प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ज़िला सोलन के माध्यम से शास्त्री अध्यापक व भाषा अध्यापक के (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) पदों के लिए अनुबंध आधार पर बैचवाइज की जाने वाली भर्ती की 26 एवं 27 फरवरी को आयोजित होने वाली काउंसलिंग आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन डॉ. शिव कुमार ने दी।
पुलिस कार्यालय अधीक्षक केलांग में जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस की जेसीसी, वेलफेयर एवं क्राइम रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मयंक चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल एवं स्पीति द्वारा की गई । इसमें राज कुमार पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय, रोहित मृगपुरी उपमंडल पुलिस अधिकारी काजा (ऑनलाइन माध्यम ), जिला निरिक्षक भूपेंद्र ठाकुर, थाना प्रभारी केलांग उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, थाना प्रभारी उदयपुर उपनिरीक्षक मुकुल शर्मा (ऑनलाइन ) , प्रभारी पुलिस थाना काजा उपनिरीक्षक चूंग राम( ऑनलाइन माध्यम )एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। जिसमें जवानों के वेलफेयर से संबधित मुद्दों पर संवाद व वेलफेयर से संबधित समस्याओं का समाधान किया गया। उसके उपरांत मासिक क्राइम रिव्यू मीटिंग से संबधित विषय में पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक ली गई।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थि जल्द करवाए ई केवाईसी: उपायुक्त कुल्लू
उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने जिले के सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से कहा है कि वे जल्द ई केवाईसी अवश्य करवा लें ताकि योजना का लाभ जारी रह सके। उन्होंने पात्र किसानों से कहा कि ई के वाई सी पटवारी के माध्यम व लोकमित्र केंद्र पर जा कर करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शीघ्र ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त जारी की जानी है। उस से पूर्व ई केवाईसी अवश्य करवाना सुनिश्चित करें ताकि किश्त किसानों के बैंक खाते में आ सके। उन्होंने कहा कि इस योजना में पंजीकृत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए कुल्लू जिला के समस्त विकास खंडों में ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड आनी, निरमण्ड व बंजार में समस्त ग्राम पंचायतों में 26 फरवरी तथा नग्गर , कुल्लू व भुंतर विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों में 27 फरवरी को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ऐसे सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे विशेष ग्राम सभाओं में शामिल हो कर योजना के लिए पंजीकरण करवाएं।
कुनिहार तालाब स्थित पेंशनर भवन में हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक बारे जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि सर्वप्रथम बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। उसके उपरांत बैठक में सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए इकाई सदस्यों ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में बोर्ड ऑफ डारेक्टर की बैठक में निर्णय लिया गया था कि अन्य विभागों की तर्ज पर एचआरटीसी के कर्मचारियों व पेंशनरों को भी 1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान के एरियर का भुगतान किया जाए, परन्तु बाबजूद इसके ना तो हमे पिछली सरकार ने यह भुगतान किया ना ही वर्तमान सरकार जिसका एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है ने भी अभी तक भुगतान नही किया है। जिसके लिए कल्याण मंच ने निगम प्रबंधन व प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की है कि यह 50 हजार का भुगतान अविलम्ब किया जाए। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश व सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा जो निर्णय सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पक्ष में आए है उनकी अनुपालना शीघ्रातिशीघ्र की जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में ग्रेजुएटी के एरियर के भुगतान की भी मांग की गई जो कई वर्षों से नही मिली है। इसके अलावा हमारे जितने भी वितीय लाभ निगम व सरकार से लेने है जिसमे 1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान का एरियर मुख्य है जल्दी से जल्दी देने की अनुकम्पा करने की मांग की है। अध्यक्ष ने कहा कि 26 फरवरी को बिलासपुर में कल्याण मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक में कर्मचारियों व पेंशनरों की सभी मांगों व समस्याओं पर गहन चर्चा करने के उपरांत कड़ी नीति तैयार की जाएगी। अर्की इकाई इस बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लेगी व इस राज्य स्तरीय बैठक में होने वाले निर्णयों का समर्थन कर मंच का पूरा सहयोग करेगी। वही इस बैठक में बलबीर चौधरी,शेर सिंह ठाकुर,संतराम ठाकुर,प्रेमराज चौधरी,शंकर लाल,रोशन लाल,देवराज,अशोक कुमार,हीरा सिंह चौधरी,प्रेम चन्द शर्मा,नेकराम आदि मौजूद रहे।
विकास खंड लंबागांव के अंतर्गत भेड़ी आईपीएच रैस्ट हाउस में निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए कुहन ग्राम पंचायत के प्रधान विवेक राणा ने बताया कि धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना एसजेवीएन फाउंडेशन द्वारा ओपन हैंडस वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से नियमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 22 फरवरी को आईपीएच रेस्ट हाउस भेड़ी (बालकरूपी) में किया जा रहा है। प्रधान विवेक राणा ने जनता से आग्रह किया है कि इस कैंप का भरपूर लाभ उठाएं। इस निशुल्क शिविर में दवाई व ऑपरेशन आदि की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जिला के कोठू स्थित इंटीग्रेटिड मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी री-हेबिलिटेशन सेन्टर मानव मन्दिर के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में विख्यात फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम औपचारिक तौर पर घोषित किया। उन्होंने राजभवन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसके लिए विवेक अग्निहोत्री को बधाई भी दी। इस अवसर पर मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित रोगी भी राजभवन में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मांसपेशियों से संबंधित इस रोग का उपचार संभव है और इस केंद्र में फिजियोथैरेपी, होइड्रोथैरेपी, योगा तथा प्राणायाम सहित आधुनिक मशीनों के माध्यम से उचित देखभाल की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मन की बात कार्यक्रम में इस केंद्र की सराहना कर चुके हैं। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि इस केंद्र में उपलब्ध सेवाओं के प्रचार-प्रसार में विवेक अग्निहोत्री अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे और इन प्रयासों से अधिक से अधिक लोगों को इस केंद्र के सहयोग के लिए भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इस केंद्र से जुड़कर मानव सेवा में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े विवेक अग्निहोत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें समाज सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसमें सक्रिय रूप से सहयोग देते रहेंगे। मानव मन्दिर में सेवाएं प्रदान कर रही उमा बाल्दी ने राज्यपाल का स्वागत किया जबकि मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी के रोगी विपुल गोयल ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल और राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज होटल वाइल्ड फ्लावर हाल के संबंध में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय को बरकरार रखने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले की सशक्त तरीके से पैरवी की थी जिसके फलस्वरूप प्रदेश सरकार के पक्ष में फैसला आया। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय को सही ठहराया है। मुख्यमंत्री ने इस अनुकूल निर्णय का श्रेय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रभावी तरीके से मामला प्रस्तुत करने के राज्य सरकार के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्धता से प्रयास किए और प्रसिद्ध वकील मुकुल रोहतगी के माध्यम से कानूनी लड़ाई में सरकार का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया। सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। होटल वाइल्डफ्लावर हॉल की संपत्ति कई वर्षों से ओबराय समूह के पास थी और अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक साल के भीतर इसे खाली करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संपत्ति का कब्जा मिलने के बाद इसके संबंध में भविष्य की कार्रवाई पर विचार-विमर्श करेगी और हिमाचल के हितों के अनुरूप निर्णय लेगी।