या-4 के मतदाताओं से 17 नवम्बर, 2019 को प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे के मध्य अपने मताधिकार के प्रयोग का आग्रह किया है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवम्बर, 2019 को आवश्यक रखरखाव कार्य एवं 33/11 केवी उपकेंद्र में उपकरण परीक्षण के दृष्टिगत सोलन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर, 2019 केा सपरून, देहूंघाट, बड़ोग, देवठी, कोटलानाला, कथेड़, सलोगड़ा, चंबाघाट एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस पर अंकुश लगाने के लिए युवा वर्ग को एकजुट होना होगा। डॉ. शिव कुमार शनिवार को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी को इस अवसर पर नशा उन्मूलन के लिए शपथ भी दिलवाई। डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जहां अध्यापकों और अभिभावकों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना होगा वहीं युवाओं को भी यह समझना होगा कि किसी भी प्रकार के नशे से उनका भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अध्यापक विद्यालय में और अभिभावक घर में यदि बच्चों पर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य मामलों में ध्यान दें तो युवाओं में हो रहे बदलावों से जाना जा सकता है कि कहीं युवा रास्ता तो नहीं भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यवहार में आ रहे बदलाव हमें संकेत देते है कि उन पर अधिक ध्यान दिया जाना आवश्यक है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे युवाओं को भी यह समझना होगा कि नशा केवल नाश करता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि यदि छात्रों को नशे करने वालों या नशा बेचने वालों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो इसे पुलिस तक पहुंचाएं। उन्होंने छात्रों को ऐसी जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। डॉ. शिव कुमार शर्मा ने इस अवसर पर छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशों की पूरी जानकारी दी। उन्होंने इनके दुष्प्रभावों पर भी सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से पीडि़त के व्यवहार में होने वाले बदलाव से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कुछ नशे इतने खतरनाक हैं उनकी मात्र तीन खुराक लेने के बाद व्यक्ति सदा के लिए नशे का आदि हो जाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि पुलिस जनमित्र है और सही समय पर पुलिस को नशे के विरूद्ध दी गई जानकारी अनेक बहुमूल्य जीवन बचा सकती है। उन्होंने अवगत करवाया कि जिला पुलिस सोलन नियमित रूप से नशे के विरूद्ध कार्यशील है और प्रयास किया जा रहा है कि जिले में नशे के विरूद्ध सघन कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिला के विभिन्न स्कूलों में नशा उन्मूलन अभियान के तहत छात्रों को शपथ दिलाई गई और अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठकें आयोजित की गई। इन बैठकों में अध्यापकों और अभिभावकों के मध्य नशे के विरूद्ध बेहतर तालमेल की दिशा में चर्चा की गई। विभिन्न विद्यालयों में नशा निवारण पर चित्रकला तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विद्यालयों में नशा निवारण जागरूकता रैलियां भी निकाली गई। महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट में छात्राओं को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से नशा निवारण के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर छात्रों को नशे की दुष्प्रवृति से बचाने में अध्यापक महत्वपूर्ण है। रमेश शर्मा आज एससीईआरटी सोलन में नशे की रोकथाम विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोलन, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर और ऊना जिलों के 28 प्रवक्ताओं ने भाग लिया। रमेश शर्मा ने कहा कि नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस एवं समाज के सभी वर्गों का आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अध्यापक विशेष सहायक बन सकते है। छात्र सबसे अधिक समय विद्यालय में व्यतीत करते हैं और अध्यापक उन पर ध्यान देकर यह जान सकते है कि छात्रों की मनोवृति और आचरण में क्या बदलाव आ रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि अध्यापक छात्रों का पढ़ाई के अतिरिक्त भी ध्यान रखें। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मादक द्रव्यों और एनडीपीएस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह ने नशे के कारण युवाओं में होने वाले बदलाव की जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. कुशल वर्मा ने नशे के प्रभाव एवं पीडि़तों को नशे के प्रभावों से बचाने के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हेमराज शर्मा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से पारिवारिक स्तर पर होने वाली हानियों के विषय में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा बच्चों के मार्गदर्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रवक्ताओं से आग्रह किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अर्जित की गई जानकारी को अपने-अपने विद्यालयों में व्यावहारिक प्रयोग में लाएं ताकि अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को नशे से दूर रखने में सहायता मिल सके। रिसोर्स पर्सन मनीष तोमर ने कहा कि समाज को नशे के प्रति जागरूक करने में अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे नशा निवारण अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह अभियान 15 दिसंबर, 2019 तक पूरे प्रदेश में कार्यान्वित किया जा रहा है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के लिए मीडिया अत्यन्त महत्वपूर्ण है और मीडिया द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में प्रदान की जा रही वास्तविक फीडबैक सही अर्थों में मूल्यवान है। केसी चमन राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष भारतीय प्रेस परिषद के सुझाव पर ‘रिपोर्टिंग-व्याख्या-एक यात्रा’ विषय पर पूरे देश के साथ-साथ सोलन जिला के पत्रकारों द्वारा भी सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं नीतियों के संबंध में वास्तविक फीडबैक प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसी फीडबैक के आधार पर न केवल नीतियों के कार्यान्वयन के संबंध में आवश्यक बदलाव किए जाते हैं अपितु आमजन की अपेक्षाएं भी उचित स्तर तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया बंधुओं द्वारा उपलब्ध फीडबैक प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने में अत्यन्त सहायक है। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और मीडिया को जन-जन तक सही व सटीक सूचना पहुंचाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया जहां समाचारों के माध्यम से विभिन्न समसामायिक विषयों से समाज को अवगत करवाता हैं वहीं समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को भी प्रशासन व सरकार के सामने लाता है। केसी चमन ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वे जनता की सेवा के लिए स्पष्ट सोच एवं लेखनी में उद्देश्य व दिशा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मीडिया में पूर्ण व्यवसायिक दृष्टिकोण होना आवश्यक है और किसी भी समाचार को वैयक्तिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज में अपेक्षित सकारात्मक बदलाव ला सकता है और सभी मीडिया कर्मियों को इस दिशा में सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आग्रह किया कि पत्रकार पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग से बचें। उन्होंने कहा कि आलोचनात्मक पत्रकारिता किसी भी समाज व राष्ट्र की मज़बूती के लिए आवश्यक है तथा यही वह माध्यम है जिसके द्वारा आम लोगों तक सही एवं आवश्यक सूचना पहुंचती है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी स्वस्थ आलोचनात्मक पत्रकारिता करें तथा ग्राम स्तर तक कल्याणकारी नीतियां पहुंचाएं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि पत्रकार एवं प्रशासन का संबंध आपसी विश्वास का है। उन्होंने आग्रह किया कि पत्रकार, रिपोर्टिंग में विश्वसनीयता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही रिपोर्टिंग अनेक मायनों में लाभदायक है किन्तु इस दिशा में मीडिया कर्मियों को समाचार की पुष्टि कर ही आगे बढ़ना चाहिए। अमर उजाला के राकेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार का उत्तरदायित्व पहले से कहीं अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों को दबाव के मध्य भी वस्तुपरक रिपोर्टिंग के लिए तैयार रहना होगा। न्यूज-18 के कीर्ति कौशल ने कहा कि वर्तमान में