अधिकारियों को नवाचार विचारों के साथ आगे आना चाहिए और लीक से हट कर सोचना चाहिए ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवीन कार्यक्रम और परिणामोन्मुखी नीतियां बनाई जा सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के कल्पतरू भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त हिमाचल प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस भवन का निर्माण 4.34 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।जयराम ठाकुर ने नागरिक/राजस्व प्रशासन के विभिन्न पहलूओं, विशिष्ट अधिनियमों पर व्यवहारिक अनुभवों के आधार पर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए हिपा की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से जनता की शिकायतों का घरों के निकट निवारण सुनिश्चित किया, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत न आने वाले लोगों को शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के परिवारों को 3000 रुपये प्रतिमाह प्रदान करने के लिए सहारा योजना शुरू की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डाॅ. राजीव बंसल और डाॅ. मनोज शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक सिटीजन इम्पाॅवरमेंट-ए स्टडी ऑफ ई-गवर्नेंस सर्विसिज और डाॅ. राजीव बंसल द्वारा लिखित पुस्तक स्टैपिंग स्टोनज-ए कम्पेंडियम ऑफ केस स्टडीज का भी विमोचन किया।
शिमला : भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां कुल्लू घाटी को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में मनोनित करवाने के लिए एच.बी.टैक टीम के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कुल्लू घाटी की काष्ठकुणी भवन शैली, ग्राम देवताओं की विशिष्ट परम्परा तथा इसका अदभूत प्राकृतिक सौन्दर्य कुछ ऐसी विशिष्टताएं हैं जिनके आधार पर कुल्लू घाटी को विश्व धरोहर के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही इस बारे में एक विस्तृत प्रस्तावना तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। बैठक में एचबीटैक टीम की ओर से एक प्रस्तुति भी दी गई। निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग डाॅ. पंकज ललित तथा एचबीटैक टीम की ओर से भृगु आचार्य तथा अक्षत इस बैठक में उपस्थित थे।
हिमालय मंच 29 अगस्त को बाबा भलकु की स्मृति में कालका-शिमला रेल व पर्यावरण यात्रा का आयोजन कर रहा है। लेखक सदस्य सुबह 8-15 बजे शिमला रेलवे स्टेशन से कनोह रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से जायेंगे और वहां से कंडाघाट रेलवे स्टेशन तक पर्यावरण जागरूकता की दृष्टि से पैदल यात्रा करेंगे। दोपहर बाद स्टेशन पर ही एक साहित्यिक गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें हिमालय मंच के लेखक सदस्यों सहित स्थानीय और दूर दराज से भाग लेने आये लेखक, कलाकार और छात्र भी भाग लेंगे। यह यात्रा शिमला, समरहिल, केथलीघाट, कनोह और कंडाघाट रेलवे स्टेशनों के अधिकारियों के सहयोग से की जाएगी। शिमला रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी यात्रा को हरी झंडी देंगे। इस बात की जानकारी लेखक और हिमालय साहित्य मंच के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने शिमला में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दी। हरनोट ने बताया की यह अनूठी यात्रा साहित्य और पर्यावरण जागरूकता की दृष्टि से दुर्लभ प्रतिभा के धनी मजदूर बाबा भलकु की स्मृति में वर्ष 2018 में शुरू की गयी थी। इस यात्रा में लेखक पहले चलती रेल में शिमला से बड़ोग तक साहित्य गोष्ठी करते हैं और फिर चायल स्थित बाबा भलकु के पुस्तैनी घर झाझा जाकर उनके परिवार से मिलकर वहां साहित्यिक गोष्ठी करते हैं। वर्ष 2018 और 2019 में इन यात्राओं और गोष्ठियों के सफल आयोजनों के बाद कोविड के कारण गत वर्ष यात्रा नहीं हो पायी थी। इसी वजह से कोविड नियमों की अनुपालना करते हुए इस बार यात्रा और गोष्ठी का छोटा स्वरुप रखा गया है। उन्होंने ने इस यात्रा में सहयोग के लिए शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रिंस सेठी, रेलवे के चीफ कमर्शियल इन्सपेक्टर अमर सिंह ठाकुर, कंडाघाट स्टेशन के अधीक्षक दिनेश शर्मा और समर हिल स्टेशन के अधीक्षक संजय गेरा का धन्यवाद व्यक्त किया है। इस पूरे आयोजन का खर्च पहले की तरह मंच के सदस्य आपसी सहयोग से करेंगे जबकि छात्रों से कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाता। इस कार्यक्रम में एसआर हरनोट, आत्मारंजन, सतीशरत्न, गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, विद्या निधि छाबड़ा, अभिषेक तिवारी, मधु शर्मा, गुलपाल वर्मा, वीरेंद्र कुमार, धनंजय सुमन, स्नेह नेगी, सुमित राज,भारती कुठियाला, कल्पना गांगटा, वंदना राणा, लेखराज चौहान, मोनिका छट्टू, नरेश देयोग, कुलदीप तरुण, सीता राम शर्मा, उमा नदैक, कुल राजीव, आयुष ठाकुर, रत्न चंद निर्झर, तेजस्विनी मेहता, राज कुमार गौतम, जगदीश गौतम, प्रेम लाल शर्मा और सुनील कुमार हरनोट शामिल होंगे।
हिमाचल प्रदेश में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान मानसून सक्रिय होने की संभावना है साथ ही निचले और मध्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहा। वही मंडी जिला में सबसे ज्यादा बारिश 73 मिलीमीटर और कांगड़ा जिले में 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेन्द्र पॉल का कहना है कि काँगड़ा, ऊना सहित कई जिलो में 7 से 12 मिलिमीटर बारिश की संभावना है जबकि अन्य जिलो में 4 से 6 मिलिमीटर बारिश होने की संभावना है जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है।
शिमला : सेब के दामों में अचानक आई गिरावट के बाद बागवानों की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस ने इसके लिए सरकार के साथ सेब व्यापारियों की सांठ गांठ को जिम्मेदार बताया है। प्रदेश सरकार किसानों बागवानों के हितों की रक्षा करने में असमर्थ है ऐसे में बागवानी मंत्री को पद से हटाने की मांग कांग्रेस ने की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आज कल सेब सीजन चल रहा है और इस वर्ष सभी को सेब के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बागवानों को इस बार निराशा ही हाथ लगी है। बेमौसमी बारिश व बर्फबारी के चलते बागवाणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। सरकार से बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी आज तक नुकसान की भरपाई नही की गई। कुलदीप राठौर ने कहा कि बागवानो को सस्ता कार्टन ओर कीटनाशक उपलब्ध करवाने चाहिए थे, लेकिन सरकार ने इनके दामो में भी वृद्धि कर दी। उन्होंने कहा की केंद्र द्वारा जो नए कृषि कानून लागू किये गए है उसका असर दिखने लग गया है जिसके कारण कुछ एक चुनिदा कंपनियों की वजह से सेब के दामो मे भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकार को अडानी पर तुरन्त अंकुश लगाना चाहिए, ताकि प्रदेश के किसानों के हितों को बचाया जा सके। जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा की मुख्यमन्त्री स्वयं बागवान होने का दावा करते है लेकिन वे बागवानों के हितों के लिए कोई कदम नही उठा रहे हैं।
राजधानी शिमला में एक संत से हाथपाई के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद् ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीते दिनों शिमला में विधानसभा के समीप स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में एक महिला वकील अपने सहयोगी के साथ कई कुत्तों को लेकर पहुंची। महिला पर आरोप है कि उसने अपने कुत्तों को मंदिर के अंदर प्रवेश करने से नहीं रोका और जब वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कुत्तों को बाहर करना चाहा तो उसने वहां मौजूद संत के साथ बहसबाजी व हाथापाई शुरू कर दी। महिला केवल यहां तक सीमित नहीं रही बल्कि बाहर जाते समय उसने संत पर पीछे से हमला कर दिया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री सुनील जसवाल और ट्रस्टी अमन पूरी द्वारा जारी संयुक्त बयान में इस घटना की कठोर निंदा की है। उनका कहना है कि यह घटनाक्रम किसी धार्मिक स्थल की पवित्रता को जबरन अपवित्र करने वाला अपराधिक कृत्य है। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है, जिससे भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थलों का इस प्रकार अपमान न कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया है कि साधु-संतों के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करता है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करता है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 16 और 17 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सत्र में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। स्वर्णिम हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा के विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की थी। विशेष सत्र में हिमाचल के सभी पूर्व विधायक जिन्होंने हिमाचल को बनाने और विधानसभा को चलाने में अपना सहयोग दिया है। उन सभी को सम्मानित किया जाएगा। विशेष सत्र में किसी भी तरह के प्रश्न काल का आयोजन नहीं होगा। इसके अलावा इस विशेष सत्र में विधायक स्वर्णिम हिमाचल को लेकर अपनी अपनी राय देंगे। आज से पहले हिमाचल कैसा था कैसा दिखता था। इस पर चर्चा की जाएगी।
राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय प्रदेश और देश के विकास में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के स्नेह से ही यह संभव हो पाया है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है। अनुसूचित जातियों को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिए राज्य सरकार हमेशा प्रयासरत है। भाजपा के कार्यकाल में ही अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के तहत अनुसूचित जाति की जनसंख्या के अनुपात के अनुसार बजट में वृद्धि की गई है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विवेक सोनकर, सक्षम गुडि़या बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारिता कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमेटिड की अध्यक्षा शशि बाला सहित मोर्चे के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान किसी तरह का अलर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के आसार हैं। वंही जोगिंदरनगर में 32.0, मनाली 17.0, ऊना 5.4, नाहन 4.4, बरठीं बिलासपुर 4.0, कांगड़ा 2.3 और पालमपुर में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उधर, राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर से हल्क बादल छाए हुए हैं। केलांग में न्यूनतम तापमान 12.8 और ऊना में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हिमाचल प्रदेश की मंडियों में सेब के वाजिब दाम नहीं मिलने से बागवानों ने तुड़ान का काम रोक दिया है। कुछ बागवानों ने स्थानीय मंडियों में फसल बेचने की बजाय बाहरी राज्यों का रुख करना शुरू कर दिया है। ओला रहित सेब की साफ फसल की 28 किलो की पेटी को भी अधिकतम 1400 रुपये दाम मिल रहे हैं। ओलों से दागी फसल तो भूसे के भाव बिक रही है। मैदानी क्षेत्रों में बाढ़, कोरोना से फैली मंदी जैसे कई कारणों को दाम नहीं बढ़ पाने का कारण माना जा रहा है। पराला, भट्टाकुफर, सोलन, परवाणू आदि फल मंडियों में सेब की आवाजाही कम हो गई है। कई बागवान जयपुर, मुंबई, चेन्नई और देश की अन्य मंडियों के लिए सेब भेज रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सेब के दाम मंडियों में बुरी तरह से पिट रहे हैं। सेब की करीब 28 किलो की पेटी की बोली 200 से 300 रुपये लग रही है। कुछ समय पहले यही बोली 1000-1200 रुपये से लगनी शुरू होती थी।
मंगलवार को एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें एसएफआई ने विश्वविद्यालय में चल रही तमाम तरह की समस्याओं का विवरण दिया। इसमें सबसे पहेली मांग है कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय को आम छात्रों के लिए खोला जाए। जैसा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय में परीक्षाएं होने जा रही हैं इसके चलते जल्द से जल्द विश्वविद्यालय को खोला जाना चाहिए। इसके अलावा एसएफआई ने यह मांग भी कुलसचिव के समक्ष रखी की 2018 में विश्वविद्यालय द्वारा नॉन-टीचिंग स्टाफ और पंचायत सहायक के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे लेकिन आज भी विश्वविद्यालय द्वारा इनकी परीक्षाएं नहीं करवाई गई है। जबकि इसमें विश्वविद्यालय द्वारा भारी भरकम फीस बच्चों से वसूली गई है। एसएफआई विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है कि जल्द से जल्द इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाए और इसके अलावा एसएफआई ने यह मांग भी की कि पिछले लंबे समय से विश्व विद्यालय बंद है फिर भी प्रशासन द्वारा छात्रों से पूरी फीस वसूल की जा रही है फिर चाहे वह हॉस्टल फीस हो या परीक्षा की फीस हो। हम मांग करते है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तमाम तरह की फीस में रिलैक्सेशन दी जानी चाहिए। एसएफआई ने यह मांग भी उठाई है कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय में परीक्षाएं करवाई जानी है इसके लिए बहुत से छात्र विश्विद्यालय की ओर रुख करेंगे, इसीलिए विश्वविद्यालय में वैक्सीन लगाने के लिए परमानेंट वैक्सीनेशन सेंटर खोला जाना चाहिए ताकि छात्रों को वैक्सीन लगाने के लिए जगह जगह ना भटकाना पड़े। इसके अलावा एस एफ आई ने मुख्यतः जो प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्पोर्ट्स और कल्चरल कोटा खत्म किया जा रहा है उस की बहाली की मांग कुलसचिव के समक्ष रखी। एसएफआई का मानना है कि इस कोटे को किसी भी हाल में खत्म नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा एस एफ आई द्वारा कुलसचिव को पिंक पेटल्स के ऊपर जितनी भी खाने की दुकाने हैं उनके बाहर रेट लिस्ट लगाने के लिए कहा क्योंकि देखा जा रहा है कि बिना किसी नोटीफिकेशन के दुकानदारों द्वारा मूल्यों में वृद्धि की गई है। हि०प्र० विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि अगर इन सभी मुद्दों पर जल्द से जल्द संज्ञान नही लिया गया तो आने वाले समय में एसएफआई तमाम छात्र समुदाय को एकजुट करते हुए उग्र आंदोलन करेगी जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा।
प्रदेश मंत्रिमण्डल की मंगलवार यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग में ड्राइंग शिक्षकों के 820 पदों और शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 870 पदों सहित शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के 4000 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। विद्यार्थियों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन 4000 पदों में से 2640 पद प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जबकि 1360 पद उच्चतर शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में फैसला किया गया कि शिक्षकों के विभिन्न पद बैच आधार पर शीघ्रता से भरे जाएंगे। मंत्रिमण्डल ने शहरी विकास विभाग द्वारा विश्व बैंक और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के साथ नेगोशिएशन पैकेज के प्रारूप को मंजूरी दी ताकि ग्रेटर शिमला क्षेत्र में जल आपूर्ति योजना सेवाओं में सुधार के लिए शिमला जलापूर्ति एवं सीवरेज सेवा वितरण कार्यक्रम के वित्तपोषण के लिए विश्व बैंक के माध्यम से 250 मिलियन डाॅलर (1813 करोड़ रुपये) का वित्त पोषण किया जा सके। कुल 250 मिलियन डाॅलर में से विश्व बैंक 160 मिलियन डाॅलर (1160.32 करोड़ रुपये) की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा और शेष राशि 90 मिलियन डाॅलर (652.68 करोड़ रुपये) का वहन हिमाचल सरकार द्वारा किया जाएगा। बैठक में प्रधान सचिव, शहरी विकास विभाग को विश्व बैंक के साथ समझौता पैकेज को अंतिम रूप प्रदान करने और हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया। शिमला जल आपूर्ति और मल निकासी परियोजना के मुख्य उद्देश्य वर्ष 2050 तक पानी की मांग को पूरा करने के लिए सतलुज नदी से अतिरिक्त 67 एमएलडी के साथ शिमला जल आपूर्ति में संवर्द्धन, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कुफरी, शोघी, घणाहट्टी और अतिरिक्त योजना क्षेत्र के लिए 2050 तक शिमला नगर निगम क्षेत्र में सभी घरेलू और व्यवसायी उपभोक्ताओं के लिए सप्ताह भर 24 घंटे जलापूर्ति और शिमला नगर निगम क्षेत्र में बेहतर मलनिकासी सेवाएं प्रदान करना है। इस परियोजना में शिमला जिले की सुन्नी तहसील के शकरोड़ी गांव के पास सतलुज नदी से पानी उठाने की योजना बनाई गई है जिसमें संजौली में 1.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक उठाने और 22 कि.मी की पाइप बिछाने से 67 एमएलडी पानी की वृद्धि शामिल है। इस परियोजना के अन्तर्गत नगर निगम शिमला में वितरण पाइप नेटवर्क को सप्ताह भर 24 घंटे जलापूर्ति प्रणाली में स्तरोनन्त करने का भी प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, शिमला के मैहली, पंथाघाटी, टूटू और मशोबरा क्षेत्रों में मलनिकासी प्रणाली प्रदान की जाएगी। यह राज्य के लिए एक प्रमुख परियोजना होगी जो शिमला में बेहतर जलापूर्ति और मलनिकासी प्रणाली प्रदान करने का प्रयास करेगी और वर्ष 2050 तक शहर की आवश्यकताओं को पूरा करेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार का शहरी विकास विभाग कोविड-19 के कारण उत्पन्न वित्तीय बाधाओं के बावजूद विश्व बैंक और वित्त मंत्रालय से इस निधि को प्राप्त करेगा। बैठक के दौरान राज्य में कोविड-19 की स्थिति और संभावित तीसरी कोरोना लहर से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों पर भी प्रस्तुति दी गई। मंत्रिमण्डल ने जिला बिलासपुर की सदर तहसील के लाड़ाघाट में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने सैद्धान्तिक रूप से नई पेंशन योजना के अन्तर्गत आने वाले शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति एवं मृत्यु ग्रेच्यूटी का लाभ देने का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी के चुराग में नया विकास खण्ड कार्यालय को खोलने की मंजूरी प्रदान की। बैठक में जिला मण्डी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़ में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर, हमीरपुर, रिकांगपिओ और नाहन के एडीआर केन्द्रों के लिए अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से आशुलिपिकों के चार पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने जेबीटी के रिक्त पदों पर जेबीटी के समकक्ष योग्यता वाले 24 गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण शिक्षकों की अनुबंध आधार पर नियुक्ति का निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने मण्डी जिला में प्रारम्भिक शिक्षा खण्ड बल्ह और सुन्दरनगर-1 को अलग कर सलवाहन में नया प्रारम्भिक शिक्षा खण्ड कार्यालय सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की। जिला चम्बा के राजकीय माध्यमिक पाठशाला दारवीं को राजकीय उच्च पाठशाला और राजकीय उच्च पाठशाला लामू और बडग्रां को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने के साथ इन स्कूलों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी के करसोग क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलधार को 30 बिस्तरों की क्षमता वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने के साथ विभिन्न श्रेणियों के तीन पद सृजित करने की मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने जिला कांगड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्कड़ को 24 घण्टे सेवाएं प्रदान करने वाले आपातकालीन चिकित्सा संस्थान के रूप में स्तरोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने आईजीएमसी शिमला के चमयाणा में निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी ब्लाॅक के ब्लड बैंक, शवगृह, जैव चिकित्सा कचरा प्रबन्धन स्थान और कैन्टीन तथा कैफेटेरिया के लिए अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य को एचएससीसी प्राइवेट इण्डिया लिमिटेड को सौंपने का निर्णय लिया, जिसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और कार्यान्वयन करने वाली एजेंसी के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया जाएगा।
शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय ने विजुअल आर्ट विभाग में एमए पेंटिंग का सिलेबस और प्रवेश की प्रक्रिया बदल दी है। प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को अब एक थ्योरी और दो प्रैक्टिकल परीक्षाएं देनी होंगी। इसके आधार पर ही कोर्स में प्रवेश को मेरिट तैयार होगी। इन तीन परीक्षाओं के 150 अंक में से प्राप्तांक से ही मेरिट बनेगी। पूर्व में एक थ्योरी और एक प्रैक्टिकल होता था। विभाग की 10 सब्सिडाइज्ड और पांच नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 27 अगस्त को प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें तीन तरह की परीक्षा होगी। इसमें पहली परीक्षा 50 अंक की होगी, जो थ्योरी की होगी। इसमें पूछे जाने वाले सवालों से संबंधित ब्योरा विवि की वेबसाइट पर छात्रों के लिए उपलब्ध करवाया गया है। वहीं पहली प्रैक्टिकल परीक्षा भी 50 अंक की होगी। इसमें ऑब्जेक्ट स्टडी रहेगी। दूसरी प्रैक्टिकल परीक्षा में क्रिऐटिव कंपोजिशन की होगी। ये तीनों परीक्षाएं एक एक घंटे की होंगी। इनमें प्राप्तांक आधार पर बनने वाली मेरिट ही प्रवेश का आधार रहेगी।
हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को थम जाएगी लेकिन अभी तक स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऑनलाइन आवेदन का मंगलवार को आखिरी दिन है। बुधवार को तय किए प्रवेश शेड्यूल के अनुसार पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लेकिन अभी तक सरकार और विवि प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि खेल, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कितनी सीटें आरक्षित होंगी। सभी कॉलेजों ने पहले की तरह से स्पोर्ट्स, कल्चरल कोटा के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बार ईडब्लूएस श्रेणी के छात्रों ने भी आवेदन किए हैं लेकिन उन्हें सीटें तभी मिल पाएंगी जब सरकार, शिक्षा विभाग और यूनिवर्सिटी आरक्षण को लागू करने को लेकर कोई फैसला लेंगे।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज यानि मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे शुरू हो गई है। बैठक में सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बंदिशे बढ़ाने को लेकर फैसला ले सकती है। वंही बैठक में स्कूल-कॉलेजों में नियमित कक्षाओं को लेकर फैसला ले सकती है। गौरतलब है कि कोरोना के मामलों में वृद्धि के चलते स्कूल-कॉलेज में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगने के आसार कम हैं। कोरोना के मामले बढ़ने पर ऑनलाइन पढ़ाई को ही जारी रखने का सरकार फैसला ले सकती है। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के आने पर लगाई गई रोक के फैसले की बैठक में समीक्षा होगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों और कॉलेजों में सप्ताह में तीन-तीन दिन के लिए विद्यार्थियों को बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब मंत्रिमंडल तय करेगा कि विद्यार्थियों को बुलाना है या नहीं।
शिमला के जतोग छावनी के समीप आज सुबह एक बड़ी चट्टान गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस भूस्खलन से साथ लगते आईपीएच पानी के टैंक सहित आप-पास के लोगों के घरों पर खतरा बना हुआ है। दरसल जतोग छावनी से सटे हथिनी की धार के समीप ही एक व्यक्ति अपने घर का निर्माण कार्य करवा रहा है। घर के निर्माण के लिए जमीन को खोदा जा रहा था। जमीन की खुदाई के चलते नीचे का आधा हिस्सा लोगों के घरों की तरफ पहुच गया। भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान और मलवा घर के सामने आ गया। जिससे साथ लगते आईपीएच.पानी की टंकी, बिजली व मकानों को खतरा बना हुआ है। आस-पास के लोगों में भी ख़ौफ़ का माहौल है। शिमला के उपनगर संजोली, पंथाघाटी, खलिनी में भी जगह जगह पेड़ व भूस्खलन हुआ है। जिससे सोमवार सुबह ही सड़को पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा।
शिमला : भाषा एवम संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत श्रावणी पूर्णिमा व संस्कृत दिवस की पूर्व संध्या पर गेयटी थियेटर के कांफ्रेंस हॉल मे संस्कृत विद्वानों की लेखक गोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ संस्कृत विद्वान डा मदन मोहन शर्मा ने की तथा जगत प्रसाद शास्त्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डा नंद लाल भारद्वाज ने संस्कृत भाषा मे मंच संचालन कर कार्यक्रम मे खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर डा मस्त राम शर्मा ने हिमाचल प्रदेशे संस्कृत भाषाया: उपदेयता विषय पर अपना पत्र वाचन किया। जिस पर उपस्थित विद्वानों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। महेश्वर शर्मा ने संस्कृत भाषा की महत्ता पर सुंदर गीतिका प्रस्तुत की, आचार्य किशोरी लाल ने ज्योतिष व संस्कृत भाषा के संबध पर अपने विचार व्यक्त किए। डा नंदलाल भारद्वाज ने गौ माता विश्व माता पर मार्मिक काव्य पाठ किया। राजेश ठाकुर ने मैं कवि नहीं हूं व्यंग्यात्मक कविता प्रस्तुत की। युवा कवि नरेश कुमार ने विकास के नाम पर किए जा रहे अंधाधुंध वनों के कटान पर वृक्ष की व्यथा पर मार्मिक काव्य पाठ कर वनों को बचाने का संदेश दिया। डा मस्त राम शर्मा ने संस्कृत भाषा की महिमा में संस्कृत भाषा को वेद वाणी, देव वाणी, सभी भाषाओं की जननी, जन्म से मृत्यु तक के सभी संस्कारों की भाषा के साथ -साथ संस्कृति जैसी लिखी जाती है वैसी ही बोली भी जाती है। उन्होंने संस्कृत भाषा में शंकर की स्तुति भी प्रस्तुत की। जगत प्रसाद शास्त्री ने संस्कृत भाषा के वर्चस्व को बचाए रखने के लिए संस्कृत व हिन्दी भाषा को एक -दूसरे का पूरक मानते हुए मां बेटी का संबध बताया तथा हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाए जाने पर ही संस्कृत भाषा का वर्चस्व बनाए रखने पर बल दिया। इन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए शानदार काव्य के माध्यम से अपने मत को रखा। डा मदन मोहन शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए आयोजित किए जाने वाले ऐसे आयोजनों से इस विषय के विद्वानों, युवा लेखकों, चिंतकों को अपने विचार सांझा करने के लिए मंच मिलता है। ऐसे आयोजन संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों की छुपी प्रतिभा मे निखार लाने में सहायक होगे। उन्होंने संस्कृत भाषा को सबसे मधुर भाषा कहा तथा विकास के नाम पर प्रकृति के साथ हो रहे अत्यधिक दोहन के कारण हो रही भूस्खलन की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर सभी को श्रावणी पूर्णिमा, संस्कृत दिवस व रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला के दर्जन भर साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने कार्यक्रम मे उपस्थित विद्वानों का धन्यवाद किया।