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा राज्य के प्रभारी प्रदीप सूर्या को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि प्रदीप सूर्या जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के चुनवी गांव से संबंध रखते है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले प्रदीप सूर्या जमीनी स्तर से जुड़े युवा नेता हैं और जिले के वरिष्ठ लोगों व युवाओं में अच्छी खासी पेठ रखते है। वर्तमान में वह हिमुडा और हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक है। प्रदीप सूर्या लंबे समय से संगठन में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे है। संगठन में कार्य करने की कुशलता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए यह नियुक्ति मिली है। इस नियुक्ति के लिए प्रदीप सुर्या ने कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। वहीं प्रदीप सुर्या कि इस नियुक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां देने का तांता लगा हुआ है। गौरतलब है कि जिला सिरमौर व श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार युवा कांग्रेस में इतना बड़ा पद मिला है।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा राज्य के प्रभारी प्रदीप सूर्या को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि प्रदीप सूर्या जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के चुनवी गांव संबंध रखते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले प्रदीप सूर्या जमीनी स्तर से जुड़े युवा नेता हैं और जिले के वरिष्ठ लोगों व युवाओं में अच्छी खासी पेठ रखते हैं। वर्तमान में प्रदीप सूर्या हिमुडा और हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक हैं। प्रदीप सूर्या लंबे समय से संगठन में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं। संगठन में कार्य करने की कुशलता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए यह नियुक्ति मिली है। इस नियुक्ति के लिए प्रदीप सुर्या ने कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष, सीएम सुक्खू, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। वहीं प्रदीप सूर्या कि इस नियुक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां देने का तांता लगा हुआ है। प्रदीप सूर्या ने कहा कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के केस का फैसला इंडिया गठबंधन के पक्ष में आने पर ज्वालामुखी विधानसभा से सम्बन्ध रखते आम आदमी पार्टी के नितिन अंगारिया ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की ह*त्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी तथा भाजपा समर्थक व्यक्ति को चुनाव अधिकारी के रूप में बैठाकर आम आदमी पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी के पक्ष में पड़े मतों से छेड़छाड़ कर अवैध करने की जो साजिश रची थी उससे भाजपा बेनकाब हुई। इस फैसले के साथ ही अब चंडीगढ़ में मेयर आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार होंगे।
विद्युत उपकेंद्र सिद्वपुर के तहत 22 फरवरी को विद्युत लाइनों के रखरखाव तथा मरम्मत कार्य के चलते सिद्वबाड़ी, योल, योल बाजार, नरवाना, फतेहपुर, बागणी, रक्कड़, स्लेट गोदाम, बन्नी बनोरडू, तपोवन, झियोल, बरवाला आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः दस बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने देते हुए बताया कि सिद्वपुर, होडल, घुरलु, सुक्कड़, रक्कड़, खनियारा, स्लेट गोदाम, मोहली, तपोवन, थातरी, खरोता क्षेत्र में आंशिक तौर पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिन को मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित भी किया जा सकता है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू बिना बजट प्रावधानों के ही हवा हवाई योजनाओं की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। दो बार के बजट में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के बजट में सिर्फ़ हवाहवाई बातें की गई। अब लोग उन्हें हवा-हवाई सीएम के नाम से बुला रहे हैं। आज तक प्रदेश में इस तरह का बजट पेश नहीं हुआ कि पिछली साल का बजट भाषण और इस साल के बजट भाषण में कोई अंतर ही नहीं। कांग्रेस सरकार की पहली बजट की स्पीच पढ़िए या दूसरी कोई ख़ास अंतर नहीं है। यही हाल सरकार के सदन में दिये जा रहे जवाबों का है। मुख्यमंत्री से कोई भी सवाल किया जाए तो उनका वही घिसा पिटा जवाब रहता है। शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन की एक गरिमा होती है। मुख्यमंत्री और मंत्री के सामने सदन के अंदर ही कई अहम विषय उठाए गए। जिसे सुलझाने के लिए सदन में आश्वासन भी मिला। लेकिन एक साल का हाल वही ढाँक के तीन पात। जो स्थिति एक साल पहले थी, वही स्थिति आज भी है और लग रहा है कि आगे भी यही स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में गंभीरता से सरकार की जवाबदेही तय करनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के किसी भी चीज के लिए गंभीर नहीं है। सरकार ने सदन में लिखित जवाब में कहा कि करुणामूलक से संबंधित आंकड़े ही सरकार के पास नहीं है। जब सरकार के पास आंकड़े ही नहीं हैं तो वह नौकरी कहां से देगी। एक ही कार्यकाल में एम्स का शिलान्यास और उद्घाटन ही है प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वही जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू में एम्स और आईआईएम का उद्घाटन किया। चार साल पहले 2019 में प्रधानमंत्री ने ही जम्मू एम्स की इसकी आधारशिला भी रखी थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जम्मू में करीब 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और 'कॉमन यूजर फैसिलिटी' पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि एक ही कार्यकाल में एम्स जैसे बड़े संस्थानों का शिलान्यास तथा लोकार्पण और हज़ारों करोड़ की विकासात्मक योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। जिस पर देश भरोसा करता है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत उन सभी प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड बनाने के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए हैं जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित हैं, ताकि इन श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत जिला कांगड़ा के श्रमिकों का डाटा श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं इसके बाद इनके राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक राशन कार्ड बनाएंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों पर यह जिम्मेवारी रहेगी। उन्होंने खाद्य आपूति विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंजीकृत श्रमिकों के शतप्रतिशत राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें ताकि सभी लाभांवित हो सकें। जिला नियंत्रक पुरूषोत्तम ने बताया कि राशन कार्ड के लिए आवेदन के साथ ही श्रमिक कार्ड की प्रति, आधार कार्ड की प्रति और यदि कोई पारिवारिक सदस्य हो तो उनका ब्यौरा देना होगा।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से धर्मशाला में दिवसीय सुरक्षित भवन निर्माण का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्लाॅक नगरोटा बगवां, धर्मशाला, कांगड़ा एंव रैत से सभी तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में राजीव गांधी राजकीय इंजिनियरिंग कालेज से प्रोफेसर निशांत मेहरा तथा अंकुश ठाकुर ने भवन निर्माण की सभी बारीकियों के बारे में जानकारी दी जिससे सुरक्षित भवन निर्माण सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कांगड़ा के समन्वयक भानू शर्मा तथा रोबिन कुमार ने कहा कि हाल ही में जिला कांगड़ा में कई घर मानसून के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रत हो गये जिनके पुनर्निर्माण के लिये हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विशेष सहायता पैकेज के अन्तर्गत सात लाख रुपये दिये जाएंगे। इन्ही घरों के सुरक्षित निर्माण को सुनिश्चित करने के लिये तकनीकी सहायक निर्माण स्थल का समय-समय पर दौरा करेगें। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन घरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है,वह भविष्य में किसी आपदा से फिर प्रभावित न हों। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात अन्य विकास खंडों के तकनीकी सहायकों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज बिलासपुर जिला के विजयपुर में चेतना संस्था के रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में चेतना संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति समर्पित प्रयासों तथा कमजोर वर्गों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में यह संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्यपाल ने कहा कि चेतना संस्था की हिमाचल इकाई दिव्यांगजनों के समावेशी एवं सतत विकास में सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था उनका सशक्तिकरण करते हुए दिव्यांगजनोें को खेलों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही उन्हें समान अवसर, अधिकार और सम्मानित जीवन सुनिश्चित किया है जो सभी के लिए प्रेरक है। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि संस्था दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रही है। हिमाचल में अपने एक साल के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए राज्यपाल ने प्रदेश में नशे जैसी बुराई के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने इसके लिए एक सघन जागरूकता अभियान आरम्भ करने का आग्रह करते हुए कहा कि पंचायत स्तर तक नशा मुक्ति के दृष्टिगत ऐसे बच्चों के माता-पिता को भी आगे आकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहल करते हुए विश्वविद्यालयों को दाखिलेे के समय छात्रों से नशा न करने संबंधी शपथ पत्र लेने के लिए कहा गया है। साथ ही नशाखोरी में शामिल छात्रों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नशे की बुराई के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग इत्यादि लगाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और इस युवा ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने से ही भारत वर्ष-2047 तक एक विकसित देश बन सकेगा। उन्होंने कहा कि आज देश अपनी क्षमताओं में विश्वास जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर राज्यपाल ने जन शिक्षण संस्थान के आत्मनिर्भर एवं सशक्त महिला पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक प्रशिक्षण, युवा स्टार्ट-अप, किसान और कृष्णा ऊन उद्योग-बिवाई पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही चेतना संस्था के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना की 26वीं पंजाब रेजिमेंट में सेवारत हैप्पी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लेह-लद्दाख सीमा पर सेवाएं दे रहे हैप्पी सिंह का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण आर्मी अस्पताल में हुआ। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है।
कैंटरबरी विश्वविद्यालय, न्यूजीलैंड के प्रतिनिधियों ने शैक्षणिक सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय का दौरा किया। प्रोफेसर ब्रेट बर्क्विस्ट, सहायक कुलपति, एंगेजमेंट, और डॉ. ग्राहम वाइज, अंतर्राष्ट्रीय विकास निदेशक, कैंटरबरी विश्वविद्यालय, न्यूजीलैंड ने छात्रों और संकाय के लिए शैक्षणिक और अनुसंधान के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से कई पहलों पर चर्चा करने के लिए शूलिनी का दौरा किया। इस ऐतिहासिक यात्रा के एजेंडे में संयुक्त अनुसंधान सहयोग, व्यवसाय विज्ञान, खाद्य विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए मार्ग कार्यक्रम, साथ ही उत्पाद निर्माण, ऑनलाइन कार्यक्रम और औद्योगिक भागीदारी पर चर्चा शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय उपनिदेशक डॉ. रोज़ी धांता ने कहा, "न्यूज़ीलैंड को अपने नए गंतव्य के रूप में देखने से हमारे छात्रों के लिए ढेर सारे अवसर खुलते हैं।" डॉ. रोज़ी ने आगे कहा कि यह पहल हमारे छात्रों के लिए उपलब्ध विकल्पों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी, जिससे वे सक्षम होंगे। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में से चयन करना। कैंटरबरी विश्वविद्यालय के साथ यह सहयोग उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान के अवसर प्रदान करने, एक वैश्विक शिक्षण वातावरण की सुविधा प्रदान करने के हमारे प्रयास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के लिए 15 टिप्पर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इनमें से बी एण्ड आर मण्डल शिमला-1 के लिए एक टिप्पर, निरमंड के लिए 3, रामपुर, कल्पा, रोहड़ू, जुब्बल एवं कोटखाई मण्डल के लिए दो-दो और भावानगर के लिए एक टिप्पर शामिल है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लोक निर्माण विभाग को आवश्यक मशीनरी जैसे कि टिप्पर, जेसीबी एवं पोकलेन इत्यादि की खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मशीनों की कमी की समस्या का हल भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग को और अधिक सशक्त बनाने एवं इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हाल ही में 82 टिप्पर एवं 107 जेसीबी खरीदी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा 15 वर्ष पुराने वाहनों को सरकारी संस्थानों से हटाया जा रहा है, जिससे कि आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण सहित भारी वर्फबारी एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में बचाव कार्यों में तेजी लाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आती है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं में तेजी लाई है ताकि इनका लाभ प्रदेश के लोगों को समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग के तहत निविदा प्रक्रिया को सरल कर इसकी अवधि 51 दिन से घटा कर 30 दिन की है ताकि परियोजनाओं कार्यों में तेजी लाई जा सके और लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर उच्च गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण को अधिमान दिया जा रहा है। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेंद्र पाल जगोटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप उपस्थित थे।
Bagging yet another feather in its cap, GNA University, known for its strong industrial interface and academic prowess, has been bestowed with the prestigious "Best Emerging University in India Award" at the 52nd ISTE National Annual Convention. The ceremony took place at the esteemed Poojya Doddappa Appa College of Engineering in Kalaburagi, Karnataka. Dr. Vikrant Sharma, Dean of the School of Engineering, Design, and Automation, had the privilege of accepting the accolade on behalf of GNA University. This recognition stands as a testament to the unwavering dedication and relentless pursuit of excellence demonstrated by the university's faculty, staff, and students. Pushing the boundaries in education, research, and innovation, GNA University continues to raise the bar, solidifying its position as a trailblazer in higher education within India. The leadership team, comprising Dr. VK Rattan, Vice-Chancellor, Dr. Hemant Sharma, Pro Vice-Chancellor, and Dr. Monika Hanspal, Dean of Academics, expressed heartfelt gratitude for this esteemed recognition. Their visionary guidance has played a pivotal role in transforming GNA University into a dynamic institution renowned for its academic brilliance and industry-aligned programs. Chancellor S. Gurdeep Singh Sihra shared his sentiments, stating, "We are deeply honored to receive the Best Emerging University in India Award. This accolade underscores our steadfast commitment to academic excellence and industry relevance. We extend our gratitude for the recognition and reaffirm our dedication to nurturing future leaders and innovators." GNA University's remarkable achievement at the 52nd ISTE National Annual Convention serves as a testament to its relentless pursuit of excellence and its unwavering commitment to shaping the future of education in India.
लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज ज़िला स्तरीय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कोर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के अधिक से अधिक मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान का प्रयोग करने के लिए स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किंतु अन्य राज्यों में रह रहे युवाओं के फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए उनके अभिभावकों को घर-घर जाकर जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार शत-प्रतिशत युवाओं का पहचान पत्र बनाया जा सकता है। उन्होंने ज़िला निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे सभी पात्र युवा मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र बनाया जाए जिनके नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने एवं मतदान के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि वह युवाओं का समूह बनाएं तथा उनके माध्यम से सोलन शहर के सभी वार्ड में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ज़िला में 100 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग से 19 मतदाता हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बुजुर्ग मतदाताओं द्वारा संदेश तैयार करवाकर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया जाएगा ताकि शत-प्रतिशत मतदान दर प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी आवश्यक है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वीप के माध्यम से ज़िला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे स्थानों पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने पर बल दिया जाएगा जहां गत विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। Mइस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम सोलन एवं स्वीप की नोडल अधिकारी प्रियंका चन्द्रा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के संवाददाता लक्ष्मी दत्त शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ज़िला सोलन के माध्यम से शास्त्री अध्यापक के 10 व भाषा अध्यापक के 04 पदों के लिए (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितां) अनुबंध आधार पर बैचवाइज भर्ती की जानी है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन डॉ. शिव कुमार ने दी। डॉ. शिव कुमार ने कहा कि शास्त्री अध्यापक के 10 पदों के लिए काउंसलिंग 26 फरवरी तथा भाषा अध्यापक के 04 पदों के लिए काउंसलिंग 27 फरवरी को उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में प्रातः 11.00 बजे आयोजित होगी। उप निदेशक ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री अध्यापक के 10 पदों में से 06 पद अनारक्षित, 02 पद अनुसूचित जाति, 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 01 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री अध्यापक पद के लिए 31 दिसम्बर तक के उत्तीर्ण बैच को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भाषा अध्यापक के 04 पदों में से 02 पद अनारक्षित, 01 पद अनुसूचित जाति तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाषा अध्यापक पद के लिए 31 दिसम्बर तक के उत्तीर्ण बैच को काउंसिलंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाषा अध्यापक की भर्ती प्रक्रिया भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2013 तथा शास्त्री अध्यापक की भर्ती प्रक्रिया भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2012 के अनुसार की जाएगी। इन नियमों की प्रतियां हिमाचल प्रदेश प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। डॉ. शिव कुमार ने कहा कि काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मूल तथा फोटोकापी), आवश्यक योग्यता प्रमाणपत्र (शास्त्री व भाषा अध्यापक), शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाणपत्र (टी.ई.टी), नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, रोज़गार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, सैनिक कल्याण के सम्बन्धित उप निदेशक द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक के वार्ड का प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक की छायाप्रति तथा गैर पुनर्वास प्रमाणपत्र जोकि सैनिक कल्याण के सम्बन्धित उप निदेशक द्वारा जारी किया गया हो लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी वेबसाइट www.ddeesolan.com से प्राप्त की जा सकती है।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में महिला संस्कृत अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। "महिला सुरक्षा एवं अधिकार" पर आयोजित किए गए इस सेमिनार के समापन सत्र में मुख्यवक्ता के रूप में सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार ओशिन शर्मा ने शिरकत की। अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय महिलाएं घर से निकले पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की अर्थव्यवस्था में अपना सहयोग दें। वहीं ओशिन शर्मा ने कहा कि आज हम महिलाएं लोकसभा एवं विधानसभा में भी प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने विशेष तौर पर छात्राओं से आह्वान किया कि वे खुद को इतना सशक्त एवं सक्ष्म बनाएं कि भविष्य में वे विधानसभा, लोकसभा एवं राज्य सभा में सदस्य के रूप में विराजमान हों। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं की एक समानता के विपरीत दोनों के अपने अपने महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में जहां पुरुषों का अपना महत्त्व है, वहीं महिलाएं अपने कुछ क्षेत्रों में अपना अलग महत्त्व रखती हैं। उदारहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सीवरेज के कार्य में केवल पुरुष ही अपना योगदान दे सकते हैं, वहा महिलाएं चाहकर भी अपना योगदान नहीं दे सकतीं। ऐसे ही बहुत सारे उदाहरण देते हुए उन्होंने अवगत करवाया कि पुरुष और महिलाएं कभी एक समान नहीं हो सकते।लेकिन वहीं उन्होंने कहा कि जैसे एक और एक ग्यारह होते हैं वैसे ही पुरुष और स्त्री समाज के लिए मिलकर कार्य करें तो समाज का उत्थान संभव है बशर्ते कि महिलाओं को भी पुरुषो के समान अधिकार दिए जाएं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की आवश्यकता पुरुषों से समानता की नहीं बल्कि अधिकारों में समानता की है । महिला आरक्षण पर उन्होंने बात करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण तेंतीस 33% है, शीघ्र ही विधानसभा ,लोकसभा एवं राज्यसभा में भी तेंतीस प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है, जो की महिलाओं के लिए बहुत खुशी का विषय है। इसी क्रम में लाल बहादुर राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रोफेसर यशवीर सिंह ने भी ओशिन शर्मा के वक्तव्यों का समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में परिसर की निदेशिका प्रोफेसर सत्यम कुमारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान कहा कि महिलाएं अपने अंदर व्याप्त भय को दूर कर आगे आएं, ताकि समाज में आप लोग अपने अपने कर्तव्यों एवम अधिकारों का अच्छी तरह से उपयोग कर सकें। इस कार्यक्रम की संचालिका संतोष गोधरा ने सम्यक तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी सहित कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर मनोज्ञा सहित समस्त शिक्षक ,कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि एसएमसी शिक्षकों के प्रति सुक्खू सरकार लापरवाह रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार कर्मचारी हितैषी होने का दावा कर रही है, जबकि धरातल में रिजल्ट जीरो हैं, एसएमसी शिक्षकों का करीब एक माह से धरना प्रदर्शन इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। मंगलवार को जारी प्रेस बयान में त्रिलोक कपूर ने कहा कि करीब एक माह से शिमला में नियमितिकरण को लेकर नीति बनाने की मांग के संदर्भ में एसएमसी शिक्षक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार के किसी भी मंत्री, विधायक, यहां तक कि अधिकारियों ने भी इन शिक्षकों से बातचीत करने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार के बेहतर शिक्षा देने के दावों की पोल, एसएमसी शिक्षकों का धरना प्रदर्शन खोल रहा है। जिस राज्य में शिक्षक धरने पर होंगे, उस राज्य में शिक्षा में सुधार कैसे होगा, इसका अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा एसएमसी शिक्षकों के नियमितिकरण के लिए नीति न बनाने के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार कर शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन जिस तरह से सरकार इनके आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है, सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में वैदिक रीति के साथ नए शैक्षणिक सत्र शुरुआत हुई। स्कूल के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने इस हवन में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद और उप प्रधानाचार्या हीरा ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के महत्त्व को समझाया तथा सभी देवी देवताओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की।