रिपोर्टिंग का तरीका बदला है और अब यह प्रयास किया जा रहा है कि लोगों तक सही जानकारी त्वरित पहुंचे। दूरदर्शन के लक्ष्मी दत्त शर्मा ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता की शुचिता क्षीण हुई है और सभी पत्रकारों को इस दिशा में विचार करना होगा। पत्रकार यशपाल कपूर ने स्वतन्त्रता पूर्व से लेकर वर्तमान समय तक रिपोर्टिंग के कलेवर तथा आयामों पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्तान समाचार एजैंसी के संदीप शर्मा ने कहा कि सभी पत्रकारों को मीडिया के व्यावसायीकरण पर विचार करना होगा। इंडिया न्यूज़ के अनुराग शर्मा ने कहा कि रिपोर्टिंग में तथ्यात्मकता को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। डेमोक्रेसी पोस्ट के मोहन चौहान ने कहा कि रिपोर्टिंग में सदैव सुधार की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पत्रकारिता की जनहित के लिए कार्य करने की भावना को बनाए रखना होगा। दैनिक जागरण समाचार पत्र के युवा पत्रकार विनोद ने कहा कि रिपोर्टिंग में तथ्यों की अनदेखनी नहीं की जानी चाहिए और हम सभी को यह स्मरण रखना चाहिए कि व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ-साथ पत्रकारिता के मूलभूत सिद्धान्तों के साथ समझौता न किया जाए। ईटीवी भारत के योगेश शर्मा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग ने ब्रेकिंग न्यूज़ के दौर को लगभग समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग में अब चुनौतियां बढ़ी है। दिव्य हिमाचल की मोहिनी सूद ने कहा कि इलैक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया की तेज़ गति ने प्रिंट मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी प्रभाव डाला है। जिला लोक संपर्क अधिकारी हेमन्त वत्स ने सभी का स्वागत किया तथा विषय की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों, इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो प्रमुख तथा संवाद्दाताओं सहित जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
हिमाचल गॉट टैलेंट रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन सोलन में किया गया। इसमें संगीत, नृत्य, कॉमेडी, मॉडलिंग और योग की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में सब उपमंडल की ग्राम पंचायत कंधर (मांगल) के गांव बागा से सम्बंध रखने वाले विकास चौहान ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान ओवरऑल खिताब चिराग, रंजना व निधि डोगरा ने प्राप्त किया। वहीं बागा के रहने वाले विकास चौहान ने भी नृत्य प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में रनरअप रहकर अपने गांव बागा और माता सुखदेई चौहान व पिता चौहान कृष्णा का नाम प्रदेश में ऊंचा किया। विकास चौहान 19 साल का है, और काफी समय से नृत्य व मॉडलिंग में शोक रखता है और अभी हाल में ही संजय गांधी पब्लिक स्कूल छोटा शिमला में शिक्षा ग्रहण की है। हिमाचल गोट टैलेंट के आयोजक नरेश कुमार कौंडल व धर्म सिंह ने बताया कि विकास चौहान में वो प्रतिभा छुपी है। इसके अभ्यास से वह आने वाले वर्ष में विश्वकीर्तिमान बनेगा और प्रदेश ही नहीं अपितु भारत का नेतृत्व करेगा। विकास चौहान की इस उपलब्धि पर माता-पिता, परिवार, गांव के साथ स्कूल में खुशी का वातावरण है। विकास चौहान की इस उपलब्धि पर दादा गोविंद राम चौहान, दादी कांता चौहान, सोनिया चौहान, भाई लक्स ठाकुर, आकाश चौहान व विकाश चौहान की सभी बहनों सहित आदर्श महिला मंडल बागा व इंदिरा गांधी महिला कल्याण समिति बागा की सदस्यों, नोजवान समाजसेवियों, पंचायत प्रधान कंधर, उपप्रधान ने बधाई दी है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार में बाल दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य डी एस रावत द्वारा किया गया। एग्जीबिशन में नैतिक मूल्यों एवं अन्य विषयों पर विभिन्न प्रकार की किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को विद्यालय की लाइब्रेरियन अध्यापिका पूनम वत्स की ओर से लगाया गया। इसमें विद्यालय के सभी सदस्यों, शिक्षकों एवं छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में लगाई गई विभिन्न तरह की क़िताबों की सभी ने सराहना की। पूनम वत्स ने बताया कि 20 नवम्बर तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य डी एस रावत ने कहा कि किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती है किताबों से हमे हर तरह की जानकारी व ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को काफी कुछ सीखने व समझने को मिलता है। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।
प्राचीन शिव ताण्डव गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से रविवार सुबह 17 नवम्बर से गुफा परिसर में दो दिवसीय राम चरित मानस कथा पाठ का शुभारंभ होगा। इसे 18 नवम्बर सोमवार दोपहर पूजा अर्चना व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। जानकारी देते हुए गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने बताया कि कथा समाप्ति पर सोमवार दोपहर से देर रात तक समस्त क्षेत्र वासियों के लिए गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। समिति व शम्भू परिवार ने सभी शिव भक्तों को गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करने की अपील की है।
नशे के विरुद्ध 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले एंटी ड्रग अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने की।कार्यक्रम में ट्रैफिक इंचार्ज दाड़लाघाट कमला वर्मा ने कहा कि हिमाचल में भी नशे का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है और विशेषकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। नशे के फैलते जाल को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा।एसएचओ मोती सिंह ने कहा कि चिट्टे को लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक पुलिस विभाग की ओर से चिट्टे को लेकर सभी विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को भी नशे के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। सही समय पर सूचना पुलिस तक पहुंचे और इसके लिए लोगों को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ या नशों के इस्तेमाल किए जाने पर पुलिस को स्थानीय लोग सूचना पहुंचाते हैं तो उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारीयों ने अम्बुजा आईटीआई के छात्रों व आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस मौके पर डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने अम्बुजा आईटीआई के बच्चों, सिलाई सेंटर के प्रशिक्षुओ और आम लोगों को नशा विरोधी अभियान में योगदान देने की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान दाड़लाघाट सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से रोकने में सभी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि एक सशक्त व स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सके। इस अवसर पर डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल, एसएचओ मोती सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज कमला वर्मा, हेड कांस्टेबल मेहर चंद, समाजसेवक अनिल गुप्ता, पंचायत प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, पंचायत सचिव धनीराम, पंचायत सदस्य अरुण गौतम, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान वीरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, धर्मपाल, रोहित ठाकुर, ललित गौतम, हेमराज ठाकुर, पिंकू सहित टेक्सी यूनियन, छोटे मालवाहक के सभी सदस्य, आईटीआई के बच्चे व स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया।प्रातः कालीन सभा में छात्रा अंजली ने अपने वक्तव्य में बताया कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है व पत्रकारिता के उद्देश्य और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कॉमर्स प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने अपने उद्बोधन में बताया कि 16 नवंबर 1966 से प्रेस ने अपना निर्धारित कार्य शुरू किया,तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। आज पत्रकारिता का क्षेत्र बहुत व्यापक है,यह जन जन तक सूचनात्मक शिक्षाप्रद एवं मनोरंजन संदेश पहुंचा रही है। आज मीडिया समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सभी मीडिया प्रभारियों को शुभकामनाएं दी।