केंद्र सरकार की क्राफ्ट्समेन ट्रेनिंग स्कीम (सीटीएस) के अंतर्गत मैसर्ज सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा तकनीकी कार्य प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए कैंपस इन्टरव्यू 16 नवम्बर, 2019 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने दी। कैंपस इन्टरव्यू 16 नवम्बर 2019 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। गुमान सिंह वर्मा ने कहा कि यह कैंपस साक्षात्कार केवल पुरूष उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवार की आयु प्रथम दिसम्बर 2019 को 18 से 20 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए। उम्मीदवारों का पुलिस सत्यापन करवाना अनिवार्य है। उम्मीदवार 10वीं कक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों के साथ अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषय के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संस्थागत छात्र के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। उत्तीर्ण छात्रों को भारत सरकार द्वारा एनसीवीटी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को कैंपस इन्टरव्यू में अपना आधार कार्ड, 10वीे की अंकतालिका, बोर्ड प्रमाण पत्र तथा दो पासपार्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की अवधि दो वर्ष की होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय 01792-227242 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा अगस्त माह में विज्ञापित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (सूचना प्रौद्योगिकी) के 13 पदों के लिए लिखित परीक्षा रविवार,24 नवम्बर, 2019 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 3100 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस ऑबजेक्टिव टाइप टेस्ट की अवधि नब्बे मिनट होगी जिसमें गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in से एड्मिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी है। इसके अलावा,उम्मीदवारों को परीक्षा के समय एड्मिट कार्ड की कॉपी के साथ एक फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। यह होंगे परीक्षा केंद्र इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने अपने नौणी स्थित मुख्य परिसर में सात केंद्र बनाए हैं। औदयानिकी महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय,डॉ एलएस नेगी ऑडिटोरियम और ऑडिटोरियम की बेसमेंट, जिम हॉल, विश्वविद्यालय पुस्तकालय और विस्तार शिक्षा निदेशालय में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने छात्रों का आह्वान किया कि वे बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लें क्योंकि वरिष्ठ जनों द्वारा जीवन से प्राप्त अनुभव युवाओं के भावी जीवन का सुदृढ़ आधार बन सकते हैं। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के चामियां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में हम कहीं न कहीं अपने परिवार के बुजुर्गों से संवाद स्थापित करने से दूर हो गए है। उन्होंने कहा कि इसका एक कारण हमारी जीवनशैली में परिवर्तन भी है। हम संयुक्त परिवार के स्थान पर एकल परिवार की ओर मुड़ गए है। इसके नकारात्मक प्रभाव अब दृष्टिगोचर हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने अपना जीवन अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र की बेहतरी में समर्पित किया है। सभी वरिष्ठ नागरिक अपने युवा काल में देशहित के कार्यों में संलग्न रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे बुजुर्गों के अनुभव हम सभी के लिए विकास के द्वार खोल सकते है। वरिष्ठ जन अपने अनुभव के आधार पर युवाओं को चुनौतियों से जूझना सिखाकर कर उनके स्वर्णिम विकास का रास्ता दिखा सकते है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बुजुर्गों से नियमित संवाद स्थापित करें और उनके अनुभवों से अपना भविष्य सुरक्षित बनाते हुए प्रदेश व देश के विकास में योगदान दें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि अभिभावकों को भी नियमित तौर पर अपने बच्चों के साथ नियमित वार्तालाप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जहां युवा अपनी परेशानियों व समस्याओं को बेहिचक अभिभावकों के समक्ष रख पाएंगे वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों की परेशानियों का शीघ्र हल ढूंढ पाएंगे। ऐसे संवाद से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने में भी सहायता मिलेगी। डॉ. सैजल ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता के विषय में अपने परिजनों सहित अन्य को जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि साफ वातावरण स्वास्थ्य एवं विकास के लिए आवश्यक है। इस दिशा में छात्रों की सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे छात्रों को स्वच्छता जैसे सामाजिक विषय की बारिकियों से अवगत करवाएं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सभी बच्चे जन्मजात प्रतिभा के धनी होते है। अभिभावकों और अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन द्वारा बच्चों की प्रतिभा को सभी के सामने लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर बच्चों को सही प्रेरणा प्राप्त हो तो बच्चे अनेक चमत्कारिक कार्य कर सकते है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे पारिवारिक संस्कारों और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में गत दो वर्षों में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बेहतर परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 11000 रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने मेधावी छात्रों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज बक्शी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लाज किशोर शर्मा, ग्राम पंचायत चामियां के प्रधान लीला सिंह, ग्राम पंचायत कसौली-गढ़खल की प्रधान मधु शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन शांडिल, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह, ग्राम पंचायत चामियां के पूर्व प्रधान देवेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत के उपप्रधान टीकाराम, सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुमेधा शर्मा, डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत वैज्ञानिक प्रो. टीडी वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, अध्यापक तथा छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
त्रि-आयामी चिकित्सा से मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के रोगियों को राहत प्रदान कर रहा सोलन स्थित मानव - मंदिर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के कोठों गांव में स्थित मानव-मंदिर मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी जैसे रोग से पीडि़त व्यक्तियों के लिए आशा की एक किरण बनकर उभरा है। मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी एक ऐसा रोग है जिसमें शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमज़ोर होती जाती हैं। इस बीमारी से पीडि़त व्यक्ति चलने-फिरने में असमर्थ हो जाता है और वह अपने प्रतिदिन के कार्यों के लिए पूर्ण रूप से अन्य पर आश्रित हो जाता है। यह एक तंत्रिकापेशीय अनुवांशिक विकार(न्यूरोमस्क्युलर जेनेटिक डिस्ऑर्डर) है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष लगभग 4000 बच्चों का जन्म मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी जैसे रोग के साथ होता है। यह रोग युवावस्था में भी हो सकता है। अभी तक इस रोग का कोई उपचार ज्ञात नहीं है। ऐसे गंभीर रोग से पीडि़त व्यक्तियों के लिए सोलन जिला के कोठों गांव में स्थापित मानव-मंदिर द्वारा उपचार एवं फिजियोथेरेपी के साथ-साथ हाईड्रोथेरेपी की सुलभ सेवाएं प्रदान की जा रही है। मानव-मंदिर में इस बीमारी से पीडि़त रोगियों के लिए फिजियोथेरेपी की बेहतर सेवाएं उपलब्ध है। केंद्र में आधुनिक उपकरणों के साथ रोगियों की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को सुधारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मानव-मंदिर पुनर्वास केन्द्र मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के लिए एशिया का सबसे बड़ा संस्थान है। यहां इस रोग से पीडि़त व्यक्तियों का भौतिक चिकित्सा एवं योग के माध्यम से उपचार किया जाता है। मानव-मंदिर इस सोच के साथ कार्य कर रहा है कि पीडि़त व्यक्तियों को राहत एवं पुनर्वास प्रदान करके ही उन्हें बेहतर जीवन प्रदान किया जा सकता है। इस बीमारी से लड़ने के लिए रोगियों में दृढ़ इच्छा शक्ति होनी आवश्यक है। मानव-मंदिर में न केवल रोगियों की इच्छा शक्ति को मज़बूत बनाने के लिए योग एवं ध्यान का प्रयोग किया जाता है अपितु विभिन्न प्रकार की थेरेपी एवं उपचार के माध्यम से रोगियों की आंतरिक शक्ति का विकास भी किया जाता है। मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी जैसी लाईलाज बीमारी के विषय में देश एवं प्रदेश में लोगों को जागरूक बनाने एवं उन्हें एक ही स्थान पर त्रि-आयामी चिकित्सा प्रदान करने के लिए इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी (आईएएमडी) काम कर रही है। संस्था का मुख्यालय वर्ष 1992 से सोलन में कार्यरत है। संस्था नियमित रूप से इस रोग से पीडि़त व्यक्तियों को राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है। संस्था द्वारा स्थापित मानव-मंदिर में रोगियों की संपूर्ण देखभाल, रोग प्रबंधन, पुनर्वास, अनुसंधान एवं उपचार सुनिश्चित बनाया जा रहा है। यह देश का एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां इस बीमारी के लिए समर्पित कार्य किया जा रहा है। आईएएमडी द्वारा वर्तमान में चंडीगढ़ तथा दिल्ली में इस रोग से पीडि़त रोगियों की फिजियोथेरेपी तथा परामर्श के लिए ‘राहत’ केन्द्र भी चलाए जा रहे हैं। मानव-मंदिर में इस रोग पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ-साथ आवासीय फिजियोथेरेपी, उचित देखभाल प्रबंधन, व्हील चेयर स्पोर्ट, आर्थिक सहायता और परीक्षण की सुविधा दी जा रही है। यहां मरीजों को हाईड्रोथेरेपी भी प्रदान की जा रही है। हाईड्रोथेरेपी अर्थात जल द्वारा उपचार की विधा को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। यहां पीडि़त रोगियों के लिए माह में 3 शिविर आयोजित किए जाते हैं। वर्ष 2017 से अब तक आयोजित 100 से अधिक शिविरों में लगभग 1000 रोगियों का उपचार किया जा चुका है। आईएएमडी के कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है और संस्था को अब तक अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें वर्ष 2004 में तत्कालीन राष्ट्रीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार, वर्ष 2006 में हिमोत्कर्ष पुरस्कार, वर्ष 2009 में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदत्त राज्य पुरस्कार, वर्ष 2010 में सीएनएन आईबीएन-7 पुरस्कार, वर्ष 2011 में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सक्षम पुरस्कार, वर्ष 2011 में प्रतिष्ठित दिव्य हिमाचल समूह द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कार, वर्ष 2014 में आर्ट ऑफ लीविंग संस्था द्वारा विशालाक्षी पुरस्कार, वर्ष 2018 में महिला आयोग पुरस्कार तथा आईसीडीएस द्वारा विश्वकर्मा पुरस्कार प्रमुख है। केंद्र रोगियों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध करवाता है। यह सेवा सोलन स्थित मुरारी मार्केट से प्रातः 10.00 बजे, पुराने उपायुक्त कार्यालय से प्रातः 10.10 बजे तथा कोटलानाला चौक से प्रातः 10.20 बजे उपलब्ध है। भगवान शिव को समर्पित एशिया के सबसे ऊंचे जटोली मंदिर के समीप स्थित मानव मंदिर उन रोगियों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है जो संभवतः जीवन की आस छोड़ बैठे थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी (अर्की) में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें व छठे दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छता एवं शारीरिक गतिविधियां की। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में क्यारियों इत्यादि में सफेदी की। पाँचवें दिन बौद्धिक सत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना शर्मा ने शारीरिक सबलता के लिए संतुलित पोषक आहार लेने के विषय के बारे में जानकारी दी। छठे दिन रावमपा चनावग के प्रधानाचार्य राजकुमार ने एनएसएस के द्वारा अनुशासित जीवन से राष्ट्रनिर्माण हेतु युवाओं का आवाहन किया। इसी दिन दुसरे सत्र में जोगिन्द्रा बैंक चण्डी के अधिकारियों ने बेंकिंग प्रणाली के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्दु राम सीमर,एनएसएस अधिकारी सुनील कुमार, हेमलता तथा पवन कुमार अध्यापक चण्डी सहित एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
सोलन जिला की नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला के 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएनडीए) विकास प्राधिकरण के नालागढ़ के वार्ड संख्या-7 स्थित कार्यालय को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ के स्थान पर अस्थायी मतदान केंद्र अधिसूचित किया गया है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा द्वारा आदेश जारी किए गए है। यह आदेश हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम-2015 के नियम-32(4) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए है। इन आदेशों के अनुसार 17 नवंबर, 2019 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पटवारी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है। इसी के दृष्टिगत मतदान केंद्र को अस्थायी तौर पर बीबीएनडीए कार्यालय में स्थनांतरित किया गया है।
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का लालच देकर गांव कंधर (मांगल) के युवक से एक लाख 25 हजार रुपए ठग लिये। युवक की शिकायत पर पुलिस थाना बागा ने सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव कंधर के रहने वाले पंकज कुमार पुत्र श्यामलाल ने पुलिस को की गई शिकायत में कहा है कि सिद्धार्थ नाम का एक व्यक्ति जो दिल्ली का रहने वाला है। इसने पंकज कुमार से फोन पर बात की कि आपको विदेश मे मर्चेंट नेवी में भेज दूंगा। आप मेरे अकाउंट में 1,25000 डालो। पंकज कुमार झांसे में आकर तीन किस्तों में पैसे डाल दिए और इनकी आपस में फोन पर बात होती रहती थी। जब लास्ट किस्त पैसों की डाली तो सिद्धार्थ ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद पंकज कुमार ने सिद्धांत के खिलाफ बागा पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। थाना बागा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 420 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है व आगमी कार्यवाही की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
सोलन जिला रेडक्राॅस समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त के.सी. चमन ने कहा कि रेडक्राॅस समिति पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित है और समाज के सभी वर्गों को इस पुनीत कार्य में रेडक्राॅस समिति को सहयोग प्रदान करना चाहिए। के.सी. चमन सोलन जिला के कंडाघाट में आयोजित प्रथम उपमंडल स्तरीय रेडक्राॅस मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि जन-जन के सहयोग से समिति सोलन जिला में पीड़ित मानवता की सेवा के अपने ध्येय में पूर्ण रूप से सफल हो सके। उन्होंने लोगों से रेडक्राॅस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी को जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। के.सी. चमन ने कहा कि प्रदेश एवं जिला स्तर पर नियमित रूप से रेडक्राॅस समिति द्वारा रेडक्राॅस मेले आयोजित किए जा रहे हैं ताकि इन आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक धनराशि जुटाकर जरूरतमन्द लोगों की समयबद्ध सेवा की जा सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सोलन जिला को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने में कार्यरत रहें और जिला को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में बेहतर कार्य करने वाले महिला मण्डलों एवं अन्य को पंचायत स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि युवाओं को नशे से बचाएं और अपने परिवार के साथ समय अवश्य व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों एवं युवाओं से नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए ताकि युवा निःसंकोच उनसे अपनी बात कह सकें। इस प्रकार युवाओं से बेहतर संवाद के माध्यम से उन्हें नशे से दूर रखने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पारम्परिक ठोडा नृत्य की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। उपमंडलीय रेडक्राॅस समिति कंडाघाट के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कंडाघाट में रेडक्राॅस समिति की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अवगत करवाया कि इस रेडक्राॅस मेले के लिए समिति द्वारा मुद्रित 05 लाख रुपए की सभी रेफल ड्रा टिकटों का क्रय लोगों द्वारा किया गया है। उन्होंने उपमंडलीय रेडक्राॅस समिति की और से जिला रेडक्राॅस समिति सोलन को 02 लाख रुपए का चैक भी भेंट किया। इस अवसर पर के.