प्राचीन शिव तांडव गुफा विकास समिति कुनिहार व शंभु परिवार के सौजन्य से गुफा प्रांगण में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर व मीडिया प्रभारी मनोज भारद्वाज ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कथावाचक परम श्रद्धेय हेमंत भारती मुक्ति धाम वेद विद्या श्रम संस्कृत गुरुकुल चंडीगढ आचार्य ने अपनी मधुर वाणी से भक्तों को शिव कथा का गुणगाण किया। उन्होंने ने बताया कि 26 फरवरी वीरवार सुबह 9 बजे से कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। वहीं 1बजे से 4 बजे तक कथा का समय रहेगा। प्रतिदिन 4 से 6 बजे तक भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा ,7 मार्च को हवन व पूर्णाहुती के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से रात तक भोले के सुंदर भजनों व झाँकियों का आयोजन भी भक्तों के लिए किया जाएगा। 9 मार्च को सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गुफा विकास समिति व शम्भु परिवार ने सभी क्षेत्र वासियों से इन कार्यक्रमो में भाग लेने व भोले का आशीर्वाद लेने की अपील की है। वहीं बैठक में समिति व शम्भू परिवार के सभी सदस्य मौजुद रहे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि कांगड़ा जिला के संस्थाओं को मजबूत बनाने की बजाय सरकार इन्हें कमजोर कर रही है। ताजा उदाहरण आर्किटेक्ट विंग कांगड़ा जोन के धर्मशाला स्थित कार्यालय से स्टाफ को कम करना जोकि अन्य जोन के मुकाबले पहले से ही बहुत कम है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर सरकार की तरफ से कांगड़ा जिला के लोगों के हितों पर कुठाराघात है और यह सरकार की मानसिकता को दर्शाता है कि सरकार राजनीतिक और प्रशासनिक तौर पर कांगड़ा जिला को कमजोर करना चाहती है। आर्किटेक्ट विंग धर्मशाला में पहले से ही शिमला के मुकाबले बहुत कम स्टाफ था लेकिन वहां से पदों को शिमला में बदलकर शिमला के 51 पदों के स्थान पर उनको 62 कर देना कहां तक उचित है? मंडी जोन से भी 18 पदों में से 8 पद शिमला बदल देना मंडी के लोगों के साथ भी भेदभाव की राजनीति सरकार कर रही है। कांगड़ा जिला की जनता के समर्थन से बनी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार कांगड़ा जिला की जनता के साथ आए दिन सौतेला व्यवहार कर रही है। आर्किटेक्ट विंग के अतिरिक्त यदि अन्य विषयों पर भी बात करें तो सरकार की बेरुखी जनता की समझ से बाहर है। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के उत्तरी परिसर के निर्माण के लिए सरकार की तरफ से वन विभाग को देय 30 करोड़ रूपय नहीं देना और मुख्यमंत्री द्वारा उसके ऊपर बहाने बाजी बनाना दर्शाता है कि मुख्यमंत्री कांगड़ा जिला के लिए कैसी भावना रखते हैं। बजट के अंदर भी कांगड़ा जिला के लिए किसी योजना का जिक्र नहीं है न ही कोई बजटीय प्रावधान है। मात्र कुछ कोरी घोषणाएं हैं जिनका धरातल पर कोई आधार नहीं है। यही नहीं मुख्यमंत्री राजनीतिक तौर पर भी कांगड़ा जिला को प्रताड़ित कर रहे हैं जहां पूर्व की सरकारों में कांगड़ा जिला के महत्व को देखते हुए पूर्ण राजनितिक प्रतिनिधित्व दिया जाता था वहां पर 1 वर्ष के बाद कुल दो मंत्री देकर मुख्यमंत्री ने किनारा कर लिया है।
जय पब्बू माता सेवा सदन खुन्डिया ने दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में धाम का सामान और आर्थिक मदद पहुंचाई है। सेवा सदन ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में धाम का सामान भेंट किया और दूसरी लगरु तहसील के तेलकड़ी गाम्ब में जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में 5100 रूपए की आर्थिक मदद का शगुन दान भेंट किया है। संस्था अभी तक 21 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक मदद और धाम का सामान भेंट कर चुकी है।
** मुख्यमंत्री ने की एकल नारी संगठन के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एकल नारी संगठन के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगले वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय करते हुए 40 हजार नए लाभार्थी जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए लगभग 1260 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे वृद्ध, विधवा, एकल नारी, दिव्यांगजन और कुष्ठ रोगी सहित लगभग 7 लाख 84 हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली विधवा महिलाओं के 27 वर्ष आयु तक के बच्चों को उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह योजना नर्सिंग, मेडिकल, इंजीनियरिंग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, भारतीय प्रबंधन संस्थानों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों इत्यादि में उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर होने वाले व्यय को वहन करेगी। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों को एक हजार रुपये प्रतिमाह उनके आवर्ती जमा खातों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पात्र महिलाओं को वार्षिक स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के अंतर्गत लाते हुए इस पर लगभग 41 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि व्यय करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विधवा महिलाओं को गृह निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाएगी। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत नवनिर्मित घरों के लिए बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का भी प्रावधान किया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत सोलन जिला के कंडाघाट में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में 27 वर्ष आयु तक के दिव्यांगजनों को खेल मैदान, आवासीय परिसर सहित अन्य विविध सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त जिन पात्र दिव्यांग बच्चों के पास रहने की कोई सुविधा नहीं है, उन्हें किराए पर आवास के लिए वित्तीय मदद भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित एकल नारी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
मैसर्ज आइएफएम फिनकोच गलोबल प्राईवेट लिमिटेड में 30 पदों तथा मैसर्ज मुथुट माइक्रोफिन लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू अब जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवार 12वीं तथा ग्रेजुएट पास व उनकी आयु 21 से 32 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। अधिकारी ने कहा कि 50 पदों के लिए भर्ती कैंपस इंटरव्यू 20 फरवरी, 2024 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में प्रात: 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242 तथा मोबाईल नंबर 70189-918595 तथा 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।
ठियोग की एक नाबालिग ने एक युवक पर उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉस्को धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग की आयु 17 साल 8 महीने है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने आरोप लगाया है कि एक युवक दिसंबर, 2022 से उसके साथ जबरन संबंध बना रहा है। उक्त वर्ष जब वह स्कूल जा रही थी तो आरोपी उसको जबरन गाड़ी में बिठाकर कसौली ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए साथ ही धमकियां भी दीं। उस वक्त भी इसके विरुद्ध थाना कुमारसैन में मामला दर्ज हो चुका है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर के महिला संस्कृत अध्ययन केंद्र में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन एवं नामकरण हुआ। वेदव्यास परिसर के इस महिला संस्कृत अध्ययन केंद्र का नाम आज से सरोजिनी महिषी महिला संस्कृत अध्ययन केंद्र होगा। क्रार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली से कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ऑनलाइन माध्यम से शिरकत की। वहीं, इस संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा उपस्थित रहीं। फाउंडेशन फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट इन एकेडमिक फील्ड नई दिल्ली की अध्यक्ष माधुरी सहस्रबुद्धे इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुईं। माधुरी सहस्त्रबुध्दे ने महिलाओं के तीन अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने सभी से आह्वान किया कि हमें सिर्फ पढ़ने-पढ़ाने में ही नहीं अपितु हृदय से नारी का सम्मान करना चाहिए तब-ही महिला सुरक्षा एवं अधिकार (महिला आरक्षण विधेयक के संदर्भ में) शीर्षक इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की सार्थकता बनेगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता वेदव्यास परिसर की निदेशिका प्रो. सत्यम कुमारी ने की। उन्होंने भी महिला सुरक्षा एवं अधिकार विषय पर हुई इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। प्रथम सत्र की इस संगोष्ठी का संयोजन समन्वयक डॉ. के. मनोज्ञा ने उद्घाटन अध्ययन केंद्र की सत्र का संचालन किया। उद्घाटन सत्र के बाद पौधरोपण सत्र कम्प्यूटर (संगणक) विज्ञान के वरिष्ठ आचार्य एवं परिसर के एनएसएस अधिकारी अमित वालिया ने संचालित किया। इस अवसर पर संगोष्ठी में शामिल सभी अतिथियों ने महिला छात्रावास के बाहर पौधरोपण किया। वहीं द्वितीय सत्र में पैनल चर्चा डॉ. मनीष कुमार के संचालन एवं माधुरी सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महिलाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में चुनौती एवं संभावना विषय पर केंद्रित इस पैनल में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष प्रो. अवनीश अग्रवाल, लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की दर्शन विभाग की आचार्या प्रो. संगीता खन्ना केंद्रीय विश्वविद्यालय की पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना कटोच ने भी भाग लिया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर संजय कुमार कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा, डॉक्टर विशाल सूद सॉयल टेस्टिंग ऑफिसर पालमपुर ने शिविर में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी। डॉ. संजय कुमार ने बच्चों को मृदा के स्वास्थ्य व उसमें आने वाली कमियों पर खुलकर चर्चा की। बच्चों को उन्होंने मृदा के परीक्षण के नमूने इक_े करना सीखाया और भविष्य में मृदा की उर्वरा शक्ति को कैसे बनाएं रखें, इस पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ प्राचार्या शशी कला कटोच व अध्यापक मौजूद रहे।