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने सोलन जिला की नगर परिषद सोलन एवं नगर परिषद नालागढ़ में 17 नवम्बर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मदिरा बिक्री के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-5 चंबाघाट-सलोगड़ा तथा नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला की परिधि में 15 नवम्बर, 2019 की सांय 03.00 बजे से लेकर 17 नवम्बर, 2019 को सांय 03.00 बजे तक मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। इस अवधि में नगर परिषद सोलन तथा नगर परिषद नालागढ़ के उक्त वार्डों की परिधि में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शीला, भाजपा मंडल सोलन के महासचिव नरेंद्र ठाकुर, सचिव सुनील ठाकुर, प्रवक्ता चन्द्र मोहन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान बलदेव ठाकुर, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, ग्राम पंचायत सन्होल के प्रधान राकेश शर्मा, ग्राम पंचायत कोठों के उप प्रधान विकास ठाकुर, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, भाजयुमो के मुकेश शर्मा, उपायुक्त केसी चमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज, डॉ. उमेश भारती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, आईएएमडी के महासचिव विपुल गोयल, सरंक्षक उमा बाल्दी, अन्य पदाधिकारी एवं मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के रोगी तथा अभिभावक उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि कोठों स्थित मानव-मंदिर वास्तविक अर्थों में मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी जैसे गंभीर रोग से पीडि़त व्यक्तियों के लिए विश्वास और संबल का प्रतीक बनकर उभरा है। डॉ. सैजल सोलन जिला के कोठों स्थित मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी केंद्र, मानव-मंदिर में हाईड्रोथेरेपी पूल के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि सामाजिक कार्य ही मानवता की वास्तविक सेवा हैं और सामाजिक कार्यों के माध्यम से हमें सही अर्थों में सुख की अनुभूति प्राप्त होती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मानव मंदिर जैसी संस्था को समयदान दें ताकि पीडि़त मानवता की सेवा के प्रयासों को संबल मिल सके। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि ऐसे प्रयासों के लिए अंशदान भी करें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी से पीडि़त रोगियों को यदि समय पर फिजियोथेरेपी की बेहतर सेवाएं प्राप्त हों तो उनके दैनिक जीवन में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी पुनर्वास केंद्र कोठों विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो रहा है। डॉ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे पुनीत कार्य के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि मानव-मंदिर सही मायनों में मंदिर है और पीडि़त मानवता की सेवा करने वाले सच्चे फरिश्ते। उन्होंने मानव-मंदिर के निर्माण एवं इस कार्य में समयदान देन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी संस्था को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सोलन में इस गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों की सेवा के लिए केंद्र स्थापित करने में इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी (आईएएमडी) की संरक्षक उमा बाल्दी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उमा बाल्दी सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सहकारिता मंत्री ने मानव-मंदिर परिसर में सभी उपकरणों की जानकारी प्राप्त की और मस्क्युलर डिस्ट्रोफी के रोगियों से बातचीत की। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अनेक चुनौतियों का सामना कर मानव-मंदिर से जुड़े व्यक्तियों ने इस परिकल्पना को पूरा किया है। उन्होंने संस्थान द्वारा पीडि़त मानवता की सेवा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मानव-मंदिर को पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। एसजेवीएन की निदेशक कार्मिक गीता कपूर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी (आईएएमडी) की अध्यक्ष संजना गोयल ने सभी का स्वागत किया और मानव मंदिर की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हाईड्रोथेरेपी में जल के प्रयोग के माध्यम से उपचार किया जाता है। यह प्रणाली मांसपेशियों को समाप्त करने वाले रोगों में अत्यधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा कि अध्ययनों ने यह सिद्ध किया है कि यदि मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी अथवा न्यूरो मस्क्युलर बीमारी से पीडि़त रोगी फिजियोथेरेपी के साथ हाईड्रोथेरेपी का प्रयोग करते हैं तो उनके दैनिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों को विश्वसनीय एवं सुलभ हाईड्रोथेरेपी सुविधा प्रदान करने के लिए मानव मंदिर में यह कार्य आरंभ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा नशा शरीर, बुद्धि एवं चरित्र का नाश करता है। बच्चे, बूढ़े एवं युवा सभी को इससे दूर रहने की आवश्यकता है। मधुसूदन शर्मा आज शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन में ‘नशे को ना कहें’ (से नो टू ड्रग एब्यूज) अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित छात्रों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। यह अभियान मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन व शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए भी हानिकारक है। युवा वर्ग को सभी प्रकार के नशे से विशेष रूप से दूर रहने की आवश्यकता है। समाज में लोगों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए निरंतर प्रेरित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि चिट्टा, अफीम हेरोईन, चरस व गांजा जैसे मादक पदार्थ देश युवाओं के शत्रु हैं तथा युवाओं को इन नशों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि यदि कोई भी व्यक्ति उनके आसपास इस तरह के नशों से ग्रस्त हैं तो उसे छुपाएं नहीं अपितु उसे नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाएं ताकि वह नशे की दुष्प्रविति से बाहर निकल सके। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई कर समाज को नशामुक्त किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलाई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अभिभावकों की भावनाओं को समझें तथा अपना पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित करें ताकि वे देश के बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि युवा नशे को ना कहना सीखें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में कार्यान्वित करें। इस अवसर पर डॉ. विनोद ने युवाओं को विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी प्रदान की। उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने नशा उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यान्वित किए गए अभियान की जानकारी प्रदान की। शूलिनी ड्रामा क्लब द्वारा ‘नशा धारा 302-नशे से मुक्ति’ विषय पर नुक्कड़-नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर युवाओं को युवाओं को नशे के विरूद्ध प्रेरित करते वीडियो भी दिखाए गए। इस अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. सुनील पुरी, डायरेक्अर ऑप्रेशन ब्रिगेडियर सुनील मैहता, छात्र कल्याण अधिष्ठाता पूनम नन्दा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. मंजेश शर्मा, डॉ. पारूल, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मत्स्य विभाग द्वारा गोविंद सागर, कोलडैम, गम्भरोला व सीरखड्ड में फिश एग्लिंग प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। इसमें बिलासपुर सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ के 44 एंग्लरों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि अधिकतम वजन वाली मछली पकडने वाले एंगलर में चण्डीगढ के पारस प्रथम, दिल्ली के शिवकुमार दूसरे स्थान पर तथा गुरदासपुर के अब्दुल हवीज तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अधिकतम संख्या में मछली पकडने वाले एंग्लरों में चण्डीगढ के सुरेन्द्र प्रथम, दिल्ली के शिवकुमार व मोहाली के अशरफ अलीखान सयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तथा गुरदासपुर के अब्दुल हाफिस व चण्डीगढ के राजेन्द्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि द्वारा विजेता फिश एंग्लरों को क्रमशः 51 सौ, 21 सौ तथा 11 सौ रूपए की नकद राशि ईनाम स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर एडीएम विनय धीमान, निदेशक मत्स्य विभाग सतपाल मैहता, उपनिदेशक महेश कुमार, सहायक निदेशक श्यामलाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार, फ्रिशरमैन प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष मुनीर अख्तर के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