कोटखाई : रविवार के दिन कोटखाई पुराना बस अड्डा में अपनी दुकान चला रहे व्यापारी ओम दत्त शर्मा जो एक ढाबा मालिक हैं। ओम दत्त शर्मा अपना रोजाना का कार्य कर रहे थे और अचानक दुकान के बाहर पड़े एक बैग पर उनकी नजर पड़ी, पहले उन्होंने पूछताछ की कि यह किसका है जब कुछ पता ना चला तो सबसे पहले उन्होंने, कोटखाई से पत्रकार भरत ठाकुर को सूचित किया तथा वे दोनों पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने प्राप्त हुए 15000 रुपय और कुछ कागजात की जानकारी पुलिस स्टेशन में दी, पुलिस अधिकारियों ने भी ओम दत्त शर्मा के इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की तथा अन्य के लिए भी उन्हें एक प्रेरणा का स्त्रोत बताया। बता दें कि इस तरह के मामले कहीं ना कहीं समाज में एक अच्छी प्रेरणा लेकर आते हैं और लोगों को ईमानदारी की राह पर चलने की सीख देते हैं।
रोहड़ू : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित व समाज हित में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अपनी संस्कृति को बनाए रखने के लिए भारत में अनेकों त्योहार मनाये जाते है जिसे विद्यार्थी परिषद बड़े धूमधाम से मनाती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीमा इकाई ने आज रक्षाबंधन का पावन त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया। सीमा इकाई के कार्यकर्ताओं ने आज रोहड़ू में पुलिस विभाग के जवानों व एचआरटीसी के कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। सीमा इकाई के उपाध्यक्ष भारती ने कहा कि रक्षाबंधन एक पावन व पवित्र त्योहार है। पुलिस के जवान जो हमारी सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं उन सबको आज हमने रक्षा सूत्र बांधकर इस त्यौहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया। साथ ही एचआरटीसी के कर्मियों को भी राखी बांधी।
हिमाचल : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि सिंह वरिष्ठ राजनेता, दूरदृष्टा और कुशल प्रशासक थे। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने गरीब, पिछड़े और समाज के सबसे निचले वर्ग के लिये बहुत काम किया। कठिन परिस्थितियों का सामना करने की उनमें अदभुत क्षमता थी और वह सच्चे धर्मानुयायी थे। जब वह राज्यस्थान के राज्यपाल थे तो कुछ समय के लिये उनके पास हिमाचल के राज्यपाल का भी अतिरिक्त कार्यभार रहा। समाज को दिये गए उनके योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। आर्लेकर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को प्रसिद्ध लेखिका, कहानीकार और फिल्म निर्माता डाॅ. देव कन्या ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोहरा’ का विमोचन किया। पुस्तक हिमाचल प्रदेश में प्रचलित परम्पराओं को उजागर करने वाली दस कहानियों का एक सुन्दर संग्रह है। मुख्यमंत्री ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी कहानियों के माध्यम से पहाड़ी महिलाओं के संघर्षों और मनोदशाओं को चित्रित करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि सभी कहानियां अच्छी तरह से रचित हैं, जो भाषा, शैली और स्वर में सरल हैं। इस अवसर पर बी.डी.सी. अध्यक्ष संगडाह मेला राम शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रविवार को उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अध्यक्ष रश्मि धर सूद की अध्यक्षता में रक्षा बन्धन के अवसर पर राखी बांधी। इस अवसर पर वन्दना गुलेरिया और मोर्चा की अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं। ब्रह्मकुमारी व शिमला में रहने वाले तिब्बती समुदाय की प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को उनके सरकारी आवास पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन एकता का पवित्र पर्व है, जो भाई और बहन के बीच प्रेम को और अधिक प्रगाढ़ करता है।
सीमाओं पर डटे रह कर हमारे देश के असंख्य भाई-बहनों की रक्षा में तत्पर है आईटीबीपी के हमारे सैनिक भाई न केवल बाह्य बल्कि आंतरिक सुरक्षा प्रदान कर देश में शांति का वातावरण बनाए रखने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करते हैं। यह विचार आज राष्ट्र सेविका समिति हिमाचल प्रदेश की प्रांत संचालिका राज कुमारी सूद ने आईटीबीपी शोघी में अधिकारियों एवम् जवानों को रक्षासूत्र बांधने के उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा आपदा में भी बचाव व राहत के माध्यम से प्राथमिकता प्रदान करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सेवारत रहते हैं हमारे सैनिक भाई। विगत कई दशकों से राष्ट्र सेवा में लीन आईटीबीपी के जवानों ने अन्य सैनिकों के साथ-साथ देश सेवा के लिए अनेकों बलिदान दिए हैं, जिसके कारण आज हमारे देश में एकता, अखण्डता, प्रभुसत्ता व अक्षुणता बनी हुई है। राष्ट्र सेविका समिति की सभी बहनें अपने इन भाईयों को राखी बांधकर अपने आपको गौरवान्वित अनुभव कर रही है। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा का सच्चा श्रेय देश के सैनिकों को जाता है, जो सभी भावों से भरकर मातृ भूमि की रक्षा के लिए सदैव अग्रसर है। आज हम देश की सीमाओं की स्थिति पर नजर डाले तो लगभग सभी दिशाओं से देश की सीमाओं को खतरा है किंतु आईटीबीपी के साथ-साथ सेनाओं के तीनों अंगों के सैनिकों के दृढ़ निश्चय और भारत भूमि की रक्षा के कृत संकल्प से भारतवासियों में सुरक्षा भाव भरा हुआ है। आईटीबीपी के हमारे यह सैनिक भाई रक्षा और सुरक्षा कार्य से इत्तर विकासात्मक गतिविधियों तथा बुनियादी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए भी व्यापक अभियान छेड़े हुए हैं। इसके अतिरिक्त समाज में सार्वजनिक स्वच्छता, प्रौढ़ शिक्षा और बच्चों को शिक्षा प्रदान करने अथवा स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन, लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्धता एवं अन्य सामाजिक समरसता के कार्यों में भी योगदान प्रदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन इनके द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के जवानों रक्षा सूत्र बांधने के इस पावन अवसर पर सह संचालिका कमलेश शर्मा प्रांत निधि प्रमुख सुरेखा शर्मा सह सेवा प्रमुख डॉक्टर अनुपम ठाकुर तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहने तथा आइटीबीपी के डीआईजी प्रेम सिंह, कमांडेंट केदार सिंह रावत बड़ी संख्या में सैनिक जवान वा अधिकारी उपस्थित थे।
शिमला : आज भाई बहन के स्नेह प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व है आज के दिन बहन अपने भाइयों के हाथों में रक्षा डोर बांधकर भाई की दीर्घायु और रक्षा की कामना करती है इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने छात्रा कार्यकर्ताओं के साथ बालूगंज पुलिस के जवानों की कलाइयों में राखी बांध रक्षा बंधन मनाया। मीडिया को जानकारी देते हुए इकाई मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में पुलिस के जवान देश भर में पहली पंक्ति में खड़े रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में आज रक्षा बन्धन को धूमधाम से बनाया जा रहा है। ये त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है, एबीवीपी का हमेशा ही देश समाज के लिए कार्यरत लोगों के प्रति सम्मान भाव रहा है, पिछले लंबे अरसे से पुलिस के जवान कारोना महामारी से निपटने के लिए मुख्य धारा में काम कर रहे है। ऐसे में बहुत से पुलिस कर्मी आज के दिन भी घर नहीं जा पाए है, उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान देश सेवा में समर्पित रहे है, विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में आज सेना और पुलिस के जवानों के साथ रक्षा बंधन मना रही है, ताकि सेना और पुलिस के वे जवान जो रक्षा बन्धन के पावन अवसर पर घर नहीं जा पाए है उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अपने परिवार कि कमी ना खले। विद्यार्थी परिषद् की छात्रा कार्यकर्ताओं ने आज देश भर में सेना और पुलिस के जवानों के हाथो में राखी बांध कर उनकी रक्षा की प्रार्थना की है। इस दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण ने मीडिया को बताया कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राखी के इस त्यौहार में पुलिस प्रशासन को भाई मानते हुए इस विशेष दिन में रक्षा डोर बांधते हुए ये एहसास करवाया है कि वे घर से दूर नहीं है बल्कि समाज में पुलिस की सराहना और रक्षा बंधन और भारतीय संस्कृति को संजोए रखने की पहल भी की है पुलिस प्रशासन विद्यार्थी परिषद की इस मुहिम को बधाई देती है तथा सराहना करती है।