भाजपा युवा मोर्चा जिला देहरा की बैठक जिलाध्यक्ष रमन शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय देहरा में हुई। इसमें युवा मोर्चा के कार्यक्रम युवा चौपाल के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा ग्राम केंद्रों पर युवा चौपाल कार्यक्रम करने जा रहा है। इस बैठक में जिला के संयोजक और सह संयोजक तय किए गए जो कि युवा चौपाल कार्यक्रम को ग्राम केंद्रों पर करवाएंगे। इसी कड़ी में मंडल से संयोजक और सह संयोजक तय किए गए। इस बैठक के तुरंत बाद युवा मोर्चा ने दीवार लेखन का कार्य भी किया। इस बैठक में युवा मोर्चा जिला देहरा की समस्त टीम व मंडलों के अध्यक्ष व मंडलों के महामंत्री उपस्थित रहे।
** चुनावों से पहले हो टीजीटी-जेबीटी भर्ती, नहीं तो चुनाव में कांग्रेस का करेंगे बहिष्कार जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष जगदीश परयाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि टीजीटी-जेबीटी की भर्तियां न होने के कारण प्रदेश के लाखों बेरोजगारों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इस समय प्रदेश के स्कूलों में टीजीटी, जेबीटी के हजारों पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई तो बाधित हो ही रही है साथ ही नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के सब्र का बांध भी टूटता जा रहा है। स्कूलों में टीजीटी, जेबीटी के हजारों पद रिक्त पड़े हुए हैं। पिछले काफी समय से टीजीटी, जेबीटी की भर्तियां न होने के कारण अब बेरोजगारों का भी सरकार के प्रति गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। मुकेश, गुलजार, नीतिका, शेफाली, रोहित का कहना है कि अगर सरकार जल्द टीजीटी, जेबीटी भर्तियों की बैचवाइज जोइनिंग और कमीशन एग्जाम की नोटिफिकेशन नहीं निकालती है और अस्थाई की जगह स्थाई भर्ती नहीं की जाती है तो बेरोजगार युवा परिवार सहित आने वाले चुनावों में सरकार का बहिष्कार करेंगे और विकल्प के रूप में सरकार की खिलाफ वोट करेंगे, सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को हल्के में न ले और आस्थाई भर्ती बंद करके स्थाई रोजगार दे। जगदीश परयाल ने कहा कि सरकार आस्थाई भर्ती करवाने के बारे में सोचे भी न, नहीं तो हजारों के हिसाब से बेरोजगार युवा राजधानी की सड़कों पर दिखेंगे और अनशन से भी पीछे नही हटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वादे को पूरा करे, जो उन्होंने चुनाव के समय किया था। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत बड़गाव के गांव बड़गाव बरठी के रहने वाले 21 वर्षीय कमल कुमार की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं, जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में वर्ष 2022 से चल रहा है। कमल कुमार जिला बिलासपुर की सरकारी आईटीआई से कारपेंटर का कोर्स कर रहा था कि अचानक ही बीमार हो गया। जिला अस्पताल में उपचार करवाने के बाद डॉक्टरों ने उसे वर्ष 2022 में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पीजीआई के डॉक्टरों ने उसकी दोनों किडनियों का ट्रांसप्लांट करने के लिये कहा है, जिसका खर्च दस और बारह लाख के बीच आएगा। अभी कमल कुमार का डायलसिस एम्स कोठीपुर में चल रहा है। यह बात इसकी माता उर्मिला देवी ने बताई। उन्होंने कहा कि वे एक गरीब परिवार से सबंध रखती हैं। आय का कोई साधन नहीं है, जिस कारण बेटे की दोनों किडनियों खराब होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों किडनियों को ट्रांसप्लांट के लिये कहा है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा मौत से जूझ रहा है। अगर दस और बारह लाख का प्रबंध नही ंहुआ तो बेटे की जान जा सकती है। इसके उपचार के लिये सगे-संबंधियों से कर्ज लेकर लाखों हो चुके हैं। अब हाथ खड़े हो चुके हैं। बेटे के उपचार के लिये कोई पैसा नहीं है। अब बेटे को ननिहाल तरौतडा में रखा गया है। जहां से सप्ताह में एक बार डायलसिस के लिये एम्स बिलासपुर ले जाना पड़ रहा है। हलात बहुत नाजुक है। डॉक्टरों ने कहा कि जल्दी पैसों का इंतजाम करके किडनियों को ट्रांसप्लांट करवाएं अब इसके अलावा कोई इलाज नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार, समाज सेवी संस्थाओं एवं अन्य दानी सज्जनों से अपील की है कि उनके बेटे की जान बचाने के लिये दस व बारह लाख का प्रबंध करने में उनकी मदद करें, ताकि बेटे की जान बच सके। उन्होंने कहा कि कमल कुमार का खाता नंबर 41506478727 एसबीआई घुमारवीं और उनका अपना खाता उर्मिला देवी के नाम से यूको बैंक बरठीं में खाता नं. 08020110013755 है। अगर किसी दानी सज्जन ने गूगल पे पर पैसे भेजने हों तो मोबाइल नंबर 7876299540 पर भेज सकते हैं।
** राघव को मिस्टर माइंड और टेंजिन टसी को मिस्टर पर्सनेलिटी चुना मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के होस्टल में जमा दो के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जमा एक कक्षा के छात्रों की ओर से आयोजित इस पार्टी का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल, स्टडी सर्कल के एमडी राकेश चंदेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया। पार्टी में मिस्टर फेयरवेल दीक्षित ठाकुर को चुना गया, जबकि राघव मिस्टर माइंड व टेंजिन टसी मिस्टर पर्सनेलिटी चुने गए। जमा दो कक्षा के छात्रों ने अपने अनुभवों को जूनियर साथियों के साथ साझा करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति अड़िग रहने की सलाह दी। उन्होंने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे लम्हों को याद करते हुए सबको भावुक कर दिया। फेयरवेल पार्टी में जमा दो और जमा एक के छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य, नृत्य, गीत, एकांकी और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाले कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों ने हर कार्यक्रम को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया तथा अन्य बच्चों की वाहवाही बटोरी। प्रवेश चंदेल ने बच्चों को सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि एक विचार लो और उस विचार को अपने जीवन का सार बना लो-उसी को सोचो और उसी के स्वप्न देखो। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ छात्रों द्वारा होस्टल में बिताये समय को याद किया तथा छात्रों को भविष्य में सीख देने हेतु सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि जीवन में ध्यान से बोलने ओर ध्यान से सुनने की आदत मनुष्य को सफल बनाती है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की ताकत देती है। राकेश चंदेल ने छात्रों को मेहनत व लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
हिमाचल प्रदेश की सरकारी राशन की दुकानों (राशन डिपुओं) में अब आधा किलो चाय पत्ती भी मिलेगी। यह चाय ब्रांडेड होगी और बाजार रेट से सस्ती भी होगी। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से एक प्रस्ताव सरकार के पास मंजूरी के लिए बेजा है। बाजार में अगर 250 ग्राम ब्राडेंड के पैकेट की कीमत 110 रुपये है तो डिपो में यह 90 से 95 रुपये के बीच उपलब्ध हो सकती है। सस्ती चाय के पीछे कारण सीधा सा यह है कि खाद्य आपूर्ति निगम सीधे कंपनी से खरीदेगा। इ बारे में जानकारी देते हुए खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव सी. पाल रासू ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चाय पत्ती देने का प्रस्ताव आया है। बाजार मूल्य की अपेक्षा उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर चाय पत्ती देने की योजना है। यह चाय नामी कंपनी कीि होगी।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। जिला कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों और लाहौल घाटी में दो दिन से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है, जिस कारण अटल टनल आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं, जलोड़ी दर्रा फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। वहीं, जलोड़ी दर्रा भी एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। लाहौल के तिंदी में 20, त्रिलोकनाथ व कुकुमसेरी में 30, सिस्सू में 10, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल में 15, जिस्पा में 12, कोकसर में 30, रोहतांग दर्रा में 60, कुंजम दर्रा व बारालाचा में करीब 75 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। वहीं सीबी रेंज, धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं सहित घेपन पीक, इंद्रकिला, बड़ा और छोटा शिगरी में भी हिमपात हुआ है। वहीं, सोमवार सुबह से किन्नौर जिले के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। वहीं, निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जहां राज्य के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले जिलों में बारिश हो रही है। यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