In recent times, there has been a shift in consumer demand which has also affected the horticulture sector. One such shift is the increasing demand for exotic vegetables in metropolitan cities and tourist hotspots of the country. The agricultural scientists have duly recognized the corresponding shift in the horticultural cropping pattern and need to diversify and efforts have been ongoing in this direction. One such proactive initiative launched by Krishi Vigyan Kendra (KVK) Shimla has borne fruit with encouraging results for the farmer and scientists. For the past three years, the scientists of the station have worked on introducing and promoting the cultivation of various exotic vegetables in the district. Exotic vegetables like snowpeas, lettuce, pok choi, kale, courgettes, cherry tomatoes and seedless cucumbers have been introduced and trials at farmer’s fields have been ongoing. The KVK functions under the management of Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni. Dr Ashok Thakur, Vegetable Scientist at KVK, Rohru is conducting trials at different elevations in various seasons for selection of suitable production area and planting season of these vegetables. He told that among the several diversification initiatives, the off-season cultivation of snow peas has been successfully demonstrated at one farmer’s field and the results have been highly encouraging. The trials conducted in the field of Rakesh Dulta, an innovative farmer of Village Sheel, Tehsil Rohru has obtained productivity of about seven quintals per bigha for snowpeas cultivar Mithi Phali. The market returns of this high quality produce fetched between Rs 200-300 per kg at Azadpur Vegetable Market, New Delhi. Enthusiastic with the results of the trials, Dulta is now encouraging fellow farmers for adopting commercial cultivation of snow peas and other exotic vegetables in the region. “Snowpea is valued for its edible pods having various nutraceutical values and are highly cherished as a salad. Lack of parchment layer on the inner wall of pods makes it fit for raw consumption. However, the pods can be cooked as well. Snowpeas are a good source of vitamins A, B6 and C. Besides they are an excellent source of dietary fibre and also contain folate and minerals such as potassium,” said Dr Thakur. He said that there are plenty of exotic vegetates that can be successfully grown in mid and high hills and can be a promising intervention for enhancing farmers’ income. These crops are best suited for intercropping with apple and other fruit crops. Dr NS Kaith, In-charge, KVK Shimla opined that the diversification of apple growing regions with short duration high-value cash crops can become a boon to the economy of the hill state. Congratulating the scientists on the efforts, Dr Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor said that University has been doing continual efforts in diversification of horticulture in the state. He urged the scientists to encourage more and more farmers to adopt such diversification strategies, which will not only reduce dependence on one crop but also supplement farm incomes. Director Research Dr JN Sharma and Director Extension Education Dr Rakesh Gupta also praised the efforts of the scientists.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी अर्की में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसएमसी प्रधान टेक चन्द शर्मा रहे। इस दौरान उनका स्वागत पाठशाला के प्रधानाचार्य चन्दु राम सीमर, कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, हेमलता सहित समस्त अध्यापकगण तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया। समापन समारोह में बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय गीत, स्वागत गीत, एनएसएस गीत, समूह गान, एकल गान, सामूहिक नृत्य इत्यादि रहे। इन कार्यक्रमों से बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन का कार्य पाठशाला के शास्त्री कमलकांत ने बहुत सुन्दर तरीके से पूर्ण किया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए विधालय के सभी अध्यापकों की प्रशंसा की।
कुनिहार : हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अध्यक्ष बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस में सेवा निवृत्त परिवहन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि परिवहन कर्मचारियों के डीए की बकाया राशि जो जुलाई 2015 से लंबित है का भुगतान नही हुआ है, इसके भुगतान को सरकार जल्द से जल्द देने की कृपा करें। परिवहन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली पर 4 फीसदी मंहगाई भत्ता दिया गया, जबकि सेवा निवृत्त कर्मचारी इससे भी महरूम रहे।आईआर 21 प्रतिशत हिमाचल के अन्य विभागों के कर्मियों को सरकार द्वारा दे दिया गया है, जबकि सेवानिवृत कर्मियों को मात्र 4 प्रतिशत आईआर मिला हुआ है। बैठक में बकाया आईआर की राशि देने की मांग रखी गई। इस बैठक में जिला सचिव रघुनाथ शर्मा, शेर सिंह, भवानी शंकर, श्याम लाल, नरेश सोनी, रोशन, मनोज, परमानन्द, अमर सिंह, रघुवर, रामचन्द, नेक राम, सन्त राम, प्रेम दास, कृष्ण राजेन्द्र, गोपाल कंवर, जीत राम, राम लाल, संतराम, छांगू राम, हेम राज आदि मौजूद रहे।
कुनिहार : विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के गांव बनी में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ पूर्व उप प्रधान पट्टाबरौरी श्री राम कौशल के द्वारा किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल अंडर 16 व 19 व कबड्डी के16 के मैच आयोजित किये गए। अंडर 16 कबड्डी का खिताब ककरहट्टी की टीम के नाम रहा , इन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की टीम को मात दी। अंडर 19 वॉलीबॉल की विजेता दाड़लाघाट की टीम रही। मेला कमेटी व नेहरू युवा क्लब के प्रधान अजय परिहार ने उक्त जानकारी दी। मेला समापन के अवसर पर रामेश्वर शर्मा निदेशक बीएसएनएल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले इस तरह के मेले आपसी भाई चारे व सौहार्द को बढ़ाने वाले होते है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने वॉलीबॉल व कबड्डी के विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया व मेला कमेटी को 11000 हजार रु दिए। इस दौरान राजीव ठाकुर उप प्रधान, गौरव, वीरेंद्र, नीतीश, अमित, पवन, शीश राम, दीप राम, देवानन्द, योगेश, मन्नू सहित सेंकडो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला परिषद सोलन के कुनिहार वार्ड नंबर चार से बीजेपी व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रचार के अंतिम दिन जगह - जगह जा कर लोगों के साथ बैठकें व प्रचार कर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। बीजेपी समर्थित प्रत्याशी कंचन माला के पक्ष में जाडली पंचायत के तीनों बूथों गमझुंन जाडली कन्यारा पर बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि सभी स्थानों पर प्रत्याशी के पक्ष में लोगों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सोलन कृषि विपणन मंडी अध्यक्ष संजीव कश्यप ,जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, अमर सिंह परिहार जाडली पंचायत के प्रधान व उपप्रधान व महिला मंडल प्रधान के साथ-साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों को संबोधित करते हुए संजीव कश्यप कपूर सिंह वर्मा व इंद्रपाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।तो वन्ही कांग्रेस समर्थित अंजु राठौर ने भी अपने समर्थकों के साथ कुनिहार, हाटकोट व कोठी पंचायतों का तूफानी दौरा कर अपने लिए वोट मांगकर समर्थन की अपील की।प्रदेश कांग्रेस सेवा दल महिला विंग की सचिव सत्या ठाकुर ने बताया कि अंजू राठौर को हर पँचायत से भारी समर्थन मिल रहा है। इस कारण कांग्रेस समर्थित उमीदवार अंजू राठौर बड़े अंतर से इस चुनाव को जीतेगी।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक रामस्वरूप शर्मा रहे। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष बात यह थी कि इसी कार्यक्रम के साथ "शिक्षा की अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती" कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय से पूर्व में शिक्षा ग्रहण कर निकले छात्र इस आयोजन में सम्मिलित हुए।