सी. चमन की धर्म पत्नी ऊषा चैहान, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, अन्य व्यक्ति तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर एक नए युग की शुरुआत की और सामाजिक कुरीतियों का विरोध कर समाज को नई सोच और दिशा दी। डाॅ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के गड़खल स्थित श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा में प्रथम गुरू, गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव एवं 81वें गुरूमति समागम के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस शुभ अवसर पर श्री गुरूसिंह सभा गुरूद्वारा में शीश नवाया, संगत के दर्शन किए और सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। डाॅ. सैजल ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की बुराई को समाप्त करने में सबसे पहले लंगर की शुरुआत की। लंगर के माध्यम से उन्होंने सभी को प्राणीमात्र की एकरूपता का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी ने सुमिरन अर्थात नाम जपने, सदैव परिश्रम करने और बांटकर भोजन करने का सन्देश दिया ताकि समाज में सदैव प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारा बना रहे। डाॅ. सैजल ने कहा कि हम सभी को शब्द एवं वाणी को आत्मसात करना चाहिए तथा यह प्रयास करना चाहिए कि जीवन में शब्द एवं वाणी को व्यवहारिक रूप में अमल में लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व हम सभी को जीवन के अन्धकार को सही मार्ग पर चलकर समाप्त करने का सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि आज के तनाव के जीवन में गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर स्वंय भी चलना चाहिए और अन्य से भी इनका अनुसरण करने का आग्रह करना चाहिए। श्री गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष मनिन्दर सिंह, सचिव जसविन्दर सिंह, सदस्य देवेन्द्र सिंह, रविन्दर सिंह, फौजा सिंह, सुरजीत सिंह, अरविन्द गुप्ता, सुरेन्द्र पाल, विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला सोलन द्वारा 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट के विद्यार्थियों ने तीन स्पर्धाओं में भाग लेते हुए हारमोनियम में पहला स्थान और तबला वादन में भरत ने दूसरा स्थान व शास्त्रीय संगीत में भारती ने दूसरा स्थान अर्जित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को इस अवसर पर बधाई दी।
जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के मास्टर आर्यमन ने जूनियर कैटेगरी में साइंस एक्टिविटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मास्टर आर्यमन का चयन राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जूनियर वर्ग के लिए हुआ। इससे पहले जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में विभिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।सीनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मास्टर सोमिल तथा यक्ष ने दूसरा स्थान ओर मैथ्स ओलम्पियाड में मास्टर आशुतोष ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर तथा स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बताया कि मास्टर आर्यमन 13 से 16 नवंबर के बीच बिलासपुर में होने वाली राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेंगे। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए मास्टर आयर्मन को अपनी शुभकामनाएं दी।
Pinegrove School, District Solan HP organized the Annual Awards Function at its pristine location at Dharampur. Sharing the success stories of the students at a glittering prize distribution ceremony, the Chief Guest for the day was G P Upadhayaya, the Additional Chief Secretary of Government of Sikkim and Anjali Chhabra, Deputy Secretary, CBSE Centre of excellence, Chandigarh was the Guest of Honour. The students who had performed exceptionally well in academics, sports and cocurricular activities received commendations on the day. Special medals for toppers of CBSE Board exams, toppers in the final exams in each class, credit worthy performances in sports at Inter School tournaments and co curricular activities, diamond stars for impeccable behaviour and “School Honours” were awarded to the meritorious students. Trophies, mementos and certificates were distributed for various Inter House sporting activities as well. The Chief Guest, G P Upadhayaya expressed his delight over myriad achievements of the students in diverse fields and complimented the School for achieving success over the period of time since its inception. Words of praise and wisdom were shared with the students by the Guest of honour, Anjali Chhabra. In an inspiring speech, she addressed the gathering giving a message to the student community about the importance of discipline and focus in attaining goals. Cultural performances including Raag Shankara, Shiv Tandav Stotram and Rajasthani folk dance by the students also kept the audience spellbound.
उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ उपमंडल में पटवारी मोहाल तथा पटवारी बंदोबस्त पद के लिए लिखित परीक्षा 17 नवम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। प्रशांत देष्टा इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रशांत देष्टा ने कहा कि यह परीक्षा 17 नवम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 12.30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रातः 10.30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ उपमंडल में पटवारी लिखित परीक्षा के 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। उन्होंने बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के सुचारू संचालन सुनिश्चित बनाएं ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक नालागढ़ चमन लाल, पुलिस उपाधीक्षक बद्दी अजय कुमार, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, तहसीलदार रामशहर बिमला वर्मा, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अधिकारी उपस्थित थे।
कुनिहार : हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार की त्रैमासिक बैठक सोमवार को मैरिज हॉल न्यू बस स्टैंड कुनिहार में प्रधान धनीराम तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछली अवधि में स्वर्गवासी पुलिस पेंशनरों की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। एसोसिएशन कि पिछले करीब 2 महीने पहले आई जी पी वेलफेयर व एस पी वेलफेयर से पुलिस मुख्यालय शिमला में बैठक हुई थी, जिसमें एसोसिएशन ने मांग रखी थी कि 2015 के आदेश जिसमें पुलिस पेंशनर के निधन होने पर अंतिम सम्मान के लिए प्रदेश पुलिस को निर्देश जारी किए गए थे उसको दोबारा से रिव्यू करके सभी जिला के एसपी को शक्ति के साथ पालना करने के आदेश जारी किए जाए। सभी थानों में अंतिम सम्मान के आदेश की कॉपी थाना चौकी के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए, ताकि पुलिस स्टाफ पेंशनर के निधन होने की सूचना पर यह जवाब ना दे कि उन्हें इस आदेश की जानकारी नहीं है। बैठक में इस पर सहमति बनी थी मगर जब मांग पर कोई कार्रवाई ना हुई तो एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय से मांगों के बारे में आग्रह किया जो वहां से एसोसिएशन को पत्र द्वारा प्राप्त हुआ कि आदेश की कॉपी थाना के नोटिस बोर्ड पर लगाने के साथ 2018 को आदेश कर दिए गए थे, मगर उसकी कॉपी एसोसिएशन को नहीं मिली। एसोसिएशन ने फिर से इस आदेश की कॉपी को भेजने का आग्रह किया मगर आज तक ना आदेश की काफी आई और पता करने पर मालूम हुआ कि किसी भी थाना चौकी के नोटिस बोर्ड पर इस आदेश की कॉपी नहीं लगी है। ऐसा प्रतीत होता है कि अफसरों द्वारा एसोसिएशन को झूठे आश्वासन दिए गए है। पुलिस पेंशनर के मेडिकल बिलों की भी कई महीनों से अदायगी नहीं हो रही है ।जो मांग करने पर एसपी सोलन का पत्र प्राप्त हुआ है कि बिल की अदायगी के लिए सरकार से 21लाख देने का आवेदन किया गया है मगर बजट अभी तक प्राप्त नहीं हो रहा है। जबकि सरकार अपने मंत्रियों व माननीयो को वेतन भत्ते करोड़ों में अदा कर रही है। एसोसिएशन फिर से सभी सरकारों व न्यायपालिका से पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बारे में सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग करती है जैसा कि दिल्ली व अन्य राज्य में इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। इस बैठक में संत राम चंदेल, रूप राम ठाकुर, जगदीश चौहान, केदार शर्मा,लेख राम कायस्थ, जगदीश गर्ग, विक्रम ठाकुर, शमशेर कंवर, चेतराम तनवर, ओम प्रकाश, जगदीश, पतराम पंवर, रतीराम, मुनीलाल, मंसाराम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
कुनिहार : कुनिहार क्षेत्र में आवारा कुत्तों, उत्पाती बंदरो व लावारिस पशुओं के कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आये दिन कुनिहार मे लावारिस पशुओं की बढ़ती तादात के कारण स्थानीय लोगों की परेशानियां नित्य बढ़ती ही जा रही है। सरकार की हर पंचायत में गौशाला खोले जाने की कवायत सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आती है, जबकि हकीकत में जमीनी स्तर पर इस योजना पर बहुत कम कार्य हुआ नजर आता है। कुनिहार व आसपास के क्षेत्र में लोग रात के अंधियारे में गाड़ियों में पशुओं को भर कर अक्सर छोड़ जाते है, जो यँहा लोगों की फसले तो बर्बाद करते ही है साथ ही कुनिहार बाजार में आवारा घूमते रहते है और लोगों पर भी यह कई मर्तबा हमला कर देते है, इसका कई बार लोग शिकार भी हो चुके है।