शिमला : सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 10 दिवसीय योग शिविर का समापन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हुआ। 10 दिनों तक चले इस योग शिविर में योगाचार्य रिंकू द्वारा विभिन्न योगाभ्यासों के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने की विधियां बताई गई। योग शिविर के समापन समारोह में डॉ नागेश ठाकुर व डॉ बीआर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉक्टर नागेश ठाकुर ने लोगों को बताया की किस प्रकार से कोरोना महामारी के इस दौर में योग ने एक औषधि के रूप में अपनी व्यापकता सिद्ध की है। साथ ही डॉक्टर बीआर ठाकुर ने इस अवसर पर सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी से आग्रह किया की योग को सभी लोग अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएं। योग शिविर के समापन समारोह में ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया की कोरोना के इस विकट दौर में सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट विभिन्न माध्यमों से समाज में सेवा कार्य कर रहा है। चाहे वह जरूरतमंदो को राशन सामग्री बांटने की बात हो या फिर इस दौर में योग शिविरों के माध्यम से लोगों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की बात हो। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट अपनी सामाजिक जिम्मेवारी बखूबी निभा रहा है तथा आने वाले समय में भी सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट समाज में ऐसे कार्य करती रहेगी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा कुल्लू जिला के विधानसभा क्षेत्र कुल्लू में लगभग 40 करोड़ रुपए लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री खराब मौसम के कारण कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर नहीं जा पाये। जय राम ठाकुर ने तहसील कुल्लू के खराहल गांव में एक करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना तलोगी, मटारना और तराकड़ा के सुधार कार्य, भुंतर तहसील में 1.01 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना (एलआईएस) पिरडी और ग्राम पंचायत चैंग में 1.05 रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना फाटी चैंग का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 35.05 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इसमें ग्राम पंचायत चैपारसा में 1.71 करोड़ रुपए की लागत से लग वैली के शेष बचे गांव के लिए जलापूर्ति योजना, 5.67 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम पंचायत मानगढ़ में जलापूर्ति योजना समालग, ग्राम पंचायत मशणा में जलापूर्ति योजना मशणा, ग्राम पंचायत चैपारसा में जलापूर्ति योजना ग्रामंग, ग्राम पंचायत बरामन में जलापूर्ति योजना डूगीलग-शिलधारी और ग्राम पंचायत फलाण में जलापूर्ति योजना फलाण, 9.62 करोड़ रुपए की लागत से ब्यास नदी से 16 टंकी शिलधारा उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील कुल्लू में 2.95 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना (एलआईएस) न्यूली-थर्मान, तहसील कुल्लू में 1.91 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना न्यूली-थर्मान के सीएडी कार्य, उठाऊ सिंचाई योजना शमशी के लिए 2.11 करोड़ रुपए के सीएडी कार्य, तहसील कुल्लू की मोहल खड्ड पर 4.61 करोड़ रुपए की लागत से भण्डारण टैंक व रिचार्जिंग जलाशय, 97 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कसोल में पीडबल्यडीूएसएस छलाल, कटागला, रशोल और चोंज के अतिरिक्त नए स्रोत व सुधार, तहसील कुल्लू में 1.58 करोड़ रुपए की लागत से जलापूर्ति योजना टील-संागचन और ब्राधा के संवर्धन, 3.07 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना शमसी के वितरण का नवीनीकरण कार्य और तहसील कुल्लू में 83 लाख रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना जिया के सीएडी कार्य शामिल हैं। शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लगभग 2 वर्ष प्रभावित होने के बावजूद, राज्य सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान राज्य का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया है, उन्होंने कहा कि वह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपने दौरों के दौरान लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य के पांगी और भरमौर क्षेत्रों के दौरे के दौरान उन्होंने लगभग 450 करोड़ रुपए की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, एपीएमसी के सलाहकार रमेश शर्मा, भाजपा नेता युवराज बोध, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला : समस्त उपमण्डलाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कम लागत के छोटे-छोटे कार्यों की सूची बनाए जिसका लाभ जन सामान्य के व्यापक वर्ग को सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शनिवार को यह निर्देश जिला के सभी उप मण्डलाधिकारियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परस्पर विमर्श के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि यह सूची सोमवार तक बनाकर उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए ताकि इस पर तुरन्त कार्य आरम्भ कर आगामी छः महीने के भीतर इन कार्यो को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय नागरिकों, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा सदस्यों या फिर निर्वाचित प्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों के बातचीत कर सूचना एकत्रित कर सूची तैयार कर सकते है। उन्होंने कहा कि यह सूची लोगों की मांग के अनुरूप तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो में निर्माण, सड़क तथा अन्य कार्यो के अतिरिक्त छोटे छोटे कार्य शामिल होने चाहिए। उन्होंने जिला में विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांटस की स्थिति का जायजा लेते हुए इसे 29 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस सम्बधं में 25 अगसत को समीक्षा बैठक कर स्थिति से अवगत करवाने के सम्बन्ध में भी उप मण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्बंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा सम्बद्ध एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर ऑक्सीजन प्लांट के कार्य को समय अवधि के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुरूप सभी उप मण्डलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र की पंचायत टास्क फोर्स को पुनः क्रियाशील करें ताकि पंचायत में प्रधान की देखरेख में वैक्सीनेशन, टेस्टिंग तथा कोविड मामलों के रोगियों की पहचान में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी प्रधानों के साथ बैठक कर इस संबंध में व्यापक कार्य योजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि शादी समारोह, सामाजिक समारोह अथवा देव अनुष्ठान में लोगों की भीड़ न लगने दें। कोविड मानक संचालन नियमों की अनुपालना का कड़ाई से पालन करवाना सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के प्रति कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारी आगामी चार-पांच दिनों में अपने क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को शत प्रतिशत वेक्सिनेशन लगाना सुनिश्चित करें ताकि पांच दिन के भीतर शत प्रतिशत वेक्सिनेशन रिपोर्ट सरकार को प्रेषित की जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायतों के परिवार रजिस्ट्रर के आधार पर 18 वर्ष की आयु के आंकड़ों से चिन्हित कर शत प्रतिशत वेक्सिनेशन कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने जिला की देहां, जांगला, सरस्वती नगर, ननखड़ी, सराहन, तकलेच, कुपवी, नेरवा, जलोग तथा कलबोग पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त उपायुक्त डा0 पूनम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
शिमला : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अंतर्गत 4-शिमला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 60-चौपाल, 61-ठियोग, 62-कुसुम्पटी, 63-शिमला, 64-शिमला ( ग्रामीण), 65-जुब्बल कोटखाई व 67-रोहड़ू (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा 2-मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 66-रामपुर निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों की सूची को प्रारूप प्रकाशन के लिए तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सूची की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय शिमला में कार्यालय समय के दौरान 21 अगस्त 2021 से 27 अगस्त 2021 तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि सूची की स्थापना तथा समायोजन हेतु आपत्ती एवं सुझाव के लिए व्यक्तिगत अथवा डाक के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय में 27 अगस्त 2021 को सायं 5:00 बजे से पूर्व लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की प्रस्तावना के प्रारूप पर प्राप्त हुई आपत्तियां एवं सुझाव के संबंध में 4 सितंबर 2021 को प्रातः 11:30 बजे संसद एवं विधानसभा सदस्य व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति द्वारा इस विषय पर सुझाव दिए जाते हैं तो वह निर्धारित बैठक में उपस्थित हो सकते हैं।
शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों विशेष तौर पर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राठौर ने कहा कि भाई बहन के आपसी प्रेमभाव और बहनों की रक्षा का प्रतीक राखी का यह त्यौहार भाई बहन के प्यार का अटूट विश्वास है जो हमारी समृद्ध संस्कृति को संजोय हुए है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों को आवश्यक वस्तुओं पर उचित अनुदान प्रदान कर राहत प्रदान की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के उपभोक्ताओं को 32 लाख लीटर खाद्य तेल प्रदान कर रही है। राज्य सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए खाद्य तेलों में बी.पी.एल. परिवारों को 10 रुपये प्रति लीटर और ए.पी.एल. परिवारों को पांच रुपये प्रति लीटर रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उपभोक्ताओं को और अधिक राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने बी.पी.एल. परिवारों के लिए खाद्य तेलों पर आगामी चार महीनों के लिए अनुदान राशि दस रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति लीटर और ए.पी.एल. परिवारों के लिए पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से अगले चार महीनों में उपभोक्ताओं को 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 18.71 लाख कार्ड धारक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है और उन्हें लाभान्वित करने के लिए समय-समय पर कई कदम उठाए हैं।