विद्यार्थियों ने अपने वार्षिक उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई नाटी तथा "समाज में लड़कियों को कम आंका जाना एक बड़ी भूल" विषय पर एकांकी को लोगों ने खूब सराहा। मुख्याध्यापक हरि प्रकाश शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों को लेकर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यालय की छात्रा ईशा शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया। साक्षी, मिताली, नमन, निखिल, मीनाक्षी, नितेश, वनिता को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक,योगा,तथा खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा की अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती के अंतर्गत मनसाराम, संतराम, अश्वनी कुमार शर्मा, राधेश्याम, मस्तराम शर्मा, प्रेमचंद, शालिग्राम, जयदेव कौंडल, बाबूराम गांधी, अशोक गुप्ता, बाबूराम ठाकुर, परमानंद, योगराज, कमला शर्मा, हेमलता शर्मा इत्यादि को सम्मानित किया गया।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में पटवारी मोहाल तथा पटवारी बंदोबस्त पद के लिए लिखित परीक्षा 17 नवम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि यह परीक्षा 17 नवम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 12.30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रातः 10.30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यार्थियों को रोल नंबर डाक द्वारा उम्मीदवारों द्वारा दिए गए पते पर प्रेषित कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को 15 नवंबर, 2019 तक रोल नंबर प्राप्त नहीं होता है तो वह उपायुक्त कार्यालय सोलन की वैबसाईट से डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार वैबसाईट से डाउनलोड रोलनंबर व कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र को परीक्षा केंद्र अधीक्षक को प्रस्तुत कर परीक्षा में बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा जिला के 77 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। लगभग 19735 उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिला के अर्की उपमंडल में 23, कंडाघाट उपमंडल में 07, सोलन उपमंडल में 24 तथा नालागढ़ उपमंडल में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन तथा तथा जिला राजस्व अधिकारी सोलन को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपमंडल स्तर पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरुना द्वारा आयोजित सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर आज संपन्न हो गया। ग्राम पंचायत बरुना के पूर्व प्रधान विजय ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. स्वयंसेवकों का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित में कार्य करते है। इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस स्वयंसेवियों को साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य, आपातकाल या प्राकृतिक आपदा के समय पीडि़त लोगों की सहायता बारे अवगत करवाया गया। इससे पहले विजय ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरुना के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाए तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि छात्र अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर तथा उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाल सिंह ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्रों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान पवन कुमार, अमित कुमार शर्मा, मदन कुमार, जेएस दुख्यिा, अमर सिंह, गोपाल लालबैंस, जगतराम, गोपाल, रणजीत सिंह, जीतराम, गुरदेव सिंह, प्रवक्ता संजय कुमारी, विजय कुमार, ओंकार सिंह, सचिन शर्मा, अरुण कुमार, रजनी अरोरा, इन्द्रजीत सिंह, जसविंदर कौर, नीलीमा, यजविंदर कौर, पूजा, किरन गुप्ता, राणा सिंह, हरमिंदर सिंह, गुर्धयान सिंह, जतिन्दर ठाकुर, करम चंद, समृति, राजेश कौर, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, सर्वजीत सिंह, राम सुरजीत, दिनेश कुमार और मक्खन सिंह व विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने सोलन जिला की नगर परिषद सोलन एवं नगर परिषद नालागढ़ में 17 नवम्बर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मदिरा बिक्री के संबंध में आदेश जारी किए है। इन आदेशों के अनुसार नगर परिषद सोलन तथा नगर परिषद नालागढ़ की परिधि में 15 नवम्बर, 2019 की सांय 03.00 बजे से लेकर 17 नवम्बर, 2019 को सांय 03.00 बजे तक मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। इस अवधि में नगर परिषद सोलन तथा नगर परिषद नालागढ़ की परिधि में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
ईएसआई डिस्पेंसरी दाड़लाघाट की रोगी कल्याण समिति की बैठक ईएसआई डिस्पेंसरी के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला ने की। रोगी कल्याण समिति की बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ राधा शर्मा, चिकित्सा प्रभारी ईएसआई दाड़लाघाट डॉ मनजीत सेन, पंचायत समिति सदस्य ग्राम पंचायत दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर, पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता,खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन रक्षा,अकाउंटेंट सुधीर कुमार,फार्मासिस्ट ममता गुप्ता, बसन्त सिंह,पिंकू के अलावा समिति के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान समिति द्वारा कई फैसले लिए गए। खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि रोगी कल्याण समिति द्वारा चालू वित्त वर्ष के अंत तक विभिन्न सुविधाओं को जुटाने के लिए 7 लाख 10 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि रोगी कल्याण समिति को अस्पताल में सुविधाएं जुटाने के अलावा अपनी आय को बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर सीएचसी के उद्घाटन का मुद्दा भी छाया रहा। पंचायत प्रधान व पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि ईएसआई डिस्पेंसरी यहीं रहे व सीएचसी का जो नया भवन बना है उसको जल्द लोगों को समर्पित किया जाए। इस दौरान अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।इस दौरान समस्त अस्तपाल सदस्यों ने भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में खंड धुन्दन की खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने की तथा बीआरसी धुन्दन नरेंद्र शर्मा विशेष अतिथि रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट प्रवक्ता भौतिक दिनेश खजुरिया, दीपक ठाकुर,उमा महेश्वर,रामलाल, अशोक कुमार,देवेंद्र कौडल ने क्यूज मास्टर के रूप में कार्य किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन के नॉन मेडिकल ग्रुप के साहिल मेनी प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के चेतना ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन के मेडिकल ग्रुप की दामिनी ठाकुर ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट की जसमीन ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही वाणिज्य संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट के दीपक ठाकुर प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट की विनीता देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट के देवेंद्र कुमार ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की दिया शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दसवीं कक्षा की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज की प्रोमिला व कविता प्रथम ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसन्तपुर की अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा तथा बीआरसी नरेन्द्र शर्मा ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आज सोलन जिला के नालागढ़ स्थित हेरिटेज पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी को तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व हेरिटेज पार्क में लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने कहा कि नशे जैसी दुष्प्रविति से दूर रहने के लिए योग एक बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग जहां मनुष्य को शारीरिक रूप से सुदृढ़ करता है वहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आज से 15 दिसंबर तक नशा उन्मूलन के लिए चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत नालागढ़ उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। खंड आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि नशे से शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बिगड़ जाता है और व्यक्ति सामाजिक व आर्थिक पतन की ओर अग्रसर हो जाता है। निरंतर योग करने से जहां मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है नशे जैसी दुष्प्रविति से भी बचा जा सकता है। इस अवसर पर लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान की छात्राओं ने नशे के विरूद्ध एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नगर परिषद नालागढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद राणा, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ राजकुमार, डॉ. संदीप, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