कुनिहार : जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थियों ने अर्की पुलिस थाने का सोमवार का एक दिवसीय शैक्षणिक दौरा किया व पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में कई जाने वाली कार्यप्रणाली को जाना।विद्यालय अध्यापक मदन लाल मेहरा की अगुवाई में जेएनवी कुनिहार के आठवीं कक्षा के 29 विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान एसएचओ अर्की व थाना के स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को नए मोटर वाहन अधिनियम,साइबर क्राइम के बारे विस्तृत जानकारी दी गई ।उन्होंने बच्चो को अर्की पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में पुलिस कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया।बच्चो को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए कर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपने जीवन के तय मुकाम को हासिल करके अपने प्रदेश व देश के नव निर्माण में अहम योगदान देना चाहिए,ताकि आपके विद्यालय सहित आपके क्षेत्र व अभिवावकों का नाम रोशन हो सके।
कुनिहार : जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन का इस वर्ष अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस समारोह 17 दिसम्बर 2019 को जिला सोलन के नालागढ़ में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष केडी शर्मा व जिला प्रेस सचिव डीडी कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति से देते हुए बताया ,कि अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस पूरे भारत वर्ष में मनाया जायेगा व जिला स्तरीय पेंशनर्ज दिवस को इस बार नालागढ़ में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला की सभी इकाइयों को आमंत्रित किया गया है। जिला में करीब 3500 सदस्य है। इस सम्मेलन में पेंशनरों की सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में आज सोलन जिला के कंडाघाट में प्रथम उपमंडलस्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ हुआ। डॉ. साधना ठाकुर की उपस्थिति में हिमाचल की विख्यात गायिका गीता भारद्वाज ने रेडक्रॉस मेले की सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की। इस अवसर पर चंद अल्फाज़ों के साथ डॉ. साधना ठाकुर ने भी गीता भारद्वाज के साथ गीतों को अपनी आवाज़ दी। उन्होंने इस अवसर पर मेले के आयोजन के लिए रेडक्रॉस समिति कंडाघाट को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। रेडक्रॉस मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 07 वर्षीय शिवांगी के नृत्य को खूब सराहा गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. राजेश कश्यप, जिला परिषद सदस्य शीला, रितु सेठी, लोकेश्वर शर्मा, मदन ठाकुर, देवेंद्र वर्मा, उपमंडलाधिकारी एवं उपमंडलस्तरीय रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव धीमान, तहसीलदार कंडाघाट एवं रेडक्रॉस समिति के सचिव ओपी मेहता, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति, व्यापार मंडल कंडाघाट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरूना में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता एवं योग गतिविधियां आयोजित की गई। शिविर में स्वयंसेवकों से योग, स्वच्छता और शारीरिक गतिविधियां करवाई गयी। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर तथा गोद लिए गांव बरुना के कुश्ती मैदान की साफ-सफाई की तथा एकत्रित किए गए कूड़े-कचरे का विधि पूर्वक निष्पादन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाल सिंह ने बौद्धिक सत्र के दौरान स्वयंसेवकों को भारतीय संस्कार तथा भारतीय संस्कृति विषय पर अपने बहुमूल्य विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. स्वयंसेवकों का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित में कार्य करते हैं। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य, आपातकाल या प्राकृतिक आपदा के समय पीडि़त लोगों की सहायता में इन एनएसएस स्वयंसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में संलग्न रहने से युवाओं में समाज सेवा तथा राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है। इस अवसर पर एन.एस.एस प्रभारी विजय कुमार व जसविंदर कौर, इंदरजीत सिंह, ओंकार सिंह, भजन सिंह, किरन गुप्ता, युजविंदर कौर, नीलिमा, दिनेश कुमार राघव, सुनील कुमार, विक्रम सिंह और मक्खन सिंह सहित विद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट से लगते गांव बटेड, डुगली, सुल्ली, खाता, बागा,डवारू, रौड़ी, जाबलु, कुन,पछिवर के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को अलग बनवाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत सदस्य बाबूराम शर्मा द्वारा डवारू मंदिर परिसर में की गई। युवा जागृति क्लब धार के सदस्य राजीव ठाकुर ने बताया की इस दौरान बैठक में नई गठित किए जाने वाली ग्राम पंचायतों में धार के ग्रामीणों ने पंचायत बनाने को लेकर सभी ग्राम वासियों के साथ एक ही आवाज मे अलग ग्राम पंचायत बनाने के लिए आवाज़ उठाई। वहीं बैठक में उपरोक्त गांव के लोगों ने पूरे जोर शोर के साथ अलग पंचायत का गठन करने हेतु अगली बैठक 17 नवंबर को डवारू मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत के सदस्यों,महिला मंडल,सुधार सभा के साथ बैठक करने का फैसला लिया। बैठक में चर्चा हुई कि इस गठन का ज्ञापन प्रदेश सरकार व जिला उपायुक्त को भेजा जाएगा। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर स्थानीय ग्रामीणों ने चर्चा की। इस अवसर पर बाबूराम शर्मा, प्रेम केशव, जगन्नाथ शर्मा, अनु, नरेंद्र, श्यामलाल, जीत (बिट्टू), राजीव ठाकुर, दीपक ठाकुर, रवि शर्मा, प्रदीप, मनु शर्मा, ललित, प्यारेलाल, देवेंद्र, लोक राम, दिनेश, रामलाल, रवि ठाकुर सहित काफी संख्या में धार के ग्रामीणों ने भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी (अर्की) में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे व चौथे दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छता एवं शारीरिक गतिविधियां की। स्वयंसेवकों ने सेवड़ा चण्डी गाँव में मन्दिर परिसर, रास्तों तथा बावडी की साफ सफाई की। इस कार्य में स्थानीय ग्रामवासियों तथा अध्यापकों ने स्वयंसेवकों का सहयोग किया। तीसरे दिन बौद्धिक सत्र में रावमापा सेज के अध्यापक विज्ञान संकाय उपेन्द्र पाल ने किशोरावस्था तथा पीयर प्रेशर विषय, शारीरिक शिक्षक चण्डी भास्करानन्द ने जीवन में परिवार का महत्व तथा इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा भारती शर्मा ने एनएसएस का व्यक्तित्व विकास में योगदान विषय पर विचार सांझा किए।चौथै दिन प्रवक्ता वाणिज्य शातां ने बैंकिंग कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी सुनील कुमार, हेमलता तथा पवन कुमार अध्यापक चण्डी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 17 नवम्बर, 2019 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल 17 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे सोलन के शिल्ली में हिमगिरी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता करेंगे।
हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्रॉस समिति की सहायता के लिए मेलों का आयोजन ग्राम स्तर पर भी किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण परिवेश में अधिक से अधिक लोग रेडक्रॉस समिति के बारे में जागरूक बन सकें। डॉ. साधना ठाकुर आज सोलन जिला के कंडाघाट में आयोजित प्रथम उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले के शुभारंभ के अवसर पर सभी को संबोधित कर रही थी। डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि आज भी हिमाचल की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या गांव में निवास करती है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस गतिविधियों का विस्तार गांव-गांव तक किया जाना आवश्यक है। इसमें प्रतिवर्ष विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाने वाले रेडक्रॉस मेले विशेष रूप से सहायक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है और प्रदेश के जन-जन के रेडक्रॉस समिति से जुड़ने से समिति अपने कार्यों के माध्यम से सभी को लाभान्वित कर पाएगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि रेडक्रॉस समिति से जुड़ें और अपनी क्षमता के अनुसार पीडि़त मानवता की सेवा में सहयोग दें। रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में रेडक्रॉस द्वारा भिन्न-भिन्न कार्य किए जा रहे हैं। मंडी तथा कुल्लू जिलों में रेडक्रॉस समिति वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंच रही है। उन्होंने आग्रह किया कि सोलन जिला में रेडक्रॉस समिति अन्य कार्यों के साथ-साथ एक कपड़ा बैंक आरंभ करने की दिशा में प्रयासरत हो। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु में इस कपड़ा बैंक की सहायता से अनेक ज़रूरतमंद व्यक्तियों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए जा सकते है। डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्रॉस समिति के माध्यम से सभी अक्षम तथा असहाय लोगों तक पहुंचना हमारा उद्देश्य है। इस कार्य के लिए समिति को समयदान और संसाधनों की आवश्यकता है। उन्होंने आशा जताई कि रेडक्रॉस समिति सोलन जिला में अपनी गतिविधियों के माध्यम से पूरे प्रदेश को राह दिखाएगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति के कार्यों के साथ महिला मंडलों को भी जोड़ना होगा। महिला मंडलों के सहयोग से रेडक्रॉस समिति ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सकती है जो महिलाओं को होने वाली बीमारियों के विषय में जागरूकता उत्पन्न करें और इनका समाधान सुझाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशे की समस्या के समूल नाश के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि नशा हम सबके लिए एक चुनौती बनकर उभरा है और समाज के सभी वर्गों को नशे की बुराई को मिटाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने सभी से हिमाचल को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांग जनों को रेडक्रॉस समिति की ओर से व्हील चेयर भी प्रदान की। डॉ. साधना ठाकुर ने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य द्वारा प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने हॉफ मैराथन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया। डॉ. साधना ठाकुर ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ओर से 21 हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा तथा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने हॉफ मैराथन के लड़कों तथा लड़कियों के वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति कंडाघाट के पैट्रन और सदस्यों को भी सम्मानित किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपमंडलीय रेडक्रॉस समिति कंडाघाट के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कंडाघाट में रेडक्रॉस समिति द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. राजेश कश्यप, जिला परिषद सदस्य शीला, रितु सेठी, लोकेश्वर शर्मा, मदन ठाकुर, देवेंद्र वर्मा, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति, व्यापार मंडल कंडाघाट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रात:कालीन सभा में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को याद किया गया।इस अवसर पर भाषा अध्यापक राकेश रघुवंशी ने अपने वक्तव्य में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा उनके देश व शिक्षा के क्षेत्र में किये गये योगदान को याद किया। 1947 से 58 तक आजाद भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य करते हए उनका मानना था की मातृभाषा में शिक्षा दी जानी चाहिए। इसके इलावा महिलाओं की शिक्षा पर बल दिया गया तथा 14 वर्ष तक निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा देने की वकालत की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में मौलाना अबुल कलाम आजाद को शत शत नमन करते हए,बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, प्रवक्ता राकेश शर्मा, अमर सिंह वर्मा, नरेन्द्र लाल, रमन कुमारी, संतोष कुमारी, धर्म दत्त, वीना देवी, सुषमा देवी, उर्मिला, गीता देवी, अंजना, रंजना, जागति, संतोष कुमारी शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, चमन लाल, सुरेन्द्र कुमार व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में लेखराम ठाकुर पुत्र हीरुराम गांव स्यार डॉ. दाड़लाघाट ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 6 नवंबर को जब इसके बेटे ने दुकान खोली तथा उसके उपरांत वह दूसरी मंजिल की दुकान में चला गया तथा कुछ समय बाद फिर दुकान में गया। अगले दिन 7 नवंबर को समय करीब ग्यारह बजे इसने इस दुकान के गले में रखे कैश को गिना तो कैश कम पाया गया, इस बारे में इसने अपने बेटे से पुछा तो उसने बताया कि इस गले में करीब 52000 रुपये थे जो कि गिनती करने उपरांत 40000 रुपये कम पाये गये।जब इसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चैक किया तो पाया कि एक व्यक्ति 6 नवंबर को समय करीब 9:35 व 9:40 बजे सुबह इनकी दुकान में घुस रहा है और गले से कैश निकालकर वहां से चला जाता है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस ने 454,380 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है, इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की धूम रही। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर स्कूल के प्रांगण में शिक्षा संवाद किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका, विभिन्न सदनों के बच्चों ने भाषण के माध्यम से अबुल कलाम आज़ाद की जीवनी पर प्रकाश डाला। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को शिक्षा का महत्व बताया, पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। स्कूल की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने आम सभा में बच्चों के ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी दी और अभिभावकों से निवेदन किया कि प्रत्येक परीक्षा के बाद आप स्वयं स्कुल में आकर अपने बच्चे की प्रोग्रेस रिपोर्ट अवश्य देखें, प्री बोर्ड की जानकारी, आज की युवा पीढ़ी का नशे की ओर बढ़ना व् टर्मिनल परीक्षा के बारे में अपने विचार सांझे किये।मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की बधाई देते हुए उन्हें अबुल कलाम आज़ाद की जीवन शैली पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर अभिभावक, समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
गुरुकुल इंटरनेशनल सी. सै. स्कूल की प्रबंधक समिति द्वारा गुरुपर्व के उपलक्ष में निकलने वाली नगर - संकीतन की झांकी प्रस्तुत करने वाले समुदाय के लिए मुफ्त अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसमें जल, जूस, ब्रेड, पकौड़ा, चटनी आदि थी। गुरुपर्व प्रेम, भाईचारे, सद भावना का पर्व है। इस अवसर पर सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, शशि गर्ग, गुरप्रीत माथुर, समीर गर्ग, अदिति गर्ग, पीयूष गर्ग, शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक तथा छात्र वर्ग ने अपनी सेवाएं दी।
Pinegrove Boys lifted the trophy of the 1st Invitational Under-13 Cricket Tournament by outplaying Welham Boys’ School, Dehradun in an exciting final, played at Pinegrove School, Dharampur District Solan. The host team won the toss and decided to bat first. They made 126 runs in 20 overs for the loss of 4 wickets. Welham boys put up a valiant fight but succumbed to some lethal bowling attack that finished them for 105 runs. Pinegrove clinched the cup with a 21 runs victory over the hapless Welham boys. The Man of the Match award for the final match went to Devashish Saizal of Pinegrove School. The Player of the Tournament was awarded to Yerik Gauri of Pinegrove School and the Upcoming Player of the Tournament was Krishnav of Welham Boys’ School, Dehradun. The Batsman of the Series went to Kalash of Pinegrove School while Devashish Saizal of Pinegrove School was awarded the Best Bowler of the Tournament. The award for the Best Wicket Keeper went to Akshat Sharma of Punjab Public School, Nabha. Aryan of Welham Boys School was named as the Best Fielder. The Chief Guest for the Closing Ceremony, Dr. Kinjal Suratwala, Director, Cricket Development, HPCA was all praises for the impressive sports infrastructure of Pinegrove School. He appreciated the classy display of cricketing acumen by both the finalists and wished them all the best for their cricketing career. Congratulating the winning team for achieving a glorious success in the tournament, he encouraged the players to do well in future too.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक जिला सोलन के विकास में यहां के सभी निवासियों का योगदान है तथा सभी के सहयोग से सोलन निकट भविष्य में विकास की नई ईबारत लिखेगा। डाॅ. बिन्दल गत सांय यहां उत्तराखण्ड भ्रातृ मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘कौथीग-3’ को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि सोलन जिला, प्रदेश का तीव्रतम गति से विकसित होता जिला है और जिला ने अपनी यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों के निवासियों और संस्कृतियों को समाहित किया है। उन्होंने कहा कि सोलन शहर एवं जिला का सुव्यवस्थित विकास समय की मांग है और इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल और उत्तराखण्ड में भौगोलिक एवं सांस्कृतिक समानताएं हैं तथा दोनों राज्यों के निवासी पहाड़ की विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को समझते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रदेश के समग्र एवं सन्तुलित विकास के लिए पूर्व की भान्ति सकारात्मक सोच के साथ कार्यरत रहें। डाॅ. बिन्दल ने सभी से आग्रह किया कि स्वच्छता को पूर्ण रूप से अपनाएं और हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग दें। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विशुद्ध रूप से सहेज कर रखने के लिए उत्तराखण्ड के निवासियों की सराहना की। डाॅ. बिन्दल ने उत्तराखण्ड भ्रातृ मण्डल के संस्थापक भोपाल सिंह ठाकुर सहित अन्य को सम्मानित भी किया। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने इस आयोजन के लिए मण्डल को बधाई दी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व लोकसभा सांसद वीरेन्द्र कश्यप, हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामंत्री नरेन्द्र ठाकुर, जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सूद, वरिष्ठ भाजपा नेता इन्द्र सिंह ठाकुर, नरदेव बडोला, उत्तराखण्ड भ्रातृ मण्डल के प्रधान विनोद थपलियाल एवं मण्डल के अन्य क्षेत्रों के पदाधिकारियों सहित गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड निवासी उपस्थित थे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत गाली गलौज व मारपीट को लेकर मामला दर्ज हुआ है। इसमें दलीप कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी नालागढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह गाड़ी नंबर एचपी-64ए-1411 पर करीब पांच महीनों से चालक है। 9 नवंबर को यह उपरोक्त गाड़ी को लेकर रोपड़ से दाड़लाघाट आ रहा था तो दाड़ला मोड़ से थोड़ा आगे इसकी गाड़ी के पीछे से एचपी-01ए-7569 टोयटा इटियोज आई और इसकी गाड़ी के साथ लगा दिया। उसके बाद उस गाडी से ड्राईवर सहित तीन व्यक्ति उतरे और इसकी गाड़ी के पास आकर धमकाने लगे। गाली गलोच करने लगे। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो हाथापाई करने लगे। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है व आगमी कार्यवाही की जा रही है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी (अर्की) में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दुसरे दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छता,शारीरिक गतिविधियां की गई। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान बौधिक सत्र में पूर्ण ठाकुर ने संस्कार तथा भारतीय संस्कृति विषय पर और इसी दिन चिकित्सा विभाग से डॉ उदित शुक्ला ने प्राथमिक उपचार विषय तथा स्वस्थ रहने के तरीकों की जानकारी देकर स्वयंसेवकों का मार्ग दर्शन किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी सुनील कुमार,हेमलता तथा अन्य अध्यापक वर्ग सहित एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि गत दो वर्षों में कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चामत भड़ेच में विकास कार्याें के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। डाॅ. सैजल गत सांय चामत भड़ेच में आयोजित दो दिवसीय ब्रिजेश्वर देव दयारश मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व स्थानीय ब्रिजेश्वर देव मन्दिर में पूजा-अर्चना की और सभी के सुखी जीवन की कामना की। डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में गत दो वर्षो में प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में धर्मशाला में आयोजित इनवेस्टर्स मीट ने हिमाचल के विविध विकास की नई ईबारत लिख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में इनवेस्टर्स मीट के माध्यम से लगभग 93000 करोड़ रुपए के निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनके माध्यम से राज्य में 01 लाख 85,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इनवेस्टर्स मीट प्रदेश में पर्यटन, विद्युत, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अधोसंरचना विकास पर भी बल दे रही है। ग्राम स्तर तक विकास के लिए धन की कोई कमी नही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इनसे लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक मुख्य संरक्षक बीएस दुरानी की अध्यक्षता में हुई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नए कार्यकारिणी में कुछ बदलाव किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रधान के लिए सुखराम नड्डा,महासचिव प्रेम केशव,वरिष्ठ प्रधान बाबूराम,उप प्रधान जगन्नाथ,मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर,ऑडिटर नंदलाल शर्मा ओर उप प्रधान बद्रीनाथ को चुना गया। इस दौरान बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा बहुत पुरानी मांग जिसमें 65,70 व 75 वर्ष पूरा करने के उपरांत 5,10 व 15% भत्ते को बेसिक पेंशन में सम्मिलित करने का आग्रह हिमाचल प्रदेश सरकार से किया गया। उपरोक्त कार्यकारिणी के प्रधान एवं महासचिव द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भरोसा जताया कि उनकी हर मांग पर विभाग से सहयोग किया जाएगा। बैठक के बाद सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भी आग्रह किया गया कि 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस हर वर्ष की तरह नम्होल रेस्ट हाउस के प्रांगण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में कमल ठाकुर,बीएस दुरानी,प्रेम केशव,हरिराम,जगन्नाथ,बाबूराम,नंदलाल शर्मा,बद्रीनाथ,परसराम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
अयोध्या में राम मंदिर बनाने के फैसले पर दाड़लाघाट क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों ने खुशी मनाई। इसके साथ लोगों ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक भी बताया। दाड़लाघाट में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोगों ने लड्डू बांटे तो वही शाम को ऐतिहासिक शिव मंदिर में लोगों ने दीप भी जलाए। दाड़लाघाट के लोगों ने बताया कि इस फैसले को सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सुनाया गया है। लोगों में इस बात की खुशी है कि अयोध्या में अब राम मंदिर बनाने पर मोहर लग गई है। इस दौरान ऐतिहासिक शिव मंदिर में काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
देश में प्याज का मूल्य दिन प्रतिदिन आसमान छू रहा है। देश की जनता प्याज के मूल्यों में लगातार हो रही इस वृद्धि से बेहद परेशान है। इसी वृद्धि को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी लगातार प्रदर्शन जारी है। रविवार को धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्याज के मूल्य की वृद्धि को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन रैली धर्शाला कुनाल होटल से लेकर बीपीओ ऑफिस तक गई। इस दौरान उन्होंने प्याज की मालाएं पहनकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में प्याज की कीमतें 100 रुपये तक पहुंच गई हैं। इस बार प्याज लोगों को बहुत ज्यादा रुला रहा है। इस प्रदर्शन में लोगों ने हाल ही में हुई इंवेस्टर मीट को लेकर भी कई तरह के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में कांग्रेसी विधायकों ने भी हिस्सा लिया और बेरोजगारी, प्याज मूल्यों में वृद्धि और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर आरोप लगाए और खूब प्रदर्शन किया।
सोलन जिला के सुबाथू के सैनिक भीम बहादुर पुन की रविवार को सुबाथु में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कृतज्ञ प्रदेशवासियों की और से शहीद सैनिक को श्रद्धाजंलि अर्पित की। राष्ट्रीस राईफल्स में तैनात 27 वर्षीय भीम बहादुर पुन जम्मू-कश्मीर में सीमा पर गश्त के दौरान शहीद हो गए थे। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, भारत संचार निगम लिमिटिड के निदेशक रामेश्वर श्र्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक परवाणु योगेश रोल्टा सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने शहीद भीम बहादुर पुन को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
कुछ दिन पहले सड़क हादसे में कुनिहार से भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर के निधन पर शनिवार को प्रदेश सरकार के शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज सोनिया ठाकुर के गांव खाड़ी कुनिहार पहुंचे। जँहा उन्होंने उनके पति अमर सिंह ठाकुर, बेटे विषय ठाकुर व अन्य सदस्यों को सांत्वना देकर शोक व्यक्त किया।
जिला परिषद के वार्ड 4 कुनिहार से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन माला के चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय करने के लिए शनिवार को कुनिहार में मन्त्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी 15 पंचायतों के बूथ अध्यक्ष, बी एल ए और पालको सहित पार्टी संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित 150 से अधिक संख्या में लोगो ने भाग लिया। इस बैठक में प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल, मंडी समिति अध्यक्ष संजीव कश्यप,सोलन से प्रत्यासी रहे राजेश कश्यप, दुधारू पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार, कशोली मण्डल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सोलन के मदन ठाकुर, अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, अमर सिंह परिहार, इंद्रपाल शर्मा, ओम प्रकाश, सुरेश जोशी, अनिल गर्ग, देवी राम तनवर, मोहन लाल भारद्वाज, रितिक तनवर सहित अन्य उपस्थित रहे। बैठक में इस बार की 15 पंचायतों में प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किए गए जो इन पंचायतों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। डॉ. राजीव सैजल ने सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर चुनाव प्रचार में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह वार्ड पहले भी हमारे पास था तथा अब भी हम इसे भारी मतों से जीतेंगे। बैठक के बाद रतन सिंह पाल की अगुवाई में पूरे कुनिहार बाजार में प्रत्याशी सहित सेंकडो लोगो ने भाजपा समर्थित कंचन माला के लिए वोट मांगे।