शूलिनी विश्वविद्यालय में संस्थापक और चांसलर प्रो. पीके खोसला का 84वां जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के साथ उत्कृष्टता, नवाचार और सामाजिक कल्याण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को उजागर किया गया। दिन की शुरुआत डॉ. एमएस स्वामीनाथन, भारत में हरित क्रांति के जनक, जिन्हें हाल ही में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुई, और सेंटर ऑफ हैप्पीनेस की आधारशिला भी रखी गई। विश्वविद्यालय परिसर मंदिर में आयोजित हवन में संकाय, कर्मचारी सदस्यों और छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद केक काटने की रस्म हुई। बाद में अपने जन्मदिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. खोसला ने कहा कि जीवन गुलाबों की सेज नहीं है और इस बात पर जोर दिया कि प्रतिकूलताओं को अवसरों में बदलना चाहिए। उन्होंने संकाय और छात्रों को परिप्रेक्ष्य में बदलाव और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोफेसर खोसला ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना दृष्टिकोण व्यक्त किया, और इस विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा देश की गहरी जड़ें जमा चुकी आध्यात्मिक मान्यताओं और कर्म के सिद्धांत के अद्वितीय पालन को बताया। उन्होंने राष्ट्र के विकास में आध्यात्मिकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इन मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता इसे वैश्विक मंच पर अलग करती है। फाउंडेशन फॉर लाइफ साइंसेज एंड बिजनेस मैनेजमेंट की अध्यक्ष सरोज खोसला ने प्रोफेसर खोसला को बहुत दृढ़ इच्छा शक्ति वाला व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला, ट्रस्टी सतीश आनंद और अशोक आनंद, पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. आरसी सोबती, अध्यक्ष इनोवेशन आशीष खोसला, मुख्य शिक्षण अधिकारी श्रीमती आशू खोसला, उपाध्यक्ष प्रवेश और प्लेसमेंट अवनी खोसला, डॉ. जेएम जुल्का और डॉ. सुनील पुरी सहित विश्वविद्यालय के शीर्ष प्रबंधन ने भाग लिया।
** कहा, हिमाचल में इस बार रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी भाजपा ** निराश हिमाचल के लोग कांग्रेस को सिखाएंगे सबक ** बहुत ही जल्द विकसित देशों के साथ खड़ा होगा भारत जयराम ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत अब भारत के प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के नायक नरेेंद्र मोदी की गारंटी है, जो उनके द्वारा दी गई बाकी गारंटियों की तरह निर्धारित समय में पूरी होगी। इस संकल्प को हर भारतीय का सहयोग मिल रहा है। बहुत ही जल्द भारत विकसित देशों के साथ खड़ा होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार चार सौ पार के आंकड़े के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बीजेपी को 370 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। हमारे लिए 370 केवल एक आंकडा नहीं, बल्कि एक भावना है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने को लेकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अब धारा 370 समाप्त होने के बाद देश भी बीजेपी को 370 से ज़्यादा सीटें देकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। बीजेपी हर बूथ पर 370 वोटों से ज़्यादा की बढ़त हासिल करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की अलोकप्रियता का ग्राफ आसमान पर पहुंच गया है। झूठी गारंटियों और वादों के बाद की रही कसर सरकार के दूसरे बजट ने निकाल दी। सरकार का यह बजट उनकी बाकी बातों की तरह सिर्फ जुबानी जमाखर्च निकला। विकास के लिए खर्च किए जाए वाले पूंजीगत व्यय में कटौती की गई। गरीबों के लिए कोई योजना नहीं लाई गई। गारंटियों के मामले में इस बार भी खामोशी धारण की गई। प्रदेश का हर वर्ग आज परेशान है। सड़कों पर है। प्रदर्शन कर रहा है। न सरकार नौकरी दे रही है और न रोजगार स्थापित करने में किसी प्रकार की सहायता कर रही है। ऐसे में इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस को हर बूथ हराकर बीजेपी को चार की चारों सीटों पर विजय श्री दिला रही है।
भारतीय जानता पार्टी के देहरा जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने जिला स्तर के संगठन की नई नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्ययक्ष व शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत की गई हैं। अभिषेक खट्टा को जिला आईटी संयोजक के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सुशील चौधरी व विक्रांत को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, अभिषेक खट्टा ने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, पूर्व मंत्री व विधायक बिक्रम ठाकुर, पूर्व मंत्री रमेश धवाला एवं जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मनोहर चौधरी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेवारी का ईमानदारी एवं मजबूती के साथ निर्वहन करेंगे तथा आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को भारी मतों से जीत दिलवाने के लिए कार्य करेंगे।
गुरु रविदास महाराज की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य पर डाडासीबा के तहत ग्राम पंचायत नंगल चौक (नंगल बंड) से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुरु रविदास सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (गोगा) ने जानकारी देते हुए बताया कि नंगल बंड से शोभा यात्रा 22 फरवरी को निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान सुबह 10 बजे गुरुद्वारा नंगल बंड से डाडासीबा पेट्रोल पंप में संगत को फल का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उसके बाद यह यात्रा पेट्रोल पंप से वापिस वाया जंबल, बस्सी बढल होकर चनौर तयामल, शीतला पेट्रोल पंप से जौड़बड पहुंचेगी, जहां संगत के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद यह शोभायात्रा गुरु रविदास मंदिर नंगल बंड वापिस पहुंचेगी। गुरु रविदास मंदिर में रागी जत्थे द्वारा भजन कीर्तन भी किया जाएगा और दोपहर के बाद भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस क्लब कुल्लू के प्रधान एवं नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष धनेश गौतम ने कहा कि सुक्खू सरकार ने बजट में मीडिया को छोड़कर प्रदेश के हर वर्ग का ख्याल रखा है लेकिन मीडिया को इस बार भी भूल गए हैं जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मीडिया को व्यवस्था परिवर्तन बाली सरकार से काफी आशाएं थी कि इस सरकार में मीडिया की व्यवस्था भी बदलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस कारण पूरे प्रदेश के मीडिया सदस्यों में निराशा छा गई है। धनेश गौतम सहित जिला के सभी तमाम पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिमाचल सरकार प्रदेश में कठिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हरियाणा,छतीसगढ़ व तेलंगाना की तर्ज पर मीडिया पॉलिसी बनाएं ताकि मीडिया कर्मियों को भी अपने क्षेत्र में काम करने में रुचि पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में 20 वर्ष तक मीडिया में काम करने बाले पत्रकार को पेंशन दी जाती है इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं दी जाती है। यही नहीं नए पत्रकारों को भी बहुत सारी सुविधाएं प्रदान करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बीमारी की स्थिति में मेडिकल बिलों का भुगतान व अन्य सुविधाएं भी सरकार की तरफ से दी जाती है। धनेश गौतम ने कहा कि वीरभद्र सरकार के दौरान प्रेस क्लब भवन निर्माण व रखरखाव के लिए सालाना एक करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया था लेकिन पिछले चार-पांच वर्षों