सोलन जिला के जन-जन को नशे के विरूद्ध जागरूक बनाने और सभी को नशा उन्मूलन अभियान में सहयोगी बनाने के लिए एक माह का जन जागरण कार्यक्रम आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान से प्रभातफेरी के साथ आरम्भ हुआ। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला के वरिष्ठ अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और बड़ी संख्या में सोलन के निवासियों के साथ प्रभातफेरी की अगुवाई की। प्रदेश सरकार द्वारा आज से 15 दिसम्बर, 2019 तक पूरे समाज को नशा निवारण अभियान में सहयोगी बनाने के लिए विशेष विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं अभियान आरम्भ किया गया है। अभियान के तहत प्रतिदिन लक्षित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि इन कार्यक्रमों में सभी विभागों के साथ-साथ आम जन की सक्रिय भागीदारी हो। केसी चमन ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को यह समझना होगा कि नशा निवारण कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा बिना जन सहयोग के सफल नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नियमित रूप से इस दिशा में प्रयत्नशील है। जहां प्रदेश के पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर नशे के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है वहीं प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर नशा उन्मूलन के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस बल यह सुनिश्चित बना रहा है कि न केवल युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जाए अपितु नशे के सौदागरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नशा निवारण अभियान की सफलता के लिए जन-जन का सहयोग अपेक्षित है। हम सभी को यह समझना होगा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही भारत एवं प्रदेश के सुखद भविष्य की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि विशेष रूप से युवा पीढ़ी पर ध्यान दें और उनकी आदतांे में बदलाव होने पर सजग रहें। केसी चमन ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के साथ प्रतिदिन संवाद कर यह जानना चाहिए कि वे किस तरह के कार्य कर रहे है। बच्चों की पढ़ाई एवं दिनचर्या पर ध्यान दें ताकि बच्चे अभिभावकों के समक्ष खुलकर अपनी बात कह सकें। उन्होंने कहा कि पारिवारिक निकटता नशे के उन्मूलन में विशेष रूप से सहायक है। पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि देवभूमि को नशामुक्त बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि इनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से जिला प्रशासन एवं पुलिस इस दिशा में निश्चिित रूप से सफल होगी। प्रभात फेरी ठोडो मैदान से लक्कड़ बाजार, चौक बाजार, पुराना बस अड्डा से होते हुए पुराना उपायुक्त कार्यालय से वापिस ठोडो मैदान आई। इस अवसर पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में एक योग शिविर भी आयोजित किया गया। उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने योग शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया। कंडाघाट, अर्की तथा नालागढ़ उपमंडल में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और जिला को नशा मुक्त करने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रमेश शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल सोलन के प्रधान मुकेश गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने युवाओं से आग्रह किया कि वे कबड्डी तथा कुश्ती जैसे पारम्परिक खेल नियमित रूप से खेलें। डॉ. सैजल गत देर सांय सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के कोटबेजा में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाडि़यों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि हमारे पारम्परिक खेल जहां शारीरिक सौष्ठव एवं मानसिक दृढ़ता के लिए उपयुक्त है वहीं वर्तमान में ये खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यन्त लोकप्रिय हो रहे है। उन्होंने कहा कि कबड्डी में भारत विश्व चैंपियन है और कुश्ती में भी हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ने देश के युवाओं को कुश्ती सीखने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि कबड्डी में हमारे सोलन जिला का अजय ठाकुर देश-विदेश में जाना पहचाना नाम है। वर्तमान में अनेक खिलाड़ी इन खेलों में देश को पदक दिलाने के लिए प्रयासरत है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है तथा इनसे युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में कार्यान्वित होती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि समाज व देश की बेहतरी के लिए कार्य करें तथा अपने बुजुर्गों एवं गुरूजनों का आदर करते हुए जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अग्रसर रहें। उन्होंने खिलाडि़यों से आग्रह किया कि वे सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों में कुश्ती व कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है तथा यह स्थानीय लोगों के मनोरंजन का भी बेहतरीन साधन है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास सुनिश्चित होता है वहीं इनसे युवाओं में टीम भावना भी विकसित होती है। डॉ. सैजल ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का उनके घरद्वार पर समयबद्ध निवारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां सभी विधानसभा क्षेत्रों में क्रमवार जनमंच आयोजित किए जा रहे है वहीं मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन आरंभ की गई है। इस हेल्पलाइन पर 1100 नंबर पर फोन कर लोग अपनी समस्या का हल पा सकते है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत एवं गांव की समस्याओं के निवारण के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आरंभ किए गए है। आम जन से विचार-विमर्श कर इन शिविरों के आयोजन का समय विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप निर्धारित किया जाएगा। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। ग्राम पंचायत कोटबेजा की प्रधान पदमा देवी, उपप्रधान रमेश कंवर, बीडीसी सदस्य करनैल सिंह, नेहरू युवा क्लब के प्रधान नरोत्तम वर्मा, किशोरी लाल शर्मा व बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
14 नवम्बर 2019 को गीता आदर्श विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू जयंती के अवसर पर बाल-दिवस मनाया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान एल.के. बंसल, गणमान्य सदस्य डी.एन. गुप्ता, एस.एन. कपूर, विमला्यर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा सह-प्रधानाचार्या मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा नृत्य, सूफी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, हिन्दी नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या, सह-प्रधानाचार्या, अध्यापकगण तथा सभी विद्यार्थी मौजूद रहें।