रोहड़ू : शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुटाड़ा में जागृति अभियान के तहत ग्राम पंचायत प्रधान सहित करीब 70/80 महिलाओं तथा 20/30 किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारो के विषय में जागरूक किया गया। इसके साथ ही नशा निवारण, साईबर क्राईम, आत्म रक्षा व हेल्प लाइन न0 आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहां पर उपस्थित महिलाओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा बड़ी शालीनता के साथ उनके प्रश्नों के उत्तर दिये गये। ग्राम पंचायत कुटाड़ा की महिला मंडल की महिलाओं ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की अपील की।
शिमला : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व० राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर हिमाचल NSUI की राज्य इकाई द्वारा प्रदेशभर के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। NSUI के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुषिर ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के दिशानिर्देशों पर कोविड महामारी के बीच जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से देशभर के सभी राज्यों में रक्तदान शिविर आयोजित कर राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि दी गई। गौरव तुशीर ने कहा कि भारत मे कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर देश को सूचना व प्रोद्योगिकी का हब बनाने का श्रेय भारत रत्न राजीव गांधी को ही जाता है। युवाओं को 18 वर्ष से वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी के प्रयासों की ही देन है। प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने कहा कि NSUI द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया जिसमें NSUI पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित आम छात्रों व युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसमें पुरे प्रदेश भर से लगभग 500 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिडिया विभाग के चेयरमेन हर्षवर्धन चौहान ने कांग्रेस पार्टी के मिडिया विभाग को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ताओं को जिला एवं मण्डल स्तर पर कार्यभार आवंटित किए है जो कि आवंटित जिला एवं मण्डल स्तर पर समन्वय निगरानी एवं मिडिया विभाग की गतिविधियों का कार्य देखेगे। हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि कुलदीप सिंह पठानियां को जिला चम्बा के साथ-साथ धर्मशाला व नुरपुर मण्डलों का कार्यभार सौंपा गया है। सोहन लाल ठाकुर जिला मण्डी, बिलासपुर व लाहुल स्पिति में मिडिया विभाग का कार्यभार देखेगे। संजय रत्न को जिला हमीरपुर व कुल्लू के साथ-साथ देहरा व पालमपुर मण्डलों का कार्यभार सौंपा गया है। नरेश चौहान जिला शिमला, सोलन व किन्नौर में कांग्रेस पार्टी के मिडिया का कार्य देखेगे। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दीपक शर्मा को जिला सिरमौर व ऊना का कार्यभार दिया गया है।
ठियोग : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला रमणीक शर्मा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति ने शुक्रवार को ठियोग, ठियोग बजार, जगेरी गांव, फागू, कुफरी, हसनवेली तथा दयोरीघाट टीका केन्द्र आदि का औचक निरीक्षण किया और आम जनता, पर्यटकों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों व दुकानदारों को कोविड नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दयोरीघाट में कोविड टीकाकरण केन्द्र में लोगों को टीकाकरण एवं कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला रमणीक शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आम जनता तथा पर्यटकों को मास्क पहनने और कोविंड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिशित करने के संबंध में भी जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला ने विभिन्न जगहों पर कोविड जागरूकता शिविर लगाए तथा प्रवासी मजदूरों को भी टीका लगाने के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वैकसीन लगाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे, मास्क लगा कर रखे, उचित दूरी बनाए रखे तथा भीडभाड़ वाले क्षेत्रों में न जाए। लोगों ने शिविरों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा कोविंड प्रोटाकाल के पालन करने का आश्वासन दिया।
शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी सजंय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें राजीव गांधी के आदर्श व कार्यो से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहें है, उसी मजबूती के साथ हम सबको कार्य करना है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारत रत्न राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए दत्त ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल मे उनके निर्णयों से देश मजबूत हुआ है। देश की प्रगति में गांधी परिवार का बहुत बड़ा हाथ रहा है। दत्त ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अंखडता के लिए अपना बलिदान दिया और हमें इस बलिदान को याद रखते हुए उनके पदचिन्हों पर चलना है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस के 70 सालों का हिसाब मांग रही है, जबकि उन्होंने सात साल के अपने इस कार्यकाल में देश की सम्पतियों को बेच दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ससंद के अंदर कांग्रेस के किसी भी सवाल पर चर्चा नही करती। उन्होंने कहा की देश की समस्याओं, किसानों की मांगों से मोदी सरकार भाग रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दत्त ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने आज राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेशभर में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि जो एकता की विरासत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह छोड़ गए है, उसी विरासत को मजबूत करते हुए सभी को आगे बढ़ना है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए राजीव गांधी के साथ बिताए अपने पलो को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के व्यक्ति थे। उनकी सोच युवाओं को आगे बढ़ाने और देश को एकजुट रखने के साथ साथ सभी के समान अधिकारों की पक्षधर थी। राठौर ने कहा कि 1982 में जब राजीव गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने और उन्हें युवा व एनएसयूआई का प्रभार दिया गया तो उनसे समय समय पर उनका सीधा संवाद होता था, क्योंकि वह उस समय प्रदेश में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि उनकी दर्दनाक हत्या के बाद कांग्रेस में जो शून्य पैदा हुआ वह आज दिन तक नही भरा जा सका है। राठौर ने कहा कि राजीव गांधी देश मे एक समान शिक्षा नीति के पक्षधर थे। इसी उद्देश्य के लिए उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की। देश मे कम्प्यूटर क्रांति, आई टी क्रांति उन्ही की देन है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी मजबूती के साथ पार्टी को आगे बढ़ा रहें है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजीव गांधी के नाम से दिया जाने वाले खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के दिलों से उनके नेताओं का नाम नही मिटा सकते। कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक रामलाल ठाकुर ने इस दौरान कहा कि पहाड़ी राज्यों विशेषकर हिमाचल के विकास में ग़ांधी परिवार का बहुत बड़ा हाथ है। राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि वह गरीबों, दलितों के मसीहा थे। देश मे आई टी क्षेत्र हो महिलाओं के अधिकार पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण राजीव गांधी ने ही दिया था। सेमिनार को पूर्व विधायक आदर्श सूद, शर्मिला पटियाल, डॉ.मस्त राम शर्मा व डॉ.दलीप सिंह धीमान ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सेमिनार में उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता और अंखडता कायम रखने के प्रति शपथ भी दिलवाई।
भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में छोटा शिमला स्थित सदभावना चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा को कांग्रेस नेताओं ने पुष्प अर्पित कर राजीव भवन तक सदभावना मार्च का आयोजन किया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, कांग्रेस महासचिव महेश्वर सिंह पांडू, सोनिया चौहान, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, बलदेव ठाकुर, आंनद कौशल, धर्मपाल ठाकुर, अभिषेक राणा, राकेश चौहान पांडे, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण वनिता वर्मा, रामकृष्ण शांडिल के अतिरिक्त सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस मार्च में शमिल रहें।
शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और शिक्षा के क्षेत्रों में दिए गए योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजीव गांधी ने आपसी सहमति, सहभागिता के माध्यम से राजनैतिक, आर्थिक, सावर्जनिक जीवन और नैतिकता के क्षेत्र में व्यापक बदलाव का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शिमला: भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शिमला ग्रामीण के घन्नाहट्टी में मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया और जन आशीर्वाद यात्रा के तहत अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद दिया। गाजे बाजे, आतिशबाजियों के साथ केंद्र मंत्री का स्वागत किया गया। स्वागत में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश काश्य, मंत्री सुरेश भारद्वाज, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपके दिए प्रेम से आप अब का हमेशा के लिए सेवक हो गया हूं। उन्होंने प्रबुद्ध जनता का इस अवसर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सबने इस बेटे को आशीर्वाद देने में कोई कसर नही छोड़ा यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जो मान सम्मान नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को दिया है इससे हिमाचल का गौरव बड़ा है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी स्वयं हिमाचल के प्रभारी रह चुके है, अभी मैं भाजपा मुख्यालय से आ रहा हूं वहाँ भी उनकी पट्टिका लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है और जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को आगे ले जा रहे है वो सब जानते है। आज हमने मिलकर आपने प्रदेश को और आगे लेजाना है। कार्यक्रम के दौरान पूरा शोघी बाजार भारत माता की जय के नारों से गुंजा उठा।
हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना के बीच करीब दो साल बाद फिर किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होगा। 23 अगस्त को दो मरीजों का यहां किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। आईजीएमसी प्रबंधन ने ट्रांसप्लांट की तैयारियां शुरू की दी हैं। कार्यवाहक प्राचार्य का पदभार संभाल रहे डॉ. दलीप गुप्ता ने किडनी ट्रांसप्लांट की पुष्टि की है। आईजीएमसी में शिमला, निरमंड और चंबा के रोगियों के किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने थे, लेकिन रिपोर्ट को लेकर आने वाली समस्या के चलते शिमला के मरीज का ट्रांसप्लांट रोक दिया गया है। वंही, आईजीएमसी में किडनी ट्रांसप्लांट से पहले मरीजों के अलावा सभी डॉक्टरों, स्टाफ सदस्यों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों का एक महीने से उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी मरीजों के उपचार संबंधी खर्च सरकार उठाएगी।
शिमला: केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की कला और संस्कृति को आगामी 10 वर्षों के दौरान विश्व पटल पर पहचान दिलाना मेरी प्राथमिकता है। राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कला और संस्कृति का अपना अलग महत्व है। अनुराग ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए प्रदेश उनका ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल में तीन बजट दिए जोकि एतिहासिक है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नहीं है इसकी प्रेक्टिकल संभावना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल हमारा बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी स्थानीय वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। हिमाचल के संगीत में मिठास है जोकि पूरे देश में चर्चित है, हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है। हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे, पूरे विश्व में पहुंचाएंगे यह हमारा संकल्प है। हमारे प्रदेश की चित्रकला दुनिया मे कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है हमें इसे दुनिया तक पहुंचना है। उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा जहां जमीन मिलेगी हम खेलों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस विषय में राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे ले जाने में काम करें।
हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन की दुकानों में उड़द, चना दाल और सरसों तेल के दाम घटाने के बाद अब रिफाइंड के रेट भी कम हो सकते हैं। रिफाइंड के दाम प्रति लीटर 5 से 10 रुपये तक घट सकते हैं। बीते जून में उपभोक्ताओं को 109 रुपये में रिफाइंड दिया गया था। जुलाई और अगस्त में सिर्फ सरसों तेल ही दिया गया। अब सितंबर में रिफाइंड देने की तैयारी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड के टेंडर को लेकर कंपनियों से आवेदन मांगे थे। पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। सोमवार को निगम कार्यालय में कंपनियों की टेक्निकल बीड खुलेगी। बता दें कि बाजार में रिफाइंड प्रति लीटर 160 से 170 रुपये में मिल रहा है।
शिमला पहुचने पर केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया, शिमला पहुचने पर खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ साथ अनेक मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे, आप को बताते चले की ये काफिला चंडीगढ़ के हिमाचल भवन से वीरवार को सुबह शुरू हुआ था। परमाणु, धर्मपुर, सोलन ओर शोघी से होते हुए शिमला के पीटर हाफ में पहुचा जहा अनुराग सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया, इस मौके पर सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिमला के पीटरहॉफ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम देखने को मिला। इस दौरान कोविड नियमो की कंही भी पालना होती नही दिखी। दो गज की दूरी का पालन बड़े नेता ही करते नही दिखे तो ऐसे में कार्यकर्ताओं के तो कहने ही क्या। कोरोना फैलने के लिए आम जनता को दोषी बताने वाले नेताओं की कथनी करनी में अंतर तस्वीरों से साफ हो जाता है।
शिमला : सैनिक भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती का आयोजन 2 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन, रामपुर बुशहर, शिमला में होना प्रस्तावित है। भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सिपाही फार्मा पदों के लिए भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा मंडी, कुल्लू या लाहौल स्पीति में दिनांक 6 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मापदंड अथवा योग्यता से संबंधित 12 जुलाई 2021 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सेना की खुली भर्ती में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में 15 जुलाई 2021 से 28 अगस्त 2021 तक कर सकते है। सभी उम्मीदवार आखिरी समय की प्रतीक्षा न कर अपना नामांकन समय से पहले करें। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने नामांकन की पुष्टि वेबसाइट पर अवश्य करे। उन्होंने बताया कि केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार को ही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दौरान दलालों से सावधान रहे। यदि कोई व्यक्ति इस विषय में किसी उम्मीदवार से रिश्वत की पेशकश करता है तो उसकी सूचना तुरंत भर्ती कार्यालय शिमला या पुलिस को अवश्य दे। अगर कोई उम्मीदवार इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द करने के साथ-साथ उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रकल्प - World Organisation of Students and Youth 1985 से अंतरराष्ट्रीय छात्रों में काम करने वाला संगठन है जिसकी स्थापना भारतीय मूल्यों, विचारों को वैश्विक मुद्दों पर अपनी राय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के मध्य रखने के लिए हुई है। भारत व अफ़ग़ानिस्तान विविध विषयों पर तालिबान के क़ब्ज़े से पहले मंच साँझा करते थे। इसी के अनुरूप भारत में एक बड़ा तबक़ा अफगानिस्तान छात्रों का पढ़ता है। आज अफगानिस्तान छात्रों व अफ़ग़ान के भविष्य के ऊपर संशय की स्तिथि बनी हुई है, वहीं स्वदेश वापसी पर भी इन छात्रों के ऊपर प्रश्न बना हुआ है। इस संकट की घड़ी में अफ़ग़ानिस्तान के छात्रों पर मानसिक तनाव व सरकार ध्वस्त होने के बाद पैसे के साधनों पर भी असमंजस की स्तिथि बनी है। हालाँकि भारत सरकार इन छात्रों को अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों के आधार पर छात्रवृतियाँ प्रदान करती है। इस संकट की घड़ी में WOSY (World Organisation of students and youth) भारत में पूर्व में पढ़े अफ़ग़ान छात्रों व उनके परिवारों, मित्रों, बच्चों की सुरक्षा की कामना करता है व किसी भी मुश्किल घड़ी में वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में पढ़ रहे अफ़ग़ान छात्रों की सहायता के लिए तत्पर है।
शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कोविड-19 मामलों में अचानक आई वृद्धि को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्तों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिये। वह आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कोविड-19 स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और किन्नौर के जिला प्रशासन को इन जिलों के विभिन्न हिस्सों में चल रहे सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए मजदूरों की जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए और प्रतिबंध लगाने और स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य ने टीकाकरण अभियान में शून्य प्रतिशत बर्बादी के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को तीव्र करने की आवश्यकता है, क्योंकि टीकाकरण इस वायरस को रोकने का सबसे सुदृढ़ उपाय है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को पीएसए संयंत्रों की स्थापना के लिए सिविल और विद्युत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को यह सुविधा शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सीमा और अन्य क्षेत्रों में चेकिंग की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग की निधि और मानव संसाधन को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जिलों को सेब सीजन के दौरान सड़कों के रख-रखाव और वाहनों के सुचारू संचालन की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में 4-5 दिनों के भीतर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दी जाएगी। अब केवल 124 कोरोना संक्रमित लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। उपायुक्तों ने मुख्यमंत्री को अपने जिलों में सक्रिय मामलों, बिस्तरों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं से अवगत कराया। प्रधान सचिव राजस्व केके पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत परवाणू में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहजल द्वारा किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, राजीव बिंदल, पुरषोत्तम गुलेरिया, के एल ठाकुर, रश्मि धर सूद, डेज़ी ठाकुर , ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्या व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में शुभारम्भ हो गया है, हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन में जनता में भारी जोश है। हमारे लिए सौभाग्य की बात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में देश के सभी वर्गों को जगह दी , प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन। वंही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता का धन्यवाद किया कि वह उनको इस बारिश के मौसम में भी आशीर्वाद देने आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद की प्रधानमंत्री ने इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में मुझे आपने मंत्रिमंडल में मौका दिया है। मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोक सभा मे हो पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया, हमारे मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारत के सम्पूर्ण विकास के लिए तत्पर है।
शिमला में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिला में हुए इस हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई, जबकि एक घायल हुआ है। ठियोग के सैंज में रेवल पुल के पास सुबह तीन बजे के करीब एक बलेरो पिकअप (HP30A-0292) हादसे की शिकार हो गई। इस पिकअप में तीन लोग सवार थे। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग घायल हुआ है। ये तीनों व्यक्ति पिकअप में सेब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे में जान गवाने वालों की पहचान अनूप( 27) व प्रताप सिंह ( 33) पुत्र कांशी राम निवासी बागधा, धमांदरी (ठियोग) के रूप में हुई है। 15 वर्षीय दीपक पुत्र बेली राम निवासी डलेऊ, चियोग (घायल ) के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव अमरप्रीत लाली एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस तथा सचिव एवं सहप्रभारी दामन बाजवा की स्वीकृति से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश युवा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रशांत सेन की संस्तुति से प्रदेश विधि प्रकोष्ठ युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया है जो निम्न प्रकार से हैं। -वरिष्ट वाईस चेयरमैन अंकुश ठाकुर -वाईस चेयरमैन आर.पी यूल्लम -मुकुल सूद को महासचिव संगठन एवं प्रशासन -देवेन्द्र शर्मा को मुख्य प्रवक्ता महासचिव नरेन्द्र पाल शर्मा, प्रिंस चौहान, विवेक शर्मा, अशोक त्यागी, प्रवीण चौहान, कुलदीप ठाकुर, रोहित स्टेटा, राहुल चन्देल, अनिकेत, अनिल नेगी, सौरभ गुलेरिया, रमन काप्टा, विनय मेहता, दलीप पल्सरा, यशवीर राठौर व कपिल देव घियाली को बनाया गया है। सचिव वनीत शर्मा, अनुज बाली, हेमन्त शर्मा, सिद्वधांत शोंगी, राहुल शर्मा, बलविन्द्र सिंह धीरज वशिष्ट, अभिषेक ठाकुर, अजय ठाकुर, वैभव कंवर, जितेन्द्र सोडा, नवीन ठाकुर, रंगीला राम नेगी, अदिति ओक्टा, नीरजा शर्मा, विक्रम ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, रोहित चौहान, सुरेन्द्र पंवर, अदित्य सूद व सुरेश माक्टा को बनाया गया है।
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने लाखों उपभोक्ताओं को मामूली राहत दी है। राशन डिपुओं में उड़द, चना दाल और सरसों तेल के दाम घटाए गए हैं। हालांकि, मलका और महंगी कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी नए दामों के अनुसार अंत्योदय व एपीएल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मलका दाल के लिए प्रति किलो तीन रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। उड़द और चना दाल प्रति किलो दो-दो रुपये सस्ती की गई है। अंत्योदय व एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति लीटर सरसों तेल तीन रुपये सस्ता मिलेगा। वहीं, टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं को मलका दाल चार रुपये महंगी मिलेगी। उड़द व चना दाल पर प्रति किलो दो-दो रुपये जबकि सरसों तेल की खरीद पर एक रुपये की छूट मिलेगी। सरकार ने हाल ही में टेंडर करवाए थे। इसके चलते अब उपभोक्ताओं को नए दामों के मुताबिक राशन मुहैया करवाया जाएगा।
प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव 25 अगस्त को प्रदेश सचिवालय में होने है जिसके लिए नामांकन भरने का आज आखरी दिन था। यह चुनाव सात पदों के लिए होंगे। जिनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी के नौ सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। दो साल बाद होने वाले इस चुनाव के लिए दस अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया गया था। इस चुनाव में प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों के अतिरिक्त लोक सेवा आयोग, राज्य लोकायुक्त, राजभवन सचिवालय के करीब 1200 कर्मचारी भाग लेंगे। 10 अगस्त से 16 अगस्त तक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होनी थी आज पूरी हो गई है।17 अगस्त को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 25 अगस्त को मतदान होगा और दोपहर बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित होगा। चुनाव के लिए उप सचिव वित्त प्रदीप जसवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी और संतराज पोहारटा को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को 300 से 500 रुपये तक जमानत राशि जमा करनी होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जसवाल ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 लोगों ने नामांकन भरा है जिसमें पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा भी शामिल है। उनके आलावा भूपेंदर सिंह, दयाल सिंह, और महेश कुमार ने भी नामंकन भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कुल 4 लोगों ने नामांकन भरा, जिनमें चानन सिंह मेहता, कमलजीत सिंह, राजेश धीमान और रमन शर्मा शामिल है। वंही उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेम धर्म, राजेश धीमान, राजिंदर सिंह मियां और रमन शर्मा ने नामंकन भरा। महासचिव पद के लिए दयाल सिंह, कमल कृष्ण शर्मा, राजेश धीमान, राजिंदर सिंह मियां और महेश कुमार ने नामांकन भरा। संयुक्त सचिव पद के लिए धर्मेंदर पाल, महेन्दर कुमार, प्रकाश चंद और विजेंदर सिंह मैदान में उतरे है। केशियर के लिए कृष्णा ठाकुर, प्रकाश चंद, पवन धर्त्ता, राम पाल, संजय कुमार और सुरेंदर मोहन ने नामांकन भरा। कार्यपालक के लिए अमर सिंह काल्टा, दीपिका ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मनोज कुमार, नवनीत कुमार प्रीतम देव, रक्षित कुमार, रमेश चंद, राम पाल, संजय कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार ने नामांकन भरा।


















