से इस बजट का कोई अतापता नहीं है और न ही यह धन प्रेस क्लब निर्माण को मिल रहा है और न ही रखरखाव के लिए। इस पर सुक्खू सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने इस बजट से एक बार पत्रकारों को लैपटॉप दिए थे लेकिन उसके बाद अन्य कोई सुविधा नहीं। उन्होंने कहा कि बजट के आभाव में प्रेस क्लब भवनों के निर्माण कार्य लटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन निर्माण व रखरखाव के बजट को बहाल कर देना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में कृषि विभाग, आत्मा ,डीआरडीए व कृषि विज्ञान केन्द्र बजौरा द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विषयों के अलावा मृदा जांच, मिट्टी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की महत्वता, व मृदा स्वास्थ्य कार्ड सम्बन्धी जानकारी दी गई तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व बारे बताया गया। जागरूकता शिविर में कृषि सम्बन्धी मोबाइल एप व पोर्टल https://soilhealth.dac.gov.in की भी विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के लिए विकसित एक वेब और स्मार्ट फोन-आधारित एप्लिकेशन है। यह पूरे देश में एक समान और मानकीकृत प्रारूप में किसानों के लाभ के लिए 22 विभिन्न भाषाओं, 5 बोलियों और स्थानीय इकाइयों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड एसएचसी बनाने की सुविधा प्रदान करता है।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत वरिष्ठ और माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और गणित प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन ड़ी.आई.ई.टी धर्मशाला में किया गया। जिसमें कांगड़ा जिला के 22 विद्यालयों ने भाग लिया था। जिसमें डाडासिबा ब्लॉक की व सरकारी माध्यमिक स्कूल निचला भलवाल से दो छात्राएं आठवीं कक्षा की छात्रा आँशि ठाकुर तथा सातवीं कक्षा की कीर्ति शर्मा ने भाग लिया। यह दोनों छात्राएं ब्लॉक स्तर पर प्रथम आई थी जिसके बाद इनका चयन जिला स्तर पर हुआ। जहां इन्होंने अपनी कला व ज्ञान का प्रदर्शन दिया। विद्यालय के विज्ञान और गणित अध्यापक राजेश चावला के मार्गदर्शन में छात्रों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया था। विद्यालयों की मुख्य अध्यापिका ललिता कुमारी ने छात्रों को बधाई।
भाजपा नेता दिशांत कपिल ने हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के बजट को बिना लॉजिक का बताया है। रविवार को यहां जारी बयान में दिशांत कपिल ने कहा कि इस बजट में हवाई बातें ज्यादा हैं। यह दिशा और विजऩ विहीन है। बजट भाषण में मुख्यमंत्री समृद्ध और विकसित हिमाचल की बात कर रहे थे, जबकि कैपिटल एक्सपेंडिचर के नाम पर बजट बढ़ाने के बजाय बजट घटा रही है। सरकार जब इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर पैसा लगाएगी ही नहीं तो प्रदेश विकास की राह पर कैसे आगे बढ़ेगा। दिशांत कपिल ने कहा कि पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कैपिटल एक्सपेंडिचर 6780 करोड़ था। जिसे घटाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैपिटल एक्सपेंडिचर 6280 करोड़ कर दिया गया है। इस तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के बजट में कटौती सरकार की मंशा और समझ पर सवाल खड़े करती है। दिशांत कपिल ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में आपदा आई कृषि और बागवानी जैसे निकाय भारी आर्थिक नुक़सान से गुजरे। उद्योगों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। ऐसे में प्रदेश की आर्थिक वृद्धि जो सरकार द्वारा बताई गई है, वह समझ के परे है। दिशांत कपिल ने आगे कहा कि सुक्खू सरकार पिछले वर्ष के बजट में की गई घोषणाओं को सरकार पूरा नहीं कर पाई। इस बार के बजट में भी पिछले बजट में की गई ज़्यादातर घोषणाओं को ही दुहराया गया है। दिशांत कपिल ने कहा कि सबसे अचरज की बात यह है कि जिन गारंटियों पर कांग्रेस सत्ता में आई इस बजट में उन गारंटियों का ज़िक्र तक नहीं है। दूसरे बजट में भी सरकार ने प्रदेश के युवाओं से लेकर महिलाओं, किसानों से लेकर बाग़वानों तक को निराश किया है। हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस झूठ और गुमराह करने की राजनीति का जवाब देगी। ढाई घंटे के बजट स्पीच को सुनकर लगा कि मुख्यमंत्री अपनी पुरानी बजट स्पीच को ही पढ़ रहे हैं। वही दिशांत कपिल ने हिमाचल सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस को कोरी घोषणाएं करने की बजाय योजनाओं क्रियान्वयन पर जोर दें। मुख्यमंत्री से जनता का भरोसा टूट चुका है और अब यह भरोसा सरकार फॉर से हासिल नहीं कर पाएगी। सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। आपदा राहत के नाम पर भी झूठ बोल रही है। सरकार से हर वर्ग नाराज़ है, निराश हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट को मैं सिरे से ख़ारिज करता हूं।
मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बात प्रदेश NSUI के उपाध्यक्ष अविनाश गोगु शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा ऐतिहासिक व व्यवस्था परिवर्तन के फैसले और जनहित में लिए निर्णयों ने भाजपा और विपक्ष के नेताओं को चौंका दिया है। अविनाश गोगु शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी वर्गों के लोग भविष्य में हिमाचल के चहुमुखी विकास के लिए नई रोशनी के तौर पर सुक्खू सरकार को देख रहे हैं। प्रदेश की जनता को पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार जनता से किए वायदों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। अविनाश ने कहा कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में दिखा दिया कि जो हम बोलते हैं उसे पूरा करते हैं। यहाँ तक कि मौजूदा वर्ष 2024-25 का जो वार्षिक बजट प्रस्तुत किया है वह एक संतुलित व पारदर्षी बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में यह बजट एक मील का पत्थर साबित होगा।
जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटलू में बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें अंशुल को मिस्टर फेयरवेल तथा अंजलि को मिस फेयरवेल चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरिंदर पॉल गुलेरिया ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा बच्चों से कहा कि आने वाली परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करें।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासिबा के अंग्रेजी विभाग द्वारा क्रिएटिव राइटिंग की टू सक्सेस थीम के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशालय में डॉक्टर सुरेश शर्मा रिटायर्ड प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय चकमोह मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो जतिंदर कुमार ने मुख्यातिथि और रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया। राजकीय महाविद्यालय देहरा के अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष व एसोसिएट प्रो करण सिंह पठनीय ने मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंग्रेजी भाषा के तकनीकी पहलुओं को सामने रखा। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के अंग्रेजी विभाग से असिस्टेंट प्रो डॉक्टर अक्षय ने ऑनलाइन पीपीटी के माध्यम से टेक्निकल राइटिंग पर विस्तार से चर्चा की।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेश राणा और डॉ आरती कौशल के निर्देशन में चनौर में श्रमदान किया। जहां स्वयंसेवियों ने सम्पूर्ण मंदिर परिसर,पानी की बावड़ी की सफाई की। अकादमिक सत्र में चनौर मंदिर के महंत व राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के अभिभावक अध्यापक संघ के प्रधान सतिंदर का प्रेरणामय संबोधन स्वयंसेवियों के लिए मार्गदर्शक रहा। वहीं संध्या सत्र में राजिंदर शर्मा, बीसीसी कॉर्डिनेटर,एनएचएम, सीएमओ,कांगड़ा ने एनएसएस स्वयंसेवियों को स्वस्थ,संतुलित व प्रगतिशील जीवन जीने के टिप्स तथा आज की असंतुलित जीवनशैली को बदल अपनी सनातन संस्कृति से प्रेरित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। पांचवे दिन सुबह प्रभात फेरी के साथ श्रमदान दिवस की शुरुआत हुई। एनएसएस शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवियों ने एनएसएस इकाई ढलियारा के गोद लिए गांव कसवा कोहासन में स्थित बाबा टिल्ला मंदिर के संपूर्ण परिसर तथा आस पास के क्षेत्र की झाड़ियां, कच्चे रास्तों का रख रखाव आदि कार्यों में श्रमदान किया। पांचवे दिन सत्र में प्रो राजेश कुमार ने एनएसएस स्वयंसेवियों को सामाजिक मूल्य एवम मनुष्य समाज के अंतःसंबंधों से परिचित करवाया। बाबा टिल्ला कमेटी प्रधान बलवंत सिंह व कमेटी सदस्य ओमप्रकाश उपस्थित रहे। वहीं संध्या सत्र में प्रो पीतांबर का संबोधन एनएसएस स्वयंसेवियों के लिए जीवन में आगे बढ़ने में उपयोगी रहा।


















