सोलन शहर के शामती स्थित टैगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सोलन पुलिस के डीएसपी रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, जरूरत तो उन्हें सिर्फ सही मार्गदर्शन की होती है। अध्यापकों के सही मार्गदर्शन से उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। ऐसे में अध्यापकों और अभिभावकों की भूमिका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बदलते युग में माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बातचीत करें और उनके विचारों को भी सुने। उन्होंने कहा कि बच्चे नशे से दूर रहें। उन्होंने 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले नशा मुक्त अभियान की भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों को पुरस्कार बांटे और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ.बीएसपंवार, प्रिंसिपल ललिता पंवार, प्रो. टीडी वर्मा, पूर्व संयुक्त निदेशक (शिक्षा विभाग) केआर कश्यप समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सही पकड़े हैं,ये लागी नाटी.... इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समा बांधा। मंच का संचालनस्कूल टीचर ऊषा ठाकुर व संगीता कंवर ने किया। सबसे पहले आक्षी,तक्षु और रीतिशा ने देशभक्ति गीत ऐ मेरी जमी पेश कर तालियां बटोरी। स्कूल के अरविंद, अभिनव और युवराज ने लघु नाटिका अच्छाई की जीत प्रस्तुत की। अंशु, चिन्मय और रिदम ने हिन्दी गीत चूड़ी जो खनके हाथों में, जबकि योगेंद्र ने पंजाबी गीत धीमे-धीमे और सोनल ने शरारा शरारा गीत पर डांस कर वाहवाही लूटी। रीतिका, दिव्यांशी,प्रीती, ओमप्रभा, रेखा, आर्शिना ने प्लास्टिक हटाओ का प्लास्टिक साउंड के माध्यम से संदेश दिया। सचिन,परीक्षित, अभय,अरमान,अनिरूद्ध,लक्की व हर्षित ने हिन्दी गीत लड़की आंख मारे पेश किया। जन्नत और समीक्षा ने पंजाबी गीत पर डांस किया। इसके अलावा हिमाचली लोकनृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसमें सही पकड़े है येलागी नाटी, हाय रे हाय रे कृष्णा समेत अन्य नाटियों पर सुंदर डांस पेश किया गया। गरबा डांस और पंजाबी गीत हाय नी तेरी जुत्ती पेश किया। इसकेअलावा बच्चों ने बाल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल टीचर भारती, प्रीती, ममता, अनुराधा व सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
रोज़ बॅड पब्लिक स्कूल चम्बाघाट में बाल दिवस और विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य के साथ-साथ सोलन जिला में मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 नवम्बर, 2019 से विशेष अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि यह विशेष अभियान 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 15 नवम्बर, 2019 को प्रातः 6.00 बजे प्रभात फेरी के साथ होगा। यह प्रभात फेरी ठोडो मैदान से आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी के उपरांत राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा एक योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इस योग शिविर में योग के माध्यम से आत्म नियंत्रण एवं जीवनशैली के कारण होने वाले रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम दिन में 2.00 बजे शूलिनी विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी को नशाखोरी के विरूद्ध शपथ दिलाई जाएगी, परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा योग के माध्यम से नशे से दूर रहने के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर नशे के विरूद्ध नुक्कड़-नाटक एवं खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा भी विभिन्न स्तरों पर नशाखोरी के विरूद्ध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शूलिनी विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यालयों में प्रातःकालीन सभाओं में छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा इस विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। केसी चमन ने कहा कि 16 नवम्बर, 2019 को अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मादक पदार्थों एवं नशाखोरी के विरूद्ध जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन द्वारा दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि दवा की दुकानों में मादक पदार्थों की बिक्री तो नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर, 2019 को ठोडो मैदान सोलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक बनाकर इस सामाजिक कुरीति का उन्मूलन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं के आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं ताकि सोलन जिला में मादक द्रव्यों के व्यसन के विरूद्ध सभी को जागरूक बनाकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवम्बर, 2019 को जि़ला स्तरीय कार्यक्रम सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित प्रेस कक्ष में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद ने इस वर्ष प्रेस दिवस पर ‘रिपोर्टिंग-व्याख्याः एक यात्रा’ "Reporting-Interpretation: A Journey" विषय पर चर्चा करने का सुझाव दिया है। कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने सोलन जिला की नगर परिषद सोलन एवं नगर परिषद नालागढ़ में 17 नवम्बर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मदिरा बिक्री के संबंध में आदेश जारी किए है। इन आदेशों के अनुसार 16 नवम्बर, 2019 की प्रातः 07.00 बजे से लेकर 17 नवम्बर, 2019 की अर्धरात्रि अथवा जब तक इन दोनों नगर परिषदों के उपचुनाव की मतगणना पूरी नहीं हो जाती, तक मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। इस अवधि में नगर परिषद सोलन तथा नगर परिषद नालागढ़ की परिधि में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला परिषद सोलन की बैठक 22 नवम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला परिषद सोलन के सचिव ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक जिला परिषद सोलन के सपरून स्थित भवन में प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में बाल दिवस बड़े उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में बहुत से कार्यक्रम भी किए गए। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में खंड स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जो कि 13 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दो छात्राओं कविता कुमारी व प्रोमिला को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। उसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जमा एक कि छात्रा दीक्षा व निधि, नवम कक्षा से नीलम व मनीषा ने जवाहरलाल नेहरू के जीवन से कुछ प्रेरणादायक बातें साझा की। वही अपने संबोधन में हिंदी प्रवक्ता धर्मपाल शुक्ला ने जवाहर लाल नेहरू को एक अच्छा लेखक बताते हुए उनकी रचना भारत एक खोज पिता के पुत्र पुत्री का नाम स्मरण किया।प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने पंडित नेहरू के जीवन से सीख लेने व उनके बताए गए प्रेरणा व प्रसंगों का अनुसरण करने पर बल दिया तथा नारा लेखन चित्रकला प्रदर्शनी व कुछ खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई गई। अंत में सभी बच्चों को सूक्ष्म जलपान भी करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर आरंभ हुआ। बाल दिवस के इस शुभ अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने समूहगान गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर जीव विज्ञान प्रवक्ता विवेक शर्मा ने स्वरचित बाल दिवस कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 15 तथा 17 नवम्बर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे है। डॉ. सैजल 15 नवम्बर, 2019 को सांय 3.00 बजे सोलन के कोठों में मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी केंद्र, मानव-मंदिर में हाईड्रोथेरेपी पूल के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 17 नवम्बर, 2019 को नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में प्रातः 10.00 बजे श्री गुरू नानक देवी जी के 550वें प्रकाश पर्व में भाग लेंगे। वे दिन में 1.00 बजे धर्मपुर के शाई में तथा सांय 4.30 बजे गांव घड़सी कुकाना में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में भाग लेंगे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में बाल दिवस मनाया गया व पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। बच्चों के मनोरंजन के लिए जलेबी दौड़,चम्मच दौड़,लेग दौड़,रस्साकशी,रुमाल दौड़,म्यूजिकल चेयर व मोनो एक्टिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं अंतर सदनिय करवाई गई। दानी महिला प्रेमलता ने समस्त विद्यालय परिवार को धाम का आयोजन किया। जलेबी दौड़ में सतलुज से वैशाली व लक्ष्मी बाई से योगेश ने प्रथम स्थान,चम्मच दौड़ में ईषिता सतलुज से जीवन लड़कों से सतलुज ने प्रथम स्थान,थ्री लेग दौड़ में लड़कियों में बाडेश्वर व सतलुज प्रथम,लड़कों से कलाम व सतलुज प्रथम रहे।