कुनिहार : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमेहर(अर्की) के 80 छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों विनोद बंसल, रमेश अरोड़ा, प्रियंका कंवर व अरुणा मलिक की अगुवाई में दो दिवसीय शैक्षणिक यात्रा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने आनन्दपुर साहिब(पंजाब) में गुरुद्वारे में शीश नवाकर सिख धर्म के बारे अहम ज्ञान प्राप्त किया, तो वहीं हिमाचल के शक्तिपीठ नयना देवी व मार्कण्डेय की यात्रा करके पुण्य के साथ साथ ज्ञानवर्धक जानकारियां भी हासिल की। उप प्रधानाचार्य हितेश शर्मा ने इस सफल यात्रा पर सभी को बधाई दी।
भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम की बारात प्रचीन वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर देवेंद्र महंत कुनिहार के घर से निकली व गमजून मदन के घर पहुंची। जंहा पर भगवान शालिग्राम का वधु पक्ष (तुलसी )की ओर से मदन के परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शनिवार सुबह कुनिहार से काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे सज धज कर बराती बनकर नाचते गाते हुए बारात में शामिल हुए। पूरे रीति रिवाजों के साथ यह शादी संम्पन हुई। कुनिहार के प्रशिद्ध पण्डित कामेश्वर शर्मा ने बताया कि शालिग्राम व तुलसी विवाह के पीछे एक पुरातन कथा है। हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह कराए जाने का विधान है। इस दिन शुभ मुहूर्त में तुलसी और भगवान शालिग्राम का विधिपूर्वक विवाह होता है, इस विवाह की एक पौराणिक कथा है, इसे पढ़कर या सुनकर आप जान पाएंगे कि तुलसी कौन थीं और भगवान विष्णु को शालिग्राम स्वरूप कैसे प्राप्त हुआ।
हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्ज इकाई कुनिहार की त्रेमासिक बैठक 11 नवम्बर सोमवार को न्यू बस स्टैंड कुनिहार के समीप मैरिज हाल में आयोजित की जाएगी। इकाई के प्रधान धनीराम तनवर ने बताया कि यह बैठक 11 नवम्बर को सुबह 11 बजे आरम्भ होगी। इकाई ने सभी पुलिस पेंसनरो से आग्रह किया है कि सभी समय पर पहुंच कर बैठक में भाग लेकर अपनी अपनी समस्याओं बारे चर्चा कर, अपने अपने सुझाव व विचार रखकर समस्याओं का हल करने बारे योजना बनाएं।
ग्राम पंचायत दावटी (शिवनगर) के गांव शावग में लोक नाट्य करयाला का आयोजन किया गया। गांव शावग के समस्त ग्रामवासियों की ओर गांव शावग में शुक्रवार रात्रि को करयाला कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मांद्री की पार्टी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। युवक मंडल शावग के सदस्य हंसराज राजपूत व सुधार सभा के प्रधान ज्ञान सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करयाला का आयोजन बड़े धूमधाम से किया। ऐसे में सभी लोगों ने इस लोक नाट्य का खूब आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि लोक नाट्य के माध्यम से जहां सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है,वहीं लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे मेें भी बताया।मांद्री से आए करयाला कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
सोलन जिला के कोठों गांव में स्थापित मानव-मंदिर में मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी रोग के उपचार के साथ-साथ अन्य रोगों से पीडि़त रोगियों को फिजियोथेरेपी की बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। यह जानकारी इंडियन एसोसिएशन फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (आईएएमडी) की अध्यक्ष संजना गोयल ने दी। संजना गोयल ने कहा कि केंद्र में आधुनिक उपकरणों के साथ मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के रोगियों की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को सुधारने के लिए सहायता की जा रही है। मानव-मंदिर मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के लिए एशिया का सबसे बड़ा संस्थान है। यहां इस रोग से पीडि़त व्यक्तियों का भौतिक चिकित्सा एवं योग के माध्यम से उपचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि मानव-मंदिर इस सोच के साथ कार्य कर रहा है कि मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी से पीडि़त व्यक्तियों को राहत एवं पुनर्वास प्रदान करके ही उन्हें बेहतर जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के साथ-साथ अन्य रोगों के लिए भी फिजियोथेरेपी सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र में अधरंग, मस्तिष्क एवं चेहरे का पक्षाघात, कमर व घुटने का दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डलोसिस और लम्बर स्पॉन्डलोसिस, रीढ़ की हड्डी खिसकना, गठिया, ओस्टियोआर्थराइटिस तथा शियाटिका जैसे रोगों का फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया जाता है। केंद्र रोगियों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध करवाता है। यह सेवा सोलन स्थित मुरारी मार्केट से प्रातः 10.00 बजे, पुराने उपायुक्त कार्यालय से प्रातः 10.10 बजे तथा कोटलानाला चौक से प्रातः 10.20 बजे उपलब्ध है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के साथ-साथ उपरोक्त रोगों के रोगियों को मानव-मंदिर पहुंचाएं ताकि सभी रोगी इन सेवाओं से लाभान्वित हो सकें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01792-229550 तथा 229551 एवं मोबाइल नंबर 92180-88880 और 85806-61508 पर संपर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में पटवारी मोहाल तथा पटवारी बंदोबस्त पद के लिए लिखित परीक्षा 17 नवंबर, 2019 को आयोजित की जाएगी। केसी चमन गत दिवस यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि यह परीक्षा 17 नवंबर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 12.30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रातः 10.30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा की जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन में हेल्पलाइन दूरभाष नंबर से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस हेल्पलाइन पर 14, 15 व 16 नवंबर, 2019 को प्रातः 10.00 से सांय 5.00 बजे तक तथा 17 नवंबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन का दूरभाष नंबर 01792-224033 है। केसी चमन ने कहा कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी 11 नवंबर, 2019 को उपायुक्त सोलन की वैबसाईट पर अपलोड कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा जिला के 77 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। लगभग 19735 उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिला के अर्की उपमंडल में 23, कंडाघाट उपमंडल में 07, सोलन उपमंडल में 24 तथा नालागढ़ उपमंडल में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन तथा तथा जिला राजस्व अधिकारी सोलन को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपमंडल स्तर पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने सभी पात्र उम्मीदवारों को निर्देश दिए है कि वे परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र साथ लाएं। पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड व ड्राईविंग लाइसेंस मान्य होगा। जिला राजस्व अधिकारी प्रोमिला धीमान सिंघल ने परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान, जिला के तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Hosts Pinegrove School and Welham Boys’ School will clash in the final of the 1st Invitational Cricket Tournament being played at Pinegrove School, Dharampur, District Solan. In the league matches on the second day of the tournament APS Dagshai lads outplayed PPS, Nabha in an exciting match after losing the toss and were invited to bat by their opponents. APS team put up a commendable 103 runs on the board. Chasing the target the PPS, Nabha could only muster 101 runs at the end of its spell of 15 overs. Gopal of APS Dagshai was awarded ‘Player of the Match’. In the second match between Welham Boys and Lawrence School, Sanawar, Welham boys won the toss and decided to bat first. In reply to their 127 runs, Lawrence School boys could manage only 80 runs and lost all their wickets. Aryan of Welham Boys was awarded ‘Player of the Match. In the first semi-final match played between APS, Dagshai and hosts Pinegrove School, APS won the toss and decided to bat first. They were all out for a paltry 40 runs. The host team achieved the target in just 5.1 overs without losing a single wicket. Devashish of the winning side walked away with ‘Player of the Match’. In the second semi-final played between Welham Boys and Mayo College, Welham won the toss and elected to bat first. They made 145 runs in 20 overs. In reply, Mayo boys was all out for 120 runs. Amaan Ahmed of Welham Boys School was awarded ‘Player of the Match’.
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा परवाणू से सोलन के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग का फोरलेन कार्य कर रही निजी कंपनी जीआर इन्फ्रा प्रोजैक्टस को निर्देश दिए हैं कि फोरलेन कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित बनाया जाए कि कार्य के समय यातायात अवरूद्ध न हो। केसी चमन राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा कंपनी को निर्देश दिए कि परवाणू-सोलन के मध्य बड़ोग बाईपास पर निर्माणाधीन सुरंग को वर्ष 2019 के अंत तक आरंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण एवं निजी कंपनी यह भी सुनिश्चित बनाए कि कुम्हारहट्टी में फ्लाईओवर निर्माण कार्य मार्च 2020 तक पूरा किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि यह फोरलेन समूचे क्षेत्र की आर्थिकी के साथ-साथ रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। इस फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्थित रखा जाए और यह सुनिश्चित बनाया जाए कि किसी भी स्थान पर यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि फोरलेन कार्य के कारण विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक जल स्त्रोतों एवं कृषि योग्य भूमि का ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य मानकों को सुनिश्चित बनाने पर बल दिया। बैठक में फोरलेन कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबली के भवन, सब्जी मंडी सोलन, रेल लाइन के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर तथा सोलन से कैथलीघाट के मध्य फोरलेन कार्य पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि परवाणू से सोलन के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन कार्य का लगभग 80 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। बैठक में अवगत करवाया गया कि बड़ोग बाईपास पर लगभग 965 मीटर लंबी सुरंग के निर्माण में सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक एसएम स्वामी सहित निजी कंपनी जीआर इन्फ्रा प्रोजैक्टस, एरिफ के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट सलोगड़ा के लिए 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकरी सोलन रोहित राठौर द्वारा मतदान केंद्रों, मतगणना केंद्र एवं मतदान तथा मतगणना समय की सूचना जारी कर दी गई है। इस सूचना के अनुसार वार्ड संख्या-4 चंबाघाट सलोगड़ा के लिए 17 नवंबर, 2019 को मतदान जिला बागवानी कार्यालय चंबाघाट तथा मोहन मिकिन सैनिक कैंटीन ब्रूरी में मतदान होगा। मतदान प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक किया जा सकेगा। इसी दिन मतदान के उपरांत नगर परिषद सोलन के हॉल में सांय 3.00 बजे के बाद मतगणना आरंभ होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) केसी चमन ने 17 नवंबर, 2019 को सोलन जिला के जिला परिषद वार्ड कुनिहार तथा विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर में उप चुनाव के दृष्टिगत मतदान के लिए संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी की है। यह सूची खंड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कंडाघाट, सोलन व कुनिहार से प्राप्त सूचना के आधार पर जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) द्वारा जारी सूची के अनुसार जिला परिषद वार्ड-4, कुनिहार के निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत हाटकोट के वार्ड संख्या-1 हाटकोट-1 से लेकर वार्ड संख्या-7 हाटकोट-7 के लिए मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसी वार्ड की ग्राम पंचायत कुनिहार के वार्ड संख्या-1, 2 व 3 उच्चागांव के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उच्चागांव, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खनोल तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरड कॉलोनी को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इसी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-5 खनोल-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंग्यार तथा वार्ड संख्या-6 नगर सिंहावा-1 के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला नगर सिंहावा को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत काहला के वार्ड संख्या-1 बधावनी, वार्ड संख्या-4 धड़ोई, वार्ड संख्या-5 काहला के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला काहला, वार्ड संख्या-2 दावंटी-1 तथा वार्ड संख्या-3 दावंटी-2 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दावंटी को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत कनैर के वार्ड संख्या-1 सेर तथा वार्ड संख्या-2 रूगड़ा के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला रूगड़ा को संवेदनशील घोषित किया गया है। सूची के अनुसार ग्राम पंचायत ममलीग के वार्ड संख्या-6 ममलीग तथा वार्ड संख्या-7 शिव शंकर गढ़ के मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग को संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत सतड़ोल के वार्ड संख्या-1 काशी पट्टा, वार्ड संख्या-2 सतड़ोल-1 तथा वार्ड संख्या-3 सतड़ोल-2 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सतड़ोल, वार्ड संख्या-4 ढबलोग के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलाह तथा वार्ड संख्या-5 कुम्हाली, वार्ड संख्या-6 घाट कुम्हाला एवं वार्ड संख्या-7 बांजनी के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शारड़ाघाट को संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत सायरी के वार्ड संख्या-1 लाडली, वार्ड संख्या-2 सुनखी तथा वार्ड संख्या-3 कोट के मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत जधाणा के वार्ड संख्या-3 खजरी के मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ्टू तथा वार्ड संख्या-5 भैंच के मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ्टू को संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत हरिपुर के वार्ड संख्या-1 टिंयूकरी, वार्ड संख्या-2 जगोटा, वार्ड संख्या-3 धनेरी के मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर, वार्ड संख्या-4 प्राथा कलां और वार्ड संख्या-5 लूण हटी के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुर को संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत बसंतपुर में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत इसी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-1 भेल के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला भेल तथा वार्ड संख्या-2 बसंतपुर के मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर एवं वार्ड संख्या-3 हरथू के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसंतपुर को संवेदनशील घोषित किया गया है।
शुक्रवार को कुनिहार में दो सड़क हादसे पेश आए। पहले हादसे में कुनिहार से मात्र दो किलोमीटर की दूरी कुनिहार सुबाथू मार्ग पर बडोर घाटी के समीप सुबह एक पीकप गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। वहीं दूसरे हादसे में थोड़ी दूरी पर एक पीकप व एक ट्रक की आपस मे भिड़ंत हो गई। यहाँ गाड़ियों का नुकसान हुआ पर गनीमत यह रही कि दोनो मामलों में सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को कोई चोट नही आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह एक व्यक्ति अपने बेटे को नवोदय विद्यालय कुनिहार छोड़ने जा रहा था कि बडोरघाटी के समीप बारिस की वजह से सड़क पर कीचड़ था व जैसे अन्य गाड़ी को साइड दी तो पीकप स्किट होकर नीचे ढलान की ओर लुढ़क गई। क्रेन के द्वारा शाम 4 बजे के करीब पी कप को निकाल दिया गया। दूसरे मामले में दोपहर के समय कुनिहार की ओर से जा रहे ट्रक व सुबाथू की ओर से आ रही पीकप की जोरदार भिड़ंत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी यंहा गाड़ी नीचे गिर गई थी व एक कार व ट्रक में भी जोरदार टक्कर हो गई थी। आए दिन यंहा कोई न कोई सड़क दुर्घटना घटती ही रहती है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शेष लाभार्थियों के आधार कार्ड सत्यापन का कार्य 30 नवंबर, 2019 तक पूरा किया जाए। केसी चमन इस संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी किसानों के आधार नंबर के साथ-साथ उनकी खाता संख्या एवं अन्य आवश्यक प्रविष्टियां सही होनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में खाता संख्या गलत दर्ज करने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस पूरी जानकारी की प्रविष्टी सही होने पर ही किसानों को योजना के तहत सम्मान राशि प्राप्त होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को शीघ्र अतिशीघ्र सही किया जाए। सोलन जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 52278 किसानों को प्रथम किश्त, 47303 किसानों को द्वितीय किश्त तथा 43105 किसानों को तृतीय किश्त प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े लाभार्थियों के खातों की बेतरतीब भौतिक जांच सुनिश्चित करें ताकि यदि पात्र किसानों तक निधि का लाभ नहीं पहुंचा है तो इसमें सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों की आधार से जुड़ी जानकारी प्रमाणित करें ताकि लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत वित्तीय लाभ समय पर प्रदान किए जा सकें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, जिला के सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


















