अंडर लैग दौड़ में सतलुज सदन ने लड़कियों व लड़कों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में बाडेश्वर प्रथम,लड़कियों में तथा लड़कों में सतलुज में दबदबा जमाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अनुसरण में सोलन जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी है। यह सूची निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से जारी की गई है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन(अनुसूचित जाति) तथा 54-कसौली(अनुसूचित जाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान केंद्रों की सूची जारी की है। यह सूची मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के उपरांत जारी की गई है। युक्तिकरण के उपरांत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 573 मतदान केंद्र हो गए हैं। पूर्व में जिला में कुल 557 मतदान केंद्र थे। युक्तिकरण के उपरांत 50-अर्की में एक, 51-नालागढ़ में पांच, 52-दून में दो, 53-सोलन(अनुसूचित जाति) में चार तथा 54-कसौली(अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में चार नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण नए मतदान केंद्रों के सृजन एवं संशोधन के उपरांत किया गया है। अब 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 132 मतदान केंद्र, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 115 मतदान केंद्र, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 95 मतदान केंद्र, 53-सोलन(अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मतदान केंद्र तथा 54-कसौली(अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 103 मतदान केंद्र हो गए है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटि में बड़ी धूमधाम से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पुष्प कांडा, उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण विंग ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं डीसी चौधरी, बीईईओ निरीक्षण विंग, डॉ अलका शर्मा प्रिंसिपल निरीक्षण विंग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन करते हुए गोपाल शर्मा और सुरेश भारद्वाज ने सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। उसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। प्रिंसिपल रामकृष्ण शर्मा ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में पधारने पर उनका धन्यवाद किया। इस दौरान बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रम जैसे नाटी, भंगड़ा, स्काउट व गाइड बच्चों ने देशभक्ति के गीत और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल रामकृष्ण शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि पुष्पा कांडा ने विद्यालय की सराहना की और विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी अध्यापकों व अभिभावकों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक श्रेणी में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान व अन्य गतिविधियों में स्काउट व गाइड, इको क्लब, खेल स्पर्धा में बच्चों को पारितोषिक वितरित किए। इस दौरान सुन्दर ठाकुर उप प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी , पंकज शर्मा प्रिंसिपल गर्ल्स स्कूल कुनिहार, प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शालाघाट, डीडी कश्यप बीडीसी सदस्य, अरुण कुमार, संगीता, कांता ,अमित शर्मा ,सुरेंद्र, विपिन कुमार, राकेश शर्मा,भी समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम सुचारु रुप से संपन्न हुआ।
कुनिहार विकास खण्ड के अंतर्गत कोठी पंचायत के चुरून्डु कोठी में लावारिस पशुओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। हेमन्त व पवन ने कठिन परिश्रम करके अपने खेत मे गोभी व मटर की फसल सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लगाई थी। खेतो में गोभी की फसल तैयार थी,परन्तु मंगलवार रात्री में लावारिस पशुओं ने पूरे खेत को तहस-नहस कर दिया। कोठी व साथ लगती अन्य पंचायतो में लावारिस पशुओं की हर रोज हो रही बढ़ोतरी की वजह से खेती करके परिवार का गुजर बसर करने वाले किसानों को परिवार के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है। पवन व हेमन्त ने बताया कि उन्होंने फूलगोभी व मटर की फसल सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लगाई थी। बीती रात्री लावारिस पशुओं ने फूलगोभी के खेत को खा कर व खुरो तले कुचल कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया व साथ ही मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने पंचायत से मांग की है कि इन लावारिस पशुओं को गौशाला में छोड़ा जाए, ताकि किसानों को अपनी मेहनत का फल मिल सके। साथ ही उन्होंने विभाग से फसल की पूरी तरह बर्बादी पर मुआवज़े की मांग की है। कोठी पंचायत के प्रधान प्रेम चन्द ने बातचीत में बताया कि बनिया देवी में गौशाला के लिए एक बीघा जमीन पंचायत को उपलब्ध हुई है,जिसमें शेड बनवाने के लिए सरकार को 5 लाख रु के बजट का प्रावधान करने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। जोकि अभी तक नही आया है। जैसे ही बजट उपलब्ध होता है,वैसे ही पंचायत में गौशाला का निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने लोगो से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति क्षेत्र में पशुओं को लावारिस छोड़ने के इरादे से आये तो उनकी जानकारी पँचायत या पुलिस को जरूर दें ताकि इनके ऊपर उचित कार्यवाही की जा सके।
प्रदेश रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉक्टर साधना ठाकुर की उपस्थिति में सोमवार को कंडाघाट जिला सोलन में प्रथम उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रदेश रेडक्रॉस की उपाध्यक्ष डॉक्टर साधना ठाकुर ने हिम आदर्श पब्लिक स्कूल ममलीग की दसवीं की छात्राओं को जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किये - महाविश बेग 94.29% हिमानी परिहर 92% श्वेता ठाकुर 90.85% कृतिका ठाकुर 90% नितिका 89% को सम्मान पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्कूल के अध्यक्ष हरिचंद ठाकुर ने उप मंडलीय रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष कंडाघाट डॉक्टर संजीव धीमान व उपाध्यक्ष डॉ साधना ठाकुर का छात्राओं को दिए गए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
राज्य सरकार ने 17 नवम्बर, 2019 को जिला सोलन की नगर परिषद नालागढ़ तथा सोलन में रिक्त पदों पर होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह सवेतन अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत घोषित किया गया है। उपचुनाव के दृष्टिगत इन क्षेत्रों में 17 नवंबर, 2019 को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्डों एवं निगमों के कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत आने वाली औद्योगिक इकाइयां एवं दुकानें भी इस दिन बंद रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष आकस्मिक अवकाश राज्य के विभिन्न स्थानों में कार्य करने वाले उन कर्मियों को देय होगा जो नगर परिषद सोलन अथवा नगर परिषद नालागढ़ के उप चुनाव वाले वार्डों के मतदाता है। इसके लिए कर्मचारियों को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सोलन शहर में पैरागॉन होटल से मिनी सचिवालय तक के मार्ग को वन वे घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117, सड़क नियमन 1999 के नियम 15 एवं 17 तथा हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम 1999 के नियम 184 एवं 196 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पैरागॉन होटल से मिनी सचिवालय तक के मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक वन वे (एकतरफा) घोषित कर दिया गया है। पैरागॉन होटल से मिनी सचिवालय तक मार्ग को सभी प्रकार के वाहनांे के लिए नो पार्किंग जोन भी घोषित किया गया है। इस मार्ग पर नो पार्किंग जोन की व्यवस्था हर समय लागू रहेगी। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। यह निर्णय यातायात सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत लिया गया है।
सोलन के शिल्ली रोड से दुर्गा क्लब तक के मार्ग को वन वे अधिसूचित किया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117, सड़क नियमन 1999 के नियम 15 एवं 17 तथा हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम 1999 के नियम 184 एवं 196 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए है। इन आदेशों के अनुसार शिल्ली रोड से दुर्गा क्लब सोलन तक का मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक वन वे (एकतरफा) रहेगा। इसी प्रकार सांय 5.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक दुर्गा क्लब सोलन से शिल्ली रोड सोलन तक का मार्ग वन वे रहेगा। जिला दंडाधिकारी ने शिल्ली रोड से दुर्गा क्लब सोलन तक के मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन भी घोषित किया है। इस मार्ग पर नो पार्किंग जोन की व्यवस्था हर समय लागू रहेगी। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। यह निर्णय यातायात सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत लिया गया है।


















































